LATEST NEWS

भारतीय बैटर ने चौंकाया किया संन्यास का एलान, ₹70,000 करोड़ का मालिक, कमाई में सचिन और कोहली भी पीछे

नई दिल्ली  महज 22 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रह चुके आर्यमान बिड़ला ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उनके पास सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे देश के सबसे बड़े ब्रांड बन चुके हैं दिग्गजों से भी ज्यादा पैसे हैं. अगर भारत के सबसे अमिर क्रिकेट की बात की जाए तो आर्यमान बिड़ला पहले नंबर पर आते हैं. सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली से कमाई के मामले में आगे आर्यमान बिड़ला की कुल संपत्ति ₹70,000 करोड़ है. आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान भारत के सबसे प्रमुख औद्योगिक परिवारों में से एक से आते हैं. आर्यमान ने 2017-18 सीजन में मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया. 2018 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स में ₹30 लाख में खरीदे जाने के बाद शामिल हुए. ESPNcricinfo के अनुसार आर्यमान ने नौ फर्स्टक्लास मैच खेला है जिसमें उन्होंने 414 रन बनाए. उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक है. लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने चार मैच खेले और 36 रन बनाए. घरेलू क्रिकेट में अच्छी शुरुआत के बाद आर्यमान ने 2019 में निजी कारणों की वजह से पेशेवर क्रिकेट से दूरी बना ली. उन्होंने दो सीजन राजस्थान रॉयल्स के साथ बिताए लेकिन वह आईपीएल में डेब्यू नहीं कर पाए. इसके बाद उनको फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया. सचिन और कोहली की कमाई कितनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो लिस्ट में टॉप पस संन्यास ले चुके भारतीय दिग्गज का नाम आता है. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की नेट वर्थ 1250 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं महेंद्र सिंह धोनी के नेट वर्थ की बात करें तो उनकी संपत्ति 1040 करोड़ रुपये बताई जाती है. विराट कोहली की नेट वर्थ 1020 करोड़ रुपये है.

एनपीएल में शिखर धवन ने गुरखाज के खिलाफ जमकर छक्के-चौके लगाए और 72 रनों की नॉटआउट पारी खेली

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व सलामी बैटर शिखर धवन इन दिनों नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में खेल रहे हैं। एनपीएल में शिखर धवन करनाली यैक्स टीम का हिस्सा हैं। एनपीएल के पहले मैच में धवन महज 14 रनों पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मैच में उनका गब्बर अंदाज देखने को मिला। शिखर धवन ने काठमांडू गुरखाज के खिलाफ खेले गए मैच में जमकर छक्के-चौके लगाए और 72 रनों की नॉटआउट पारी खेली, हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। शिखर पूरे मैच के बेस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 51 गेंदों पर 141.17 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए और इस दौरान चार चौके और पांच छक्के लगाए। एनपीएल में हिस्सा लेने से पहले शिखर धवन कुछ समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर थे। धवन ने एनपीएल में हिस्सा लेने से पहले अपना पिछला मैच इस साल 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स की ओर से खेला था। आईपीएल 2024 में शिखर धवन महज पांच ही मैच खेल पाए थे और इसके बाद इंजरी के चलते उन्हें बाहर बैठना पड़ा था। शिखर धवन ने भारत की ओर से कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। धवन ने तीनों फॉर्मेट में क्रम से 2315, 6793 और 1759 रन बनाए हैं। शिखर धवन के खाते में सात टेस्ट, 17 वनडे शतक भी दर्ज हैं। शिखर और रोहित ने मिलकर टीम इंडिया के लिए कई मैचों में पारी का आगाज किया है। शिखर धवन इसके अलावा आईपीएल में दो सेंचुरी ठोक चुके हैं, इतना ही नहीं वह आईपीएल में बैक टू बैक सेंचुरी लगाने वाले पहले बैटर भी बने थे। शिखर धवन आईपीएल में पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भी शिखर धवन के नाम ही दर्ज है।

पीवी सिंधु के हाथों में लगेगी मेहँदी, जानें कौन होगा उनका हमसफर, डेट और वेन्यू

मुंबई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु नई पारी शुरू करने को तैयार हैं। वह हैदराबाद स्थित सिडेक्स टेक्नोलॉजीज में कार्यरत लड़के से शादी के लिए तैयार हैं। सिंधु इसी महीने शादी करने वाली हैं। उनके पिता पीवी रमना ने शादी की तारीख, वेन्यू और रिसेप्शन समेत अन्य जानकारी दी है। 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी से संबंधित कार्यक्रम 20 दिसंबर से शुरू होंगे। पूर्व विश्व चैंपियन ने रविवार (1 दिसंबर) को लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल में जीत के साथ लंबे समय तक खिताब का सूखा खत्म किया। वह हैदराबाद के रहने वाले वेंकट दत्ता साई से शादी करेंगी, जो पॉसिडेक्स टेक्नोलॉजीज में कार्यकारी निदेशक हैं। रिसेप्शन 24 दिसंबर को हैदराबाद में सिंधु के पिता पीवी रमना ने  बताया, ” दोनों परिवार एक दूसरे को पहले जानते हैं, लेकिन एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ था। यह एकमात्र संभावित समय था क्योंकि जनवरी से उनका शेड्यूल बहुत व्यस्त हो जाएगा। इसलिए दोनों परिवारों ने 22 दिसंबर को शादी समारोह आयोजित करने का फैसला किया है। रिसेप्शन 24 दिसंबर को हैदराबाद में होगा। वह इसके तुरंत बाद अपनी ट्रेनिंग शुरू कर देंगी, क्योंकि अगला सत्र महत्वपूर्ण होने वाला है।” भारत की सबसे महान एथलीटों में से एक पीवी सिंधु को भारत की सबसे महान एथलीटों में से एक माना जाता है, उन्होंने 2019 में स्वर्ण सहित पांच विश्व चैंपियनशिप पदक जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने ओलंपिक खेलों में रजत और कांस्य पदक भी जीता है। चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी ने रियो 2016 और टोक्यो 2020 में लगातार ओलंपिक पदक जीते और 2017 में करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग नंबर 2 हासिल की। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर है वेंकट दत्ता साईं उनके मंगेतर वेंकट दत्ता साईं ने फाउंडेशन ऑफ लिबरल एंड मैनेजमेंट एजुकेशन से लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज/लिबरल स्टडीज में डिप्लोमा किया है. इसके साथ ही उन्होंने 2018 में फ्लेम यूनिवर्सिटी बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से बीबीए अकाउंटिंग एंड फाइनेंस पूरा किया और उसके बाद इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु से डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में मास्टर डिग्री हासिल की. ​​और अब वे हैदराबाद (Hyderabad) की  कंपनी पॉसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. यह कंपनी भारत में कस्‍टमर मास्टर डेटा मैनेजमेंट सॉल्‍यूशन मुहैया कराती है. पहले से जानते थे एक-दूसरे को   मिली जानकारी के अनुसार दोनों परिवार एक दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन इस शादी का फैसला एक महीने पहले ही लिया गया है. जिसके बाद  तारीख 22 दिसंबर तय की गई है. क्योंकि जनवरी में पीवी सिंधु का शेड्यूल काफी व्यस्त रहेगा. शादी समारोह उदयपुर में एक भव्य स्थल पर आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं. जिसकी तैयारियां 20 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी. 24 दिसंबर को हैदराबाद में होगा रिसेप्शन 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी के बाद 24 दिसंबर को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा. उदयपुर अपनी विरासत, शाही संस्कृति, झीलों और अरावली की पहाड़ियों और खूबसूरती के लिए जाना जाता है. कहा जा रहा है कि इस डेस्टिनेशन वेडिंग में बैडमिंटन और दूसरे खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

गुजरात के विकेटकीपर-बल्लेबाज उर्विल पटेल ने 11 छक्के और 36 गेंदों में शतक लगाया , IPL में अनसोल्ड है

इंदौर गुजरात के विकेटकीपर-बल्लेबाज उर्विल पटेल इन दिनों पूरे रंग में हैं. उनका बल्ला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024 में जमकर गरज रहा है. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने 28 गेंदों में शतक जड़ा था.  आज (3 दिसंबर)  उर्विल ने उत्तराखंड के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़ा. व‍िपक्षी टीम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बाएं हाथ के स्पिनर स्वप्निल सिंह शामिल थे. गुजरात के सलामी बल्लेबाज ने 41 गेंदों पर नाबाद 115 रन की पारी में 11 छक्के और आठ चौके लगाए. उन्होंने अपनी टीम को इंदौर के एमराल्ड हाई स्कूल ग्राउंड पर 183 रनों के लक्ष्य को आठ विकेट और 35 गेंद शेष रहते हासिल करने में मदद की.  इससे पूर्व उत्तराखंड ने इस मुकाबले में 20 ओवर्स में 182/7 का स्कोर खड़ा किया था.

पिंक बॉल टेस्ट से ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हुए चोंटिल

एडिलेड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच टेस्ट मुकाबले खेलने वाली है। वहीं पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों की करारी मात दी है। जिसके बाद अब 6 दिसंबर से दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके लग गए हैं। कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोंट के चलते दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए थे। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लग गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम के स्टार बैट्समैन स्टीव स्मिथ चोंटिल होने के चलते दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी होती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि इसे लेकर अभी तक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्टीव स्मिथ हुए प्रैक्टिस के दौरान चोंटिल जानकारी के मुताबिक स्टीव स्मिथ दूसरे टेस्ट मैच के लिए नेट में प्रैक्टिस कर रहे थे। वहीं इस दौरान उनकी उंगली में चोंट लग गई है। जिसके चलते दूसरे टेस्ट मैच में स्मिथ खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। चोंट लग जाने के चलते स्टीव स्मिथ नेट सेशन में भी बल्लेबाजी करते हुए दिखाई नहीं दिए। हालांकि अभी तक इस बात को लेकर ऑफीशियली जानकारी सामने नहीं आई है कि स्मिथ दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखेंगे या नहीं। बता दें कि स्टीव स्मिथ के लिए 2024 का यह साल इतना अच्छा नहीं रहा है। स्मिथ ने 6 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें सिर्फ 25 की औसत से 230 ही रन बनाए हैं। इन 6 मुकाबले में स्टीव स्मिथ ने एक भी शतक नहीं लगाया है। ऑस्ट्रेलिया को यह सीरीज जीतना जरूरी इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड भी चोंट के चलते बाहर हो गए थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने तेज गेंदबाजी को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को भारत से यह सीरीज जीतना बेहद जरूरी है। दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को भारत को पांच मैच हराना होंगे। ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल तीसरे स्थान पर मौजूद है। उसे दक्षिण अफ्रीका से आगे निकलने के लिए भारत को यह सीरीज हराना होगी।

फीफा ने 2030, 2034 विश्व कप के लिए जारी की बोली मूल्यांकन रिपोर्ट

जिनेवा विश्व फुटबाल नियामक संस्था फीफा ने 2030 और 2034 फीफा विश्व कप के लिए बोली मूल्यांकन रिपोर्ट जारी कर दी है और 11 दिसम्बर को फीफा कांग्रेस की बैठक में इन टूर्नामेंटों के मेजबान का निर्धारण किया जाएगा। फीफा ने कहा कि ये रिपोर्ट फीफा कांग्रेस के वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत की जाएंगी, क्योंकि फीफा ने आयोजन की दृष्टि, स्थिरता और मानवाधिकारों के लिए बुनियादी ढांचे, सेवाओं और वाणिज्यिक पहलुओं का मूल्यांकन करने के लिए बोली लगाने वाले देशों का दौरा किया था। उम्मीदवार के रूप में, मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन ने नवंबर 2023 में 2030 विश्व कप के लिए संयुक्त बोली भेजी है, जबकि उरुग्वे, अर्जेंटीना और पैराग्वे ने भी प्रत्येक देश में 2030 विश्व कप मैच के साथ शताब्दी समारोह की मेजबानी के लिए बोली लगाने वालों के रूप में पुष्टि की है, जबकि सऊदी अरब फुटबॉल महासंघ ने 2034 विश्व कप के लिए एकल बोली प्रस्तुत की है।  

रिवर प्लेट में फिर से शामिल हो सकते हैं कोलंबियाई मिडफील्डर जुआन फर्नांडो क्विंटेरो

ब्यूनस आयर्स कोलंबिया के अंतरराष्ट्रीय मिडफील्डर जुआन फर्नांडो क्विंटेरो अर्जेंटीना के प्रतिद्वंद्वी क्लब रेसिंग से अपने पूर्व क्लब रिवर प्लेट में फिर से शामिल हो सकते हैं। समाचार आउटलेट टॉप मर्काटो के अनुसार, क्विंटेरो का अनुबंध दिसंबर 2026 तक रेसिंग के साथ है, लेकिन जनवरी में ब्यूनस आयर्स के दिग्गजों में संभावित वापसी के बारे में रिवर अधिकारियों के साथ प्रारंभिक बातचीत की है। पूर्व पोर्टो खिलाड़ी ने 2018 कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल में प्रतिद्वंद्वी बोका जूनियर्स पर अतिरिक्त समय की जीत में निर्णायक गोल करने के बाद रिवर में आइकन का दर्जा हासिल किया। वह 2022 में क्लब के साथ दूसरे कार्यकाल के लिए लौटे। 31 वर्षीय खिलाड़ी अक्सर रिवर प्लेट के मैनेजर मार्सेलो गैलार्डो की तारीफ करते रहे हैं, जिनके साथ उनकी घनिष्ठ मित्रता बनी हुई है। संभावित स्थानांतरण की खबर क्विंटेरो द्वारा रेसिंग को कोपा सुदामेरिकाना खिताब दिलाने में मदद करने के एक सप्ताह से भी कम समय बाद आई है, जो 1988 के बाद से क्लब की पहली अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी है।  

मैनेजर के रिक्त पद के लिए सैंटोस की नजर कास्त्रो पर

रियो डी जेनेरियो आठ बार के ब्राजीलियाई सीरी ए चैंपियन क्लब सैंटोस 2025 सीज़न के लिए पुर्तगाली कोच लुइस कास्त्रो को साइन करने की तैयारी कर रहा है। पिछले महीने फैबियो कैरिल से अलग होने के बाद से आठ बार का सीरी ए चैंपियन क्लब बिना मुख्य कोच के है। सैंटोस अगले साल सीरी बी खिताब हासिल करने के बाद ब्राजील की शीर्ष उड़ान में वापस आ जाएगा, दूसरे स्थान पर रहने वाले मिरासोल से एक अंक आगे रहेगा। 63 वर्षीय कास्त्रो सितंबर में सऊदी प्रो लीग की टीम अल नासर को निराशाजनक परिणामों के बाद छोड़ने के बाद से बेरोजगार हैं। ब्राजील में व्यापक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रिक्त सैंटोस मैनेजर पद से जुड़े अन्य नामों में कुका, रेनाटो गौचो और एंटोनियो ओलिवेरा शामिल हैं।  

लेवर कप 2025: कार्लोस अल्काराज और टेलर फ्रिट्ज़ टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी घोषित

मेड्रिड कार्लोस अल्काराज और टेलर फ्रिट्ज़, लेवर कप के आठवें संस्करण के लिए पहले खिलाड़ी हैं, जिसका आयोजन 19-21 सितंबर, 2025 तक सैन फ्रांसिस्को के चेस सेंटर में किया जाएगा। हाल ही में बर्लिन में हुए लेवर कप 2024 में स्पेन के अल्काराज और अमेरिकी फ्रिट्ज़ ने टेनिस प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके बीच हुए इस रोमांचक मैच में अल्काराज विजयी हुए और प्रतियोगिता के 12वें मैच में टीम यूरोप की जीत पक्की हो गई। जैसे ही टीम यूरोप ने जीत हासिल की, इसने अगले साल के टूर्नामेंट में इन दो उभरते सितारों के बीच फिर से प्रतिद्वंद्विता के लिए मंच तैयार कर दिया। महज 21 साल की उम्र में, अल्काराज ने टेनिस इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 2022 में, वह यूएस ओपन में सबसे कम उम्र के विश्व नंबर 1 और पहले किशोर ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन गए। कई एटीपी खिताब, दो विंबलडन चैंपियनशिप (2023 और 2024), एक रोलैंड गैरोस खिताब (2024) और एक ओलंपिक रजत पदक के साथ उनकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता जारी रही है। स्पैनियार्ड ने लेवर कप 2024 में टीम यूरोप के टैली में आठ अंक भी जोड़े। शीर्ष रैंक वाले अमेरिकी फ्रिट्ज़ ने 2024 में टेनिस सर्किट पर एक महत्वपूर्ण ताकत के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में युगल में कांस्य पदक जीता और यूएस ओपन के फाइनल में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उनके असाधारण वर्ष का समापन निट्टो एटीपी फाइनल में उपविजेता के रूप में हुआ, जिसने उन्हें करियर की सर्वोच्च विश्व रैंकिंग नंबर 4 पर पहुंचा दिया। टीम वर्ल्ड के एक प्रमुख सदस्य, फ्रिट्ज़ ने चार लेवर कप संस्करणों में भाग लिया है, जिसमें लंदन (2022) और वैंकूवर (2023) में उनकी ऐतिहासिक जीत में योगदान दिया है। इस आयोजन में 5-2 के मजबूत रिकॉर्ड के साथ, वह टीम के लिए एक मूल्यवान संपत्ति है।  

एडिलेड टेस्ट में विराट के पास ब्रैडमैन के 75 साल से चल रहे राज को खत्म करने का मौका

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में विराट कोहली ने शतक ठोक गेंदबाजों की नींद उड़ा दी है. पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय धुरंधर ने अपने करियर की 81वीं इंटरनेशनल सेंचुरी जमाई. अब एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में उनके पास ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका है. पिंक बॉल टेस्ट में सेंचुरी ठोकने वाले विराट कोहली अकेले भारतीय हैं. उनको पास ब्रैडमैन के 75 साल से इस रिकॉर्ड पर चल रहे राज को खत्म करने का मौका होगा. जब भारत और ऑस्ट्रेलिया 6 दिसंबर को एडिलेड ओवल में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेंगे तो विराट कोहली पर सबकी नजर रहेगी. उनके पास ब्रैडमैन के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने या उसे पार करने का मौका होगा. ब्रैडमैन ने 1930 से 1948 के बीच इंग्लैंड में 19 मैचों में 11 शतक लगाए थे. किसी भी विदेशी बल्लेबाज की तरफ से एक देश में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी का रिकॉर्ड है. कौन-कौन लिस्ट में शामिल साल 2011 में खेलना शुरू करने के बाद से कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 43 मैचों में 10 शतक लगाए हैं. इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स (इंग्लैंड में 8 शतक), भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (वेस्टइंडीज में 7 शतक), इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जैक हॉब्स (ऑस्ट्रेलिया में 9 शतक), और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (श्रीलंका में 9 शतक) भी शामिल हैं. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 43 मैचों में 54.20 की औसत से 2710 रन बनाए हैं. इसमें दिसंबर 2014 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई उनकी 169 की सबसे बड़ी पारी भी शामिल है. पर्थ में विराट ने ठोकी सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली. इस पारी की बदौलत भारत ने 6 विकेट पर 487 रन का स्कोर बना पारी घोषित कर ऑस्ट्रेलिया 534 का विशाल लक्ष्य दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ग्रीव्स, जंगू वेस्टइंडीज की टीम में शामिल

किंग्स्टन विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जंगू को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है। ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स की भी वनडे टीम में वापसी हुई है, जिन्हें पिछले महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर रखा गया था। जंगू और ग्रीव्स दोनों को घरेलू सुपर 50 एकदिवसीय टूर्नामेंट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है। यह टूर्नामेंट पिछले महीने के अंत में असाधारण परिस्थितियों में संपन्न हुआ था, जब दो फाइनलिस्ट, बारबाडोस प्राइड और जमैका स्कॉर्पियन्स ने टॉस के लिए नहीं आने और फाइनल को छोड़ने का फैसला किया था। त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए खेलने वाले जंगू ने टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर सात पारियों में 89.20 की औसत से 446 रन बनाए, जिसमें तीन अर्द्धशतक और एक शतक शामिल है। इस बीच, ग्रीव्स रन बनाने की सूची में दूसरे स्थान पर रहे, उन्होंने पांच पारियों में 133.66 की औसत से 401 रन बनाए, जिसमें तीन बैक टू बैक शतक शामिल हैं। उन्होंने पिछले हफ़्ते बांग्लादेश के खिलाफ़ पहले मैच में अपना पहला टेस्ट शतक भी लगाया था, जिसे वेस्टइंडीज़ ने 201 रन से जीता था। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा, ग्रीव्स शीर्ष छह में कहीं भी बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं और टीम में वह वास्तविक ऑलराउंड क्षमता लाते हैं, जिसका इस स्तर पर स्वागत किया जाता है। सीजी यूनाइटेड सुपर 50 में जंगू की कुशलता हमारी बल्लेबाजी इकाई में एक और आयाम लाने के लिए उनके लचीलेपन को दर्शाती है। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीतने वाली टीम से हेडन वॉल्श और ज्वेल एंड्रयू को बाहर रखा है। विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि एंड्रयू उभरते क्षेत्रीय बल्लेबाजों के समूह में शामिल होंगे जो चेन्नई अकादमी में बल्लेबाजी शिविर में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा करेंगे, जिसमें मुख्य ध्यान स्पिनिंग परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने पर होगा। सैमी ने कहा, हम पुरुषों के 50 ओवर के विश्व कप के मुख्य लक्ष्य की ओर बढ़ना जारी रखते हैं, जहाँ हम श्रृंखला जीतने के अल्पकालिक उद्देश्यों के साथ-साथ खिलाड़ियों के पूल को व्यापक बनाने की कोशिश कर रहे हैं, खासकर घरेलू मैदान पर। टीम के बाकी खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक ही हैं। कप्तान शाई होप और उनके डिप्टी ब्रैंडन किंग बल्लेबाजी इकाई की कमान संभालेंगे, जिसमें एविन लुईस, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, कीसी कार्टी और रोस्टन चेस शामिल हैं। अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स और मैथ्यू फोर्ड तेज गेंदबाजी इकाई का नेतृत्व करेंगे। गुडाकेश मोती स्पिन गेंदबाजी विभाग का नेतृत्व करेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ तीनों वनडे मैच क्रमशः 8, 10 और 12 दिसंबर को बैसेटेरे में खेले जाएंगे। श्रृंखला के बाद 16 दिसंबर से किंग्सटाउन में तीन टी20 मैचों की श्रृंखला होगी। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे के लिए वेस्टइंडीज की टीम- शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग (उप-कप्तान), कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरोन हेटमायर, आमिर जंगू (विकेट कीपर), अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।  

टॉड ग्रीनबर्ग को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का नया सीईओ नियुक्त किया गया

मेलबर्न नेशनल रग्बी लीग के पूर्व प्रमुख टॉड ग्रीनबर्ग अगले साल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में निक हॉकले की जगह लेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। ग्रीन अभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वह अगले साल मार्च में अपना नया पद संभालेंगे। हॉकले ने 2020 में अंतरिम आधार पर यह पद संभाला था। उन्होंने अगस्त में घोषणा की थी कि वह मौजूदा घरेलू सत्र के अंत में अपने पद से हट जाएंगे। ग्रीनबर्ग पहले क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के साथ काम कर चुके हैं। वह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में सिडनी के रैंडविक क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते थे। क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार ग्रीनबर्ग ने कहा,‘‘यह क्रिकेट के लिए बेहद रोमांचक समय है, क्योंकि दुनिया भर में इस खेल के तेजी से विकास ने शानदार अवसर पैदा किए हैं। इसके साथ ही इसने यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ चुनौतियां भी पेश की हैं कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खेल के शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखे।’’  

‘एफए कप’ के तीसरे दौर में मैनचेस्टर यूनाइटेड का सामना आर्सेनल से होगा

लंदन ‘एफए कप’ के तीसरे दौर में मैनचेस्टर यूनाइटेड का सामना आर्सेनल से होगा। तीसरे दौर के मुकाबले सप्ताह के अंत 10-13 जनवरी में खेले जाएंगे, एफए ने अभी तक पूरे कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। यह 17वां अवसर होगा जब ‘एफए कप’ के 14 बार के विजेता आर्सेनल और 13 बार के विजेता मैन यूनाइटेड प्रतियोगिता में आमने-सामने होंगे। इन मुकाबलों में 1979 और 2005 के फाइनल शामिल हैं, जिन्हें गनर्स ने जीता था। अन्य ऑल-प्रीमियर लीग मुकाबले में, सात बार के ‘एफए कप’ विजेता एस्टन विला ने वेस्ट हैम यूनाइटेड की मेजबानी की। टूर्नामेंट में क्लब तीन बार मिले हैं, विला ने दो बार जीत हासिल की और एक बार हार गया। प्रीमियर लीग के शीर्ष क्लब लिवरपूल का ड्रा लीग टू के एक्क्रिंगटन स्टेनली के साथ हुआ है। मैनचेस्टर सिटी, जिसने कुल सात बार ट्रॉफी जीती है, लीग टू की टीम सैलफोर्ड सिटी से भिड़ेगी। एवर्टन के 39 वर्षीय डिफेंडर एशले यंग संभवतः अपने 18 वर्षीय बेटे टायलर के खिलाफ खेल सकते हैं, जो पीटरबरो यूनाइटेड के लिए खेलते हैं, क्योंकि टॉफीज़ का ड्रा लीग वन साइड के साथ हुआ है। टोटेनहम हॉटस्पर टैमवर्थ की यात्रा करेगा, जो प्रतियोगिता में बचे हुए केवल दो गैर-लीग क्लबों में से एक है। जबकि न्यूकासल यूनाइटेड का सामना लीग टू के नए क्लब ब्रॉमले से होगा, जिसका मैनेजमेंट उनके पूर्व गोलकीपर कोच एंडी वुडमैन द्वारा किया जाता है।  

अंडर-19 एशियाकप: पाकिस्तान ने यूएई को 69 रनों से हराया

दुबई शाहजेब खान (132) और मुहम्मद रियाजुल्लाह (106) रनों की बेहतरीन शतकीय पारियों के बाद अब्दुल सुभान (छह विकेट) की दमदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने सोमवार को अंडर-19 एशियाकप के ग्रुप ए के सातवें मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 69 रनों से हरा दिया है। 315 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 57 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये थे। यायिन राय (18), आर्यन सक्सेना (24) और अक्षत राय (पांच) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद एथन डिसूजा, मुहम्मद रेयान ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिय 113 रनों की साझेदारी हुई। मुहम्मद रेयान ने 66 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के लगाते हुए (50) रन बनाये। नूरुल्लाह अयोबी (एक), अयान अफजल खान (15), अब्दुल्ला तारिक (एक) रन बनाकर आउट हुये। एथन डिसूजा ने 102 गेंदों में 11 चौके लगाते हुए (84)रनों की पारी खेली। यूएई की टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 245 रन ही बना सकी और 59 रनों से मुकाबला हार गई। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुभान ने छह विकेट लिये। मोहम्मद अहमद ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। इससे पहले आज यहां संयुक्त अरब अमीरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की उस्मान खान ओर शाहजेब खान की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 94 रन जोड़े। 20वें ओवर में उदिश सूरी ने उस्मान खान (41) को आउट कर यूएई को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मुहम्मद रियाजुल्लाह ने शाहजेब खान के साथ दूसरे विकेट लिये 183 रन जोड़े। 46वें ओवर में नूरुल्लाह अयोबी ने शाहजेब खान को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। शाहजेब खान ने 136 गेंदों में 11 चौके और छह छक्के लगाते हुये (132) रन बनाये। पाकिस्तान का तीसरा विकेट मुहम्मद रियाजुल्लाह के रूप में मैच की आखिरी गेंद पर गिरा। उन्हें भी नूरुल्लाह अयोबी ने आउट किया। मुहम्मद रियाजुल्लाह ने 91 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के लगाते हुए (106)रनों की पारी खेली। फहाम-उल-हक 20 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट पर 314 रन बनाये।संयुक्त अरब अमीरात की ओर से नूरुल्लाह अयोबी ने दो विकेट लिये। उदिश सूरी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।  

अंडर-19 एशिया कप: भारत ने जापान को 211 रनों से दी शिकस्त

शारजाह कप्तान मोहम्मद अमान (नाबाद 122) की शतकीय, आयुष म्हात्रे (54) और केपी कार्तिकेय (57) की अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने सोमवार को अंडर-10 एशिया कप के आठवें मुकाबले में जापान को 211 रनों से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ भारत के दो मैचों में एक हार और एक जीत के साथ दो अंक हो गये और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। 340 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम की शुरुआत धीमी रही। ह्युगो केली और निहार परमार की सलामी जोड़ी ने संभल कर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। 14वें ओवर में हार्दिक राज ने निहार परमार (14) को आउट भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कप्तान कोजी आबे (शून्य) को केपी कार्तिकेय ने बोल्ड कर भारत के लिए दूसरा विकेट झटका। काज़ुमा काटो-स्टैफ़र्ड (आठ) पर रनआउट हुये। 33वें ओवर में हार्दिक राज ने ह्युगो केली को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। केली ने 111 गेंदों में छह चौके लगाते हुये (50) रनों की पारी खेली। इसके बाद चार्ल्स हिंजे को छोड़कर जापान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सका। चार्ल्स हिंजे ने 68 गेंदों में (नाबाद 35) रन बनाये। तिमुती मूरे (एक), आदित्य फाड़के (नौ) और केवाई लेक (एक) रन बनाकर आउट हुये। जापान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 128 रन हीं बना सकी और 211 रनों से यह मुकाबला हार गई। भारत की ओर से चेतन शर्मा, हार्दिक राज और केपी कार्तिकेय ने दो-दो विकेट लिये। युद्धजीत गुहा को एक विकेट मिला। इससे पहले आज यहां जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 65 रन जोड़े। आठवें ओवर में चार्ल्स हिंजे ने वैभव सूर्यवंशी (23) को आउट कर जापान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 11वें ओवर में आर तिवारी ने आयुष म्हात्रे (50) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। आंद्रे सिद्धार्थ (37),निखिल कुमार (12), हरवंश पंगालिया (एक) रन बनाकर आउट हुये। केपी कार्तिकेय ने 49 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से (57) रनों की पारी खेली। कप्तान मोहम्मद अमान ने 118 गेंदों में सात चौके लगाते हुये (नाबाद 122) रन बनाये। हार्दिक राज ने 12 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 25) रनों की पारी खेली भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 339 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।जापान की ओर से केवाई लेक और ह्युगो केली ने दो- दो विकेट लिये। चार्ल्स हिंजे और आर तिवारी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet