LATEST NEWS

रसोई गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में रिसाव से लगी आग, मां-बेटी समेत पांच लोग झुलसे

 बाराबंकी यूपी के बाराबंकी में रविवार को खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में रिसाव होने के बाद आग लग गई। आग से मां-बेटी समेत पांच लोग झुलस गए। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव की है। गांव निवासी रामखेलावन की पत्नी सीता पति रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार अभी 6 फरवरी को ही उनकी पुत्री की शादी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सीतापति (40), इनकी पुत्री शशि (16), अंकुल (8), पीहू (6), मोहिनी (10) को झुलसी अवस्था में हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

सुल्तानपुर में लगा भीषण जाम, चरमराई यातायात व्यवस्था, एडीजी और प्रमुख सचिव की गाड़ियां भी फंसी

सुल्तानपुर महाकुंभ और अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने के बाद सुल्तानपुर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है। रविवार को भी प्रयागराज-अयोध्या और रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर लगे भीषण जाम में हजारों श्रद्धालु फंस गए। ट्रैफिक के बुरे हाल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एडीजी डायल 112 मीरा रावत और प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश की गाड़ी भी जाम में फंस गई। दूसरी ओर श्रद्धालुओं ने व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया और कहा कि उन्हें तीन दिनों से न खाना मिला है और न ही पानी। जम्मू से आई महिला श्रद्धालुओं ने व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि तीन दिनों से न उन्हें खाना मिला है और न ही पीने का पानी। यहां तक कि प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिल रही है। महाकुंभ के शुरू होने के बाद से ही ऐसी स्थिति जिले में बनी हुई है। पुलिस द्वारा वाहनों को बैरिकेडिंग करके रोक रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच रोजाना विवाद की स्थिति बन रही है। रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर हलियापुर के कूरेभार तिराहे पर भी श्रद्धालुओं को रोका गया। जिससे दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है। रात नौ बजे जाम खुला था लेकिन एक घंटे बाद ही रूट को फिर से बंद कर दिया गया। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार को भी देखने को मिली। देश के कोने-कोने से लोग संगम में डुबकी लगाने आए हुए हैं। संगम घाट से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में तिल रखने तक की जगह नहीं है। इसका असर प्रयागराज शहर में भी देखने को मिल रहा है। प्रयागराज को जोड़ने वाले वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, कौशाम्बी, रीवां सहित सभी सातों मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम की वजह से फोर व्हीलर व टूव्हीलर तो दूर पैदल चलने तक की जगह नहीं मिली।

यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक नोटिस में यह कहा गया था कि खाने में बीफ बिरयानी परोसी जाएगी, मचा बवाल

अलीगढ़ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के एक हॉस्टल में 9 फरवरी के दिन खाने के मेन्यू को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, सुलेमान हॉल के एक नोटिस में यह कहा गया था कि रविवार के खाने में चिकन बिरयानी की जगह बीफ बिरयानी परोसी जाएगी। इस निर्णय को लेकर छात्रों में मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ सामने आईं, लेकिन कुछ हिंदूवादी नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे हिंदू आस्थाओं के खिलाफ बताया। नोटिस में लिखा था, “इस रविवार यानी 9 फरवरी के दिन लोकप्रिय मांग के आधार पर चिकन बिरयानी की जगह बीफ बिरयानी परोसी जाएगी। यह बदलाव कई बार की मांगों के बाद किया जा रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि आप हमारे मेन्यू में इस नए बदलाव का आनंद लेंगे।” इस नोटिस में सीनियर फूड डाइनिंग हॉल के मोहम्मद फ़ैयाज़ुल्लाह और मुजस्सिम अहमद भाटी के नाम भी थे और तारीख 9 फरवरी का उल्लेख किया गया था। यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हलचल मच गई। कुछ लोग इसे एक सामान्य बदलाव मान रहे थे, जबकि कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कदम बताया।   हिंदू नेताओं का विरोध बीफ बिरयानी के मेन्यू में शामिल किए जाने को लेकर हिंदू नेताओं ने जमकर विरोध किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने इस कदम को शांति और सद्भावना के लिए खतरे का संकेत बताया। उनका कहना था, “यह कदम हिंदू आस्थाओं के खिलाफ है और यह धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करता है।” उन्होंने विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने की मांग की और यह भी कहा कि इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई की जाए। प्रॉक्टर की सफाई इस विवाद के बाद, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर वसीम अहमद ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह एक टाइपिंग मिस्टेक थी। उनका कहना था कि सुलेमान हॉल के मेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रॉक्टर ने यह भी कहा कि नोटिस में लिखा गया बदलाव गलती से प्रकाशित हुआ था और खाने के मेन्यू में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। अब, जैसे पहले खाना परोसा जाता था, वही उसी प्रकार से परोसा जाएगा। क्या था वजह? इस पूरे विवाद का एक कारण हो सकता है छात्र समुदाय में अलग-अलग खाद्य प्राथमिकताएँ और धार्मिक भावनाएँ। AMU जैसी यूनिवर्सिटी में जहां विविधता का समावेश है, वहां छात्रों की सांस्कृतिक और धार्मिक संवेदनाएँ बहुत महत्वपूर्ण हो जाती हैं। हालांकि, प्रॉक्टर की सफाई के बाद स्थिति को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन इस विवाद ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

भाजपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत पर फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने चौंकाने वाला बयान दिया, डेल गए फर्जी वोट

अयोध्या मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को मिली हार पर फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने चौंकाने वाला बयान दिया है। सपा सांसद ने दावा किया कि भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए 78 हजार फर्जी वोट डलवाए हैं। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “इस पूरे मामले को मैं लोकसभा में उजागर करूंगा। सपा सांसद ने कहा कि इस मामले को उठाया जाएगा। आगे रणनीति क्या होगी, इसका खुलासा नहीं किया जाता है। जो रणनीति बननी है, वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद बनाएंगे।” सपा सांसद ने आरोप लगाया कि जीत के लिए संवैधानिक मूल्यों को ताक पर रखा गया। उन्होंने आगे कहा, “इस उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को रौंद दिया है। मर्यादा पुरूषोतम राम की मर्यादा को खत्म किया गया है। पीठासीन अधिकारियों द्वारा कम से कम 78 हजार वोट फर्जी डाले गए हैं। लोकतंत्र की हत्या की गई है। हम समाजवादी पार्टी के लोग संघर्ष करेंगे और जो संविधान का अपमान किया गया है, इसका खुलासा करेंगे।” बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने 61 हजार से भी ज्यादा मतों से शिकस्त दी है। इस हार के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट डाला। उन्होंने दावा किया कि ये जीत झूठी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। इस बात को भाजपावाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था। पीडीए मतलब 90 प्रतिशत जनता ने खुद अपनी आंखों से ये धांधली देखी है। ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों में आंखें डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा। जिन अधिकारियों ने चुनावी घपलेबाजी का अपराध किया है, वो आज नहीं तो कल अपने लोकतांत्रिक अपराध की सजा पाएंगे। एक-एक करके सबका सच सामने आएगा। न कुदरत उन्हें बख्शेगी, न कानून। भाजपाई उनका इस्तेमाल करके छोड़ देंगे, उनकी ढाल नहीं बनेंगे। जब उनकी नौकरी और पेंशन जाएगी, तो वो अपने बच्चों, परिवार और समाज के बीच अपमान की जिंदगी की सजा अकेले भुगतेंगे। लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।”

बुलडोजर ऐक्‍शन: अवैध निर्माण किया जमींदोज, मदनी मस्जिद के नाम पर कब्‍जाई जमीन कराई खाली

कुशीनगर  उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में बुलडोजर ऐक्‍शन हुआ है। लंबे विवाद और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद प्रशासन ने मदनी मस्जिद के नाम पर कब्‍जाई जमीन खाली करानी शुरू की है। मौके पर छह बुलडोजर पहुंचे। भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था और पुलिस की तैनाती के बीच अवैध निर्माण को जमींदोज किया जा रहा है। इस मामले में पिछले साल 18 दिसम्‍बर से जांच चल रही थी। प्रशासन का कहना है कि इस मामले में पक्षकारों को तीन बार नोटिस जारी किया गया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद अवैध निर्माण के ध्‍वस्‍तीकरण का ऐक्‍शन लिया जा रहा है। कुशीनगर के हाटा नगर के नगर के वार्ड नंबर 21 गांधी नगर में नगरपालिका कार्यालय के पीछे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर यह अवैध निर्माण किया गया था। रविवार को एसडीएम हाटा योगेश्वर सिंह, सीओ कसया कुंदन सिंह, ईओ हाटा मीनू सिंह की देखरेख में दोपहर से बुलडोजर ऐक्‍शन शुरू हुआ। प्रशासन का कहना है कि मस्जिद के नाम से कोई जमीन नहीं है। उनके पक्षकार के नाम 15 डिस्मिल जमीन है। बाकी 23 एअर नगरपालिका की जमीन पर अतिक्रमण कर मस्जिद के नाम पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा बार-बार मना करने यहां तक कि तीन नोटिस देने के बाद भी पक्षकार ने अवैध कब्जे को नहीं हटाया। एसडीएम योगेश्वर सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह बेदखली की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, ईओ मीनू सिंह ने बताया कि जिस निर्माण के खिलाफ ऐक्‍शन लिया गया है उसका नक्शा पास नहीं है। कार्रवाई के दौरान कोतवाल सुशील कुमार शुक्ल के अलावा भारी संख्‍या में पुलिस बल और पीएसी मौजूद रही। पूरे हाटा नगर में पुलिस अलर्ट पर है। बुलडोजर ऐक्‍शन के दौरान चप्‍पे-चप्‍पे पर फोर्स मुस्‍तैद रही। हिन्दूवादी नेता ने सीएम पोर्टल पर की थी शिकायत पिछले साल दिसम्बर महीने की 17 तारीख को हिंदूवादी नेता रामबचन सिंह ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि हाटा में मस्जिद बनाने के नाम पर कब्‍जे की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने निर्माण में हुई फंडिंग पर भी सवाल उठाया था। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। 5 दिन की जांच-पड़ताल के बाद अपनी जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी थी इसी आधार पर नगरपालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। नगर पालिका ने मस्जिद प्रबंधन को नक्‍शा और अन्‍य दस्‍तावेज प्रस्‍तुत करने के लिए तीन बार नोटिस जारी किया था। लेकिन पक्षकारों की ओर से तय समय में कागजात न प्रस्‍तुत करने पर नगर पालिका ने इसे अवैध निर्माण मानते हुए कार्रवाई का फैसला लिया। इसके बाद पक्षकारों ने हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट से इस पर 8 फरवरी तक का स्‍टे मिला था। 9 फरवरी को स्‍टे की मियाद खत्‍म होते ही प्रशासन ने अवैध निर्माण ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन का कहना है कि सिर्फ अवैध निर्माण पर ऐक्‍शन लिया गया है।

गोमती नगर में चर्च में 50 से अधिक लोगों के जमा, लोगों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और नारेबाजी

लखनऊ राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के भरवारा स्टेट के पास एक मकान में संचालित हो रहे चर्च में 50 से अधिक लोगों के जमा होने पर कॉलोनी के लोगों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और नारेबाजी की। मौके पर एडीसीपी ईस्ट पंकज कुमार, एसीपी विभूतिखंड राधा रमण भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चर्च में मौजूद 20 लोगों को थाने ले गए। भाजपा कार्यकर्ता अधिवक्ता बीके ओझा ने हिंदुओं के धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए मकान को सील करने और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, चर्च की तरफ से मौजूद मोरिस कुमार ने धर्म परिवर्तन के आरोप को गलत बताया। उनका कहना है कि रविवार की वजह से सभी लोग प्रार्थना के लिए जमा हुए थे। दर्जनों लोगों ने चर्च पर हमला बोल दिया। गालीगलौज करते हुए कैमरे भी तोड़ दिया।

सुल्तानपुर में CM और कंटेनर में भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत

सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक भीषण सड़क हादसे में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 3 लोगों की मौत हो गई। मछली लेकर मध्य प्रदेश से बस्ती जा रही डीसीएम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 128 किलोमीटर पर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में मध्य प्रदेश के लिम्बोदा उज्जैन निवासी बने सिंह पुत्र नारायण सिंह और साजापुर जिले के पाकड़ी निवासी तेजूलाल पुत्र मेरुलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में कूरेभार सीएचसी ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना रात करीब 11:45 बजे की है, जब डीसीएम गोसाईगंज थानाक्षेत्र से होकर गौरा के पास पहुंची। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। भटमई चौकी इंचार्ज ने यूपीडा कर्मचारियों की मदद से शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह के अनुसार पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भटमई चौकी इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसीएम बने सिंह (चालक) पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम लिंबोदा, उज्जैन चला रहा था और कंडेक्टर तेजूलाल पुत्र मेरलाल, निवासी ग्राम काकड़ी, साजापुर बैठा। दोनों की मौके पर मौत हुई है। वहीं गोवर्धन प्रसाद पुत्र नीबू लाल प्रसाद निवासी देवरिया ने सीएचसी में दम तोड़ा है। ये माल लेकर घर वापस जा रहा था।उन्होंने ये भी बताया कि डीसीएम वाहन के मालिक मोहम्मद रफीक पुत्र बशीर खान मध्यप्रदेश के साजापुर का है।

महाकुंभ से लौट रही बोलेरो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 6 घायल

सोनभद्र बभनी के दरनखाड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है. जहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नानकर छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. मरने वालों की पहचान रायपुर निवासी लक्ष्मीबाई (30) अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मणी यादव (56) के रूप में हुई है. वहीं रामकुमार (33), दिलीप देवी (58), अभिषेक, अहान (4), योगी लाल (36), हर्षित (ढाई वर्ष), सुरेंद्री देवी (32) गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सीएम योगी ने जताया दुख हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, सीएम योगी ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

श्रद्धालु पूर्णिमा तक हर हाल में संगम में डुबकी लगा लेना चाहते हैं, फिर बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, रोडवेज बसों की मांग बढ़ी

गोरखपुर वसंत पंचमी स्नान के बाद महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ फिर बढ़ने लगी है। यह ऐसे श्रद्धालु हैं जो माघ पूर्णिमा तक हर हाल में संगम में डुबकी लगा लेना चाहते हैं। इन श्रद्धालुओं को भेजने के लिए परिवहन निगम ने दो दिन में ही गोरखपुर परिक्षेत्र से रोडवेज की 134 महाकुंभ स्पेशल बसें प्रयागराज भेज दी हैं, जिसमें गुरुवार को 56 और शुक्रवार को 78 बसें शामिल हैं। शनिवार को भी 150 बसें श्रद्धालुओं को लेकर भेजी जाएंगी। निगम ने बसों की तैयारी सुनिश्चित कर ली है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र से प्रयागराज के बीच पर्याप्त महाकुंभ स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। वसंत पंचमी स्नान के बाद गोरखपुर परिक्षेत्र से प्रयागराज के बीच दूसरे डिपो की चल रही रोडवेज की 1910 महाकुंभ स्पेशल बसें वापस भेज दी गई हैं। हालांकि, गोरखपुर परिक्षेत्र की 390 महाकुंभ स्पेशल बसें माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि स्नान पर्व तक चलती रहेंगी। श्रद्धालुओं की भीड़ पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयागराज के सीमावर्ती क्षेत्रों और झूसी में सैकड़ों बसें खड़ी हैं। गोरखपुर परिक्षेत्र से जाने वाली बसें झूसी तक चल रही हैं। दरअसल, वसंत पंचमी तक गोरखपुर परिक्षेत्र के 38 प्वाइंटों से होकर पौष पूर्णिमा से 2300 महाकुंभ स्पेशल बसें चलाई गई हैं। हालांकि, मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर करीब एक हजार बसें प्रयागराज में ही फंस गईं। बसों का संचालन बाधित होने से श्रद्धालु भी महाकुंभ से बाहर नहीं निकल पाए। श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए परिवहन निगम ने गोरखपुर और राप्तीनगर डिपो सहित गोरखपुर परिक्षेत्र से 180 अनुबंधित बसें प्रयागराज भेजी थीं। इसके पहले 26 से 28 जनवरी तक तीन दिन में गोरखपुर परिक्षेत्र से श्रद्धालुओं को प्रयागराज भेजने के लिए गोरखपुर और राप्तीनगर डिपो की लगभग सात सौ बसें महाकुंभ के लिए भेजी गईं। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर परिवहन निगम प्रबंधन ने सोनौली, महराजगंज, बस्ती, लखनऊ और दिल्ली जाने वाली बसों को भी महाकुंभ के लिए रवाना कर दिया।   गोरखपुर से झूसी के बीच चल रही एक महाकुंभ स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे भी गोरखपुर से झूसी के बीच एक महाकुंभ आरक्षित स्पेशल ट्रेन संचालित कर रहा है। 05004/05003 नंबर की गोरखपुर-झूसी-गोरखपुर आरक्षित महाकुंभ स्पेशल 09, 10, 11 एवं 12 फरवरी को तथा झूसी से 08, 10, 11, 12 एवं 13 फरवरी को चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से रात 09:30 बजे छूटकर दूसरे दिन सुबह 06:00 बजे झूसी पहुंचेगी।

यूपी में फिर शुरू होगा भूमि अधिग्रहण, हाईवे चौड़ीकरण का मास्टरप्लान तैयार, राष्ट्रीय राजमार्ग 91-ए को फोर लेन बनाया जाएगा

लखनऊ इटावा से कन्नौज का सफर आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 91-ए को फोर लेन बनाया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने इस राजमार्ग को चौड़ा करने को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए 981.14 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। इस परियोजना पर काम पूरा होने के बाद बुंदेलखंड से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरथना चौराहे से निकले इटावा-कन्नौज राष्ट्रीय राजमार्ग 91-ए को फोर लेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 2017 में एनएचएआइ को प्रस्ताव भेजा था। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वर्ष 2020 में इसे चौड़ा करने की घोषणा की थी। भूमि अधिग्रहण न होने के कारण परियोजना का काम लटका हुआ था। इस राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन बनाने के लिए राशि मंजूर होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि अब इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा। इटावा व कन्नौज के बीच आवागमन होगा सुलभ इस राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर लेन होने के बाद इटावा व कन्नौज के बीच आवागमन सुलभ हो जाएगा। परियोजना के तहत इस राजमार्ग को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। साथ ही इस पर चलने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के लिए बाहरपुर के पास टोल टैक्स केंद्र निर्मित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने साथ-साथ सेंगर नदी पर नए सेतु के अलावा छह छोटे सेतुओं को भी चौड़ा किया जाना है। परियोजना के तहत कई पुलियों का भी निर्माण नए सिरे से किया जाएगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग इटावा में एनएच-2 से शुरू होकर कन्नौज में एनएच-91 में मिलेगा। इससे इटावा, औरैया और कन्नौज के बीच यातायात व्यवस्था में होगा सुधार।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ में लगाएंगी पावन संगम में डुबकी, इस दौरान नावों के संचालन पर रोक

महाकुंभ नगर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 10 फरवरी को महाकुंभ नगर में आगमन हो रहा है। वह पावन संगम में डुबकी लगाएंगी और फिर अक्षयवट व बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। लगभग पांच घंटे का उनका महाकुंभ नगर में कार्यक्रम है। उनके आगमन को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण तथा जिला पुलिस व प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रपति के स्नान के दौरान संगम तट समेत सभी स्नान घाटों पर आम श्रद्धालु डुबकी लगा सकेंगे। अलबत्ता स्नान घाटों पर सुरक्षा तगड़ी रहेगी। पांच को महाकुंभ आए थे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पांच फरवरी को जब संगम में डुबकी लगा रहे थे तो श्रद्धालुओं के स्नान पर कोई रोक नहीं थी। राष्ट्रपति के स्नान के दौरान संगम में नावों के संचालन पर रोक रहेगी। बोट क्लब, किला घाट, वीआइपी घाट किला, अरैल घाट की जेटी प्रतिबंधित रहेंगी। वाहनों का आवागमन भी रहेगा बंद उनके आने पर अरैल व संगम से लेकर किला व हनुमान मंदिर तक वाहनों का आवागमन भी बंद रहेगा। राष्ट्रपति दोपहर में लगभग 12 बजे त्रिवेणी स्नान को पहुंचेंगी। स्नान के बाद गंगा की पूजा और आरती करेंगी। राष्ट्रपति के लौट जाने के बाद ही नावों का संचालन हो सकेगा। 11 बजे आएंगी राष्‍ट्रपत‍ि राष्ट्रपति का स्नान माघ महीने की एकादशी के शुभ अवसर पर होगा। वह दिल्ली से विशेष वायुयान से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर दिन में लगभग 11 बजे पहुंचेंगी, जहां से हेलीकॉप्टर से महाकुंभ नगर के अरैल क्षेत्र में डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगी। निषादराज क्रूज से संगम जाएंगी द्रौपदी मुर्मू वहां से कार से वह अरैल वीवीआइपी जेटी से निषादराज क्रूज से संगम जाएंगी। इसी तरह वह बमरौली एयरपोर्ट लौटेंगी, जहां से शाम चार बजे के करीब वह दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी। 47000 KM साइकिल चलाकर महाकुंभ पहुंचे अभिषेक महाकुंभ नगर। महाकुंभ में आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को देवरिया जिले से साइकिल से महाकुंभ में स्नान करने के लिए अभिषेक यादव पहुंचे। उन्होंने बताया कि बीते 19 दिसंबर से उन्होंने साइकिल चलाना शुरू किया था। इस दौरान वह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से होते हुए महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा उन्होंने शहीद सेना के जवानों के सम्मान के लिए शुरू की है। 900 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में वह 47 हजार किमी तक साइकिल चलाएंगे। इस दौरान वह लोगों से वर्ष 1962 में भारत-चीन में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की मदद करने की अपील भी करेंगे।

नई तकनीक से नाक के रास्ते बिना मुंह खोले सांस की नली में ट्यूब डाली गई, एम्स गोरखपुर ने किया अविश्वसनीय काम

गोरखपुर उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के एएमएस (एम्स) अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों ने एक नया तरीका अपनाया है, जिससे ऑपरेशन के दौरान रोगी को न तो कोई दर्द होता है और न ही बेचैनी। इस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए, नाक के रास्ते बिना मुंह खोले सांस की नली में ट्यूब डाली गई। यह तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी है, जिनका मुंह पूरी तरह से नहीं खुल पाता है। अल्ट्रासाउंड गाइडेड तकनीक से किया इलाज प्रो. संतोष शर्मा के नेतृत्व में एएमएस गोरखपुर के डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड गाइडेड सुपीरियर लेरिंजियल ब्लॉक और फाइबर आप्टिक ब्रोंकोस्कोपी तकनीक का उपयोग किया। इस प्रक्रिया में गले की नसों को सुन्न करने के लिए इंजेक्शन लगाया गया, फिर फाइबर आप्टिक ब्रोंकोस्कोप की मदद से नाक के रास्ते पाइप डाली गई। इस तकनीक से रोगी को न तो खांसी होती है, न ही बेचैनी और न ही कोई दर्द महसूस होता है। मरीज की स्थिति और उपचार मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला गोरखपुर के सोनबरसा निवासी एक युवक का था, जो एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया था। युवक के चेहरे, सिर के सामने के हिस्से और दाईं आंख के पास की हड्डियां टूट गई थीं। इसके अलावा, गुटखा खाने के कारण उसके मुंह में ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस नामक बीमारी हो गई थी, जिससे उसका मुंह पूरी तरह नहीं खुल पा रहा था। इस गंभीर स्थिति में युवक को तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता थी, लेकिन मुंह न खुलने के कारण सामान्य तरीके से ट्यूब डालना मुश्किल था। ऐसे में डॉक्टरों ने नई विधि अपनाई, जिससे बिना बेहोश किए उसे राहत मिली। नई तकनीक से हुआ सफल ऑपरेशन इस नई विधि से बिना बेहोश किए युवक की सांस की नली में ट्यूब डाली गई, जिससे ऑपरेशन के दौरान उसे कोई परेशानी नहीं हुई। इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस प्रक्रिया में दंत रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शैलेश कुमार और उनकी टीम ने सर्जरी की, जबकि एनेस्थीसिया विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विजेता वाजपेयी, जूनियर रेजिडेंट डॉ. आशुतोष और नर्सिंग ऑफिसर पंकज, दिव्या और ध्रुवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम की हो रही सराहना एएमएस के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. विभा दत्ता, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष प्रो. विक्रम वर्धन ने टीम के प्रयासों की सराहना की और डॉक्टरों को बधाई दी। इस सफलता से यह साबित होता है कि नई तकनीकों के माध्यम से जटिल सर्जरी को भी आसानी से किया जा सकता है।  

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार डीसीएम, तीन की मौत

सुल्तानपुर यूपी के सुल्तानपुर में एक्सप्रेसवे पर डीसीएम शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पूर्वांचल कंटेनर में घुस गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर रुक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सभी मृतक मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 129 माइल स्टोन अरवल कीरी करवल के पास हुआ। डीसीएम सवार मछली लेकर लखनऊ की तरफ से बस्ती जा रहे थे।

सपा की हार पर अखिलेश का आया बयान, ‘मिल्कीपुर की जीत पर कई गुना भारी रहेगी लोकसभा में अयोध्या में मिली जीत’

लखनऊ उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी ने 60 हजार वोटों से प्रचंड जीच दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद को करारी शिकस्त दी है। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की हार पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने सरकार पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा है कि सभी 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। ‘403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी’ अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा- “पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। इस बात को भाजपा वाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था।” ये झूठी जीत है – अखिलेश यादव सपा प्रमुश ने आगे लिखा,’पीडीए मतलब 90% जनता ने ख़ुद अपनी आंखों से ये धांधली देखी है। ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों-में-आंखों डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा। अखिलेश ने पुलिस अधिकारियों पर कसा तंज अखिलेश यादव ने पुलिस अधिकारियों पर तंज कसते हुए ‘एक्स’ पर आगे लिखा,”जिन अधिकारियों ने चुनावी घपलेबाजी का अपराध किया है वो आज नहीं तो कल अपने लोकतांत्रिक-अपराध की सज़ा पाएंगे। एक-एक करके सबका सच सामने आएगा। न कुदरत उन्हें बख़्शेगी, न कानून. भाजपाई उनका इस्तेमाल करके छोड़ देंगे, उनकी ढाल नहीं बनेंगे। जब उनकी नौकरी और पेंशन जाएगी तो वो अपने बच्चों, परिवार और समाज के बीच अपमान की ज़िंदगी की सज़ा अकेले भुगतेंगे। लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।”

किशोर को पहले बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया, खतना कराकर उससे नमाज पढ़वाई गई

आजमगढ़  उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के रहने वाले एक किशोर को पहले बहला फुसलाकर बाराबंकी ले जाया गया। फिर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। उसका खतना कराकर उससे नमाज पढ़वाई गई। इसका खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित किशोर अपना बयान दर्ज कराने के लिए आजमगढ़ के किशोर न्याय बोर्ड के आफिस पहुंचा। इस मामले में बाराबंकी में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाराबंकी में यह तहरीर विनय सिंह राजपूत ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने सहयोगी बृजेश कुमार वैश्य, जिलाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, बाराबंकी के साथ निजी कार्य से बाराबंकी में घूम रहे थे। जब वे पल्हरी चौराहे के पास स्थित हिंद मेडिकल स्टोर के पास खड़े थे, तभी एक लड़का आया, जिसने अपना नाम नूर मोहम्मद बताया और कहा कि वह अतरौलिया, आजमगढ़ का रहने वाला है। फिर उसने अपना असली नाम अनुज कुमार बताया और बताया कि वह हिंदू हरिजन बिरादरी से है। बालक ने बताया कि मुर्शीद और उसके पिता रियासत अली, जो कबाड़ी का काम करते हैं, उसे बहलाकर अपने साथ ले आए थे। वे उसे अफीफा रेस्टोरेंट में काम करने के लिए रखे थे। एक दिन रेस्टोरेंट के मालिक ने उससे उसके परिवार के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि उसका परिवार नहीं है। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर उसके लिंग के ऊपरी भाग की स्किन काटी गई और उसका इलाज किया गया। बालक को यह बताया गया कि अब से उसका नाम नूर मोहम्मद होगा और वह मुस्लिम धर्म को अपनाएगा। इसके बाद वह लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण के आरोप में तीन लोगों मुर्शीद, उसके पिता रियासत अली और अफीफा रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इसके बाद बाराबंकी पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड आजमगढ़ को मामला प्रेषित कर दिया। शुक्रवार को उक्त किशोर अपना बयान दर्ज कराने के लिए किशोर न्याय बोर्ड पहुंचा। इस दौरान उसने आप बीती बताई। इस संबंध में किशोर न्याय बोर्ड के बेंच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने बताया कि एक मामला आया है पुलिस लेकर आई है वह बच्चा बिना बताए घर से भाग गया था। बच्चे ने बताया कि मुर्शीद नाम के लड़के से उसकी दोस्ती हो गई थी वही उसे बहला फुसलाकर काम दिलाने के बहाने बाराबंकी लेकर चला गया। मुर्शीद ने इस बच्चे को एक होटल में काम दिलवा दिया। फिर उसका खतना करवाकर मुस्लिम बना दिया गया। जिस होटल में यह बच्चा काम करता था कुछ लोग वहां खाना खाने गए थे बच्चे ने आपबीती बताई। इसके बाद बाराबंकी में तीन लोगों के खिलाफ एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया। यह बच्चा डेढ़ महीने बाल सुधार गृह में था । उसके बाद पुलिस लेकर यहां आई है। बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है। उनका एक बच्चे की काउंसलिंग की गई है। बच्चा चूंकी अभी डरा हुआ है इसलिए पूरी बात नहीं बता रहा है लेकिन बच्चे के धर्म परिवर्तन के पीछे कोई एक बड़ा गैंग काम कर रहा है इसकी संभावना है। इस पूरे मामले में चाइल्ड कमेटी के चेयरमैन रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि बाराबंकी में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिले का मामला होने के कारण बाराबंकी से इसे हमारे यहां ट्रांसफर किया गया है। इसमें लड़के का धर्म परिवर्तन कराकर खतना करने और नमाज पढ़वाने का आरोप है। आज किशोर को इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet