LATEST NEWS

पुलिस ने आरोपी को वेस्ट बंगाल से किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में शेयर ट्रेडिंग के बहाने 94 लाख रुपये ठगे

रायपुर. रायपुर पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 94 लाख रुपये तक का ठगी किया। ठगी का अहसास होने पर प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने ठगी के आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना रायपुर को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के बहाने ठगी करने वालों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तार करने निर्देश दिया है। इस पर रेंज साइबर थाना रायपुर ने कार्रवाई की है। प्रार्थी आशीष कृष्णानी ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 94 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट देवेंद्र नगर थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 322/24 धारा 318(4), 3(5) पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई। विवेचना क्रम में अपराध में शामिल अब्दुल रहमान मुल्ला पता काशीपुर साउथ 24 परगना वेस्ट बंगाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 12वीं तक पढ़ाई किया है। ठेकेदारी का कार्य करता है। आरोपी ने भाई-भाई इंटरप्राइजेस के नाम से फर्जी फर्म बनाकर बैंक अकाउंट खोला है। उक्त प्रकरण में अब तक 24 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पांच अलग-अलग राज्यों में रिपोर्ट दर्ज है।

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-बेमेतरा की शिवनाथ नदी के एनिकट में मिली अज्ञात पुरुष की लाश

बेमेतरा. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव तिवरैया में शिवनाथ नदी एनिकट में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया पानी में डूबकर कर मृत्यु हो जाने जैसे प्रतीत हो रहा है। शव तिवरैया शिवनाथ नदी एनिकट में फंसा हुआ मिला है, ऐसे में हत्या कर नदी में फेंके जाने की भी आशंका है। हालांकि पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। फीकी गुलाबी पूरी बांह की टी-शर्ट, काले रंग की जींस पेंट, पैर में ग्रे रंग का मोजा, पर्पल छीटदार गले में गमछा पहना हुआ है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने लोगों के लिए सूचना भी जारी की है। पुलिस नियंत्रण कक्ष बेमेतरा मोबाइल नंबर 9479192013 व थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा का मोबाइल नंबर 9479192032 से संपर्क कर सकते हैं।

जिला संगठन चुनाव कार्यशाला में की घोषणा, छत्तीसगढ़-रायपुर में भाजपा के होंगे 20 मंडल

रायपुर. अब रायपुर शहर जिला में 16 की जगह 20 मंडल होंगे। रायपुर शहर जिला में 4 नए मंडल अस्तित्व में आ चुके हैं। इनमें मां बंजारी मंडल , मोवा मंडल , टाटीबंध मंडल और भाटागांव मंडल आज यानी शनिवार से तत्काल प्रभाव में अस्तित्व में आ गये हैं। वहीं रामसागर पारा मंडल अब रामनगर मंडल के नाम से जाना जाएगा। बीजेपी जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित भाजपा जिला संगठन चुनाव कार्यशाला में ये फैसला लिया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि प्रदेश संगठन से हमने रायपुर में मंडलों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे प्रदेश संगठन ने स्वीकार्य किया है। अब संगठन चुनाव की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें बूथ अध्यक्षों का निर्माण कर संगठन चुनाव का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। अब द्वितीय चरण के लिये कार्यशाला आयोजित की जा रही है। संगठन चुनाव रायपुर सहप्रभारी राजीव अग्रवाल ने संगठन चुनाव संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मंडल वार बूथ समिति निर्माण का आंकड़ा रखा। उन्होंने जिन मंडलों की ओर से अपना लक्ष्य प्राप्त किया गया उन्हें बधाई दी। जिन मंडलों का काम अभी पूर्ण नहीं हुआ उन्हें शीघ्र पूर्ण का निर्देश दिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन चुनाव भाजपा की राजनीति का मजबूत आधार स्तंभ है और इसी निष्पक्ष प्रक्रिया के बल पर भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। सभी को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए तय सीमा तक पूर्ण करना है इस प्रक्रिया के माध्यम से क्रमशः बूथ द्वारा मंडल अध्यक्ष , मंडल अध्यक्षों द्वारा जिला और जिला अध्यक्षों की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद हमे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेंगे। रायपुर शहर जिला के संगठन चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कहा कि बूथ अध्यक्षों के चुनाव के बाद अब 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करने जिम्मेदारी है। इसी तरह यह क्रमानुसार आगे चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी जिसके लिए महत्व पूर्ण है कि आगामी 13 दिसम्बर तक मंडल की कार्यशाला होगी। सभी मंडल अध्यक्षों को नए मंडल अध्यक्ष के रूप में एक मजबूत मंडल अध्यक्ष बनाया जाए, जिससे आपका मंडल मजबूती से संगठन के कार्यों का अनुपालन करने में सक्षम हो। संगठन चुनाव रायपुर शहर जिला के चुनाव समन्वयक नारायण चंदेल ने कहा कि कार्यशाला के संबंध में सभी वरिष्ठ नेताओं ने विस्तार से अपना मार्गदर्शन आप सभी को दिया है। मै आप सभी से एक आग्रह विशेष रूप से करना चाहता हूं कि संगठन का चुनाव तय समय पर करना अति आवश्यक है क्योंकि यह क्रमानुसार ऊपर की तरफ बढ़ेगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव तक संपूर्ण होगी। इस मौके पर प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय श्रीवास्तव,पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और ग्रामीण विधायक मोतीला साहू सहित तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यशाला में मौजूद रहे।

पत्नी की बेरुखी और ससुराल वाले बना रहे थे धर्मांतरण का दबाव, छत्तीसगढ़-धमतरी में युवक ने की आत्महत्या

धमतरी. धमतरी में धर्मांतरण के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष की तरफ से दबाव बनाने से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर पूरे मामले की जानकारी साझा की थी। मरने से पहले युवक ने लिखा की मैं अपनी पत्नी से परेशान हो गया हूं, वो मुझसे कभी प्यार से बात नहीं करती है। ससुराल पक्ष के लोग भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हैं और कहते हैं कि तुम कर लो फिर तुम्हारे माता-पिता को बी मना लेंगे।मिली जानकारी के मुताबिक पोटियाडीह निवासी नीलेश साहू की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। युवक की पत्नी उसे धर्मांतरण करने को लेकर दबाव बना रही थी। जिस पर युवक ने अपने घर में 6-7 दिसंबर की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस में धर्मांतरण को लेकर उसपर बनाये जा रहे दबाव का जिक्र किया है। युवक ने फांसी लगाने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा है कि धर्मांतरण के लिए उसकी पत्नी, सास और अन्य रिश्तेदारों के द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही मेरी पत्नी के घर वालों द्वारा बहुत से झूठ बोले गए हैं। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

बीजेपी ने भ्रम फैलाने के लगाए आरोप, छत्तीसगढ़-धान खरीदी केंद्रों में घूम रहे कांग्रेसी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। एक दूसरे को घेरने में लगे हैं। कांग्रेस के प्रदेशव्यापी विरोध के ऐलान के बाद अब बीजेपी ने पलटवार किया है। उसका कहना है कि कांग्रेसी सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए धान खरीदी केंद्रों में घूम रहे हैं। कांग्रेस के तीन-तीन पूर्व मंत्री टोकन नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। यह कांग्रेस का एक और नया झूठ है। हम यह आंकड़ा पेश कर सकते हैं कि धान खरीदी से कितने कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री लाभान्वित हुए हैं। किन-किन कांग्रेस नेताओं ने कितना-कितना धान बेचा है और उसका कितना भुगतान उनके खातों में जमा हुआ है? भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरत शर्मा ने शनिवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ में आरोप लगाते हुए कहा कि ये बेहद आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस सरकार के अनेक पूर्व मंत्री तक यह स्वीकार कर रहे हैं कि पहले कुछ दिक्कत थी अब दिक्कत नहीं है। तब कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों की टोकन नहीं मिलने की बात हास्यास्पद और सफेद झूठ साबित हो रही है। इसी प्रकार कांग्रेस सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी स्वीकार किया है कि पहले सोसाइटी में धान खरीदने के लिए बारदाने के लिए परेशानियां होती थी, लेकिन अब बारदाने सोसाइटियों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। चूंकि अभी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव सामने हैं, तो अपने वजूद की तलाश के लिए कांग्रेस नेता आंदोलन कर रहे हैं। ‘समीक्षा करके कोई सबक नहीं ले रही  कांग्रेस’ शर्मा ने ने कहा कि कांग्रेस की हुई समीक्षा बैठक के मद्देनजर कहा है कि कांग्रेस समीक्षा करके कोई सबक नहीं लेती, इसीलिए लगातार उसकी दुर्गति हो रही है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद हार की समीक्षा के लिए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली के नेतृत्व में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई थी। लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। मोइली कमेटी छत्तीसगढ़ पहुंची तब कार्यकर्ताओं ने बड़े नेताओं की जिद और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की बात की थी। आज उस कमेटी की रिपोर्ट कहां है और उस पर क्या कार्रवाई हुई? अब रायपुर दक्षिण के चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार के लिए भी क्या कांग्रेस कोई कमेटी बनाएगी? कांग्रेस के लोग बंटे हैं, बिखरे हैं और नाराज हैं। और यह बात स्वयं कांग्रेस नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भी कही है कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है और जिस प्रकार से वह कार्य करती है, उस तक पहुंचने में हमें 25 साल लगेंगे। इस दौरान प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, सुनील चौधरी मौजूद रहे।

बस्तर ओलंपिक और नक्सली हमले के शहीदों के परिजनों को देंगे सांत्वना, छत्तीसगढ़-जगदलपुर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह

जगदलपुर/रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे। वे 15 और 16 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो पहले दिन 15 दिसंबर को जगदलपुर में होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। दूसरे दिन 16 दिसंबर को सुबह में नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त दो जवानों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। वहीं, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों के साथ रात्रि भोज भी करेंगे। एक कैंप का भ्रमण भी करेंगे। एक रात रुककर एलडब्ल्यूई बैठक में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 तारीख की रात 9 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। 14 दिसंबर को वह रात्रि विश्राम करेंगे। 15 दिसंबर की सुबह अमित शाह पुलिस परेड ग्राउंड में प्रेसिडेंट पुलिस कलर अवॉर्ड में शमिल होंगे। इसके बाद उसी दिन वे जगदलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। बस्तर में शाह का डिनर कार्यक्रम है, जिसमें जितने भी पुलिस कमांडर हैं, जिन्होंने नक्सल ऑपरेशन में हिस्सा लिया है, उसमें शामिल होंगे। जगदलपुर में छात्रों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद नक्सल इलाके में स्थित सुरक्षा बल कैंप का दौरा भी करेंगे। इसके बाद दूसरे दिन सुबह में वीरगति को प्राप्त दो जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। एक कैंप का भ्रमण करेंगे। उसके बाद वापस रायपुर आएंगे। यहां एलडब्लूई की समीक्षा बैठक लेंगे। उसके बाद शाम 4 बजे के आसपास रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। क्यों अहम है शाह का दौरा दरअसल, केंद्र और छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार प्रदेश के बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर गंभीर है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने अपने पिछले दौरे के दौरान नक्सल अभियान की समीक्षा बैठक में रायपुर में दावा करते हुए कहा था कि डबल इंजन की सरकार मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवादमुक्त कर देगी। इसलिये शाह का छत्तीसगढ़ दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। वे आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा भी लेंगे।

छत्तीसगढ़ी राजभाषा पद्मश्री चतुर्वेदी का सपना था-कौशिक

बिलासपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व स्पीकर, मौजूदा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ी राजभाषा पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी की सोच और उसे केंद्र की आठवीं अनुसूची में शामिल कराना उनका सपना था। पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी स्मार्ट रोड पर स्थित प्रतिमा पर उनकी सातवीं पुण्यतिथि पत्रकार, साहित्यकार, राजनेता और बुद्धीजीवियों की उपस्थिति में मनाई गई। इस मौके पर थावे विद्यापीठ के कुलपति डा.विनय पाठक ने कहा कि पं चतुर्वेदी की जन्म शताब्दी 2026 में मनाई जाएगी।इसके वृहद आयोजन के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है।  इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी को जो स्थान मिला है, उसमें चतुर्वेदीजी का बहुत बड़ा योगदान है। छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के गठन और प्रथम अध्यक्ष की नियुक्ति की बात आई तो पं चतुर्वेदी के छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी के प्रति योगदान, उनकी सोच के कारण उन्हें सर्वथा उपयुक्त पाया गया। आगे उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के कारण उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मेरे स्पीकर रहते छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा देने का बिल पारित हुआ और अब कोई भी विधायक सदन में छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रश्न पूछ सकते हैं। दल से नहीं, दिल से काम करते थे:सुशांत  बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पं चतुर्वेदी दल से नहीं, अपितु दिल से कार्य करते थे, शायद इसी कारण वह बिलासपुर की पहचान बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पं चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ी को राजभाषा बनाने केंद्र की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे,  अब उनके इस कार्य को छत्तीसगढ़ की अस्मिता से जोड़ कर अस्तित्व की लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि 24 साल की तरुणाई वाला छत्तीसगढ़ पं चतुर्वेदी के जीवन, उनके संघर्ष और भाषायी अस्मिता के अस्तित्व से सीख ले सकता है, तो आज हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। थावे विद्यापीठ के कुलपति डा.विनय पाठक ने कहा कि 1987 में भारतेंदू साहित्य समिति ने मेरे संपादकत्व में पं चतुर्वेदी पर अभिनंदन ग्रंथ प्रकाशित किया, उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर उनके निर्देशन में 4 स्टूडेंट पीएचडी कर चुके हैं। ‘बेटी की बिदाई’पर कई कवियों ने लिखा है पर पं चतुर्वेदी की चार पंक्तियां- ‘का बरम्हा के बेटी नइये, का बिदा के दुख नहीं जानय,  जब बिदा करे के बेरा आतिस, तव अंधरी, भैरी कर देतिस’, उनकी रचना को राष्ट्रीय फलक पर ले जाती हैं। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि पं चतुर्वेदी अपनी सादगी और बिना लाग लपेट के खरे संवाद के लिए जाने जाते थे। पूर्व महापौर किशोर राय ने मांग की कि पं चतुर्वेदी के जीवन वृत्त और कोटेशन शिलालेख में लिखाए जाने चाहिए ताकि भावी पीढ़ी उससे प्रेरणा ले सके। साहित्यकार ए के यदु ने कहा कि पं चतुर्वेदी अविभाजित मध्यप्रदेश में भी उम्दा कोटि के साहित्यकार, पत्रकार के रूप में जाने जाते थे,इसीलिए उनकी राष्ट्रीय पहचान बनी। छत्तीसगढ़ी कवि सनत कुमार तिवारी ने अपनी ओजपूर्ण शैली में काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में नगर निगम के उप नेता राजेश सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता राकेश शर्मा, राजकुमार तिवारी, डा.एम एल टेकचंदानी, राघवेंद्र दुबे, राष्ट्रीय कवि मंच के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार तिवारी, बिलासपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संजीव पांडेय, उमेश मौर्य, जितेंद्र सिंह ठाकुर, डा. मनोज चौकसे, शशिकांत अंबिका चतुर्वेदी, सूर्यकान्त ममता चतुर्वेदी, अंबर सोमी चतुर्वेदी, कर्ण अपर्णा चतुर्वेदी, डा. सुषमा शर्मा, राकेश पांडेय, पीयूष गुप्ता, विष्णु कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।

रायपुर में बूंदाबांदी, छत्तीसगढ़-उत्तरी भागों में गरज चमक के साथ होगी बारिश

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरी भागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस बीच दो दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 120 नाट गति की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य विक्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक दूरी का के रूप में है जिसकी धुरी समुद्र तल से 5. 8 किलोमीटर ऊपर है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि दो दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके दो दिनों बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस व्हिच न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। हालांकि बीते दिनों की तुलना में अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अलर्ट मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 8 दिसंबर को रायपुर में आकाश सामान्य मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आज रविवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर गृह चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

गैंती-गैंग ने चोरी का सोना रखा गिरवी, 85 लाख के गोल्ड-सिल्वर बरामद

रायपुर रायपुर में गैंती गैंग ने 25 घरों से सवा करोड़ की चोरी की है। 11 में से 3 लोग चोर थे, जो गैंती (कुदारी) के सहारे ताला तोड़कर घरों में घुसते थे। आरोपियों ने सेम पैटर्न में सभी चोरियों को अंजाम दिया है। पुलिस ने गैंती गैंग से अब तक करीब 85 लाख रुपए का सो .फिलहाल 11 आरोपी पुलिस रिमांड में हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गहने-जेवरात चुराकर फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रख दिए थे। गैंग में 5 व्यक्ति चोरी के माल को खपाने के लिए मीडिएटर की भूमिका निभाते थे। माल को गलाने के लिए सुनार के पास लेकर जाते थे। पुलिस ने 3 ज्वेलरी शॉप के मालिकों को भी गिरफ्तार किया है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला दरअसल, रायपुर में बीते 5-6 महीनों में करीब 25 घरों में सवा करोड़ रुपए की चोरी हुई। सिलसिलेवार इन चोरियों ने पुलिस के नाक में दम कर दिया था। रायपुर IG अमरेश मिश्रा और SSP संतोष सिंह ने केस एंटी क्राइम यूनिट को सौंपा। एंटी क्राइम यूनिट की पुलिस टीम ने मार्च-24 से सितंबर 24 में यानी 7 महीनों में रायपुर के मुजगहन, विधानसभा, तिल्दा नेवरा और मंदिरहसौद जैसे आउटर थानों में हुई चोरी की वारदातों की जांच शुरू की। इन इलाकों के आवासीय कॉलोनी में सिलसिलेवार तरीके से चोरी हुई थी। सभी घरों में लाल गैंती (कुदारी) से टूटा था ताला पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि घरों में जो ताले तोड़े गए हैं, उसमें लाल रंग के पेंट के निशान दिख रहे हैं, जो तोड़ते समय ताले पर चिपक गए थे। पुलिस को पहला शक हुआ कि यह सभी चोरियां किसी एक ही गैंग ने की है। इसके बाद आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ आरोपी नजर आए। आरोपियों के हाथ में लाल रंग की गैती दिखी। चेहरे मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रायपुर में लिया था किराए का घर पुलिस को तकनीकी एनालिसिस और CCTV के आधार पर पता चला कि आरोपियों ने रायपुर में ही एक किराए के घर में अपना ठिकाना बना रखा है। जहां रेड मारा गया, जिसके बाद पुलिस ने बिलासपुर निवासी सृजन शर्मा को अरेस्ट किया। आरोपी सृजन एक शातिर चोर है और इस गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ चोरी के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है। मध्यप्रदेश और ओडिशा के चोर गिरोहों की तरह उसने छत्तीसगढ़ के अपराधी किस्म के लड़कों को इकट्ठा कर अपना गिरोह बनाया। चालाकी से चोरी करने की ट्रेनिंग आरोपी सृजन मुंगेली निवासी शफीक मोहम्मद और उमेश उपाध्याय के साथ मिलकर घरों में घुसता था। उसने दोनों को ताले तोड़ने और चालाकी से चोरी करने की ट्रेनिंग भी दे रखी थी। पुलिस ने शफीक और उमेश को भी अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया घर चुनने का पैटर्न पुलिस ने जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की। तो पता चला कि आरोपियों ने 25 घरों में चोरी करने से पहले कहीं पर भी रेकी नहीं की थी। उन्होंने बिना रेकी किए ही इन पूरी वारदातों को किया है। तीनों आरोपी आउटर इलाके के कॉलोनियों में बाइक से पहुंचते थे। गाड़ी दूर में खड़ी करके वह गैती लेकर एक-एक घर को छानते थे, जिस घर पर ताला लटका होता था। वहां फौरन गैंती से ताला तोड़कर अंदर घुसते थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं रहता था कि ये किसका घर है और अंदर कितना माल हो सकता है। अलमारियों से उड़ाए लाखों रुपए के गहने-जेवरात आरोपी सृजन ने शफीक और उमेश के साथ मिलकर घरों के आलमारी और लॉकर में रखें सोने चांदी के गहने और कैश की चोरियां की। इन्होंने सबसे बड़ा हाथ विधानसभा थाने इलाके के एक घर पर 10 लाख रुपए का मारा था। विधानसभा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने 9 चोरी की। वहीं मुजगहन थाना क्षेत्र में 12 चोरियां की। इसके अलावा मंदिर हसौद और तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के कॉलोनी में दो-दो घरों में वारदात की। लाखों का सोना रखा है गिरवी इससे पहले पुलिस ने आरोपियों से 316 ग्राम सोना, करीब 3 किलो चांदी, 5 मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की थी। वहीं चोरी हुए माल की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए है, जो अलग-अलग फाइनेंस कंपनियों में गिरवी है। पुलिस कोर्ट के आदेश के बाद बरामदगी की कार्रवाई कर रही है।  

मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, छत्तीसगढ़-कोरबा में स्कूटी सवार ने युवक को मारी टक्कर

कोरबा. कोरबा जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में शराब भट्टी के पास स्कूटी सवार ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। अमृता का नाम रघुवीर कौशिक के रूप में पहचान हुई है, जो मूलतः पौना अकलतरा क्षेत्र का निवासी था। वह कुछ साल से भद्रापारा बालकों में निवास कर रहा था और आरकेटीसी में ड्राइवर का काम करता था। आज सुबह रघुवीर रामपुर भट्टी से गुजर रहा था। इसी बीच स्कूटी चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे दुर्घटनाकारित स्कूटी चालक ने ही जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। स्कूटी चालक का नाम गंगाराम, लालघाट का निवासी है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन के आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

नारायणपुर जिले में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री जवानों की नेस्तानाबूत

नारायणपुर सुरक्षा बलों को नारायणपुर जिले के कोहकामेटा क्षेत्र में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त करने में सफलता मिली है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए अभियान में जवानों ने कई सामग्री भी बरामद की है। जब्त किए गए सामान में बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) व बंदूक बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली हथियार बनाने की मशीन सहित कई सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने चलाया था अभियान पुलिस के अनुसार नारायणपुर के थाना सोनपुर- कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम वाला, कोंगे, कान्दुलपाड़, पांगुड़ व आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर दो दिसंबर को डीआरजी व बीएसएफ की संयुक्त पार्टी को अभियान पर भेजा गया था। कई खतरनाक सामग्री बरामद सर्चिंग के दौरान तीन दिसंबर को वाला-पांगुड़ के जंगल में सुरक्षा बलों को बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) व भरमार बंदूक बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली हथियार बनाने की मशीन सहित रसोई गैस सिलेंडर, वेल्डिंग गैस सिलेंडर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैंग, सोलर प्लेट, बड़ी संदुके, तेल टिन, साबून एवं भारी मात्रा में नक्सल साहित्य सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री मिली है

महादेव ऐप घोटाला: शेयर ट्रेडिंग के जरिए काले धन को खपाता था गौरव केडिया

रायपुर महादेव ऐप घोटाला मामले में ईडी ने शेयर ब्रोकर गौरव कुमार केडिया को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गौरव केडिया पर आरोप है कि उसने महादेव ऐप घोटाले के आरोपियों की ब्लैक मनी को शेयर ट्रेडिंग के जरिए व्हाइट मनी में बदलने में मदद की। यह घोटाला काफी बड़ा है, जिसमें कई आरोपी शामिल हैं, और केडिया का नाम नितिन टिबरेवाल समेत कई अन्य आरोपियों के साथ जुड़ा हुआ है। वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल केडिया गौरव कुमार केडिया को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां विशेष कोर्ट ने उसे 5 दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। इसके साथ ही, ईडी ने 14 दिन की कस्टोडियल रिमांड की भी मांग की है। ईडी के अनुसार, केडिया ने अवैध रूप से अर्जित धन को कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त धन में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मामले में जांच जारी है और अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। महादेव ऐप के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले अन्य लोगों को भी पकड़े जाने की संभावना है। ईडी की यह कार्रवाई महादेव ऐप से जुड़े वित्तीय अपराधों की जांच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 और 16 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे

रायपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 और 16 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. यहां वे पहले दिन जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे. वहीं, अगले दिन सुबह शहीद जवानों के दो परिवारों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री शाह नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे. आइए जानते हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का पूरा कार्यक्रम… दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर गंभीर है. केंद्रीय मंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने पिछले दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ से 2026 तक नक्सलवाद खत्म होने का दावा किया था. इस दौरे के दौरान वे बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे. साथ ही आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के पुनर्वास और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा भी लेंगे. जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 दिसंबर की शाम को बस्तर पहुंच जाएंगे. ये है पूरा कार्यक्रम बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार को जगदलपुर पहुंचे. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 और 16 दिसंबर को बस्तर के दौरे में रहेंगे, 15 दिसंबर की शाम को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पहुंच जाएंगे. यहां वे एंटी एक्सल ऑपरेशन में साहस का परिचय देने वाले सुरक्षाबल के जाबाज जवानों से मुलाकात कर जवानों के साथ डिनर करेंगे. इसके बाद अगले दिन सुबह शहीद जवानों के दो परिवारों से मुलाकात करेंगे. छत्तीसगढ़ के इस दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे. यहां छात्रों से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद वे नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित सुरक्षा बल के कैंप का दौरा भी करेंगे. इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर में LWE की समीक्षा बैठक करेंगे. उसके बाद शाम 4:00 बजे के आसपास रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. बता दें कि अमित शाह के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां देतज हो गई है. छत्तीसगढ़ गृह विभाग समेत रायपुर प्रशासन और बस्तर प्रशासन द्वारा उनके दौरे की तैयारियां की जा रहीं हैं.

लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान 25 नवंबर से 10 दिसम्बर

दंतेवाड़ा, कलेक्टर जिला दंतेवाड़ा श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री वरुण नागेश के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में दंतेवाड़ा जिले में 16 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में विगत दिवस को शासकीय दन्तेश्वरी महाविद्यालय दंतेवाड़ा में लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिसमें संरक्षण अधिकारी श्रीमती मनीषा ठाकुर द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 की जानकारी देते हुए बताया गया कि कोई भी कामकाजी महिला चाहे वह शासकीय, अर्ध शासकीय, निजी क्षेत्र का संगठन, शैक्षिक, मनोरंजन, स्वास्थ्य सेवायें, वित्तीय क्रियाकलाप कर रहा हो या दैनिक मजदूरी, घरेलू कर्मकार ये सभी महिलाएं इसके अंतर्गत आती है यदि इनके साथ अपने कार्य के दौरान उनके उच्चाधिकारी या सहकर्मी द्वारा कोई लैंगिक कृत्य किया जाता है या ऐसे कृत्य की मांग की जाती है तब वह महिला आंतरिक शिकायत समिति या स्थानीय शिकायत समिति में शिकायत कर सकती है। या सी बाक्स पोर्टल के माध्यम भी शिकायत कर सकती है। इसके अलावा घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 के विषय में बताया गया कि घरेलू हिंसा घर के अंदर होने वाला हिंसा है जो घर के किसी व्यक्ति द्वारा जो उस व्यथित महिला के रक्त संबंध में आता है व साझी गृहस्थी में निवास करता हो। घरेलू हिंसा शारीरिक, मौखिक व भावनात्मक, दहेज के लिए प्रताड़ित करना एवं आर्थिक रूप हो सकता है। इसके साथ ही बाल संरक्षण ईकाई से काउंसलर श्री शशीकांत झा द्वारा बाल अपराध व बच्चों के अधिकार, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, रेखा सिंह द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर में 05 दिन मिलने वाले अल्पकालीन सुविधाओं, स्थानीय शिकायत समिति अध्यक्ष पार्वती परिहार द्वारा मोबाइल से हो रहे साइबर क्राइम, प्रोफेसर अर्चना झा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय में बताया गया। इसके अलावा महाविद्यालय के प्राचार्य व्याख्याताओं, बालक बालिकाओं एवं महिला बाल विकास के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण एवं रैली का आयोजन एवं हस्ताक्षर अभियान किया गया। इस दौरान  ग्राम पंचायत बालूद एवं बड़ेकारली की ग्रामीण महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह, उप स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफ और मितानिने, शिक्षक व स्कूली बच्चें उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में ईडी ऐक्शन मोड में महादेव ऐप केस में 388 करोड़ की संपत्ति कुर्क

रायपुर महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शनिवार को ईडी ने महादेव ऑनलाइन बुक केस में 388 करोड़ रुपए की संपत्ति कु्र्क कर दी। ईडी ने यह ऐक्शन धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत किया है। कुर्क की गई प्रॉपर्टी चल और अचल दोनों ही रूप में है। ये सभी प्रॉपर्टी छत्तीसगढ़, मुंबई, मध्य प्रदेश और मॉरिशस में मौजूद हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए ईडी ने बताया कि कुर्क की गई चल संपत्ति मॉरिश में स्थित कंपनी तानों इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज फंड द्वारा एफपीआई और एफडीआई में हरिशंकर टिबरेवाल के माध्यम से निवेश की गई थी। ईडी ने बताया कि ये सभी संपत्तियां तीन अलग-अलग राज्यों और कुछ विदेश में हैं। ये सभी संपत्तियां कई सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइट के प्रमोटरों और पैनल ऑपरेटरों के साथ उनके सहयोगियों के नाम पर दर्ज हैं। जब्त की गई संपत्तियों में चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिनमें मौरीशस स्थित कंपनी, टानो इनवेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज फंड द्वारा फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के माध्यम से हरी शंकर तिब्रेवाल से संबंधित निवेश शामिल हैं. ये चल संपत्तियां और छत्तीसगढ़, मुंबई और मध्यप्रदेश में स्थित अचल संपत्तियां महादेव ऑनलाइन बुक के प्रमोटरों, पैनल ऑपरेटर्स और प्रमोटरों के सहयोगियों के नाम पर हैं. महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप एक सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को नए यूजर्स को साइन अप करने, यूजर आईडी बनाने और कई स्तर के फर्जी बैंक अकाउंट्स के जाल से फंड्स की हेराफेरी करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मुहैया कराता है. पहले दो अस्थायी कुर्क आदेश जारी किए गए मामले की जांच में अब तक 19.36 करोड़ रुपये की नकद राशि और 16.68 करोड़ रुपये के कीमती सामान जब्त किए गए हैं. इनके अलावा बैंक बैलेंस और सिक्योरिटीज के रूप में कुल 1729.17 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां भी फ्रीज की गई हैं. इससे पहले, इसी मामले में 142.86 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने के लिए दो अस्थायी कुर्क आदेश जारी किए जा चुके हैं. अब तक 2295.61 करोड़ रुपये की संपत्तिया कुर्क इस तरह, कुल 2295.61 करोड़ रुपये (लगभग) की अपराधी आय इस मामले में जब्त/फ्रीज/कुर्क की गई हैं. जांच के दौरान, ईडी ने अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और PMLA कोर्ट में चार अभियोजन शिकायतें दायर की हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet