LATEST NEWS

BCCI को दिग्गज ने चेताया- सूर्यवंशी को चाहिए सचिन जैसा सपोर्ट, नहीं तो इन 2 प्लेयर की तरह होगा हश्र

नई दिल्ली 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया को दिखा दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। अगर आपके पास स्पेशल टैलेंट है तो चमकने से कोई नहीं रोक सकता। राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा सूर्यवंशी ने हाल ही में आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी सेंचुरी ठोककर सभी को दंग कर दिया। उन्होंने 35 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट कर ली थी। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय प्लेयर बन चुके हैं और ओवरऑल लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए। सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्रेग चैपल ने सूर्यवंशी को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को चेताया है। चैपल टीम इंडिया के कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी को निखरने के लिए सचिन तेंदुलकर जैसा सपोर्ट चाहिए। चैपल का मानना है कि अगर सूर्यवंशी को सचिन जैसा समर्थन नहीं मिला तो उनका हश्र विनोद कांबली और पृथ्वी शॉट जैसा होगा। इन दोनों खिलाड़ियों की प्रतिभा की खूब चर्चा रही लेकिन दमदार शुरुआत के बावजूद अपनी वास्तविक क्षमता को नहीं भुना सके। चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के लिए अपने कॉलम में लिखा, “सचिन तेंदुलकर ने किशोरावस्था में न केवल प्रतिभा के कारण बल्कि एक सॉलिड सपोर्ट सिस्टम के कारण सफलता प्राप्त की – एक दृढ़ स्वभाव, एक बुद्धिमान कोच, एक परिवार जिसने उन्हें सर्कस से बचाया। दूसरी ओर, विनोद कांबली, समान रूप से प्रतिभाशाली और शायद अधिक तेजतर्रार, प्रसिद्धि और अनुशासन के बीच संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। उनका पतन उनके उत्थान जितना ही नाटकीय था। पृथ्वी शॉ भी शिखर पर जाने के बाद गिर गया, लेकिन वह अभी भी शिखर पर वापस जाने का रास्ता खोज सकता है।” तेंदुलकर और कांबली एकसाथ खेल जगत में छाए थे। सचिन का शुमार सबसे महान खिलाड़ियों में हुआ तो कांबली काफी पीछे छूट गए। मास्टर ब्लास्टर सचिन ने अपने शानदार करियर के दौरान सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20) में कुल 34,357 इंटरनेशनल रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 15,921, वनडे में 18,426 और एक टी20 में में 10 रन बनाए। दूसरी ओर, कांबली केवल 17 टेस्ट और 104 वनडे ही खेल पाए। कांबली फेम को संभालने में विफल रहे। उन्हें शराब की लत भी लग गई, जिसके कारण पिछले एक दशक में उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। शॉ ने भी मुंबई में बहुत कम उम्र में पहचान बनाने के बाद अपने करियर में इसी तरह की गिरावट देखी। उन्होंने 2018 में भारत को अंडर-19 कप खिताब दिलाया लेकिन वर्तमान समय में वह सीनियर टीम की योजनाओं में कहीं नहीं हैं। हालांकि, उनके नेतृत्व में खेल चुके शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी लगातार छाप छोड़ रहे हैं। शॉ ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में शतक लगातार की थी। उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता था लेकिन अनुशासनहीनता, फिटनेस का मसला और ऑफ-फील्ड विवाद ने करियर को प्रभावित किया। उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खरीदार तक नहीं मिला था। चैपल ने कहा, ”ये कहानियां युवाओं की क्षमता पर सवाल नहीं उठाती हैं लेकिन वे इस समझदारी को चुनौती देती हैं कि क्षमता को कैसे पोषित किया जाए – या उसका इस्तेमाल कैसे किया जाए।” पूर्व भारतीय कोच ने सूर्यवंशी का सही से ख्याल रखने की जरूरत है, मार्केटिंग के बजाए उसकी प्रतिभा को निखारने पर ध्यान दिया जाए। चैपल ने कहा, ”क्रिकेटिंग इकोसिस्टम- बीसीसीआई, फ्रेंचाइजी, मेंटोर और मीडिया पर उसे संभालने की जिम्मेदारी है। प्रतिभा को छुपाकर नहीं रखा जा सकता लेकिन उसे एक बफर प्रदान किया जा सकता है। इसका मार्गदर्शन किया जाना चाहिए, महिमामंडन नहीं; इसका पोषण किया जाना चाहिए, न कि केवल मार्केटिंग की जानी चाहिए।”

एक ही मुकाबले में अंपायर से दो बार भिड़े, शुभमन गिल पर अब चलेगा बीसीसीआई के न्याय का कोड़ा?

अहमदाबाद  शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2025 में 7वीं जीत के साथ 14 अंक जुटा लिए हैं। गुजरात ने इस सीजन अपने 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से मात दी। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की। कप्तानी में भी शुभमन गिल पूरी तरह से एक्टिव दिखे, लेकिन मैच के दौरान शुभमन से कुछ ऐसी चीजें हो गई, जिसके कारण उन्हें सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। दरअसल शुभमन गिल जब बल्लेबाजी के दौरान रन आउट हुए तो वह अंपायर पर बुरी तरह से भड़क गए। आउट होने के बाद डग आउट पहुंचते ही वह टीवी अंपायर पर चिल्लाने लगे, क्योंकि शुभमन को ऐसा लगा कि हेनरी क्लासेन ने गेंद को सही तरीके से कलेक्ट नहीं किया था, लेकिन थर्ड अंपायर ने शुभमन गिल को आउट करार दिया। शुभमन गुजरात टाइटंस के लिए 38 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए थे। फील्डिंग के दौरान भी अंपायर से गिल की हुई बहस रन आउट की निराशा के बाद जब शुभमन गिल फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरे तो एक बार फिर उन्हें आपा खोते हुए देखा गया। पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल और अंपायर के बीच बहस हुई। दरअसल डगआउट में बैठे आशीष नेहरा बार-बार टीम के लिए मैसेज भेज रहे थे। इसी दौरान अभिषेक शर्मा के लिए गुजरात के गेंदबाज ने एक जोरदार अपील की। गेंद सीधे अभिषेक के जूते पर जाकर लगी, लेकिन अंपायर उस अपील को नकार दिया। इसी बात को लेकर शुभमन अंपायप से भिड़ गए। इस वजह से खेल में रुकावट हुई और जब गिल को अंपायर ने रोकना चाहा तो दोनों के बीच गरमा-गर्मी देखने को मिली। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या शुभमन गिल को इस हरकत पर बीसीसीआई सजा सुनाएगी। बता दें कि आईपीएल में खिलाड़ियों के व्यवहार के लिए फेयर प्ले का रेटिंग दिया जाता है। इसके साथ मैच रेफरी की भी पैनी नजर होती है। क्योंकि शुभमन कप्तान होते हुए अंपायर के साथ बहसबाजी की है। ऐसी स्थिति में उन्हें मैच फीस का जुर्माना लग सकता है।

गावस्कर का मानना है कि पाकिस्तान का एशिया कप में भी हुक्का-पानी बंद होगा, खतरे में ACC, भारत का कड़ा प्रहार

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में गम और गुस्सा है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। गावस्कर का मानना है कि पाकिस्तान का एशिया कप में भी हुक्का-पानी बंद होगा। उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एससीसी) के भविष्य को भी खतरे में करार दिया। उन्होंने कहा कि ना सिर्फ पाकिस्तान को एशिया कप से बाहर किया जा सकता है बल्कि एससीसी को भी भंग किया जा सकता है। बता दें कि एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत के पास है, जिसका आयोजन टी20 फॉर्मेट में होना है। ‘बीसीसीआई का रुख वही रहा…’ गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे से कहा, “भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का रुख हमेशा से वही रहा है, जो भारत सरकार उन्हें करने के लिए कहती है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि एशिया कप के मामले में इसमें कोई बदलाव होगा। एशिया कप के इस संस्करण के लिए भारत और श्रीलंका मेजबान हैं, इसलिए यह इस बात पर निर्भर करता है कि क्या चीजें बिल्कुल बदली हैं? लेकिन अगर चीजें नहीं बदली हैं तो मैं पाकिस्तान को अब एशिया कप का हिस्सा बनते नहीं देखता, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करने जा रहे हैं।” शिया कप का आयोजन सितंबर 2025 में प्रस्तावित है। ‘केवल तीन-चार देशों का टूर्नामेंट’ उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि यह कैसे होगा। हो सकता है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल को भंग कर दिया जाए और केवल तीन देशों या चार देशों का टूर्नामेंट हो सकता है, जिसमें हांगकांग या यूएई को आमंत्रित किया जा सकता है। एसीसी को भंग किया जा सकता है। लेकिन मुझे लगता है कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि अगले कुछ महीनों में क्या होता है।” इस साल की शुरुआत में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था और अपने सभी मैच दुबई में खेले थे, जिसमें फाइनल भी शामिल था। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। ‘अगर दो देश लड़ रहे हैं तो…’ पूर्व कप्तान ने कहा, “ऐसा हो सकता है कि भारत एसीसी से बाहर निकलने का फैसला ले ले। हम कह सकते हैं कि हम बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान में 4 देशों का टूर्नामेंट या 5 देशों का टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहे हैं। ऐसा हो सकता है टूर्नामेंट बांग्लादेश या श्रीलंका में आयोजित जाए लेकिन जाहिर है कि भारत भारत इसकी मेजबानी करेगा।” उन्होंने कहा, “जो कुछ हो रहा है, उसके मद्देनजर मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा अगर एसीसी को भंग कर दिया जाए। मेरा मतलब है कि अगर दो देश एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं तो एक-दूसरे के साथ खेल खेलना थोड़ा मुश्किल है।”

‘जख्मी’ धोनी ब्रिगेड को चाहिए बदला, माही से आगे विराट कोहली, RCB vs CSK में किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमें शाम साढ़े सात बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आरसीबी 10 मैचों में से सात जीतकर प्लेऑफ की दहलीज पर है। आरसीबी के खाते में 14 अंक हैं। वहीं, पांच बार की चैंपियन सीएसकी की हालत खस्ता है। उसने 10 मैचों से केवल दो जीते हैं। सीएसके महज 4 अकों के साथ तालिका में दसवें पायदान पर है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। जानिए, आरसीबी वर्सेस सीएसके हेड-टू-हेड रिकॉर्ड। चेन्नई को चाहिए 50 वाला बदला आरसीबी और सीएसके की मौजूदा सीजन में दूसरी बार भिड़ंत होगी। दोनों की जब 28 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में टक्कर हुई थी, तब आरसीबी ने 50 रनों से विजय परचम फहराया था। आरसीबी को चेपॉक के ‘अभेद्य किले’ में 17 साल बाद जीत नसीब हुई थी। ‘जख्मी’ धोनी ब्रिगेड शनिवार को आरसीबी के घर में बदला लेने की फिराक में होगी। दोनों ने आईपीएल में आपस में कुल 35 मैच खेले हैं। इस दौरान सीएसके का पलड़ा भारी रहा। चेन्नई ने 21 बार बेंगलुरु को धूल चटाई। आरसीबी को सीएसक के सामने केवल 12 मर्तबा जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। RCB के घर में CSK का रिकॉर्ड चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सीएसके में कड़ी टक्कर रही है। चेन्नई और बेंगलुरु ने अब तक यहां 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से पांच-पांच अपने नाम किए। एक मैच का नतीजा नहीं निकला। दूसरी ओर, चिन्नास्वामी में आरसीबी के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो यहां उसने 95 मैच खेले हैं। आरसीबी ने 44 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 46 में हार का मुंह देखा है। एक मैच टाई हुआ और चार मुकाबले बेनतीजा रहे। उच्चतम स्कोर 287/3 है, जो एसआरएच ने आईपीएल 2024 में आरसीबी के विरुद्ध खड़ा किया। लोएस्ट स्कोर 82/10 है, जो आरसीबी ने 2008 में केकेआर के सामने बनाया। एमएस धोनी से आगे विराट कोहली आरसीबी वर्सेस सीएसके आईपीएल मैचों सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 34 मैचों में 36.60 की औसत से 1098 रन बनाए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर सीएसके कैप्टन धोनी हैं, जिनके बल्ले से 31 मुकाबलो में 806 रन निकले। उनका औसत 40.30 का है। सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड चेन्नई के रविंद्र जडेजा के नाम है, जिन्होंने 21 मैचों में 18 शिकार किए। सीएसके के पूर्व ऑलराउंर ड्वेन ब्रावो ने 17 मुकाबलों में 17 विकेट हासिल किए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सात जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के काफी करीब, चेन्नई से आज भिड़ेगी

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सात जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के काफी करीब पहुंच गई है। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की मौजूदगी के कारण यह मैच खास बन गया है, क्योंकि क्रिकेट प्रेमियों को भारतीय क्रिकेट के इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को संभवत: आखरी बार एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा। बेंगलुरु के लिए प्लेऑफ की राह आसान इस मैच में जीत दर्ज करने पर आरसीबी के कुल 16 अंक हो जाएंगे और उसका प्लेऑफ में जगह बनाना लगभग सुनिश्चित हो जाएगा। आरसीबी को इसके बाद तीन और मैच खेलने हैं और जिस तरह से उसकी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए टीम की निगाह शीर्ष दो में जगह बनाने पर लगी होगी ताकि उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलें। धोनी- कोहली पर रहेंगी नजरें जहां तक चेन्नई का सवाल है तो उसके 10 मैच में केवल चार अंक हैं और वह प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। धोनी की अगुवाई वाली टीम हालांकि आरसीबी के समीकरण बिगाड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस मैच में हालांकि सभी की निगाहें धोनी और कोहली पर टिकी रहेंगी। कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 443 रन बनाए हैं और वह फिर से ऑरेंज कैप हासिल करने की कोशिश करेंगे जो प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलती है। उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले देवदत्त पडिक्कल से अच्छा सहयोग मिल रहा है। देवदत्त ने अपनी पिछली दो पारियों में दो अर्द्धशतक बनाए हैं। लेकिन कोहली निश्चित रूप से अपने सलामी जोड़ीदार फिल साल्ट से अधिक योगदान देखना चाहेंगे। आरसीबी को अपने कप्तान रजत पाटीदार से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। आखिरी मैचों में चेन्नई दिखाना चाहेगा दम चेन्नई के गेंदबाजों में अभी तक तेज गेंदबाज खलील अहमद और स्पिनर नूर अहमद ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं और आरसीबी के बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। लेकिन चेन्नई के बल्लेबाजों को इस तरह की राहत नहीं मिलेगी क्योंकि उनका सामना जोश हेज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार, कृणाल पांड्या और सुयश शर्मा से होगा। चेन्नई के बल्लेबाजों ने अभी तक टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसकी टीम को उम्मीद होगी कि उनके बल्लेबाज जैसे आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे अच्छा योगदान देंगे जिससे कि धोनी अंतिम ओवर में अपने सर परिचित आक्रामक अंदाज में रन बना सकें। टीम इस प्रकार हैं: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान) फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, कृणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मनोज भांडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह। चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, आर अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, सी आंद्रे सिद्धार्थ, वंश बेदी।

गिल-बटलर की जोरदार पारी, गुजरात ने हैदराबाद को 38 रन से हराया

अहमदाबाद  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-51 में गुजरात टाइटन्स (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 38 रनों से हरा दिया. 2 मई (शुक्रवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 225 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए वो छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वो टीम के काम नहीं आई. गुजरात अब टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूदा आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटन्स की 10 मैचों में ये सातवीं जीत रही. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की 10 मैचों में ये सातवीं हार रही. गुजरात टाइटन्स अब अंकतालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद नौवें नंबर पर है. मुंबई इंडियंस बेहतर नेट रनरेट के चलते अंकतालिका में पहले नंबर पर है. इस हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो चुका है. टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही. ‘इम्पैक्ट सब’ ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर 27 बॉल पर 49 रनों की पार्टनरशिप की. प्रसिद्ध कृष्णा ने हेड को आउट करके इस साझेदारी का अंत किया. हेड ने चार चौके की मदद से 16 गेंदों पर 20 रन बनाए. ईशान किशन इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 13 रन बनाकर गेराल्ड कोएट्जी की गेंद पर चलते बने. तेज गेंदबाज कोएट्जी का गुजरात टाइटन्स के लिए ये डेब्यू मुकाबला था. यहां से अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन पर ये जिम्मेदारी थी कि वो तेजी से रन बनाए. अभिषेक लय में लग रहे थे और उन्होंने 28 गेंदों पर फिफ्टी पूरी, लेकिन वो नाजुक मौके पर आउट हो गए. अभिषेक को अनुभवी गेंदबाज ईशांत शर्मा ने चलता किया. अभिषेक ने चार चौके और 6 छक्के की मदद से 41 बॉल पर 74 रन बनाए. अभिषेक और क्लासेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की पार्टनरशिप हुई. अभिषेक शर्मा के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन (23) का भी विकेट गंवा दिया. फिर अनिकेत वर्मा (3) और कामिंदु मेंडिस (0) भी सस्ते में आउट हो गए. यहां से सनराइजर्स हैदराबाद का जीत पाना बेहद मुश्किल था और वही हुआ. कप्तान पैट कमिंस (19*) और नीतीश रेड्डी (21*) केवल हार का अंतर कम कर सके. गुजरात टाइटन्स की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट झटके. ईशांत शर्मा और गेराल्ड कोएट्जी को भी एक-एक विकेट मिला.  IPL प्लेऑफ की रेस में कायम है सनराइजर्स हैदराबाद मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ये 10 मैचों में सातवीं हार रही. सनराइजर्स हैदराबाद के सिर्फ 6 अंक हैं और वो दस टीमों की अंकतालिका में नौवें पायदान पर है. सनराइजर्स हैदराबाद को लीग स्टेज में 4 मुकाबले और खेलने हैं. अब फैन्स के मन में ये सवाल जरूर होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद क्या अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है? तो इसका जवाब है- हां. लेकिन इसके लिए सनराइजर्स हैदराबाद को किस्मत का भी सहारा चाहिए… आमतौर पर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 16 अंक चाहिए होते हैं. लेकिन कभी-कभी 14 अंकों पर भी टीमें क्वालिफाई कर जाती हैं, अगर उनका नेट रन रेट (NRR) अच्छा हो. जैसे कि पिछले आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 14 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था. पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शुरुआती आठ मैचों में से केवल एक ही जीत पाई थी. लेकिन, उसने अपने आखिरी छह मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई. सनराइजर्स हैदराबाद को 14 अंकों तक पहुंचने के लिए बाकी के चार मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, ताकि उसका नेट रनरेट (NRR) सुधर सके. वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद का NRR -1.192 है. हालांकि ये भी शायद पर्याप्त नहीं होगा क्योंकि उसका भाग्य अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर करेगा. सनराइजर्स हैदराबाद को उम्मीद करनी होगी कि उसके अलावा अधिकतम 3 टीमें  ही 14 या उससे ज्यादा अंक हासिल करें. बता दें कि गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के पास पहले से ही 13 या उससे अधिक अंक हैं. यदि ये चारों टीमें 14 से अधिक अंकों पर पहुंच जाती हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगी. इन टीमों से जुड़े मैचों पर भी सनराइजर्स हैदराबाद को नजर रखनी होगी. सनराइजर्स हैदराबाद को अब दिल्ली कैपिटल्स (DC), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से मुकाबले खेलने हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी मैचों का शेड्यूल 5 मई बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे 10 मई बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे 13 मई बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे 18 मई बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ, शाम 7.30 बजे अंपायर से दो बार भिड़ गए कप्तान शुभमन गिल शुभमन गिल ने खोया आपा, दो बार अंपायर से भिड़े गुजरात-हैदराबाद मैच में अंपायर्स के फैसले पर विवाद भी हुआ. इसके केंद्र में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल रहे. इस मैच में दो मौकों पर शुभमन गिल अंपायर से बहस करते दिखे. पहली बार शुभमन गिल ने उस समय आपा खोया, जब वो रनआउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. यह वाकया गुजरात टाइटन्स की पारी में 13वें ओवर की आखिरी गेंद के बाद हुआ. उस ओवर में स्पिनर जीशान अंसारी की आखिरी गेंद को जोस बटलर ने लेग साइड में मोड़ने की कोशिश की, लेकिन बॉल शॉर्ट फाइन लेग की ओर अंदरूनी किनारा लेकर गई. ऐसे में शुभमन गिल और बटलर रन लेने के लिए दौड़ पड़े. उस एरिया में मौजूद हर्षल पटेल ने गेंद को तेजी से कलेक्ट किया और स्ट्राइकर एंड पर विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन को दिया. हालांकि रन आउट करने की कोशिश में क्लासेन का दस्ताना भी स्टम्प से लगा, साथ ही गेंद पर भी स्टम्प पर हिट हुई. शुभमन गिल क्रीज से बाहर थे, लेकिन ये पूरी तरह स्पष्ट नहीं था कि  हेनरिक क्लासेन के दस्ताने ने बेल्स गिराया या गेंद के स्टम्प पर लगने से गिल्लियां गिरीं. टीवी अंपायर माइकल गॉफ ने कई फ्रेम देखने के बाद शुभमन गिल को आउट करार दिया. रिव्यू के दौरान शुभमन शांत और … Read more

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की श्रृंखला खेलेगी, साइ सुदर्शन को टीम में शामिल किया जाना चाहिए: रवि शास्त्री

दुबई पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने युवा साइ सुदर्शन को हर प्रारूप का बल्लेबाज बताते हुए कहा कि उसे इस साल इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया जाना चाहिए। भारतीय टीम नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र (2025 – 2027) की शुरूआत इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की श्रृंखला से करेगा। भारत को न्यूजीलैंड ने घरेलू टेस्ट श्रृंखला में 3.0 से और आस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 3.1 से हराया था। आईपीएल में इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 456 रन के साथ दूसरे स्थान पर काबिज गुजरात टाइटंस के सुदर्शन के बारे में शास्त्री ने कहा कि काउंटी खेलने के अनुभव और अपनी तकनीक के कारण वह इंग्लैंड के हालात में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे का आगाज 20 जून से शुरू हो रहे हेडिंग्ले टेस्ट से करेगी। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि यह युवा खिलाड़ी साइ सुदर्शन हर प्रारूप का खिलाड़ी है। वह शानदार क्रिकेटर है। इंग्लैंड के हालात में एक खब्बू बल्लेबाज और तकनीक में कुशल होने के कारण मैं चाहूंगा कि वह भारतीय टीम में रहे।’ उन्होंने कहा कि भारत के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट और आईपीएल में फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर भी चुने जा सकते हैं लेकिन उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। शास्त्री ने कहा, ‘श्रेयस वापसी कर सकता है लेकिन प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी। सफेद गेंद के प्रारूप में तो उसका चयन पक्का है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में देखना होगा कि बाकी खिलाड़ी कौन हैं।’ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के चोट से उबरकर वापसी करने के बीच शास्त्री ने कहा कि भारत के गेंदबाजी आक्रमण में एक बाएं हाथ का गेंदबाज होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘बाएं हाथ का गेंदबाज होना चाहिए जिसे छठा गेंदबाजी विकल्प बनाया जा सकता है। वह सफेद गेंद का विशेषज्ञ भी हो सकता है। वैसे मुझे यह पसंद नहीं है जब लोग कहते हैं कि अर्शदीप सिंह सफेद गेंद का विशेषज्ञ है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं लाल गेंद के प्रारूप में उसके रिकॉर्ड पर नजर रखूंगा। अगर वह 15-20 ओवर डाल सकता है तो टीम में हो सकता है। वह बाएं हाथ का गेंदबाज है और सोच समझकर गेंदबाजी करता है।’

अब पाकिस्तान क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट ‘कानूनी अनुरोध’ के बाद भारत में ब्लॉक, डिजिटल स्ट्राइक जारी

नई दिल्ली जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी. इस हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है. भारत सरकार उन पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ एक्शन ले रही है, जिनके भारत में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं. इन क्रिकेटर्स का इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक अब पाकिस्तान क्रिकेटरों बाबर आजम, हारिस रऊफ, मोहम्मद रिजवान और शाहीन आफरीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट ‘कानूनी अनुरोध’ के बाद भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं. भारत में इन खिलाड़ियों का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की कोशिश करने वालों को यह संदेश मिल रहा है, ‘भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है. इस आशय के कानूनी अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया.’ इस सप्ताह की शुरुआत में कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी ‘भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के विरुद्ध भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक कथन और गलत सूचना प्रसारित करने’ के लिए भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था. पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, बासित अली और शाहिद आफरीदी के यूट्यूब अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए थे. हालांकि शाहिद आफरीदी का इंस्टाग्राम अकाउंट अब भी उपलब्ध है. पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर, माहिरा खान के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए. इसके साथ ही भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया गया. बाबर आजम समेत पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर्स इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भाग ले रहे हैं. बता दें कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पीएसएल का आयोजन लगभग एक साथ हो रहा है. पीएसएल 2025 की शुरुआत 11 अप्रैल को हुई थी और इसका फाइनल मुकाबला 18 मई को होगा. जबकि आईपीएल का आगाज 22 मार्च को हुआ और खिताबी मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. पीएसएल का ड्राफ्ट आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के बाद हुआ था, ताकि उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जा सके जो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे. ऐसे में डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी वैन डर डुसेन और केन विलियमसन जैसे धुरंधर खिलाड़ियों ने पीएसएल का रुख किया.  

शार्लेट फ्लेयर ने अपने पति एंड्राडे से दो साल की शादी के बाद तलाक की घोषणा की

नई दिल्ली WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर, जिन्होंने 2025 में WWE रॉयल रंबल मैच जीतकर WrestleMania 41 में जगह बनाई। उनको हाल ही में लास वेगास में हुए शो ऑफ शोज में टिफनी स्ट्रैटन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। घुटने की चोट के कारण एक साल के ब्रेक के बाद शार्लेट ने 2025 विमेंस रॉयल रंबल जीतकर WWE में विजयी वापसी की थी। हालांकि, टिफनी स्ट्रैटन के खिलाफ उन्हें WWE विमेंस चैंपियन का खिताब बरकरार रखने में हार का सामना करना पड़ा। फ्लेयर ने लिया तलाक मौजूदा समय में फ्लेयर का पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन थोड़ा मुश्किल लग रहा है। शार्लेट फ्लेयर ने अपने पति एंड्राडे से दो साल की शादी के बाद तलाक की घोषणा की है। जिसके बाद फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि वह पूर्व बेसबॉल शॉर्टस्टॉप एलेक्स रोड्रिगेज को डेट कर रही हैं। शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे ने 2019 में अपने रिश्ते की घोषणा की थी। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, दोनों ने 2020 में सगाई कर ली और 2022 में शादी कर ली। इस कुश्ती जोड़े ने मैक्सिको में एक भव्य शादी की जिसमें उनके प्रियजन और कुछ महान रेसलिंग दिग्गज शामिल हुए। WWE जोड़ी एक पावर कपल लग रही थी जब एंड्राडे ने 31 जुलाई 2022 को अपने महान लास्ट मैच के लिए रिक फ्लेयर के साथ साझेदारी की। अक्टूबर 2024 में फाइनल हो गया था तलाक एंड्राडे को शार्लेट फ्लेयर की घुटने की चोट से उबरने के दौरान भी उनका समर्थन करते हुए देखा गया था। लेकिन हमें शायद ही पता था कि पर्दे के पीछे रिश्ते में दरारें पड़ रही थीं। जिसके कारण अंततः उनकी शादी समाप्त हो गई। शार्लेट फ्लेयर ने अपने पति एंड्राडे से दो साल की शादी के बाद तलाक की घोषणा की। WWE सितारों ने जुलाई 2024 में अपनी शादी समाप्त कर दी, अदालत के रिकॉर्ड से पुष्टि हुई कि तलाक अक्टूबर 2024 में फाइनल हो गया था। WWE सितारों के इस चौंकाने वाले अलगाव ने फैंस और रेसलिंग समुदाय के बीच एक नए चर्चा को जन्म दिया, क्योंकि जब उन्होंने अपनी शादी के अंत की घोषणा की तो वे काफी हैरान थे। शार्लेट फ्लेयर की प्रेम जीवन अपडेट के अनुसार, एंड्राडे और फ्लेयर के अलगाव के कारण का उल्लेख करने वाले कोई आधिकारिक अदालती रिकॉर्ड नहीं मिले हैं। हालांकि जोड़ी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन अटकलें हैं कि व्यभिचार ने अचानक ब्रेक में भूमिका निभाई होगी, भले ही आधिकारिक कारण अभी भी सामने नहीं आया है। पिछले रिश्ते से आगे बढ़ने का फैसला कियाअब, ऐसा लगता है कि WWE की क्वीन ने आखिरकार अपने पिछले रिश्ते से आगे बढ़ने और नई शुरुआत करने का फैसला कर लिया है। फ्लेयर को हाल ही में पूर्व अमेरिकी बेसबॉल स्टार एलेक्स रोड्रिगेज के साथ NBA प्लेऑफ में देखा गया, जिससे संभावित डेटिंग की अफवाहें फैल गईं। हाल ही में, एलेक्स रोड्रिगेज और शार्लेट फ्लेयर को मिनेसोटा टिंबरवुल्फ बनाम लॉस एंजिल्स लेकर्स गेम में एक साथ देखा गया था।

CSK और RR के बाद अब हैदराबाद पर टूर्नामेंट से बाहर होने की तलवार लटकी है, जानें सभी 8 टीमों का प्लेऑफ समीकरण

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स को गुरुवार, 1 मई की रात उस समय बड़ा झटका लगा जब टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने राजस्थान रॉयल्स का IPL 2025 में सफर समाप्त कर दिया है क्योंकि टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स के बाद आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी है। वहीं मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। मुंबई के साथ अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें टॉप-4 में है। CSK और RR के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद पर टूर्नामेंट से बाहर होने की तलवार लटकी है, आईएक एक नजर IPL 2025 के प्लेऑफ समीकरण पर डालते हैं- IPL 2025 प्लेऑफ समीकरण- मुंबई इंडियंस- राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मुकाबले में हराकर मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। टीम ने 11 में से अभी तक 7 मैच जीते हैं और उनके खाते में 14 अंक है। MI को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए कम से कम एक और मैच यहां से जीतना होगा, मगर टीम की नजरें अब टॉप-2 में बने रहने की होगी ताकि उन्हें फाइनल के लिए दो मौका मिल सके। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 10 में से 7 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद आरसीबी के खाते में मुंबई इंडियंस के बराबरी 14 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से MI टॉप पर हैं। मुंबई की तरह बेंगलुरु को भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए कम से कम दो पॉइंट्स चाहिए, मगर उनकी नजरें भी टॉप-2 पर ही होगी। पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स 10 में से 6 मैच जीत चुकी है, केकेआर के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था जिस की वजह से उनके खाते में 13 अंक है। पंजाब को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए यहां से 2 और मैच जीतने होंगे तभी टीम 16 अंक का आंकड़ा पार कर पाएगी। वहीं टॉप-2 में बने रहने के लिए उन्हें तीन मैच जीतने की जरूरत है। गुजरात टाइटंस- इस सीजन की सबसे बेस्ट टीमों में से एक शुभमन गिल की जीटी प्लेऑफ में पहुंचने की एक और प्रबल दावेदार है। गुजरात के 9 मैचों में 12 पॉइंट्स है। टीम को अभी 6 और मुकाबले खेलने हैं। इनमें से 2 मैच जीतकर वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है, मगर उनकी नजरें टॉप-2 पर होगी। दिल्ली कैपिटल्स- धमाकेदार अंदाज में टूर्नामेंट का आगाज करने वाली दिल्ली की टीम अब लय खोती दिख रही है, पिछले दो मुकाबलों में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। टीम 10 में से 6 मैच जीतकर फिलहाल टॉप-4 से बाहर है। डीसी को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए बचे 4 में से 2 मैच जीतने होंगे। अगर टीम 3 मैच हारती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। दिल्ली को अपना नेट रन रेट भी सुधारने की जरूरत है। लखनऊ सुपर जाएंट्स- 10 मैचों में इतने ही अंक हासिल करने वाली ऋषभ पंत की टीम को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए बचे चार में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे। एलएसजी के अगले चार मैच पंजाब, बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद के खिलाफ है। लखनऊ यहां से दो और मैच हारता है तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएगी। कोलकाता नाइट राइडर्स- गत चैंपियन केकेआर के लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी कठिन दिख रही है। टीम ने अभी तक खेले 10 में से 4 ही मैच जीते हैं, वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की वजह से धुला था। कोलकाता के खाते में फिलहाल 9 पॉइंट्स है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी 16 अंक हासिल करने के लिए उन्हें यहां से सभी मुकाबले जीतने होंगे तभी वह 17 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। अगर टीम एक मैच भी हारती है तो उनकी गाड़ी 15 पॉइंट्स पर अटक जाएगी, ऐसे में उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद- CSK-RR के बाद अब SRH पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, हैदराबाद के खाते में 9 मैच में 6 ही अंक है। अगर बेच 5 में से टीम 2 मैच भी हारती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगर टीम को 16 अंक चाहिए तो हैदराबाद को यहां से अपने सभी मैच जीतने होंगे। वहीं अगर टीम 4 मैच जीतती है तो 14 अंकों के बावजूद उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।

गुजरात टाइटंस वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद का आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा घमाशान, जाने कैसा रहेगा मिजाज

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2025 का 51वां मैच आज यानी शुक्रवार, 2 मई को अहमदाबाज के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। गुजरात वर्सेस हैदराबाद मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और पैट कमिंस- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। गुजरात टाइटंस के लिए पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाने का शानदार मौका है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना चाहेगी। अगर आज SRH हारा तो उनपर टूर्नामेंट से बाहर होने की तलवार लटक जाएगी। आईए एक नजर GT vs SRH पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- GT vs SRH पिच रिपोर्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली होती है, यहां गेंदबाजों को पारी की शुरुआत में कुछ मदद मिलती है, इसके बाद बल्लेबाज ही धाक जमाते हैं। हालांकि, अहमदाबाद में इस्तेमाल की जाने वाली कई तरह की पिचें उपलब्ध हैं, जिनमें काली मिट्टी, लाल मिट्टी और दोनों का मिश्रण शामिल है, जो अंततः यह निर्धारित कर सकता है कि सतह कैसे खेलेगी। काली मिट्टी की पिच पर 180-190 के आसपास का स्कोर एक अच्छा स्कोर हो सकता है। और लाल मिट्टी की पिच पर 210-220 के आसपास का स्कोर एक विजयी स्कोर हो सकता है। इस मैदान पर अब तक आठ पारियों में से पांच में टीमों ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया है। ध्यान देने योग्य आंकड़ा यह है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अब तक यहां चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। ऐसे में आज भी दोनों टीमों के कप्तानों की नजरें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने पर होगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम IPL रिकॉर्ड और आंकड़े मैच- 39 पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 18 (46.15%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 21 (53.85%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 18 (46.15%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 21 (53.85%) हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 204/3 प्रति विकेट औसत रन- 28.45 पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 172.35 GT बनाम SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अभी तक कुल 5 ही मैच खेले गए हैं जिसमें जीटी ने 3 बार जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाया हुआ है, वहीं हैदराबाद को इस दौरान 1 ही जीत मिली है। दोनों के बीच खेले गए एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था।

रोहित शर्मा के सामने हाथ जोड़ खड़ा गेंदबाज, पत्नी की ओर इशारा और रितिका सजदेह का क्यूट रिएक्शन

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा दोनों हाथ सीने पर मोड़कर खड़े हैं। सामने एक युवा गेंदबाज हाथ जोड़कर नतमस्तक खड़ा है। यह खिलाड़ी हैं राजस्थान रॉयल्स के आकाश मधवाल, वही टीम जिसे एमआई ने हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। पूरी कहानी बयां करता एक वीडियो भी है। रोहित शर्मा फिर अपनी पत्नी रितिका सजदेह की ओर इशारा करते हैं। मधवाल फिर उधर मुड़कर हाथ जोड़ते हैं। एक जूनियर का सीनियर के लिए सम्मान को दिखाता यह वीडियो अब वायरल है। ‘कोई भी इस चीज को पैसे नहीं खरीद सकता’ कोई भी इस चीज को पैसे से नहीं खरीद सकता। भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा के लिए एक एक्स यूजर्स का ये पोस्ट है। उसने शर्मा को सम्मान देते मधवाल की तस्वीर और रितिका सजदेह के रिएक्शन से जुड़ा वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किया है। रोहित शर्मा का पत्नी की ओर इशारा और रितिका का क्यूट रिएक्शन तस्वीर और वीडियो गुरुवार को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स की है। वीडियो में पूरी तस्वीर साफ हो रही है। रोहित शर्मा और आरआर के गेंदबाज आकाश मधवाल खड़े हैं और कुछ बात करते दिख रहे हैं। तभी रोहित शर्मा हाथ उठाकर अपनी पत्नी रितिका सजदेह की ओर उंगली से इशारा करते हैं। संभवतः मधवाल ने भाभी के बारे में पूछा हो। इसके बाद मधवाल स्टैंड की तरफ मुड़ते हैं जहां रितिका सजदेह हैं। वह दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते हैं। जवाब में रितिका भी चेहरे पर मुस्कान के साथ हाथ हिलाकर अभिवादन का जवाब दे रही हैं। यह छोटा सा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। रोहित शर्मा और आकाश मधवाल का खास कनेक्शन रोहित शर्मा और आकाश मधवाल का बहुत ही खास कनेक्शन है। अभी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे मधवाल ने 2 साल पहले रोहित शर्मा की ही कप्तानी में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था। उस सीजन में मधवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता था। लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ एक मैच में तो उन्होंने 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। आईपीएल इतिहास में किसी भी अनकैप्ड गेंदबाज का यह अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है। फॉर्म हासिल कर चुके हैं हिट मैन रोहित शर्मा थोड़ी देर से ही सही लेकिन आईपीएल में बहुत सही समय पर फॉर्म में वापस आ चुके हैं जिसका मुंबई इंडियंस को खूब फायदा मिल रहा है। गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने 36 गेंद में 53 रन की शानदार पारी खेली। रयान रिक्लेटन ने 61, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 48-48 रन की पारी खेली। मुंबई इडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 117 रन पर आउट हो गई और मुंबई ने यह मैच 100 रन से अपने नाम कर लिया जो रनों के लिहाज से इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

MI ने राजस्थान रॉयल्स पर दर्ज की 100 रनों से सबसे बड़ी जीत, स्टैंडिंग में टॉप पर पहुंची टीम; RR बाहर

जयपुर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-50 में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 100 रनों से हरा दिया. 1 मई (गुरुवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 218 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए उसकी पूरी टीम 16.1 ओवरों में 117 रनों पर सिमट गई. मुंबई इंडियंस की लगातार छठी जीत मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की यह लगातार छठी जीत रही. मुंबई के अब 11 मैचों में सात जीत से कुल 14 अंक हो चुके हैं और वो बेहतर नेट-रनरेट के कारण अंकतालिका में पहले नंबर पर आ चुकी है. दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की 11 मैचों में आठवीं हार रही और वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. राजस्थान से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह आउट हो गई थी. देखा जाए तो मुंबई ने इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 साल बाद जीत हासिल की है. टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही. पहले ही ओवर में उसने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का विकेट गंवा दिया, जो खाता खोले बगैर दीपक चाहर का शिकार बने. फिर ट्रेंट बोल्ट ने यशस्वी जायसवाल (13) को बोल्ड कर दिया. बोल्ट ने नीतीश राणा (9) को भी चलता कर दिया, जिससे राजस्थान का स्कोर तीन विकेट पर 41 रन हो गया. जसप्रीत बुमराह भी कहां पीछे रहने वाले थे. बुमराह ने पारी के 5वें ओवर में लगातार गेंदों पर कप्तान रियान पराग (16) और शिमरॉन हेटमायर (0) को आउट करके राजस्थान की हालत खस्ता कर दी. इसके बाद 8वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने ‘इम्पैक्ट सब’ शुभम दुबे (15) को आउट कर दिया, जिससे राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 64 रन हो गया. राजस्थान रॉयल्स के विकेट्स गिरने का सिलसिला जारी रहा और वो पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 30 रन (27 गेंद, 2 चौके और 2 सिक्स) बनाए. मुंबई की ओर से ‘इम्पैक्ट सब’ कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन विकेट झटके. वहीं जसप्रीत बुमराह को दो सफलताएं हासिल हुईं. हार्दिक पंड्या और दीपक चाहर ने भी एक-एक विकेट प्राप्त किया. 13 साल पर जयपुर में मुंबई को मिली जीत मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें रायन रिकल्टन और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारियों के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या के नाबाद 48-48 रनों का योगदान रहा। इसके बाद एमआई की गेंदबाजी ने आरआर को 16.1 ओवर में मात्र 117 रनों पर समेट दिया, जिससे जयपुर में उनकी 2012 के बाद पहली जीत दर्ज हुई। मुंबई की इस शानदार जीत ने उनकी नेट रन रेट को 1.274 तक पहुंचा दिया, जो टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ है। दूसरी ओर, इस करारी हार ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 से बाहर कर दिया। रॉयल्स की टीम इतने ही मुकाबलों में छह अंक के साथ आठवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। आइये, ऐसे में आपको बताते हैं आरआर की हार के 5 विलेन के बारे में, जिनकी वजह से टीम यह मैच गंवा बैठी। अगर वह बेहतर प्रदर्शन करते तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस के खिलाफ जोफ्रा आर्चर काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने कोई विकेट भी नहीं झटका। उन्होंने 4 ओवर में 10.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 42 रन खर्च किए हैं। नीतीश राणा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नीतीश राणा भी 11 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हो गए। वह आरआर के बैटिंग लाइन अप की अहम कड़ी हैं। इतने बड़े रनचेज में टीम को उनकी काफी जरूरत थी। ध्रुव जुरेल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ध्रुव जुरेल ने भी निराश किया। उनकी टीम मुश्किल में थी जब वह बल्लेबाजी करने आए थे। लेकिन वह राजस्थान को इस मुश्किल से नहीं निकाल पाए और 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए। रियान पराग राजस्थान की कप्तानी कर रहे रियान पराग का बल्ला भी इस मैच में खामोश रहा। वह 8 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह की तेज तर्रार बाउंसर ने उनकी पारी को समाप्त किया। फजलहक फारूकी अफगानिस्तान के पेसर फजलहक फारूकी भी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं लिया।

धोनी की CSK ने रचा शर्मनाक इतिहास, प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर

चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 49वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस हार के साथ ही सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. सीएसके की टीम पूरे 20 ओवर नहीं खेल सकी और 190 पर सिमट गई थी. चहल ने 19वें ओवर में हैट्रिक लगाई और एक ओवर में 4 विकेट झटके थे. इसके जवाब में उतरी पंजाब ने अय्यर की तूफानी पारी के दम पर ये मैच 20वें ओवर में चेज कर लिया. ऐसी रही पंजाब की बल्लेबाजी 191 के जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी रही. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन ने कमाल की शुरुआत की. दोनों के बीच 44 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 5वें ओवर में खलील ने प्रियांश का विकेट झटका. प्रियांश ने 23 रनों की पारी खेली. लेकिन इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन के बीच शानदार साझेदारी हुई. दोनों ने 10 ओवर में पंजाब का स्कोर 90 के पार पहुंचा दिया. लेकिन 13वें ओवर में प्रभसिमरन का विकेट गिर गया. प्रभसिमरन ने 54 रनों की पारी खेली. लेकिन एक छोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर टिके रहे. उन्होंने 32 गेंदों पर फिफ्टी लगाई. इसके बाद नेहाल वढ़ेरा भी सस्ते में आउट हो गए. लेकिन अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी. अय्यर ने 42 गेंद में 72 रनों की आतिशी पारी खेली और 19वें ओवर में उनका विकेट गिरा. लेकिन उनकी इस पारी के दम पर पंजाब ने ये मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया. इस हार के साथ ही चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई है. ऐसी रही चेन्नई की बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में चेन्नई को पहला झटका लगा जब शेख रसीद को अर्शदीप ने अपना शिकार बनाया. रसीद के बल्ले से केवल 11 रन ही निकले. इसके बाद अगले ही ओवर में आयुष म्हात्रे भी अपना विकेट गंवा बैठे. आयुष के बल्ले से 7 रन आया. इसके बाद जडेजा अच्छी लय में दिख रहे थे. लेकिन छठे ही ओवर में बरार ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया. जडेजा के बल्ले से 17 रन आए. हालांकि, इसके बाद सैम करन और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच एक अच्छी साझेदारी पनपी. हालांकि, 15वें ओवर में ब्रेविस का विकेट गिरा और 78 रनों की पार्टनरशिप टूट गई. लेकिन दूसरे छोर पर सैम करन टिके रहे. सैम करन ने 30 गेंद में अर्धशतक जड़ा. फिफ्टी जड़ने के बाद करन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. 18वें ओवर में उनका विकेट गिरा. करन ने 47 गेंद में 88 रनों की तूफानी पारी खेली. दुबे के साथ भी उनकी 46 रनों की साझेदारी हुई. एमएस धोनी के बल्ले से 11 रन निकले. उन्होंने चहल के ओवर में एक छक्का लगाया. लेकिन इसके बाद चहल ने हैट्रिक लगाई. 19वें ओवर में चहल ने कुल 4 विकेट झटके. चेन्नई की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 190 रन पर ही सिमट गई. चेपॉक में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेलते हुए एक ही ओवर में चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया. इस ओवर में उन्होंने हैट्रिक भी पूरी की, जो आईपीएल में उनकी दूसरी हैट्रिक थी. इससे पहले उन्होंने 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में हैट्रिक ली थी. एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज अमित मिश्रा (SRH vs PWI, पुणे 2013) – युजवेंद्र चहल (RR vs KKR, ब्रेबोर्न 2022) – आंद्रे रसेल (KKR vs GT, नवी मुंबई 2022) – युजवेंद्र चहल (PBKS vs CSK, चेन्नई 2025) आईपीएल में सर्वाधिक हैट्रिक – अमित मिश्रा – 3 (2008, 2011, 2013) – युवराज सिंह – 2 (2009) – युजवेंद्र चहल – 2 (2022, 2025) आईपीएल में सर्वाधिक 4+ विकेट हॉल – युजवेंद्र चहल – 9 – सुनील नारायण – 8 – लसिथ मलिंगा – 7 – कगिसो रबाडा – 6 पंजाब किंग्स के लिए हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज – युवराज सिंह – 2 – अमित मिश्रा – 1 – सैम करन – 1 – युजवेंद्र चहल – 1 चहल का यह प्रदर्शन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उनकी टीम के लिए भी गेम-चेंजर साबित हुआ है. उनकी गेंदबाजी ने पंजाब किंग्स को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाई हैं और उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा है. बता दें कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. सीएसके की टीम पूरे 20 ओवर नहीं खेल सकी और 190 पर सिमट गई थी. चहल ने 19वें ओवर में हैट्रिक लगाई और एक ओवर में 4 विकेट झटके थे. इसके जवाब में उतरी पंजाब ने अय्यर की तूफानी पारी के दम पर ये मैच 20वें ओवर में चेज कर लिया. प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10 मैच में 8वीं हार के साथ ही आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। सीएसके ने मुंबई के खिलाफ जीत के साथ सीजन की शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद उसका हाल बेहाल हो गया। सीएसके उसके बाद नौ मुकाबलों में से केवल एक लखनऊ के खिलाफ लखनऊ में जीत दर्ज कर सकी और 8 मुकाबले गंवा दिए। इसके साथ ही उसका आईपीएल 2025 में सफर खत्म हो गया।​ चेपॉक में मिली लगातार पांच हार सीएसके ने आईपीएल इतिहास में पहली बार अपने घरेलू मैदान में लगातार पांच मैच गंवाए हैं। इससे पहले साल 2008 में चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान पर 7 में से चार मैच गंवाए थे। 18 साल बाद घर पर सीएसके का हाल बेहाल हुआ है। चेन्नई को आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के खिलाफ घर पर हार मिली है।​ लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में नहीं हुई एंट्री चेन्नई सुपर किंग्स 18 साल के आईपीएल के इतिहास में लगातार दूसरी बार प्लेऑफ से बाहर हो गई है। पिछले सीजन आखिरी वक्त में आरसीबी ने नेट रन रेट के आधार पर सीएसके को पीछे छोड़ दिया था। 2020 के बाद तीसरी बार सीएसके प्लेऑफ में पहुंचने में … Read more

कुलदीप ने रिंकू को जड़ द‍िए चांटे, याद आया हरभजन-श्रीसंत का 2008 का क‍िस्सा

नई दिल्ली दिल्ली कैप‍िटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच 29 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला हुआ. जहां दिल्ली की टीम अपने घरेलू मैदान पर लगातार दूसरा मैच हार गई. कोलकाता ने उनको 14 रन से हरा दिया. इस मुकाबले के बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीड‍ियो क्लिप वायरल हुई. जहां मैच खत्म होने कुछ पल बाद ही दिल्ली कैप‍िटल्स के स्प‍िनर कुलदीप यादव को लाइव टीवी पर केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह को दो बार थप्पड़ मारते हुए देखा गया यह घटना तब हुई जब दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के ख‍िलाड़ी मैच के बाद पोस्ट प्रजेंटेशन के ल‍िए खड़े हुए थे. सोशल मीडिया पर वायरल ,क्लिप में कुलदीप, रिंकू और कुछ अन्य खिलाड़ी मैच के बाद हंसते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन फ‍िर अचानक लेग स्पिनर कुलदीप ने रिंकू को थप्पड़ मारा, एकबारगी को लगा यह शायद मजाक में हुआ है. लेकिन यह रिंकू को अच्छा नहीं लगा, वह यह देखकर शर्मिंदा और हैरान दिखे. इसके बाद कुलदीप ने उन्हें फिर से थप्पड़ मारा. लेकिन इस बार रिंकू गुस्से में नजर आए. चूंकि क्लिप में कोई ऑडियो नहीं है, इसलिए कुलदीप की हरकत के पीछे का संदर्भ पता नहीं चल पाया है. न ही कमेंटेटरों ने मैच के बाद अपने विश्लेषण के दौरान इस घटना के बारे में कुछ कहा. लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स कुलदीप से नाराज नजर आए. उन्होंने इसे उनका “सबसे खराब व्यवहार” कहा, जबकि कुछ ने बीसीसीआई से उन्हें बैन करने की मांग कर डाली. याद आया श्रीसंत-भज्जी का थप्पड़कांड 2008 के आईपीएल में श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच ‘थप्पड़कांड’ एक चर्चित घटना थी. तब हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद हरभजन सिंह को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था. उस सीजन में, हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस के लिए और श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेल रहे थे. एक मैच के दौरान, इन दोनों के बीच मैदान पर बहस हो गई, जो बाद में थप्पड़ तक पहुंच गई. हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया, जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया था. दिल्ली Vs कोलकाता के मैच में क्या हुआ? अक्षर पटेल की अगुआई वाली द‍िल्ली कैप‍िटल्स ने दिल्ली में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मेजबानी की थी, तो वे प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने से महज दो जीत दूर थे. पहले बेंगलुरु अब कोलकाता से लगातार दो मैच खेलने के बाद दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान से खिसककर चौथे स्थान पर आ गई है. इस मुकाबले में दिल्ली में नौ विकेट पर 204 रन बनाने में सफल रही. वहीं रनचेज करते हुए दिल्ली ने सात ओवर में 3 विकेट पर 62 रन बना लिए थे. फाफ डु प्लेसिस (62) और अक्षर पटेल (43) ने चौथे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की दौड़ में बनाए रखा. इसके बाद सुनील  (3/29) ने महत्वपूर्ण समय पर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर दिल्ली की पारी को पटरी से उतार दिया, जिससे मेजबान टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 190 रन ही बना सकी और अरुण जेटली स्टेडियम में चार घरेलू मैचों में अपनी तीसरी हार का सामना करना पड़ा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet