LATEST NEWS

सुमोना चक्रवर्ती बोली – ‘द कपिल शर्मा शो’ के कारण ही मुंबई में खरीद सकीं घर

मुंबई एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने कपिल शर्मा के शो में उनकी पत्नी का किरदार निभाकर पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। करीब 10 साल उनके साथ काम भी किया। लेकिन ओटीटी पर जैसे ही कॉमेडियन का शो शिफ्ट हुआ, एक्ट्रेस वहां से गायब हो गईं। हालांकि उनका कहना है कि उनके और कपिल के रिश्ते में कोई खटास नहीं है। उस शो की वह आभारी हैं क्योंकि उसस हुई कमाई की वजह से ही वह मुंबई जैसे शहर में घर खरीद पाई हैं। सुमोना चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में ‘द कपिल शर्मा शो’ के बारे में कहा, ‘इसने मुझे बहुत कुछ दिया है। इस शो से मेरे 10 साल अच्छे रहे। हालांकि ये बहुत लंबा समय है। मैं आर्थिक रूप से स्टेबल थी। मैं एक बहुत ही साधारण मिलिड क्लास बंगाली फैमिली से आती हूं। मैं उस शो की वजह से मुंबई में घर खरीद पाई। मैं उस शो की बहुत आभारी हूं। आज महिलाओं के लिए फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस बहुत जरूरी है।’ कपिल शर्मा का शो थाईलैंड में फेमस है कपिल शर्मा के शो की पॉप्युलैरिटी के बारे में बात करते हुए सुमोना ने कहा, ‘इस शो ने मुझे दुनियाभर में खूब सारा प्यार दिया है। लोकप्रियता दी है।’ एक्ट्रेस ने बताया कि ये शो थाईलैंड में भी फेमस है, ‘इस शो तो थाई भाषा में भी डब किया गया है। मैं एक थाई रेस्टोरेंट में थी और एक इंडियन-थाई दोस्त मेरे पास आया और कहा कि सभी सर्वर और होस्ट मेरे साथ फोटो क्लिक कराना चाहता है। सब थाई थे। मुझे हैरानी हुई कि भाई ऐसा क्या हो गया। बाद में उन्होंने जब शो की क्लिप दिखाई, तब पता चला। शो में मैं थाई भाषा में बोल रही थी, जो कि मजेदार था।’ सुमोना ने नहीं छोड़ा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सुमोना चक्रवर्ती ने इसके पहले कहा था कि लोगों की शादी असलियत में 10 साल तक नहीं चलती लेकिन उनकी और कपिल की शो में चली। उन्होंने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ में कॉमेडियन के साथ काम किया है। उन्हें ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में न देखने पर फैंस ने मिस किया। और कर भी रहे हैं क्योंकि दो सीजन आ चुके हैं और एक्ट्रेस का कोई जिक्र नहीं है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें इस शो के बारे में पूछा नहीं गया। उन्होंने अपनी मर्जी से इसे नहीं छोड़ा।

47 द‍िनों में वर्ल्‍डवाइड 800 करोड़ तक पहुंचने जा रही फिल्‍म ‘छावा’, ‘एम्‍पुरान’ 6 द‍िन में 225 करोड़ पार

मुंबई   विक्‍की कौशल की पीरियड-ड्रामा ‘छावा’ कमाई के युद्ध में अब आख‍िरी पड़ाव पर है। 47वें दिन यह फिल्‍म वर्ल्‍डवाइड 800 करोड़ क्‍लब में शामिल होने से रत्तीभर के लिए चूक गई है। देश में भी यह 600 करोड़ की दहलीज पर है। पर सिनेमाघरों में ‘सिकंदर’ की रिलीज और सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में सलमान के फैंस की बंपर भीड़ का ‘छावा’ पर सीधा असर पड़ा है। यह फिल्‍म सोमवार को ईद की छुट्टी के बावजूद करोड़ में कारोबार नहीं कर सकी। रिलीज के बाद अब यह बीते दो दिनों से लाखों में सिमट रही है। मंगलवार को कमाई और अध‍िक गिर गई है। दूसरी ओर, मोहनलाल की विवादों में घ‍िरी ‘एल: एम्‍पुरान’ की कमाई भी जहां देश में गिरती जा रही है, वहीं दिलचस्‍प है कि विदेशों में यह भारत से अध‍िक कारोबार कर रही है। लक्ष्‍मण उतेकर के डायरेक्‍शन में बनी ‘छावा’ ने 47 दिनों में देश में 594.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और 708.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। इसमें से हिंदी वर्जन में फिल्‍म ने 579.03 करोड़ रुपये का टोटल बिजनस किया है। जबकि 15.87 करोड़ रुपये की कमाई तेलुगू वर्जन से हुई है। ‘छावा’ अब तक महाराष्‍ट्र के सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स से सबसे ज्‍यादा कमाई कर रही थी। लेकिन तीन दिनों से अब इस पर ‘सिकंदर’ का कब्‍जा है। बल्‍क‍ि सलमान की फिल्‍म मल्‍टीप्‍लेक्‍स में जहां फीकी पड़ गई है, वहीं देशभर के सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में हाउसफुल जा रही है। ‘छावा’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 47 Sacnilk के मुताबिक, वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज हुई ‘छावा’ ने 47वें दिन मंगलवार को देश में महज 54 लाख रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इसमें से 1 लाख रुपये की कमाई तेलुगू वर्जन में हुई है और 53 लाख की हिंदी से। एक दिन पहले सोमवार को ईद की छुट्टी और जश्‍न के बावजूद इसने सिर्फ 89 लाख रुपये कमाए थे। ‘छावा’ का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 47 ‘छावा’ बॉक्‍स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्‍लॉकस्‍टर बन चुकी है। 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने एक लंबी राह तय की है। लेकिन अफसोस कि देश में धमाल मचाने वाली इस फिल्‍म का विदेशों में हाल बहुत बुरा रहा है। यह विदेशों में 47 दिनों में 91 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन ही कर पाई है। हालांकि, देश में 708.74 करोड़ की ग्रॉस कमाई की बदौलत इसने वर्ल्‍डवाइड 799.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। बुधवार को 48वें दिन यह आसानी से 800 करोड़ क्‍लब में एंट्री ले लेगी। ब्‍लॉकबस्‍टर तो बन गई, पर ‘छावा’ ही अधूरी रह गई ख्‍वाहिश विक्‍की कौशल, रश्‍म‍िका मंदाना और अक्षय खन्‍ना स्‍टारर ‘छावा’ के दिल में विदेशों में 100 करोड़ की कमाई नहीं कर पाने के अलावा एक और टीस है। यह देश में हिंदी वर्जन से अब तक 579.03 करोड़ की कमाई ही कर पाई है। जबकि यह हिंदी में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली ‘स्‍त्री 2’ से अभी भी 18.96 करोड़ पीछे है। श्रद्धा कपूर की फिल्‍म ने 597.99 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। अब जिस तरह ‘छावा’ का कलेक्‍शन गिरा है, इसका यह सपना अधूरा ही रहने वाला है। ‘एल2: एम्‍पुरान’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 6 दूसरी ओर, बीते गुरुवार को रिलीज हुई मोहनलाल की ‘एल2: एम्‍पुरान’ ने तमाम विवाद के बीच 6 दिनों में 79.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। यह कोराना महामारी के बाद मलयालम सिनेमा की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बन गई है। हालांकि, पृथ्‍वीराज सुकुमारन के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का बजट 180 करोड़ रुपये है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए अभी लंबी राह तय करनी होगी। ‘एल2: एम्‍पुरान’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 6 ‘एल2: एम्‍पुरान’ की खास बात यह है कि ये फिल्‍म देश से ज्‍यादा विदेशों में कमा रही है। इसने देश में जहां 6 दिनों में 92 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है, वहीं विदेशों में करीब 133 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। इस तरह 6 दिनों में फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 225 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस कर लिया है।

विदेशी मूवी की कॉपी है ‘लापता लेडीज’? हूबहू मिलते हैं सीन, किरण राव के पीछे पड़े ट्रोल्स

किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज को 2024 की बेस्ट फिल्मों में गिना गया. नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन की ये मूवी जिसने भी देखी वो इसका फैन बन गया. इसे इंडिया की तरफ से 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी भेजा गया था. फिल्म को लेकर किरण ने खूब वाहवाही बटोरी. लेकिन अब अचानक ऐसा कुछ हुआ है, जिसकी वजह से ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए हैं. किरण राव ने विदेशी फिल्म को किया कॉपी? इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि लापता लेडीज ऑरिजनल मूवी नहीं है. किरण राव ने इसका कंटेंट 2019 में आई अरबी फिल्म ‘बुर्का सिटी’ से चुराकर बनाया है. सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों के हूबहू मिलते जुलते सीन्स के कोलाज वायरल हो रहे हैं. इससे मालूम चलता है कि दोनों ही फिल्मों का एक ही थीम है. जहां शादी के बाद दू्ल्हा अपनी दुल्हन को खोजने निकला है. उसकी पत्नी बुर्के की वजह से किसी दूसरी महिला से रिप्लेस हो जाती है. अरबी मूवी में दुल्हन ने बुर्का पहना है. वहीं किरण राव ने अपनी फिल्म की दुल्हन को घूंघट कराया है. ट्रोल हो रहीं किरण राव वीडियो देखने के बाद लोग किरण राव को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कैसे किरण ने बुर्के को घूंघट से बदल दिया. शर्मनाक तरीके से बुर्का सिटी को कॉपी किया है. ये दुखद है. दूसरे ने कहा- बॉलीवुड से और उम्मीद ही क्या जा सकती है. ये इंडस्ट्री चोरी पर ही चल रही है. हर दूसरी फिल्म का कंटेट कॉपी होता है. यूजर ने लिखा- किरण ने लापता लेडीज सेम थीम के साथ बनाई, बस बुर्का को घूंघट से रिप्लेस कर दिया. रवि किशन के पुलिस स्टेशन वाले सीन भी इंस्पायर्ड हैं. इससे पहले जब लापता लेडीज रिलीज हुई थी, तब कई ने दावा किया था कि ये मूवी शॉर्ट फिल्म ‘घूंघट के पट खोल’ की अनऑफिशियल रीमेक है. इसके डायरेक्टर अनंत महादेवन ने भी दोनों फिल्मों में समानता होने की बात कबूली था. जबकि किरण ने कहा था कि उन्होंने महादेवन की शॉर्ट फिल्म नहीं देखी है.

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी शरीफुल शहजाद की जमानत याचिका पर अब सुनवाई 4 अप्रैल को

मुंबई अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी शरीफुल शहजाद की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी। हालांकि, अदालत में पुलिस ने अपना जवाब फाइल नहीं किया, जिस वजह से सुनवाई 4 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी गई। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 4 अप्रैल निर्धारित की और पुलिस को आवेदन के संबंध में अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सैफ पर चाकू से हमला करने के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने मुंबई सेशन कोर्ट में 29 मार्च को जमानत याचिका दायर की थी। आरोपी ने कहा कि वह निर्दोष है और उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि सैफ पर उनके बांद्रा स्थित घर में 16 जनवरी की सुबह हमला हुआ था। आरोपी ने कथित तौर पर उनके सबसे छोटे बेटे जेह के कमरे से घुसकर हमला किया था। अभिनेता को कई जगह चोट आई थी। अपनी चोटों के बावजूद सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ खुद ही अस्पताल पहुंचे थे। शरीफुल इस्लाम शहजाद ने अपने वकील के माध्यम से दायर याचिका में दावा किया कि एफआईआर गलत तरीके से दर्ज की गई थी और उन्होंने पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया है। उनकी कानूनी टीम का कहना है कि चूंकि सारे सबूत पहले से ही पुलिस के पास हैं, उनसे छेड़छाड़ का कोई खतरा नहीं है, इसलिए उसे जमानत दी जानी चाहिए। फिलहाल, यह मामला बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है, जो मुंबई सेशन कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है। एक बार पुलिस चार्जशीट दाखिल कर देगी, तो मामला सेशन कोर्ट में ट्रांसफर हो जाएगा। हालांकि, चार्जशीट अभी तक दाखिल नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर्स ने सैफ के घाव से 2.5 इंच का चाकू टूटा हुआ हिस्सा निकाला था। अभिनेता के शरीर पर चाकू के छह घाव थे, जिनमें से दो गंभीर थे, जो उनकी रीढ़ के पास लगे थे।

सलकनपुर देवी मंदिर रोप-वे पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से खिलवाड़

compromised at salkanpur devi mandir ropeway

the safety of devotees is being compromised at salkanpur devi mandir ropeway सीहोर ! नवरात्र के दूसरे दिन सलकनपुर स्थित मा विजयासन देवी मंदिर में करीब 38 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है। सोमवार को सलकनपुर देवी मंदिर के रोप-वे का एक आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल – वीडियो में सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर दो युवक रोप-वे की बोगी के ऊपर बैठे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान देते हुए रोप-वे संचालक को फटकार लगाई है। रोप-वे संचालक का तर्क है कि यह रोप-वे का मेंटेनेंस करने वाले कर्मचारी थी, रूटीन चैकिंग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार नवरात्र मेला के चलते रोपवे पर भीड़ हैं। सुबह 4 से रात 10 बजे तक रोपवे चल रहा है, एक दिन में करीब 900 श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से देवी मंदिर परिसर तक आते-जाते हैं। रोप-वे का 120 रुपए प्रति सवारी के हिसाब से किराया फिक्स है, एक बोगी में 6 लोग बैठते हैं। सलकनपुर देवी मंदिर रोपवे प्रभारी राजू श्रीवास्तव का कहना है कि मेला के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से हर घंटे रोप-वे की जांच की जाती है। वीडियो रविवार का है, कर्मचारी रूटीन चैकिंग कर रहे थे। श्रीवास्तव का तर्क है कि बोगी के ऊपर बैठे कर्मचारी सेफ्टी बेल्ट लगाए हुए थे। बुदनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि रोप-वे संचालक को हिदायत दी है कि वह बिना सुरक्षा इंतजाम के रूटीन चेकिंग नहीं करें। सामान्य गति से चल रहा ट्रैफिकः मां विजयासन देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए अल सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो जाता है। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं दर्शन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पर्याप्त पार्किंग होने के चलते ट्रैफिक सुचारु रहा है। सोमवार को दिनभर लोग आवाजाही करते दिखे। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस की तरफ से पर्याप्त बल तैनात किया गया है। पुलिस की तरफ से लाउ डस्पीकर की मदद से निरंतर निर्देश प्रसारित किए जा रहे हैं जिससे ट्रैफिक जाम नहीं हो। मेडिकल सहायता का लाभ ले रहे श्रद्धालुमंदिर परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हेल्थ कैंप लगाया है। सोमवार को करीब 80 व्यक्तियों ने परीक्षण कराया। ज्यादातर मरीज धूप के कारण घबराहट होने पर जांच कराने गए थे। प्रशासन की तरफ से मंदिर परिसर में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जिसकी मदद से लोग मंदिर परिसर में चौतरफा घूम पा रहे हैं। सलकनपुर मंदिर के लिए बाहर से आने वाली बसों की पार्किंग के लिए अस्थाई बस स्टैंड बनाया गया है, जिसमें बसों को खड़ा करया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा अधिकृत टैक्सी वाहन चलाए हैं।

L2 Empuraan 2025 ने 5 दिन में निकाला फिल्म का पूरा बजट

नई दिल्ली मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म एल2 एम्पुरान सलमान खान की सिकंदर से 3 दिन पहले रिलीज हुई थी. ऐसा माना जा रहा था कि भाईजान की फिल्म आते ही इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या में कमी आ सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. फिल्म को रिलीज हुए आज 5 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई से जुड़े जो शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं उन्हें देखकर लग रहा है की मोहनलाल के फैंस अपने सुपरस्टार को ईद के मौके पर ईदी देने की फुल मूड में हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है. एल2 एम्पुरान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म की कमाई से जुड़ा डेटा रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ की धाकड़ ओपनिंग ली. इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी आई और ये 11.1 करोड़ और 13.25 करोड़ पर आकर सिमट गई. हालांकि, चौथे दिन फिल्म की कमाई में फिर से इजाफा हुआ और फिल्म ने 13.65 करोड़ कमाए. एल2 एम्पुरान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन एल2 एम्पुरान का आज का वर्ल्डवाइड डेटा कल तक आएगा, लेकिन पिछले 4 दिनों के सैक्निल्क के डेटा के मुताबिक फिल्म ने 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 174.00 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म के इस कलेक्शन में आज की घरेलू कमाई का डेटा जोड़ दें तो ये 180 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पूरा बजट निकाल चुकी है एल2 की स्टार कास्ट एल2 का बजट करीब 180 करोड़ रुपये है. ऐसे में फिल्म अपना 100 प्रतिशत बजट निकाल चुकी है. फिल्म को पृथ्वीराज सुकुमारन ने इसके पहले पार्ट की ही तरह डायरेक्ट भी किया है और फिल्म में एक्टिंग भी की है. लीड रोल में मोहनलाल हैं, जो मुरली गोपी की लिखी ट्रायलॉजी सीरीज की इस दूसरी फिल्म के तीसरे पार्ट में भी दिखेंगे.

EV: नितिन गडकरी का एलान – लिथियम बैटरी की कीमतों में गिरावट से ईवी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, जानें डिटेल्स

union minister nitin gadkari says fall in lithium battery prices will boost ev sector केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि लिथियम बैटरियों की कीमतों में कमी से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की लागत में काफी गिरावट आएगी। जिससे वे आम लोगों के लिए ज्यादा किफायती बन जाएंगे। सोमवार को गडकरी ने कहा कि भारत में प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है और इसमें सबसे बड़ा योगदान ट्रांसपोर्ट सेक्टर का है। इसलिए पेट्रोल-डीजल जैसे जीवाश्म ईंधनों से हटकर वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाना बहुत जरूरी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि बैटरी तकनीक में हो रही प्रगति भारत को सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि भारत की तेल पर निर्भरता न सिर्फ आर्थिक रूप से भारी पड़ रही है। बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी नुकसानदेह है। हर साल करीब 22 लाख करोड़ रुपये ईंधन आयात पर खर्च हो रहे हैं। इस वजह से साफ ऊर्जा को अपनाना देश के विकास के लिए जरूरी है। ठाणे में एक ईको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च के मौके पर गडकरी ने कहा कि शहरीकरण बढ़ने के कारण साइक्लिंग को भी एक टिकाऊ शहरी परिवहन विकल्प के रूप में बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि 2014 से अब तक भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर इतनी तेजी से बढ़ा है कि यह जापान को पछाड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार बन गया है। गडकरी ने कहा कि 2030 तक भारत इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण में दुनिया का अग्रणी देश बन जाएगा, जिससे ग्लोबल ऑटो मार्केट पर बड़ा असर पड़ेगा। ईवी की लागत कम होगीगडकरी ने कहा कि लिथियम-आयन बैटरियों की कीमतों में आई तेज गिरावट (अब 100 डॉलर प्रति kWh) ने इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा सुलभ बना दिया है। और उनकी कीमतें पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों के बराबर आने के करीब हैं। उन्होंने बताया, “कुछ साल पहले लिथियम की कीमत 150 डॉलर प्रति किलोवॉट थी, जो अब घटकर लगभग 100 डॉलर रह गई है। यह और कम होगी, तो इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें भी कम हो जाएंगी, जिससे आम लोगों को ये सस्ते में मिल सकेंगे।” गडकरी ने कहा, “प्रदूषण हमारे देश की सबसे बड़ी चुनौती है और इसका एक बड़ा हिस्सा परिवहन क्षेत्र से आता है।” उन्होंने दोहराया कि इलेक्ट्रिक और वैकल्पिक ईंधन पर शिफ्ट होना सिर्फ पर्यावरण के लिहाज से ही जरूरी नहीं है। बल्कि यह आर्थिक रूप से भी फायदेमंद होगा। उन्होंने भारत में पर्यावरण अनुकूल और लागत प्रभावी परिवहन समाधान की खोज में बैटरी से चलने वाले वाहनों (BEV) के महत्व को दोहराया। नई बैटरी तकनीकों पर शोधगडकरी ने कहा कि भारत में बैटरी तकनीक पर लगातार शोध हो रहा है, जिसमें सेमी-कंडक्टर्स, लिथियम-आयन, जिंक-आयन, सोडियम-आयन और एल्युमिनियम-आयन बैटरी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग एक बड़ा निर्यात अवसर है। जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और व्यापार संतुलन सुधरेगा। गडकरी ने हाल ही में हीरो के एक संयंत्र का उद्घाटन करने के लिए पंजाब के लुधियाना की अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा, “भारत की 50 प्रतिशत टू-व्हीलर अब निर्यात की जा रही हैं, और हमें घरेलू बाजार से ज्यादा फायदा निर्यात से हो रहा है।” मंत्री ने एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा, “बजाज और टीवीएस जैसे पारंपरिक दोपहिया वाहन निर्माताओं ने एक बार चार्ज करने पर 125 किलोमीटर की रेंज वाले वाहन बनाए हैं। लखनऊ और कानपुर शहरों के युवाओं ने 60 किलोमीटर की रेंज वाली बाइक का निर्माण शुरू कर दिया है।” इस अध्ययन से पता चलता है कि एक बाइक आम तौर पर प्रति दिन अधिकतम 24-26 किलोमीटर की यात्रा करती है। बायोफ्यूल और किसानों के लिए नई संभावनाएंगडकरी ने कहा कि सरकार कृषि अपशिष्ट से बायोफ्यूल बनाने की दिशा में काम कर रही है, जिसमें बायो-सीएनजी और बायो-एविएशन फ्यूल शामिल हैं। इससे किसानों को अतिरिक्त आमदनी मिलेगी और प्रदूषण कम होगा। उन्होंने कहा, “अब किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं रहेंगे, बल्कि ऊर्जा दाता भी बनेंगे।” सरकार की नीति “आयात प्रतिस्थापन, लागत प्रभावी, प्रदूषण मुक्त और स्वदेशी” तकनीकों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। गडकरी ने बताया कि सरकार पराली से बायोफ्यूल बनाने की योजना पर भी काम कर रही है> जिससे किसानों को पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इससे प्रदूषण कम होगा। उन्होंने कहा, “हरियाणा के किसान धान की पराली जलाते हैं, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। लेकिन अब हम इसे बायोफ्यूल में बदल रहे हैं। इस दिशा में 400 प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं, जिनमें से 60 पहले से ही काम कर रहे हैं।” शहरी परिवहन में साइक्लिंग को बढ़ावागडकरी ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के मद्देनजर साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए विशेष साइकिल ट्रैक बनाए जाने चाहिए। ताकि पर्यावरण के अनुकूल यात्रा को प्रोत्साहन मिले, सड़क सुरक्षा बढ़े और ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो। उन्होंने कहा, “भारत में नवाचार और प्रतिस्पर्धा के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है, जिससे देश इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण, वैकल्पिक ईंधन और ग्रीन मोबिलिटी समाधानों का प्रमुख केंद्र बन रहा है।” गडकरी ने दोहराया कि भारत हरित तकनीकों को अपनाकर प्रदूषण कम करने, आयात लागत घटाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। “पहले लोग विश्वास नहीं करते थे”गडकरी ने याद किया कि जब उन्होंने पहली बार इलेक्ट्रिक वाहनों और ई-बाइक्स के बारे में बात की थी, तो लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। उन्होंने कहा, “जब मैंने इलेक्ट्रिक कार और ई-बाइक की बात की थी, तो लोग हंसते थे, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं।” उन्होंने बताया कि हाल ही में टाटा ने हाइड्रोजन सेल से चलने वाले ट्रक पेश किए हैं, जो भारत में उन्नत तकनीक और नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गडकरी ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक, युवा इंजीनियरों की प्रतिभा और कृषि नवाचारों के मेल से भारत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना रहेगा।

अब ChatGPT पर Free में बनेगी Ghibli इमेज, ट्रेंड वायरल पर Sam Altman ने की बड़ी घोषणा, जानें तरीका

Now Ghibli images can be created for free on ChatGPT, Sam Altman made a big announcement on the trend going viral, know how OpenAI का ChatGPT अभी काफी चर्चा में है. इससे Studio Ghibli स्टाइल की इमेज जनरेशन की बाढ़ आ गई है. कंपनी के नेटिव इमेज जेनरेशन फीचर रोलआउट करने के बाद से ही यूजर्स AI से फोटो को बनवा रहे हैं. Studio Ghibli को वायरल ट्रेंड बन चुका है. कंपनी ने बताया कि Studio Ghibli की वजह से महज एक घंटे में 10 लाख नए यूजर्स जुड़ गए. Sam Altman ने X पर ऐलान किया, “ChatGPT का लॉन्च 26 महीने पहले सबसे पागलपन भरे वायरल मोमेंट्स में से एक था, जब हमने 5 दिन में 10 लाख यूजर्स जोड़े थे. अब पिछले एक घंटे में ही 10 लाख यूजर्स और जुड़ गए.” उन्होंने आगे कहा, “अब इमेज जेनरेशन फ्री यूजर्स के लिए भी रोलआउट हो गया है.” यानी यूजर्स फ्री में ChatGPT से Ghibli Style Image बनवा सकते हैं. आपको बता दें कि 26 मार्च 2025 को OpenAI ने ChatGPT Plus, Pro और Team यूजर्स के लिए यह फीचर लॉन्च किया था. जापान के मशहूर Studio Ghibli स्टाइल आर्टवर्क ने सोशल मीडिया यूजर्स को इतना इंप्रेस किया कि लोग अपनी तस्वीरों को पॉपुलर ऐनिमे फिल्म्स की स्टाइल में बदलने लगे. हालांकि, फ्री यूजर्स के लिए यह फीचर कुछ देरी के बाद आज यानी 1 अप्रैल 2025 को आया है. ChatGPT पर फ्री में बनेगी Ghibli Style इमेजआपको बता दें कि अभी Ghibli Style Image की धूम मची हुई है. सभी अपनी Ghibli Style Image बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. ChatGPT के फ्री ना होने पर यूजर्स इसके अल्टरनेटिव से अपनी Ghibli Style फोटो बनवा रहे हैं. लेकिन, अब इसके फ्री होने के बाद यूजर्स ChatGPT से ही Ghibli Style इमेज बनवा सकते हैं. आपको बस ChatGPT में अपना अकाउंट बनाना होगा. इसके बाद आप अपनी फोटो को इसमें अपलोड करके Ghibli Style में कन्वर्ट करने का कमांड दे सकते हैं. इसके बाद यह आपकी इमेज को Ghibli Style में बदल देगा. हालांकि, फ्री होने की वजह से इस पर थोड़ी लिमिट हो सकती है. Studio Ghibli से OpenAI को फायदाआपको बता दें ति OpenAI ने ChatGPT को नवंबर 2022 में लॉन्च किया था. यह एक कन्वर्सेशनल AI टूल था, जो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स लेकर इंसानों जैसे जवाब देता है. अब इमेज जेनरेशन जैसे फीचर्स के साथ ये और भी पावरफुल हो गया है. अब Studio Ghibli स्टाइल इमेज ने ChatGPT को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया, लेकिन OpenAI के सामने अब सिस्टम को स्टेबल रखने और बिजनेस वैल्यू देने की चुनौती है

लाइफस्टाइल- गर्मियों में फायदेमंद गन्ने का जूस: लू से बचाए, शरीर को रखे हाइड्रेटेड, डाइटीशियन से जानें किन्हें नहीं पीना चाहिए

Lifestyle:Sugarcane juice is beneficial in summers: Protects from heat wave, keeps the body hydrated, know from dietician who should not drink it हेल्थ डेस्क: आपने गर्मी के मौसम में अपने आसपास गन्ने का जूस बिकते जरूर देखा होगा। तेज धूप और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए लोग इसे खूब पीते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को हाइड्रेट के साथ-साथ एनर्जेटिक भी रखता है। इसके अलावा गन्ने का रस पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, इम्यूनिटी बूस्ट करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में भी मददगार है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। फार्माकोग्नॉसी जर्नल में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, गन्ने के जूस के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। आयुर्वेद और यूनानी पद्धति में पीलिया व यूरिन संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए गन्ने का जूस पीने की सलाह दी जाती है। इसमें विटामिन और मिनरल्स का खजाना होता है। गन्ना अनुसंधान केंद्र की एक स्टडी के मुताबिक, इसके जूस में हाई पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो पावरफुल फाइटोन्यूट्रिएंट्स हैं। गन्ने के जूस में बैड कोलेस्ट्रॉल से लड़ने की क्षमता होती है। साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है। इसलिए, आज जरूरत की खबर में गन्ने का जूस पीने के फायदों के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- क्या इसे ज्यादा पीने के कोई साइड इफेक्ट्स भी हैं? किन लोगों को गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ सवाल- गन्ने में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? जवाब- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, गन्ने में 70-75% पानी, 13-15% सुक्रोज (नेचुरल शुगर) और 10-15% फाइबर होता है। हालांकि गन्ने का जूस निकालने की प्रक्रिया में फाइबर लगभग खत्म हो जाता है। नीचे दिए ग्राफिक में 250ml जूस की न्यूट्रिशनल वैल्यू जानिए- सवाल- गन्ने का जूस सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है? जवाब- गन्ने के जूस में मौजूद विटामिन C और फ्लेवोनोइड्स व फेनोलिक जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। ये एक बेहतरीन हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर, फाइबर और इनवर्टेज जैसे एंजाइम होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। गन्ना सुक्रोज और ग्लूकोज जैसे कार्बोहाइड्रेट का एक नेचुरल सोर्स है, जो इंस्टेंट एनर्जी देता है। गन्ने के डाइयूरेटिक गुण यूरिन के जरिए शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार हैं। गन्ने में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। ये उम्र बढ़ने के संकेतों जैसे झुर्रियां, महीन रेखाएं और स्किन के दाग-धब्बे को कम करते हैं। वहीं पॉलीफेनोल और पोटेशियम जैसे कंपाउंड कार्डियो प्रोटेक्टिव होते हैं। गन्ने के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आर्टरीज की सूजन और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। इसका जूस शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट को भी बैलेंस करता है। इस तरह ये हमें गर्मी में हीट स्ट्रोक के खतरे से बचाता है। नीचे दिए ग्राफिक से गन्ने का जूस पीने के कुछ फायदे समझिए- सवाल- गन्ना या गन्ने का जूस क्या ज्यादा फायदेमंद है? जवाब- सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि चाहे गन्ने की बाइट चबाएं या उसका जूस पिएं दोनों ही फायदेमंद है। हालांकि गन्ने में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए जूस पीने से ज्यादा इसे चबाना बेहतर है। सवाल- क्या गन्ने में बर्फ डालकर पीना सेहत के लिए अच्छा है? जवाब- बर्फ डालने से गन्ने का रस ठंडा हो जाता है, जिससे गर्मी में ताजगी मिलती है। ठंडा गन्ने का जूस पीने से गर्मी से तुरंत राहत मिलती है। लेकिन कुछ लोगों को इससे सर्दी-जुकाम, खांसी या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बहुत ज्यादा बर्फ वाला गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए। सवाल- गन्ने का जूस पीने का सही तरीका क्या है? जवाब- गन्ने का जूस निकालने के तुरंत बाद पीना सबसे अच्छा होता है। बासी गन्ने के जूस में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। गन्ने का जूस हमेशा किसी साफ और स्वच्छ दुकान से ही पिएं। जिस मशीन से जूस निकाला जा रहा है, वह साफ-सुथरी होनी चाहिए। गन्ने का जूस पीने का सबसे अच्छा समय दोपहर से पहले का होता है। खाली पेट गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी हो सकती है। गन्ने के जूस में थोड़ा सा काला नमक और नींबू का जूस और पुदीना मिलाकर पीने से इसका स्वाद और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ जाता है। सवाल- क्या गन्ने का जूस किडनी स्टोन में फायदेमंद है? जवाब- गन्ने का जूस किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इसमें ऑक्सालेट कम होता है। जो शरीर में पथरी बनने से रोकने में मदद कर सकता है। इसके डाइयूरेटिक गुण टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और नए स्टोन्स के प्रोडक्शन को रोकने में भी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा गन्ने के जूस में पोटेशियम, मैग्नीशियम और कई अन्य ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। गन्ने का रस शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे किडनी में पथरी बनने की संभावना कम हो जाती है। सवाल- क्या डायबिटिक लोग गन्ने का जूस पी सकते हैं? जवाब- डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। इसलिए डायबिटिक लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए। सवाल- एक दिन में कितना गन्ने का जूस पीना सुरक्षित है? जवाब- एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में एक गिलास गन्ने का जूस पी सकता है। इससे ज्यादा पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सवाल- क्या गन्ने का जूस पीने के कोई साइड इफेक्ट भी हैं? जवाब- गन्ने का जूस पीना आमतौर पर सुरक्षित होता है। हालांकि इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है। साथ ही ब्लड शुगर हाई हो सकता है। इसके अलावा दांत खराब हो सकते हैं और पाचन … Read more

सैफ अली खान बहन के घर मनाई ईद, आमिर खान ने दोनों EX पत्नियों और बेटों संग मनाया जश्न

मुंबई आमिर खान अपने पूरे परिवार के साथ ईद मना रहे हैं और सभी ने फैंस के सामने आकर पोज दिया। हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाने वाले एक्टर ने अपने घर से फैंस के लिए हाथ हिलाया और सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वे अपने बेटों जुनैद खान, आज़ाद राव के साथ देखे गए जहां तीनों ने पपाराजी के लिए पोज़ दिया। वे सभी सफेद कुर्ते पहने हुए थे। आमिर को राजकुमार संतोषी के साथ उनके घर पर देखा गया। इस बीच आमिर की दोनों एक्स वाइव्स रीना दत्ता और किरण राव भी ईद मनाने के लिए उनके घर पहुंचीं। आमिर अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ बहुत अच्छी दोस्ती शेयर करते हैं और वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। आमिर और किरण ने एक दूसरे के साथ कुछ बेहतरीन काम भी किए हैं। अब एक्टर ने गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है जो बेंगलुरु से हैं। आमिर ने नीचे आकर मीडिया वालों को मिठाई भी बांटी और बालकनी से भी हाथ हिलाया। दूसरी ओर,सैफ अली खान उन पर हुए हमले के बाद बिल्कुल फिट दिख रहे हैं और यह परिवार के साथ उनकी ईद मनाने की तस्वीरों से साफ पता चलता है। सैफ को भी ईद के मौके पर उनके घर के बाहर देखा गया। वो सफेद रंग के कुर्ते में डैपर लग रहे थे। एक्टर अब धीरे-धीरे काम पर भी वापस आ रहे हैं। सैफ और करीना ने अपने परिवार के साथ ईद का जश्न मनाया जिसमें सोहा अली खान, सबा अली पटौदी, कुणाल खेमू शामिल थे। सोहा और सबा दोनों ने अपने जश्न की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें ‘सेवइयां’ भी थीं। सबा ने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि यह सैफ द्वारा उनके घर पर ईद लंच था। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर कीं और लिखा, ‘ईद के पल, परिवार सबसे ज्यादा मायने रखता है….एक खूबसूरत लंच के लिए भाई और इसे खास बनाने के लिए सोहा, बेबो और कुणाल का शुक्रिया।’ सैफ के साथ करीना भी जहां सैफ बेज रंग के कुर्ते और पायजामा में शानदार दिख रहे थे, वहीं करीना भी चटक नारंगी रंग की सलवार कमीज में प्यारी दिखीं। सबा ने शरारा लुक चुना जबकि सोहा पेस्टल ग्रीन कुर्ता सेट में बेहद खूबसूरत दिखीं। कुणाल ने काले रंग का कुर्ता चुना। ईद के साथ-साथ ये परिवार हर त्योहार पर साथ ही दिखाई देता है।

काजल पिसल ने तोड़ी चुप्पी बोली -‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन नहीं बनेंगी

मुंबई सब टीवी के कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों नई दयाबेन की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में खबर आई कि इस पॉपुलर कॉमेडी शो के मेकर्स नई दयाबेन को खोजना शुरू कर चुके हैं और इसके लिए ऑडिशन भी शुरू हो गए हैं. इसी हफ्ते इस खबर पर अपडेट आई कि मेकर्स को नई दयाबेन मिल चुकी है और सेट पर मॉक शूट भी शुरू हो चुका है. इसी के साथ इस रोल के लिए काजल पिसल का नाम सामने आने लगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि काजल पिसल अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नई दयाबेन बनकर लोगों को एंटरटेन करती दिखेंगी. अब काजल पिसल ने इस खबर को फेक बता दिया है. नई दयाबेन नहीं हनेंगी काजल पिसल बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जैसे ही काजल पिसल का नाम जुड़ा, वैसे ही सोशल मीडिया पर दयाबेन के रुप में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल होने लगीं. अब अफवाहों पर रिएक्ट कर एक्ट्रेस ने क्लियर किया है कि ये खबर झूठी है और जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वो काफी पुरानी हैं. एक्ट्रेस ने कहा है कि इन खबरों में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है. जूम को दिए गए इंटरव्यू में काजल ने बताया है, ‘मैं झनक में ऑलरेडी काम कर रही हूं तो ये सरासर गलत ही है. हां मैंने साल 2022 में दयाबेन के लिए ऑडिशन दिया था और उस समय की फोटोज अब सामने आ रही हैं लेकिन अभी के लिए मैं कन्फर्म करती हूं कि ये फेक न्यूज है.’ दिशा वकानी की नहीं होगी वापसी बात की जाए दिशा वकानी की तो दयाबेन के रुप में उन्होंने लोगों को खूब एंटरेटेन किया. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिशा को इस शो में वापस लाने के लिए कई बार कोशिश की लेकिन वो नाकाम ही रहें. दरअसल दिशा ने प्रेग्नेंसी के बाद ब्रेक लिया था और तभी से मेकर्स ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनके किरदार को कुछ दिन के लिए नहीं दिखाया. कुछ समय बीते जाने के बाद भी एक्ट्रेस ने शो में लौटने का मन नहीं बनाया ऐसे में मेकर्स ने नई दयाबेन की तलाश में ऑडिशन लेने शुरू कर दिए. 

‘सिकंदर’ ओपनिंग डे पर नहीं मचा पाई धमाल

मुंबई सलमान खान की ‘सिकंदर’ ओपनिंग डे पर वो धमाल नहीं मचा पाई, जिसकी उम्‍मीद थी। हालांकि, यह फिल्‍म 30 मार्च को रविवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन प्री-ईद के फेर में उलझकर रह गई। रमजान के कारण सलमान के फैंस का बड़ा तबका थ‍िएटर नहीं पहुंचा। जबकि दर्शकों और खासकर समीक्षकों से फिल्‍म को बहुत अच्‍छे रिव्‍यूज नहीं मिले। और तो और फिल्‍म रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई। इसका असर भी कमाई पर पड़ा। हालांकि, इन तमाम उलझनों के बावजूद इसने देश मे 26 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है और वर्ल्‍डवाइड 41 करोड़ रुपये से अध‍िक का ग्रॉस कलेक्‍शन कर ल‍िया है। एआर मुरुगादॉस के डायरेक्‍शन में बनी ‘सिकंदर’ एक एक्‍शन ड्रामा है। फिल्‍म का प्‍लॉट अच्‍छा है। लेकिन स्‍क्रीनप्‍ले में मुरुगादॉस गच्‍चा खा गए हैं। ‘सिकंदर’ को सिरे से खारिज करना सही नहीं होगा। ऐसा इसलिए कि मुरुगादॉस और सलमान ने एक ईमानदार कोश‍िश जरूर की है। एक्‍शन और इमोशन को एकसाथ बुना है। हालांकि, इसमें ढेर सारी कम‍ियां हैं। लेकिन यह भी सच है कि जिस दौड़ में खून-खराबा वाली वो फिल्‍में बन रही हैं, जिसे परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते, ‘सिकंदर’ सलमान की पिछली फिल्‍मों की तरह फुल फैमिली ऑडियंस का खयाल रखती है। ‘सिकंदर’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन Sacnilk के मुताबिक, ‘सिकंदर’ ने पहले दिन देश में 31.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन (26 करोड़ नेट कलेक्‍शन) किया है। जबकि विदेशों में 10 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है। इस तरह ‘सिकंदर’ ने ओपनिंग डे पर वर्ल्‍डवाइड 41.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। कोमल नाहटा बोले- जब तक संभालते LEAK ने कर दिया नुकसान ट्रेड एनालिस्‍ट कोमल नाहटा सिनेमाघरों में कम दर्शकों के आने के पीछे पायरेसी को भी एक कारण मानते हैं। ‘सिकंदर’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने से कुछ घंटे पहले ही यह HD में ऑनलाइन लीक हो गई थी। कोमल नाहटा ने कहा, ‘मुझे कल देर रात पता चला कि यह लीक हो गई है। आज सुबह मैंने ट्रेड से जुड़े सात-आठ लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि हां, ऐसा हुआ था। और फिर मुझे यह भी पता चला कि साजिद नाडियाडवाला और अधिकारियों ने फिल्म को 600 से अध‍िक ऐसे साइट्स से हटा दिया है। लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।’ ‘सिकंदर’ की कमाई में हुआ 30 से 40 परसेंट का नुकसान! कोमल नाहटा आगे कहते हैं, ‘जब तक इसे पायरेसी वाली वेबसाइट्स से हटाया गया, लोग ‘सिकंदर’ को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर चुके थे। इसलिए यह बहुत दुखद है। इससे कलेक्शन पर बहुत असर पड़ेगा। यह बड़ी फिल्म है। असाधारण नहीं है और अगर लोगों के फोन पर फिल्म है, तो वे सिनेमाघर क्यों जाएंगे? इसकी वजह से कम से कम 30 से 40 फीसदी कारोबार का नुकसान हुआ है।’ 2025 की ल‍िस्‍ट में भी पिछड़ गई ‘स‍िकंदर’ कमाई के ल‍िहाज से ‘स‍िकंदर’ जहां ईद पर सलमान खान की अब तक की छठी सबसे कमजोर फ‍िल्‍म साब‍ित हुई है, वहीं 2025 में पहले द‍िन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍मों में भी यह चौथे नंबर पर है। लिस्‍ट में टॉप पर राम चरण की ‘गेम चेंजर’ है, ज‍िसने 5 भाषाओं में मिलाकर पहले द‍िन देश में 51 करोड़ और वर्ल्‍डवाइड 80 करोड़ का ब‍िजनस क‍िया था। दूसरे नंबर पर विक्‍की कौशल की ‘छावा’ है, जिसने ओपनिंग डे पर वर्ल्‍डवाइड 47.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 2025 में ओपनिंग डे पर सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-5 फिल्‍में- गेम चेंजर – 51.00 करोड़ (देश), 80.10 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड) छावा – 31.00 करोड़ (देश), 47.25 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड) विदामुयार्ची – 26.00 करोड़ (देश), 47.00 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड) सिकंदर – 26 करोड़ (देश), 41.25 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड) डाकू महाराज – 25.35 करोड़ (देश), 41.20 करोड़ (वर्ल्‍डवाइड) ईद का जश्‍न, अगले तीन दिन ‘सिकंदर’ के शोज हाउसफुल इतिहास गवाह रहा है कि सलमान की बुरी से बुरी फिल्‍म भी 100-200-300 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। ऐसे में ‘सिकंदर’ की कमाई का भविष्‍य बुरा तो नहीं ही होगा। खासकर तब, जब दूसरे दिन यह फिल्‍म ओपनिंग डे से अध‍िक कमाई करने की तैयारी में है। सोमवार को ईद है, लिहाजा रमजान के बाद सलमान के फैंस की भीड़ नमाज के बाद से ही सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी है। अगले तीन दिनों तक देश के सभी मास सर्किट में सिंगल स्‍क्रीन सिनेमाघर अभी से हाउसफुल हैं। ‘सिकंदर’ का बजट, वीकेंड तक होगी 150 करोड़ पार बाजार के जानकार यह मानकर चल रहे हैं कि ‘सिकंदर’ को कम से कम रविवार तक कमाई के लिए बहुत सोचने की जरूरत नहीं है। यह बाकी दर्शकों को भले पसंद ना आई हो, लेकिन सलमान के फैंस अपने भाईजान को देखने थ‍िएटर पहुंचेंगे ही। हां, पायरेसी ने जरूर फिल्‍म की कमर तोड़ने का काम किया है। ‘सिकंदर’ का प्रोडक्‍शन बजट 200 करोड़ रुपये है। ईद के जश्‍न और सलमान की फैन फॉलोइंग को देखते हुए अनुमान यही है कि पहले वीकेंड तक यह फिल्‍म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

सना खान ने पति और बच्चों के संग केक काटकर मनाई ईद

मुंबई ‘बिग बॉस’ से फेमस हुईं सना खान ने पांच साल पहले इंडस्ट्री छोड़ दी थी और धर्म को पूरी तरह से अपना लिया था। नवंबर, 2024 में उन्होंने दूसरे बेटे सैय्यद हसन जमील को जन्म दिया था। उसके आने से लेकर उसके नामकरण की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। अब ईद के मौके पर उन्होंने उसकी झलक भी दिखाई है, जो कि पांच महीने का हो गया है। सना खान ने ग्लैमर वर्ल्ड से नाता भले तोड़ लिया है लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं। गोद में दूसरा बेटा है, जो एकदम गोलू-मोलू-सा है। और पति अनस की गोद में बड़ा बेटा तारिक जमील है। सना खान ने दूसरे बेटे की दिखाई झलक सना खान ने हसन का चेहरा हाथ से छिपाया हुआ है लेकिन थोड़ा-बहुत भी जो दिखाई दे रहा है, उसमें ऐसा लग रहा है कि वह अपनी मां की तरह ही है। दोनों बच्चों ने एक पोशाक पहनी है, जिस पर उर्दु में कुछ लिखा हुआ है। दोनों इंजॉय कर रहे हैं। खेल रहे हैं। एक फोटो में तो एक्ट्रेस ने अपने हाथ की मेहंदी भी दिखाते हुए लोगों को ‘ईद मुबारक’ कहा है और छोटे बेटे का फेस कवर किया हुआ है। सना खान ने दी सभी को ईद की बधाई कैप्शन में सना ने लिखा, ‘ईद मुबारक। अल्लाह हमसे और आपसे दुआएं कबूल करे। अल्लाह आपको इस मुबारक मौके पर शांति, अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि से नवाजे।’ इन तस्वीरों में सना ने नीले रंग का अबाया पहना है और उसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा अरेस्ट मोनालिसा को फिल्म का ऑफर दिया था, रेप केस में एक्शन

मुंबई महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म में काम का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया है. दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद नबी करीम थाना पुलिस ने रविवार को उन्हें यूपी के गाजियाबाद से पकड़ा है. सनोज पर आरोप है कि उन्होंने झांसी की एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर उसका चार साल तक शारीरिक शोषण किया, तीन बार जबरन गर्भपात कराया और धमकियां भी दीं. पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. उस समय वह झांसी में रहती थी. बातचीत के बाद 17 जून 2021 को सनोज ने उसे झांसी रेलवे स्टेशन पर बुलाया. मिलने से इनकार करने पर आत्महत्या की धमकी दी. अगले दिन, 18 जून 2021 को फिर धमकी देकर उसे बुलाया और एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया. पीड़िता का कहना है कि सनोज ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी. FIR के अनुसार, सनोज ने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. फिल्मों में काम का लालच देकर वह उसे मुंबई ले गया, जहां दोनों लिव-इन में रहे. वहां भी शोषण और मारपीट जारी रही. पीड़िता का आरोप है कि सनोज ने तीन बार उसका गर्भपात कराया. फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि शिकायत करने पर उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा. डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि 6 मार्च 2024 को 28 साल की पीड़िता की शिकायत पर थाना नबी करीम में बलात्कार, मारपीट, गर्भपात और धमकी की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई. पीड़िता ने आरोपों में कहा कि 18 फरवरी 2025 को सनोज उसे नबी करीम के होटल शिवा में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया. उसने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपने बयान में भी आरोपों की पुष्टि की. जांच में मुजफ्फरनगर से गर्भपात के मेडिकल दस्तावेज जुटाए गए. पुलिस ने खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया. वह शादीशुदा है और मुंबई में परिवार के साथ रहता है.    

जन्नत जुबैर ने मक्का में मनाया ईद का त्योहार

मक्का टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर इस वक्त मक्का में हैं. जहां वो फैमिली के साथ ईद सेलिब्रेट करती हुई नजर आई. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस नीले अबाया में काफी सुंदर लग रही हैं. ईद का त्योहार भारत में कल यानि 31 मार्च को मनाया जाएगा. वहीं इस बार ईद से पहले एक्ट्रेस जन्नत जुबैर मक्का पहुंची गई थी. जहां से उन्होंने आज सेलिब्रेशन किया. इसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की हैं. जन्नत जुबैर ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस मक्का में ईद का त्योहार मनाती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में जन्नत नीला अबाया पहने हुए नजर आ रही हैं. फोटोज में उनके साथ उनकी फैमिली और बेस्ट फ्रेंड रीम शेख भी नजर आ रही हैं. जन्नत ने अपना ईद लुक बेहद लाइट मेकअप और आंखों में काजल लगाकर पूरा किया है. हर कोई तस्वीरों देख एक्ट्रेस की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है. वहीं एक तस्वीर में जन्नत अपने पेरेंट्स और भाई के साथ पोज दे रही हैं. फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘ईद मुबारक आज अपने परिवार के साथ मदीना में ईद मनाई, और मेरा दिल भर आया’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि, ‘एक सपना सच हुआ, अल्हम्दुलिल्लाह. अल्लाह हमारी प्रार्थनाओं और उपवासों को स्वीकार करे, और हम सभी को शांति, सुरक्षा और अंतहीन दया का आशीर्वाद दें’ जन्नत ने अपना ये लंबा नोट ‘मेरे और मेरे परिवार के लिए हमेशा इसे आसान बनाने के लिए का विशेष धन्यवाद’ लिखकर कंपलीट किया. बता दें कि जन्नत जुबैर टीवी की पॉपुलर हसीना है. जो सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं. इंस्टा पर उनके 49 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet