LATEST NEWS

लखनऊ की टीम ने मोमेंटम खो दिया और छह विकेट पर मात्र 159 रन ढेर, दिल्ली के सामने 160 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी को मजबूर हुई। लेकिन उसने शानदार शुरुआत की है। पहले नौ ओवरों में लखनऊ ने बिना किसी नुकसान के 82 रन बनाए। मिचेल मार्श और एडेन मारक्रम ने शानदार बैटिंग की। मारक्रम ने इस सीजन का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया है। इसके बाद मारक्रम दुष्मंता चमीरा का शिकार बन गए। लखनऊ का दूसरा विकेट निकोलस पूरन के रूप में गिरा। पूरन को मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि आज मोहित शर्मा की जगह दुष्मंता चमीरा को मौका दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स के सामने 160 रन का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मैच जीतने के लिए 160 रन बनाने होंगे। एक समय लग रहा था कि लखनऊ आसानी से 200 के पार पहुंच जाएगी। लेकिन लखनऊ की टीम ने मोमेंटम खो दिया और छह विकेट पर मात्र 159 रन ही बना पाई। इसके लिए भी लखनऊ सुपर जायंट्स को आयुष बडोनी का शुक्रगुजार होना चाहिए। बडोनी ने 21 गेंद पर 36 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 30 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, लखनऊ का स्कोर 80 के पार

लखनऊ आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से हो रहा है। इस मैच में ऋषभ पंत और केएल राहुल आमने-सामने होंगे जो अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। दिल्ली को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से हार मिली और उसकी नजरें वापसी करने पर होगी। मार्करम का अर्धशतक लखनऊ सुपर जाएंट्स के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 30 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। मार्करम ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है जिससे लखनऊ ने नौ ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 82 रन बना लिए हैं।

जयदीप बिहानी ने आईपीएल 2025 में आरआर की लखनऊ सुपर जायंट्स से हाल ही में 2 रन से हार पर संदेह जताया

जयपुर राजस्थान रॉयल्स और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के बीच तनाव बढ़ गया है, जब आरसीए की तदर्थ समिति के संयोजक जयदीप बिहानी ने आईपीएल 2025 में आरआर की लखनऊ सुपर जायंट्स से हाल ही में 2 रन से हार पर संदेह जताया। बिहानी ने सुझाव दिया कि परिणाम संदिग्ध हो सकता है और यहां तक ​​कि संभावित छेड़छाड़ का भी संकेत दिया। जवाब में, आईपीएल फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और खेल सचिव से शिकायत की है, जिसमें बिहानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी दीप रॉय ने बिहानी के बयानों को “झूठा, निराधार और बिना किसी सबूत के” बताते हुए खारिज कर दिया। बिहानी ने एक बयान जारी कर न केवल टीम के प्रदर्शन पर संदेह जताया, बल्कि राजस्थान रॉयल्स, राजस्थान खेल परिषद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर आईपीएल से जुड़ी गतिविधियों से आरसीए की तदर्थ समिति को अलग-थलग करने के लिए मिलीभगत का आरोप लगाया। आरआर प्रबंधन ने इन दावों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, “हम तदर्थ समिति के संयोजक द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हैं। इस तरह के सार्वजनिक बयान न केवल भ्रामक हैं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स, रॉयल मल्टी स्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (आरएमपीएल), राजस्थान खेल परिषद और बीसीसीआई की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। वे क्रिकेट की अखंडता को भी धूमिल करते हैं।” फ्रेंचाइज ने राज्य संघ और सरकार के साथ अपनी 18 साल की साझेदारी और बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के पूर्ण अनुपालन में अपने चल रहे काम पर जोर दिया। बीसीसीआई की मौजूदा व्यवस्था के अनुसार, राजस्थान खेल परिषद के पास चालू सत्र के लिए जयपुर में आईपीएल मैचों की मेजबानी करने का आधिकारिक अधिकार है। रॉयल्स ने स्पष्ट किया कि वे टूर्नामेंट के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के मार्गदर्शन में परिषद और बीसीसीआई दोनों के साथ समन्वय में काम कर रहे हैं। इससे पहले बिहानी ने कहा कि आरसीए ने राज्य में आईसीसी-बीसीसीआई के अंतरराष्ट्रीय मैचों और प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। लेकिन खेल परिषद जयपुर में हो रहे आईपीएल मैच से सरकार द्वारा गठित तदर्थ समिति को दूर रखकर खेल हितों के खिलाफ साजिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य खेल परिषद ने आरसीए की तदर्थ समिति को आईपीएल के आयोजन से दूर रखा। उन्होंने आयोजन से जुड़े सदस्यों के मान्यता पत्र भी नहीं बनाए।

जहरुद्दीन को आखिर यह अफसोस अब क्यों हो रहा है?, कि क्रिकेट खेला ही क्यों, स्टैंड का विवाद क्या है?

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और अपने दौर के धाकड़ बल्लेबाज मोहम्मद अजरुद्दीन को अब इस बात का अफसोस है कि उन्होंने क्रिकेट खेला ही क्यों। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार अजहरुद्दीन को आखिर यह अफसोस अब क्यों हो रहा है? इसकी वजह है हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में उनके नाम से बने स्टैंड से उनके नाम को हटाने का फरमान। अजहरुद्दीन इसे अपमान बता रहे हैं। बीसीसीआई से ‘खेल का सम्मान’ बचाने की गुहार लगा रहे हैं। हाई कोर्ट में कानूनी लड़ाई शुरू करने का दम भर रहे हैं। आखिर किसने दिया है स्टैंड से अजरुद्दीन के नाम को हटाने का फरमान? आदेश में और क्या-क्या है? विवाद आखिर है क्या है और क्यों है? अजहर का क्या कहना है? आइए सिलसिलेवार ढंग से समझते हैं। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के ओम्बुड्समैन का फैसला क्रिकबज की एक हालिया न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) को आदेश मिला है कि शहर के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के नॉर्थ पवैलियन स्टैंड से मोहम्मद अजरुद्दीन का नाम हटाए। यह आदेश शनिवार को आया है और इसे दिया है जस्टिस (रिटायर्ड) वी ईश्वरैया ने। वह HCA के एथिक्स ऑफिसर और ओम्बुड्समैन यानी लोकपाल हैं। आदेश में और क्या-क्या? जस्टिस ईश्वरैया ने अपने आदेश में एचसीए को न सिर्फ स्टैंड से अजरुद्दीन का नाम हटाने को कहा है बल्कि स्टेडियम के टिकटों से भी उनका नाम हटाने को कहा है। उन्होंने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि आगे से किसी भी टिकट पर मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम नहीं होना चाहिए। हैदराबाद में होने वाले मैचों के टिकट से हटेगा अजहर का नाम राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल के मौजूदा सीजन के अभी 5 मैच और होने हैं। इनमें तीन मैच तो सनराइजर्स हैदराबाद को बतौर मेजबान खेलने हैं। वहीं क्लालिफायर 1 और एलिमिनेटर जैसे अहम मैच भी यहां होने हैं। लोकपाल के आदेश के बाद अब इन मैचों के लिए जारी होने वाले टिकट पर मोहम्मद अजरुद्दीन का नाम नहीं होगा। HCA का अध्यक्ष रहते अजहर को मनमाने फैसले का पाया दोषी मोहम्मद अजहरुद्दीन एचसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बिना तय प्रक्रिया का पालन किए खुद ही और खुद के पक्ष में फैसले लिए। जस्टिस ईश्वरैया ने अपने आदेश में कहा है कि यह मामला पूरी तरह से हितों के टकराव का है। उन्होंने अजहर के खिलाफ शिकायत को सही पाया है। 25 पेज के आदेश में उन्होंने कहा है, ‘आम सभा ने इस फैसले (अजहर के नाम पर स्टैंड) का कोई अनुसमर्थन/संशोधन नहीं किया है, जो प्रतिवादी संख्या 1 (अजहरुद्दीन) के खिलाफ मामले को और मजबूत करता है। प्रतिवादी संख्या-1 ने खुद को लाभ पहुंचाने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर खुद को फायदा पहुंचाया है। यह साफ तौर पर हितों के टकराव का मामला है। किसकी शिकायत पर फैसला? एचसीए के लोकपाल जस्टिस वी ईश्वरैया को लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब की तरफ से एक औपचारिक शिकायत मिली थी। शिकायत में गंभीर आरोप लगाया गया था कि एचसीए का अध्यक्ष रहते अजहर ने निष्पक्षता के सिद्धांत को धता बताते हुए खुद को फायदा पहुंचाने वाले फैसले लिए। क्लब ने नॉर्थ पवैलियन से अजहरुद्दीन के नाम को हटाकर उसे वीवीएस लक्ष्मण के सम्मान में उनके नाम पर रखने की भी गुहार लगाई है। अजहर पर हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के नॉर्थ स्टैंड से वीवीएस लक्ष्मण का नाम हटाकर उस पर अपना नाम लिखवाने का भी आरोप है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि 99 टेस्ट और 334 एकदिवसीय मैच खेलने वाले अजहर ने दिसंबर 2019 में नॉर्थ स्टैंड का नाम अपने नाम पर रखने के प्रस्ताव को पारित कराने के लिए पूर्व एचसीए अध्यक्ष के रूप में शीर्ष परिषद की बैठक में बैठकर एचसीए के नियमों का उल्लंघन किया। एचसीए संविधान के अनुसार किसी प्रस्ताव को आम सभा (एजीएम) की तरफ से मंजूरी मिलना जरूरी है। अजहर पर और क्या-क्या आरोप? अजहर को सितंबर 2019 में एचसीए अध्यक्ष चुना गया था और उनका कार्यकाल सितंबर 2023 में समाप्त हो गया था। उनके विवादास्पद कार्यकाल के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2023 में संघ के मामलों को देखने के लिए जस्टिस एल नागेश्वर राव की एक सदस्यीय समिति नियुक्त की थी। विपक्षी गुट ने आरोप लगाया कि अजहरुद्दीन से जुड़े लोग आयु वर्ग की टीमों में चयन घोटाले में शामिल थे। पूर्व कप्तान ने खुद पर लगे इस आरोप का पुरजोर खंडन किया है। मुझे कभी-कभी क्रिकेट खेलने का अफसोस होता है: अजहर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने खुद को बेगुनाह बताते हुए लोकपाल के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि लोकपाल का कार्यकाल 18 फरवरी 2025 को खत्म हो गया था, इसलिए यह आदेश अमान्य है। फैसले से दुखी अजहर ने गल्फ न्यूज से बातचीत में कहा, ‘मुझे यह कहते हुए बहुत तकलीफ हो रही है लेकिन कभी-कभी मुझे क्रिकेट खेलने का अफसोस होता है।

22 अप्रैल तक की बात करें तो आईपीएल के 18वें सीजन में चार टीमों की हालत ज्यादा ही खराब

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 के सीजन का आधा सफर समाप्त हो चुका है। दूसरा हाफ शुरू हो चुका है और 22 अप्रैल तक की बात करें तो आईपीएल के 18वें सीजन में चार टीमों की हालत ज्यादा ही खराब है। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम शामिल है। इन टीमों ने इस सीजन कम से कम 5-5 मैच गंवाए हैं। इन टीमों के लिए प्लेऑफ्स में पहुंचना बहुत ज्यादा कठिन हो गया, खासकर उन टीमों के लिए जो 6-6 मैच हार चुकी है। सबसे पहले बात पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स की करते हैं, जो 8 में से 6 मुकाबले हार चुकी है। टीम प्लेऑफ्स की रेस में है, लेकिन इसके लिए टीम को बाकी के 6 मुकाबले जीतने होंगे। अगर टीम एक भी मैच हार जाती है तो प्लेऑफ्स की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। वहीं, नौवें नंबर पर विराजमान सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक खेले सात मैचों में से 5 मुकाबले गंवाए हैं। इस तरह एसआरएच के पास अभी भी खुद के दम पर प्लेऑफ्स में पहुंचने का मौका है। इसके लिए टीम को बाकी बचे सात मैचों में से कम से कम 6 मुकाबले जीतने होंगे और नेट रन रेट का भी ख्याल रखना होगा। राजस्थान की भी हालत खराब पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर चल रही राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो इस सीजन टीम 8 में से 2 ही मैचों में जीत दर्ज कर कर पाई है। अभी भी टीम के 6 मुकाबले बाकी हैं और 6 मैचों को जीतकर टीम के खाते में 16 अंक हो सकते हैं और इस तरह टीम प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई कर जाएगी, लेकिन पहले हाफ की परफॉर्मेंस को देखकर लगता नहीं है कि आरआर इस बार टॉप 4 में फिनिश कर पाएगी। मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की भी हालत इस सीजन पतली लग रही है। टीम 8 मैचों में से सिर्फ तीन मुकाबले ही जीत पाई है। पांच मैचों में हार मिल चुकी है। टीम अभी भी 18 अंकों तक पहुंच सकती है, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन उसके मध्य क्रम और निचले क्रम के बल्लेबाज कर रहे हैं, उसे देखते हुए कहा नहीं जा सकता कि केकेआर टॉप 4 में बने रहने लायक है। हालांकि, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, यहां कुछ भी हो सकता है तो किसी भी टीम को कमतर नहीं आंका जा सकता।

कोलकाता में केवल दो मैचों के लिए पैनल में शामिल किया गया था, जो खत्म हो चुके हैं, हर्षा भोगले ने क्यों नहीं की कमेंट्री?

नई दिल्ली मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है कि उन्हें बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) की शिकायत के कारण सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गए आईपीएल 2025 मैच से दूर रखा गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें कोलकाता में केवल दो मैचों के लिए पैनल में शामिल किया गया था, जो खत्म हो चुके हैं। हर्षा भोगले ने ये भी बताया है कि दो मैचों में से उन्होंने एक ही मैच में कमेंट्री की। एक मैच में वे अनुपस्थित रहे। इसके पीछे का कारण भी उन्होंने बताया। उनका यह स्पष्टीकरण सीएबी के सचिव नरेश ओझा द्वारा लगभग 10 दिन पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को भेजे गए पत्र के मीडिया रिपोर्टों में सामने आने के एक दिन बाद आया है। पत्र में सीएबी ने हर्षा भोगले और न्यूजीलैंड के साइमन डूल को कोलकाता में मैचों के लिए कमेंट्री पैनल से हटाने के लिए कहा था, क्योंकि इन दोनों ने कहा था कि ईडन गार्डन्स की पिच स्थानीय फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स की मदद नहीं कर रही थी। इस पर हर्षा भोगले ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि केकेआर वर्सेस जीटी मैच उनके रोस्टर में नहीं था। उन्होंने लिखा, ‘‘इसको लेकर कुछ अनुचित निष्कर्ष निकाले जा रहे हैं कि मैं कल के मैच में के लिए कोलकाता में क्यों नहीं था। सीधे शब्दों में कहें तो, यह उन मैचों की सूची में नहीं था, जिनमें मुझे कमेंट्री करनी थी। मुझसे पूछने से समस्या का समाधान हो जाता। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही रोस्टर तैयार कर लिया जाता है। मुझे कोलकाता में दो मैचों के लिए चुना गया था। मैं पहले मैच के लिए वहां था और परिवार के सदस्य की बीमारी के कारण दूसरे मैच के लिए नहीं पहुंच पाया था।’’ केकेआर को सोमवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस से 39 रन से हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित दोनों ने अपने घरेलू मैदान पर स्पिनरों के अनुकूल पिच नहीं मिलने पर निराशा व्यक्त की थी। कोलकाता की पिच पर स्पिनरों को मदद नहीं मिल रही थी। यहां तक जीटी के खिलाफ केकेआर के स्पिनर एक विकेट तक नहीं निकाल पाए। हालांकि, विपक्षी टीम के स्पिनरों को पिच से मदद मिली। साई किशोर, राशिद खान और वॉशिंगटन सुंदर ने केकेआर के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की।

प्ले ऑफ की रेस अब भी केकेआर के लिए खुली हुई है लेकिन खतरा भी जरूर बढ़ा है, कहीं रेस से हो न जाए बाहर?

नई दिल्ली आईपीएल के पिछले सीजन की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स सोमवार को अपने होमग्राउंड ईडन गार्डन में हार गई। गुजरात टाइटंस ने उसे 39 रन से हराया। इस सीजन में केकेआर की अब तक 8 मैचों में ये पांचवीं हार है। इससे अब उसकी चुनौती बढ़ गई है। पॉइंट टेबल में टीम सातवें स्थान पर है। प्ले ऑफ की रेस अब भी केकेआर के लिए खुली हुई है लेकिन खतरा भी जरूर बढ़ा है। आइए जानते हैं कि केकेआर कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है। आईपीएल पॉइंट टेबल आगे बढ़ने से पहले आईपीएल पॉइंट टेबल पर नजर डालना जरूरी है। कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैच के बाद 6 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। उससे नीचे सिर्फ तीन टीमें राजस्थान, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स हैं और उन तीनों के 4-4 अंक है। 12 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस टॉप पर और 10 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर है। आरसीबी, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के भी 10-10 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर ये टीमें क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। मुंबई इंडियंस 8 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। केकेआर कैसे पहुंच सकती है प्लेऑफ में? कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी 6 मैच खेलने हैं। उनका अगला मुकाबला 26 अप्रैल को पंजाब किंग्स से हैं। उसके बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के साथ खेलना है। अगर केकेआर सभी 6 मैच जीत लेती है तो उसे 12 अंक और मिलेंगे। इस तरह 18 अंकों के साथ वह प्लेऑफ में आसानी से पहुंच जाएगी। अगर वे बाकी बचे 6 में से 5 मैच भी जीतते हैं तो 16 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं। इस तरह उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे 6 मैचों में कम से कम 5 जीत की जरूरत होगी। दिक्कत तब होगी जब केकेआर बाकी बचे मैचों में दो में हार जाए। तब उसके 14 अंक होंगे और उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। पिछली बार 14 अंक के साथ भी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब हो गई थीं लेकिन इस बार ये मुश्किल लग रहा है। वजह ये है कि गुजरात टाइटंस अभी 12 अंक लेकर बैठी है जबकि उसके 6 मैच बाकी हैं। दिल्ली, आरसीबी, पंजाब और लखनऊ की टीमों के पास अभी 10-10 अंक हैं। इनमें से दिल्ली के तो अभी 7 मैच बाकी हैं। अगर वे बाकी बचे मैचों में सिर्फ 3 जीत जाते हैं तो उनके 16 अंक रहेंगे, लिहाजा 14 पर तो मुश्किल है बॉस।  

जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना बने दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ क्रिकेटर, 5 और खिलाड़ियों को भी सम्मान

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और जसप्रीत बुमराह को 2024 के लिए विजडन ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। मंधाना को महिला और बुमराह को पुरुष कैटेगरी में यह सम्मान मिला है। यह घोषणा विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक के 2025 एडिशन में की गई। मंधाना ने दूसरी बार यह अवॉर्ड जीता है और वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इससे पहले 2018 में भी उन्हें यह अवॉर्ड मिला था। स्मृति मंधाना का 2024 में प्रदर्शन स्मृति मंधाना को यह खिताब इसलिए मिला क्योंकि उन्होंने 2024 में 1659 इंटरनेशनल रन बनाए। यह महिला क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने वनडे में चार शतक भी लगाए। उन्होंने टी20I में 763 रन बनाए और वनडे में 747 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन वनडे में 117, 136 और 90 रन बनाए। यह एक द्विपक्षीय सीरीज में 343 रन का रिकॉर्ड है। उन्होंने एक टेस्ट में 149 रन भी बनाए। टी20 वर्ल्ड कप जीते के हीरो रहे बुमराह जसप्रीत बुमराह को पुरुषों का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर इसलिए चुना गया क्योंकि उन्होंने हर फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 2024 में 14.92 की औसत से 71 टेस्ट विकेट लिए। यह किसी भी गेंदबाज का एक साल में सबसे कम औसत है। उन्होंने कई मैचों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशाखापत्तनम में उन्होंने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। टी20 वर्ल्ड कपके फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच जिताऊ गेंदबाजी की। वह 20 से कम की औसत से 200 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में पर्थ में बुमराह की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 4.17 की इकोनॉमी रेट से 15 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। विजडन ने बेस्ट 5 क्रिकेटर भी चुने विजडन ने जिन पांच क्रिकेटरों को साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। इसमें गस एटकिंसन, लियाम डॉसन, सोफी एक्लेस्टोन, जेमी स्मिथ और डैन वॉरॉल शामिल हैं। ये सभी इंग्लैंड के खिलाड़ी है। सोफी महिला टीम के प्रमुख स्पिनर हैं तो वॉरॉल ने अभी तक इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। 2016 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलता था लेकिन 2018 में इंग्लैंड आ गए। बुमराह को बताया ‘स्‍टार ऑफ द ईयर’ 2024 में 20 से कम औसत से 200 विकेट लेने वाले इतिहास के पहले टेस्ट गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह को विजडन के संपादक लॉरेंस बूथ ने ‘स्‍टार ऑफ द ईयर’ बताया है। बुमराह ने 15 से कम औसत से 71 टेस्ट विकेट लिए और जून में कैरिबियन में टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह ने अकेले ही 13.06 की औसत से 32 विकेट चटकाए थे। बूथ ने लिखा कि वह बहुत घातक था। उन्‍होंने बुमराह को सभी समय का सबसे महान खिलाड़ी माने जाने का दावा भी किया। स्‍मृति मंधाना दुनिया की बेस्‍ट महिला खिलाड़ी भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को विजडन ने दुनिया की बेस्‍ट महिला खिलाड़ी माना है। मंधाना ने 2024 में सभी फॉर्मेट में 1659 रन बनाए, जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक कैलेंडर वर्ष में किसी महिला खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। इसमें उनके बल्‍ले से निकले चार एकदिवसीय शतक भी शामिल हैं, जो एक और रिकॉर्ड है। मंधाना ने जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दस विकेट की जीत में दूसरा टेस्ट शतक (149) लगाया था। निकोलस पूरन बने सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी वहीं, वेस्टइंडीज के स्‍टार बल्लेबाज निकोलस पूरन को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी घोषित किया गया। वर्ष के पांच क्रिकेटर में सर्रे का दबदबा इस बार विजडन के वर्ष के पांच क्रिकेटर में सर्रे काउंटी के तीन खिलाड़ी गस एटकिन्सन, जेमी स्मिथ और डैन वॉरल को शामिल किया है। इनके अलावा हैम्पशायर के लियाम डॉसन और इंग्लैंड की खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। मिचेल सैंटनर को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का सम्मान भारत के खिलाफ खेले पुणे टेस्ट में न्‍यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर के 13 विकेट ने कीवी टीम को सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिलाई थी। इस कारण भारत 2012 के बाद पहली घरेलू टेस्ट सीरीज हार गया था। इस प्रदर्शन के लिए सैंटनर को विजडन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ घरेलू मैच के लिए केकेआर की तरफ से किए गए बदलाव कारगर नहीं थे: इयोन मोर्गन

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का मानना ​​है कि मौजूदा चैंपियन टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में बल्लेबाजी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ घरेलू मैच के लिए केकेआर की तरफ से किए गए बदलाव कारगर नहीं थे। वहीं, पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन की दिल खोलकर तारीफ की है। केकेआर को सोमवार को अपने होमग्राउंड ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस से 39 रन से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में यह उसकी लगातार दूसरी हार है। यह पिछले 5 मैचों में केकेआर की तीसरी और आठ मैचों में कुल पांचवीं हार थी। तीन बार के चैंपियन केकेआर को अपने घरेलू मैदान पर भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उसने ईडन गार्डन्स में चार में से तीन मैच गंवाए हैं। जियोस्टार पर क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर दिखने वाले मोर्गन ने कहा, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स ने उतनी अच्छी तरह से वापसी नहीं की है जितनी हम चाहते थे। उसके पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं जो एक मजबूत टीम के लिए बहुत अच्छा संकेत होता है लेकिन उसे पूरे टूर्नामेंट में एक जैसी विफलता का सामना करना पड़ा है।’ उन्होंने कहा, ‘गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने विशेष कर अपनी बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव किए जो मेरी नजर में जरूरी नहीं थे। अगर वह आराम से बैठकर इस पर मनन करेंगे तो उनका जवाब भी ना होगा।’ इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने पारंपरिक शैली में खेलने के लिए गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन की प्रशंसा की, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ इस मैच में में 36 गेंदों में 52 रन बनाकर वर्तमान टूर्नामेंट में अपनी रन संख्या को 400 के पार पहुंचाया। रायुडू ने कहा, ‘उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देख कर बहुत खुशी मिलती है। एक कलात्मक बल्लेबाज के रूप में वह दिखाते हैं कि खेल को अब भी परंपरागत शैली में खेला जा सकता है। वह स्मार्ट क्रिकेट खेलते हैं जिससे रन बनते हैं और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।’  

सिमरनप्रीत कौर बरार ने आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता

नई दिल्ली  स्टार शूटर सिमरनप्रीत कौर बरार ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप सर्किट के दूसरे चरण के अंतिम दिन पेरू के लीमा में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में शानदार सिल्वर मेडल जीतकर भारत के लिए पहला सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदक जीता. वहीं, डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा. सिमरनप्रीत ने पांच रैपिड-फायर शॉट्स के 10-सीरीज के फाइनल में कुल 33 हिट लगाए, जो चीन की सुन युजी से एक हिट पीछे रहे, जिन्होंने इस स्पर्धा में लगातार दो वर्ल्ड कप गोल्ड जीते हैं. दूसरी चीनी खिलाड़ी याओ कियानक्सुन ने 29 हिट के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. यह प्रतियोगिता में भारत का चौथा रजत था, जिसके साथ 2 स्वर्ण और 1 कांस्य भी था. पहली सीरीज के बाद ही चीन की खिलाड़ी शीर्ष पर पहुंच गईं जबकि भारतीय निशानेबाजों ने दूसरी सीरीज से ही अपनी लय हासिल कर ली. छठी सीरीज में मनु और सिमरनप्रीत दोनों ने पांच-पांच शॉट लगाए जबकि ईशा ने चार निशाने लगाए. इसके बाद मनु, ईशा और जर्मनी की डोरेन वेनकेम्प के बीच शूट ऑफ हुआ. ईशा सबसे पहले बाहर हो गईं. इसके बाद मनु ने दूसरे शूट ऑफ में डोरेन को पछाड़कर शीर्ष चार में जगह बनाई. मनु हालांकि अगली सीरीज के बाद एक अंक से पिछड़कर बाहर हो गईं. इससे पहले, डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, मिक्सड टीम पिस्टल विश्व चैंपियन ईशा सिंह और सिमरनप्रीत की भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में जगह बनाई. मनु 585 प्वाइंट्स के साथ क्वालीफाइंग में दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि सिमरनप्रीत 580 अंकों के साथ 5वें स्थान पर रहीं. पिछले अर्जेंटीना विश्व कप में इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाली ईशा सिंह ने 575 प्वाइंट्स हासिल कर 8वां और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान हासिल किया.

आज LSG और DC होगी आमने- सामने, इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर फिर होगा घमासान

नई दिल्ली लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आज का मैच लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें चाहेंगी कि 12 अंकों तक पहुंचा जाए। यही कारण है कि मुकाबला दिलचस्प होगा। लखनऊ की टीम अपने होम ग्राउंड पर तीन मुकाबले चार में हार चुकी है। ऐसे में मेजबान टीम ज्यादा दबाव में होगी। ऐसे में आप जान लीजिए कि इस पिच का मिजाज कैसा रहेगा? क्या बल्लेबाज यहां अपना जौहर दिखाएंगे या गेंदबाज कहर बरपाएंगे? इसका जवाब आपको इस रिपोर्ट में मिल जाएगा। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां अब तक आईपीएल के 18 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 8 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी की है, जबकि 9 मैचों में उन टीमों ने जीत दर्ज की है, जिन्होंने रन चेज किया है। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 169 है, जबकि दूसरी पारी में भी 159 रनों तक टीमें औसतन पहुंचती हैं। इसी सीजन तीन मैचों में वह टीम जीती है, जिसने रन चेज की है और एक मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो 61 फीसदी विकेट तेज गेंदबाजों को मिले हैं, जबकि 39 फीसदी से ज्यादा विकेट स्पिनरों को यहां मिलते हैं। इससे कहा जा सकता है कि यहां तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों का भी दबदबा रहता है। हालांकि, इस मैदान की पिचों पर इस साल कुछ अलग तरह का रवैया देखने को मिल रहा है। पिछले साल 150 का टोटल भी डिफेंड हो रहा था, लेकिन अब 180 प्लस का टोटल भी चेज हो रहा है। हालांकि, अभी तक सिर्फ एक हाई स्कोरिंग मुकाबला इस साल यहां देखने को मिला है। उस मैच में भी मुंबई 204 रनों के जवाब में 191 तक पहुंच गई है।  

कोलकाता की शर्मनाक हार, गुजरात ने उसे 158 रन पर रोका

कोलकाता  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सोमवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 39 रनों से करारी शिकस्त दी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में हुआ. इस मैच में टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल की 90 और साई सुदर्शन की शानदार फिफ्टी के दम पर केकेआर के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी केकेआर 8 विकेट गंवाकर 158 रन ही बना सकी. ऐसी रही केकेआर की बल्लेबाजी 199 रनों के जवाब में उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में सिराज ने गुरबाज को चलता किया, उनके बल्ले से केवल एक रन ही निकला. इसके बाद नरेन और रहाणे ने पारी को संभालने की कोशिश की . लेकिन राशिद खान ने छठे ओवर में नरेन का विकेट झटक लिया. नरेन ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए. इसके बाद वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे के बीच एक छोटी साझेदारी हुई लेकिन 23.75 करोड़ के अय्यर एक बार फिर फ्लॉप रहे. वो 14 रन बनाकर 12वें ओवर में साई किशोर का शिकार हो गए. इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने फिफ्टी लगाई.लेकिन 13वें ओवर में ही उनका विकेट साई किशोर ने लिया. रहाणे ने 37 गेंद में 50 रन बनाए. इसके बाद रसेल का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा. रसेल सिर्फ 21 रन बना सके और राशिद खान का शिकार हो गए. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में रमनदीप और मोईन अली को आउट कर केकेआर की उम्मीदें भी खत्म कर दीं. कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवार 158 रन ही बना सकी. ऐसी रही है गुजरात की बल्लेबाजी टॉस के बाद पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत कमाल की रही. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों ही टच में दिखे. दोनों ने आतिशी शुरुआत की और केकेआर के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. 10 ओवर में दोनों ने बिना विकेट गंवाए 89 रन जोड़े. गिल ने महज 34 गेंदों पर अर्धशतक जमाया. वहीं, साई सुदर्शन ने 33 गेंदों में 50 रन बनाए. हालांकि, 13वें ओवर में गुजरात को पहला झटका लगा जब साई सुदर्शन 52 के निजी स्कोर पर आउट हुए. लेकिन इसके बाद बटलर और गल ने मोर्चा संभाला. दोनों ने तेजी से रन बनाने शुरू किए. गिल ने 55 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली और 18वें ओवर में आउट हुए. इसके बाद राहुल तेवतिया खाता भी नहीं खोल सके और आउट हो गए. हालांकि, बटलर एक छोर पर टिके रहे. जिनकी आतिशी पारी के दम पर गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रनों का टारगेट केकेआर के सामने रखा था.

रोहित शर्मा IPL के इतिहास में अब तक सबसे अधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बने

मुंबई मुंबई इंडियंस (MI) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में अब तक सबसे अधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ (POTM) पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने यह उपलब्धि कैश-रिच लीग के चल रहे 18वें संस्करण के 38वें मुकाबले के दौरान हासिल की, जहां उन्होंने 168.89 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 45 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें छह छक्के और चार चौके शामिल हैं। पांच बार की चैंपियन के खिलाफ यह असाधारण पारी खेलने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने 264वें आईपीएल मैच में अपना 20वां प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता। दूसरी ओर, कोहली ने अब तक अपने 260 मैचों में 19 PTOM पुरस्कार जीते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कार्यवाहक कप्तान एमएस धोनी और पूर्व आईपीएल विजेता डेविड वार्नर दो और खिलाड़ी हैं जिन्होंने 18-18 बार यह पुरस्कार जीतकर सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इस सूची में शीर्ष दो खिलाड़ी आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (25) और क्रिस गेल (22) हैं। रोहित शर्मा 76 रन बनाते ही आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए और शिखर धवन को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने अब 6,786 रन बना लिए हैं। रोहित ने अब इस सीजन में 7 पारियों में 26.33 की औसत से 158 रन बनाए हैं, जिसमें 154.90 का स्ट्राइक रेट है, जिसमें उनके नाम एक अर्धशतक भी है। अपने करियर में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले रोहित ने 264 आईपीएल मैचों और 259 पारियों में 29.63 की औसत उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109* है। उन्होंने शिखर को पीछे छोड़ा जिन्होंने 222 आईपीएल मैचों में 35.25 की औसत, 127 से अधिक की स्ट्राइक रेट, दो शतक और 51 अर्द्धशतक और 106* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 6,769 रन बनाए थे।  

नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक स्पर्धा अब 24 मई को पंचकूला से बेंगलुरु स्थानांतरित

बेंगलुरू नीरज चोपड़ा क्लासिक जैवेलिन थ्रो इवेंट का पहला चरण पर्याप्त रोशनी की कमी के कारण 24 मई को पंचकुला की बजाय बेंगलुरू में कराया जाएगा.कांतिरावा स्टेडियम में होने वाली भाला फेंक प्रतियोगिता में कई स्टार एथलीट हिस्सा लेंगे. एंडरसन पीटर्स और थॉमस रोहलर ने भागीदारी की पुष्टि कर दी है. ग्रेनेडा के पीटर्स दो बार के विश्व चैम्पियन हैं और रोहलर 2016 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता हैं. चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम को भी आमंत्रित किया है, जिन्होंने अभी तक भागीदारी की पुष्टि नहीं की है. चोपड़ा ने ‘वर्चुअल मीडिया’ बातचीत में पत्रकारों से कहा, ‘मैंने अरशद को आमंत्रण भेजा है और उन्होंने कहा है कि वह अपने कोच से चर्चा करने के बाद मुझसे संपर्क करेंगे. अभी तक उन्होंने भागीदारी की पुष्टि नहीं की है.’ विश्व एथलेटिक्स द्वारा इस प्रतियोगिता को श्रेणी-ए का दर्जा दिया गया है. चोपड़ा ने कहा, ‘मैं चाहता था कि यह प्रतियोगिता पंचकुला में आयोजित हो, लेकिन वहां स्टेडियम में रोशनी की व्यवस्था से संबंधित कुछ मुद्दे हैं. विश्व एथलेटिक्स 600 ‘लक्स’ (प्रकाश की तीव्रता का माप) चाहती थी, लेकिन पंचकुला में इतनी रोशनी उपलब्ध नहीं थी और इसे तैयार करने में समय लगेगा.’ 27 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘इसलिए हमने प्रतियोगिता को बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में स्थानांतरित करने का फैसला किया है. हमारे पास वहां एक टीम है और वहां इसका आयोजन करना बहुत आसान होगा.’ इस कार्यक्रम का आयोजन चोपड़ा और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स द्वारा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) और विश्व एथलेटिक्स के सहयोग से संयुक्त रूप से किया जाएगा, जिसमें शीर्ष वैश्विक और भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी भाग लेंगे. पीटर्स ने 2024 पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और रोहलर के अलावा कीनिया के जूलियस येगो (2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता और 2015 विश्व चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता भी हैं) और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन (87.76 मीटर से मौजूदा सत्र में शीर्ष पर) की भागीदारी की भी पुष्टि की गई है. चोपड़ा ने नाम बताए बिना कहा, ‘पेरिस ओलंपिक में फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले एक ब्राजीलियाई एथलीट ने भी भागीदारी की पुष्टि की है.’ हालांकि यह लुइस दा सिल्वा हो सकते हैं जो पेरिस में 80.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ 11वें स्थान पर रहे थे.

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, ईशान-श्रेयस को मिला इनाम, अभिषेक-वरुण की भी एंट्री

मुंबई भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने पुरुष टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. बीसीसीआई ने इस बार 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट थमाया है. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापसी हुई है. बता दें कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया था क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट के प्रति ढुलमुल रवैया अपनाया था. श्रेयस अय्यर को ग्रेड-बी और ईशान किशन को ग्रेड-सी में शामिल किया गया है. अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी को भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है. शार्दुल ठाकुर, जितेश शर्मा, केएस भरत, आवेश खान और रिटायर हो चुके रविचंद्रन अश्विन की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से छुट्टी हो गई है. ये कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 के लिए है. बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट (2024-25) ग्रेड ए+ (4 खिलाड़ी) रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा. ग्रेड ए (6 खिलाड़ी) मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत. ग्रेड बी (5 खिलाड़ी) सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल. ग्रेड सी (19 खिलाड़ी) रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, सरफराज खान, आकाश दीप, नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा. बता दें कि BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 4 कैटेगरी होती हैं. ए प्लस (A+) कैटेगरी में 7 करोड़, A में 5, B में 3 और सबसे नीचे C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. बता दें कि पिछले साल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था. बाद में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को भी इस लिस्ट में शामिल कर लिया गया था. इसके अलावा बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजों आकाश दीप, यश दयाल, उमरान मलिक, विजयकुमार वैशाक और विद्वथ कावेरप्पा को फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट दिया था. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स को इस तरह मिलते हैं रुपये ग्रेड A+- 7 करोड़ रुपये सालाना ग्रेड A- 5 करोड़ रुपये सालाना ग्रेड B- 3 करोड़ रुपये सालाना ग्रेड C- 1 करोड़ रुपये सालाना बीसीसीआई के नियमानुसार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने एक सत्र में 3 टेस्ट मैच या 8 वनडे या 10 टी20 मैच खेले हों. लेकिन बोर्ड ने इस बार इसमें रियायत दी. उदाहरण के लिए हर्षित राणा. हर्षित राणा ने भारत के लिए दो टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 मैच खेले हैं.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet