LATEST NEWS

भारतीय शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन सपाट बंद, सीपीआई डेटा से पहले सेंसेक्स में 16 अंक की मामूली बढ़त

मुंबई भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन सपाट बंद हुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी के पीएसयू बैंक, मीडिया, एनर्जी और प्राइवेट बैंक सेक्टर में बिकवाली देखी गई। वहीं, ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियलिटी सेक्टर में खरीदारी रही। निवेशक अभी नवंबर के सीपीआई (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) डेटा का इंतजार कर रहे हैं, जो कि भारत सरकार द्वारा गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। सेंसेक्स कारोबार के अंत में 16.09 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के बाद 81,526.14 पर सिमट गया। वहीं, निफ्टी 31.75 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के बाद 24,641.80 स्तर पर बंद हुआ। बाजार के जानकारों के अनुसार, “भारतीय बाजार में सूक्ष्म उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जो अमेरिकी सीपीआई मुद्रास्फीति डेटा जारी होने से पहले वैश्विक बाजारों में मौजूद मिश्रित भावनाओं को दर्शाता है, यह फेड नीति को प्रभावित कर सकता है।” जानकारों ने आगे कहा कि अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ, जबकि बॉन्ड यील्ड में मामूली वृद्धि देखी गई। एफएमसीजी और फार्मास्यूटिकल्स सहित डिफेंसिव सेक्टर्स में तेजी देखी गई। इसके अलावा, चीन से संभावित प्रोत्साहन उपायों के बारे में आशावाद के कारण मेटल सेक्टर में भी बढ़त देखी गई। निफ्टी बैंक 186.35 अंक या 0.35 प्रतिशत फिसलने के बाद 53,391.35 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 157.55 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,292.95 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 74.15 अंक या 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,657.35 पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,148 शेयर हरे और 1,836 लाल निशान में बंद हुए, जबकि 112 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, मारुति, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप गेनर्स थे। वहीं, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, एसबीआई, रिलायंस, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और टाइटन टॉप लूजर्स थे।

गगूल पर भारतीयों ने साल 2024 में खेलों में बहुत दिलचस्पी दिखाई, मूवी में स्त्री 2 टॉप पर

मुंबई Google ने साल 2024 की टॉप सर्च रिजल्ट रिपोर्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट से पता चलता है कि आखिर भारतीयों ने साल 2024 में किन चीजों को सबसे ज्यादा सर्च किया है? गूगल ने स्पोर्ट, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फूड समेत कई कैटेगरी के तहत गूगल की टॉप सर्च लिस्ट को जारी किया है। अगर ओवरऑल गूगल की सर्च कैटेगरी को देखें, तो सर्चिंग लिस्ट में पूरे साल क्रिकेट का दबदबा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL टॉप सर्चिंग लिस्ट रहा है, जो भारत में क्रिकेट के प्रति दीवानगी को दिखाता है। हालांकि गूगल 2024 के टॉप सर्चिंग एथलीट में धोनी और विराट विनेश फोगाट से पीछे छूट गये हैं। कौन हैं टॉप सर्च पूरे साल में T20 वर्ल्ड कप के साथ राजनीतिक इवेंट जैसे 2024 इलेक्शन को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया है। इसमें बीजेपी और इलेक्शन रिजल्ट 2024″ सबसे ज्यादा सर्च पॉलिटिकल टर्म रहे हैं। इसके अलावा ओलंपिक 2024 के साथ एथलीट विनेश फोगाट और हार्दिक पांड्या को सर्च किया गया है। स्त्री-2 पसंदीदा फिल्म अगर एंटरटेनमेंट की बात करें, तो राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री-2 सर्च चार्ट में टॉप पर रहे हैं। वही अमिताभ बच्चन स्टारर Kalki 2898 AD और 12th Fail को काफी पसंद किया गया है। इसके बाद “लापता लेडीज” और Hanu-Man टॉप सर्च लिस्ट में रहे हैं। हीरामंडी, मिर्जापुर पॉपुलर शोज टेलिविजन की बात करें, तो हीरामंडी टॉप सर्चिंग शो रहा है। यह संजय लीला भंसाली डायरेक्ट हिस्टोरिकल ड्रामा है। इसके बाद मिर्जापुर, पंचायत टॉप टीवी शोज रहे हैं। अगर मीम्स और ह्यूमर की बात करें, तो “Orange Peel Theory” और “Gen Z boss” मीम्स टॉप सर्च ट्रेंड रहे हैं। इंडियन म्यूजिक जगत की बात करें, तो नादानियां, हुस्न, ये तूने क्या किया जैसे गानों को काफी पसंद किया गया है। खाने में आम का अचार पसंद खाने-पीने की बात करें, तो पोर्नस्टार मार्टिनी गूगल पर साल 2024 का पसंदीदा कॉकटेल रहा है। इसके बाद आम के अचार को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इसके अलावा गूगल पर धनिया पजीरी और Ugadi Pachadi को सर्च किया गया है। साथ ही गूगल पर नारियल की चटनी Chammanthi जैसी रेस्पी को सर्च किया गया है। इसके अलावा Onam Sadhya का नंबर आता है। घूमने में भारतीयों को अज़रबैजान पसंद अगर घूमने की बात की जाएं, तो इंटरनेशन ट्रिप को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। गूगल पर भारतीयों ने अज़रबैजान को घूमने के मामले में सबसे ज्यादा सर्च किया है। इसके अलावा मनाली, जयपुर जैसी लोकेशन टॉप सर्च लिस्ट में रही हैं। गूगल के टॉप 10 सर्च की-वर्ड     इंडियन प्रीमियर लीग     T20 वर्ल्ड कप     भारतीय जनता पार्टी     इलेक्शन रिजल्ट्स 2024     ओलंपिक 2024     एक्सेसिव हीट     रतन टाटा     इंडियन नेशनल कांग्रेस     प्रो कब्बड़ी लीग     इंडियन सुपर लीग

भारतीय शेयर बाजार के कारोबारी दिन सपाट बंद हुआ, निफ्टी 24,600 के ऊपर

मुंबई भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी दिन सपाट बंद हुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी के ऑटो, फार्मा, मीडिया, एनर्जी और इंफ्रा सेक्टर बिकवाली में रहे। वहीं, रियल्टी सेक्टर में जोरदार खरीदारी दर्ज हुई। सेंसेक्स 1.59 अंक की मार्जिनल तेजी के साथ 81,510.05 पर बंद हुआ और निफ्टी 8.95 अंक या 0.04 प्रतिशत की मार्जिनल गिरावट के साथ 24,610.05 पर बंद हुआ। बाजार के जानकारों ने कहा कि घरेलू बाजार में सपाट रुख रहा, निचले स्तरों से वापसी ने गिरावट पर खरीदारी की रणनीति का संकेत दिया। वहीं, चीन की अतिरिक्त प्रोत्साहन योजनाओं ने एशियाई बाजार की धारणा को बढ़ावा नहीं दिया। व्यापक बाजार ने बेहतर प्रदर्शन किया और मिड और स्मॉल कैप के नेतृत्व में अपने सकारात्मक रुझान को बनाए रखा। जानकारों ने आगे कहा, “अमेरिकी आईटी खर्च में सुधार उम्मीद में आईटी सूचकांक नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका और भारत से आने वाले मुद्रास्फीति के आंकड़े संभावित भविष्य की दरों में कटौती की जानकारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।” निफ्टी बैंक 169.95 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़ने के बाद 53,577.70 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 136.65 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,135.40 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 54.60 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,583.20 पर बंद हुआ। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक दे ने कहा, “निफ्टी ने एक और सुस्त कारोबारी सत्र का अनुभव किया, जो 24,500 से 24,650 की सीमा के भीतर सीमित रहा। जब तक सूचकांक इस सीमा से आगे निर्णायक कदम नहीं उठाता, तब तक निकट भविष्य में धारणा के एकतरफा बने रहने की संभावना है। 24,470 से नीचे टूटने पर 200 से 250 अंकों का सुधार हो सकता है, जबकि रेसिस्टेंस 24,700 से 24,750 पर देखा जा सकता है।” बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,034 शेयर हरे और 1,925 लाल निशान में बंद हुए, जबकि 134 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, एसबीआई, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, टाइटन, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक टॉप गेनर्स थे। वहीं, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, रिलायंस, एक्सिस बैंक, मारुति, नेस्ले इंडिया, एलएंडटी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।

एयरटेल ने 8 अरब स्पैम कॉल और 800 मिलियन स्पैम एसएमएस की पहचान की

नई दिल्ली सरकार द्वारा दूरसंचार ऑपरेटरों को स्पैम कॉल और संदेशों के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए जाने के बाद, भारती एयरटेल नेकहा कि उसने अपने एआई-संचालित, स्पैम-फाइटिंग समाधान को लॉन्च करने के ढाई महीने के भीतर 8 बिलियन स्पैम कॉल और 800 मिलियन स्पैम एसएमएस की पहचान की।कंपनी ने एक बयान में कहा कि एआई-संचालित नेटवर्क ने हर दिन करीब 1 मिलियन स्पैमर्स की सफलतापूर्वक पहचान की है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार ऑपरेटरों से स्पैम कॉल और संदेशों को रोकने और यूआरएल, एपीके और ओटीटी लिंक की व्हाइट लिस्टिंग के संबंध में अपने निर्देश का पालन करने को कहा था। इस संबंध में, एयरटेल ने सितंबर में एक एआई-संचालित स्पैम डिटेक्शन समाधान लॉन्च किया जो ग्राहकों को संदिग्ध स्पैम कॉल और एसएमएस के बारे में रियल टाइम में जानकारी देता है। एयरटेल नेटवर्क पर सभी कॉलों में से छह प्रतिशत को स्पैम कॉल के रूप में पहचाना गया है, जबकि सभी एसएमएस में से 2 प्रतिशत को भी स्पैम के रूप में पहचाना गया है। एयरटेल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “दिलचस्प बात यह देखी गई कि 35 प्रतिशत स्पैमर ने लैंडलाइन टेलीफोन का इस्तेमाल किया है।” इसके अलावा, दिल्ली के ग्राहकों को सबसे अधिक स्पैम कॉल प्राप्त हुए हैं, उसके बाद आंध्र प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्राहकों का स्थान रहा। इसी तरह दिल्ली से सबसे अधिक स्पैम कॉल आए हैं, उसके बाद मुंबई और कर्नाटक का स्थान है। एसएमएस के मामले में, सबसे अधिक संख्या गुजरात से आई है, उसके बाद कोलकाता और उत्तर प्रदेश का स्थान है और टारगेट किए गए ग्राहकों की अधिकतम संख्या मुंबई, चेन्नई और गुजरात से है। सभी स्पैम कॉलों में से 76 प्रतिशत में पुरुष ग्राहकों को टारगेट किया गया था। कंपनी ने कहा, “स्पैम कॉल सुबह 9 बजे से शुरू होती हैं और दिन चढ़ने के साथ-साथ इनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जाती है। स्पैम एक्टिविटी दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे के बीच पीक टाइम पर होती है, जिस दौरान स्पैम कॉल की सबसे अधिक मात्रा होती है।” सरकार ने सेवा और लेन-देन संबंधी कॉल के लिए 160 प्रीफिक्स के साथ 10 अंकों के नंबर आवंटित किए हैं। इसके अतिरिक्त, जिन ग्राहकों ने डू-नॉट-डिस्टर्ब (डीएनडी) का विकल्प नहीं चुना है और प्रचार कॉल प्राप्त करने के लिए सदस्यता ली है, वे 140 प्रीफिक्स के साथ 10 अंकों के नंबर से कॉल प्राप्त करना जारी रखेंगे। सरकार के अनुसार, अनरजिस्टर्ड सेंडर और स्पैम कॉल/ एसएमएस की रजिस्टर्ड शिकायत अक्टूबर में घटकर 1.51 लाख रह गईं, जो कि अगस्त से 20 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाती है। कंपनी के अनुसार, पिछले 2.5 महीनों में, एआई-संचालित स्पैम डिटेक्शन समाधान ने करीब 252 मिलियन ग्राहकों को इन संदिग्ध कॉलों के बारे में सचेत किया। कंपनी ने पाया है कि इन कॉलों का जवाब देने वाले ग्राहकों की संख्या में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है। एयरटेल नेटवर्क पर सभी कॉलों में से छह प्रतिशत को स्पैम कॉल के रूप में पहचाना गया है, जबकि सभी एसएमएस में से 2 प्रतिशत को भी स्पैम के रूप में पहचाना गया है। एयरटेल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “दिलचस्प बात यह देखी गई कि 35 प्रतिशत स्पैमर ने लैंडलाइन टेलीफोन का इस्तेमाल किया है।” इसके अलावा, दिल्ली के ग्राहकों को सबसे अधिक स्पैम कॉल प्राप्त हुए हैं, उसके बाद आंध्र प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्राहकों का स्थान रहा।  

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.51 अरब डॉलर बढ़कर 658.09 अरब डॉलर हो गया

नई दिल्ली  विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर 29 नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत को बड़ी राहत मिली। इस सप्ताह भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में $1.51 billion की बढ़ोतरी दिखी। इससे पहले लगातार आठ सप्ताह तक इसमें कमी ही हो रही थी। उधर, अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में (Pakistan Foreign Exchange Reserve) लगातार आठ सप्ताह से बढ़ोतरी ही हो रही है। आठ सप्ताह बाद मिली राहत भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से जारी आंकड़ों के मुताबिक 29 नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $1.51 billion की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब बढ़ कर $658.091 billion हो गया है। इससे पहले, लगातार आठ सप्ताह से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार कमी हो रही थी। हालांकि, पिछले सप्ताह भंडार में बढ़ोतरी हुई है, तब भी अपना भंडार पांच महीने के न्यूनतम स्तर पर है। इसी साल 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion पर के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था। फॉरेन करेंसी एसेट्स में हुई बढ़ोतरी रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) भी बढ़ी हैं। 29 नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $2.061 Billion की वृद्धि हुई है। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर USD 568.852 Billion पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। गोल्ड रिजर्व घट गया बीते सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार भले ही बढ़ा हो, लेकिन गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार घट गया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक 29 नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में $595 Million की कमी हुई है। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार घट कर USD 66.979 Billion का रह गया है। एसडीआर में बढ़ोतरी रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 22 Million डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर 18.007 बिलियन डॉलर का हो गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह इसमें $22 Million की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर $ 4.254 Billion का हो गया है। पाकिस्तान का भंडार फिर बढ़ा अपने पड़ोसी देश, पाकिस्तान को इन दिनों विदेशी मुद्रा भंडार की जबरदस्त किल्लत झेलनी पड़ रही है। तब भी वहां का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले सप्ताह बढ़ गया। यह लगातार आठवां सप्ताह है, जबिक वहां का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के मुताबिक 29 नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 546.8 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब वहां का विदेशी मुद्रा भंडार 16.076 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।

अब सोना खरीदने को और जेब थोड़ी और ढीली करनी होगा, एक बार फिर सोने के दामों में उछाल आया

 इंदौर देशभर में इन दिनों वेडिंग सीजन की धूम है। तो सोना-चांदी की चमक भी बरकरार है। वेडिंग सीजन में जमकर खरीदारी के बावजूद एक बार फिर सोने के दामों में उछाल आया है। यानी अब सोना खरीदा तो जेब थोड़ी और ढीली करनी होगा। बता दें कि 5 दिसंबर के मुकाबले 7  दिसंबर को सोने की कीमतों(Gold rate in Bhopal) में 130 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। अगर आप भी गोल्ड खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो यहां जानें सोने के ताजा भाव… सोना हुआ महंगा राजधानी भोपाल(Gold rate in Bhopal) में शनिवार  को सोने की कीमत 77,984 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरट है। वहीँ एक दिन पहले यानि 5 दिसंबर को भोपाल में सोने की कीमत 77,854 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरट थी। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को सोना 130 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरट महंगा हुआ है। आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से राष्‍ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने की कीमत फिर से 79,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। तीन दिन की गिरावट के बाद 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 300 रुपये बढ़कर 79,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। बुधवार को यह 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय बाजारों में आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की ताजा मांग के कारण सोने में तेजी आई। चांदी ने लगाई ऊंची छलांग चांदी लगातार तीसरे दिन भी चमक में रही। यह कीमती धातु 1,300 रुपये उछलकर 93,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बुधवार को यह 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 फीसदी प्‍योरिटी वाले सोने का भाव 300 रुपये बढ़कर 78,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ये है 18 कैरेट का भाव इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने की करें, तो शुक्रवार को उसकी 80 रुपये उछलकर 58540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इससे पहले 5 दिसंबर को भी इसका भाव 58460 रुपये था. बता दें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. इसे  खरीदते समय हॉलमार्क भी देखना चाहिए. आगे जारी रहेगा उतार चढ़ाव वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुमित वर्मा उर्फ चंदू ने बताया कि दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में ही लगातार सोने चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है.उम्मीद है आगे भी यह दौर जारी रहेगा.    

PBOC ने फिर से सोने की खरीदारी शुरू कर, चीन ने 2023 में दुनिया में सबसे ज्यादा सोना खरीदा

नई दिल्ली चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने फिर से सोने की खरीदारी शुरू कर दी है। पिछले कुछ महीने से चीन ने सोने की खरीदी रोक रखी थी। लेकिन इसे फिर से शुरू करने से इसका असर भारत समेत दुनिया पर दिखाई दे सकता है। रॉयटर्स ने PBOC के आंकड़ों से बताया है कि चीन के केंद्रीय बैंक ने छह महीने के अंतराल के बाद नवंबर में अपने भंडार के लिए सोना खरीदना फिर से शुरू किया है। PBOC ने साल 2023 में दुनिया में सबसे ज्यादा सोना खरीदा था। इसकी खरीद फिर से शुरू होने से चीनी निवेशकों की मांग को बढ़ावा मिल सकता है। चीन ने क्यों शुरू किया सोना खरीदना? जानकारों के मुताबिक इसके कारण बताए जा रहे हैं। पहला इसे ट्रंप के टैरिफ से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारों के मुताबिक अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले सामान पर ज्यादा टैरिफ लगाने की बात कही है। इससे चीनी कंपनियों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इसकी भरपाई चीन सोने से कर सकता है। वहीं दूसरी ओर इस समय मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है। सीरिया में भी तनाव पैदा हो गया है। इस तनाव के कारण डॉलर में तेजी आ सकती है। इससे बचने के लिए चीन पेमेंट करने में गोल्ड का इस्तेमाल कर सकता है। इससे भी चीन अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहा है। चीन ग्लोबल ट्रेड से लिए विदेशी मुद्रा पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है। खासतौर से डॉलर पर। क्या पड़ेगा असर? चीन की इस खरीदारी का असर दुनिया पर दिखाई दे सकता है। दरअसल, चीन की यह खरीदारी सोने की कीमत को बढ़ा सकती है। इस साल के शुरुआती 6 महीनों में जब चीन सोने की जबरदस्त खरीदारी कर रहा था, उस समय सोने की कीमत में अचानक से तेजी आ गई थी। हालांकि पिछले महीने ट्रंप की जीत के बाद सोने की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई। क्योंकि डॉलर की मजबूती के कारण निवेशकों ने इसे बेचना शुरू कर दिया था। वहीं चीन से सोने की खरीदी भी पिछले 7 महीने से रोक रखी थी। ऐसे में सोने की कीमत में और ज्यादा गिरावट आ गई। अब चीन ने सोने की खरीदारी एक बार फिर से शुरू कर दी है। ऐसे में इसकी कीमत में फिर से उछाल देखा जा सकता है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे MCX पर सोने का भाव 76650 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

RBI ने बिना कुछ गिरवी के कृषि लोन की सीमा 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने का निर्णय लिया

मुंबई भारतीय रिजर्व बैंक ने कोलैटरल फ्री कृषि लोन की सीमा को 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया है। इसके जरिए सरकार की कोशिश छोटे और सीमांत किसानों को लाभ पहुंचाना है। इसके अलावा केंद्रीय बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करने के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंक को यूपीआई के माध्यम से पूर्व-स्वीकृत क्रेडिट लाइनें देने की अनुमति दी गई है। आरबीआई की ओर से इन दोनों निर्णय का ऐलान शुक्रवार की एमपीसी के बाद किया गया। कोलैटरल फ्री कृषि लोन के लिए पहले यह लिमिट 1.60 लाख रुपये थी, जिसे 2019 में तय किया गया था। इससे पहले यह लिमिट 2010 में एक लाख रुपये थी। आरबीआई ने जारी बयान में कहा कि तब से लेकर अब तक की कुल मुद्रास्फीति और कृषि इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, बिना कुछ गिरवी के कृषि लोन की सीमा 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया है। इससे औपचारिक ऋण प्रणाली में छोटे और सीमांत किसानों का कवरेज बढ़ेगा। इसका सर्कुलर जल्द ही जारी किया जाएगा। अधिक वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करने के लिए आरबीआई ने स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) को यूपीआई के माध्यम से पूर्व-स्वीकृत क्रेडिट लाइनें प्रदान करने की अनुमति देने का भी निर्णय लिया है। सितंबर 2023 में यूपीआई के दायरे का विस्तार किया गया था। इससे पूर्व-स्वीकृत क्रेडिट लाइनों को यूपीआई के माध्यम से जोड़ा जा सकता है। पहले कमर्शियल बैंकों को ही यूपीआई के माध्यम से पूर्व-स्वीकृत क्रेडिट लाइन जारी करने की अनुमति थी। पेमेंट्स बैंकों, एसएफबी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को इस दायरे से बाहर रखा गया था। आरबीआई ने कहा, “यूपीआई पर क्रेडिट लाइन में नए ग्राहकों को कम-टिकट, कम-अवधि के लोन उपलब्ध कराने की क्षमता है। एसएफबी ग्राहकों तक पहुंचने के लिए एक उच्च तकनीक, कम लागत वाले मॉडल पर काम करते हैं और इससे पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।”

Hyundai के बाद Maruti Suzuki ने दिया ग्राहकों को झटका; कीमत बढ़ोतरी का किया ऐलान

मुंबई देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान कर दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग को दी जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2025 से कंपनी की कारों को खरीदने 4% तक महंगा हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि कारों को तैयार करने एक्स्ट्रा कॉस्ट और अधिक ऑपरेशन कॉस्ट के कारण कीमतें बढ़ाने का फैसला करना पड़ रहा है। इस खबर के आने के बाद से कंपनी के शेयर्स में भी उछाल देखने को मिल रहा है। मारुति सुजुकी इंडिया नवंबर 2024 में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही। कंपनी ने बीते महीने घरेलू बाजार में कुल 1,52,898 यूनिट की बिक्री की। जबकि नवंबर 2023 में ये आंकड़ा 1,41,489 यूनिट था। वहीं, कंपनी ने पिछले महीने 28,633 यूनिट एक्सपोर्ट भी कीं। कुल मिलाकर कंपनी को ओवरऑल सेल्स 1,81,531 यूनिट की रही। नवंबर 2023 में कंपनी ने कुल 1,64,439 यूनिट बेची थीं। यानी सालाना आधार पर उसे 10.39% की ग्रोथ मिली। बता दें कि कंपनी एरिना और नेक्सा डीलरशिप की मदद से कुल 17 मॉडल बेचती है। हुंडई कार भी 25 हजार तक होंगी महंगी हुंडई मोटर इंडिया भी जनवरी 2025 को अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में प्राइस हाइक की घोषणा की है। हुंडई अपने सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली है। जानकारी के मुताबिक कंपनी 25,000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर सकती है। कंपनी की तरफ से इस प्राइस हाइक का कारण इनपुट लागत में बढ़ोतरी, प्रतिकूल विनिमय दर और लॉजिस्टिक में ज्यादा खर्च बताया जा रहा है। निसान का कार भी 2% महंगी होंगी निसान मोटर इंडिया ने हाल ही में देश के अंदर 5 लाख यूनिट की सेल्स का माइल स्टोन पार किया है। कंपनी के लिए उसकी ऑल न्यू मैग्नाइट फेसलिफ्ट का भारतीय बाजार के साथ देश के बाहर भी पसंद किया जा रहा है। अब कंपनी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली है। कंपनी अपनी कारों की कीमतों में 2% तक का इजाफा करने वाली है। नई कीमतें जनवरी 2025 से लागू हो सकती है। BMW भी कारों का महंगा करेगी जनवरी 2025 से कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली लिस्ट में अब BMW इंडिया का नाम भी शामिल है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वो जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगा। कंपनी अगले साल से अपनी कारों पर वैरिएंट के हिसाब से 3% तक इजाफा करने वाली है। कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे कोई कारण नहीं बताया है। हालांकि, इसका कारण हायर ऑपरेशनल कॉस्ट हो सकती है। BMW भारतीय बजार में 2 सीरीज ग्रैन कूप, 3 सीरीज LWB, 5 सीरीज, 7 सीरीज, X1, X3, X5, X7 और M340i जैसी कारों की एक सीरीज बेचती है, जिनमें से सभी देश में लोकली तौर पर प्रोडक्शन करते हैं। मर्सिडीज-बेंज भी बढ़ा रही कीमतें 2025 शुरू होने से पहले ही मर्सिडीज-बेंज ने आधिकारिक तौर पर कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान कर दिया है। कंपनी 1 जनवरी, 2025 से अपने मॉडल रेंज में कीमतों में बढ़ोतरी की करेगी। कंपनी हायर ऑपरेशनल कॉस्ट के चलते कीमतों में 3% तक का इजाफा करेगी। कंपनी के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी मटेरियल की बढ़ती लागत, मुद्रास्फीति (इन्फ्लेशनेरी) के दबाव और लॉजिस्टिक्स खर्चों के कारण की जा रही है। जिससे ऑपरेशनल कॉस्ट में वृद्धि हुई है।

शक्तिकांत दास बोले- हमारा काम महंगाई को काबू में रखना…, ब्‍याज दरों में नहीं हुआ बदलाव, रेपो रेट 6.50% पर बरकरार

मुंबई आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक के नतीजे आ गए हैं. सुबह 10 बजे नतीजे घोषित करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्‍त दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने बताया कि इस बार भी ब्‍याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है. रेपो रेट फिलहाल 6.50% पर ही बरकरार रहेगा. MPC के 6 में से 4 सदस्‍य ब्‍याज दरों में बदलाव के पक्ष में नहीं. मतलब साफ है कि अभी आपके होम लोन, ऑटो लोन समेत तमाम तरह के कर्ज भी फिलहाल सस्‍ते नहीं होंगे. बता दें कि RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में ब्‍याज दरों में बदलाव किया था. उस समय दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की गई थीं, तब से ये जस से तस बनी हुई हैं. बता दें कि गवर्नर शक्तिकान्‍त दास के मौजूदा कार्यकाल की आखिरी एमपीसी बैठक है. उनका कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने कार्यकाल का आखिरी मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान करते हुए कहा कि मेजोरिटी में सदस्‍यों ने तय किया है कि रेपो रेट को अनचेंज रखा जाए. एमपीसी ने तय किया गया है कि महंगाई को टारगेट पर लाने का फोकस रहेगा. इस लिए अभी रेपो रेट में कटौती नहीं की जा रही है. Repo Rate का EMI पर असर RBI की MPC की बैठक हर दो महीने में होती है और इसमें शामिल रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास समेत छह सदस्य महंगाई समेत अन्य मुद्दों और बदलावों (Rule Changes) पर चर्चा करते हैं. यहां बता दें कि रेपो रेट का सीधा कनेक्शन बैंक लोन लेने वाले ग्राहकों से होता है. इसके कम होने से लोन की ईएमआई घट जाती है और इसमें इजाफा होने से ये बढ़ जाती है. दरअसल, रेपो रेट (Repo Rate) वह दर है जिस पर किसी देश का केंद्रीय बैंक धन की किसी भी कमी की स्थिति में वाणिज्यिक बैंकों को पैसा उधार देता है. रेपो रेट का उपयोग मौद्रिक अधिकारियों द्वारा इंफ्लेशन को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है.

मध्य प्रदेश में स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के बीच खुदरा स्वास्थ्य बीमा में 54% बाजार हिस्सेदारी

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने मध्य प्रदेश में 1,313 करोड़ रुपये के दावों का निपटारा कर मजबूत प्रतिबद्धता का दिया परिचय स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने पिछले 5 वर्षों में मध्य प्रदेश में 1,313 करोड़ रुपये के दावों का भुगतान किया मध्य प्रदेश में स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के बीच खुदरा स्वास्थ्य बीमा में 54% बाजार हिस्सेदारी    राज्य में 48 कार्यालयों के साथ अपनी मौजूदगी का विस्तार किया    मध्य प्रदेश में 25 मार्च तक 13 जिलों में विस्तार और 6 ग्रामीण शाखा जोड़ने की योजना भोपाल  भारत की सबसे बड़ी स्टैंडअलोन खुदरा स्वास्थ्य बीमा कंपनी, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने करीब 50 कार्यालयों, एक मजबूत नेटवर्क के साथ मध्य प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। 524 अस्पतालों का 31,200 से अधिक एजेंटों का मजबूत नेटवर्क, 8 लाख लोगों को कवर करता है और 527 कर्मचारी हैं। कंपनी ने मध्य प्रदेश में पिछले 5 वर्षों में दावों में 1,313 करोड़ रुपये का प्रभावशाली भुगतान किया है, जो इसके विविध आबादी को व्यापक और सुलभ स्वास्थ्य सेवा समाधान प्रदान करने के मिशन को दर्शाता है। कंपनी 14 जिलों में ग्रामीण बीमा केंद्र खोलने और अतिरिक्त 6 ग्रामीण केंद्रों के साथ अपनी उपस्थिति बढ़ाने, 5000 एजेंट जोड़ने और मध्य प्रदेश में 25 मार्च तक 150 बिक्री प्रबंधकों को नियुक्त करने के साथ अपनी पहुंच का विस्तार करना चाहती है। मध्य प्रदेश में स्टार हेल्थ के निरंतर फोकस पर टिप्पणी करते हुए, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के कार्यकारी अध्यक्ष, श्री सनथ कुमार ने कहा, “हम मध्य प्रदेश के हर कोने में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुलभ बनाने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं। पिछले कुछ वर्षों में, हमारे विस्तृत नेटवर्क, अभिनव समाधान और ग्राहक सेवा पर निरंतर ध्यान ने हमें विश्वास बनाने और अपने पॉलिसीधारकों को वास्तविक मूल्य प्रदान करने में मदद की है। हाल ही में दावों के भुगतान और होम हेल्थकेयर और टेलीमेडिसिन जैसी सेवाओं की शुरूआत सहित हमारी निरंतर वृद्धि, मध्य प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने के लिए हमारे समर्पण को रेखांकित करती है। हम प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना, अपनी सेवाओं की पेशकश को बढ़ाना और अपनी पहुँच का विस्तार करना जारी रखेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक विशेषाधिकार नहीं बल्कि सभी के लिए एक अधिकार है।” स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की राज्य के प्रति प्रतिबद्धता वित्त वर्ष 24 में 221 करोड़ रुपये के दावों के भुगतान और पिछले 5 वर्षों में 1,313 करोड़ रुपये के दावों के निपटारे में भी परिलक्षित होती है। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने अपनी स्थापना के बाद से 1.1 करोड़ से अधिक दावों का भुगतान किया है, जिनकी कुल राशि 53,000+ करोड़ रुपये है। कंपनी प्रतिदिन 25 करोड़ रुपये के दावों को संसाधित करती है, और हर मिनट 4 दावों को स्वीकृत करती है। मध्य प्रदेश में इनोवेटिव समाधान स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने भोपाल में अपनी होम हेल्थकेयर सेवा शुरू की है, जो वर्तमान में पूरे भारत के 64 शहरों और मध्य प्रदेश के 5 शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन में उपलब्ध है। यह सेवा ग्राहकों को अपने घर बैठे ही किफायती, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच प्रदान करती है, जिससे दावों का निर्बाध निपटान सुनिश्चित होता है। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने ब्रेल लिपि में “स्पेशल केयर गोल्ड” पॉलिसी शुरू की है, जिसे विशेष रूप से 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि दृष्टिबाधित व्यक्ति स्वतंत्र रूप से अपने स्वास्थ्य बीमा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें। निःशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा ग्राहकों को व्यक्तिगत रूप से मिलने की आवश्यकता के बिना परामर्श, सलाह और अनुवर्ती देखभाल के लिए स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों तक सुविधाजनक पहुंच प्रदान करती है। कंपनी ग्राहकों की भलाई के लिए भी प्रतिबद्ध है और पूरे मध्य प्रदेश में नियमित चिकित्सा शिविर आयोजित करती है। जैसे-जैसे स्टार हेल्थ राज्य में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है, कंपनी नवीन, समावेशी और समुदाय-केंद्रित स्वास्थ्य देखभाल समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो मध्य प्रदेश में लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाएगी। •    सबसे बड़ी खुदरा स्वास्थ्य बीमा कंपनी •    स्थापना के बाद से भुगतान किए गए दावों की संख्या: 1.1 करोड़+ •    स्थापना के बाद से भुगतान की गई दावा राशि: रु.53,000 करोड़+ •    बाजार हिस्सेदारी: 33% •    शाखाओं की संख्या: 902 •    होम हेल्थ केयर: 64 शहरों/कस्बों में •    मोबाइल ऐप: 7 मिलियन+ डाउनलोड

stock market में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा

मुंबई शेयर बाजार में आज सुबह धीमी शुरुआत के बाद क्‍लोजिंग के दौरान अचानक शानदार तेजी आई. निफ्टी50 350 अंक के ऊपर चढ़ गया था. वहीं सेंसेक्‍स (Sensex) 1300 अंक से ज्‍यादा उछला था. हालांकि बाजार बंद होने पर निफ्टी 240.95 अंक चढ़कर 24,708.40 पर था. जबकि सेंसेक्‍स 809.53 अंक चढ़कर 81,765.86 पर थे.   BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो NTPC और एशियन पेंट्स को छोड़कर सभी शेयर अच्‍छी तेजी दिखा रहे थे.  Infosys, Titan और TCS के शेयर सबसे ज्‍यादा चढ़े थे. जबकि बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में 2 प्रतिशत से ज्‍यादा की तेजी देखी गई. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयरों में 1.53 फीसदी की तेजी आई है. इन शेयरों की वजह से बड़ी रैली आईटी, ऑयल और बैंकिंग शेयरों में उछाल के कारण शेयर बाजार में अचानक तेजी आई है. खासकर टीसीएस, इंफोसिस और रिलायंस के शेयर बाजार में बड़ी रैली का कारण बने. एनएसई पर आज 2,825 शेयरों में से 1,544 शेयरों में उछाल दिखाई दी, जबकि 1,199 शेयर गिरावट और 82 शेयर अनचेंज थे. 104 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई लेवल पर थे और 8 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर थे. 119 शेयरों में अपर सर्किट और 27 शेयरों में लोअर सर्किट देखा गया. अचानक क्‍यों आई इतनी तेजी? शेयर बाजार में अचानक तेजी आईटी सेक्‍टर के शेयरों जैसे इंफोसिस, टीसीएस के शेयरों में उछाल के कारण आया. इसके अलावा, निवेशकों ने अंतिम समय में जमकर खरीदारी की है. आईटी सेक्‍टर में करीब 2 फीसदी की तेजी ने बाजार को ऊपर की ओर खींचा. वहीं कल आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक समाप्‍त हो रही है. ऐसे में कुछ राहत मिलने की उम्‍मीद की जा रही है. जिसे लेकर बाजार में तेजी आई है. फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन का बयान अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर कमेंट के बाद शेयर बाजार में शानदार तेजी दिखी. पॉवेल ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था का हालिया प्रदर्शन “उल्लेखनीय रूप से अच्छा” रहा है, जिससे केंद्रीय बैंकरों को सावधानीपूर्वक ब्याज दरों को कम करने की गुंजाइश मिली. फेड प्रमुख की टिप्पणियों से उत्साहित होकर, डॉव जोन्स ने पहली बार 45,000 का आंकड़ा पार किया, क्योंकि इसने 2024 की रैली को आगे बढ़ाया जिसने प्रमुख बेंचमार्क को रिकॉर्ड की एक चेन तक पहुंचाया. ये 10 शेयर 14 फीसदी तक चढ़े     स्‍मॉल सेक्‍टर की कंपनी महाराष्ट्र सीमलेस के शेयर (Mahseamless Share) आज करीब 14.57 प्रतिशत चढ़कर 762.80 पर पहुंच गए.     CDSL के शेयर 8 प्रतिशत चढ़कर 1900 रुपये के करीब पहुंच गए थे.     कलपतरू प्रोजेक्‍ट के शेयरों में 7 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 1247 रुपये पर था.     फिनोलेक्‍स के शेयर 7 फीसदी चढ़कर 1311 रुपये पर पहुंच गए.     बीएसई के शेयरों में 12 फीसदी की उछाल आई और यह 5,200 पर पहुंच गया था.       इंद्रपस्त्र गैस के शेयर 8 फीसदी, टाटा एलेक्‍सी के शेयर 4 फीसदी, जोमैटो के शेयर 4 फीसदी, बोश के शेयर 3 फीसदी और संवर्धन मदर के शेयर 3.5 फीसदी उछल गए.  

Bitcoin ने रचा इतिहास, लाख डॉलर के पार पहुंची कीमत, ट्रंप की जीत के बाद 50 फीसदी उछला

मुंबई  बिट्कॉइन (Bitcoin) का प्राइस पहली बार 1 लाख डॉलर ( $100000 Mark) के पार जा पहुंचा है. जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के अमेरिका (United States) की राजगद्दी संभालने से पहले बिट्कॉइन में  तेजी बनी हुई है. क्रिप्टो ट्रेडर्स को उम्मीद है कि ट्रंप प्रशासन क्रिप्टोकरेंसी फ्रेंडली पॉलिसी (Cryptocurrency Friendly Policy) ला सकते हैं जिसके चलते बिटिकॉइन में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के भी बिट्कॉइन और क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में दिए बयान के चलते बिट्कॉइन के प्राइस में तेजी आई है. उन्होंने मास्को में इकोनॉमिक फोरम में कहा है कि अब कोई बिट्कॉइन और वर्जुअल एसेट्स पर प्रतिबंध नहीं लगा सकेगा. बिटकॉइ पहली बार 1 लाख डॉलर पार गुरुवार 5 दिसंबर 2024 को बिट्कॉइन 102,727 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. 5 नवंबर 2024 को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही बिट्कॉइन में तेजी जारी है. चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने अमेरिका को दुनिया का बिट्कॉइन और क्रिप्टोकरेंसी का कैपिटल बनाने का वादा किया था. पॉल एटकिंस (Paul Atkins) के एसईसी (SEC) के प्रमुख बनाए जाने की संभावना के चलते भी बिट्कॉइन में जोरदा तेजी आई है. 2017 से ही एटकिंस डिजिटल एसेट्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाली संगठन डिजिटल चैंबर ऑफ कॉमर्स की सह-अध्यक्षता कर चुके हैं. पॉल एटकिंस, गैरी गेंसलर (Gary Gensler) की जगह ले सकते हैं जिन्हें क्रिप्टोकरेंसी के विरोधी के तौर पर देखा जाता है. 2024 में आया 134 फीसदी का उछाल साल 2024 में बिट्कॉइन के प्राइस में 134 फीसदी का उछाल आ चुका है. जबकि 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद से बिट्कॉइन में 50 फीसदी की तेजी आ चुकी है.  बर्नस्टेन (Bernstein) के एक्सपर्ट्स ने ये भविष्यवाणी की है कि 2025 में बिट्कॉइन प्राइस 2 लाख डॉलर दिया है. यानि मौजूदा लेवल से इस क्रिप्टोकरेंसी में डबल उछाल आ सकता है. ट्रंप अमेरिका में बिट्कॉइन रिजर्व बना सकते हैं ऐसे में अभी से बिट्कॉइन की जोरदार खरीदारी हो रही है. इसके चलते भी कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है.    कहां तक जाएगी कीमत ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान डिजिटल एसेट्स को सपोर्ट किया था और अमेरिका को प्लेनेट की क्रिप्टो कैपिटल के रूप में स्थापित करने और एक राष्ट्रीय बिटकॉइन रिजर्व बनाने की बात कही थी। हॉन्ग कॉन्ग के स्वतंत्र क्रिप्टोकरेंसी विश्लेषक जस्टिन डी’एनेथन ने कहा कि बिटकॉइन का 100,000 डॉलर को पार करना सिर्फ एक मील का पत्थर नहीं है। यह फाइनेंस, टेक और भू-राजनीति में बदलाव का प्रमाण है। जिसे कुछ समय पहले कल्पना के रूप में खारिज कर दिया गया था, वह आज के वास्तविकता है। इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसी क्षेत्र को दो साल पहले एक बड़े संकट का सामना करना पड़ा था जब FTX क्रिप्टो एक्सचेंज बंद हो गया था। कंपनी का फाउंडर सैम बैंकमैन-फ्राइड को जेल जाना पड़ा था। डिजिटल एसेट इनवेस्टमेंट फर्म कैनरी कैपिटल के फाउंडर स्टीवन मैकक्लर्ग ने कहा कि 25 दिसंबर तक बिटकॉइन की कीमत $120,000 तक पहुंच जाएगी।

शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार…Sensex फिर 81000 के पार, बैंकिंग स्टॉक्स ने दिखाया दम

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी का सिलसिला जारी है. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा उछलकर एक बार फिर 81,000 के आंकड़े को पार कर गया है, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी तूफानी रफ्तार से भागता हुआ नजर आ रहा है. इस बीच बैंकिंग शेयरों ने अपना दम दिखाया है और UCO Bank से लेकर BOB तक में जोरदार देखने को मिला है. इसके अलावा IT शेयरों में भी उछाल देखने को मिला. ओपन होते ही निकला 81000 के पार सबसे पहले बात कर लेते हैं सेंसेक्स-निफ्टी में आई तेजी के बारे में, तो बता दें कि BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 80,845.75 की तुलना में तेजी के साथ 81,036.22 के लेवल पर कारोबार शुरु किया और कुछ ही मिनटों में ये 380 अंक से ज्यादा उछलकर 81,245.29 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया. NSE Nifty भी जोरदार रफ्तार के साथ अपने पिछले बंद 24,457.15 की तुलना में 24,488 के स्तर पर ओपन हुआ और फिर करीब 100 अंकों की उछाल के साथ 24,573.20 के लेवल पर पहुंच गया.    बैंकिंग शेयरों ने दिया बाजार को सपोर्ट बुधवार को शेयर बाजार में तेजी के पीछे बैंकिंग शेयरों का सपोर्ट साफ नजर आया. सबसे ज्यादा भागने वाले Banking Stocks की बात करें, तो यूको बैंक का शेयर (UCO Bank Share) 9.27% की तेजी लेकर 49.28 रुपये पर, सेंट्रल बैंक का शेयर (Central bank Share) 7.94% उछलकर 61.20 रुपये, बैंक ऑफ इंडिया का शेयर (Bank Of India Share) 3.07% चढ़कर 117.50 रुपये पर और Maha Bank Share 2.65% की तेजी लेकर 58.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था. HDFC Bank समेत ये शेयर भी चमके अन्य बैंकिंग स्टॉक्स में आई तेजी को देखें, तो  इंडियन बैंक का शेयर (Indian Bank Share) 2.11% की तेजी लेकर 591.70 रुपये पर, जबकि एचडीएफसी बैंक का स्टॉक (HDFC Bank Stock) 1.05% उछलकर 1845.95 रुपये पर पहुंच गया. यही नहीं Kotak Bank, ICICI Bank, SBI, Axis Bank और IndusInd Bank के शेयर भी ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे थे. TATA का ये शेयर भी खूब भागा बैंकिंग शेयरों के अलावा जो शेयर सबसे ज्यादा तेजी के साथ भागे, उनमें आईटी स्टॉक्स भी शामिल हैं. टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस का शेयर (TCS Share) 1.85% की उछाल के साथ 4380.85 रुपये पर कारोबार करता नजर आया, तो वहीं Tech Mahindra Share, HCL Tech Share में भी 1 फीसदी के आस-पास का उछाल देखा गया. स्मॉलकैप कंपनियों में शामिल Lincoln Share आज भी 10.83% चढ़ गया, तो वहीं Honasa Share 9.99% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet