LATEST NEWS

ऐसी दुल्हन जिसे ना हो सोशल मीडिया की लत, विज्ञापन हुआ वायरल

नई दिल्ली . कंपनियां अपने उत्पाद बेचने के लिए और लोग रिश्तों के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन देते हैं जो आम बात है लेकिन एक परिवार ने बहू के लिए ऐसा विज्ञापन दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उन्हें अपनी होने वाली बहू की हर आदत मंजूर है लेकिन शर्त बस एक है कि उसे सोशल मीडिया की आदत नहीं होनी चाहिए. आमतौर पर जब वैवाहिक विज्ञापन दिए जाते हैं उसमें मांग होती है कि संभावित दुल्हन ‘लंबी, पतली और गोरी’ होनी चाहिए लेकिन ऐसा लगता है कि बदलती दुनिया के साथ ही योग्य दुल्हनों के लिए कुछ मानदंड भी बदल रहे हैं. नितिन सांगवान नाम के एक IAS अधिकारी ने ट्विटर पर अखबार में छपी एक मैट्रिमोनियल ऐड की तस्वीर पोस्ट की थी. विज्ञापन में लिखा गया है कि दुल्हन ‘सुंदर, लंबी, पतली जैसी कोई मांग नहीं है बस दुल्हन को सोशल मीडिया की लत नहीं होनी चाहिए. इस विज्ञापन को लेकर अधिकारी ने कैप्शन में लिखा है कि भावी दुल्हन / दूल्हे कृपया ध्यान दें. शादी के मानदंड बदल रहे हैं. ‘ यह विज्ञापन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस पर फनी कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि लोगों के सोशल मीडिया और स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की लत में दिनोदिन इजाफा होता जा रहा है.

उपचुनाव में आचार संहिता का मजाक , अब मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव का वीडियो वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर दोनों पार्टियों ने धुंआधार चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच, भाजपा के एक और मंत्री और मुंगावली से भाजपा के संभावित प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह साड़ी बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके एक दिन पहले बिसाहूलाल सिंह का लोगों को नोट बांटने का वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर कांग्रेस एक बार फिर से हमलावर हो गई है। कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि हम इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। सलूजा ने कहा कि मुंगावली के पूर्व विधायक और शिवराज सरकार में मंत्री बृजेंद्र यादव वीडियो में मतदाताओं को साड़ी बांट रहे हैं। भाजपा के मंत्री कोई नोट, कोई कलश, कोई साड़ी बांट रहा है। कांग्रेस चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। इस तरह के कामों से बीजेपी के नेता लगातार मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। जो सरासर आचार संहिता का उल्लंघन है। हालांकि, राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो आचार संहिता के पहले का है, जिसमें जैन समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुझे मुख्य अतिथि बनाया था। उसी कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं को साड़ियां और प्रमाण पत्र का वितरण किया गया था। इन आशा उषा कार्यकर्ताओं ने कोरोनाकाल में लगातार अच्छे कार्य किए थे। मंत्री का कहना था कि कांग्रेस द्वारा गलत तरीके से वीडियो को वायरल किया गया है, जिसकी मैं स्वयं जांच कर करूंगा और असामाजिक तत्वों पर एफआईआर दर्ज कराऊंगा। ताकि जांच में सच सामने आ सके। मंत्री यादव का वीडियो अशोकनगर जिले के मुंगावली इलाके का है। हालांकि भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने इस वायरल वीडियो को ट्वीट किया है। दो दिन पहले एक वायरल वीडियो में मंत्री बिसाहूलाल सिंह नोट बांटते आए थे। इसमें वे लड़कियों और महिलाओं को नोट बांटते नजर आ रहे थे।

वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बोले- हम चीन व पाकिस्तान को एक साथ सबक सीखा सकते हैं

नई दिल्ली। वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को साफ कहा कि उत्तरी इलाके में मौजूदा हालातों में चीन के पास ऐसा कोई रास्ता नहीं कि वो हमें हरा सके। लद्दाख में हमारी पोजिशन मजबूत है और दो मोर्चों पर जंग के लिए भी तैयार हैं। भदौरिया ने कहा कि मौजूदा समय में पड़ोसियों की तरफ से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए हमें मजबूती के साथ जंग के हर मोर्चे पर पूरी क्षमता से लड़ने की जरूरत है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि ऑपरेशनली हम बेस्ट हैं। लद्दाख में तैनाती के बारे में एक सवाल के जवाब में एयरफोर्स ची‌फ ने कहा- हमने सभी जरूरी ऑपरेशनल लोकेशन पर तैनाती की है। हमारी पोजिशन अच्छी है और तनाव बढ़ता है तो चीन को बेहतर जवाब मिलेगा। ‘वायुसेना किसी भी विवाद से निपटने को तैयार’ भदौरिया के मुताबिक, वायुसेना किसी भी विवाद से निपटने के लिए तैयार है। अगर दो मोर्चों पर जंग होती है तो उस स्थिति में भी हम लड़ने के लिए मुस्तैद हैं। हमने रिकॉर्ड समय में राफेल, अपाचे और चिनूक को ऑपरेशन में शामिल किया और इन्हें अपने कॉन्सेप्ट से जोड़ा। अगले तीन साल में राफेल और एलसीए मार्क-1 स्क्वॉड्रन अपनी पूरी क्षमता के साथ ऑपरेट करेगी और इसके साथ एडिशनल मिग-29 भी शामिल होंगे, जिनका ऑर्डर किया जा रहा है। हमने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट में भरोसा दिखाया है और अगले 5 साल में हम 83 एलएसी मार्क 1-ए को शामिल करने की शुरुआत करेंगे। एयरफोर्स डे पर ताकत दिखाएगा राफेल 8 अक्टूबर को पहली बार राफेल इंडियन एयरफोर्स डे परेड में शामिल होगा और आसमान में ताकत दिखाएगा। राफेल 4.5 जनरेशन का फाइटर जेट है।

MP: नहीं थम रहीं गैंगरेप की घटनाएं ,खरगोन, नरसिंहपुर, रीवा और अब होशंगाबाद में गैंगरेप

भोपाल . देश में रेप की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश के हाथरस के बाद मध्य प्रदेश के होशंगाबाद मे एक दलित महिला के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई है. पीड़िता का आरोप है कि आदिवासी ग्राम पुनोर में गांव के दबंगों ने घर से उसे उठा लिया और उसके साथ रायसेन के सिलवानी में गैंगरेप किया. इस मामले में होशंगाबाद पुलिस ने राजेन्द्र किरार, धर्मेंद्र किरार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि चार आरोपी भी फरार हैं. बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पीड़िता का आरोप है कि दबंगों उसे घर से ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने जब पुलिस में दर्ज कराई तो पुलिस तुरंत एक्शन में आई और तीन लोगों को गिरफ्तार की है, हालांकि 4 लोग अभी भी फरार हैं. पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर छापा मार रही है. एमपी में रेप की घटनाओं पर राज्य कांग्रेस एमपी सरकार पर हमलावर है. एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि ,”बेटियों की चीख से दहला मध्यप्रदेश, भोपाल और रीवा में हुई घिनौनी वारदात; शिवराज की सत्ता हवस ने मध्यप्रदेश की बेटियों को फिर से असुरक्षित कर दिया है. शिवराज जी, जनता को यही दिन दिखाने के लिये ग़द्दारों के साथ मिलकर सरकार गिराई? बेटियों की ये चीख शवराज को कब सुनाई देगी.?”

Mp : कैलाश विजयवर्गीय बोले – सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में था असंतोष

भोपाल। अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। विजयवर्गीय ने माना है, कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष था। लेकिन लंबा वक्त मिलने की वजह से अब ये अंसतोष, संतोष में बदल में चुका है। वहीं,विजयवर्गीय ने पूर्व मंत्री दीपक जोशी के भोपाल में किए गए शक्ती प्रदर्शन पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें संगठन ने ही कहा था कि वे अपने समर्थकों के साथ भोपाल जाए। क्योंकि ये पार्टी के हित में था। पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रभारी की भी भूमिका रहे विजयवर्गीय ने दावा किया है, कि ममता बैनर्जी सरकार आगामी चुनाव में 100 से ज्यादा सीट नहीं जीत पाएंगी। क्योंकि भाजपा के लिए पहले देश आता बाद में दल। लेकिन अन्य दल पहले खुद का सोचते और बाद में देश का। अकाली दल भी इसी दबाव की वजह के एनडीए से अलग हुआ है। कृषि बिल पर केवल भ्रम फैलाया जा रहा है। इसके अलावा भाजपा महामंत्री ने हाथरस में घटना को लेकर खेद जताया है। हालाकि,विजयवर्गीय ने योगी सरकार की पैरवी करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन दोनों अलग अलग चीजें है। योगी शासन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कटीबद्ध है। लेकिन कभी कभी प्रशासन गलती कर देता है, प्रशासन की गतलियों की वजह से योगी सरकार के शासन को बदनाम करना गलत है। अब ये मामला सीबीआई के पास जाने वाला है।

कोरोना : जुलाई 2021 तक देश के 25 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी वैक्सीन, 40 से 50 करोड़ डोज बनाने पर फोकस

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार देश के हर एक नागरिक तक वैक्‍सीन पहुंचाने की तैयारियां कर रही है। इस पर एक हाई लेवल कमेटी काम कर रही है। उन्होंने कहा, ”सरकार का लक्ष्य है कि जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ भारतीयों तक कोविड-19 वैक्सीन पहुंचाई जा सके। इसके लिए हमारा फोकस है कि हम तब तक वैक्सीन की 40 से 50 करोड़ डोज हासिल कर सकें। इसकी प्लानिंग पर काम चल रहा है। जरूरतमंदों को पहले मिलेगी वैक्सीन डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ”वैक्सीन तैयार होने के बाद, टीकाकरण का काम होगा। हेल्थ मिनिस्ट्री इसके लिए एक फॉर्म तैयार कर रही है। इसमें सभी स्टेट ऐसे लोगों की डिटेल्स देंगे, जिन्हें वैक्सीन की पहले जरूरत है। खासतौर पर कोविड-19 के मैनेजमेंट में लगे हेल्थ वर्कर्स, पुलिस स्टाफ आदि शामिल हैं। अक्टूबर तक इसकी प्लानिंग पर काम हो जाएगा। वैक्सीन के स्टोरेज के लिए स्टेट से कोल्ड चेन के अलावा वैक्सीन स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है। देश में अब तक 65 लाख 53 हजार केस आ चुके हैं। इनमें 55 लाख 9 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 लाख 37 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

नवरात्रि : 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक देवी पूजा, 58 साल बाद शनि-गुरु अपनी राशियों में रहेंगे

BHOPAL > शनिवार, 17 अक्टूबर से देवी पूजा का नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। ये पर्व 25 अक्टूबर तक रहेगा। इस बार नवरात्रि की शुरुआत में 17 तारीख को ही सूर्य का राशि परिवर्तन भी होगा। सुर्य तुला में प्रवेश करेगा। तुला राशि में पहले से वक्री बुध भी रहेगा। इस कारण बुध-आदित्य योग बनेगा। इसके साथ ही 58 साल बाद शनि-गुरु का भी दुर्लभ योग बन रहा है। इस नवरात्रि में शनि मकर में और गुरु धनु राशि में रहेगा। ये दोनों ग्रह 58 साल बाद नवरात्रि में एक साथ अपनी-अपनी राशि में स्थित रहेंगे। 2020 से पहले 1962 में ये योग बना था। उस समय 29 सितंबर से नवरात्रि शुरू हुई थी। इस बार पूरे नौ दिनों की रहेगी नवरात्रि इस साल नवरात्रि पूरे नौ दिनों की रहेगी। इसी दिन सूर्य तुला राशि में प्रवेश करके नीच का हो जाएगा। 17 तारीख को बुध और चंद्र भी तुला राशि में रहेंगे। चंद्र 18 तारीख को वृश्चिक में प्रवेश करेगा। लेकिन सूर्य-बुध का बुधादित्य योग पूरी नवरात्रि में रहेगा। नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आएंगी देवी शनिवार से नवरात्रि शुरू होने से इस बार देवी का वाहन घोड़ा रहेगा। नवरात्रि जिस वार से शुरू होती है, उसके अनुसार देवी का वाहन बताया गया है। अगर नवरात्रि सोमवार या रविवार से शुरू होती है तो देवी का वाहन हाथी रहता है। शनिवार और मंगलवार से नवरात्रि शुरू होती है तो वाहन घोड़ा रहता है। गुरुवार और शुक्रवार से नवरात्रि शुरू होने पर देवी डोली में सवार होकर आती हैं। बुधवार से नवरात्रि शुरू होती है तो देवी का वाहन नाव रहता है।

MP : ब्यावरा सीट से टिकट के दावेदारों के सैकड़ों समर्थकों ने सीएम हाउस के गेट पर धरना दिया

भोपाल। मध्य प्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लेकर हंगामा हो गया है। शनिवार को टिकट के दावेदारों के सैकड़ों समर्थकों ने भोपाल आकर विधानसभा का घेराव किया। वह 2018 में हारे भाजपा प्रत्याशी रहे नारायण सिंह पवार का विरोध कर रहे हैं। सीएम हाउस के गेट पर धरना देकर नारेबाजी की जा रही है। ब्यावरा में नए प्रत्याशी की मांग की जा रही है। लोग हाथों में पोस्टर और तख्तियां लिए हैं। इसमें लिखा है- ‘ब्यावरा मांगे नया चेहरा।’ इससे पहले शुक्रवार को ब्यावरा में मुख्यमंत्री के काफिले को दो बार रोका गया था। समर्थकों ने भाजपा कैंडिडेट बदलने की मांग की थी। इन लोगों का कहना था कि हमें भाजपा से नया प्रत्याशी चाहिए। पांच किलोमीटर के अंदर दो बार काफिला रोके जाने पर शिवराज नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि ये कल्चर बंद करो, भाजपा में ऐसे तमाशे से टिकट नहीं मिलता है। सितंबर में कांग्रेस विधायक के निधन से सीट खाली हुई ब्यावरा के सैकड़ों कार्यकर्ता आज सीएम हाउस के बाहर पहुंच गए। समर्थकों का कहना है कि लोग यहां नए चेहरे को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। 2018 के चुनाव में भाजपा के नारायण सिंह पवार सिंह कांग्रेस के गोवर्धन दांगी से चुनाव हार गए थे। सितंबर में दांगी को कोरोना हो गया था। बाद में उनका निधन होने से ब्यावरा सीट खाली हो गई थी। विधानसभा का उपचुनाव: 3 नवंबर को मतदान, 10 को नतीजे मध्य प्रदेश 28 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। चुनाव की अधिसूचना 9 अक्टूबर को जारी हो जाएगी। 16 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख है। 28 में से 27 पर पहले कांग्रेस का कब्जा था 28 सीटों में से 27 पर पहले कांग्रेस का कब्जा था। प्रदेश में 230 सदस्यीय राज्य विस में बहुमत के लिए 116 सीटें होना जरूरी हैं। अगर भाजपा उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करती है तो उसकी सरकार और स्थिर होगी। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की कोशिश है कि वह 20 या उससे ज्यादा सीटें जीत ले, जिससे की एक बार फिर प्रदेश में सत्ता पलट सकती है। मप्र की इन 28 सीट पर विधानसभा का उपचुनाव ग्वालियर, डबरा, बमोरी, सुरखी, सांची, सांवेर, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर पूर्व, भांडेर, करैरा, पोहरी, अशोकनगर, मुंगावली, अनूपपुर, हाटपिपल्या, बदनावर, सुवासरा, बड़ामलहरा, नेपानगर, मंधाता, जोरा, आगर, ब्यावरा।

MP : नरसिंहपुर में हाथरस जैसी घटना,दलित महिला से गैंगरेप, पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी, सुसाइड कर ली

नरसिंहपुर। जिले के चीचली थानांतर्गत एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ि‍ता की तीन दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो उसने शुक्रवार को सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में लापरवाही बरते जाने पर दो पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी राजेश तिवारी और गाडरवारा के एसडीओपी सीताराम यादव को पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच कर दिया गया है। रिपोर्ट न लिखने और लापरवाही बरतने के कारण चिचली थाना प्रभारी अनिल सिंह और गोटिटोरिया चौकी प्रभारी मिश्रीलाल कुड़ापे को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, दुष्कर्म के तीन मुख्य आरोपी परसू, अरविंद, अनिल के साथ ही पीड़िता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को शुक्रवार को रात ही निलंबित कर दिया गया था। मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान के एक्शन में आने के बाद ये कार्रवाई की गईं। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इसकी रिपोर्ट लिखाने के लिए 3 दिन से पुलिस के चक्कर लगा रहे थे। आरोपितों को गिरफ्तार करने की जगह उन्हें ही लॉकअप में डाल दिया गया था। 28 सितंबर को हुआ सामूहिक दुष्कर्म पति ने एसडीओपी गाडरवारा सीताराम यादव को बताया कि उसकी पत्नी 28 सितंबर को गांव स्थित खेत में चारा काटने गई थी। जहां पर परसू, अरविंद और अनिल नाम के तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घर आने पर पत्नी ने घटना के बारे में बताया। सभी रात को ही गोटिटोरिया पुलिस चौकी पहुंचे, जहां उनसे आवेदन लेकर सुबह मेडिकल कराने की बात कही गई। आरोप है कि जब दूसरे दिन 29 सितंबर को वे चौकी पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। 30 सितंबर को वह चीचली थाना पहुंचे, जहां उनकी फरियाद सुनने के बजाय पुलिसकर्मियों ने महिला के पति, जेठ को ही लॉकअप में बंद कर दिया। पीड़िता के साथ गाली-गलौज की गई। आरोप है कि महिला के परिजन को छोड़ने के एवज में पुलिस ने उनसे रुपए लिए। इससे व्यथित महिला ने आत्महत्या कर ली। मामला संज्ञान में आने के 18 घंटे में आरोपी गिरफ्तार एसपी अजय सिंह ने भास्कर को बताया कि मामले में दुष्कर्म के आरोपी तीन लोग, आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पीड़िता की रिपोर्ट नहीं लिखने और लापरवाही बरतने वाले चिचली थाना प्रभारी और गोटिटोरिया चौकी प्रभारी को भी गिरफ्तार किया गया है। उन पर क्रिमिनल लॉ की धारा 166-ए लगाई गई है। जिसके अनुसार अगर कोई पुलिस अधिकारी महिला की एफआईआर नहीं लिखता है तो उसके खिलाफ एफआईआर की जाती है। मामला संज्ञान में आने के बाद हमने 18 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुशांत केस : एम्स के पैनल ने सुशांत की हत्या की आशंका को खारिज किया, यह खुदकुशी का मामला

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 110 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है। एम्स के पैनल ने अपनी रिपोर्ट में हत्या की आशंका से इनकार किया है। इंडिया टीवी से बातचीत में एम्स के फॉरेंसिक विभाग के हेड डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा, ‘यह क्लियर कट खुदकुशी का मामला है। सुशांत का मर्डर नहीं हुआ था।’ हालांकि, अभी तक सीबीआई की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट की जांच के लिए 21 अगस्त को डॉ. सुधीर गुप्ता की लीडरशिप में एम्स के पांच डॉक्टर्स की टीम बनाई गई थी। इसने 28 सितंबर को अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम को विसरा में किसी तरह का जहर नहीं मिला। कूपर हॉस्पिटल को नहीं दी गई क्लीनचिट सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में सुशांत की बॉडी का पोस्टमॉर्टम करने वाले मुंबई के कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को क्लीन चिट नहीं दी गई है। दरअसल, कूपर अस्पताल के डॉक्टर्स ने सुशांत की ऑटोप्सी की थी। बाद में इसके तरीके पर सवाल उठे थे। सुशांत के गले के निशान पर रिपोर्ट में कुछ भी नहीं बताया गया था। यहां तक की मौत की टाइमिंग का भी जिक्र नहीं था। इसके बाद सीबीआई ने इसकी जांच एम्स से कराने का फैसला किया था। मुंबई पुलिस की जांच में फाउल प्ले नहीं मिला था करीब तीन महीने पहले मुंबई पुलिस ने भी विसरा रिपोर्ट जारी की थी। पोस्टमॉर्टम के बाद सुशांत का विसरा जांच के लिए कालीना फॉरेंसिक लैब को दिया गया था। लैब ने अपनी रिपोर्ट में दिवंगत अभिनेता के शरीर में किसी भी तरह का संदिग्ध केमिकल या जहर पाए जाने की बात से इनकार किया था। रिया के वकील ने कहा- सत्यमेव जयते एम्स की रिपोर्ट पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा, ‘हम सीबीआई के ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। रिया की ओर से हम लगातार यही कहते आ रहे हैं कि

पीएम मोदी ने किया 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी अटल टनल का उद्घाटन

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोहतांग में अटल टनल का उद्घाटन किया। करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी यह दुनिया की सबसे लंबी टनल है। इसकी लंबाई 9.2 किमी है। इसे बनाने में 10 साल का वक्त लगा। हिमालय की पीर पंजाल पर्वत रेंज में रोहतांग पास के नीचे लेह-मनाली हाईवे पर इस बनाया गया है। इससे मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और चार घंटे की बचत होगी। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। उद्घाटन के बाद टनल में पहला सफर बस से लाहौल स्पीति जिले के 15 बुजुर्गों ने किया। प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाकर एचआरटीसी की बस को रवाना किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज सिर्फ अटल जी का ही सपना पूरा नहीं हुआ है। आज हिमाचल प्रदेश के करोड़ों लोगों का भी दशकों पुराना इंतजार खत्म हुआ है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज अटल टनल के लोकार्पण का अवसर मिला। राजनाथ जी ने बताया कि मैं यहां संगठन का काम देखता था। पहाड़ों-वादियों में बहुत उत्तम समय बिताता था। जब अटल जी मनाली में आकर रहते थे, तो उनके साथ गप्पें लड़ाता था। मैं और धूमल जी जिसे लेकर अटल जी से जो बात करते रहते थे, वो आज सिद्धी बन गया है।’ ‘लोकार्पण की चकाचौंध में वे लोग पीछे रह जाते हैं जिनकी मेहनत से ये पूरा होता है। उनकी मेहनत से इस संकल्प को आज पूरा किया गया है। इस महायज्ञ में पसीना बहाने वाले, जान जोखिम में डालने वाले मेहनतकश जवानों, मजदूर भाई-बहनों और इंजीनियरों को मैं प्रणाम करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘ये टनल भारत के बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी नई ताकत देने वाली है। हिमालय का ये हिस्सा हो, पश्चिम भारत में रेगिस्तान का विस्तार हो या फिर दक्षिण और पूर्वी भारत का तटीय इलाका। हमेशा से यहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की मांग उठती रही है। लेकिन लंबे समय से बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट या तो प्लानिंग के लेवल से ही नहीं निकल पाए या फिर अटक गए, लटक गए या भटक गए।’ ‘एक्सपर्ट बताते हैं कि जिस रफ्तार से 2014 में अटल टनल का काम हो रहा था, अगर उसी रफ्तार से काम चला होता तो ये सुरंग साल 2040 में जाकर पूरा हो पाती। आपकी आज जो उम्र है, उसमें 20 वर्ष और जोड़ लीजिए, तब जाकर लोगों के जीवन में ये दिन आता।’ इससे क्या फायदा होगा? टनल से मनाली और लाहौल-स्पीति घाटी 12 महीने जुड़े रहेंगे। भारी बर्फबारी की वजह से इस घाटी का छह महीने तक संपर्क टूट जाता है। टनल का साउथ पोर्टल मनाली से 25 किमी है। वहीं, नॉर्थ पोर्टल लाहौल घाटी में सिसु के तेलिंग गांव के नजदीक है। टनल से गुजरते वक्त ऐसा लगेगा कि सीधी-सपाट सड़क पर चले जा रहे हैं, लेकिन टनल के एक हिस्से और दूसरे में 60 मीटर ऊंचाई का फर्क है। साउथ पोर्टल समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जबकि नॉर्थ पोर्टल 3060 मीटर ऊंचा है। पहले यह रिकॉर्ड चीन के नाम था अटल टनल से पहले यह रिकॉर्ड चीन के तिब्बत में बनी सुरंग के नाम था। यह ल्हासा और न्यिंग्ची के बीच 400 किमी लंबे हाईवे पर बनी है। इसकी लंबाई 5.7 किमी है। इसे मिला माउंटेन पर बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 4750 मीटर यानी 15583 फीट है। इसे बनाने में 38500 करोड़ रुपए खर्च हुए। यह 2019 में शुरू हुई। 24 दिसंबर 2019 को इस टनल का नाम दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल टनल रखने का फैसला किया था। टनल की विशेषताएं : इस टनल का निर्माण 2010 में शुरू हुआ था। 10.5 मीटर चौड़ी, 10 मीटर ऊंची टनल की खासियत 2958 करोड़ रुपए खर्च आया। 14508 मीट्रिक स्टील लगा। 2,37,596 मीट्रिक सीमेंट का इस्तेमाल हुआ। 14 लाख घन मीटर चट्टानों की खुदाई हुई। हर 150 मीटर की दूरी पर 4-जी की सुविधा।

राहुल गांधी गिरफ्तार, धक्कामुक्की में राहुल जमीन पर गिरे, गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने जा रहे थे

नोएडा । उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका को ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने पहली बार रोका तो दोनों कार से उतरकर पैदल ही आगे बढ़ गए। कुछ देर बाद ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के इकोटेक-1 थाना इलाके में पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले धक्कामुक्की में राहुल जमीन पर गिर गए। पुलिसवाले ने राहुल की कॉलर भी पकड़ी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल के हाथ में चोट लगी है। राहुल ने कहा, “पुलिस ने मुझे धक्का दिया, लाठी चार्ज किया, मुझे जमीन पर गिराया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में सिर्फ मोदी जी ही चल सकते हैं? क्या सामान्य आदमी नहीं चल सकता। हमारी गाड़ियां रोकी गई थीं, इसलिए हमने पैदल चलना शुरू किया। मैं गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलना चाहता हूं, ये मुझे रोक नहीं पाएंगे।” राहुल ने पुलिस से पूछा कि किस धारा में आप मुझे गिरफ्तार कर रहे हैं, जनता और मीडिया को बताइए? पुलिस ने कहा कि सर, वो सबको बता दिया जाएगा। आपने धारा-188 का वॉयलेशन किया है। धारा 188 क्या है? 1897 के महामारी कानून के सेक्शन 3 में जिक्र है कि अगर कोई कानून के निर्देशों और नियमों को तोड़ता है, तो उसे आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है। उसे सजा भी दी जा सकती है। इस संबंध में किसी सरकारी कर्मचारी के निर्देशों का उल्लंघन करने पर भी यह धारा लगाई जा सकती है। 4 साल पहले राहुल-प्रियंका को नोएडा जाने से रोका गया था 2016 में भी राहुल और प्रियंका गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मुलाकात करने के लिए नोएडा पहुंचे थे, लेकिन तत्कालीन सपा सरकार ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद दोनों को दिल्ली लौटना पड़ा था। प्रियंका का सवाल प्रियंका ने ट्वीट कर कहा है कि गैंगरेप की शिकार लड़की के पिता को जबरदस्ती ले जाया गया। सीएम से वीसी के नाम पर बस दबाव डाला गया। वे जांच की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अभी पूरे परिवार को नजरबंद रखा है। बात करने पर मना है। क्या धमकाकर उन्हें चुप कराना चाहती है सरकार? हाथरस के मामले में प्रियंका लगातार याेगी सरकार पर हमले कर रही हैं। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री से 3 सवाल पूछे। सबसे बड़ा सवाल यही था कि परिजन से जबरदस्ती छीनकर पीड़ित के शव को जलवा देने का आदेश किसने दिया? गांव को छावनी बनाया गया पीड़ित के गांव में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। कोई भी बाहरी व्यक्ति पीड़ित के घर तक न पहुंच सके, इसके लिए गांव के बाहर मेन रोड पर बैरिकेड लगाए गए हैं। मीडिया को भी गांव में आने की परमिशन नहीं है। गांव के एंट्री पॉइंट पर एडीएम लेवल के अधिकारी भी तैनात हैं। पुलिस ने कहा- दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हाथरस के एसपी विक्रांत वीर ने कहा है कि अलीगढ़ अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित के शरीर पर जख्मों की बात है, लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की गई है। डॉक्टर्स का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि योगी को उनकी जगह पर यानी गोरखनाथ मठ भेज देना चाहिए। अगर उन्हें वह भी पसंद नहीं तो राम मंदिर के निर्माण की जिम्मेदारी दे देनी चाहिए। केंद्र सरकार को उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। कुछ लोग पॉलिटिकल टूरिज्म कर रहे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि उत्तर प्रदेश की घटनाओं का सभी को दुख है और चाहते हैं कि दोषियों को सजा मिले। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की कोशिशों के नतीजे जल्द नजर आएंगे। कुछ लोग पॉलिटिकल टूरिज्म के जरिए तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका राहुल-प्रियंका के पहुंचने से पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ित के गांव तक पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें गांव के अंदर जाने से रोक दिया। विरोध में सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। क्या है पूरा मामला? हाथरस जिले के चंदपा इलाके के गांव में 14 सितंबर को 4 लोगों ने 19 साल की युवती से गैंगरेप किया था। आरोपियों ने युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

हाथरस के बाद अब बलरामपुर जिले में दलित युवती से गैंगरेप, कमर और पैर तोड़ दिए

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में हाथरस के बाद अब बलरामपुर जिले के गैंसड़ी इलाके में दलित युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां 22 साल की छात्रा को पहले किडनैप किया। फिर नशे के इंजेक्शन से बेहोश कर 2 आरोपियों ने दुष्कर्म किया। लड़की की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने साहिल और शाहिद नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ गैंगरेप और हत्या का केस दर्ज किया गया है। युवती कॉलेज की फीस जमा करने के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे घर से निकली थी। शाम तक नहीं लौटी तो घरवालों ने फोन किया, लेकिन फोन बंद था। शाम करीब 7 बजे युवती गंभीर हालत में रिक्शे से घर पहुंची। उसके हाथ पर कैनुला लगा था, बेहोशी की हालत में थी। बोल भी नहीं पा रही थी। परिजन तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। फिर डॉक्टर के कहने पर लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही युवती की मौत हो गई। ‘पेट में बहुत तेज जलन है, हम मर जाएंगे’ लड़की की मां ने बताया कि बेटी कॉलेज से लौट रही थी, रास्ते में कार में आए 3-4 लोगों ने उसे अगवा कर लिया। उसे नशे के इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने बेटी की कमर और पैर भी तोड़ दिए, इसलिए न तो वह खड़ी हो पा रही थी और न ही बोल पा रही थी। बस इतना ही कह पाई कि पेट में बहुत तेज जलन हो रही है, हम मर जाएंगे। पुलिस ने कहा- किराना स्टोर का मालिक ही मास्टरमाइंड पुलिस का कहना है कि वारदात गैंसड़ी गांव में एक किराना स्टोर के पीछे के कमरे में हुई। पीड़ित की सैंडल उसी कमरे के बाहर मिली हैं। दुकान मालिक ही घटना का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। आरोपियों ने दुष्कर्म और मारपीट के बाद पास के ही डॉक्टर से पीड़ित का इलाज करवाने की कोशिश की थी। पुलिस ने अंतिम संस्कार में फिर जल्दबाजी दिखाई न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम संस्कार में पुलिस ने हाथरस के मामले की तरह ही जल्दबाजी दिखाई। बलरामपुर की पीड़ित का का अंतिम संस्कार भी भारी पुलिस बल की तैनाती में मंगलवार रात को ही करवा दिया गया। यह बात भी सामने आ रही है कि पुलिस ने मामला दबाने की कोशिश की थी। हालांकि, लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार की सहमति से ही अंतिम संस्कार किया गया।

MP : सीहोर में किसान ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, 7 लाख का बैंक का कर्ज था

सीहोर। प्रकृति की मार से बर्बाद हुए किसान अब खुदकुशी की राह पर चल पड़े हैं। इसका कारण यह है कि एक तरफ सोयाबीन की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है तो दूसरी तरफ बैंक और सोसायटियों के कर्ज की चिंता उनको सता रही है। बुधवार को गांव नापलाखेड़ी में 55 वर्षीय एक किसान ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि उन पर 7 लाख का बैंक का कर्ज था और फसलें खराब होने से वे बहुत परेशान थे। जबकि इस मामले में प्रशासन पारिवारिक विवाद बता रहा है।  इसी दिन केंद्र सरकार की टीमे भी नुकसान का निरीक्षण करने आई थी। मृतक के बड़े बेटे संतोष वर्मा ने बताया कि उनकी 6 एकड़ जमीन है। इसमें सोयाबीन बोई थी जो पूरी तरह से खराब हो चुकी है। घर सहित अन्य कामों के लिए उन्होंने बैंक और सोसायटी से करीब 7 लाख रुपए का कर्ज लिया था। फसलें खराब होने के बाद से ही वे चिंता में थे कि आखिर कर्ज कैसे चुकाएंगे। कुछ दिनों से वे ज्यादा परेशान थे। बेदाखेड़ी में देखा खेत आष्टा | बुधवार को टीम भोपाल-इंदौर हाईवे पर स्थित बेदाखेड़ी गांव पहुंची। गांव के अंतिम छोर पर रुकी और 10 मिनट रूककर एक किसान का खेत देखा तथा चर्चा कर आगे के लिए रवाना हो गई। इसके बाद डाबरी, डोडी में भी कुछ देर फसलों का जायजा लिया। बेदाखेड़ी गांव में किसान हिम्मत सिंह के खेत पर पहुंचकर फसल को देखा। 10 मिनट के अंतराल में रोड किनारे के खेत देखने के बाद किसानों से चर्चा कर निकल गए। बहुत देर कर दी आते-आते भारत सरकार की इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम ने जिले में विभिन्न गांवों में फसलों का निरीक्षण किया। हालांकि टीम उस समय आई है जब 70 प्रतिशत से अधिक रकबे में फसलों की कटाई हो चुकी है। टीम में संयुक्त सचिव भारत सरकार राजवीर सिंह, ,अवर सचिव हरित कुमार शाक्य शामिल थे। इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, कलेक्टर अजय गुप्ता भी टीम के साथ रहे।

क्या भारत में गुजर गया कोरोना वायरस संक्रमण का पीक ? रिकवरी रेट 100% बढ़ा

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले साढ़े 61 लाख के करीब पहुंच चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 70,589 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,45,291 हो गई। पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के डेली केसेज में कमी आई है तो क्या भारत में कोरोना का पीक गुजर चुका है? आइए आंकड़ों के जरिए इस सवाल का जवाब तलाशते हैं। भारत में 12 सितंबर से 22 सितंबर तक कोरोना वायरस संक्रमण के हर दिन 90,000+ मामले सामने आए। 17 सितंबर को 93,199 नए मामले सामने आए जो अब तक किसी एक दिन में संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। देश में करीब एक महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में 75 हजार से कम नए मामले सामने आए और एक हजार से कम लोगों की मौत हुई है। भारत में पहली बार नए मामलों में लगातार गिरावट पहली बार भारत में कोरोना के मामलों में इतने लंबे समय तक लगातार गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान एवरेज डेली टेस्ट भी बढ़े हैं, फिर भी नए मामलों में थोड़ा ही सही लेकिन लगातार गिरावट उम्मीदें बढ़ाने वाला है। इसी तरह टेस्ट पॉजिटिविटी रेट भी 8.7 प्रतिशत से गिरकर 7.7 प्रतिशत पर आ चुका है। भारत में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े बताते हैं कि बड़ी संख्या में मरीज इस बीमारी को मात भी दे रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने की तुलना में सितंबर में रिकवरी रेट 100 फीसदी बढ़ा है। वहीं, अब तक सामने आए कुल मरीजों में से 82 फीसदी स्वस्थ्य हो चुके हैं। बता दें, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा साठ लाख के पार हो गया है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख से कम है। जिन राज्यों में पहले कोरोना तेजी से फैल रहा था, वहां अब राहत के संकेत मिल रहे हैं। मसलन दिल्ली में सोमवार को 1984 नए मामले सामने आए जो कि करीब एक महीने में सबसे कम हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88