LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय ने NCC कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह, कहा-अब युवाओं के पायलट बनने का सपना भी होगा साकार

जशपुरनगर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज आगडीह के हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर एसक्वीएन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और उनके अनुभव जाने. मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर के युवाओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग, शिक्षा, सहित हर क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है. जशपुर के युवा पायलट में अपना भविष्य बना सके, इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है. उन्होंने युवाओं को जशपुर के पर्यटन स्थल का भ्रमण करवाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही बताया कि जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य से बहुत अच्छा जिला है. यहां काजू, चाय पत्ती, नाशपाती सहित अच्छे फलों की खेती होती है. जशपुर में सेब की भी खेती की जा रही है. मुख्यमंत्री साय ने माइक्रो लाइट एयर स्कवाड्रन विमान का अवलोकन कर तकनीकी जानकारी ली. इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि जिले में 7 मार्च 2025 से हर सुबह छोटे विमान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. विमान आसमान की सैर कर वापस जमीन पर आ जाता है. दरअसल, आगडीह हवाई पट्टी से 3 सीजी एयर स्कवाड्रन एनसीसी रायपुर के 100 चयनित कैडेट्स को हल्के विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. रायपुर से बाहर जशपुर जिले में पहली बार हो रहे प्रशिक्षण को लेकर कैडेट्स में भी भारी उत्साह है. एक तरफ जशपुर का मनोरम दृश्य और प्रशिक्षण पाने का उत्साह उनके जोश को दोगुना कर देता है. लगभग एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में कैडेट्स को विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. 100 कैडेट्स को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है. ट्विन-सीटर SW-80 विमान से दी जा रही ट्रेनिंग आगडीह हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है. सिंगल इंजन ट्वीन सीटर वायरस एसडब्ल्यू 80 विमान से कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. विमान 20 हजार फीट तक उड़ान भर सकता है. फिलहाल प्रशिक्षण के लिए 1000 फीट तक ही उड़ान का संचालन किया जा रहा है. कमांडिग ऑफिसर ने बताया कि यह प्रशिक्षण कैडेट्स के सुनहरे भविष्य की नींव तैयार कर रहा है. उन्होंने बताया कि एनसीसी के एयर विंग से सी प्रमाण पत्र परीक्षा में अच्छे ग्रेडिंग से पास करने पर केडेट्स सीधे एयर फोर्स के इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाते हैं. एयर फोर्स पायलट बनने का सपना लिए ले रहे हैं प्रशिक्षण प्रशिक्षु नितेश प्रजापति ने बताया कि जशपुर का स्वच्छ और खूबसूरत वातावरण उड़ान प्रशिक्षण के लिए बहुत उपयुक्त है. उन्होंने कहा कि मेरा सपना एयरफोर्स पायलट बनने का है, और यह प्रशिक्षण मुझे उस दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा. इसी तरह प्रांशु चौहान ने बताया कि जशपुर में एयर ट्रैफिक साफ-सुथरा रहता है, जिससे उड़ान में कोई बाधा नहीं आती. रनवे भी पूरी तरह से क्लियर रहता है, जिससे प्रशिक्षण बिना किसी रुकावट के संचालित हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता के बीच प्रशिक्षण लेना हमारे लिए हमेशा यादगार रहेगा.

गांव में घुसे हाथियों ने मचाया उतपात, मक्का की फसल की बर्बाद

रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. देर रात प्रतापपुर सर्किल के ग्राम बगड़ा में चार हाथी जंगल से निकलकर गांव में घुस आए और किसानों की मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया. गांव में अचानक हाथियों के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वन विभाग की मदद के बिना ही ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभालते हुए हाथियों को भगाने का प्रयास किया. धर्मजयगढ़ वन मंडल में लगातार हाथियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे आसपास के कई गांवों में डर का माहौल है. किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है.

तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही जांच

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनेकेला निवासी फागुलाल राठिया 35 साल की लाश रविवार को भेड़िमुड़ा रोड में तालाब के पास मिली। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक फागुलाल राठिया के सिर में चोट के निशान हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है। अज्ञात लोगों ने मिलकर फागुलाल राठिया की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में लैलूंगा पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

102 महतारी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी

कोरबा सिविल लाइन थाना अंतर्गत बेन्द्रकोना गांव के पास एक तेज रफ्तार 102 महतारी एक्सप्रेस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और किसी तरह चालक को वाहन से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि देर रात 102 महतारी एक्सप्रेस को इवेंट मिला। जहां वह मरीज को लेने के लिए जिला मेडिकल कॉलेज से रवाना हुई। इस दौरान बेन्द्रकोना मुख्य मार्ग पर 102 महतारी एक्सप्रेस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। वाहन का चालक देवदास के कंधे और हाथ पर गंभीर चोटें हैं। जिन्हें राजगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। इसकी सूचना महतारी एक्सप्रेस के उच्च अधिकारियों को दी गई। बताया जा रहा है कि कोरबा की तरफ से महतारी एक्सप्रेस जा रही थी। वहीं बेन्द्रकोना की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। जहां ओवरटेक के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गया और बीच सड़क पर पलट गई। इस घटना में सबसे सुखद पहलू यह रहा कि वाहन में मरीज नहीं था नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। वाहन चालक देव दास के कंधे में फैक्चर बताया जा रहा है। देवदास रजगामार का निवासी बताया जा रहा है, जो अपनी दीदी और जीजा के घर रहकर महतारी एक्सप्रेस का वाहन चलाता है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हादसे का कारण बना है। कहीं ना कहीं महतारी एक्सप्रेस की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते यह घटना सामने आई है।

दीपका एसईसीएल में बड़ा हादसा, रेलवे क्रॉसिंग पर जा रही मालगाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर

कोरबा दीपका एसईसीएल सिरकी रेलवे साइडिंग पर एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां रेलवे ट्रैक पर ओपन फाटक पार कर रही एक मालगाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि मालगाड़ी के सबसे पीछे वाले हिस्से में गार्ड ब्रेक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोंटे आई हैं। वहीं इसकी सूचना संबंधित एसईसीएल प्रबंधन विभाग और रेलवे प्रबंधन को भी दी गई। जहां रेलवे आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दीपका एसईसीएल सिरकी रेलवे साइडिंग पर मालगाड़ी ओपन फटाक से गुजर रही थी। इस दौरान ट्रक तेज रफ्तार में आया और चालक को लगा कि वह मालगाड़ी आगे निकल जाएगी लेकिन ट्रक की रफ्तार अधिक होने के कारण मालगाड़ी के सबसे अंतिम गार्डन ब्रेक डिब्बा पर जा टकराया। जहां वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि आवाज आने के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं मालगाड़ी के गार्ड ब्रेक का डिब्बा पटरी से उतर गया। साइडिंग के तीन नम्बर पटरी पर हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद रेलवे ट्रैक जाम हो गया। और कोयला परिवहन उसे ट्रैक पर प्रभावित हो गया। बताया जा रहा है कि कहीं न कहीं एसईसीएल दीपका प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एसईसीएल का साइडिंग है और ओपन फाटक बनाया गया है। इसी तरह की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते यह हादसा सामने आया है। इस फाटक पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात नहीं किए गए हैं। ओपन फाटक होने के चलते कभी भी और बड़ी दुर्घटना घट सकती है। इससे पहले भी कई बार दीपका रेलवे क्रॉसिंग पर घटना घट चुकी है। जहां ट्रक ने मालगाड़ी को टक्कर मारी थी। लगातार घट रही घटना से संबंधित विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ऐसे में कोयला परिवहन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं आम लोगों को जान माल का भी खतरा बना हुआ है। सूचना मिलते ही कोरबा रेलवे प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और रेलवे आरपीएफ पहुंची। रेलवे आरपीएफ प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना पर रेलवे के आरडी टीम पहुंची। मौके पर जहां मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए मरम्मत जारी है। वहीं आगे की कार्यवाही की जा रही है।

रंग पंचमी के दिन बाबा कलेश्वर नाथ की पंचमुखी रूप में चांदी की पालकी में निकली जाएगी बारात

जांजगीर चांपा जिला के पीथमपुर गांव छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थलों में से एक है. यहां बाबा कलेश्वरनाथ के मंदिर में सावन के महिने  में मेला का आयोजन होता ही है. रंग पंचमी के अवसर पर चांदी की पालकी में सवार होकर बाबा कलेश्वरनाथ की बारात भी निकाली जाती है और नागा बाबा और वैष्णव साधुओं के संरक्षण में शिवजी के पंचमुखी स्वरुप में अपने भक्तों के बीच पहुंचते हैं और सबको आशीष प्रदान करते हैं. जांजगीर जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर हसदेव नदी के किनारे पीथमपुर गांव है. यहां शिवजी बाबा कलेश्वरनाथ के रूप में विराजे हैं. यहां रंग पंचमी के दिन 19 मार्च को बाबा कलेश्वर नाथ पंचमुखी रूप में चांदी की पालकी में बारात निकली जाएगी. इसमें बाराती के रूप में शामिल होने पूरे देश से नागा साधु और वैष्णव साधु आएंगे और हसदेव नदी में शाही स्नान करेंगे. कलेश्वरनाथ के दर्शन से पुराने रोग से निजात मिलती है : पुजारी पुजारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया, कि होली के पांचवें दिन रंग पंचमी पर यहां के पीथमपुर गांव में बाबा कलेश्वरनाथ की बारात चांदी की पालकी में धूमधाम से निकाली जाएगी. परंपरा अनुसार, इस अवसर पर देश के अलग-अलग अखाड़ों के नागा साधु बारात में शामिल होंगे और अखाड़ों का प्रदर्शन करेंगे. इसे देखने हजारों लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं. मान्यता है कि पीथमपुर के बाबा कलेश्वरनाथ के दर्शन मात्र से निसंतानों को संतान की प्राप्ति होती है. पेट संबंधी पुराने रोग से भी निजात मिलती है.

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट किया जारी

रायपुर भारत के अधिकतर प्रदेश में पारा सामान्य से ऊपर जा चुका है. छत्तीसगढ़ में भी तापमान चढ़ने लगा है. दोपहर के समय गर्म हवा शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग ने रायपुर समेत 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अगले 24 घंटों में हीटवेव की संभावना जताई गई है. कैसा रहेगा मौसम का हाल ? इसके अलावा मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटो में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने. वहीं तत्पश्चात आगामी 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है. मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 40.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. रायपुर शहर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल आज, ब्रायन लारा और सचिन होंगे आमने-सामने

रायपुर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का सफर अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। दिग्गजों की इस लीग का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार, 16 मार्च को सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया मास्टर्स और ब्रायन लारा की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और अब फाइनल में भी रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 1983 के बाद पहली बार फाइनल में भारत बनाम वेस्टइंडीज इस महामुकाबले की सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारत और वेस्टइंडीज किसी भी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में 1983 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे। आखिरी बार दोनों टीमें 1983 विश्व कप फाइनल में भिड़ी थीं, जहां भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पहली बार विश्व कप जीता था। अब 42 साल बाद, एक बार फिर क्रिकेट के दो दिग्गज देश फाइनल में आमने-सामने होंगे। सचिन की टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार इंडिया मास्टर्स ने IML 2025 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका मास्टर्स के खिलाफ 4 रन से रोमांचक जीत के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड मास्टर्स को 9 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 8 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के खिलाफ चौथे मैच में हार से टीम की लय थोड़ी प्रभावित हुई। इसके बावजूद इंडिया मास्टर्स ने वापसी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स को 7 रन से हराकर लीग चरण में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद, सचिन तेंदुलकर की टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 94 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराकर किया फाइनल में प्रवेश दूसरी ओर, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने भी शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने पहले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स को हराकर जबरदस्त आगाज किया। हालांकि, इसके बाद टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका मास्टर्स और इंडिया मास्टर्स के खिलाफ हार के बावजूद, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 29 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद, सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका मास्टर्स को 6 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। अब फाइनल में लारा की टीम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार है।

भीषण सड़क हादसा : कार और बाइक में भिड़ंत, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

कोरबा सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत होने से इलाके में मातम पसर गया है. जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त बाइक में सवार होकर जा रहे थे, तभी कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में मौके पर ही बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई. यह घटना जटगा चौकी के खोडरी के पास की है. हादसे के बाद घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान आदित्य निर्मलकर, सूरज कंवर और तीसरा साथी तीनों दोस्त के रूप में हुई है. सभी मृतक जटगा चौकी अंतर्गत ग्राम बरबसपुर स्कूल बस्ती के रहने वाले थे. पुलिस मृतकाें के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच में जुटी है.

ढाबा में अवैध शराब की बिक्री करने वाले संचालक को 2.5 लाख की शराब सहित किया गिरफ्तार

जगदलपुर सोनारपाल स्थित ढाबा में होली पर अवैध शराब की बिक्री करने वाले संचालक रंजित गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 2.5 लाख की अवैध शराब जब्त को किया गया है. साथ ही एक एसयूवी कार भी बरामद की गई है. आरोपी दूसरे राज्य से शराब लाकर अलग-अलग जगह गोदाम में डंप का रहा था. मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है.   इसकी सूचना पर पुलिस ने ढाबा और गोदाम पहुंचकर तलाशी ली. जहां से पुलिस को उड़ीसा और मध्यप्रदेश निर्मित लाखों रुपए की अवैध शराब बरमाद किया है. कार्रवाई में कुल 528.500 लीटर अवैध शराब को जप्त कर लिया गया है, जिसकी कीमत 2,70,790 रुपए आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक रंजीत गुप्ता के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में पुलि फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकजेस के आधार पर करवाई की जा रही है.

धमतरी में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, चालक की मौके पर मौत

धमतरी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नगरी थाना क्षेत्र के सांकरा रोड पर शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इस भीषण हादसे में चालक बलराम ठाकुर निवासी राजिम क्षेत्र, जिला गरियाबंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा इस टक्कर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि स्कॉर्पियो सांकरा की ओर जा रही थी, तभी सूअर फार्म के पास वाहन अचानक बेकाबू हो गया। गाड़ी पहले पलटी और फिर तेज रफ्तार में पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक बलराम ठाकुर पिछले ढाई महीने से नगरी में कार्यरत था और नगरी में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेंद्र कुमार पांडे के अधिग्रहण किए गए वाहन को चलाने की जिम्मेदारी संभाल रहा था। इस हादसे ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पुलिस महकमे को भी झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

होटल कोर्टयार्ड में रंग लगाने के चलते विवाद, दो गुटों में जमकर मारपीट, मामला दर्ज

रायपुर राजधानी रायपुर स्थित होटल कोर्टयार्ट मैरिएट में बीते दिन होली के जश्न के बीच युवाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई. होटल कोर्टयार्ड में होली की शाम 4 बजे 2 गुटों के आधा दर्जन से अधिक युवक मौजूद थे. इनमें मोवा-पंडरी गुरूद्वारा के पास रहने वाले तुषार कुंदनानी,यश, भरत धनेचा,दिनेश, मोहित और अमर सचदेव शामिल हैं. इन युवकों में जबरदस्ती रंग लगाने के चलते विवाद खड़ा हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि वे मारपीट पर उतर आए. मारपीट के बाद तुषार ने तेलीबांधा पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है. तुषार ने भरत, मोहित, अमर और दिनेश के खिलाफ अपनी शिकायत में बताया कि वे सभी होली का जश्न मनाने के लिए होटल कोर्टयार्ड पहुंचे थे. इसी दौरान रंग लगाने पर इन चारो ने तुषार और यश को अपशब्द कहे और फिर पाइप से हमला कर दिया. तेलीबाँधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) के तहत एफआईआर कर दी है. दोनों पक्षों का बयान लेकर वैधानिक कार्रवाई की बात कही है.

असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर देशी-अंग्रेजी शराब दुकानों में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद महासमुंद जिले के बेमचा और एकता चौक स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों में शुक्रवार-शनिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना को अंजाम देने वालों ने सीढ़ी के सहारे रौशनदान से दुकान के अंदर पेट्रोल डाला और आग लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात करीब 3 बजे दुकान में मौजूद गार्ड ने संदिग्ध आवाजें सुनीं और पीछे जाकर देखा तो दो लोग सीढ़ी लेकर भागते नजर आए। गार्ड के शोर मचाने पर वे घबराकर सीढ़ी छोड़कर फरार हो गए। गार्ड ने तुरंत अफसरों और पुलिस को सूचना दी।     महासमुंद जिले के बेमचा के देशी-विदेशी शराब दुकान में असमाजिक तत्वों ने देर रात करीब 3 बजे रौशन दान से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गार्ड की सूचना पर बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया. पुलिस को मौके से एक सीढ़ी, 2 प्लास्टिक के जेरकिन और सिगरेट लाइटर मिला है। आग से कितने का… pic.twitter.com/YKUVCrPQBS     — Lallu Ram (@lalluram_news) March 15, 2025 मौके से पुलिस को दो प्लास्टिक के जेरकिन, एक पाइप और एक सिगरेट लाइटर बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने दुकान के रौशनदान से पेट्रोल डालकर आग लगाई और भाग निकले। नुकसान का अब तक नहीं हुआ आकलन आगजनी से हुए नुकसान का आबकारी विभाग अब तक आकलन नहीं कर पाया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्यापारी एकता और जय व्यापार पैनल में गठबंधन, इनके नाम पर लगी मुहर

रायपुर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में इस बार नया समीकरण देखने को मिला है। व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच चुनाव को लेकर आपसी सहमति बन गई है। दोनों पैनलों ने व्यापारी एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। बता दें कि वरिष्ठ व्यापारियों की मध्यस्थता के बाद अध्यक्ष पद के लिए सतीश थौरानी, महामंत्री पद के लिए निवर्तमान महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए नितेश बरड़िया के नाम तय किए गए हैं। ये तीनों प्रत्याशी जय व्यापार पैनल से नामांकन दाखिल करेंगे, लेकिन वे दोनों पैनलों के संयुक्त उम्मीदवार होंगे। गौरतलब है कि इस गठबंधन से चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है, वहीं व्यापारियों को उम्मीद है कि इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में अभी से 40 डिग्री से ऊपर चढ़ा पारा, रायपुर और बिलासपुर में भी लू जैसे हालात

रायपुर   छत्तीसगढ़ में मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को प्रदेश के राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में रात का सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रायपुर और बिलासपुर में भी लू जैसे हालात देखने को मिले.   मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि कल यानि 16 मार्च को दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है. सामान्य से अधिक गर्म रहे दिन और रात शहर दिन का तापमान (°C) रात का तापमान (°C) रायपुर +5.1 +3.7 बिलासपुर +5.0 +1.6 अंबिकापुर +5.3 -1.7 जगदलपुर +3.2 +2.2 जीपीएम +6.3 +1.6   रायपुर में आज भी 40 डिग्री के आसपास रहेगा पारा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान साफ होने के कारण सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है, जिससे दिन में गर्मी बढ़ गई है. रायपुर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. शुक्रवार को रायपुर में पारा 39.8 डिग्री तक पहुंचा था, जो नॉर्मल से 5.1 डिग्री अधिक था. न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री रहा, जो औसत से 3.7 डिग्री ज्यादा था.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet