LATEST NEWS

सीएम विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, आशा को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए मिली 20 लाख की आर्थिक सहायता

रायपुर, जब जीवन में हर तरफ अंधेरा दिखाई देने लगे तब  उम्मीद के एक छोटी सी रोशनी भी पूरे जीवन को प्रकाशवान कर जाती है। ऐसी ही कहानी है कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रेमते में रहने वाली 15 साल की आशा चक्रेश की। सिकलसेल से पीड़ित आशा के जीवन में कई उतार चढ़ाव आये पर कहीं भी उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही थी। यहां पर आशा के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना एक नई उम्मीद बन कर आई।              आशा को जन्म से ही सिकलीन की बीमारी है। यह जानकारी मजदूर माता पिता के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। चिकित्सकों ने बताया था कि आशा को  सिकलसेल की बीमारी का वह प्रकार है जो 10 लाख लोगों में एक व्यक्ति को होने वाली बीमारी है। इस संबंध में आशा की माता बिमला बाई चक्रेश ने बताया कि आशा के पिता स्व. मंगलराम चक्रेश उसके स्वास्थ्य और इलाज के लिए हमेशा चिंतित रहा करते थे। आशा के ईलाज के लिए दंपत्ति ने अपनी छोटी सी बचत और आयुष्मान भारत योजना की सहायता से कई अस्पतालों का चक्कर लगाया। रायपुर से लेकर इंदौर, मुंबई सभी जगह आशा की जांच कराने के बाद भी निराशा ही हाथ लगी थी। बचपन से हर महीने आशा को खून चढ़ाने अस्पताल का चक्कर लगाना ही पड़ता था और इसका खर्च भी वहन करना पड़ता था। ऐसे में एक दिन एक दुखद दुर्घटना में पिता मंगलराम का भी निधन हो गया। इस हालात में आशा का आगे का इलाज असंभव लगने लगा था। एक दिन जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया था जहां जांच उपरांत चिकित्सकों ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी। हमारे लिए इसका खर्च उठा पाना संभव नहीं था तब जिला प्रशासन से जांच हेतु 01 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई, जिससे रायपुर जाकर जांच संभव हो सका। परन्तु महंगे ईलाज की समस्या अभी भी बनी हुई थी।   चिकित्सकों ने उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी दी। जहां से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवेदन को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कार्यालय भेजा गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए ईलाज के लिए 20 लाख रुपये प्रदान किया गया। जिसके बाद रायपुर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दाता की पहचान की गई। दाता का सैम्पल मैच होने पर आशा का बोन मैरो ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद आशा को नया जीवन प्राप्त हुआ। इस नए जीवन के लिए आशा और उनकी माता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि यदि मुख्यमंत्री जी से सहायता ना मिलती तो शायद आशा का जीवन बचा पाना उनके लिए संभव नहीं होता।

सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़े को लेकर जीवनसाथी को सगाई में अंगूठी के साथ पहनाया हेलमेट

राजनांदगांव सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए युवा अलग-अलग माध्यम से अभियान भी चला रहे हैं। कई युवा अपने अलग-अलग अंदाज़ में समाज सेवा करते नजर आ रहे हैं। कोई सड़कों पर रेडियम पाइंट लगाता है तो कोई जानवरों को सड़कों से हटाता है। रविवार की रात करियाटोला में सगाई समारोह में युवक-युवती ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के साथ हेलमेट भी पहनाया। सगाई समारोह में यह द्श्य देख कुछ देर के लिए घराती-बाराती भी चौंक गए। लेकिन युवक-युवती ने एक-दूसरे को हेलमेट पहनाकर लोगों को वाहन चलाने के दौरान हेलमेट अनिवार्य का संदेश दिया। बता दें कि रविवार की रात डोंगरगढ़ ब्लाक के ग्राम जारवाही निवासी 26 वर्षीय बीरेंद्र साहू की सगाई डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम करियाटोला निवासी 24 वर्षीय ज्योति साहू के साथ हुई। सगाई रस्म के दौरान ही दोनों ने एक-दूसरे को हेलमेट पहनाकर जागरुकता का संदेश दिया। बता दें कि बीरेंद्र के पिता का सड़क दुर्घटना में निधन होने के बाद से परिवार के सदस्य लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक कर रहे हैं। बीरेंद्र साहू, नगर डोंगरगांव के समाजसेवक हेलमेट संगवारी धर्मेंद्र साहू के छोटे भाई हैं जो कि अपने पिता के सड़क दुर्घटना में निधन के बाद से हेलमेट लगाने को लेकर जागरूक करने के साथ साथ लोगों को हेलमेट दान भी करता है। धर्मेंद्र ने बताया कि पिताजी का निधन सिर में चोंट लगने के कारण हुआ था। उस समय वे हेलमेट नहीं पहने थे। तब से लोगों को हेलमेट पहनने जागरूक और हेलमेट दान करने में लगा है। उनके इस कार्य में पूरा परिवार सहयोग करता है। इसमें पत्नी त्रिवेणी, भाई मोहित साहू, बहू सरिता, मां कुमारी साहू भी लोगों को प्रेरित करने में सहयोग कर रही है। हेलमेट संगवारी के नाम से पहचान धर्मेंद्र साहू अब तक एक हज़ार से भी अधिक हेलमेट लोगों को दान कर चुके हैं। सड़क सुरक्षा अभियान या जागरूकता कार्यक्रमों में भी लोगों को हेलमेट भेंट कर चुके हैं। वहीं लोगों को हेलमेट का महत्व बताकर लगातार जागरूक कर रहे हैं। साहू की इस पहल को डोंगरगांव नगर के लोगों ने हेलमेट संगवारी का नाम दिया है। साथ ही इनकी इस पहल की प्रशासन के साथ समाज भी सराहना कर रहे हैं। सड़क दुर्घटना एक नजर वर्ष प्रकरण मृत्यु घायल 2020 804 299 751 2021 861 346 929 2022 493 190 418 2023 419 187 314 2024 249 110 203

गेमिंग एप में लाभ दिलाने का झांसा देकर महिला से ठगे 17 लाख

अभनपुर गेमिंग एप में लाभ दिलाने का झांसा देकर शातिर ठग ने एक शिक्षिका महिला से 17 लाख 11 हजार 408 रुपए की ऑनलाइन ठगी की है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. यह मामला गोबरा नवापारा का है. जानकारी के मुताबिक, ज्योति तेजवानी पति स्वर्गीय नामदेव तेजवानी (53 वर्ष) निवासी गंज रोड गोबरा नवापारा को 5 नवंबर 2024 की रात 8:15 बजे के करीब Heizberg diamonds के संचालक ने टेलीग्राम में लिंक भेजा. ग्रुप में जुड़कर गेमिंग एप में लाभ दिलाने का झांसा देकर अपने बताए अलग-अलग खाता नंबर और यूपीआई में कुल 17 लाख 11 हजार 408 रुपए जमा करा कर धोखाधड़ी कर ली. मामले में थाना गोबरा नवापारा ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318-4 के तहत अपराध दर्ज किया है.

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया एटीएम में तोड़फोड़ और चोरी का प्रयास करने वाला आरोपित

बिलासपुर  सरकंडा क्षेत्र में मोपका नया तालाब के पास स्थित बैंक आफ इंडिया के एटीएम में तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास के मामले में चौकी प्रभारी एसआइ रामनरेश यादव ने बताया कि सान्तेश मिश्रा ने 23 नवंबर को बैंक आफ इंडिया के एटीएम में तोड़फोड़ की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे आरोपित की पहचान संजय ध्रुव (25) निवासी बिल्हा नवागांव के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह गोलमोल जवाब दे रहा था। थाने लाकर कड़ाई करने पर आरोपित ने बताया कि वह गांव से शहर मजदूरी करने आया था। वह मोपका में अपने भतीजे के साथ रहकर काम की तलाश कर रहा था। काम नहीं मिलने के कारण वह कबाड़ एकत्र कर गुजर बसर कर रहा था। इसी दौरान उसने एटीएम लूटने की योजना बनाई। उसने दो रात एटीएम के आसपास रेकी की। इसके बाद वह घर से कुल्हाड़ी लेकर आया। तोड़फोड़ कर वह रकम निकालने में कामयाब नहीं हो सका। जिन कपड़ों से हुई पहचान उसे घर जाने से पहले जला दिया था मोपका चौकी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपित के कपड़ों की पहचान की गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपित अपने भतीजे के जैकेट को पहनता था। उसी को पहनकर वह एटीएम में घुसा था। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि घर जाने के पहले उसने जैकेट को जला दिया था। इसके अलावा वह सुबह ही कबाड़ी के पास भी रुपये मांगने गया था। रुपये नहीं मिलने पर वह पैदल ही गांव चला गया।

लाखों खर्च के बाद भी इको पार्क के गेट पर ताला

गरियाबंद शहर में साल 2019 में इको पार्क की नींव रखी गई। तय हुआ कि इसे ऑक्सी जोन के रूप में विकसित कर एक संपूर्ण गार्डन का स्वरूप दिया जाएगा। अनुमानित बजट में फाउंटेन, ओपन हाउस, बच्चों के लिए जरूरी झूले, रोज गार्डन, पाथवे और विभिन्न प्रकार के पेड़ों के अलावा एक विकसित आकर्षक गार्डन का स्वरूप देना था। इस तय अनुमान में ढाई करोड़ से ज्यादा खर्च होने थे। साल 2019 में लगभग 45 लाख रुपए कैंपा मद में आए, जिससे वृक्षारोपण और तार-घेरा जैसे काम कराए गए। लगभग 20 लाख रुपए बाउंड्री वॉल, गेट, पाथवे और रखरखाव जैसे अन्य कार्यों में खर्च किए गए। जानकारी के मुताबिक अब तक 65 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं, फिर भी लाखों का यह गार्डन किसी उपयोग में नहीं आ रहा है और महीनों से प्रवेश द्वार पर ताला लटका हुआ है। नेशनल हाईवे में मॉर्निंग वॉक जिला बनने के बाद गरियाबंद का विकास जिस गति से होना चाहिए था, नहीं हुआ। मॉर्निंग वॉक के लिए लोग नेशनल हाईवे पर चलते हैं। धुंध में जान जोखिम में रहती है, फिर भी लोग वॉकिंग पर निकल रहे हैं। कुछ लोग कलेक्टर परिसर, पुलिस ग्राउंड और खेल मैदान भी जाते हैं। मॉर्निंग वॉक पर निकले इमरान मेमन, तरुण यादव और बिंदु ने बताया कि इको पार्क में ताला लगा रहता है, जिसके चलते हम सड़क पर मजबूरी में वॉकिंग करते हैं। इको पार्क जिस स्थिति में भी है, अगर गेट खोल देते तो यह वॉकिंग के काम आता। जनहित याचिका करेंगे दायर – अधिवक्ता प्रशांत मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी ने कहा कि इको पार्क और ऑक्सी जोन जैसे स्थान औद्योगिक क्षेत्र के लिए बनाए जाने थे। फिर भी, अगर इसे बनाया गया तो इसका उपयोग करने के लिए खोला जाना चाहिए था। देखरेख के अभाव में पेड़-पौधे मर रहे हैं। तत्कालीन कलेक्टर श्रुति सिंह के समय स्थल को बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित किया गया था। आज बस स्टैंड के लिए जमीन तलाशी जा रही है। जरूरत को प्राथमिकता देते हुए, अगर नगरवासी इको पार्क के लिए सहमत हुए, तो इसे नगर को देना चाहिए। मामले में जल्द ही जनहित याचिका दायर करूंगा। फंड मांगा गया है – डीएफओ गरियाबंद वन मंडल के डीएफओ लक्ष्मण सिंह ने कहा कि इको पार्क का काम होना बाकी है। फंड के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। फंड आते ही काम शुरू करेंगे। उन्होने बताया कि वह जल्द ही मौके का निरीक्षण करेंगे, स्थिति का जायजा लेने के बाद आवश्यकता के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खनिज विभाग ने रेत और मुरुम के अवैध परिवहन कर रहे 9 हाईवा जब्त

अभनपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में खनिज विभाग ने बीती रात गौण खनिजों के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. खनिज विभाग की टीम ने बीती रात जिले के अभनपुर इलाके में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 7 हाईवा और नवा रायपुर से 2 हाईवा मुरुम को जप्त कर पुलिस चौंकी उपरवारा को सुपुर्द कर दिया है. यह कार्रवाई रायपुर कलेक्टर के आदेश और खनिज विभाग के उप संचालक के.के. गोलघाटे के निर्देश पर की गई. अवैध परिवहन पर कार्रवाई खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में टीम ने गरियाबंद जिले से रेत का और नवा रायपुर से मुरुम का अवैध परिवहन कर रहे हाईवा वाहनों को पकड़ा. इन वाहनों को पुलिस चौकी उपरवारा के सुपुर्द कर दिया गया. पकड़े गए वाहनों की जानकारी जब्त हाईवा बेमेतरा, रायपुर और दुर्ग जिलों के बताए जा रहे हैं. इनका रजिस्ट्रेशन नंबर इस प्रकार है:     CG 04 NW 5583     CG 04 PB 9982     CG 04 PS 3972     CG 04 3971     CG 25 M 4501     CG 22 T 9722     CG 97 CE 5668     CG 07 BR 6343     CG 25 M 3396 टीम का सहयोग इस कार्रवाई में वीरेंद्र बेलचंदन, सैनिक रूपेश चंद्राकर, राजू बर्मन, गोलू वर्मा और जितेंद्र केशरवानी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. अवैध उत्खनन का मामला अभनपुर क्षेत्र में लंबे समय से रेत और मुरुम का अवैध उत्खनन और परिवहन हो रहा है. जनप्रतिनिधियों और खनिज माफिया की सांठगांठ की वजह से यह कारोबार फल-फूल रहा है. हालांकि, जनाक्रोश को देखते हुए खनिज विभाग कभी-कभी कार्रवाई कर अपनी सक्रियता दिखाने का प्रयास करता है.

जंगल में घूम रहा बाघ शहरी क्षेत्र में पहुंचा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा

बलौदाबाजार छह महीनों से बार नवापारा जंगल में घूम रहा बाघ शहरी क्षेत्र में पहुंचा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने टेक्युलाइजर कर बाघ को निश्चेत किया और अब उसे संरक्षित जगह में छोड़ने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि बलौदाबाजार जिले में विगत छह महीनों से बार नवापारा क्षेत्र में बाघ के आने से वन्य पशु प्रेमियों में खुशी का माहौल था कि अब जिले में भी बाघ की दहाड़ सुनने को मिल रही. यह खुशी आज काफुर हो गई, जब बाघ कल शाम से लवन क्षेत्र के ग्राम कोरदा में दिखाई दिया. वहीं आज कसडोल काॅलेज के पास ग्राम गोरदा में बाघ दिखाई दिया, जिससे लोग दहशत में है. हर मूवमेंट पर नजर रख रही थी रेस्क्यू टीम वन विभाग की रेस्क्यू टीम बाघ के हर मूवमेंट पर नजर रख रही थी और लोगों को उसे छेड़ने से मना कर रही थी. वहीं आज सुबह से ही टीम उसे पकड़ने की कवायद कर रही थी. टीम को कुछ देर पहले सफलता मिली और बाघ को टेक्युलाईजर कर निश्चेत कर पकड़ लिया. वन विभाग बाघ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी कर रही है. राजधानी से भी वन विभाग के आला अधिकारी कसडोल पहुंचे हैं, जिसमें मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी सतोविशा समाजदार शामिल हैं. बाघ को संरक्षित क्षेत्र में छोड़ा जाएगा : वनमंडलाधिकारी वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार मयंक अग्रवाल ने बताया कि बाघ विगत पांच छह माह से बार नवापारा अभ्यारण्य में घूम रहा था. कल उसे लवन क्षेत्र के ग्राम कोरदा में देखा गया. आज कसडोल के पारस नगर गोरदा क्षेत्र में देखा गया. इसके बाद हमारी रेस्क्यू टीम ने उसे पकड़ लिया है. उच्चाधिकारियों का जैसा निर्देश होगा उसे संरक्षित क्षेत्र में छोड़ा जाएगा. बाघ के पकड़े जाने के बाद अब कसडोल पारस नगर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है.

जेल प्रहरी सस्पेंड, छत्तीसगढ़-धमतरी के जिला अस्पताल से कैदी फरार

धमतरी. जेल प्रहरी को चकमा देकर कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गया. इस घटना के बाद पुलिस जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि पंचराम निषाद उर्फ पंचू चोरी के आरोप में जिला जेल में विचाराधीन बंदी था. उसके खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज है. जानकारी के मुताबिक, चोरी और धोखाधड़ी के मामले में पंचू 15 सितंबर 2024 को गिरफ्तार हुआ था. पेट दर्द होने पर एम्बुलेंस से कैदी पंचू को प्रहरी जिला अस्पताल लेकर गया था. यहां अस्पताल के शौचालय में बैठकर हथकड़ी खोलकर कैदी फरार हो गया. यह घटना रविवार दोपहर की घटना है. जेल प्रहरी को चकमा देकर कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गया. इस घटना के बाद पुलिस जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है.

बिलासपुर-पेंड्रारोड-कटनी रेलवे मार्ग की सभी ट्रेनें ठप्प, कुछ गाड़ियों का बदला गया रूट

रायपुर छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही (GPM) जिले में आज सुबह हुए रेल हादसे के चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया है और कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है. बता दें, आज सुबह भंनवारटोंक रेलवे स्टेशन में बिलासपुर से आ रही कोयले से लोड मालगाड़ी के 23 डब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं और डिरेल हो गए. इस घटना के चलते बिलासपुर-पेंड्रारोड-कटनी रेलवे मार्ग की सभी ट्रेनें ठप्प हो गई है. पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन में शहडोल-बिलासपुर मेमू हादसे के बाद खड़ी हो गई है.  रेलवे की टीम लगातार रेलवे ट्रैक को क्लियर करने में जुटी हुई है. रेलवे ने यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए खेद जताते हुए सभी रद्द ट्रेनों और रूट डायवर्टेड ट्रेनों की जानकारी साझा की है. रद्द की गई गाड़ियां     दिनाँक 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस को रद्द रहेगी.     दिनाँक 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18257 बिलासपुर- चिरमिरी एक्सप्रेस को रद्द रहेगी.     दिनाँक 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस को रद्द रहेगी.     दिनाँक 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस को रद्द रहेगी. गंतव्य से पहले रद्द की गई गाड़ियां –     गाड़ी संख्या 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू को आज दिनाँक 26 नवंबर 2024 को पेंड्रारोड स्टेशन में समाप्त किया गया है.     गाड़ी संख्या 08748 कटनी-बिलासपुर मेमू को आज दिनाँक 26 नवंबर 2024 को शहडोल स्टेशन में समाप्त किया गया है. मार्ग परिवर्तित गाड़ियां     गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्स्प्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया बिलासपुर-गोंदिया-जबलपुर-कटनी मुड़वारा होकर योग नगरी ऋषिकेश जायेगी.     गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्स्प्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया दुर्ग-गोंदिया-जबलपुर होकर मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर जायेगी.     गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्स्प्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग आएगी.     गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग- भोपाल अमरकंटक एक्स्प्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जायेगी.     गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्स्प्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग आएगी.     गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग- छपरा सारनाथ एक्स्प्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जायेगी.     गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्स्प्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर- कटनी मुड़वारा होकर अमृतसर जायेगी.     आज दिनाँक 26 नवंबर को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना हुई गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश- पुरी कलिंग उत्कल एक्स्प्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झांसी-भोपाल-इटारसी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर होकर पुरी जायेगी.     आज दिनाँक 26 नवंबर को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12824 निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झांसी-भोपाल-इटारसी-नागपुर-दुर्ग होकर बिलासपुर आएगी. यात्रियों की सुविधा हेतु “May I Help You” बूथ की स्थापना बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर एवं गोंदिया इत्यादि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर की गई है. बिलासपुर हेल्प लाइन नंबर – 9752441105 एवं 1072

रेत माफिया बेखौफ, मनियारी नदी से दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रालियों से जारी उत्खनन

मुंगेली छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सांवतपुर इलाके में मनियारी नदी से दिनदहाड़े रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है, जिससे खनन माफियाओं का हौसला बुलंद दिख रहा है. महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरगांव थाना क्षेत्र में यह अवैध कारोबार प्रशासन की नाक के नीचे जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही. रेत माफिया बेखौफ, ट्रैक्टर-ट्रालियों से जारी उत्खनन स्थानीय लोगों के अनुसार, आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रालियां प्रतिदिन नदी से रेत भर रही हैं. तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मनियारी नदी में खुलेआम रेत का उत्खनन हो रहा है. शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई ग्रामीणों ने इस अवैध कारोबार की शिकायत कई बार सरगांव थाने में की है, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया. इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारियों की मौन स्वीकृति इस अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रही है. वायरल वीडियो ने बढ़ाई प्रशासन की मुश्किलें सांवतपुर के सरपंच प्रतिनिधि मनोज उइके का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मनियारी नदी पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन को रोकने की मांग कर रहे हैं. इस मामले को लेकर सरगांव थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने कहा, “मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है. मैं फिलहाल मुंगेली में हूं. जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.” वहीं एसडीएम बी.आर. ठाकुर ने कहा, “नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.”

दो दिन का समय, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में इंद्रावती नदी के हाई लेवल पुल के पास बने अवैध प्रधानमंत्री आवास टूटेंगे

जगदलपुर. इंद्रावती नदी पर पुराने पुल के पास हाई लेवल पुल का निर्माण एक महत्वपूर्ण परियोजना है. लेकिन इसके चलते 19 परिवारों के घरों को उजाड़ने की तैयारी प्रशासन की असंवेदनशीलता और लापरवाही को उजागर करती है. हैरानी की बात ये है कि इन मकानों में से तीन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घर हैं जो खुद सरकार की ओर से तैयार करवाए गए थे. सवाल यह है कि अगर ये आवास अवैध थे, तो इन्हें बनने कैसे दिया गया ? आरोप है कि प्रशासन सरकारी जमीन पर बेजा कब्जे को रोकने में नाकाम रही. प्रशासन ने इन परिवारों को अचानक बेघर करने का फैसला लिया है लेकिन मुआवजा देने की कोई स्पष्ट योजना नहीं बनाई गई है. प्रभावित परिवार न्याय की गुहार लगा रहे हैं पर उनके लिए कोई ठोस विकल्प या पुनर्वास योजना नहीं पेश की गई. सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिन प्रधानमंत्री आवासों को खुद सरकार ने गरीबों के लिए तैयार किया वे अब अवैध घोषित किए जा रहे हैं. अब इन मकानों को तोड़ने की तैयारी में प्रशासन है. प्रवीण वार्ड के प्रभावितों ने जब घर तोड़ने का विरोध किया तो प्रशासन ने 2 दिनों का समय दिया है प्रभावितों की मांग सिर्फ जमीन के बदले जमीन और उचित मुआवजा की मांग कर रहे है. देखने वाली बात होगी कि 2 दिन बाद इस वार्ड में क्या स्थिति बनती है. इस मामले पर तहसीलदार रूपेश मरकाम का कहना है कि सेतु निर्माण के लिए जो अवैध रूप से काबिज है उनको हटाना है इससे पहले भी इनको नोटिस दिया गया था, लेकिन हटाये नहीं है. दोबारा प्रभावितों ने 2 दिनों का समय मांगा है. दो दिन बाद कब्जे को हटाया जाएगा. इसमें पीएम आवास भी शामिल है जिसे अधिकारियों को आवेदन के माध्यम से जानकारी देंगे इसमें जो सम्भव होगा वैसी व्यवस्थाएं की जाएगी.

सीएम साय बोले–’ सभी को समझना जरूरी, विरासत में टिकी है संविधान की नींव’, छत्तीसगढ़-रायपुर में निकली पदयात्रा

रायपुर. संविधान दिवस के अवसर पर पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रायपुर मे पदयात्रा भी निकाली जा रही है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत कई नेता शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ के महान विभूतियों ने संविधान निर्माण में योगदान दिया, उनको नमन करता हूं. सीएम साय ने कहा, पीएम मोदी ने राष्ट्र स्तरीय हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान टैग लाइन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की है. जन-जन को संविधान की जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए मोदी जी को धन्यवाद देता हूं. 75 वर्ष बाद भी हर व्यक्ति को अपने अधिकारों की जानकारी नहीं है. बस्तर या अमुझमाड़ तक ये सीमित नहीं है, पढ़े लिखे लोगों को भी अपने संवैधानिक अधिकारो की जानकारी नहीं है. संविधान सदियों के संघर्ष उपलब्धियों का प्रतिफल है इसलिए समझना जरूरी है. संविधान की नींव विरासत में ही टिकी है. कुछ लोगों ने संविधान के खतरे में होने का फैलाया भ्रम : साय सीएम ने कहा, हमारे संविधान निर्माताओं ने मौलिक अधिकारों की बात की है. राम सीता लक्ष्मण की तस्वीर अनकित की है. समझना होगा कि संविधान निर्माताओं ने क्या संदेश दिया है. भारतीय संस्कृति के साथ संविधान को आगे ले जाना है. संविधान से 370 हटा, लैंगिग समानता क़ानून लागू किए, समय समय पर आवश्यकता के अनुसार बदलाव किए. इससे कुछ लोगों ने देश में संविधान के ख़तरे में होने का भ्रम फैलाया. ये वही लोग हैं, जिन्होंने आपातकाल लागू कर देश को ख़तरे में डाला. कुर्सी के लिए इन्होंने संविधान में बदलाव किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश का संविधान सर्वोच्च है. बीजेपी ने सबका संविधान निर्माता के साथ संरक्षकों का सम्मान किया है. छत्तीसगढ़ में भी सभी वर्गों के विकास के लिए बीजेपी काम कर रही है. इस मौके पर स्कूली बच्चों के लिए संविधान से जुड़े प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है. संविधान के 75 साल पूरे होने के अवसर पर पदयात्रा निकाली जा रही है. इसमें मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री केदार कश्यप, दयालदास बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा समेत अन्य नेता शामिल हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया गया है.

14 साल बाद कैंप खुलने से लौटी रौनक, छत्तीसगढ़-कांकेर में नक्सल मुक्ति के चलते वापस लौटे ग्रामीण

कांकेर. जिले के धुर नक्सल प्रभावित माने जाने वाले परतापुर क्षेत्र के महला गांव में फिर से रौनक लौट आई है. कभी यहां नक्सलियों की इतनी दहशत थी कि पूरा गांव खाली हो गया था. ग्रामीण अपना घर, खेत सब कुछ छोड़कर जा चुके थे, वो सिर्फ जीना चाहते थे, लेकिन फिर यहां पुलिस ने कैंप खोला और नक्सलियों को बैकफुट पर धकेल दिया. धीरे-धीरे ग्रामीण अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं. हमारे कांकेर संवाददाता सुशील सलाम ने गांव का जायजा लिया है. बात 2010 की है, जब नक्सलियों ने गांव के सरपंच समेत दो लोगों की हत्या कर दी थी. इसके बाद रातों रात ग्रामीण पलायन कर पखांजूर चले गए थे. पूरा गांव वीरान हो चुका था. बाद में पुलिस ने यहां 2018 में बीएसएफ कैम्प खोला, जिसके बाद कई दफा नक्सलियों ने जवानों को नुकसान भी पहुंचाया. 6 जवानों की शहादत भी हुई, लेकिन जवानों ने इलाके से नक्सलियों को खदेड़ कर ही दम लिया और अब इस गांव में खुशहाली लौट आई है. ग्रामीणों ने बताया – दिन में भी घरों से निकलने से डरते थे ग्रामीण बताते हैं कि 2008 के करीब नक्सलियों की इतनी दहशत थी कि दिन में भी लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे. नक्सली लीडर प्रभाकर, बोपन्ना अपनी टीम के साथ इस इलाके में रहते थे. कभी भी गांव में नक्सली आ धमकते थे. हर घर से एक बच्चे को नक्सल संगठन में देने दबाव बनाया करते थे. नक्सलियों के बढ़ते अत्याचार के कारण ही पूरा गांव खाली हो गया था. फिर 10 साल बाद पुलिस ने बीएसएफ की मदद से महला गांव में कैंप की स्थापना की, जिससे नक्सली बौखला उठे और दो बार कैंप पर हमला बोला, लेकिन जवान उन्हें खदेड़ने में सफल रहे. अप्रैल 2019 में नक्सलियों ने सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए. इसके बाद भी जवानों ने हौसला नहीं खोया और नक्सलियों को इलाके से खदेड़ कर ही दम लिया. अब इस इलाके में नक्सलियों की बिल्कुल भी उपस्तिथि नहीं है. ग्रामीण खुश है कि अब वो खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं. प्रशासन ने गांव की समस्याएं दूर करने का दिया है आश्वासन शिक्षक संतोष कुमार मार्गेंद्र ने बताया, सन 2022 में पुलिस के सहयोग से शासकीय स्कूल फिर से संचालित हो रहा है. प्राथमिक और माध्यमिक में कुल 34 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. हालांकि गांव में और स्कूल में अभी कुछ समस्या है, जिन्हें दूर करने का आश्वासन प्रशासन ने दिया है. दो बार अलग-अलग कलेक्टर गांव का दौरा कर चुके हैं, लेकिन कमियां दूर नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीण आश्वस्त है कि उनकी मांगे जल्द पूरी कर दी जाएगी और गांव पूरी तरह खुशहाल हो जाएगा.

अब किसानों से धान के साथ बारदाना भी खरीदेगी सरकार, छत्तीसगढ़-कबीरधाम के अधिकांश खरीदी केंद्रों में बारदाना की कमी

कबीरधाम. कबीरधाम जिले में धान खरीदी पर संकट के बादल छाए हुए हैं, क्योंकि जिले के अधिकांश खरीदी केंद्र में बारदाना की कमी है। ऐसे में सरकार द्वारा किसानों से ही बारदाना खरीदी की जाएगी। इसके एवज में किसानों को 25 रुपये प्रति जूट बारदाना के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। प्रदेश के खाद्य सचिव अंबलगन पी ने सभी जिलों के कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में यह जानकारी दी है। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि जूट बारदाने के इस अतिरिक्त भुगतान की जानकारी समिति व ग्राम स्तर के प्रभारी अधिकारियों के माध्यम से दी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को उनके अधिकार की पूरी जानकारी मिले और वे इस योजना का लाभ उठा सकें। किसानों को धान खरीदी में आवश्यक परेशानी नही होनी चाहिए। धान के अवैध परिवहनों पर कड़ी निगरानी रखे व इनसे जुड़े लोगों पर कार्रवाई करें। सूचना तंत्र मजूबत बनाएं। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मिलरों द्वारा उठाए गए धान के चावल को 30 नवंबर 2024 तक एफसीआई व नागरिक आपूर्ति निगम के संबंधित केंद्रों में जमा करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। अब तक की 4.9 लाख क्विंटल धान खरीदी कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस बैठक में बताया कि जिले में 108 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से खरीदी जारी है। अब तक 8 हजार 217 पंजीकृत किसान से 4 लाख 9 हजार 600 क्विंटल धान खरीदी कर चुके है। 25 नवंबर को सभी केंद्रों पर 2 हजार 767 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 1 लाख 34 हजार 747 क्विंटल धान की खरीदी होगी। इस वर्ष जिले में 7 हजार 280 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। अब तक कुल 1 लाख 24 हजार 787 किसानों ने अपने 1 लाख 24 हजार 411 हेक्टेयर रकबे में उपजाए गए धान को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीकरण कराया है।

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़ चार लाख रुपये ठगे

जांजगीर चांपा. शिवरीनाराण थाना क्षेत्र के तुम्मा गांव निवासी कन्हैया लाल साहू के साथ नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी की गई। उन्हें बताया गया कि झारखंड में एसईसीएल में ग्रेड- 3 के पद पर उनकी नौकरी लगवा दी जाएगी। नौकरी का झांसा देकर आरोपी भरत केवट ने उनसे रुपये ठग लिए। पीड़ित कन्हैया लाल साहू ने इसकी शिकायत शिवरीनारायण थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भरत केवट को गिरफ्तार किया है। कन्हैया साहू ने छह सितंबर 2023 को मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया था कि भरत केवट से उनकी पहले से पहचान है। भरत ने झारखंड के एसईसीएल में सहायक ग्रेड 3 में नौकरी दिलाने की बात कही। अधिकारीयों से अच्छी पकड़ा होने का झांसा देकर छह लाख रुपये लगने की बात कही। भरत केवट की बातों में आकर अलग-अलग किस्त में खाता और चेक के माध्यम से 4 लाख 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद लंबे समय तक नौकरी को लेकर किसी प्रकार का लेटर नहीं आने पर ठगी होने की आशंका को लेकर भरत केवट से पैसा वापस मांगा। पैसा मांगने पर भरत आनाकानी करने लगा। शिकायत के बाद से शिवरीनाराण पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। इस दौरान आरोपी भरत केवट को झारखंड में होने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची, जिससे पकड़कर  जांजगीर चांपा लाया गया। धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और नकदी रकम दो लाख रुपये को बरामद किए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet