LATEST NEWS

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व में दिव्यांग व्यक्तियों को मिल रहा है कई योजनाओं का लाभ: महेन्द्र सिंह मरपच्ची

विश्व दिव्यांग दिवस पर विशेष लेख मनेन्द्रगढ़/एमसीबी विश्व दिव्यांग दिवस हर वर्ष 3 दिसंबर को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों को सुनिश्चित करना, उनके लिए अवसरों का विस्तार करना और उनके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिव्यांग दिवस की शुरुआत 1992 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक ऐसा समाज बनाना जहां वे बिना किसी भेदभाव के अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें, इस दिव्यांग दिवस का मुख्य लक्ष्य है। सन् 1981 में संयुक्त राष्ट्र ने ’’अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग वर्ष’’ मनाया। इसके बाद 1983 से 1992 के दशक को ’’दिव्यांग व्यक्तियों का दशक’’ घोषित किया गया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में दिव्यांग व्यक्तियों को समान अवसर प्रदान करने के प्रयास किए गए। 2006 में संयुक्त राष्ट्र ने दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों पर अभिसमय (United Nations Convention on the Rights of Persons with Disabilities) लागू किया। यह अभिसमय दिव्यांग व्यक्तियों को समाज के हर क्षेत्र में अधिकार और समावेश प्रदान करने के लिए कानूनी मान्यता देता है। भारत ने इसे 2007 में अंगीकृत किया और इसे अपनी नीतियों में सम्मिलित किया। भारत में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों को लेकर 1995 में ’’दिव्यांग व्यक्तियों का अधिकार अधिनियम’’ लागू हुआ। इस अधिनियम ने शिक्षा, रोजगार और सार्वजनिक स्थानों पर दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों को सुनिश्चित किया। 2016 में इस कानून को संशोधित कर दिव्यांगताओं की संख्या 21 कर दी गई और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आरक्षण, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत बनाया गया है। केंद्र सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें ’’सुगम्य भारत अभियान’’ प्रमुख है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक भवनों, परिवहन और डिजिटल सेवाओं को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सुलभ बनाना है। ’’दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग’’ दिव्यांग व्यक्तियों के लिए शिक्षा, रोजगार और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराता है। वहीं ’’स्किल इंडिया’’ पहल के अंतर्गत दिव्यांग युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दिव्यांग व्यक्तियों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं। समावेशी शिक्षा के तहत विशेष स्कूल और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।  दिव्यांगजन स्वरोजगार योजना के तहत दिव्यांग व्यक्तियों को रोजगार के अवसर देने के लिए वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ’’सुगम छत्तीसगढ़ अभियान’’ के माध्यम से सार्वजनिक भवनों और परिवहन को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अनुकूल बनाया गया है। सरकार ने विभिन्न प्रकार के नि:शुल्क उपकरण वितरण और दिव्यांग पेंशन योजना के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों को आर्थिक और भौतिक सहायता प्रदान की है। फिर भी आज दिव्यांग व्यक्तियों के समक्ष कई चुनौतियां हैं। इनमें समाज में भेदभाव, सुविधाओं की कमी और रोजगार और शिक्षा में सीमित अवसर प्रमुख हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने, ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्कूल खोलने और तकनीकी नवाचार का उपयोग करने की आवश्यकता है। आज दिव्यांगता को शारीरिक, मानसिक, संवेदी और बौद्धिक श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। शारीरिक दिव्यांगता जैसे पोलियो या रीढ़ की हड्डी में चोट, दृष्टिबाधित दिव्यांगता, श्रवण बाधित दिव्यांगता, मानसिक और बौद्धिक दिव्यांगता और न्यूरोलॉजिकल दिव्यांगता मुख्य प्रकार हैं। इनके प्रमुख कारणों में जन्मजात दोष, दुर्घटनाएं, संक्रमण, कुपोषण और मानसिक आघात शामिल हैं। इन समस्याओं का उपचार फिजियोथेरेपी, सर्जरी, काउंसलिंग और सहायक उपकरणों के माध्यम से किया जा सकता है। दिव्यांग व्यक्तियों को समाज में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज भी उन्हें कहीं-कहीं भेदभाव का शिकार बनाया जाता है, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उनके अवसर सीमित होते हैं, और सार्वजनिक स्थानों तक उनकी पहुंच नहीं होती। स्वास्थ्य सेवाओं और उपकरणों की कमी भी उनकी चुनौतियों को बढ़ाती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए जागरूकता अभियान चलाने, सुलभता बढ़ाने, विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और आर्थिक सहायता देने की आवश्यकता है। केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। इनमें ’’सुगम्य भारत अभियान’’, ’’दिव्यांगजन स्वरोजगार योजनाएं’’ और ’’कृत्रिम अंग योजनाएं’’ प्रमुख हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में समावेशी शिक्षा, स्वरोजगार योजना और ’’सुगम छत्तीसगढ़ अभियान’’ जैसी योजनाओं के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बेहतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। यह विश्व दिव्यांग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह दिव्यांग दिवस हमें एक ऐसा समाज बनाने की प्रेरणा देता है जो समानता, अधिकार और समावेशिता के मूल्यों पर आधारित हो। केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ की सरकार ने इस दिशा में सराहनीय प्रयास किए हैं। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम इन प्रयासों को आगे बढ़ाएं और एक ऐसा वातावरण बनाएं जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों को सम्मान और समान अवसर मिले।

कलेक्टर की पहल: बच्चों को मिला जाति प्रमाण पत्र, चेहरे पर आई मुस्कान

बैकुण्ठपुर/कोरिया जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने आज बच्चों के जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाई। सोनहत विकासखंड के प्राथमिक शाला महुआपारा और मझारटोला के बच्चों को कलेक्टर कार्यालय में जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं और सपनों को प्रोत्साहित किया। कक्षा पहली, दूसरी और पांचवीं में अध्ययनरत राजकिशोर सिंह, कुमारी स्मृति और अजय कुमार जब कलेक्टर से मिले, तो उनकी मासूमियत और सादगी ने सभी का दिल जीत लिया। कलेक्टर ने मुस्कुराते हुए पूछा, “बच्चों, आप लोगों का नाम क्या है? और आपको यहां क्यों बुलाया गया है?” मास्टर अजय ने बड़ी मासूमियत से जवाब दिया, “हमें जाति प्रमाण पत्र देने के लिए बुलाया गया है’ और तीनों बच्चों ने नाम व कक्षा भी बताया। प्रशासन की त्वरित कार्यवाही प्रशासन की इस पहल से बच्चों के अभिभावक बेहद खुश हैं। लंबे समय से लंबित जाति प्रमाण पत्र अब बच्चों को मिल रहे हैं, जिससे उनकी शिक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का रास्ता आसान हो गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम राकेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बच्चों को न केवल प्रमाण पत्र दिए, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित भी किया। प्रेरणादायक माहौल कलेक्टर कार्यालय का माहौल आज एक विशेष उत्सव जैसा था। बच्चों की हंसी और उनकी सरल बातें वहां मौजूद सभी अधिकारियों के चेहरों पर मुस्कान ले आईं। यह कार्यक्रम न केवल प्रशासनिक कार्यवाही का उदाहरण है, बल्कि संवेदनशीलता और जनसरोकार का भी प्रतीक है। अभिभावकों की प्रतिक्रिया एक बच्चे के पिता ने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि इतने छोटे बच्चों के साथ कलेक्टर स्वयं संवाद करेंगे। यह दिन हमारे लिए अविस्मरणीय रहेगा।” जिला प्रशासन लगातार आम लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं साथ ही निराकरण भी कर रहे हैं। निश्चित ही इस तरह के त्वरित प्रयास से प्रशासन पर भरोसा और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

मल्टीपर्पस गेम जोन में देर रात युवाओं के साथ खेला क्रिकेट, छत्तीसगढ़-रायपुर पहुंचे सुपर 30 के आनंद कुमार

रायपुर। राजधानी रायपुर पहुंचे सुपर 30 के आनंद कुमार देर रात को तेलीबांधा स्थित मल्टीपर्पस गेम जोन में पहुंचे. वहां पर युवाओं के साथ क्रिकेट खेला. इस दौरान कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने भी बल्ला थामा और युवाओं के साथ क्रिकेट खेलें. आनंद कुमार ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं भी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि मल्टीपर्पस गेम जोन में देर रात को क्रिकेट खेलने का खूब आनंद आया. साथ ही आनंद कुमार ने युवाओं का हौंसला बढ़ाया. उन्होंने मल्टीपर्पस गेम जोन बनाने पर जिला प्रशासन के कार्याें की सरहाना भी की. उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र के ओव्हरब्रिज के नीचे 9 स्थानों पर मल्टीपरपस गेम जोन तैयार किया है.

30 साल बाद हाईकोर्ट से मिली राहत, छत्तीसगढ़-रायपुर के प्रोफेसर दम्पति को बीमा कंपनी दे 6% ब्याज सहित डेढ़-डेढ़ लाख रूपए

बिलासपुर। 30 साल पहले मिनी बस से यात्रा के दौरान घायल हुए दंपती को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने दोषी वाहन चालक और बीमा कंपनी को निर्देश दिया है कि वे तीन माह के अंदर प्रत्येक घायल को 6 प्रतिशत ब्याज सहित डेढ़-डेढ़ लाख रुपये क्षतिपूर्ति राशि दें। जस्टिस राधा किशन अग्रवाल की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त साल 1994 को रायपुर निवासी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के भौतिक विभाग के हेड डॉ. विठ्ठल कुमार अग्रवाल अपनी पत्नी सरला अग्रवाल के साथ मिनी बस से कोरबा से चांपा जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक लापरवाह ट्रक चालक ने बस को टक्कर मारी। दुर्घटना में डॉ. अग्रवाल और उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई। दोनों को गंभीर चोट आने पर चांपा के अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें नागपुर ले जाया गया था। दंपती ने उपचार में आए खर्च और क्षतिपूर्ति के लिए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में वाद प्रस्तुत किया था, लेकिन अधिकरण से वाद खारिज हो गया. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अपील प्रस्तुत की। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने घटना में प्रत्येक को लगी चोटों के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति और मुआवजे की राशि पर 6 प्रतिशत की दर से ब्याज देने के निर्देश दिए हैं।

‘धान भीगा तो केंद्र प्रभारी होगा जिम्मेदार’, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार कलेक्टर की दो टूक

बलौदा बाजार. मौसम में नमी एवं संभावित बारिश को देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने पत्र जारी कर सभी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को धान को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत सभी केंद्रों में कवर कैंप रखने कहा गया है. उन्होंने दो टूक कहा है कि बारिश से धान भीगा तो सीधा कार्रवाई खरीदी केंद्र प्रभारी पर होगा। इसके लिए जिम्मेदार स्वयं होगा। कलेक्टर ने कहा है कि किसान सुबह सुबह धान बेचने आते है तो उनके लिए अलाव जलाने की व्यवस्था भी करनी चाहिए। अभी एकाएक तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है जिससे जिले में ठंड बढ़ गयी है। इसके साथ ही सभी एसडीएम,नायब तहसीलदार, तहसीलदार,जनपद सीईओ,सहकारिता, बैंक,खाद्य विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाकर निरीक्षण कर कार्यालय को प्रतिवेदन जमा करने के निर्देश दिए हैं।

संपन्न परिवार भी आते हैं डिलीवरी कराने, छत्तीसगढ़-गरियाबंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महीने भर में 102 प्रसव

गरियाबंद। नवंबर माह में जिले में सबसे ज्यादा 249 संस्थागत प्रसव मैनपुर ब्लॉक में हुए, जिसमें अकेले उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ने 102 के दिखाया. अस्पताल में काम करने वाले स्टॉफ और डॉक्टरों के व्यवहार से संपन्न परिवार के लोग डिलीवरी के लिए इस स्वास्थ्य केंद्र में आते हैं. नवम्बर माह में मैनपुर ब्लॉक के उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने 102 संस्थागत सामान्य प्रसव करने का रिकॉर्ड बनाया है. पिछले तीन साल से यह संस्था सर्वाधिक प्रसव कराने वाली संस्था के नाम से चिन्हांकित है. पुराने भवन व सीमित संसाधन के बीच अनुभवी स्टाफ व प्रभारी इसकी प्रमुख वजह है. खास बात यह है कि उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन 20 गांव लगभग आते हैं, लेकिन यहां देवभोग ब्लॉक, पड़ोसी राज्य ओडिसा से भी हितग्राही प्रसव कराने पहुंचते हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक सनत कुंभकार ने बताया कि उरमाल के सरकारी अस्पताल के प्रति ऐसा विश्वास जमा है कि सुरक्षित प्रसव के आस में हितग्राही आते हैं और हम यह कर दिखाते हैं. इसका श्रेय पूरा स्टाफ को जाता है. अनुभवी स्टाफ नर्स तेजस्विनी साहू, भानुमति ध्रुव, एएनएम प्रेम कुमारी दीवान, आया बसंती साहू समेत अन्य सभी स्टाफ का विशेष योगदान रहता है. संस्था प्रभारी ने कहा कि समय समय पर सीएमएचओ व बीएमओ के द्वारा दिए जाने वाले मार्गदर्शन व आवश्यकता की समय पर पूर्ति भी हमारी सफलता में सहायक है. नवम्बर में 100 से ज्यादा कराया प्रसव माह नवंबर की बात करें तो पूरे जिले में मैनपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा 249 प्रसव कराने वाली ब्लॉक है. लेकिन कुल 14 संस्थान वाली इस ब्लॉक में अकेले उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 प्रसव हुआ है. ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के किसी भी संस्थान में एक माह में प्रसव कराने का यह सर्वोच्च आंकड़ा है. दूसरी बार भी पहुंचती हैं प्रसूता उरमाल की प्रसूता ललिता देवी, जलेंद्री बाई, गोलमाल की ममता, धौराकोट की अनिता समेत 50 से ज्यादा ऐसी हितग्राही हैं, जो दूसरी बार भी प्रसव कराने पहुंचे. हितग्राहियों ने बताया कि इस संस्था में परम्परागत तरीके से प्रसव के लिए पर्याप्त समय का इंतजार किया जाता है. स्टाफ अनुभवी है, ऐसे में समय पर सटीक जानकारी मिलती है. हितग्राही व परिजन के प्रति अच्छा व्यवहार मिलता है. यही वजह है कि नगर व आसपास के संभ्रांत व सम्पन्न परिवार के लोग भी बड़े निजी अस्पताल की बजाए उरमाल में प्रसव कराना पसंद करते हैं.

मुख्यमंत्री साय ने फिर जताया जनता का आभार, छत्तीसगढ़-भाजपा को जनादेश मिले एक साल पूरा

रायपुर। भाजपा को चुनाव में जनादेश मिले एक साल पूरा हो गया है. पिछले साल 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की काउंटिंग हुई थी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज के दिन को जनादेश दिवस बताते हुए एक बार फिर छत्तीसगढ़ की जनता का आभार जताया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में लिखा है कि आज ही के दिन पिछले वर्ष 3 दिसम्बर का वह स्वर्णिम दिन था, जब आपने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारतीय जनता पार्टी को आपने प्रचंड जनादेश दिया था. वह जीत वास्तव में आपके विश्वास की ही थी, सपनों और उम्मीदों की थी. उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हम आप सभी के आभारी हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने एक वर्ष में सरकार के किए काम का हवाला देते हुए कहा कि आपके विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं. हमने ‘मोदी की गारंटी’ के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं. इससे हर वर्ग का विकास हुआ है, प्रदेश में खुशहाली आई है. हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है. इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि हमारी सुशासन की सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करेगी और प्रगति के सर्वोच्च प्रतिमान स्थापित करेगी. आभार छत्तीसगढ़… एक साल साथ का, भरोसे का, विश्वास का मैं आप सभी को पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सुशासन की सरकार “विकसित छत्तीसगढ़” के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करेगी और प्रगति के सर्वोच्च प्रतिमान स्थापित करेगी। जय छत्तीसगढ़ महतारी!#जनादेश_दिवस     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ में जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री विशेषर सिंह पटेल के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने नई जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने  इस अवसर पर लगाए गए गौ-उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया।समारोह में उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौ माता हमारी समृद्धि का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ अभ्यारण्य को गौ-धाम कहना उचित होगा। राज्य सरकार द्वारा जगह जगह गौ -धाम बनाने का निर्णय किया गया है। बेमेतरा जिले के झालम में 50 एकड़ में गौ-धाम बनकर तैयार है, जल्द ही इसका उदघाटन किया जाएगा। इसी तरह कवर्धा जिले में 120 एकड़ में गौ-धाम बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ के देवभोग ब्रांड को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास होगा कि गौ माता सुरक्षित रहें। गौ तस्करी और गौ हत्या पर पाबंदी लगाने के लिए सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि गौ -माता हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए आवश्यक है कि हम गौ -माता के लिए अपने घर में जगह बनाएं, गौ – पालन करें। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विष्णु का सुशासन है। पीएससी घोटाले और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जा रही है। राज्य सरकार गुजरात के अमूल की तर्ज पर पशुपालन को समाज और परिवार की आर्थिक तरक्की का जरिया बनाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने आयोग के कार्यों और भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर, संतराम बालक दास, संत राजीव लोचन जी महाराज, आचार्य राकेश, दीदी प्रज्ञा भारती, साध्वी गिरिजेश नंदिनी, पवन साय, रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, राज्य गौ सेवा आयोग के रजिस्ट्रार डॉ समीर शर्मा भी उपस्थित थे।

बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, दस हजार के इनामी समेत तीन नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर  माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बीजापुर जिले में संयुक्त सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है. मिरतुर व नेलसनार पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में तीन अलग अलग क्षेत्रों से 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. विस्फोटक के साथ 1 नक्सली गिरफ्तार: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर के अनुसार 1 दिसंबर 2024 को माओवादियों के खिलाफ नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान मिरतुर पुलिस व छत्तीसगढ़ 15 ई बटालियन चेरली पिनकोंड़ा में साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा व्यवस्था से लौट रही थीं. तभी पाटलीगुड़ा पुलिया के पास 5 किलोग्राम विस्फोटक के साथ 24 वर्षीय सुरेश कारम को गिरफ्तार किया गया. उसके साथ एक अन्य नक्सली भी गिरफ्तार किया गया.  अभियान से वापसी के दौरान पाटलीगुडा पुलिया के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। इनमें जन मिलिशिया सदस्य सुरेश कारम पिता स्व. कोसा कारम उम्र 24 निवासी हुर्रेपाल व जन मिलिशिया सदस्य राजेश माड़वी पिता स्व. मंगू माड़वी उम्र 23 निवासी हुर्रेपाल शामिल है। इनके पास रखे थैला की चेकिंग करने पर 5 किलो का टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर बरामद किया गया है। वही थाना नेलसनार की टीम द्वारा बोदली मरी नदी के किनारे से जनताना सरकार सदस्य व सीएनएम कमाण्डर दशरथ हेमला पिता वेल्ला उर्फ मंगू उम्र 29 निवासी फुलादी कुंजामपारा थाना मिरतुर को पकड़ा गया। पकड़ा गया नक्सली 17 अप्रैल 2019 को नगर सैनिक राजूराम गोंदे की हत्या में शामिल था। जिसकी गिरफ्तार के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध मिरतुर व नेलसनार थाना में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया  है। नगर सैनिक की हत्या में शामिल कमांडर गिरफ्तार: नक्सलियों के खिलाफ दूसरी कार्रवाई नेलनसार पुलिस ने किया. जवानों ने सीएनएम कमांडर दशरथ हेमला को गिरफ्तार किया. जो साल 2019 में नगर सैनिक राजू राम गोंदे की हत्या में शामिल था. दशरथ हेमला पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पकड़े गए तीनों नक्सली सीएनएम सदस्य व जनताना सरकार से जुड़े माओवादी बताए जा रहे हैं. बीजापुर में मोबाइल टावर में नक्सलियों ने लगाई आग: रविवार देर रात नक्सलियों ने बीजापुर के मोरमेड गांव में लगाए गए निजी मोबाइल कंपनी के मोबाइल टावर में आग लगा दी. नक्सली सादी वेशभूषा में पहुंचे और टावर में लगे उपकरणों को जला दिया. हाल ही में दूरस्थ अंचल में कनेक्टिविटी बढ़ाने मोबाइल टावर लगाया गया था.

दिनभर बादल और बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ में फेंगल चक्रवाती तूफान का असर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इन दिनों बूंदाबांदी हो रही है। चक्रवाती तूफान फेंगल के प्रभाव से प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। आज मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। साथ ही प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। बीते दिनों सारंगढ़ और बरमकेला इलाके में बारिश दर्ज की गई है। वहीं बादल छाए रहने की वजह से अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुल जिलों में आकाश आंशिक मेघमय में रहने की संभावना है। साथ ही एक दूजे के ऊपर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। इसके अगले तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। आज भी बारिश के आसार मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि चक्रवर्ती तूफान फेंगल अवशेष उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु पर निम्न दबाव के क्षेत्र में बना हुआ है। शेष निम्न दबाव क्षेत्र के आज आसपास उत्तर केरल-कर्नाटक तटों से दूर दक्षिण-पूर्व और समवर्ती पूर्व-मध्य अरब सागर में उभरने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान में फिर होगी गिरावट मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि चक्रवर्ती तूफान की वजह से इन दोनों दिनभर बादल छाए हुए हैं। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आगामी दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं अब बादल हटने से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि नामी हवाओं का आगमन जारी है, जिसके  वजह से ठंड बरकरार है। आने वाले दिनों में मौसम का हाल आगामी दो दिनों में मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना रहेगी। बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीजापुर में 29.8 डिग्री रहा। सोमवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर बहुत हल्की से हल्की मध्यम बारिश हुई है। वहीं सर्वाधिक बारिश बरमकेला स्टेशन में दर्ज की गई है।

रात में चेकिंग से मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मॉडिफाई साइलेंसर वाली 18 बुलेट पकड़ीं

जगदलपुर. शहर की सड़कों पर फर्राटेदार तरीके से बुलेट को चलाने के साथ ही मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर लोगों को डराने व परेशान करने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ बीती रात यातायात विभाग के द्वारा कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही से बुलेट चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देख वाहनों को गली और भीड़ की आड़ लेकर भागते नजर भी आये। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी संतोष जैन ने बताया कि बीते कई दिनों से शहर के युवा वर्ग के द्वारा अपनी बुलेट वाहन में ओरिजन साइलेंसर को हटाकर मॉडिफाई साइलेंसर लगा कर शहर की सड़कों पर फर्राटेभरते नजर आ रहे थे। इसके अलावा युवा वर्ग के द्वारा आजकल अपने वाहनों के साइलेंसर में गोली साउंड की आवाज को लगाकर लोगों को डरा रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में इन युवा वर्ग के द्वारा तेज साउंड को बजाते हुए लोगों को परेशान करने की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने चौक-चौराहों पर अपने जवान तैनात कर कार्रवाई की। जिसके चलते बीती रात 18 वाहन चालकों को पकड़ा। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ग्रामीणों ने बचाई जान, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में गड्ढे में घंटों फंसा रहा हाथी का बच्चा

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से जंगलों में विचरण करने वाले जंगली हाथी के दल में से एक हाथी शावक का वीडियो सामने आया है। हाथी शावक खेत में बने तालाब नुमा गड्ढे में फंस गया था। जिसे घंटों बाद रेसक्यू कर बाहर निकाला जा सका। तब जाकर उसकी जान बच सकी। मिली जानकारी के मुताबिक, इन दिनों रायगढ़ जिले के जंगलों में कुल 99 जंगली हाथी अलग-अलग दल में अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहे हैं। हाथियों के इस दल में नर हाथी 27, मादा हाथी 49 के आलावा 23 हाथी शावक शामिल हैं। हाथियों के दल मे सर्वाधिक हाथी की बात करें तो लैलूंगा रेंज में  41 हाथी, धरमजयगढ़ के सेमीपाली में 20 हाथी, कापू रेंज के रतनपुर 20 हाथी के आलावा अलग-अलग रेंज मे हाथी विचरण कर रहे। नहाते समय फंस गया शावक बताया जा रहा कि रायगढ़ वन मंडल के दनौट से वापस जाते समय घरघोड़ा और लैलूंगा सीमा के चिल्कागुढ़ा के खेत में पानी से भरे गड्ढे में 41 हाथी का दल सुबह 7 बजे के आसपास नहाने गया था। तभी सभी हाथी नहा का निकल गए और एक शावक उसमें फंस गया। निकल नहीं सका, जिसे तकरीबन एक घंटे बाद रेसक्यू कर बाहर निकाला जा सका। दो साल का था शावक गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जो हाथी शावक खेत में पानी से भरे गड्ढे में फसा था उसकी उम्र करीब दो साल के आसपास है। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने  लैलूंगा एसडीओ और घरघोड़ा एसडीओ समेत वन अमला को इस घटना से अवगत कराया और फावडे की मदद से हाथी शावक को बाहर निकाला जा सका। जिसके बाद अपने दल मे शामिल हो सका। मौके पर मौजूद था हाथियों का दल गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय वे लोग पानी से भरे गड्ढे में फंसे हाथी शावक को निकालने का प्रयास में जुटे हुए थे। इस दौरान हाथियों का एक दल आसपास ही मौजूद था और इस दौरान पूरा क्षेत्र हाथियों के चिंघाड़ से गूंजता रहा। लेकिन गांव के ग्रामीण हाथी शावक की जान बचाने जुटे रहे और आखिरकार उन्हें सफलता मिली।। जानें एसडीओ ने क्या कहा इस सम्बन्ध मे घरघोडा एसडीओ केपी डिंडोरे ने बताया कि किसान पानी रखने के लिये खेत में गड्ढा खोदकर रखे रहते हैं। उसमें यह शावक गिर गया था। इस दौरान हाथियों का 41 दल यहा मौजूद था। घरघोड़ा और लैलूंगा रेंज की यह घटना है और दोनों रेंज के एसडीओ मौजूद थे, यह घटना सुबह सात बजे की घटना है, सफलता पूर्वक रेस्क्यू करके निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इस मामले की सूचना दिया और एक घंटे बाद शावक को बाहर निकाला गया।

IG ने दी चेतावनी, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा में मरे सात में से छह नक्सली बीजापुर से

जगदलपुर. बीजापुर और तेलंगाना के सीमा से लगे गांव में बीते दिन हुए नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सात नक्सलियों में छह नक्सली बीजापुर के बताए जा रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर बस्तर रेंज आईजी ने बाकी बचे नक्सलियों को सरेंडर करने की बात कही है। नहीं तो आने वाले दिनों में बड़ा आपरेशन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बीजापुर और तेलंगाना सीमा में हुए मुठभेड़ में मारे गए सात नक्सलियों में छह नक्सली बीजापुर जिले के रहने वाले हैं और ये नक्सली तेलंगाना कमेटी में रह कर काम करने की बात बताई जा रही थी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ एंटी नक्सल ऑपरेशन में ज्वॉइंट स्टेट कार्डिनेशन के बीच बने तालमेल से ही वहां के बड़े केडर्स मारे गए हैं और लगातार बस्तर सुरक्षा बलों के दबाव के चलते ही नक्सलियों की टीम बिखर रही हैं और बॉर्डर इलाकों में अपना ठिकाना बनाये हुए है। जिसके बाद वे उस इलाके में मौजूदगी के बाद ग्रेहाउंड के जवानों ने ऑपरेशन किया। जिसमें सात नक्सलियों को ढेर करने में सफकता मिली, साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उड़ीसा सरकार के जवानों का लगातार दबाव बना है और नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए योजना बनाई गई है। बस्तर आईजी ने बचे नक्सलियों को अंतिम चेतावनी दी है और कहा कि नक्सलियों के सामने सरेंडर का ही एकमात्र रास्ता बना है। अन्यथा आने वाले दिनों में ऑपरेशन को और बड़ा किया जाएगा।

रायगढ़ से महिलाओं को देंगे खुशखबरी, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज महतारी वंदन की जारी करेंगे 10वीं किश्त

रायपुर/जगदलपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। लगभग 70 लाख महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपये जमा हो जाएगा। तीन दिसंबर को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि जारी करेंगे। मार्च 2024 से इस योजना के तहत कुल 6530 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है। 70 लाख महिलाओं के खाते में 652 करोड़ 4 लाख ट्रांसफर करेंगे सीएम साय सीएम विष्णु देव साय मंगलवार, 3 दिसंबर को रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त जारी करेंगे. सीएम यह राशि ऑनलाइन जारी करेंगे. इस योजना के तहत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. बता दें कि सीएम विष्णु देव साय रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे. राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक कुल 6530 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं. रायगढ़ में नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे सीएम साय वहीं सीएम साय रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ के मरीन ड्राईव एरिया में 42 करोड़ की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रुपये की लागत से विकास व निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे. दरअसल, सीएम  97 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित 67 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 13 कार्यों का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री रायगढ़ के निगम ऑडिटोरियम में उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में भी शामिल होंगे. कब खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की राशि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11.55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रायगढ़ नगर पालिका ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे रायगढ़ मरीन ड्राईव के पास नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे. वहीं दोपहर 2.05 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे.  महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त जारी करने के बाद सीएम विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री साय रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ के मरीन ड्राईव एरिया में 42 करोड़ की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे, जिसमें 97 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित 67 कार्यों का लोकार्पण तथा 37 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 13 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री रायगढ़ के निगम ऑडिटोरियम में उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में भी शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से सुबह 11.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रायगढ़ नगर पालिका ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रायगढ़ मरीन ड्राईव के पास दोपहर एक बजे से नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम और दोपहर 2.05 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में महतारी वंदन योजना के राशि वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पार्षद शिवांश जैन ने नशीली एवं अन्य मादक पदार्थ के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने चिरमिरी थाने को सौंपा ज्ञापन

चिरमिरी/एमसीबी कांग्रेस के युवा नेता एवं पार्षद शिवांश जैन ने चिरमिरी क्षेत्र में बिक रहे अवैध कच्ची शराब, नशीली दवाइयां एवं अन्य मादक पदार्थ के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने एवं कार्यवाही करने के लिए थाना चिरमिरी को ज्ञापन सौंपा है। उपरोक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए पार्षद शिवांश जैन ने बताया कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से पूरे प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। वही चिरमिरी में मादक पदार्थ, नशीली दवाइयों एवं अवैध शराब के विक्रय से युवाओं का भविष्य खतरे मे पड़ रहा है । इससे घरेलू हिंसा के साथ अपराध बढ़ रहे हैं। इसमें जल्द से जल्द रोक लगे और इनका कारोबार करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाए। श्री जैन ने आगे बताया कि अगर नशीली पदार्थ और अवैध शराब पर अंकुश नहीं लगा तो कांग्रेस पार्टी के द्वारा आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उपरोक्त ज्ञापन देते समय शिवांश जैन के साथ उमा शंकर अलगमकर, नितिन सिंह, इंद्रजीत सिंह छावड़ा, असरफ अली, वीरू खान, शुभम सलूजा, संजय सिदार एवं दिलशाद उपस्थिति रहें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet