LATEST NEWS

रायपुर : छत्तीसगढ़ की बुनाई, संस्कृति और जीवंत परंपराओं का प्रतीक – प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया गया कोसा सिल्क से बना हस्तनिर्मित शॉल

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा और विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कोसा सिल्क से निर्मित एक विशेष हस्तनिर्मित शॉल भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनाई परंपरा और जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह शॉल न केवल कपड़े का एक सुंदर नमूना है, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला, संगीत और जनजातीय अस्मिता का जीवंत दस्तावेज भी है। यह शॉल पूरी तरह हस्तनिर्मित है और इसमें राज्य की स्थानीय बुनकर परंपरा की गहराई को दर्शाया गया है। इस शॉल पर बांस से निर्मित पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘टोड़ी’ और बस्तर के प्रसिद्ध ‘बाइसन हॉर्न माड़िया नृत्य’ को कढ़ाई के माध्यम से दर्शाया गया है। टोड़ी वाद्ययंत्र छत्तीसगढ़ की जनजातीय जीवनशैली में संगीत का अभिन्न हिस्सा है। वहीं माड़िया जनजाति का यह नृत्य शौर्य, ऊर्जा और सामूहिक एकता की अभिव्यक्ति है।  यह शॉल केवल वस्त्र नहीं, बल्कि जनजातीय गर्व, सांस्कृतिक विविधता और शिल्प कौशल की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया गया यह कोसा शॉल छत्तीसगढ़ की हुनरमंद बुनकर महिलाओं, जनजातीय समुदायों, और लोक परंपराओं की महत्ता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक भावनात्मक और सशक्त प्रयास है। यह भेंट भारत की विविधता में एकता, और लोककला के माध्यम से जुड़ाव का प्रतीक है।

रायपुर : रेल नेटवर्क से जुड़ा नया रायपुर राजधानी क्षेत्र, प्रधानमंत्री ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ

रायपुर रायपुर से नया रायपुर राजधानी क्षेत्र रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। अब यहां आवागमन के लिए मेमू ट्रेन नियमित रूप से चला करेगी। रायपुर रेल्वे स्टेशन से मंदिर हसौद होते हुए नया रायपुर सीबीडी, केन्द्री होते हुए अभनपुर और अभनपुर से रायपुर ट्रेन के जरिए आवागमन हो सकेगा। इससे मंदिर हसौद, मंत्रालय, सचिवालय, नया रायपुर, अभनपुर आवागमन में सस्ता और आसान होगा। इससे शासकीय कर्मचारियों सहित नया रायपुर के नागरिकों और विद्यार्थियों को एक नई सुविधा सुलभ हो गई है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के मोहभट्ठा बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में 2,695 करोड़ रूपए की लागत से पूरी हो चुकी चार रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही उन्होंने 7 रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी। रायपुर अभनपुर मेमू ट्रेन का ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री और अभनपुर स्टेशनों पर होगा। रेल यात्री रायपुर से नवा रायपुर और अभनपुर की यात्रा कर सकेंगे, वो भी महज दस रुपये में। अभनपुर-रायपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन अत्याधुनिक थ्री-फेज़ है। बड़ी और खास बात ये है कि ये अत्याधुनिक ट्रेन ऊर्जा दक्षता, उच्च गति और बेहतर आराम के साथ यात्रियों को एक नया अनुभव प्रदान करेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी कई रेल सेक्शनों में थ्री-फेज़ मेमू ट्रेनें चलाई जा रही हैं। हर कोच में सौंदर्यपूर्ण इंटीरियर, कुशन वाली सीटें, बड़ी खिड़कियां, स्लाइडिंग दरवाजे और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट उपलब्ध है। जीपीएस-आधारित पीएपीआईएस के तहत डिस्प्ले स्क्रीन और लाउडस्पीकर प्रत्येक कोच में लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन की जानकारी मिलेगी। सीसीटीवी निगरानी प्रणाली भी उपलब्ध कराई गई है। प्रत्येक ट्रेलर कोच में पर्यावरण-अनुकूल बायो-टॉयलेट्स की सुविधा है।

रायपुर : मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देते हुए सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की है। उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार इंसानियत, भाईचारे और सौहार्द्र का प्रतीक है। यह पर्व मिलजुलकर रहने, भेदभाव मिटाने और सौहार्द्र बढ़ाने का संदेश देता है।  

CG को PM मोदी ने दी 33 हजार करोड़ रुपये की सौगात, CM साय ने जताया आभार

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार, 30 मार्च) को छत्तीसगढ़ दौरे पर आए. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ वासियों को कई करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात दी. इन परियोजनाओं में बिजली, रेल, सड़क, शिक्षा आदि से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मां महामाया, बिलासा देवी केंवट की धरती पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन. विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, 140 करोड़ देशवासियों के सेवक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माता कौशल्या की भूमि, भांचा राम के ननिहाल, छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन.” ‘छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है’- सीएम विष्णु देव साय इतना ही नहीं, मोहभट्ठा बिलासपुर में जनता को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा, “प्रभु श्रीराम का ननिहाल, परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी एवं शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान विभूतियों की यह जन्मभूमि, छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री ने मां महामाया और बिलासा देवी केंवट की धरती से छत्तीसगढ़ को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है.” उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके द्वारा किसानों, जनजातीय समाज और जरूरतमंद परिवारों के लिए लागू की गई पीएम आवास योजना का लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिल रहा है. हमने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए आपसे जो भी मांग की आपने उसे दिया है, इसके लिए छत्तीसगढ़ सदैव आपका आभारी रहेगा. आपके आशीर्वाद से हमारी सरकार भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विकास के काम कर रही है.” सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री साल 2047 तक इस देश को विकसिक भारत के रूप में खड़ा करना चाहते हैं. सीएम साय ने दावा किया कि विकसित भारत के लिए अपना योगदात देते हुए विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे. उन्होंने कहा कि जब भी छत्तीसढ़ के विकास की जरूरतों को लेकर पीएम मोदी के पास गए, उन्होंने हमेशा जरूरत से ज्यादा ही दिया है. इसके लिए छत्तीसगढ़ हमेशा आभारी रहेगा.

सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के 2 लाख घरों तक सीधी गैस पाइप लाइन से पहुंचेगी कुकिंग गैस : पीएम मोदी

बिलासपुर आने वाले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ के 2 लाख घरों के किचन में पाइप लाइन से सीधी कुकिंग गैस मिलेगी. 2 लाख घरों तक सीधी गैस पाइप लाइन से गैस पहुंचाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है. बिलासपुर में आम सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये आश्वासन दिया है. क्या आप जानते है इसके क्या फायदे होंगे ? यदि नहीं तो चलिए आपको बताते है, कैसे आपके घर में आएगी सीधी गैस पाइप लाइन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार घरों तक पाइपलाइन के जरिए कुकिंग गैस की सप्लाई शुरू होने वाली है. इस सुविधा के तहत हर घर में मीटर लगाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को उतनी ही कीमत चुकानी होगी, जितनी गैस वे इस्तेमाल करेंगे. यह गैस एलपीजी से सस्ती होगी, जिससे लोगों को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा. 1 लाख घरों में इसी तैयारी पूरी कर ली गई है और पीएम मोदी ने अपने भाषण में इसे 2 लाख घरों तक पहुंचाने के लक्ष्य के बारे में बताया है.  गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को 2025 में शुरू किया जाएगा और पहले चरण में 1 लाख घरों को इसका लाभ मिलेगा। पाइपलाइन सीधे घरों में चूल्हों से जोड़ी जाएगी, जिससे कुकिंग गैस की सप्लाई सुनिश्चित होगी। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड और हरियाणा गैस एजेंसी के अधिकारियों ने कुछ महीने पहले ही मीटिंग भी की थी. रायपुर में CNG स्टेशन भी बनेंगे     इस प्रोजेक्ट के तहत गाड़ियों के लिए CNG स्टेशन भी बनाए जाएंगे, जिससे सीएनजी वाहनों की सुविधा बढ़ेगी। रायपुर के अलावा, इस पाइपलाइन को आगे अन्य शहरों तक भी बढ़ाया जाएगा। क्या होंगे इस CNG गैस पाइप लाइन के फायदे ?     एलपीजी से 25-30% तक सस्ती     नेचुरल गैस होने के कारण सुरक्षित – हवा से हल्की होती है, जिससे लीकेज की स्थिति में यह जल्दी घुल जाती है     99% जलने की क्षमता – प्रदूषण न के बराबर     पाइपलाइन से सीधी सप्लाई – गैस खत्म होने की चिंता नहीं     मीटर की सुविधा – जितनी खपत, उतना ही बिल.  

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में, करोडो रूपये के कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

बिलासपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार घरों तक पाइपलाइन के जरिए कुकिंग गैस की सप्लाई शुरू होने वाली है. इस सुविधा के तहत हर घर में मीटर लगाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को उतनी ही कीमत चुकानी होगी, जितनी गैस वे इस्तेमाल करेंगे. यह गैस एलपीजी से सस्ती होगी, जिससे लोगों को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा. 1 लाख घरों में इसी तैयारी पूरी कर ली गई है और पीएम मोदी ने अपने भाषण में इसे 2 लाख घरों तक पहुंचाने के लक्ष्य के बारे में बताया है।  गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को 2025 में शुरू किया जाएगा और पहले चरण में 1 लाख घरों को इसका लाभ मिलेगा। पाइपलाइन सीधे घरों में चूल्हों से जोड़ी जाएगी, जिससे कुकिंग गैस की सप्लाई सुनिश्चित होगी। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड और हरियाणा गैस एजेंसी के अधिकारियों ने कुछ महीने पहले ही मीटिंग भी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के रायपुर से बिलासपुर के मोहभट्‌टा ग्राउंड पहुंचे गए हैं। उन्होंने 33,700 करोड़ रुपये के कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं में बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी अहम योजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा। सभा में केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई प्रमुख नेता भी मौजूद हैं।   3 लाख परिवारों को मिला पक्का घर- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 3 लाख गरीब परिवारों को पक्के घरों के गृहप्रवेश पर कहा कि यह उनके जीवन का एक नया अध्याय है। मोदी ने तीन लाभार्थियों से मुलाकात के दौरान उनके चेहरों पर खुशी देखी और कहा कि उनकी मां का आनंद रोक नहीं पा रही थी। मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि 3 लाख परिवारों को पक्की छत देना मोदी की गारंटी का परिणाम है, जिसे आपने पूरा किया। मोदी ने बताया कि पहले की सरकार ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना फाइलों में दफन कर दिया था, लेकिन उनकी सरकार ने गारंटी दी थी कि यह सपना पूरा होगा। विष्णुदेव साय की सरकार ने पहली कैबिनेट में 18 लाख घर बनाने का निर्णय लिया। इनमें से 3 लाख घर अब तैयार हो चुके हैं, खासतौर पर बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी इलाकों में ये घर बनाए गए हैं। सारे प्रोजेक्ट्स लोगों को सुविधा देने वाले- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें गरीबों के घर, स्कूल, रोड, रेल, बिजली, गैस की पाइपलाइन… ये सारे प्रोजेक्ट्स छत्तीसगढ़ के लोगों को सुविधाएं देने वाली है। आप सभी को इस विकास कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई।” नवरात्रि के पहले दिन छत्तीसगढ़ आना मेरा सौभाग्य- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पहला नवरात्रि है और छत्तीसगढ़ तो माता महामाया की धरती है। यह माता कौशल्या का मायका भी है। ऐसे में मातृशक्ति को समर्पित ये नौ दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत विशेष रहते हैं। मेरा सौभाग्य है कि नवरात्रि के पहले दिन ही मैं यहां पहुंचा हूं। पीएम मोदी के आह्वान पर बनी भाजपा की सरकार- सीएम साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं मिलेंगी, जिनमें ऊर्जा, रेलवे, सड़क, आवास और शिक्षा सेक्टर शामिल हैं। यह योजनाएं प्रदेश के विकास को नई गति देंगी। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से उसे यह अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम छत्तीसगढ़ की जनता ने किया। मोदी की गारंटी और विश्वास पर जनता ने भरोसा जताया, जिसके कारण विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली और डबल इंजन की सरकार बन पाई। साय ने यह भी कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार ने पूरी मेहनत की, जिस कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पार्टी को भारी विजय मिली। छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी सभा- खट्टर केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि यह राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी जनसभा है। खट्टर ने लोगों को जय जोहार कहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के आह्वान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में पहचान मिली होगी।

छत्तीसगढ़ की बुनाई, संस्कृति और जीवंत परंपराओं का प्रतीक, प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया गया कोसा सिल्क से बना हस्तनिर्मित शॉल

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा और विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कोसा सिल्क से निर्मित एक विशेष हस्तनिर्मित शॉल भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनाई परंपरा और जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह शॉल न केवल कपड़े का एक सुंदर नमूना है, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला, संगीत और जनजातीय अस्मिता का जीवंत दस्तावेज भी है। यह शॉल पूरी तरह हस्तनिर्मित है और इसमें राज्य की स्थानीय बुनकर परंपरा की गहराई को दर्शाया गया है। इस शॉल पर बांस से निर्मित पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘टोड़ी’ और बस्तर के प्रसिद्ध ‘बाइसन हॉर्न माड़िया नृत्य’ को कढ़ाई के माध्यम से दर्शाया गया है। टोड़ी वाद्ययंत्र छत्तीसगढ़ की जनजातीय जीवनशैली में संगीत का अभिन्न हिस्सा है। वहीं माड़िया जनजाति का यह नृत्य शौर्य, ऊर्जा और सामूहिक एकता की अभिव्यक्ति है।  यह शॉल केवल वस्त्र नहीं, बल्कि जनजातीय गर्व, सांस्कृतिक विविधता और शिल्प कौशल की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया गया यह कोसा शॉल छत्तीसगढ़ की हुनरमंद बुनकर महिलाओं, जनजातीय समुदायों, और लोक परंपराओं की महत्ता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक भावनात्मक और सशक्त प्रयास है। यह भेंट भारत की विविधता में एकता, और लोककला के माध्यम से जुड़ाव का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया बिलासा देवी केवट का मोमेंटो

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्टा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज एक विशेष मोमेंटो भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की वीरांगना बिलासा देवी केवट की स्मृति में तैयार किया गया है। यह मोमेंटो न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता की जीवंत अभिव्यक्ति भी है। छत्तीसगढ़ की बिलासा देवी एक साहसी, परिश्रमी और दूरदर्शी महिला थीं, जिनके नाम पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर बिलासपुर का नाम पड़ा। वे केवट समुदाय से संबंध रखती थीं—एक ऐसा समुदाय, जो भारतीय इतिहास में जल परिवहन, सेवा भाव और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। भगवान श्रीराम के जीवन में केवट समुदाय की भूमिका आज भी आदर्श के रूप में स्मरण की जाती है। महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत बिलासा देवी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ सीमाओं को पार कर इतिहास रच सकती हैं। उनके नेतृत्व, परिश्रम और कौशल ने यह सिद्ध किया कि चाहे वह प्रशासन हो या सामाजिक नेतृत्व—नारी कहीं भी पीछे नहीं। यह मोमेंटो उन्हीं मूल्यों और प्रेरणाओं का दर्पण है। यह भेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दूरदर्शी नेतृत्व के साथ प्रतिध्वनित होती है, जिसके केंद्र में नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की संकल्पना है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘महिला स्वयं सहायता समूह’, ‘नारी शक्ति मिशन’ जैसी योजनाएँ इसी दिशा में उठाए गए ऐतिहासिक कदम हैं। यह मोमेंटो केवल एक शिल्पकृति नहीं, बल्कि एक वैचारिक प्रतीक है—जो दर्शाता है कि भारत का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा, जब उसकी महिलाएँ सशक्त होंगी। यह भेंट छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत, वर्तमान प्रयासों और भविष्य की संभावनाओं का समन्वय है। बिलासा देवी केवट का यह प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को भेंट कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के सामर्थ्य और भारतीय संस्कृति के यशस्वी मूल्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित भी किया है।

सिर से लेकर पांव तक राम नाम लिखा वाने वाले रामनामी समाज को पीएम मोदी ने किया याद

बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ आए है. वे बिलासपुर के मोहभट्टा में आम सभा को संबोधित कर रहे है. इस सभा में पीएम मोदी ने उस समाज को भी याद किया जिनके पूरे शरीर में यानी सिर से लेकर पांव तक राम नाम लिखा होता है. तो चलिए आपको बताते है ये रामनामी समाज कौन है और ये ऐसे क्यों करते है. छत्तीसगढ़ में एक विशेष समुदाय है जिसे रामनामी समाज के नाम से जाना जाता है. यह समुदाय भगवान राम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध है. माना जाता है कि इस संप्रदाय की स्थापना परशुराम ने की थी. रामनामी समाज के लोग भगवान राम को ही अपना सब कुछ मानते हैं, और उनकी आराधना ही इनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है. पूरे शरीर पर ‘राम नाम’ की छाप इस समुदाय की सबसे अनोखी पहचान यह है कि वे अपने पूरे शरीर पर ‘राम’ नाम का टैटू गुदवाते हैं. यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि भगवान राम के प्रति गहरी आस्था और निष्ठा का प्रतीक है. इनके शरीर पर अंकित हर अक्षर राम के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा को दर्शाता है. लाखों की संख्या में फैला समुदाय छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और आसपास के क्षेत्रों में रामनामी समाज के लाखों अनुयायी रहते हैं. यहां के हर रामनामी व्यक्ति के लिए राम का नाम ही सबसे बड़ा आभूषण है. वे सिर से लेकर पांव तक अपने शरीर को ‘राम’ नाम से अंकित कराते हैं, जिससे उनका राम प्रेम साफ झलकता है.

ओड़गी-बिहारपुर मार्ग पर नजर आया बाघ

  सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ क्षेत्र में आज सुबह-सुबह एक बाघ घूमता हुआ दिखाई दिया. यह बाघ चांदनी बिहारपुर वन परिक्षेत्र के चंपाजोर जंगल में नजर आया. इसी दौरान ओड़गी-बिहारपुर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने बाघ का वीडियो बना लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है, जिसके बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. आज से कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र मेला शुरू हो रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले हैं. ऐसे में वन विभाग और प्रशासन दोनों ही बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं. वन विभाग बाघ की मूमेंट पर कड़ी निगाह रखे हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में मिला लावारिस बैग, जापानी महिला का पासपोर्ट और वीजा समेत कई देशों की हवाई टिकटें

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई. बैग की तलाशी लेने पर उसमें जापानी महिला का पासपोर्ट, वीजा, 20 दिसंबर 2024 का टोक्यो से दिल्ली का एयर टिकट, भारत के विभिन्न शहरों की हवाई टिकटें, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए. वहीं इस बैग के मिलने से पुलिस के सामने अब कई सवाल खड़े हो गए हैं. यह बैग किसका है? क्या यह किसी विदेशी पर्यटक का खोया हुआ सामान है? या फिर किसी आपराधिक घटना से इसका कोई संबंध है? ऐसे कई सवालों के जवाब अब ढूंढने होंगे. फिलहाल, पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैग का असली मालिक कौन है और यह रायपुर में कैसे पहुंचा.

मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. सीएम साय और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने साथ बैठकर मन की बात कार्यक्रम का 120वां संस्करण को सुना. मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को शॉल और प्रतीक चिन्ह नंदी भेंटकर अभिनंदन किया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव उपस्थित थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने अभनपुर-रायपुर ट्रेन किया उद्घाटन, दिखाई हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अभनपुर-रायपुर रेल सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. यह रेल सेवा यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद गाड़ी संख्या 08835 अभनपुर-रायपुर इनॉग्रल मेमू पैसेंजर स्पेशल आठ कोच के साथ अभनपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी.     केंद्री: 3:38 बजे     सीबीडी: 3:52 बजे     मंदिर हसौद: 4:10 बजे     रायपुर: 4:55 बजे 31 मार्च से शुरू होगी नियमित सेवा अगले दिन यानी 31 मार्च 2025 से रायपुर-अभनपुर रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो मेमू पैसेंजर ट्रेनें (सुबह और शाम) चलाई जाएंगी. गाड़ी संख्या 68760/68761 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर स्टॉपेज: रायपुर से प्रस्थान: सुबह 9:00 बजे मंदिर हसौद: 9:18 बजे सीबीडी: 9:32 बजे केंद्री: 9:50 बजे अभनपुर: 10:10 बजे वापसी (गाड़ी संख्या 68761) अभनपुर से प्रस्थान: 10:20 बजे केंद्री: 10:28 बजे सीबीडी: 10:42 बजे मंदिर हसौद: 11:00 बजे रायपुर: 11:45 बजे गाड़ी संख्या 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर स्टॉपेज: रायपुर से प्रस्थान: शाम 4:20 बजे मंदिर हसौद: 4:38 बजे सीबीडी: 4:52 बजे केंद्री: 5:10 बजे अभनपुर: 5:30 बजे वापसी (गाड़ी संख्या 68763) अभनपुर से प्रस्थान: 6:10 बजे केंद्री: 6:18 बजे सीबीडी: 6:32 बजे मंदिर हसौद: 6:45 बजे रायपुर: 7:20 बजे.

सोन नदी में गिरी भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओ से भरी बोलेरो, दो की मौत, सात घायल

पेंड्रा पेंड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ ताराबहरा के रहने वाले भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओ से भरी बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सोन नदी से नीचे गिर गई। इस दौरान नदी के पुल से फूलों को विसर्जित कर रही एक महिला भी बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बोलेरो में बैठे अन्य सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलासपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने वाली है। बोलेरो सवार सभी लोग सभा में शामिल होने के लिए निकले थे। बोलेरो पेंड्रा के सोन नदी के पास पहुंची ही, तभी अचानक बोलरो चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बोलेरो सीधे सोन नदी से नीचे जा गिरी। इस दौरान पास के गांव पंडरीखार की रहने वाली रमिता बाई, जो फूल विसर्जित करने के लिए नदी आईं थी और नदी के ऊपर खड़े होकर फूल विसर्जित कर रहीं थी, वह भी बोलेरो की चपेट में आ गईं। बोलोरो में सवार सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल 112, 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर सहित जिले के आलाधिकारियों ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

120वीं कड़ी की ‘मन की बात’ सुनी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में नवगुरुकुल और नेतृत्व साधना केंद्र की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव और विधायक श्री पुरंदर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री श्री साय ने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर बालिकाओं के साथ आत्मीय संवाद किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम आज देश की जनता को जागरूक बनाने का सशक्त मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से विशेष रूप से छात्रों और युवाओं को कड़ी मेहनत, नवाचार और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देते हैं। यदि हम सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें, तो समाज और जीवन में बड़ा परिवर्तन संभव है। भारतीय संस्कृति, नवाचार और सामाजिक समरसता का संवाहक मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला मंच है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जनता से सीधे जुड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसमें देश के नवाचार, जन भागीदारी, प्रेरक कहानियाँ, जल संरक्षण, योग, आयुर्वेद और वीर सैनिकों सहित खिलाड़ियों और वैज्ञानिकों के योगदान को उजागर किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चियों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर अपने सपनों को आकार देने के लिए संकल्पबद्ध होकर आगे बढ़ें। नवगुरुकुल और नेतृत्व साधना केंद्र की बालिकाओं से आत्मीय भेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं से संवाद करते हुए उनके मेहनत और संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि आप सभी तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी बेटियाँ जीवन में अवश्य सफल होंगी। आप सबकी उपलब्धियों में सहभागी बनना मेरे लिए गर्व का विषय है। बालिकाओं ने भी मुख्यमंत्री श्री साय से संवाद करते हुए अपने अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री निवास में बिताए गए इन खास पलों को यादगार बताया। तकनीकी प्रशिक्षण और प्रशासनिक तैयारी की नई उड़ान नवगुरुकुल संस्था की छात्रावास अधीक्षिका सुश्री रेणुका चंदन ने जानकारी दी कि नवगुरुकुल से निकले कई छात्र-छात्राएं आज बैंगलोर और हैदराबाद की प्रमुख आईटी कंपनियों में कार्यरत हैं। इसी तरह नेतृत्व साधना केंद्र में सीजीपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। यहाँ रहने वाले बच्चों को निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा दी गई है। इस वर्ष केंद्र के 11 बच्चों ने पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और वे अब मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि रायपुर जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित नवगुरुकुल संस्थान में बच्चों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कोडिंग एवं डिकोडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet