LATEST NEWS

हरियाणा और केरल की टीमों के बीच खेला जा रहा मुकाबला तकनीकी विवाद के चलते झगड़े में बदल गया

राजनांदगांव दिग्विजय स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को अंडर-14 बालिका वर्ग के मैच के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। हरियाणा और केरल की टीमों के बीच खेला जा रहा मुकाबला तकनीकी विवाद के चलते झगड़े में बदल गया, जो मारपीट तक जा पहुंचा। घटना के दौरान केरल की एक खिलाड़ी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल खिलाड़ी की स्थिति जानने के लिए टीम के मैनेजर, कोच और अन्य खिलाड़ी भी अस्पताल पहुंचे।   क्या था विवाद? मैच के दौरान एक तकनीकी निर्णय को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने में देर कर दी, जिससे मामला और बिगड़ गया। केरलम समाज ने जताई नाराजगी घटना के बाद स्थानीय केरलम समाज के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल खिलाड़ी का हालचाल जाना। उन्होंने इस घटना को दुखद और शर्मनाक करार दिया।

कल से रायपुर में अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस

रायपुर 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक राजधानी में किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति इसकी मेजबानी कर रही है। इसमें विभिन्न प्रदेशों की विद्युत कंपनियों की नौ टीमें हिस्सा लेंगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। स्पर्धा का उद्घाटन समारोह 23 नवंबर को 11.30 बजे छछानपैरी स्थित एपीआईसीईएम टेनिस कोर्ट में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार होंगे तथा प्रबंध निदेशकगण राजेश कुमार शुक्ला एवं भीमसिंह कंवर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह 25 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव होंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रबंध निदेशकगण राजेश कुमार शुक्ला एवं भीमसिंह कंवर उपस्थित रहेंगे। पॉवर कंपनीज के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि हर राज्य की विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण कंपनियां अपने कर्मियों के लिए प्रतिवर्ष क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है, उसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्पधार्ओं के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर की स्पधार्ओं का आयोजन अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण मंडल करती है। इस बार अखिल भारतीय लॉन टेनिस स्पर्धा की मेजबानी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति को दी गई है। इस स्पर्धा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, असम, कर्नाकट, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, केरल, कोलकाता, तेलंगाना राज्य से विद्युत कंपनियों की टीमें शामिल होंगी।

ढोंगी बाबा ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, ढोंगी बाबा गिरफ्तार

सरगुजा तंत्र-मंत्र का झांसा देकर नाबालिग छात्रा का शारीरिक शोषण करने वाले एक ढोंगी बाबा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ढोंगी बाबा तंत्र-मंत्र और झाड़फूक कर बड़े से बड़े रोगों को दूर करने का दावा करता था. नाबालिग छात्रा अपनी बहन का इलाज कराने परिजनों के साथ ढोंगी बाबा के पास जाया करती थी, जिस पर ढोंगी बाबा की नीयत खराब हो गई थी. आरोपी बाबा छात्रा को लेकर फरार हो गया था. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके कब्जे से छात्रा को सकुशल बरामद किया गया है. आरोपी का नाम मिट्ठू है. पुलिस के मुताबिक, ग्राम सिधमा में बाकायदा आरोपी मिट्ठू द्वारा तंत्र-मंत्र की एक दुकान भी लगाई जाती थी. इस अंधविश्वास के खेल में कई लोग अपना इलाज कराने उसके पास आते थे. बाबा की कारस्तानी इतनी ही नहीं थी बल्कि बाबा ने अपने परिजन के साथ इलाज करने पहुंची एक नाबालिग को लेकर फरार हो गया और नाबालिग की दस्तावेजों में कूट रचनाकार उसे 14 की जगह 24 साल होना बताकर शादी भी कर ली. इधर पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत जब पुलिस को की तब पुलिस मामले की जांच में जुटी. अपने आप को बाबा बताने वाला आरोपी मिट्ठू राम नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया है. इधर मामले की जांच में जुटी पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण के साथ-साथ दस्तावेजों में कूट रचना और कई धाराओं में अपराध दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है.

नायब तहसीलदार से टीआई की बदसलूकी, सीसीटीवी वीडियो आया सामने, टीआई को किया लाइन अटैच

बिलासपुर नायब तहसीलदार से सरकंडा थाना टीआई की बदसलूकी बड़ा मुद्दा बन गई है. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आई है, जिसमें टीआई तोप सिंह नवरंग नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा को धक्का देते नजर आ रहे हैं. घटना का ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद आईजी ने कार्रवाई करते हुए टीआई नवरंग को लाइन अटैच कर दिया है. मामले में विभागीय जांच जारी है. बता दें कि मंगलवार को सरकंडा थाना में थाना प्रभारी तोपसिंग नवरंग और पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया था, जिसके बाद नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा ने थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. वहीं, पुलिस ने भी नायब तहसीलदार और उनके भाई पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज का मामला दर्ज किया था. मामले में नायब तहसीलदार के पक्ष में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ एवं राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले प्रदेश के तमाम अधिकारी लामबंद होकर कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री, गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा था. इसमें प्रारंभिक स्तर पर किसी भी प्रकार से संज्ञान नहीं लिए जाने और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी स्तर की जाँच कमिटी गठित नहीं किए जाने पर क्षोभ जताया गया था.

वन परिक्षेत्र के हाटी गांव के पास तालाब में हाथी के बच्चे का शव मिला

रायगढ़ धरमजयगढ़ वन मण्डल के छाल वन परिक्षेत्र के हाटी गांव के पास तालाब में हाथी के बच्चे का शव मिला है। बच्चा हाथी की उम्र 3 से 4 महीने का बताया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग के आला अधिकारी के मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गये है। धरमजयगढ़ वन मण्डल में हाथियों का मौत का सिलसिला जारी है ऐसे में वन विभाग के उच्च अधिकारीयों की भी लापरवाही नजर आ रही है। छाल परिक्षेत्र के 545 पीएफ़ में जंगल के अंदर वन्य जीवों के लिए बनाएं गए तालाब में हाथी के बच्चे की पानी में तैरती लाश मिली है। आपको बता दे की सप्ताह भर के भीतर धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र से ही हांथी के कंकाल मिलने की खबरे सामने आई थी, उसके बाद आज फिर हांथी की मौत वन विभाग की निष्क्रियता को उजागर करता है जबकि शासन द्वारा हांथीयों के बचाव के लिये अनेक उपाय कर फंड जारी किया जाता है। अब देखना होगा नन्हे हाथी के बच्चे हाथी की मौत पर सरकार और विभाग जिम्मेदार पर किस तरह की कार्यवाही करती है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई है। सुबह जब ग्रामीण जंगल गए तब उन्हें तीनों हाथी एक दूसरे के इर्दगिर्द मृत अवस्था मे मिले। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। प्रथम दृष्टया में वन विभाग ने बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई है। सुबह जब ग्रामीण जंगल गए तब उन्हें तीनों हाथी एक दूसरे के इर्दगिर्द मृत अवस्था मे मिले। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। प्रथम दृष्टया में वन विभाग ने बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रायगढ़ जिले के दो वन मंडल में 140 हाथी क्षेत्र में हैं। सबसे अधिक धरमजयगढ़ क्षेत्र में है।

NH 130 पर सड़क हादसा : तेज रफ़्तार ट्रेलर ने पहले कार और फिर स्वराज माजदा को टक्कर

कोरबा आधी रात नेशनल हाईवे 130 पर भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ़्तार ट्रेलर ने पहले कार को ठोकर मारी, फिर स्वराज माजदा को भी ठोक दिया. हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी से कूदकर भाग गया. इसी वक्त एक और तेज रफ़्तार आ रहा ट्रेलर सीधे खड़े ट्रेलर में जा घुसा. इस घटना में ट्रेलर ड्राइवर गाड़ी के केबिन में घायल होकर फंस गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रेलर के केबिन में फंसे ड्राइवर को 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के बाद लगभग 3 घंटे कटघोर से अंबिकापुर मार्ग में जाम लगा रहा. डायल 112, कटघोरा और बांगों पुलिस ने सभी वाहनों को हटाकर जाम को बहाल कराया. हादसे में कार कटघोरा के वार्ड 3 के पार्षद की बताई जा रही है. हादसे में कार व स्वराज माजदा के ड्राइवर को हल्की चोटे आई है. हादसे में कार का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

बिलासपुर और सरगुजा संभाग में शीतलहर, बिलासपुर में गिरावट के साथ पारा 15.4 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ पारा 15.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। एक दिन पहले पारा 15.6 डिग्री सेल्सियस था। इस मौसम बच्चों व बुजुर्गों के सेहत को लेकर खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट न्यायधानी में मंगलवार की रात कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। हल्की ठंडी हवाएं चल रही थी। बुधवार की सुबह नजारा देखने लायक था। वातावरण में हल्का कोहरा भी दिखा। सूर्योदय के साथ धूप अच्छी लगने लगी। दिन चढ़ने के साथ मौसम का कलेवर भी बदला। रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 28 डिग्री पर आ गया। ठंडी के चलते मौसमी बिमारियां फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य से कम है। वहीं रात और दिन के तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। जिसका असर सेहत पर भी पड़ने लगा है। ठंडी के चलते मौसमी बिमारियां घेरने लगी है। खासकर बदलते मौसम का असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर दिखने लगा है। अस्पतालों के ओपीडी में इन दिनों रोजाना भीड़ लग रही है। ठंड का अहसास सुबह नहीं खुल रही जल्दी नींद उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। जिसके प्रभाव से रातें सर्द है। ठंड का अहसास होने लगा है। नतीजा सुबह लोग देर से जाग रहे हैं। आसानी से बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता। सुबह की धूप अच्छी लगने लगी है। चौक-चौराहों में भी लोग सुबह चाय की चुस्कियों का आनंद उठाते दिखे। 24 नवंबर तक अभी अच्छी ठंड मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है जिसके कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट बने रहने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।सरगुजा और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने/शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। 25 नवंबर से दक्षिण छत्तीसगढ में न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है। प्रमुख शहरों का तापमान शहर               अधिकतम     न्यूनतम बिलासपुर         28.0             15.4 पेंड्रारोड             26.2             11.4 अंबिकापुर         26.0              08.6 माना                27.8             15.6 जगदलपुर         28.6             12.5  

46वीं अखिल भारतीय विद्युत महिला स्पर्धा में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने हासिल किये 8 पदक

रायपुर 46वीं अखिल भारतीय विद्युत महिला स्पर्धा में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम इवेंट में टेबल टेनिस व शतरंज में रजत, बैडमिंटन में कांस्य व व्यक्तिगत स्पधार्ओं को मिलाकर 8 पदक हासिल करने में कामयाब रही। समापन समारोह में असम की ऊर्जा एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती नंदिता गोलोर्सा ने विजयी खिलाडियों को पुरस्कृत किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तथा ऊर्जा मंत्री विष्णुदेव साय, पॉवर कंपनी अध्यक्ष व ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के दल को बधाई देते हुए कहा है कि इनके उम्दा प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है। प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमताओं का झण्डा गाडने के लिए इसी प्रकार लगन और निष्ठा से अभ्यास करते रहना चाहिए। गुवाहाटी असम में 17-20 नवंबर तक आयोजित इस टूनार्मेंट में छत्तीसगढ़ की टीम ने अलग-अलग श्रेणी में पदकों पर अपना कब्जा जमाया। टीम की मैनेजर श्रीमती अनामिका मण्डावी ने बताया कि टेबल टेनिस स्पर्धा में टीम इवेंट में (दिव्या आमदे, श्रद्धा वर्मा, शिखा खाण्डे, शोभना सिंह) द्वारा रजत पदक हासिल किया गया, सिंगल्स में दिव्या आमदे द्वारा स्वर्ण एवं डबल्स में श्रद्धा व दिव्या की जुगलबंदी को रजत पदक प्राप्त हुआ। इसी तरह बैडमिंटन में (संध्या रानी, जुवेना गोम्स, वीरांगना भगत, श्रद्धा पिल्लई) द्वारा टीम इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त हुआ, सिंगल्स में संध्या रानी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। शतरंज स्पर्धा में टीम इवेंट में नूतन ठाकुर, मीना कुर्रे, सानिली चौहान, भारती फेराओ ने रजत पदक दिलाया, प्रथम बोर्ड प्राइस में नूतन ठाकुर, चौथी बोर्ड प्राइस भारती फेराओ को मिला। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की महिला खिलाडियों ने पांच स्पधार्ओं (टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, टेनिकोइट) के लिए राष्ट्रीय स्तर के 8 स्टेट टीमों से मुकाबला कर तीन स्पर्धा में कुल 8 पदक प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ महिला खिलाडियों को टीम मैनेजर श्रीमती अनामिका मांडवी, कोच सागर पिंपलापुरे के द्वारा पूरे टूनार्मेंट मे मार्गदर्शन मिलता रहा। इस अवसर पर आॅल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के प्रेसिडेंट सुरेश कैमल, महासचिव के. शिव कुमार, वरिष्ठ खेल अधिकारी टी.कुमार वेदुवालु, खेल अधिकारी एम.एस. नायडू, उप. महा. प्रबंधक वित्तीय श्रीमती पूर्वी नाथ उपस्थित थे।

किसान की महीनों की मेहनत से हुई फसल, जलकर खाक

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बीती रात एक किसान की महीनों की मेहनत से हुई फसल जलकर खाक हो गई. यह घटना जिले के उसूर क्षेत्र की है जहां किसान रमेश चापडी ने 2 लाख रुपये कर्ज लेकर खेती की थी और कटाई के बाद लाखों का धान ब्यारे में रखा था. सुबह जब वे वापिस ब्यारे में गए तो पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी और आग तब भी जल रहा था. किसान ने घटना की जानकारी पटवारी और पुलिस में दी. जिसके बाद पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है. इस घटना को लेकर एसडीएम भूपेंद्र गावरे ने कहा कि पटवारी को मौके पर भेजा गया है. खेत में कितनी जमीन और फसल जली है, इसका आंकलन किया जा रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि आरबीसी 6(4) के तहत उचित मुआवजा दिलाया जाएगा. वहीं फसल बर्बाद होने से किसान अब कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित है. हालांकि प्रशासन की ओर से जल्द मदद मिलने की उम्मीद है.

बिटकॉइन मामला : भूपेश बघेल ने कहा – गौरव मेहता कौन है मैं नहीं जानता, आरोप लगाने वालों पर करूंगा मानहानि का मुकदमा

रायपुर बिटकॉइन घोटाले के खुलासे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि बिटकॉइन मामले में, जिसके तार महाराष्ट्र चुनाव से जुड़े हैं, छत्तीसगढ़ में भी कार्रवाई हुई है और इस मामले में अब बघेल की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रीवास्तव ने पुरजोर मांग की कि बिटकॉइन घोटाले मामले में भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता अपनी भूमिका पर प्रदेश की जनता को जवाब दें। श्रीवास्तव ने गुरुवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस में लंबे समय तक महत्वपूर्ण पदों पर रही एक नेत्री ने एक्स पोस्ट कर यह  पूछा है कि बिटकॉइन मामले में लिप्त जिस गौरव मेहता के यहां छत्तीसगढ़ में कारवाई हुई है, उसके पूर्व सीएम भूपेश बघेल से क्या संबंध थे? महादेव ऐप मामले में तो यह स्पष्ट ही हुआ है कि कांग्रेस सरकार में आर्थिक मामलों के तार अंतरराष्ट्रीय गिरोहों से जुड़े रहे हैं, ऐसे में बिटकॉइन घोटाले का यह खुलासा महत्वपूर्ण है। कांग्रेस को, खासकर भूपेश बघेल को इसका जवाब देना चाहिए। श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले जो आॅडियो टेप सामने आया है, उसमें महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की बातचीत भी है। अगर इसमें महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष इन्वॉल्व है और अपराध करने वाला छत्तीसगढ़ में है, तो यह क्यों न माना जाए कि इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस और इस प्रकार के कार्यों में महारत रखने वाले भूपेश बघेल इन्वॉल्व हैं? इससे पहले भी राज्य में कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा अन्य चुनावी राज्यों में कांग्रेस को भ्रष्टाचार के रुपयों से फंडिंग करने के तथ्य सामने आ चुके है। भ्रष्टाचार के हर आरोपी के साथ छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल का इनवॉल्वमेंट पाया गया है, फिर वह सौम्या चौरसिया हो, समीर विश्नोई हो, एजाज ढेबर के भाई अवनर ढेबर हो या कोई और। श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साक्षी है कि कांग्रेस की भूपेश-सरकार किस तरह अनेक गंभीर आर्थिक आपराधिक मामलों में लिप्त रही है! भाजपा ने लगातार उन विषयों को उठाया और प्रदेश देख रहा है कि भूपेश-सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकारियों, नेताओं को किसी भी अदालत से जमानत तक नहीं मिल पा रही है। ताजा मामला पीएससी के अध्यक्ष रहे टामन सोनवानी का है। 5 साल तक लगातार भाजपा उनके घोटाले के खिलाफ आवाज उठाती रही। यह अपनी तरह की एक अनोखी सरकार थी जो अपने ही राजस्व पर डाका डालती रही। श्रीवास्तव ने कहा कि आज भूपेश बघेल के कई करीबी या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया, अनिल टुटेजा, समीर बिश्नोई, भूपेश बघेल के चहेते महापौर के भाई एजाज ढेबर पर जब-जब एजेंसियां कार्रवाई करती रही भूपेश बघेल उनके संरक्षक बनकर खड़े होते रहे और इसे पॉलिटिकल मामला बताते रहे। श्रीवास्तव ने कहा कि महीनों हो गए, अदालत से इन्हें बेल नहीं मिलना इस बात का सबूत है कि ये सब भ्रष्टाचार में लिप्त थे और उनके संरक्षक पिछली कांग्रेस सरकार और उनके मुखिया भूपेश बघेल थे। सभी कांग्रेसी भ्रष्टाचारी हैं, ऐसा हम नहीं कहते हैं परंतु, सभी भ्रष्टाचार में कांग्रेसियों के नाम ही क्यों आ रहे हैं, यह अवश्य शोचनीय है। प्रेस ब्रीफ के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता द्वय उमेश घोरमोड़े और अमरजीत छाबड़ा भी मौजूद रहे।

गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ गस्त में मिली सिंगल शॉट रायफल और नक्सल सामग्री

गरियाबंद नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत आज गरियाबंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गरियाबंद डी.आर.जी., कोबरा-207BN, ओडिसा एसओजी (नुआपाडा एवं नवरंगपुर), सी.आर.पी.एफ.-211BN और 65BN की संयुक्त टीम ने थाना जुगाड़ क्षेत्र अंतर्गत अमाढ़ जंगल में गस्त निकाली थी. सुबह लगभग 07:00 बजे जब पुलिस पार्टी ने जंगल में सर्चिंग शुरू की, तो नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को देख फायरिंग की. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में फायरिंग की. पुलिस पार्टी की भारी तैनाती देख नक्सली अपने ठिकाने से भाग गए. सर्चिंग के दौरान घटना स्थल से एक सिंगल शॉट रायफल, नक्सल साहित्य और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई. पुलिस ने पूरे क्षेत्र की तलाशी ली और सभी पुलिस बल सकुशल अपने-अपने ठिकानों की ओर लौट आए. इस अभियान में पुलिस की तत्परता और साहस को देखते हुए नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल हुई है.

ओ.पी. चौधरी बोले- विकास के लिए महत्वपूर्ण कारक है सुशासन

रायपुर. सुशासन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है। इससे न केवल देश का सुव्यवस्थित विकास होता है, बल्कि यह नागरिकों के जीवन को भी बेहतर बनाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रारंभ हुए स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, जीएसटी, जैम पोर्टल, डिजिटल इनक्लुजन जैसे नवाचारों ने देश में बड़ा बदलाव लाया है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज नवा रायपुर में केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा सुशासन पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए ये विचार व्यक्त किए। छत्तीसगढ़ सहित देशभर से आए भारतीय प्रशासनिक सेवा और केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अधिकारी सम्मेलन में सुशासन के लिए किए जा रहे नवाचारों, बेस्ट प्रेक्टिसेस और जनोन्मुखी कार्यों पर विमर्श कर रहे हैं। नागरिक केंद्रित सुशासन पर आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को 55 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में ब्यूरोक्रेट्स की महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने सम्मेलन में भागीदारी कर रहे विभिन्न राज्यों के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से कहा कि सुशासन, नवाचार और बदलाव के लिए खुद को ट्रांसफॉर्म करना होगा, ताकि आप लोगों की प्रतिभा और व्यक्तित्व में क्षरण न हो। समय के साथ स्वयं को बदलने वाले ही प्रासंगिक रहेंगे।   श्री चौधरी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और सुशासन से वर्ष 2047 तक 55 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सम्मेलन में कहा कि कई कलेक्टर और अधिकारी प्रभावी नवाचार कर रहे हैं। समय और अपने क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप बेहतर नागरिक सेवाएं डिलीवर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने की जरूरत है, तभी कल्याणकारी पहलों को नागरिकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रति नजरिया तेजी से बदलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन में दो दिनों तक होने वाले नवाचारों, बेस्ट प्रेक्टिसेस और सुशासन के कार्यों की चर्चा से राज्य के अधिकारी भी प्रेरित होंगे और उन्हें यहां लागू करने की पहल करेंगे।       मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन की सफलता तभी है जब हम जिनके लिए काम कर रहे हैं, उनके चेहरों पर मुस्कान ला पाएं। आपके लाभार्थी आपके कार्यों से संतुष्ट हैं, तो वही सुशासन की सफलता है। सुशासन के लिए लक्षित लोगों तक योजनाओं और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पहुंचाने के लिए अच्छी नीयत सबसे ज़रूरी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विभिन्न विकास प्राधिकरणों के गठन, रायपुर में कैनाल लिंकिंग रोड, एक्सप्रेस वे के निर्माण जैसे कई उदाहरण देते हुए कहा कि शासन-प्रशासन में यहां भी कई नवाचार हो रहे हैं। क्षेत्रीय और स्थानीय जरूरतों को देखते हुए उनके अनुरूप लोगों के कल्याण के काम हो रहे हैं। केन्द्रीय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री पुनीत यादव ने उद्घाटन सत्र में कार्मिक एवं जन शिकायतों के निराकरण के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया की कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर तेजी से शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। देश के विभिन्न भागों में हो रहे नवाचार, बेस्ट प्रेक्टिसेस और सुशासन के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित और पुरस्कृत किया जा रहा है। आज के पहले सत्र में चार राज्यों में हो रहे अलग-अलग नवाचारों को साझा किया गया। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री एस.एन. त्रिपाठी ने इस सत्र की अध्यक्षता की। उत्तरप्रदेश में जल जीवन मिशन के संचालक श्री अनुराग श्रीवास्तव ने वहां सौर आधारित सफल जल प्रदाय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सौर आधारित जल प्रदाय योजनाओं से उत्तरप्रदेश में अगले 30 सालों में एक लाख करोड़ रुपए की बचत होगी। इन योजनाओं से कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा। ओड़िशा के कोरापुट जिले के कलेक्टर श्री वी. कीर्ति वासन ने ग्रामीण औद्योगिक काम्प्लेक्स के ज़रिए स्थानीय लोगों को रोज़गार से जोड़ने के लिए किए जा रहे नवाचार की जानकारी दी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के नागालैंड के अधिकारी श्री थवासीलन ने अपने राज्य में नागालैंड स्वास्थ्य सुरक्षा सोसाइटी और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के नवाचार को साझा किया। इनके माध्यम से वहां कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा और राज्य से बाहर भी कैशलेस स्वास्थ्य बीमा लोगों को दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग की उपायुक्त सुश्री अलका सिंह ने वहां फरवरी माह से शुरू किए गए साइबर तहसील संबंधी नवाचार से अधिकारियों को रू-ब-रू कराया। वहां ‘संपदा’ पोर्टल से जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री और तत्काल नामांतरण किया जा रहा है। आधुनिक तकनीकों के उपयोग से राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। राज्य में लैंड रिकॉर्ड्स के डिजिटलाइजेशन के बाद 13 तहसीलदार 1364 राजस्व न्यायालय संचालित कर रहे हैं।

डॉक्टरों के थोक में हुए तबादला, जानिए किसे कहां मिली नियुक्ति

रायपुर लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने गुरुवार को थोक में विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में पदस्थ डॉक्टरों का थोक में तबादला किया है. इनमें से तीन डॉक्टरों को संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें में बतौर प्रभारी उप संचालक नियुक्त किया गया है. वहीं विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में पदस्थ 15 विशेषज्ञों और चिकित्सा अधिकारियों को दूसरे अस्पतालों में पदस्थ किया गया है. जिला चिकित्सालय गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेश्वर राव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोखोपारा में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मृति देवांगन और जिला चिकित्सालय पण्डरी में पदस्थ सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार सिन्हा को को संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें में बतौर प्रभारी उप संचालक नियुक्त किया गया है. वहीं जांचगीर चांपा में पदस्थ प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ. अनिल जगत को रायगढ़ जिला चिकित्सालय में बतौर चिकित्सा विशेषज्ञ, रायगढ़ में पदस्थ प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. उषा किरण भगत को जांजगीर-चांपा जिला चिकित्सालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के तौर पर पदस्थ करने के साथ 15 डॉक्टरों का अलग-अलग अस्पतालों में तबादला किया गया है.

जैन दादाबाड़ी में आयोजित दीक्षा महोत्सव में सम्मिलित हुए राज्यपाल

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका गत दिवस रायपुर के जैन दादाबाड़ी में आयोजित पंच दिवसीय दीक्षा महोत्सव में विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने वहां स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और उपस्थित तपस्वी जैन मुनियों से प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।     इस अवसर पर राज्यपाल ने 12 कठिन व्रतों के साथ आत्मशुद्धि की क्रिया को मुमुक्षुओं द्वारा मानवता के लिए की जा रही कठोर तपस्या बताते हुए उनके त्याग और समर्पण को नमन किया। महोत्सव में रायपुर (उत्तर) विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

अब पक्के मकान में भयमुक्त होकर जीवनयापन कर रही शांति बाई

जशपुरनगर प्रधानमंत्री आवास योजना से गांव की झोपड़ी में रहने वाले अनेक परिवारों का पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। राज्य में शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले और लोगों की सपने पूरे हो इस आशा से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के दिशा-निर्देशन में शत् प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सार्थक पहला किया जा रहा है।          ऐसी कहानी है दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत छेरडांड़ निवास शांति बाई की। जिनके सपनों का महल प्रधानमंत्री आवास योजना से बना है। अब शांति बाई और उनका परिवार पक्के मकान में आराम से रहते है। शांति बाई ने राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने गरीबों को उनके सपने पूरे करने का अवसर दिया। आज उन्ही के कारण हमारे पास अपना पक्का मकान है। शांति बाई की कहानी उनकी जुबानी शांति बाई ने बताया कि मेरे पति मजदूरी करते है। बचपन से ही शांति बाई ने गरीबी को देखा है। उनका पूरा परिवार कच्चे मकान में रहता है। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत में किये जा रहे कार्यों में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उन्होंने कहा कि गरीबी के कारण हम लोग अपना स्वयं का मकान नहीं बनवा सके तथा सदैव यह सपना होता था कि हमारा भी एक पक्का मकान हो जिसमें हम अपने परिवार के साथ रह सके। परंतु आर्थिक तंगी के चलते वह सपना पूर्ण नहीं हो पा रहा था। अंदर से मन खिन्न हो चला था उसी समय कुछ लोगों ने हमें बताया कि प्रधानमंत्री ने गरीब असहाय लोगों के लिए घर बनवाने की एक योजना चलाई है, जिसके द्वारा गरीब असहाय लोगों के अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। मुझे इसका विश्वास न हुआ परंतु प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ और आज हमारा पक्का बना गया।         शांति बाई ने बताया कि पक्के मकान नहीं होने से पहले झोपड़ी में जिंदगी गुजर रही थी। धूप, बरसात और कीड़े, जानवरों के डर के साये में जिना पड़ता था। छप्पर झोपड़ी की जिंदगी से परेशान थे। नातेदार रिश्तेदार के सामने भी बेइज्जती होती थी। परंतु मजबूरी से सब कुछ सहन करना पड़ता था। बरसात में तो खाना बनाने और रात में सोने में बहुत कठिनाई होती थी। परंतु अपनी गरीबी पर रोते थे जब उन्हें पता चला कि उनका नाम भी आवास सूची में है और प्रधानमंत्री आवास आबंटित हुआ उनका सपना पूरा होता नजर आया। जिसे वे बड़ी लगन व मेहनत से बना कर तैयार किया। वर्तमान में आवास बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने बताया कि वे निर्धन व मजदूरी पेशा होने के चलते कभी सोच भी नहीं सकते थे कि इतना सुंदर घर अपने जीवन में बना पाएगे।   

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet