LATEST NEWS

मिनीमाता ने गरीबों, दीन-हीनों एवं जरूरतमंदों की सेवा में आजीवन अपने आप को समर्पित किया था: उप मुख्यमंत्री

रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि सतनामी समाज एवं छत्तीसगढ़ के गौरव पूर्व सांसद स्वर्गीय मिनीमाता का जीवन जन सेवा एवं संघर्षों में व्यतीत हुआ है। उन्होंने गरीबों, दीन-हीनों एवं जरूरतमंदों की सेवा में आजीवन अपने आप को समर्पित किया था। उनका पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भंडेरा में आयोजित स्वर्गीय मिनीमाता के मूर्ति अनावरण एवं सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। सांसद भोजराज नाग, विधायक कुंवर सिंह निषाद और डोमन लाल कोर्सेवाड़ा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि उस दौर में जब महिलाओं को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, स्वर्गीय मिनीमाता को छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ था। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचित वर्गों के साथ-साथ पीड़ित मानवता की सेवा में मिनीमाता का योगदान अनुपम एवं अद्वितीय है। हम सभी को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की सीख मिनीमाता से लेना चाहिए। सांसद भोजराज नाग ने वंचित वर्गों के कल्याण तथा समाज के नवनिर्माण में स्वर्गीय मिनीमाता के योगदानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मिनीमता ने जीवन पर्यंत समाज में फैली कुरीतियों और विसंगतियों को दूर करने में बहुमूल्य भूमिका निभाई। विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने स्वर्गीय मिनीमाता के योगदानों को रेखांकित करते हुए उन्हें समाज के शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि आप सबकी कृपा और आशीर्वाद से ग्राम भंडेरा के मेरे जैसे एक साधारण व्यक्ति को विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक सर्वबिरेन्द्र साहू, राजेन्द्र राय, दयाराम साहू तथा नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा सतनामी समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

अस्मिता सिटी में महिला कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन 28 अप्रैल को

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी अस्मिता सिटी इलेक्ट्रिक महिला प्रीमियर लीग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 28 अप्रैल 2025, दिन सोमवार को प्रातः 7:00 बजे से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में केवल 19 वर्ष तक की बालिकाएं ही भाग ले सकेंगी। आयोजन में महिला कबड्डी टीमों को आमंत्रित किया गया है, जिससे उभरती हुई महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया जा सके। प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों ने सभी पात्र टीमों से समय पर खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में पंजीकरण कराने और आयोजन स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धाभाव से मंत्र जाप करते हुए पूजा स्थल की परिक्रमा भी की

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  जशपुर जिले के बगीचा में महाकुल यादव समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ (चौबीस प्रहरी) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा स्थल पर राधा-कृष्ण, चैतन्य महाप्रभु और गौरांग स्वामी की विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धाभाव से मंत्र जाप करते हुए पूजा स्थल की परिक्रमा भी की। वृंदावन भवन विस्तार के लिए 50 लाख और इंडोर स्टेडियम हेतु 2.75 करोड़ की स्वीकृति इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने महाकुल यादव समाज के वृंदावन भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि बगीचा में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए पूर्व घोषित 2 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि शासन द्वारा स्वीकृत कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, बगीचा नगर पंचायत क्षेत्र में मंगल भवन निर्माण के लिए भी एक करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इन दोनों निर्माण कार्यों  को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। यादव समाज: सनातन संस्कृति और गौवंश का रक्षक मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि महाकुल यादव समाज सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। यादव समाज हमेशा से गौवंश का संरक्षक और पालक रहा है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए शासन द्वारा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से बीपीएल परिवारों को उच्च नस्ल की दुधारू गायों के वितरण की योजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई अधिकांश गारंटियों को राज्य सरकार ने अल्प समय में पूरा किया है। सरकार बनने के तुरंत बाद, पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई। अब पात्रता का दायरा बढ़ाकर ‘आवास प्लस 2.0’ योजना में दुपहिया वाहन धारकों, 15 हजार से अधिक मासिक आय वालों तथा सीमित भूमि धारकों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि 30 अप्रैल तक चलाए जा रहे महाअभियान में सर्वे कराकर अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्रहकों के लिए प्रति मानक बोरा दर बढ़ाकर 5,500 रुपये कर दी गई है। रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से तीर्थ स्थलों के दर्शन की सुविधा दी जा रही है।पीएससी घोटाले में दोषियों को जेल भेजने की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर राज्य के 146 विकासखंडों के 10-10 ग्रामों में सीएससी और चॉइस सेंटरों के माध्यम से ग्राम स्तर पर धन निकासी की सुविधा शुरू की गई है, जिसे शीघ्र पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा। नक्सल उन्मूलन, पर्यटन और औद्योगिक विकास की दिशा में ठोस पहल मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की घोषणा के अनुरूप 31 मार्च 2026 तक राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करने हेतु वृहद अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। नवीन औद्योगिक नीति के तहत प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे अनेक बड़े निवेशक राज्य में कारखाने स्थापित कर रहे हैं। साथ ही, वनोत्पादों के प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर पद्मजगेश्वर यादव, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, महाकुल यादव समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव, जिलाध्यक्ष गणेश यादव, भरत सिंह, पार्षद अमन शर्मा सहित महाकुल यादव समाज के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि महाकुल यादव समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ का यह तीसरा वर्ष है। 22 अप्रैल से चल रहे इस भक्ति आयोजन का पूर्णाहुति समारोह 26 अप्रैल को संपन्न होगा।

रायपुर : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना बनी जीवन रक्षक

रायपुर : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना बनी जीवन रक्षक राजनांदगांव की पूजा विश्वकर्मा को लिवर ट्रांसप्लांट के लिए मिली 18 लाख रुपए की सहायता रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। इसी योजना के तहत राजनांदगांव जिले की श्रीमती पूजा विश्वकर्मा को समय पर आर्थिक सहायता मिल सकी, जिससे उनका सफलतापूर्वक लिवर ट्रांसप्लांट संभव हुआ और उन्हें नया जीवन मिला। श्रीमती पूजा विश्वकर्मा के पति श्री आनंद विश्वकर्मा पेशे से एसी मैकेनिक हैं और अपने सीमित संसाधनों में परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जब श्रीमती पूजा को गंभीर लिवर की बीमारी का पता चला और डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता जताई, तब परिवार के सामने लगभग 26 लाख रुपए के खर्च की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। पहले एम्स रायपुर और फिर एम्स दिल्ली में उपचार चलने के बाद वर्ष 2025 में रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में लिवर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। इस जटिल और खर्चीले उपचार में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य सरकार से मिली 18 लाख रूपए की आर्थिक सहायता श्रीमती पूजा के जीवन की रक्षा का आधार बनी। श्री आनंद विश्वकर्मा ने योजना के प्रति आभार जताते हुए कहा, “जब डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही और खर्च बताया, तो हम बिल्कुल टूट चुके थे। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना ने हमें न केवल हिम्मत दी, बल्कि मेरी पत्नी का जीवन भी बचाया। अगर यह योजना न होती, तो मेरी पत्नी को बचा पाना मुश्किल था। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार का हृदय से धन्यवाद करता हूं।” गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद नागरिकों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सहायता हेतु राज्य रकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना ने अब तक अनेक मरीजों को नवजीवन प्रदान किया है और प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त सामाजिक सुरक्षा कवच के रूप में स्थापित हो चुकी है।

रायपुर : सूरजपुर जिले में 909 हैंडपंपों की मरम्मत पूर्ण

रायपुर सूरजपुर जिले में 909 हैंडपंपों की मरम्मत पूर्णगर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की संभावनाओं को देखते हुए सूरजपुर जिला प्रशासन द्वारा पेयजल स्रोतो विशेषकर हैंडपपों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक विशेष हैंडपंप सुधार पखवाड़ा मना कर कुल 909 हैंडपंपों की मरम्मत कर उनको क्रियाशील किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हैंडपंपों से संबंधित शिकायतें जैसे ही मोबाइल या टोल फ्री नंबर के माध्यम से प्राप्त होती हैं, तत्काल मरम्मत टीम मौके पर पहुंचकर कार्य पूर्ण कर रही है। विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी शिकायत 3 दिनों से अधिक लंबित न रहे। सुधार पखवाड़ा के दौरान विकासखंड प्रेमनगर, सूरजपुर, भैयाथान, ओड़गी, प्रतापपुर एवं रामानुजनगर क्षेत्रों में बंद पड़े हैंडपंपों को प्राथमिकता पर ठीक किया गया। यह कार्य ग्रामीणों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युद्धस्तर पर संचालित किया गया। जिले में खराब हैंडपंपों की सूचना देने हेतु टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा प्रत्येक विकासखंड के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिनसे सीधे संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। खराब हैंडपंपों की जानकारी विभाग के टोल फ्री नंबर 18002330008  एवं जिला सूरजपुर के विभिन्न विकास खण्डों में खराब हैंडपंपों की सूरजपुर जिले में 909 हैंडपंपों की मरम्मत पूर्णशिकायत हेतु बनाये गये नोडल को ग्रामीण दे सकते हैं। समस्त विकासखण्ड के लिए प्रदीप खलखों (मों नं.+91-6265964123) के साथ-साथ विकासखण्ड सूरजपुर/रामानुजनगर/प्रेमनगर के लिए व्ही. के. मिश्रा (मो. नं. +91-9425254247) विकासखंड भैयाथान/प्रतापपुर के लिए डी.के. जैन (मो नं. +91-9425437050), विकासखण्ड ओड़गी ए.के. एक्का (मों नं. +91-9424258483), विकासखण्ड सूरजपुर के लिए अमित राय (मों नं. +91-7999573705), विकासखंड रामानुजनगर के लिए सुराधिका उंजन (मों नं +91-8224957822), विकासखण्ड प्रेमनगर के लिए एस.के. पाटले (मो नं. +91-8965076171), विकासखण्ड प्रतापपुर के लिए विमलेस सिंह (मों नं. +91-9406029939), विकासखण्ड भैयाथान के लिए ज्ञानेश मिश्रा (मों नं. +91-9993889874), विकासखण्ड ओड़गी के लिए अविनाश मिंज (मों नं. +91-8770586537) विकासखण्ड जिला स्तर पर शिकायत दर्ज करने हेतु अंकित एक्का (मों नं. +91-9516418776) से संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर जयवर्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या न हो। सभी नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय रहकर हैंडपंपों की निगरानी करें एवं तत्काल सुधार कार्य कराना सुनिश्चित करें।

रायपुर : महतारी वंदन, बनी संबल: अब आत्मनिर्भर हैं रेखा दास महंत

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण हेतु शुरू की गई महतारी वंदन योजना ग्रामीण जरूरतमंद महिलाओं के लिए आशा की नई किरण बन गई है। विकासखंड पाली के ग्राम तिवरता की निवासी रेखा दास महंत इसकी एक जीवंत मिसाल हैं, जिनका जीवन इस योजना से बदल गया है। रेखा दास महंत पहले अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कभी पड़ोसियों से, तो कभी रिश्तेदारों से उधार मांगने को मजबूर थीं। कई बार बेहद जरूरी कार्यों के लिए भी उन्हें मदद नहीं मिलती थी। लेकिन अब महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर महीने एक हज़ार रुपये की नियमित आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे उनके छोटे-मोटे घरेलू खर्च आसानी से पूरे हो जाते हैं। रेखा कहती है कि अब मुझे अपनी छोटी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती। हर माह खाते में आने वाली राशि से दाल-चावल, बच्चों की जरूरतें और अन्य ज़रूरी सामान खरीद लेती हूं। रेखा के पति श्री गणेश दास खेती-किसानी करते हैं, लेकिन सिंचाई की समस्या के कारण धान की पैदावार कम होती है। ऐसे में घर का सारा भार रेखा पर आ जाता था। लेकिन अब, महतारी वंदन योजना की राशि ने उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया है। रेखा को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी प्राप्त हुआ है। अब उनका परिवार कच्चे मकान की असुविधा से मुक्त होकर पक्के घर में सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहा है। वह बताती हैं कि पहले बरसात में घर टपकता था, बच्चे बीमार पड़ते थे। अब पक्के मकान में से जीवन में राहत आ गई है। रेखा दास महंत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा  कि यह सरकार वास्तव में गरीबों की सरकार है। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना ने हम जैसे परिवारों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है। महतारी वंदन योजना से अब हम जैसी महिलाओं को एक नया संबल मिला है। यह योजना, नारी गरिमा, स्वाभिमान और सामाजिक सुरक्षा का प्रतीक बन चुकी है।

एमसीबी : अस्मिता सिटी में महिला कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन 28 अप्रैल को

एमसीबी अस्मिता सिटी इलेक्ट्रिक महिला प्रीमियर लीग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 28 अप्रैल 2025, दिन सोमवार को प्रातः 7:00 बजे से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में केवल 19 वर्ष तक की बालिकाएं ही भाग ले सकेंगी। आयोजन में महिला कबड्डी टीमों को आमंत्रित किया गया है, जिससे उभरती हुई महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया जा सके। प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों ने सभी पात्र टीमों से समय पर खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में पंजीकरण कराने और आयोजन स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।

गरियाबंद : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन 30 अप्रैल तक आंमत्रित

गरियाबंद एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संचालन हेतु गठित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर अंतर्गत जिला गरियाबंद में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु अस्थाई रूप से मानदेय पर अध्यापन कार्य हेतु अतिथि शिक्षकों (फ्रेश अभ्यर्थी/सेवा निवृत्ति शिक्षकों) की व्यवस्था हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑफलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 तक निर्धारित है। इस संबंध में विस्तृत विवरण गरियाबंद जिले के वेबसाईट में अवलोकन कर सकते हैं।

महासमुंद : शीघ्रता से निराकृत हुआ ऋण पुस्तिका का आवेदन, श्रीमती पुरी हरपाल ने जताई खुशी

महासमुंद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में संचालित यह अभियान, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़रूरतमंदों तक पारदर्शिता और त्वरित प्रक्रिया  के माध्यम से पहुँचाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाना और शासन-जनता के बीच सेतु का कार्य करना है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की किरण पहुँच सके।                                 कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा तत्परता से निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सुशासन तिहार अंतर्गत श्रीमती पुरी हरपाल पति पंकज हरपाल निवासी तेंदुलोथा खुर्द द्वारा ऋण पुस्तिका (किसान किताब) हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसे तत्काल निराकरण किया जाकर आवेदक को किसान किताब प्रदान किया गया। लंबे इंतजार के पश्चात ऋण पुस्तिका प्राप्त होते ही श्रीमती हरपाल के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता साफ झलक रही थी। उन्होंने समाधान मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए शासन की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना की।

कोंडागांव : जिले की ग्राम पंचायतों में जनचौपाल का आयोजन शुरू

कोंडागांव जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का आकलन करने हेतु कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायतों में जनचौपाल का आयोजन प्रारंभ हो गया है। निर्धारित तिथियों के अनुसार आयोजित हो रहे जनचौपालों में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थित होकर ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का आकलन कर रहे हैं। इस दौरान शासकीय भवनों की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है तथा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने की स्थिति की जानकारी एकत्रित की जा रही है।

बेमेतरा : कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से की सीधी बातचीत, दिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश

बेमेतरा कलेक्टर एवं दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने आज शुक्रवार को जिला अस्पताल बेमेतरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया, उनका हालचाल जाना और इलाज से जुड़ी उनकी संतुष्टि की स्थिति पर जानकारी प्राप्त की।कलेक्टर शर्मा ने महिला वार्ड, शिशु वार्ड, जनरल वार्ड, आपातकालीन कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, ऑपरेशन थियेटर और ओपीडी सहित अन्य प्रमुख हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति, बेड की उपलब्धता, बिजली और पानी की आपूर्ति, पंखों और कूलर की कार्यशीलता तथा मरीजों को मिलने वाली भोजन व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की। मरीजों से संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान निरीक्षण के दौरान कई मरीजों और उनके परिजनों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। जिलाधीश ने डॉक्टर से कहा की हॉस्पिटल मे आवश्यकता अनुसार दवाइयों की स्टॉक पर्याप्त उपलब्ध रहे । कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज के साथ-साथ मरीजों के लिए गरिमापूर्ण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। डॉक्टरों और कर्मचारियों को निर्देश कलेक्टर रणबीर शर्मा ने डॉक्टरों के कक्षों में पहुंचकर चिकित्सकों से भी चर्चा की और उपस्थित मेडिकल स्टाफ से मरीजों की देखभाल की प्रक्रिया, औषधियों की उपलब्धता, और अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करें। मरीजों के प्रति सहानुभूति का भाव रखें और हर मरीज को समय पर, उचित इलाज मिले, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की और समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि अस्पताल में अनुशासन और कार्यकुशलता बनी रहनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार प्रशासन की प्राथमिकता कलेक्टर शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए अस्पतालों का समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है और जो भी कमियां सामने आती हैं, उन्हें तुरंत दूर करने के निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सुविधा के मामलों किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अस्पतालों में आने वाले हर मरीज को बेहतर इलाज और सुविधा मिलना ही प्रशासन का उद्देश्य है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में उपस्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम अनिल वाजपेयी, एसडीएम प्रकाश भारद्वाज, सीएमएचओ, और अस्पताल प्रबंधक तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर उइके ने मत्स्य एवं पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हिग्राहियों से की चर्चा

 कलेक्टर उइके ने मत्स्य एवं पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हिग्राहियों से की चर्चा जिले के ग्रामीणों के आजीविका में वृद्धि के लिए मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के योजनाओं से लाभ दिलाने के दिये निर्देश गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके आज पशुधन विकास एवं मत्स्य विभाग की संचालित योजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित व्यक्तिमूलक योजनाओं विशेष रूप से राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना तथा सूकर त्रयी वितरण योजना से लाभान्वित हितग्राहियो का ग्रामीण अंचल में जाकर निरीक्षण किया गया तथा उनसे चर्चा कर योजनाओं की जानकारी लेते हुए उन्हें होने वाले लाभ पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर उइके को ग्राम सढ़ौली के अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राही श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर एवं गुणज्ञ चन्द्रवंशी द्वारा बताया गया गया कि कुछ वर्ष पूर्व वे देशी नस्ल के पशुधन को रखते थे जिनमें से देशी नस्ल के गायों का दुग्ध उत्पादन बहुत ही कम होता था। इसके उपरांत पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों जानकारी ली गई। विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर वे पूर्ण रूप से उन्न्त नस्ल के पशुओं का पालन कर रहे है। जिससे उन्नत नस्ल की गायों से उनको प्रतिदिन 30 से 40 लीटर दुध उत्पादन हो रहा है। जिसे वे स्थानीय बाजार में 50 रूपये प्रति लीटर की हिसाब से विक्रय कर लाभ अर्जित कर रहे है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य पशुपालक कृत्रिम गर्भाधान का पूर्ण लाभ उठाते हुये देशी नस्ल की गायों का उन्नयन कर उन्नत नस्ल के पशुओं का पालन कर रहे है। इस दौरान पशु चिकित्सा एवं सेवाएं के उपसंचालक डॉ ओ.पी तिवारी ने बताया कि राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत 02 उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं का प्रावधान है। जिसकी इकाई लागत 1 लाख 40 हजार रूपये अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति श्रेणी के हितग्राहियों को 66.66 प्रतिशत अधिकतम 93 हजार 200 रूपये तथा सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को 50 प्रतिशत अधिकतम 70 हजार रूपये का अनुदान डी. बी. टी. के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में अंतरित किया जाता है। कलेक्टर उइके ने पशुधन को समय पर टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, उपचार आदि की समुचित व्यवस्था करने की निर्देश दिये। इसके अलावा कलेक्टर ने मत्स्य बीज उत्पादन परिक्षेत्र आमदी एवं मत्स्य बीज संवर्धन परिक्षेत्र कोकड़ी तथा मछली पालन कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें वर्ष 2025-26 में मछली बीज उत्पादन के लक्ष्य को पूर्ति करने के लिए की जा रही तैयारियों काी जानकारी ली और लक्ष्य की प्राप्ति के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले के ग्रामीणों के आजीविका में वृद्धि के लिए मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के योजनाओं से लाभ दिलाने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर नवीन भगत, मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक आलोक वशिष्ट एवं जिला पशु चिकित्सालय गरियाबंद के प्रभारी डॉ. टामेश कंवर एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

बेमेतरा : दीपक महिलांग – आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम

बेमेतरा : दीपक महिलांग – आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम अन्य दिव्यांगों को भी मिले सहायक उपकरण बेमेतरा ग्राम मारो, नवागढ़ विकासखंड — “अब मैं किसी पर निर्भर नहीं हूँ, मैं अपने कार्य खुद कर सकता हूँ।” ये शब्द हैं, श्री दीपक महिलांग के, जो 90% दिव्यांगता के बावजूद आज आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हैं। यह बदलाव संभव हो सका है, सुशासन तिहार 2025 के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त बैटरी चालित ट्रायसायकल की मदद से।     दीपक महिलांग एक ग्रामीण परिवेश से हैं, जहाँ परिवहन की सीमित सुविधाएँ दिव्यांगजनों के लिए बड़ी बाधा बनती थीं। लेकिन जैसे ही उन्हें ट्रायसायकल प्राप्त हुआ, उनके जीवन की दिशा ही बदल गई। अब वे स्वतंत्र रूप से घर से बाहर आ-जा सकते हैं, छोटे-मोटे काम कर सकते हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी भाग ले पा रहे हैं। उन्होंने बताया, “पहले हर जगह जाने के लिए किसी न किसी पर निर्भर रहना पड़ता था। अब मैं खुद बाजार जा सकता हूँ, पंचायत बैठकों में शामिल हो सकता हूँ।”  दीपक समाज कल्याण की योजना के तहत आर्थिक सहायता भी मिल रही है, जिससे उनकी मासिक आवश्यकताएँ पूरी हो जाती हैं। यह उनके लिए न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक संबल भी है। विभागीय जानकारी के अनुसार, बेरला विकासखंड के ग्राम केशतरा निवासी श्री नंदलाल महाकुर (100% दिव्यांगता), ग्राम सोढ़ निवासी श्री मिलन कुमार घीवर (40% दिव्यांगता), ग्राम केशतरा के श्री नवलदास महाकुर (85% दिव्यांगता) और ग्राम रवेली के श्री संतोष साहू (80% दिव्यांगता) को सहायक उपकरण प्रदान किए गए हैं। इन लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता अनुसार बैटरी चालित ट्रायसायकल, सामान्य ट्रायसायकल और व्हीलचेयर का वितरण किया गया है। इन सभी दिव्यांगों को प्रतिमाह सामाजिक सहायता कार्यक्रम योजना के अंतर्गत निशक्त पेंशन योजना द्वारा प्रतिमाह लाभाविंत किया जा रहा है।    समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत जनहित में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को सहायता प्रदान की जा रही है। विभाग का प्रयास है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रहना पड़े।    उनकी यह कहानी इस बात का प्रतीक है कि यदि सरकार की योजनाएँ सही समय पर पात्र व्यक्ति तक पहुँचें, तो वे किसी के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला सकती हैं।    सुशासन तिहार के अंतर्गत ऐसे ही कई दिव्यांगजनों को न केवल उपकरण मिले, बल्कि उन्हें समाज में सम्मान के साथ जीने का हक भी मिला।दीपक महिलांग आज सिर्फ एक लाभार्थी नहीं, बल्कि सुशासन की सफलता के प्रतीक बन चुके हैं — एक ऐसी मिसाल जो यह दिखाती है कि संवेदनशील प्रशासन और त्वरित सेवा मिलकर समाज के सबसे कमजोर वर्गों को भी सशक्त बना सकते हैं। छत्तीसगढ़ शासन संवेदनशील है जहां बदलाव निश्चित है।”

बेमेतरा : विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रथ रवाना, मलेरिया उन्मूलन का लिया संकल्प

बेमेतरा विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आयोजित आज शुक्रवार को जिले में विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Malaria Ends With Us: Reinvest, Reimagine, Reignite” (मलेरिया हमारे साथ समाप्त हो जाए – पुनः निवेश करें, पुनः कल्पना करें, पुनः प्रज्वलित करें) के अंतर्गत यह आयोजन किया गया।   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशंवत कुमार ध्रुव एवं जिला नोडल अधिकारी (NVBDCP) सह जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक बसोड़ द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रथ के माध्यम से आमजन को मलेरिया के लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी जानकारी दी गई।    कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2027 तक प्रदेश को स्थानीय मलेरिया संक्रमण से मुक्त करना एवं 2030 तक मलेरिया का पूर्णतः उन्मूलन करना है। इसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।   शहरी क्षेत्र की समस्त मितानिनों के लिए मलेरिया पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें मलेरिया की पहचान, रोकथाम व त्वरित उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। मलेरिया संक्रमित मादा मच्छर के काटने से फैलता है, जिसके लक्षणों में तेज बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द एवं उल्टी आदि शामिल हैं।   स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मलेरिया की जांच एवं उपचार सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही मच्छरों के लार्वा नियंत्रण के लिए रुके हुए पानी में मिट्टी का तेल अथवा जला हुआ मोबिल ऑयल डालने तथा कीटनाशक-उपचारित मच्छरदानी के प्रयोग की सलाह दी गई।    कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे, व्ही.बी.डी. पर्यवेक्षक श्री गुलाबचंद साहू, जिला मितानिन समन्वयक श्रीमती लता मेरावी, मितानिन प्रशिक्षक उषा साहू, समस्त मितानिन एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी ने मलेरिया मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बेमेतरा : संविदा पदों हेतु आवेदनकर्ताओं की पात्र/अपात्र सूची जारी, 28 अप्रैल तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति

बेमेतरा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला बेमेतरा के अंतर्गत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन के माध्यम से जारी किया गया था। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन 24 मार्च 2025 की संध्या 5.30 बजे तक आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण पूर्व में गठित समिति द्वारा किया गया, जिसमें नाम, पता, उम्र, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव जैसे बिंदुओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अपात्रता के मुख्य कारणों में आवश्यक योग्यता या अनुभव का अभाव, दस्तावेजों की अपूर्णता तथा पूर्ण समय अनुभव प्रमाण हेतु बैंक स्टेटमेंट/सैलरी स्लिप का अभाव शामिल है।    यदि किसी अभ्यर्थी को इस सूची के संबंध में कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वह कार्यालयीन समय में 28 अप्रैल 2025 की संध्या 5.00 बजे तक रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से जिला पंचायत बेमेतरा की आवक-जावक शाखा में प्रस्तुत कर सकते हैं। डाक से विलंब से प्राप्त आवेदनों के लिए कार्यालय उत्तरदायी नहीं होगा। पात्र/अपात्र सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट www.bemetara.gov.in पर तथा जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet