LATEST NEWS

औरिया ग्रुप के अधिकारी अक्षय कुलकर्णी ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात कर हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में जताई निवेश की इच्छा

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में औरिया ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी अक्षय कुलकर्णी ने मुलाकात कर राज्य में पांच सितारा और सात सितारा स्तर की हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में निवेश की इच्छा जताई। श्री कुलकर्णी ने बताया कि औरिया ग्रुप हिमाचल प्रदेश में एक प्रतिष्ठित प्रीमियम होटल का संचालन कर रहा है और अब छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को वैश्विक लक्जरी हॉस्पिटैलिटी से जोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि समूह राज्य में लक्जरी पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश की योजना पर विचार कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी, जिसमें पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार निवेशकों को नीति समर्थन, भूमि की उपलब्धता, एकल खिड़की स्वीकृति, और अनुकूल वातावरण जैसी सुविधाएं दे रही है।

छत्तीसगढ़ ने वस्त्र उद्योग क्षेत्र में निवेश के नए द्वार खोले : मुख्यमंत्री साय

कहा टेक्सटाइल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की नई पॉलिसी देश में सबसे बेहतर मुंबई, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित सीएमएआई फैब शो 2025  में भाग लेकर राज्य में वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निवेशकों और टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों से संवाद कर छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा हमने वस्त्र उद्योग क्षेत्र में निवेश के नए द्वार खोले हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार ने सीएमएआई (क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के साथ एमओयू भी साइन किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ ने वस्त्र, गारमेंट और हैंडलूम सेक्टर में एक उभरता हुआ केंद्र बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में हमने कैबिनेट में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन डिजाइन के संस्थान को नवा रायपुर में खोलने की मंजूरी दी है। 271 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले इस संस्थान से छत्तीसगढ़ में टैक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में चांपा की कोसा साड़ियां अपने शिल्प में बेमिसाल हैं। सीएमएआई से एमओयू और निफ्ट की स्थापना से चांपा के कोसा जैसे वस्त्रों की ब्रांडिंग, प्रमोशन में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कपड़ा उद्योग प्रत्यक्ष रूप से ग्रामीण स्वरोजगार, तकनीक और कौशल विकास से जुड़ा है। नई औद्योगिक नीति में हमने इन सभी सुविधाओं का ख्याल रखते हुए, टैक्सटाइल सेक्टर से जुडे़ एमएसएमई को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। हम 1000 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार देने वाले उद्यमों को विशेष अनुदान दे रहे हैं। 100 करोड़ के इन्वेस्टमेंट में 252 करोड़ की प्रतिपूर्ति हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। टेक्सटाइल के क्षेत्र में देश में इतनी अच्छी पॉलिसी किसी भी राज्य में नहीं है। इसका लाभ कपड़ा उद्योग से जुड़े छोटे और मझोले उद्यमों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में उद्यम शुरू करने पर विशेष रियायतें दी गई हैं। उन्होंने कहा सिंगल विंडो सिस्टम, इज आफ डूइंग बिजनेस और स्पीड आफ डूइंग बिजनेस की नीतियों के चलते बहुत तेजी से निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति दी जा रही है। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस से अब हम स्पीड और बिजनेस की ओर बढ़ चुके हैं। हमने 350 से अधिक रिफार्म्स किये हैं और निवेश का वातावरण बेहद सहज कर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के स्टॉल का अवलोकन भी किया और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हमारे पारंपरिक हस्तशिल्प को टेक्सटाइल उद्योग से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, संचालक  प्रभात मलिक, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक अभिषेक अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सेंट्रल इंडिया की लोकेशन, बेहतर कनेक्टिविटी मुख्यमंत्री ने बताया सेंट्रल इंडिया की हमारी लोकेशन आपको देश भर में सबसे अच्छी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। इसी साल से रायपुर एयरपोर्ट में कार्गो की सुविधा आरंभ हो गई है। हमारे यहां 48 हजार करोड़ रूपए की कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। रेल्वे नेटवर्क के विस्तार का सबसे अधिक लाभ उद्योग जगत को मिलेगा। रायपुर से विशाखापट्नम तक एक्सप्रेस वे का निर्माण तेजी से हो रहा है। विशाखापट्नम जैसे पोर्ट से हमारी सीधी कनेक्टिविटी रायपुर में बिजनेस को बहुत विस्तार देगी। टैक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए प्रशिक्षित युवा हो रहे तैयार मुख्यमंत्री ने कहा टैक्सटाइल इंडस्ट्री को स्किल्ड मैनपावर भी चाहिए। प्रदेश के आईटीआई में टेक्नालॉजी और इनोवेशन पर आधारित एडवांस कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे टैक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए भी प्रशिक्षित युवा तैयार हो रहे हैं। हमारे यहां आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी तथा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हैं जिससे दक्ष मानव संसाधन इंडस्ट्री के लिए उपलब्ध हैं।

साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के साथ-साथ सट्टा एप ‘काबूक’ का संचालन कर रहा था गिरोह, पकड़ाया

अंबिकापुर बलरामपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के बैढ़न शहर से म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऑनलाइन सट्टा एप ‘काबूक’ का संचालन कर रहा था। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लैपटॉप, 23 मोबाइल फोन, 46 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 1.50 लाख नकदी और एक महिंद्रा थार वाहन जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में 4 करोड़ रुपये के अनाधिकृत लेनदेन का खुलासा हुआ है। गिरोह का मास्टरमाइंड अंबिकापुर का सचिन कुमार सैनी उर्फ बिट्टू बिहारी है।   मध्यप्रदेश के बैढ़न में थी गिरोह की जड़ें     बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के आधार पर ग्राम बरदर निवासी नंदन कुमार रजक (20) और ग्राम अमटाही निवासी शोएब खान (31) को पहले गिरफ्तार किया गया था। इनसे पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण से गिरोह के अन्य सदस्यों का पता चला।     विशेष अपराध अनुसंधान टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी जुटाई, जिसके लोकेशन मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न शहर में मिले। इसके बाद पुलिस ने बैढ़न में घेराबंदी कर किराए के मकान में रह रहे गिरोह के आठ सदस्यों को धर दबोचा। 4 हजार से 12 हजार में खरीदे जाते थे बैंक खाते     एसपी वैभव बैंकर के अनुसार, मास्टरमाइंड सचिन कुमार सैनी ने गिरोह का संचालन संगठित तरीके से किया। गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेज छात्रों और अन्य व्यक्तियों के नाम पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाता था। ये खाते 4,000 से 12,000 रुपये में खरीदे जाते और रायपुर के दलालों को 10,000 से 15,000 रुपये में बेचे जाते।     खातों में इंटरनेट बैंकिंग और एसएमएस अलर्ट के लिए फर्जी मोबाइल नंबर लिंक किए जाते थे। एटीएम कार्ड और सिम कार्ड को कोरियर के जरिए रायपुर भेजा जाता, जहां से इन्हें देशभर के साइबर अपराधियों को बेचा जाता। इन खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम जमा और निकासी की जाती थी। ऑनलाइन सट्टा एप ‘काबूक’ का भी संचालन     गिरोह ने ऑनलाइन बैटिंग एप ‘काबूक’ की आईडी लेकर सट्टेबाजी का धंधा भी चला रखा था। वर्तमान में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों पर सट्टा खिलवाया जा रहा था।     पुलिस ने जब्त लैपटॉप और मोबाइल की जांच में सैकड़ों बैंक खातों से चार करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के सबूत मिले। इसके अलावा, 18 इनएक्टिव सिम कार्ड, चार चेकबुक, वाई-फाई सेट और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। आगे की जांच और कार्रवाई जारी     एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य साइबर अपराधियों की पहचान की जा रही है। बरामद बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।     पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के तार देश के कई राज्यों से जुड़े हैं, और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। यह कार्रवाई साइबर अपराध और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। इनकी हुई गिरफ्तारी     सचिन कुमार सैनी उर्फ बिट्टू बिहारी (24) महुआपारा वार्ड नंबार 10 अंबिकापुर     राजेश सोनकर (25) वर्ष आंबेडकर वार्ड मुंगेली     सुखदेव साहू (23) कैलाशपुर जिला सूरजपुर     आयुश कुमार साहू (23) कैलाशपुर जिला सूरजपुर     मुकेश जायसवाल (21) पौंडी थाना पाली जिला कोरबा     प्रशांत सिंह (23) दत्ता कालोनी अंबिकापुर थाना गांधीनगर     अभिषेक जायसवाल (22) चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर     दीपक कुमार यादव (26) पेटामारा थाना तुमला जिला जशपुर  

छत्तीसगढ़ में 1245 करोड़ रुपये की लागत से इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस, 500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे

मुंबई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक श्री एम. प्रसाद रेड्डी ने मुलाकात की। इस दौरान श्री रेड्डी ने राज्य में 1245 करोड़ रुपये की लागत से एक एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की, जिससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। ग्रीनटेक सोल्युशंस हरित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से लागत-प्रभावी और टिकाऊ औद्योगिक समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री रेड्डी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024–30 ने कंपनी को प्रदेश में निवेश के लिए प्रेरित किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में निवेशकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं—जैसे सिंगल विंडो क्लीयरेंस, उद्योग अनुकूल अधोसंरचना, और हरित औद्योगिक प्रोत्साहनों—की जानकारी दी और ग्रीनटेक सोल्युशंस के प्रस्ताव का स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ में सात सितारा हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में औरिया ग्रुप की रुचि, मुख्यमंत्री से की निवेश पर चर्चा

मुंबई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में औरिया ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी श्री अक्षय कुलकर्णी ने मुलाकात कर राज्य में पांच सितारा और सात सितारा स्तर की हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में निवेश की इच्छा जताई। श्री कुलकर्णी ने बताया कि औरिया ग्रुप हिमाचल प्रदेश में एक प्रतिष्ठित प्रीमियम होटल का संचालन कर रहा है और अब छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को वैश्विक लक्जरी हॉस्पिटैलिटी से जोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि समूह राज्य में लक्जरी पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश की योजना पर विचार कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी, जिसमें पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार निवेशकों को नीति समर्थन, भूमि की उपलब्धता, एकल खिड़की स्वीकृति, और अनुकूल वातावरण जैसी सुविधाएं दे रही है।

नवा रायपुर में मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना में शाल्वी ग्रुप की रुचि, मुंबई में मुख्यमंत्री श्री साय से की मुलाकात

मुंबई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में शाल्वी हॉस्पिटल्स के निदेशक श्री शनाए विक्रम शाह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवा रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना को लेकर रुचि जताई। शाल्वी हॉस्पिटल्स की शुरुआत एक 6 बिस्तरों वाले अस्पताल से हुई थी, जो आज 8 राज्यों के 13 शहरों में फैले 16 अस्पतालों के एक विश्वसनीय हेल्थकेयर नेटवर्क में तब्दील हो चुका है। श्री शाह ने बताया कि उनका समूह छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे निवेश और अधोसंरचना विकास की जानकारी साझा की और शाल्वी ग्रुप की पहल का स्वागत किया।

प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने पहलगाम में हत्याकाण्ड की कड़ी निंदा की, इससे दुखद और कुछ नहीं हो सकता

रायपुर पुलवामा हमले के बाद भारत भूमि को फिर से रक्तरंजित करने के कुत्सित प्रयास की कड़ी में पाकिस्तान के पाले गये आतंकियों ने फिर से एक कायराना हमला पहलगाम में किया और निर्दोष भारतीयों की हत्या की। यह एक प्रकार का जनसंहार/सामूहिक हत्याकाण्ड है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। शिवसेना (यूबीटी) के प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने इस हत्याकाण्ड की कड़ी निंदा करते हुए कहा है इससे दुखद और कुछ नहीं हो सकता कि निर्दोष और निहत्थे भारतीयों को धर्म पूछकर गोली मारी गई। जम्मू-कश्मीर में सब कुछ बदल रहा का जो नेरेटिव गढ़ने का प्रयास था ये काण्ड उसकी धज्जियाँ उड़ा रहा है। इतना बड़ा काण्ड बगैर स्थानीय सहयोग के हो ही नहीं सकता अर्थात् सेना को स्थानीय स्तर पर भी आतंकियों की पहचान कर उन्हें 72 हूरों के पास भेजने का काम शुरू कर देना चाहिए। यह एक सर्वभौमिक सत्य है कि पाकिस्तान ही इस काण्ड में शामिल है अतः भारत के प्रधानमंत्री / राष्ट्रपति से हमारी मांग है कि तत्काल इस हमले का मुँहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए और अगर युद्ध जरूरी है तो युद्ध ही सही ताकि विश्वपटल से आतंकिस्तान (पाकिस्तान) का वजूद तक मिटा दिया जावे यही वो स्वर्णिम अवसर है जब हमारी सेना का उबलता लहू पाकिस्तानी आतंकी और उनके आकाओं का सर्वनाश करने में पूर्णतः सक्षम है। इस काण्ड की घोर निन्दा करते हुए शिवसेना (यूबीटी) के सुनील कुकरेजा, संजय नाग, एच. एन. सिंह, सन्नी देशमुख, संतोष मार्कण्डेय, शिव लिमजे, समीर पाल, सांई प्रजापति, मुकेश सिन्हा, संजय हलदर, लक्ष्मी कश्यप, विजेन्द्र कुंमलकर ने मातकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भारतीय सेना से अनुरोध किया है कि इस हमले का मुँहतोड़ जवाब दें।  

प्रदेशभर में नई कलेक्टर गाइड लाइन को लेकर पंजीयन कार्यालयों में 2 घंटे रजिस्ट्री की प्रक्रिया बंद

रायपुर  छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नई कलेक्टर गाइड लाइन तैयार करने के लिए सर्वे का काम चल रहा है. इस सर्वे में पटवारी, तहसीलदारों से लेकर पंजीयन विभाग के उप पंजीयक भी जुटे हुए हैं, जिसके कारण रायपुर सहित प्रदेशभर के तमाम पंजीयन कार्यालयों में बीते एक सप्ताह से सुबह 10 से 12 बजे तक रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद है. पंजीयन के समय में की गई तब्दीली के कारण लोग रजिस्ट्री कराने के लिए पंजीयन कार्यालय खुलने के दो घंटे बाद का ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले पा रहे हैं. मरता क्या न करता पर अमल करते हुए लोग भरी दोपहर में तमाम परेशानी उठाते हुए रजिस्ट्री के लिए पंजीयन कार्यालय में पहुंच रहे हैं. सुबह घटा पर शाम का बढ़ा नहीं समय सर्वे में व्यस्त उपपंजीयकों के कारण सुबह के दो घंटे का समय पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए बंद कर दिया गया है. इसके कारण लोगों को दिनभर में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 5 घंटे का ही समय मिल पा रहा है. इधर सुबह का समय कम किया गया है, लेकिन शाम को समय बढ़ाया नहीं गया है, जिसके कारण कई लोगों को अपॉइंटमेंट भी नहीं मिल पा रहा है. दो घंटे में 100 से ज्यादा रजिस्ट्री आकड़ों के अनुसार, रायपुर पंजीयन कार्यालय में 5 उप पंजीयक है. इस तरह एक घंटे के दौरान रायपुर में 50 से अधिक रजिस्ट्रियां होती हैं. इस तरह दो घंटे में सौ से ज्यादा रजिस्ट्री होती है. दो घंटे तक अपॉइंटमेंट नहीं मिलने के कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा रजिस्ट्री भी कम हो रही है. 30 तक यही स्थिति रहने की संभावना नई कलेक्टर गाइड लाइन के लिए 30 अप्रैल तक सर्वे की रिपोर्ट मंगाई गई है. सूत्रों के अनुसार रायपुर जिले में सर्वे का काफी धीमी गति से किया जा रहा है, जिससे सर्वे की रिपोर्ट भी माहांत तक आने/ की संभावना है. जब तक सर्वे का काम पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक सुबह के दो घंटे तक रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट भी बंद रहेगा. इसके कारण माहांत तक पंजीयन, कार्यालय में ऐसी स्थिति ही बनी रहेगी. सुबह 10 से 12 बजे तक अपॉइंटमेंट बंद रायपुर के मुख्य पंजीयक विनोज कोचे ने बताया कि नई कलेक्टर गाइड लाइन के लिए सर्वे का काम चल रहा है. उप पंजीयकों को इस कार्य में लगाया गया है. शासन के निर्देश के अनुसार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट बंद है.

नवा रायपुर में मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना में शाल्वी ग्रुप की रुचि, मुंबई में मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

मुंबई, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में शाल्वी हॉस्पिटल्स के निदेशक श्री शनाए विक्रम शाह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवा रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना को लेकर रुचि जताई। शाल्वी हॉस्पिटल्स की शुरुआत एक 6 बिस्तरों वाले अस्पताल से हुई थी, जो आज 8 राज्यों के 13 शहरों में फैले 16 अस्पतालों के एक विश्वसनीय हेल्थकेयर नेटवर्क में तब्दील हो चुका है। श्री शाह ने बताया कि उनका समूह छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे निवेश और अधोसंरचना विकास की जानकारी साझा की और शाल्वी ग्रुप की पहल का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय से सौजन्य मुंबई में श्रीलंका के प्रमुख औद्योगिक समूह ललन ग्रुप के प्रतिनिधि दिलीप पारिक ने की सौजन्य मुलाक़ात

रायपुर / मुंबई मुंबई में आज श्रीलंका के प्रमुख औद्योगिक समूह ललन ग्रुप के प्रतिनिधि दिलीप पारिक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात की। पारिक ने बताया कि ललन ग्रुप, जो श्रीलंका के सबसे बड़े विविधीकृत औद्योगिक समूहों में शामिल है, बागान, रबर उत्पाद, निर्माण, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग इंजीनियरिंग और आतिथ्य सेवाओं के क्षेत्रों में सक्रिय है। समूह की विशेषज्ञता और बहु-क्षेत्रीय क्षमताएं छत्तीसगढ़ के संसाधन-समृद्ध वातावरण और उद्योग-प्रोत्साहक नीतियों से मेल खाती हैं। मुलाक़ात के दौरान पारिक ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए राज्य में धागा और कपड़ा निर्माण इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई। उन्होंने बताया कि राज्य द्वारा श्रमिकों के लिए 24 घंटे की पाली व्यवस्था, ऑनलाइन क्लियरेंस, और समयबद्ध सेवाओं जैसी सुविधाएं निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने समूह की पहल का स्वागत किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, जिससे छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी।

महादेव सट्टा ऐप: ईडी ने दिल्ली-मुंबई समेत देश के 7 बड़े शहरों में बॉन्ड सहित 573 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की फ्रीज

रायपुर छत्तीसगढ़  के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐपसे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रायपुर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने देश के 7 बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई और ओडिशा के संबलपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 576.29 करोड़ रुपए की सिक्योरिटीज/बॉन्ड/डीमैट खाते फ्रीज कर दस्तावेज जब्त किए। इसमें 3.29 करोड़ रुपए नकद शामिल हैं। ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का कनेक्शन दिल्ली के कुछ नेताओं से जुड़ा है। हवाला के जरिए छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक काली कमाई भेजी गई। यह भी पाया गया कि सट्टेबाजी से कमाए गए पैसों को मॉरीशस और दुबई के फर्जी एफपीआई (फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स) के जरिए विदेशी निवेश और शेयर बाजार में लगाया गया, जिससे स्मॉल और मिडकैप कंपनियों के शेयरों की कीमतों में कृत्रिम उतार-चढ़ाव करके आम निवेशकों को चपत लगाई गई। कार्रवाई को लेकर ईडी की एक्स पोस्ट अधिकारियों के अनुसार, यह मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है। दिल्ली के जिन नेताओं का कनेक्शन मिला है, ईडी ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 3002.47 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति अटैच ईडी से मिली जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच में मेसर्स महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप का सिंडिकेट चलाने के इनपुट मिले हैं। इसके लिए सट्टेबाजी वेबसाइटों को नए उपयोगकर्ताओं को नामांकित करने, आईडी को सक्षम बनाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की व्यवस्था करता है। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में अपराध की आय (POC) मिली है। बता दें कि महादेव सट्टा प्रकरण में अब तक ईडी ने 170 से अधिक परिसरों में छापेमारी कर तलाशी में करीब 3002.47 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति अटैच कर चुकी है। साथ ही इस सिंडिकेट से जुड़े 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, प्रकरण की जांच कर 5 अभियोजन शिकायतों में 74 संस्थाओं को आरोपी बनाया गया है।

सीएम विष्णुदेव साय का पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा बयान, बोले – इस तरह की घटना का बदला लेगा देश

 रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं का देश बदला लेगा. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से पहलगाम गए पर्यटकों के बारे में मुख्य सचिव, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली. साथ ही आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई दौरे पर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि इस तरह की घटनाओं पर देश ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे के बीच से वापस लौट गए हैं. उन्होंने लौटते ही एयरपोर्ट पर बैठक ली, इससे घटना को लेकर उनकी गंभीरता समझ आती है. सीएम साय ने सभी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया का भी दुखद निधन हुआ है। स्थानीय प्रशासन परिवार के संपर्क में है। शासन-प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह मुंबई के लिए रवाना हुए, जहां वे बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रमों में शिकरत करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर बताया कि मुंबई का दो दिवसीय दौरा है, आज टेक्सटाइल पर MOU कार्यक्रम है. वे अंतर्राष्ट्रीय स्टील कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

PSUs से परे खरीद को देखें, निजी भागीदारी को सक्षम करें

 PSUs से परे खरीद को देखें, निजी भागीदारी को सक्षम करें  LEVEL-PLAYING FIELD। कुछ ऐसे बदलाव जल्द ही होंगे जो उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप हों, रायपुर  आर्मी ने रक्षा खरीद नियमावली (DPM) में संशोधनों का सुझाव दिया है, जिस पर 2021 से रक्षा मंत्रालय द्वारा समीक्षा की जा रही है, ताकि इसे रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) की ओर झुकाव को सुधारने और निजी उद्योग के लिए एक समान स्तर का मैदान सुनिश्चित करने के लिए सच्चे आत्मनिर्भरता (aatmanirbharta) की दिशा में आगे बढ़ा सके। उन्होंने कुछ प्रकार की निविदाओं में “आवंटन” का विचार लाने की भी सिफारिश की ताकि समान गुणवत्ता के उत्पाद पेश करने वाले निविदाकर्ता भी काम प्राप्त कर सकें, यदि संख्या अधिक है और कम क्षमता वाला सबसे कम बोलीदाता (LI bidder) है, लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह आउजिला, मास्टर जनरल सस्टेनेन्स, जो आर्मी की राजस्व खरीद की देखरेख करते हैं, ने सोमवार को पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) कार्यक्रम में कहा। लेफ्टिनेंट जनरल Aujla ने “भारतीय सेना की राजस्व आवश्यकताओं” पर पीएचडीCCI के उद्योग संवाद सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि DPM को पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। “हम पिछले दो वर्षों से इस पर काम कर रहे हैं। हम नीति निर्माताओं को इस DPM में संशोधन के लिए प्रेरित कर रहे हैं ताकि यह तेजी से अंतिम रूप में आए।” MGS ने कहा कि DPM का अनुच्छेद 2.4.8 जो कि आग्नेयास्त्र फैक्ट्रियों और DPSU से खरीद से संबंधित है, सेना को मूल उपकरण निर्माताओं (OEMs) से दूर जाने से रोकता है। “हमारे लिए 80 प्रतिशत हमारे सामान DPSUs द्वारा आपूर्ति किए जाते हैं” उन्होंने सेना की राजस्व खरीद का संदर्भ देते हुए कहा। MGS शाखा का वार्षिक खर्च 25,000 करोड़ से 30,000 करोड़ रुपये के बीच है, लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया। “हम एक समान स्तर चाहते हैं हम प्रतिस्पर्धियों को चाहते हैं। हम दूर जाना चाहते हैं। भागीदारी और प्रतिस्पर्धी निविदा करने की प्रक्रिया में। जबकि प्रयास चल रहे हैं, प्रणाली ऐसी हैं कि इसमें समय लगता है। इसलिए हम उस परिवर्तन की अवधि में हैं। लेकिन बहुत जल्द आप लोगों को कुछ बदलाव, कुछ ऐसा माहौल दिखाई देगा जो आपकी आवश्यकताओं के अनुकूल हो” उद्योग प्रतिनिधियों को सत्र में आशा देते हुए। लेफ्टिनेंट जनरल आउजिला ने कहा इस संदर्भ में, उन्होंने यह भी कहा कि यह एक उपयोगकर्ता संचालित बाजार होना चाहिए, न कि विक्रेता संचालित बाजार।

पहलगाम में आतंकी हमला : रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत, आज छतीसगढ़ पहुंचेगा शव

रायपुर  जम्मू-कश्मीर के टूरिस्ट हॉटस्पॉट पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों के हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत हो गई थी. आज दोपहर करीबन तीन बजे उनका पार्थिव शरीर श्रीनगर से रायपुर लाया जाएगा. जानकारी के अनुसार, सैकड़ों लोग अमरनाथ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ से गए है. प्रदेश के अलग-अलग जिले से गए सैकड़ों लोगों के पहलगाम में फंसने की खबर है. दरअसल, पहलगाम से होकर अमरनाथ जाना होता है. दिनेश मिरानिया की मौत की खबर पर मंगलवार को कलेक्टर गौरव सिंह, एसपी लाल उमेद सिंह और निगम आयुक्त विश्वदीप उनके समता कालोनी स्थित निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देने के साथ परिवार को हर संभव मदद की भी बात कही थी. जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी निवासी बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चों शौर्य व लक्षिता मिरानिया के साथ पहलगाम घूमने गए थे. इसी दौरान आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी.

विजयवर्गीय ने कहा एक गांधी देश के गरीबों के लिए अपने कपड़े उतार कर जीते थे, ये गांधी तो थाईलैंड जाकर छुट्टी मनाते

रायपुर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को लेकर कहा कि एक गांधी देश के गरीबों के लिए अपने कपड़े उतार कर जीते थे। बकरी का दूध पिया करते थे। यह गांधी तो थाईलैंड जाकर छुट्टी मनाते हैं। वो गांधी गाय की पूजा करते थे। कैलाश विजयवर्गीय ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के ‘गांधी की आंधी है’ वाले बयान पर जवाब दिया है।विजयवर्गीय ने कहा कि यह कौन से गांधी की बात कर रहे हैं। वह गांधी जो देश के लिए जिया करते थे या वह गांधी जो हिंदी में ठीक से गांधी भी नहीं लिख सकते। यह गांधी देश के लिए नकारात्मक- विजयवर्गीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, उन गांधी को तो हम भी मानते हैं, उनका पूरा सम्मान करते हैं। यह गांधी देश के लिए कहीं ना कहीं नकारात्मक है। जिस तरह से विदेशों में जाकर राहुल गांधी भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, यह दुर्भाग्यजनक है। आपातकाल में कांग्रेस ने क्या किया है। देश के लोगों के साथ यह हम सभी जानते हैं। वक्फ बोर्ड की सच्चाई अब पूरा देश समझ चुका कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, वक्फ बोर्ड की सच्चाई अब पूरा देश समझ चुका है। वक्फ बोर्ड के नाम पर कुछ लोग जमीन की खरीद फरोख्त का काम किया करते थे। अब ये नहीं चलेगा। मुस्लिम लोग भी इस बात को समझ चुके हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसक घटनाओं पर कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। विजयवर्गीय ने कहा कि, ममता बनर्जी को हिंदुओं की तनिक भी चिंता नहीं है। ममता बनर्जी को बस चिंता है तो अपनी कुर्सी की। अंबेडकर जयंती पर देशभर में 10 दिवसीय कार्यक्रम बता दें कि बीजेपी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देशभर में 10 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। राजनांदगांव में भी एक ऐसा ही कार्यक्रम है। राजनांदगांव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैलाश विजयवर्गीय छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर उनका बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet