LATEST NEWS

सीएम योगी का आयुष्मान योजना को लेकर बड़ा ऐलान, मरीज और डॉक्टर दोनों को राहत

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य बड़ा है और इसके लिए हर विभाग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार की जरूरत है। साथ ही मरीजों की सुविधा और डॉक्टरों की सहूलियत का भी ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य के अंतर्गत पंजीकृत किसी भी अस्पताल का बकाया न रखा जाए। इलाज के बाद अधिकतम 01 माह के भीतर नियमानुसार अस्पताल का भुगतान कर दिया जाना चाहिए। नए अस्पतालों को इम्पैनल करें। आवश्यकता अनुसार इम्पैनलमेंट नियमों में व्यवहारिकता का ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने रविवार रात बजट खर्च व वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था पर विभागों के कामकाज की समीक्षा करते में यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतिगत जड़ता की स्थिति नहीं होनी चाहिए। आम लोगों को सुविधा के लिए जरूरत पर नीतियों में बदलाव करें। रिफॉर्म करें। सरलीकरण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी शासकीय कार्मिकों को ‘मिशन कर्मयोगी’ से जोड़ा जाना है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए। कार्मिकों के क्षमता संवर्धन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी मॉनीटरिंग की जाए। सीडी रेशियो की जनपदवार मॉनीटरिंग की जा रही है। सभी जिलों को इसके लिए काम करने की जरूरत है। जीडीपी के आंकड़ों में महाकुम्भ से जुड़े डेटा को जरूर शामिल किया जाए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ प्रयागराज के आयोजन से अर्थव्यवस्था पर इसका गहरा असर पड़ा है। इस वर्ष जीडीपी के अंतिम आंकड़ों को तैयार करते समय महाकुम्भ से जुड़े डेटा को जरूर शामिल किया जाए। ऊर्जा विभाग के शीर्ष अधिकारी फील्ड में उतरें ऊर्जा विभाग के शीर्ष अधिकारी फील्ड में उतरें सभी डिस्कॉम की नियमित अंतराल पर समीक्षा की जाए। उपभोक्ताओं से संवाद करें। उनकी व्यवहारिक समस्याओं को सुनें और यथोचित निस्तारण कराएं। जनता से सीधा संवाद होना चाहिए। सभी जिलों में आंगनबाड़ी का अपना भवन हो मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में आंगनबाड़ी का अपना भवन हो, राज्य सरकार द्वारा इसके लिए हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव तैयार करें। निर्माणाधीन राज्य विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य की थर्ड पार्टी ऑडिट कराई जाए। गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।

टेक्नोलॉजी से पूरी दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है, ऐसे में मीडिया जगत में भी तेजी के साथ बदलाव हो रहा है: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया को मान्यता दी गई है। मीडिया ही लोकतंत्र के प्रति सजग प्रहरी के रूप में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित कर अन्य तीन स्तंभों को किसी न किसी रूप में झकझोरती है। किन्हीं कारणों से छूटे हुए मुद्दों को सही तथ्यों के साथ प्रस्तुत कर जन सरोकार से जोड़ती है। मीडिया की भूमिका पूरी दुनिया में समय-समय पर अलग-अलग रूप में देखने को मिली है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में आयोजित एक प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कही। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि देश में कई ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर को मीडिया के जरिए आगे बढ़ाने का काम किया था। देश के स्वाधीनता आंदोलन में उन्होंने पत्रकारिता के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। इसमें सबसे पहला नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आता है, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाचार पत्रों को प्रोत्साहित किया था। लोकमान्य तिलक ने जन चेतना को जागरूक करने के लिए गणपति महोत्सव का आयोजन किया। इसके अलावा लाल लाजपत राय, गणेश शंकर विद्यार्थी आदि ने अपनी लेखनी की धार से समाज को नई दिशा दी। जिस समय देश के लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा था, तब समाचार समूहों ने अपनी लेखनी के माध्यम से लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। मीडिया की भूमिका और प्रासंगिकता को परिवर्तनशील माहौल में भी कभी कम नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज टेक्नोलॉजी से पूरी दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में मीडिया जगत में भी तेजी के साथ बदलाव हो रहा है ताकि समाज तक टेक्नोलॉजी से जुड़कर सही तथ्यों को उन तक पहुंचाया जा सके। आज युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही है क्योंकि उसके पास समय कम है। ऐसे में मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है कि उन तक सकारात्मक चीजें पहुंचाई जाएं क्योंकि कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरुपयोग कर नकारात्मकता फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में मीडिया जगत अपनी जिस भूमिका के लिए जानी जाती है, उसी भूमिका के साथ उसे आगे बढ़ना होगा। यह न केवल लोकतंत्र बल्कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए बड़ा कार्य होगा। सीएम योगी ने आगे कहा कि सुशासन और लोकतंत्र की पहली शर्त संवाद है। हम जबरन अपनी बात को किसी पर थोप नहीं सकते हैं, लेकिन संवाद से बड़े से बड़ी समस्या का समाधान कर सकते हैं। वहीं जब भी हम संवाद की भाषा से अपने आप को अलग करते हैं, तो नए संघर्ष को बढ़ावा मिलता है। हमें उस संघर्ष से बचने की आवश्यकता है। ऐसे में अगर मीडिया उस संवाद की भाषा को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी, तो निश्चित रूप से बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सीएम ने कहा कि संवाद को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम मीडिया है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि एक लाख लोगों को इकट्ठा करके अपनी बात कही जाए, इसके लिए कुछ लोग ही पर्याप्त हैं। वहीं लोग करोड़ तक आपकी आवाज को पहुंचाएंगे। इसके लिए मीडिया को आगे आना होगा।

UP की गौशालाएं होंगी आत्मनिर्भर, गाय के गोबर-मूत्र का प्राकृतिक खेती में होगा इस्तेमाल: योगी सरकार

लखनऊ उत्तर प्रदेश में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियों के लिए गाय के गोबर और मूत्र का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की गौशालाएं पर्यावरण के अनुकूल खेती को बढ़ावा देंगी, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाएंगी और किसानों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी होंगी। ‘हम गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर काम कर रहे’ पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने न्यूज एजेंसी से कहा कि हम गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड, कृषि विभाग और अन्य हितधारकों से बात करके हम सभी पशुशालाओं में ‘वर्मीकम्पोस्ट’ बनाएंगे। इसे किसानों को बेचा जाएगा और गाय आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।” मंत्री ने कहा कि इसके लिए परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है और नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) जैसे संगठनों से भी मदद ली जाएगी। हाल में संपन्न महाकुंभ के दौरान, पशुपालन और दुग्ध विकास मंत्रालय ने गहन विचार-विमर्श किया और पर्यावरण के अनुकूल कृषि में गौशालाओं की भूमिका को मजबूत करने के लिए रणनीतिक योजनाएं तैयार कीं। ‘प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गोबर, मूत्र का होगा इस्तेमाल’ विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि योजनाओं के अनुसार गाय के गोबर और मूत्र का उपयोग पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियों के लिए किया जाएगा। साथ ही, किसानों और गौशालाओं के कर्मचारियों को मवेशियों के पोषण में सुधार के लिए चारा उत्पादन और संरक्षण के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों के स्वास्थ्य और भूमि एवं पानी की गुणवत्ता को प्राथमिकता दे रही है, जिसके तहत प्राकृतिक खेती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह एक ऐसी विधि है जिसमें खेती के लिए रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं किया जाता। अधिकारी ने कहा कि इस कृषि पद्धति में मवेशी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें गाय के गोबर और मूत्र को जैविक उर्वरक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को दोहरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनके परिवारों को शुद्ध दूध मिलेगा और जैविक उर्वरकों के माध्यम से मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ेगी। अधिकारी ने कहा कि समय के साथ ये प्रयास गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेंगे। ‘प्रदेश की 7,700 से अधिक गौशालाओं में इस वक्त साढ़े 12 लाख छुट्टा मवेशी रखे गए’ विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की 7,700 से अधिक गौशालाओं में इस वक्त साढ़े 12 लाख छुट्टा मवेशी रखे गए हैं। इसके साथ ही राज्य ने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना भी लागू की है जिसके तहत एक लाख किसानों को 1.62 लाख छुट्टा मवेशी दिए गए हैं और उनकी देखभाल के लिए हर महीने 1,500 रुपए प्रति पशु की दर से दिये जा रहे हैं। अपने नवीनतम बजट में सरकार ने छुट्टा मवेशियों की सुरक्षा के लिए 2,000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। यह पहले दिए गए 1,001 करोड़ रुपए के अतिरिक्त है। इसके अलावा 543 नई गौशालाओं को मंजूरी दी गई है। प्रत्येक बड़ी गौशाला के लिए 1.60 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि दी गई है। राज्य सरकार पशुपालकों को मवेशी पालने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है। मवेशी पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत देशी नस्लों को बढ़ावा दे रही है। साथ ही बैंक ऋण पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। अमृत धारा योजना 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी वाले ऋण प्रदान करती है। तीन लाख रुपये से कम के ऋण के लिए किसी गारंटर की आवश्यकता नहीं होती है।   देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया कदम अधिकारियों ने बताया कि देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को गाय आधारित जैविक उर्वरकों का उपयोग करके रसायन मुक्त कृषि अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि ये पहल विशेष रूप से गंगा नदी और बुंदेलखंड क्षेत्र के गांवों में केंद्रित हैं और इनमें स्थानीय जल संसाधनों को पर्यावरण के अनुकूल खेती के मॉडल में जोड़ा जा रहा है। कोविड महामारी ने स्वास्थ्य को लेकर वैश्विक जागरूकता बढ़ाई है, जिससे जैविक और प्राकृतिक रूप से उगाए गए उत्पादों की मांग बढ़ रही है। अधिकारियों ने बताया कि खान-पान की आदतों में यह बदलाव न केवल स्थानीय बल्कि वैश्विक भी है जिससे उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।  

सपना देखा, संघर्ष किया और एक साथ हासिल की सफलता, तीन भाइयों का यूपी पुलिस में हुआ चयन

गोरखपुर सफलता सिर्फ मेहनत से नहीं, अनुशासन, समर्पण और सही दिशा में किए गए प्रयासों से भी मिलती है। यही कहानी है झंगहा के मोतीराम अड्डा,दुबियारी दाड़ी टोला के रहने वाले राजकिशोर पाल के तीन बेटों धीरज, नीरज और अमन की। इन्होंने एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर घर और गांव का नाम रोशन किया। तीनों भाइयों ने अपने बाबा विश्वनाथ पाल और पिता राजकिशोर पाल से प्रेरणा लेकर बचपन में ही पुलिस फोर्स में जाने का सपना देखा था, जिसे अब हकीकत बना दिया है। तीनों भाइयों की सफलता कोई संयोग नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। इनके बाबा विश्वनाथ पाल सेना में थे, जिनकी कहानियां सुनकर ही राजकिशोर पाल ने 30वीं बटालियन पीएसी में भर्ती होकर देशसेवा की राह चुनी। यही संस्कार धीरज (29), नीरज (27) और अमन (25) को भी मिले। इनके घर में अनुशासन और कड़ी मेहनत की परंपरा शुरू से रही।तीनों भाइयों ने इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही पुलिस भर्ती की तैयारी शुरू कर दी। सुबह-सुबह अवधपुर गांव में स्थित शांति देवी के बगीचे में दौड़ लगाना, व्यायाम करना और फिर पढ़ाई में जुट जाना,यह उनकी दिनचर्या बन गई थी। इनके साथ तीन लड़कियों समेत चार अन्य लोग भी तैयारी कर रहे थे। सभी एक-दूसरे का सहयोग करते थे और किसी की हिम्मत न टूटने देते। हर दिन चार से पांच घंटे पढ़ाई, शारीरिक प्रशिक्षण और अनुशासन इनकी सफलता की कहानी का हिस्सा बना। पिता का अनुशासन और मां का समर्पण बना ताकत राजकिशोर पाल की पत्नी आशा देवी गृहिणी हैं, लेकिन उनके अंदर भी वही अनुशासन है जो एक फौजी परिवार में होना चाहिए। तीनों बेटों की दिनचर्या, खान-पान और पढ़ाई को लेकर वे बेहद सख्त रहती थीं। पिता राजकिशोर पाल ने हमेशा सिखाया कि अगर लक्ष्य बड़ा हो, तो मेहनत भी उतनी ही बड़ी होनी चाहिए। तीनों भाइयों का कहना है, बाबा ने सेना की वर्दी पहनी, पिता जी पीएसी की वर्दी में देशसेवा कर रहे हैं और अब हम तीनों यूपी पुलिस में शामिल होकर उसी परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। गांव में जश्न, पूरे इलाके में खुशी का माहौल जैसे ही तीनों भाइयों के चयन की खबर आई, पूरा गांव खुशी से झूम उठा। घर में मिठाइयां बंटी, ढोल-नगाड़े बजे और पूरे इलाके में तीनों भाइयों की सफलता की चर्चा होने लगी। यह सिर्फ एक परिवार की सफलता नहीं, बल्कि गांव के हर उस युवा के लिए प्रेरणा बन गई, जो मेहनत कर अपने सपनों को सच करना चाहता है। छोटा भाई भी पढ़ाई में जुटा तीनों भाइयों के अलावा घर में सबसे छोटा भाई आकाश बीटेक की पढ़ाई झांसी में कर रहा है। वह भी अपने भाइयों की सफलता से प्रेरित होकर खुद के लिए बड़ा लक्ष्य तय कर चुका है। संघर्ष और जिम्मेदारी के बीच धीरज को मिली सफलता धीरज पाल की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। उनका डेढ़ वर्ष का बेटा रुद्र है। पत्नी प्रियंका भी उनकी सफलता से बेहद खुश हैं। शादी के बाद भी धीरज ने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और पूरी मेहनत से तैयारी जारी रखी।परिवार की जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने फोर्स में भर्ती होने का सपना जिंदा रखा और आखिरकार सफलता हासिल की। खास बात यह है कि उन्होंने लोको पायलट की प्रारंभिक परीक्षा भी पास कर ली है, जिससे उनकी मेहनत और लगन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यूपी भाजपा ने जारी की नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट, कुछ को दिया दोबारा तो कुछ को बनाया नया अध्यक्ष

लखनऊ उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। इटावा से अन्नू गुप्ता, रामपुर से हरीश गंगवार, मथुरा से निर्भय पांडेय, बुलंदशहर में विकास चौहान को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। मैनपुरी से ममता राजपूत, मथुरा से महानगर अध्यक्ष बने राजू यादव, मुरादाबाद से आकाश पाल, बहराइच से ब्रजेश पांडेय दोबारा मौका मिला, फर्रुखाबाद में फतेह चंद्र वर्मा, ओम प्रकाश राय को गाजीपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया। अमेठी में सुधांशु शुक्ला, उन्नाव में अनुराग अवस्थी, आजमगढ़ से ध्रुव सिंह, हरदोई में बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ललितपुर के नए जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के रूप में कार्य करने का मौका मिला है जबकि यूपी के 26 जिलों के अध्यक्ष और महानगर की चुनाव की प्रक्रिया रोकी गई। गौरतलब है कि जिला अध्यक्षों की लिस्ट 30 दिसंबर तक होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी है। इसको लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं की लोगों में आपसी खींचतान और सामाजिक समीकरण ठीक से नहीं बैठ रहा है। जिससे कई जिलों में अध्यक्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही है, लेकिन नई लिस्ट में दलितों और महिलाओं की हिस्सेदारी पर सहमति बन गई है। फिर नए नामों की लिस्ट जारी की गई है। फिलहाल 26 जिलों के अध्यक्ष और महानगर की चुनाव की प्रक्रिया रोकी गई। भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची- क्र. सं. जिला जिलाध्यक्ष का नाम 1 बुलंदशहर विकास चौहान  2 कानपुर ग्रामीण उपेंद्र नाथ पासवान 3 कानपुर देहात रेणुका सचान 4 कानपुर महानगर दक्षिण शिवराम सिंह चौहान 5 कानपुर महानगर उत्तर अनिल दीक्षित 6 सोनभद्र नंदलाल गुप्ता 7 प्रयागराज महानगर संजय शुक्ला 8 प्रयागराज यमुनापार राजेश शुक्ला 9 प्रयागराज गंगापार निर्मला पासवान 10 गाजीपुर ओम प्रकाश राय 11 सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी 12 मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह 13 भदोही दीपक मिश्रा 14 प्रतापगढ़ आशीष श्रीवास्तव 15 गाजीपुर ओमप्रकाश राजभर 16 वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि 17 कासगंज नीरज शर्मा 18 गोरखपुर जनार्दन तिवारी 19 औरैया सर्वेश कठेरिया 20 सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी 21 हरदोई अजीत सिंह बब्बन 22 उन्नाव अनुराग अवस्थी 23 अमेठी सुधांशु शुक्ला 24 फर्रुखाबाद फतेहचंद्र वर्मा 25 बहराइच ब्रजेश पांडेय (दूसरी बार) 26 रामपुर हरीश गंगवार 27 ललितपुर हरिश्चंद्र रावत 28 इटावा अन्नू गुप्ता 29 मथुरा महानगर अध्यक्ष राजू यादव 30 मथुरा निर्भय पांडेय 30 इटावा अरुण कुमार गुप्ता 31 मैनपुरी ममता राजपूत 32 लखनऊ महानगर आनंद द्विवेदी 33 बलरामपुर रवि मिश्रा 34 उन्नाव अनुराग अवस्थी 35 फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर  36 गौतम बुद्धनगर अभिषेक शर्मा  37 नोएडा महानगर महेश चौहान 38 लालगंज विनोद राजभर 39 आजमगढ़ ध्रुव सिंह  40 गोरखपुर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव 41 गोरखपुर जनार्दन तिवारी  42 रायबरेली बुद्धि लाल 43 लखनऊ जिला विजय मौर्या 44 गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल 45 कासगंज नीरज शर्मा   46 मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला 47 मुरादाबाद  आकाश पाल (दोबारा चुने गए) 48 आगरा जिला प्रशांत पोनिया 49 आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता   50 अमेठी सुधांशु शुक्ला   भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्य्क्ष- क्र. सं. जिला जिलाध्यक्ष 51 ललितपुर हरिश्चंद्र रावत  52 गाजीपुर ओमप्रकाश राय 53 बदायूं राजीव कुमार गुप्ता 54 श्रावस्ती मिश्रीलाल वर्मा 55 बहराइच  बृजेश पांडेय (दोबारा) 56 बिजनौर भूपेंद्र सिंह चौहान ‘बॉबी’ 57 गोंडा  अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम 58 संभल  हरेंद्र चौधरी 59 सहारनपुर महानगर शीतल विष्णोई 60 मुजफ्फरनगर सुधीर सैनी 61 झांसी जिला प्रदीप पटेल 62 महोबा मोहनलाल कुशवाह 63 चित्रकूट महेन्द्र कोटार्य 64 संत कबीरनगर नीतू सिंह 65 महाराजगंज अशोक उर्फ़ संजय पांडेय 66 मऊ रामाश्रय मौर्य 67 कुशीनगर दुर्गेश राय 68 बस्ती विवेकानंद मिश्रा 69 बलिया संजय मिश्रा 70 मेरठ महानगर विवेक रस्तोगी 71 शाहजहांपुर ज़िला कृष्ण चंद मिश्रा 72 शाहजहांपुर महानगर शिल्पी गुप्ता

दूध को लेकर हुए विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, दो लोगों की मौत, दहशत में लोग

आरा बिहार में बेलगाम अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने दूध के लिए डबल मर्डर को अंजाम दिया है। महज 1 लीटर दूध के लिए भोजपुर जिले के आरा में इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में दूध को लेकर हुए विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी से लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने घटना स्थल से पिस्टल भी बरामद किया है। कहा जा रहा है कि सुबह नौ बजे दूध के लिए खून बहाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस अफसरों ने परिजनों से मिल कर यह आश्वासन दिया कि घटना में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ उचित न्यायिक कार्रवाई की जाएगी। आरा के एसपी राज ने घटना को लेकर मीडिया को बताया कि आज सुबह नौ बजे के करीब सेमरा गांव औऱ बेलगांवा गांव के बीच दूध को लेकर विवाद हुआ। इसमें लोग आपस में उलझ गए और गोलीबारी की गई। इसमें प्रेम सिंह (बेलगांवा गांव) और धर्मेंद्र राय (सेमरा गांव) को गोली लग गई जिनकी मौत हो गई है। अभी यहां स्थिति सामान्य है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पत्थर भी फेंके गए हैं। फोरेंसिक विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि पिस्टल के अलावा एक रायफल भी घटनास्थल से बरामद किया गया है।

हाथरस में सात साल की एक बच्‍ची के साथ रेप, इस मामले में आरोपी भी नाबालिग, मचा हड़कंप

हाथरस यूपी के हाथरस में सात साल की एक बच्‍ची के साथ रेप की बात सामने आने के बाद बवाल मच गया। इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है। गुस्‍साई भीड़ ने एक धर्मस्‍थल की ओर पत्‍थर चलाए तो वहां बड़ी संख्‍या में पुलिस बल पहुंच गया। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह उनका गुस्‍सा शांत कराया। हंगामे और तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्‍या में जवानों को तैनात किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। यह बात सामने आने के बाद गुस्‍साई भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने एक धर्मस्‍थल की ओर पत्‍थर भी फेंके। सूचना पर हाथरस के एसपी, कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्‍होंने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को इस गांव की सात साल की एक बच्ची दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। तभी उसे गांव का ही एक नाबालिग उठाकर ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन बच्ची ने दुष्कर्म की बात कही तो पुलिस ने रात में ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। लेकिन रविवार की सुबह होते ही एक बार फिर हगांमा शुरू हो गया। एक धर्म स्थल के पास भीड़ जुटने लगी। तभी कुछ लोगों ने पथरबाजी कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बेकाबू हो रही भीड़ को समझा कर काबू में किया। हंगामे के बाद कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। एसपी ने मौके पर लोगों से बातचीत की। इस दौरान सादाबाद के विधायक प्रदीप चौधरी भी गांव में पहुंचे थे। क्‍या बोली पुलिस हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्‍हा ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है।

HC ने दिया था एक हफ्ते का समय, आज से संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई शुरू

संभल संभल की शाही जामा मस्जिद के बाहरी हिस्‍से में रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। रविवार की सुबह नौ मजदूरों ने काम शुरू कर दिया है। फिलहाल, सफेद रंग से ही मस्जिद की पुताई की जा रही है। एएसआई की दो सदस्‍यीय टीम ने शनिवार को श्रमिकों के साथ मस्जिद का निरीक्षण किया था। साथ ही मैटेरियल को लेकर भी चर्चा की थी। मस्जिद पर मौजूद जिम्‍मेदार लोगों का कहना है कि रंगाई-पुताई का काम जल्‍द से जल्‍द पूरा करने के लिए यदि आवश्‍यकता महसूस हुई तो मजदूर बढ़ाए भी जाएंगे। हाईकोर्ट ने तीन दिन पहले एक हफ्ते में रंगाई पुताई कराने का आदेश दिया था। इसमें चार दिन बचे हैं। शनिवार को शाही जामा मस्जिद के निरीक्षण के लिए आए एएसआई के अधिकारियों ने कल देखा था कि रंगाई-पुताई में क्‍या-क्‍या मैटेरियल और उपकरण लगेंगे। मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली ने कहा कि हाईकोर्ट ने सात दिन में काम पूरा करने का आदेश दिया है। मस्जिद सचिव फारूखी ने बताया कि तीन दिन का समय निकल चुका है। चार दिन में काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए दिल्‍ली से पेशेवर पेंटर बुलाए गए हैं। पेंटरों को हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए सावधानी से रंगाई-पुताई का काम करने को कहा गया है। बता दें कि 24 नवंबर 2024 को संभल में हुई हिंसा के बाद शाही मस्जिद कमेटी ने रमजान का महीना शुरू होने पर एएसआई से रंगाई-पुताई की इजाजत मांगी थी। एएसआई ने इससे मना कर दिया था। इसके बाद मस्जिद कमेटी ने 25 फरवरी को रंगाई-पुताई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। 12 मार्च को न्‍यायाधीश रोहित रंजन अग्रवाल ने सुनवाई के दौरान सात दिन के अंदर सफेदी पूरी करने के निर्देश दिए।

मथुरा में डिवाइडर से टकराई कार, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

मथुरा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसा इतना भयानक था कि कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. बता दें कि घटना यमुना एक्सप्रेस-वे उस वक्त घटी, जब 5 लोग अपने गांव से जेवर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से ज टकराई. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाच चीख-पुकार मच गई. हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घटना में खैरुनिशा, असरू और जैकब की मौत हुई है. वहीं अजहरुद्दीन और अरशद गंभीर घायल हैं. जिनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हम बहुजन मूवमेंट को जारी रखेंगे और बहन जी के नेतृत्व में सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करेंगे : आकाश आनंद

लखनऊ  बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती द्वारा आकाश आनंद को पार्टी से बाह र किए जाने के बाद, उन्होंने पहली बार बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती के मौके पर प्रतिक्रिया दी है।आकाश ने कांशीराम जी को नमन करते हुए बहुजन समाज के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि ‘हम बहुजन मूवमेंट को जारी रखेंगे और बहन जी के नेतृत्व में सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करेंगे।’ काशीराम की जयंती पर आकाश आनंद की प्रतिक्रिया आकाश आनंद ने कांशीराम की 91वीं जयंती पर कहा, “बहुजन समाज को उसका सामाजिक और राजनीतिक अधिकार दिलाने वाले महानायक, बीएसपी, बामसेफ और DS4 के संस्थापक मान्यवर साहब श्री कांशीराम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन और राजनीतिक सशक्तिकरण का जो आंदोलन शुरू किया, वह आज भी करोड़ों शोषित-वंचित लोगों को दिशा दे रहा है।” उन्होंने लोगों से कांशीराम के विचारों को सुनने और समझने की अपील की। उन्होंने कहा, “कांशीराम जी की जयंती पर उनके भाषणों को सुनें और संकल्प लें कि हम बहुजन मूवमेंट को जारी रखेंगे और आदरणीय बहन जी के नेतृत्व में बहुजन समाज को मजबूत कर सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करेंगे।” मायावती की प्रतिक्रिया – BSP प्रमुख मायावती ने भी कांशीराम जी को नमन करते हुए कहा, “बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके जन्मदिन पर BSP द्वारा देश भर में श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। उनका ‘सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ आंदोलन आज भी बहुजन समाज के लिए प्रेरणादायक है।” उन्होंने यह भी कहा कि, ‘बहुजन समाज’ को गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, जातिवाद और सांप्रदायिक हिंसा से मुक्त करने के लिए सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करना जरूरी है। यही आज के दिन का सबसे बड़ा संदेश है।” अखिलेश यादव ने कांशीराम को किया नमन समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कांशीराम को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, “मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर सबकी समानता और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराते हुए शत् शत् नमन!” BSP में बदलाव और राजनीतिक संकेत आकाश आनंद को BSP से निष्कासित करने के मायने गहरे हैं। मायावती ने उनके निष्कासन की वजह संगठन के प्रति अनुभव की कमी और अनुशासनहीनता बताई थी। हालांकि, आकाश के इस बयान से यह स्पष्ट है कि वह अभी भी बहुजन समाज की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह आने वाले समय में किस राजनीतिक भूमिका में नजर आते हैं।

मौलाना रजवी बोले- रमजान में धरना-प्रदर्शन अनुचित, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आलोचना की

बरेली ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के उस दावे का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि भारत में मुसलमान सेफ नहीं है. मौलाना मुफ्ती ने कहा कि देश मुस्लिम समुदाय को पूरी आज़ादी के साथ अपने धार्मिक त्योहार, नमाज, रोजा, हज, जकात, जुलूस और उर्स के आयोजन करने का अधिकार है और इसमें कोई बाधा नहीं डाली जाती. मुसलमान को गुमराह कर रहा मुस्लिम बोर्ड उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड हिंदुस्तान में मुसलमान को गुमराह कर रहा है. कुछ लोग मुसलमानों के असुरक्षित होने की बातें करके समाज में गलतफहमी फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें संविधान द्वारा प्रदत्त सभी धार्मिक स्वतंत्रताएं प्राप्त हैं. भारत सरकार को दी सलाह मौलाना रजवी ने भारत सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि जो लोग भारत में मुसलमानों को असुरक्षित बता रहे हैं, उन्हें वीज़ा देकर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश भेजा जाना चाहिए ताकि वे वहां की वास्तविक स्थिति देख सकें. उन्होंने कहा कि इन देशों में मुसलमानों को किन हालातों का सामना करना पड़ रहा है, यह जानने के बाद वे खुद मानेंगे कि भारत में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार का खतरा नहीं है. धरना प्रदर्शन पर उठाया सवाल उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा वक्फ संशोधन बिल के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन रमजान के पवित्र महीने में इसका आयोजन उचित नहीं है. रमज़ान का महीना अल्लाह की इबादत, रोज़ा, नमाज और कुरआन की तिलावत के लिए होता है, ऐसे में इस दौरान राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन का आयोजन करना लोगों को धार्मिक गतिविधियों से रोकने के समान है. उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को किसी अन्य महीने में भी आयोजित किया जा सकता था.

भीषण सड़क हादसे में बाल – बाल बचे किसान नेता राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर किसान नेता राकेश टिकैत कार हादसे का शिकार हो गए हैं. कार आगे से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हुई है. हादसा इतना भीषण था कि कार के 8 एयर बैग खुल गए. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हालांकि, हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है. बता दें कि हादसा मुजफ्फरनगर शामली मार्ग पर उस वक्त हुआ, जब भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद कार से मुजफ्फरनगर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार से नीलगाय टकरा गई. गनीमत रही कि सभी लोगों ने सीट बेल्ट लगा रखा था, जिससे किसी को गंभीर चोट नहीं आई. हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं कार के 8 एयरबैग भी खुल गए. हादसे में किसान नेता राकेश टिकैत को चोट नहीं आई है. वे सुरक्षित हैं. किसान नेता ने हादसे के बाद सभी से अपील की है कि कार में सफर करते वक्त सीट बेल्ट जरूर लगाएं.

कांशीराम की जयंती पर मायावती ने पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश

लखनऊ  बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है. पोस्ट के जरिए न सिर्फ मायावती ने श्रद्धांजलि दिया, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को सत्ता की चाबी हासिल करने एक खास संदेश भी दिया. साथ विपक्षी दलों की सरकार के दावों को छलावा बताते हुए हमला बोला. मायावती ने (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता और संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके जन्मदिन पर बीएसपी द्वारा देश भर में शत-शत नमन, माल्यार्पण, श्रद्धा-सुमन अर्पित व उनके ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ मूवमेन्ट को तन, मन, धन से मज़बूत बनाने के संकल्प हेतु सभी का तहेदिल से आभार. इसे भी पढ़ें- ‘हसीना’ के लिए देश से गद्दारी! प्यारभरी बातों में आकर ISI को भेजी सेना की खुफिया जानकारी, जानिए फिर कैसे खुली पोल… आगे मायावती ने यह भी कहा कि, बहुजन समाज’ को अपार गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, पिछड़ेपन, जातिवाद, साम्प्रदायिक हिंसा व तनाव आदि के त्रस्त जीवन से मुक्ति के लिए अपने कीमती वोट की ताकत को समझकर अपना उद्धार स्वयं करने योग्य बनने हेतु सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करना जरूरी, यही आज के दिन का उच्च संदेश. आगे बसपा सुप्रीमो ने कहा, यूपी की विशाल आबादी को अनुभव है कि बीएसपी का आयरन लेडी नेतृत्व कथनी में कम व करनी में ज़्यादा विश्वास रखता है और अपने शासनकाल में बहुजनों के सर्वांगीण विकास करके उनके काफी अच्छे दिन लाकर दिखाए भी हैं, जबकि दूसरी पार्टियों की सरकारों की अधिकतर बातें व दावे हवाहवाई व छलावा.

आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ाया रविंद्र कुमार

आगरा एटीएस आगरा यूनिट ने आगरा से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे फिरोजाबाद की ऑर्डिनेंस फैक्टरी के चार्ज मैन रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल से कई चाैंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आईएसआई हैंडलर नेहा नाम की जिस लड़की से रविंद्र बात करता था, उसका नंबर मोबाइल में रविंद्र ने अपने साथी कर्मचारी के नाम से सेव कर रखा था। जिससे घर में पत्नी या अन्य किसी परिजन को कोई शक न हो।   फिरोजाबाद की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में चार्ज मैन रविंद्र कुमार को फेसबुक पर एक युवती की मदद से आईएसआई ने अपने जाल में फंसाया। नेहा शर्मा नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। इसके बाद दोस्ती की गई। दोस्ती के दौरान प्यार भरी बातें शुरू हुईं। पहले फेसबुक मैसेंजर पर बातें होती थीं। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर लेकर फोन पर बातचीत शुरू हो गई।   आईएसआई हैंडलर लड़की का नंबर रविंद्र ने अपने मोबाइल में ऑर्डिनेंस फैक्टरी के साथी कर्मचारी के नाम से सेव कर रखा था। जिससे वह आराम से लड़की से बात कर रखे और पत्नी व अन्य किसी परिजन को कोई शक न हो।   जाल में फंस जाने के बाद आईएसआई हैंडलर ने रविंद्र से गोपनीय जानकारी लेना शुरू किया। वर्तमान में सेना से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर फैक्ट्री में काम चल रहा है। कई बड़े उपकरण भी तैयार किए जा रहे हैं। रविंद्र कुमार से व्हाट्सएप पर कई सारी जानकारी ले ली गईं, जिस नंबर से बातचीत हो रही थी, वह खुफिया एजेंसियों के रडार पर था। उसमें से कई सारे गोपनीय दस्तावेज जो व्हाट्सएप पर भेजे गए थे, उनको डिलीट कर दिया गया था। मामले में लखनऊ एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

कानपुर में गंगा नहाने गए थे 6 दोस्त… सेल्फी लेते समय फिसला पैर तो गंगा में गिरा युवक, बचाने में डूब गए तीनों

कानपुर  यूपी के कानपुर में होली के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार को देश भर में धूमधाम से होली का पर्व मनाया जा रहा था। कानपुर में छह दोस्त गंगा घाट के किनारे रेती पर शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान गंगा किनारे सेल्फी लेते समय पैर फिसला और एक युवक गहरे पानी में समा गया। उसे बचाने गए तीन दोस्त भी गंगा में डूब गए। महाराजपुर थाना क्षेत्र के चांदनपुर गांव के सिलवासा घाट के पास छह दोस्त गंगा नहाने और पार्टी करने गए थे। जिसमें न्यू आजाद नगर सतबरी निवासी राहुल सिंह, सुमित सिंह, महेंद्र उर्फ नीरज कुशवाहा, यशोदा नगर निवासी अजय अग्रवाल, दो अन्य दोस्त राजकुमार यादव, ब्रजेन्द्र यादव गंगा किनारे पार्टी करने पहुंचे थे। इसके बाद सभी गंगा के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। बचाने में डूबे चारों दोस्त इस दौरान नीरज का पैर फिसल गया, और वह गहरे पानी में चला गया। नीरज को बचाने के लिए सुमित सिंह, राहुल सिंह, प्रियांशु बचाने गए, तो चारों दोस्त गहरे पानी में समा गए। एक महिला ने युवकों को बचाने के लिए साड़ी फेंकी, लेकिन तब तक सभी गहरे पानी में डूब गए थे। यह घटना शाम 05:30 बजे की है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। अंधेरे की वजह से रुका था सर्च ऑपरेशन युवकों के गंगा में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। पुलिस ने 25 किलोमीटर तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलवाया। लेकिन युवकों का कहीं कुछ पता नहीं चला। डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। शनिवार को एसडीआरएफ और पीएसी की टीम को गंगा में उतारा जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet