LATEST NEWS

IND vs NZ CT 2025 Final: 25 साल बाद न्यूजीलैंड से लिया बदला, जीती चैम्पियंस ट्रॉफी

दुबई रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 25 साल बाद न्यूजीलैंड से अपना बदला पूरा कर लिया है. यह बदला ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का है. 25 साल पहले यानी 2000 चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड टीम ने सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हराकर खिताब जीता था. उस फाइनल में दादा यानी गांगुली ने 117 रनों की शतकीय पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके थे. मगर इस बार रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी टीम को जीत भी दिलाई. खिताब जीतते ही भारतीय टीम ने रचा इतिहास खास बात यह भी रही है कि भारतीय टीम ने यह खिताब अजेय रहते हुए जीता है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. इस फाइनल जीत के साथ ही टीम इंडिया ने एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर दिया है. फाइनल जीतते ही टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 3 बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी का 9वां सीजन खेला गया. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा है, जिसने 2 बार खिताब जीते हैं. इससे पहले 2002 (संयुक्त रूप से) और 2013 में जीता खिताब भारतीय टीम इससे पहले श्रीलंका में खेले गए इस तीसरे यानी 2002 सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब भारतीय टीम और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से खिताब अपने नाम किया था. जबकि 2013 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब जीता. 2013 के बाद 2017 में भी चैम्पियंस ट्रॉफी को इंग्लैंड में कराया गया. तब पहली बार पाकिस्तान ने इसे अपने नाम किया. इसके बाद 2021 में टूर्नामेंट होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया. अब करीब 8 साल बाद यह टूर्नामेंट दोबारा कराया गया, जिसे भारतीय टीम ने अपने नाम किया है. अब तक चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमें साल विनर नतीजा 1998 साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया 2000 न्यूजीलैंड भारत को 4 विकेट से हराया 2002 भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता मैच बेनतीजा रहा 2004 वेस्टइंडीज इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया 2006 ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया 2009 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया 2013 भारत इंग्लैंड को 5 रनों से हराया 2017 पाकिस्तान भारत को 180 रनों से हराया 2025 भारत न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय स्क्वॉड रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर.

IND vs NZ CT 2025 Final: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी

दुबई भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर लिया है. 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया. फाइनल में भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने 49वें ओवर की आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया. भारतीय टीम की जीत में रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही. कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी. भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है. भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था. फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी. अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इतिहास रचा है. रोहित की तूफानी पारी, श्रेयस-राहुल ने भी दिखाया दम टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रनों की शतकीय साझेदारी कर दी. इस साझेदारी के दौरान रोहित शर्मा ज्यादा आक्रामक मूड में नजर आए. रोहित ने पांच चौके और तीन छक्के की मदद से सिर्फ 41 गेंदों पर अपनी फिफ्टी कर ली. वहीं गिल ने धीमी बल्लेबाजी की. भारत का पहला विकेट 19वें ओवर में गिरा, जब मिचेल सेंटनर ने गिल को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट करा दिया. गिल ने 1 छक्के की मदद से 50 बॉल पर 31 रन बनाए. इसके बाद भारत ने विराट कोहली का विकेट सस्ते में गंवा दिया, जो 1 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. फिर भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट खो दियाा, जो बड़ा शॉट मारने की कोशिश में रचिनन रवींद्र की बॉल पर स्टम्प आउट हो गए. रोहित ने 83 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे. रोहित शर्मा के आउट होने के समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 122 रन था. रोहित के आउट होने के बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 61 रनों की पार्टनरशिप करके भारत को संभाला. श्रेयस अय्यर अनलकी रहे कि वो अपनी फिफ्टी नहीं पूरी कर पाए. श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे. श्रेयस को मिचेल सेंटनर ने रचिन रवींद्र के हाथों कैच आउट कराया. फिर भारत ने अक्षर पटेल (29) का भी विकेट खो दिया, जो ब्रेसवेल की बॉल पर विलियम ओरोर्के को कैच थमा बैठे. श्रेयस अय्यर के आउट होने के समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर 203 रन था. यहां से केएल राहुल ने शानदार 34 रन बनाकर भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. हार्दिक पंड्या (18) और रवींद्र जडेजा (9*) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं. भारत की पारी का स्कोरकार्ड: (254/6, 49 ओवर) बल्लेबाज विकेट रन रोहित शर्मा स्टम्प लैथम, बोल्ड रचिन रवींद्र 76 शुभमन गिल कैच फिलिप्स, बोल्ड मिचेल सेंटनर 31 विराट कोहली LBW माइकल ब्रेसवेल 01 श्रेयस अय्यर कैच रवींद्र, बोल्ड मिचेल सेंटनर 48 अक्षर पटेल कैच ओरोर्के, बोल्ड माइकल ब्रेसवेल 29 केएल राहुल नाबाद 34 हार्दिक पंड्या कॉट एंड बोल्ड काइल जेमिसन 18 रवींद्र जडेजा नाबाद 9 विकेट पतन: 105-1 (शुभमन गिल, 18.4 ओवर), 106-2 (विराट कोहली, 19.1 ओवर), 122-3 (रोहित शर्मा, 26.1 ओवर), 183-4 (श्रेयस अय्यर, 38.4 ओवर), 203-5 (अक्षर पटेल, 41.3 ओवर), 241-6 (हार्दिक पंड्या, 47.3 ओवर) चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में शतकीय ओपनिंग साझेदारी 141 – सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर (भारत) Vs न्यूजीलैंड, नैरोबी, 2000 128- अजहर अली और फखर जमां (पाकिस्तान) Vs भारत, द ओवल, 2017 105- रोहित शर्मा और शुभमन गिल (भारत) Vs न्यूजीलैंड, दुबई, 2025 न्यूजीलैंड के लिए ब्रेसवेल-मिचेल ने जड़े अर्धशतक टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 251 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी के दौरान कीवी टीम की शुरुआत अच्छी रही. रचिन रवींद्र और विल यंग ने मिलकर 7.5 ओवरों में 57 रनों की पार्टनरशिप की. इस पार्टनरशिप के दौरान रवींद्र का कैच पहले मोहम्मद शमी और फिर श्रेयस अय्यर ने छोड़ा. भारत को आखिरकार पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई, जिन्होंने विल यंग (15) को एलबीडब्ल्यू आउट किया. फिर कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र को बोल्ड करके भारत को दूसरी सफलता दिला दी. रवींद्र ने 29 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें चार चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. कुलदीप ने इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन को भी चलता किया, जो रिटर्न कैच थमा बैठे. केन विलियमसन (11) के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 75 रन था. इसके बाद डेरिल मिचेल और टॉम लैथम ने कीवी पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 33 रनों की पार्टनरशिप की. रवींद्र जडेजा ने लैथम (14) को एलबीडब्ल्यू आउट करके इस पार्टनरशिप का अंत किया. 108 रनों पर चौथा विकेट गिरने के बाद मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की. ग्लेन फिलिप्स स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गुगली को पढ़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए. फिलिप्स ने 2 चौके और एक सिक्स की मदद से 52 गेंदों पर 34 रन बनाए. फिलिप्स के आउट होने के कुछ देर बाद डेरिल मिचेल ने 91 गेंदों पर फिफ्टी कर ली. मिचेल कुल मिलाकर 63 रन बनाकर आउट हुए. मिचेल ने 101 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए. मिचेल को मोहम्मद शमी ने कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया. यहां से माइकल ब्रेसवेल ने तूफानी पारी खेलकर न्यूजीलैंड को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. ब्रेसवेल ने 40 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहेय ब्रेसवेल ने कप्तान मिचेल सेंटनर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 28 रन जोड़े. सेंटनर 8 रन बनाकर रनआउट हुए. भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला. न्यूजीलैंड की पारी का स्कोरकार्ड: (251/7, 50 ओवर) बल्लेबाज विकेट रन विल यंग LBW वरुण चक्रवर्ती 15 रचिन रवींद्र बोल्ड कुलदीप यादव 37 केन विलियमसन कॉट एंड बोल्ड कुलदीप यादव … Read more

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में श्रेयस अय्यर फिफ्टी के करीब, भारत को जीत के लिए चाहिए 80 से कम रन

दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए हैं। 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली दो गेंद में एक रन ही बना सके। रोहित 83 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा रचिन ने 37, ब्रेसवेल ने 41 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। भारत को तीसरी बार चैंपियन बनने के लिए 252 रन चाहिए। पहले बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम को सलामी बल्लेबाज विल यंग और रचिन रविंद्र ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यंग (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रचिन रविंद्र 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। केन विलियमसन 14 गेंद में 11 रन ही बना सके। टॉम लैथम ने 30 गेंद में 14 रन का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन की पारी खेली। 46ओवर में मोहम्मद शमी ने डैरिल मिचेल को आउटकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। डैरिल मिचेल ने 101 गेंदों में तीन चौके लगाते हुये (63) रनों की जूझारू पारी खेली। सातवें विकेट के रूप में 49वें में कप्तान मिचेल सैंटनर(आठ) रनआउट हुए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 53) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।भारत की ओर वरूण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये। रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। भारत को जीत के लिए चाहिए 80 से कम रन भारत को जीत के लिए 78 गेंद में 76 रन चाहिए। श्रेयस अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। अक्षर-श्रेयस के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। श्रेयस-अक्षर से बड़ी पारी की उम्मीद भारत ने अच्छी शुरुआत के बाद कुछ ओवर के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए। जिसके बाद श्रेयस और अक्षर ने पारी को संभाला है। न्यूजीलैंड ने पिछले कुछ ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की है। भारत ने 31 ओवर में बनाए 140 रन भारत ने 31 ओवर में 3 विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं। श्रेयस 21 और अक्षर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने दो ओवर मेडन डाले न्यूजीलैंड ने 26वां और 27वां ओवर मेडन डाला है। ब्रेसवेल ने अपने चौथे ओवर में कोई रन नहीं दिया, जबकि रचिन ने अपने 8वें ओवर में रोहित का विकेट लिया और मेडन भी डाला।

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल में युजवेंद्र चहल भी भारतीय टीम का समर्थन करते नजर आए, साथ में मिस्ट्री गर्ल

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस दौरान युजवेंद्र चहल भी भारतीय टीम का समर्थन करते नजर आए। चहल के साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी दिखाई दे रही थी। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले युजवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक हुआ है। इसके बाद धनश्री ने एक वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि युजवेंद्र चहल कहीं नजर नहीं आ रहे थे। अब मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आकर चहल ने मिस्ट्री और बढ़ा दी है। कैमरामैन ने दिखाया चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान भारतीय स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की गेंदों का कीवी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। इसी दौरान कमेंटेटर्स ने कुलदीप और यहल की जोड़ी को भी याद किया। ठीक इसी दौरान कैमरामैन ने स्क्रीन पर युजवेंद्र चहल को दिखा दिया। युजवेंद्र चौहाल किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ बैठकर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते नजर आए। कुछ फैन्स का दावा है कि यह मिस्ट्री गर्ल आरजे महविश हैं। लोगों ने किए कमेंट्स टीवी पर चहल को मिस्ट्री गर्ल के साथ बैठे देखकर सोशल मीडिया पर फैन्स ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए। तमाम लोगों ने दोनों का स्क्रीनशॉट लगाकर एक्स पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने चहल के मजे भी लिए। एक यूजर ने लिखा कि हमें तो लगा कि चहल डिप्रेशन में होगा, लेकिन यह तो…। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कोई अकेला नहीं रहता है। विवेक ओबरॉय ने किया पोस्ट फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनके पीछे युजवेंद्र चहल भी बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में विवेक युजवेंद्र से पूछते हैं क्या लग रहा है युजी। इसके जवाब में चहल कहते हैं कि आज मैच जीतेगा इंडिया। इस वीडियो में मिस्ट्री गर्ल युजवेंद्र चहल के साथ बैठी नजर आ रही है।

रोहित शर्मा को बैटिंग करते हुए गले में हुई दर्द और खाशी, स्टेडियम में बैठी रितिका का दिल बैठ गया

दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी तूफानी बैटिंग से धूम मचा दी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित ने सिर्फ 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, उससे पहले टीम इंडिया की पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा अचानक खांसने लगे। डगआउट से फौरन रोहित शर्मा के लिए पानी लाया गया। रोहित को लगातार खांसी होती रही, जिसके कारण कुछ समय के लिए खेल को रोकना पड़ा। इस दौरान स्टेडियम में बैठकर मैच देख रही उनकी वाइफ रितिका बुरी तरह से परेशान हो गईं। उनका चेहरा टेंशन के मारे पूरी तरह से उतर गया था। हालांकि, पानी पीने के बाद रोहित ने अच्छा महसूस किया और उसके बाद उन्होंने खेल को आगे बढ़ाया। रोहित शर्मा ने जैसे ही दोबारा बल्लेबाजी शुरू की उसके बाद रितिका के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

न्यूजीलैंड के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज रचिन रवींद्र चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

दुबई न्यूजीलैंड के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज रचिन रवींद्र रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। रचिन, जिन्होंने फ़ाइनल से पहले तीन मैचों में 226 रन बनाए थे, को इंग्लैंड के बेन डकेट को शीर्ष स्थान से हटाने के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी। इंग्लिश बल्लेबाज ने तीन मैचों में 227 रन बनाए, जिसमें 165 रन का सर्वोच्च स्कोर भी शामिल है। दुर्भाग्य से, इंग्लैंड के जल्दी बाहर होने के कारण वे टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी नहीं रख सके। दूसरी ओर, रचिन ने फाइनल में 29 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था, इससे पहले कि वे 11वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने अपना अभियान 263 रनों के साथ समाप्त किया, जो भारत के विराट कोहली से 42 रन आगे था। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और विल यंग ने टीम को स्थिर शुरुआत दी, जब ब्लैककैप्स के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रचिन और यंग के बीच 57 रन की ओपनिंग साझेदारी टूर्नामेंट में पावरप्ले में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी थी। रचिन ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की और अपने पहले चैंपियंस ट्रॉफी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाया। प्री-टूर्नामेंट त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान सिर में चोट लगने के कारण वे पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के शुरुआती मुकाबले में नहीं खेल पाए। भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लाहौर में सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना दूसरा शतक बनाने से पहले छह रन बनाए। 13 चौकों और एक छक्के की मदद से उनकी 108 रन की पारी और केन विलियमसन की 102 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 362/6 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में, न्यूजीलैंड ने प्रोटियाज को 312/9 पर रोक दिया और भारत के खिलाफ अंतिम मुकाबला तय किया। 217 रन के साथ कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनके पास भारत की पारी में रचिन के रिकॉर्ड को पार करने का मौका है। श्रेयस अय्यर (195 रन) और शुभमन गिल (157 रन) क्रमशः आठवें और 11वें स्थान पर मौजूद अन्य भारतीय हैं।

ब्रेसवेल और मिचेल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने दिया भारत को 252 रन का लक्ष्य

दुबई भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ रही है। IND vs NZ मैच रविवार, 9 मार्च को यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने मिचेल (63) और ब्रेसवेल (53*) के अर्धशतकों की मदद से 251 रन बनाए। कुलदीप और चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए।   भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड ने साल 2000 में भारत को फाइनल में हराकर अपनी पहली और एकमात्र ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। भारत उस हार का बदला लेना चाहेगा। न्यूजीलैंड ने दिया भारत को 252 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड की पारी समाप्त हो गई है। पहले और पांचवीं विकेट के लिए हुई 57 रन की साझेदारी के बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई। मिचेल ने 63 रन की जुझारू पारी खेली। ब्रेसवेल ने अंत में उपयोगी 53 रन की नाबाद पारी खेली। कुलदीप और चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, कुलदीप ने रचिन को बोल्ड किया, वरुण ने यंग को किया आउट

दुबई न्यूजीलैंड को 11वें वर में 69 रन के स्कोर पर दूसरा झटका। रोहित ने शानदार कप्तानी करते हुए 11वें ओवर में कुलदीप को गेंद सौंपी और उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को क्लीन बोल्ड किया। रचिन को दो-दो जीवनदान मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। रचिन ने 29 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। फिलहाल डेरिल मिचेल और केन विलियम्सन क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 73 रन है। 57 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। यंग 23 गेंद में 15 रन बना सके। फिलहाल केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 58 रन है। इससे पहले रचिन रवींद्र को दो-दो जीवनदान मिले। शमी और श्रेयस अय्यर ने रचिन के आसान कैच छोड़े। रचिन का पहला कैच सातवें ओवर में छूटा जब शमी अपनी ही गेंद पर उनका कैच नहीं लपक सके। तब रचिन 28 रन पर थे। इसके बाद अगले ओवर में रचिन ने हवा में शॉट खेला। डीप मिड विकेट पर श्रेयस भागते हुए पहुंचे, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर छिटक गई। तब रचिन 29 रन पर थे। इससे पहले सातवें ओवर की पहली गेंद पर रचिन को डीआरएस का फायदा मिला। ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें कैच आउट दिया था, लेकिन डीआरएस में दिखा कि गेंद ने उनके बल्ले को टच नहीं किया था। इस तरह रचिन बच गए।  

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025: जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

नई दिल्ली 8 साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन किया है। आज यानी रविवार 9 मार्च को दुबई में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस खिताबी मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को मोटी रकम मिलेगी, जबकि हारने वाली टीम पर भी धन वर्षा होने वाली है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी का ऐलान आईसीसी ने पहले ही कर दिया था। आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया था कि चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को 2.24 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। वहीं, खिताबी मैच में हार झेलने वाली टीम भी मायूस नहीं लौटेगी। उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। इतना ही नहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों पर भी खूब पैसा आईसीसी ने लुटाया है। पहले सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम और दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने वाली साउथ अफ्रीका को 5 लाख 60 हजार-5 लाख 60 हजार यूएस डॉलर मिलेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने 6.9 मिलियन यूएस डॉलर प्राइज मनी रखी थी। 2017 के टूर्नामेंट के मुकाबले 53 फीसद की बढ़ोतरी इनामी राशि में की गई थी। इसके अलावा आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का हर एक मैच मायने रखता था। ग्रुप फेज के हर एक मैच को जीतने के लिए विजेता टीम को 34 हजार यूएस डॉलर यानी करीब 30 लाख अतिरिक्त मिलने हैं। इसके साथ-साथ एक लाख 25 हजार यूएस डॉलर टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए भी मिलने वाले हैं। पाचवें, छठे, सातवें और आठवें नंबर की टीमों के लिए भी आईसीसी ने इस बार प्राइज मनी रखी थी। अफगानिस्तान और बांग्लादेश पांचवें और छठे नंबर पर थीं, जबकि इंग्लैंड और पाकिस्तान सातवें और आठवें नंबर पर रहीं।

न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है, एक बार फिर रोहित शर्मा हारे टॉस

दुबई ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से पराजित किया था. दूसरी ओर कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का लक्ष्य बारह साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना है. भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था. फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी. फाइनल मैच के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ. भारतीय टीम उसी प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी, जिसने उसे पिछले दो मैचों में जीत दिलाई थी. भारतीय टीम इस मुकाबले में 4 स्पेशलिस्ट बैटर, 1 विकेटकीपर बल्लेबाज, 1 बैटिंग ऑलराउंडर, 2 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, 1 विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और 2 विशेषज्ञ स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी है. दूसरी ओर कीवी टीम में तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ की एंट्री हुई. मैट हेनरी इंजरी के चलते इस मुकाबले से बाहर रहे. भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी. न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के.

टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ वैसे तो दमदार है, लेकिन ICC नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

नई दिल्ली टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ वैसे तो दमदार है, लेकिन आईसीसी नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड ने भारत को जमकर तंग किया है। यहां तक कि भारत के खिलाफ एक भी फाइनल कीवी टीम ने नहीं गंवाया है। न्यूजीलैंड ने दो आईसीसी खिताब जीते हैं और दोनों बार उनके सामने भारत की ही टीम थी। साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड ने हराया था और फिर 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत को धूल चटाई थी। अब मुकाबला दोनों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल है, जो आज यानी रविवार 9 मार्च को दुबई में खेला जाना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट मैचों में भारत को चार में से तीन बार हराया है। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2000 फाइनल, 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और 2021 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीता है। हालांकि, 2023 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत 12 बार हुई है और फाइनल से पहले दोनों टीमें 6-6 मुकाबले जीत चुकी हैं। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 119 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 61 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 50 मैचों में बाजी न्यूजीलैंड की टीम ने भी मारी है। एक मैच टाई रहा है और 7 मैच बेनतीजा खत्म हुए हैं। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल दोनों टीमों के लिए अहम है। भारत ने 12 साल से कोई वनडे आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है, जबकि न्यूजीलैंड ने 25 साल से कोई आईसीसी वनडे टूर्नामेंट नहीं जीता है। यही कारण है कि ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, जिसका इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025: दोनों टीमें अपने-अपने प्लेइंग-11 में नहीं करेगी कोई बदलाव !

दुबई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आज भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों टीमें अपने-अपने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करेगी। हालांकि, मैट हेनरी की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं है। वह सेमीफाइनल मैच के दौरान चोटिल हुए थे और अगर वह नहीं खेलते हैं तो झटका होगा। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने उनके फाइनल तक फिट होने की उम्मीद जताई थी। इसके अलावा दोनों टीमों ने इस पूरे टूर्नामेंट में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किए। यही इन दोनों टीमों की मजबूती रही। अपने कोर को इन दोनों टीमों ने बनाए रखा। भारत अब तक टूर्नामेंट में अजेय है, जबकि न्यूजीलैंड को इस टूर्नामेंट में एकमात्र हार टीम इंडिया से ग्रुप स्टेज में मिली थी। दोनों की गेंदबाजी में एक जैसा दम भारत ने शुरुआती दो मैचों में हार्दिक पांड्या समेत तीन तेज गेंदबाज खिलाए थे। बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ हर्षित राणा को शामिल किया गया था। हालांकि, कीवियों के खिलाफ ग्रुप मैच में हर्षित की जगह वरुण चक्रवर्ती की एंट्री हुई और भारत चार स्पिनरों के साथ उतरा। यह पैंतरा काम आया और भारत की गेंदबाजी बेहद घातक दिखी है। टीम इंडिया पिछले दो मैचों में इसी रणनीति के साथ उतरा है और फाइनल में भी इसे ही बरकरार रखा जा सकता है। वहीं, न्यूजीलैंड के पास भी बैलेंस्ड प्लेइंग-11 है। उनकी टीम में तीन स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज हैं। खास बात तो यह है कि भारत की तरह उनके तीनों स्पिनर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड की गेंदबाजी बिल्कुल बराबर है और फाइनल में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। विकेट की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों की संभावित प्लेइंग-11 के गेंदबाजों ने कुल मिलाकर 33-33 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी में विराट-रोहित कीवियों पर भारी हालांकि, बल्लेबाजी में केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र को छोड़कर कोई कीवी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका है। लाथम-विल यंग ने शतक जरूर लगाया है, लेकिन कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं। वहीं, भारत के पास मौजूदा समय के दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा का अगर बल्ला चलता है तो ये किसी भी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं। आंकड़ों की बात करें तो रोहित और विराट के वनडे रन को मिला दें तो 25272 रन बनते हैं। वहीं, पूरे न्यूजीलैंड के स्क्वॉड को मिलाकर भी वनडे में 21963 रन बनते हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी मजबूत है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने भी अच्छा योगदान दिया है। वहीं, केएल राहुल ने परिस्थितियों के मुताबिक बेहतरीन खेल दिखाया है और मैच विनर बनकर सामने आए हैं। ऐसे में फाइनल में  हजारों भारतीय दर्शकों के सामने न्यूजीलैंड के लिए भारत से पार पाना आसान नहीं होगा।  

भारतीय टीम तीसरी बार बहुप्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में 2013 के इतिहास को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगा

दुबई दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में 2013 की जीत के इतिहास को दाेहराने के इरादे से न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम तीसरी बार बहुप्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है जहां उन्हे मजबूत न्यूजीलैंड से मुकाबला करना है जो अपने पहले खिताब के लिये एड़ी चोटी का जोर लगाने को तैयार है। न्यूजीलैंड विश्व क्रिकेट में लगातार एक ताकत रहा है, जिसने हाल के टूर्नामेंटों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “वे (न्यूजीलैंड) बहुत अच्छी टीम हैं। मैं उन्हें करीब से देख रहा हूं और वे असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी खेल शैली काबिल ए तारीफ है। हालांकि जैसा कि इतिहास ने दिखाया है, फाइनल अप्रत्याशित हो सकते हैं। भारत इस प्रतियोगिता में प्रमुख खिलाड़ियों के असाधारण प्रदर्शन से मजबूत होकर उतरेगा।” दबाव वाले मैचों में अपने कौशल के लिए प्रसिद्ध विराट कोहली ने एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बल्लेबाजी का महारथी अकेले आईसीसी नॉकआउट इवेंट में एक हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी मैच जिताऊ पारी ने उनकी चेज मास्टर के रूप में प्रतिष्ठा को फिर से पुख्ता किया। केएल राहुल ने निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी नाबाद 42 रनों की पारी और बांग्लादेश के खिलाफ एक महत्वपूर्ण प्रदर्शन ने टीम के लिए उनके महत्व को और मजबूत किया है। बल्ले और दस्ताने दोनों से, राहुल भारतीय अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुये हैं। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की ताकत रचिन रवींद्र और केन विलियमसन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें ग्लेन फिलिप्स मध्य क्रम में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रवींद्र के सभी पांच वनडे शतक आईसीसी इवेंट्स में आए हैं। अगर वह चले तो न्यूजीलैंड भारत को एक बड़ी चुनौती पेश कर सकता है। मोहम्मद शमी की अगुवाई वाली भारत की गेंदबाजी इकाई मजबूत रही है। भारत के दूसरे किंग कहे जाने वाले शमी इस टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल को बदलने वाले प्रदर्शन सहित उनके घातक स्पेल ने भारत के फाइनल तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वरुण चक्रवर्ती की अगुआई में स्पिन विभाग से भी अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। हालांकि, न्यूजीलैंड के पास गेंदबाजी विभाग में कई बेजोड़ गेंदबाज है, जिसमें मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल और विलियम ओ’रूर्के की भूमिका अहम साबित हो सकती है। कप्तान मिशेल सेंटनर का नेतृत्व और दबाव में संयम कीवियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। भारत, तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है, जो 2013 की जीत को दोहराने और अपने इतिहास में एक और आईसीसी खिताब जोड़ने के लिए उत्सुक होगी। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड, जिसने अपने पिछले चार आईसीसी फाइनल गंवाए हैं, इस टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला तोड़ने और 2000 की जीत के गौरव को फिर से हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित होगा। अब तक के सबसे ऊंचे दांव के साथ, क्रिकेट की दुनिया इस रविवार को दुबई में एक रोमांचक मुकाबले का इंतजार कर रही है। क्या भारत अपना दबदबा मजबूत करेगा, या न्यूजीलैंड ऐतिहासिक बदलाव की पटकथा लिखेगा। वर्चस्व की लड़ाई के रूप में सभी की निगाहें ग्रैंड फिनाले पर होंगी। टीमें : भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत, रविंद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी। मैच का समय : दोपहर 2.30 से।  

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में बादल छाए रहने की संभावना, बारिश डालेगी खलल?, जानें मौसम का हाल

दुबई भारत इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगै, लेकिन कीवी टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता। दुबई में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने चार में से तीन मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है और इसमें विराट कोहली तथा श्रेयस अय्यर का योगदान अहम रहा है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रविवार को दुबई में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के लिए तैयार हैं। यह 2000 में आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट के खिताबी मैच का रिकैप है जिसमें दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने थीं। 25 साल बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड से पिछला हिसाब चुकता करने उतरेगी। दोनों टीमों में कई सुपरस्टार खिलाड़ी मौजूद हैं और भारत और न्यूजीलैंड बराबरी पर ही दिख रही हैं। प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा भारत भारत इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगै, लेकिन कीवी टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता। दुबई में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने चार में से तीन मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है और इसमें विराट कोहली तथा श्रेयस अय्यर का योगदान अहम रहा है। सिर्फ एक मैच में टीम ने लक्ष्य का बचाव किया और वो मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ था। उस मैच में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लिए थे जिससे टीम सफलता हासिल करने में सफल रही थी। न्यूजीलैंड भी फॉर्म में न्यूजीलैंड के लिए भी चैंपियंस ट्रॉफी में सफर शानदार रहा है। भारत के खिलाफ ग्रुप चरण में मिली हार को छोड़ दिया जाए तो कीवियों ने पूरे अभियान के दौरान प्रभावित किया है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतकर अपने अभियान की शुरुआत की थी और फिर बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था। अंतिम चार मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया जो टूर्नामेंट में अजेय चल रही थी। सेमीफाइनल में रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने शानदार पारियां खेली जिससे न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। कैसा रहेगा दुबई का मौसम? दोनों टीमों के साथ ही क्रिकेट प्रशंसक भी इस खिताबी मुकाबले के लिए तैयार हैं, लेकिन क्या बारिश इस मैच में खलल डालेगी क्योंकि मैच के दौरान दुबई में बादल छाए रहने की संभावना है। क्रिकेट फैंस के लिए राहत की खबर यह है कि बादल छाए रहने के बावजूद मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा और वक्त दुबई का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन ढलने के साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है।  

फाइनल की जितनी चर्चा है, उतनी ही रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें भी लग रही हैं, गिल ने दिया धड़कनें बढ़ाने वाला जवाब

दुबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाना है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल में एंट्री की है। भारत अब 12 साल ले चले आ रहे चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब के सूखे को खत्म करने की फिराक होगा। हालांकि, फाइनल की जितनी चर्चा है, उतनी ही रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें भी लग रही हैं। कहा जा रहा है कि ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित फाइनल के बाद रिटायर हो सकते हैं। उपकप्तान शुभमन गिल ने रोहित के रिटायरमेंट की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। रोहित अगले महीने 38 साल के होने जा रहे हैं। वह इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। रोहित टूर्नामेंट में अभी तक फिफ्टी नहीं लगा सके। गिल से जब शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या रोहित रविवार को फाइनल के बाद रिटायर हो जाएंगे तो उपकप्तान ने फैंस की धड़कनें वाला जवाब दिया। हालांकि, गिल ने कहा कि टीम और कप्तान का फोकस सिर्फ ट्रॉफी जीतने पर है। गिल ने कहा कि हमने इसपर (रिटायरमेंट) चर्चा नहीं हुई। सारी बातचीत और चर्चा मैच जीतने और मैच जीतने के लिए हमें क्या करना है, उस बारे में है। उन्होंने (रोहित) इस बारे में टीम से या मुझसे बात नहीं की है। मुझे लगता है कि रोहित फाइनल जीतने के बारे में सोच रहे हैं। मुझे लगता है कि वह पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कल मैच खत्म होने के बाद वह फैसला ले सकते हैं लेकिन मैंने टीम में किसी से इस बारे में नहीं सुना है। बता दें कि भारतीय कप्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म हासिल की थी लेकिन वह उसे टूर्नामेंट में बरकरार नहीं रख सके। रोहित का बल्ला ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खामोश रहा था, जिसकी वजह से उनकी कड़ी आलोचना हुई।रोहित ने खराब फॉर्म के कारण ऑस्ट्रेलिया में पांचवें टेस्ट से खुद को बाहर रखने का चौंकाने वाला फैसला भी लिया था। वह न्यूजीलैंड सीरीज में भी फ्लॉप रहे थे। वहीं, रोहित द्वारा रन नहीं बनाने के बावजूद भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने कप्तान का बचाव करते हुए कहा कि टीम मैजनेमेंट खिलाड़ियों का मूल्यांकन टीम पर उनके प्रभाव के आधार पर करता है। भारत को फाननल में रोहित और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से से बड़े योगदान की अपेक्षा होगी। दोनों के अलावा गिल,श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या से भी उपयोगी योगदान की उम्मीदें होंगी। गिल और श्रेयस ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के लिए न्यूजीलैंड हमेशा कठिन चुनौती साबित हुआ है और आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का उसके खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 10-6 का है। न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट चरण में भारत के खिलाफ चार में से तीन मुकाबले जीते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet