LATEST NEWS

नोटिफिकेशन जारी, छत्तीसगढ़-प्राध्यापकों के 595 पदों पर भर्ती का 2 से 16 दिसंबर तक होगा दस्तावेज़ सत्यापन

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में प्राध्यापक के 595 पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है. 595 प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया: प्राध्यापक के 595 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन साल 2021 सितंबर को जारी किया गया. उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, भुगोल, फिजिक्स, मैथ्स,कैमिस्ट्री, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, माइक्रोबायोलॉदी, भूगर्भ शास्त्र, सैन्य विक्षान, कॉमर्स, ला, होम साइंस, संस्कृत, हिसट्री, लोक प्रशासन, मानव शास्त्र, दर्शन शास्त्र, मनोविज्ञान, वेद, ज्योतिष एवं सूचना प्रौद्योगिकी के कुल 595 पदों के लिए आदेवन किए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. 2 दिसंबर से 16 दिसंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: दस्तावेज सत्यापन 2 दिसंबर से 16 दिसबंर तक आयोजित किया जाएगा. 595 पदों के लिए कुल 1546 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन होगा, जो पहली पाली में सुबह 10 बजे से और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा. दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी आगे होने वाली भर्ती संबंधी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख के बाद भेजी गई एजुकेशनल क्वॉलिफिकेश और दूसरी क्वॉलिफिकेशन के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे.

फौती नामांतरण के एवज में पटवारी ने मांगें पैसे, एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बलरामपुर छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. आज फिर बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक के ओकरा पथलपारा में पदस्थ पटवारी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, फौती नामांतरण के एवज में पटवारी ने पैसे की मांग की थी. लंबे समय से पटवारी पैसे के लिए आवेदक पर दबाव बना रहा था. इसकी शिकायत पर एसीबी की टीम ने पटवारी पवन पाण्डेय को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

जहां गूंजती थी गोलियों की आवाज, आज वहां बजेगी मोबाइल की घंटी

बीजापुर सरकार के कामकाजों से बस्तर की तस्वीरें लगातार बदल रही है. जहां पहले गोलियों की आवाज गूंजती थी वहां अब लोग सुकून से रह रहे हैं. “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत छूटवाई गांव में मोबाइल टावर की सुविधा शुरू की गई है. इससे अब बीजापुर जिले के सुदूर ग्राम छूटवाई, गुंडेम, कोंडापाल्ली, गगनपल्ली, मुरकिनार के ग्रामीणों को संचार सुविधा का लाभ मिलेगा. इस नई पहल से अब ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलना संभव हो गया है. साथ ही मजबूत नेटवर्क एवं इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण अंचल के पढ़ने वाले छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को ऑनलाइन पढ़ाई में लाभ मिलेगा. सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम से क्षेत्र में अब संचार की सुविधा बहाल हो चुकी है. स्थानीय निवासियों को अब आसानी से अपने परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिससे उनके दैनिक जीवन में सहजता आई है.

राज्य स्तरीय भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता के लिए मुख्यमंत्री साय को मिला न्योता

रायपुर, राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के पंथी नर्तक दल हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता बेमेतरा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में सतनामी समाज प्रमुखों के दल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में भेंट कर उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने श्री साय ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि परम पूज्य गुरूघासी दास बाबा जी के 268 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आगामी माह दिसंबर मेें जयंती मनाने राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सभी समाज के लोगों से आपसी प्रेम और सौहाद्रपूर्ण वातावरण में इस आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों के पंथी नर्तक दलों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा रहा है। आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाज के लोगों को सम्मानित करने की भी योजना है। इस मौके पर प्रतियोगिता का स्वरूप, एवं आयोजन समिति, सुरक्षा समिति सहित अन्य व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, पद्मश्री श्रीमती उषा बारले सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि शामिल थे। देश-विदेश मेें मशहूर हैं पंथी नृत्य देश-विदेश में मशहूर है छत्तीसगढ़ का पंथी नृत्य। यह छत्तीसगढ़ के सतनामी समुदाय का पारंपरिक नृत्य है। इस नृत्य में बाबा गुरूघासीदास जी के संदेशों को गीतों और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। यह वस्तुतः एक धार्मिक और आध्यात्मिक नृत्य है। यह नृत्य सामूहिक अराधना की तरह है। इस नृत्य की विशेषता मांदर की थाप और मंजीरे की झांझ में तेज गति से नर्तक नृत्य प्रस्तुत करते है। तेज गति से प्र्रस्तुत किए जाने वाले इस नृत्य से दर्शक रोमांचित हो उठते हैं। पंथी नृत्य में कई वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल होता है, जैसे मांदर, झांझ, झुमका, मंजीरे, चिकारा, हारमोनियम, और बेन्जो आदि शामिल होता है।

गृहमंत्री शर्मा ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को मिली धमकी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

रायपुर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद अब उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज डॉ. सलीम राज को मिल रही धमकियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज को धमकी मिली है, क्योकि उन्होने स्वच्छता और शुद्धता बनाए रखने के लिए ऐसे मदरसों में जहां धार्मिक की जगह राजनीतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं, उन्हें रोकने का प्रयास किया था। गृहमंत्री शर्मा ने कहा की उनकी सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी। स्पष्टता के साथ वह काम करें, सरकार उनके साथ है। जानें पूरा मामला बता दें कि वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने हाल ही में मस्जिदों के मुतवल्लियों को निर्देश जारी किया था. निर्देश के मुताबिक मस्जिदों में होने वाली तकरीर की जानकारी मुतवल्ली अब वक्फ बोर्ड को देंगे. वक्फ बोर्ड का फरमान जारी होने के बाद सलीम राज को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि छह इंच छोटा और सिर कलम करने की भी धमकी मिली है. वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, “मैं मस्जिदों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दूंगा और धमकी से डरने वाला भी नहीं हूं. मैंने जो नियम बनाया है वह देशहित के लिए और सर्वहित के लिए है. इस नियम में साफ है कि तकरीर के दौरान राजनीतिक भाषण न हो, जिससे सामाजिक सौहार्द और वातावरण बना रहे. हमारे निर्णय के बाद 154 मुतवल्ली ने टॉपिक भेजा था जिसे हमने अप्रूव कर दिया है. जो वक्फ बोर्ड का अवगत नहीं कराएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.”

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए समुचित व्यवस्थाएं

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के तहत किसानों के लिए बेहतरीन सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिले के 25 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए आधुनिक और सुविधाजनक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी किसानों ने सराहना की है। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके अतिरिक्त, पारदर्शिता और सुगमता के लिए सीसीटीवी कैमरा, बायोमेट्रिक मशीन, और इलेक्ट्रॉनिक तराजू की व्यवस्था की गई है। इन तकनीकी उपायों ने  केवल प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है, बल्कि किसानों का समय भी बचाया है। धान बिक्री के बाद किसानों को उनकी राशि 72 घंटे के भीतर उनके खातों में जमा की जा रही है, जिससे किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल है। अब तक जिले के 25 उपार्जन केंद्रों में 12,927.20 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

कवर्धा में नेशनल हाईवे 30 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 4 युवक घायल

कवर्धा छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां कवर्धा जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 30 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (कार) बेकाबू हो गई। इसके बाद वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो सवार 4 युवक घायल हो गए, इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार चारों युवक बोडला थाना क्षेत्र के ग्राम खरिया के रहने वाले थे और सभी रानीदहरा वाटरफॉल घूमने के लिए निकले थे। तभी बैरख के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और कार पेड़ से जा टकराई। घटना की सूचना के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कवर्धा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बोडला पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

पहली बार जागते हुए मरीज की क्रैनियोटोमी और न्यूरोमॉनिटरिंग तकनीक से सफल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी

रायपुर एमएमआई नारायणा हेल्थ अस्पताल रायपुर ने छत्तीसगढ़ में पहली बार जागते हुए मरीज की क्रैनियोटोमी और न्यूरोमॉनिटरिंग तकनीक का उपयोग करते हुए ब्रेन ट्यूमर हटाने की सफलतापूर्वक सर्जरी की. यह उन्नत प्रक्रिया 25 वर्षीय मरीज के लिए नई उम्मीद लेकर आई. साथ ही अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्टता को दर्शाती है. इस सर्जरी का नेतृत्व डॉ. घनश्याम ससापारधी ने किया, जो ब्रेन ट्यूमर सर्जरी में विशेषज्ञ हैं. मरीज को बार- बार दौरे पड़ रहे थे और मस्तिष्क के उस हिस्से में ट्यूमर पाया गया था जो बोलने और शरीर के दाहिने हिस्से की गतिविधियों को नियंत्रित करता है. ट्यूमर की संवेदनशील स्थिति को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने जागते हुए क्रैनियोटोमी करने का निर्णय लिया. इस प्रक्रिया के दौरान मरीज को स्थानीय एनेस्थीसिया देकर पूरी तरह चेतना में रखा गया. ऑपरेशन के दौरा डॉक्टर मरीज से बात करते रहे और अपने शरीर के भागो में गतिविधि करने के लिए कहते रहे, जिससे वास्तविक समय में मरीज के मस्तिष्क की गतिविधियों में निगरानी करने में मदद मिलती है. न्यूरोमॉनिटरिंग तकनीक ने सर्जरी को अत्यधिक सटीक और सुरक्षित बनाया, जिससे स्वस्थ मस्तिष्क संरचना को किसी भी क्षति से बचाया जा सका. इस तकनीक से मरीज को लकवा होने का खतरा नहीं रहता है एवं मरीज का मनोबल बना रहता है और रिकवरी भी जल्दी होती है. ब्रेन ट्यूमर की इस एडवांस तकनीक से राज्य के मरीजों को हैदराबाद, मुंबई जैसे बड़े शहरो में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. डॉ. घनश्याम ससापारधी ने इस उपलब्धि पर कहा, “हमें गर्व है कि हम अपने मरीजों को बिना बेहोश किये क्रैनियोटोमी सर्जरी किया है. यह तकनीक हमें ट्यूमर को पूरी तरह हटाने में मदद करती है और मस्तिष्क के महत्वपूर्ण कार्य, जैसे बोलना, याददाश्त और गतिविधियों को सुरक्षित रखने का अवसर देती है.” सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार आया और सर्जरी के तीसरे दिन अस्पताल से स्वस्थ होकर छुट्टी ले ली. इस सफलता में डॉ. एच.पी. सिन्हा (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. राकेश चंद, डॉ. धर्मेश कुमार लाड (एनेस्थीसियोलॉजिस्ट) और टीम, और डॉ. प्रदीप शर्मा (क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ) और टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा नारायणा अस्पताल एमएमआई नारायणा हेल्थ अस्पताल रायपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर अजित बेलमकोंडा ने कहा, “यह सर्जरी हमारी मेडिकल टीम की उत्कृष्टता और उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है. हमारा लक्ष्य नवीनतम तकनीक और सहानुभूतिपूर्ण देखभाल के साथ मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है.” इस ऐतिहासिक सर्जरी के साथ एमएम आई नारायणा हेल्थ अस्पताल रायपुर ने मरीज-केंद्रित और उन्नत चिकित्सा सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है. अस्पताल आधुनिक तकनीक और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिससे मरीजों को जीवन में नई उम्मीदें मिल रही है.

अंबिकापुर में सामने आया डिजिटल ठगी का मामला, सूझबूझ से बचा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के केदारपुर इलाके में रहने वाले युवा व्यापारी के साथ डिजिटल ठगी का मामला सामने आया है. हालांकि, व्यापारी की सतर्कता के चलते वह साइबर ठगों के झांसे में नहीं आया. शिवेश ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. जानिए कैसे हुआ डिजिटल अरेस्ट का प्रयास युवा व्यापारी शिवेश सिंह को व्हाट्सएप के जरिए एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए आरोप लगाया कि शिवेश के नंबर से कई लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए हैं. कार्रवाई का डर दिखाते हुए ठग ने व्यापारी को एक कमरे में बंद होने के निर्देश दिए. व्यापारी शिवेश सिंह इसके बाद, कॉलर ने शिवेश से आधार नंबर और पैन कार्ड की जानकारी मांगी. लेकिन, व्यापारी की सतर्कता और जागरूकता ने उसे ठगी का शिकार होने से बचा लिया. शिवेश ने कॉल पर किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की और कॉल काट दी. वीडियो रिकॉर्डिंग ने खोली ठगों की पोल शिवेश ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ठग किस तरह मानसिक दबाव बनाकर डिजिटल तरीके से अरेस्ट करने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, की सावधान रहने की अपील सरगुजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि व्यापारी की शिकायत के बाद वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले में प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस तरह के साइबर ठग पीड़ित को मानसिक दबाव में डालकर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं और ठगी को अंजाम देते हैं. सतर्क रहें, तत्काल दें सूचना इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने लोगों को इस प्रकार के कॉल से बचने और सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही, उन्होंने कहा कि अगर किसी को इस तरह की घटना का सामना करना पड़े, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. डिजिटल अरेस्ट के मामलों में ठग फोन कॉल या मैसेज के जरिए दबाव बनाते हैं. किसी भी संदिग्ध कॉल पर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें और ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट तुरंत साइबर क्राइम शाखा को दें.

घर के बाहर खड़ी थार को नकाबपोश शख़्स ने किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेली सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एसएनजी कॉलेज के पास सड़क किनारे रखे थार वाहन को बीती रात नकाबपोश शख़्स ने आग के हवाले कर दिया, जिससे थार जलकर खाक हो गया है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नकाबपोश एक अज्ञात शख़्स थार की तरफ आ रहा है. आशंका जताई जा रही है कि पहले थार के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है. उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया है. घटना को लेकर सिटी कोतवाली प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि ओमकार ठाकुर के घर का मामला है, जहां उनके थार को अज्ञात बदमाश ने आग के हवाले कर दिया है. थाना प्रभारी ने कहा, सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल टीम की मदद से मामले की विवेचना में पुलिस जुटी है. विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आते हैं उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-मनेंद्रगढ़ में छात्रा से गैंगरेप पर आरोपी डिप्टी रेंजर बनवारी सिंह निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में नाबालिग से गैंगरेप मामले में 4 आरोपी सरकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने उप वन क्षेत्रपाल बनवारी सिंह को निलंबित कर दिया है. आरोपी जनकपुर वन मंडल मनेंद्रगढ़ में पदस्थ था. यह निलंबन आदेश मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वनवृत्त अंबिकापुर से जारी हुआ है. मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर दूर जनकपुर क्षेत्र में आज नाबालिग छात्रा से दरिंदगी का मामला सामने आया. शासकीय स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को प्रिंसिपल अशोक कुमार कुशवाहा (55 साल), लेक्चरर कुशल सिंह परिहार (50 साल) और हेडमास्टर (CSC) रावेन्द्र कुशवाहा (48 साल) और वनकर्मी बनवारी सिंह एक साथ मिलकर किराए के मकान में ले गए. इसके बाद सभी ने बारी-बारी से नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया. जब पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो दरिंदों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी. साथ ही यह भी कहा कि अगर इस बात की जानकारी किसी को दोगी तो जान से मार देंगे. इस घटना से डरी सहमी छात्रा दस दिनों तक चुप रही, जिसके बाद हिम्मत कर पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर जनकपुर थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता समझते हुए उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया.

आधा दर्जन लोग घायल, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में शादी में निमंत्रण को लेकर दो पक्षों में चले लट्ठ

बिलासपुर. शादी की पार्टी में अंदर जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी डंडे और लात-घूंसों से मारपीट करने लगे. करीब आधा दर्जन युवकों को चोट आई. मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष के युवक तारबाहर थाना पहुंच गए. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज कर लिया है. कश्यप परिवार का पुराना बस स्टैंड स्थित जगन्नाथ मंगलम में शादी का कार्यक्रम था. मंगलवार को परिवार ने शादी की पार्टी रखी थी. जिसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे थे. तेलीपारा मेडिकल कॉम्प्लेक्स निवासी शैलेष कश्यप भी अपने दोस्तों मनीष गुप्ता उर्फ नन्दू और अभिवन सोनी के साथ शादी की पार्टी में शामिल होने गया. गेट में बव्वन  कश्यप, उदित कश्यप, कुश कश्यप, ओम सोनी, गुन्नी कश्यप और अन्य युवक खड़े हुए थे. उन्होंने शैलेष से कहा कि तुम लोगों को शादी का कार्ड नहीं दिया गया है, इसलिए अंदर नहीं जा सकते हो और गालियां देने लगे. इस पर शैलेष ने बताया कि लड़के और लड़की दोनों पक्ष से उन्हें निमंत्रण मिला है. इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्ष के युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे. इस बीच जमकर लाठियां भी भांजी गई. मारपीट की इस वारदात में आधा दर्जन युवक घायल हो गए. कई को उपचार के लिए सिम्स ले जाना पड़ा. वहीं घटना के बाद दोनों पक्ष के युवक तारबाहर थाना पहुंच गए. पुलिस ने दोनों पक्ष पर बलवा की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

श्री सीमेंट फैक्ट्री में एक मजदूर की लाश सेलो में मिली

बलौदाबाजार बलौदाबाजार के खपराडीह स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री में बुधवार सुबह एक मजदूर की लाश सेलो में मिली है. घटना की सूचना मिलते ही सुहेला पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है. जानकारी के अनुसार, मृत मजदूर अशोक सिंह पिता गुलाब सिंह (33 वर्ष) मध्य प्रदेश के चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवार का रहने वाला है. अशोक श्री सीमेंट फैक्ट्री के नए प्रोजेक्ट में काम के दौरान बीती रात गायब हो गया था, जिसकी आज सुबह सेलो में लाश मिली है. मजदूर संघ मजदूर की मौत पर 50 लाख रुपए मुआवजा राशि के साथ सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है. बता दें कि इसके पहले भी श्री सीमेंट संयंत्र में हादसे हो चुके हैं, उसके बाद भी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त काम नहीं हुआ है. सवाल यह है कि मजदूर उंचाई पर काम कर रहा था, तो क्या बिना सुरक्षा उपकरण पहने था. ठेकेदार के साथ कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा के उपाय क्यों नहीं किया. अब एक बार फिर सवाल यह है कि सीमेंट संयंत्रों में हो रहे हादसों पर जिला प्रशासन, उद्योग विभाग और औद्योगिकी सुरक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है.

अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर जाल में फंसाया, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में फेसबुक फ्रेंड ने 21 लाख रुपए ठगे

बिलासपुर। ठगी करने वाले अब सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर व्यक्ति से अश्लील वीडियो मंगाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर 21 लाख रुपए ठग लिए. पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है. दरअसल, शहर के एक व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत की. एक फेसबुक आईडी से उनके मोबाइल में फ्रेंड रिक्वेस्ट आया. उन्होंने फेसबुक आईडी वाले से दोस्ती कर ली. दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत चलती रही. इसी दौरान फेसबुक दोस्त ने बातों में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो मंगा लिया. उसके बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का धमकी देकर ब्लेकमैलिंग करने लगा. कई किश्तों में उक्त व्यक्ति ने 21 लाख रुपए उसके बताए बैंक खाते में ट्रांसफर भी किए. लेकिन लगातार पैसों की मांग से तंग आकर साइबर थाना में फेसबुक दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामले में अब पुलिस फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है.

दुर्घटनाओं को दावत देते शहर के नाले, आए दिन होती है दुर्घटना

बिलासपुर शहर में स्वच्छता और जल निकासी के लिए बनाए गए नाले अब जनता के लिए दुर्घटनाओं का कारण बनते जा रहे हैं। शहर के मुख्य मार्गों और मोड़ों पर कई नालों को खूला ही छोड़ दिया गया है। ये नाले न केवल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं, बल्कि मवेशियों और पर्यावरण के लिए भी गंभीर समस्या पैदा कर रहे हैं। इनकी गहराई लगभग 10 फीट या उससे अधिक है। यदि कोई इन नालों में गिरता है, तो जानलेवा चोटें लगती है। शहर के लगभग हर सड़कों के नालों में ऐसे खुले नाले हैं। कभी दो पहिया वाहन चालक तो कभी चार पहिया वाहन चालक भी इसकी चपेट में आ जा रहे है। जबकि जिम्मेदार नगर निगम इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है। परिणाम स्वरूप नाले ढ़क नहीं रहे और इसमे अचानक गिरकर घायल होने के मामले लगातार हो रहे हैं। शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सही करने के लिए शहर भर में नालों का जाल फैलाया गया है, लेकिन इनसे ड्रेनेज सिस्टम तो सही नहीं हो पाया है, उल्टा बड़े नाले अधिकारियों की लापरवाही की वजह से अब दुर्घटना को बुलावा देने लगे हैं। पूरी तरह ढ़कना भूल गए ठेकेदारों ने नालों का तो निर्माण कर दिया, लेकिन इन्हे पूरी तरह ढ़कना भूल गए हैं। ऐसे में जगह-जगह खूले नाले नजर आ जाते हैं। कई खुले नाले इतने अधिक खतरनाक हैं कि दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन चालक समेत इसमें समा जाते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। रात में होते हैं ज्यादा हादसे रात के अंधेरे में इन खुले नालों का खतरा और भी बढ़ जाता है। कई जगहों पर अंधेरा होने की वजह से वाहन चालकों को नाले दिखाई नहीं देते, जिसकी वजह से वे नाले में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। बीच-बीच में इस तरह के मामले सामने आते हैं, जिनमें दोपहिया या चारपहिया वाहन नाले में गिर जाते हैं। शहर के दर्जनों स्पाट पर ये नाले मौजूद हैं, लेकिन इनकी मरम्मत या ढंकने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अक्सर मवेशी गिरते हैं नाले में खुले नालों में गिरने वाले केवल इंसान ही नहीं हैं, बल्कि मवेशी भी इस खतरे का शिकार हो रहे हैं। खुले नालों के पास चरते हुए मवेशी कई बार इसमें घुस जाते हैं और गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। कई बार तो उनकी मौत तक हो जाती है। जो नगर निगम की लापरवाही का नतीजा है। नगर निगम है जिम्मेदार नगर निगम की जिम्मेदारी है कि शहरवासियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करे, लेकिन खुले नालों की समस्या पर उनका रवैया बेहद उदासीन है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर निगम न केवल इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहा है, बल्कि यह जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। प्रमुख बिंदु जो ध्यान देने योग्य हैं     खुले नालों की पहचान कर उनकी मरम्मत कराकर ढ़ंका जाए।     मिलने वाली शिकायतों पर ध्यान देते हुए तत्काल समस्या दूर करना चाहिए।     नाला निर्माण करने व नाला ढंकने के काम में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।     जब तक नालों को ढ़ंक नहीं लिया जाता है, तब तक वहां पर खुला नाला सूचक जानकारी का बोर्ड या रेडीयम लगाना चाहिए।     सुचना व शिकायत के बाद भी काम नहीं हो रहा है, तो निगम के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी देना चाहिए, ताकि काम हो सके। शहरवासी को जागरूक होना चाहिए और जब तक नाला ढ़ंक नहीं जाता है, तब तक शिकायत करते हुए इन नालों के पास वाहन चालन में सावधानी बरतना चाहिए। क्या कहते हैं राहगीर तत्काल ढ़ंकना चाहिए खुले नालों को सुरजीत सिंह का कहना है कि खुले नालों की वजह से कई बार गंभीर घटना हो चुकी है। निगम की बदइंतजामी का शिकार लोग इन नालों में गिरकर हो रहे हैं। निगम प्रबंधन को चाहिए कि वे तत्काल खुले नालों को ढ़ंकने का काम करे, ताकि खुले नालों से होने वाली दुर्घटना का रोका जा सके। कई बार आ चुके हैं गंभीर परिणाम ऋषिराज तिवारी का कहना है कि शहर के खुले नालों की वजह से कई बार गंभीर परिणाम सामने आ चुके हैं। कईयों को इसकी वजह से गंभीर चोट लगी है। निगम प्रबंधन को इस पर गंभीरता से ध्यान देना होगा और खुले नालों को ढ़ंकना होगा, तभी इस समस्या से मुक्ति मिल पाएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet