LATEST NEWS

जनजातीय समाज ने हमें प्रकृति के संरक्षण का मार्ग दिखाया, जनजातीय संस्कृति में छिपी है, गहरी आध्यात्मिकता : साय

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती है। छत्तीसगढ़ में भी इसे भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में झ्जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदानझ् विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने की। विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह सोचकर गर्व होता है कि अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों का जन्म जनजातीय समाज में हुआ। अपने देश के लिए संघर्ष करने की परम्परा जनजातीय समाज में प्रारंभ से रही है। शहीद वीर नारायण सिंह, गैंदसिंह, गुण्डाधूर जैसे अनेक महान नायकों ने अपना बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया आज जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे में प्रकृति का संरक्षण बहुत आवश्यक है। जनजातीय समाज ने हमें प्रकृति के संरक्षण का मार्ग दिखाया हैै, जो आज भी अनुकरणीय है। जनजातीय समाज में प्रकृति की पूजा की जाती है। पूर्वीं छत्तीसगढ़ में साल के पेड़ में जब फूल आते है तो सरहुल पर्व मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय संस्कृति में गहरी आध्यात्मिकता छिपी है। प्रकृति को सहेजकर, प्रकृति के अनुकूल जीवन जीना। बड़े-छोटे, स्त्री-पुरुष में किसी तरह का भेदभाव नहीं। सब बराबर हैं और प्रकृति का उपहार सबके लिए है। ये बातें हमें इस समाज से सीखने की आवश्यकता है। वास्तव में जीवन जीने की कला जनजातीय समाज से सीखनी चाहिए। जनजातीय समाज में दहेज जैसी सामाजिक बुराई का अस्तित्व नहीं है। भगवान बिरसा मुण्डा का शौर्य हमें हमेशा जीवन में साहस की राह दिखाता है। उन्होंने शोषण मुक्त समाज का सपना देखा था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हीं की परिकल्पना के अनुरूप प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रारंभ कर विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के जीवन में समृद्धि लाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री कल हजारीबाग से प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान की शुरूआत करेंगे, जिसमें जनजातीय बहुल 63 हजार गांवों के 5 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय लोग कभी दिखावा नहीं करते, उनकी सरलता-सहजता मन मोह लेती है। जनजातीय समाज की खानपान की शैली बीपी-शुगर जैसी लाइफ स्टाईल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखती है। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत पर आयोजित यह कार्यशाला जनजातीय समाज के गौरव को पूरे समाज के सामने लाने में मील का पत्थर साबित होगी। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा हैै। इस समाज में अनेक महापुरूषों ने जन्म लिया जिन्होंने 1857 क्रांति के पहले ही अंग्रेजों के विरूद्ध संघर्ष की शुरूआत की। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों को बड़ा नुकसान जनजातीय क्षेत्रों में हुआ, अनेक मौकों पर उन्हें मजबूर होकर पीछे हटना पड़ा। श्री कश्यप ने कहा कि अंग्रेजों ने जब बस्तर में रेल लाईन बिछाने का काम शुरू किया उसमें लकड़ी का उपयोग किया जाता था। जनजातीय समाज ने इसका विरोध किया और यह भाव जताया कि हमारा जंगल कोई नहीं काटेगा। सामाजिक एकजुटता के कारण बहुत कुछ संरक्षित रहा। उन्होंने कहा कि आज किए जा रहे आयोजन के माध्यम से इतिहास के पन्नों में दर्ज जनजातीय समाज के गौरव की गाथा हमारी आने वाली पीढि?ों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा प्रमाण है। इस समाज में 80 प्रतिशत परिवार संयुक्त परिवार है। मिलेट का उपयोग, जैविक खेती जैसी अनेक बातें जनजातीय समाज से शिक्षित समाज को सीखने की आवश्कता है। स्वागत भाषण उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. ने दिया। वनवासी विकास समिति के अखिल भारतीय युवा कार्य प्रमुख श्री वैभव सुरंगे ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति में अनेक प्रगतिशील परम्पराएं हैं। भगवान से ये कुछ नहीं मांगते। वनवासी विकास समिति के सचिव डॉ. अनुराग जैन ने कहा कि जनजातीय समाज के गुमनाम महानायकों के योगदान से नई पीढ़ी को परीचित कराने की जरूरत है। कार्यक्रम में वनवासी विकास समिति के प्रांताध्यक्ष श्री उमेश कश्यप विश्व विद्यालय के कुलपति एवं प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने इस अवसर पर जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, छत्तीसगढ़-शराब घोटाला में त्रिपाठी और ढिल्लन को जमानत नहीं

बिलासपुर। हाई कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में आरोपी अरुणपति त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है. आरोपियों ने ईओडब्लू द्वारा शराब घोटाला मामले में दर्ज एफआइआर को लेकर जमानत याचिका दायर थी, जिस पर जस्टिस अरविंद वर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई, दोनों पक्षों को सुन बीते माह हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिस पर ऑर्डर जारी किया गया है. दरअसल, ईडी ने शराब घोटाले मामले में मई 2023 में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शराब वितरण कंपनी सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था. पूछताछ कर ईडी की विशेष अदालत ने जेल भेज दिया था. उन्होंने विशेष अदालत में जमानत अर्जी लगाई, जहां अर्जी खारिज होने पर हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई. हाईकोर्ट ने पहली बार जमानत खारिज कर दिया, लेकिन दूसरी बार में बेल दे दिया था. इसी दौरान EOW ने शराब घोटाले और नकली होलोग्राम पर केस दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. EOW की गिरफ्तारी के बाद एपी त्रिपाठी और कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन ने हाईकोर्ट में अलग अलग जमानत अर्जी लगाई. याचिकाकर्ताओं ने ईडी और एसीबी की कार्रवाई को झूठा बताते हुए कहा, कि इस केस में उन्हें पहले से बेल मिल गई है. अब उसी केस पर EOW ने दूसरी FIR किया है, जो अवैधानिक है. मामले में सुनवाई के दौरान ज़मानत याचिका का विरोध करते हुए कोर्ट में तर्क दिया गया था, कि यह गंभीर आर्थिक अपराध है, राज्य के साथ सीधा छल है. सरकारी रेवेन्यू सरकार के ख़ज़ाने में जमा होने के बजाय सिंडिकेट की जेब में गया, यह एक संगठित अपराध गिरोह है.

वन अधिकार पट्टे के लालच में ले ली बलि, छत्तीसगढ़-जशपुर में काट डाले सैकड़ों पेड़

जशपुर जिले के सन्ना वन परिक्षेत्र के लुरापाठ में वन अधिकार पट्टे की लालच में सैकड़ों पेड़ों की कटाई व गार्डलिंग करने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ों को काटकर जमीन को खाली किया जा रहा है, जिससे जमीन पर पीढ़ियों से कब्जा बताकर पट्टे के लिए आवेदन दिया जा सके. मामले में वन विभाग की सुस्त रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है. जशपुर जिले के पठारी क्षेत्र पंडरापाठ में कुछ ग्रामीणों ने जंगल की 3.5 एकड़ जमीन को खाली करने के लिए सैकड़ों पेड़ों की कटाई व गार्डलिंग कर दी है. रात के अंधेरे में बेशकीमती पेड़ों को गार्डलिंग कर छोड़ दिया गया, जिससे अब यह पेड़ सूखने के कगार पर आ गए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की कुछ दबंग प्रवृति के लोग करीब 500 पेड़ो को कटाई कर दी है. वहीं गार्डलिंग की गई पेड़ों को आसानी से काट-काट कर उक्त भूमि पर वन अधिकार पट्टा के लिए आवेदन करने का योजना बनाई है. हैरानी की बात है कि जंगल में सैकड़ों पेड़ों की कटाई के साथ गार्डलिंग हो गई और बीट गार्ड को इस बारे में कुछ पता ही नहीं चल पाया. इलाके के जागरूक ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. वन विभाग ने सूचना के बाद कार्रवाई शुरू की है. जिन पेड़ों की गार्डलिंग की गई है, उनमें से अधिकांश अभी-अभी बड़े हुए हैं. जंगल में कई पेड़ तो बेहद पुराने हैं, जिनमें से अधिकांश को वन विभाग ने विकसित किया है. पण्ड्रापाठ डिप्टी रेंजर नरेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर मामले में फिलहाल पंचनामा तैयार कर लिया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में स्थानीय ग्रामीणों की संलिप्तता पाई गई है. कुछ नामजद आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली है, जिसपर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी, साथ ही काटे गए पेड़ों को जब्त कर डिपो में रखवाया जा रहा है.

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में हाइवा-ट्रैक्टर-पोकलेन मशीन समेत 10 वाहन राजसात

बिलासपुर. बिलासपुर वन विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत अनेक वाहनों को जप्त किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व वन मंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा के मार्गदर्शन में और उपवनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार (IFS) के निर्देशानुसार किया गया। यह घटना 1 अक्टूबर 2024 की रात 12:10 बजे से सुबह 5:30 बजे तक चली, जिसमें वन विभाग ने कई अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा। वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(ख) और धारा 52 के तहत इन वाहनों को जप्त किया। जप्त किए गए वाहनों में 10 चक्का वाले 2 हाइवा, 12 चक्का वाले 4 हाइवा, एक पोकलेन मशीन, 2 ट्रैक्टर और 1 मोटर साइकिल शामिल हैं। इन सभी वाहनों को रतनपुर परिक्षेत्र में लाकर रखा गया है और धारा 52 के अंतर्गत इन्हें राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में शामिल टीम ने रातभर अवैध रेत उत्खनन को रोकने के लिए निरंतर प्रयास किया। रतनपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी देव सिंह ठाकुर के नेतृत्व में इस अभियान को अंजाम दिया गया, जिसमें परिक्षेत्र सहायक बानाबेल मोहम्मद शमीम, पुडु क्षेत्र सहायक प्रताप सिंह क्षत्रिय, रतनपुर क्षेत्र सहायक लाठीराम धुव, बेलतरा सहायक वेदप्रकाश शर्मा, और अन्य वनकर्मी जैसे हेमंत उदय, दीपक कोसले, संदीप जगत, मुलेश जोशी, जितेंद्र सोनवानी, हित कुमार धु, मनोज पैकरा, धीरज दुबे, पन्नालाल जांगड़े, आकाश श्रीवास्तव, मानस दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यवाही बिलासपुर वनवृत के मुखिया प्रभात मिश्रा के नेतृत्व में वनों के संरक्षण और संवर्धन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए की गई। यह अभियान वन विभाग की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अवैध रेत उत्खनन पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को भी नुकसान पहुंचाता है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियां न केवल पारिस्थितिकी को प्रभावित करती हैं, बल्कि सरकार के राजस्व को भी नुकसान पहुंचाती हैं। वन विभाग की यह कार्यवाही दर्शाती है कि विभाग इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त है और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को अंजाम देने के लिए तत्पर है। वन विभाग की इस तत्परता और उनके कारगर कदम से यह स्पष्ट होता है कि अवैध उत्खनन और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ विभाग किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगा।

युवकों ने एक-दूसरे को किया लहूलुहान, छत्तीसगढ़-दुर्ग में पारिवारिक विवाद में चली तलवारें

दुर्ग। जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है. इसी कड़ी में भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बीती रात युवकों के बीच तलवार और कटरबाजी हुई. इस वारदात में चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है. जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 1:00 बजे शहीद वीर नारायण चौक के पास पारिवारिक विवाद के चलते कुछ युवक आपस में भिड़ गए. फिर दोनों ही पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर तलवारबाजी और कटरबाजी हुई. इस वारदात में 4 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर है. गंभीर रूप से घायल युवक सतीश सेन को शासकीय लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रायपुर रेफर कर दिया गया है. मामले में खुर्सीपार पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शहर में लगातार हो रही तलवारबाजी और कटरबाजी से लोगों में भय का माहौल है. वहीं सोमवार शाम को पुलिसने छावनी थाना क्षेत्र में हुई कटरबाजी के गिरफ्तार चार आरोपियों का जुलूस निकाला. उसके बावजूद अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है और अपराधी बेखौफ होकर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

ड्रिल मशीन में हुई ब्लास्टिंग, छत्तीसगढ़-कोरबा की दीपका खदान में लगी भीषण आग

कोरबा। एसईसीएल (SECL) दीपका खदान में एक भीषण आगजनी की घटना सामने हुई है. खदान के आमगांव क्षेत्र में कोयला उत्खनन के दौरान ब्लास्टिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही एक ड्रिल मशीन में अचानक आग लग गई. घटना के दौरान ड्रिल मशीन का चालक बाल-बाल बच गया और उसने समय रहते खुद को सुरक्षित निकाल लिया. मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट और मशीन के अधिक गर्म होने की वजह से आग लगना बताया जा रहा है. ड्रिल मशीन में आग की भीषण लपटें इतनी तेजी से फैली कि करोड़ों रुपये की मशीन धू-धू कर जलने लगी. आग को देखते हुए तुरंत एसईसीएल के दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर दमकल वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन ड्रिल मशीन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है.

टैगिंग व रेडियम बेल्ट से पशुओं की पहचान हुई आसान

समवेत प्रयासों से जिले में आवारा पशुओं का हो रहा बेहतर प्रबंधन सड़कों पर अब कम दिखाई देते हैं जानवर, दुर्घटना में आई कमी टैगिंग व रेडियम बेल्ट से पशुओं की पहचान हुई आसान गांव-गांव में चौपाल लगाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक जोगीपुर में तेजी से विकसित हो रहा गो अभ्यारण्य रोस्टर बनाकर अधिकारी रोज कर रहे पशुओं की निगरानी बिलासपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से आवारा पशुओं के प्रबंधन में काफी हद तक कामयाबी मिली है। सड़कों पर पशुओं का सामूहिक कब्जा अब कम देखने को मिलता है। दुर्घटना भी अब नहीं के बराबर नोट की जा रही है। पशुओं की टैगिंग और गले में रेडियम बेल्ट पहनाए जाने से पशुओं की पहचान आसान हुई है। टैगिंग से पशु मालिक का पता चल जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे के ग्रामों में आयोजित जन चौपाल से मालिकों में जागरूकता आई है। वे अपने पशुओं की ठीक से निगरानी कर रहे हैं। कलेक्टर अवनीश शरण हर रोज इसकी नियमित समीक्षा करते हैं। इसके अलावा राजस्व, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम सड़कों पर पशुओं की निगरानी भी कर रहे हैं। इस बीच जोगीपुर में गो अभ्यारण्य भी तेजी से विकसित हो रहा है। पशुओ के प्रबंधन के लिए 354 वॉलेन्टियर्स भी बनाए गए हैं जो पशु प्रबंधन में मदद कर रहे हैं। बैगा, बिरहोर आदिवासियों को अब तक 300 जोड़ी बैल वितरित प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बैगा, बिरहोर आदिवासियों को निःशुल्क बैल जोड़ी वितरित किया गया। अब तक 300 आदिवासी किसान परिवारों को बैल जोड़ी बांटा जा चुका है। खेती-किसानी की उन्नति में वे इन बैल जोड़ियों का उपयोग करेंगे। ये वे घूमंतु बैल हैं जिन्हें सड़क से उठाकर मोपका गोठान में रखा गया था। उनके मालिकों को सूचना देने के बावजूद उनके द्वारा नहीं ले जाया गया इसलिए इन बैलों को जब्त कर बैगा आदिवासियों को इन बैलों का वितरण किया गया। जनचौपाल का सिलसिला लगातार जारी माननीय उच्च न्यायालय के आदेश एवं मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले के प्रमुख नेशनल और स्टेट राजमार्गों में घुमन्तू पशुओं के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पशुपालकों को प्रेरित करने एवं उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु जिले के चिन्हांकित क्षेत्रों में जनचौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क. 130 अंतर्गत दर्रीघाट वि.खं. मस्तूरी एवं सेंदरी विखं बिल्हा को चिन्हित किया गया है। यहां जनचौपाल का आयोजन कर पशुपालकों को समझाईश देते हुए इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। अब तक  202 जन चौपाल का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार अन्य जनचौपाल के लिए तिथियां निर्धारित कर ली गई है।           जनचौपाल के तहत  जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पशुपालकों की उपस्थिति में जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पशुपालकों को घुमन्तू पशुओं को सड़क पर छोड़े जाने से होने वाले समस्याओं से अवगत कराने के साथ साथ पशुओं को सड़कों पर नहीं छोड़ने हेतु अपील एवं समझाईश दिया गया, जिससे घुमन्तू पशुओं के कारण सड़कों में होने वाली समस्याओं में कमी आ आई है। इस संबंध में सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा विभागीय योजनाओं के लाभ तथा इससे आवारा पशु नियंत्रण में प्रभावी उपयोग पर जानकारी दी जा रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव ग्रामीणों एवं पशुपालकों पर पड़ा तथा आवारा पशुओं के नियंत्रण के संबंध में ग्रामीणों द्वारा सुझाव भी दिये गये । तेजी से आकार ले रहा है जोगीपुर गो अभ्यारण्य जोगीपुर में डेढ़ सौ एकड़ क्षेत्र में गो अभ्यारण्य तेजी से आकार ले रहा है। कोटा विकासखण्ड के ग्राम जोगीपुर में विशाल गो अभयारण्य विकसित किया जा रहा है। लगभग 154 एकड़ भूमि इसके लिए चिन्हांकित की गई है। जिला मुख्यालय से कोई 30 किमी दूर नदी,नालों,तालाबों और हरियाली से भरपूर यह इलाका अभयारण्य के लिए बेहद अनुकूल जगह है। बीमार, अपाहिज, आवारा एवं सड़कों से हटाये गए जानकारों को यहां पनाह दिया जायेगा। उनकी देखरेख एवं चारा पानी की समुचित व्यवस्था इस अभयारण्य में रहेगी। अभी यहां समतलीकरण कार्य एवं शेड निर्माण किया जा रहा है। मनरेगा, पशुधन विकास सहित विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से इसका विकास किया जायेगा। इसके नजदीक सोलर चालित पम्प एवं बोर की व्यवस्था जल्द ही की जाएगी। चारे की निरंतर उपलब्धता के लिए 24 एकड़ में चारागाह विकसित किया जायेगा। आवारा मवेशियों में जियो टैगिंग सड़कों पर घूमने वाले आवारा घूमने वाले मवेशियों की टैगिंग की जा रही है। उन्हें गले में रेडियम बेल्ट भी पहनाए जा रहे हैं। 1207 पशुओं को ईयर टैगिंग और 7284 पशुओं में रेडियम कॉलर बेल्ट लगाया जा चुका है। इस कार्य से पशुओं की पहचान आसान हुई है। टैगिंग से पशु मालिक का पता चल जा रहा है।

मानसून कमजोर होने की वजह से बारिश की गतिविधियों में आई कमी

रायपुर छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लग सकता है। इन दिनों मानसून कमजोर होने की वजह से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली है। बारिश का सिस्टम कमजोर होने की वजह से दिन का पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि इस बीच मानसून की वापसी पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसूनी तंत्र कमजोर हो गया है, जिसकी वजह से बारिश की गतिविधि में कमी आ गई है। हालांकि इस बीच मानसून की वापसी पर एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बस्तर संभाग में दो से तीन दिनों तक एक दो जगह पर बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, दिशा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ 21 डिग्री उत्तर और 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र कमजोर पड़ गया है। यही वजह है की बारिश की गतिविधि में कमी आ गई है। आज मंगलवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं राजधानी रायपुर में दोपहर के समय गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है। रितेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस सुकमा में दर्ज किया गया है नहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है आगामी दिनों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है वहीं रायपुर, राजनांदगांव में 35, माना एयरपोर्ट, बिलासपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

मरवाही वन मंडल में उपचार के दौरान भालू की मौत

बिलासपुर भालू के आक्रामक होने के कारण उच्चाधिकारियों ने रेस्क्यू करने के निर्देश दिए। रेस्क्यू दल ने कुछ घंटे की मशक्कत के बाद भालू को ट्रैंक्यूलाइजर गन से बेहोश कर दिया। बेहोश भालू के शरीर की जांच में चार जगहों पर टांगी से हमले के निशान मिले हैं। जख्म गहरा होने के कारण भालू को उपचार के लिए रविवार की देर रात कानन पेंडारी जू लाया गया है। वन्य प्राणी चिकित्सक पीके चंदन घायल भालू का उपचार कर रहे थे। सोमवार की रात 10:30 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर जू प्रबंधन हरकत में आया और उसकी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए। लेकिन , आधे घंटे बाद रात 11 बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया। बुरी तरह जख्मी हो गया था भालू बताया जा रहा है कि घाव गहरा था। बुरी तरह जख्मी होने के कारण उसकी जान चली है। रात में ही जू प्रबंधन ने अधिकारियों को जानकारी दी। जिस पर अचानकमार बायोस्फियर रिजर्व के संचालक व डिप्टी डायरेक्टर यूआर गणेश, एसडीओ भोपाल सिंह राजपूत व अन्य पहुंच गए। अभी जू के वन्य प्राणी चिकित्सलाय में पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। पीएम के बाद जू में भालू का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृत भालू नर था और उसकी उम्र नौ से 10 साल थी। भालू पर हुआ था कुल्हाड़ी से प्रहार जांच के दौरान यह भी पुष्टि हुई कि उस पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया है। आक्रमण होने की एक वजह यह जख्म भी हो सकती है। दर्द वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। भालू की हालत देखते हुए ही उपचार के लिए कानन पेंडारी जू में लाने का निर्णय लिया गया था कानन में चल रहा था उपचार।

चोरी के शक में बेरहमी से पीट-पीट युवक की हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक युवक को चोरी के शक में बेरहमी से पीटाई कर अधमरा छोड़ दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस अमानवीय घटना को लेकर मृतक के गरीब परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र के सरनाबहाल की है, जहां बीती रात 32 साल के लक्ष्मण यादव (मृतक) को उसके पड़ोसी बुद्धु राम और असलाल ने घर से उठाया. मृतक पर धान और पैसा चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे परिजनों के सामने ही उठाकर ले गए और बेरहमी से पिटाई करने के बाद आधी रात उसे अधमरे हालत में वापिस घर छोड़ गए. लक्ष्मण की हालात बिगड़ने पर परिजन उसे अम्लीपदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया. गरीबी परिजनों ने पैसों की तंगी के चलते उसे निजी अस्पताल न ले जाकर घर ले जाने लगे. इसी दौरान रास्ते में लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया. मामले में थाना प्रभारी जयसिंह ध्रुव ने बताया कि सूचना मिलने पर दल रवाना कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश फिलहाल जारी है. वहीं दूसरी तरफ अमलीपदर अस्पताल के चिकत्सा अधिकारी ज्योति राठौड़ ने मामले में चौकाने वाले बात कही है. डॉक्टर ने बताया कि परिजन उसे लगभग 9 बजे अस्पताल ले कर आए, तब वह बेहोश था. लेकिन मारपीट के कोई नहीं निशान थे, ज्यादा शराब सेवन करने से तबियत बिगड़ने की गुंजाइश दिखी. हायर सेंटर रेफर किया तो परिजन अपने घर ले गए, बाद में सूचना आई की उसकी मौत हो गई है.

छत्‍तीसगढ़ में 15 नवंबर धान खरीदी, जानिए कितना होगा समर्थन मूल्‍य

रायपुर छत्‍तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी करने की तैयारी है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में 16 लाख मीट्रिक टन ज्यादा धान खरीदी का अनुमान है। इस वर्ष सरकार करीब 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की तैयारी में है। खाद्य मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को खरीफ सीजन में वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा हुई। इस बैठक में मंत्रीमंडलीय उपसमिति ने दीपावली के बाद धान खरीदी का निर्णय लिया है। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि 3,100 रुपये के भाव से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के भाव से धान खरीदी की जाएगी। सभी धान खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन से ही खरीदी की जाएगी और इसके लिए 30 हजार गठान बारदाने की खरीदी होगी।   उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रि परिषद की बैठक में ही इसका अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त रेणु पिल्ले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रदेश में लगभग 37.46 लाख किसान परिवार प्रदेश में लगभग 37.46 लाख किसान परिवार है। इनमें से 80 प्रतिशत किसान लघु और सीमांत श्रेणी में आते है। वहीं यहां धान, सोयाबीन, उड़द और अरहर मुख्य खरीफ फसलें है। पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर रिकार्ड 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस पर भी हुई चर्चा बैठक में धान उठाव और कस्टम मिलिंग, केंद्रीय पूल और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कराने तथा परिवहन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव किया जाएगा। 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से धान उठाव का निर्णय लिया गया है। धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट के साथ ही उपार्जन केंद्र आने वाले किसानों के लिए बैठक व पेयजल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।

निर्वाचन आयोग जल्द कराएगा रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव

रायपुर छत्‍तीसगढ़ के रायपुर सांसद निर्वाचित होने पर बृजमोहन अग्रवाल के विधायक पद से इस्तीफे देने के बाद से ही प्रदेश में रायपुर दक्षिण विधानसभा की सीट खाली है। जल्द ही यहां उपचुनाव की की घोषणा होगी और चुनाव की तारीख घोषित होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने संकेत दिए हैं। वह विधानसभा उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, नोडल अधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह जानकारी दी हैं। मुख्य निर्वाचन अदिकारी ने विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराने कहा। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव होगा। उप चुनाव की तारीख घोषित होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने चुनाव के लिए संबंधित अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लेने कहा। सभी मतदान केंद्रों में छाया, पेयजल, शौचालय, रैंप आदि व्यवस्थाएं उपलब्ध करने के निर्देश दिए। नौ सत्रों में अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता, नामांकन प्रक्रिया, मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी), निर्वाचक नामावली, पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना, मतदान दलों एवं मतदान के दिन की व्यवस्थाओं, ईवीएम, मतगणना तथा निर्वाचन के दौरान प्रयुक्त आइटी एप्लीकेशंस की बारीकियों के बारे में बताया गया। नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर पुलक भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद जो व्यक्ति उस क्षेत्र के निवासी नहीं है, उसे क्षेत्र से बाहर जाना होगा। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान जिले में किसी भी तरह के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। पेड न्यूज पर रखें नजर नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर यूएस अग्रवाल ने प्रशिक्षण के दौरान नामांकन की प्रक्रिया के बारे में बताया।उन्होंने उम्मीदवारों की पात्रता, नामांकन के समय संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों, नामांकन शुल्क, नामांकन पत्रों की संवीक्षा, चुनाव चिन्ह आवंटन, उम्मीदवारों द्वारा दिए जाने वाले शपथ पत्रों तथा रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में नामांकन के लिए जरूरी सुविधाओं के बारे में बताया। पेड न्यूज पर भी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के बीच जनमत सर्वेक्षण और एक्जिट पोल प्रतिबंधित रहेगा।

मास्टर माइंड समेत 3 पर केस, छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में पकड़ी फर्जी SBI ब्रांच

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नाम से उसकी फर्जी ब्रांच चलाने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रविवार को बताया कि फर्जी ब्रांच 18 सितंबर से मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में चल रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल ने बताया कि फर्जी ब्रांच एसबीआई के पोस्टर और बैनर के साथ किराए की दुकान में चल रही थी। गिरोह का भंडाफोड़ स्थानीय लोगों को इस पर संदेह होने के बाद हुआ। स्थानीय लोगों को लगा कि कुछ गड़बड़ है, तब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कोरबा में एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय की एक टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। टीम ने पुष्टि की कि यह ब्रांच फर्जी है। पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारा और कंप्यूटर एवं अन्य सामग्री जब्त की। शाखा में पांच कर्मचारी काम करते पाए गए। इन कर्मचारियों ने दावा किया कि उन्हें इंटरव्यू के जरिए भर्ती किया गया था। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत तीन संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि इनमें कथित मास्टरमाइंड भी शामिल है। वह खुद को शाखा प्रबंधक बताता था। पुलिस की जांच टीमें इस बात की छानबीन कर रही हैं कि योजना के तहत कितने लोगों को ठगा गया और कितना पैसा जमा किया गया। साल 2020 में तमिलनाडु में भी इसी तरह का एक अन्य केस सामने आया था। तब तमिलनाडु पुलिस ने कुड्डालोर जिले के पनरुति में एक फर्जी एसबीआई ब्रांच चलाने के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया था।

कृषि और तेंदूपत्ता संग्रहण से मनकुंवारी सालाना कमाती हैं 2.7 लाख, अब PM मोदी करेंगे बातचीत

रायपुर छत्‍तीसगढ़ की पहाड़ी कोरवा की मनकुंवारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत करेंगी। बुधवार दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन झारखंड के हजारीबाग में होने वाले पीएम जनमन के आयोजन में पीएम मोदी हितग्राहियों से बातचीत करेंगे। जशपुर जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम कुटमा निवासी मनकुंवारी बाई को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया है। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार की मनकुंवारी कृषि कार्य के साथ ही अन्य गतिविधियों में जुड़कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। वह कृषि कार्य के साथ-साथ बत्तख पालन, तेंदूपत्ता, महुआ, चिरौंजी एवं साल बीज संग्रहण कर बिक्री का कार्य कर रही हैं एवं वर्तमान में प्रतिवर्ष दो लाख 70 हजार की आय प्राप्त कर लखपति दीदी बन गई है। मुनकंवारी बाई सोमवार को जशपुर से झारखंड हजारीबाग के लिए रवाना हो गई है। यह है योजना लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए एक खास तरह की स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। योजना के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इससे महिलाएं आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगी। योजना के तहत देश भर में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।

मासूम की मौत और दो गंभीर, छत्तीसगढ़-कोरबा में मां ने दो बच्चों के साथ पिया जहर

कोरबा. बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत ग्राम बुंदेली गांव में  घटना सामने आई है। जहां मां ने दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। वहीं इस घटना में एक चार साल के मासूम की मौत हो गई। मां और बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।  देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि बुंदेली गांव में मधु कश्यप का परिवार निवास करता है। जो खेती किसानी का काम करता है। पत्नी और दो बच्चों का भरण पोषण करते आ रहा है। मंगलवार की सुबह यह घटना सामने आए जहां मधु कश्यप किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी संगीता कश्यप ने अपनी बड़ी बेटी 7 वर्षीय शिवानी और 4 वर्षीय छोटे बेटे शिवम को जहर पिला दिया। उसके बाद उसने खुद जहर का सेवन कर लिया। इस घटना के बाद तीनों की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तब वो मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां कटघोरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत को देखते हुए मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया। वहीं बेटों की हालत को देखते हुए कोरबा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। डॉक्टर ने चार वर्ष के मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया। संगीता कश्यप की चाची जानकी भाई ने बताया कि पति-पत्नी और दो बच्चे घर पर रहते हैं। जहां संगीता का पति मधु किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली। इस दौरान में मौके पर पहुंची और तीनों की हालत गंभीर थी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पहले संगीता ने जहर सेवन किया उसके बाद अपने दोनों बच्चों को जहर पिला दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते संगीता ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मोगरा थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। वहीं मां और बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पति से जानकारी ली जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet