LATEST NEWS

मुंबई की पूरी टीम में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और रोहित को परिचय की कोई जरूरत नहीं है: ट्रेंट बोल्ट

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि रोहित विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और टीम को रिकॉर्ड छठा आईपीएल खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभायेंगे। बोल्ट ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई। सनराइजर्स को आठ विकेट पर 143 रन पर रोकने के बाद रोहित के 46 गेंद में 70 रन की मदद से मुंबई ने 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बोल्ट ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मुंबई की पूरी टीम में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और रोहित को परिचय की कोई जरूरत नहीं है। हर कोई टीम की जीत में योगदान देना चाहता है लेकिन रोहित पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। वह सत्र के बाकी मैचों में हमारे लिये बड़ी भूमिका निभायेगा।’ बोल्ट ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘हार्दिक जुनूनी क्रिकेटर है और काफी प्रतिभावान भी। वह बेहतरीन कप्तान है और मोर्चे से अगुवाई करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह मेरे पसंदीदा भारतीय क्रिकेटरों में से है लिहाजा उसकी कप्तानी में खेलना शानदार अनुभव है।’’ पहले पांच में से चार मैच हारने के बाद मुंबई ने लगातार चार जीत दर्ज करके प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखी है लेकिन बोल्ट ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे। उन्होंने कहा, ‘‘शुरूआत में हम लय हासिल नहीं कर सके थे लेकिन लगातार चार जीत के बाद हमने वह कमी पूरी कर दी। हमारी टीम अच्छा खेल रही है और इसे कायम रखना चाहेंगे। ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे क्योंकि हालात बदलने में देर नहीं लगती ।अभी टूर्नामेंट में काफी क्रिकेट बाकी है।’’

ईशान किशन का आउट होना चर्चा में, क्या बिना अपील के भी अंपायर उठा सकते हैं उंगली?, सभी नियम समझिए

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को खेले गए मुकाबले में ईशान किशन का आउट होना चर्चा में है। अब इसे ईमानदारी कहें या बचकानापन या कुछ और कि एसआरएच का यह बल्लेबाज फील्डिंग कर रही टीम से बिना किसी अपील के वापस लौट गया। यह सबकुछ कब और कैसे हुआ? क्या बिना अपील के भी किसी बल्लेबाज को आउट दिया जा सकता है? क्या अपील करने के लिए भी कोई निश्चित समयसीमा होती है? क्रिकेट में आउट होने के नियम क्या हैं? किसी बल्लेबाज को कितने तरह से आउट दिया जा सकता है? आइए समझते हैं। ईशान किशन एपिसोड बुधवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 41वां मुकाबला खेला गया। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 143 रन बनाए जिसे मुंबई इंडियंस ने 16वें ओवर में ही 7 विकेट से जीत लिया। इस मैच में ईशान किशन के आउट होने के तरीके की खूब चर्चा हो रही है। वीरेंदर सहवाग जैसे दिग्गज उनकी आलोचना कर रहे हैं कि वह फील्डरों की तरफ से कोई अपील हुए बिना ही पवैलियन की तरफ क्यों चल दिए। दरअसल, हुआ यूं कि एसआरच की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। दो ओवर में उसका स्कोर 9 रन था और ट्रेविस हेड का विकेट भी गिर चुका था। मुंबई इंडियंस की तरफ से दीपक चाहर तीसरा ओवर लेकर आए और सामने बल्लेबाज थे ईशान किशन। गेंद लेग स्टंप के बाहर थी जो सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। अंपायर कन्फ्यूज थे। वह गेंद को वाइड करार देने के लिए अपने दोनों हाथ फैलाते दिख रहे थे लेकिन अचानक उंगली ऊपर उठा दी। मुंबई इंडियंस के किसी भी फील्डर ने आउट की अपील नहीं की थी। न विकेटकीपर ने और न ही किसी और ने। गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में जाने के बाद ईशान किशन खुद ही पवैलियन की तरफ बढ़ने लगे। उन्हें ऐसा करते देख बाद में मुंबई इंडियंस की तरफ से अपील की गई और अंपायर ने आउट दे दिया। बाद में रिप्ले से साफ हुआ कि गेंद न तो ईशान किशन के शरीर के किसी हिस्से से लगी और न ही बैट से। क्या बिना अपील के भी अंपायर आउट दे सकता है? क्रिकेट के नियम MCC के रूलबुक से तय होते हैं जो एक प्राइवेट क्लब है। एमसीसी 1788 से ही ‘लॉज ऑफ क्रिकेट’ की संरक्षक है। इसमें फिलहाल 42 लॉ हैं। ‘लॉज ऑफ क्रिकेट’ का लॉ नंबर 31 अपील से जुड़ा हुआ है। 31.1 साफ कहता है कि अंपायर किसी बल्लेबाज को बिना किसी अपील के आउट नहीं करार देंगे। अपील के लिए समयसीमा भी है। यह अपील गेंदबाज के अगली गेंद के लिए रन-अप पर जाने से पहले होना चाहिए। क्रिकेट में किन 10 तरीकों से दिया जा सकता है आउट? क्रिकेट के नियमों के मुताबिक किसी बल्लेबाज को कुल 10 परिस्थितियों में आउट करार दिया जा सकता है। आउट होने के ये 10 प्रकार हैं- 1- बोल्ड: जब गेंद स्टंप से टकरा जाए। दो गिल्लियों में से कम से कम एक का गिरना जरूरी है। 2- कैच: जब बल्लेबाज के बल्ले से लगकर गेंद को जमीन छूने से पहले ही कोई फील्डर उसे कैच कर ले। 3- हिट विकेट: जब बल्लेबाज गलती से अपने बैट या फिर शरीर से स्टंप को गिरा दे। 4- लेग बिफोर विकेट (LBW): अगर गेंद स्टंप की लाइन में हो और बल्ले को छूने से पहले बल्लेबाज के शरीर के किसी भी हिस्से से (ग्ल्व्स को छोड़कर) टकरा जाए। अगर अंपायर को लगता है कि गेंद स्टंप से टकराती तो वह एलबीडब्लू आउट करार देता है। 5- रन आउट: जब रन लेने के दौरान बल्लेबाज क्रीज तक न पहुंच पाए और फील्डर गेंद से स्टंप को उड़ा दे। 6- स्टंप्ड/स्टंपिंग: अगर बल्लेबाजी के दौरान कोई क्रीज से बाहर और विकेटकीपर हाथ में गेंद लेकर स्टंप की गिल्लियां गिरा दे। 7- गेंद को दो बार मारना: अगर कोई बल्लेबाज गेंद को दो बार मारता है- एक बार नियम के मुताबिक और दूसरी बार जानबूझकर तो उसे आउट माना जाएगा। 8- ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड: अगर कोई बल्लेबाज फील्डिंग में जानबूझकर बाधा पैदा करता है या फिर अपने शब्दों या ऐक्शन से फील्डिंग साइड का ध्यान भंग करता है तो उसे आउट करार दिया जा सकता है। 9- रिटायर्ड आउट : अगर कोई बल्लेबाज बीमार होने या घायल होने के अलावा किसी अन्य कारण से अंपायर की इजाजत लिए बिना फील्ड से बाहर जाता है तो वह रिटायर्ड आउट करार दिया जाता है। 10- टाइम्ड आउट : अगर कोई नया बल्लेबाज विकेट गिरने के 3 मिनट के भीतर अगली गेंद का सामना करने के लिए क्रीज तक नहीं पहुंचता है तो उसे टाइम्ड आउट करार दिया जाता है। उसका समयसीमा के भीतर क्रीज तक पहुंचना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे स्टांस लेना होगा यानी अगली गेंद का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार होना होगा। वर्ल्ड कप में एंजेलो मैथ्यूज को टाइम्ड आउट देने पर हुआ था विवाद श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस नियम के तहत आउट होने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान वह निर्धारित समय के भीतर क्रीज तक तो पहुंच गए थे लेकिन तभी उन्हें अहसास हुआ कि उनके हेल्मेट का स्ट्रैप टूटा हुआ है। वह नया हेल्मेट मंगाने लगे। तभी बांग्लादेश के

सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीती मुंबई इंडियंस, रोहित का लगातार दूसरा पचासा

हैदराबाद ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की 71 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में पांच बार की विजेता टीम ने 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी ने एक-एक विकेट लिया। मुंबई ने लगाया जीत का चौका मुंबई लगातार चौथी जीत के साथ अंक तालिका में 10 अंक और 0.673 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद आठ में छह मैच गंवाकर नौवें स्थान पर है। अब मुंबई का सामना 27 अप्रैल यानी रविवार को लखनऊ से होगा। इस मैच में जीत के साथ हार्दिक पांड्या की टीम स्थिति मजबूत करने उतरेगी। विल जैक्स और सूर्यकुमार की साझेदारी से जीती मुंबई 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को जयदेव उनादकट ने पहला झटका दिया था। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। इसके बाद मोर्चा रोहित शर्मा और विल जैक्स ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 64 रन की साझेदारी हुई, जिसे जीशान अंसारी ने तोड़ा। उन्होंने जैक्स को अभिनव मनोहर के हाथों कैच कराया। वह दौ चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा को सूर्यकुमार यादव का साथ मिला। दोनों ने 32 गेंदों में 53 रन जोड़े और जीत सुनिश्चित की। रोहित का बल्ला फिर गरजा हिटमैन इस मैच में एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए। उन्होंने 46 गेंदों में 70 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 35 गेंदों में अर्धशतक आया। हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रोहित ने 152.17 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और दो चौके व एक छक्का लगाया। वहीं, सूर्यकुमार यादव 40 और तिलक वर्मा दो रन बनाकर नाबाद रहे। क्लासेन और अभिनव के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (71) और अभिनव मनोहर (43) की 99 रनों की विशाल साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के सामने 144 रन का लक्ष्य रखा। इस मैच में हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई। 20 से कम के स्कोर पर टीम ने अपने चार विकेट गंवा दिए। ट्रेविस हेड (0), अभिषेक शर्मा (8), ईशान किशन (1) और नीतीश रेड्डी (2) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद मोर्चा हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 99 रन की विशाल साझेदारी हुई। क्लासेन ने 34 गेंदों में इस आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वह 44 गेंदों में 71 रन का निजी स्कोर बनाने में कामयाब हुए। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अभिनव मनोहर ने 37 गेंदों का सामना किया और दो चौके व तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाए। अनिकेत वर्मा ने 12, पैट कमिंस ने एक और हर्षल पटेल ने एक* रन बनाया। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने चार विकेट लिए जबकि दीपक चाहर को दो विकेट मिले। वहीं, बुमराह ने एक सफलता अपने नाम की।  

पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों को बहाल करने की वकालत करने वालों को भी जमकर लताड़ लगाया:पूर्व क्रिकेटर

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद आरसीबी के पूर्व स्टार श्रीवत्स गोस्वामी ने पाकिस्तान के साथ सभी खेल संबंधों को खत्म करने की मांग की है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों को बहाल करने की वकालत करने वालों को भी जमकर लताड़ लगाया है। आतंकी हमले से आक्रोशित श्रीवत्स ने कहा कि बेगुनाह भारतीयों की हत्या करना पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल जैसा बन गया है। भारत को इसका जवाब बल्ले या गेंद से नहीं, बल्कि जीरो टॉलरेंस के साथ देनी चाहिए। श्रीवत्स गोस्वामी ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब भारत ने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम भेजने से इनकार किया था तो कुछ लोगों ने यह कहने की हिमाकत की थी कि खेल को राजनीति से ऊपर उठना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत हुआ। अभी नहीं। कभी नहीं। पाकिस्तान के साथ क्रिकेट न हो। गोस्वामी ने लिखा, ‘और यही कारण है कि मैं कहता हूं- आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट न खेलें। अभी नहीं। कभी नहीं। जब बीसीसीआई या सरकार ने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत को भेजने से इनकार कर दिया, तो कुछ लोगों ने यह कहने का दुस्साहस किया- ओह, लेकिन खेल को राजनीति से ऊपर उठना चाहिए। निर्दोष भारतीयों की हत्या करना पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल लगता है। और अगर वे ऐसे ही खेलते हैं तो अब समय आ गया है कि हम भी उन्हें उसी भाषा में जवाब दें जो वे समझते हैं। बल्ले या गेंद से नहीं। बल्कि दृढ़ता से। गरिमा से। शून्य सहिष्णुता के साथ।’ श्रीवत्स गोस्वामी ने आगे लिखा, ‘मैं आक्रोशित हूं। मैं व्यथित हूं। कुछ ही महीने पहले मैं लीजेंड्स लीग के लिए कश्मीर में था। मैं पहलगाम में घूमा। स्थानीय लोगों से मिला। मुझे उनकी आंखों में उम्मीद लौटते देखा था। मुझे लगा था कि आखिरकार शांति लौट रही हैं। और अब…यह रक्तपात। फिर से। यह आपके अंदर कुछ तोड़ रहा है। यह आपको सवाल पूछने के लिए मजबूर करता है कि अभी और कितनी बार हमें चुप रहना पड़ेगा। हमारे लोग मरते रहेंगे और खेल की दुहाई दी जाएगी। अब नहीं। इस बार नहीं।’ भारत ने 2012-13 से पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेला है और बीसीसीआई ने इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बुधवार को पर्यटकों को निशाना बनाया। हमले में 2 विदेशी नागरिकों समेत 26 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल है। चश्मदीदों का दावा है कि आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछा। गैर-मुस्लिम होने की वजह से आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। कुछ चश्मदीदों ने ये भी दावा किया है कि आतंकियों ने लोगों से कलमा पढ़ने को कहा। और तो और, कुछ लोगों के पैंट उतारकर चेक किया कि वे मुस्लिम हैं या नहीं।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया फैसला, IPL मैच में काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी, चीयरलीडर्स गायब

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर हो रही है. लेकिन इस मैच में खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरे हैं. दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये फैसला लिया गया है.  ये बदलाव पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया है. इस मैच में टॉस जीतकर हार्दिक पंड्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. किए गए हैं 4 बड़े बदलाव इस मुकाबले को लेकर BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की ओर से चार बड़े बदलाव हुए हैं. पहला तो यह कि हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए आईपीएल मैच के दौरान अंपायर और ख‍िलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरेंगे.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस घटना से बेहद दुखी है और हैदराबाद और मुंबई के बीच बुधवार को होने वाले मैच के दौरान प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. दूसरी चीज यह कि यह मुकाबला शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा. तीसरी चीज यह कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए मैदान पर कोई भी चीयरलीडर्स नहीं होगी. वहीं, चौथी चीज यह कि इस मुकाबले में कोई भी आतिशबाजी नहीं होगी. कुल मिलाकर सभी सादगी वाले नियमों का पालन किया जाएगा.  

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। खराब फॉर्म से जूझ रही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर हाल में जीत जरुरी हो गई है। क्योंकि कई टीमें आधा सीजन खत्म हो जाने के बाद 12 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के करीब पहुंच गई हैं। वहीं दूसरी तरफ सीजन की खराब शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा-टी20 विश्व कप 2024 के बाद मुझे लगा कि PCB ने मुझे नजरअंदाज कर दिया है

कराची पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि टी20 विश्व कप 2024 के बाद उन्हें ‘पाकिस्तान क्रिकेट ढांचे’ द्वारा दरकिनार और नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने पिछले साल के अंत में अपने संन्यास के पीछे का कारण संवाद की कमी बताया। आमिर और इमाद वसीम ने पिछले साल के टी20 विश्व कप में खेलने के लिए संन्यास से वापसी की थी लेकिन पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा और 2009 का चैंपियन सुपर आठ चरण में जगह बनाने में भी विफल रहा। इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल दिसंबर में लगातार दिनों में संन्यास की घोषणा की। आमिर ने एक टीवी चैनल पर कहा, ‘टी20 विश्व कप के बाद मुझे लगा कि पाकिस्तान क्रिकेट ढांचे ने मुझे दरकिनार और नजरअंदाज कर दिया है। टी20 विश्व कप समाप्त होने के बाद किसी ने मेरे से बात तक नहीं की। किसी ने मुझे नहीं बताया कि मैं भविष्य की योजनाओं का हिस्सा हूं या नहीं। एक समझदार व्यक्ति संकेतों को समझता है- यदि आप योजनाओं में नहीं हैं तो आपको अपने बारे में सोचना होगा। मैंने ठीक यही किया। मैंने अब अपना मन बना लिया है- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहुत-बहुत धन्यवाद।’ बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इससे पहले दिसंबर 2020 में 28 साल की उम्र में कोच मिस्बाह उल हक और वकार यूनिस के साथ मुद्दों का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। आमिर ने कहा कि जब PCB ने उन्हें अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए कहा तो उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेलने के अनुबंध को स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया। आमिर ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने जितना कमाया उससे ज्यादा पैसा खर्च कर दिया। मैं अपने ट्रेनर के साथ यात्रा करता था और वो सारा खर्च मेरी जेब से होता था। लेकिन वो अलग मामला है।’

क्या आप जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर के गुरु उनकी बल्लेबाजी के दौरान मिडल स्टंप पर सिक्का क्यों रखते थे?

नई दिल्ली सचिन तेंदुलकर लोग उन्हें क्रिकेट का भगवान कहते हैं। इकलौते खिलाड़ी जिनमें महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन को अपना अक्स दिखा। ऐसा खिलाड़ी जिसने क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक को तहस-नहस कर डाला। सबसे ज्यादा रन। सबसे ज्यादा शतक। और भी न जाने कितने रिकॉर्ड। बेमिसाल अनुशासन और विनम्रता उनकी महानता को चार चांद लगाती हैं। सचिन तेंदुलकर गुरुवार यानी 24 अप्रैल को 53 वर्ष के हो जाएंगे। क्या आप जानते हैं कि उनके गुरु रमाकांत आचरेकर उनकी बल्लेबाजी के दौरान मिडल स्टंप पर सिक्का क्यों रखते थे? सचिन तेंदुलकर…जिसे बयां करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाएं सचिन की बात हो तो उन्हें बयां करने के लिए शब्दकोश के शब्द भी जैसे कम लगने लगते हैं। सच तो यही है कि यूं ही कोई सचिन तेंदुलकर नहीं बन जाता है। उसके लिए चुनौतियों को अवसर बनाना पड़ता है। लगन, मेहनत, दृढ़ता, जिद, जुनून, जज्बा, प्रेरणा, अनुशासन, विनम्रता, सफलता की कभी न मिटने वाली भूख…इन तमाम विशेषणों, तमाम गुणों को अगर परिभाषित करना हो तो बस सचिन को देख लीजिए। ये शब्द, ये विशेषताएं भी जैसे उनका शुक्रगुजार हों कि उनकी शख्सियत ने दुनिया को दिखाया कि इन शब्दों के असली अर्थ क्या हैं। सचिन तेंदुलकर को उनके गुरु रमाकांत आचरेकर ने तराशा और क्या खूब तराशा। यूं ही कोई सचिन तेंदुलकर नहीं बन जाता सचिन तेंदुलकर 10-11 की उम्र में प्रैक्टिस के लिए बांद्रा ईस्ट से 315 नंबर की बस पकड़कर शिवाजी पार्क जाया करते थे। वह 11 वर्ष की उम्र में पहली बार रमाकांत आचरेकर से मिले थे। कोच उन्हें एक मैदान से दूसरे मैदान तक ले जाते थे। ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ ने अपनी न्यूज वेबसाइट पर सचिन तेंदुलकर से बातचीत पर आधारित एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें शुरुआती दिनों में मास्टर ब्लास्टर की दिनचर्या के बारे में बताया गया है। सचिन को कई बार एक ही दिन में 10-12 गेम तक खेलने पड़ते थे। गर्मियों में वह साढ़े 7 बजे सुबह से 2 घंटे तक नेट प्रैक्टिस कर बल्लेबाजी में पसीना बहाते थे। उसके बाद वह सीधे शिवाजी पार्क जाते थे। गर्मी के मौसम में 60 दिनों में वह 55 गेम खेलते थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सचिन तेंदुलकर ये मैच आम तौर पर दोपहर बाद साढ़े 4 बजे तक खत्म होते थे। उसके बाद 5 बजते-बजते तेंदुलकर एक बार फिर नेट में पहुंच जाते थे और अगले 2 घंटे तक फिर पसीना बहाते थे। इस दौरान वह 5 छोटे-छोटे ब्रेक लेते थे। मिडल स्टंप पर सिक्का रखने का वो किस्सा कोच रमाकांत आचरेकर अपने प्रिय शिष्य के लिए प्रैक्टिस के आखिरी 15 मिनट के सेशन में कुछ ऐसा करते थे जिसने सचिन को और ज्यादा निखारा। इसे मनोविज्ञान की भाषा में रिवॉर्ड ऐंड मॉटिवेशन सेशन कह सकते हैं। इस दौरान सचिन विकेट पर बल्लेबाजी का प्रैक्टिस किया करते थे। गुरु आचरेकर मिडल स्टंप पर एक रुपये का सिक्का रख दिया करते थे। सचिन अगर बिना आउट हुए पूरा सेशन निकाल लेते थे तो वह सिक्का उनका। यह बड़ी चुनौती थी क्योंकि 11 नहीं, 25-50 और कभी-कभी 70 तक फील्डर्स हुआ करते थे। खेल के हर बड़े पुरस्कार और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजे जा चुके सचिन तेंदुलकर के लिए उस एक रुपये के सिक्के को पाना सबसे बड़े पुरस्कार के जैसे था। 2011 के वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर को कंधे पर उठाए हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी क्रिकेट के आसमान में सूरज के उगने का जब हो गया ऐलान आचरेकर रूपी गुरु द्रोण का ये ‘अर्जुन’ सचिन तेंदुलकर जब 14 साल का हुआ तो बल्ले से ऐसा धमाका किया जो क्रिकेट के आकाश के सूरज के उगने की मुनादी थी। फरवरी 1988 का एक दिन। शिवाजी मैदान से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आजाद मैदान। एनुअल इंटर-स्कूल टूर्नामेंट हैरिस शील्ड का सेमीफाइनल मैच। शारदाश्रम विद्यामंदिर और सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के बीच मुकाबला। ‘क्रिकेट का भगवान’ विद्यामंदिर का 84 रन पर दूसरा विकेट गिरा तो सचिन तेंदुलकर बैटिंग के लिए आए। दूसरे छोर पर उनसे करीब 15 महीने बड़ा एक और लड़का था- विनोद कांबली। इन दोनों लड़कों ने दूसरे दिन लंच तक बल्लेबाजी की। टीम ने 748-2 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। कांबली ने नाबाद 349 और सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 326 रन ठोके। दोनों के बीच 664 रनों की रिकॉर्ड और नाबाद साझेदारी हुई। उसके बाद तो जो हुआ वह इतिहास है। खेल का यह सूरज अंतरराष्ट्रीय फलक पर ऐसे चमका कि लोगों ने उसे ‘क्रिकेट के भगवान’ का दर्जा दे दिया।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया, विराट कोहली समेत कई क्रिकेटरों ने इस घटना पर दुख जताया

नई दिल्ली भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया है। पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले में कम से कम 26 नागरिक मारे गए। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में यह सबसे घातक हमला है। हमला बैसरन में हुआ, जो एक घास का मैदान है और वहां पैदल या टट्टू से ही पहुंचा जा सकता है। विराट और अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उम्मीद जताई कि इस घटना के अपराधियों को सजा दी जाएगी। कोहली के अलावा, केएल राहुल और शुभमन गिल सहित कई अन्य क्रिकेटरों ने भी पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। विराट कोहली समेत कई क्रिकेटरों ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, उन्होंने इस हमले के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।   विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा- पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए जघन्य हमले से बहुत दुखी हूं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। उन सभी परिवारों को शांति और शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और इस क्रूर कृत्य के लिए न्याय मिले। दूसरी ओर, अनुष्का ने लिखा- कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए निर्दयी आतंकी हमले के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उनके परिवारों के प्रति हार्दिक प्रार्थनाएं और संवेदनाएं। यह एक जघन्य हमला है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा विराट कोहली के इस ट्वीट के बाद कई अन्य क्रिकेटरों ने भी इस घटना पर दुख जताया। केएल राहुल ने लिखा- कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। शांति और शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं। शुभमन गिल ने कहा- पहलगाम में हुए हमले के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हमारे देश में इस तरह की हिंसा का कोई स्थान नहीं है। अनिल कुंबले ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा- पहलगाम में हुए दुखद हमले के बारे में सुनकर दुख हुआ। निर्दोष लोगों की जान चली गई। प्रभावित परिवारों के लिए शक्ति और शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। आइए, नफरत के खिलाफ एक साथ खड़े हों।

प्रेजेंटेशन सेरमनी में रमीज राजा ने पीएसएल को आईपीएल कह दिया, फैंस बोले- बुड्ढा सठिया गया है

नई दिल्ली भारत में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का आयोजन हो रहा है और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल खेला जा रहा है। ऐस में पाकिस्तान के कमेंटेटर अक्सर आईपीएल की बात करते हैं। हालांकि, भारतीय कमेंटेटर पीएसएल का जिक्र तक नहीं करते। यही कारण है कि पाकिस्तान सुपर लीग में एक मैच के दौरान प्रेंटेशन सेरेमनी में दिग्गज कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा एक अवॉर्ड की घोषणा करते समय पीएसएल की जगह आईपीएल का जिक्र कर बैठे और इसके लिए उनको ट्रोल किया जा रहा है। रमीज राजा के पीएसएल को आईपीएल कहने वाली वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आई तो फैंस ने उनके मजे लेने शुरू कर दिए। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि बुड्ढा सठिया गया है। तमाम यूजर ये भी लिख रहे हैं कि ये आईपीएल की पावर है। मुल्तान सुल्तांस ने मंगलवार (22 अप्रैल) को पीएसएल के मैच में लाहौर कलंदर्स को 33 रनों से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। इसी मैच के बाद रमीज राजा की जुबां फिसल गई। हालांकि, जल्द ही उन्होंने करेक्शन भी किया, लेकिन फैंस को तब तक मसाला मिल चुका था। मैच का सबसे बेहतरीन कैच लेने के लिए जोशुआ लिटिल को इनाम देने की घोषणा करते समय रमीज राजा ने गलती से PSL के बजाय “HBL IPL” कह दिया और इस घटना को सोशल मीडिया पर वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगा। कुछ लोग इसे गलती बता रहे हैं तो कुछ ने सीधे उनको बर्खास्त करने की मांग कर दी थी। वहीं, भारतीय समर्थक इसे आईपीएल की जीत बता रहे हैं, क्योंकि आईपीएल और पीएसएल का कोई मुकाबला इस समय नहीं है। आईपीएल में जो खिलाड़ी बिके नहीं हैं, उनको पीएसएल में खरीदा गया है। बता दें कि पीएसएल के एक ओनर को भी ट्रोल किया गया था, जिसने मैच जीतने के बाद खिलाड़ी को हेयर ड्रायर गिफ्ट किया था।

SRH vs MI के खिलाडी पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने आज काली पट्टी बांधकर खेलेंगे

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2025 का 41वां लीग मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर खेलेंगे, जबकि इस मुकाबले में चीयरलीडर्स नहीं होंगी और आतिशबाजी भी नहीं की जाएगी। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा डीजे पर गाने भी आपको सुनाई नहीं देंगे। टीमें इस घटना से प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन भी रखेंगी। इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘दोनों टीम के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलेंगे और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वालों की याद में एक मिनट का मौन रखेंगे। मुंबई इंडियंस और हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के दौरान चीयरलीडर्स नहीं होंगी। कोई पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे।’’ डीजे भी शायद सिर्फ स्कोरिंग के लिए यूज हो सकता है। दक्षिण कश्मीर के इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) आतंकी समूह का हिस्सा ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले की दुनिया भर में कड़ी निंदा की गई है। वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध तोड़ दिए और हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए देश का दौरा करने से इनकार कर दिया जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दुबई में तटस्थ स्थल का प्रावधान करना पड़ा। आने वाले समय में बीसीसीआई कुछ और कड़े फैसले ले सकती है।

रिपोर्ट: BCCI ने अभिषेक नायर की बर्खास्तगी से पहले कप्तान रोहित शर्मा को नहीं होने दी थी कानों कान खबर

नई दिल्ली भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पता ही नहीं चला कि बीसीसीआई ने असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को ही उनके पद से हटा दिया। गौतम गंभीर जब टीम इंडिया के हेड कोच बने थे तो उन्होंने ही असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को अपने साथ रखने की जिद पकड़ी थी। वहीं, जब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय टीम 3-1 से हारी तो उन पर गाज गिर गई और उनको कोचिंग स्टाफ से बर्खास्त कर दिया गया। कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में बिजी रह गए और बोर्ड ने इतना बड़ा फैसला ले लिया। रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में खराब दौर से गुजर रहे थे। अभिषेक नायर ने निजी तौर पर रोहित शर्मा को कोचिंग दी और वे खराब दौर से बाहर निकले। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 76 रनों की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने अभिषेक नायर को इंस्टा पोस्ट पर धन्यवाद भी कहा। हालांकि, 8 महीने तक भारतीय टीम के साथ रहे अभिषेक नायर को बीसीसीआई ने फट से कोचिंग स्टाफ से निकाल दिया। इसकी जानकारी रोहित शर्मा के साथ भी बोर्ड ने शेयर नहीं की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक नायर को हटाने से पहले बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को विश्वास में नहीं लिया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जब अभिषेक नायर की नियुक्ति हुई थी तो भारतीय कप्तान से सलाह ली गई थी। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया कि रोहित की पोस्ट से साफ पता चलता है कि नायर को हटाने के मामले में भारतीय टीम प्रबंधन के सभी सदस्य एकमत नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया, “भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में अभिषेक की एंट्री रोहित की सहमति से हुई थी, लेकिन उन्हें हटाने से पहले रोहित से सलाह नहीं ली गई।” रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की 1-3 से हार के बाद समीक्षा बैठक हुई थी। हालांकि, उस समय कोचिंग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी नजदीक थी। चूंकि भारतीय टीम फिलहाल आईपीएल के कारण कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रही है, इसलिए बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते कोचिंग स्टाफ पर ऐक्शन लिया। अभिषेक नायर के अलावा फील्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देशाई को भी बाहर किया गया, जिनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अभिषेक नायर आईपीएल 2025 के बीच केकेआर से जुड़ गए हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा का जाना लगभग तय, साई सुदर्शन पर रखी जा रही नजर

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 17 सदस्यीय टीम भेजी थी, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर 15 या 16 सदस्यीय टीम ही जाएगी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ जून में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित फिट हैं और न्यूजीलैंड तथा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम की कमान संभालना जारी रखेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान मई के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। छह दावेदार दौड़ में पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो मध्यक्रम के दो स्थानों के लिए कम से कम छह दावेदार हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 17 सदस्यीय टीम भेजी थी, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर 15 या 16 सदस्यीय टीम ही जाएगी। इस दौरे के समय भारत की ए टीम भी इंग्लैंड में रहेगी और ऐसे में मुख्य टीम की जरूरत के मुताबिक ए टीम के खिलाड़ी को बुलाया जा सकता है। रिजर्व बल्लेबाजों को चुनने के लिए माथापच्ची इंग्लैंड दौरे के लिए अभी टीम तय नहीं है, लेकिन कम से कम छह खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इनमें से दो नहीं तो एक को सीनियर टीम में जगह मिल सकती है, जबकि बाकी निश्चित रूप से उसी समय इंग्लैंड लायंस (ए टीम) के खिलाफ होने वाली भारत ए सीरीज का हिस्सा होंगे। अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय चयन समिति को कुछ खिलाड़ियों विशेष रूप से रिजर्व बल्लेबाजों को चुनने के लिए काफी सोच विचार करने की आवश्यकता होगी। दौरे पर जाने वाली टीम में अगर 15 खिलाड़ी होते हैं तो एक अतिरिक्त मध्यक्रम बल्लेबाज के लिए जगह होगी। अगर टीम में 16 खिलाड़ी हैं तो ऐसे दो खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। यह दौरा 20 जून से शुरू होगा और अगस्त के पहले सप्ताह में समाप्त होगा। साई सुदर्शन को मिलेगा मौका? प्रथम श्रेणी के 29 मैचों में सात शतक लगाने वाले साई सुदर्शन लाल गेंद के क्रिकेट में भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर नजर रखी जानी चाहिए। वह आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए पहले ही खुद को साबित हो चुके हैं। चयनकर्ताओं की नजर इस खब्बू बल्लेबाज पर इसलिए भी होगी क्योंकि उनकी तकनीक अच्छी है और चोटिल होने से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारत ए के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उनकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह पारी का आगाज करने के साथ ही टीम की जरूरत के हिसाब से मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।  

दिल्ली ने लखनऊ को दी शिकस्त, 8 विकेट से दर्ज की जीत

लखनऊ डियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-40 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. ऋषभ पंत की लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी दिल्ली ने 18वें ओवर में ही इसे चेज कर लिया. केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार फिफ्टी जड़ी. ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी 160 रनों के जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. चौथे ओवर में ही करुण नायर अपना विकेट गंवा बैठे. मार्करम ने उनका विकेट झटका. इसके बाद केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों अच्छी लय में दिखे. पोरेल ने 32 गेंद  में फिफ्टी जड़ी. लेकिन 12वें ओवर में उनका विकेट गिर गया. लेकिन एक छोर पर केएल राहुल टिके रहे. उन्होंने 40 गेंद में अर्धशतक जमाया. नाबाद भी रहे. वहीं, पोरेल का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए पहुंचे अक्षर ने भी तूफानी बल्लेबाजी की. इसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया. ऐसी रही लखनऊ की पारी टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान लखनऊ की शुरुआत बेहद शानदार रही. एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने तूफानी शुरुआत की. दोनों ने हर गेंदबाज को आंड़े हाथों लिया. एडेन मार्करम ने महज 30 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी.  दोनों बल्लेबाजों ने 10 ओवर में 90 रन जोड़े, लेकिन मारक्रम अपना विकेट गंवा बैठे. मार्करम ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के जड़े. लेकिन इसके बाद आईपीएल में अबतक धमाल मचाने वाले निकोलस पूरन मैदान में पहुंचे. उन्होंने कुलदीप को दो चौका भी जड़ा. लेकिन 12वें ओवर में स्टार्क ने उन्हें अपना निशाना बनाया. पूरन के बल्ले से केवल 9 रन ही निकले. इसके बाद अब्दुल समद भी 2 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, इसी ओवर में मुकेश कुमार ने मिचेल मार्श को भी चलता किया मार्श के बल्ले से 45 रन निकले. एक समय लखनऊ ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 90 रन बना लिए थे. लेकिन अगले 10 ओवर में लखनऊ की टीम केवल 70 रन ही जोड़ पाई. वहीं, 27 करोड़ी ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए तब आए जब सिर्फ दो गेंद का खेल बचा था उसमें भी वो खाता नहीं खोल सके और आउट हो गए. जबकि लखनऊ को तेजी से रन बनाने की दरकार थी. हालांकि, आखिरी ओवर में आयुष बदोनी ने तीन लगातार चौके लगाकर आतिशी बल्लेबाजी की जिसके दम पर लखनऊ ने दिल्ली को 160 रनों का लक्ष्य दिया है.

9 साल से टी20 टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे का आईपीएल में भौकाल

नई दिल्ली आईपीएल में भारतीय क्रिकेट के सभी बड़े सितारे खेल रहे हैं। टीम इंडिया में खेल रहे खिलाड़ी के साथ ही संन्यास ले चुके नाम भी लीग में नजर आते हैं। इसके साथ कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है, जो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। आईपीएल से उनके इंटरनेशनल में कमबैक की उम्मीद न के बराबर है लेकिन फिर भी अपना 110 प्रतिशत दे रहे हैं। इसमें एक नाम अजिंक्य रहाणे का है। रहाणे 2016 से भारत की टी20 टीम के लिए नहीं खेले हैं। आईपीएल की नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें खरीदा। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ था और वह उतने में ही खरीदे गए। रहाणे का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन केकेआर को मजबूरी में अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाना पड़ा। टीम के पास टी20 के एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं लेकिन आईपीएल 2025 में उनके लिए अब तक सबसे ज्यादा रन अजिंक्य रहाणे के हैं। 8 मैचों में रहाणे ने करीब 39 की औसत और 146.48 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं। इसमें तीन फिफ्टी भी शामिल है। रहाणे के बल्ले से 24 चौके और 15 छक्के निकले हैं। केकेआर के लिए किसी ने भी उनसे ज्यादा छक्के या चौके नहीं मारे हैं। विराट और रोहित पर भी भारी रहाणे अजिंक्य रहाणे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी भारी हैं। रोहित ने अभी तक 7 मैचों में 26 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 158 रन ही बनाए हैं। उनके 10 चौके और 12 छक्के हैं। आरसीबी के लिए खेलने वाले विराट कोहली ने रहाणे से ज्यादा रन बनाए हैं लेकिन स्ट्राइक रेट के साथ ही छक्के मारने में पीछे हैं। 8 पारियों में विराट के 322 रन हैं। उन्होंने 140 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 11 छक्के ही मारे हैं। टी20 में वापसी की उम्मीद भी खत्म अजिंक्य रहाणे के लिए भारतीय टी20 टीम में वापसी की उम्मीद लगभग खत्म है। वनडे में भी वह लंबे समय से नहीं खेल रहे। टेस्ट में आखिरी बार 2023 में उन्हें मौका मिला था। टेस्ट में शायद उनकी वापसी हो भी जाए लेकिन वनडे और टी20 में लगभग नामुमकिन है। इसके बाद भी रहाणे आईपीएल में लगातार नए नवेले खिलाड़ियों पर भारी पड़ रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet