LATEST NEWS

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बुलाई आवश्यक बैठक, प्रदेश के दिग्गज नेता होंगे मौजूद

रायपुर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी कल शुक्रवार को आवश्यक बैठक आयोजित की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी की एक आवश्यक बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश के प्रभारी नितिन नबीन समेत प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में 21 मार्च को दोपहर दो बजे बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी-सहप्रभारी, जिला अध्यक्ष, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक-सह संयोजक, सभी महापौर, नपा-नपं अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे।

धमतरी जिले में एक महिला ने एक साथ चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन लड़की और 1 लड़का

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के गांव कौहाबाहरा में रहने वाली एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। यह जिले में ऐसा पहला केस है, जहां एक साथ चार बच्चों का जन्म हुआ है। धमतरी जिले के निजी अस्पताल उपाध्याय नर्सिंग होम में 15 मार्च को नगरी ब्लॉक के 30 वर्षीय एक महिला प्रसूता ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। चार बच्चों में एक लड़का तो वही तीन लड़कियों को महिला ने जन्म दिया है। जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ बताये जा रहे हैं। वही निजी अस्पताल की गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर रश्मि उपाध्याय का कहना है कि जब महिला अस्पताल में आई थी। तभी उसके सोनोग्राफी रिपोर्ट को देखकर चार बच्चों का उन्हें पता चल गया था। वही प्रसूता महिला की निर्धारित समय से पहले 7 महीने में ही डिलीवरी हो गई। वहीं जब महिला अस्पताल आई तब उसकी स्थिति सही नहीं थी जिसे अस्पताल में एडमिट किया गया और चारों बच्चों का जन्म ऑपरेशन के जरिए हुआ। चारों बच्चों में से एक बच्चे का वजन 1 किलो 500 ग्राम, दूसरे बच्चे का वजन 1 किलो 300 ग्राम, इसके साथ ही तीसरे बच्चे का वजन 1 किलो 100 ग्राम तो वहीं चौथे बच्चे के वजन की बात की जाए तो 900 ग्राम बताया जा रहा है। फिलहाल डॉक्टर ने अभी चारों शिशुओं के इलाज के लिए अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में सी मैप पर रखा है। वही बच्चों के डॉक्टर और वहां मौजूद नर्स के द्वारा अच्छे से उनकी देखभाल की जा रही है। वही प्रसूता महिला की बात की जाए तो वह अभी भी ऑब्जर्वेशन में है। क्योंकि समय से पहले महिला का डिलीवरी हुई जिससे महिला काफी कमजोर थी और थोड़ी-थोड़ी देर में महिला का बीपी डाउन हो रहा है। शरीर में सूजन की स्थिति भी बनी हुई है जिसे सामान्य करने के लिए अभी इलाज जारी है। डॉक्टर ने बताया कि मां और बच्चे दोनों ही स्वस्थ हैं। उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही रखा जाएगा और स्थिति सामान्य होने के बाद डिस्चार्ज किया जाएगा। वही इस मामले में चार बच्चों के पिता और बुआ नानी, दादी ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए। बताया कि 5 साल से बच्चे को लेकर प्रयास किया जा रहा था। लेकिन बच्चे नहीं हो रहे थे। वही एक साथ उन्हें इतनी बड़ी खुशी मिल गई कि उनके पास बोलने के लिए शब्द ही नहीं बचे। वही यह भी कहा कि परिवार में ऐसा पहली बार हुआ है। सभी आश्चर्य में है और बच्चों को और उनकी माता को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। वही बच्चों के पिता ने कहा कि वह मजदूरी का कार्य करते हैं और इसके अलावा घर में आय का कोई साधन नहीं है। वही शासन प्रशासन से आर्थिक मदद को लेकर भी गुहार परिजन लगा रहे हैं। बच्चों के पिता का कहना है कि अगर एक बच्चा होता तो जैसे तैसे उसका पालन पोषण हो जाता लेकिन यहां चार बच्चे एक साथ हो गए हैं तो उन्हें पालन पोषण में तकलीफ होगी जिसे लेकर शासन प्रशासन से मदद की उम्मीद परिजन कर रहे हैं और वही डॉक्टर और नर्स का भी परिजनों ने धन्यवाद दिया कि उनके वजह से आज मां और बच्चे सभी स्वस्थ हैं। 4 साल पहले हुई थी शादी बच्चों के पिता नंदेश्वर नेताम (30) ने बताया कि वह कौहाबाहरा गांव के रहने वाले हैं। 4 साल पहले यानी 2020 में उनकी शादी लक्ष्मी नेताम (30) से हुई थी। दोनों की पढ़ाई भी साथ में हुई है। वह मजदूरी और कृषि कार्य करते हैं। उनकी पत्नी लक्ष्मी नेताम घर में सिलाई कार्य करती है। 4 बच्चे की डिलीवरी होना रेयर मामला डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने बताया कि निजी नर्सिंग होम अस्पताल में महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चों को आईसीयू में रखा गया है। मामला ज्यादा गंभीर होने के कारण परिवार की सहमति से बच्चों को ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया। 4 से 5 बच्चे एक साथ पैदा होना दुर्लभ – डॉक्टर डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने कहा कि, आईवीएफ इलाज के बाद 2 से 3 बच्चे एक साथ होते हैं, लेकिन बिना IVF के इस तरह का मामला रेयर होता है। महिला सरकारी अस्पताल से इलाज करवा रही थी। डॉक्टर ने कहा कि 2 से 3 बच्चे तो सामान्य देखे जाते हैं, लेकिन 4 से 5 बच्चे एक साथ पैदा होने का मामला दुर्लभ है। अब जानिए कहां-कहां कितने सबसे ज्यादा बच्चे पैदा हुए ? इंडियाना में महिला ने 11 बच्चों को दिया जन्म 2018 में संयुक्त राज्य अमेरिका के इंडियाना की एक महिला ने एक साथ 11 बच्चों को जन्म दिया था। 42 साल की उम्र में 11 बच्चों को एक साथ जन्म हुआ था। महिला का नाम मारिया हर्नानडेस है। जब मारिया को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल लाया गया। इस दौरान सभी लोग इनको देख कर हैरान थे। सभी की हैरानी उस समय और बढ़ गई जब मारिया ने महज 17 मिनट में 11 बच्चियों को जन्म दिया। दक्षिण अफ्रीका में महिला ने 10 बच्चों को दिया जन्म 2021 में दक्षिण अफ्रीका के गोटेंग प्रांत की महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया था। महिला का नाम गोसेम थमारा सिथोले है। गोसेम ने 7 जून को 7 लड़कों और 3 लड़कियों को जन्म दिया था। गोसेम के पहले ही 6 साल के जुड़वा बच्चे थे। प्रेग्नेंसी की शुरुआत में डॉक्टर्स ने 6 बच्चों की पुष्टि की थी। कुछ समय बाद हुईं जांचों में सामने आया कि गर्भ में 8 बच्चे हैं, लेकिन डिलीवरी के दौरान 10 बच्चों का जन्म हुआ। गोसेम कहती हैं, 2 बच्चे ट्यूब के गलत हिस्से में थे, इसलिए शुरुआती जांच के दौरान दिखाई नहीं दिए थे। पश्चिम अफ्रीका में 26 साल की महिला ने 9 बच्चों को दिया जन्म 2021 में पश्चिमी अफ्रीकी देश माली की रहने वाली 26 साल की हेलीमा सिसे ने 9 बच्चों को दिया था। डॉक्टर्स ने 50 फीसदी बच्चों के ही जिंदा रह पाने की आशंका जाहिर की थी, लेकिन सभी बच्चे स्वस्थ थे। इनमें 5 लड़कियां और 4 लड़के हैं। हेलीमा और उनके 35 वर्षीय पति कादेर आर्बे 9 बच्चों को पाकर काफी खुश … Read more

विश्व जल दिवस पर मर्सी फॉर एनिमल्स ने मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब पर किया प्रदर्शन

रायपुर विश्व जल दिवस पर मर्सी फॉर एनिमल्स ने मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब पर मांस उत्पादन में जल की खपत के बारे में जागरूकता बढ़ाने प्रदर्शन किया. प्रतीकात्मक वेशभूषा पहने दो स्वयं सेवक ने पानी की टंकियों में डूबकर मांस उत्पादन के लिए खपत किए गए पानी की विशाल मात्रा के साथ पौधे-आधारित खाद्य पदार्थों के कम जल खपत को उजागर किया. स्वयं सेवक तख्तियां लिए खड़े थे, जिस पर लिखा था “1 किलो मांस के उत्पादन में लगभग 8,000 लीटर पानी की आवश्यकता होती है, जबकि 1 किलो सब्जियों में केवल 322 लीटर पानी की आवश्यकता होती है”. यह असमानता हमारे आहार विकल्पों के पर्यावरणीय प्रभाव और अधिक टिकाऊ खाद्य प्रणालियों की ओर बदलाव की तत्काल आवश्यकता को दर्शाती है. मर्सी फॉर एनिमल्स इंडिया के आयोजन समन्वयक कुशल समद्दार ने कहा, “जल संकट एक वैश्विक समस्या है, और भोजन इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.” समद्दार आगे कहते हैं, “हम लोगों से पौधे-आधारित आहार पर स्विच करने और सभी के लिए एक टिकाऊ भविष्य बनाने पर विचार करने का आग्रह करते हैं.” भोजन के लिए जानवरों को पालने, खिलाने और मारने के लिए बड़ी मात्रा में ताजे पानी का उपभोग करते हैं, जिससे पशु कृषि वैश्विक ताजे पानी के उपयोग के लगभग 20% के लिए जिम्मेदार है. पौधे-आधारित आहार को अपनाने से एक व्यक्ति के भोजन संबंधी पानी के उपयोग में 50% तक की कमी आ सकती है. मर्सी फॉर एनिमल्स जनता से उनके आहार विकल्पों के पर्यावरणीय परिणामों पर विचार करने और उनके जल पदचिह्न को कम करने और अधिक टिकाऊ भविष्य में योगदान करने के लिए पौधे-आधारित विकल्पों को अपनाने का आग्रह करता है. मर्सी फॉर एनिमल्स के बारे में Mercy For Animals (MFA) इंडिया एक प्रमुख गैर-लाभकारी संगठन है, जो भोजन के लिए पाले जाने वाले जानवरों की पीड़ा और क्रूरता को कम करने और पौध-आधारित भोजन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है. फिल्मी सितारे जॉन अब्राहम, सोनाक्षी सिन्हा, दक्षा नागरकर और ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक जैसे ब्रांड एंबेसडर के साथ Mercy For Animals कानूनी पैरवी, कॉर्पोरेट अभियानों और जनसंपर्क के माध्यम से एक ऐसा भविष्य बनाने का प्रयास करता है जिसमें जानवरों का सम्मान किया जाए, उनकी रक्षा हो और वे स्वतंत्र रहें. 800 से अधिक स्वयंसेवकों के देशव्यापी नेटवर्क के साथ, Mercy For Animals भारत में जानवरों के लिए सार्थक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है. अधिक जानकारी के लिए कृपया विजिट करें.

अंबिकापुर- कटघोरा मुख्य मार्ग हादसा , ट्रक और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी भीषण आग

कोरबा कोरबा जिले के सीमावर्ती ग्राम मोरगा पुलिस चौकी के अंतर्गत केंद्ई आश्रम के पास एन एच 130 अंबिकापुर- कटघोरा मुख्य मार्ग पर भीड़क सड़क हादसा हुआ। ट्रक और बाइक के बीच दो वाहनों की टक्कर हो गई। बुधवार देर रात करीब भीषण सड़क हादसा सामने आई। जहां ट्रक और बाइक में टक्कर के बाद आगजनी की घटना सामने आई। वहीं दोनों वाहन धू-धू कर जलता रहा। प्रत्यक्षदर्शी इरफान खान ने बताया कि मोरगा सप्ताहिक आम बाजार करके वह अपने घर की ओर लौट रहा था कि एक यू पी पासिंग वाहन ट्रक क्रमांक यू पी 67 टी 9908, के अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोरगा की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बाइक सवार सड़क किनारे खेत में गिर गए। बाइक ट्रक के नीचे आ गई। जिसके बाद बाइक नीचे फंस गई। बाइक में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लग गई। ट्रक भी चपेट में आ गया। इस घटना की सूचना 112 और पुलिस को दी जहा जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई और घायल बाइक सवार को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है। बाइक पर दो लोग सवार थे, जो ग्राम लेपरा के रहने वाले हैं, जो रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। चौकी प्रभारी मगतु राम ने बताया कि केंद्ई के पास एक सड़क घटना हुई है। जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल दाखिल किया गया है।

अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा वनमंत्री केदार कश्यप से मुलाकात की। ये बच्चे ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ वर्षों तक विकास की धारा से वंचित रहा, लेकिन हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि यहां के हर गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और संचार जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचे।  उन्होंने भ्रमण पर आए बच्चों से कहा कि आपका उज्ज्वल भविष्य ही हमारी प्राथमिकता है। अबूझमाड़ में तेजी से हो रहे विकास कार्य मुख्यमंत्री साय ने बताया कि अबूझमाड़ के गांवों में सड़क निर्माण, मोबाइल टावर लगाने, स्कूलों के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के तहत वहां तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में अबूझमाड़ सहित पूरे बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्ययोजनाओं पर काम कर रही हैं। आपकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य हमारी जिम्मेदारी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि अबूझमाड़ के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, ताकि वे अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार आपके साथ है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आश्वस्त किया कि अबूझमाड़ में बेहतर स्कूल, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

HMD ने लॉन्‍च किया Barbie कीपैड फोन

नई दिल्ली मशहूर फैशन डॉल बार्बी के बारे में तो सुना ही होगा। बार्बी अब स्‍मार्टफोन का रूप ले चुकी है। नोकिया और HMD स्‍मार्टफोन्‍स बनाने वाली HMD ने Barbie फोन लॉन्‍च किया है। यह एक कीपैड डिवाइस है, जो अपने लुक से प्रभावित करती है। पिंक कलर का फोन खासतौर पर फीमेल्‍स को लुभा सकता है। इसके बैक साइड में बड़ी सी बार्बी ब्रैंडिंग को उकेरा गया है। यह डुअल सिम को सपोर्ट करता है। एमपी3 प्‍लेयर और एफएम रेडियो जैसी खूबियां इस फोन में हैं। 1450 एमएएच की बैटरी है, जिससे 9 घंटों तक बात की जा सकती है। HMD Barbie फोन के प्राइस आमतौर पर कीपैड फोन कम दाम में आ जाते हैं, लेकिन बार्बी को खरीदने के लिए आपको स्‍मार्टफोन के प्राइस में डील करनी होगी। इसकी कीमत 7999 रुपये है और यह सेल के लिए एचएमडी की वेबसाइट पर उपलब्‍ध है। HMD Barbie फोन के फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस HMD Barbie फोन में 2.8 इंच की QVGA इंटरनल स्‍क्रीन दी गई है। खासबात है कि इसमें एक और स्‍क्रीन है जो फोन के बारह की तरफ और 1.77 इंच है। इसका इस्‍तेमाल दर्पण की तरह मेकअप और टचअप के लिए किया जा सकेगा। बेसिक फोन, सिर्फ डिजाइन का ‘गेम’ HMD Barbie फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें 64MB रैम मिलती है औश्र 128एमबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है। यह दर्शाता है कि बार्बी फोन एकदम बेसिक है और सामान्‍य टास्‍क के लिए इस्‍तेमाल किया जाएगा। अच्‍छी बात है कि फोन के स्‍टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। दो सिम का सपोर्ट एफएम रेडियो के साथ फोन में डुअल सिम लगाने का ऑप्‍शन है। इसमें एक वीजीए कैमरा बैक साइड में दिया गया है और एलईडी फ्लैश मिलता है। 3.5mm का हेडफोन जैक फोन में लगाया जा सकता है। एमपी3 प्‍लेयर की सुविधा इसमें है। एफएम रेडियो का सपोर्ट है, जो वायरलैस भी काम करता है। फोन में ब्‍लूटूथ 5 कनेक्टिविटी दी गई है। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। फोन सपोर्ट करता है 4जी ने‍टवर्क को। इसमें 1450 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 9 घंटों तक टॉकटाइम ऑफर कर सकती है। डिवाइस का वजन 123.5 ग्राम बताया गया है।

शाह ने तय कर दिया है टारगेट, 22 नक्सलियों के ढेर होने के बाद डेप्युटी सीएम ने कहा- इंद्रावती नदी के किनारे पर चाय पिएंगे

रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की ओर से 22 नक्सलियों को मार गिराए जाने को ‘बड़ी सफलता’ करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अगले बड़े ऑपरेशन की तारीख भी इशारों में बता दी है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बृहस्पतिवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को और कांकेर जिले में चार नक्सलियों को मार गिराया। इन घटनाओं में एक जवान की जान भी चली गई। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए।’ उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध बिना कोई रहम किए से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सल-मुक्त होने वाला है।’ 31 मार्च 2026 का टारगेट गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है। बीजापुर में ठोके गए 18 नक्सली छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बीजापुर और दंतेवाड़ा के बीच में गंगालूर क्षेत्र है, जहां सुबह 7 बजे फायरिंग हो रही थी। इस मुठभेड़ में कुल 18 नक्सली मारे गए हैं। साथ ही डीआरजी जवान राजू ओएम शहीद हुए हैं। शहीद परिवार के साथ पूरी सरकार खड़ी है। छत्तीसगढ़ महत्तारी की सेवा के लिए उन्होंने सर्वोच्चय बलिदान दिया है। हम जवानों को शुभकामना देते हैं। यह उनकी भुजाओं की ताकत है। कांकेर में भी चार नक्सली मारे गए हैं। इंद्रावती नदी के किनारे पर पीएंगे चाय विजय शर्मा ने कहा कि यह बड़ी सफलता है। अब बीजापुर से बामेड़ तक बस चल रही है। पहले तेलंगाना होते हुए जाना पड़ता था। अब समूचा बस्तर बदल रहा है। आने वाले समय में पूरा बस्तर लाल आतंक से मुक्त होगा। आगे चलकर आप भी किसी शाम इंद्रावती नदी के किनारे आराम से बैठकर चाय पी सकते हैं। गौरतलब है कि मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं। छत्तीसगढ़ में जवान लगातार लाल आतंक के खात्मे के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही नक्सलियों पर प्रहार जारी है। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों की टीम बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर इलाके में नक्सली विरोध ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। टीम ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में 22 नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षाबल की टीम ने बीजापुर में 18 तो कांकेर में चार नक्सली मार गिराया है। इस मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान राजू ओयामी शहीद हो गए। गृह मंत्री विजय शर्मा ने 18 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है वहीं अन्य क्षेत्रों से अभी शव प्राप्त होने की सूचना आधिकारिक रूप से प्राप्त नहीं हुई है।

आज दूसरे दिन भी ईओडब्ल्यू करेगी पूर्व मंत्री लखमा से पूछताछ

रायपुर 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम आज फिर पूछताछ करेगी. पूछताछ के दूसरे दिन ईओडब्ल्यू के चार अफसर सेन्ट्रल जेल परिसर पहुंचे हैं, जो कवासी लखमा से 7 बिंदुओं पर पूछताछ कर रहे हैं. अफसरों की टीम पूर्व मंत्री लखमा से शराब घोटाले से मिलने वाले कमीशन को लेकर पूछताछ करेगी. बता दें कि कोर्ट ने EOW को 19 और 20 मार्च को पूछताछ करने के इजाजत दी थी. कवासी लखमा से पूछताछ के बाद ईओडब्ल्यू कई लोगों को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है. सचिन पायलट ने की लखमा से मुलाकात गौरतलब है कि बुधवार यानी 19 मार्च को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचकर कवासी लखमा से मुलाकात की. उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक देवेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में लखमा की कानूनी लड़ाई और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई. गौरतलब है कि कवासी लखमा फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद हैं. आबकारी घोटाले को लेकर पहले ही कई बड़े अधिकारियों और कारोबारियों पर शिकंजा कस चुका है. अब देखना होगा कि EOW की पूछताछ से इस मामले में और कौन-कौन से नए खुलासे होते हैं. 21 जनवरी से जेल में हैं कवासी लखमा गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था. इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी. गिरफ्तारी के 7 दिन बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ED ने 7 दिन कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की थी. उसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक लखमा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था. पिछली सुनवाई के दौरान जेल में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं होने के कारण लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी. सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा की 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ा दी थी. क्या है शराब घोटाला? तत्कालीन भूपेश सरकार में पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और CM सचिवालय की तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ आयकर विभाग ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है. इसमें रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर अवैध वसूली करता है. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर ED ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. आयकर विभाग से मिले दस्तावेजों के आधार पर ED ने जांच के बाद 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया था. ED ने अपनी चार्जशीट में बताया कि किस तरह एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के आपराधिक सिंडिकेट के ज़रिए आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया. ED ने चार्जशीट में कहा कि 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिए शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया. उसके बाद अधिकारियों, कारोबारियों और राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिए भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. इस मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था. ED ने कोर्ट में 3,841 पन्नों की चार्जशीट की पेश गौरतलब है कि 13 मार्च को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों का चालान पेश किया है, जिसमें जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 21 अन्य को आरोपी बनाया गया है.अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी.

आईआईएम रायपुर के निदेशक काकानी ने सीएम साय से की मुलाकात, पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए किया आमंत्रित

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक रामकुमार काकानी ने आज सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सीएम साय को 22 एंव 23 मार्च 2025 को आयोजित दो दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री साय ने इस निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की. इस अवसर पर प्रोफेसर संजीव पाराशर भी उपस्थित थे. नेतृत्व और नीति निर्माण पर केंद्रित होगा कार्यक्रम काकानी ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के विधायकों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका उद्देश्य समकालीन प्रबंधन और नीति निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है. इस मंच पर प्रख्यात नीति निर्माता, शिक्षाविद और विचारक एकत्र होंगे ताकि विभिन्न विषयों पर सहयोगात्मक सोच और समस्याओं के व्यावहारिक समाधान की प्रक्रिया के संबंध में सारगर्भित विचार विमर्श किया जा सके. छत्तीसगढ़ में नेतृत्व कौशल को नया आयाम देने की पहल भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक काकानी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति और उनके अनुभवजन्य विचार न केवल कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे, बल्कि प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक भी होंगे. काकानी ने यह भी उल्लेख किया कि यह कार्यक्रम विधायकों को प्रभावी नेतृत्व कौशल विकसित करने और नीति निर्माण में नवीन दृष्टिकोण अपनाने के लिए सहयोग करेगा. यह पहल छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनहितैषी नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह 22 मार्च को चिरमिरी में और 27 मार्च को भरतपुर में होगा आयोजन

एमसीबी  कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज जिला कार्यालय सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में हाई कोर्ट में लंबित प्रकरणों, विभागीय महत्वपूर्ण पत्रों, पिछले शिविर के लंबित मुद्दों, डीएमएफ कार्यों की प्रगति, जन शिकायतों, जन चौपाल और पीएम पोर्टल की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जिले में दौरा प्रस्तावित है, जिसके पहले सभी विभागों को छह माह से लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग को पांच अतिरिक्त कक्षों के साथ कृषि, क्रेड़ा और स्वास्थ्य विभाग को अपना एस्टीमेट तैयार कर भेजने को कहा गया है।          डीएमएफ की बैठक अगले माह आयोजित होगी। वन विभाग को जिले के कृष्ण कुंज स्थलों के बेहतर रखरखाव और नए पौधों के रोपण के निर्देश दिए गए हैं। आरटीओ कैप का उद्घाटन मंत्री से कराने की बात कही गई है। सभी सरकारी विभागों को ईमेल आईडी जनरेट करने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि सरकारी कार्यों में सुगमता आ सके। वहीं अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने बताया कि न्यू कलेक्ट्रेट ऑफिस के लिए आवंटित भूमि का खसरा नंबर उपलब्ध कराने को कहा गया है और यदि किसी की निजी जमीन इसमें आ रही है तो राजस्व विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्किट हाउस, रिकॉर्ड रूम और जिला पंचायत भवन के लिए भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। केल्हारी और कोटाडोल तहसील कार्यालयों में वॉशरूम निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। गर्ल्स कॉलेज, नवोदय विद्यालय और खड़गवां में स्वास्थ्य और आयुष विभाग के लिए जमीन आवंटन पर चर्चा हुई। डंगौरा में मेंटल हॉस्पिटल के लिए आवंटित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। खेल मैदान के लिए 20 एकड़ की मांग में से 13 एकड़ जमीन आवंटित की जा चुकी है, शेष 7 एकड़ के लिए कार्यवाही जारी है। मनेंद्रगढ़ में सामुदायिक भवन, गार्डन और अंबेडकर भवन के लिए भूमि चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए हैं। साल्ही में फायरिंग रेंज, जेल रोड में संग्रहालय, पुराने खसरों में सुधार, नए फिल्टर प्लांट की स्थापना, जलाशय, लघु जलाशय और नहरों के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बिहारपुर में बकरी फार्म और पोल्ट्री फार्म की भी चर्चा हुई। वहीं सभी विभागों को अटल पोर्टल पर लॉगिन करने और अपनी योजनाओं को अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।        एसडीएम और तहसीलदारों को हर टीएल बैठक में राजस्व विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। शहरी एवं ग्रामीण आवास योजनाओं, कृषि विभाग, वन अधिकार पत्रों और समित्व योजना के लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। पीएचई की प्रयोगशाला और मत्स्य पालन विभाग के लिए भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय और वॉशरूम निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल समस्या न हो, इसके लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों और हॉस्टलों में पेयजल व टॉयलेट सुविधाओं के सुधार की जरूरत है। सोनहरी मिडिल स्कूल के लिए भवन निर्माण की बात कही गई है। खूंटापारा प्राइमरी स्कूल में मध्यान्ह भोजन संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। करही टोला प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन के लिए अलग रूम की जरूरत को देखते हुए कार्रवाई के लिए कहा गया है। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं कलेक्टर ने विपणन विभाग, अग्रिम खाद्य भंडारण की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की। आर्थिक गणना के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। जिन स्कूली बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, उनके प्रमाण पत्र शीघ्र तैयार करने को कहा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 22 मार्च को चिरमिरी में और 27 मार्च को भरतपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन होगा। पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण कार्य, समाज कल्याण विभाग की लंबित परियोजनाएं, अनुकंपा नियुक्ति, ओबीसी प्राधिकरण, जल जीवन मिशन और ग्राम सभाओं के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। फ्रीडम फाइटर लाई की पेंटिंग, पेंशन प्रकरण और जीपीएफ कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा गया है। पीपीओ जारी होने के बाद सभी पेंशन भुगतानों को एक साथ करने की बात कही गई है। हर्बल प्लांट, धरती आबा योजना और माइंस का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।             चिरमिरी लाइवलीहुड कॉलेज का लेआउट तैयार करने, गवर्नमेंट आईटीआई, हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर को रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। नहरों, विश्वकर्मा योजना, एनएच और सरगुजा प्राधिकरण की लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयास स्कूल और पोस्ट मैट्रिक बालक शाला बंजी में हॉस्टल प्रस्ताव पारित करने की बात कही गई है। सभी हॉस्टलों की टूटी खिड़कियां, दरवाजे, बाउंड्रीवाल, पेयजल, टॉयलेट और वॉशरूम की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। सभी ब्लॉकों के उपार्जन केंद्रों के लिए भूमि आवंटन, मिड-डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नगर पालिक निगम चिरमिरी को SECL से बकाया कर राशि की वसूली शीघ्र करने के लिए निर्देश दिया गया है। वहीं जनकपुर में गर्ल्स हॉस्टल की मरम्मत कार्य के लिए निर्देश दिए गए हैं।         इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर सी. एस. पैकरा, एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार, सभी जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ, जिला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

किराए के भवनों में संचालित पीडीएस केंद्र के साथ-साथ दिव्यांगजनों के लिए पदों के चिन्हांकन का मामला सदन में गूंजा

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 16वें दिन किराए के भवनों में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) केंद्र के साथ-साथ दिव्यांगजनों के लिए पदों के चिन्हांकन का मामला गूंजा. संबंधित मंत्रियों ने सवालों का जवाब दिया. विधायक दिलीप लहरिया ने सवाल किया कि जिला बिजापुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कितने केंद्र संचालित है, और कितने किराए के माध्यम से चलाते है? भवन कब तक बन जाएगा? किस-किस मद से पैसे दिए जाते है? मंत्री दयाल दास बघेल ने बताया कि 482 ऐसे स्थान हैं, जो भवन विहीन है. राशन दुकान चलाने वाले भवन का किराया देते हैं. इस पर विधायक ने सवाल किया कि जो समूह चलाते हैं, उसे कितने किराए में दिया जाता है? और जो खाली हैं कब तक बन जायेंगे? मंत्री ने बताया कि भवन बनाने के लिए रोजगार गारंटी और अलग-अलग मद से राशि ली जाती है, और भवन बनाया जाता है. इसके साथ सदन में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत पदों के चिन्हांकन का मामला गूंजा. भाजपा विधायक प्रबोध मिंज के सवाल पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि 21 प्रकार के दिव्यांगजन के लिए पद चिन्हांकित होगा. प्रबोध मिंज ने 2016 के बाद 9 साल होने के बाद भी पद चिन्हांकन नहीं होने पर आपत्ति जताई. मंत्री ने इस पर कहा कि किसी भी प्रक्रिया को पूरा करने में समय लगता है. आधे से अधिक विभागों से जानकारी आ चुकी है. जल्द से सभी विभागों से जानकारी प्राप्त होने पर कार्य पूर्ण किया जाएगा.

अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर किया डिप्टी सीएम के बंगले का घेराव

बिलासपुर शहर के लिंगियाडीह क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई का विरोध तेज हो गया है. बुधवार को निगम ने अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई की. इस कार्रवाई के खिलाफ देर रात स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर डिप्टी सीएम अरुण साव के बंगले का घेराव कर दिया और निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताई. लिंगियाडीह मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जे के खिलाफ दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही. इस दौरान निगम की टीम के साथ विवाद की स्थिति बनी रही. निगम आयुक्त अमित कुमार के आदेश पर लिंगियाडीह सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत मंगलवार को लिंगियाडीह सड़क के दोनों किनारों के साथ-साथ अपोलो रोड में अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया. वहीं बुधवार को भी यह कार्रवाई जारी रही. इस बीच क्षेत्र के लोग निगम की टीम से कार्रवाई रोकने की मांग करने लगे. उनका कहना था कि पहले 60 फीट तक ही कार्रवाई करने की बात कही थी, जिसे अब बढ़ाकर 80 फीट तोड़ने की किया जा रहा है. इसी को लेकर निगम और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया. लोग जेसीबी के सामने खड़े होकर विरोध करने लगे. निगम की इस कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनें लगाई गई थी.

छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल बीजापुर जिले के युवाओं ने आज लोकतंत्र के मंदिर—विधानसभा परिसर में इतिहास रच दिया

रायपुर राज्य की ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे बीजापुर के इन युवा प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने एकजुट होकर अपनी मंशा व्यक्त की – “हम अपने गांव, जिले और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त देखना चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा में शामिल होकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते हैं।” इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं की इस मजबूत इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा, “आपका संकल्प ही हमारा संकल्प है। यदि क्षेत्र के युवा ठान लें, तो हम सभी के सहयोग से जल्द ही नक्सलवाद के अंधकार को समाप्त कर छत्तीसगढ़ को समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।” ‘नियद नेल्ला नार योजना’ से विकास की नई रोशनी मुख्यमंत्री साय ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के माध्यम से उनके गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निरंतर खुल रहे सुरक्षा कैंपों और सुदूर अंचलों में प्रशासन की बढ़ती पहुंच से नक्सली दायरा सिमटता जा रहा है, जिससे अब विकास को नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री साय ने हाल ही में अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई महत्वपूर्ण चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार भी बीजापुर और बस्तर संभाग के अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दूरस्थ इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रखते हैं और वहां हो रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनके गांवों में मोबाइल टावर लगाने, पक्की सड़कें बनाने, हर घर तक बिजली पहुंचाने और परिवहन सुविधाओं का विस्तार करने की योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है ताकि सुदूर अंचल के ग्रामीणों को भी शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके। बीजापुर के युवाओं के लिए ऐतिहासिक दिन – विधानसभा और राजधानी का अनुभव मिला बीजापुर जिले के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों युवाओं के लिए यह दिन एक ऐतिहासिक अनुभव से कम नहीं था। राजधानी रायपुर में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया। राजधानी में आगमन के दौरान युवाओं ने विधानसभा परिसर का दौरा किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी। वे पहली बार लोकतंत्र के इस मंच से जनप्रतिनिधियों की बहस और नीतिगत चर्चाओं को देखकर रोमांचित हो उठे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक धर्म कौशिक, अनुज शर्मा और सुलता उसेंडी ने भी युवाओं से भेंट कर चर्चा की। ‘सरकार आपके साथ है’ – उपमुख्यमंत्री का आश्वासन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवाओं से उनके गांव की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके गांवों में पक्की सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, राशन, चिकित्सा और आवास जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सशक्त युवा – सशक्त छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर युवाओं को यह संदेश दिया कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। जब युवा सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, तो कोई भी ताकत क्षेत्र  के विकास को बाधित नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी अब बदलाव के लिए तैयार है। बीजापुर के युवाओं की यह मजबूत आवाज पूरे प्रदेश के लिए एक नई रोशनी लेकर आई है। नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ – विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को जल्द पूरा करने की प्रतिबद्धता के साथ मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर के युवाओं से कहा कि हम आपके साथ हैं, आपके गांव के विकास और आप सभी के स्वर्णिम भविष्य को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।  उन्होंने युवाशक्ति से आह्वान किया कि इस बदलाव का हिस्सा बनें, अपने सपनों को साकार करें, और छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और कहा कि हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त, विकसित और समृद्ध राज्य बनाएंगे।

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र में आज तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बीजापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान का बलिदान हो गया है। वहीं नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए हैं। वहीं हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है। बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा के पास थाना गंगालुर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी। अभियान के दौरान आज सुबह 7 बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान का बलिदान हो गया है। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद के जंगली क्षेत्र गंगालुर थाना इलाके के तोड़का एंड्री के जंगल में सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर है। मुठभेड़ में बीजापुर में 18 माओवादियों के मारे जाने की खबर है. वहीं, कांकेर में 4 नक्सली ढेर हुए है. दोनों जगह मिलाकर 22 नक्सली ढेर हुए हैं. नक्सल  एडीजी  विवेकानंद सिन्हा ने जी मीडिया से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की है.  बीजापुर में 18 नक्सली ढेर जानकारी के मुताबिक, बीजापुर में पुलिस के जवानों को सूचना मिली थी कि  कि गंगालूर इलाके के एंड्री के जंगलों में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है. इस सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी को इलाके में भेजा गया. जहां पहले से मौजूद नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों की टीम भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दी. जवानों ने इस मुठभेड़ के दौरान 18 नक्सलियों को ढेर किया है.  नक्सल मुठभेड़ मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा – बीजापुर-दंतेवाड़ा के गंगलूर में सुबह से मुठभेड़ जारी है. 18 नक्सलियों के शव गंगलूर से बरामद किए हैं. एक जवान नक्सल मुठभेड़ में शहीद हुए हैं. छत्तीसगढ़ की पूरी सरकार शहीद जवान के परिवार के साथ खड़ी है. जवानों की भुजाओं की ताकत पर बड़ा ऑपरेशन सफल हुआ है. बीजापुर नक्सलवाद का एक बड़ा क्षेत्र है. समूचा बस्तर, बीजापुर लाल आतंक से मुक्त होगा. समूचा बस्तर, बीजापुर अब बदल रहा है. नक्सलियों के शव का चिन्हांकन होना बचा है..

बीजापुर-दंतेवाड़ा में नक्सलियों से मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र में आज तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बीजापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान का बलिदान हो गया है। वहीं नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। दोनों के शव बरामद हो गए हैं। वहीं हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है। बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा के पास थाना गंगालुर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी। अभियान के दौरान आज सुबह 7 बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान का बलिदान हो गया है। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद के जंगली क्षेत्र गंगालुर थाना इलाके के तोड़का एंड्री के जंगल में सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet