LATEST NEWS

अजिंक्य रहाणे कप्तानी करने उतरे तो उन्होंने रचा इतिहास, आईपीएल में एक दो नहीं, बल्कि तीन टीमों की कप्तानी की

नई दिल्ली अजिंक्य रहाणे शनिवार 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने उतरे तो उन्होंने इतिहास रच दिया। वे भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में एक दो नहीं, बल्कि तीन टीमों की कप्तानी की है। अजिंक्य रहाणे से पहले तीन और कप्तानों ने कम से कम तीन टीमों की कप्तानी आईपीएल में की है, जो तीनों ही विदेशी हैं। इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम भी जल्द जुड़ने वाला है। वे दो टीमों के कप्तान रहे हैं और एक नई टीम की कप्तानी इस बार करने वाले हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने से पहले अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी भी की है। अजिंक्य रहाणे का ये बतौर कप्तान आईपीएल में 26वां मैच था। वे 2018 और 2019 में 24 मैचों में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, जबकि 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान एक मैच में रहे थे। इसके अलावा अन्य कोई भारतीय कप्तान अब तक तीन आईपीएल टीमों की कप्तानी नहीं कर पाया है। श्रेयस अय्यर दूसरे भारतीय बनेंगे, जब पंजाब किंग्स इस सीजन पहला मैच खेलेगी। वे दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे हैं। वहीं, अगर उन अन्य तीन कप्तानों की बात करें, जिन्होंने तीन आईपीएल टीमों की कप्तानी की है तो उनमें महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा और स्टीव स्मिथ का नाम शामिल है। कुमार संगकारा ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की कप्तानी 2010 सीजन में 13 मैचों में की। इसके बाद 25 मैचों में वे डेक्कन चार्जर्स के कप्तान रहे। 2013 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रहे थे। महेला जयवर्धने ने एक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), 13 मैचों में कोच्चि टस्कर्स केरला और 16 मैचों में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की कप्तानी की। स्टीव स्मिथ ने एक मैच में पुणे वॉरियर्स इंडिया, 15 मैचों में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और 27 मैचों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की।

आईपीएल 2025 में पहला सुपर संडे आज, फैंस को मिलेगा मैचों का डबल डोज, रोहित और धोनी होंगे मैदान में

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज पहला सुपर संडे है, जहां फैंस को मैचों का डबल डोज मिलने वाला है। आज यानी रविवार 23 मार्च को एक नहीं, बल्कि दो मुकाबले खेले जाने हैं। एक मैच में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की टीम आमने-सामने होगी। दोनों पांच-पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं। हालांकि, दोनों ही कप्तान इस बार नहीं हैं। पिछले सीजन दोनों ने कप्तानी छोड़ दी थी। वहीं, एक और मैच आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन और 2016 के सीजन की चैंपियंस टीम की भिड़ंत होगी। आईपीएल 2025 का दूसरा और सुपर संडे का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, दिन का दूसरा और टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद वर्सेस राजस्थान मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि सीएसके वर्सेस एमआई मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ये आईपीएल का एलक्लासिको कहा जाता है। दोनों टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें हैं। आईपीएल 2025 के एसआरएच वर्सेस आरआर मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े 3 बजे होगी, जबकि टॉस तीन बजे होगा। वहीं, सीएसके वर्सेस एमआई मैच शाम को साढ़े सात बजे शुरू होगा और मैच में टॉस सात बजे होगा। आज जो दो मुकाबले होने हैं और उनमें जो चार टीमें खेल रही हैं, उन्होंने कुल 12 ट्रॉफी पिछले 17 सीजन में जीती हैं। 10 ट्रॉफी अकेले चेन्नई और मुंबई ने जीती हैं। ऐसे में आज के मुकाबले काफी दिलचस्प होने वाले हैं। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी पहले कुछ मैचों में रियान पराग करने वाले हैं। संजू सैमसन सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। आईपीएल के आगाज मैच में कोलकाता और बेंगलुरु की टक्कर देखने को मिली थी, जिसमें आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज की थी। विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

कप्तान रहाणे ने बताया हम से कहा हुई चूक, 200+ के स्कोर की उम्मीद कर रहे थे, इस खेल के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहते

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने ही मैदान पर आईपीएल 2025 के पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना क्यों करना पड़ा? इसके पीछे का कारण कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया है। उनका कहना था कि हम 13वें ओवर तक बहुत अच्छी स्थिति में थे, लेकिन जैसे ही वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल का विकेट गिरा तो फिर हम दबाव में आ गए। केकेआर की टीम एक समय पर 210 के पार जाती नजर आ रही थी, लेकिन टीम 174 रनों पर ढेर हो गई। अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, “मुझे लगता है कि हम 13वें ओवर तक अच्छा खेल रहे थे, लेकिन 2-3 विकेट गिरने से हमारी लय बदल गई। उसके बाद बल्लेबाजों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। जब ​​मैं और वेंकी(वेंकटेश अय्यर) बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हम चर्चा कर रहे थे कि 200-210 का स्कोर हासिल किया जा सकता है, लेकिन उन विकेटों ने हमारी लय तोड़ दी।” कप्तान रहाणे ने आगे बताया, “थोड़ी ओस थी, लेकिन उन्होंने बल्ले से बहुत अच्छा पावरप्ले खेला। यह (कुल) औसत से कम था। हम 200+ के स्कोर की उम्मीद कर रहे थे। हम इस खेल के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचना चाहते, लेकिन साथ ही कुछ क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।” वाकई में एक समय पर कोलकाता की टीम 200 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन 175 तक भी नहीं पहुंच पाई। कोलकाता का स्कोर 12 ओवर के बाद 125 रन था, लेकिन अगले 8 ओवरों में सिर्फ 49 रन बने। वेंकटेश अय्यर के बाद रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जल्दी आउट हो गए। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल पाए। केकेआर के मैनेजमेंट ने इम्पैक्ट प्लेयर भी बल्लेबाजी के लिए नहीं खिलाया, क्योंकि वे गेंदबाजी को मजबूत करना चाहते थे। हालांकि, ओस के कारण ज्यादा फायदा गेंदबाजों को नहीं मिला।

कोहली की पारी की बदौलत बेंगलुरु ने जीता मैच, IPL में 56वां अर्धशतक लगाकर कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

कोलकाता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के पहले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया। इस जीत में बल्ले से विराट कोहली और फिल सॉल्ट का और गेंद से क्रुणाल पांड्या का बड़ा योगदान रहा। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए, इसके जवाब में विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बेंगलुरु ने आसानी से मैच अपने नाम किया। विराट कोहली ने अपने 400वें टी20 मैच में 36 गेंद में 4 चौके और तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। विराट कोहली की ये टी20 क्रिकेट में 98वीं फिफ्टी है। वहीं आईपीएल में विराट कोहली की ये 56वीं फिफ्टी है। आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। उन्होंने 62 अर्धशतक लगाए हैं। इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत विराट कोहली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक हजार से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा। रैना ने 28 मैचों में 966 रन बनाए थे। विराट कोहली के नाम अब 36 मैचों में 1018 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे वॉर्नर और रोहित हैं। डेविड वॉर्नर ने केकेआर के खिलाफ 28 मैचों में 1093 रन बनाए हैं, जबकि रोहित के नाम 34 मैचों में 1070 रन हैं। आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर – 28 मैचों में 1093 रन विराट कोहली – 36 मैचों में 1018 रन सुरेश रैना – 28 मैचों में 966 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराकर आईपीएल में की धमाकेदार एंट्री

बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए, इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 22 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए। विराट कोहली 36 गेंद में 59 रन और लियाम 5 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए वैभव, सुनील और वरुण ने 1-1 विकेट लिए। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई। फिल सॉल्ट 31 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिकल 10 गेंद में 10 रन ही बना सके। कप्तान रजत पाटीदार 16 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 59 और लियाम लिविंगस्टोन 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 31 गेंद में 56 रन बनाए। सुनील नरेन ने 26 गेंद में 44 रन की पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पवेलियन लौट गए। इसके बाद रहाणे और नरेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 103 रन की साझेदारी हुई। सुनील नरेन 26 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अजिंक्य रहाणे 31 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर ने 7 गेंद में 6 रन बनाए। रिंकू सिंह 10 गेंद में 12 रन ही बना सके। आंद्रे रसेल (4) को सुयाश ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 22 रन पर दो सफलता हासिल की।   क्रुणाल पांड्या बने प्लेयर ऑफ द मैच स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। क्रुणाल ने 4 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने अजिंक्य रहाणे (56), रिंकू सिंह (12) और वेंकटेश अय्यर (6) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पहले मैच में आरसीबी ने मारी बाजी आरसीबी ने केकेआर को आठ विकेट पर 174 रन पर रोकने के बाद 16.2 ओवर में तीन विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रन की पारी खेली, जबकि फिल सॉल्ट ने 56 और रजत पाटीदार ने 34 रन का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए, इसके जवाब में बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।  

IPL 2025: पहले ही मैच में हिट विकेट कॉन्ट्रोवर्सी, स्टंप्स पर सुनील नरेन का बल्ला लग, फिर भी क्यों नहीं हुए OUT?

 नई दिल्ली IPL 2025 की शुरुआत शनिवार 22 मार्च को हो गई। पहला मुकाबला कोलकाता में केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने जीत दर्ज की, लेकिन टूर्नामेंट के पहले मैच में एक कॉन्ट्रोवर्सी भी देखने को मिली। बल्लेबाजी कर रहे कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर सुनील नरेन का बल्ला स्टंप्स पर लग गया था, लेकिन अंपायर ने उनको हिट विकेट आउट नहीं दिया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार, बल्लेबाज विराट कोहली और अन्य खिलाड़ी भी हैरान थे। बल्लेबाज को हिट विकेट आउट क्यों नहीं दिया गया? ये सवाल हर किसी के दिमाग में है, लेकिन जान लीजिए कि इसको लेकर नियम क्या कहते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि बल्लेबाजी करते समय बल्लेबाज का बल्ला, कोई क्रिकेटिंग गियर या शरीर का कोई अंग स्टंप्स पर लग जाता है तो बल्लेबाज को हिट विकेट आउट दिया जाता है। हालांकि, इस केस में ऐसा नहीं हुआ। केकेआर की पारी के 8वें ओवर की चौथी गेंद सुनील नरेन के ऊपर से चली गई। सुनील नरेन ने गेंद को खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को ऊपर से जाते देख उन्होंने अपना बल्ला नीचे कर लिया। इस दौरान उनका बल्ला काफी पीछे चला गया स्टंप्स पर लग गया। ऐसे में बल्लेबाज को हिट विकेट आउट दिया जाना चाहिए था। हालांकि, यहां नियम अलग लागू हुआ। दरअसल, जब सुनील नरेन का बल्ला स्टंप्स से टकराया तो उससे ठीक पहले स्क्वायर लेग अंपायर ने गेंद को वाइड करार दे दिया था। इस तरह गेंद उसी समय डेड हो गई। इसके बाद कुछ भी हो अंपायर का फैसला ही मान्य होता। आईपीएल की प्लेइंग कंडीशन्स भी यही कहती हैं कि अगर गेंद डेड है तो फिर स्टंप्स से शरीर लगे या बल्ला हिट विकेट बल्लेबाज को नहीं दिया जाएगा। नियम 35 यही दर्शाता है। यहां तक कि विराट कोहली, टिम डेविड और रजत पाटीदार ने थोड़ी बहुत अपील की, लेकिन गेंद वाइड हो गई तो फिर वे हिट विकेट होने से बच गए। अगर गेंद वाइड नहीं होती तो निश्चित तौर पर सुनील नरेन को पवेलियन लौटना पड़ता।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटों से जूझ रहे , पाकिस्तान के खिलाफ बाकी बचे दो टी20आई मैचों से बाहर हो गए

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटों से जूझ रहे हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ बाकी बचे दो टी20आई मैचों से बाहर हो गए हैं। उन्हें दाएं कंधे में चोट लगी है और पहले से ही बाएं घुटने की समस्या है। कंधे की चोट उन्हें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगी थी। न्यूजीलैंड को झटका न्यूजीलैंड 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को बताया कि कैंटरबरी के 22 साल के तेज गेंदबाज जैक फाउल्क्स अंतिम दो मैचों के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। वह पहले तीन मैचों के लिए कवर के तौर पर टीम में शामिल हुए थे। विल ओ’रूर्के, जिनका नाम पहले तीन मैचों के लिए था, अब काइल जैमीसन की जगह अंतिम दो मैचों के लिए टीम में शामिल हो गए हैं। सीरीज का चौथा मैच रविवार को बे ओवल, टौरंगा में खेला जाएगा। आखिरी मैच अगले बुधवार को वेलिंगटन में होगा। हेनरी लंबे समय के लिए बाहर मैट हेनरी अब पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जैक फाउल्क्स और विल ओ’रूर्के को टीम में शामिल किया गया है। मैट हेनरी को कंधे और घुटने में चोट है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैक फाउल्क्स टीम के साथ बने रहेंगे। फाउल्क्स पहले तीन मैचों के लिए कवर के तौर पर आए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को कहा, ‘कैंटरबरी के 22 साल के तेज गेंदबाज जैक फाउल्क्स अंतिम दो मैचों के लिए टीम के साथ बने रहेंगे, वह पहले तीन मैचों के लिए कवर के तौर पर टीम में शामिल हुए थे।’ काइल जैमीसन की जगह विल ओ’रूर्के को टीम में शामिल किया गया है। विल ओ’रूर्के पहले तीन मैचों के लिए टीम में थे। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा टी20आई मैच रविवार को टौरंगा में होगा। सीरीज का आखिरी मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड अभी सीरीज में 2-1 से आगे है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम चाहेगी कि वह बाकी बचे मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करे।

ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा?, केकेआर वर्सेस आरसीबी मुकाबला आज

कोलकाता दुनिया की सबसे रंगारंग लीग आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज आज होगा जब गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भिड़ेगी। केकेआर वर्सेस आरसीबी मुकाबला भारतीय समयानुसार साढ़े 7 बजे शुरू होना है, मगर ओपनिंग सेरेमनी के चलते मैच शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है। आईपीएल 2025 के ओपनिंग मुकाबले पर बारिश का भी साया है। कोलकाता के कुछ हिस्सों में इस समय ऑरेंज अलर्ट जारी है, ऐसे में रिपोर्ट्स हैं कि यह मैच रद्द भी हो सकता है। हालांकि फैंस चाहेंगे कि यह मैच पूरा हो और उन्हें 2008 की तरह आईपीएल 2025 का भी आगाज देखने को मिले। आइए KKR vs RCB की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं- केकेआर वर्सेस आरसीबी पिच रिपोर्ट कोलकाता के इस एतिहासिक मैदान की पिच वैसे तो बल्लेबाजों को फेवर करने के लिए मानी जाती है, मगर शुरुआत में यहां गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलती है। यहां अधिकतर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है क्योंकि इस मैदान पर रनचेज काफी आसान हो जाती है। ओस इस रन चेज में अहम भूमिका निभाती है, मगर बीसीसीआई के नए नियम के चलते कप्तानों की सोच बदल सकती है। बता दें, बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार असर मैदान पर ओस ज्यादा हो तो अंपार्यस दूसरी पारी में 10वें ओवर के बाद बॉलिंग टीम को नई गेंद सौंप सकते हैं। ईडन गार्डन्स आईपीएल आंकड़े और रिकॉर्ड्स पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 38 (40.86%) रनचेज करते हुए जीते गए मैच- 55 (59.14%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 49 (52.69%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 44 (47.31%) हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 262/2 पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 163 केकेआर वर्सेस आरसीबी हेड टू हेड कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत आईपीएल में अभी तक कुल 34 बार हुई है जिसमें केकेआर ने 20 तो आरसीबी ने 14 मैच जीते हैं। अगला मुकाबला केकेआर के घर में होने वाला है तो ऐसे में उनके पास अपनी लीड को बढ़ाने का मौका रहेगा। केकेआर वर्सेस आरसीबी स्क्वॉड केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), मोइन अली, वैभव अरोड़ा, क्विंटन डी कॉक, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, मयंक मारकंडे, सुनील नरेन, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, चेतन सकारिया, रिंकू सिंह, लवनीथ सिसोदिया, वरुण चक्रवर्ती। आरसीबी: रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, मनोज भांडागे, स्वास्तिक चिकारा, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, लुंगी एनगिडी, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, यश दयाल।  

बॉक्सिंग के दिग्गज और दो बार के हेवीवेट चैंपियन जॉर्ज फोरमैन ने दुनिया से अलविदा कह दिया

मैक्सिको अमेरिकी मुक्केबाजी के दिग्गज जॉर्ज फोरमैन का शुक्रवार (21 मार्च) को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया. फोरमैन ने मैक्सिको में 1968 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था. फोरमैन ने “रंबल इन द जंगल” में मुहम्मद अली से भी मुकाबला किया था. वहीं उन्होंने 19 साल की उम्र में हेवीवेट गोल्ड मेडल जीता था. जॉर्ज फोरमैन के परिवार ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से उनकी मौत की पुष्टि की. प्रोफेशनल बॉक्सर बनने के बाद फोरमैन ने किंग्स्टन, जमैका में मौजूदा चैम्प‍ियन जो फ्रेज‍ियर का सामना करने से पहले लगातार 37 मैच जीते.   उन्होंने दो राउंड के बाद तकनीकी नॉकआउट से फ्रेज‍ियर को श‍िकस्त दी थी. फोरमैन को 1974 में प्रसिद्ध ‘रंबल इन द जंगल’ के लिए जाना जाता है, जहां उन्होंने अपना पहला खिताब प्रतिष्ठित मुहम्मद अली से मुकाबले के दौरान गंवा दिया था. फोरमैन ने किंशासा, जैरे (अब कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य) में मुहम्मद अली का सामना करने से पहले दो बार सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया, जो मुक्केबाजी के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित मैचों में से एक बन गया.उनकी मृत्यु के बाद उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति उनके समर्पण और मुक्केबाजी जगत में उनके प्रदर्शन की तारीफ की.   फोरमैन के परिवार ने इंस्टाग्राम पर लिखा- हमारा दिल टूट गया है, गहरे दुख के साथ, हम अपने प्रिय जॉर्ज एडवर्ड फोरमैन सीनियर के निधन की घोषणा करते हैं, जो 21 मार्च, 2025 को प्रियजनों के बीच शांतिपूर्वक दुन‍िया छोड़कर चले गए. एक समर्पित उपदेशक, एक समर्पित पति, एक प्यारे पिता और एक गर्वित दादा और परदादा…उन्होंने अटूट विश्वास, विनम्रता और उद्देश्यपूर्ण जीवन जिया. 1990 के दशक में र‍िटायर होने के बाद, फोरमैन विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट के एक भावुक स्पोक्सपर्सन बन गए. इनमें उनका सबसे शानदार विज्ञापन घरेलू उपकरण ब्रांड साल्टन इंक का इलेक्ट्रिक ग्रिल था. फोरमैन ने अपना प्रोफेशनल कर‍ियर 76 जीत और पांच हार के रिकॉर्ड के साथ समाप्त किया, उन्होंने अपना अंतिम मैच 1997 में खेला था.  

बारिश के कारण IPL के पहले मैच के साथ-साथ धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी पर भी खतरा मंडरा रहा

कोलकात  दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग (IPL) के 18वें सीजन की शुरुआत आज  यानी 22 मार्च से होगी. गत चैंपियंन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2025 का पहला मैच खेला जाएगा. हालांकि, इस मैच पर संकट के काले बादल छा गए हैं. बारिश के कारण मैच के साथ-साथ धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी पर भी खतरा मंडरा रहा है. KKR vs RCB मैच पर मंडराया बारिश का खतरा दुनिया भर के फैंस क्रिकेट के उत्सव IPL के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फैंस पर आईपीएल का फीवर पूरे जोरों पर है. कैश रिच लीग का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. हालांकि, शनिवार को कोलकाता में पार्टी कम हो सकती है क्योंकि एक्यूवेदर ने मैच के दिन कोलकाता में 90% बारिश और 54% गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. 22 मार्च के लिए कोलकाता का मौसम पूर्वानुमान एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 22 मार्च को कोलकाता में शाम को बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. वेबसाइट ने बारिश की 90% संभावना जताई है – जो लगभग 2 घंटे तक चलेगी और गरज के साथ बारिश होने की 54% संभावना है. बंगाल में अगले कुछ दिनों तक तूफान और बारिश का अनुमान है. कोलकाता सहित पूरे राज्य में तेज हवाओं के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है. पूरे राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में जलवाष्प बंगाल की हवा में प्रवेश कर गई है, जिसके कारण 22 मार्च तक कोलकाता में बिजली, वर्षा और गरज के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है. जिसके कारण सीएबी को मैच के धुलने का खतरा सता रहा है. मैदान को पूरी तरह से ढक दिया गया है. ओपनिंग सेरेमनी पर भी छाए संकट के काले बादल बता दें कि, ईडन गार्डन्स में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी और पहले मैच की तैयारियां पूरी हो गई हैं. ड्रेस रिहर्सल चल रहा है. ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया घोषाल, दिशा पटानी के साथ करण औजला परफॉर्म करने वाले हैं. लेकिन, तूफान और बारिश के कारण आईपीएल का सितारों से सजा जश्न फीका पड़ सकता है. 6 बजे से ओपनिंग सेरेमनी, 7 बजे होगा टॉस केकेआर और आरसीबी के बीच कल कोलकाता में खेले जाने वाले आईपीएल 2025 के उद्घाटन मैच के लिए टॉस शाम 7 बजे होगा. वहीं, मुकाबले की पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी. वहीं, शाम 6 बजे से भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाना है. लेकिन, इसी शाम के समय ही बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. जिसके कारण मैच को रद्द भी किया जा सकता है.  

पाकिस्तान ने जीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी, दो हार के बाद नसीब हुई जीत

वेलिंगटन पाकिस्तान ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। युवाओं से सजी पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि तीसरे मैच में पाकिस्तान ने वापसी की और दमदार जीत हासिल की। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 204 रन बनाए थे, इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 4 ओवर शेष रहते मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान ने 16 ओवर में एक विकेट खोकर 207 रन बनाए। हसन नवाज को शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हारिस और हसन नवाज की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। छठें ओवर में जेकब डफी ने मोहम्मद हारिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मोहम्मद हारिस 20 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए (41) रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान सलमान ने हसन नवाज के साथ ना केवल पारी को संभाला दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन भी बटोरे। पाकिस्तान ने 16 ओवर में एक विकेट पर 207 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। हसन ने लगाया शतक हसन नवाज ने 45 गेंदों में 10 चौके और सात छक्के लगाते हुए (नाबाद 105) रनों की पारी खेली। कप्तान आगा सलमान 31 गेदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (51) रन पर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से जेकब डफी एकमात्र सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने मोहम्मद हारिस को आउट किया। पाकिस्तान ने जीता टॉस इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में फिन ऐलन (शून्य) का विकेट गवां दिये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मार्क चैपमैन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की। उन्होंने टिम साइफर के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। मार्क चैपमैन शतक से चूके पांचवें ओवर में हारिस रउफ ने टिम साइफर को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। टिम साइफर ने नौ गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाते हुए (19) रनों की पारी खेली। दो विकेट गिरने के बावजूद डैरिल मिचेल और मार्क चैपमैन तेजी के साथ रन बनाते रहे। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। 10वें ओवर में शादाब खान ने डैरिल मिचेल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। डैरिल मिचेल ने 11 गेंदों में (17) रन बनाये। शतक की ओर बढ़ रहे मार्क चैपमैन को 13वें शाहीन शाह अफरीदी ने आउटकर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। मार्क चैपमैन ने 44 गेंदों में 11 चौके और चार छक्के लगाते हुए (94) रनों की पारी खेली। जिमी नीशम (तीन), मिचेल हे (नौ) और काइल जेमीसन (शून्य) पर आउट हुये। 19वें ओवर में हारिस रउफ ने कप्तान माइकल ब्रेसवेल को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। माइकल ब्रेसवेल ने18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (31) रन बनाए। इसी ओवर में रउफ ने ईश सोढ़ी (10) को आउटकर पाकिस्तान के लिए नौवां विकेट लिया। अब्बास अफरीदी ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेकब डफी (दो) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का 204 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। पाकिस्तान की ओर से हारिस रउफ ने तीन विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी, अब्बास अफरीदी और अबरार अहमद को दो-दो विकेट मिले। शादाब खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे

नई दिल्ली पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कैच पकड़ा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हारिस रऊफ ने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर फिन एलेन का कैच पकड़ा। फिन एलेन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड में टी-20 मैच खेल रही है। इस सिरीज का तीसरा मैच आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। पांच मैचों की इस सिरीज में न्यूजीलैंड की टीम 2-0 से आगे चल रही है। अफरीदी की गेंद पर कैच न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत शाहीन शाह अफरीदी ने की। ओवर की पांचवीं गेंद को फिन एलेन ने फ्लिक किया। गेंद हवा में तैरते हुए जा रही थी, जब स्क्वॉयर लेग पर खड़े हारिस रऊफ ने लगभग हवा में उड़ते हुए उसे कैच कर लिया। यह देखकर लोगों को न्यूजीलैंड के फील्डर ग्लेन फिलिप्स की याद आ गई। गौरतलब है कि ग्लेन फिलिप्स ने हाल ही में टी20 वर्ल्डकप में शानदार कैच पकड़े थे। उनके कुछ यादगार कैचों में पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद रिजवान, भारत के खिलाफ विराट कोहली और शुभमन गिल के कैच थे। क्या हुआ मैच में तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 205 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क चैपमैन ने 94 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने भी 18 गेंदों में 31 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद और अब्बास अफरीदी ने 2-2, जबकि हारिस रऊफ ने तीन विकेट चटकाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी रही। मोहम्मद हारिस और हसन नवाज ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में ही 74 रन जोड़ दिए। हारिस के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान सलमान आगा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पाकिस्तान ने 16 ओवरों में 207 रन बनाकर मैच जीत लिया। हसन नवाज ने 45 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली।

आईपीएल 2025 का आगाज कल से, इस बार फैंस फ्री में नहीं उठा पाएंगे लुत्फ, चुकानी होगी इतनी कीमत

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार, 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होने जा रहा है। यह मैच कोलकाता के एतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। केकेआर वर्सेस आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार साढ़े 7 बजे शुरू होना है, मगर ओपनिंग सेरेमनी के चलते में मैच शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है। भारतीय फैंस इस बार आईपीएल का लुत्फ फ्री में नहीं उठा पाएंगे, आईपीएल देखने के लिए उन्हें कीमत चुकानी होगी। बता दें, पिछले 2 साल फैंस ने जियो सिनेमा पर इस रंगारंग लीग का आनंद बिल्कुल फ्री में उठाया था। आईए आईपीएल 2025 के ओपनिंग केकेआर वर्सेस आरसीबी मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं- कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2025 का पहला मैच कब खेला जाएगा। केकेआर वर्सेस आरसीबी आईपीएल 2025 का पहला मैच कहां खेला जाएगा? KKR vs RCB IPL 2025 का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2025 का पहला मैच कितने बजे शुरू होगा?  

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 मैच में आठ विकेट से हराया

ऑकलैंड ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 मैच में आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेथ मूनी (75) और जॉर्जिया वोल (नाबाद 50) ने तूफानी अर्धशतक बनाए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी और जॉर्जिया वोल की सलामी जोड़ी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने हुए पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े। ली ताहुहु ने 11वें ओवर में बेथ मूनी को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। बेथ मूनी ने 42 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए (75) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद 13वें ओवर में ली ताहुहु ने फोबे लिचफील्ड (दो) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 13.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर (138) रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। जॉर्जिया वोल ने 31 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए (नाबाद 50) रन बनाये। एलिस पेरी (तीन) रन बनाकर नाबाद रही। न्यूजीलैंड की ओर से ली ताहुहु ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 47के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गवां दिए। कप्तान सूजी बेट्स (14) और जॉर्जिया प्लिमर (27) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए तेजी के साथ रन बनाये। अमेलिया केर ने 46 गेंदों में पांच चौकों की मदद से (नाबाद 51) रनों की पारी खेली। सोफी डिवाइन ने 36 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए (नाबाद 39) रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो 137 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी ब्राउन और ताहलिया मैकग्राथ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे शार्दुल ठाकुर की टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किस्मत चमक सकती है

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किस्मत चमक सकती है। दरअसल, उन्हें ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से सीजन 18 में खेलने का मौका मिल सकता है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, शार्दुल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह लेंगे, जो एसीएल की चोट और उसके बाद पिंडली में खिंचाव के कारण बाहर हो गए हैं। ना तो टीम की ओर से और ना ही आईपीएल की ओर से इसके पुष्टि की गई है, मगर रिपोर्ट में कहा गया है कि शार्दुल को पहले ही इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच के लिए टीम के साथ विशाखापत्तनम जाएंगे। शार्दुल ठाकुर के एलएसजी में शामिल होने से टीम के बॉलिंग अटैक को मजबूती मिलेगी। लखनऊ की टीम फिलहाल अपने चोटिल गेंदबाजों से परेशान चल रही है। फ्रैंचाइजी के पास अभी तक पूरी तरह से फिट तेज गेंदबाजों का ग्रुप नहीं है। घुटने की चोट से उबरने के बाद से आवेश खान टीम से नहीं जुड़े हैं, जबकि आकाश दीप और मयंक यादव बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बने हुए हैं। विशेषकर मयंक को लगातार चोटों से जूझना पड़ रहा है, जिसके कारण वह पिछले साल अक्टूबर से किसी भी प्रतिस्पर्धी मैच में भाग नहीं ले पाए हैं। मयंक के रिहैब में कई तरह की परेशानियां रही हैं, जिसमें साइड स्ट्रेन से लेकर हैमस्ट्रिंग की समस्या, उसके बाद बाईं ओर की पीठ की चोट और अब दाईं ओर की समस्या शामिल है। हालांकि उन्होंने नेट्स में कम गति से गेंदबाजी करना फिर से शुरू कर दिया है, लेकिन उनकी मैच फिटनेस एक बड़ी चिंता बनी हुई है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भले ही मयंक को आईपीएल टीम में शामिल होने के लिए सीओई से मंजूरी मिल जाए, लेकिन पूरे टूर्नामेंट का वर्कलोड संभालना एक बड़ी चुनौती होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet