LATEST NEWS

CJI बनते ही ऐक्शन में जस्टिस संजीव खन्ना, तत्काल सुनवाई पर बदल डाली जस्टिस चंद्रचूड़ वाली व्यवस्था

नई दिल्ली देश के नए नवेले मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना बतौर CJI अपने कार्यकाल के दूसरे दिन यानी मंगलवार को ऐक्शन में दिखे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में मामलों की तत्काल सुनवाई पर नई व्यवस्था करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मामलों को तत्काल सूचीबद्ध करने और उन पर सुनवाई के लिए मौखिक उल्लेख करने की अनुमति अब नहीं दी जाएगी। उन्होंने वकीलों से इसके लिए ई-मेल या लिखित पत्र भेजने का आग्रह किया। आमतौर पर वकील दिन की कार्यवाही की शुरुआत में CJI की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष अपने मामलों पर तत्काल सुनवाई के लिए उनका मौखिक उल्लेख करते रहे हैं। चीफ जस्टिस खन्ना ने इस पुरानी परंपरा को बदलते हुए कहा, “अब कोई मौखिक उल्लेख नहीं होगा। केवल ई-मेल या लिखित पर्ची/पत्र के जरिए ही तत्काल सुनवाई के लिए अनुरोध स्वीकार किया जाएगा। बस, उस पत्राचार में वकीलों को तत्काल सुनवाई की आवश्यकता के कारण बताने होंगे।” बता दें कि पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के कार्यकाल के दौरान मौखिक उल्लेख की परंपरा ने वकीलों को मौखिक रूप से तत्काल केस की लिस्टिंग का अनुरोध करने की अनुमति दी थी। हालांकि, इस व्यवस्था का इस्तेमाल आमतौर पर आसन्न गिरफ्तारी के मामलों या पुलिसिया कार्रवाई में अक्सर विध्वंस के मामलों में राहत पाने के लिए किया जाता था। नए चीफ जस्टिस खन्ना ने न्यायिक सुधारों के लिए नागरिक-केंद्रित एजेंडे की रूपरेखा तैयार की है और कहा है कि न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना और नागरिकों के साथ उनकी स्थिति की परवाह किए बिना समान व्यवहार करना न्यायपालिका का संवैधानिक कर्तव्य है। जस्टिस खन्ना ने एक दिन पहले ही मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली है। 10 नवंबर को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में 51वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में जस्टिस खन्ना को शपथ दिलाई थी। प्रधान न्यायाधीश ने सोमवार को अपने पहले बयान में कहा, ‘‘न्यायपालिका शासन प्रणाली का अभिन्न, फिर भी अलग और स्वतंत्र हिस्सा है। संविधान हमें संवैधानिक संरक्षक, मौलिक अधिकारों के रक्षक और न्याय के सेवा प्रदाता होने के महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘समान व्यवहार के मामले में न्याय वितरण ढांचे में सभी को सफल होने का उचित अवसर प्रदान करना आवश्यक है, चाहे उनकी स्थिति, धन या शक्ति कुछ भी हो, और ये न्यायपूर्ण और निष्पक्ष निर्णय हो। ये हमारे मूल सिद्धांतों को चिह्नित करते हैं।’’ प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हमें सौंपी गई जिम्मेदारी नागरिकों के अधिकारों के रक्षक और विवाद समाधानकर्ता के रूप में हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। हमारे महान राष्ट्र के सभी नागरिकों के लिए न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना हमारा संवैधानिक कर्तव्य है।’’जस्टिस खन्ना ने न्यायपालिका के सामने आने वाली चुनौतियों का उल्लेख किया जिनमें लंबित मामलों की संख्या कम करना, मुकदमेबाजी को किफायती बनाना और जटिल कानूनी प्रक्रियाओं को सरल बनाने की आवश्यकता शामिल है। उन्होंने कहा कि न्याय प्रणाली को सभी नागरिकों की जरूरतों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने अदालतों को अधिक सुलभ और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के लिए एक दृष्टिकोण की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। उच्चतम न्यायालय ने एक बयान में कहा कि प्रधान न्यायाधीश का उद्देश्य एक आत्म-मूल्यांकन दृष्टिकोण अपनाना है जो अपने कामकाज में फीडबैक के प्रति ग्रहणशील और उत्तरदायी हो।इसमें कहा गया है, ‘‘नागरिकों के लिए फैसलों को समझने योग्य बनाना और मध्यस्थता को बढ़ावा देना भी प्राथमिकता में होगा।’’

अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से होंगी कुमाऊं विश्वविद्यालय में नियुक्तियां

नैनीताल. कुमाऊं विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर पदों पर अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से नियुक्तियां होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही आयोग चेयरमैन व कुलपति के बीच भी इस मामले पर बातचीत हो चुकी है। माना जा रहा है कि परीक्षण के बाद आयोग शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्तियों को लेकर विज्ञापन जारी करेगा। यदि आयोग स्तर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाती है तो विश्वविद्यालय के स्तर पर यह पहली बार होगा कि नियुक्तियां सरकार की भर्ती एजेंसी से होंगी। लंबे समय से विवादों में थी भर्तियां कुमाऊं विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारी के पदों पर नियुक्तियां लंबे समय से विवादों में रही हैं। नियुक्तियों में भाई- भतीजावाद के आरोप भी लगे हैं। नियुक्ति को लेकर बनी कमेटियों के सदस्यों को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पद रिक्त होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। यहां तक कि दक्ष कर्मचारियों की कमी विश्वविद्यालय की विकास योजनाओं सहित अन्य कामकाज के घोषित लक्ष्यों को पाने में रोड़ा बनी है। अब कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने इस मामले में आयोग की ओर से पारदर्शी व विवाद रहित नियुक्ति प्रक्रिया की पहल की है। कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्तियों का प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया है। 58 पद हैं खाली सोमवार को आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया व कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के बीच इस मामले को लेकर चर्चा हुई। आयोग अध्यक्ष ने भेजे गए प्रस्ताव का परीक्षण कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। माना जा रहा है कि जल्द आयोग की ओर से नियुक्तियों को लेकर विज्ञापन जारी किया जाएगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर सहित तकनीकी कर्मचारियों के 58 पद रिक्त हैं। उत्तराखंड शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ भी रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग लंबे समय से कर रहा है। प्राध्यापक पदों पर नियुक्ति को होमवर्क कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्राध्यापक के रिक्त पदों पर विभागों के स्तर पर होम वर्क किया जा रहा है। कुलपति प्रो. रावत ने साफ किया है कि आधे अधूरे प्रस्तावों को आधार बनाकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पारदर्शिता व मितव्ययता के सिद्धांत का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

गुजरात में सर्दी का टूटेगा 30 साल का रिकॉर्ड, 17-20 नवंबर के बीच पड़ेगी बारिश, अगले 7 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

अहमदाबाद गुजरात में सर्दी के आगमन के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अहमदाबाद मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से फिलहाल ठंड के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे हैं। इसी बीच मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि 17 से 20 नवंबर के बीच गुजरात में बारिश हो सकती है। गुजरात में सर्दी का 30 साल का रिकॉर्ड टूटने की संभावना अंबालाल पटेल का यह भी कहना है कि इस साल गुजरात में ठंड इतनी ज्यादा होगी कि 30 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। दूसरी ओर, मौसम विभाग का मानना है कि गुजरात में ठंड का आगमन उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद ही शुरू होगा। फिलहाल राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, और नवंबर का आधा महीना बीत जाने के बावजूद तापमान में कोई गिरावट नहीं आई है। अगले 7 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम अहमदाबाद मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख ए.के. दास ने बताया कि अगले 7 दिनों तक गुजरात का मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा। राज्य के सबसे अधिक तापमान वाले शहरों में राजकोट का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अहमदाबाद में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। अगले 24 घंटों में अहमदाबाद और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, मिल सकता है बेसिक सैलरी में 53% DA मर्ज होकर

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की, जिससे अब DA 50% से बढ़कर 53% हो गया है। इसके साथ ही पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में भी 3% की वृद्धि की गई है। इस फैसले के बाद अब सवाल हैं कि क्या जनवरी 2025 में अगली संशोधन से पहले इस बढ़े हुए DA को कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में स्थायी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। DA को बेसिक सैलरी में मर्ज करने की संभावना ऐसा पहली बार नहीं है कि DA को बेसिक सैलरी में मर्ज करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले 5वें और 6ठे वेतन आयोग (Pay Commission) के समय भी, जब महंगाई भत्ता 50% को पार कर गया था, तो इसे बेसिक में मर्ज करने की सिफारिश की गई थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, फिलहाल इसपर चर्चा चल रही है, लेकिन अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। सैलरी पर संभावित असर अगर DA को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाता है, तो इससे सैलरी स्ट्रक्चर में स्थायी बदलाव देखने को मिलेंगे। यह बदलाव न केवल बेसिक सैलरी में वृद्धि करेगा, बल्कि भत्तों (Allowances) और अन्य लाभों पर भी प्रभाव डालेगा। इस फैसले का फायदा केंद्रीय कर्मचारियों को उनके पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों में भी मिलेगा। अगली DA बढ़ोतरी की संभावित तारीख आमतौर पर सरकार मार्च और सितंबर-अक्टूबर में DA और DR में संशोधन की घोषणा करती है, जो क्रमशः जनवरी और जुलाई से प्रभावी होता है। अगले DA हाइक की घोषणा होली से पहले, मार्च 2025 में की जा सकती है। यह केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में एक बड़ी राहत होगी।

सीएम धामी आज अनुसूचित जाति सम्मेलन को करेंगे संबोधित

देहरादून. विधानसभा की केदारनाथ सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा अब चुनावी माहौल गरमाने जा रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को चंद्रापुरी में अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क भी करेंगे। यही नहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी 15 नवंबर तक केदारघाटी के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस बीच राज्य सरकार के मंत्रियों समेत स्टार प्रचारकों की भी ताबड़तोड़ सभाओं के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। भाजपा के लिए केदारनाथ सीट का उपचुनाव उसकी प्रतिष्ठा से जुड़ा है और उसके सामने अपनी इस सीट को बचाए रखने की चुनौती है। इसे देखते हुए भाजपा संगठन व सरकार दोनों ही मोर्चे पर डटे हैं। अब जबकि मतदान की तिथि नजदीक आ रही है तो भाजपा अपने चुनाव अभियान को और तेज करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंद्रापुरी में होने वाले अनुसूचित जाति सम्मेलन से हुंकार भरेंगे। धामी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी सम्‍मेलन को करेंगे संबोधि‍त भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट 15 नवंबर तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करने के साथ ही 14 नवंबर को गोचर मेले में शामिल होंगे। माइक्रो प्रोग्राम और बूथ मैनेजमेंट की रणनीति चौहान ने बताया कि उपचुनाव में माइक्रो प्रोग्राम और बूथ मैनेजमेंट की रणनीति पर पार्टी कार्य कर रही है। इसके तहत बड़े कार्यक्रमों व सम्मेलन के अलावा बूथ इकाइयों की सक्रियता और घर-घर संपर्क समेत छोटे-छोटे कार्यक्रमों पर जोर दिया जा रहा है।

अमित शाह ने कहा सत्ता में आने पर महिलाओं की संपत्ति का पंजीकरण एक रुपए में होगा, मोदी की गारंटी पत्थर पर लकीर

झरिया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के झरिया विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए। इसमें उन्होंने संपत्ति पर पंजीकरण से जुड़ा ऐलान भी किया। अमित शाह ने कहा कि सत्ता में आने पर महिलाओं की संपत्ति का पंजीकरण एक रुपए में होगा। इसके अलावा भी उन्होंने कई बाते कहीं। अमित शाह बोले, मैं आज ये कहने आया हूं कि नरेंद्र मोदी की गारंटी पत्थर पर लकीर होती है। ये एक-एक गारंटी को पूरा करने का काम हम करेंगे। संपत्ति खरीदने से जुड़ा ऐलान अमित शाह ने कहा कि जब यहां बीजेपी की सरकार थी तो बहनों को 50 लाख तक की संपत्ति खरीदने पर सिर्फ एक रुपया स्टांप ड्यूटी देनी होती थी, लेकिन इन लोगों ने बंद कर दी। अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा कि हम स्टांप ड्यूटी को फिर से लागू करने का काम करेंगे। संपत्ति खरीदने से जुड़ी एक रुपया योजना फिर से लागू होगी। गोगो दीदी योजना और मुफ्त गैस सिलेंडर हमने कहा है कि गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपया आपके बैंक अकाउंट में हर महीना जमा होगा। देश में कितना भी गैस के सिलेंडरा का भाव हो, आपको अपने यहां 500 रुपए से ज्यादा दाम गैस सिलेंडर के लिए नहीं चुकाना होगा। और हर दिवाली और रक्षाबंधन को दो गैस के सिलेंडर मुफ्त में देने का काम बीजेपी की सरकार करेगी। बेरोजगारी भत्ता देने का किया ऐलान इसके साथ ही हेमंत सरकार पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि हम युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे, इसके बाद उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या आप लोगों को बेकारी भत्ता मिला? इसके बाद उन्होंने कहा कि हमारी दीदी को जिताकर ला दो, आपको हर महीना दो हजार रुपए का चेक मिलेगा। इसके साथ ही अमित शाह ने वर्तमान सरकार को आड़े हाथों भी लिया।

एक बार फिर से देखीं डीएम और एसएसपी ने शहर की व्यवस्थाएं

देहरादून. जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह 15 सितंबर के बाद एक बार फिर बुलेट पर सवार हुए और शहर की नब्ज टटोली। इस बार भी उन्होंने स्वयं मोटरसाइकिल थामी और पीछे एसएसपी को बैठाया। जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के काफिले ने शहर के बड़े हिस्से का भ्रमण कर सड़कों पर यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, पार्किंग, सुंदरीकरण, ड्रेनेज और चौराहों की दशा का जायजा लिया। इसके साथ ही महिला सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिगत पिंक बूथ और पिंक टायलेट निर्माण की संभावनाओं को भी टटोला। सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का काफिला घंटाघर से रवाना हुआ। यहां से अधिकारी एमकेपी चौक, आराघर होते हुए रिस्पना पुल पहुंचे। इसके बाद हरिद्वार बाईपास रोड पर कारगी चौक, आइएसबीटी का निरीक्षण करते हुए लालपुल, सहारनपुर चौक और प्रिंस चौक तक का जायजा लिया गया। इस दौरान विभिन्न स्थलों पर जिलाधिकारी ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया और बेहतरी के प्रस्ताव मांगे। शहर भ्रमण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसपी ट्रैफिक मुकेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे। तीन जगह पिंक बूथ और एक स्थल पर बनेगा पिंक टॉयलेट अपने पिछले शहर भ्रमण में जिलाधिकारी ने पलटन बाजार में महिला सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सीएनआइ कालेज चौक पर पिंक बूथ का निर्माण करवाया था। साथ ही पलटन बाजार क्षेत्र में 15 से अधिक उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य भी गतिमान है। अब जिलाधिकारी शहर के बाकी हिस्सों में भी महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांधी पार्क, एमकेपी चौक और लालपुल पर पिंक बूथ की संभावना देखी। साथ ही लालपुल पर पुलिस बूथ पर पिंक टॉयलेट के निर्माण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस प्रस्ताव बनाकर दे और शीघ्र बज्र स्वीकृत किया जाएगा। जलभराव के तीन स्थलों का होगा समाधान, मांगे प्रस्ताव जिलाधिकारी के संज्ञान में आया कि रिस्पना पुल, प्रिंस चौक और आइएसबीटी पर वर्षाकाल में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। जनता को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने लोनिवि और राजमार्ग के अधिकारियों से प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। ताकि अगले मानसून सीजन से पहले समस्या को दूर किया जा सके। आईएसबीटी पर विकट होते हैं हालात मानसून सीजन में शहर का प्रवेश स्थल आईएसबीटी पानी-पानी नजर आता है। आईएसबीटी फ्लाईओवर की एक सर्विस लेन (देहरादून शहर की तरफ वाली) की हालत स्विमिंग पूल जैसी नजर आती है। यहां सुधार के अब तक जो भी प्रयास किए गए, वह असफल साबित हुए। क्योंकि, यहां न सिर्फ सर्विस लेन संकरी है, बल्कि नाले का आकार छोटा है। जिसके चलते इस भाग पर पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ जाता है। इससे निजात पाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून ने बीते वर्ष 27 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन भी नहीं मिल पाया। जलभराव की समस्या के लिए होगा निदान यहां पर जब तक नाले का आकार नहीं बढ़ा दिया जाता, तब तक जलभराव से पूरी तरह निजात मिल पाना संभव नहीं है। इसके लिए सर्विस लेन को चौड़ा कर नाले को भी भीतर की तरफ शिफ्ट करना पड़ेगा। भीतर की तरफ ऊर्जा निगम का बिजली घर है और तमाम भूमिगत लाइनें भी हैं। लिहाजा, ऊर्जा निगम की जमीन का अधिग्रहण करना पड़ेगा। इसी तरह मोहब्बेवाला की तरफ राजा राम मोहन राय एकेडमी की भूमि के भी कुछ हिस्से के अधिग्रहण की जरूरत पड़ेगी। यह कार्य दो चरणों में किया जा सकता है। लिहाजा, इस प्रस्ताव पर आगे बढ़ने के लिए करीब 27 करोड़ रुपए के बजट की जरूरत पड़ेगी। इसलिए नाले को चौड़ा करना जरूरी वर्तमान में जो नाला सर्विस रोड से गुजर रहा है, उसका आकार 01 गुणा 01 मीटर है। अधिकारियों के मुताबिक इस नाले का निर्माण करीब 15 साल पहले किया गया था। इस अवधि में ने सिर्फ शहर का घनत्व बढ़ा है, बल्कि नाले में पानी का प्रवाह भी बढ़ा है। इसलिए नाले का आकार अब कम से कम 1.5 गुणा 1.5 मीटर करना होगा। आइएसबीटी चौक होगा चौड़ा, जमीन का होगा अधिग्रहण आइएसबीटी चौक पर जिस तरह चौतरफा वाहनों का दबाव देखने को मिलता है, उसके हिसाब से इसकी चौड़ाई अपर्याप्त नजर आती है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी इस बात को महसूस किया। उन्होंने लोनिवि और राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह चौक क्षेत्र में जहां भी चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की जरूरत है, उसका प्रस्ताव तैयार किया जाए। पूर्व में भी इस तरह की बात आई थी, लेकिन बात चर्चा तक सीमित रह गई। तब राजमार्ग देहरादून खंड के अधिकारियों ने आइएसबीटी क्षेत्र में सुगम यातायात के लिए दूसरी तरफ की सर्विस लेन से लगी दुकानों को शिफ्ट करने की आवश्यकता पर बल दिया था। ताकि यहां से बाईपास रोड के विकल्प पर आगे बढ़ा जा सके।

मुस्लिमों को सरकारी ठेकों में आरक्षण देने की मांग आई जरूर है, हालांकि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया

बेंगलुरु कर्नाटक में एक बड़ा विवाद शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत उस रिपोर्ट के बाद हुई जिसमें कहा गया कि सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4 फीसदी से ज्यादा आरक्षण दिया जा रहा है। हालांकि कुछ घंटों के बाद सरकार की तरफ से बयान आया है, जिसमें कहा गया कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि यह सच है कि मुस्लिमों को सरकारी ठेकों में आरक्षण देने की मांग आई जरूर है। हालांकि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। इससे पहला बताया गया था कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसमें मुसलमानों को सरकारी ठेकों में आरक्षण देने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सिद्दारमैया सरकार विंटर सेशन में इस बारे में बिल भी लाने की तैयारी में है। सूत्रों ने पहले दावा किया था कि एससी और एसटी समुदायों को दिए गए आरक्षण की तर्ज पर निर्माण (सिविल) के लिए पब्लिक कांट्रैक्ट्स में एक करोड़ रुपए तक के निर्माण कार्य में आरक्षण देने का प्रस्ताव है। राज्य सरकार ने पहले ही सरकारी अनुबंधों में एससी/एसटी और कुछ पिछड़े वर्गों को 24 प्रतिशत कोटा प्रदान किया है। वर्तमान में, राज्य में सरकारी ठेकों में 43 प्रतिशत आरक्षण है, इसमें श्रेणी -1 में ओबीसी (4 प्रतिशत) और श्रेणी-2 ए में (15 प्रतिशत)। यदि उक्त प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाती है, तो आरक्षण में मुस्लिम भी शामिल होंगे और आरक्षण की सीमा 47 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। ताजा प्रस्ताव के तहत कैटेगरी 2बी के तहत आने वाले मुस्लिमों को कॉन्ट्रैक्ट में 4 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। सूत्रों ने कहाकि सिर्फ मुस्लिम ही नहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग को भी आरक्षण दिया जाएगा। कर्नाटक सरकार को सरकारी अनुबंधों में कुल मिलाकर 47 प्रतिशत आरक्षण होने की संभावना है, जबकि सीमा को बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये करने की संभावना है। भाजपा की प्रतिक्रिया भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस प्रस्ताव को लेकर सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म आधारित आरक्षण संविधान की घोर अवमानना है। एक्स पर लिखी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कर्नाटक में सिद्धारमैया प्रशासन निर्माण (सिविल) कार्यों के लिए सार्वजनिक अनुबंधों में मुसलमानों को आरक्षण प्रदान करने के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहा है। अगर कर्नाटक में मुसलमानों को यह कोटा दिया जाएगा तो किसका हिस्सा कटेगा- एससी, एसटी या ओबीसी? अमित मालवीय ने आगे लिखा कि तेलंगाना में भी, मुसलमानों को 4 फीसदी आरक्षण दिया गया है, जो सामाजिक रूप से पिछड़े समुदायों के लिए निर्धारित हिस्से को खा रहा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमवीए ने अखिल भारतीय उलेमा बोर्ड की जिन्ना जैसी मांग को स्वीकार कर लिया है। यह सब कांग्रेस के लिए मुस्लिम वोटों के बारे में है, जो संविधान की घोर अवमानना है, जो किसी भी धर्म-आधारित आरक्षण को रोकता है।

देहरादून में हुआ भीषण हादसा; छह युवक-युवतियों की मौत

देहरादून. उत्तराखंड के देहरादून में एक सड़क हादसे (Dehradun Car Accident) में छह युवक-युवत‍ियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था क‍ि कार क परखच्‍चे उड़ गए। हादसे में एक शख्‍स घायल भी हुआ है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसा कैंट क्षेत्र में ओएनजीसी चौक के पास देर रात हुआ। इनोवा कार पहले कंटेनर और फिर पेड़ से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, कार किशननगर चौक से रही थी। ओएनजीसी चौक पर तेज रफ्तार कार ने कंटेनर को टक्कर मारी। कार की टक्‍कर इतनी तेज थी कि कंटेनर के पीछे कार का बोनट ही चिपक गया। इसके बाद कार गलत दिशा में करीब 100 मीटर पर एक पेड़ से टकराई। छह युवक-युवत‍ियों की मौत हादसे में कार के परखच्‍चे उड़ गए। कार सवार छह युवक-युवत‍ियों की मौत हो गई। हादसे में कुछ के शरीर के  चिथड़े उड़ गए। मृतकों की पहचान गुनीत उम्र 19 वर्ष निवासी जीएमएस रोड, कुणाल उम्र 23 वर्ष वर्तमान निवासी राजेन्द्र नगर मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, नव्या गोयल उम्र 23 वर्ष निवासी तिलक रोड, अतुल अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी कालिदास रोड, कामाक्षा उम्र 20 वर्ष निवासी कांवली रोड और ऋषव जैन निवासी राजपुर रोड के रूप में हुई है। सिधेश अग्रवाल उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल है।

हरियाणा कमाई में दूसरे नंबर पर, इसके बाद भी 70 फीसदी लोग बीपीएल धारी

नई दिल्ली हरियाणा को देश के चंद समृद्ध राज्यों में गिना जाता है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में वह काफी आगे है और कई ग्रामीण जिले में देश के तमाम शहरी क्षेत्रों को मात देते हैं। इसके बाद भी एक आंकड़ा सभी को चौंका रहा है कि हरियाणा में 70 फीसदी लोग बीपीएल के अंतर्गत आते हैं। राज्य के उपभोक्ता एवं आपूर्ति मामले मंत्रालय के डेटा से यह बात पता चली है। द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार आधार संचालित राज्य की जन वितरण प्रणाली में कुल 1.98 करोड़ लोग शामिल हैं, जबकि सूबे की कुल आबादी ही 2.8 करोड़ मानी जाती है। इस तरह हरियाणा के 70 फीसदी लोग फ्री का राशन जैसी सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। यह हैरानी की बात है क्योंकि बीते साल ही जारी प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े में हरियाणा दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर कर्नाटक है, जहां प्रति व्यक्ति आय 3 लाख के पार है। वहीं दूसरे नंबर पर हरियाणा है, जहां प्रति व्यक्ति सालाना आय 2,96,685 है। यहां तक कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात जैसे औद्योगिक राज्य भी उससे पीछे हैं। फिर भी बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या इतनी अधिक होना चौंकाने वाला है। यह आंकड़ा बीते कुछ समय में तेजी से बढ़ा है। इसी साल अप्रैल का डेटा था कि 63 फीसदी लोग बीपीएल के दायरे में आते हैं और अब यह आंकड़ा बढ़कर 70 पर्सेंट हो गया है। माना जा रहा है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के मकसद से अभियान चलाया गया होगा और उसके चलते ही यह आंकड़ा बढ़ गया है। दिलचस्प है कि दिसंबर 2022 में यह संख्या 1.24 करोड़ ही थी, जो अब अब बढ़कर लगभग दो करोड़ होने जा रही है। इस तरह बीते लगभग दो साल के अंदर ही 75 लाख लोगों को बीपीएल में ऐड किया गया है। बीपीएल को राज्य में मिलते हैं क्या फायदे, प्लॉट का भी ऐलान बीपीएल कार्ड धारको को प्रति व्यक्ति के हिसाब से हर महीने 5 किलो राशन मिलता है, जबकि दो लीटर तेल 40 रुपये के रेट से मिलता है। इसके अलावा 13.5 रुपये प्रति किलो के भाव से चीनी दी जाती है। यह हैरानी की बात है कि समृद्ध कहे जाने वाले हरियाणा में बीपीएल की संख्या कैसे लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में नायब सिंह सैनी सरकार ने कहा था कि 100 वर्ग गज का प्लॉट भी ग्रामीण इलाकों में बीपीएल परिवारों को दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इसके चलते भी संख्या में इजाफा हो रहा है। राज्य में हर महीने लगभग 10 लाख क्विंटल राशन वितरित होता है। मनोहर लाल खट्टर सरकार के दौर में भी उठा था सवाल एक सवाल यह भी है कि यदि हरियाणा में इतने बीपीएल हैं तो फिर राज्य सरकार के विकास के दावों का क्या हुआ। यदि उसके दावे सही हैं तो फिर बीपीएल का आंकड़ा लगातार घटने की बजाय बढ़ क्यों रहा है। यह मसला मनोहर लाल खट्टर सरकार के समय में भी उठा था। तब कहा गया था कि लोगों ने अपनी कमाई का जो आंकड़ा दिया है, उसके आधार पर ही कार्ड बने हैं। ऐसे में सवाल यह है कि कोई प्रामाणिक तरीका होना चाहिए या नहीं कि जो भी डेटा लोग दे रहे हैं, उसे चेक किया जा सके।

लुधियाना में कब्जे न हटाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम द्वारा पुख्ता ड्राइव शुरू की जाएगी

लुधियाना नगर निगम द्वारा महानगर में सड़कों के किनारे हुए अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। यह संकेत कमिश्नर आदित्य द्वारा बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे खड़े रहने वाले रेहड़ी वालों के अलावा दुकानदारों द्वारा कई फुट बाहर तक सामान रखने की वज़ह से ट्रैफिक जाम की समस्या आ रही है। कमिश्नर के मुताबिक इस तरह कब्जे होने की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जब नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई तो कब्जे करने वालों को दिक्कत होगी। कमिश्नर ने कहा कि पहले फेस्टिवल सीजन के दौरान छूट दी गई थी और अब सर्दियों के दौरान लुधियाना के अंदरूनी इलाके खासकर चौड़ा बाजार के साथ लगते एरिया में भीड़ बढ़ जाती है। जिसके मद्देनजर कब्जाधारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद भी खुद कब्जे न हटाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम द्वारा पुख्ता ड्राइव शुरू की जाएगी। फोकल प्वाइंट एरिया में स्थित झुग्गियों पर हुई कार्रवाई नगर निगम जोन बी की तहबाजारी ब्रांच द्वारा सोमवार को फोकल प्वाइंट एरिया में राजीव गांधी कालोनी से ढंडारी फ्लाईओवर तक जाने वाली रोड पर स्थित झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम मुलाजिमों ने बताया कि कुछ दिन पहले मंत्रियों तरुणप्रीत सौंध, हरदीप मुंडिया, डी.सी. जितेंद्र जोरवाल व कमिश्नर आदित्य के साथ हुई मीटिंग के दौरान उद्यमियों द्वारा झुगिगयों के कब्जों का मुद्दा उठाया गया था। इसके मुताबिक इन झुगिगयों की वजह से गंदगी का माहौल बना हुआ है और यहां नशेडियों व आपराधिक तत्वों का जमावडा रहता है। इसके मद्देनजर नगर निगम द्वारा पुलिस फोर्स की मदद से झुग्गियों को तोड़ने की कार्रवाई की गई।  

सीरिया में ईरान समर्थित गुटों पर US का करारा प्रहार, 9 ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले

ईरान अमेरिका ने ईरान समर्थित गुटों की ओर से पिछले 24 घंटे में उसके कर्मियों पर किए गए हमले का करारा जवाब दिया है। इसके तहत, सीरिया में दो जगहों पर स्थित 9 ठिकानों पर अटैक किया गया है। यूएस सेंट्रल कमांड की ओर से यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि हमलों में कोई भी अमेरिकी कर्मी घायल नहीं हुआ। देर शाम तक पेंटागन ने न तो यह जानकारी दी कि सीरिया में अमेरिका के किन स्थानों पर हमला किया और न ही यह बताया कि बदले में अमेरिका ने किन स्थलों को निशाना बनाया। सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोगी बलों की सहायता करने के लिए अमेरिका के लगभग 900 कर्मी तैनात हैं। फरवरी में उसने जॉर्डन में ड्रोन हमले के जवाब में सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला किया था, जिसमें 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इजरायल में 7 अक्टूबर को हमास की ओर से बड़े पैमाने पर हमले किए गए। इसके बाद, गाजा में इजरायल ने बड़ा सैन्य अभियान लॉन्च किया। इस बीच, हमास के साथ संबद्ध ईरान समर्थित लड़ाकों ने इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर ड्रोन व रॉकेट दागकर हमले कर दिए। ताजा हमलों से क्षेत्र में गुटों की क्षमता कमजोर अमेरिकी सेना ने कहा कि ताजा हमलों से क्षेत्र में समूहों की क्षमता कमजोर होने का अनुमान है, जो यूएस और उसके सहयोगियों की सेनाओं के खिलाफ योजना बनाने और उसका संचालन करने का काम करते हैं। वहीं, लेबनान और उत्तरी गाजा में रविवार को इजरायली हमलों में बच्चों सहित दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। लेबनान में इजरायली हवाई हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिसमें बेरूत के उत्तर में अलमत गांव में 7 बच्चे भी शामिल हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हमले से पहले इजरायल ने लोगों को जगह छोड़ने की कोई चेतावनी नहीं दी।

पीएम मोदी और धीरेंद्र शास्त्री के बीच मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया

नई दिल्ली बीजेपी सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर उत्तराखंड का इगास पर्व रात को मनाया गया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वीवीआईपी लोग शामिल हुए. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे. पीएम मोदी और धीरेंद्र शास्त्री के बीच मुलाकात भी हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ जोड़कर मुस्कराते हुए एक-दूसरे का अभिवादन किया. अनिल बलूनी के आवास पर मनाए गए इस पर्व में बाबा रामदेव, जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर अवधेशानंद जी महाराज, बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री समेत अन्य संत भी पहुंचे थे. इसके अलावा देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. PM मोदी ने उत्तराखंडवासियों को दी बधाई   प्रधानमंत्री मोदी ने भी इगास पर्व के लिए उत्तराखंड के लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा, “दिल्ली में आज मुझे भी उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी जी के यहां इस त्योहार में शामिल होने का सौभाग्य मिला. मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए.”   अनिल बलूनी ने PM मोदी को कहा शुक्रिया उत्तराखंड के इस पर्व में शामिल होने के लिए गढ़वाल से बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी दिग्गजों का आभार जताया. उन्होंने पीएम का आभार जताते हुए कहा कि हम उत्तराखंडवासियों के लिए आज का दिन बहुत विशेष है. मेरे दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित इगास के कार्यक्रम को आपकी उपस्थिति ने विराट भव्यता ही नहीं दी, बल्कि लगभग लुप्त हो चुके हमारे इस लोकपर्व के आयोजन को नई पहचान भी दी. दीपावली के बाद उत्तराखंड में मनाया जाता है इगास बग्वाल उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में दीपावली के ठीक 11 दिन बाद एक पर्व मनाया जाता है, जिसे इगास बग्वाल कहा जाता है. इगास बग्वाल न सिर्फ उत्तराखंड का पारंपरिक पर्व है, बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति का प्रतीक भी है. उत्तराखंड में इगास बग्वाल को मनाने की पीछे एक कहानी काफी प्रचलित है. ऐसा कहा जाता है कि गढ़वाल में भगवान श्रीराम के वनवास के बाद अयोध्या लौटने का समाचार देरी से पहुंचा था और पहाड़ में लोगों ने तभी दीपावली मनाई थी. ये त्योहार देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर माना जाता है. इसकी दूसरी पहचान बूढ़ी दीपावली के नाम से भी है. इगास पर्व में मुख्य आकर्षण का केंद्र मशाल होती है. इसमें चीड़ की लकड़ी से बनी मशाल जलाई जाती है. जिसे भैलो कहा जाता है. इस दौरान लोग गीतों और नृत्य का आनंद लेते हैं.

PM मोदी ने चिमूर में कहा- हमने 370 को खत्म किया, कश्मीर को भारत और भारत के संविधान से पूरी तरह जोड़ा

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में दोनों गठबंधन कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के चिमूर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.  उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अघाड़ी वाले देश को पीछे करने का, देश को कमजोर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. उन्होंने कहा कि ये लोग वो काम कर रहे हैं जो पाकिस्तान चाहता है. धारा 370 को लेकर साधा निशाना PM मोदी ने कहा, “हमने 370 को खत्म किया.कश्मीर को भारत और भारत के संविधान से पूरी तरह जोड़ा.लेकिन कांग्रेस और उसके साथी कश्मीर में फिर से 370 लागू करने के लिए प्रस्ताव पास कर रहे हैं.ये लोग वो काम कर रहे हैं जो पाकिस्तान चाहता है.” उन्होंने आगे कहा, “हमारा जम्मू-कश्मीर दशकों तक अलगाववाद और आतंकवाद में जलता रहा.महाराष्ट्र के कितने ही वीर जवान मातृभूमि की रक्षा करते करते जम्मू-कश्मीर की धरती पर शहीद हो गए.जिस कानून की आड़ में, जिस धारा की आड़ में ये सब हुआ, वो धारा थी 370. ये धारा 370 कांग्रेस की देन थी. ‘नक्सलवाद पर लगाई लगाम’ कांग्रेस और उसके साथियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ खूनी खेल दिए हैं. ये हमारी सरकार है जिसने नक्सलवाद पर लगाम लगाई है. आज ये पूरा क्षेत्र खुलकर सांस ले पा रहा है. अब चिमूर और गढ़ चिरौली के क्षेत्र में नए अवसर बन रहे हैं. इस क्षेत्र में नक्सलवाद फिर से हावी न हो जाए, इसके लिए आपको कांग्रेस और उसके साथियों को यहां फटकने भी नहीं देना है. उन्होंने आगे कहा, “हमारे चंद्रपुर के इस क्षेत्र ने भी दशकों तक नक्सलवाद की आग को झेला है. यहां नक्सलवाद के कुचक्र में कितने ही युवाओं का जीवन बर्बाद हो गया. हिंसा का खूनी खेल चलता रहा, औधोगिक संभावनाओं ने यहां दम तोड़ दिया. ‘आदिवासी समुदाय को बंटाना चाहती है कांग्रेस’ PM मोदी ने कहा,  “भाजपा और महायुति सरकार  ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र को लेकर काम कर रही है. मैं गरीब के जीवन की मुश्किलों को समझता हूं, इसलिए आपका जीवन आसान बनाने के लिए मैं दिनरात काम करता हूं.” PM मोदी ने आगे कहा, “आज मैं आपको कांग्रेस और उसके साथियों की एक बड़ी साजिश से भी सावधान कर रहा हूं. हमारे देश में आदिवासी समाज की जनसंख्या करीब 10% के आसपास है. कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है. कांग्रेस चाहती है कि हमारे आदिवासी भाई ST के रूप में अपनी पहचान खो दें, उनकी ताकत से उनकी जो पहचान बनी है वो बिखर जाए.” ‘किसानों को बनाना है समृद्ध’ PM मोदी ने कहा,  “हमें महाराष्ट्र को समृद्ध बनाने के लिए हमारे किसानों को समृद्ध बनाना है. आज यहां किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा मिल रहा है. महायुति सरकार साथ में नमो शेतकरी योजना का डबल फायदा भी दे रही है.” आरक्षण से चिढ़ती है कांग्रेस PM मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अगर आप एक नहीं रहे, आपकी एकजुटता टूटी, तो सबसे पहले कांग्रेस आपका आरक्षण छीन लेगी. कांग्रेस के शाही परिवार की हमेशा से मानसिकता रही है कि वो इस देश वे राज करने के लिए ही पैदा हुआ है. आजादी के बाद इसलिए ही कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया. कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है. ‘हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’ PM मोदी ने कहा, “आज मैं आपको कांग्रेस और उसके साथियों की एक बड़ी साजिश से भी सावधान कर रहा हूं. हमारे देश में आदिवासी समाज की जनसंख्या करीब 10% के आसपास है.कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है. कांग्रेस चाहती है कि हमारे आदिवासी भाई ST के रूप में अपनी पहचान खो दें, उनकी ताकत से उनकी जो पहचान बनी है वो बिखर जाए.” उन्होंने आगे कहा, “आपकी एकता टूट जाए, ये कांग्रेस का खतरनाक खेल है. आदिवासी समाज जातियों में बटेगा, तो उसकी पहचान और ताकत खत्म हो जाएगी.कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुद ये ऐलान कर चुके हैं. इसलिए मैं कहता हूं कि हमें कांग्रेस के इस षड्यंत्र का शिकार नहीं होना है, हमें एकजुट रहना है. इसलिए मेरा आपसे आग्रह है: हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे.”  

जनसंख्या के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश 5वें स्थान पर है, जीडीपी में 8.40 फीसदी की हिस्सेदारी

नई दिल्ली केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल की शुरुआत में कहा था कि 2027-28 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने कहा था कि 5 ट्रिलियन डॉलर GDP यानी सकल घरेलू उत्पाद का लक्ष्य पाते करते ही देश यह उपलब्धि हासिल कर लेगा। अब राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बढ़ती रफ्तार से इसकी संभावनाएं और बढ़ गई हैं। साथ ही अनुमान भी लगाया जाने लगा है कि 6 सालों में भारत का नॉमिनल जीडीपी दोगुने के करीब हो जाएगा। सबसे अमीर टॉप 5 राज्य इस लिस्ट में टॉप पर महाराष्ट्र है, जो देश की जीडीपी में 13.30 फीसदी का योगदान दे रहा है। इसके बाद 8.90 प्रतिशत का योगदान देने वाला तमिलनाडु है। तीसरे और चौथे स्थान पर कर्नाटक और गुजरात है, जो क्रमश: 8.20 फीसदी और 8.10 फीसदी का योगदान देते हैं। जनसंख्या के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश 5वें स्थान पर है, जिसकी देश की जीडीपी में 8.40 फीसदी की हिस्सेदारी है। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली इस लिस्ट में 13वें स्थान पर है। यहां वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए GSDP का अनुमान 11.07 लाख करोड़ रुपये का है। वहीं, दिल्ली देश की अर्थव्यवस्था में 3.6 प्रतिशत का योगदान देता है। एसएंडपी ग्लोबल के अनुमानों के हवाले से बताया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2030-31 तक भारत की नॉमिनल जीडीपी दोगुने के करीब होकर 7 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर लेगी। तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने की दौड़ में कई राज्य ऐसे उभर कर आए हैं, जो प्रति व्यक्ति GDSP यानी सकल राज्य घरेलू उत्पाद और जीडीपी के लिहाज से योगदान में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet