LATEST NEWS

आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड को दिया बड़ा झटका, कैंसिल की बड़ी सीरीज

नई दिल्ली आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड को बड़ा झटका दिया है। आयरलैंड ने अफगानिस्तान की मल्टी फॉर्मेट सीरीज को कैंसिल कर दिया है। इसके पीछे क्रिकेट आयरलैंड ने तर्क दिया है कि वे इस सीरीज को फाइनेंशियल कारणों से कैंसिल कर रहे हैं। हालांकि, आयरलैंड के दौरे पर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम आएगी। इसको बोर्ड हरी झंडी दे दी है। अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच की सीरीज आईसीसी मेंस फ्चूयर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) का हिस्सा थी। इसमें एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच शेड्यूल थे। क्रिकेट आयरलैंड (सीआई) का यह फैसला पूरी तरह से फाइनेंस से जुड़ा था। इसमें पॉलिटिकल एंगल देखा जा रहा है, लेकिन बोर्ड ने इस बात को स्वीकार नहीं किया है। आयरलैंड को व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर को मैनेज करते हुए बजटीय बाधाओं से भी निपटना जारी रखना है। आयरलैंड 2017 से ICC का फुल मेंबर नेशन है। बावजूद इसके इस बड़ी सीरीज को रद्द कर दिया गया है। आयरलैंड की टीम ने अब तक दस टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से केवल दो मैचों की ही मेजबानी बोर्ड ने की है। हाल ही में 2024 में संयुक्त अरब अमीरात में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की है। उनके विकास के बावजूद, बुनियादी ढांचे की सीमाओं और पूर्ण अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की मेजबानी से जुड़ी उच्च परिचालन लागतों के कारण वित्तीय स्थिरता चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार सीईओ वारेन ड्यूट्रोम ने कहा, “एक नियोजित सीरीज जो वित्तीय कारणों से आगे नहीं बढ़ेगी, वह अफगानिस्तान के खिलाफ है। यह निर्णय हमारे अल्पकालिक बजटीय बाधाओं के प्रबंधन का हिस्सा है, साथ ही संगठन के रणनीतिक उद्देश्यों में संतुलित निवेश प्रदान करने के लिए बोर्ड के आदेश का पालन करने की हमारी आवश्यकता है।” हालांकि, अफगानिस्तान सीरीज कैंसिल होने के बावजूद, आयरलैंड का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर व्यस्त है। पुरुषों की सीनियर टीम मई और जून में वनडे और टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी, इसके बाद सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक पहली घरेलू टी20 सीरीज खेलेगी।

डब्ल्यूपीएल 2025 का लीग चरण खत्म, ब्रंट के ‘करंट’ से हिली WPL की रिकॉर्ड बुक, 400 रन बनाकर रच डाला नया इतिहास

मुंबई महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 का लीग चरण खत्म हो गया है। मुंबई इंडियंस (एमआई) की ऑलराउंडर नैट स्किवर ब्रंट ने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। एमआई को 200 रन का टारगेट मिला था। ब्रंट ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 35 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 सिक्स हैं। यह उनकी डब्ल्यूपीएल में पांचवीं फिफ्टी है। हालांकि, ब्रंट की अर्धशतकीय पारी के बावजूद एमआई को 11 रनों से हार मिली लेकिन उनके ‘करंट’ से रिकॉर्ड बुक हिल गई। इंग्लैंड की खिलाड़ी ने एक नया इतिहास रच डाला है। दरअसल, ब्रंट डब्ल्यूपीएल के एक सीजन में 400 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वह मौजूदा सीजन में 8 मैचों में 69.33 की औसत से 416 रन बटोर चुकी हैं। उन्होंने आरसीबी की ऑलराउंडर एलिस पैरी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। पैरी ने 2024 में डब्ल्यूपीएल में 347 रन बनाए थे। वहीं, पैरी ने डब्ल्यूपीएल 2025 में 372 रन जोड़े मगर आरसीबी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। डब्ल्यूपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की कप्तान मेग लैनिंग ने 345 रन जुटाए थे। उस साल ब्रंट के बल्ले से 332 रन निकले थे। मुंबई आखिरी लीग मैच में हार के कारण डायरेक्ट फाइनल में एंट्री करने से चूक गई। दिल्ली ने सीधे फाइनल में जगह बनाई है। दिल्ली 10 अंक के साथ शीर्ष पर रही। मुंबई के भी 10 अंक हैं लेकिन दिल्ली ने 0.396 के बेहतर नेट रनरेट से बाजी मार ली। दिल्ली 15 मार्च को खिताबी मुकाबले में उतरेगी जबकि मुंबई और गुजरात जायंट्स (जीटी) के बीच 13 मार्च को एलिमिनेटर मैच होगा। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम फाइनल में दिल्ली से टकराएगी। आरसीबी ने मुंबई को हराकर पांच टीमों की तालिका में अपने अभियान का अंत चौथे स्थान पर किया। आरसीबी ने पिछले सीजन में ट्रॉफी जीती थी।

पोंटिंग ने कहा – रोहित ने जब यह घोषणा की होगी तो उनके दिमाग में कोई खास लक्ष्य रहा होगा

नई दिल्ली 2021 में जब रोहित शर्मा 34 साल के थे तो उनको टीम इंडिया की कप्तानी मिली थी। 2022 में पहली बार उन्होंने आईसीसी इवेंट में कप्तानी की। टीम टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गई। अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत हार गया और उसी साल वनडे विश्व कप का फाइनल भी भारत ने गंवाया। हालांकि, इसके बाद टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 उनकी कप्तानी में भारत ने जीती और अब वे कुछ महीने के बाद 38 साल के हो जाएंगे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से टी20 विश्व कप जीतने के बाद वे रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में उनके वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर बातें हो रही हैं, लेकिन रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि वे रिटायरमेंट नहीं ले रहे। इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि रोहित के दिमाग में ये बात है कि उनको कब रिटायर होना है। आईसीसी रिव्यू पर मेजबान क्रिस्टल अर्नाल्ड के साथ बात करते हुए पोंटिंग ने कहा कि रोहित ने जब यह घोषणा की होगी तो उनके दिमाग में कोई खास लक्ष्य रहा होगा। उन्होंने कहा, “जब आप अपने करियर के उस बिंदु पर पहुंचने लगते हैं, तो हर कोई आपके रिटायर होने का इंतजार कर रहा होता है। मुझे नहीं पता कि क्यों, जब आप अभी भी उतना ही अच्छा खेल सकते हैं, जितना उन्होंने (फाइनल में) खेला है, मुझे लगता है कि वह बस उन सवालों को हमेशा के लिए खत्म करने की कोशिश कर रहे थे और कह रहे थे, ‘नहीं, मैं अभी भी काफी अच्छा खेल रहा हूं। मुझे इस टीम में खेलना पसंद है। मुझे इस टीम का नेतृत्व करना पसंद है।” रिकी पोंटिंग ने हिटमैन को लेकर आगे कहा, “और मुझे लगता है कि उन्होंने जो कहा, उसका मतलब है कि उनके मन में अगले (50 ओवर) विश्व कप (2027 में) खेलने का लक्ष्य अवश्य होगा।” पोंटिंग का मानना ​​है कि रोहित के दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 पुरुष क्रिकेट विश्व कप तक कप्तान बने रहने के फैसले के पीछे एक अधूरे काम को फिनिश करने की भावना हो सकती है। ये अधूरा काम है वनडे विश्व कप जीतना, जो वे 2023 में चूक गए थे। 10 मैच जीतने के बाद फाइनल में उनको हार मिली थी। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, “मुझे लगता है कि शायद यह तथ्य कि वे पिछले फाइनल मैच को हार गए थे और वह कप्तान थे, शायद यही बात उनके दिमाग में चल रही है। टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे विश्व कप जीतने की कोशिश में बस एक और मौका है। मेरा मतलब है कि जब आप उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेलते हुए देखेंगे, तो आप यह नहीं कहेंगे कि उनका समय अभी खत्म हो गया है।”

टीम इंडिया के लिए गौतम गंभीर 2026 टी20 विश्व कप, 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2027 वर्ल्ड कप का ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खत्म होने के बाद से अगले तीन महीने तक भारतीय टीम एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेगी, क्योंकि इस दौरान आईपीएल का आयोजन होगा और 20 जून से इंग्लैंड का दौरा शुरू होगा। इस दौरान टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी तो आईपीएल खेलेंगे, लेकिन उस समय हेड कोच गौतम गंभीर क्या कर रहे होंगे? ये एक सवाल आपके दिमाग में भी आया होगा। आप सोच रहे होंगे कि बाकी कोचों की तरह वे घर पर आराम करेंगे, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। कुछ दिन के ब्रेक के बाद वे फिर से काम पर जुट जाएंगे और टीम इंडिया के लिए 2026 टी20 विश्व कप, 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2027 वर्ल्ड कप का ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे। जून के तीसरे सप्ताह से टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में खेलनी है, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र का हिस्सा होगी। गंभीर इसी सीरीज की तैयारी के लिए इंग्लैंड जाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो गंभीर ने 20 जून से शुरू हो रहे टेस्ट दौरे से पहले इंडिया ‘ए’ टीम के साथ इंग्लैंड जाने का फैसला किया है। बीसीसीआई के पास डेवलेपमेंट्स टीमों के लिए कोई नॉमिनेटेड कोच नहीं है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या गंभीर सिर्फ ऑब्जर्वर के तौर पर ट्रेवल करेंगे या फिर बोर्ड वीवीएस लक्ष्मण को कोच के तौर पर भेजेगा। जब से राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच बने थे, तभी से इंडिया ए और अंडर 19 टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख को मिलती रही है। ऐसा पहली बार होगा कि मुख्य टीम का कोच इंडिया ए टीम के साथ ट्रेवल करेगा। सूत्रों ने टीओआई को बताया कि गंभीर 2027 वनडे विश्व कप के लिए अगले दो वर्षों के लिए सभी प्रारूपों के रोडमैप पर काम कर रहे हैं, इस चरण में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और 2026 टी20 विश्व कप भी शामिल होंगे। बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया, “ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद से ही गंभीर बीसीसीआई के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने रिजर्व पूल के बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए इंडिया ‘ए’ टीम के साथ यात्रा करने की इच्छा व्यक्त की है। गंभीर द्वारा कुछ वाइल्ड कार्ड खिलाड़ियों के लिए आग्रह करने के बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है, इसलिए भविष्य में उनसे और अधिक प्रयास करने की उम्मीद की जा सकती है।” गंभीर ने पिछले साल जुलाई से कार्यभार संभाला है और वे घर पर 3-0 से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हारे हैं, लेकिन कई सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं। सूत्र ने आगे बताया, “पहचाने गए महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक इंडिया ‘ए’ दौरों को फिर से शुरू करना है। द्रविड़ के एनसीए छोड़ने के बाद से केवल कुछ ही ‘ए’ सीरीज हुई हैं और वे सभी मार्की सीरीज के लिए शेडो टूर थे। गंभीर का भी मानना ​​है कि अधिक ‘ए’ दौरे होने चाहिए। इसलिए वह स्थिति का खुद जायजा लेना चाहते हैं।” टेस्ट के अलावा गंभीर को ये भी देखना है कि वनडे में आगे कौन खेलेगा? रोहित, विराट और जडेजा ने रिटायरमेंट नहीं लिया, लेकिन सवाल ये है कि क्या वे वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे?

भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए अपनी टीमों से जुड़ने से पहले एक हफ्ते के विश्राम का मौका मिलेगा

मुंबई रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर ली है. दुबई में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी. इसी के साथ तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब पर कब्जा जमा लिया है. अब फैन्स जानने को आतुर हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद अब भारतीय टीम का अगला मिशन क्या है? बता दें कि अब भारतीय टीम को 3 महीने की लंबी छुट्टी मिल गई है. उसे इस दौरान कोई अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप या सीरीज नहीं खेलनी है. कप्तान रोहित शर्मा भारत को 9 महीने में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी दिलाने के बाद मुंबई लौट आए हैं. भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए अपनी टीमों से जुड़ने से पहले एक हफ्ते के विश्राम का मौका मिलेगा. दो महीने तक चलने वाले आईपीएल के कारण खिलाड़ियोंने विश्राम करने को प्राथमिकता दी है. बीसीसीआई की भी किसी तरह का सम्मान समारोह आयोजित करने की योजना नहीं है जैसा कि उसने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम के स्वदेश लौटने पर किया था. IPL वाले महाकुंभ में उतरेंगे खिलाड़ी यानी खिलाड़ियों के लिए अभी सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है. उन्हें अब टी20 क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन की तैयारी में जुटना है. आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होगा, जबकि फाइनल 25 मई को खेला जाएगा. पिछली बार की तरह इस सीजन में भी IPL में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. यह सभी मुकाबले भारत के ही 13 वेन्यू पर होंगे. इस तरह भारतीय टीम भले ही 3 महीने की छुट्टी पर हो, लेकिन खिलाड़ियों को बिल्कुल भी आराम नहीं मिलेगा. इंग्लैंड दौरे के साथ शुरू होगा दो साल का चुनौतीपूर्ण चक्र जुलाई में टी20 विश्व कप जीत के साथ राहुल द्रविड़ के कार्यकाल का अंत होने के बाद गौतम गंभीर को राष्ट्रीय टीम की कमान संभाले हुए 8 महीने हो चुके हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत ताजी हवा के झोंके की तरह आई है और ‘गुरु गंभीर’ को बड़ी तस्वीर का विश्लेषण करने का मौका मिलेगा क्योंकि अगले दो महत्वपूर्ण वर्षों में भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव की उम्मीद है. गंभीर अब ऐसे दौर में पहुंचेंगे जहां उनके सामने तीन अलग-अलग चुनौतियां होंगी, जिसकी शुरुआत इंग्लैंड के टेस्ट दौरे से होगी. यह हमेशा की तरह आईपीएल के बाद होगा जिसमें तैयारी के लिए बिल्कुल भी समय नहीं होगा. गंभीर की दूसरी बड़ी चुनौती भारत और श्रीलंका में 2026 में होने वाला टी20 विश्व कप होगा जहां सूर्यकुमार यादव की टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी और आखिरी लेकिन सबसे बड़ी चुनौती दक्षिण अफ्रीका में होने वाला 2027 का वनडे विश्व कप होगा. जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम यदि भारतीय टीम की बात करें तो उसे अपनी अगली सीरीज 3 महीने बाद जून-जुलाई 2025 में खेलनी है. भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा. भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल (2025) 20-24 जून, पहला टेस्ट, हेडिंग्ले 2-6 जुलाई, दूसरा टेस्ट, बर्मिंघम 10-14 जुलाई, तीसरा टेस्ट, लॉर्ड्स 23-27 जुलाई, चौथा टेस्ट, मैनचेस्टर 31 जुलाई-4 अगस्त, पांचवां टेस्ट, द ओवल  

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के साथ रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी देश को दिलाई

नई दिल्ली ICC Champions Trophy 2025 जीतने के साथ रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जो कमाल भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान, श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा और महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं कर पाए, वह कमाल रोहित शर्मा ने कर दिया। रोहित शर्मा एशिया के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी अपने देश को दिलाई हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती है। दुनिया के सिर्फ चार ही कप्तान हैं, जिन्होंने लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इनमें रोहित एकमात्र एशियाई कप्तान हैं। एशिया के कई कप्तान हैं, जो आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके हैं, लेकिन कोई भी लगातार दो आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। यहां तक कि एमएस धोनी ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन वे भी लगातार दो आईसीसी टूर्नामेंट देश को नहीं दिला सके। रोहित शर्मा से पहले पैट कमिंस ने 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा रिकी पोंटिंग ने 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 का वनडे विश्व कप जीता था। सबसे पहली बार किसी कप्तान ने लगातार दो आईसीसी टूर्नामेंट 1975 और 1979 में जीते थे। ये कप्तान थे, क्लाइव लॉयड, जिन्होंने वेस्टइंडीज को दो विश्व कप जिताए थे। हालांकि, आईसीसी की सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है। उन्होंने चार खिताब ऑस्ट्रेलिया को दिलाए, जिनमें दो चैंपियंस ट्रॉफी और दो वनडे विश्व कप शामिल हैं। इस मामले में एमएस धोनी दूसरे नंबर पर आते हैं। धोनी ने टी20 और वनडे विश्व कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। पोंटिंग ने 2003 और 2007 का वनडे विश्व कप, 2006 और 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

जसप्रीत बुमराह को अगर एक और चोट वहां लगी तो करियर खत्म हो सकता है, शेन बॉन्ड का दावा

नई दिल्ली जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं, क्योंकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी मैच के दौरान उनको चोट लगी थी। सिडनी में खेले गए अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन पीठ में चोट लगने के कारण उन्हें अगले कुछ हफ्तों के लिए रेस्ट की सलाह दी गई थी। हालांकि, वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम का हिस्सा बने थे, लेकिन बाद में उनको बाहर कर दिया गया। आधा मार्च बीतने को है, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी शुरू नहीं की है, जबकि शेन बॉन्ड ने एक बड़ा दावा बुमराह को लेकर किया है और कहा है कि अगर उन्हें उसी स्पॉट पर फिर से चोट लगी तो यह उनके करियर को खत्म कर सकता है। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे शेन बॉन्ड ने कहा कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम में जगह नहीं बना पाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आगामी आईपीएल के समापन के बाद इंग्लैंड का दौरा है, जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इसमें त्वरित बदलाव से बुमराह के लिए परेशानी हो सकती है। ईएसपीएनक्रिकइंफो पर शेन बॉन्ड ने कहा, “जब वह स्कैन के लिए सिडनी गया था, तो कुछ संदेश आ रहे थे कि उसे मोच और इस तरह की अन्य चीजें हैं। मुझे चिंता थी कि यह मोच नहीं होगी, यह उस क्षेत्र (पीठ) के आसपास की हड्डी की चोट हो सकती है। मुझे लगा कि अगर ऐसा हुआ तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर सकते हैं। देखिए, मुझे लगता है कि बुमराह ठीक हो जाएंगे, लेकिन यह सिर्फ (वर्कलोड) मैनेजमेंट पर निर्भर है। दौरे और आगे के कार्यक्रम को देखते हुए, उसे आराम देने के अवसर कहां हैं? लेकिन वास्तव में खतरे की अवधि कहां है? और अक्सर, ऐसा होता है कि आईपीएल से टेस्ट में जाना एक जोखिम होगा।” बॉन्ड ने माना है कि 50 ओवर के मैच से टेस्ट मैच की ओर ध्यान केंद्रित करना थोड़ा आसान है, लेकिन टी20 से टेस्ट क्रिकेट में लौटना मुश्किल। भारत जून से अगस्त तक इंग्लैंड में रेड बॉल क्रिकेट खेलने वाला है। मई के आखिर तक आईपीएल चलेगा। उन्होंने कहा, “आप टी20 से टेस्ट मैच में जाते हैं, यह चुनौतीपूर्ण होता है। यदि आप एक वनडे सीरीज खेल रहे हैं, तो यह आम तौर पर कठिन नहीं होता है। आप सप्ताह में तीन मैच खेलेंगे, आपको अभ्यास करना होगा, आप लगभग 40 ओवर करेंगे। टेस्ट मैच सप्ताह के काफी करीब है, लेकिन टी20 में, विशेष रूप से आईपीएल में, जब आप एक सप्ताह में तीन गेम खेल रहे होते हैं, तो दो दिन ट्रेवल होता है, आपको एक ट्रेनिंग सेशन मिल सकता है। आप उसमें शायद ही 20 ओवर गेंदबाजी करते हों। यह टेस्ट मैच के आधे से भी कम वर्कलोड के बराबर है।” मुंबई इंडियंस के पूर्व गेंदबाजी कोच ने आगे कहा, “आपको मैनेजमेंट के तौर पर अलग तरह से सोचना होगा और खिलाड़ी को बताना होगा कि ‘देखिए, हम आपके करियर के सर्वोत्तम हित में ऐसा कर रहे हैं।’ कोई भी खिलाड़ी जो इससे गुजरा है, और मैं भी इससे गुजरा हूं, आप खेलने के लिए बेताब होते हैं, लेकिन आप यह भी समझते हैं कि कुछ निश्चित समय पर कुछ जोखिम होते हैं और आपको कुछ समझौते करने पड़ते हैं। अगर हम उन्हें इंग्लैंड ले जाते हैं। वह फिट भी हैं, लेकिन टी20 से टेस्ट पर जाना मुश्किल है। वह आपका बेस्ट बॉलर है, लेकिन अगर उसे उसी स्पॉट पर एक और चोट लगती है, तो यह संभावित रूप से करियर खत्म करने वाला हो सकता है, क्योंकि मुझे यकीन नहीं है कि आप उस स्थान पर फिर से सर्जरी करवा सकते हैं।”

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का रिएक्शन, जिसने पाकिस्तान में हलचल मचा दी, लगी मिर्ची!

नई दिल्ली भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर देशभर में जश्न का माहौल रहा और सेलिब्रिटीज़ से लेकर आम लोगों तक ने इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रही भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का रिएक्शन, जिसने पाकिस्तान में हलचल मचा दी। सानिया मिर्ज़ा हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने टीम इंडिया को फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी थीं। हालांकि, तब उन्होंने यह भी कहा था कि वह दुबई नहीं जा पा रही हैं। लेकिन फाइनल से ठीक पहले सानिया दुबई पहुंच गईं और अपने घर पर बैठकर इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखा। टीवी स्क्रीन से शेयर किया वीडियो मैच खत्म होने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी टीवी स्क्रीन पर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया जा रहा था। साथ ही उन्होंने लिखा, “हम जीत गए!” यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। भारतीय फैन्स को यह देखकर खुशी हुई कि सानिया मिर्ज़ा ने खुलकर टीम इंडिया का समर्थन किया। पाकिस्तान में क्यों मचा बवाल? सानिया मिर्ज़ा के इस रिएक्शन से पाकिस्तान में हलचल मच गई। वहां के कई लोगों को यह बात पसंद नहीं आई कि उन्होंने भारत की जीत का जश्न मनाया। पाकिस्तान में कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पर नाराजगी जाहिर की और तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स, जैसे शोएब अख्तर, इस मुकाबले में न्यूजीलैंड का समर्थन कर रहे थे। शोएब अख्तर ने फाइनल से पहले कहा था कि न्यूजीलैंड जीत सकता है, लेकिन जब भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली, तो उनका चेहरा उतर गया। हालांकि, उन्होंने बाद में मुंह लटकाकर भारत को बधाई जरूर दी। शोएब मलिक का पूर्वानुमान हुआ सही सानिया मिर्ज़ा के एक्स हसबैंड और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने मैच से पहले ही भविष्यवाणी की थी कि टीम इंडिया यह मुकाबला जीतेगी। उन्होंने कहा था कि भारत इस समय बहुत मजबूत टीम है और उनका आत्मविश्वास चरम पर है। शोएब मलिक की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई और टीम इंडिया ने जबरदस्त अंदाज में जीत दर्ज की। भारतीय फैन्स ने की जमकर तारीफ सानिया मिर्ज़ा के इस रिएक्शन से भारतीय फैन्स बेहद खुश नजर आए। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि वह असली चैंपियन हैं, जो हमेशा सच का साथ देती हैं।

बीजेपी ने लगाया आरोप, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर तेलंगाना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर तेलंगाना पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। भाजपा ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें पुलिस लोगों पर लाठियां बरसाती नजर आ रही है। इस घटना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए हैं। भारत ने रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पुलिस की कार्रवाई का वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा, ‘चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मनाने से लोगों को रोकने के लिए हैदराबाद पुलिस ने दिलखुशनगर में लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। ऐसी ही घटना करीमनगर में भी देखी गई है। क्या कांग्रेस शासित राज्यों का यह नया पैंतरा है?’ उन्होंने आगे पूछा, ‘ये आखिर किसे खुश करने की कोशिश कर रहे हैं? भारतीय अपने ही देश की जात का जश्न मनाने के लिए कहां जाएंगे?’ फिलहाल, इस घटना को लेकर कांग्रेस या तेलंगाना पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जीती ट्रॉफी भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (76 रन) के अर्धशतक से रविवार को यहां फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 अपने नाम की। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी खिताब है। फाइनल में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर तक छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर ने 48 रन और शुभमन गिल ने 31 रन रन बनाये। अक्षर पटेल ने 29 रन का योगदान दिया। केएल राहुल ने नाबाद 34 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद नौ रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (63 रन) और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 53 रन) के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।

योगराज ने पूर्व क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक को धो दिया, पाकिस्तान को भारत से सीखने की सलाह दी

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को उनके बेबाक बयान के लिए जाना जाता है। भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। इसके बाद योगराज सिंह का बयान एक बार फिर चर्चा में है। भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही योगराज ने उन्होंने पाकिस्तान और उनके पूर्व क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक को धो दिया। योगराज सिंह सकलैन पर बरसे सकलैन मुश्ताक ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान से 10 टेस्ट, 10 वनडे और टी20 खेलना चाहिए, फिर पता चलेगा कौन सी टीम अच्छी है। इसपर पलटवार करते हुए योगराज सिंह ने एएनआई से कहा, ‘सकलैन मुश्ताक जी का मैं एक पढ़ रहा था उन्होंने बड़ा बवाल होकर बात की। 10 टेस्ट सीरीज, 10 वनडे खेल तो पता लग जाएगा कौन अच्छा है और कौन बुरा है। अरे तुम किन चक्करों में पड़े हो अच्छे बुरे के। ये अच्छे बुरे नहीं होते, ये खेल होती है। खेल में जीत वाले और हार वाले दोनों को प्यार किया जाता है।’ योगराज सिंह ने आगे कहा- सकलैन मुश्ताक जी चैलेंज रहे हैं तो कहीं और करवा लो। दुबई में करवा लो। मैं सरकार से कहूंगा कि इतना तवा गर्म है, थोड़ा ठंडा कर दो। इन्हें भी पता लगे। भारत से सीखने को कहा योगराज सिंह ने पाकिस्तान से कहा कि वह भारत से सीख ले। उन्होंने बोला- मैं कहता हूं जी 78 साल में नहीं सीखे तो मैं क्या सीखाउंगा। जो लोग अपने लोगों को गालियां देते रहते हैं। अपने देश को गालियां देते रहते हैं। प्लेयर और आवाम के बारे में बुरा भला कहते रहते हैं। उस देश को आप क्या सीखा सकते हैं। जिसे सिर्फ जलना है आपसे। आप जीतो या हारो, उसे नुख्ता चीनी करनी है, वो आदमी कभी तरक्की कर सकता है क्या? हिंदुस्तान कहां से कहां चला गया और पाकिस्तान का क्या हाल है। कुछ सीखो हिंदुस्तान से।

भारत के 12 सूरमाओं का प्रदर्शन ऐसा था चैंपियंस ट्रॉफी में, जिन्होंने दुनिया से मनवाया लोहा

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया को शानदार जीत मिली। न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर भारत ने अपना सातवां आईसीसी खिताब जीता। इस टूर्नामेंट में भारत के किस-किस खिलाड़ी ने कैसा-कैसा प्रदर्शन किया, उसके बारे में आप जान लीजिए। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर थे, जबकि सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने निकाले। भारतीय टीम ने खिताब इसलिए जीता, क्योंकि ये एक टीम एफर्ट था। हर कोई खिलाड़ी किसी ना किसी मैच में आगे आया और टीम को जीत दिलाई। पांच मैचों में चार अलग-अलग खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच बने। दो बार विराट कोहली, जबकि एक-एक बार रोहित शर्मा, शुभमन गिल और वरुण चक्रवर्ती प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 1. रोहित शर्मा कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 180 रन बनाए और एक कैच पकड़ा। हालांकि, फाइनल में उनकी 76 रनों की पारी सबसे ज्यादा अहम रही और वे ट्रॉफी टीम को दिलाने में सफल रहे। कप्तान ने कई मैचों में तेज गति से रन बनाकर अच्छी शुरुआत भारत को दिलाई। फाइनल में वे प्लेयर ऑफ द मैच थे। 2. शुभमन गिल शुभमन गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत शतक के साथ की थी, लेकिन अगले कुछ मैचों में उन्होंने ज्यादा योगदान नहीं दिया, लेकिन फिर भी वे 188 रन पांच मैचों में बनाने में सफल रहे। 2 कैच भी उन्होंने इस टूर्नामेंट में पकड़े। पहले मैच में वे प्लेयर ऑफ द मैच थे। 3. विराट कोहली विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में कमाल की बल्लेबाजी की। वे एक शतक के साथ कुल 218 रन बनाने में सफल रहे, जबकि 7 कैच और एक रन आउट भी विराट कोहली ने कराया। इस तरह वे भी भारत की जीत में अहम योगदान देने में सफल रहे। दो मैचों में उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। 4. श्रेयस अय्यर श्रेयस अय्यर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 243 रन बनाए और वे टॉप परफॉर्मर रहे। दो कैच भी उन्होंने पकड़े और टीम को हर उस मैच में मुश्किलों से उबारा, जिसमें भारत परेशानी में था। नंबर चार पर उनकी पारियां लगभग हर मैच में अहम रहीं। 5. केएल राहुल केएल राहुल ने विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि बल्ले से नॉकआउट मैचों में उन्होंने दमदार खेल दिखाया। वे 140 रन इस टूर्नामेंट में बनाने में सफल रहे, लेकिन हर मैच में उनकी पारी अहम रही। पांच कैच एक स्टंपिंग और एक रन आउट में भी केएल राहुल का योगदान रहा। 6. अक्षर पटेल जब-जब टीम इंडिया को जरूरत पड़ी अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले से योगदान दिया। वे नंबर पांच या इससे नीचे खेलकर 109 रन बनाने में सफल हुए और पांच विकेट भी उन्होंने निकाले। इसके साथ-साथ दो रन आउट और दो कैच भी उन्होंने पकड़े। 7. हार्दिक पांड्या हार्दिक पांड्या को ऐसे ही सीमित ओवरों की क्रिकेट में क्लच प्लेयर नहीं कहा जाता। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साबित कर दिया के वे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। 99 रन और 4 विकेट उनको इस टूर्नामेंट में मिले, जबकि दो कैच भी उन्होंने पकड़े। उनकी ताबड़तोड़ बैटिंग और पेस बॉलिंग भारत के बहुत काम आई। 8. रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 5 विकेट निकाले थे और कुल 27 रन बनाए थे। इसके अलावा फील्ड पर उन्होंने अहम योगदान दिया था। हालांकि, एक ही कैच उन्होंने पकड़ा था, लेकिन कई बार उन्होंने अच्छी फील्डिंग से रन रोके थे। 9. कुलदीप यादव चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव वैसे तो पूरे टूर्नामेंट में फीके रहे थे और उनको कुल 7 विकेट मिले। हालांकि, फाइनल में उन्होंने जो दो विकेट निकाले, उससे साबित हो गया था कि वे वाकई में कमाल गेंदबाज हैं। उन्होंने एक कैच भी इस टूर्नामेंट में पकड़ा था। 10. मोहम्मद शमी मोहम्मद शमी को नया मिस्टर आईसीसी बॉलर कहा जाता है और उन्होंने इसे फिर से साबित किया, क्योंकि उनको 9 विकेट पांच मैचों में मिले और एक कैच भी उन्होंने पकड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ उनको पांच विकेट मिले थे। फाइनल में उन्होंने एक सफलता हासिल की थी। 11. वरुण चक्रवर्ती हर्षित राणा की जगह एक और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को रोहित शर्मा ने खिलाया और उन्होंने 9 विकेट तीन मैचों में निकाले। पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट उनको मिले थे। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट और फाइनल में भी उनको दो विकेट मिले। न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग मैच में वे प्लेयर ऑफ द मैच थे। 12. हर्षित राणा हर्षित राणा की बात करें तो उनको दो मैच ही इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला। वे बांग्लादेश के खिलाफ तीन विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट निकालने में सफल हुए थे। कुल चार विकेट उनको इस टूर्नामेंट में मिले।

रिपोर्ट्स की मानें तो टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स व्हाइट बॉल टीम के भी कप्तान हो सकते हैं, ऑलराउंडर ने खुद दिया हिंट

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद जोस बटलर ने इंग्लैंड की टीम की सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ दी। ऐसे में अब नए विकल्पों पर बोर्ड को विचार करना होगा, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स व्हाइट बॉल टीम के भी कप्तान हो सकते हैं। व्हाइट बॉल की जिम्मेदारी भी हेड कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम ने संभाली हुई है, जो टेस्ट टीम के साथ लंबे समय तक रहे हैं और उस टीम के कप्तान बेन स्टोक्स थे। ऐसे में यही जोड़ी आगे हमें इंग्लैंड की व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी नजर आ सकती है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की के अनुसार, बेन स्टोक्स ने संकेत दिया है कि वह इंग्लैंड की सुस्त पड़ी सफेद गेंद वाली टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार हो सकते हैं। ईसीबी के अधिकारी ने इस बात पर भी जोर दिया कि निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया जाना चाहिए। पिछले 11 में से 10 मैच हारने के बाद बटलर को कप्तानी छोड़नी पड़ी। ऐसे में माना जा रहा था कि यदि अगली पीढ़ी को आगे आने के लिए कहा जाए तो हैरी ब्रूक कतार में सबसे आगे होंगे, क्योंकि वे अभी तक टीम के उपकप्तान थे। हालांकि, रॉब की खुद को सभी विकल्पों पर विचार करने के लिए पर्याप्त समय देंगे। 33 वर्षीय स्टोक्स ने जो रूट से रेड-बॉल टीम की कमान संभालने के बाद से एक दमदार कप्तान साबित हुए हैं। हालांकि, उनकी उम्र और फिटनेस दोनों ही मुद्दे स्टोक्स के साथ जुड़े हुए हैं। यहां तक कि वर्तमान में भी वे हैमस्ट्रिंग समस्या से परेशान हैं। कुछ ही समय पहले घुटने की बड़ी सर्जरी भी उनको करानी पड़ी थी। स्टोक्स को लेकर रॉब की ने कहा है कि ये मूर्खतापूर्ण बात होगी अगर हम टेस्ट कप्तान पर विचार नहीं करते। सोमवार रात को बीबीसी रेडियो 5 लाइव पर जब स्टोक्स को लेकर पूछा गया कि इस प्रस्ताव पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी, तो इस रॉब की ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैंने उनसे इस बारे में बात नहीं की है। मैंने उनसे दूसरे दिन ही कहा था, जब मैंने पत्रकारों के साथ राउंड टेबल (साक्षात्कार) किया था, और स्टोक्स से कहा था ‘ओह, वैसे, मैंने अभी कहा है कि आप व्हाइट-बॉल कप्तानी के लिए विचाराधीन हैं। और फिर वह अंगूठा दिखाने वाली इमोजी और इस तरह की अन्य चीजें दिखाते हुए नजर आए, जैसे कह रहा हों कि ‘ओके’ – ऐसा नहीं है कि मैंने उसे यह पेशकश की है, लेकिन इस तरह की बातचीत हम करते हैं।”

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जिस टीम ऑफ द टूर्नामेंट का सिलेक्शन हुआ, उस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही नहीं

नई दिल्ली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम कौन सी है? इसका जवाब होगा भारत। चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता कप्तान कौन? जवाब- रोहित शर्मा, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जिस टीम ऑफ द टूर्नामेंट का सिलेक्शन किया है, उस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही नहीं हैं। आईसीसी ने उस खिलाड़ी को कप्तान चुना है, जिसे रोहित शर्मा इसी चैंपियंस ट्रॉफी में एक नहीं, बल्कि दो बार हराया है। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम का कप्तान मिचेल सैंटनर को चुना है। आईसीसी के मिचेल सैंटनर को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का कप्तान चुनने की आलोचना इसलिए भी हो रही है, क्योंकि वे रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम से एक नहीं, बल्कि दो बार हारे हैं। एक बार लीग मैच में और एक बार फाइनल में, बावजूद इसके आईसीसी ने रोहित शर्मा से पहले मिचेल सैंटनर को कप्तान चुना है। मिचेल सैंटनर की टीम में जगह बनती है, लेकिन कप्तान तो किसी भी तरह से रोहित शर्मा ही होने चाहिए। जिस टूर्नामेंट में किसी टीम ने 3 से ज्यादा मुकाबले नहीं जीते, उस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मुकाबले जीते। रोहित शर्मा फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे। भले ही उन्होंने 200 से कम रन इन पांच मैचों में बनाए, लेकिन जिस तरह से उन्होंने टीम का नेतृत्व किया, उस वजह से उनको टीम ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुना जाना चाहिए था और कप्तानी दी जानी चाहिए। भले ही आप किसी रचिन रविंद्र को ओपनर के तौर पर रखते और इब्राहिम जादरान को 12वां खिलाड़ी बना सकते थे, लेकिन रोहित को जगह मिलनी चाहिए थी। हालांकि, ये आईसीसी की ओर से नया नहीं है, क्योंकि वर्ल्ड कप 2023 की टीम में पैट कमिंस का नाम नहीं था, जिन्होंने वर्ल्ड कप जीता था। उस टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे, तो उनको बुरा नहीं लगना चाहिए। हालांकि, टीम के प्रदर्शन को देखते हुए रोहित को यहां जगह जरूर मिलनी चाहिए थी।  

Sports Ministry ने WFI से बैन हटाया, 16 महीने बाद लिया फैसला, संजय सिंह ही रहेंगे अध्यक्ष

नई दिल्ली खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर लगा निलंबन वापस ले लिया. जिससे उनके लिए घरेलू प्रतियोगिताओं के आयोजन और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए राष्ट्रीय टीमों के चयन का रास्ता साफ हो गया. मंत्रालय ने अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की जल्दबाजी में घोषणा करने के कारण 24 दिसंबर 2023 को डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था. संजय सिंह के नेतृत्व वाली समिति ने 21 दिसंबर, 2023 को डब्ल्यूएफआई का चुनाव जीता था, लेकिन पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ गोंडा के नंदिनी नगर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए स्थल के चयन से सरकार नाराज थी. मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि डब्ल्यूएफआई ने सुधारात्मक कदम उठाए हैं, इसलिए उसने निलंबन हटाने का फैसला किया है. जनवरी 2023 में, विनेश फोगट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और अन्य सहित ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के एक समूह ने बृज भूषण द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के कारण WFI को भंग करने की मांग करते हुए धरना दिया था. जिसके बाद बृजभूषण को निलंबन का सामना करना पड़ा था. उनकी जगह उनके करीबी संजय सिंह को WFI का अध्यक्ष बनाया गया था.

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, न्यूजीलैंड को हारने पर भी मिले करोड़ों

नई दिल्ली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर लिया है. 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया. फाइनल में भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने 49वें ओवर की आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया. भारतीय टीम की जीत में कप्तान रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रोहित शर्मा ने 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी. भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है. भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था. फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी. अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इतिहास रचा है. रोहित की तूफानी पारी, श्रेयस-राहुल ने भी दिखाया दम टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रनों की शतकीय साझेदारी कर दी. इस साझेदारी के दौरान रोहित शर्मा ज्यादा आक्रामक मूड में नजर आए. रोहित ने पांच चौके और तीन छक्के की मदद से सिर्फ 41 गेंदों पर अपनी फिफ्टी कर ली. वहीं गिल ने धीमी बल्लेबाजी की. भारत का पहला विकेट 19वें ओवर में गिरा, जब मिचेल सेंटनर ने गिल को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट करा दिया. गिल ने 1 छक्के की मदद से 50 बॉल पर 31 रन बनाए. इसके बाद भारत ने विराट कोहली का विकेट सस्ते में गंवा दिया, जो 1 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. फिर भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट खो दियाा, जो बड़ा शॉट मारने की कोशिश में रचिनन रवींद्र की बॉल पर स्टम्प आउट हो गए. रोहित ने 83 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे. रोहित शर्मा के आउट होने के समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 122 रन था. रोहित के आउट होने के बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 61 रनों की पार्टनरशिप करके भारत को संभाला. श्रेयस अय्यर अनलकी रहे कि वो अपनी फिफ्टी नहीं पूरी कर पाए. श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे. श्रेयस को मिचेल सेंटनर ने रचिन रवींद्र के हाथों कैच आउट कराया. फिर भारत ने अक्षर पटेल (29) का भी विकेट खो दिया, जो ब्रेसवेल की बॉल पर विलियम ओरोर्के को कैच थमा बैठे. श्रेयस अय्यर के आउट होने के समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर 203 रन था. यहां से केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाकर भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. हार्दिक पंड्या (18) और रवींद्र जडेजा (9*) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं. चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बारिश टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है. भारत को ट्रॉफी जीतने के बाद करोड़ों रुपए की प्राइज मनी मिली है. भारत का फाइनल में न्यूजीलैंड से सामना हुआ. न्यूजीलैंड को हार के बावजूद मोटी रकम मिली है. वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को भी प्राइज मनी मिली है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 20 करोड़ रुपए मिले हैं. भारत ने रविवार को खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया को 252 रनों का लक्ष्य मिला था. उसने यह 49 ओवरों में हासिल कर लिया. भारत को खिताब जीतने पर करीब 20 करोड़ रुपए मिले हैं. ये 2.24 मिलियन डॉलर होंगे. वहीं न्यूजीलैंड को फाइनल में हारने के बावजूद मोटी रकम मिली है. उसे 1.12 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी मिली है. अगर इसे भारतीय मुद्रा में देखें तो करीब 9.74 करोड़ रुपए होंगे. सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी मिली प्राइज मनी – आईसीसी ने सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी प्राइज मनी दी है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराया था. इन दोनों टीमों को एक समान राशि मिली है. ऑस्ट्रेलिया को 4.87 करोड़ रुपए मिले हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका को भी इतनी ही प्राइज मनी मिली है. अफगानिस्तान और बांग्लादेश को भी मिला पैसा – अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें ग्रुप स्टेज तक ही सीमित रहीं. हालांकि इन दोनों को भी प्राइज मनी मिली है. बांग्लादेश और अफगानिस्तान को करीब 3-3 करोड़ रुपए मिले हैं. टूर्नामेंट में सातवें और आठवें नंबर पर रहने वाली टीमों पाकिस्तान और इंग्लैंड को करीब 1.22 करोड़ रुपए प्रति टीम के हिसाब से मिला है. भारत का टूर्नामेंट में ऐसा रहा प्रदर्शन – भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया. उसने एक भी मैच में हार का सामना नहीं किया. भारत ने ग्रुप मैचों में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया था. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा था. इसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड हराकर खिताब जीत लिया. भारतीय क्रिकेट टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले-‘असाधारण खेल, असाधारण परिणाम’ न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इस जीत के बाद टीम इंडिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने लिखा एक्स पर पोस्ट   भारतीय टीम की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई’। गृह मंत्री अमित शाह ने इन शब्दों के साथ दी भारतीय टीम को बधाई गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘एक ऐसी जीत जिसने इतिहास रच दिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई। मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वित किया और क्रिकेट उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया। आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करें’। रक्षा मंत्री … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet