LATEST NEWS

आईसीसी ने दोबारा पीसीबी से हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने के लिए कहा, जल्द ही बताएगा अंतिम फैसला

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर आईसीसी गुरुवार को फैसला करने वाला था लेकिन एक बार फिर से मीटिंग स्थगित हो गई है। शनिवार ( 7 दिसंबर) को मीटिंग में अंतिम निर्णय आने की उम्मीद है। आईसीसी ने दोबारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने के लिए कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी जल्द ही बोर्ड के सामने अपना अंतिम फैसला बताएगा। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से कहा था कि वह अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ को स्वीकार करने को तैयार है लेकिन विश्व संस्था को 2031 तक भारत में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भी यही व्यवस्था अपनाने की अनुमति देनी होगी। हालांकि बीसीसीआई ने पीसीबी की इस शर्त का कड़ा विरोध किया है। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में 100 दिन से भी कम बचे हैं लेकिन शेड्यूल का ऐलान नहीं हो सका है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जल्द से जल्द अपना फैसला बताना होगा, वहीं बोर्ड के पास ज्यादा विकल्प भी नहीं है। पीसीबी ने पहले टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी जिससे यह प्रस्ताव थोड़ा नरमी भरा है। उसने कहा था कि अगर उसे मेजबानी के पूर्ण अधिकार नहीं दिये गये और भारत की तटस्थ स्थल की मांग स्वीकार कर ली गई तो वह टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा। भारत को 2031 तक भारत को आईसीसी के तीन पुरुष टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है जिसमें श्रीलंका के साथ मिलकर 2026 टी20 विश्व कप, 2029 चैंपियंस ट्रॉफी तथा बांग्लादेश के साथ मिलकर 2031 वनडे विश्व कप का आयोजन किया जायेगा। अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अनिश्चितता की स्थिति अब अगले कुछ दिनों में सुलझने की उम्मीद है क्योंकि अब आईसीसी कार्यकारी बोर्ड पाकिस्तान की नयी मांगों पर विचार करेगा।

गोवा ने लगाई जीत की हैट्रिक, हैदराबाद एफसी के खिलाफ बटोरे पूरे तीन अंक

हैदराबाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में हैदराबाद एफसी का अपने घरेलू मैदान जीएमसी बालायोगी एथलेटिक स्टेडियम में हारने का सिलसिला जारी है। मेजबान टीम को अपने घर पर खेले चौथे मैच में भी हार मिली, जब एफसी गोवा ने बुधवार रात आईएसएल 2024-25 में जीत की हैट्रिक पूरी करते हुए मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया।  एफसी गोवा की जीत में राइट विंगर उदांता सिंह ने 33वें और स्पेनिश अटैकिंग मिडफील्डर इकर गुआरोटक्सेना ने 44वें मिनट में गोल किए। स्पेनिश अटैकिंग मिडफील्डर इकर गुआरोटक्सेना को दूसरा गोल करने और मिडफील्ड में दमदार खेल दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। एफसी गोवा 10 मैचों में पांच जीत, तीन ड्रा और दो हार से 18 अंक लेकर तालिका में छठे से तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, अपनी टीम की लगातार तीसरी हार से हैदराबाद एफसी के हेड कोच थांगबोई सिंग्टो जरूर निराश होंगे। हैदराबाद एफसी 10 मैचों में दो जीत, एक ड्रा और सात हार से सात अंक लेकर तालिका में 11वें स्थान पर बनी हुई है। यह आईएसएल में दोनों टीमों के बीच 11वां मुकाबला था और आज एफसी गोवा ने छठी बार जीत हासिल की है जबकि हैदराबाद ने तीन मैच जीते हैं। दो मैच ड्रा रहे हैं। मैच का पहला गोल 33वें मिनट में आया, जब राइट विंगर उदांता सिंह ने एफसी गोवा को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। 44वें मिनट में स्पेनिश अटैकिंग मिडफील्डर इकर गुआरोटक्सेना ने गोल करके एफसी गोवा की बढ़त को दोगुना करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ में दबदबा एफसी गोवा का रहा क्योंकि राइट विंगर उदांता सिंह और स्पेनिश अटैकिंग मिडफील्डर इकर गुआरोटक्सेना के गोल की बदौलत बढ़त बनाई और उसे बरकरार रखा। लिहाजा, एफसी गोवा 2-0 की बढ़त के साथ हाफ टाइम ब्रेक पर गई। गेंद पर ज्यादा नियंत्रण एफसी गोवा का 62 फीसदी रहा। गोवा ने छह प्रयास किए और दो शॉट टारगेट पर रखे, जिन पर गोल आए। वहीं, गेंद पर 38 फीसदी कब्जा रखने वाली हैदराबाद एफसी की ओर से आठ प्रयास किए गए, जिनमें से तीन शॉट टारगेट पर भी रहे लेकिन गोल नहीं आया।  

ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के दूसरे मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा की,हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को मौका

एडिलेड भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पिंक बॉल टेस्ट में चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को सीरीज के दूसरे मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी। यह मैच एडिलेड में शुक्रवार से खेला जाएगा। यह मेजबान टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि हेजलवुड ने पर्थ टेस्ट में पांच विकेट लिए थे और अन्य गेंदबाजों के मुकाबले उनका प्रदर्शन बेहतर था। उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में एक विकेट लिया था। लगभग 18 महीने में ऑस्ट्रेलिया के लिए बोलैंड का यह पहला मैच होगा। उन्होंने पिछला टेस्ट मैच पिछले साल एशेज सीरीज के दौरान खेला था। बोलैंड का शामिल होना प्लेइंग इलेवन में एकमात्र बदलाव है। इस बीच, ऑलराउंडर मिचेल मार्श टीम में बने रहेंगे। हालांकि वह पीठ की अकड़न के कारण भारत की दूसरी पारी के दौरान पूरी ताकत से गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। भारत ने शुक्रवार से एडिलेड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए अभी तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि मध्यक्रम के बल्लेबाजों में से किसे बेंच पर बाहर बैठना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के पहले मैच में पर्थ में 295 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा, जो 2008 के मोहाली टेस्ट में 320 रनों की हार के बाद टेस्ट में भारत के खिलाफ रनों के लिहाज से उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 : उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड।  

राशिद और नबी ने की अफगानिस्तान में महिला शिक्षा अधिकार के बहाली की अपील

नई दिल्ली अफगानिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े नाम राशिद खान और मोहम्मद नबी ने तालिबान द्वारा नर्स और दाइयों के रूप में प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं के लिए संस्थानों को बंद करने की कथित रूप से कड़ी आलोचना की है। अगस्त 2021 में तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों के लिए ये बंदिशें एक नया झटका हैं। तालिबान ने लड़कियों और महिलाओं के लिए माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया है, हालाँकि अब तक चिकित्सा क्षेत्र में छूट मौजूद थी। लड़कियों और महिलाओं के खेल में भाग लेने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिससे आईसीसी के पूर्ण सदस्य के रूप में अफगानिस्तान की स्थिति लगातार जांच के दायरे में आ गई है। राशिद ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, इस्लाम में शिक्षा का केंद्रीय स्थान है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए ज्ञान की खोज पर जोर देती है। कुरान सीखने के महत्व पर प्रकाश डालता है और दोनों लिंगों के समान आध्यात्मिक मूल्य को स्वीकार करता है। अफगानिस्तान की बहनों और माताओं के लिए हाल ही में शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों के बंद होने पर मैं बहुत दुख और निराशा के साथ विचार करता हूं। इस निर्णय ने न केवल उनके भविष्य को बल्कि हमारे समाज के व्यापक ताने-बाने को भी गहराई से प्रभावित किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से वे जो दर्द और दुख व्यक्त करते हैं, वह उनके सामने आने वाले संघर्षों की मार्मिक याद दिलाता है। उन्होंने आगे कहा, अफगानिस्तान, हमारी प्यारी मातृभूमि, एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। देश को हर क्षेत्र में पेशेवरों की सख्त जरूरत है, खासकर चिकित्सा क्षेत्र में। महिला डॉक्टरों और नर्सों की भारी कमी विशेष रूप से चिंताजनक है, क्योंकि यह सीधे तौर पर महिलाओं की स्वास्थ्य सेवा और सम्मान को प्रभावित करती है। हमारी बहनों और माताओं के लिए यह ज़रूरी है कि उन्हें ऐसे चिकित्सा पेशेवरों द्वारा प्रदान की जाने वाली देखभाल तक पहुँच मिले जो वास्तव में उनकी जरूरतों को समझते हों। मैं ईमानदारी से इस फ़ैसले पर पुनर्विचार करने की अपील करता हूँ ताकि अफगान लड़कियाँ शिक्षा के अपने अधिकार को पुनः प्राप्त कर सकें और देश के विकास मंअ योगदान दे सकें। सभी को शिक्षा प्रदान करना न केवल एक सामाजिक ज़िम्मेदारी है बल्कि एक नैतिक दायित्व है जो हमारे विश्वास और मूल्यों में गहराई से निहित है। नबी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखते हुए राशिद का समर्थन किया, उन्होंने लिखा, लड़कियों को चिकित्सा की पढ़ाई करने से प्रतिबंधित करने का तालिबान का फैसला न केवल दिल तोड़ने वाला है, बल्कि बेहद अन्यायपूर्ण भी है। इस्लाम ने हमेशा सभी के लिए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया है, और इतिहास मुस्लिम महिलाओं के प्रेरक उदाहरणों से भरा पड़ा है, जिन्होंने ज्ञान के माध्यम से कई पीढ़ियों को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं तालिबान से इन मूल्यों पर विचार करने का आग्रह करता हूं। लड़कियों को सीखने और अपने लोगों की सेवा करने का मौका न देना उनके सपनों और हमारे देश के भविष्य दोनों के साथ विश्वासघात है। हमारी बेटियों को पढ़ने, बढ़ने और सभी के लिए एक बेहतर अफगानिस्तान बनाने दें। यह उनका अधिकार है, और इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। वहीं, रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट डाली, जिसमें उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।  

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ रिकार्ड 28 गेंद में अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ा

राजकोट पंजाब के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ रिकार्ड 28 गेंद में शतक जड़ा। इसी के साथ वह र्विल पटेल के साथ सबसे तेज टी-20 शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए हरनूर सिंह के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे अभिषेक ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद में नाबाद 106 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और 11 छक्के लगाए। पंजाब ने अभिषेक की इस आक्रामक पारी की बदौलत 9.3 ओवर में ही तीन विकेट पर 144 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पंजाब की यह ग्रुप ए में सात मैचों में से पांचवीं जीत है और नॉकआउट में जाने के लिए उसने इस जीत के साथ अपने नेट रन रेट में भी बढ़ाया है। 28 गेंद में लगाया गया यह शतक अब विश्व में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड इस्तोनिया के साहिल चौहान के नाम है। साहिल चौहान ने इस वर्ष जून में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंद में शतक लगाया था। इससे पहले मेघालय ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 142 रन का स्कोर खड़ा किया था। मेघालय के अर्पित भटेवरा ने सर्वाधिक (31) रन बनाये। योगेश तिवारी (20), लैरी संगमा (21), जसकीरत सिंह (15), इबितलांग थाबाह (17) और एरियन संगमा (13)रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए, तमाम सवालों के दिए जवाब, ओपनिंग कौन करेगा यह भी बताया

नई दिल्ली एडिलेड के ओवल में कल यानी शुक्रवार 6 दिसंबर से शुरू हो रहे पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले आज यानी 5 दिसंबर को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। रोहित शर्मा ने इस पीसी में तमाम सवालों के जवाब दिए। उन्होंने इस बात पर सस्पेंस खत्म कर दिया कि एडिलेड में ओपनिंग कौन करेगा। उन्होंने बताया कि केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करेंगे और वे खुद मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करेंगे। रोहित ने ये भी कहा कि पिछली बार एडिलेड में जो हुआ, उस परिणाम को बदलने की कोशिश हमारी रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ की और कहा कि हर कोई चुनौती के लिए तैयार है और अपने से ज्यादा टीम को आगे रखता है। रोहित ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ में कहा, “जायसवाल, पंत, गिल अलग जेनरेशन के खिलाड़ी हैं। जब हम पहली बार ऑस्ट्रेलिया आए थे, तो हम इस बारे में सोचते थे कि कैसे स्कोर करना है। ये लोग केवल मैच जीतने के बारे में सोचते हैं। उनका प्राथमिक ध्यान मैच जीतना है। वे ये नहीं सोचते कि शतक मारना है या दोहरा शतक मारना है। वे सिर्फ और सिर्फ ये सोचते हैं कि मैच को कैसे जीता जाए।” रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया या विदेशी परस्थितियों में खेलने को लेकर कहा, “जब आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं, तो तकलीफ तो सहनी पड़ेगी। खिलाड़ी मानसिक रूप से मजबूत होते हैं, अनुकूलन में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। वे किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। यह मुश्किल है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ भी आसान नहीं होता। हर एक युवा खिलाड़ी भी इसके लिए तैयार है।” केएल राहुल को ओपनर के तौर पर खिलाने पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “केएल और जायसवाल की साझेदारी ने संभवतः हमें टेस्ट मैच जिता दिया। इसमें बदलाव की कोई जरूरत नहीं है, शायद भविष्य में यह अलग हो। केएल राहुल इस समय अपनी जगह के हकदार हैं। मैंने बाहर से जो देखा, वह शानदार थे। व्यक्तिगत तौर पर, यह (ओपनिंग से हटना) आसान नहीं था, लेकिन टीम के लिए यह बहुत मायने रखता है।” पिंक बॉल टेस्ट के पिछले रिजल्ट पर रोहित शर्मा ने कहा, “पिछली बार एडिलेड टेस्ट में हमें सर्वश्रेष्ठ परिणाम नहीं मिला था, लेकिन हम इसे बदलने के लिए दृढ़ हैं।” पर्थ में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को बेंच पर बैठाने पर रोहित शर्मा ने कहा, “उन्हें बाहर रखना हमेशा मुश्किल होता है। मैं निश्चित रूप से उन्हें बाकी सीरीज में बड़ी भूमिका निभाते हुए देखता हूं। वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।” पिंक बॉल चैलेंज को लेकर कप्तान रोहित शर्मा बोले, “जितना ज्यादा समय आप पिंक बॉल से खेलते हैं, यह उतना ही आसान होता जाता है। आपको इससे निपटने का अपना तरीका ढूंढ़ना होगा, मौजूदा स्थिति के हिसाब से प्रयास करना होगा। टीम आपके फैसले का समर्थन करेगी। हमने यहां मैच देखे हैं और परिस्थितियों को समझते हैं।” ऑस्ट्रेलियाई टीम में दरार पड़ गई है। इसका जिक्र कमेंटेटर्स कर चुके हैं। इस पर रोहित शर्मा ने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, उनके ड्रेसिंग रूम में क्या हो रहा है। हम अपने ड्रेसिंग रूम के बारे में जानते हैं, जहां शानदार माहौल है।” रोहित शर्मा ने हर्षित राणा और नितीश रेड्डी को लेकर कहा, “ऐसा नहीं लगा कि यह उनका पहला गेम था (पर्थ में)। उनकी बॉडी लैंग्वेज शानदार दिखी। जब आप कोई बड़ी सीरीज जीतना चाहते हैं तो आपको इन खिलाड़ियों की जरूरत होती है।” ओपनिंग करने के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा, “मैं ओपनिंग नहीं करूंगा। केएल राहुल ओपनिंग करेंगे और मैं मिडिल ऑर्डर में किसी पोजिशन पर खेलूंगा।”  रोहित शर्मा ने सबसे पहले प्रैक्टिस मैच को लेकर कहा कि पहला दिन बारिश के कारण खराब हो गया था। ऐसे में हम जो कर सकते थे, वह हमने दूसरे दिन किया।

बड़ौदा ने सिक्किम के खिलाफ बनाए 5 विकेट पर 349 रन, T20 इतिहास का सबसे बड़ा टोटल किया खड़ा …

नई दिल्ली बड़ौदा क्रिकेट टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रच दिया। उन्होंने गुरुवार को इंदौर में टी20 क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा टोटल बना दिया। बड़ौदा ने सिक्किम के खिलाफ 5 विकेट पर 349 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। आज से पहले किसी टीम ने इतने रन टी20 में नहीं बनाए हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के खिलाफ था। उन्होंने इसी साल गांबिया के खिलाफ 20 ओवर में 344 रन बनाए थे। भानू पनिया ने ठोका दमदार शतक 349 रन बनाने के दौरान बड़ौदा के लिए सबसे तूफानी बैटिंग तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे भानू पनिया ने की। इस खिलाड़ी ने 262.75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद में नाबाद 134 रन बना डाले। उन्होंने अपनी पारी में 15 छक्के और 5 चौके लगाए। इसके अलावा ओपनर्स शाश्वत रावत (43 रन) और अभिमन्यू सिंह राजपूत (53 रन) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। शिवालिक शर्मा ने भी 55 तो विश्णु सोलांकी ने भी 16 गेंद में तूफानी अर्धशतक ठोका। इन बल्लेबाजों के बूते बड़ौदा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सिक्किम के खिलाफ इस पारी में बड़ौदा ने कुल 37 छक्के लगाए। बता दें कि बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। बता दें कि क्रुणाल पंड्या इस मैच में बड़ौदा की कप्तानी कर रहे हैं जबकि उनके भाई हार्दिक पंड्या इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पिछला सबसे बड़ा टीम स्कोर पंजाब का था, जिसने टूर्नामेंट के आखिरी संस्करण में आंध्र के खिलाफ 275 रन बनाए थे। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा टीम स्कोर     बड़ौदा 349/5 बनाम सिक्किम – 2024     जिम्बाब्वे 344/4 बनाम गाम्बिया – 2024     नेपाल 314/3 बनाम मंगोलिया – 2023     भारत 297/6 बनाम बांग्लादेश – 2024

टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर अब बड़ौदा क्रिकेट टीम के नाम दर्ज, बने 349 रन, टूटे कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

नई दिल्ली टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर अब बड़ौदा क्रिकेट टीम के नाम दर्ज हो गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में आज खेले गए मैच में बड़ौदा ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 349 रन ठोक डाले, जिसमें भानु पूनिया ने नॉटआउट 134 रन बनाए। इस मैच में बड़ौदा की पारी के दौरान कुल 37 छक्के लगे। टी20 क्रिकेट में इस तरह से एक पारी में सबसे ज्याजा छक्के का वर्ल़्ड रिकॉर्ड भी बड़ौदा ने अपने नाम कर लिया है। टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले जिम्बाब्वे के नाम दर्ज था, जिसने गांबिया के खिलाफ 23 अक्टूबर को इसी साल 344 रन बनाए थे। वहीं एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी जिम्बाब्वे के नाम इसी मैच में दर्ज हुआ था। जिम्बाब्वे की ओर से एक पारी में तब कुल 27 छक्के लगे थे। बड़ौदा की टीम ने इस दौरान कुल 37 छक्के लगाए, जिसमें से 15 छक्के तो भानु पूनिया के बैट से ही निकले। क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली बड़ौदा टीम की ओर से इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। इस मैच में बड़ौदा के चार खिलाड़ियों ने 50+ स्कोर बनाया। शाश्वत रावत और अभिमन्यु सिंह ने मिलकर ताबड़तोड़ शुरुआत की और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5 ओवर में ही 90 रन बना डाले। अभिमन्यु 17 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शाश्वत 43 रन बनाकर आउट हुए। भानु और शिवालिक शर्मा ने मिलकर इसके बाद ऐसी तबाही मचाई कि हर कोई बस देखता ही रह गया। शिवालिक 17 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए। और विष्णु सोलंकी ने 16 गेंदों पर 50 रन बनाए। भानु ने 51 गेंदों पर नॉटआउट 134 रन ठोके, जिसमें पांच चौके और 15 छक्के शामिल थे। टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हालांकि भानु तोड़ने से चूक गए। भानु ने अगर चार छक्के और लगा दिए होते, तो यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो जाता। टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर क्रिस गेल हैं। गेल ने रंगपुर राइडर्स की ओर से खेलते हुए बांग्लादेश प्रीमियर लीग में ढाका डायनामाइट्स के खिलाफ 146 रनों की पारी खेली थी और इस दौरान 18 छक्के लगाए थे। इस मैच में चौके और छक्के से बड़ौदा ने कुल 294 रन बटोरे, जो एक पारी में बाउंड्रीज के साथ बटोरे गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी जिम्बाब्वे के नाम दर्ज था, जिसमें 344 टोटल वाले मैच में 282 रन बाउंड्रीज से बटोरे थे।

pak को फाइनल में रौंद भारत लगातार तीसरी बार बना जूनियर एशिया कप का चैंपियन

मस्कट  डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने लगातार तीसरी बार मेंस जूनियर एशिया कप हॉकी खिताब अपने नाम किया। भारत के युवा शेरों ने बुधवार रात फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 5-3 से हरा दिया। भारत के लिए अरिजीत हुंदल सिंह ने सबसे ज्यादा चार गोल किए। एक गोल धीरज सिंह की स्टिक से आया। यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत का पांचवां खिताब है। इससे पहले भारत ने 2004, 2008, 2015 और 2023 में यह खिताब जीता था। कोविड-19 महामारी के कारण यह टूर्नामेंट 2021 में आयोजित नहीं किया गया। इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। दूसरी ओर पाकिस्तान जापान को हराकर खिताबी मुकाबले में पहुंचा था। हुंडल ने चौथे, 18वें और 54वें मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और 47वें मिनट में मैदानी गोल दागा। भारत के लिए एक अन्य गोल दिलराज सिंह (19वें मिनट) ने किया। पाकिस्तान के लिए सूफियान खान (30वें और 39वें मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जबकि हन्नान शाहिद ने तीसरे मिनट में मैदानी गोल किया। पाकिस्तान ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही शाहिद के मैदानी गोल से बढ़त बना ली। भारत ने कुछ सेकेंड बाद ही अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया, जिससे हुंडल ने शक्तिशाली ड्रैग फ्लिक पर पाकिस्तान के गोलकीपर के दाईं ओर से गोल में पहुंचाकर टीम को बराबरी दिला दी। दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपने खेल में सुधार किया और 18वें मिनट में अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिससे हुंडल ने गोल में बदला। एक मिनट बाद दिलराज के एक बेहतरीन मैदानी गोल करके भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया। पाकिस्तान ने 30वें मिनट में सूफियान के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से स्कोर 2-3 किया। सूफियान ने 39वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पाकिस्तान को बराबरी दिला दी। भारत ने अंतिम क्वार्टर में 47वें मिनट में अपना तीसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन हुंडल के शॉट को पाकिस्तान के गोलकीपर मुहम्मद जंजुआ ने बचा लिया। हुंडल ने हालांकि कुछ सेकंड बाद ही मैदानी गोल दागकर भारत को फिर से बढ़त दिला दी। भारत ने अंतिम 10 मिनट में पाकिस्तान पर कड़ा दबाव बनाया और कुछ और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और हुंडल ने एक बार फिर बेहतरीन वैरिएशन से गोल करके टीम की 5-3 से जीत सुनिश्चित की।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप : मौजूदा साइकल में अभी 15 टेस्ट बाकी हैं और कोई भी टीम फाइनल में नहीं पहुंची

नई दिल्ली न्यूजीलैंड की इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, श्रीलंकाई बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज चल रही हैं। इन सभी टीमों के मैचों के नतीजे डब्ल्यूटीसी अंक तालिका पर असर डाल रहे हैं। मौजूदा साइकल में अभी 15 टेस्ट बाकी हैं और कोई भी टीम फाइनल में नहीं पहुंची है। रविवार को समाप्त हुए इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट तक के अंकों के आधार पर अंतिम दो स्थानों के लिए अभी भी 6 टीमें रेस में बनी हुई हैं। हालांकि टूर्नामेंट के दौरान अंकों पर टीमों की संभावना को नुकसान भी पहुंचा सकती है। चैम्पियनशिप की शुरुआत टीमों के साथ हुई थी, जिनमें से बांग्लादेश, विंडीज और इंग्लैंड बाहर हो चुके हैं। इन दिनों विंडीज और बांग्लादेश के बीच आपसी श्रृंखला खेली जा रही है, लेकिन उसके नतीजे का असर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका पर नहीं पड़ेगा। भारत 61.11% ऑस्ट्रेलिया से तीन मैच जीतकर टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 62.28 हो जाएगा और सिर्फ साउथ अफ्रीका आगे निकलने की स्थिति में रहेगा। यदि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हारती भी है, तो भी लगातार तीसरे फाइनल का मौका बन सकता है। इसके लिए उसे न्यूजीलैंड-इंग्लैंड, अफ्रीका-श्रीलंका और अफ्रीका-पाक सीरीज 1-1 से ड्रॉ होनी चाहिए तथा दुआ करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच दो मैचों की सीरीज 0-0 पर खत्म हो। अफ्रीका 59.26% श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में मिली जीत से अफ्रीका ने फाइनल की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। अफ्रीकी टीम के तीन मैच बचे हैं। इन सभी को जीतकर टीम निश्चित रूप से फाइनल में होगी। वहीं अफ्रीकी टीम अगर एक मैच भी हार जाती है तो 61.11% अंक तक पहुंच सकेगी और फाइनल के लिए अन्य टीमों पर निर्भर हो जाएगी। इतने अंकों पर ऑस्ट्रेलिया, भारत और श्रीलंका के पास उससे आगे निकलने का मौका रहेगा। ऑस्ट्रेलिया 57.69% ऑस्ट्रेलिया को अपने दम पर फाइनल में पहुंचने के लिए बचे 6 मैचों में कम से कम 4 जीत और 1 ड्रॉ चाहिए। ऐसा होने पर सिर्फ साउथ अफ्रीका उससे आगे जा सकता है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अगर भारत के खिलाफ 2-3 से हारता भी है, तो श्रीलंका को 2-0 से स्वीप कर फाइनल में पहुंच सकता है। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया भारत के 58.77 अंक से आगे 60.53 पर फिनिश करेगा। यहां से सिर्फ साउथ अफ्रीका उसे पछाड़ सकेगा। न्यूजीलैंड 47.92% इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट की घरेलू सीरीज के पहले मैच में हार से कीवी टीम को झटका लगा है और बचे दो मैच जीतकर भी वह 55.36 अंक तक पहुंच सकती है। उसे कई परिणामों पर निर्भर रहना होगा। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज व अफ्रीका-श्रीलंका की मौजूदा और आगामी सीरीज ड्रॉ रहने पर ही चांस बनेगा। श्रीलंका 50% श्रीलंका भी दक्षिण अफ्रीका जैसी स्थिति में है। उसके तीन मैच बचे हैं और ये सभी जीतकर टीम 61.54% अंकों के साथ फाइनल में पहुंच सकती है। इस स्टेज पर भारत या ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक ही उससे आगे निकलने की स्थिति में होगा। वहीं एक मैच भी हारे तो चार अन्य टीम आगे निकल सकेंगी। पाकिस्तान 33.33% पकिस्तान बच्चे सभी 4 मैच जीत लेता है तो 52.28% तक पहुंच सकता है। इसके बाद टीम फाइनल में पहुंच सकती है अगर- श्रीलंकाई टीम अफ्रीका से 0-1 से हारे और ऑस्ट्रेलिया से 1-1 से ड्रॉ खेले। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से 2-1 से जीते और न्यूजीलैंड टीम इंग्लैंड से 1-2 से हारे। ऐसे में पाक टीम दूसरे स्थान पर रहेगी।

एडिलेड टेस्ट में मुझे बताया गया है किस ऑर्डर पर बैटिंग करनी है, लेकिन राहुल ने बढ़ाया सस्पेंस

पर्थ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट 6 दिसंबर से खेला जाना है। पांच मैचों की सीरीज का यह दूसरा टेस्ट मैच होगा और इसके पिंक बॉल से खेला जाना है। पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले केएल राहुल के बैटिंग ऑर्डर को लेकर सस्पेंस बना हुआ और उन्होंने खुद इस सस्पेंस को और बढ़ा दिया है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट के लिए कप्तान रोहित शर्मा सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे, ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी, वहीं केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज किया था। रोहित के होने पर राहुल मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने उतरते हैं, लेकिन पर्थ में उन्होंने जिस तरह से बैटिंग की, उसके बाद से कई पूर्व क्रिकेटर्स कह चुके हैं कि राहुल को ही पारी का आगाज करना चाहिए और रोहित को मिडिल ऑर्डर में बैटिंग के लिए आना चाहिए। एडिलेड टेस्ट से दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेन्स में केएल राहुल से बैटिंग ऑर्डर को लेकर काफी सवाल किए गए, लेकिन उनके जवाब ने सस्पेंस खत्म करने की जगह और बढ़ा दिया है। केएल राहुल से एक रिपोर्टर ने पूछा, ‘राहुल क्या आपको बताया गया है कि आपको कहां बैटिंग करने जाना है?’ इसका जवाब देते हुए केएल राहुल मुस्कुरा रहे थे, उन्होंने कहा, ‘मुझे इसके बारे में बताया गया है, लेकिन साथ ही मुझसे यह भी कहा गया है कि मैं आपसे ये शेयर ना करूं। आपको कुछ इंतजार करना होगा, शायद एक-दो दिन या फिर जब कप्तान यहां आएंगे, तब तक।’ राहुल के लिए एक और सवाल बैटिंग ऑर्डर को लेकर आया, ‘आप किस बैटिंग ऑर्डर पर सहज हैं, ओपनिंग या मिडिल ऑर्डर? आप किस पोजिशन पर खेलना चाहते हैं?’ राहुल ने इस सवाल का जवाब भी बढ़िया तरीके से देते हुए कहा, ‘कहीं भी… मैं पहले भी कह चुका हूं मैं बस प्लेइंग XI में रहना चाहता हूं। टीम में फिर आप मुझे कहीं भी फिट कर दीजिए, मैं बस टीम के लिए खेलना चाहता हूं।’

पीसीबी ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान ने टीम का हुआ ऐलान, शाहीन अफरीदी को नहीं मिला मौका

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका में तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टेस्ट टीम में बाबर आजम की वापसी हो गई है, जबकि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अभी भी टेस्ट टीम से बाहर हैं। इसके पीछे बोर्ड ने कारण बताया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की वजह से उनका वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है। इसलिए उनको अभी वनडे और टी20 टीम में रखा है। पाकिस्तान मेंस सिलेक्शन कमिटी ने 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए अलग-अलग टीम का चयन किया है। बाबर आजम के अलावा मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब और सलमान अली आगा तीनों फॉर्मेट में हैं। वहीं, नसीम शाह टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेंगे। इसके अलावा मोहम्मद अब्बास की करीब ढाई साल टीम में वापसी हुई है। उनको टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है। नसीम शाह की भी वापसी टेस्ट टीम में हुई है, जो इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो मैचों से ड्रॉप किए गए थे। नसीम शाह और मोहम्मद अब्बास के अलावा टेस्ट टीम में पेसर के तौर पर खुर्रम शहजाद और मीर हम्जा होंगे। इन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 19 विकेट निकालने वाले ऑफ स्पिनर साजिद खान टीम का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि बोर्ड ने माना है कि न्यूलैंड्स और सेंचुरियन में स्पिनरों को मदद नहीं मिलती। ऐसे में टीम में सिर्फ एक स्पेशलिस्ट स्पिनर नोमान अली को चुना है। सूफयान मुकीम को पहली बार वनडे टीम में जगह दी गई है। लेफ्ट आर्म स्पिनर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टी20आई मैचों में 8 विकेट चटरकाए हैं, जिसमें से पांच विकेट उन्होंने दूसरे टी20 मैच में चटकाए थे। पाकिस्तान टीम सिलेक्शन की प्रमुख बातें 1. बाबर आजम की टेस्ट टीम में वापसी 2. शाहीन अफरीदी टेस्ट से अभी भी बाहर 3. साजिद खान टेस्ट टीम से बाहर 4. नसीम शाह टी20 टीम से बाहर 5. फखर जमां नहीं हैं किसी भी टीम का हिस्सा 6. उस्मान खान को वनडे टीम में जगह 7. सूफयान मोकिम वनडे टीम में शामिल पाकिस्तान की टीमें इस प्रकार हैं टेस्ट टीम: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह , नोमान अली, सईम अयूब और सलमान अली आगा वनडे टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, हारिस रऊफ, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम, तय्यब ताहिर और उस्मान खान (विकेटकीपर) T20I टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), अबरार अहमद, बाबर आजम, हारिस रऊफ, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम, तैयब ताहिर और उस्मान खान (विकेटकीपर)

सचिन तेंदुलकर ने बताया है कि सारा तेंदुलकर हमारे फाउंडेशन को डायरेक्टर के तौर पर जॉइन कर रही हैं

नई दिल्ली क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर काफी समय से एक फाउंडेशन चला रहे हैं। इसका नाम उन्होंने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन रखा है, जिसके तहत वे गरीब बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल से जोड़ने का काम करते हैं। इसी फाउंडेशन में अब उनकी बेटी सारा तेंदुलकर को अहम जिम्मेदारी दी गई है। सचिन तेंदुलकर ने बताया है कि सारा तेंदुलकर हमारे फाउंडेशन को डायरेक्टर के तौर पर जॉइन कर रही हैं। सारा तेंदुलकर ने अपनी मास्टर डिग्री भी लगभग इसी फाउंडेशन से जुड़े कार्यों में हासिल की है। इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर सारा तेंदुलकर को लेकर लिखा, “मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरी बेटी सारा तेंदुलकर एसटीएफ (सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन) में डायरेक्टर के रूप में शामिल हो गई हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। जब वह खेल, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के माध्यम से भारत को सशक्त बनाने की इस यात्रा पर निकल पड़ीं, तो यह इस बात की याद दिलाता है कि वैश्विक शिक्षा कैसे पूर्ण चक्र में आ सकती है।” सारा तेंदुलकर इस फाउंडेशन के कार्यों में पहली भी अपना हाथ बटाती आई हैं। अब जब उनकी एजुकेशन पूरी हो गई है और तो उनको डायरेक्टर बना दिया गया है। सारा तेंदुलकर की तमाम तस्वीरें इस फाउंडेशन के पेज पर आपको मिल जाएंगी, जहां वे अपने पिता सचिन तेंदुलकर, मां अंजलि तेंदुलकर और भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ दिख जाएंगी। अब उन्हीं के कंधों पर इस फाउंडेशन के जरिए लोगों की सेवा करने की जिम्मेदारी है। सचिन तेंदुलकर ने कई साल पहले इस फाउंडेशन की स्थापना की थी और वे अब तक हजारों बच्चों की मदद कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर की पत्नी इस फाउंडेशन की को-फाउंडर और डायरेक्टर हैं।

आईपीएल में पृथ्वी शॉ नहीं दिखेंगे इस पर पीटरसन के बाद वॉटसन ने किया सपोर्ट, कहा-अच्छे से ट्रेनिंग करें और दमदार वापसी करें

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इस समय मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट जरूर खेल रहे हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में आपको नजर नहीं आएंगे। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। इसके पीछे का कारण है उनकी फिटनेस और अनुशासनहीनता। इसी वजह से टीमों ने उन्हें खरीदने से दूरी बनाई। ऐसे में अब पूर्व क्रिकेटरों का समर्थन पृथ्वी शॉ को मिल रहा है और उन्हें हर कोई सलाह दे रहा है कि वे अच्छे से ट्रेनिंग करें और दमदार वापसी करें, क्योंकि कमबैक की कहानियां बहुत रोचक होती हैं। ये कहना है केविन पीटरसन का, जिससे शेन वॉटसन भी सहमत हैं। शेन वॉटसन और पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स में साथ में काम कर चुके हैं। केविन पीटरसन ने लिखा था, “कुछ बेहतरीन खेल कहानियां कमबैक की स्टोरीज हैं। अगर पृथ्वी शॉ के आस-पास अच्छे लोग हैं जो उनकी दीर्घकालिक सफलता की परवाह करते हैं, तो वे उसे बैठाएंगे, उसे सोशल मीडिया से दूर रहने और पूरी तरह से फिट होने के लिए ट्रेनिंग करने के लिए कहेंगे। यह उन्हें सही रास्ते पर वापस लाएगा, जहां वे पिछली सफलता को वापस पा सकते हैं। इन सभी चीजों को त्यागने के लिए वह बहुत ही प्रतिभाशाली हैं।” इस पर शेन वॉटसन ने लिखा, “मैं पूरी तरह से सहमत हूं, केविन पीटरसन आपसे। पृथ्वी एक असाधारण प्रतिभा हैं और उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े हीरो में से एक बनने के लिए बस यही सब चाहिए।” बता दें कि पृथ्वी शॉ बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी थी। यहां तक कि वे देश को अंडर 19 विश्व कप जिता चुके हैं और टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ चुके हैं। हालांकि, इसके बावजूद उनको ज्यादा मौके इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं मिले। वे 6 साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले, लेकिन फॉर्म के कारण उनको ड्रॉप कर दिया गया। बाद में रिटेंशन में उनको रिटेन नहीं किया गया और ऑक्शन में दिल्ली क्या, किसी भी टीम ने उन पर दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनकी बेस प्राइस आईपीएल में 75 लाख रुपये थी।

आईसीसी ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए टेस्ट मैच में लगा जुर्माना, WTC पॉइंट्स कटे

नई दिल्ली इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए टेस्ट मैच में जुर्माना लगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने दोनों को सजा सुनाई। दोनों टीमों के डब्ल्यूटीसी के पॉइंट्स भी काट लिए गए। आईसीसी के इस फैसले से इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स नाखुश हैं। उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए आईसीसी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मैच 10 घंटे पहले खत्म हो गया, फिर भी स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। बेन स्टोक्स ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक न्यूज को पोस्ट किया है, जिसमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के पॉइंट्स काटे जाने की खबर छपी है। इसके कैप्शन में स्टोक्स ने लिखा, “बहुत अच्छे, आईसीसी। खेल खत्म हुआ, अभी 10 घंटे का खेल बाकी था।” फिर भी आईसीसी ने धीमी ओवर गति का जुर्माना लगा दिया। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीन अंक काटे गए हैं। ये सजा दोनों ही टीमों को WTC 23-25 ​​चक्र के बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ मिली है, क्योंकि इस समय दोनों टीमें शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। काइस्टचर्च में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। ये मैच चौथे दिन के दूसरे सेशन में ही खत्म हो गया। यही मुद्दा बेन स्टोक्स ने उठाया है कि जब मैच जल्दी खत्म हो गया तो इससे क्या फर्क पड़ता है कि आपने दिन में कितने ओवर फेंके। आपकी जानकारी के लिए बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में अब तक इंग्लैंड के 22 पॉइंट्स काट लिए गए हैं। इसका मतलब है कि आपने करीब दो मैच जीतने के अंक खो दिए हैं। एक मैच जीतने पर 12 पॉइंट्स मिलते हैं। इसका घाटा इंग्लैंड को विनिंग पर्सेंटेज में भी हुआ है। यही कारण है कि आज इंग्लैंड की टीम छठे स्थान पर है। इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया को 10 पॉइंट्स का जुर्माना लग चुका है, जबकि पाकिस्तान के 8 पॉइंट्स कटे हैं। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के 3-3 और भारत के 2 अंक काटे गए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet