LATEST NEWS

‘यह समृद्धि सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक’, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में 47वां राउत नाचा महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में दिखे सीएम साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित 47वें राउत नाचा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान  सीएम साय नाचा की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे। गड़वा बाजा की धुन पर अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार के साथ जमकर थिरके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस पावन अवसर पर कामना करता हूं कि यादव समाज एकता के सूत्र में बंध कर उत्तरोत्तर विकास करें और बेहतर शिक्षा प्राप्त करें। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राउत नाचा पर्व इसी भव्यता के साथ हमेशा आयोजित होता रहे। इस मौके पर उन्होंने सभी को राउत नाचा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि राउत नाचा महोत्सव हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति की पहचान और छत्तीसगढ़ के गौरव का प्रतीक है। हमारे यादव समाज के भाई-बहन गौ माता की सेवा और संवर्धन करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर राउत परिवार के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

‘लूट और झूठ सरकार के लिए बहादुरी का काम’, छत्तीसगढ़-सुकमा में नक्सलियों ने 29 को बुलाया बंद

सुकमा। सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के ग्राम भंडरपादर में पुलिस और नक्सलियों के बीच 22 नवंबर को मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में पुलिस ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसके बाद पुलिस ने सभी के शव को मुख्यालय लाने के बाद डांस किया था। नक्सलियों ने अपने साथियों के मारे जाने की बात को लेकर 29 को बंद का आव्हान किया है। बताया जा रहा है कि दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने 25 नवंबर को प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि सुकमा जिले के भेज्जी थाना अंतर्गत 22 नबंबर को भंडरपादर गांव के जंगल में किए गए सरकारी हत्याकांड के विरोध में नबंबर 29 को सुकमा जिला बंद को आह्वान कर रहे हैं। 22 नवंबर सुकमा जिला के लिए एक काला दिवस है। इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मारा गया था। इस घटना में चार नक्सलियो के पास हथियार थे। बाकि छह नक्सलियों के पास हथियार नहीं थे, उसमें दूधी उंगी (बंडारपादर) और कुजाम बामन (चिंताम) गांव वाले थे। नक्सलियों ने कहा कि बिना हथियार वालों को पकड़कर निर्मम हत्या करके मंत्री और पुलिस अधिकारी जश्न मना रहे हैं। इस घटना को बहादुरी का काम साबित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। दस आदमी की हत्या करने के लिए 500 पुलिस को इकठ्ठ करना, बिना हथियार वालों को पकड़कर हत्या करना, लूट और झूठ सरकार के लिए बहादुरी का काम है।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में बड़ा हादसा, मालगाड़ी के इंजन सहित 23 डिब्बे पटरी से उतरे

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा मारवाही जिले के भंनवारटोंक रेलवे स्टेशन में एक बड़ा रेल हादसा हो गया. बिलासपुर से आ रही कोयले से लोड मालगाड़ी के 23 डब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं और डिरेल हो गए. कुछ डिब्बे पलट गए जिससे डिब्बों में भरा कोयला रेलवे ट्रैक पर गिर गया है. वहीं इस घटना के चलते बिलासपुर-पेंड्रारोड-कटनी रेलवे मार्ग की सभी ट्रेनें ठप्प हो गई है. पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन में शहडोल-बिलासपुर मेमू हादसे के बाद खड़ी हो गई है. सूचना मिलते ही रेलवे अमला मौके पर पहुंचकर ट्रैक को क्लियर करने में जुट गया है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सुबह 11:11 बजे भंनवारटोंक रेल्वे स्टेशन के पास मरही माता मंदिर सिग्नल के पास हुआ है, जो घने जंगल के बीच है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. इसके चलते इस रूट पर अप-डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित हो गया है. मार्ग ठप्प होने की वजह से कुछ यात्री गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है: 1.     गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस – जो कि कल दिनांक 25/11/2024 को पुरी से योगनगरी ऋषिकेश के लिए रवाना हुई थी, को परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – गोंदिया – जबलपुर – कटनी मुरवारा के रास्ते गंतव्य को रवाना किया जा रहा है. 2.     गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग – एमसीटीएम (ऊधमपुर) एक्स्प्रेस – जो कि आज दुर्ग स्टेशन से एमसीटीएम (ऊधमपुर) के लिए छूटेगी, को परिवर्तित मार्ग दुर्ग – गोंदिया – जबलपुर – कटनी मुरवारा के रास्ते गंतव्य को रवाना किया जा रहा है. यात्रियों की सुविधा हेतु “May I Help You” बूथ की स्थापना बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर एवं गोंदिया इत्यादि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर की गई है.

पूर्व मंत्री गागड़ा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, छत्तीसगढ़-बीजापुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक संपन्न

बीजापुर. बस्तर ओलंपिक का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। विजेता खिलाड़ियों में आगामी संभाग स्तर के प्रतियोगिता के उत्सुकता दिखाई दे रही है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने संभागीय स्तर के लिए चयनित हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही जो खिलाड़ी संभाग स्तर के प्रतियोगिता के लिए चयन से चूक गए उन्हें पुनः अपनी पूरी क्षमता और ताकत के साथ प्रयास करने हौसला बढ़ाया। पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा कि खेल में जीत और हार स्वाभाविक है, जो आज हार गए हैं वह कल के विजेता होंगे। कोशिश करते रहना है। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। बता दें खो-खो कबड्डी, फुटबाल, व्हालीबाल, एथलेटिक्स सहित 11 खेलों में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला, पुरुष सहित कुल 384 खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के लिए हुआ है। बीजापुर जिले में बस्तर ओलंपिक का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री, खेल मंत्री एवं बस्तर सासंद ने बीजापुर पहुंचकर  खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की थी। बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय समापन समारोह को सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार ने संबोधित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल ने ब्लॉक एवं जिला स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित खेल प्रतियोगिता में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों प्रशिक्षकों एवं खेल भावना से खेलने के लिए खिलाड़ियों को आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री साय बोले – संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आइना

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज प्रातः संविधान दिवस पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।  संविधान दिवस पदयात्रा पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सभागृह से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक पर समाप्त हुई। मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, विधायकगण श्री इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब, श्री अनुज शर्मा, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा और युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वजीत तोमर शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सभागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आइना है। यह संविधान हमारे सदियों के संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज के दिन 26 नवंबर से  संविधान दिवस 2024 के आयोजन की शुरूआत हुई है। आज भारत के संविधान को आत्मसात किए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने जहां पर मौलिक अधिकारों की बात लिखी है, वहां भगवान श्रीराम, माता सीता और भइया लक्ष्मण की तस्वीर अंकित की है। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर तब की है जब भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद अयोध्या लौट रहे थे। हमें इस बात को समझना होगा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने इस तस्वीर के माध्यम से हमें क्या संदेश दिया है। संविधान में ऐसे ही अनेक चित्र और संकेत हैं, जिनके माध्यम से संविधान निर्माताओं ने इंगित किया है कि हमें भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के साथ लोकतंत्र को आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी हमारे संविधान की एक बड़ी विशेषता है कि इसमें परिवर्तनशील समय के अनुरूप आवश्यकता पड़ने पर संशोधन का भी प्रावधान है। हमारे संविधान निर्माताओं ने देश पर अपनी इच्छाओं और विचारों को लादा नहीं, बल्कि अपनी दूरदर्शिता से भावी पीढ़ी के लिए यह गुंजाइश छोड़ी कि वह अपने समय की परिस्थितियों, अपने समय के ज्ञान, अपने समय की आवश्यकताओं के अनुसार इसमें संशोधन कर सकें। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि संविधान दिवस के इस गौरवशाली पल में हमें लोगों को संविधान प्रदत्त अधिकारों एवं हमारे मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। संविधान सभा ने दो वर्ष 11 माह 18 दिन में संविधान का निर्माण किया। भारत का यह संविधान पूरे विश्व के लिए आदर्श है। संविधान केवल किताब ही नही, अपितु लोकतंत्र के जीवन का दर्शन है। संविधान  कर्तव्यों और अधिकारों का निर्धारण करता है। यह देश की एकता और अंखडता का सूचक है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि भारत के संविधान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान दिवस मनाने का आह्वान किया है। दुनिया के सबसे बड़े संविधान ने वनांचल की बेटी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति के पद पर आसीन होने का अवसर दिया। दलितों को आगे बढ़ाने का यदि कोई साधन है तो वह है भारत का संविधान। लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए देश के सभी लोगों को संविधान में दिए गए कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना  होगा। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने कहा कि देश की आजादी के बाद लोकतंत्र को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संविधान का निर्माण हुआ।  संविधान दिवस संविधान निर्माताओं को नमन करने का दिन है। आज के दिन सभी को कर्तव्यों की जवाबदेही पर संकल्प लेना चाहिए। संविधान के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है, जो सालभर चलेगा। इसके लिए ’’हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’’ टैगलाइन तय की गई है। इस अवसर पर खेल विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप, खेल विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम सहित अन्य अधिकारीगण और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

नवदुर्गा प्लांट में निरीक्षण के दौरान हादसा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ठेकेदार की 50 फीट की उंचाई से गिरकर मौत

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नवदुर्गा प्लांट निरीक्षण के दौरान 50 फीट की उंचाई से गिरकर ठेकेदार की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। उक्त घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित नवदुर्गा प्लांट में आज दोपहर निरीक्षण के दौरान 50 फीट की उंचाई से नीचे गिरकर ठेकेदार रमेश शर्मा 48 साल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोजाना की भांति आज दोपहर 1 बजे वह शट डाउन डीएससी प्लांट आया हुआ था। इस दौरान अनियंत्रित होकर एकाएक वह नीचे गिर गया। अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई और फिर घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां प्रारंभिक जांच में ही मौके पर मौजूद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 15 सालों से कर रहा ठेकेदारी बताया जा रहा है कि ठेकेदा रमेश शर्मा मूलतः भिलाई का रहने वाला है और बीते 15 सालों से ठेकेदारी करते आ रहा है। मृतक के अंडर में तकरीबन दर्जन भर से अधिक मजदूर हैं जो अलग-अलग जगहों में काम कर रहे हैं। रोजाना की भांति रमेश शर्मा आज दोपहर काम का निरीक्षण करने पहुंचा था और यह घटना घटित हो गई। परिजनों को दे दी गई सूचना इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि नवदुर्गा प्लांट में आफ्टर बर्निंग चेंबर जो कि चिमनी से छोटा होता है। यहां 50 फीट की उंचाई से गिरकर ठेकेदार रमेश शर्मा की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है।

मृतक की शिनाख्त और जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में मिली बुजुर्ग की लाश

रायगढ़. रायगढ़ शहर के सत्तीगुडी चौक में रविवार की शाम एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए मृतक के परिजनों की पतासाजी में जुट गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली पुलिस को रविवार की शाम साढ़े 6 बजे सूचना मिली कि एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की लाश सत्तीगुडी चौक के पास पडी हुई है। इस सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को मर्चुरी भेजते हुए मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। मृतक बुजुर्ग की उम्र करीब 60 साल के आसपास बताई जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त होनें के पश्चात परिजनों की उपस्थिति में पीएम पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही साथ पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है और आसपास के थानो में भी मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

जग्गू ने ट्रेन के टॉयलेट में की आत्महत्या, छत्तीसगढ़-दुर्ग में प्रेमिका और उसके दोस्तों ने किया ब्लैकमेल

दुर्ग. दुर्ग में भिलाई के एक युवक ने ट्रेन में टॉयलट के अंदर गमछे से फांसी लगाकर सुसासड कर लिया। गोदिया इंटरसिटी ट्रेन में जब एक महिला टॉयलेट गई तो युवक का लटकता शव देख जीआऱपी को इसकी जानकारी दी। गोंदिया जीआरपी पुलिस ने उसके शव को गोंदिया रेलवे स्टेशन पर उतारने के बाद परिजनों को सूचित किया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम के बाद युवक के शव को परिजनों सौंपा जाएगा। परिजनों का आरोप है कि मृतक की गर्लफ्रेंड और उसके कुछ दोस्त उसे ब्लैकमेल कर रहे थे जिसके चलते वह बहुत परेशान हो गया था। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी इस दौरान 23 नवंबर को परिजनों को जानकारी लगी की जगबंधु उर्फ जग्गू का इंटरसिटी ट्रेन के टॉयलेट में लटकता शव बरामद हुआ है। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के मुताबिक युवक गर्लफ्रेंड और उसके दोस्तों से परेशान हो गया था जिसके चलते सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले मृतक जगबंधु उर्फ जग्गू ने अपने दोस्त को रो-रो कर अपनी परेशानी को बयां करने पूरे 19 मैसेज भेजे। जिसमें अपने प्यार, प्रेमिका की बेवफाई, अपनी गलती और मिल रही मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया है। साथ ही इसमें प्रेमिका, उसकी बहन, और उसकी एक सहेली की वजह से आत्महत्या करने की भी बात कही है। इस पूरे मामले में घरवालों का कहना है कि उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे।

किसानों को 1575.16 करोड़ रुपये का भुगतान, छत्तीसगढ़ में अब तक 8.95 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 8.95 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.91 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 1575 करोड़ 16 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 25 नवंबर को 47296 किसानों से 2.17 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। इसके लिए 51170 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 53439 टोकन जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी, छत्तीसगढ़-रायपुर में कैबिनेट बैठक आज

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 26 नवंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री साय 26 नवंबर को यानि आज सुबह 9.30 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज से अम्बेडकर चौक तक आयोजित पदयात्रा में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय पूर्वान्ह 11.50 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय 26 नवंबर को यानि आज सुबह 9.30 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक मनेद्रगढ़ में संपन्न

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व  समिति की बैठक मनेद्रगढ़ में संपन्न तौसिफ रजा बने सदस्यता प्रभारी एमसीबी के मनेद्रगढ़ अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व  समिति की बैठक वन विभाग के रेस्ट हाउस मनेन्द्रगढ़ में आयोजित की गई।  बैठक में मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के कई पत्रकारगढ़ उपस्थित हुए,। यह बैठक सदस्यता अभियान को लेकर की गई थी। जिला अध्यक्ष मोहम्मद कासिम की मुख्य उपस्थिति में यह बैठक आयोजित की गई। जिसमें मनीराम सोनी, महेंद्र शुक्ला, नागेंद्र दुबे, शिवा मिश्रा, शकील अंसारी, डीपी श्रीवास्तव, तौसीफ रजा, वकील अंसारी आदि पत्रकार उपस्थित हुए। और अपने-अपने विचारों से अवगत कराया कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दशरथ श्रीवास सहित अन्य पदाधिकारी गण इस कार्यक्रम में भाग लिए तथा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाने के साथ-साथ जिले एवं संभाग के भी पदाधिकारी का चयन करने हेतु सुझाव दिया गया

बढ़ते भारत के साथ बदलता स्टेशन- पुनर्विकास के अंतर्गत यात्री केन्द्रित सुविधाओं का किया जाएगा उन्नयन एवं आधुनिकीकरण

रायपुर रेलवे देश की लाइफलाइन है। रेलवे लगातार यात्री सेवा को सुलभ करने के लिए नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है। वर्तमान में रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने हेतु स्टेशनों के पुनर्विकास व “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत स्टेशनों के उन्नयन का कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर रेलवे स्टेशन को 435 करोड़ रुपए की लागत, रायपुर रेलवे स्टेशन को 456 करोड़ रुपए की लागत एवं दुर्ग रेलवे स्टेशन को 463 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य यात्री सुविधाओं को उन्नत करना, भीड़ प्रबंधन में सुधार लाना और स्टेशन परिसर को आधुनिक बनाने के साथ-साथ इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। पुनर्विकास के तहत बेहतर प्रतीक्षालय, अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और हरित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बिलासपुर स्टेशन का पुनर्विकास बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के अंतर्गत आने वाले समय में दीर्घकालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर काँन्कोर्स में एकसाथ लगभग 800 यात्रियों के बैठने के लिए वेटिंग एरिया का प्रावधान, 1123 से अधिक वाहनों के लिए लगभग 28 हजार वर्ग मीटर पार्किंग एरिया का प्रावधान, बेहतर भीड़ प्रबंधन हेतु स्टेशन में प्रवेश एवं निकास के अलग-अलग मार्ग का प्रावधान, 3 नए फुट चौड़े ओवरब्रिज का प्रावधान किया गया है जिसमें दो स्टेशन प्रवेश के लिए तथा एक स्टेशन से निकास के लिए होगा। 6000 वर्ग मीटर का काँन्कोर्स का प्रावधान किया गया है, बुजुर्गों तथा दिव्याङ्ग यात्रियों की विशेष सुविधा के लिए 30 लिफ्ट एवं 22 एस्केलेटर बनाए जाएंगे जिससे यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने में आसानी होगी। यात्रियों की संख्या: प्रति दिन 65,867 (अधिकतम 6,587 पीक आवर्स में) क्षमता के अनुरूप तैयार किया जाएगा। रायपुर स्टेशन का पुनर्विकास बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के अंतर्गत आने वाले समय में दीर्घकालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर काँन्कोर्स में अधिकतम यात्रियों के बैठने के लिए 4974 वर्ग मीटर वेटिंग एरिया का प्रावधान, लगभग 2200 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग एरिया का प्रावधान, बेहतर भीड़ प्रबंधन हेतु स्टेशन में प्रवेश एवं निकास के अलग-अलग मार्ग का प्रावधान तथा लगभग 3400 वर्ग मीटर का काँन्कोर्स का प्रावधान किया गया है। बुजुर्गों तथा दिव्यांग यात्रियों की विशेष सुविधा। यात्रियों की संख्या: प्रति दिन 47,967 (अधिकतम 4,797पीक आवर्स में) क्षमता के अनुरूप तैयार किया जाएगा। दुर्ग स्टेशन का पुनर्विकास बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के अंतर्गत आने वाले समय में दीर्घकालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर काँन्कोर्स में एकसाथ लगभग 1300 यात्रियों के बैठने के लिए वेटिंग एरिया का प्रावधान, 925 से अधिक वाहनों के लिए लगभग 19 हजार वर्ग मीटर पार्किंग एरिया का प्रावधान, बेहतर भीड़ प्रबंधन हेतु स्टेशन में प्रवेश एवं निकास के अलग-अलग मार्ग का प्रावधान, 03 नए फुट चौड़े ओवरब्रिज का प्रावधान किया गया है जिसमें दो स्टेशन प्रवेश के लिए तथा एक स्टेशन से निकास के लिए होगा। 35 वर्ग मीटर का काँन्कोर्स का प्रावधान किया गया है, बुजुर्गों तथा दिव्याङ्ग यात्रियों की विशेष सुविधा के लिए 45 लिफ्ट एवं 21 एस्केलेटर बनाए जाएंगे जिससे यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने में आसानी होगी। यात्रियों की संख्या: प्रति दिन 39,498 (अधिकतम 3,950 पीक आवर्स में) क्षमता के अनुरूप तैयार किया जाएगा। स्टेशन पुनर्विकास के अंतर्गत बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग स्टेशनों में पर्यावरण संरक्षण के लिए क्लीन एनर्जी के महत्व को रेखांकित करते हुए स्टेशन की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। जल संरक्षण के दृष्टिगत स्टेशन भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग व इमरजेंसी पावर बैक-अप के साथ फायर फाइटिंग स्थापित किए जाएंगे। यात्रियों को दी जाने वाली जरूरी सुविधाओं में खान-पान, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट, वॉशरूम, कवर शेड, स्टैंडर्ड साइनेज तथा दिव्यांगजन फ्रेंडली सुविधाएं आदि शामिल है। बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग स्टेशनों को विश्वस्तरीय रूप देते हुए ग्रीन स्टेशन का रूप दिया जा रहा है, जहां प्राकृतिक रौशनी और वेंटिलेशन का प्रावधान होगा। पुनर्विकास के बाद बिलासपुर स्टेशन हाईटेक यात्री सुविधाओं के साथ टेक्नोलॉजी, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक केंद्र बनेगा। यात्रियों की संख्या बढ?े के साथ-साथ रोजगार बढ?े की व्यापक संभावना विकसित होगी जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। यह स्टेशन इस क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ व्यापार एवं पर्यटन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इन स्टेशनों के अतिरिक्त दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 46 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत उन्नयन किया जा रहा है।

प्रदेश में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 12 से 14 जनवरी 2025 तक आयोजन

रायपुर प्रदेश में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। आज  मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ की अध्यक्षता में राज्य युवा महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक सहभागिता और भाईचारा में बढ़ोत्तरी और राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक होगा। खेल संचालनालय परिसर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में तीन दिनों तक चलने वाले युवा महोत्सव में 13 प्रकार की विधाओं से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। युवा महोत्सव में सांस्कृतिक विधा में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत, लाईफ स्किल विधा में कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, कविता, युवा कृति विधा में विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद, अन्य विधा में रॉकबैंड आदि शामिल है। राज्य युवा महोत्सव में प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। जिला और ब्लॉक स्तर पर हुए युवा उत्सव के आयोजन के पश्चात विजेताओं को राज्य युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। राज्य युवा महोत्सव के विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही युवा महोत्सव के सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य स्तरीय युवा उत्सव की प्रतियोगितायें प्रातः 9 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय सुवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए राज्य शासन के विभिन्न विभागों को अपेक्षित कार्यदायित्व दिया गया है। इससे विद्युत व्यवस्था सीएसपीडीसीएल, मुख्य कार्यक्रम स्थल में विभागीय अधोसंरचनाओं का साज-सज्जा एवं मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा। सुरक्षा व्यवस्था पुलिस विभाग, स्वास्थ्य व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग, उन्नत कृषि हेतु आधुनिक उपकरणों एवं उत्पादों की प्रदर्शनी कृषि विभाग द्वारा लगायी जाएगी। शिल्प ग्राम प्रदर्शनी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा तथा युवाओं के संचालित योजनाओं का स्टॉल उद्योग विभाग द्वारा लगाया जाएगा। इसी प्रकार से साहसिक खेल गतिविधियों की प्रदर्शनी पर्यटन विभाग द्वारा लगाया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला स्तरीय एवं विकास खंड स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन के संबंध में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों, संचालक संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिए है। विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव 30 नवंबर 2024 तक होगा। तथा जिला स्तरीय युवा महोत्सव 1 से 15 दिसम्बर के बीच में आयोजित होगा। बैठक में सचिव लोक निर्माण डॉ. कमलप्रीत सिंह, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, शिक्षा, कृषि, पर्यटन, संस्कृति, उद्योग, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उद्योग मंत्री देवांगन बोले- नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातारण का निर्माण होगा

रायपुर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति में उद्यमियों एवं युवाओं के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने वाली है। इससे प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातारण का निर्माण होगा और प्रदेश के निवासियों को रोजगार उपलब्ध होंगे। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 14 नवम्बर को प्रदेश में नवीन औद्योगिक नीति लॉन्च की गई थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार के विजन 2047 की परिकल्पना को साकार करने तथा राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से कई प्रावधान किए हैं। राज्य के प्रशिक्षित व्यक्तियों को औपचारिक रोजगार में परिवर्तित करने के लिए उद्योगों हेतु प्रति व्यक्ति 15 हजार रूपए की प्रशिक्षण वृत्ति प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है। यह नीति 31 मार्च 2030 तक के लिए होगी। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि नई औद्योगिक नीति में निवेश प्रोत्साहन में ब्याज अनुदान, लागत पूंजी अनुदान, स्टाम्प शुल्क छूट, विद्युत शुल्क छूट. मूल्य संवर्धित कर प्रतिपूर्ति का प्रावधान है। नई नीति में मंडी शुल्क छूट, दिव्यांग (निःशक्त) रोजगार अनुदान, पर्यावरणीय प्रोजेक्ट अनुदान, परिवहन अनुदान, नेट राज्य वस्तु एवं सेवा कर की प्रतिपूर्ति के भी प्रावधान किये गये हैं। इस नीति में राज्य के युवाओं के लिये रोजगार सृजन को लक्ष्य में रखकर एक हजार से अधिक स्थानीय रोजगार सृजन के आधार पर बी-स्पोक पैकेज विशिष्ट क्षेत्र के उद्योगों के लिये प्रावधानित है। राज्य के निवासियों विशेषकर अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला उद्यमियों, सेवानिवृत्त अग्निवीर सैनिक, भूतपूर्व सैनिकों, जिनमें पैरामिलिट्री भी शामिल है, को नई औद्योगिक नीति के तहत अधिक प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान है। नक्सल प्रभावित लोगों, कमजोर वर्ग, तृतीय लिंग के उद्यमियों के लिए नई औद्योगिक पॉलिसी के तहत विशेष प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान किया गया है। नई औद्योगिक नीति में पहली बार सेवा क्षेत्र अंतर्गत एमएसएमई सेवा उद्यम एवं वृहद सेवा उद्यमों के लिये पृथक-पृथक प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। इस नीति में फार्मास्यूटिकल, टेक्सटाईल, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा गैर काष्ठ वनोत्पाद (एनटीएफपी) प्रसंस्करण, कम्प्रेस्ड बॉयो गैस, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस (ए.आई), रोबोटिक्स एण्ड कम्प्यूटिंग (जी.पी.यू), आई.टी., आई.टी.ई.एस., डेटा सेंटर, जल विद्युत परियोजनाओं, सौर ऊर्जा परियोजनाओं आदि के लिए आकर्षक पृथक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन का प्रावधान है। राज्य के कोरबा-बिलासपुर-रायपुर को देश के औद्योगिक मानचित्र में स्थान दिलाने के लिये इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर की स्थापना का प्रावधान है। नई औद्योगिक नीति के निर्माण के लिए उद्योग विभाग द्वारा संबंधित सभी हितपक्षों, औद्योगिक संगठन, औद्योगिक समूहों, संबंधित विभागों के साथ एक वर्ष तक संवाद एवं गहन विचार-विमर्श कर तैयार किया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा को शब्दों से दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता की पहचान रहे स्व.गोपाल वोरा की याद में रविवार शाम एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सप्रे शाला हाल में किया गया था। बड़ी संख्या में जुटे जनप्रतिनिधि, पत्रकार, साहित्यकार, सामाजिकजनों ने अपने शब्दों से श्री वोरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री वोरा के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके पत्रकारीय योगदान को सराहा। पत्रकारों ने जहां उन्हे अपना मार्गदर्शक बताया तो जनप्रतिनिधियों ने आदर्श पत्रकार। वोरा के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा की शुरूआत में पत्रकार डा.अनिल द्विवेदी ने श्री वोरा का जीवन परिचय रखा। रायपुर लोकसभा के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्व. वोरा से हमारे परिवार के रिश्ते थे। वे हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते रहे, जब भी मैं चुनाव मैदान में होता तो वे मेरा हौसला अफजाई करते हुए कहते थे तुम्हे कोई नहीं हरा सकता। ये उनका आर्शिवाद होता था।  उन्होंने गोपाल वोरा को आदर्श पत्रकार बताया और उन पर पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव दिया ताकि पत्रकारिता की नई पीढ़ी को मार्गदर्शन मिल सके। रायपुर दक्षिण से नव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि स्व. गोपाल वोरा और मैं एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। उन्होंने बतौर पत्रकार हमेशा सच के लिए कहा और लिखा भी। वे हमेशा सही मार्गदर्शन करते रहे और मैं उसे आदर के साथ मानता रहा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व. गोपाल वोरा आदर्श निष्ठ और हमेशा सही सवाल करने वाले पत्रकार रहे। मेरा उनसे आदर का संबंध रहा। उन्होंने कभी भी दिल दुखाने वाला सवाल नहीं किया। श्री वोरा की सादगी दूसरों के लिए प्रेरक थी। काफी लंबे समय से हमारा साथ रहा। वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार श्री गिरीश पंकज ने स्व. गोपाल वोरा को याद करते हुए कहा कि हमारी पीढ़ी ने उनसे बहुत कुछ सीखा। मैं जब भी कुछ लिखता या प्रकाशित होता तो श्री वोरा मुझे फोन करके मार्गदर्शन करते गलतियां भी बताते थे और असहमति भी जताते थे लेकिन उनकी सलाह हमेशा शिरोधार्य रही। उनसे मुलाकात करते तो कुछ ना कुछ सीखने को मिलता था। नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने श्री वोरा के योगदान को याद करते हुए कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करता था, उनसे कुछ न कुछ सीखने को मिलता। कई बार वे फोन करके आदेश देते तो हम उनके सम्मान में मोहल्ले में जुड़े जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से करते थे। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत,पूर्व विधायक अरुण वोरा, वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर मिश्र, साहित्यकार डा.रमेन्द्रनाथ मिश्र सहित अनेक नागरिकों ने अपने विचार रखे तथा स्व गोपाल वोरा के पत्रकारीय योगदान को याद किया।कार्यक्रम का संचालन डा.मुकेश शाह ने किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब, भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ तथा श्री रायपुर पुष्टिकर ब्राह्मण समाज ने मिलकर किया था। स्व गोपाल वोरा के सुपुत्र राजेश वोरा और मनीष वोरा पत्रकार ने सबका आभार जताया। इस अवसर पर भजन संध्या भी आयोजित की गईं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा, राजेश दुबे, प्रकाश शर्मा, ब्रजेश चौबे, उमाशंकर व्यास, नरेन्द्र बंगाले, अनिल पवार, कृष्णा गोस्वामी, रूपेश यादव, संजय शेखर, अवधेश मिश्रा, मोहन तिवारी, उचित शर्मा, प्रफुल्ल ठाकुर, वैभव शिव पांडेय, नदीम, गंगेश द्विेदी, पीसी रथ, शिरिष मिश्रा, सुनील जायसवाल के अलावा गणमान्य नागरिक पंकज शर्मा,शानू वोरा, मृत्युंजय दुबे, अविनाश शुक्ला, वीरेन्द्र पांडेय, कन्हैया अग्रवाल, सतीश जैन, संजय पाठक, विनोद वर्मा, गिरीश दुबे, आनंद सिंघानिया, सुरेश मिश्रा, डा. सुरेश शुक्ला, अनुराग मिश्रा, मनोज कंदोई, राघवेन्द्र मिश्रा, हरख मालू, अनुपम वर्मा, कमलेश नथवानी, ओमप्रकाश बरलोटा, आकाश विग सहित काफी संख्या में उपस्थिति रही।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet