LATEST NEWS

सदन में विधायक चंद्राकर ने उद्यानिकी और वानिकी कॉलेजों में स्वीकृत और रिक्त पदों का मुद्दा उठाया

रायपुर  छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने उद्यानिकी और वानिकी कॉलेजों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के 15 महाविद्यालय के नाम में अनुसंधान केंद्र का नाम जुड़ा है, लेकिन एक भी महाविद्यालय में नहीं होता अनुसंधान कार्य है. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इसके साथ उद्यानिकी और वानिकी कॉलेजों में स्वीकृत और रिक्त पदों का मुद्दा उठाया. मंत्री केदार कश्यप ने सदन को बताया कि 692 रिक्त पदों में से केवल 69 पद ही भरे गए हैं. मौजूदा समय में उद्यानिकी और वानिकी महाविद्यालयों में 623 पद रिक्त हैं. अजय चंद्राकर ने प्रधानवधि के बाद 140 पदों पर भर्ती के आंकड़ों पर आपत्ति जताई. इस पर मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि पिछली सरकार ने सिर्फ कॉलेज खोले थे, लेकिन भर्ती नहीं की थी. मौजूदा सरकार में 181 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. विश्वविद्यालयों में भर्ती के मामले में राज्यपाल से शिकायत हुई है. अजय चन्द्राकार ने विभाग द्वारा गलत जानकारी देने का आरोप लगाया. वहीं भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने दूसरे सत्र में भी शिक्षक नहीं होने पर आपत्ति जताते हुए रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया और पूर्ण होने की जानकारी मांगी.

सहकारी बैंक में किसानों से कमीशनखोरी

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में सहकारी बैंक में किसानों से पैसे निकालने के नाम पर कमीशनखोरी हो रही है. दरअसल, वायरल वीडियो में किसान बैंक कैशियर पर पैसे लेने का आरोप लगाते दिख रहे हैं. वीडियो में पूरे बैंक स्टाफ के इस खेल में मिलीभगत होने का आरोप लगाया गया.   पूरा मामला गौरेला मेन रोड में मौजूद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा पेंड्रारोड का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में बैंक कैशियर पर किसानों ने पैसे विड्रॉल कराने कमीशन लेने का आरोप लगाया है. एक किसानों वीडियो में बताया रहा है कि बैंक में पिछले कई दिनों से पैसा निकालने के नाम पर कमीशन के रूप में पैसा लिया जा रहा है, यही नहीं गरीब अशिक्षित किसानों से पैसा निकालने के विड्रॉल फॉर्म भरने के नाम पर 50 रुपये की मांग की जाती है. वायरल हो रहे वीडियो में किसान का कहना है कि 1 लाख रुपये पर 1000 रुपये और 50 हजार में 500 रुपये लिये जाते हैं. कमीशन राशि को किसान अपनी पास बुक में दबाकर कैशियर कांउटर में रख देता है और उसे उसकी राशि मिल जाती है. ये पैसा नहीं दिए जाने पर किसान को कैश (पैसा) नहीं है कहकर पहले तो बैंक द्वारा दिन भर इंतजार कराया जाता है और फिर शाम होते-होते कैश नहीं होने का कारण कहकर कल आना बोल दिया जाता है. लल्लूराम डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य की राशि किसानों को इसी बैंक के माध्यम से दी जाती है. खासकर इन दिनों इस बैंक के अंदर और बाहर हजारों किसानों का जमवाड़ा अपनी राशि को लेने के इंतजार में खड़े रहना पड़ता है. बैंक द्वारा गरीब और भोले-भाले किसानों को उन्हीं के पैसा को देने के लिए बैंक कर्मी ठग रहे हैं.

बड़े भाई ने छोटे को कुल्हाड़ी से काट डाला

 कोरबा बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम खप्परवाड़ा से जमीन विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर 10 डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गुंडरदेही थाने की थी। मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। प्रथम दृष्टि या हत्या का मामला सामने आते ही बड़े भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ में उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया है। फिलहाल, पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।’ पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि मृतक का नाम राजकुमार मानिकपुरी 42 वर्ष है और हत्यारे बड़े भाई का नाम विष्णु मानिकपुरी उम्र 57 वर्ष है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर हत्यारे भाई विष्णु राम मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन दोनों के बीच लंबे समय से 10 डिसमिल जमीन के लिए विवाद चल रहा था और विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। अब हत्यारा बड़ा भाई पुलिस के कब्जे में है। 10 डिसमिल जमीन बना हत्या का कारण बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में महज 10 डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा था। इसे लेकर हमेशा विवाद होता था और आज विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी बड़े भाई विषणु राम मानिकपुरी ने अपने छोटे भाई राजकुमार मानिकपुरी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना स्थल पर खून ही खून दिखा। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सहम गया। क्योंकि दोनों सगे भाई थे। अब अगर उनके बच्चे इस विवाद को नहीं सुलझा पाए उनकी दुश्मनी अनवरत जारी रहेगी। जांच करते हुए मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हत्यारे भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

65 जमीन मालिकों के चलते रुका बिलासपुर-उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग

बिलासपुर केंद्र सरकार के भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बिलासपुर-उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग -130 ए भूमि बटांकन विवाद के कारण अधर में लटका हुआ है। 1,520 करोड़ रुपये की इस परियोजना का काम वर्ष 2022 में शुरू हुआ था और इसे 2025 जून तक पूरा किया जाना है। बटांकन विवाद और प्रशासनिक ढिलाई के चलते अब तक काम ठप है। प्रधानमंत्री कार्यालय इस पर लगातार नजर रखे हुए है। बिलासपुर के ढेका गांव से उरगा तक 70 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना का काम ढेका की लगभग आधा किलोमीटर की भूमि पर बटांकन विवाद के चलते रुका हुआ है। कमिश्नर कोर्ट से नहीं आया है फैसला लगभग 65 जमीन मालिकों की भूमि योजना के चलते प्रभावित हो रही है। यही जमीन बटांकन में विभाजन को लेकर असहमति बनी हुई है। कई लोगों ने बटांकन प्रक्रिया पारदर्शी नहीं होने और अनियमितता के आरोप लगाए हैं। मामला आयुक्त न्यायालय में चल रहा है। कमिश्नर कोर्ट से अंतिम फैसला आने तक काम शुरू नहीं हो सकता। जमीन बटांकन को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी लगते ही कलेक्टर अवनीश शरण लगभग दो माह पूर्व ढेका-उरगा नेशनल हाइवे 130 ए परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने एसडीएम को जल्द से जल्द बटांकन विवाद को सुझाने व प्रोजक्ट को तय समय सीमा में पूरा करने निर्देश दिए थे। जून 2025 तक पूरा करना था प्रोजेक्ट का काम बिलासपुर-उरगा एनएच 130 ए परियोजना 2022 में शुरू हुई थी और 2025 जून तक पूरी होने की समय-सीमा है। प्रोजेक्ट बटांकन विवाद व आयुक्त न्याय प्रशासन की सुस्ती के चलते काम अधर में लटका है। प्रशासन ने समय रहते विवाद सुलझाया होता, तो यह सड़क अब तक बनकर तैयार होने की कगार पर होती। इस देरी के कारण न सिर्फ लागत बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास भी प्रभावित होगा। भारतमाला परियोजना के फायदे     बिलासपुर से कोरबा सिर्फ एक घंटा में पहुंच सकेंगे।     बेहतर परिवहन से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।     स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।     पिछड़े क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।  

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने  कहा कि  यह असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अद्भुत मिसाल है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नभ के पार गई नारी ने धैर्य को अपना हथियार बनाया और साहस, संकल्प एवं स्वाभिमान से नव इतिहास रच दिया। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की असली पहचान है। सुनीता विलियम्स ने इस मिशन के माध्यम से विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जोड़ी है। उनकी यह यात्रा न केवल भारत, बल्कि समूचे विश्व के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुनीता विलियम्स की सफलता नारी शक्ति के अदम्य साहस और अटूट इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि भारत की बेटियों और युवाओं को उनके सपनों को ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करेगी। यह मिशन अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में एक नए युग का संकेत देता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। अंतरिक्ष अन्वेषण और विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और यह मिशन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय वैज्ञानिक समुदाय और इसरो (ISRO) के योगदान की भी सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी को सुनीता विलियम्स पर गर्व है। उनकी असाधारण उपलब्धि से भारत का नाम एक बार फिर अंतरिक्ष जगत में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुआ है। उनकी यह यात्रा विज्ञान और अनुसंधान में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।

जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से पूछताछ के लिए पहुंची EOW

रायपुर  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से अब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने भी पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह DSP और इंस्पेक्टर स्तर के दो अधिकारियों की टीम रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची, जहां वे लखमा से इस घोटाले के पैसों के नक्सल कनेक्शन समेत 12 अहम सवालों पर जवाब मांगेंगे। EOW को कोर्ट से मिली दो दिन की अनुमति EOW की टीम को 19 और 20 मार्च को पूछताछ की इजाजत मिली है। इससे पहले, जांच एजेंसी ने ईडी की विशेष कोर्ट से अनुमति लेकर यह कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान यह इनपुट मिला है कि आबकारी घोटाले से जुड़े पैसे का कुछ हिस्सा नक्सलियों तक भी पहुंचा है। अब EOW इस मामले में लखमा से सीधे सवाल करेगी। सचिन पायलट ने की लखमा से मुलाकात गौरतलब है कि आज इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां उन्होंने कवासी लखमा से मुलाकात की। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक देवेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में लखमा की कानूनी लड़ाई और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि कवासी लखमा फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद हैं। आबकारी घोटाले को लेकर पहले ही कई बड़े अधिकारियों और कारोबारियों पर शिकंजा कस चुका है। अब देखना होगा कि EOW की पूछताछ से इस मामले में और कौन-कौन से नए खुलासे होते हैं। 21 जनवरी से जेल में हैं कवासी लखमा गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी। गिरफ्तारी के 7 दिन बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ED ने 7 दिन कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। उसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक लखमा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पिछली सुनवाई के दौरान जेल में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं होने के कारण लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा की 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ा दी थी। क्या है शराब घोटाला? तत्कालीन भूपेश सरकार में पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और CM सचिवालय की तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ आयकर विभाग ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है। इसमें रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर अवैध वसूली करता है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर ED ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आयकर विभाग से मिले दस्तावेजों के आधार पर ED ने जांच के बाद 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया था। ED ने अपनी चार्जशीट में बताया कि किस तरह एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के आपराधिक सिंडिकेट के ज़रिए आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया। ED ने चार्जशीट में कहा कि 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिए शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया। उसके बाद अधिकारियों, कारोबारियों और राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिए भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ। इस मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। ED ने कोर्ट में 3,841 पन्नों की चार्जशीट की पेश गौरतलब है कि 13 मार्च को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों का चालान पेश किया है, जिसमें जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 21 अन्य को आरोपी बनाया गया है।अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी।

राजधानी में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई , मुख्य मार्गों से हटाए गए अवैध कब्जे

रायपुर शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर निगम रायपुर ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में मंगलवार को अवैध कब्जों पर कहीं बुलडोजर चला, नालियों पर बनाए गए पाटे तोड़े गए और ठेलों-गुमटियों को हटाकर सड़कें साफ की गईं. नगर निगम जोन 2 और जोन 4 की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में जबरदस्त कार्रवाई कर सैकड़ों कब्जाधारियों पर शिकंजा कस दिया. इस दौरान हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया. जोन 4 की कार्रवाई: अवैध पाटे तोड़े, सड़क से कब्जा हटाया नगर निगम जोन 4 की टीम ने मल्टी-लेवल पार्किंग, पुराना बस स्टैंड और एवरग्रीन चौक से बैजनाथपारा तक नालियों पर बनाए गए अवैध पाटों को तोड़ने की कार्रवाई की. 8 बड़े पाटों को हटाया गया, जिससे सफाई में आ रही बाधाओं को दूर किया गया. साथ ही अवैध ठेले और गुमटियों को हटाकर सड़क पर रखे सामानों को जब्त किया गया. इस अभियान के दौरान करीब 8500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया. जोन 2 की कार्रवाई: रेलवे स्टेशन रोड और खालसा स्कूल मार्ग से अतिक्रमण हटाया नगर निगम जोन 2 और नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम ने स्टेशन रोड, फाफाडीह चौक और खालसा स्कूल मार्ग पर अभियान चलाया. यातायात पुलिस बल के सहयोग से लगभग 22 ठेले और गुमटियों को हटाया गया. इन इलाकों में अवैध अतिक्रमण से राहगीरों और वाहनों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई. इस दौरान करीब 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. बता दें कि नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर सभी जोनों में यह अभियान चलाया जा रहा है. नगर निवेशक आभाष मिश्रा और जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में नगर निवेश विभाग की टीमों द्वारा अवैध कब्जों को हटाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

मुख्यमंत्री साय से कथावाचक देवी चित्रलेखा ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक चेतना के प्रसार पर हुई चर्चा

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया। प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विचार और प्रवचन समाज को जागरूक करने के साथ नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने देवी चित्रलेखा जी की भूमिका को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली बताते हुए कहा कि उनके प्रयास जनमानस के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर दोनों के बीच आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समरसता को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

बस्तर अंचल में शांति बहाली के चलते उजाड़ गांव फिर होने लगे आबाद

रायपुर  बस्तर अंचल में शांति बहाली के चलते उजाड़  गांव फिर आबाद होने  लगे  हैं। सुकमा जिले के  जगरगुंडा, गरगुंडा के बाद अब इससे लगे हुए नक्सल प्रभावित गांव भी फिर से आबाद हो रहे हैं। जगरगुंडा राहत शिविर में रह रहे लोग जहां पहले ही अपने गांव को लौट चुके हैं, तो वहीं अब जगरगुंडा से 11 किलोमीटर दूर सिलगेर, तिम्मापुरम, बेदरे, बोरगुडा, गेल्लूर, मंडमरका जैसे गांव भी फिर से आबाद होने लगे हैं। दो दशक बाद फिर से इन गांवों में रौनक लौट रही है। सिलगेर और इसके आसपास के 50 से अधिक परिवार जो वर्ष 2005-2006 में सलवा जुडूम के समय अपने गांवों को छोड़कर चेरला, आंध्रप्रदेश के भद्राणी जिला और दूसरे जिले में जाकर बस गए थे, ऐसे 50 परिवार अब वापस गांव में आ गए हैं और अपना घर फिर से तैयार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया सबसे ज्यादा चेरला में जाकर बसे थे। अब सिलगेर गांव में ग्रामीण फिर लौटकर बसने लगे हैं। सिलगेर के रामदास ने बताया 50 से अधिक परिवार अब लौट चुके हैं। रामदास ने बताया सड़क बन बन गई है गांव में दूसरे काम भी हो रहे हैं. अभी शांति है इसलिए गांव छोड़कर गए लोग लौट रहे हैं। जगरगुंडा से बासागुड़ा-बीजापुर सड़क तैयार जगरगुंडा से बासागुड़ा-बीजापुर सड़क  तैयार भी बनकर तैयार हो गई है, सड़क पर अब सन्नाटा नहीं है। स्कूल और अस्पताल शुरू हो  गए  हैं । आश्रम भी बन रहा है। सिलगेर गांव पूरी तरह से उजड़ गया था। गांव में गिने-चुने परिवार ही बचे थे। जगरगुंडा के बाद सिलगेर गांव में भी फिर से स्कूल शुरू हो गया है। आश्रम भवन बनाया जा रहा है, अस्पताल शुरू हो गया है। बीजापुर, दोरनापाल, दंतेवाड़ा तीनों तरफ बस सेवा भी शुरू हो गई है।

महासमुंद में सड़क हादसा : 3 लोगों की मौत, 6 घायल

महासमुंद  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. यह हादसा कोमाखान थाना क्षेत्र के सुअरमाल से टेमरी जाने वाले मार्ग पर हुआ, जब एक कंटेनर और इको कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए. मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब इको कार (CG 04 PJ 1696) टेमरी से बागबाहरा आ रही थी और कंटेनर (MH 40 AK 2648) बागबाहरा से ओडिशा की ओर जा रहा था. इस दौरान अचानक दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इको कार में खोपली पड़ाव निवासी साहू परिवार सवार था, जो एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था. हादसे में कार में सवार जोहन साहू (60 वर्ष) और खुशी साहू (1.5 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे पूनम साहू की इलाज के दौरान महासमुंद अस्पताल में मौत हो गई. हादसे में छह लोग घायल हुए हैं. जिनमें दो बच्चों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है. वहीं चार अन्य घायलों का इलाज बागबाहरा और महासमुंद अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया और मामले की जांच में जुटी हुई है.

बस्तर में सक्रिय देश की इकलौती नक्सल बटालियन को भी नक्सलियों ने कई टुकड़ों में तोड़ दिया, गुरिल्ला वार की आशंका

जगदलपुर सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों ने संगठन स्तर पर कई बड़े फेरबदल किए हैं। बस्तर में सक्रिय देश की इकलौती नक्सल बटालियन को भी नक्सलियों ने कई टुकड़ों में तोड़ दिया है। अब नक्सली छोटे-छोटे समूहों में गुरिल्ला वार की रणनीति बना रहे हैं, जबकि पहले गर्मियों में नक्सली बड़े हमले करते थे। बस्तर में मार्च, अप्रैल, मई और जून के समय को नक्सली टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन (टीसीओसी) कहते हैं। यह वही समय है, जब जंगल के भीतर दृश्यता बढ़ जाने का लाभ उठाकर नक्सली बड़े हमले करते रहे हैं। टीसीओसी के दौरान हुए हमले में तीन अप्रैल, 2010 को ताड़मेटला हमले में 76 जवान, 25 अप्रैल, 2017 को सुकमा के बुरकापाल में 32 जवान और तीन अप्रैल 2021 को टेकुलगुड़ेम मुठभेड़ में 22 जवान बलिदान हो गए थे, जबकि इस बार स्थिति बदली हुई है। नक्सलियों के पुनर्वास की सरकार की नई नीति के चलते भी कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ऐसे लोगों को फिर से मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है। राज्य में शांति स्थापित होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी।   14 महीने में मारे गए 304 नक्सली सुरक्षा बल ने पिछले 14 माह में नक्सलियों के विरुद्ध आक्रामक अभियान करते हुए 304 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जबकि 34 अग्रिम सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं। इसके बाद नक्सली भी यह मानकर चल रहे हैं कि टीसीओसी का लाभ फोर्स भी उठा सकती है और संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। पिछली गर्मियों में इसी रणनीति से सुरक्षा बल ने नक्सलियों के विरुद्ध कई बड़े अभियान किए थे। यही कारण है कि जंगल के भीतर से जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार नक्सलियों ने इस बार अपने संगठन में भारी बदलाव किया है। कंपनी और प्लाटून स्तर पर भी फेरबदल किया गया है। एक साल में छीना नक्सलियों का गढ़ पिछले एक वर्ष के भीतर सुरक्षा बल ने बस्तर में नक्सलियों के सबसे ताकतवर किले को ढहा दिया है। सुकमा और बीजापुर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र दो दशक से नक्सलियों के बटालियन का केंद्र था। पिछले दो वर्ष में सुरक्षा बल ने यहां टेकुलगुड़ेम, पूवर्ती, तर्रेम, गुंडेम, कोंडापल्ली, जिड़पल्ली, वाटेवागु सहित दस से अधिक अग्रिम चौकियों की स्थापना कर खुद को मजबूत बना लिया है। नक्सली अब बचने के लिए स्माल एक्शन ग्रुप्स में बंटकर हमला करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। मगर, सुरक्षा बल तैयार है। टीसीओसी में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान को और भी आक्रामक किया जाएगा। -सुंदरराज पी., आईजीपी बस्तर बड़ा नुकसान पहुंचाने की ताक में हैं नक्सली पूर्व पुलिस महानिदेशक विज नक्सल मामलों के जानकार छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक आरके विज ने कहा कि इस समय सुरक्षा बल की स्थिति जंगल के भीतर मजबूत हुई है। सटीक सूचना के आधार पर अभियानों में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। यही कारण है कि नक्सली गुरिल्ला लड़ाई तकनीक के अनुसार छोटे-छोटे समूह में बंटकर बड़े नुकसान पहुंचाने की ताक में होंगे। गुरिल्ला युद्ध में छोटा बल भी बड़ा नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है।  

छत्तीसगढ़ से MSMEs और निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देने के लिए, मल्टी-सेक्टरल एक्सपो “CITEX 2025” का आयोजन 20-23 मार्च को रायपुर में

रायपुर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs) और संबंधित निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देने के उद्देश्य से, PHD चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) 20-23 मार्च 2025 को रायपुर के सेंट पॉल चर्च कम्पाउंड, सिविल लाइंस में “छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एक्सपो 2025 (CITEX 2025)” का आयोजन कर रहा है। CITEX 2025 का उद्घाटन 20 मार्च को किया जाएगा। CITEX 2025, MSMEs और उनके जुड़े निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित एक प्रमुख पहल है, जो केंद्रीय भारत में एक अद्वितीय एक्सपो के रूप में होगा। यह एक्सपो सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यवसायों के व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा, ताकि उन्हें उपयुक्त बाजार लिंक मिल सकें और वे बड़े कॉर्पोरेट्स के साथ सहायक इकाइयों या आपूर्तिकर्ताओं के रूप में जुड़ सकें। इस एक्सपो के माध्यम से संवाद और नेटवर्किंग के द्वारा, CITEX 2025 वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, उद्योग के हितधारकों, शिल्पकर्मियों, पेशेवरों, अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों, नागरिक समाज के सदस्य, मीडिया और उपभोक्ताओं की भागीदारी आकर्षित करेगा। अन्य बातों के अलावा, CITEX 2025 एक मल्टी-सेक्टरल एक्सपो होगा, जिसमें MSMEs के प्रतिनिधित्व वाले विभिन्न क्षेत्र होंगे: हस्तशिल्प, फर्नीचर और खिलौने; रत्न और आभूषण; निर्माण उपकरण; कृषि और खाद्य प्रसंस्करण; आयुष; शिक्षा, हरित और वैकल्पिक ऊर्जा; होटल उद्योग; साहसिक पर्यटन। छत्तीसगढ़ के MSMEs और संबंधित निर्यातकों को समर्थन देने की आवश्यकता को देखते हुए, CITEX 2025 एक परिवर्तनकारी पहल है, जो स्थानीय उत्पादों और उनसे जुड़े MSMEs को सही स्थानों पर स्थापित करने के लिए हितधारकों के बीच सहयोग को गहरा करने में मदद करेगा। CITEX 2025 स्थानीय उद्योग उत्पादों को विभिन्न दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने के लिए अवसर प्रदान करेगा, जिसमें उद्योग के हितधारक और उपभोक्ता दोनों शामिल होंगे। CITEX 2025 में लगभग साठ MSMEs अपनी स्टॉल्स के साथ भाग लेंगे, जिन्हें व्यापार लिंक और व्यावसायिक अवसरों से लाभ मिलेगा। CITEX, छत्तीसगढ़ में MSMEs के विकास और निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मल्टी-सेक्टरल एक्सपो है, और यह PHDCCI की वार्षिक प्रमुख पहल बनेगा। मूल रूप से, CITEX 2025 छत्तीसगढ़ के MSME समुदाय और विभिन्न आकारों के उद्योग के हितधारकों के लिए एक अत्यंत प्रभावशाली मंच बनने की उम्मीद है, जो इस परिवर्तनकारी मंच का हिस्सा बनने के लिए आगे आएंगे।

भाजपा ने तीन नेताओ को पार्टी से किया निष्कासित, कार्यकर्ताओ को दिया कड़ा संदेश

एमसीबी     भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिले के तीन नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला उन नेताओं पर लगाया गया, जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़कर अनुशासनहीनता की थी। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश संख्या 2615, 2616, 2617 , दिनांक 17 /03/2025  के तहत, जमील शाह, इंद्र कुमार पटेल और सुमिला राय को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया गया। इन सभी नेताओं ने मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका, लेदरी नगर पंचायत, खोंगापानी नगर पंचायत चुनाव में पार्टी लाइन के विरुद्ध जाकर बगावत की थी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जगदीश राम रोहड़ा ने यह आदेश जारी किया। आदेश में साफ तौर पर कहा गया कि अनुशासन भंग करने वालों को भाजपा में कोई स्थान नहीं मिलेगा। पार्टी का कड़ा संदेश:- इस निष्कासन को भाजपा की आंतरिक सख्ती और अनुशासनप्रियता के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि जो भी संगठन की नीतियों से हटकर व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को तरजीह देगा, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, यह फैसला भाजपा में अनुशासन कायम रखने  के लिए लिया गया है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

एमसीबी  छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में संशोधित प्रावधान के अनुसार, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के परिशिष्ट-1 की कंडिका-6(क)(1) के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत करने का प्रावधान किया गया है।  इसके तहत ग्राम बाही तहसील केल्हारी में मंगली की मृत्यु तलाब में डूबने के कारण हो गया था। जिससे उनके पति समयलाल आ0 बासू को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार, जगमोहन आ0 इन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम घुटरा तहसील केल्हारी की मृत्यु तालाब में डूबने से हो गया था जिसके माता सुमित्रा गोंड को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार नागपुर तहसील के ग्राम कोथारी निवासी जय सिंह की नदी की पानी में डूबने से हुई मृत्यु हो गया था, तो उनकी पत्नी दुआसिया को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील खड़गवां के ग्राम मेन्ड्रा निवासी अर्जुन सिंह की जहरीले सर्प के काटने से हुई मृत्यु हो जाने पर उनके पिता देव सिंह को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।             उपरोक्त स्वीकृत राशि का व्यय मांग संख्या-58 मुख्य शीर्ष-2245 प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकलनीय होगा।

बिलासपुर और पेंड्रा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां पर बरहो के कार्यक्रम में शामिल होने मध्यप्रदेश से आए युवक को सड़क पार करने के दौरान एक कोयले से भरे ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तो ट्रेलर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। तो एक अन्य हादसे में बिलासपुर से वापसी के दौरान खोडरी निवासी दो व्यापारियों की खड़े मेटाडोर से टकरा जाने से मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। पेंड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अनूपपुर जिले के सिंघौरा गांव का रहने वाला युवक बरहों के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल शाम पेंड्रा के कुदरी गांव पहुंचा हुआ था। कार्यक्रम में शमिल होने के बाद वापसी के दौरान सड़क किनारे खड़े अपने वाहन की ओर जा रहा था। उसी दौरान कोटमी की ओर से कोयले से भरी ट्रेलर वाहन जो पेंड्रा की ओर आ रहा था। उसकी चपेट में धनेश्वर पनिका आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। तो वहीं ट्रेलर चालक ट्रेलर को छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित करा दिया। वहीं एक और दुखद घटना बिलासपुर के सकरी इलाके में घटित हुई। जिसमें गौरेला के खोडरी इलाके के दो व्यापारी किसी काम से कार में सवार होकर बिलासपुर गए हुए थे। वापसी के दौरान सड़क में खड़े मेटाडोर में उनकी कार भीड़ गई। हादसे में खोडरी निवासी आलोक जैन और रमेश कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सिम्स पहुंच गए। घटना से पूरे खोडरी इलाके में मातम का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet