LATEST NEWS

रियान पराग की कोशिश गई बेकार, रोमांचक मुकाबले एक रन से जीता केकेआर

कोलकाता केकेआर ने सांसें रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को एक रन से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखी है। इस मैच में रियान पराग ने राजस्थान के लिए शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। केकेआर की रोमांचक जीत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हराया। केकेआर और राजस्थान के बीच यह मुकाबला बेहद करीबी रहा और आखिरी में कोलकाता में टीम महत्वपूर्ण जीत दर्ज करने में सफल रही। केकेआर ने इस तरह प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखी है। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब में राजस्थान के लिए कप्तान रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 71 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद रियान पराग ने शिमरॉन हेटमायर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की और टीम को मुश्किल से उबारा। रियान ने इस दौरान मोईन अली के ओवर पर लगातार पांच छक्के लगाए। इस साझेदारी को हर्षित राणा ने हेटमायर को आउट कर तोड़ा जो 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद हर्षित ने रियान को भी अपना शिकार बनाया। रियान शतक पूरा नहीं कर सके और 95 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे और क्रीज पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शुभम दुबे और जोफ्रा आर्चर मौजूद थे। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वैभव अरोड़ा को गेंद थमाई। आर्चर ने पहली गेंद पर दो रन और दूसरी गेंद पर एक रन लिया। स्ट्राइक पर आए शुभम ने तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। अब राजस्थान को एक गेंद पर तीन रन चाहिए थे। वैभव की गेंद पर शुभम ने एक रन चुराया और दूसरा रन लेने के लिए भागे, लेकिन रिंकू सिंह के थ्रो पर रन आउट हो गए। इस तरह केकेआर ने रोमांचक जीत दर्ज की। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 34 रन बनाए, जबकि शुभम दुबे 14 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। आर्चर 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने चार रन बनाए और कुणाल सिंह राठौर, ध्रुव जुरेल और वानिंदु हसरंगा खाता भी नहीं खोल सके। केकेआर की ओर से मोईन, हर्षित और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि वैभव को एक विकेट मिला। रियान शतक से चूके राजस्थान के कप्तान रियान पराग शतक से चूक गए और हर्षित राणा ने उन्हें आउट कर केकेआर को बड़ी सफलता दिलाई। रियान 45 गेंदों पर छह चौके और आठ छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर आउट हुए। रियान की पारी की मदद से ही राजस्थान मुश्किल परिस्थिति से उबर सका, लेकिन हर्षित ने राजस्थान को बड़ा झटका दिया। 

लखनऊ ने जीता टॉस, पंजाब को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

नई दिल्ली आज पंजाब किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 का 54वां मैच धर्मशाला के एचसीपीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीम हिमालय की वादियों से घिरे खूबसूरत मैदान में आमने-सामने हैं। एलएसजी ने टॉस जीता है। पीबीकेएस को पहले बैटिंग का मौका मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर जीत से उत्साहित पीबीकेएस रविवार को लय और फॉर्म के साथ मजबूती से उतरेगी। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उसके 10 मैचों छह जीत और तीन हार के बाद 13 अंक हैं। पंजाब का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा। दूसरी ओर, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में होगी। एलएसजी पिछले चार मैचों से तीन गंवा चुकी है और तालिका में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। उसने 10 मैचों से पांच जीते और पांच गंवाए हैं। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत की खराब फॉर्म ने एलएसजी की टेंशन बढ़ा रखी है। दोनों की प्लेइंग इलेवन पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, आकाश महाराज सिंह, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, मयंक यादव, प्रिंस यादव। लखनऊ ने जीता टॉस लखनऊ ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दी सफाई, धोनी के इस फैसले ने डुबोई CSK की लुटिया!

बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 19वां ओवर खलील अहमद को देने के एमएस धोनी के फैसले का सपोर्ट किया है। खलील ने अपने इस ओवर में एक नो बॉल समेत कुल 33 रन खर्च किए थे, उनका यह ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। खलील अहमद के इसी ओवर की वजह से बेंगलुरु की टीम निर्धारित 20 ओवर में 213 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही थी, उस ओवर से पहले ऐसा लग रहा था कि टीम को 180 रन बनाने के लिए भी संघर्ष करना होगा। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंशुल कंबोज का एक ओवर शेष रहने के बावजूद अहमद को गेंदबाजी के लिए बुलाया लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ क्योंकि रोमारियो शेफर्ड के आक्रामक अंदाज के सामने यह तेज गेंदबाज कमजोर पड़ गया। फ्लेमिंग ने शनिवार रात मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘इस सत्र में खलील ने हमारे लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए धोनी का उनकी जगह किसी अन्य गेंदबाज को गेंद थमाने का कोई कारण नजर नहीं आता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कंबोज अपनी भूमिका में लगातार बेहतर होते जा रहे हैं। वह डेथ ओवरों गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। वह भविष्य के लिए एक विकल्प हो सकते हैं, लेकिन ऐसा कोई कारण नहीं था कि खलील की जगह उन्हें गेंदबाजी करने के लिए बुलाया जाता।’’ आरसीबी ने चेन्नई के सामने 214 रन का टारगेट दिया था लेकिन सीएसके निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन ही बना सकी। फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘अगर हमने किसी एक ओवर में अच्छे रन बनाए होते तो हम जीत जाते लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमें 10 ओवर के बाद एक बड़े ओवर की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’’

डेवाल्ड ब्रेविस को lbw आउट दे दिया था। इसमें गलती अंपायर की थी या ऑपरेटर की या फिर खुद बल्लेबाजों की?, जाने तहकीकात

नई दिल्ली IPL 2025 का 52वां लीग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी को जीत मिली। ये एक हाई स्कोरिंग एनकाउंटर था। हालांकि, ये मैच इस बात के लिए ज्यादा जाना जाएगा कि डेवाल्ड ब्रेविस के साथ क्या हुआ। डेवाल्ड ब्रेविस को lbw आउट दे दिया था। इसमें गलती अंपायर की थी या ऑपरेटर की या फिर खुद बल्लेबाजों की? इसकी तहकीकात करते हैं, क्योंकि ये बहुत विवादास्पद फैसला नजर आया। दरअसल, 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर बल्लेबाजी के लिए डेवाल्ड ब्रेविस आए थे। चेन्नई की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। लुंगी एनगिडी ने पिछली गेंद पर ही 94 रनों के स्कोर पर आयुष म्हात्रे को आउट किया था। एनगिडी ने गेंद गेंद लॉ फुलटॉस फेंकी, जिसे ब्रेविस कनेक्ट नहीं कर पाए। गेंद पैड पर लगी और वे दौड़ पड़े। इस दौरान अंपायर नितिन मेनन ने उनको आउट दे दिया। यहां गौर करने वाली बात ये थी कि अपील तो हो रही थी, लेकिन जब अंपायर ने आउट दिया तो ना तो अंपायर की तरफ बल्लेबाज ब्रेविस का चेहरा था और ना ही दूसरे छोर से दौड़ रहे रविंद्र जडेजा का था। ये आप इस वीडियो में देख सकते हैं। दोनों ने एक रन पूरा किया। उधर से थ्रो आया, जो स्टंप्स पर लगा तो रविंद्र जडेजा और डेवाल्ड ब्रेविस दूसरा रन दौड़ गए। उनको पता ही नहीं था कि ब्रेविस को आउट दे दिया गया है। जैसे ही उनको आउट का पता चलता तो सबसे पहले रविंद्र जडेजा और ब्रेविस ने कुछ बात की और फिर T यानी डीआरएस का इशारा किया। हालांकि, अंपायर नितिन मेनन ने इस अपील स्वीकार नहीं किया और ब्रेविस को पवेलियन लौटने के लिए कहा। रविंद्र जडेजा और डेवाल्ड ब्रेविस ने ये दलील भी दी कि स्टेडियम में लगे बड़े स्क्रीन पर 15 सेकंड का टाइमर नहीं चला तो उनको कैसे पता चलेगा कि टाइम खत्म हो गया है। हालांकि, फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने इस अपील को खारिज किया और बल्लेबाज को पवेलियन लौटने के लिए कहा। बाद में जब रिप्ले देखा गया तो पता चला कि इस फुलटॉस गेंद पर इम्पैक्ट अंपायर्स कॉल है और हिटिंग लेग स्टंप के बाहर है। ऐसे में डीआरएस की मदद से कम से कम दो रन नहीं मिलने थे तो फैसला बदला जाता, लेकिन अंपायर नियमों की दलील देकर अड़े रहे। कौन जिम्मेदार? अब सवाल उठता है कि इसका जिम्मेदार कौन है? क्या फील्डर अंपायर नितिन मेनन इसके जिम्मेदार हैं, जिन्होंने जल्दी नहीं बताया, या वह स्क्रीन ऑपरेटर, जो बल्लेबाज को आउट दिए जाने के बाद बड़े स्क्रीन पर 15 सेंकड का काउंटडाउन शुरू करता है या फिर खुद बल्लेबाज? जिन्होंने नहीं देखा कि अंपायर ने आउट का इशारा किया है। इसमें दोष बल्लेबाजों को कम जाएगा, क्योंकि जब इशारा हुआ तो उनका ध्यान बॉल पर था। यहां तक कि वे दूसरा रन इसलिए दौड़े, क्योंकि उनको लगा कि गेंद प्ले में है और इसी वजह से फील्डर ने थ्रो फेंका है। अब बात अंपायर और ऑपरेटर की आती है…अंपायर ने चलिए फैसला दे दिया कि आउट है (हालांकि, बल्लेबाज नॉटआउट था), लेकिन उस केस में बल्लेबाजों को अनुमति देता कि आप डीआरएस कुछ सेकंड बाद भी ले सकते हैं, क्योंकि 15 सेकंड का काउंटडाउन स्क्रीन पर नहीं था। क्या कहते हैं नियम? आईसीसी और आईपीएल की प्लेइंग कंडीशन्स में यही बात लिखी हुई है कि अगर किसी बल्लेबाज को आउट दे दिया जाता है तो उसी समय गेंद डेड हो जाती है। उसके बाद आप रन दौड़े या चौका चला जाए, कोई मतलब नहीं होगा। भले ही डीआरएस में फील्ड अंपायर का फैसला बदला ही क्यों ना जाए। 15 सेकंड के बाद आप रिव्यू भी नहीं ले सकते। इस केस की बात करें तो दोनों बल्लेबाजों को पता नहीं था कि अंपायर का फैसला क्या है, दूसरी बात ये कि स्क्रीन पर काउंटडाउन नहीं था। इस केस में थर्ड अंपायर के पास फैसले को रेफर किया जाना चाहिए था, क्योंकि बल्लेबाजों का ध्यान गेंद पर था। इस बात को नजरअंदाज ना भी करें तो बड़े स्क्रीन पर 15 सेकंड का टाइमर भी नहीं था कि बल्लेबाज ये भांप सकें कि फैसला आउट या नॉट आउट का दिया गया है। इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, “हां, यह एक बड़ा पल था। जड्डू और ब्रेविस से बात करते हुए, सीधे रन दौड़ने के बारे में बहुत कुछ पता चला। मुझे लगता है कि उन्होंने गेंद को देखा और वास्तव में थ्रो के बाद गेंद चार रन के लिए बाउंड्री पार चली गई। इसमें वह खो गए। ब्रेविस ने समय पर रिव्यू लिया या नहीं। मुझे इसका उत्तर नहीं पता। वह निश्चित नहीं था, यह देखते हुए कि वे उस समय रन दौड़ रहे थे।”

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, केकेआर की टीम में दो बदलाव हुए

नई दिल्ली कोलकाता के ईडन गार्डेंस में आज का आईपीएल मैच मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस राजस्थान रॉयल्स है। आईपीएल 2025 के 53वें लीग मैच में कोलकाता की टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर की टीम में दो बदलाव हुए हैं। राजस्थान की टीम में 3 बदलाव हुए हैं। केकेआर की टीम में मोईन अली और रमनदीप सिंह खेलेंगे। वहीं, राजस्थान की टीम में कुणाल राठौर, वानिंदु हसरंगा और युधवीर सिंह चरक खेलेंगे। केकेआर के लिए यहां से हर एक मैच अहम है, जबकि राजस्थान की टीम प्लेऑफ्स की रेस से बाहर है। वह कोलकाता का खेल बिगाड़ सकती है। यही कारण है कि मुकाबला दिलचस्प होगा। केकेआर इस समय पॉइंट्स टेबल में 10 मैचों के बाद सातवें नंबर पर है। टीम के खाते में 9 अंक हैं। वे अभी भी 17 अंकों तक पहुंच सकते हैं, लेकिन इसके लिए बाकी के चार मैच जीतने होंगे।

पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड प्लेयर को 3 करोड़ में किया साइन

नई दिल्ली पंजाब किंग्स यानी PBKS ने इंजर्ड ग्लेन मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को फिंगर इंजरी के कारण आईपीएल 2025 से बाहर होना पड़ा था। अब ग्लेन मैक्सवेल की जगह पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर मिचेल ओवेन को चुना है। मिचेल ओवेन ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू नहीं किया है। वे अनकैप्ड ओवरशीज प्लेयर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स ने इस रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। पंजाब किंग्स इस सीजन अच्छी दिखी है और टीम 10 में से 6 मुकाबले जीत चुकी है। एक मैच बेनतीजा रहा था। इस तरह टीम के खाते में 13 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया के मिचेल ओवेन ने 34 टी20 मैच खेले हैं और 646 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 108 का हाईएस्ट स्कोर शामिल है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम 10 टी20 विकेट भी हैं। मिच ओवेन 3 करोड़ रुपये में PBKS से जुड़ेंगे। ग्लेन मैक्सवेल इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए थे। हालांकि, फॉर्म इस सीजन अच्छी नहीं थी। उनको ड्रॉप भी किया गया था। अब देखना ये होगा कि क्या मिचेल ओवेन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाती है या नहीं? मिचेल ओवेन के चुने जाने के बाद हैरान करने वाली बात भी सामने आई है। रिकी पोंटिंग ने हाल ही में कहा था कि लॉकी फर्ग्यूसन और ग्लेन मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट खोजने में पंजाब किंग्स को परेशानी हो रही है, क्योंकि क्वालिटी प्लेयर इस समय पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि मैनेजमेंट इंडियन टैलेंट्स की ओर देख रहा है। कुछ खिलाड़ी उनके साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने ही देश के अनकैप्ड खिलाड़ी को मौका दिया है। इसमें मैनेजमेंट का भी हाथ होगा, लेकिन टीम हेड कोच और कप्तान की होती है तो जाहिर तौर पर ओवेन को लाने का फैसला पोंटिंग का ही होगा।

आरसीबी ने चेन्नई को दो रन से हराया, पहुंची शीर्ष पर

  चिन्नास्वामी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवर में पांच विकेट गंवाकर 211 रन बना सकी। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने 94 और रवींद्र जडेजा ने 77* रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि क्रुणाल पांड्या और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। बंगलुरू रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को दो रन से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस जीत ने आरसीबी को 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। वहीं, सीएसके नौवीं शिकस्त के साथ 10वें पायदान पर मौजूद है। शनिवार को चिन्नास्वामी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवर में पांच विकेट गंवाकर 211 रन बना सकी। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने 94 और रवींद्र जडेजा ने 77* रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि क्रुणाल पांड्या और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। चेन्नई की पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 58 के स्कोर पर दो विकेट खो दिए थे। शेख रशीद 14 और सैम करन पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आयुष म्हात्रे को रवींद्र जडेजा का साथ मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 114 रन की साझेदारी हुई। 17 वर्षीय बल्लेबाज  ने 48 गेंदों में 94 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और पांच छक्के निकले। वहीं, रवींद्र जडेजा 45 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने 12 और शिवम दुबे ने आठ* रन बनाए जबकि डेवाल्ड ब्रेविस खाता भी नहीं खोल पाए। आरसीबी की पारी इससे पहले जैकब बेथेल और विराट कोहली ने आरसीबी को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। मथीशा पथिराना ने बेथेल को अपना शिकार बनाया। वह 33 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दो छक्के ठोके। वहीं, किंग कोहली 33 गेंदों में 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आखिरी ओवरों में रोमारियो शेफर्ड ने धमाल मचाया। उन्होंने महज 14 गेंदों में 53* रन बनाए। उनके लिए देवदत्त पडिक्कल ने 17, रजत पाटीदार ने 11 और जितेश शर्मा ने सात रन बनाए। वहीं, टिम डेविड दो रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए मथीशा पथिराना ने तीन विकेट झटके जबकि नूर अहमद और सैम करन ने एक-एक विकेट हासिल किया।  

क्या ये IPL में एमएस धोनी का आखिरी साल है? विराट कोहली ने माहि के सम्मान में किया कुछ ऐसा

नई दिल्ली क्या ये IPL में एमएस धोनी का आखिरी साल है? पिछले कई सालों से सीएसके इसी सवाल के साथ टूर्नामेंट का आगाज करती है। ब्रॉडकास्टर से लेकर क्रिकेट पंडित हर साल अटकलें लगाते हैं कि यह तो उनका IPL में आखिरी साल ही होगा, मगर धोनी तो धोनी है…वह अगले साल फिर फैंस का मनोरंजन करने के लिए मैदान पर उतर जाते हैं। मगर इस साल माहौल थोड़ा अलग नजर आ रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स लगातार मैच हार रही है और धोनी का परफॉर्मेंस भी काफी निराशाजनक रहा है। ऐसे में टीम के भविष्य को देखते हुए कहा जा सकता है कि धोनी अपने IPL करियर पर पूर्ण विराम लगा सकते हैं। धोनी के संन्यास की अटकलें उस समय और तेज हो गई जब RCB vs CSK मैच के बाद कोहली ने धोनी के सम्मान में अपनी कैप उतार दी। सीनियर खिलाड़ियों के सम्मान में अकसर जूनिया खिलाड़ी हैंडशेक के दौरान अपनी कैप उतार देते हैं, मगर इस बार ब्रॉडकास्टर को इसके पीछे कुछ अलग इमोशन दिखा। जिस वजह से उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धोनी और कोहली की मैच के बाद की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘वन लास्ट टाइम।’ कैसा रहा RCB बनाम CSK मैच? टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली और जैकब बेथेल ने आरसीबी को तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 97 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी जमाए, मगर उनके आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर बूरी तरह फ्लॉप रहा। अंत में रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 94 तो रवींद्र जडेजा ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली। मगर यह दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। लुंगी एनगिडी 3 विकेट के साथ आरसीबी के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

समीकरण बिगाड़ सकता है राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स पर भी मंडरा रहा है IPL 2025 से बाहर होने का खतरा

नई दिल्ली गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) रविवार को जब राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगा तो उसका लक्ष्य जीत हासिल करके प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखना होगा। केकेआर को लीग स्टेज में चार और मैच खेलने हैं और प्लेऑफ के लिए उसका समीकरण सीधा है। चारों मैच जीत कर 17 अंक तक पहुंचना। इससे वह अंतिम चार में पहुंचने के लिए अगर मगर से बच जाएगा। कागजों पर यह आंकड़ा भले ही सीधा नजर आता है लेकिन वास्तविकता में यह काफी मुश्किल है। केकेआर को इन चार मैच में से दो मैच घरेलू मैदान पर खेलने हैं। वह रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने के बाद बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगा। इसके अलावा उसे 10 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (17 मई) के खिलाफ उनके मैदान पर मैच खेलने हैं। सनराइजर्स की टीम अपना उत्साह खो चुकी है लेकिन बेंगलुरु की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और ऐसे में कोलकाता का अंतिम मुकाबला बेहद रोचक होने की संभावना है। लेकिन यह अभी बाद की बात है और केकेआर को अभी अपना ध्यान घरेलू मैदान पर होने वाले दो मैच पर केंद्रित करना होगा। राजस्थान और चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हैं और ऐसे में वे बिना किसी खास दबाव के मैदान पर उतरेंगी जिससे निपटना केकेआर के लिए आसान नहीं होगा। कोलकाता अगर यहां से कोई मैच हारता है तो उनकी गाड़ी 15 अंकों पर ही अटक जाएगी, इसके बाद उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। केकेआर की बड़ी चिंता घरेलू मैदान पर उनका खराब प्रदर्शन है। ईडन गार्डन्स कभी उनका गढ़ हुआ करता था, लेकिन इस बार उसने अभी तक पांच मैचों में से केवल एक जीत हासिल की है जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था। केकेआर के स्पिनर यहां की असमान उछाल से सामंजस्य से बिठाने में नाकाम रहे हैं जबकि उसके बल्लेबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसकी बल्लेबाजी में आक्रामकता की कमी दिख रही है जिसके दम पर उसकी टीम ने पिछले साल खिताब जीता था। पिछले सत्र में सुर्खियां बटोरने वाले फिनिशर रिंकू सिंह आठ पारियों में सिर्फ 169 रन बना पाए हैं जबकि सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सात पारियों में 137.50 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। लेकिन केकेआर को सबसे ज्यादा निराश वेंकटेश अय्यर ने किया है जिन्हें इस फ्रेंचाइजी ने 23.75 करोड रुपए में खरीद कर उप कप्तान नियुक्त किया था। वेंकटेश ने 10 मैचों में केवल 142 रन बनाए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे इस सत्र में केकेआर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन वह फील्डिंग के दौरान हाथ में लगी चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ठीक हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा हूं और उम्मीद है कि मैं रविवार को मैच खेलूंगा।’’ राजस्थान रॉयल्स का अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। उसकी टीम ने अपने पिछले सात मैचों में केवल एक जीत हासिल की है जिससे उसकी नीलामी के दौरान अपनाई गई रणनीति की खामियां भी उजागर हो गई हैं। आईपीएल की नई सनसनी 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद पर शतक लगाकर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी तरफ खींचा था लेकिन उनसे हर समय इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती है। टीम इस प्रकार हैंं: कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोकिया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया। राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, यशस्वी जयसवाल, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), कुणाल सिंह राठौड़, युद्धवीर सिंह चरक, नितीश राणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, फजलहक फारूकी, अशोक शर्मा और जोफ्रा आर्चर।

भारतीय महिला हॉकी टीम जोरदार संघर्ष करते हुए ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हारी

नई दिल्ली भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को पर्थ हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के अपने चौथे मैच में जोरदार संघर्ष किया, लेकिन अंततः ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार गई।भारत के लिए नवनीत कौर (35′) और लालरेमसियामी (59′) ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने ग्रेस स्टीवर्ट (2′), जेड स्मिथ (36′) और ग्रेटा हेस (42′) के गोल की बदौलत करीबी मुकाबले में जीत हासिल की। पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने पहला गोल करके 1-0 की बढ़त हासिल की। ​​दूसरे मिनट में ही सफलता मिल गई, जब ग्रेस स्टीवर्ट ने गोल किया। भारत ने क्वार्टर के बाकी बचे समय में स्कोर बराबर करने की पूरी कोशिश की, लेकिन बराबरी का गोल नहीं कर सका। दूसरे क्वार्टर में भारत ने शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर का सफलतापूर्वक बचाव किया और इस अवधि के अंत में एक और सेट-पीस खतरे का सामना किया, जिससे हाफटाइम तक अंतर एक गोल तक सीमित रहा। भारत ने तीसरे क्वार्टर में मुकाबले में वापसी की, जब नवनीत ने 35वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया। यह राहत कुछ समय के लिए ही रही, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने तुरंत जवाब दिया और 36वें मिनट में जेड स्मिथ के फील्ड गोल ने उन्हें बढ़त दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने दो और पेनल्टी कॉर्नर जीते, इससे पहले ग्रेटा हेस के 42वें मिनट के गोल ने उनकी बढ़त को फिर से बढ़ाया। भारत ने अंतिम क्वार्टर में अंतर कम किया, जब लालरेमसियामी ने खेल के अंत में गोल किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय आक्रमण को रोककर जीत हासिल की। कप्तान सलीमा टेटे और उप-कप्तान नवनीत कौर की अगुआई वाली भारत की 26 सदस्यीय टीम ने अब तक दो बार ऑस्ट्रेलियाई सीनियर टीम के साथ खेला है, और जोशीले प्रदर्शन के बावजूद, उन्हें पर्थ में मेजबान टीम से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई सीनियर टीम के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ भी दो दोस्ताना मैच खेले, लेकिन दृढ़ निश्चयी प्रदर्शन के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर पाई। अगले साल होने वाले विश्व कप और इस साल के अंत में यूरोप में होने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग पर नजर रखते हुए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर नए संयोजन और रणनीतियां आजमा रही है। हालांकि भारत ने अभी तक दौरे पर जीत दर्ज नहीं की है, लेकिन रविवार को होने वाला अंतिम मैच इस कमी को पूरा करने का एक बड़ा मौका है।

RCB ने चेन्नई को दिया 214 का टारगेट, कोहली-जैकब के बाद शेफर्ड की तूफानी पारी

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। विराट कोहली ने 62 और जैकब बेथल ने 55 रन बनाए। चेन्नई के लिए पथिराना ने तीन विकेट लिए। बेंगलुरु ने अंतिम दो ओवर में शेफर्ड की बदौलत 54 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जैकब बेथल और विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। जैकब 33 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने 33 गेंद में 62 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और इतने ही छक्के लगाए। देवदत्त पडिक्कल को पथिराना ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद में 17 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 7 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार 15 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। रोमरियो शेफर्ड ने 14 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और चार चौके लगाए।

कगिसो रबाडा IPL 2025 छोड़कर चले गए थे, जिसकी वजह आई सामने, ड्रग टेस्ट के चलते हुए बैन

नई दिल्ली गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 3 अप्रैल को ही IPL 2025 छोड़कर चले गए थे, जिसकी वजह अब सामने आई है। पीटाआई की रिपोर्ट के अनुसार, रबाडा ने SA20 टूर्नामेंट के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था। वह एमआई केपटाउन टीम का हिस्सा थे। हालांकि, यह कोई प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवा नहीं थी। कगिसो रबाडा ने एक स्टेटमेंट जारी कर इसकी पुष्टि की है। जब कगिसो रबाडा ने भारत छोड़ा और अपने देश साउथ अफ्रीका लौटे थे तो गुजरात टाइटंस ने कहा था कि वे व्यक्तिगत कारणों से वापस गए हैं। तब उनकी वापसी को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी। अब रबाडा वापस भारत लौट आए हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेटर्स एसोसिएशन (SACA) द्वारा जारी बयान में रबाडा ने कहा कि वे “अस्थायी निलंबन” का सामना कर रहे हैं।

बेंगलुरु की जोरदार शुरुआत, जैकब का तूफान, कोहली ने भी दिखाया दम

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बदलाव किया है। जोश हेजलवुड की जगह लुंगी एनगिडी को मौका मिला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जैकब बेथल और विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। रविंद्र जडेजा ने पहले ओवर में दिए दो रन बेंगलुरु ने पावरप्ले में सात ओवर में बिना विकटे गंवाए 71 रन ठोके लेकिन पावरप्ले खत्म होने के बाद जडेजा ने गेंद थामी और पहले ही ओवर में सिर्फ दो रन दिए।  

भिंड के अभिषेक आर्य ने कयाकिंग कैनोइंग में जीता कांस्य पदक

भिंड  अजरबैजान की राजधानी बाकू में चल रही कयाकिंग कैनोइंग की जूनियर कैटागरी में भिण्ड के अभिषेक आर्या ने देश का परचम लहराते हुए कांस्य पदक अर्जित किया है। विश्व चैंपियनशिप में 22 देशों के खिलाडि़यों ने भाग लिया था। किशोरी बोट क्लब संरक्षक एवं कयाकिंग कैनोइंग संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेगोपाल यादव ने बताया जूनियर वर्ग में अपने साथी खिलाड़ी सचिन के साथ मिलकर अभिषेक ने प्रारंभ से ही अपने वोट को पीछे नहीं होने दिया।  अभिषेक और साथी के संयुक्त प्रयास से मध्यप्रदेश टीम का हिस्सा रहे यह दोनों खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया है। रविवार को लौटेंगे भोपाल वर्तमान में अभिषेक आर्या, भोपाल वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के डे बोर्डिंग खिलाड़ी हैं। अभिषेक की सफलता में उनके मुख्य कोच कैप्टन पीके बरोही का विशेष योगदान रहा है। अभिषेक रविवार को भोपाल लौटेंगे। खेल प्रशिक्षक यादव ने बताया विश्व भर के देशों से आए खिलाडि़यों ने भाग लिया। अभिषेक ने के-2 की 1000 मीटर रेस में वोट चलाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे देश का नाम रोशन किया है।

CSK को हराकर भी आज नहीं मिलेगा प्लेऑफ का टिकट, RCB के लिए 16 पॉइंट्स भी काफी नहीं

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2025 का 52वां मैच आज यानी शनिवार, 3 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी सीएसके के पास अब गंवाने के लिए कुछ नहीं है, ऐसे में उनकी नजरें बचे मैचों में बाकी टीमों का समीकरण खराब करने पर होगी। इस लिस्ट में आरसीबी उनकी पहली शिकार बन सकती है। वहीं बेंगलुरु की नजरें चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर 16 पॉइंट्स तक पहुंचने पर होगी, हालांकि 16 अंक हासिल करने के बाद भी आरसीबी को आज प्लेऑफ का टिकट नहीं मिलेगा। जी हां, आईए जानते हैं इसके पीछे का कारण- RCB को 16 अंकों के बावजूद क्यों नहीं मिलेगा प्लेऑफ का टिकट? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फिलहाल 10 मैचों में 7 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। आगर आज आरसीबी सीएसके को हराती है तो वह पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बन जाएगी और उनके खाते में 16 अंक हो जाएंगे। 16 अंकों के बावजूद आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट इसलिए नहीं मिलेगा क्योंकि अभी भी उनके अलावा 6 टीमें ऐसी हैं जो 16 या उससे अधिक अंक हासिल कर सकती है। यही वजह है आरसीबी को 16 पॉइंट्स होने के बावजूद आज प्लेऑफ का टिकट नहीं मिलेगा। किसी भी टीम के आगे क्वालीफाई का मार्क तब तक नहीं लगेगा जब तक एक तय अंक तक लीग स्टेज में शामिल 10 में से ज्यादा से ज्यादा 4 टीमें ना पहुंच पाए। उदहारण के लिए- लीग स्टेज में फिलहाल 7 टीमें ऐसी हैं जो 17 या उससे अधिक अंक हासिल कर सकती है। वहीं 5 टीमें ऐसी है जो 20 या उससे अधिक अंक हासिल कर सकती है। जो टीम 20 पॉइंट्स तक सबसे पहले पहुंचेगी और उनका नेट रन रेट बाकी चार टीमों से बेहतर होगा तो उसे प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet