LATEST NEWS

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, इंग्लैंड ने छुआ 5,00,000 रन का आंकड़ा

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आपने एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए देखे होंगे, मगर आज हम आपको जिस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में 5 लाख रन का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। जी हां, इंग्लैंड को यह आंकड़ा छूने में कुल 1082 मैच और 717 प्लेयर्स की मदद लगी। इंग्लिश टीम ने 1877 में अपना पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीम भी है। वहीं एक्सट्रा रन को मिला दिया जाए तो इंग्लिश टीम 5 लाख 32 हजार रन के करीब है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी टीम की बात करें तो, इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया 4,28,816 रनों के साथ मौजूद हैं। वहीं टीम इंडिया तीसरे पायदान पर है। हालांकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले भारत के रनों में काफी बड़ा अंतर है। भारत ने अभी तक खेले 586 टेस्ट मैचों में 316 खिलाड़ियों की मदद के साथ 2,78,751 रन बनाए हैं, वहीं अगर एक्सट्रा रनों को जोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया के नाम 2,95,833 रन हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें टीम               खिलाड़ियों द्वारा रन    एक्स्ट्रा मिलाकर रन इंग्लैंड       500109                    531863 ऑस्ट्रेलिय   428816                    452035 इंडिया       278751                    295833 वेस्टइंडीज   270429                    286276 अफ्रीका       218108                    230451 पाकिस्तान  215535                    227636 न्यूजीलैंड      208994                    222947 श्रीलंका      155171                   163868 बांग्लादेश      64850                           68635 जिम्बाब्वे      50867                           54308 आयरलैंड      3769                           4001 अफगानिस्तान 3477                   3631 बता दें, इस समय वेलिंगटन में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तो एडिलेड में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट जारी है। दोनों टेस्ट में बनने वाले रन इसमें जुड़ेंगे। बात इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट की करें तो, इंग्लिश टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 280 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में कीवी टीम 125 रनों पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं। जो रूट अपने 36वें शतक की ओर बढ़ रहे हैं, अभी मैच में तीन दिन का खेल बाकी है। वहीं इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट की बात करें तो भारत पहले बैटिंग करते हुए 180 रनों पर ढेर हो गया। मेजबान टीम ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली है।

मोहम्मद सिराज ने रफ्तार से लगाई आग, फेंकी 181.6 kmph की रफ्तार से गेंद!

 एड‍िलेड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पिंक बॉल टेस्ट मैच के पहले दिन एक हैरान करने वाला नजारा सामने आया। जिसके बाद मैच देखने वाले दर्शकों के होश ही उड़ गए और हर कोई दंग रह गया। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ। तो इस मैच में टीम इंडिया के ऑल आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी में एक चौंकानें वाली तस्वीर सामने आयी। जहां टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक गेंद की स्पीड 181.6 kmph दिखाया गया। इसे देखकर मैच देखने वाला हर एक शख्स भौचक्का रह गया। सिराज ने फेंकी 181.6 kmph की स्पीड से गेंद? जी हां… ये नजारा ऑस्ट्रेलिया की पारी के 24वें ओवर में दिखा। भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी। क्रीज पर कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और मैक्सवीनी मौजूद थे। तभी भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की 5वीं गेंद की स्पीड वहां टीवी स्क्रीन और मैदान में मौजूद स्क्रीन पर 181.6 kmph की दिखायी गई। इसके बाद तो पैरों तले जमीं खिसकनें वाली स्थिति हो गई कि आखिर इतनी स्पीड गेंद कैसे हो सकती है। लेकिन फिर पचा चला कि ये ब्रॉडकास्टर की ओर से तकनीकी गड़बड़ के चलते हुआ है। ब्रॉडकास्टर की गलती से गेंदबाजी स्पीड दिखाने में हुई गलती इसके बाद तो मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर भी मीम्स की बाढ़ आ गई। लेकिन बाद में पता चल गया कि ये गलती से हुआ है। इस मैच में सिराज वैसे भी खास चर्चा में रहे, जहां उनकी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के साथ भी काफी तनातनी देखने को मिली। एडिलेड में खेले जा रहे इस पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन की बात करें तो मिचेल स्टार्क के आगे टीम इंडिया पूरी तरह से धराशायी हो गई और पहली पारी में सिर्फ 180 रन के स्कोर पर सिमट गई। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं।  

जसप्रीत बुमराह ने ख्वाजा को आउट करते हुए ही मारी कपिल देव-जहीर के क्लब में धाकड़ एंट्री

एडिलेट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारतीय टीम 180 रनों पर ऑलआउट हो गई, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 24 रनों पर पहला विकेट गंवाया। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को 13 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। यह साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में बुमराह का 50वां विकेट था। टेस्ट क्रिकेट में इस तरह से भारत की ओर से एक साल में 50 या इससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरा नाम जुड़ गया है। इस लिस्ट में बुमराह से पहले कपिल देव और जहीर खान का ही नाम शामिल था। कपिल देव यह कारनामा दो बार कर चुके हैं, जबकि एक बार जहीर खान ने ऐसा किया है। 1979 और 1983 में कपिल देव क्रम से 74 और 75 विकेट ले चुके हैं, वहीं 2002 में जहीर खान ने 51 टेस्ट विकेट चटकाए थे। बुमराह के खाते में 2024 में 50 विकेट दर्ज हो चुके हैं, लेकिन इस साल में अभी टीम इंडिया को दो टेस्ट मैच और खेलने हैं, जबकि एक टेस्ट जारी है। इस टेस्ट मैच में अभी दो पारियां हैं। 17 बार भारतीय गेंदबाजों ने एक साल में 50 या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं, इस दौरान बुमराह का औसत बाकी सबसे बेहतर है। बुमराह ने इस साल 15.14 की औसत से विकेट चटकाए हैं। मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। भारतीय टीम 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने छह विकेट चटकाए। भारत की ओर से नीतीश रेड्डी ने 42 रन बनाए, जबकि केएल राहुल के बैट से 37 रन निकले। शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। बुमराह ने इस साल 11वें टेस्ट मैच में 50वां टेस्ट विकेट लिया। बुमराह का इस साल बेस्ट बॉलिंग फिगर 6/45 है।

कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन, पिछली 11 पारियों में सिर्फ एक फिफ्टी

एडिलेट भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार खेलने उतरे। रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले मैच का हिस्सा नहीं थे, हालांकि दूसरे मैच के लिए उन्होंने अपनी बैटिंग पोजिशन में बदलाव किया था लेकिन ये फैसला उनके हक में नहीं गया और वह सस्ते में पवेलियन लौट गए। पिछली 11 पारियों में रोहित शर्मा ने सिर्फ अर्धशतक लगाया है, जिसमें सात बार वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके हैं। एडिलेड में रोहित शर्मा पहली पारी में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे लेकिन वह कुछ कमाल नहीं दिखा सके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने 23 गेंद में तीन रन बनाए। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित ने अपनी जगह केएल राहुल को ओपनिंग करने का मौका दिया, क्योंकि पहले मैच में उन्होंने यशस्वी के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। शुभमन गिल के आउट होने के बाद रोहित शर्मा 22वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे। रोहित ने पारी की शुरुआत अच्छी की थी और लय में नजर आ रहे थे। हालांकि बोलैंड ने उनकी पारी को ज्यादा देर तक चलने नहीं दिया और एलबीडब्ल्यू किया। रोहित का विकेट गिरने के साथ भारत के 87 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने छह विकेट लिये और स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले। भारत एक विकेट पर 69 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन स्टार्क ने सलामी बल्लेबाज राहुल (64 गेंद पर 37 रन) और विराट कोहली (आठ गेंद पर सात रन) को जल्दी-जल्दी आउट कर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी कर दिया। राहुल और शुभमन गिल (51 गेंदों पर 31 रन) ने इससे पहले दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। भारत के लिए स्थिति तब और खराब हो गई जब बोलैंड ने लय हासिल कर चुके गिल को पगबाधा करके भारत को चौथा झटका दिया। भारत ने इस बीच 12 रन पर तीन विकेट गंवाए जिससे उसका स्कोर एक विकेट पर 69 रन से चार विकेट पर 81 रन हो गया। यशस्वी जायसवाल पहली ही गेंद पर स्टार्क की सीधी गेंद को चूककर पगबाधा हुए। ऋषभ पंत (35 गेंद में 21 रन) ने एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाए लेकिन कमिंस की बाउंसर पर मार्नस लाबुशेन को आसान कैच दे बैठे जिससे भारत का स्कोर छह विकेट पर 109 रन हो गया। पर्थ में पदार्पण टेस्ट में प्रभावित करने वाले रेड्डी (54 गेंद में 42 रन, तीन छक्के, तीन चौके) ने रविचंद्रन अश्विन (22 गेंद में 22 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े। कमिंस ने बुमराह (00) को उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच कराके भारत को नौवां झटका दिया जबकि इसके बाद रेड्डी भी स्टार्क की गेंद को हवा में लहराकर ट्रेविस हेड को कैच दे बैठे जिससे भारतीय पारी का अंत हुआ।

एसीसी अंडर-19 एशिया कप में भारत ने श्रीलंका को आसानी से हराकर फाइनल का टिकट कटाया

नई दिल्ली एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया, जहां भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने श्रीलंका को आसानी से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। मोहम्मद अमान ने छक्के के साथ जीत दिलाई। भारतीय टीम की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी के साथ, चेतन शर्मा और आयुष म्हात्रे रहे। वैभव ने 36 गेंदों पर 67 रन बनाए। चेतन शर्मा ने 8 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं आयुष म्हात्रे ने 10 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट चटकाए और 28 गेंदों पर 34 रन भी बनाए। 21.4 ओवर में मोहम्मद अमान ने छक्का लगाया और इसके साथ ही टीम इंडिया को सात विकेट से शानदार जीत दिलाई। भारत ने 21.4 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को 173 रनों पर समेट दिया था। कप्तान अमान 25 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।  20 ओवर में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। भारत जीत से अब ज्यादा दूर नहीं है। जीत के लिए भारत को महज 14 रन और चाहिए। 16.2 ओवर में सिद्धार्थ के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। सिद्धार्थ 22 रन बनाकर आउट हुए। भारत जीत से महज 26 रन दूर है। जीत दर्ज करते ही भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। 13.4 ओवर में भारत ने 132 रनों पर वैभव सूर्यवंशी के रूप में दूसरा विकेट गंवाया। सूर्यवंशी ने 36 गेंदों पर 67 रन ठोके। भारत अब जीत से ज्यादा दूर नहीं है। भारत ने 12 ओवर में एक विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। भारत जीत से अब महज 53 रन दूर है। वैभव सूर्यवंशी 59 रन बनाकर जबकि आंद्रे सिद्धार्थ 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं। आयुष 28 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव और आयुष ने दमदार शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

निशानेबाजी, भारोत्तोलन और हॉकी को 2026 युवा ओलंपिक खेलों की सूची से किया अलग

नई दिल्ली भारत की पदक संभावनाओं को बड़ा झटका देते हुए, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने सेनेगल के डकार में होने वाले 2026 युवा ओलंपिक खेलों की सूची से निशानेबाजी, भारोत्तोलन और हॉकी को हटा दिया है। निशानेबाजी, भारोत्तोलन और हॉकी को 10 गैर-पदक खेलों में शामिल किया गया है, जो युवा ओलंपिक में संलग्नता कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में 2018 के युवा खेलों में, भारत ने 13 पदक (तीन स्वर्ण, नौ रजत और एक कांस्य) जीते थे, जिनमें से निशानेबाजी ने चार पदक (दो स्वर्ण और दो रजत) दिलाए थे, जबकि हॉकी के हिस्से में दो रजत और भारोत्तोलन का योगदान एक स्वर्ण था। पेरिस ओलंपिक की दोहरी पदक विजेता स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने लड़कियों की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण और मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीता था। 3 दिसंबर को लुसाने में अपनी बैठक में, आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने 31 अक्टूबर से 13 नवंबर, 2026 तक आयोजित होने वाले 2026 युवा ओलंपिक खेलों (वाईओजी) के लिए प्रतियोगिताओं और एथलीट कोटा की पुष्टि की है। युवा ओलंपिक में 15 से 18 वर्ष की आयु के एथलीट भाग लेंगे। Also Read – सोनीपत: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार आईओसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, … यह निर्णय लिया गया कि डकार 2026 में सभी 35 अंतरराष्ट्रीय महासंघों (आईएफ) की आधिकारिक भागीदारी को बनाए रखा जाएगा, जिसमें 25 खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल होंगे और 10 खेल सहभागिता कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। डकार 2026 प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल 25 खेलों में से प्रत्येक से एक अनुशासन का प्रदर्शन करेगा। इसके अतिरिक्त, डकार 2026 में एक सहभागिता कार्यक्रम होगा जिसमें 10 खेल दिखाए जाएंगे। जिन 25 खेलों में पदक दिए जाएंगे वे एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड), एक्वेटिक्स (तैराकी), तीरंदाजी, बैडमिंटन, बेसबॉल (बेसबॉल 5), बास्केटबॉल (3×3), मुक्केबाजी, ब्रेकिंग, साइकिलिंग (रोड साइकिलिंग), घुड़सवारी (जंपिंग), तलवारबाजी, फुटबॉल (फुटसल), जिमनास्टिक (कलात्मक), हैंडबॉल (बीच हैंडबॉल), जूडो, रोइंग (कोस्टल रोइंग), रग्बी (रग्बी सेवेंस), नौकायन, स्केटबोर्डिंग (स्ट्रीट), टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, ट्रायथलॉन, वॉलीबॉल (बीच वॉलीबॉल), कुश्ती (बीच कुश्ती) और वुशु हैं। 2018 के वाईओजी में सिमरन कौर ने लड़कियों की फ़्रीस्टाइल 43 किग्रा में रजत पदक जीता था, लेकिन 2026 के संस्करण में केवल बीच रेसलिंग ही होगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले 10 गैर-पदक खेल कैनो-कयाक, गोल्फ़, हॉकी, कराटे, आधुनिक पेंटाथलॉन, शूटिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, सर्फिंग, टेनिस और भारोत्तोलन हैं। आईओसी ने कहा, ये खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, लेकिन साइट पर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से इनका प्रचार किया जाएगा, जिससे वाईओजी के अभिन्न अंग और आधिकारिक हिस्से के रूप में उनकी भूमिका पर जोर दिया जाएगा। कुल मिलाकर, डकार वाईओजी में 151 इवेंट होंगे, जो 2018 ब्यूनस आयर्स संस्करण से 241 कम हैं, पुरुषों और महिलाओं के लिए 72 इवेंट के साथ बराबर-बराबर विभाजित, साथ ही सात मिश्रित-लिंग इवेंट भी होंगे। आईओसी ने कहा, ग्रीष्मकालीन वाईओजी के इतिहास में पहली बार, पूर्ण लैंगिक समानता हासिल की जाएगी – न केवल समग्र एथलीट कोटा में बल्कि हर खेल, अनुशासन और इवेंट में भी। खेलों के लिए कुल एथलीट कोटा 2,700 निर्धारित किया गया है। आईओसी ने कहा, यह प्रतियोगिता की विशिष्ट प्रकृति को बनाए रखते हुए एक अनुकूलित और कुशल कार्यक्रम प्रदान करने की आईओसी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यह खेलों को डकार के स्थानीय संदर्भ के अनुकूल बनाने की अनुमति देगा, फिर भी दुनिया भर के युवा एथलीटों के लिए एक प्रतिस्पर्धी मंच सुनिश्चित करेगा।  मूल रूप से 2022 में 22 अक्टूबर से 9 नवंबर तक आयोजित होने वाला 2026 वाईओजी – ग्रीष्मकालीन युवा खेलों का चौथा संस्करण – कोविड-19 महामारी के कारण 2020 टोक्यो ग्रीष्मकालीन ओलंपिक को 2021 तक स्थगित करने के परिचालन और आर्थिक परिणामों को देखते हुए चार साल की देरी हुई। 2026 वाईओजी सेनेगल की राजधानी में तीन मेजबान स्थलों – डकार, डायमनियाडियो और सैली में आयोजित किया जाएगा।  

आयरलैंड की महिला टीम ने बांग्लादेश को 12 रन से हराया

सिलहट कप्तान गैबी लुईस (60), ली पॉल (नाबाद 79) की शानदार पारियों के बाद ऑर्ला प्रेंडरगस्ट और आर्लीन केली (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से आयरलैंड की महिला टीम ने गुरुवार को पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 12 रनों से हरा दिया। शतकीय साझेदारी : आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 169 रन बनाए। पर उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ही ओवर में जहांआरा आलम ने एमी हंटर (10) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। कप्तान गैबी लुईस और ली पॉल के बीच तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हुई। फरीह तृस्ना ने गैबी लुईस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। गैबी लुईस ने 42 गेंदों में 60 रन बनाए। ली पॉल ने 42 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 79) रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से जहांआरा आलम, फरीह तृस्ना, जन्नतउल फरदूस और नाहिदा अख्तर ने एक-एक विकेट लिया। शानदार शुरुआत : बांग्लादेश के लिए दिलारा अख्तर और शोभना मोस्तारी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 103 रन जोड़े। 12वें ओवर में ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने शोभना मोस्तारी (46) को आउट कर आयरलैंड को पहली सफलता दिलाई। 14वें ओवर मे आर्लीन केली ने कप्तान निगार सुल्ताना (चार) को शिकार बनाया। इसी ओवर में केली ने दिलारा अख्तर (49) को भी आउट कर दिया। एमी मग्वायर की गेंद पर एमी हंटर ने ताज नेहर (19) को स्टंप कर पवेलियन भेज दिया। 17 ओवर में बांग्लादेश के पांच विकेट पर 152 रन थे, लेकिन आयरलैंड के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को नर्धिारित 20 ओवर में सात विकेट पर 157 के स्कोर पर रोक कर मुकाबला 12 रनों से जीत लिया। आयरलैंड की ओर से ऑर्ला प्रेंडरगस्ट और आर्लीन केली ने तीन-तीन विकेट लिए। एमी मग्वायर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।  

विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे ओलंपिक चैंपियन किन हैयांग

बीजिंग ओलंपिक चैंपियन किन हैयांग और रजत पदक विजेता तांग क्विंटिंग 10 से 15 दिसम्बर तक होने वाली विश्व एक्वेटिक्स तैराकी चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करने वाली चीन की 33 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे। पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 4×100 मीटर मेडले रिले के स्वर्ण पदक विजेता किन अपनी पसंदीदा ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में भाग लेंगे, जबकि महिलाओं की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और मिश्रित 4×100 मीटर मेडले रिले में दो रजत पदक जीतने वाली तांग कियान्टिंग 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में भाग लेंगी। 13 वर्षीय झोउ यानजुन और लू शिंगचेन 18 महिला तैराकों में सबसे कम उम्र की हैं, जबकि 16 वर्षीय चेन शेंगक्सिन और ली ताइयु पुरुष वर्ग में सबसे कम उम्र के हैं। बुडापेस्ट विश्व चैंपियनशिप से अनुपस्थित रहने वाले उल्लेखनीय तैराकों में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के विश्व रिकार्ड धारक पान झानले और दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झांग यूफेई शामिल हैं।  

सीपीएसएफआई के एथलीटों ने वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स 2024 में अब तक जीते 6 पदक

नई दिल्ली सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीपीएसएफआई) के एथलीटों ने थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा में आयोजित 2024 वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। सीपीएसएफआई के एथलीटों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक सहित छह पदक जीते हैं। इसमें 18 वर्षीय भविष्य कुमार का शानदार प्रदर्शन भी शामिल है, जिन्होंने 38.3 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर स्वर्ण पदक जीता। सीपीएसएफआई प्रतिनिधिमंडल के टीम मैनेजर पंकज गुप्ता ने कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और कम से कम 15 पदक की उम्मीद है। सीपीएसएफआई की महासचिव कविता सुरेश ने केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और राज्य खेल विभाग को उनके निरंतर प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया। 2024 के विश्व एबिलिटीस्पोर्ट युवा खेल 1 से 7 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे हैं। विश्व एबिलिटीस्पोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, विश्व एबिलिटीस्पोर्ट युवा खेल 23 वर्ष या उससे कम आयु के एथलीटों को द्विवार्षिक बहु-खेल खेल प्रदान करता है और अक्सर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का पहला अनुभव प्रदान करता है। युवा खेल दुनिया भर में शारीरिक रूप से अक्षम युवा एथलीटों के विकास में मदद करते हैं, पैरालंपिक आंदोलन के विभिन्न मार्गों में उनके विकास को बढ़ावा देते हैं। दुनिया भर के देशों में वैकल्पिक वार्षिक आधार पर आयोजित होने वाले अद्वितीय खेल वातावरण, युवा एथलीटों को टीम-वर्क और खेल के अनुभव के साथ-साथ पैरालंपिक खेलों के लिए आवश्यक चुनौतियों और अनुशासन का व्यापक ज्ञान प्रदान करते हैं।  

विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे तीन भारतीय भारोत्तोलक

मनामा तीन सदस्यीय भारतीय टीम (सभी महिलाएं) बहरीन के मनामा में शुरू होने वाली विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करेंगी। आज से 16 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में टोक्यो ओलंपिक 2020 की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू एक्शन में नहीं दिखेंगी क्योंकि वह अपनी चोटों से लंबे समय तक पुनर्वास पर नजर रख रही हैं। उन्होंने आखिरी बार 2024 के पेरिस ओलंपिक में खेला था, जहां वह चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूक गई थीं। मीराबाई कीअनुपस्थिति में, उभरती हुई ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में तिरंगे का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह जूनियर विश्व चैंपियनशिप स्तर पर रजत पदक विजेता भी हैं और उन्होंने पिछले साल 49 किग्रा वर्ग में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वह चैंपियनशिप में अपने वर्ग के ग्रुप ए में एकमात्र भारतीय भारोत्तोलक हैं। दूसरी भारतीय कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता बिंदियारानी देवी हैं, जो महिलाओं के 55 किलोग्राम भार वर्ग के ग्रुप बी में खेल रही हैं, जो एक गैर-ओलंपिक भार वर्ग है। दूसरी ओर, डिटिमोनी सोनोवाल 64 किलोग्राम के ग्रुप सी में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जो एक गैर-ओलंपिक भार वर्ग भी है। इस बार इस प्रतियोगिता में भारत से कोई पुरुष प्रतियोगी नहीं होगा। भारतीय भारोत्तोलकों के लिए विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2024 का कार्यक्रम इस प्रकार है- भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार- 7 दिसंबर, शनिवार- महिलाओं का 49 किग्रा (ए) – 8:00 बजे। 8 दिसंबर, रविवार- महिलाओं का 55 किग्रा (सी) – 12:30 बजे। महिलाओं का 55 किग्रा (बी) – 5:30 बजे महिलाओं का 55 किग्रा (ए) – 10:30 बजे 10 दिसंबर, मंगलवार- महिलाओं का 64 किग्रा (डी) – 10:30 बजे। महिलाओं का 64 किग्रा (सी) – 12:30 बजे महिलाओं का 64 किग्रा (बी) – 5:30 बजे महिलाओं का 64 किग्रा (ए) – 10:30 बजे।  

एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में मिचेल स्टार्क-नीतीश रेड्डी ने किया इम्प्रेस, नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड

एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम सिर्फ 180 रन पर ही सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। मिचेल स्टार्क का टेस्ट में एक पारी में ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 14.1 ओवर में 48 रन देकर 6 विकेट लिए। स्टार्क ने टेस्ट में पहली बार भारत के खिलाफ पांच या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने डे-नाइट टेस्ट में चौथी बार पांच विकेट हॉल लिया है। उनके अलावा किसी गेंदबाज ने भी दो से ज्यादा 5 विकेट हॉल नहीं हासिल किए हैं। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में ये सबसे कम स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में पहली पारी में सबसे ज्यादा 244 रन बने हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट में पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर (589/3 dec) बनाया है। भारत का आखिरी विकेट नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में गिरा। उन्होंने 54 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 42 रनों की पारी खेली। नीतीश टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में कोहली, धोनी, गांगुली, कपिल, द्रविड़, लक्ष्मण से आगे निकल गए हैं। वह दो मैच में 6 छक्के जड़ चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 180 रनों पर सिमटी

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला आज यानी, शुक्रवार 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 180 रनों पर सिमट गई है। स्टार्क ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ पंजा खोला। टीम इंडिया के लिए नीतिश रेड्डी ने 42 रनों की सर्वाधिक पारी खेली, वहीं केएल राहुल ने 37 और शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने मैच की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल को LBW आउट कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। हालांकि इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, मगर स्टार्क की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे ये दोनों भी नहीं टिक पाए। भारत ने 16 गेंदों के अंदर राहुल, कोहली और गिल के विकेट खोए। वहीं पंत और कप्तान रोहित शर्मा भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। नीतिश रेड्डी ने अंत में थोड़ा तेजी से रन बनाकर भारत को 180 के स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज नाथन को 5 के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला है। रोहित और विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच से गेंद छिटक गई। ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी शुरू हो चुकी है। ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी संभलकर खेल रहे हैं। 180 पर सिमटा भारत, रेड्डी अर्धशतक से चूके बुमराह के आउट होने के बाद रेड्डी के पास बल्ला चलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। 45वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने मिचेल स्टार्क को बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की मगर वह गेंद को हवा में खड़ा कर बैठे। लॉन्ग ने में ट्रेविस हेड ने शानदार कैच पकड़ उनकी 42 रनों की तूफानी पारी का अंत किया। स्टार्क ने 6 विकेट लिए।

सब जूनियर नेशनल वूमेन हॉकी प्रतियोगिता 2024 तेलंगाना

सब जूनियर नेशनल वूमेन हॉकी प्रतियोगिता 2024 तेलंगाना मध्यप्रदेश बालिका हॉकी टीम मिजोरम को 3-2 हराकर सब जूनियर नेशनल के फायनल में पहुंची खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई भोपाल सब जूनियर नेशनल वूमेन हॉकी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक सिकंदराबाद तेलंगाना में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का सेमीफायनल मुकाबला मध्यप्रदेश और मिजोरम के मध्य खेला गया। इसमें मध्यप्रदेश के बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मिजोरम की टीम को 3-2 के करीबी अंको से परास्त कर फायनल मुकाबले में जगह बनाई। मध्यप्रदेश की तरफ से नाज नोशिन ने 13वें मिनिट में, रूबी राठौर ने 32 मिनिट में और तन्वी 56वें मिनिट में गोल किया। मिजोरम की टीम से रूथी लालावमजुअली ने तीसरे मिनिट में और कप्तान लालतलानचंगी ने 52 वें मिनिट में गोल किया। मध्यप्रदेश ने तन्वी के गोल से बढत बनाते हुये फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। उल्लेखनीय है मध्यप्रदेश की टीम मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है। प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला शुक्रवार 6 दिसंबर को दोपहर 1 बजे मध्यप्रदेश और झारखण्ड की टीम के मध्य खेला जायेगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश बालिका हॉकी टीम के फायनल मुकाबले में पहुंचने पर खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये अपनी बधाई एवं फायनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी है।।  

दुनिया की सबसे फेमस टी20 लीग की ब्रांड वैल्यू पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़कर 12 बिलियन डॉलर हुई

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग की ब्रांड वैल्यू में पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दुनिया की सबसे फेमस टी20 लीग की ब्रांड वैल्यू पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़कर 12 बिलियन डॉलर (1.01 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गई है। आईपीएल की 2023 में 10.7 बिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू थी। ब्रांड वैल्यूएशन करने वाली कंपनी ब्रांड फाइनेंस की नई रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार आईपीएल की चार टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ब्रांड वैल्यू 100 मिलियन डॉलर के पार गई है। पिछले साल आईपीएल की ब्रांड वैल्यू ने पहली बार 10 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। वहीं 2009 में वैल्यू 2 बिलियर डॉलर के करीब थी। अन्य टीमों में राजस्थान रॉयल्स की ब्रांड वैल्यू 30% बढ़कर 81 मिलियन डॉलर हो गई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की ब्रांड वैल्यू 24% बढ़कर 80 मिलियन डॉलर हो गई। नई फ्रेंचाइजी, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की ब्रांड वैल्यू क्रमशः 69 मिलियन डॉलर और 60 मिलियन डॉलर है। पंजाब किंग्स 49% की वृद्धि के साथ 68 मिलियन डॉलर के साथ टॉप- 10 में शामिल है।

भारतीय टीम आज से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करने उतरेगा

एडिलेड पहले टेस्ट में बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय टीम आज से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए गुलाबी गेंद से अपने रिकॉर्ड में सुधार करने की कोशिश करेगी। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के बल्लेबाजी क्रम पर भी निगाह टिकी रहेगी और वह मध्यक्रम में उतर सकते हैं। भारतीय टीम प्रबंधन के लिए निजी कारणों से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलने वाले रोहित और चोट से उबर कर वापसी करने वाले शुभमन गिल के लिए बल्लेबाजी क्रम में जगह तय करना आसान नहीं होगा। भारतीय टीम ने पर्थ में पहले टेस्ट मैच में तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए 295 रन की रिकॉर्ड जीत हासिल करके बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पांच मैच की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की। यह पहला अवसर नहीं है जबकि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर अच्छा प्रदर्शन किया हो। इससे पहले वह पिछले दो अवसरों पर भी ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर श्रृंखला में हरा चुका है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौर में एडिलेड में खेले गए दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच में अपनी पहली पारी में 36 रन पर आउट हो गया थी लेकिन इसके बाद उसने अच्छी वापसी करके श्रृंखला जीती थी। इस बार भारतीय टीम पहले मैच में जीत से उत्साह से लबरेज है। दिन-रात्रि टेस्ट मैच हालांकि भारतीय बल्लेबाजों के सामने अलग तरह की चुनौती पेश करेगा। गुलाबी गेंद से अतिरिक्त सीम मूवमेंट मिलता है और भारतीय बल्लेबाजों को इससे पार पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। ऑस्ट्रेलिया का दिन रात्रि टेस्ट मैच में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उसने अभी तक घरेलू धरती पर जो 12 दिन रात्रि टेस्ट मैच खेले हैं उनमें से उसे केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन पहले टेस्ट मैच में करारी शिकस्त झेलने के कारण इस बार उसकी टीम पर दबाव रहेगा। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होना लगभग तय है। अगर कैनबरा में खेले गए अभ्यास मैच को संकेत माने तो फिर रोहित मध्य क्रम में उतर सकते हैं ताकि अच्छी फॉर्म में चल रहे यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल पारी का आगाज कर सकें। रोहित ने 2019 से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभानी शुरू की थी जिससे उनके टेस्ट करियर को नई दिशा मिली लेकिन वह टीम हित में यहां महत्वपूर्ण फैसला कर सकते हैं। रोहित का बल्लेबाजी क्रम कुछ भी हो, वह बड़ा स्कोर बनाने के लिए बेताब होंगे क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और वह इसमें सुधार करना चाहेंगे। रोहित और गिल अंतिम एकादश में देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की जगह लेंगे। अंगूठे की चोट से उबर कर वापसी करने वाले गिल अभ्यास मैच में अच्छी लय में दिख रहे थे। ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है जिससे वह प्रेरणा लेना चाहेंगे। पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे सकारात्मक पहलू जयसवाल और विराट कोहली के शतक रहे। यह दोनों बल्लेबाज अपनी उसी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। भारतीय गेंदबाजी विभाग में बदलाव की संभावना नहीं है। एडिलेड की पिच से हालांकि स्पिनरो को मदद मिलती रही है और विकेट का जायजा लेने के बाद उसकी स्थिति को देखकर रविचंद्रन अश्विन या रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया जा सकता है। जहां तक ऑस्ट्रेलिया की बात है तो उसके लिए अपने प्रमुख बल्लेबाजों की फॉर्म बड़ी चिंता का विषय है। अगर उसे श्रृंखला बराबर करनी है तो फिर स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन जैसे बल्लेबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया की चिंता केवल बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं है। उसके तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया गया है जो लगभग 18 महीने में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। वह लगातार ऑफ स्टंप से बाहर गेंदबाजी करने में माहिर हैं और इससे वह भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। टीम इस प्रकार हैं : ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11 : पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क। भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप। प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर। समय : सुबह 9.30 बजे से। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet