LATEST NEWS

सीबीआई की टीम पहुंची विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि राकेश के घर

दुर्ग महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की टीम फिर भिलाई पहुंची. यहां विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि राकेश के घर टीम वारंट लेकर छानबीन करना चाहती थी. लेकिन राकेश (भोलू) के घर ताला लटका मिला. इसके बाद सीबीआई को खाली हाथ लौटना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (3 अप्रैल) को विधायक के प्रतिनिधि राकेश श्रीवास्तव के घर पहुंची तब टीम में सुरक्षा कर्मी और 5 अधिकारी मौजूद थे. टीम ने 10 से 15 मिनट में घर की तस्वीरें ली पड़ोसी से राकेश श्रीवास्तव का मोबाइल नंबर लिया और कुछ जानकारी ली. इस दौरान अधिकारियों ने नही घर को सील किया और न ही कोई नोटिस चस्पा किया. छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि सीबीआई की टीम भोलू श्रीवास्तव के घर आई थी. वे भी वहां पहुंचे थे. टीम ने राकेश के घर का फोटो-वीडियो लिया और फिर लौट गई. बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव की ओर से भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा में राकेश श्रीवास्तव विधायक के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होते हैं. यह सर्च महादेव सट्टा एप  के लिए माना जा रहा है क्योंकि पिछले बार भिलाई विधायक के निवास पर सीबीआई की टीम ने महादेव एप के मामले में दबिश दी थी.

ऊर्जाधानी में अवैध शराब का कारोबार, अवैध कारखाने में दबिश देकर पुलिस ने 860 लीटर महुआ शराब की जब्त

कोरबा ऊर्जाधानी में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जहां खाली जगह देखी नहीं वहां महुआ शराब बनाने की अवैध कारखाना खड़ा कर दे रहे हैं. ऐसे ही नाला किनारे चल रहे अवैध कारखाने में दबिश देकर पुलिस ने 860 लीटर महुआ शराब जब्त किया. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं चार आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि देवलापाठ इलाके में काफी लंबे समय से एक गिरोह नाला किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर आसपास इलाकों में सप्लाई कर रहा था. उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया. पुलिस को आते देख कुछ लोग भाग गए, एक पकड़ा गया है. मामले में राजू धनवार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गजेंद्र धनवार, शिव धनवार, सरोज धनवार और सुखलाल धनवार फरार हो गए. मौके से पुलिस ने 5 बाइक और भारी मात्रा में महुआ लहान समेत 90 हजार रुपए कीमत का 860 लीटर महुआ शराब जब्त किया. बरामद महुआ लहान सहित शराब बनाने वाले सामान और भट्टी को नष्ट किया. उरगा थाना इलाके में इससे पहले भी कई बार चिकनीपाली गांव में पुलिस ने छापा मार कर नाला किनारे भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त किया था, वहीं बरामद महुआ लहान को नष्ट किया गया था. इसके बावजूद भी महुआ शराब बनाने वालों के हौसले बुलंद हैं, और नाला किनारे महुआ शराब बनाकर आसपास बेचा जा रहा था, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की.

रायपुर : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत् राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लगाए रूद्राक्ष के पौधे

रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सुकमा जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रुद्राक्ष के पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने  पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने सभी को अपने आसपास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल को पहली बार अपने क्षेत्र में देखकर अभिभूत हुए ग्रामीण

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज नगर पालिका परिषद् सुकमा के वार्ड क्रमांक 01 सुभाषचंद्र बोस वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभान्वित परिवार के घर पहुंचकर उनसे भेंट की। यह पहली बार हुआ है कि जब प्रदेश के राज्यपाल इस क्षेत्र में आए है। उन्हें देखकर ग्रामीणों में प्रसन्नता व्याप्त हो गई । राज्यपाल श्री डेका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री समीर विश्वास के घर पहुचे और उनसे बातचीत कर शासन से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली। उनके आगमन से ग्रामीण अभिभूत हुए और उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण के लिए प्रसन्नता व्यक्त किया।

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका पहुंचे हेलिपैड सुकमा

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका के सुखमा पहंुचने पर हेलीपैड में उनका स्वागत सुश्री दीपिका सोरी सदस्य राज्य महिला आयोग छत्तीसगढ़, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण,  सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों  आत्मीय स्वागत किया।

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका का कराली हैलीपेड में आत्मीय स्वागत

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका के आज दंतेवाड़ा आगमन पर कारली हैलीपेड में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया । इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ सी.आर. प्रसन्ना एवं दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बिरगांव नगर निगम में बवाल, महापौर की टेबल पर पानी डाला और मुर्दाबाद के नारे लगाए

रायपुर  बिरगांव नगर निगम में बजट भाषण के दौरान बवाल खड़ा हो गया. बजट भाषण के दौरान विपक्षी पार्षदों ने महापौर महापौर नंदलाल देवांगन पेश के टेबल पर पानी उढ़ेल दिया. जिसके बाद सामान्य सभा में महौल गरमा गया. महापौर नंदलाल देवांगन 2025-26 का बजट पेश कर रहे थे. इसी दौरान विपक्ष के पार्षदों ने उनके टेबल पर कैन से पानी डाल दिया और महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए. बता दें, गुरुवार को बिरगांव नगर निगम में महापौर ने 149 करोड़ रुपयों का बजट पेश किया. इस बीच विपक्ष के पार्षद गर्मी में पानी की समस्या को लेकर आक्रोशित थे. उन्होंने सामान्य सभा में बजट-भाषण के दौरान हंगामा खड़ा कर दिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

शासकीय शिक्षक रहते हुए 1.90 करोड़ का लोन लेकर खोला निजी स्कूल, फिर भी बिरेंद्र पांडे के खिलाफ DEO को नहीं मिल रहे सबूत

रायपुर  शासकीय शिक्षक रहते हुए सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाना छोड़कर एक शिक्षक ने शिक्षा की पूरी दुकान खोल ली. हम यहां स्कूल को दुकान इसलिए कह रहे है क्योंकि छछान पैरी मीडिल स्कूल के समन्वयक बिरेंद्र पांडे ने अपनी निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार से मिलने वाली मुफ्त की किताबों को छोड़कर खुद किताब खरीदी और फिर बच्चों को बेची. शासकीय शिक्षक बिरेंद्र पांडे ने अपनी स्कूलों के संचालन के लिए 1 करोड़ 90 लाख रूपए का लोन भी लिया. लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर और बीईओ अभनपुर को बिरेंद्र पांडे के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिले. इस मामले में जब शिकायत हुई तो उन्हें क्लीन चीट दे दी गई. अब सवाल ये है कि जिला शिक्षा अधिकारी और विभाग को शिक्षक बिरेंद्र पांडे के निजी स्कूल संचालन से जुड़े क्या-क्या सबूत चाहिए जिसको देखने के बाद वे कार्रवाई कर सके. इस पूरे मामले में बिरेंद्र पांडे ने ये बात स्वीकारी की वे नवरंग पब्लिक स्कूल जो समिति चला रही है उसमें वे सदस्य है और उक्त समिति और 4 स्कूलों को उनकी पत्नी और पत्नी का भाई संचालित करते है. वहीं डीईओ विजय खंडेलवाल से इस पूरे मामले में कोई जवाब नहीं दिया.

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में नवनिर्मित आडिटोरियम का लोकार्पण करते हुए दानदाताओं को किया सम्मानित

रायपुर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में नवनिर्मित आडिटोरियम का लोकार्पण करते हुए दानदाताओं को किया सम्मानितमुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में नवनिर्मित आडिटोरियम का लोकार्पण करते हुए दानदाताओं को किया सम्मानित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा दानशीलता दिवस पर आयोजित सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में समाज द्वारा नवनिर्मित 200 सीटर ऑडिटोरियम का लोकार्पण और  दान दाताओं का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अग्रवाल समाज की दानशीलता के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा और दानशीलता के लिए अग्रवाल समाज हमेशा ही आगे रहा है। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का छत्तीसगढ़ से काफी पुराना नाता रहा है। लगभग 400 साल पहले जब से अग्रवाल समाज का छत्तीसगढ़ में पदार्पण हुआ है,  तब से छत्तीसगढ़ के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज व्यापार व्यवसाय से जुड़ा हुआ है जो कठिन परिश्रम  तथा लगन से कार्य करते हुए मानवता की सेवा में जुटा रहना वाला समाज है। अग्रवाल समाज के द्वारा कोविड की विषम परिस्थिति में भी मानव सेवा सम्बंधी किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के दानदाताओं के सहयोग का उल्लेख किया। इनमें उन्होंने डीकेएस अस्पताल, एम्स, शीतलबांधा तालाब सहित अनेक  कार्यों का उल्लेख किया। कृषि विश्वविद्यालय के लिए 1900 एकड़ भूमि समाज के दानदाताओं द्वारा दी गई है। अनेक धर्मशाला, तालाब, मंदिर, गौशाला, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के द्वारा बनाई गई है। इन कार्यों से समाज का हर वर्ग लाभान्वित है। सामाजिक समरसता का इससे अनूठा उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के लोगों ने सेवा के ऐसे काम किए हैं, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कन्या विवाह, रोजगार जैसे अनेक क्षेत्रों में आप सभी ने जरूरतमंदों की सेवा की है। हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़ देश-दुनिया में सामाजिक समरसता के लिए जाना जाता है। इसके पीछे छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप 2047 में विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को पाने में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहेंगी। इस दौरान उन्होंने समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई। साथ ही मुख्य मंच से दान देने वाले अग्रणी परिवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संजय श्रीवास्तव, दाऊ अनुराग अग्रवाल  सहित समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

स्वस्थ तन-मन के लिए योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिल – मुख्यमंत्री

रायपुर योग आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वपटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपनाकर आरोग्य की प्राप्ति कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा के पदभार ग्रहण हेतु अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने संतों का अभिवादन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने योग आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष श्री सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री सिन्हा को छत्तीसगढ़ को जोड़ने और स्वस्थ रखने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जनसेवा को समर्पित उनका सामाजिक जीवन और सांगठनिक दायित्वों के लंबे अनुभव का लाभ योग आयोग के साथ ही प्रदेशवासियों को भी मिलेगा। 2017 में स्थापित योग आयोग की अब तक की यात्रा शानदार रही है और श्री सिन्हा के नेतृत्व में यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री  श्री साय ने कहा कि भारत में योग ऋषि-मुनियों की देन है और वे इस सुंदर परंपरा के संवाहक भी हैं। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है और इसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना, जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही योग रूपी इस चेतना का विश्वभर में विस्तार हुआ और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने को मान्यता दी। श्री साय ने कहा कि योग विश्वभर में विभिन्न रूपों में प्रचलित है और इसकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें स्वस्थ तन-मन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और भावी पीढ़ी को योग से जोड़कर इसका महत्व समझाना चाहिए। योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग सभी के लिए है और सभी को जोड़ने का काम करता है। संगठन में काम करते हुए सदैव मैंने लोगों को जोड़ने का कार्य किया है और आज मुझे योग आयोग के माध्यम से सभी को जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। श्री सिन्हा ने कहा कि प्रकृति में अनेक महत्वपूर्ण संपदाएं उपलब्ध हैं, परंतु इनमें सर्वश्रेष्ठ मानव संपदा है। मुख्यमंत्री जी ने मुझे मानव संपदा को स्वस्थ रखने का जिम्मा सौंपा है और इसे पूरा करने के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।हमारे प्रधानमंत्री जी नियमित योग करते हैं। उनकी ऊर्जा और कार्यक्षमता से आज सारी दुनिया वाकिफ है। श्री सिन्हा ने योग की विश्वव्यापी लोकप्रियता और प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री संपत अग्रवाल, विधायक श्री अनुज शर्मा, डॉ. रामप्रताप सिंह, श्री संजय श्रीवास्तव, महामंडलेश्वर श्री हरिहरानंद महाराज, पूज्य संत उदयनाथ जी महाराज, श्री वासु देवानंद जी महाराज, समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव, संचालक समाज कल्याण श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित पूजनीय संत समाज, योग आचार्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बस्तर पंडुम की चर्चा देश-विदेश में – श्री केदार कश्यप

रायपुर बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला एवं संस्कृति की अनुपम छटा बस्तर पंडुम में बिखर रही है। बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित कर इसे देश और वैश्विक पटल पर रखने के लिए तीन दिवसीय बस्तर पंडुम 2025 आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने आज इस आयोजन का शुभारंभ किया। बस्तर पंडुम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा परंपरा रीति-रिवाज, खान-पान, दुर्लभ वाद्य यंत्र, विभिन्न नाट्य विधाओं आदि का प्रदर्शन किया जा रहा है। बस्तर पंडुम के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर बस्तर की गौरवशाली संस्कृति को सहेजने और संवारने सहित वैश्विक पटल पर पहुंचाने के लिए सरकार ने बस्तर पंडुम का आयोजन किया है। जिससे बस्तर की संस्कृति, परंपरा को दुनिया के लोगों को जानने-समझने का अवसर मिलेगा। बस्तर अद्भुत सांस्कृतिक परम्परा, रीति रिवाज और जनजातीय व्यंजन से समृद्ध है। वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर पंडुम की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। बस्तर क्षेत्र के स्थानीय व्यंजन, वेशभूषा- आभूषण जोे विलुप्तप्राय हैं ऐसी समृद्ध संस्कृति को बचाने की पहल बस्तर पंडुम के माध्यम से की  जा रही है। उन्होंने दंतेवाड़ा का फाल्गुन मंडई और बस्तर में आयोजित बस्तर दशहरा को सामाजिक समरसता का प्रतीक निरूपित करते हुए कहा कि समाज के लोग इस परंपरा को संवर्धित कर रहे हैं। कार्यक्रम को विधायक श्री चौतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने भी संबोधित किया। संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। जनजातीय नृत्य और गीत की प्रस्तुति बस्तर पंडुम 2025 के अन्तर्गत सात विधाएं शामिल की गई है। जिसमें संभाग के सातों जिलों के विजेताओं के मध्य प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। जनजातीय नृत्यों के तहत गेड़ी, गौर-माड़िया, ककसाड़, मांदरी, हुलकीपाटा, परब सहित लोक गीत श्रृंखला के तहत जनजातीय गीत-चौतपरब, लेजा, जगारगीत, धनकुल, हुलकी पाटा (रीति-रिवाज, तीज त्यौहार, विवाह पद्धति एवं नामकरण संस्कार आदि) जनजातीय नाट्य श्रेणी में भतरा नाट्य की प्रस्तुति दी गई। पारंपरिक वाद्य, वेशभूषा एवं आभूषण जनजातीय वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन के तहत धनकुल, ढोल, चिटकुल, तोड़ी, अकुम, झाब, मांदर, मृदंग, बिरिया ढोल, सारंगी, गुदुम, मोहरी, सुलुङ, मुंडाबाजा, चिकारा शामिल रहे। जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण का प्रदर्शन विधा में लुरकी, करधन, सुतिया, पैरी, बाहूंटा, बिछिया. ऐंठी, बन्धा, फुली, धमेल, नांगमोरी, खोचनी, मुंदरी, सुर्रा, सुता, पटा, पुतरी, नकबेसर जैसे आभूषण प्रदर्शित किए गए। जनजातीय शिल्प, चित्रकला और व्यंजन जनजातीय शिल्प एवं चित्रकला के अंतर्गत घड़वा, माटी कला, काष्ठ, ढोकरा, लौह प्रस्तर, गोदना, भित्तीचित्र, शीशल, कौड़ी शिल्प, बांस की कंघी, गीकी (चटाई), घास के दानों की माला प्रदर्शन किया गया। जनजातीय पेय पदार्थ एवं व्यंजन का प्रदर्शन-सल्फी, ताड़ी, छिंदरस, लांदा, कोसरा, जोन्धरा एवं मड़िया पेज, चापड़ा चटनी, सुक्सी पुड़गा, मछरी पुड़गा,मछरी झोर, आमट साग, तिखुर, बोबो इत्यादि का प्रदर्शन किया जा रहा है।

मनेंद्रगढ़ शहर में केवल एक ही कोरिया नीर जिंदा बाकि पड़े मुर्दा, इन मुर्दा पड़े कोरिया नीरो का कब होगा जीणोद्धार

मनेंद्रगढ़ शहर में केवल एक ही कोरिया नीर जिंदा बाकि पड़े मुर्दा, इन मुर्दा पड़े कोरिया नीरो का कब होगा जीणोद्धार जनता ने नगरपालिका अध्यक्षा प्रतिमा यादव से जताई उमीद की जल्द होगा बंद नीरो का जीणोद्धार   एमसीबी/मनेन्द्रगढ़  एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ शहर में जहां आम जनमानस के लिए पेय जल की उपलब्धता के लिए नगरपालिका प्रशासन ने नल टंकी में लाखों की पाइप लाइन, पेयजल को शुद्ध करने के लिए लाखों का ऐलम औऱ क्लोरीन में ख़र्च किये और आम जनमानस तक पेयजल पहुँचाया पर, नगरपालिका की लापरवाहियों के कारण ये व्यवस्था भी नाकाम होती चलीं गई औऱ आमजनमानस को इसके कारण पहले औऱ आज भी मानक स्तर  से पेयजल नही मिल रहा है। इस के लिए शाशन और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों से युद्ध स्तर पर कई प्रयास किये गए जिसमे भी लाखों का खर्च आया पर ये प्रयास कुछ हद तक ही सफल हो पाया। फिर इसी बीच में एक नई योजना की शुरुआत हुई जिसका नाम कोरिया नीर रखा गया और शहर में कई जगहों पर कोरिया नीर नगरपालिका प्रशासन ने लगवाया जिससे कि शहर की जनता को पीने के लिए शुद्ध पेयजल मिल सके। वो एक समय था जब इस योजना की शुरुवात हुई फिर क्या शहर में युद्ध स्तर पर कई वार्डो में इस कोरिया नीर की व्यवस्था नगरपालिका प्रसाशन ने की साथ ही साथ इस योजना का श्रेय लेने हेतु कई नेता और जनप्रतिनिधियों ने अगुवाई करते हुए खुब तस्वीरे खिछवाई और जनता को अपना हितैसी दिखाने के लिए इस मौके का भरपूर फायदा उठाया, उस दौरान सब को लगा कि अब तो शहर में सुध पेय जल न मिलने की समस्या से निदान मिल गया पर जानत को कहा मालूम था कि इस योजना का लाभ तो केवल और केवल इस योजना के पीछे लगे पैसे की बंदर बाट और कमीशनख़ोरी करना था।             आज शहर के लगभग सभी कोरिया नीर नगरपालिका प्रशासन की अव्यवस्थाओ और रखरखाओ के चलते बंद पड़े है। नगरपालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों गिरती कार्यछमता के कारण आज भी सभी नीर मुर्दा हालात में पड़े है। आज शहर में मात्र केवल एक कोरिया नीर जो शासकीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ के बाजू में चालू स्थिति में है जोकि अकेले ही शहर के कई परिवारों को शुद्ध पेयजल देने का भार झेल रहा है। अब देखना है, कि नगरपालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा कब इसपर अपना संज्ञान लेंगे और शहर में बंद पड़े बाकी कोरिया नीरो को आमलोगों के लिए कब चालू करवाते है। वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव से जनता ने उमीद जताई है कि शायद अब इन मुर्दा पड़े कोरिया नीरो का जल्द ही जीणोद्धार करवाया जाएगा।

भाजपा स्थापना दिवस पर मंडल प्रभारियों की हुई घोषणा

एमसीबी आगामी 6 अप्रैल 2025 को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले की सहमति से जिला एवं मंडल संयोजक तथा सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है। जिला एवं मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं भाजपा संगठन की ओर से जिला एवं मंडल स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को संयोजक, सह-संयोजक, मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस घोषणा को लेकर मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने जानकारी साझा की। जिम्मेदारों की सूची जारी घोषणा पत्र के अनुसार, जिले के विभिन्न मंडलों में निम्नलिखित प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है: कोताडोल: अशोक सिंह (प्रभारी), रविशंकर सिंह (सह प्रभारी) जनकपुर: जुगनाथ पाण्डेय (प्रभारी), हीरालाल यादव (सह प्रभारी) कुवांरपुर: आदित्य गुप्ता (प्रभारी), कौशल पटेल (सह प्रभारी) केल्हारी: रामनरेश राय (प्रभारी), संजय राय (सह प्रभारी) नागपुर: रामलाल सिंह (प्रभारी), सुशील सिंह (सह प्रभारी) मनेंद्रगढ़: उमेश बैरागी (प्रभारी), संतोष सिंह (सह प्रभारी) हसदेव: मुकेश जायसवाल (प्रभारी), गामती द्विवेदी (सह प्रभारी) खड़गवां: वीरेंद्र सिंह राणा (प्रभारी), इंदु परिहार (सह प्रभारी), सोनमती उर्रे (सह प्रभारी) चिरमिरी: अनिल कसरवानी (प्रभारी), धर्मेंद्र पटवा (सह प्रभारी) संघठन की मजबूती पर जोर भाजपा के इस निर्णय से आगामी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संपन्न कराने की रणनीति बनाई गई है। संगठन के पदाधिकारी इस अवसर पर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले ने कहा कि यह सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और इनके सहयोग से स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों, विधवा और परित्यक्त महिलाओं को तीर्थ यात्रा का सपना होगा साकार, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पंजीयन हुई शुरू

एमसीबी छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अब वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ विधवा और परित्यक्त महिलाओं को भी पवित्र तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा का अवसर मिलेगा। राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, ये यात्राएं एक साथ संचालित की जाएंगी, जिससे आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण यात्रा का आनंद सभी को मिल सके। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत एमसीबी जिले से कुल 90 तीर्थ यात्रियों को यात्रा का लाभ मिलेगा। इसमें जिले के तीन जनपद पंचायतों से 15-15 हितग्राही, नगर निगम चिरमिरी से 15, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ से 10, तथा नगर पंचायत लेदरी, झगराखण्ड, जनकपुर और खोंगापानी से 5-5 हितग्राही शामिल होंगे। आईआरसीटीसी के विशेष ट्रेन से निःशुल्क यात्रा     इस यात्रा के लिए चयनित 90 हितग्राही विशेष ट्रेन के माध्यम से आईआरसीटीसी द्वारा निःशुल्क तीर्थ यात्रा पर भेजे जाएंगे। इस योजना के तहत 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक यदि चाहें तो अपने साथ 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र के एक सहायक को भी ले जा सकते हैं। इस तीर्थ यात्रा के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदन पत्र के साथ शासकीय चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2025 तक     योजना के तहत तीर्थ यात्रा का लाभ लेने के इच्छुक पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत या नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, वे सीधे उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़ (आत्मानंद विद्यालय के सामने) पहुंचकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2025, शाम 5 : 00 बजे तक निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना के तहत श्रद्धालु अब बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी धार्मिक आस्था को साकार कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय से निगम तथा मंडल के नव नियुक्त अध्यक्षों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विभिन्न मंडल एवं निगमों के नव नियुक्त अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति) अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष श्री दीपक महस्के एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet