LATEST NEWS

जमीन की खरीदी-बिक्री की सोच रहे हैं, तो जल्दी करें, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी जमीन रजिस्ट्री

रायपुर जमीन की खरीदी-बिक्री की सोच रहे हैं, तो इंतजार मत किजिए. एक अप्रैल से रजिस्ट्री दर में 10 प्रतिशत इजाफे के आसार हैं. ऐसी स्थिति में आपके साथ-साथ दूसरे पक्ष को भी कार्रवाई के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा. दरअसल, पिछले 6 साल से गाइडलाइन दरें नहीं बढ़ाई गई है. इसके साथ ही सालभर पहले रजिस्ट्री में मिलने वाली 30 फीसदी की छूट भी खत्म कर दी गई है. अबकी बार या करें इस साल इसे करीब 10 फीसदी बढ़ाने की तैयारी है. गाइडलाइन दरें बढ़ने से जमीनों का रेट बढ़ेगा. रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ गाइडलाइन दर बढ़ने की आशंका में अभी से रजिस्ट्री कार्यालय में पक्षकारों की भीड़ नजर आने लगी है. मार्च महीने के अंत तक तो कार्यालय में पैर रखने की भी जगह नहीं मिलेगी. हालांकि, भीड़ बढ़ने के चलते ही रजिस्ट्री का समय वो घंटे बढ़ा दिया गया है. बुकिंग स्लॉट भी बढ़ा दिया गया है. लेकिन प्रकरणों की संख्या ज्यादा होने से समय ज्यादा तो लगेगा ही लगेगा, साथ में गड़बड़ी की भी आशंका बढ़ जाएगी. इसलिए बेहतर है कि समय रहते कागजों की ठीक जांच-पड़ताल कर रजिस्ट्री करा लें. इन इलाकों में ज्यादा कारोबार राजधानी रायपुर के जिन इलाकों में जमीन का कारोार ज्यादा हो रहा है उनमें विधानसभा, कचना, रिंग रोड नंबर-3, धमतरी रोड, वीआईपी रोड, सेजबहार, माना, अभनपुर, खरोरा रोड शामिल. रियल इस्टेट कारोबारी और लोग में इन इलाकों में जमीन खरीदने की होड़ मची हुई ​है.

गरियाबंद के गांवों के जल स्रोतों में मिला फ्लोराइड, फिर भी ग्रामीण नहीं कर रहे फिल्टर प्लांट के पानी का इस्तेमाल

गरियाबंद देवभोग ब्लॉक के 40 से ज्यादा गांव के 90 से ज्यादा पेयजल स्रोत में फ्लोराइड है. इस बात का खुलासा 12 माह से जल शक्ति बोर्ड के वैज्ञानिकों द्वारा 94 गांव के 175 वाटर सेंपल की जांच से हुआ है. सैकड़ों ग्रामीण डेंटल और स्केलटल फ्लोरोसिस के पीड़ित भी हैं. लेकिन सोच ऐसी है कि इन गांव में रहने वाले फ्लोराइड रिमूवल प्लांट का साफ पानी इस्तेमाल ही नहीं करते हैं. ऐसे में अब प्रशासन जागरूकता अभियान चलाने की बात कह रहा है. जिले के देवभोग ब्लॉक में फ्लोराइड को सालों से समस्या है. जल शक्ति मंत्रालय बोर्ड के जांच में फ्लोराइड युक्त स्रोत और उसके दुष्प्रभाव का खुलासा हुआ है. साल भर पहले जल शक्ति बोर्ड ने यहां के पेय जल स्रोत जांच की शुरुआत की. क्षेत्रीय निदेशक डॉ. प्रबीर कुमार नायक के मार्गदर्शन वैज्ञानिक मुकेश आनंद और प्रमोद साहू की टीम वाटर सेंपल की जांच में जुटे हैं. बताया गया है कि अब तक 94 गांव के 175 जल स्रोतों की जांच जल शक्ति बोर्ड की टीम ने किया है, जिसमें 40 से 50 गांव के 90 से ज्यादा स्रोतों में फ्लोराइड की मात्रा नियत मात्रा से ज्यादा है. नांगलदेही, सीतलीजोर, खुटगांव, करचिया, चिचिया, मूड़ागांव जैसे 17 गांव के 51 सोर्स में सर्वाधिक मात्रा पाई गई है. 6 करोड़ के 40 प्लांट लगाए स्वास्थ्य विभाग के एक सर्वे में वर्ष 2015 में दांत पीले वाले 1500 से ज्यादा स्कूली बच्चों का खुलासा हुआ था, जिसके बाद ग्राउंड वाटर सोर्स की जांच में फ्लोराइड की मौजूदगी का पता चला था. प्रभावित क्षेत्र के 40 स्कूलों में सवा 6 करोड़ खर्च कर फ्लोराइड रिमूवल प्लांट लगाए गए थे, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण इसका उपयोग गांव वाले नहीं करते हैं. अभयारण्य के गांव में सफल प्रयोग उदंती सीता नदी अभ्यारण्य इलाके के 20 गांव के कई जल स्रोतों में फ्लोराइड की अधिकता पाई गई थी. उपनिदेशक वरुण जैन बताते हैं कि इको सोल्यूशन नामक मुंबई की एनजीओ के प्रमुख मैकेनिक इंजीनियर यतेंद्र अग्रवाल ने सस्ता विकल्प बनाया हुआ है. एक्टिवेटेड एल्यूमिना और टेरापिट फिल्टर की मदद से फ्लोराइड की मात्रा पीने लायक बनाया जाता है. एक कीट की लागत महज 1000 रुपए के भीतर है. इसे प्रभावित गांव में प्रभावित सभी परिवार को वितरण किया जाएगा. बगैर बिजली से इसे आसानी से वन ग्राम के ग्रामीण इसका उपयोग कर सकेंगे. इसके लिए वन सुरक्षा समिति और कर्मियों के माध्यम से इसकी ट्रेनिंग दी गई है. एक-दो दिनों में इसका वितरण शुरू कर दिया जाएगा. अभयारण्य में हो रहे इस सस्ते और सुलभ उपकरण की जांच जल शक्ति के वैज्ञानिकों ने नांगलदेही पहुंच कर किया. वैज्ञानिक मुकेश आनंद और प्रमोद साहू ने बताया कि इसके उपयोग से फ्लोराइड की अधिकता दूर हो रही है. पानी पीने लायक आसानी से बन जा रहा है. वैकल्पिक इस्तेमाल के लिए प्रशासन के समक्ष इस सुझाव को रखेंगे. इस्तेमाल के लिए लोगों को करेंगे जागरूक गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि देवभोग के 40 स्कूलों में लगे फ्लोराइड रिमूवल प्लांट को अप टू डेट किया गया है. प्रॉपर मॉनिटरिंग के लिए एक कर्मी नियुक्ति किया गया है. मेंटेनेंस भी समय पर हो इसका ध्यान रखा जा रहा है. इसका उपयोग केवल स्कूलों में ना हो आम ग्रामीण भी कर सकें, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने ग्राम स्तर पर काम करने वाले सभी विभागों को निर्देशित किया गया है. इसके अलावा बाड़ीगांव, नांगलदेही, झाखरपारा, कारचिया और कैटपदर ग्राम में सामुदायिक उपयोग के लिए पांच नए फ्लोराइड रिमूवल प्लांट की मंजूरी मिली है, जिसके जल्द क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं.

ईडी पर चढ़ गया ‘भगवा रंग’ सीएम साय का पलटवार, बोले – हार के बाद कांग्रेस रात-दिन भगवा रंग ही आता है नजर

रायपुर ईडी पर ‘भगवा रंग’ चढ़ने के कांग्रेस के आरोप पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है. सीएम साय ने कहा कि कांग्रेसी इतने बुरे तरीके से सभी चुनाव में हारे हैं. इसलिए वे बौखलाए हुए हैं, उनको अभी कुछ सूझ नहीं रहा है. रात-दिन ईवीएम और भगवा रंग ही नजर आता है. दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर सिविल लाइन हेलीपैड से अपने गृह ग्राम बगिया (जशपुर) के लिए रवाना हुए हैं. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी और भाईचारे के इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम और आपसी सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है. यह पुराने गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से जीवन जीने का अवसर देता है. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य में पहले से पुनर्वास नीति लागू थी, लेकिन अब उसे हम और बेहतर बना रहे है. इसके लिए गृहमंत्री विजय शर्मा कई प्रदेशों का दौरा करके पुनर्वास नीति बनाए हैं. भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) करेगी. उन्होंने साफ कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी.

फर्जी सैक्स सीडी: सीबीआई ने कोर्ट में रिवीजन की फाइल, सुनवाई 4 अप्रैल को

रायपुर फर्जी सैक्स सीडी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इतनी आसानी से निजात नहीं मिलने वाली है. स्पेशल मजिस्ट्रेट द्वारा उनके खिलाफ आरोप हटाने के आदेश पर सीबीआई ने रिवीजन फाइल की है, जिसकी सुनवाई 4 अप्रैल को होगी. सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने बुधवार को रायपुर जिला न्यायाधीश की कोर्ट में रिवीजन फाइल की है, जिसे न्यायाधीश ने सीबीआई की विशेष अदालत को भेज दिया है. मामले की अगली सुनवाई सीबीआई की स्पेशल ट्रायल कोर्ट में 4 अप्रैल को होगी.

होली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने 113 लीटर महुआ और 100 पाव अंग्रेजी शराब की जप्त, एक महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

कटघोरा होली पर्व के मद्देनजर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 लीटर महुआ शराब और 100 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की है. अलग-अलग स्थानों से इस मामले में एक महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. इसके अलावा पुलिस ने होली के दौरान मुखौटे लगाकर अपराध करने की संभावनाओं को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए दुकानों में बिक्री के लिए रखे गए कुल 158 मुखौटे भी जब्त किए हैं. कटघोरा थाना प्रभारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसे शांति और खुशी से मनाएं. किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या असामाजिक कार्यों में शामिल होने से बचें.

पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की कर दी हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश

बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में होली से पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मरकटोला गांव में पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम यसोदा बाई गावड़े है, जबकि आरोपी पति का नाम आत्मा राम गावड़े बताया जा रहा है। घरेलू विवाद के चलते आत्मा राम ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने समय रहते उसे फंदे से उतारकर तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में आरोपी पति को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस भी मौके के लिए रवाना हो गई है।

प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी, रायपुर और बिलासपुर में तापमान 39, सारंगढ़ में 40 डिग्री

रायपुर होली से पहले ही प्रदेश में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. बीते 24 घंटे में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पश्चिमी चक्रवात और विक्षोभ के कारण प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश के कई जिलों में पारा चढ़ने लगा है. सारंगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि रायपुर और बिलासपुर में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी का असर लगातार बढ़ सकता है.

बेमेतरा में सड़क हादसा: अनियंत्रित कार नहर में पलटी, तीन बच्चों की मौत

बेमेतरा होली के त्योहार से पहले बेमेतरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक परिवार त्योहार मनाने अपने घर जा रहा था, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. इस भीषण हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

गंगालूर एरिया कमेटी DVCM दिनेश मोडियाम सहित 17 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इन पर 24 लाख का है ईनाम

बीजापुर छत्तीसगढ़ सरकार के नक्सल नीति को बड़ी सफलता मिली है. गंगालूर एरिया कमेटी के डिवीजनल कमेटी मेंबर (DVCM) दिनेश मोडियाम सहित 17 नक्सलियों ने समर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 24 लाख का ईनाम है. DVCM दिनेश मोडियम का गंगालूर क्षेत्र में आतंक था. कई हत्याओं सहित अन्य घटनाओं में शामिल रहे दिनेश के साथ उसकी पत्नी ज्योति ताती ने भी समर्पण किया है. दिनेश मोडियाम पर अलग-अलग थानों में 26 अपराध एवं 82 स्थायी वारंट लंबित है. समर्पित नक्सली कमांडर दिनेश ने इस अवसर पर अपने अन्य साथियों से भी समर्पण करने की अपील की. उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह एवं डिप्टी सिएम विजय शर्मा की नक्सल नीति को बताया बेहतरीन जल्द माओवाद बीजापुर से समाप्त नजर आएगा. DVCM दिनेश ने बड़े कैडर के नक्सलियों पर लगाया भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि तेलंगाना के नक्सली स्थानीय आदिवासियों को बहला कर गुलाम रखना चाहते हैं, और बड़ी लेवी वसूली कर स्वयं ले जाते हैं. यही स्थानीय आदिवासियों को मुखबिर बता कर आदिवासी के हाथों ही मरवा देते हैं. उन्होंने प्रदेश सरकार की समर्पण नीति को बेहतरीन बताते हुए नई जिंदगी जीने के लिए अच्छा बताया, साथ ही अन्य साथियों से समर्पण नीति का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़ अब लोकतंत्र से जुड़ने का समय आ गया है.

भूपेश बघेल की बढ़ सकती हैं परेशानी, सीडी कांड में बरी करने के फैसले को चुनौती

रायपुर पूर्व CM भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें. CD कांड में CBI ने पूर्व CM बघेल पर लगाया रिवीजन पिटिशन. मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा, ‘पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ नहीं रही पैदा की जा रही है. 7 साल तक CD कांड का मामला चला फिर प्रकरण खारिज हो गया. सरकार CD कांड मामले को छोड़ नहीं रही है. विपक्ष के नेताओं को बदनाम किया जा रहा है.’ विशेष कोर्ट में मामले की सुनवाई चार अप्रैल को होगी अब इस फैसले को चुनौती देते हुए सीबीआई ने बुधवार को जिला न्यायाधीश के कोर्ट में रिवीजन फाइल की है। जिला जज ने इसे सुनवाई के लिए सीबीआइ के विशेष कोर्ट को भेज दिया है। विशेष कोर्ट में मामले की सुनवाई चार अप्रैल को होगी। यदि विशेष कोर्ट सीबीआइ की रिवीजन फाइल को स्वीकार कर लेता है तो बघेल को कोर्ट में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद इस मामले की नए सिरे से सुनवाई होगी। बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है- वकील गौरतलब है कि अश्लील सीडी कांड में चार मार्च को भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका सीबीआइ की विशेष अदालत में दूसरी बार पेश हुए थे। भूपेश की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने दलील रखते हुए कहा था कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है। भूपेश ने कोई सीडी नहीं बनवाई भूपेश ने कोई सीडी नहीं बनवाई और न ही सीडी बांटी है। उन्होंने किसी तरह का अपराध नहीं किया है। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी धाराओं को हटाते हुए कहा था कि बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई ठोस आधार नहीं है। वहीं भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस को बताना चाहिए कि, गड़बड़ी किसके कार्यकाल में हुई और कौन- कौन लोग इस गड़बड़ी के जिम्मेदार हैं। भारतमाला प्रोजेक्ट में सरकार ने अफसरों पर कार्रवाई की है। EOW भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की जांच करेगी। घोटाले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। भूपेश बघेल के लिए सरकार मुश्किलें पैदा कर रही  इस मामले को लेकर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि, भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ नहीं रही पैदा की जा रही है। 7 साल पुराना CD कांड का मामला चला और फिर खारिज हो गया। सरकार CD कांड मामले को छोड़ नहीं रही है और विपक्ष के नेताओं को बदनाम किया जा रहा है।

बलरामपुर में , उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए नये आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत डुमरखोरका के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में अनियमितता पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर द्वारा निरस्त कर दिया गया है। उक्त उचित मूल्य दुकानों को नये एजेंसी को आबंटित किया जाना है।  अतः इच्छुक संस्था, स्व-सहायता समूह जो उचित मूल्य दुकान डुमरखोरका का संचालन करना चाहते हैं, तो वे निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 26 मार्च 2025 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के पश्चात् आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।  

20 लाख के जेवर सहित 7 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

रायपुर अगल-अलग स्थानों से चोरी के मामले में आरोपियो को पड़कने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 7 आरोपियों ने मिलकर शहर में सूने घरों से चोरी की वारदात का अंजाम दिया था. थाना कोतवाली, बोधघाट एवं परपा क्षेत्र में चोरी के मामले में सभी आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से आरोपियों से सोने के जेवरात कुल वजन 235 ग्राम कीमती 19,74000 जब्त किया गया है. पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में लगातार अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है. जिस तारतम्य में शहर के अलग-अलग स्थानों से हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को पकड़ने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ज्ञात हो कि 17.11.2024 से 10.02.2025 के मध्य पंचपथ चैक जगदलपुर में प्रार्थिया कुमारी आकांक्षा दास के घर से सोने का हार तीन नग सोने का चुड़ियां दो नग, सोने का चैन दो नग, सोने की अगुठी सात नग, लाकेट एक नग, सोने का कान का झुमका चार जोड़ी, एवं सोने के कुछ छोटे लाकेट नगदी रकम 30,000/रुपए चोरी हुई थी. 13.02.2025 के 15:30 बजे सनसिटी हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर में प्रार्थी नितिन खत्री के घर से नगदी रकम 25,000 रुपए, 09.03.2025 के रात्रि 10 बजे से 10.03.2025 के 7:20 बजे मध्य रात्रि भैरम देव वार्ड प्रार्थी मनोज पानीग्राही के घर से दो नग सोने का कंगन, चार नग कान का बाली एवं टाॅप्स, दो नग लटकन, दो नग कनौत,एक सोने का चंद्रमा लाॅकेट,एवं नगदी 12,000 रुपए चोरी हो गई. 09.03.2025 के 21:00 बजे से 10.03.2025 के 07:30 बजे रात्रि के मध्य प्रार्थी नीरा सिदार के घर से नगदी रकम 7000 रुपए, फरवरी 2025 में तेतरखुटी के घर से एक सोने की बाली,एक सोने का लाॅकेट एवं 7000 नगदी रकम एवं गुल्लक में रखे सिक्के, माह फरवरी 2025 में तितिरगावं ब्राम्हण पारा से घर में रखे आलमारी लाॅकर तोडकर एक नग सोने का हार, एक नग सोने का चैन, एक नग सोने की अंगुठी एक वीवो कंपनी की मोबाइल फोन एवं 5000 नगदी रकम, माह मार्च 2025 में सिंधी कालोनी जगदलपुर के सुने मकान से काशलू 4 नग एवं नगदी रकम 500 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए. प्रार्थियों की रिपोर्ट पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. प्रकरण में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में सायबर सेल जगदलपुर निरीक्षक सुरेश जांगडे, सीसीटीव्ही टीम एवं थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान में लिया गया. अनुसंधान दौरान टीम ने प्रार्थी व गवाहों से पूछताछ उपरांत तकनीकी साक्ष्य एवं वारदात के तरीके आधार पर संदेहियों को पकड़ा, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम केशव कवि एवं कौशल जोशी निवासी मालगांव ब्राम्हणपारा के रहने वाले बताए. दोनों मिलकर अलग अलग घटना दिनांक को शहर के सूने मकानों घरों के अंदर घूसकर लोहे के औजार से दरवाजा कुंदा का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे आलमारी से सोने चांदी के जेवरातों एवं नगदी रकम को चोरी करना बताया. चोरी के सोने के जेवरात को शहर में अलग अलग जगहो में बिक्री करना बताया और कुछ सोने के जेवरातों को तरूण कुमार कवि, रविन्द्र पाढी के नाम से बैक में जेवरात जमाकर गोल्ड लोन लिया गया. विक्रम ठाकुर, महेश बघेल, पारसदेवी जैन ने चोरी के जेवरात को गिरवी रखकर मोटी दाम में बिक्री करना बताया. चोरी के जेवरातों को बैक गोल्ड लोन एवं ज्वेलर्स दुकानों से बरामद कराने पर आरोपियों से जब्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ घटना कारित करने का अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रवाना किया गया. मामले की आरोपिया को सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश अनुसार अनरेश कुमार विरुद्ध बिहार राज्य एवं अन्य क्रिमिनल अपील नंबर-1277/2014 निर्णय दिनांक 02.07.2014 का पालन किया गया. पकड़े गए ये आरोपी     केशव कवि पिता स्व0 रोहित कवि जाति ब्राहम्ण उम्र 27 साल निवासी ग्राम मालगांव ब्राम्ण पारा थाना नगरनार     कौशल जोशी पिता अंतो प्रसाद जोशी जाति ब्राहम्ण उम्र 20 साल निवासी ग्राम मालगांव ब्राम्हणपारा थाना नगरनार     बिक्रम ठाकुर पिता हरिहर सिह ठाकुर जाति क्षत्रिय उम्र 37 साल निवासी महेन्द्र कर्मा वार्ड क्रमांक 42 सोनारपारा     महेश बघेल पिता स्व0 श्रीराम बघेल जाति माहरा उम्र 40 साल निवासी महेद्र कर्मा वार्ड जगदलपुर थाना बोधघाट     तरूण कुमार कवि पिता स्व0 रोहित कवि जाति ब्राहम्ण उम्र 23 साल निवासी ग्राम मालगांव ब्राहम्ण पारा थाना नगरनार     रविन्द्र पाढी पिता लक्ष्मण पाढी उम्र 37 साल निवासी तितिरगांव तराईगुडा पारा थाना परपा, जिला बस्तर     पारसदेवी जैन पति कांतिलाल जैन उम्र 66 साल निवासी नयापारा जगदलपुर, जिला बस्तर  

विधानसभा के रजत जयंती वर्ष: राष्ट्रपति के छग प्रवास के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने मुख्य सचिव ने ली बैठक

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति माननीय द्रोपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री साय की पहल से जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर से इंद्रावती नदी में जल प्रवाह सुनिश्चित

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर में जल प्रवाह को नियंत्रित कर इंद्रावती नदी की मुख्य धारा में पानी छोड़ा गया है। ओडिशा सरकार की सहमति के बाद स्ट्रक्चर में रेत की बोरियां डालकर पानी का प्रवाह सुनिश्चित किया गया, जिससे इंद्रावती नदी में जल स्तर में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से इंद्रावती नदी के जल संकट के समाधान हेतु चर्चा की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के मुख्यमंत्रियों को समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जिसके परिणामस्वरूप उड़ीसा राज्य की सहमति से जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर को अस्थायी रूप से एक फीट ऊंचा किया गया, जिससे इंद्रावती नदी के जल प्रवाह में सुधार हुआ। इसके अतिरिक्त, इंद्रावती नदी के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम में जमा रेत को हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिसे अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री सी.पी. बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग और जल संसाधन विभाग के ईई श्री वेद पांडेय ने स्थानीय किसानों को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभा कक्ष में पूरी जानकारी दी। इंद्रावती नदी और जोरा नाला की समस्या इंद्रावती नदी का उद्गम ओडिशा राज्य के कालाहांडी जिले के रामपुर धुमाल गांव से हुआ है। यह नदी 534 किलोमीटर की यात्रा के बाद गोदावरी नदी में मिलती है। नदी का कैचमेंट एरिया 41,665 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें ओडिशा में 7,435 वर्ग किमी, छत्तीसगढ़ में 33,735 वर्ग किमी और महाराष्ट्र में 495 वर्ग किमी शामिल हैं। ओडिशा राज्य की सीमा पर ग्राम सूतपदर में इंद्रावती नदी दो भागों में बंट जाती है। एक भाग इंद्रावती नदी के रूप में 5 किमी बहकर ग्राम भेजापदर के पास छत्तीसगढ़ में प्रवेश करता है, जबकि दूसरा भाग जोरा नाला के रूप में 12 किमी बहते हुए शबरी (कोलाब) नदी में मिल जाता है। पहले जोरा नाला का पानी इंद्रावती में आता था, लेकिन धीरे-धीरे इसका बहाव बढ़ने से इंद्रावती का जल प्रवाह कम हो गया। समस्या गंभीर होने पर दिसंबर 2003 में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के प्रमुख अभियंताओं की बैठक में जोरा नाला के मुहाने पर जल विभाजन के लिए कंट्रोल स्ट्रक्चर बनाने का निर्णय लिया गया। यह स्ट्रक्चर ओडिशा सरकार द्वारा बनाया गया, जिसकी डिज़ाइन केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने तैयार की। निर्माण के बाद भी जोरा नाला में अधिक पानी जाने से छत्तीसगढ़ को ग्रीष्म ऋतु में औसतन 40.71% और ओडिशा को 59.29% जल प्रवाह मिला। राज्य सरकार की पहल से समाधान की दिशा में प्रगति इंद्रावती नदी में न्यूनतम जल प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने कई प्रयास किए। 6 जनवरी 2021 को ओडिशा और छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में कंट्रोल स्ट्रक्चर के अपस्ट्रीम में जलभराव रोकने के लिए रेत और बोल्डर हटाने तथा जोरा नाला के घुमाव को सीधा करने का अनुरोध किया गया। वर्ष 2018 के बाद इंद्रावती नदी में सतत जल प्रवाह कम होने की समस्या बनी हुई थी। अब राज्य सरकार के प्रयासों से ओडिशा सरकार का सहयोग प्राप्त हुआ है, जिससे नदी के जल प्रवाह को संतुलित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इससे इंद्रावती नदी में जल प्रवाह बढ़ेगा और किसानों को सिंचाई के लिए पानी की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं

  रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है, जहां भेदभाव मिट जाते हैं, और लोग आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग के रंगों में घुल-मिल जाते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet