LATEST NEWS

कई लोग घायल, छत्तीसगढ़-महासमुंद में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के स्वागत में जमकर चले लाठी-डंडे और रॉड

महासमुंद। महासमुंद में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के स्वागत को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज यहां शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और समाज की नीतियों में सही-गलत की जानकारी देने आए थे। जैसी ही वह महासमुंद सर्किट हॉउस में प्रेस कांफ्रेस शुरू किए वहां मुस्लिम समाज के दो गुट आपस में भिड़ गए और हाथपाई शुरू हो गई। लोहे के रॉड और बेल से एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। जिन दो गुटों के बीच मारपीट हुई है वो जामा मस्जिद के कब्जे को लेकर और सदर चुनाव को लेकर पहले से आमने-सामने थे। पूर्व सदर इसाक चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद जमील चौहान को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जब तक नया चुनाव ना हो जाए। इसे लेकर भी इनके बीच आपस में विवाद चल रहा था जिसने आज बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज को एक कमरे मे बंद कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने मिडिया को बताया की महासमुंद के जामा मस्जिद में कब्जे की जमीन को लेकर दो गुटों मे मारपीट हुई है। यह काफी निंदनीय और शर्मिंदगी वाली बात है। वहीं सलीम राज ने जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा की जिला प्रशासन ने भी कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये थे यह दुर्घटना जिला प्रशासन की लापरवाही से निर्मित हुई है। फिलहाल अभी यहां स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है और कोतवाली थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर जांच की जा रही है।

अब तक 11 गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी में तीन पुलिसकर्मी और एक महिला को पकड़ा

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में गिरफ्तारियां का सिलसिला लगातार जारी है, आज पुलिस के तीन पुरुष आरक्षक और एक महिला अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों को रिमांड पर आज जेल भेज दिया गया है। पूर्व में सात लोगों के गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब 11 हो चुकी है। राजनांदगांव पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में पुलिस ने आज तीन पुलिस आरक्षक और एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और जांच का सिलसिला अभी भी जारी है और जांच में जिनके नाम सामने आ रहे हैं उन्हें गिरफ्तार कर सभी लोगों को जेल भेजा जा रहा है। अब तक पुलिस ने 11 लोगों की गिरफ्तारी की है। पुलिस भर्ती इवेंट में गलत तरीके से नंबर बढ़ाए जाने के मामले में इन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। जिसमें पुलिस सहित अभ्यर्थी शामिल हैं, पुलिस की जांच अभी भी लगातार जारी है और पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे जांच होगी और लोगों का नाम सामने आएंगे तो अन्य लोगों की भी गिरफ्तार हो सकती है। गिरफ्तार किए गए आरक्षकों में कार्तिक देशलहरे, सुंदर नेताम, विकास राजपूत और एक महिला अभ्यर्थी शामिल है, जिसे कवर्धा से गिरफ्तार कर लाया गया है। लगातार पुलिस की जांच जारी है, अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावनाएं हैं।

पेमेंट न करने पर ठेकेदार को दी चेतावनी, छत्तीसगढ़-कांकेर सांसद भोजराज नाग से ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों ने की शिकायत

कांकेर। कांकेर सांसद भोजराज नाग का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह ठेकेदार को चेतावनी दे रहे हैं। बताया जा है कि रावघाट इलाके के ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों ने ठेकेदार द्वारा भुगतान नहीं करने की शिकायत की थी। जिस पर सांसद जेसीबी मालिक के फोन से ठेकेदार से बात करने लगे। तभी अचानक सांसद बिफर गए और पब्लिक के सामने ही ठेकेदार को अपशब्द कहने लगे, इसका वीडियो अब शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे मामले में ट्रेक्टर और जेसीबी मालिक ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि 28 दिसंबर की शाम भैंसगांव में रावघाट परियोजना को लेकर बैठक रखी गई थी, इसमें सांसद भोजराज नाग पहुंचे थे। समस्या बताने के दौरान उन्होंने अपनी बात रखते हुए मोबाइल से ठेकेदार की बात सांसद से कराई। वीडियो में सांसद कह रहे हैं कि कौन बौल रहे हो? ग्रामीणों का पैसा क्यों नही दे रहे हो? इस पर फोन पर दूसरी ओर मौजूद ठेकेदार अजय साहू भड़क गया और कहने लगा कौन बोल रहा है बे। इसके बाद अपशब्द कहते हुए बोला कि तुम कौन होते हो मुझे पैसा देने के लिए बोलने वाले। मामले में रावघाट पुलिस आरोपी ठेकेदार के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर इसकी जांच कर रही है। रावघाट थाना प्रभारी सोमेंद्र बघेल ने कहा जेसीबी मालिक ने सांसद से ठेकेदार द्वारा गाली गलौज कर धमकी देने की शिकायत की है। मामले में जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं सांसद इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

आरोपी चालक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में रेत से भरे हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

रायपुर। ट्रैफिक पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को रायपुर के आरंग के ग्राम भलेरा में रेत से भरे हाइवा और बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत हो गई। घटना आरंग थाने क्षेत्र की है। आरंग पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं वाहन को भी जब्त किया है। मृतक दंपती अभनपुर के ग्राम कोपेडीह के रहने वाले थे। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम कोपेडीह निवासी 50 वर्षीय बनवाली साहू 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी साहू के साथ ग्राम भलेरा में रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। दोनों बाइक से गौरभाट जा रहे थे। इस दौरान सियार माता मंदिर के पास गौरभाट की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे हाइवा वाहन संख्या CG 04 JD 5397 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक चालक बनवाली की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी लक्ष्मी साहू ने आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

खाद्य विभाग ने की फैक्टरी सील, छत्तीसगढ़-2500 किलो नकली पनीर जब्त

रायपुर। अगर आप पनीर खाने के शौकीन हैं, तो जरा संभलकर। दरअसल, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि विभाग ने मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर स्थित नकली पनीर बनाने की फैक्टरी को सील किया है। इतना ही नहीं फैक्टरी से 2500 किलोग्राम नकली पनीर भी जब्त किया है। विभाग ने जांच में पाया कि पनीर में डालडा, पाम ऑयल, तेल, मैदा, हानिकारक रसायन  समेत कई चीजों को मिलाया गया था। ये स्वास्थ्य के लिये बहुत खतरनाक हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को सूचना मिली थी कि बीरगांव के काशी एग्रो फूड्स में बिना दूध के कैमिकल एवं अन्य रसायन जैसे डालडा जैसे एमएसपी डालकर नकली पनीर बनाकर पैक किया जा रहा था। इस पर विभाग की उड़नदस्ता टीम ने काशी एग्रो फूड्स में छापामार कार्रवाई करते हुए फैक्टरी को सील किया है। बताया जाता है कि ये नकली पनीर नये साल पर बाजार में बेचने की तैयारी थी। टीम ने मौके पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज जैसे स्टॉक रजिस्टर, किट रहित प्रणाम पत्र, पोषणकारी मान जैसे प्रोटीन की मात्रा आदि की जानकारी नहीं दी गई। वहीं पानी से जो पनीर बनाया जा रहा था उसका टीडीएस 900 है, जो बहुत अधिक है। इसमें हैवी मेटल पीएच 8.3 मिला है। वहीं मौके से खतरनाक रसायन भी जब्त किया गया है। ये पूरी कार्रवाई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक के निर्देशन में की गई. टीम में सहायक आयुक्त मोहित बेहरा, नितेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी ठाकुर, खीर सागर पटेल, अजीत बघेल, संतीश राज, प्रकाश परमार लैब स्टाफ आदि शामिल रहे।

रायपुर-बिलासपुर सहित कई जिलों में बदलाव, छत्तीसगढ़-नये साल से पहले 13 एडिशनल एसपी के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल से पहले पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया है। 13 एडिशनल एसपी का ट्रांसफर किया गया है। रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ पंकज चंद्रा को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 13 वाहिनी बांगो कोरबा भेजा गया है। वहीं श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। एएसपी जयंत वैष्णव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा दुर्ग, बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार को जांजगीर यातायात एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कांकेर एएसपी प्रशांत शुक्ला को रायपुर यातायात एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। एएसपी  विवेक शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर भेजा गया है। इधर रायपुर डीआरएम की पोस्टिंग रद्द कुछ दिन पूर्व ही रायपुर रेल मंडल में नए डीआरएम को पदस्थ किया गया था, लेकिन रेल मंत्रालय ने अपने आदेश को रद्द करते हुए आईआरटीएस अधिकारी दयानंद को रायपुर रेल मंडल का नया डीआरएम नियुक्त किया गया है।

खुद को मंदिर में किया बंद, छत्तीसगढ़-सक्ती में 11वीं की छात्रा ने अपनी जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ाई

सक्ती। सक्ती जिले से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां 11वीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर अंधविश्वास के कारण अपनी जीभ काट ली। जिले के ग्राम देवरघटा के अचरीपाली में 16 वर्षीय छात्रा ने अपनी जीभ काट कर भोले बाबा को समर्पित किया है। मंदिर परिसर में खून फैला हुआ है, खुद को मंदिर के अंदर बंद कर साधना में बैठ गई है। वहीं, पुलिस वालों को गांव के लोगों ने मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। सोमवार की सुबह 7 बजे छात्रा ने घर के पास तलाब के किनारे बने भोले बाबा के मंदिर में अपनी जीभ को काट कर समर्पित कर दी। छात्रा ने नोट भी लिखा है। घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिलने पर टीम के साथ प्रशानिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए थे। मगर उन्हें मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया। वहीं, गांव के लोगों ने मंदिर के चारों तरफ को घेर लिया। छात्रा के माता-पिता को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा समझाया गया और उसे अस्पताल ले जाने की बात की। लेकिन छात्रा के माता-पिता ने साफ इनकार कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, 108 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद हैं।

मनेन्द्रगढ़ में बहरूपिया प्रतियोगिता 2024 का आयोजन प्रतिभागी बहरूपिया बनकर करेंगे आम जनता का मनोरंजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी 31 दिसंबर 2024 को मनेन्द्रगढ़ के सांस्कृतिक माहौल में एक और महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। मनेन्द्रगढ़ सांस्कृतिक मंच ने इस साल भी बहरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन करने की घोषणा की है। यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी नगरवासियों और आसपास के क्षेत्रीय कलाकारों के लिए एक शानदार सांस्कृतिक उत्सव साबित होने जा रहा है। बहरूपिया प्रतियोगिता मनेन्द्रगढ़ में हर साल 31 दिसंबर को आयोजित होती है और इसका मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना, स्थानीय कला को बढ़ावा देना और नगरवासियों को एक बेहतरीन सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है। इस आयोजन के दौरान विभिन्न जिलों से युवा कलाकारों की टोली बहरूपिया की वेशभूषा में सजे-धजे हुए नगर के विभिन्न चौकों में घूमते हैं। ये कलाकार ना केवल अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं बल्कि विभिन्न पात्रों, मजेदार रूपों और भिन्न-भिन्न समाजिक संदेशों के माध्यम से जनता का मनोरंजन भी करते हैं प्रतियोगिता के लिये निर्धारित है दो वर्ग इस आयोजन की खास बात यह है कि बहरूपिया प्रतियोगिता को दो अलग-अलग वर्गों में आयोजित किया जाता है वयस्क वर्ग- इस वर्ग में वयस्क कलाकार भाग लेते हैं जो बहरूपिया की परंपरा और सांस्कृतिक धारा को संरक्षित रखते हुए अपनी प्रस्तुति से नगरवासियों को प्रभावित , करते हैं। इस बार की बहरूपिया प्रतियोगिता में 100 से अधिक कलाकार भाग लेंगे जो विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी और आकर्षक वेशभूषाओं में सजकर नगर भर में घूमते हुए आम जन को मनोरंजन और हंसी-खुशी का अनुभव कराएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकार विभिन्न प्रकार के पात्रों के रूप में सजते हैं-कुछ ऐतिहासिक, कुछ सामाजिक संदेश देने वाले, तो कुछ परंपरागत भारतीय देवी-देवताओं के रूप में। कलाकारों के द्वारा किए गए विभिन्न प्रस्तुतियों में हंसी-ठिठोली, नृत्य, गाने, नाटक और अन्य प्रकार की मनोरंजन की विधाओं का मिश्रण होता है, इस प्रतियोगिता का सबसे अनूठा पहलू यह है कि कलाकारों को नगद पुरस्कार की बजाय उनके प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए मनेन्द्रगढ़ के सैकड़ों व्यापारी, जनप्रतिनिधि अपनी दुकानों से विभिन्न प्रकार के उपहार और वस्त्र प्रदान करते हैं। इन उपहारों को सभी भागीदारों के बीच वितरित किया जाता है। इस अनूठे तरीके से कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है और स्थानीय व्यापारियों का भी इस आयोजन में योगदान रहता है जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी एक सकारात्मक बढ़ावा मिलता है। मनेन्द्रगढ़ की बहरूपिया प्रतियोगिता सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं है बल्कि यह समाज में एकता और सहयोग का संदेश देने का भी एक महत्वपूर्ण साधन बन गई है। इस प्रतियोगिता के दौरान, विभिन्न क्षेत्रीय कलाकारों की एकजुटता से यह प्रमाणित होता है कि भिन्न-भिन्न समुदाय और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोग एक साथ आकर किसी भी आयोजन को सफल बना सकते हैं। यह आयोजन ना केवल सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का एक प्रयास है बल्कि यह एक सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक भी बन चुका है।

महासमुन्द सर्किट हाऊस में प्रेस कान्फ्रेस के दौरान मची अफरा तफरी, आपस में भिड़े मुस्लिम समुदाय के लोग

महासमुन्द महासमुंद सर्किट हाउस में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में ही भीड़ गए आए विवाद देखते देखते इतना बढ़ गया कि चाकू रॉड एक दूसरे पर बरसाने लगे। कुछ लोगों के सिर फूटे तो किसी को चाकू मार दिया गया। कुछ कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और भीड़ को तीतर बितर किया गया। हम आपको बता दें कि आज स्थानीय सर्किट हाउस में डॉक्टर सलीम राज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड वक्फ बोर्ड समितियों और संस्था के पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे थे। महासमुंद पहुंचते ही मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में आपस में विवाद हो गया। विवाद के बीच ही वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सर्किट हाउस पहुंचे और प्रेसवार्ता शुरू किए। अपनी बात पूरी कर भी नहीं पाए थे के अध्यक्ष के सामने ही मुस्लिम समुदाय के दोनों गुट आपस में भीड़ गए। दोनों गुट के लड़ाई के भीड़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को सर्किट हाउस के एक कमरे में सुरक्षित किया गया। सर्किट हाउस के बाहर भी लगभग 20-25 मिनट तक एक दूसरे पर लात घुसो, लाठी, रॉड और चाकू से एक दूसरे पर वार करते रहे।

बिलासपुर में साइबर अपराधी लोगों से कर रहे ठगी, डिजिटल प्लेटफार्म पर जानकारी साझा करने से बचें

बिलासपुर आधुनिक जीवनशैली के बीच साइबर ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिससे हर वर्ग परेशान है। गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक टेलीफोन काल पर सतर्कता के संदेश भी दिए जा रहे हैं। फिर भी साइबर अपराधी लोगों को नई-नई तरकीबों से ठगने में सफल हो रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए जागरूकता और सतर्कता अनिवार्य हैं। साइबर ठगी का मुख्य कारण हमारी निजता का हनन और डिजिटल प्लेटफार्म पर जानकारी साझा करने की लापरवाही है। पर्यटन, स्कूल-कॉलेज या रेंटल कार जैसी सामान्य जानकारियों की खोज करने पर उनसे संबंधित विज्ञापन और डेटा सोशल मीडिया पर स्वतः दिखने लगते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से साइबर अपराधी हमारी आदतों और गोपनीयता तक पहुंच बना लेते हैं। सावधानी और जागरूकता ही हमारी सुरक्षा का सबसे मजबूत कवच है। सटीक निर्णय और सतर्कता से हम साइबर अपराधियों के जाल से बच सकते हैं। सामान्य ठगी के प्रकार फर्जी ईमेल और कॉल: बैंक या सरकारी विभाग के नाम से ईमेल भेजकर डराने और त्रुटियों को ठीक करने के नाम पर पैसे मांगना। फर्जी एप और ओटीपी: अनजान नंबर से आए फोन या ईमेल पर अपलोड लिंक या ओटीपी साझा करने की गलती से बचें। आपात स्थितियों का बहाना: स्वजनों के एक्सीडेंट या बीमारियों की झूठी सूचना देकर मदद के नाम पर पैसे मांगना। कोरियर ठगी: कस्टम जब्ती और कार्रवाई का डर दिखाकर पैसे ऐंठना। पुलिस कार्रवाई के नाम पर भी धमकाते हैं। फर्जी सोशल मीडिया आईडी: दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर आर्थिक मदद मांगना। बचने के लिए अपनाएं ये उपाय     किसी भी अज्ञात फोन कॉल या ईमेल पर तुरंत विश्वास न करें। पहले उसके सही होने की पुष्टि करें।     कभी भी ओटीपी, बैंक विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के भी साथ साझा करने से बचें।     अनावश्यक दबाव या डर के माहौल में कोई भी निर्णय लेने से बचें। किसी जानकार से मदद मांगे।     गलतफहमी होने पर डरें नहीं, तुरंत साइबर पुलिस या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कराएं।  

अब सरेंडर करने वाले नक्सलियों को हर माह 10 हजार के साथ जमीन, मकान और रोजगार से जुड़े संसाधन भी दिए जाएंगे

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने नई एंटी नक्सल नीति में विस्तार किया है. बीजेपी की राज्य सरकार सरेंडर करने वाले नक्सलियों की सुविधाओं को बढ़ाने जा रही है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में नक्सल नीति को लेकर बात करते हुए बताया अब सरेंडर करने वाले नक्सलियों को हर माह 10 हजार की राशि दी जाएगी. साथ ही रहने के लिए जमीन, मकान और रोजगार से जुड़े संसाधन भी दिए जाएंगे. सरकार का प्लान है कि घर जमीन के साथ ही नक्सलियों को खास ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे उन्हें रोजगार हासिल करने में आसानी हो. नई नीति के तहत नक्सलियों पर जो इनाम की राशि होती है वो भी नक्सलियों को दी जाएगी. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को रखने के लिए पांच जिलों में भवन बन रहे हैं. शर्मा ने बताया  नक्सलवाद को कम करने के लिए कई आयामों पर काम हो रहे हैं. आगे की जिंदगी जीने के लिए तमाम सुविधाएं दी जाएगी। फिर चाहे वह रहने के लिए जमीन-मकान हो या फिर रोजगार से जुड़े संसाधन। अलग खास भवनों में रखकर नक्सलियों को ट्रेंड किया जाएगा। उन्हें काम सिखाया जाएगा ताकि वह आगामी जीवन में रोजगार हासिल कर सकें। शर्मा बोले- मुझसे किसी ने कहा, नक्सली बनना अच्छा नई नीतियों को बेहतर बताते हुए विजय शर्मा  सुविधाएं गिनाते हुए बोले- ये फायदे सुनने के बाद मुझसे एक सीनियर पत्रकार ने कहा था कि ऐसे में तो नक्सली बनना ही अच्छा है। यह कहकर गृहमंत्री मुस्कुराए। मांझी तय करेंगे गांव में क्या बनेगा गृहमंत्री ने बताया कि, पंचायती राज के माध्यम से बस्तर के विकास का काम हम करने जा रहे हैं। गांवों के मांझियों (बस्तर के अंदरूनी इलाकों के जनप्रतिनिधि) की भागीदारी सुनिश्चित की जाने की मांग उठी थी, तो अब बस्तर के जिला पंचायत के सभागृह में मांझियों की बैठक होगी। जिलेवार ये बैठकें होंगी और मांझी बताएंगे कि उनको क्या-क्या निर्माण कार्य करवाने हैं। इन सभी आयामों को मिलाकर नया सॉल्यूशन समाज को देने की कोशिश है। नक्सल नीति से जुड़ी गृहमंत्री की कुछ बड़ी बातें-     हम अनेक आयामों में काम हो रहे हैं। हम ये भी कर रहे हैं कि सरेंडर बढ़े, लोग नक्सलवाद में न जाए।     अब बस्तर के पांच जिलों में ऐसे भवन तैयार हैं, जहां पर सरेंडर करने वाले नक्सलियों को रखा जाएगा।     इन भवनों में उनका स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा। वहां उनके रहने खाने के लिए 3 साल की व्यवस्था होगी।     जो हथियार वह लेकर के आएंगे उस हथियार से जुड़ी जो राशि घोषित है वह भी उनको दी जाएगी।     उनको प्लॉट दिया जाएगा, उनको प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा।     ये पॉलिसी इस उद्देश्य के साथ तैयार हुई है कि लोग मुख्यधारा में आएं। सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती।     IED ब्लास्ट कर और बंदूक के दम पर गांव की उन्नति को रोक देना कब तक सहा जाएगा।     नक्सल घटनाओं से पीड़ित और प्रभावितों के लिए अलग योजना बनी है, केंद्र से भी और राज्य की भी।     बस्तर के युवाओं को लगातार रायपुर लाया जाएगा, उनके एजुकेशन और स्पोर्ट्स को लेकर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। मार्च 2026 तक खत्म करना है नक्सलवाद हाल ही में छत्तीसगढ़ दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। इसके बाद से ही प्रदेश में एनकाउंटर और नक्सलियों के खिलाफ दूसरे तरीकों की कार्रवाई बढ़ी है। प्रदेश सरकार का दावा है कि एक साल में 212 से अधिक नक्सली एनकाउंटर में मारे गए हैं। इतने एनकाउंटर पिछली सरकारों के 5-5 साल के कार्यकाल में भी नहीं हुए थे।

मेरा घर खंगाला गया, कुछ नहीं मिला, मैं अनपढ़ हूं और अधिकारियों ने मुझे अंधेरे में रखा: लखमा

रायपुर शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोंटा विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी ने शनिवार को उनके ठिकानों पर छापा मारा और पूछताछ की। लखमा ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि ईडी ने उन्हें और उनके बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया है। कवासी लखमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने कई बड़े घोटालों का उजागर किया था, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर नगरीय निकाय चुनावों से पहले बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। लखमा ने कहा, “मेरा घर खंगाला गया, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। मैं अनपढ़ हूं और एपी त्रिपाठी जैसे अधिकारियों ने मुझे अंधेरे में रखा थे। मैं केवल फाइलों पर हस्ताक्षर करता था। इस घोटाले की मुझे कोई जानकारी नहीं है। ईडी से समय मांगा हूं, पूरी जानकारी दूंगा। ईडी के अधिकारी मेरे और बेटे का मोबाइल साथ ले गए है। उन्होंने मेरे से घोटाले के बारे में भी पूछताछ की है।” शराब घोटाले में चल रही है जांच बताते चलें कि ईडी ने 2,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में कवासी लखमा, उनके बेटे हरीश कवासी, पूर्व ओएसडी जयंत देवांगन, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, ठेकेदार रामशरण सिंह भदौरिया, पार्टी नेता सुशील ओझा और करीबी सहयोगी रामभुवन कुशवाहा पर कार्रवाई की। सात लोगों के ठिकानों से दस्तावेज जब्त किए थे। रायपुर के धरमपुरा में कवासी लखमा के बंगले में ईडी की टीम ने करीब 14 घंटे तक पूछताछ की थी। उनकी कार की भी तलाशी ली गई थी। आरोप है कि मंत्री रहने के दौरान कवासी लखमा को हर महीने 50 लाख रुपये कमीशन के रूप में दिए जाते थे। शनिवार को छापेमारी में ईडी ने सात लोगों के ठिकानों से दस्तावेज जब्त किए गए। कार्रवाई राजनीति का हिस्सा नहीं- अरुण साव उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लखमा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले की जांच लंबे समय से चल रही है। साक्ष्य के आधार पर ईडी ने यह कदम उठाया है। मंत्री के रूप में लखमा की जिम्मेदारी थी। लखमा जो तर्क दे रहे हैं, ईडी उस पर विचार करेगी। राज्य सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है। शराब घोटाले में पूर्व आईएएस सहित 12 आरोपित जेल में बंद हैं। इसमें कारोबारी अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, एपी त्रिपाठी घोटाले के मास्टरमाइंड हैं।

इंटरनेट पर अश्लील वीडियो देखती हो, पैसे डालो वर्ना…, जागरूकता से लुटने से बची युवती

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती 12वीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई के साथ वह निजी संस्थान में काम करती हैं। छात्रा शनिवार की दोपहर घर पर ही थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उनकी बड़ी बहन के संबंध में पूछा। इस पर युवती ने बताया कि मोबाइल वह उपयोग करती है। इसके बाद जालसाजों ने युवती को कहा कि वह इंटरनेट पर अश्लील वीडियो देखती हैं। इसकी शिकायत महिला थाने में मिली है। इसी तरह के मामले में महिला थाने में कई लोगों को पकड़ा गया है। अब महिला थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जालसाजों ने युवती के मोबाइल पर कई फोटो भी भेजे। इससे युवती डर गई। उसके डर का फायदा उठाते हुए जालसाजों ने नौ हजार 500 रुपये मांगे। रुपये मांगते ही युवती का माथा ठनका। उसने ऑनलाइन रुपये देने के बजाए जालसाजों को सिविल लाइन थाने के पास आकर रुपये ले जाने की बात कही। इधर, युवती भागते हुए अपने परिचित के पास पहुंची। परिचित को पूरी घटना बताकर उसने मदद मांगी। इस पर परिचित उसे लेकर साइबर सेल पहुंचे। साइबर सेल में युवती की शिकायत साइबर पोर्टल में दर्ज कराई गई। साइबर ठग रोज-रोज नए तरीके अपनाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इधर, कई लोग जागरूकता की वजह से रकम गंवाने से बच जा रहे हैं। मगर, जागरूकता की वजह से युवती ठगे जाने से बच गई। जांच के बाद रुपये वापस करने दिलाया था भरोसा युवती ने बताया कि जालसाजों ने इंटरनेट पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाया था। वह कभी भी इंटरनेट पर इधर-उधर के वीडियो ना तो सर्च करती है, ना ही वह इंटरनेट का उपयोग करती है। यह बात उसने जालसाजों को बताई। तब जालसाजों ने कहा कि केस को रफादफा करने के लिए नौ हजार 500 रुपये लगेंगे। इसमें दो हजार रुपये फाइल चार्ज लगेगा। शेष रकम जांच पूरी होने के बाद वापस करने का भरोसा दिलाया था। डीपी पर लगाया था पुलिस की वर्दी के साथ फोटो युवती ने बताया कि उसे अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर डराया गया। उसके वाट्सएप पर कुछ फोटो भी भेजे गए। युवती ने जब वाट्सएप पर डीपी चेक किया, तो उसमें पुलिस की वर्दी के साथ फोटो लगा था। इसे देखकर वह ज्यादा डर गई। रुपये मांगे गए तो ठगी का एहसास हो गया। ऐसे काम करता है गिरोह जब पीड़ित डरकर या घबराकर ठग की मांगों को पूरा करता है, तो ठग उसे डिजिटल तौर पर बंधक बना लेते हैं और अधिक पैसे या जानकारी की मांग करते हैं। ठग कॉल करके खुद को पुलिस अधिकारी या किसी अन्य सरकारी एजेंसी का सदस्य बताते हैं और पीड़ित को यह विश्वास दिलाते हैं कि उसके खिलाफ कोई गंभीर आरोप है। इस बीच पीड़ित को अपनी बातों में उलझाए रखते हुए डराते हैं। वे पीड़ित को गिरफ्तार करने की धमकी देते हैं और इसे रोकने के लिए तुरंत पैसे या अन्य व्यक्तिगत जानकारी देने की मांग करते हैं। ये है ठगी का तरीका साइबर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाल के समय में देखने को मिला है कि किसी मामले में फंसने की जानकारी देकर रुपये मांगे जाते हैं। इस प्रक्रिया का कोई कानूनी वजूद नहीं है। इसमें ठग खुद को पुलिस या कानून प्रवर्तन एजेंसी का अधिकारी बताते हैं, फिर लोगों से आडियो या वीडियो कॉल के जरिए संपर्क करते हैं। वे किसी अपराध में शामिल होने या कुछ गलत करने का आरोप लगाकर पीड़ित को डराते हैं। पीड़ित से कहते हैं कि अगर वह गिरफ्तारी से बचना चाहते हैं, तो उन्हें तुरंत कुछ पैसे या जानकारी देनी होगी। कई लोग उनके झांसे में आकर रुपये गंवा बैठते हैं। कैसे बचें ठगी से आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि किसी भी अनजान नंबर से कॉल आने पर बिलकुल भी डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस कभी अपनी पहचान बताने के लिए कॉल नहीं करती और न ही गिरफ्तारी का ऑनलाइन वारंट भेजती है।

छत्तीसगढ़ में दो जनवरी तक तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरवाट सम्भावना

रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ में एक जनवरी से कुछ जगहों में शीतलहर चल सकती है। आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अभी अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री तक क्रमिक गिरावट हो सकती है। रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा मनेंद्रगढ़ कोटाडोल में 20 मिलीमीटर दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया। रायपुर शहर में सोमवार को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हवा में नमी कम होने की संभावना दो जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगा है, जिसके कारण फिर से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है। अब फिर से उत्तर-पूर्वी हवाओं का असर बढ़ सकता है। दूसरी ओर हवा में नमी की मात्रा में कमी होने की संभावना है। अभी हवा में 91 फीसद तक नमी दर्ज की गई है। इन जगहों पर हुई बारिश रविवार को प्रदेश के कोटाडोल, पौडी उपरोरा, जनकपुर भरतपुर, प्रतापपुर, कोटा, शंकरगढ़ में 20, मरवाही, बिहारपुर, जांजगीर, बलरामपुर, प्रेमनगर, सामरी, रामचंद्रपुर, सकोला, वाड्रफनगर, बिल्हा, रामानुजनगर, लवन, चांदो, भैयाथान, दरी, कटघोरा, बेलगहना, चलगली-डौराकोचली में 10 मिमी वर्षा हुई। पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप मेंउत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका रेखा बनी हुई है और इसकी धुरी समुद्र तल से 6.8 किमी ऊपर उत्तर में बनी हुई है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी थमी पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में रविवार को हिमपात और वर्षा से मामूली राहत मिली है। इस बीच सरकारी मशीनरी ने हालात सामान्य बनाने के लिए कार्य तेज कर दिया है। हालांकि, पहाड़ों से चली सर्द हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। ठंड का असर राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में दिख रहा है। नए साल पर ठंड के साथ मैदानी राज्यों में घना कोहरा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस गिरने का अनुमान लगाया है।

वर्ल्‍ड बैंक ने छत्‍तीसगढ़ की इस महती योजना को किया बंद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था शुभारंभम

रायपुर छत्तीसगढ़ समावेशी ग्रामीण एवं त्वरित कृषि विकास (चिराग) परियोजना के उद्देश्य और प्रगति पर असंतोष जताते हुए विश्व बैंक ने इसे बंद करने की घोषणा की है. इस संबंध में बैंक के भारत में कार्यवाहक निदेशक ने केंद्रीय वित्‍त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के अलावा छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍य सचिव, कृषि विभाग की एसीएस और चिराग परियोजना के डॉयरेक्‍टर को पत्र भेजा है. अंतरराष्‍ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) और विश्व बैंक द्वारा सह-वित्तपोषित इस परियोजना को बोर्ड ने 15 दिसंबर, 2020 को मंजूरी दी थी. लेकिन बीते चार सालों के दौरान योजना के तहत लगभग 1.44 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 1 प्रतिशत) का वितरण हुआ है, और न ही लक्षित समुदायों में से किसी को भी परियोजना अनुदान का लाभ नहीं मिला है. अक्टूबर 2022 से परियोजना विकास उद्देश्य और कार्यान्वयन प्रगति दोनों को असंतोषजनक दर्जा दिया गया है. सितंबर 2024 में त्रिपक्षीय पोर्टफोलियो समीक्षा बैठक के दौरान बात पर सहमति बनी कि परियोजना को किसी भी पुनर्गठन को उचित ठहराने के लिए 2024 के अंत तक प्रदर्शन में काफी सुधार करने और 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का वितरण करने की आवश्यकता है. लेकिन इनमें से कोई भी बात पूरी नहीं हुई, लिहाजा प्रस्तावित पुनर्गठन और आंशिक निरस्तीकरण पर परियोजना के क्रियान्वयन को जारी रखने को असंभव बताया. इस संबंध में, 23 दिसंबर, 2024 को आयोजित बैठक के दौरान हुई चर्चाओं के आधार पर, IFAD और विश्व बैंक दोनों ने यह विचार व्यक्त किया कि परियोजना के कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, परियोजना की शेष अवधि के भीतर परियोजना विकास उद्देश्यों को प्राप्त करना असंभव है. नतीजतन, IFAD और विश्व बैंक दोनों ने DEA के परामर्श से इस बात पर सहमति व्यक्त की कि परियोजना को जल्द से जल्द बंद करना सर्वोत्तम हित में होगा. पूर्ववर्ती सरकार ने शुरू की थी परियोजना बता दें कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने Chhattisgarh Inclusive Rural and Accelerated Agriculture Growth (चिराग) परियोजना का शुभारंभ किया था. परियोजना के तहत किसानों की आमदनी को बढ़ाना, गांवों में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना और युवाओं को विभिन्न तरह की फसलों के उत्पादन में मदद के उद्देश्य से परियोजना को विश्व बैंक ने आर्थिक मदद भी दी है. युवाओं को मिलती ट्रेनिंग परियोजना के अंतर्गत आदिवासी इलाकों के स्थानीय युवाओं को मछली पालन, पशु-पालन, उद्यानिकी, विशेष प्रजातियों की फसलों के उत्पादन, क्षेत्रीय जलवायु आधारित पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उत्पादन के कामों से जोड़े जाने के अलावा युवाओं को सेल्स और मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जाना था. युवाओं को अत्याधुनिक कृषि तकनीकों की शिक्षा दी जानी थी, इसके साथ उन्हें स्टार्टअप के लिए प्रशिक्षित और प्रोत्साहित भी किया जाता. इन जिलों में लागू होनी थी परियोजना चिराग परियोजना को बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, मंगेली, बलौदाबाजार, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, सुरजपुर और सरगुजा के आदिवासी विकासखंडों में लागू किया जाना था.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet