LATEST NEWS

एग्रीस्टेक में शासकीय योजनाओं का मिलेगा लाभ, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में 1,27,956 किसानों की बनेगी फार्मर आईडी

कबीरधाम. केंद्र सरकार के कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना अंतर्गत एग्रीस्टेक परियोजना के तहत सम्पूर्ण देश में किसान हित में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से नवाचार किया जा रहा है। इस एग्रीस्टेक परियोजना के आगामी चरण के रूप में सभी कृषि भूमि धारक का कृषि भूमि पहचान पत्र (फार्मर आईडी) का निर्माण किया जा रहा है।कबीरधाम में इस परियोजना के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मास्टर ट्रेनर व डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन ने बताया कि किसान पंजीयन के लिए लोक सेवा केन्द्र (CSC) की उपलब्धता प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सुलभ रूप से होने तथा अलग-अलग विभागों के कार्य सम्पादन का पूर्व अनुभव होने के आधार पर लोक सेवा केन्द्र को प्राथमिकता के आधार पर किसान पंजीयन के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा किसान अपनी स्वपंजीकरण मोबाइल एप के माध्यम से कर सकता है। कबीरधाम जिले के एक लाख 27 हजार 956 किसानों का फार्मर आईडी एवं फार्म लैण्ड आईडी तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित जिले के किसान भी सम्मिलित है। यह होगा फायदा इस योजना से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट जैसी केन्द्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के द्वारा आसानी से प्राप्त होगा। कृषि ऋण योजना, मुख्यमंत्री किसान सहायता योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि मशीनीकरण योजना जैसे राज्य सरकार की योजनाओं के लिए किसान पंजीयन से प्राप्त फार्मर आईडी से किसानों को सीधा लाभ संभव हो सकेगा।

नक्सलियों द्वारा लगाया एक कुकर बम भी शामिल, छत्तीसगढ़-कांकेर में सुरक्षाबलों ने बरामद किए आठ आईईडी बम

कांकेर. कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम डिमाइनिंग के लिए रवाना हुई थी। संयुक्त अभियान के दौरान अतखड़ियांपारा गांव के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों और आम जनता को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाये गये सात टिफिन आईईडी (हर टिफिन का वजन लगभग दो से तीन किलोग्राम) और एक कुकर आईईडी (वजन लगभग दो किलोग्राम) को बरामद किया है। बीएसएफ के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सभी आईईडी को निष्क्रिय करके नक्सलियों के खतरनाक मंसूबो पर पानी फेर दिया है। समय रहते उपरोक्त आईईडी का पता लगाकर बर्बाद नहीं किया जाता तो काफी मात्रा में जान-माल की हानि हो सकती थी, लेकिन जवानों की सजगता के कारण नक्सली अपने मंसूबों में एक बार फिर नाकामयाब हो गये। सीमा सुरक्षा बल की इस अपार सफलता पर भिलाई (छत्तीसगढ़) स्थित सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह, भा.पु.से. ने टीम के सभी कार्मिको को बधाई दी और आम नागरिको को यह भरोसा दिलाया कि बीएसएफ आप लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में हम आपकी सुरक्षा के लिए तत्परता एवं बहादुरी से ऐसे ही कार्रवाई करते रहेगे।

सिंगर नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास का सोशल मैसेज देने वाला नया गीत “चंदा रे 2” हुआ रिलिज

रायपुर आज छत्तीसगढ़ी गीत संगीत ना सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि दूसरे राज्यों में भी सुना जाने लगा है और इसका एक बहुत बड़ा कारण यहां के गीतों की बढ़ती हुई गुणवत्ता है जो कि न सिर्फ गीत-संगीत बल्कि इन गीतों के वीडियो में भी अब दिखाई देती है. छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्द गायक, संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे अपने सुपरहिट गीत संगीत के लिए जाने जाते हैं. अक्सर वो छत्तीसगढ़ी गीतों में पारंपरिक परिधानों से परिपूर्णता तो कभी आधुनिकता तो कभी जसगीत जैसे लोकगीतों की प्रस्तुति दर्शकों के लिए लेकर आते रहते हैं. इस बार नितिन दुबे अपना नया एलबम “चंदा रे 2” लेकर आए हैं जिसमे उनके साथ गायन और अभिनय किया है सुप्रसिद्द गायिका शर्मिला विश्वास ने और इस गीत को सनत ने लिखा है एवं इस गीत के संगीतकार नितिन दुबे हैं. “चंदा रे 2” 30 नवंबर को नितिन दुबे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर वर्ल्डवाइड रिलिज़ हुआ है. रिलिज़ होते ही इस गीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सोशल मैसेज देने वाला गीत है “चंदा रे 2” “चंदा रे 2” गीत नितिन दुबे के सुपरहिट गीत चँदा रे का सीक्वल है. इस गीत के वीडियो में आज के युवाओं को जागृत करते हुए गुंडागर्दी के खिलाफ एक मैसेज दिया गया है और मेहनत करके अपनी जीविका चलाने के लिए प्रेरित किया गया है. अक्सर नितिन दुबे अपने गीत संगीत में कुछ नया करते हैं जिसके कारण उनके लगभग हर गीत सुपरहिट होते हैं इस बार उन्होंने ‘चँदा रे 2’ में युवा वर्ग को एक मैसेज देने वाला गीत बनाया है. नितिन दुबे के निर्देशन में बनी पहली वीडियो एलबम है ‘चँदा रे 2’ अक्सर गायक गीत गाते हैं, संगीतकार संगीत देते हैं, अभिनेता अभिनय करते हैं,लेखक कहानी और संवाद लिखते हैं और निर्देशक निर्देशन करते हैं लेकिन “चंदा रे 2″ में ये सारे काम नितिन दुबे ने अकेले किया है, इस एल्बम में वो गायक,संगीतकार, अभिनेता,स्टोरी एवं डायलॉग राइटर तो है ही बल्कि उन्होंने इस पूरे वीडियो एलबम का निर्देशन भी स्वयं किया है. नितिन दुबे छत्तीसगढ़ी फिल्म एवं संगीत जगत के एक मल्टिटैलेंटेड कलाकार हैं जिनके यूट्यूब पर 10 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर और 475 मिलियन से भी ज्यादा व्यूवरशिप है. वैसे तो वे कई सुपरहिट गीत में गायन,अभिनय,संगीत दे चुके हैं लेकिन बतौर निर्देशक ‘चंदा रे 2”  नितिन दुबे की पहली वीडियो एलबम है. ‘चंदा रे 2’ में नजर आया नितिन दुबे का नया अवतार नितिन दुबे ने ‘चंदा रे 2’ एलबम में अपने फैन्स और दर्शकों को चौकाते हुए एकदम नया लुक बना लिया है जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो एलबम में एक सोशल मैसेज देने के लिए नितिन दुबे एक गुंडे का रोल करते नजर आते हैं जो धीरे-धीरे बदलता है. इस प्रकार के कहानी को जीवंत फिल्माने के लिए ही नितिन दुबे ने अपना गेटअप चेंज किया. नितिन कहते हैं कि “मैं जानता हूँ कि युवा पीढ़ी मुझे बहुत सुनती है और अक्सर देखा जा रहा है कि आज बहुत से युवा भटक जाते हैं, गुंडागर्दी करने लगते हैं इसलिए मैंने सोचा कि अगर मैं कोई अच्छा मैसेज देने वाला गीत बनाऊंगा तो मेरे फैन्स और युवा वर्ग उसे जरूर देखेंगे एवं प्रेरित होंगे. जीवन में मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए और कोई भी काम पूरी मेहनत से करनी चाहिए.” गायिका एवं अभिनेत्री शर्मिला विश्वास ने निभाया “चंदा” का मुख्य किरदार ‘चंदा रे 2’ गीत में चंदा का रोल शर्मिला विश्वास ने किया है. शर्मिला ने इस डुएट गीत को न सिर्फ अपनी आवाज दी है बल्कि उन्होंने इस में अभिनय भी किया है. चंदा का किरदार इस गीत में एक सोशल मैसेज देने वाला है. चंदा एक साहसी लड़की का किरदार है, जो निडर होकर सच्ची बात कहती है और शर्मिला ने इसे बखूबी निभाया है. शर्मिला ने बताया कि “चंदा का रोल निभाना मेरे लिए एक सुखद अनुभव रहा अक्सर आज के मनोरंजन और व्यवसायिक जगत में ऐसे सोशल मैसेज देने वाले गीत बहुत कम बनते हैं, मुझे इस गीत में मुख्य किरदार देने के लिए मैं नितिन दुबे जी की बहुत आभारी हूँ और मैंने ये रोल निभाने की पूरी कोशिश की है.” इस गीत में राम यादव ने भी अहम भूमिका निभाई है. इस गीत डी ओ पी तामेश्वर देव हैं और इस गीत के गीतकार हैं सनत,इस एल्बम की पूरी स्टोरी कॉन्सेप्ट डायलॉग नितिन दुबे ने लिखा है. ये गीत यूट्यूब के साथ साथ सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है और दर्शक इस गीत को बहुत पसंद कर रहे हैं.

पांच लोगों की दर्दनाक मौत, छत्तीसगढ़-सरगुजा में ट्रक ने कार को मारी टक्कर

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। घटना रविवार की सुबह पांच से 5:30 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि ट्रक अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। कार चालक रायपुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास आमने-सामने दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, उसके ट्रक को पीछे किया तो कार और भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार लोग कार में ही बुरी तरह से दब गए। जिससे सभी लोगों की मौत हो गई। कार में सवार पांचों लोग चंगोराभाठा रायपुर के रहने वाले हैं, वह घर से जगदलपुर जाने की बात कहकर निकले थे, उनका प्लान अचानक सरगुजा जिला के मैनपाट में जाने का हो गया, इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास हादसा हो गया। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

भैरमगढ़ एरिया कमेटी का मिला पर्चा, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने ने मुखबिरी में युवक का घोंटा गला

बीजापुर. बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार रात पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण युवक की गला घोंटकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा छोड़ा गया है। इसमें ग्रामीण युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात लिखी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के डालेर निवासी युवक कुममेश कुंजाम (25) की शनिवार रात नक्सलियों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को चिहका टिन्डोडी जोडान मार्ग पर डाल दिया। घटनास्थल से भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा छोड़ा गया है। इसमें ग्रामीण युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात लिखी हुई है। भैरमगढ़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

नमी के कारण बढ़ने लगी ठंड, छत्तीसगढ़- दक्षिणी भागों में दो दिनों तक बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दोनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के साथ ही पूरे दिन आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में आगामी चार दिनों में दक्षिणी भागों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। इन दिनों प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है। आज रविवार को दक्षिणी भागों के एक-दो जगह पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘फेंजल’ दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की शाम उत्तरी तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना है।  इसके प्रभाव से आज रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। साथ ही नमी हवाओं का आगमन हो रहा है। फेंजल के प्रभाव से प्राय के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही आगामी कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि चक्रवती तूफान ‘फेंजल’ के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का प्रवेश हो रहा है। जिससे ठंड और बढ़ने लगी है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहे। वहीं आज दिन भर आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। आगामी दो दिनों बाद प्रदेश में ऐसी मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। बीते दिनों की तुलना में इन दिनों न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी हुई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान एक से दो डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इस बीच प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी के आगमन हो रही है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9. 3 डिग्री दर्ज किया गया है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा।

काबू पाने में जुटा दमकल विभाग, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में जिंदल कंपनी के गेट पर खड़े डीजल टैंकर में लगी आग

रायगढ़. रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह जेपीएल के गेट नंबर-2 के पास खड़ी डीजल टैंकर में अचानक आग लग जाने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की जानकारी के बाद तमनार पुलिस के आलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, तमनार थाना क्षेत्र मे स्थिति जिंदल कंपनी के गेट नंबर-2 के सामने खड़ी डीजल टैंकर मे रविवार की सुबह अचनाक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना के समय डीजल टैंकर मे डीजल भर हुआ था। आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और तमनार थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत जारी है। प्रारंभिक जांच मे बताया जा रहा है कि खड़ी गाड़ी मे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना मे अभी तक कोई हताहत नहीं हुई है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है।

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, नहीं होने देंगे किसी के भी साथ अन्याय

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। सीएम योगी ने लोगों की समस्या सुनने के बाद कहा कि वह किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देंगे। हर पीड़ित की समस्या का निराकरण किया जाएगा, सबको न्याय मिलेगा।इस बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी की समस्या का शीघ्रता से गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। दरअसल, रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के लिए दरबार लगाया गया। इस दौरान महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने बैठे लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 300 लोगों से मुलाकात की।लोगों के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए तत्पर और प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाएं और उनकी समस्याओं का समाधान कर उसे संतुष्ट करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जमीनी विवाद की शिकायतों पर सीएम योगी ने कहा कि अगर विवाद पारिवारिक हो तो संबंधित पक्षों के बीच वार्ता कराई जाए और बात न बनने पर विधिक कार्रवाई की जाए। यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर शासन में उपलब्ध कराया जाए।राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता तथा निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए।रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों के साथ मंदिर आए बच्चों को प्यार, दुलार और आशीर्वाद दिया। बच्चों को अपने पास बुलाकर उनसे बातचीत की। नाम पूछने के साथ हंसी ठिठोली की। उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। सीएम ने बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट देकर विदा किया।

जल जीवन मिशन ने बहाई खुशहाली, ग्रामवासियों ने कहा- अब पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता

कवर्धा,   “छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के छोटे से गांव ज्ञानपुर की यह कहानी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह न केवल जल संकट से मुक्ति की मिसाल है, बल्कि यह बताती है कि सही योजना और दृढ़ इच्छाशक्ति से समाज की बड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।” कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा स्थित ग्राम ज्ञानपुर ने “हर घर जल” के सपने को साकार कर जल संकट से हमेशा के लिए मुक्ति पा ली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को गाँव तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया, जिसका नतीजा आज ग्रामीणों के जीवन में दिख रहा है। ग्राम ज्ञानपुर, जिसकी जनसंख्या 1108 है और जहाँ 196 परिवार निवास करते हैं, लंबे समय से जल संकट की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। गर्मी के दिनों में बोर सूख जाने से ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था। यह समस्या न केवल समय और ऊर्जा की बर्बादी करती थी, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती थी। इस समस्या का स्थायी समाधान आज जल जीवन मिशन से हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के लक्ष्य को प्राथमिकता दी। उनके निर्देश पर ज्ञानपुर में जल जीवन मिशन के तहत 96.59 लाख रुपए की लागत से व्यापक परियोजना शुरू की गई। जिसके तहत ज्ञानपुर में 50,000 लीटर क्षमता का उच्चस्तरीय जलागार बनाया गया। 2,600 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई। सभी 196 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया गया और प्रतिदिन सुबह और शाम दो-दो घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। ग्रामवासियों का अनुभव और उत्साह इस परियोजना ने ग्रामवासियों के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। गाँव की बुजुर्ग महिला सुशीला देवी ने बताया कि पहले पानी के लिए दूर जाना पड़ता था। गर्मी के दिनों में तो हालत और भी खराब हो जाती थी। लेकिन अब नल में पानी देखकर दिल को सुकून मिलता है। मुख्यमंत्री जी का यह प्रयास हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं। युवा किसान रमेश कुमार का कहना है कि, “अब हमें सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए पानी आसानी से मिल जाता है। समय की बचत होने से हम खेती और अन्य कामों पर ध्यान दे पा रहे हैं। स्थानीय सहभागिता से बनी आत्मनिर्भरता योजना के संचालन और रखरखाव के लिए ग्राम पंचायत ने 75 रुपए प्रति परिवार मासिक शुल्क निर्धारित किया है। ग्रामीण इसे सहर्ष अदा कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पानी की नियमित और गुणवत्ता युक्त आपूर्ति मिल रही है। हर घर जल: मुख्यमंत्री को ग्रामवासियों का धन्यवाद ग्रामवासियों ने “हर घर जल” का सपना साकार करने के लिए केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जल जीवन मिशन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। गाँव के सरपंच ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हमारे गाँव की सबसे बड़ी समस्या का समाधान कर दिया। आज गाँव के हर घर में पानी पहुँच रहा है। हम उनके प्रति कृतज्ञ हैं।”

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से नवीन का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट, परिवार में लौटी खुशियां

अम्बिकापुर सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक के ग्राम प्रतापगढ़ के गोयल परिवार पर तब मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा, जब पता चला कि परिवार के इकलौते सहारे नवीन जगदेव गोयल को किडनी में समस्या है और उन्हें ट्रांसप्लांट की जरूरत है। एक सामान्य परिवार के लिए अचानक इस तरह स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का आना भारी है, इसके साथ ही बीमारी के साथ आता है बड़ा खर्च भी। 48 वर्षीय नवीन के परिवार में पत्नी है और उनके दो बच्चे कक्षा 7वीं और 10 वीं में पढ़ाई कर रहे हैं। नवीन अपने परिवार का पालन-पोषण कपड़े और मनिहारी के व्यवसाय से करते हैं, महंगे इलाज के खर्च में उनकी जमा पूंजी खत्म हो गई और व्यवसाय भी बंद करना पड़ा। नवीन बताते हैं कि जब उन्होंने जांच कराया तो पता चला कि उनकी स्थिति काफी गम्भीर है और तत्काल किडनी ट्रांसप्लांट करना होगा। हमारे लिए यह काफी मुश्किल समय था। उन्होंने अपना पहला चेकअप कराया जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के जी आर दोषी एंड के एम मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी एंड रिसर्च सेंटर में रिफर किया गया। नवीन और उनका परिवार काफी परेशान थे कि किस तरह इलाज का खर्च निकलेगा, और इस दौरान उन्हें ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ के बारे में पता चला। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से और कुछ अपने जान पहचान के लोगों से इस बारे में जानकारी ली।नवीन को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ के तहत सहायता राशि स्वीकृत हुई,  जिससे उनका इलाज हुआ और परिवार ने राहत की सांस ली है। अब गोयल परिवार के जीवन में फिर खुशियां लौट आई हैं, पूरे परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर रोगों के इलाज के लिए 25 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

एक साथ होगा नगरीय निकाय-त्रिस्तरीय चुनाव, भाजपा की बैठक में बनी सहमति

रायपुर भारतीय जनता पार्टी की बैठक में एक साथ नगरीय निकाय के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर सहमति बनी. लेकिन महापौर और अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष होगा या अप्रत्यक्ष इस पर अभी सस्पेंस बरक़रार है. उप मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा कि इस संबंध में सरकार जल्द फैसला लेगी. बीजेपी के बस्तर सरगुजा बिलासपुर संभाग के भाजपा सांसद, विधायक और संभाग पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष होगा कि नहीं, इस फैसले के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा. बहुत जल्द सरकार इस पर फ़ैसला लेगी. अरुण साव ने कहा कि गांव व शहरों की विकास अवरूद्ध हो गई थी. राज्य में विष्णु देव साय की सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया है. हमने 11 महीने में जो काम किया है, उसको लेकर जनता तक जाएंगे. गांवों और शहरों में हुए विकास के काम को जनता तक लेकर जाएंगे. नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय चुनाव में बीजेपी की परचम लहराएगी. वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक के बाद कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बैठक हुई है. महापौर, अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष एवं त्रि स्तरीय चुनाव एक साथ होगा की नहीं इस पर चर्चा हुई है. कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी तक सभी इस बात पर सहमति हैं कि चुनाव एक साथ हो. बहुत ही जल्द सरकार इसको लेकर घोषणा करेगी.

SSP ने बैंक सुरक्षा और साइबर ठगी पर अंकुश लगाने बैंक मैनेजरों और अधिकारियों के साथ की बैठक

रायपुर  SP डॉ. संतोष कुमार सिंह ने आज सिविल लाइन स्थित सी-04 भवन के सभाकक्ष में विभिन्न बैंकों के ब्रांच मैनेजरों और अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक के दौरान शहर में बैंक सुरक्षा और साइबर अपराध रोकने के उपायों पर चर्चा की गई. बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और थाना प्रभारी रोहित मालेकर भी मौजूद रहे. बैठक के प्रमुख बिंदु: 1. बैंक सुरक्षा उपाय:     बैंकों में अलार्म सिस्टम हमेशा चालू रखने और समय-समय पर इसकी जांच करने के निर्देश दिए गए.     प्रत्येक बैंक में सुरक्षा गार्ड की अनिवार्यता सुनिश्चित करने और उनके हथियारों का सत्यापन कराने की बात कही गई.     बैंकों और एटीएम बूथ में फायर सिस्टम चालू हालत में रखने, सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था और नियमित बैकअप डेटा बनाए रखने की हिदायत दी गई. 2. पुलिस सहयोग:     अपराध संबंधी जानकारी और एटीएम बूथ की फुटेज पुलिस को त्वरित उपलब्ध कराने को कहा गया.     संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में देने की अपील की गई. 3. केवाईसी अपडेट और वेरिफिकेशन:     ग्राहकों के केवाईसी (KYC) को मजबूत करने और इसे फिजिकल वेरिफाई करने की आवश्यकता पर बल दिया गया. 4. संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर:     बैंक या एटीएम में मुंह ढककर प्रवेश करने वालों को रोकने के लिए गार्ड को सख्त निर्देश दिए गए. 5. फ्रॉड और ठगी रोकथाम:     साइबर ठगों द्वारा डिजिटल ठगी की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करने और ठगों के खातों को होल्ड करने की प्रक्रिया तेज करने की बात कही गई.     फ्रॉड मामलों में पीड़ितों के खाते में धनराशि वापस कराने के लिए बैंकों से सहयोग मांगा गया. 6. ग्राहकों की सुरक्षा:     साइबर ठगी का शिकार ग्राहक बैंक पहुंचते हैं, तो उनकी हरसंभव मदद करने और तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया गया. पुलिस-बैंक समन्वय की पहल बैंक के ब्रांच मैनेजरों को पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर नवीन कार्य योजना तैयार कर ठगी सहित अन्य प्रकरणों में कार्य करते हुए जानकारियों का त्वरित आदान-प्रदान कर अपराधों को रोकने, पुलिस और बैंक मिलकर कैसे किसी अपराधी को पकड़ सकती है, कैसे किसी भी पीड़ित का पैसा त्वरित वापस कराया जा सकता है, इसे और बेहतर कैसे किया जा सकता है, इसके संबंध में चर्चा किया गया.

खाद्य, राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 30 क्विंटल धान और 10 क्विंटल चावल जब्त

जांजगीर चांपा धान के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है. कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर खाद्य, राजस्व एवं मंडी विभाग के संयुक्त दल ने अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण करने वाले के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की और 30 क्विंटल धान और 10 क्विंटल चावल जब्त किया. फूड ऑफिसर कौशल साहू ने बताया कि वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर ग्राम पंचायत केरा के व्यापारी मनीष ट्रेडर्स के संचालक मनीष केशरवानी के गोदाम से 76 बोरी धान वजन 30.40 क्विंटल जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. मारूति किराना स्टोर केरा रोड जांजगीर से खाद्य विभाग की टीम ने 24 बोरी में कुल 9.51 क्विटल चावल जब्त किया. इस किराना दुकान के संचालक दीपक अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल एवं रवि अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल हैं. छत्तीसगढ़ पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2016 का उल्लंघन करने के कारण संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जा रही है. संयुक्त जांच टीम में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम जांजगीर ममता यादव भी शामिल थे.

राज्यपाल श्री डेका को सोल्जराथान कार्यक्रम हेतु आमंत्रण दिया सैन्य अधिकारियों ने

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में कोसा मुख्यालय छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा सब एरिया (कोसा) मुख्यालय नया रायपुर के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों कर्नल सुमीत शर्मा एवं  कर्नल शैलेन्द्र पटनायक ने सौजन्य भेंट की । उन्होंने  विजय दिवस के अवसर पर सेंट्रल पार्क नया रायपुर में आयोजित होने वाले सोल्जराथान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  राज्यपाल को आमंत्रित किया। यह दौड़ कार्यक्रम सन 1971 में भारत की पाकिस्तान पर विजय की स्मृति में मनाए जाने वाले विजय दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें सेना के योद्धाओं के साथ-साथ आम नागरिक भी भाग लेंगे।

लुभावने बिजनेस स्कीम का झांसा देकर महिला समूहों को बनाया ठगी का शिकार, मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा लुभावने बिजनेस स्कीम का झांसा देकर महिला समूहों को ठगी का शिकार बनाने वाले फ्लोरा मैक्स का मकड़जाल जांजगीर-चांपा में भी फैला हुआ है, जहां 2700 लोगों को 30-30 हजार रुपए को झांसा देकर कुल लगभग 8 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया. मामले में जांजगीर पुलिस ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रार्थिया नीरा साहू की ठगी की शिकायत पर चांपा पुलिस ने अलग-अलग जगहों छापेमारी कर कोरबा निवासी आरोपी ईश्वर दास महंत, जांजगीर-चांपा जिला निवासी संतोष दास मानिकपुरी और सक्ती जिला निवासी गोपी किशन सुखसारथी को पकड़ा. आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए लगभग 10-10 लाख रुपए लेना स्वीकार किया. आरोपियों के साथ कार्यालय से उपयोग किए कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, लेपटाप, नोट गिनने का मशीन, रजिस्टर और प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद किया है. जानिए ठगी का नायाब तरीका शिकायकर्ता नीरा साहू ने चाम्पा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 25 अप्रैल 23 से अखिलेश सिंह व उनके अन्य साथी फ्लोरा मैक्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी संचालित कर रहे थे. कंपनी का मुख्य ब्रांच कोरबा और चांपा में शाखा खोलकर एक व्यवसायिक स्कीम के तहत सदस्यों से 30-30 हजार रुपए जमा कराते थे, और हर महीने प्रत्येक सदस्य को 2.700 रुपए देने का वादा करते थे. इसके साथ सदस्यों को 35000 रुपए का सामान जैसे साड़ी, बर्तन, जूते, आभूषण (बेनटेक्स) आदि सामान बेचने के लिए देते थे. इस सामान को बेचकर पुनः 35000 रुपए कंपनी में जमा करते थे. जिसमें से सदस्यों को 3500 रुपए कमीशन मिलता था. अगर कोई सदस्य सामान नही लेता था, उसे हर महीने 2700 रुपए 24 माह तक देने का झांसा देते थे. इसके अतिरिक्त सदस्यों को नए सदस्य जोड़ने पर प्रत्येक महीना 300 रुपए कमीशन के रूप में देते थे. स्कीम के लालच में आकर ग्रामीण बैंको से लोन लेकर 30-30 हजार रुपए जमा किया गया है. लेकिन कंपनी सदस्यों को पिछले चार माह से वादा की गई 2700 रुपए देना बंद कर फरार हो गए. शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध चाम्पा थाना में अपराध क्रमांक 517/2024 धारा 318(2), 318(4), 111(1) (iii), 3(5) BNS एवं 6, 10 छत्तीसगढ़ निवेशकों का संरक्षण अधिनियम, 2005 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. हो चुकी है कंपनी डायरेक्टर की गिरफ्तारी बता दें कि कोरबा पुलिस ने कंपनी के डारेक्टर अखिलेश सिंह, कोरबा निवासी राजू सिंह और उनके सक्रिय सहयोगियों के साथ चाम्पा थाना के मामले वांछित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. जल्द ही चाम्पा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन कर विधिवत उनकी भी गिरफ्तारी करेगी. पुलिस की जनता से सतर्क रहने की अपील पुलिस की अभी तक की जांच में पाया गया है कि जांजगीर चाम्पा जिले से 2700 लोगों के साथ फ्लोरा मैक्स कंपनी ने धोखाधड़ी की है. प्रकरण की विवेचना जारी है, जिससे आने वाले दिनों में और भी कई प्रभावित सामने आ सकते हैं. वहीं दूसरी ओर जांजगीर-चांपा पुलिस आम जनता से अपील की है कि ऐसी धोखाधड़ी योजनाओं से सतर्क रहें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet