LATEST NEWS

‘आयरन मैन 2’ में विलेन बने मिकी राउरके तंगहाली से जूझ रहे, बोले- करोड़ों का कर्ज है

लॉस एंजिल्स रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ‘आयरन मैन’ और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर है। साल 2010 में रिलीज सुपरहिट ‘आयरन मैन 2’ में विलेन बनकर सबको दहला देने वाले एक्‍टर मिकी राउरके ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फिल्‍म में व्हिपलैश का रोल करने वाले मिकी ने बताया है कि उन्‍हें कोई भी अच्‍छी या बुरी फिल्‍म ऑफर नहीं की जा रही है। वह तंगहाली से जूझ रहे हैं और उन पर करोड़ों का बैंक कर्ज है। एक्‍टर ने कहा कि उन्‍हें ऐसा लगता है कि उनका एक्‍ट‍िंग करियर तबाह हो चुका है, डूब चुका है। हॉलीवुड स्टार मिकी राउरके इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ में नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने शो में कंटेस्‍टेंट से बात करते हुए खुलासा किया कि बीते कई साल से वह असफलताओं से जूझ रहे हैं। COVID महामारी और फिर सात महीने की एक्‍टर्स की हड़ताल के बाद उनके पास अपने बिलों का भुगतान करने के लिए भी पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्‍होंने बैंक से $500,000 यानी करीब 4.30 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। इसी तंगहाली के कारण वह ‘बिग ब्रदर’ में पहुंचे हैं। वर्ना उनके पास एक घटिया इंड‍िपेंडेंट फिल्‍म का ऑफर ही बचा था। मिकी राउरके बोले- उन धरना प्रदर्शनों में शामिल हर आदमी बेरोजगार है ‘आयरन मैन 2’ फेम मिकी ने बीते समय हॉलीवुड में धरना प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा, ‘उन धरना-प्रदर्शनों में शामिल हर व्यक्ति बेरोजगार है। मैं उन सभी गरीब लोगों के साथ धरना-प्रदर्शनों में शामिल हुआ, जिन्हें कभी नौकरी नहीं मिलेगी, क्या मैं अद्भुत नहीं हूं। मिकी ने कहा कि उन्‍हें ‘बिग ब्रदर’ के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। उन्‍होंने बस कल्पना की थी कि वह इस घर में चार दिन बिता पाएंगे। मिकी ने शो में दिया होमोफोबिक बयान, हो रही आलोचना वैसे, ‘बिग ब्रदर’ में मिकी राउरके अपने बर्ताव के कारण लोगों के निशाने पर हैं। उन्‍होंने होस्ट एजे ओडुडू के साथ बदतमीजी की, जिसके बाद उन्हें हटाने की मांग की जा रही है। कथित तौर पर उन्होंने ‘डांस मॉम्स’ स्टार जोजो सिवा पर होमोफोबिक टिप्पणी की है, जिसके बाद शो मेकर्स ने उन्‍हें चेतावनी भी दी थी। जोजो ने शो में खुलासा किया था कि वह लेस्‍ब‍ियन है। इस पर मिकी ने कहा कि अगर जोजो इस घर में लंबे समय तक रहीं तो ‘अब लेस्‍ब‍ियन नहीं रहेंगी।’ मिकी राउरके बोले- मैं ऐसे हाल के लिए खुद को दोषी मानता हूं बहरहाल, साल 2008 में ‘द रेसलर’ के लिए ऑस्कर में नॉमिनेट हो चुके मिकी राउरके ने शो में अपने करियर को लेकर आगे कहा, ‘मेरा करियर डूब चुका है। मुझे अब ए-लिस्ट फिल्में नहीं मिल रही हैं। मैंने बहुत सारी गलतियां की हैं। मेरे जहाज के डूबने के लिए मैं खुद को ही दोषी मानता हूं।’ श‍िल्‍पा शेट्टी ने 2005 में जीता था ‘ब‍िग ब्रदर’ शो जानकारी के लिए बता दें कि ‘बिग ब्रदर’ वही शो है, जिसकी तर्ज में भारत में सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ आता है। साल 2005 में ‘बिग ब्रदर’ शो भारत में तब चर्चा में आया था, जब बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इसे जीता था। हालांकि, तब यह विवादों में भी रहा, क्‍योंकि वहां श‍िल्‍पा को लेकर नस्लीय टिप्‍पणी भी की गई थी।

पैराडाइज स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन ।

Legal literacy camp was organised in Paradise School.

Legal literacy camp was organised in Paradise School. न्यायधीश ने बच्चो को विभिन्न कानूनों के संबंध में दी जानकारी । हरिप्रसाद गोहेबैतूल/आमला, ब्यूरो रिपोर्ट। आज स्थानीय पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आमला कोर्ट से जज सुश्री चारु व्यास के द्वारा कोर्ट की प्रक्रिया, पास्को कानून तथा यातायात सम्बन्धी विभिन्न कानूनों के संबंध में छात्र छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया गया । विद्यार्थियों द्वारा कानून से संबंधित अपनी जिज्ञासा को विभिन्न प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की गई । जज मैडम द्वारा पास्को कानून जो की नाबालिग बच्चों से संबंधित है की जानकारी विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों को प्रदान की गई । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका श्री सुनील करारे, श्री राजेश नागले, श्री संदीप देवड़े, श्री आशीष माकोड़े, श्रीमती ममता पावर, श्रीमती आशा विश्वकर्मा, श्रीमती मल्लिका पाल, श्रीमती लीना मिश्रा श्रीमती पुष्पा पवार, श्रीमती माधुरी सांडे, श्रीमती मंजू चौहान , कुमारी लतिका साहू, कुमारी खुशबू साहू, श्रीमती दुर्गा देशमुख, कुमारी शिखा यादव, श्रीमती राजकन्या माथनकर, श्री अभिकेश सातनकर आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे । मंच संचालन एवं आभार श्री रोहन सिंह चौहान द्वारा किया गया ।

पोषण पखवाड़ा में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लेकर बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट

During the Nutrition Fortnight

During the Nutrition Fortnight, Digambar Jain Social Group adopted Anganwadi Centre and presented educational material to the children जीतेन्द्र श्रीवास्तवजबलपुर ! एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्रमांक-04, सेक्टर-02 में परियोजना अधिकारी रीतेश दुबे के मार्गदर्शन में “पोषण पखवाडा” कार्यक्रम के अवसर पर “दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, संस्कारधानी” महाकौशल विंध्य रीजन के अध्यक्ष अवकाश जैन,तथा सदस्य सतीश वर्धमान,अमित पारस, प्रदीप जैन,अरविंद नावेल्टी,लष्मी , संदीप जैन,राजेन्द्र के सौजन्य से “अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम” के तहत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-32,लाल स्कूल साठिया कुआँ, हनुमानताल वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को खेलने हेतु आवश्यक खिलौने तथा शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। ताकि खेल-खेल के माध्यम से बच्चो को अनौपचारिक शिक्षा प्रदान की जा सके।जिससे बच्चो का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकेगा। “सप्तम पोषण पखवाड़ा” कार्यक्रम अंतर्गत हनुमानताल वार्ड पार्षद श्रीमती कविता रैकवार जी की उपस्थिति में उपस्थित महिलाओं,किशोरी बालिकाओं तथा बच्चों से “पोषण संवाद” किया गया। जिसमें महिलाओं को सही पोषण आहार,आहार में विविधता रखने, संतुलित थाली, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। जीवन के प्रथम 1000 दिवस के महत्व पर विशेष चर्चा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन समुदाय से 10 दिवसीय शारीरिक माप दिवस के आयोजन के संबंध में भी चर्चा की गई।कार्यक्रम के अवसर पर पार्षद महोदया द्वारा उपस्थित जन समुदाय को “पोषण शपथ” दिलाई गई। तथा अति गंभीर कुपोषित बच्चों को NRC में भर्ती कराने हेतु माता-पिता को समझाइश दी गई।पार्षद महोदया द्वारा बच्चो को “पोषण मटका” कार्यक्रम के तहत बिस्किट के पैकेट प्रदान किये गए।कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती आरती पांडेय,वार्ड अंतर्गत समस्त कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं उपस्थित रही।

अक्षय कुमार ने शंकरन नायर से कराया रूबरू, बोले- उन्होंने कानून के साथ लड़ी ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ाई

मुंबई, जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘केसरी चैप्टर-2’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेता ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटने वाले वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कुमार ने बताया कि नायर ने लड़ाई हथियार से नहीं, बल्कि कानून के साथ लड़ी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, “दक्षिण का दिमाग और उत्तर की ताकत। साथ मिलकर हमने लड़ाई लड़ी। साथ मिलकर हमने तरक्की की। सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाने का सम्मान मिला, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटा। शंकरन नायर ने हथियार से नहीं, बल्कि कानून और अपने भीतर मौजूद जुनून के साथ लड़ाई लड़ी।” 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो कोर्ट रूम में ब्रिटिश राज के खिलाफ दहाड़ते नजर आएंगे। बहुप्रतीक्षित फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसका ट्रेलर 3 अप्रैल को फिल्म निर्माताओं ने जारी किया था। ट्रेलर में अभिनेता कहते नजर आए थे, “मैं जालियांवाला का सच दुनिया के सामने लाकर रहूंगा।” फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है, जिसका मतलब है कि फिल्म में ऐसे दृश्य हैं, जो केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के दर्शकों के देखने के लिए ही सही माने गए हैं। जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने फिल्म के कुछ दृश्यों में बदलाव करने की भी सिफारिश की है। फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे, 16 मिनट है। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेता आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं।  

विजय देवरकोंडा स्टारर ‘किंगडम’ का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा स्टारर ‘किंगडम’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। किंगडम (साम्राज्य) का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। विजय देवरकोंडा को इस अंदाज़ में पहले कभी नहीं देखा गया। उनके अंदर की रॉ एनर्जी, रग्ड चार्म और बेकाबू जोश, सब कुछ टीज़र में झलकता है। ऐसा लग रहा है मानो कोई तूफान आ रहा हो, जिसे रोकना नामुमकिन है। इस लुक में विजय पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म हो गए हैं। फिल्म को लेकर क्रेज़ पहले से था, और अब टीज़र ने एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। ‘किंगडम’ के मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज़ का काउंटडाउन शुरू कर दिया है।पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है #किंगडमके राज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।महानता और मोक्ष की ओर गिनती शुरू, 50 दिन शेष। गौतम तिन्ननुरी निर्देशित फिल्म किंगडम 30 मई को रिलीज होगी।  

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ की शूटिंग शुरू

मुंबई, बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘धमाल 4’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ के अब तक तीन भाग रिलीज हो चुके हैं। फैंस फिल्म के अगले भाग का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब धमाल के चाहने वालों के लिए खुश कर देने वाली खबर सामने आई है।‘धमाल 4’ की शूटिंग जारी है और फिल्म का एक शेड्यूल भी पूरा हो गया है। अजय देवगन ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म धमाल 4 की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपने सह-कलाकारों के साथ दिख रहे हैं।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस फिल्म की टीम ने मालेश्वर घाट में पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर ली है। अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, “मज़ा फिर से वापस आ गया है! धमाल 4 की शुरुआत हो चुकी है। मालेश्वर घाट शेड्यूल खत्म, मुंबई शेड्यूल की शूटिंग शुरू! हंसी का धमाल शुरू हो चुका है!” पहली तस्वीर में अजय, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और संजीदा शेख के साथ नजर आए। दूसरी तस्वीर में वह फिल्म के निर्माता और निर्देशक इंद्र कुमार और भूषण कुमार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि धमाल वर्ष 2007 में रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद वर्ष 2011 में डबल धमाल और 2019 में टोटल धमाल का निर्माण हुआ।और अब धमाल सीरीज की चौथी फिल्म धमाल 4 का निर्माण किया जा रहा है।  

स्वर्ण मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर

 अमृतसर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा  काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में प्रीति जिंटा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंची थी. एक्ट्रेस ने यहां से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. बता दें कि अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “रामनवमी के शुभ दिन पर मुझे स्वर्ण मंदिर जाने का सौभाग्य मिला. यात्रा के दौरान काफी ज्यादा थक गयी थी, पर मंदिर के अंदर प्रवेश करते ही मानों मेरी सारी थकान दूर हो गई. सब एक पल में शांत हो गया और अपने अंदर एक अलग सी एनर्जी महसूस हुई. इतने समय तक जाने की सोच रही थीं पर जाने का मौका ही नहीं मिल पाया इसलिए ये अनुभव मेरे लिए कितना ज्यादा स्पेशल रहा.

एबीसीडी का तीसरा सीक्वल बनाने जा रहे रेमो डिसूजा

मुंबई मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. खबर है कि वो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म और फिल्म एबीसीडी का तीसरा सीक्वल बनाने जा रहे हैं. इस बात से उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है. सूत्रों का कहना है कि इसमें नई कहानी और बेहतरीन कोरियोग्राफी देखने को मिलने वाली है. एक सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया कि “फिल्ममेकर का सुझाव है कि नई फिल्म शुरुआती चरण में है, जिसमें नई कहानी और दमदार कोरियोग्राफी होगी. नई कहानी के साथ ही पिछली फिल्मों की तरह ही जोश और उत्साह भी बरकरार रहेगा.” एबीसीडी  के तीसरे सीक्वल में पुराने चेहरे के साथ कई नए लोग भी नजर आ सकते हैं. वहीं, रेमो डिसूजा एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म पर भी काम कर रहे हैं. एक सूत्र ने बताया, “इस फिल्म में प्यार के साथ-साथ डांस भी देखने को मिलेगा, लेकिन बहुत अलग तरीके से.” रेमो डिसूजा की फिल्म साल 2020 में आई स्ट्रीट डांसर 3डी  काफी हिट साबित हुआ थी. बता दें कि स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा और राघव जुयाल थे. इसके अलावा इसी साल मार्च में आई फिल्म बी हैप्पी को भी रेमो डिसूजा ने डारेक्ट किया था.

आयुष्मान खुराना साइबर सुरक्षा के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे

मुंबई बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अब मुंबई पुलिस के साथ मिलकर नया काम शुरू करने जा रहे हैं. हाल ही में मुंबई पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्टर बता रहे हैं कि अब वो साइबर सुरक्षा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए मुंबई पुलिस के साथ जुड़ गए हैं. सामने आए वीडियो में आयुष्मान खुराना दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वो कह रहे हैं कि ये पार्ट टाईम जॉब ऑफर देख रहे हो, बिना कुछ किए घर बैठे पैसे कमाओ. बिलकुल फ्रि. इसके बाद वो आज कर तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के बारे बात कर रहे हैं. आयुष्मान खुराना अब मुंबई पुलिस के साथ मिलकर ऑनलाइन अपराध को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करेंगे. मुंबई पुलिस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- घर से काम करें या घर से ही धोखाधड़ी करें? धोखेबाज़ लोग सपनों की नौकरी के तौर पर जाल बिछा रहे हैं – उनके झांसे में न आएं! बहुत सारा पैसा, कोई मेहनत नहीं? यह पहला लाल झंडा है. होशियार रहें. सुरक्षित रहें. बहुत देर होने से पहले 1930 डायल करें!.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मुंबई में एक्टिंग छोड़कर राजस्थान में कपड़े का बिजनेस शुरू किया. जानें कौन है ये अभिनेत्री ?

हर रोज कई लोग मुंबई एक्टर-एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आते हैं. लेकिन उनमें से कुछ ही लोग इस फील्ड में सफल हो पाते हैं वहीं कुछ अपनी किस्मत आजमाते हुए थक जाते हैं और अपने लिए दूसरे रास्ते खोजने लगते हैं. एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने पैसों की तंगी के चलते मुंबई और एक्टिंग दोनों को अलविदा कह दिया और कपड़ों का बिजनेस शुरू किया. जानें कौन है ये एक्ट्रेस इन एक्ट्रेस का नाम है चारू असोपा जो मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की एक्स भाभी हैं. चारु ने हाल ही में खुलासा किया कि वे इस वक्त ऑनलाइन कपड़े बेच रही हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं अपने होमटाउन, बीकानेर, राजस्थान शिफ्ट हो गई हूं. मैंने मुंबई छोड़ दिया है और मैं अपने माता पिता के साथ रह रही हूं. मेरी बेटी मेरे साथ है और मुंबई से आए मुझे एक महीना हो गया है’. मुंबई में गुजारा करना हुए मुश्किल चारु ने कहा, ‘मुंबई में रहना इतना आसान नहीं है, वहां बहुत खर्चा है. मेरे लिए महीने भर का खर्चा 1 से 1.5 लाख तक हो रहा था जिसमें किराया भी शामिल था. मुझे जियाना को नहीं छोड़ना था इसीलिए मैं घर वापस आ गई. ये कोई जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं था बल्कि मैंने ये सोच समझकर अपने लिए चुना है’. बीकानेर में बेचती हैं ऑनलाइन कपड़े ट्रोल्स के बारे में अटकलों का जवाब देते हुए, चारू ने कहा, ‘जब आप कुछ नया शुरू करते हैं, तो हर कोई संघर्ष करता है. मेरे मामले में क्या अलग है? मैं ऑर्डर लेने से लेकर पैकेज भेजने और स्टॉक लाने तक सब कुछ खुद ही कर रही हूं. जब मैं एक्टिंग के लिए मुंबई आई थी, तब भी यह आसान नहीं था. मैंने अपने लिए नाम बनाने के लिए संघर्ष किया और मैं कामयाब रही. अब, मैंने यह बिजनेस शुरू किया है ताकि मैं अपने बच्चे की परवरिश पर ध्यान दे सकूं और मुझे नहीं लगता कि ये गलत है’. चारु ने राजस्थान में शुरू किया कपड़ों का बिजनेस चारू के एक्स हसबैंड और एक्टर राजीव सेन हैं और दोनों की एक बेटी जियाना हैं. राजीव सुष्मिता सेन के भाई हैं. कपल ने अपने रिश्ते में चल रहे तनाव की वजह से तलाक लिया. जब चारू से पूछा गया कि राजीव ने उनके कदम पर क्या प्रतिक्रिया दी, तो उन्होंने कहा, ‘वह हमेशा बीकानेर में अपनी बेटी से मिलने आ सकते हैं. मुंबई छोड़ने से पहले, मैंने उन्हें अपने प्लान के बारे में बताते हुए एक मैसेज भेजा था’. ऑनलाइन कपड़े बेचने के अपने फैसले के पीछे की वजह बताते हुए चारु ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि मैं किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रही थी. मैं डेली सोप नहीं करना चाहती क्योंकि मैं जियाना पर ध्यान देना चाहती हूं और मैं यहां से डिजिटल कंटेंट शूट कर सकती हूं. अगर मुझे शूटिंग के लिए यात्रा करनी पड़ती है, तो घर वापस आने का सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि मैं हमेशा जियाना को नानी के बजाय उसके दादा-दादी के पास छोड़ सकती हूं’.

Vastu Tips: क्यों पहले के समय में गोबर से होती थी घर की लीपाई? क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ?

why were homes plastered with cow dung

why were homes plastered with cow dung in earlier times pehle ke samay me gobar se kyon leepa jata tha आज भी जब हम गांव जाते हैं तो सुबह की पहली किरण के साथ जो सोंधी खुशबू उठती थी, वह सिर्फ मिट्टी की नहीं, गोबर से लिपे आंगनों की होती थी। यह परंपरा असल में सनातन धर्म की उन गहराइयों से जुड़ी है जहां हर वस्तु का एक दिव्य और व्यावहारिक अर्थ छुपा होता है। गोबर से घर लीपने से वह शुद्ध और ठंडा बना रहता है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पहले के समय में घर को गोबर से क्यों लीपा जाता है। क्या ये सिर्फ एक चली आ रही कोई परंपरा थी, या इसके पीछे कुछ कारण भी थे? आइए जानते हैं। क्यों गोबर से लीपा जाता था घर?सनातन परंपरा में गोबर को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना गया है। किसी भी धार्मिक आयोजन से पहले जब घर के आंगन को गोबर से लिपा जाता है, तो वह सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि भूमि को ऊर्जा देने की एक क्रिया होती है। शास्त्रों में तो यहां तक कहा गया है कि गोबर में लक्ष्मी का वास होता है । इसलिए कहते हैं, “गोमय वसते लक्ष्मी”। इसका अर्थ यही है कि जहां गोबर है, वहां समृद्धि, सकारात्मकता और पवित्रता खुद आ जाती है। पंचगव्य बनाने में भी आता है कामगोबर केवल धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल नहीं होता है, बल्कि यह पंचगव्य का भी एक आवश्यक हिस्सा है, जिसमें गोबर, गोमूत्र, दूध, दही और घी आदि शामिल है। इन पांच तत्वों का मिश्रण न केवल आध्यात्मिक शुद्धिकरण करता है, बल्कि यह आयुर्वेद में एक औषधीय तत्व के रूप में भी प्रयोग होता है। कुछ पुराणों में यह साफ बताया गया है कि पंचगव्य का सेवन पापों को हरने वाला और रोगों को मिटाने वाला होता है। शुभ कार्य के दौरान गोबर का किया जाता है इस्तेमालधार्मिक ग्रंथों में गोबर का जो स्थान है, इसे किसी भी प्रकार से बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया गया है। अथर्ववेद से लेकर गरुड़ पुराण और मनुस्मृति तक में गोबर और गाय से जुड़े पदार्थों की महिमा का वर्णन मिलता है। इसलिए जब भी घर में कई त्यौहार मनाया जाता है या फिर कोई शुभ कार्य, जैसे कि हवन या पूजा किया जाता है तो पूरे घर को गोबर से लीपा जाता है, जिससे घर में लक्ष्मी का वास हो और घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि हो। घर में मक्खियों, मच्छरों को भी दूर भगाता है गोबरबता दें कि गोबर कीट-पतंगों से रक्षा करने में काफी असरदार साबित होता है। गोबर से घर में मक्खियां, मच्छर, और कीट दूर रहते हैं। यही कारण है कि गांवों में गोबर से लिपे घरों में रोगों का प्रकोप कम देखा गया है। इसके अलावा, यह पूरी तरह जैविक है, पर्यावरण के अनुकूल है, और धरती को हानि नहीं पहुंचाता। डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए “SAHARA SAMACHAAR” उत्तरदायी नहीं है।

इंजेक्शन, टैबलेट या फिर लिक्विड…शरीर में दवा पहुंचाने का क्या है सबसे सही तरीका?

medication into the body

injection tablet or liquid what is the fastest way to get medication into the body Way to Get Medication into the Body : किसी भी व्यक्ति के बीमार पड़ने पर डॉक्टर उनकी स्थिति के हिसाब से उन्हे दवाएं देते हैं. डॉक्टर अपने मरीजों को दवाएं कई रूपों में देते हैं, जिसमें टैबलेट, कैप्सूल, लिक्विड सिरप, इंजेक्शन या फिर इन्हेलर जैसे अन्य विकल्प होते हैं. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि इनमें से किस तरह की दवाएं सबसे अधिक असरदार होती हैं? तो आपको बता दें कि इसका जवाब इस पर निर्भर करता है कि आपको किस तरह की समस्या हुई है और आपकी स्थिति कितनी गंभीर है. आइए जानते हैं इस बारे में- टैबलेट और कैप्सूल टैबलेट और कैप्सूल सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तरीका है. इन्हें लेना आसान होता है, ये लंबे समय तक स्टोर की जा सकती हैं और कम खर्चीली भी होती हैं. हालांकि, इन्हें पचने और खून में घुलने में समय लगता है, इसलिए ये उन बीमारियों में दी जाती हैं जिनमें तुरंत असर की जरूरत नहीं होती, जैसे – सामान्य बुखार, दर्द, एलर्जी, ब्लड प्रेशर इत्यादि स्थितियों में टैबलेट और कैप्सूल जैसी दवाएं दी जाती हैं. लिक्विड जिन मरीजों के निगलने की क्षमता कम होती है, जैसे- छोटे बच्चे या बुजुर्ग, उन्हें दवाएं लिक्विड दी जाती हैं. लिक्विड में मिलने वाली दवाएं जल्दी अवशोषित होती हैं और स्वाद के अनुसार बनाई जाती हैं. पर इनकी मात्रा का सही निर्धारण जरूरी होता है. इंजेक्शन किसी भी मरीज को इंजेक्शन तब दिया जाता है, जब दवा को शरीर में तुरंत पहुंचाना होता है. इंजेक्शन सबसे सबसे प्रभावी तरीका होता है. ये सीधे खून में (IV), मांसपेशी (IM) या स्किन के नीचे (SC) दिए जाते हैं. इंजेक्शन गंभीर संक्रमण, एलर्जी रिएक्शन या सर्जरी के समय इसका इस्तेमाल किया जाता है. मुख्य रूप से तेज बुखार, डिहाइड्रेशन, गंभीर संक्रमण, डायबिटीज (इंसुलिन) जैसी स्थितियों में दिया जाता है. सबसे सही तरीका कौन सा है? दवाएं देने का कोई सही तरीका नहीं होता है. यह पूरी तरह इस पर निर्भर करता है कि बीमारी की गंभीरता क्या है? दवा कितनी जल्दी असर दिखानी चाहिए? मरीज की उम्र और शारीरिक स्थिति क्या है? हर दवा देने का तरीका अपनी जगह सही होता है. डॉक्टर आपकी स्थिति के अनुसार सबसे उपयुक्त तरीका चुनते हैं. खुद से दवाओं का रूप या तरीका बदलना खतरनाक हो सकता है, इसलिए हमेशा चिकित्सक की सलाह लेना ही सबसे सही तरीका है.

एमपी में जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण, नल जल योजना पूरी तरह फेल

tap water scheme fails completely

Water crisis in MP, villagers yearn for every drop of water, tap water scheme fails completely सीहोर ! आष्टा ब्लॉक मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर ग्राम नानजीपुरा ग्राम पंचायत कुरली कला इस ग्राम के लोग आज भी बूंद-बूंद पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं. इस गांव में पीएचई विभाग की नल जल योजना पूरी तरह फेल हो गई है. इस ग्राम में पीएचई विभाग के बोर से पाइपलाइन में पानी नहीं जा रहा है. पाइपलाइन जगह-जगह से फट चुकी है. ग्रामीणों ने बार-बार पीएचई विभाग को अवगत करवाया. साथ ही 181 पर भी शिकायत की, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. पीएचई विभाग के अधिकारी भी गांव का दौरा करके आ गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई. पुराने प्रयास, अधूरे वादे लगभग दो वर्ष पूर्व, ग्राम की महिलाएं खाली मटके लेकर आष्टा पहुंची थीं और उस समय के जिला पंचायत अध्यक्ष तथा वर्तमान विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर को आवेदन सौंपा था. विधायक के निर्देश पर गांव में एक बोर खनन भी हुआ, लेकिन उसमें पानी नहीं निकला. उसी दिन ग्रामीणों ने तत्कालीन विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय को भी आवेदन दिया था, जिनके निर्देश पर ग्राम में मनरेगा योजना के अंतर्गत एक कुएं का निर्माण शुरू हुआ, पर दुर्भाग्यवश वह कुआं आज भी अधूरा पड़ा हुआ है. महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से कुआं पूर्ण होना था लेकिन आज तक यह कुआं अधूरा पड़ा हुआ है. अगर इस कुआं की पूर्ण गहराई हो जाती तो आज ग्रामीणों को पीने का पानी मिल जाता इन सभी समस्याओं को लेकर 2 साल बाद आज फिर ग्राम नानजीपुरा की महिलाएं क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के कार्यालय पहुंची वहां पर पीने के पानी की व्यवस्था हेतु अपनी बात रखी. महिलाओं ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन इसके साथ ही सभी महिलाएं तहसील कार्यालय पहुंचीं. वहां पर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन देकर पीने के पानी की व्यवस्था करवाने की बात कही. परेशान महिला पीएचई विभाग के दफ्तर भी जा पहुंचीं. पीएचई विभाग की मैडम ने कहा कि मैं ठेकेदार से बात करके आपके गांव की नल जल योजना ठीक करवाती हूं. साथ ही पीएचई विभाग के ब्लॉक समन्वयक मंगलेश दुबे ने भी विश्वास दिलाया कि कल हम सभी लोग आपके ग्राम नामजीपुरा में आएंगे और नल जल योजना को देखेंगे और जल्द ही इसका निराकरण करवाएंगे. अब यह देखना होगा कि क्या संबंधित विभागों के अधिकारी और ठेकेदार इन निर्देशों का पालन करते हैं या फिर नानजीपुरा के ग्रामीणों को आने वाले दिनों में भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहना पड़ेगा. ग्रामीणों की आशाएं एक बार फिर जागी हैं, लेकिन उनकी उम्मीदों पर अमल कब तक होगा, यह आने वाला वक्त ही बताएगा.

दूधिया रोशनी से जगमगाया आमला का रेल्वे खेल मैदान ।

Amla’s railway playground glowed with milky light. हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर के रेल्वे कालोनी क्षेत्र स्थित रेलवे खेल मैदान में बुधवार से रात्रि कालीन टेनिसबाल क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारभ हुआ । उक्त आयोजित प्रतियोगिता नगर पालिका परिषद आमला एवं रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। जिसमे ऑनर द्वारा आकसन कर बेहतर टीमों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी रेल्वे स्टेडियम में दूधिया रोशनी में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति ने नगर की खेल प्रेमी जनता से उपस्थित हो प्रतियोगिता को सफल बनाने अपील की है । नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आमला विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे द्वारा किया गया।प्रतियोगिता रात्रि में दूधिया रोशनी में आयोजित होंगी जिसमे अंचल के ग्रामों से लेकर जिले से खिलाड़ी पहुंच अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद आमला अध्यक्ष नितिन गाडरे, सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे, आमला नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, सारणी नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षद अलका मानकर, पद्मनी भंमरकर, संजय राठौर, सुनील उईके, अमित हुरमाडे, राकेश धामोडे शैलेंद्र राठौर, रोमी बिलगिए ,मयूर सुरजेकर, सहित खेल प्रेमी जनता उपस्थित रहे।

एक्ट्रेस Gauahar Khan ने फैंस को दी खुशखबरी, दूसरी प्रेग्नेंसी किया अनाउंस …

मुंबई बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान और उनके पति जैद दरबार के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है. दरअसल कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं. वे पहले से एक बेटे के माता-पिता हैं. वहीं जैद और गौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. जिसके बाद फैंस और तमाम सेलेब्स उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं. दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं गौहर-जैद गौहर और जैद ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारी रील वीडियो शेयर की हैं. वीडियो में दोनों को एक साथ म्यूजिक पर डांस करते और झूमते देखा जा सकता है. बाद में, दोनों एक साथ पोज देते हैं और फिर गौहर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर ने कैप्शन में इमोशनल मैसेज भी लिखा. गौहर ने लिखा, “बिस्मिल्लाह!! आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है. लव स्प्रेड कर दुनिया को नचाओ.गाजा बेबी2.” फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई जैसे ही गौहर खान और जैद दरबार ने गुड न्यूज शेयर की. वैसे रही फैंस ने कमेंट सेक्शन में लव, ब्लेसिंग्स और हार्ट इमोजी पोस्ट करने शुरू कर दिए. वही कई सेलेब्स ने भी कपल को बधाई दी है. टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने कमेंट में लिखा, “ मुबारक हो.” गौहर और जैद ने 2020 में की थी शादी बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर, 2020 को मुंबई में शादी की थी. इस जोड़े ने अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में एक ड्रीमी फंक्शन में निकाह किया था. उन्होंने 10 मई, 2023 को अपने बेटे ज़ेहान का वेलकम किया था. ये जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट शेयर करती रहती हैं. फैंस भी कपल की तस्वीरों से लेकर वीडियो पर खूब प्यार बरसाते हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet