LATEST NEWS

युवती ने शिवालिक शर्मा पर रेप आरोप लगाया है, वह शिवालिक शर्मा की दोस्त थी, दुष्कर्म के एक मामले में भेजा जेल

नई दिल्ली राजस्थान के जोधपुर के कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने पूर्व इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल क्रिकेटर शिवालिक शर्मा को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिस युवती ने शिवालिक शर्मा पर रेप आरोप लगाया है, वह शिवालिक शर्मा की दोस्त थी। दोनों ने प्यार हुआ और तथाकथित तौर पर दोनों की सगाई भी हुई, लेकिन इसके बाद शिवालिक शर्मा पर धोखा देने का आरोप है। शिवालिक शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, इस समय किसी भी आईपीएल टीम में शामिल नहीं हैं। वे बड़ौदा की टीम में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ भी खेले हैं। वे बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट में 50 से ज्यादा मुकाबले अब तक खेल चुके हैं। थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी ने सोमवार को बताया कि एक युवती की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने शिवालिक शर्मा को गुजरात में वडोदरा के अटलादरा थाना क्षेत्र से शनिवार को गिरफ्तार किया और जोधपुर अदालत में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिवालिक शर्मा वडोदरा के रहने वाले हैं और मुंबई इंडियंस की टीम में आईपीएल 2024 के दौरान शामिल थे। हालांकि, उनको एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। उनको 20 लाख रुपये में आईपीएल ऑक्शन से एमआई ने पिक किया था। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी शिवालिक से दोस्ती हुई जो बाद में नजदीकियों में तब्दील हो गई। इसके बाद कई बार शिवालिक जोधपुर भी आया और उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया तथा शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा बताया जा रहा है कि शिवालिक ने युवती के साथ सगाई भी की थी। बाद में शिवालिक के परिवार ने इसे तोड़ दिया और वे नया रिश्ता खोजने लगे। इससे तंग आकर युवती ने स्पिनर शिवालिक शर्मा पर रेप का आरोप लगा दिया। अब शिवालिक शर्मा को सलाखों के पीछे जाना पड़ा है।

आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला, देखने को मिल सकती है छक्कों और चौकों की जंग

मुंबई. आईपीएल 2025 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस एमआई) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होने वाला है. दोनों ही टीमें टॉप-4 में जगह पक्की करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं. एमआई ने 11 में से सात तो वहीं जीटी ने 10 में ही सात मैच जीत लिए हैं. जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी उसके लिए आगे की राह आसान हो जाएगी. आइए जानते हैं इस मैच से जुड़े कुछ अहम आंकड़े जो मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं. देखने को मिल सकती है छक्कों और चौकों की जंग छक्कों और चौकों की जंग इस मुकाबले का सबसे धमाकेदार पहलू साबित हो सकती है. दोनों टीमों में पावर हिटर्स की कोई कमी नहीं है और जब मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो, जो बल्लेबाजों के लिए खासतौर पर पावरप्ले के बाद काफी मददगार माना जाता है, तब रनों की बरसात होना तय है. इस सीजन एमआई, जीटी और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का बाउंड्री प्रति गेंद औसत सबसे बेहतर रहा है. ये टीमें हर 4.4 गेंदों में एक बाउंड्री लगा रही हैं. इस सीजन अब तक सबसे अधिक छक्के लगाने वालों की लिस्ट भी यह बताती है कि दर्शकों को ताबड़तोड़ बैटिंग देखने को मिलेगी. निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 34 छक्के लगाए हैं. इस मैच में खेलने जा रहे सूर्यकुमार यादव (26) संयुक्त रूप से तीसरे और जॉस बटलर 21 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. अगर हम थोड़ा और डिटेल में जाएं तो मिडिल ओवर्स (ओवर 7-16) में पूरन ने 23 छक्के उड़ाए हैं, जबकि सूर्यकुमार 19 और बटलर 13 छक्कों के साथ खतरनाक रूप में नजर आ रहे हैं. जॉस बटलर को जसप्रीत बुमराह से रहना होगा सावधान बटलर बनाम जसप्रीत बुमराह की भिड़ंत टी20 क्रिकेट में हमेशा रोमांचक रही है. जहां एक तरफ बटलर इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आए हैं और लगातार मैच दर मैच रन बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बुमराह चोट से वापसी के बाद और भी खतरनाक हो गए हैं। दोनों टीमें टूर्नामेंट के बेहद अहम मोड़ पर एक-दूसरे से भिड़ने जा रही हैं, ऐसे में बटलर और बुमराह के बीच की यह टक्कर निर्णायक साबित हो सकती है. आंकड़ों की बात करें तो टी20 क्रिकेट में बुमराह ने बटलर को अब तक काफी हद तक काबू में रखा है। बटलर ने बुमराह के खिलाफ 13 पारियों में केवल 78 रन बनाए हैं और चार बार आउट हुए हैं. उनका स्ट्राइक रेट महज 90 और औसत 19.5 का रहा है, जो इस बात का संकेत है कि बुमराह ने इस हेड टू हेड मुकाबले में अब तक बटलर पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा है. राशिद खान रहेंगे सूर्यकुमार के सामने बेअसर? सूर्यकुमार बनाम राशिद खान की टक्कर पर सबकी निगाहें होंगी. सूर्यकुमार इस समय जबरदस्त लय में हैं और हर मैच में 25 से अधिक रन बना रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इस सीजन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की है। दुनिया के सबसे खतरनाक लेग स्पिनरों में गिने जाने वाले राशिद का सूर्यकुमार के खिलाफ रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. 2023 से लेकर अब तक सूर्यकुमार आईपीएल में लेग स्पिन के खिलाफ एक बार भी आउट नहीं हुए हैं. टी20 क्रिकेट में राशिद के खिलाफ उनका रिकॉर्ड और भी शानदार है. 12 पारियों में उन्होंने 107 रन बनाए हैं और एक बार भी आउट नहीं हुए हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 153 का है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, जिसमें सूर्यकुमार की आक्रामकता और राशिद की चतुराई आमने-सामने होंगी.

वेस्टइंडीज की वनडे टीम का ऐलान, IPL की वजह से ये खिलाड़ी बाहर, इन्हें मिला मौका

नई दिल्ली आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो गया है। वेस्टइंडीज ने कुछ समय पहले जो वनडे सीरीज खेली थी, लगभग उसी टीम को बरकरार रखा गया है। हालांकि, कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। शिमरोन हेटमायर इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं। ऐसे में वे इस दल का हिस्सा नही है। ज्वेल एंड्रयू को उनकी जगह 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, आईपीएल में तो रोमारियो शेफर्ड और शेरफन रदरफोर्ड भी खेल रहे हैं तो क्या ये खिलाड़ी प्लेऑफ्स छोड़कर वेस्टइंडीज के लिए खेलने जाएंगे? ये देखने वाली बात होगी। वैसे भी राजस्थान की टीम प्लेऑफ्स से बाहर है तो हेटमायर को उपलब्ध होना चाहिए था। हो सकता है कि सीधे उनको ड्रॉप किया गया हो। शाई होप टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि ब्रैंडन किंग और एविन लुईस की सलामी जोड़ी आपको नजर आ सकी है। शमर जोसेफ और मैथ्यू फोर्ड दोनों बांग्लादेश सीरीज से हटने के बाद फिट हैं, जबकि आमिर जंगू सेंट किट्स में अपने डेब्यू मैच में 79 गेंदों में शतक लगाने के बाद टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में भी चांस मिल सकता है। वेस्टइंडीज 21 मई से आयरलैंड से भिड़ेगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला डबलिन में खेला जाएगा। क्लोंटार्फ क्रिकेट क्लब में तीन मैचों के बाद वेस्टइंडीज को 29 मई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। उस सीरीज के बाद तीन टी20 मैच भी खेले जाएंगे, जिसके लिए वेस्टइंडीज ने अभी तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में वेस्टइंडीज की टीम नौवें स्थान पर है। कैरेबियाई टीम चाहेगी कि दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे में 2027 विश्व कप के लिए ऑटोमैटिक क्वॉलिफिकेशन हासिल किया जाए और रैंकिंग में अच्छी पोजिशन जल्द हासिल की जाए। वेस्टइंडीज के सपोर्ट स्टाफ में भी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में रवि रामपाल नजर आएंगे। पूर्व आयरिश कैप्टन केविन ओब्राइन आयरलैंड के दौरे पर वेस्टइंडीज के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। वेस्टइंडीज की वनडे टीम इस प्रकार है शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स और रोमारियो शेफर्ड

सनराइजर्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 55वां मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, बारिश में डूबे SRH के अरमान

नई दिल्ली सनराइजर्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 55वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। डीसी ने हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 20 ओवर में 133/7 का स्कोर बनाया। वहीं, खराब मौसम की वजह से एसएरआच की पारी शुरू ही नहीं हो सकी। दोनों टीमों के बीच एक-एक बांटा गया। ना सिर्फ मैच बारिश की भेंट चढ़ा बल्कि एसआरएच के प्लेऑफ के अरमान भी डूब गए। पैट कमिंस की अगुवाई वाली एसआरएच प्लेऑफ की रेस से बाहर वाली तीसरी टीम बन गई है। हैदराबाद आईपीएल 2024 की उपविजेता थी लेकिन मौजूदा सीजन में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। कमिंस ब्रिगेड ने अब तक 11 मैचों से सिर्फ तीन जीते हैं और सात अंकों के साथ पाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। एसआरएच बनाम डीसी मैच रद्द होने के साथ ही पाइंट्स टेबल में खलबली मच गई। प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक हो गई है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स पांचवें नंबर पर बरकरार है लेकिन उसकी टेंशन बढ़ गई है। डीसी के खाते में फिलहाल 11 मैचों में 13 अंक हैं। डीसी अगर अगले तीन मैचों से एक हारी और एक रद्द हुआ तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगेगा। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 16 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर काबिज हैं। हालांकि, आरसीबी ने इतने अंक होने के बावजूद आधिकारिक रूप से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) दूसरे पायदान पर हैं। उसके 15 अंक हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) और गुजरात टाइटंस (जीटी) भी मजबूत दावेदार हैं। दोनों के 14-14 अंक हैं। हैदराबाद से पहले प्लेऑफ की रेस से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का पत्ता कटा था। मैच की बात करें तो कमिंस की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली ने 29 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 41, 36 गेंद, चार चौके) और आशुतोष शर्मा (41 रन, 26 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) ने डीसी का बंटाधार होने से बचा लिया। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जयदेव उनादकट ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट चटकाया। ईशान मलिंगा (28 रन पर एक विकेट) और हर्षल पटेल (36 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।

कगिसो रबाडा को खेलने की मिली मंजूरी, जल्द कर सकते हैं वापसी

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2025 में अपने अगले मुकाबले से पहले राहत की खबर मिली है। उसके अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को खेलने की मंजूरी मिल गई है। रबाडा पर प्रतिबंधित ड्रग का सेवन करने के लिए अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन ड्रग सेवन उपचार कार्यक्रम पूरा करने के बाद अब रबाडा को गुजरात टाइटंस के लिए उपलब्ध होने की मंजूरी मिल गई है। कुछ दिनों पहले स्वदेश लौटे थे रबाडा रबाडा कुछ दिनों पहले निजी कारणों का हवाला देकर स्वदेश लौट गए थे। तेज गेंदबाज ने मौजूदा सत्र में गुजरात के लिए पहले दो मैच खेले। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 41 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया। इसके बाद मुंबई के खिलाफ उन्होंने 42 रन खर्च किए और महज एक ही विकेट हासिल किया। बाद में पता चला था कि उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित किया गया है। रबाडा का निलंबन पूरा हुआ दक्षिण अफ्रीका ड्रगरहित खेल संस्थान के एक बयान के अनुसार रबाडा अब मैदान पर उतर सकते हैं। रबाडा निलंबन पूरा करके गुजरात टीम से जुड़ चुके हैं। गुजरात का सामना मंगलवार को मुंबई इंडियंस से होगा। रबाडा को जनवरी में एसए20 के दौरान डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। विज्ञप्ति में कहा गया, रबाडा प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए थे और उन्हें एक अप्रैल 2025 को इसके बारे में सूचित कर दिया गया था। उन पर अस्थायी निलंबन लगाया गया और वह तुरंत भारत से दक्षिण अफ्रीका लौट आए। दक्षिण अफ्रीका डोपिंग निरोधक नियमों के अनुसार खिलाड़ी को ड्रग सेवन उपचार कार्यक्रम पूरा करने की पेशकश की गई थी। उपचार कार्यक्रम के दो सत्र रबाडा ने संतोषजनक ढंग से पूरे किएजिससे उन पर लगा निलंबन हटाया गया। वह एक महीने निलंबन झेल चुके हैं और अब खेल में लौट सकते हैं।   विकेटकीपर बल्लेबाज, सुपरकिंग्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान     कोकीन, हेरोइन , एमडीएमए और गांजा उन पदार्थों में से है जिनके लिए रबाडा पर निलंबन लगाया गया था। इसके लिए अधिकतम चार साल का प्रतिबंध लगाया जाता है, लेकिन खिलाड़ी अगर साबित कर दे कि यह स्पर्धा से बाहर हुआ है और प्रदर्शन में सुधार के लिए नहीं है तो प्रतिबंध घटाकर तीन महीने का किया जा सकता है। वह उपचार कार्यक्रम में भाग लेने को राजी हो जाए तो इसे घटाकर एक महीने का किया जा सकता है।  

आईपीएल 2025 : अपने पहले ही सीजन में चमके ये आठ खिलाड़ी, दो ने शतक लगाकर मचाया तहलका

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में अब तक 54 मैच खेले जा चुके हैं। धीरे-धीरे यह लीग अपने अंजाम तक पहुंचने जा रही है। इस सीजन कई ऐसे खिलाड़ी मिले, जिन्होंने अपने पहली ही सीजन में मिले मौके को पूरी तरह भुनाया। इनमें से कुछ ने शतक लगाकर तहलका मचा दिया। वहीं, कुछ ने गेंदबाजी में अपनी धाक जमाई। इस लिस्ट में आठ खिलाड़ी हैं, जिनमें से चार बल्लेबाज और तीन गेंदबाज हैं, एक गेंदबाजी ऑलराउंडर है। लिस्ट में दो की उम्र 18 साल से भी कम है, जबकि दो की उम्र 25 साल है और बाकी की उम्र 18 से 25 साल के बीच में है। हालांकि, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने एक या दो मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और फिर बेंच पर बैठा दिए गए। आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं… प्रियांश आर्या दिल्ली प्रीमियर लीग में अपनी धाक जमाने के बाद इस खिलाड़ी को आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स ने काफी उम्मीदों के साथ खरीदा। प्रियांश पंजाब की उम्मीदों पर खरे उतरे। उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बल्लेबाजी ने अब तक इस लीग में 11 पारियों में 31.54 की औसत और 192.77 के स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। प्रियांश ने चेन्नई के खिलाफ 103 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 39 गेंद पर शतक जड़ा था। आगे चलकर यह 23 साल का युवा बल्लेबाज बड़े रिकॉर्ड बना सकता है। दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश ने एक ओवर में लगातार छह गेंद पर छह छक्के जड़े थे। आयुष म्हात्रे इस 17 साल के युवा बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। आयुष को नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था। बीच सीजन में वह रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से जुड़े और अपनी हिटिंग पावर से उन्होंने लोगों को दिवाना बना दिया है। आयुष ने अब तक लीग में चार पारियों में 40.75 की औसत और 185.22 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए हैं। इनमें एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 94 रन की पारी में जो शॉट्स लगाए वह देखने लायक थे। चेन्नई की टीम में म्हात्रे एकमात्र सकारात्मक चीज बनकर सामने आए हैं। अनिकेत वर्मा 23 साल के इस युवा बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने मध्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी। इस बल्लेबाज ने कुछ पारियों में भविष्य की झलक दिखाई। अनिकेत की खूबी है कि वह क्रिकेटिंग शॉट्स के साथ अनॉर्थोडॉक्स शॉट्स भी लगा सकते हैं। उन्होंने अब तक नौ पारियों में 24.12 की औसत और 144.11 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं। दिल्ली के खिलाफ 74 रन की पारी उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। हालांकि, उनकी टीम का प्रदर्शन इस साल बेहद खराब रहा। वैभव सूर्यवंशी 14 साल के इस ओपनर ने नीलामी में बिकते ही नाम कमा लिया था। उन्हें राजस्थान ने 1.1 करोड़ रुपये के भारी भरकम राशि में खरीदा था। एक युवा पर इतने रुपये खर्च करने के पीछे की योजना किसी को समझ नहीं आई थी। हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक ने बता दिया कि कोच द्रविड़ ने उन्हें क्यों तवज्जो दी। वैभव ने अपने दम पर राजस्थान को जीत दिलाई थी। इस बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत ही छक्का लगाकर की थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास दमखम है और आने वाले समय में यह युवा बल्लेबाज भारत के लिए खेलता भी दिखाई पड़ सकता है। वैभव ने अब तक इस सीजन पांच पारियों में 31 की औसत और 209.45 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक शामिल है। दिग्वेश राठी 25 साल के इस स्पिनर ने कमाल की गेंदबाजी की है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन पर दांव खेलकर काफी अच्छा काम किया। अपनी मिस्ट्री गेंदों की वजह से यह गेंदबाज पावरप्ले, मध्य के ओवरों या फिर डेथ ओवरों में भी घातक साबित हुआ है। दिग्वेश ने अब तक इस सीजन 11 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.09 का रहा है, जबकि 30 रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। दिग्वेश न सिर्फ अपनी गेंदबाजी बल्कि अपने सेलिब्रेशन के लिए भी चर्चा में रहे। विपराज निगम दिल्ली कैपिटल्स के लिए विपराज एक बेहद शानदार ऑलराउंडर बनकर उभरे हैं। इस सीजन दिल्ली के पहले ही मैच में विपराज ने बल्ले के दम पर अपनी टीम को मैच जिताया था। यह गेंदबाज अपनी लेग स्पिन से कहर बरपाने में कामयाब रहा है। 20 साल के विपराज ने अब तक इस सीजन 10 मैचों में नौ विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 9.48 का रहा है। 18 रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। सिर्फ बल्ले से नहीं, लोअर ऑर्डर में वह पावर हिटिंग की भी क्षमता रखते हैं। उन्होंने छह पारियों में बल्लेबाजी की है और 20.80 की औसत और 203.92 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए हैं। विपराज भारतीय टीम में जल्दी खेलते हुए दिख सकते हैं। विपराज यूपी से हैं और उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में भी उन्होंने कमाल किया था। अश्विनी कुमार मुंबई इंडियंस के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में ही तहलका मचा दिया था। इस गेंदबाज को अब तक तीन मैच ही खेलने का मौका मिला है, लेकिन उन्होंने छह विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 13.12 का रहा है। डेब्यू मैच पर 23 साल के अश्विनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 24 रन देकर चार विकेट लिए थे। हालांकि, उनके लिए अगले दो मैच उम्मीद के मुताबिक नहीं गए और एक-एक विकेट लिए। साथ ही बुमराह की वापसी की वजह से अश्विनी को बेंच पर बैठना पड़ा। हालांकि, उनके पास स्विंग है और वह आगे चलकर बड़े स्टार बन सकते हैं। विग्नेश पुथुर अश्विनी की तरह पुथुर भी बस एक-दो मैच में चले। हालांकि, अपने डेब्यू पर इस बाएं हाथ के स्पिनर ने काफी परिपक्वता दिखाई और मुश्किल समय में घबराए नहीं। इस गेंदबाज ने पांच मैच खेले और छह विकेट लिए। 32 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। उनका इकोनॉमी रेट 9.08 का रहा। हालांकि, पांच मैच के बाद उन्हें मौका नहीं … Read more

नौ बार प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी, एक बार भी नहीं जीती खिताब

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो चली है। 54 मैच खेले जा चुके हैं और अब तक सिर्फ दो टीमें- चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है। आठ टीमें अब भी अंतिम-चार में पहुंचने की दौड़ में हैं। अब तक सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने का रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है, लेकिन यह टीम इस साल सबसे आखिरी 10वें स्थान पर है। वहीं, दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है। तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद और पांचवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है। हालांकि, शीर्ष पांच में एक आरसीबी ही है, जिसके नाम अनचाहा रिकॉर्ड है। शीर्ष पांच टीमों में आरसीबी ही एकमात्र टीम है, जिसने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। आइए जानते हैं… चेन्नई सुपर किंग्स सीएसके की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में 12 बार पहुंच चुकी है। इनमें से पांच बार टीम ने खिताब भी अपने नाम किया है। टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीत चुकी है। सभी खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आए हैं। सीएसके के नाम प्लेऑफ में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी है। उसने प्लेऑफ में 26 मैच खेले हैं और 17 में जीत हासिल की है। नौ मैचों में टीम को हार मिली है। मुंबई इंडियंस मुंबई इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यह टीम 10 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और इसमें से खिताब पांच बार जीत चुकी है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता था और यह सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में आए थे। हालांकि, इस बार भी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल संभावना है। मुंबई ने प्लेऑफ में चेन्नई के बाद दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। इस टीम ने प्लेऑफ में 20 मैच खेले हैं और 13 में जीत हासिल की है। सात में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आरसीबी सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। यह टीम अभी तक नौ बार प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत सकी है। टीम के इस बार भी प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल संभावना है। क्या इस बार यह टीम जीत का सूखा खत्म कर पाएगी? यह तो वक्त ही बताएगा। पिछले सीजन आरसीबी को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने हराया था। आरसीबी का प्लेऑफ में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टीम अंतिम चार में 15 मैच खेल चुकी है और इसमें से सिर्फ पांच मैच जीते हैं। 10 मैचों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद की टीम अब तक प्लेऑफ में नौ बार पहुंच चुकी है और इनमें से दो बार खिताब जीती है। सनराइजर्स से पहले डेक्कन चार्जर्स की फ्रेंचाइजी एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में 2009 में खिताब अपने नाम किया था। सनराइजर्स की टीम 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खिताब जीती थी। पिछली बार टीम पैट कमिंस की कप्तानी में फाइनल में तो पहुंची लेकिन उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने हरा दिया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में 14 मैच खेले हैं और छह मैच जीते हैं। आठ मैचों में एसआरएच को हार का सामना करना पड़ा है। इस बार सनराइजर्स की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम है। कोलकाता नाइट राइडर्स केकेआर की टीम प्लेऑफ में आठ बार पहुंची है। इसमें से तीन बार 2012, 2014 और 2024 में टीम खिताब जीतने में कामयाब रही है। दो खिताब गंभीर की कप्तानी में और एक श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने अपने नाम किए हैं। हालांकि, केकेआर का  प्लेऑफ में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। 15 मैचों में टीम 10 मैच जीत चुकी है। पांच में केकेआर को हार मिली है। हालांकि, इस बार टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी जूझना पड़ रहा है। 

भारत ने सफेद गेंद प्रारूप में अपना दबदबा कायम, ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को वार्षिक पुरुष रैंकिंग जारी कर दी। इसमें भारत ने सफेद गेंद प्रारूप में अपना दबदबा कायम रखा है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, भारतीय टीम को टेस्ट रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। अब टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है। भारत को मिला चैंपियंस ट्रॉफी में जीत का फायदा नवीनतम रैंकिंग में मई 2024 के बाद से खेले गए सभी मैचों की दर 100 प्रतिशत और उससे पहले के दो वर्षों की 50 प्रतिशत है। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचने वाले भारत को वनडे रैंकिंग में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का फायदा मिला है। इससे उसके रेटिंग अंक 122 से बढ़कर 124 हो गए हैं। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी की उपविजेता न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है जबकि कंगारू तीसरे पायदान पर पहुंच गए। श्रीलंका ने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ा श्रीलंका ने हाल के महीनों में घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की जीत भी शामिल है। इससे श्रीलंका पांच रेटिंग अंकों का फायदा लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उसने पाकिस्तान (एक अंक के लाभ के साथ पांचवें) और दक्षिण अफ्रीका (चार अंक के नुकसान के साथ छठे) को पीछे छोड़ दिया। अफगानिस्तान चार अंकों के सुधार के बाद सातवें स्थान पर पहुंच गया जबकि पूर्व विश्व चैंपियन इंग्लैंड चार अंक खोने के बाद आठवें स्थान पर आ गया। वेस्टइंडीज पांच अंक हासिल करके नौवें स्थान पर पहुंच गया। बांग्लादेश चार अंकों की गिरावट के साथ 10वें स्थान पर खिसक गया है। 271 रेटिंग अंकों के साथ भारत टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर टी20 में मौजूदा विश्व चैंपियन भारत शीर्ष पर है, हालांकि दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया पर उसकी बढ़त 10 से घटकर नौ अंक हो गई है। पहली बार वार्षिक अपडेट में वैश्विक टी20 रैंकिंग में 100 टीमों को शामिल किया गया है। सूची में वे सभी टीमें शामिल हैं जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में कम से कम आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इंग्लैंड तीसरे नंबर पर है, जबकि न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर हैं। इनके बाद श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे का नंबर आता है। ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट में बादशाहत बरकरार मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, हालांकि वार्षिक अपडेट के बाद उसकी बढ़त 15 से घटकर 13 अंक रह गई है। ऑस्ट्रेलिया के 126 रेटिंग अंक हैं। बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका और भारत दोनों को पछाड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई। उसके रेटिंग अंक 113 हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका (111) और भारत (105) एक एक स्थान फिसलकर क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गए। उनके बाद न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे हैं। टेस्ट तालिका में अभी केवल 10 टीम शामिल हैं। आयरलैंड को रैंकिंग हासिल करने के लिए अगले 12 महीनों में एक और टेस्ट खेलना होगा, जबकि अफगानिस्तान को सूची में शामिल होने के लिए तीन और मैच खेलने होंगे।  

बांग्लादेश का नया टी20 कप्तान बना लिटन, 2026 विश्व कप तक संभालेंगे जिम्मेदारी

ढाका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को 30 साल के लिटन दास को नया टी20 कप्तान बनाया है। बीसीबी ने उन्हें अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप तक के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए कप्तानी पद छोड़ने का फैसला लिया था। इसके बाद से यह पद खाली था। वेस्टइंडीज में तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम की सफलतापूर्वक अगुआई करने वाले लिटन अब अगले साल टी20 विश्व कप कमान संभालेंगे। इसी के साथ बीसीबी ने यूएई और पाकिस्तान में आगामी टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की भी घोषणा की। यह पूर्णकालिक टी20 कप्तान के रूप में लिटन का पहला असाइनमेंट भी होगा। बांग्लादेश यूएई के खिलाफ उसके घर में 17 मई से दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा। इसके बाद टीम 25 मई से पाकिस्तान की मेजबानी में उसके खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। बीसीबी के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष नजमुल अबेदिन ने कहा कि उन्होंने लंबे समय की योजना को ध्यान में रखते हुए लिटन को चुना है। उन्होंने कहा, ‘लिटन को चुनने में अनुभव एक महत्वपूर्ण कारक रहा है। मौजूदा सेटअप में हमारे पास ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं। लिटन के फॉर्म के बारे में चर्चा हुई थी, लेकिन हमारा मानना है कि उनमें क्षमता है। अगर वह अपने खेल को व्यवस्थित कर सकते हैं, तो वह टीम के लिए एक संपत्ति होंगे।’ ऑलराउंडर मेंहदी हसन अगली दो टी20 सीरीज के लिए टीम के उपकप्तान होंगे। नजमुल ने कहा कि बोर्ड टेस्ट और वनडे कप्तानी के लिए दीर्घकालिक कप्तान खोजने पर भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम जल्द ही वनडे और टेस्ट कप्तानों की घोषणा करेंगे। टेस्ट मैच दो-ढाई महीने के बाद है और हम उससे एक सप्ताह पहले कप्तान की घोषणा कर सकते हैं। नेतृत्व केवल मैच के बारे में नहीं है, यह एक पूर्णकालिक जिम्मेदारी है।’ मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने कहा कि लिटन को आगे बढ़कर नेतृत्व करने की जरूरत है क्योंकि बांग्लादेश बदलाव के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि कई सीनियर क्रिकेटर अब राष्ट्रीय सेट-अप का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘हम टीम को अंतिम रूप देने से पहले हमेशा कप्तान और कोच से बात करते हैं। लेकिन इस बार निर्णय देर से आया और हमारे पास ज्यादा समय नहीं था। फिर भी, कोचिंग पैनल और चयनकर्ताओं ने एक साथ काम किया। विश्व कप से पहले हमें एशिया कप के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान और भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है। प्रयोग करने के भरपूर मौके मिलेंगे। लिटन इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’ गाजी ने कहा कि लिटन को टी20 लाइनअप में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। यह एक ऐसा स्थान है जो स्थिरता और आक्रामकता दोनों की मांग करता है। यूएई और पाकिस्तान दौरे के लिए बांग्लादेश की टी20 टीम: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकेर अली, रिशद हुसैन, मेहदी हसन (उप-कप्तान), तनवीर इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, हसन महमूद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा और शोरिफुल इस्लाम।

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आज मुकाबला काफी अहम, दोनों टीमों की होगी कड़ी टक्कर

हैदराबाद आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 55वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच सोमवार, 5 मई 2025 को खेला जाएगा. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में होगा. इस सीजन में इन दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है.  दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है, क्योंकि प्‍लेऑफ के लिहाज से ये मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्‍वपूर्ण है. हैदराबाद इस मैच को हारकर आधिकारिक रूप से बाहर हो जाएगी. वहीं दिल्ली इस मैच को जीतकर प्‍लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी और अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंचना चाहेगी. बता दें कि अक्षर पटेल के हाथों में दिल्ली कैपिटल्स की कमान है. वहीं पैट कमिंस के कंधों पर हैदराबाद की जिम्मेदारी है. ऐसे में कमिंगस सम्‍मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में इस रोमांचक मुकाबले के पहले जानते हैं पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड आंकड़े, प्रीडिक्शन, मौसम का हाल और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन. आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) के बीच सोमवार, 5 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस शाम 7:00 बजे होगा. हैदराबाद और दिल्ली के बीच मैच कहां देखें? 5 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच मुकाबले का ब्रॉडकास्ट Star Sports Network पर देख सकते हैं. इसके अलावा JioHotstar app को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके इस मैच को लाइव देख सकते हैं. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम की पिच की बात करें तो यह पिच बल्‍लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है. सपाट मैदान के लिए मशहूर हैदराबाद के इस पिच पर खूब रन बनते हैं. हालांकि तेज गेंदबाजों के लिए यह पिच रास नहीं आता. वहीं स्पिन गेंदबाजों को यहां थोड़ी मदद मिलती है. बता दें कि इस मैच में टॉस बेहद अहम साबित होगा. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन रन चेज करना पसंद करेगी. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में अब तक आईपीएल के 82 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 मुकाबले में जीत हासिल की है, जबिक रनों का पीछा करने वाली टीम 47 मैच अपने नाम किए. अब तक आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम का आमना-सामना कुल 25 बार हुआ है. जिसमें से एसआरएच ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. इस तरह अभी तक एसआरएच को एक मैच की बढ़त है. हालांकि इस सीजन में उसका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है.

BCCI के एक्शन के बावजूद बाज नहीं आ रहे दिग्वेश राठी, ऐसी हरकत, लग ना जाए बैन

धर्मशाला लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी एक बार फिर अपनी ‘नोटबुक’ वाली सेलिब्रेशन के कारण चर्चा में हैं। धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने विकेट लेने के बाद नोटबुक में नाम लिखने का इशारा किया। हालांकि उनका स्पैल महंगा रहा, लेकिन उन्होंने श्रेयस अय्यर जैसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज को आउट किया। पहले लग चुका है जुर्माना इस हरकत के लिए उन्हें पहले भी दो बार जुर्माना लग चुका है। अब फिर से उन पर कार्रवाई हो सकती है। लखनऊ के लिए यह मैच गेंदबाजी और रणनीति के लिहाज से मुश्किल भरा रहा। दिग्वेश राठी ने पंजाब के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह को आउट किया। विकेट लेने के बाद उन्होंने नोटबुक में नाम लिखने का इशारा किया, जो पहले भी विवादों में रहा है। इस हरकत के लिए आईपीएल 2025 में उन्हें दो बार जुर्माना लगा था। फिर बदल दिया सेलिब्रेशन इसके बाद उन्होंने इस सेलिब्रेशन में थोड़ा बदलाव किया था। लेकिन पंजाब के खिलाफ मैच में वे फिर से पुराने अंदाज में दिखे। श्रेयस अय्यर 45 रन पर खेल रहे थे और खतरनाक दिख रहे थे। राठी की गेंद पर वे कैच आउट हो गए। यह पहली बार था जब अय्यर इस सीजन में किसी स्पिनर के शिकार बने थे। प्रभसिमरन सिंह ने भी रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा दिया। उनका कैच निकोलस पूरन ने पकड़ा। राठी ने दोनों विकेट लेने के बाद नोटबुक वाली सेलिब्रेशन की। वे ऐसा दिखा रहे थे जैसे किसी डायरी में नाम लिख रहे हों। इस बार फिर उन पर कार्रवाई हो सकती है। जमकर पिटे लखनऊ के गेंदबाज मैच में लखनऊ की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही। पंजाब किंग्स ने 236/5 का बड़ा स्कोर बनाया। लखनऊ की गेंदबाजी में काफी कमियां दिखीं। फील्डिंग भी औसत दर्जे की रही। लखनऊ के लिए यह मैच कई सवाल खड़े करता है। एक तरफ उनकी गेंदबाजी की रणनीति सवालों के घेरे में है, तो दूसरी तरफ दिग्वेश राठी की हरकत ने टीम के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी हैं।  

Pant एक बार फिर घटिया शॉट खेलकर हुए OUT, संजीव गोयनका का उतरा चेहरा, फैंस ने जमकर लिए मजे

मुंबई लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का खराब फॉर्म जारी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ ऋषभ पंत एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। पंजाब किंग्स के खिलाफ़ घटिया शॉट खेलकर आउट होने के बाद ऋषभ पंत का सीज़न सबसे खराब बन गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ने 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ़ 17 गेंदों पर 18 रन बनाए। ऋषभ पंत को सहवाग से मिली सलाह ऋषभ पंत की खराब फॉर्म को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुझे लगता है कि ऋषभ पंत को आईपीएल में अपने पुराने बल्लेबाजी वीडियो देखने चाहिए। इससे आपको आत्मविश्वास मिलता है कि आप अपनी पारी कैसे बनाते थे, आप अपने शॉट्स कैसे खेलते थे। कभी-कभी, खिलाड़ी अपनी दिनचर्या भूल जाते हैं कि वे अपने शुरुआती वर्षों में क्या करते थे। फैंस कर रहे हैं जमकर ट्रोल ऋषभ पंत के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका का चेहरा भी पंत के आउट होने के बाद उतरा हुआ नजर आया। लगातार खराब बल्लेबाजी से ऋषभ पंत ने लखनऊ के मालिक का भरोसा तोड़ दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत के टैलेंट और पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उन पर भरोसा जताया था। लेकिन पंत उम्मीदों पर अब तक खरे नहीं उतरे हैं। पंत को लेनी चाहिए धोनी से मदद सहवाग ने पंत को लेकर कहा कि जब मुझे 2006-07 में पर्याप्त रन नहीं बनाने के कारण भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था तो राहुल द्रविड़ ने मुझे सलाह दी थी कि मैं वापस जाऊं और अपने पुराने वीडियो को देखने का काम करुं। जब आप रन नहीं बनाते हैं तो आप नकारात्मक हो जाते हैं। अगर वह अच्छे मानसिक संतुलन में नहीं है, तो उसके पास बात करने के लिए कई खिलाड़ी हैं। ऋषभ पंत एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। वह धोनी को कॉल कर सकते हैं और उनसे बात कर सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं कुलदीप यादव

नई दिल्ली कुलदीप यादव एक ऐसे मैच विजेता खिलाड़ी हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली टेस्ट श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कलाई के इस स्पिनर को बल्लेबाजी ऑलराउंडरों पर प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यह मानना है भारत के पूर्व चयनकर्ताओं और कोचों का। उन्होंने कहाकि कुलदीप में एक्स फैक्टर है। उनका मानना ​​है कि रवींद्र जडेजा अपने बेहतर बल्लेबाजी कौशल के कारण पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए पहली पसंद होंगे। लेकिन कुलदीप के टीम में शामिल होने से भारत का स्पिन विभाग और मजबूत हो जाएगा। आईपीएल प्लेऑफ का इंतजार राष्ट्रीय चयन समिति आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए भारत और ए टीम की घोषणा कर सकती है। प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाने वाली अन्य छह टीमों में शामिल लाल गेंद के विशेषज्ञ खिलाड़ी जल्दी इंग्लैंड के दौरे पर चले जाएंगे जैसा कि पहले भी होता रहा है। इससे उन्हें वहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में मदद मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया में वाशिंगटन सुंदर ने पहली पसंद के स्पिनर के रूप में शुरुआत की। वजह, न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन के बाद जडेजा और रविचंद्रन अश्विन दोनों को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया था। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही संन्यास ले लिया था, जबकि वॉशिंगटन तीन टेस्ट मैच में केवल तीन विकेट हासिल कर पाए थे। कुलदीप की इंग्लैंड में पड़ेगी जरूरत चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद, उनकी चयन समिति के सहयोगी देवांग गांधी और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और प्रसिद्ध कोच डब्ल्यूवी रमन सभी को लगता है कि कुलदीप के पास वह ‘एक्स फैक्टर’ है जिसकी भारत को इंग्लैंड में जरूरत पड़ेगी। खेल के सबसे चतुर विश्लेषकों में से एक रमन ने कहाकि कुलदीप यादव एक आक्रामक विकल्प हैं और उन्हें इंग्लैंड में भारतीय टीम में होना चाहिए। उन्होंने अब तक 12 टेस्ट खेले हैं और अगर हम उनके स्ट्राइक रेट पर गौर करें तो वह हर छह ओवर में एक विकेट (37.3 गेंद प्रति विकेट) है। इसलिए जडेजा के साथ कुलदीप को टीम में रखना मेरे लिए सबसे आसान काम होगा। अलग-अलग मौसम में असरदार प्रसाद को भी लगता है कि वह वॉशिंगटन की तुलना में बेहतर विकल्प हो सकते हैं। प्रसाद ने कहाकि हालांकि आप अब भी वॉशिंगटन को टीम में रख सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि आपको कुलदीप जैसे उचित मैच विजेता स्पिनर की जरूरत है। उन्होंने कहाकि कुलदीप एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच जीतने की क्षमता रखते हैं। इंग्लैंड में कई ऐसी जगह है जहां स्पिनर को मदद मिलती है और वहां की परिस्थितियों में कलाई का स्पिनर होने के कारण कुलदीप बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। प्रसाद ने तीन स्थानों का हवाला दिया जहां गर्मी और नमी होने पर विकेट वास्तव में स्पिनरों को मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहाकि इंग्लैंड में मौसम भी अपनी भूमिका निभाता है। लंदन में अगस्त गर्म हो सकता है और इसलिए कुलदीप ओवल में महत्वपूर्ण हो सकते हैं। अगर नमी है तो वह बर्मिंघम और ओल्ड ट्रैफर्ड में भी अंतर पैदा कर सकते हैं। बताया क्यों कुलदीप को मिलेंगे विकेट प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति के सदस्य गांधी को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के विपरीत इंग्लैंड की पिचों पर ज्यादा उछाल नहीं होगा। इसलिए कुलदीप की गेंदबाजी की शैली भारत की रणनीति के अनुरूप हो सकती है। गांधी ने कहाकि जहां तक कुलदीप का सवाल है तो इंग्लैंड के बल्लेबाज उन पर स्वीप करना चाहेंगे, लेकिन इससे उन्हें विकेट लेने का मौका भी मिलेगा। कलाई के स्पिनरों में कुछ गुण होते हैं जिनमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि वे पिच को समीकरण से बाहर कर सकते हैं।

PBKS की सातवीं जीत, लखनऊ को 37 रन से हराया; अर्शदीप को तीन और उमरजई को दो विकेट मिले

लखनऊ  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 54वां मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आ गई है. इस मैच में टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन की तूफानी 91 रनों की पारी के बदौलत लखनऊ के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी लखनऊ की टीम 7 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी. ऐसी रही लखनऊ की पारी 237 रनों के जवाब में उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खऱाब रही. तीसरे ही ओवर में लखनऊ को पहला झटका लगा जब मिचेल मार्श बिना खाता खोले ही अर्शदीप का शिकार बन गए. इसके बाद इसी ओवर में एडेन मार्करम भी 13 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें अर्शदीप ने बोल्ड किया. इसके बाद 5वें ओवर में लखनऊ को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब अर्शदीप ने निकोलस पूरन को भी चलता किया. इसके बाद कप्तान पंत से उम्मीद थी. लेकिन एक बार फिर उन्होंने निराश किया. पंत के बल्ले से केवल 18 रन निकले और वो अपना विकेट फेंक कर चले गए. इसके बाद 10वें ओवर में डेविड मिलर के रूप में लखनऊ को 5वां झटका लगा. लेकिन इसके बाद अब्दुल समद और आयुष बदोनी के बीच 41 गेंद में 81 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 16वें ओवर में अब्दुल समद 45 रन बनातर आउट हो गए. लेकिन एक छोर पर आयुष टिके रहे. उन्होंने 40 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली और आखिरी ओवर में उनका विकेट गिरा. लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. पंजाब किंग्स ने ये मैच 37 रनों से जीत लिया और अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई. ऐसी रही पंजाब की बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में आकाश महाराज सिंह ने प्रियांश आर्य को चलता किया. प्रियांश के बल्ले से केवल 1 रन ही निकले. लेकिन इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिश ने तूफानी बल्लेबाजी की. इंग्लिश ने छक्कों की हैट्रिक भी लगाई. लेकिनव 5वें ओवर में आकाश ने उन्हें भी अपना शिकार बनाया. लेकिन दूसरे छोर पर प्रभसिमरन टिके रहे. प्रभसिमरन ने 30 गेंद में फिफ्टी जड़ी. लेकिन 13वें ओवर में पंजाब को तीसरा झटका लगा जब अय्यर 25 गेंद में 45 रन बनाकर दिग्वेश का शिकार बने. वहीं, इसके बाद नेहाल वढ़ेरा ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन 16वें ओवर में प्रिंस यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाया. नेहाल के बल्ले से 16 रन निकले. लेकिन एक छोर पर प्रभसिमरन सिंह डटे रहे. उन्होंने 48 गेंद पर 91 रन बनाए और 19वें ओवर में उनका विकेट गिरा. अपनी पारी में प्रभसिमरन ने 6 चौके और 7 छक्के लगाए. उनकी इस पारी के दम पर पंजाब ने लखनऊ को जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य दिया.

रियान पराग ने छह गेंदों पर लगातार छह छक्के लगा डाले, रौद्र रूप देखने को मिला

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गजब कारनामा कर डाला। उन्होंने छह गेंदों पर लगातार छह छक्के लगा डाले। हालांकि यह सभी छक्के एक ही ओवर में नहीं लगे। रियान पराग का रौद्र रूप देखने को मिला मोइन अली और वरुण चक्रतर्वी के खिलाफ। रियान ने पहले मोइन अली के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाए। उसके बाद उन्होंने अगला ओवर फेंकने आए वरुण चक्रवर्ती पर भी एक छक्का लगाकर छह गेंदों पर छह छक्के लगा डाले। बड़े लक्ष्य का कर रहे थे पीछा कोलकाता के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम 207 रन बनाने थे। लेकिन उसने शुरू में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दो और विकेट गिरे। फिर रियान पराग ने अकेले दम पर जिम्मेदारी उठा ली। उन्होंने एक-एक करके कोलकाता के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू की। 12 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर पांच विकेट पर 102 रन था। रियान पराग का साथ दे रहे थे शिमरन हेटमायर। उस वक्त रियान पराग 26 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे थे। फिर शुरू हुआ पराग का तांडव मोइन अली और वरुण चक्रवर्ती के ऊपर में रियान पराग का तांडव कैसे हुआ। आइए जानते हैं छह छक्कों का बॉल बाय बॉल विवरण.. 12.2- मोइन अली के ओवर की दूसरी गेंद को रियान पराग ने स्क्वॉयर लेग के ऊपर छक्के के लिए भेज दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली। 12.3- यह एक शॉर्ट गेंद थी और रियान पराग ने इस गेंद पर बड़े ही आराम से लांग ऑन के ऊपर से छक्का उड़ा दिया। 12.4- मोइन अली ने राउंड द विकेट गेंदबाजी शुरू की। एक बार फिर से गेंद रियान पराग के स्लॉट में। इस बार गेंद बल्ले से निकली तो पहुंची डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग बाउंड्री के बाहर। इस शॉट के साथ मानों पराग ने मोइन को कहा थैंक यू वेरी मच। 12.5- बैक ऑफ द लेंथ बॉल जो रियान पराग की तरफ स्लाइड कर रही थी। पराग खड़े रहे और सीधे बल्ले से लांग ऑन के ऊपर एक फ्लैट छक्का जड़ दिया। 12.6- आरआर के कप्तान की गजब पावर हिटिंग। ऐसा लगा जैसे रियान पराग कुछ साबित करना चाहते हैं। 105.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। पराग ने इस गेंद को लांग ऑफ के ऊपर से बाहर भेजा और ओवर से आए कुल 32 रन। 13.2- इसके बाद 14वां ओवर करने आए वरुण की पहली गेंद पर हेटमायर ने सिंगल लेकर पराग को स्ट्राइक दी। पराग ने इस गेंद पर रिवर्स हिट लगाते हुए गेंद पर छक्का मार दिया। उनके इस शॉट से कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। इस तरह पराग ने छह गेंद पर छह छक्के लगाए। लेकिन टीम को नहीं दिला सके जीत रियान पराग ने इस मैच में 45 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली। वह छक्का लगाकर शतक पूरा करने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। केकेआर ने बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हराकर प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बनाए रखी हैं। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 206 रन बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट पर 205 रन पर रोक दिया। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और मोईन अली ने दो-दो विकेट लिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet