LATEST NEWS

साय सरकार किसानों को धान खरीदी का भुगतान मात्र 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेगी

रायपुर  छत्तीसगढ़ में  14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है. इस दौरान साय सरकार 27 लाख से अधिक किसानों से धान की खरीद समर्थन मूल्य पर करेगी. किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार किसानों को भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेगी. विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने अपने घोषमा पत्र ‘मोदी की गारंटी’ में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वादा किया था. सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में लिखा, “मोदी की गारंटी के अनुरूप हमारी सरकार ने किसानों के हित में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का अपना वादा पूरा किया है. इस बार भी 27 लाख से अधिक किसान भाईयों को इसका लाभ मिलेगा.” 72 घंटे के अंदर… सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार… आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं.  अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक किसानों का धान हमारी सरकार खरीदेगी और भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेंगे.” उन्होंने आगे लिखा कि किसानों को धान खरीदी के लिए अधिक दूरी तय न करना पड़े, इसका भी हमने विशेष ख्याल रखा है और 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है, ‘हमारा गर्व- धान खरीदी का पर्व’ सीएम साय ने कहा, “अन्नदाता हमारे छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं, उनकी मेहनत को पूरा दाम और सम्मान मिले, इसके लिए हमारी सरकार तत्पर है. हमने किसानों से उनके पूरी उपज को खरीदने, खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरतने और तय समयसीमा में भुगतान करने पर विशेष ध्यान दिया है. हमारा गर्व – धान खरीदी का पर्व. जम्मो किसान साथी मनला गाड़ा-गाड़ा बधई अउ शुभकामना…” सीएम साय ने किसानों को धान खरीदी की दी शुभकामनाएं: धान खरीदी की शुरुआत को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा “प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार…  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है.”     धान खरीदी का पर्व जम्मो किसान साथी मनला गाड़ा-गाड़ा बधई अउ शुभकामना: विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ 27 लाख से ज्यादा किसानों से धान खरीदी: सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में इस बार 27 लाख से ज्यादा किसानों का धान सरकार खरीद रही है. इसका भुगतान भी 72 घंटे के अंदर किया जाएगा. सीएम ने बताया कि किसानों को धान खरीदी के लिए ज्यादा दूरी तय न करना पड़े, इसके लिए पूरे प्रदेश में 2739 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है.  

भाजपा या कांग्रेस को नुकसान?, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण में सवा लाख लोगों ने नहीं किया मतदान

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट का चुनाव आखिरकार संपन्न हो गया. बिना किसी ठोस मुद्दे के लड़े गए इस चुनाव में क्षेत्र के 2 लाख 73 हजार मतदाताओं में से 51 फीसदी मतदान के हिसाब से 1 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग मतदान करने ही नहीं गए. मतदाताओं की इस बेरुखी का परिणाम क्या होगा, अब इस बात का आंकलन करने में विश्लेषक जुटे हैं. 2023 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार करीब 10 प्रतिशत कम मतदान हुआ है. 2023 के विधानसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण में 60.20 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं 2018 के विधानसभा चुनाव में 61.70 प्रतिशत मतदान हुआ था. इन चुनावों में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा उत्साह दिखाया था. उप चुनाव के दौरान विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से 25 हजार ज्यादा होने की वजह से अनुमान जताया जा रहा है कि इस बार भी महिलाएं बड़ी तादात में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी. लेकिन महिलाओं की सशक्त भागीदारी देखने को नहीं मिली, वहीं पुरुषों या फर्स्ट टाइम वोटर ने भी वोट देने में इसलिए रुचि नहीं दिखाई. जानकार मानते हैं कि मतदाताओं के बूथ तक नहीं पहुंचने के पीछे एक बड़ी वजह इस चुनाव का विधानसभा की तस्वीर में नहीं पड़ने वाला असर है. इस चुनाव की वजह से न तो भाजपा सत्ता से जा रही है, और न ही कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी कर रही है. इसके अलावा जानकार मानते हैं कि प्रत्याशी भी मतदाताओं के बीच उत्साह पैदा करने में नाकामयाब रहे. वहीं पार्टियां भी ऐसा कोई मुद्दा नहीं उठा पाईं, जिससे मतदाता मतदाता मतदान केंद्रों में जाने के लिए उतावले हों. जानकार मानते हैं कि भले ही इस परिणाम की विधानसभा की तस्वीर बदलने में कोई अहम भूमिका न हो, मुद्दा विहिन प्रत्याशी और पार्टियों के बीच मतगणना जरूर रुचि पैदा करेंगे. कम वोटिंग की वजह से मतों का अंतर भी कम रहेगा, और यदि यह आंकड़ा हजार से घटकर सैकड़ा तक पहुंच गया तो फिर नया तूफान खड़ा हो जाएगा. खैर, परिणाम जो भी भाजपा और कांग्रेस के लिए एक-दूसरे पर हमला करने के लिए नया मुद्दा जरूर मिल जाएगा.

समिति प्रबंधकों को चेताया, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में खाद्य मंत्री दयाल दास ने शुरू की धान खरीदी

सूरजपुर। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने सूरजपुर जिले से आज प्रदेश में धान खरीदी का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधकों को आगाह करते हुए कहा कि अगर किसानों से सही व्यवहार नहीं किया, किसानों से धान की पलटी करवाई या उनसे धान को छल्ली लगवाया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिला के प्रभारी व खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने समिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें धान बेचने के लिए एक रुपया भी देने की जरूरत नहीं है. वहीं मीडिया से जुड़े लोगों से कहा कि कही कोई गड़बड़ी नजर आती है, तो उसे जरूर बताएं. इधर मंत्री टंकराम वर्मा ने आज सांकरा (तिल्दा) में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया. उन्होंने खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों से अन्नदाताओं की सुविधा के लिए बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, बैठने की छायादार व्यवस्था इत्यादि करने के निर्देश दिए. बता दें कि आज से राज्य में 2739 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान क्रय किया जा रहा है. इस खरीफ सीजन में धान बिक्री के लिए 27,01,109 किसानों ने पंजीयन कराया है, इनमें से 1,35,891 नए किसान शामिल हैं. कुल 34,51,729 हेक्टेयर रक्बे में पंजीयन अनुसार धान उपार्जन का अनुमान है. सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाइस के माध्यम से उपार्जन की व्यवस्था की गई है. छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के द्वारा उपजाये गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा. इसके लिए 7 नवंबर से ही टोकन आवेदन की व्यवस्था आरंभ कर दी गई है. खरीदी सीजन में लघु एवं सीमांत कृषकों को अधिकतम 2 टोकन एवं बडे़ कृषकों को 3 टोकन की पात्रता होगी. धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा किए गए हैं. विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है, जिसका नं. 0771-2425463 है. धान बेचने वाले किसानों को धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर राशि किसानों के बैंक खाते में अंतरित कर दी जाएगी. इसके अलावा समितियों में ‘‘माइक्रो एटीएम’’ की व्यवस्था भी दी जा रही है, जिससे कि किसानों को सुविधा हो. राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है, एवं चेक पोस्ट की स्थापना की गई है. मंडी विभाग द्वारा मंडी अधिनियम के तहत जिलों में अधिकृत व्यापारियों की सूची जिला प्रशासन के साथ साझा किया गया है. मार्कफेड द्वारा राज्य स्तर पर एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित कर राइस मिल एवं उपार्जन केन्द्रों पर रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी. इसके अलावा राज्य स्तर पर अलग-अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई है, जो लगातार जिले में हो रही धान खरीदी की मानिटरिंग करेंगे. विभागीय मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य स्तरीय दल आबंटित जिलों में खरीदी के दौरान कम से कम तीन बार भ्रमण करेंगे. प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी और इस संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत भी कराया जाएगा.

CM साय रहेंगे साइंस कॉलेज मैदान में अतिथि, छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ जनजातीय गौरव दिवस

रायपुर. राजधानी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में जनजातीय गौरव दिवस का 2 दिवसीय आयोजन भी शुरू हो रहा है, जिसमें आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा. सीएम साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे. इसके बाद राजधानी लौटकर वे औद्योगिक विकास नीति 2024 का विमोचन और धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे. आज से छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन शुरू हो गया है, जो आगामी दो दिनों तक चलेगा. राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान और बलिदानों को सम्मानित करना है. बता दें, 15 नवंबर को बिहार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह का औपचारिक शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम का थीम “सामाजिक, आर्थिक विकास, आजीविका एवं उद्यमिता, कला संस्कृति एवं धरोहर, शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन शैली” रखा गया है. इस दौरान आदिवासी समाज के हितों के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. कार्यक्रम में 400 से अधिक आदिवासी कलाकारों की भागीदारी होगी, जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. आज से छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य में कुल 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी. यह प्रक्रिया 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी. इस दौरान किसान उत्पादित धान को समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे. दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रतिशत दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए बुधवार को मतदान किया गया. शाम तक कुल 50.50 प्रतिशत मतदान हुआ है. पुरुष मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया, जिनका मतदान प्रतिशत 51.42 प्रतिशत रहा. वहीं, महिला मतदाताओं ने 49.62 प्रतिशत मतदान किया. थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए 13.46 प्रतिशत मतदान किया.

पुलिस ने पेश किया 449 पन्नों का चालान, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार हिंसा में विधायक देवेंद्र की मुश्किलें बढ़ीं

बलौदा बाजार. 10 जून को बलौदाबाजार में हुई आगजनी, तोड़फोड़ व हिंसक प्रदर्शन मामले में आरोपी विधायक देवेंद्र यादव व ओमप्रकाश बंजारे का चालान आज कोतवाली पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया. लगभग तीन महीने से जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी मानते हुए पुलिस ने 449 पेज का चालान पेश किया है. मामले की सुनवाई 23 नवंबर को होगी. वहीं हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर 20 नवंबर को सुनवाई होगी. विधायक देवेंद्र यादव के अधिवक्ता अनादि शंकर मिश्रा ने बताया कि आज पुलिस ने चालान पेश किया है. हम उसका अध्ययन कर रहे हैं. प्रथम दृष्टि पुलिस की तरफ से कोई बड़ा साक्ष्य दिखाई नहीं दे रहा है. न्यायालय ने 23 नवंबर को पुनः पेशी दिया है. वहीं विधायक देवेंद्र यादव की हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगी है, जिस पर 20 नवंबर को सुनवाई होगी.

पुलिस की समझाइश पर मानीं, छत्तीसगढ़-बालोद में कॉलेज की छात्राओं के बीच जमकर चले लात-घूसे

बालोद. जिले के लीड कॉलेज घनश्याम सिंह गुप्त स्नाकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में लड़कियों के बीच जमकर लात-घूसे चले. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. बताया जा रहा है कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन लड़कियों के मारपीट का कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच कर रही. बता दें कि इस कॉलेज में पहले भी दो छात्रों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आ चुका है. स्नाकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में लड़कियों के बीच जमकर लात-घूसे चले. बताया जा रहा है कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन लड़कियों के मारपीट का कारण अज्ञात है.

उसी जगह दोबारा कर दी पोस्टिंग, छत्तीसगढ़-सरगुजा में प्रभारी संयुक्त संचालक अनियमितता पर किया था निलंबित

सरगुजा/रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में गजब का खेल चल रहा है. निलंबित अधिकारी को बहाल कर फिर पोस्टिंग दे दी, उसके बाद आदेश में संशोधन करते हुए वहीं फिर से वहीं पोस्टिंग दे दी, जहां से वे निलंबित हुए थे. बात हो रही है शिक्षा विभाग में अधिकारी हेमंत उपाध्याय की, जिन्हें अस्थाई रूप से बतौर प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा में आगामी आदेश पर तक पदस्थ किया गया. जबकि उन्हें उसी पद से पदोन्नति, ट्रांसफर में आर्थिक अनियमितता करने की दोषी बताकर निलंबित किया गया था. मामले में अभी विभागीय जांच जारी है, उसके बावजूद पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है.

युवक की मौके पर हुई मौत, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम सकरी में बलौदाबाजार से पलारी जाने वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बता दें कि ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार बलौदाबाजार से पलारी की ओर जा रहा था, तभी डीएवी स्कूल सकरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। इस घटना में स्कूटी पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। हालांकि हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव के शिनाख्‍त में जुटी हुई है।

“प्रसंग मुक्तिबोध” का दो दिवसीय आयोजन छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ और इप्टा के तत्वावधान में

बिलासपुर जीवन मूल्यों के प्रयोगधर्मी कवि और नई कविता को विशिष्ट स्वरूप प्रदान करने वाले भारतीय हिंदी साहित्य के प्रमुख कवि गजानन माधव मुक्तिबोध के समग्र व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित “प्रसंग मुक्तिबोध” का दो दिवसीय आयोजन 16 ,17 नवम्बर को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ और इप्टा  (बिलासपुर) के तत्वावधान में किया जा रहा है । मुक्तिबोध पर केंद्रित दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस 16 नवम्बर को प्रातः 11 बजे छत्तीसगढ़ प्रलेसं की कार्यकारिणी बैठक होगी।भोजन उपरांत दोपहर 3 बजे समारोह का उद्घाटन सत्र में ” मुक्तिबोध: जीवन संघर्ष और कविता” विषय और मुक्तिबोध की संघर्षपूर्ण जीवनी पर आधारित प्रो. जयप्रकाश की नई कृति “मैं अधूरी दीर्घ कविता ” पर संदर्भित विचार सत्र का आरम्भ वरिष्ठ समालोचक मार्गदर्शक राजेश्वर सक्सेना की शुभकामना संदेश से होगा ।सत्र की अध्यक्षता वीरेंद्र यादव (सुप्रसिद्ध आलोचक), नथमल शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रलेसं करेंगे । आधार वक्तव्य रफीक खान प्रस्तुत करेंगे । मुख्य वक्ता रणेंद्र (रांची ) होंगे ।वक्ताओ में कल्याणी वर्मा, नन्द कुमार कंसारी,उषा वैरागकर आठले अपने विषयगत विचार प्रस्तुत करेंगे ।लेखकीय वक्तव्य कृतिकार प्रो. जयप्रकाश देंगे । इस वैचारिक सत्र का संचालन परमेश्वर वैष्णव महासचिव छत्तीसगढ़ प्रलेसं करेंगे । इसी सत्र में मुक्तिबोध के सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध का सम्मान किया जाएगा। संध्या 6 बजे इप्टा (बिलासपुर) के साथियों द्वारा मुक्तिबोध की कविताओं पर नाट्य मंचन किया जाएगा । रात्रि 8 बजे कवि गोष्ठी होगी। उपस्थित कवि अपनी चुनिंदा रचनाओं का पाठ करेंगे ।          दूसरे दिन 17 नवम्बर को दो वैचारिक सत्र होंगे । प्रातः 10 बजे ” मुक्तिबोध:  इत्यादिजनों की पक्षधरता के कवि”विषय पर आधारित प्रथम सत्र की अध्यक्षता रणेंद्र वरिष्ठ साहित्यकार (झारखंड), कल्याणी वर्मा (बिलासपुर)करेंगे ।मुख्य वक्ता वीरेंद्र यादव होंगे ।वक्ताओं में आशीष त्रिपाठी, लोकबाबू, जयप्रकाश,डॉ. मृदुला सिंह विषयगत विचार रखेंगे । सत्र का संचालन रफीक खान करेंगे ।         दोपहर 2 बजे अंतिम सत्र ” मुक्तिबोध की रचनाओं में फैंटेसी” विषय पर आधारित होगा जिसकी अध्यक्षता सुप्रसिद्ध युवा आलोचक द्वय आशीष त्रिपाठी (बनारस) और प्रो.जयप्रकाश (दुर्ग) करेंगे । उषा वैरागकर आठले मुख्य वक्ता होंगी । वक्ताओं में कल्याणी वर्मा, वेदप्रकाश अग्रवाल,राम कुमार मिश्र, विश्वासी एक्का विषय पर केंद्रित अपने विचार प्रस्तुत करेंगे ।सन्चालन बिलासपुर इप्टा के साथी अरुण दाभड़कर करेंगे ।             बिलासपुर ईदगाह चौक स्थित डीपी चौबे प्रेस ट्रस्ट भवन  में आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़, उतर प्रदेश, झारखंड राज्यों के अनेक साहित्यकार शिरकत करेंगे । छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ के विभिन्न जिला इकाइयों के आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य इस वैचारिक  आयोजन में सम्मिलित होंगे । इस प्रतिष्ठित आयोजन को सफल बनाने छत्तीसगढ़ प्रलेसं बिलासपुर जिला इकाई के साहित्यकार और इप्टा बिलासपुर के साथी सतत सक्रिय हैं ।

आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 58 लाख रूपए ठगे

रायपुर। डिजिटल अरेस्ट मामले में रायपुर के रेंज साइबर थाना ने बड़ी कार्रवाई की है. पंडरी में महिला से 58 लाख रुपये ठगने वाले एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से ठगी की रकम में से 9.50 लाख रुपये नगद, बैंक खाता, चेक बुक और मोबाइल जब्त किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसे आधार कार्ड के दुरुपयोग से 311 बैंक खाते खोलने का आरोप लगाया. आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल में जुड़े रहने का दबाव बनाया और डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 58 लाख रुपये ठग लिए. पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर को जांच सौंपी. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने एवं ठगी की रकम होल्ड जब्त करने के संबंध में निर्देश दिए. मामले में जांच के दौरान साइबर थाना की टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी जसविंदर सिंह साहनी, निवासी राजनंदगांव को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से 9.50 लाख रुपये की नकदी, बैंक खाता, चेक बुक और मोबाइल बरामद की गई है. ‘डिजिटल अरेस्ट’ का नया तरीका अपनाते साइबर ठग साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं. ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए झांसे में लेकर लोगों से रुपये भी मांग रहे हैं. हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर ठगी की कोशिश की. जाने कैसे हो रही पुलिस के नाम से ठगी खुद को पुलिस, कस्टम, आयकर और ट्राई जैसे विभागों का अधिकारी बताकर साइबर ठग उच्च शिक्षित लोगों को वीडियो कॉल के जरिये अरेस्ट भी कर रहे हैं. झूठी कहानी बताकर बचने के लिए पूरे समय वीडियो कॉलिंग में जुड़े रहने बोलकर पीड़ित पर पूरे समय नजर रखते हैं. डिजिटल अरेस्ट कर बचने के लिए रुपये की मांग करते हैं. बच्चों को हिरासत में लेने की बात कहकर कर रहे वसूली साइबर ठग अभिभावकों को कॉल करके उनके बेटे-बेटियों के हिरासत में होने की बात कहकर धमकाते हैं. वह खुद को पुलिस या कस्टम अफसर बताकर बात करते हैं और ड्रग, सेक्स रैकेट जैसे मामले में बच्चों को पकड़ने की बात कहते हैं. हिरासत से रिहा करने के बदले परिजनों से रुपये मांगे जाते हैं. ऐसे लोगों को खासतौर पर निशाना बनाते हैं जिनके बच्चे दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई या नौकरी करते हैं. पुलिस का नाम सुनकर परिजन घबरा जाते हैं और जाल में फंस जाते हैं.

दो बीट गॉर्ड निलंबित, छत्तीसगढ़-मरवाही में पेड़ों की चल रही अवैध कटाई

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई रोकने में नाकाम वनरक्षकों पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. काम में लापरवाही बरतने पर मरवाही वनमंडल के देवरीखुर्द परिसर के वनरक्षक विष्णु जायसवाल और अमारू बीट के वनरक्षक संजय पैकरा को मरवाही वनमंडल DFO ने निलंबित किया है. मरवाही वनमंडल DFO रौनक गोयल ने दो बीट गार्ड को अवैध कटाई की रोकथाम और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है. यह कार्रवाई मरवाही वनमंडल के पेण्ड्रा वन रेंज के देवरीखुर्द परिसर में पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत मिलने के बाद की गई है. शिकायत की जांच के दौरान 67 नग पेड़ों के कटे हुए ठूठ पाए गए थे. इसके बाद वनरक्षक विष्णु जायसवाल को DFO ने निलंबित किया. वहीं दूसरी तरफ अमारू परिसर वनपरिक्षेत्र में भी पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत मिली थी. जांच के बाद यहां भी 38 नग कटे हुए पेड़ों के ठूठ पाए गए थे. जांच के बाद शिकायत सही पाने पर यहां के बीट गॉर्ड संजय पैकरा को भी DFO ने निलंबित कर दिया है.

ठगी का मास्टरमाइंड सहित आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-महासमुंद में दुल्हन गहने-मोबाइल लेकर फरार

महासमुंद. महासमुंद पुलिस ने ठगी के दो आरोपियों का पर्दाफाश किया है, जिसके मास्टरमाइंड ने अपनी ही ठग साथी की एक व्यक्ति से शादी कर उसे लाखों रुपए और आभूषण ठग लिए थे. पुलिस ने इस मामले की शिकायत के बाद ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, ओडिशा के बलांगीर निवासी गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश इस ठगी का मास्टरमाइंड है. उसने अपनी महिला साथी ममता सराफ उर्फ ममता पटेल के साथ मिलकर ठगी का प्लान बनाया था. प्लान के तहत आरोपी राकेश ने पहले भंवरपुर निवासी हेमकुमार चौधरी से दोस्ती कर उसे अपने झांसे में लिया, फिर 25 फरवरी 2024 को अपनी महिला साथी ममता के साथ हेमकुमार की ओडिशा के एक मंदिर में शादी करवा दी. शादी के बाद महिला, शादी में मिले सोने के जेवर और मोबाइल समेत 3 लाख रुपये का सामान लेकर ठगी के मास्टरमाइंड के साथ फरार हो गई. जिसके बाद पीड़ित हेमकुमार ने 17 जून 2024 को बसना थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने पहले सारंगढ़ निवासी सुदामा पटेल (60) और झारसुकड़ा के गोरखनाथ दास (40) को गिरफ्तार किया था. इन दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि गिरोह के दो सदस्य ओडिशा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में छिपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने 12 नवंबर 2024 को गुप्ता सुनानी और ममता सराफ उर्फ ममता पटेल को ओडिशा से गिरफ्तार कर बसना लाया. पूछताछ में आरोपियों ने पूरी घटना का खुलासा किया, और बताया कि वे लंबे समय से इस तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. इस गिरोह के दो अन्य सदस्य पहले ही जेल जा चुके हैं. पुलिस ने मास्टरमाइंड गुप्ता सुनानी और महिला सदस्य ममता पटेल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. इस ठगी मामले के सामने आने के बाद पिथौरा एसडीओपी प्रेम साहू ने लोगों से अपील की है कि वे शादी से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में सतर्क रहें और धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधानी बरतें.

BMO को हटाने की मांग पर अड़े, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) हेमंत दीक्षित के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं. संघ ने उन पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस मुद्दे को लेकर संघ ने उच्च अधिकारियों को पहले ही शिकायत पत्र सौंपा था, लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों का कहना है कि प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे उनका कार्य करना मुश्किल हो गया है. इस स्थिति से तंग आकर कर्मचारियों ने आज फिर से एकदिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया. हड़ताल के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

राज़्यपाल ने जारी किए आदेश, छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त जज गोविंद मिश्रा बनाए गए मानवाधिकार आयोग के सदस्य

रायपुर। सेवानिवृत्त न्यायाधीश गोविंद मिश्रा को छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है. राज्यपाल रमेन डेका ने सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश गोविंद कुमार मिश्रा को छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया है. राजभवन से जारी आदेश के अनुसार, गोविंद मिश्रा की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी. राज्यपाल रमेन डेका ने सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश गोविंद कुमार मिश्रा को छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया है. राजभवन से जारी आदेश के अनुसार, गोविंद मिश्रा की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी. छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग का सेवानिवृत्त न्यायाधीश गोविंद मिश्रा को सदस्य नियुक्त किया गया है.

2 मेडिकल स्टाफ की मौके पर हुई मौत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ट्रक से भिड़ी एम्बुलेंस

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिले के किलेपाल क्षेत्र में करीब 5 बजे एक एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में दो मेडिकल स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है. वही घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस किरंदुल स्थित NMDC अस्पताल से रायपुर मेडिकल कॉलेज एक मरीज को लेकर जा रही थी. एम्बुलेंस में मरीज के अलावा कुल 8 लोग सवार थे. इसी दौरान कोडेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रहे हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet