LATEST NEWS

बिलासपुर में सौतेले पिता ने 8 साल के मासूम को मार कर जंगल में फेंका शव, पुलिस को अब भी नहीं मिली लाश

बिलासपुर बिलासपुर जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र में 22 दिसंबर से रहस्यमय तरीके से गायब 8 साल के मासूम का मामला अब भी अनसुलझा है. पुलिस ने शुरुआत में बच्चे के अपहरण और हत्या की आशंका जताई थी और इस मामले में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि सौतेले पिता ने 8 साल के मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी की दूसरी पत्नी उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी, जिस वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने हत्या कर बच्चे के शव को जंगल में फेंकने की बात कबूल की है. हालांकि, अब तक बच्चे का शव बरामद नहीं हो पाया है. ऐसे में यह मामला पुलिस के लिए मिस्ट्री बन गया है. दरअसल, ग्राम आमागोहन निवासी रेवती गोड़ का 8 साल का बेटा माधव अपने घर से गायब है. पुलिस की जांच में पता चला कि, करीब 10 साल पहले रेवती की शादी कसडोल के प्रमोद साहू से हुई थी. इस बीच दो बच्चे हुए. इनमें आठ वर्षीय माधव बड़ा बेटा था और छोटा बेटा अभी चार साल का है। कोरोना के पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ तो रेवती पहले छोटे बेटे को लेकर मायके आमागोहन आकर रहने लगी. बड़ा बेटा माधव अपने पिता प्रमोद के साथ रह गया था. प्रमोद उसे कसडोल से लेकर आया और खोंगसरा में छोड़कर चला गया. जिसके बाद से वो अपनी मां के साथ रहने लगा. इस दौरान रेवती का परिचय जांजगीर जिले के ग्राम कैथा निवासी गौरव साहू से हुई. दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे. पिछले 10 दिसंबर को गौरव साहू अपने सौतेले बेटे माधव को लेकर घर से निकला. जिसके बाद वो मोबाइल बंद कर गायब हो गया. इधर, रेवती अपने बेटे माधव और गौरव की तलाश में भटकती रही. यह जानकारी पूरे गांव के लोगों को हुई. इस बीच 22 दिसंबर को गौरव अचानक आमागोहन आया, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया. गांव वालों ने जब माधव के बारे में उससे पूछताछ की, तो वह घबरा गया. डर के कारण उसने खुद ही डॉयल 112 में कॉल कर पुलिस को बुला लिया. पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने उसके बारे में बताया फिर पुलिस गौरव को बेलगहना चौकी लेकर गई. यहां पुलिस उससे बच्चे के बारे में पूछताछ शुरू की, तो उसने बच्चे की हत्या करने की जानकारी दी और शव को जंगल में फेंकने की बात बताई. जिसके बाद से पुलिस बच्चे के शव की तलाश कर रही है. इस बीच फॉरेस्ट कॉलोनी रेस्ट हाउस के पास सागौन के प्लाट में पूजापाठ के निशान मिले. पास में ही एक लाठी भी मिला, जिसमें खून लगा था. पुलिस ने उसे जब्त कर फोरेंसिक लैब भेजा है. फिलहाल, पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी हुई है.

भिलाई में मूलभूत समस्याओं और निगम में कमीशन खोरी से परेशान लोग, निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन

दुर्ग भिलाई शहर की मूलभूत समस्या और निगम में कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लोगों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान निगम कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने किए गए बैरिकेडिंग को हटाकर प्रदर्शनकारी अंदर घुसने लगे थे. आखिरकार निगम आयुक्त ने राजीव पांडेय ने बाहर आकर लोगों से ज्ञापन लिया. बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में भाजपा के कई पार्षद शामिल हुए. भिलाई निगम के तीन वार्डों में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर इस प्रदर्शन के कई मायने निकाले जा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए निगम कार्यालय के मेन गेट पर बैरिकेडिंग करने के साथ तीन थाना प्रभारी अमले के साथ मौके पर तैनात थे. लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया. प्रदर्शन में भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी भी पहुंची थीं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ बजरंग दल के लोगों ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया था.

शिक्षा को रुचिकर बनाने, कला-संस्कृति को सहेजने और रोजगार के बड़े उद्देश्य की पूर्ति नई शिक्षा नीति के माध्यम से हो रही साकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कैबिनेट के मंत्रीगणों के लिए नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मडानार स्कूल से आज विशेष उपहार आया। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मडानार के स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्री गणों के लिए अपने हाथों से तैयार लकड़ी की नेम प्लेट भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय उपहार पाकर इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने इस नेम प्लेट को तत्काल मंत्रालय स्थित अपने चेंबर के टेबल पर लगवाया और सभी मंत्रियों से भी कहा कि सभी अपने चेंबर में इसे लगवाएं। इन बच्चों ने आज मुख्यमंत्री से मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की।          मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि बस्तर की अद्भुत कला को जिस समर्पण के साथ हमारे बच्चे आगे बढ़ाने का काम कर रहे है, वह सराहनीय है। बच्चों की शिक्षा और नया सीखने के प्रति लगन बस्तर की उन्नति का रास्ता खोलने का काम करेगी। उन्होंने सभी बच्चों का परिचय लिया और उनकी कला की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस कला को सीखने के लिए बच्चों के प्रयासों को सराहा और जब उन्हें पता चला कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों ने यह सीखा है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यही उद्देश्य था कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चे न केवल पढ़ाई करें बल्कि अपने रुचि के कार्यों में भी पारंगत हो। शिक्षा को रुचिकर बनाने, कला-संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ रोजगार के बड़े उद्देश्य की पूर्ति नई शिक्षा नीति के माध्यम से साकार हो रही है।         इस दौरान मुख्यमंत्री को बच्चों ने काष्ठ पर उकेरे गए संविधान की उद्देशिका भेंट की और उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और श्री विजय शर्मा को पोट्रेट भेंट किया। स्कूली बच्चों के साथ आए शिक्षक  शिवचरण साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेम प्लेट को 12वीं कक्षा की छात्रा कशिक ने अपने हाथों से तैयार किया है। वहीं पोट्रेट को खिलेंद्र बघेल ने और संविधान की उद्देशिका को छात्र सागर ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पूर्व व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत यह प्रशिक्षण मिला है और बच्चे रुचि के साथ इसे सीख रहे हैं। श्री साहू ने बताया कि सालाना लगभग 3 लाख रुपए इन कलाकृतियों के विक्रय के माध्यम से उन्हें प्राप्त हो रहे हैं। बच्चों द्वारा तैयार यह कलाकृतियां अब अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ऑनलाइन बाजार में भी उपलब्ध है।       इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल, वन केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए-

रायपुर     मंत्रिपरिषद द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया गया।       मुख्यमंत्री जी द्वारा फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया गया है, जिसके परिपालन में फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया।     खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए ’’राज्य स्तरीय समिति’’ की अनुशंसा दर स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया।     खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया।  

आरक्षण कटौती से नाराज Obc समाज ने बस्तर में किया चक्काजाम, मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र

जगदलपुर/कांकेर आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया बीते दिनों सभी जिलों में संपन्न हुई. आरक्षण में हुई कटौती को लेकर आज पिछड़ा वर्ग समाज ने बस्तर बंद बुलाया, जिसका बड़ा असर बस्तर में देखने को मिला. सुबह से सभी दुकानें बंद रही. वहीं बड़ी संख्या में समाज के लोग प्रदर्शन करते हुए माकड़ी के पास चक्काजाम कर सड़क पर बैठे हैं. वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. पिछड़ा वर्ग समाज का कहना है कि सरकार द्वारा नगरीय निकाय चुनाव में जो आरक्षण तय किया गया है उसे निरस्त किया जाए. फिर से आरक्षण कराकर ओबीसी समाज को आरक्षण का लाभ दिया जाए. मांगें पूरी नहीं होने पर समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. वही पिछड़ा वर्ग समाज के इस प्रदर्शन का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है. जगदलपुर में भी सुबह से ही बंद को सफल बनाने पिछड़ा वर्ग समाज के सदस्य रैली की शक्ल में हाथों में तख्ती लेकर जगदलपुर शहर का भ्रमण किया. शहर के संजय मार्केट, गोल बाजार और में रोड में अधिकतर दुकानें बंद रही. पिछड़ा वर्ग समाज के संभागीय अध्यक्ष तरुण सिंह धाकड़ ने कहा कि विधानसभा-लोकसभा के बाद छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव आगामी दिनों में होगा. इस चुनाव में पिछड़ा वर्ग समाज की सीटों को काटा गया है. आरक्षण की प्रक्रिया में पिछड़ा वर्ग समाज को नुकसान झेलना पड़ा है. इसके कारण पिछड़ा वर्ग समाज ने आज बस्तर संभाग बंद करने का आह्वान किया. यदि धरना प्रदर्शन, बस्तर बंद और चक्काजाम के बाद भी पिछड़ा वर्ग समाज की मांगों को सरकार पूरा नहीं करेगी तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा.

रायगढ़ में अवैध कबाड़ पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 1.87 लाख रुपए का स्क्रैप किया जब्त, 2 गिरफ्तार

रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई में आरोपियों के पास से 2 लाख रुपए के करीब का स्क्रैप जब्त किया गया है. पहली कार्रवाई 28 दिसंबर को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर  पुलिस टीम ने सलासर चौक के पास माजदा वाहन (क्रमांक CG11BM-6416) को रोका. जांच में वाहन में 4 टन 500 किलोग्राम कबाड़ पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.41 लाख है. वाहन चालक परदेशी यादव (32 वर्ष), निवासी छिंदमुडा, जिला सक्ती, कबाड़ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. दूसरी कार्रवाई 29 दिसंबर को पुलिस ने ग्राम गेरवानी में मुखबिर की सूचना पर टाटा माजदा (क्रमांक CG13AR-1693) को रोका. वाहन में 2 टन 120 किलोग्राम कबाड़ मिला, जिसकी कीमत 46,000 रुपए है. वाहन चालक रायगढ़ निवासी नामधारी विश्वकर्मा (32 वर्ष) भी कबाड़ परिवहन के लिए वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 6 टन 620 किलोग्राम कबाड़ और दो वाहनों को जब्त किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ पूंजीपथरा थाना में धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

सड़कों को लेकर विभाग जल्द शुरू करेगा पायलेट प्रोजेक्ट, छत्तीसगढ़-1 जनवरी से लागू होगा नया एसओआर

रायपुर। लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने सड़क एवं सेतु कार्य की नवीन दर अनुसूची (SOR) का विमोचन किया। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा 2015 से प्रचलित पुराने एसओआर को अद्यतन किया गया है। नए एसओआर में नई मशीनरी और निर्माण की नई तकनीकों को भी शामिल किया गया है। इनसे गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ ही ठेकेदारों का वित्तीय जोखिम कम होगा। राज्य में 1 जनवरी 2025 से नया एसओआर लागू होगा। सड़कों के प्रभावी संधारण के लिए छत्तीसगढ़ में भी पी.बी.एम.सी./ओ.पी.आर.एम.सी. (Peformance Based Maintenance Contract/Output and Performance Based Maintenance Contract) लागू किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा जल्दी ही पायलेट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने नए एसओआर के विमोचन के मौके पर आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नए एसओआर के लागू होने के बाद इनमें और आसानी होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रचलित एसओआर 1 जनवरी 2015 से लागू है। उस समय इसमें 2014 में प्रचलित श्रमिकों की दर, सामग्री की दर एवं मशीनरी की दर शामिल की गई थी, जिनमें अब दस वर्षों के बाद बहुत अधिक परिवर्तन आ चुका है। नवीन दर अनुसूची वर्तमान में प्रचलित श्रमिकों की दर, सामग्रियों की दर एवं मशीनरी की दर के आधार पर तैयार किया गया है। उप मुख्यमंत्री साव ने बताया कि वर्ष-2015 में जारी की गई दर अनुसूची उस समय प्रचलित सभी टैक्सेस (Taxes) को समावेशित करते हुये तैयार की गई थी। नए एसओआर में देश में 1 जुलाई 2017 से लागू जी.एस.टी. को समाहित किया गया है। ठेकेदार अपनी निविदा दर जी.एस.टी. सहित देंगे जिससे ठेकेदार को पृथक से जी.एस.टी. का भुगतान नहीं करना होगा, परन्तु कार्य की लागत में जी.एस. टी. का प्रभाव सम्मिलित रहेगा। दरों को जी.एस.टी. के प्रभाव के बिना रखे जाने से समय-समय पर जी.एस.टी. की दरों में होने वाले परिवर्तन के कारण ठेकेदार को कार्य करने में जोखिम नहीं रहता है। जी.एस.टी. का प्रभाव सम्मिलित प्रचलित जी.एस.टी. की दरों को प्राक्कलन में जोड़ा जाएगा। ऐसा करने से ठेकेदारों पर वित्तीय जोखिम नहीं आएगा। साव ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बताया कि विगत 10 वर्षों में कई नवीन तकनीक (New technology), नए मटेरियल एवं आई.आर.सी. द्वारा विभिन्न कार्यों की कार्यविधि में परिवर्तन किया गया है। इन नवीन तकनीकों और मटेरियल्स के उपयोग का प्रावधान भी नवीन एस.ओ.आर. में किया गया है। इनमें सीमेंट एवं केमिकल से स्वाइल स्टेबलाईजेशन, पेव्हमेंट व्हाइट टॉपिंग, रोड साइनेज में एल्युमिनियम कम्पोजिट मटेरियल शीटिंग का उपयोग, प्रीकास्ट आर.सी.सी. ड्रेन, प्रीकास्ट बाक्स कल्वर्ट, फाउंडेशन कार्य में आर.सी.सी. के उच्च ग्रेड एम-40, एम-45, एम-50 का उपयोग, सब-स्ट्रक्चर कार्य में प्री-स्ट्रेसिंग, बम्बू क्रैश बैरियर और नॉइज बैरियर जैसी नई चीजें शामिल हैं। नवीन दर अनुसूची लागू होने से निर्माण कार्यों के डी.पी.आर./ प्राक्कलन में कार्य लागत का आंकलन वास्तविक होगा एवं कार्यों हेतु प्रशासकीय स्वीकृति की जाने वाली राशि कार्य करते समय पुनरीक्षित स्वीकृति की आवश्यकता कम होगी। कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण करने में सार्थक परिणाम मिलेगा। साव ने बताया कि सड़कों के संधारण के लिए वर्तमान पद्धति में सड़क के वर्षा ऋतु में क्षतिग्रस्त होने की संभावना के अनुसार पूर्वानुमान लगाकर निविदाएं आमंत्रित कर ठेकेदारों का चयन कर संधारण कार्य किया जाता है। कई बार ऐसी स्थिति होती है कि सड़क खराब रहती है, परन्तु संधारण हेतु एजेंसी उपलब्ध नहीं होने के कारण सड़कों के गड्ढे भरने एवं संधारण में विलम्ब होता है। कई बार एजेंसी निर्धारित होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा संधारण कार्य समय पर नहीं करने के कारण भी सड़कें गड्ढायुक्त एवं क्षतिग्रस्त रहती हैं।

लैपटॉप या विंडोज कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के स्मार्ट तरीके

हम सभी ने मोबाइल में स्क्रीन शॉट तो लिया हैं परन्तु आज हम माइक्रोसॉफ्ट के प्लेटफॉर्म में स्क्रीन शॉट की बात करेंगे। पहले पूरे स्क्रीन को कैपचर करना, फिर उसे माइक्रोसॉफ्ट पेंट ऐप में पेस्ट करना। कहीं से भी यह प्रक्रिया सुगम नहीं लगती। इसके बाद हमने स्क्रीनशॉट लेने के और तरीके के बारे में खोजबीन शुरू की। क्या आपको पता है कि विंडोज डिवाइस पर स्क्रीनशॉट लेने कई बेहतर तरीके हैं। 1. पूरे स्क्रीन के स्क्रीनशॉट को फाइल पर सेव करने का तरीका विंडोज पर पूरे स्क्रीन के स्क्रीनशॉट को सीधे फाइल में स्टोर ऐसे करें 1. विंडोज बटन के बाद प्रिंट स्क्रीन को दबाएं। ऐसे करने के बाद स्क्रीनशॉट आपके कंप्यूटर के पिक्चर्स लाइब्रेरी में स्टोर हो जाएगा। 2. स्क्रीनशॉट खोजने के लिए एक्सप्लोरर को लॉन्च करें। इसके बाद बायें वाले हिस्से में पिक्चर्स पर क्लिक करें। अब स्क्रीनशॉट फोल्डर को खोलें, यहां पर आपको स्क्रीनशॉट मिल जाएंगे। 2. स्क्रीनशॉट को क्लिपबोर्ड पर सेव करने का तरीका आसानी से स्क्रीनशॉट लेने के लिए इस तरीके को अपनाएं 1. प्रिंट स्क्रीन को दबाएं। यह स्क्रीन को क्लिपबोर्ड पर कॉपी कर लेता है। 2. अब एमस पेंट, वर्ड या किसी ऐसे ऐप को खोलें जो इमेज को हैंडल कर सकता है। 3. अब कण्ट्रोल प्लस वी को दबाएं। इसके बाद ऐप पर स्क्रीनशॉट को पेस्ट कर दें। 4. अब आप इस फाइल को अपनी पसंद की जगह पर स्टोर कर सकेंगे। 3. ओपन विंडोज का स्क्रीनशॉट लेने का तरीका अगर आप किसी ऐप, या विंडो का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं तो इस तरीके को अपनाएं। 1. जिस ऐप का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं उसे खोलें। सुनिश्चित करें कि वह ऐप बैकग्राउंट नहीं फोरग्राउंड में है, यानी उस ऐप का पेज दिख रहा है। 2. अब ऑल्ट प्लस प्रिंट स्क्रीन को दबाएं। 3. अब एमएस पेंट या अपनी पसंद के किसी भी ऐप खोलें। 4. कण्ट्रोल प्लस वी को दबाएं। 5. ऐसा करने के बाद ओपन विंडो का स्क्रीनशॉट पेंट में स्टोर हो जाएगा। इसके बाद आप स्क्रीनशॉट को अपनी पसंद के किसी भी जगह पर स्टोर कर सकेंगे।  

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नए डीजीपी के लिए तीन पुलिस अधिकारियों के नाम केंद्र सरकार को भेजे

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नए डीजीपी के लिए तीन पुलिस अधिकारियों के नाम केंद्र सरकार को भेजे हैं. राज्य सरकार ने दूसरी बार नाम भेजे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले एक दो दिनों में केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी की नियुक्ति पर मुहर लग सकती है. बता दें कि जो प्रस्ताव पहले भेजा गया था, उसमें कुछ जानकारियों का आभाव होने की वजह से प्रस्ताव को लौटा दिया गया था, ऐसे में अब फिर से केंद्र सरकार को नया प्रस्ताव भेजा गया है. वर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म हो जाएगा, ऐसे में राज्य में नए डीजीपी की नियुक्ति होनी है. साय सरकार ने भेजे यह तीन नाम विष्णुदेव साय सरकार ने छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी के लिए तीन पुलिस अधिकारियों के नाम भेजे हैं, उनमें पवन देव, अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता का नाम शामिल है. वर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा के बाद पवन देव सबसे ज्यादा सीनियर हैं, उनके बाद 92 बैच के आईपीएस अरुणदेव गौतम हैं, जबकि 94 बैच के हिमांशु गुप्ता है. पहले इस बात की चर्चा भी तेज थी कि वर्तमान डीजीपी का कार्यकाल आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन नए डीजीपी की तलाश के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि अब फरवरी 2025 तक नए डीजीपी की नियुक्ति पर मुहर लग जाएगी. अशोक जुनेजा को एक बार मिला एक्सटेंशन वर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा को एक बार एक्सटेंशन मिल चुका है, राज्य सरकार की तरफ से उन्हें 6 महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, उस हिसाब से ही उनका कार्यकाल 5 फरवरी को खत्म हो रहा है. यही वजह है कि नए डीजीपी की तलाश अब तेज हो गई है. बता दें कि 11 नवंबर 2021 को तत्कालीन डीजीपी डीएम अवस्थी को हटाकर अशोक जुनेजा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी डीजीपी बनाया गया था, इसके बाद कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने उन्हें 5 अगस्त 2022 को पूर्णकालिक डीजीपी बना दिया गया था. वह अगस्त में रिटायर होने वाले थे, लेकिन बाद में राज्य सरकार ने उन्हें 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया था. ऐसे में राज्य सरकार की तरफ से जो तीन नाम भेजे हैं गए हैं इन्हीं तीन अफसरों के परफार्मेंस और विभिन्न मापदंडों के आधार पर उनमें से किसी एक नाम का चयन किया जाएगा. ऐसे माना जा रहा है कि नए साल में छत्तीसगढ़ पुलिस को नया मुखिया मिल जाएगा. बताया जा रहा है कि राज्य सरकार के पैनल में वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर बदलाव किए जाने की संभावना है, माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच बैठक के बाद ही कोई एक नाम फाइनल हो सकता है. 

पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में दो पक्षों में पैसे के 3 दिन चले झगड़े में हत्या की कोशिश

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो पक्षों के बीच पैसे की मांग को लेकर हुआ विवाद हत्या के प्रयास में बदल गया. 26 दिसंबर से शुरू हुआ यह सिलसिला 28 दिसंबर तक चला, जब आरोपियों ने हत्या की नियत से हमला किया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर को मोहम्मद अली के फाल सिलिंग दुकान पर पैसे की मांग को लेकर मोहम्मद कलाम और मोहम्मद अली के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इस पर अपराध दर्ज किया गया. इसके बाद 27 दिसंबर को फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई. इस पर दोनों पक्षों अपराध दर्ज किया गया. घटनाएं यहीं नहीं रुकीं, 28 दिसंबर 2024 फिर से दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, इस बार हत्या की नियत से हमला किया गया. घटना में शामिल आरोपियों में सोहेल, जिबरान सैफ, आमीर, सदाब, दानिश, मोहसीन, जावेद, सलमा, श्रेया वैष्णव और अन्य शामिल थे. इस पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया. मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े सभी संभावित स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी. इस दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम – मोहसिन खान (26 वर्ष) – आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द अभिषेक रावलानी (25 वर्ष) – चौरसिया कॉलोनी आसिफ मेमन (27 वर्ष) – प्रगति विहार, संतोषी नगर अब्दुल दानिश (27 वर्ष) – मोती नगर सोहेल शेख (26 वर्ष) – मोती नगर मस्जिद के पास जिबरान सैफ (24 वर्ष) – मोती नगर, शारदा पेट्रोल पंप के पास सलमा खान (26 वर्ष) – आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द श्रेया वैष्णव (22 वर्ष) – सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में दंपति गिरफ्तार, रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.40 लाख ऐंठे

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है.  दरअसल, आरोपी पति और पत्नी ने खुदको रेलवे का कर्मचारी बताकर युवक डोमन राजपूत को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए. मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के बिल्हा में उमरिया निवासी डोमन राजपूत को आरोपी रूपेश रजक और उसकी पत्नी रोमा रजक ने खुद को रेलकर्मी बताया. दोनों आरोपियों ने युवक को रेलवे में लोको पायलट की नौकरी दिलाने का दिया. जिसके बाद झांसा देकर युवक से 5.40 लाख की ठगी कर ली. पीड़ित युवक ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई.  पुलिस ने आरोपी दंपति को  गिरफ्तार किया है.

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-रायपुर में अवैध रेत परिवहन करते 12 वाहन जब्त

रायपुर। रायपुर खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अभनपुर क्षेत्र में बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत का अवैध परिवहन करते 12 वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई है. खनिज अधिकारी ने बताया कि उक्त वाहनों से लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए की अर्थदंड जमा कराई जाएगी. खनिज विभाग की टीम ने 28 और 29 दिसंबर की दरमियानी रात ये कार्रवाई की है. बता दें कि गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम पारागांव में कोलियरी एवं पारागांव के मध्य स्थित अटल चौक वाली रास्ते से महानदी की सीना लगातार छलनी किया जा रहा है. पिछले कई दिनों से 3-4 पोकलेन मशीनों से लगातारअवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है. कुछ दिन पहले भी कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिजों का अवैध परिवहन करते 21 वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया था. इन जब्त वाहनों से जुर्माना भी जमा कराया गया.

आरोपी को गिरफ्तार कर RPF ने किया खुलासा, छत्तीसगढ़-पेंड्रा में ट्रेन रोकने के लिए रेलवे ट्रैक पर रखा नाली का स्लैब

बिलासपुर/गौरेला पेंड्रा मरवाही. ट्रैक पर स्लैब रखकर ट्रेन को डीरेल करने की साजिश की गई थी. पेंड्रा रोड आरपीएफ ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इससे पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बिलासपुर आरपीएफ के उच्च सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में एक आरोपी पवन सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उक्त आरोपी भनवारटंक से गौरेला जाते हुए ट्रैक में गिरफ्तार किया है. सूत्रों ने बताया कि उक्त आरोपी से विस्तृत पूछताछ की गई है. सूत्रों का दावा है कि उक्त आरोपी ने ट्रेन को पल्टाने के लिए नहीं, बल्कि महज ट्रेन को रोककर उसमें चढ़ने के ले पटरियों में नाली के स्लैब रखे थे. टनल के अंदर पानी निकले इसलिए दोनो तरफ नालियां बनाई जाती है और उसके ऊपर ही ये स्लैब रखा हुआ था. जिसे आरोपी ने खुद उठाकर तीन जगहों पर रखा, इसमें एक स्लैब से हीराकुंड एक्सप्रेस की इंजन टकराई भी, लेकिन गनिमत ये रही कि इसमें कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. गिरफ्तार आरोपी – पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी भनवारटंक स्थित माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए गौरेला से पहुंचा था. लौटते वक्त वह भीग गया और जानकारी के अभाव में उसे पता नहीं चला कि गौरेला कौन से ट्रेन जाएगी. वो पटरियों के रास्ते होते हुए जाने लगा. इसी बीच उसने पटरियों पर ये स्लैब रखा, पूछताछ में उसने बताया कि उसका उद्देश्य केवल ट्रेन को रोक कर उसमें चढ़ना था. लेकिन जब ये हादसा हो गया तो वो डर गया और वो ट्रेन के रूकने के बाद उसमें नहीं चढ़ा और पटरियों के रास्त गौरेला निकल गया. भनवारटंक से गौरेला की दूरी करीब 35-40 किलोमीटर है. हादसे के बाद आरपीएफ पूरी तरह से एक्टिव हुई और उन्होंने विपरित दिशा से आ रहे ट्रैक मैन को ये सूचित कर दिया कि यदि कोई ट्रैक में जाता हुए दिखे तो आरपीएफ को इसकी सूचना दे. चूंकि उक्त व्यक्ति का उद्देश्य किसी प्रकार की चोरी करना नहीं था, इसलिए वो ट्रैक से होते हुए रात में ही जा रहा था और ट्रैकमैन की नजर आरोपी पर पड़ी और उसने उसे अपना साथ बिठाकर आरपीएफ को इसकी सूचना दी. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विस्तृत पूछताछ के बाद ये खुलासा हुआ कि उसने महज ट्रेन रोकने के उद्देश्य से ऐसा किया. आरोपी के खिलाफ आरपीएफ ने धारा 153, 174 (सी) दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

सभी जनपद सीईओ को थमाया नोटिस, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पीएम आवास कार्य में देरी पर भड़के जिला पंचायत सीईओ

कबीरधाम। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कबीरधाम जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने जिले के सभी जनपद सीईओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की योजनाओं का लाभ समय पर ग्रामीणों को प्राप्त हो, इसके लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान शेष अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने में धीमी गति व 6255 हितग्राहियों के एफटीओ समय पर जारी न होने पर सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। सभी जनपद पंचायत के सीईओ व ब्लॉक  समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। साथ ही लंबित एफटीओ को चार दिवस के भीतर जारी करने के निर्देश भी दिए। विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के 13,865 आवास व पीएम जनमन योजना अंतर्गत स्वीकृत आवास में से अब तक 2394 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि जारी करने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। इन सभी आवास के हितग्राहियों से तत्काल संपर्क कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश ब्लॉक समन्वयकों को दिए गए। सभी तकनीकी सहायक को नियमित क्षेत्रीय भ्रमण करते हुए योजनांतर्गत आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए कहा है।

अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सक्ती में पांव पखारकर किया 651 धर्मान्तरित परिवारों की पुनः सनातन धर्म में घर वापसी

सक्ती सक्ती में सर्व सनातन हिन्दू समाज के तत्वाधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया l मिशनरियों द्वारा विगत कई वर्षो से सक्ती एवं आसपास के जिलों में धर्म परिवर्तन का विष फैलाया जा रहा है। धर्मान्तरण से चुनाव प्रभावित हो रहा हैं और पूरे क्षेत्र की डेमोग्राफी बदल रही है l यह अत्यंत गंभीर और चिंता का विषय है। इस विराट हिन्दू समागम को बल देने हेतु जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास जी,साध्वी प्रज्ञा जी, मटकू द्वीप के संत राम रूप दास जी, अजय उपाध्याय जी,  विविध संत समाज के प्रमुख, धर्म जागरण के पूर्व  अखिल भारतीय सह प्रमुख राजेंद्र जी, धर्म जागरण प्रांत प्रमुख राज कुमार चंद्रा जी ,बस्तर सांसद महेश कश्यप जी,जांजगीर चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी, सक्ती महाराज धर्मेंद्र सिंह जी, धर्मसेना के सुरेंद्र बहादुर सिंह जी,शौर्य प्रताप सिंह जूदेव जी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. विभिन्न समाज के प्रमुख एवं हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी भी उपस्थित रहे l अपने उद्बोधन में प्रबल ने कहा ” सनातन संस्कृति को छद्म हिन्दुओं से सबसे बड़ा खतरा हैं। यह गुप्त ईसाइयत (क्रिप्टो क्रिस्चिनीटी ) हमारे हिन्दू समाज रहकर छल पूर्वक धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देते हैं और स्लीपर सेल्स की तरह कार्य करते हैं।इनका पर्दाफाश करके इनपर सख्त कारवाई करना अति आवश्यक है।” प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्म सेना के सक्ति जिला अध्यक्ष श्याम चौहान को सम्मानित किया. चौहान जी को पैसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए मिशनरी माफिया द्वारा प्रयास किया गया पर वें सनातनी बने रहें. बस्तर के खेम नेताम जी को भी सम्मानित किया गया, खेम जी मिशनरी माफिया के विरुद्ध संघर्ष किया और वें जिसके कारण वें 6 महीने जेल में रहें. दोनों सनातनी योद्धाओ का मंच पर अभिनन्दन किया गया l यह कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती अंजू गभेल जी, श्याम कुमार चौहान, रूपेंद्र गभेल एवं धर्म सेना की टीम के अथक प्रयास से सफल हुआ l

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet