LATEST NEWS

श्याम के भजनों से गूंज उठा पांडाल, चढ़ोकार परिवार ने किया खाटु श्याम भजन संध्या का आयोजन आयोजन ।

The pandal echoed with the hymns of Shyam, Chadhokar family organised Khatu Shyam Bhajan Sandhya. स्थानीय सहित छिंदवाड़ा के कलाकारों ने दी भजन संध्या की प्रस्तुति। हरिप्रसाद गोहे  आमला। रविवार, रात गोविंद कालोनी क्षेत्र में स्थित चढ़ोकार निवास पर चढ़ोकार परिवार द्वारा बाबा खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन आयोजित किया गया। जिसमे स्थानीय कलाकार महेन्द्र मानकर, एवं छिंदवाड़ा की मशहूर भजन गायिका अनुराधा ने एक से बढ़कर एक बाबा खाटू श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्याम भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उक्त आयोजन  नगर में भक्ति, श्रद्धा और समर्पण का अनूठा संगम बन गया। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वरविहार ग्रुप के संचालक सुरेंद्र मानकर द्वारा किया गया। उन्होंने श्री श्याम बाबा का मनमोहक दरबार सजाया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। बाबा के दरबार को फूलों, दीपों और रंगीन रोशनी से सजाया गया था।  आरती के पश्चात छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिससे वातावरण में सुगंध और भक्ति दोनों का अद्भुत समावेश हुआ। इसके बाद आमला शहर के प्रसिद्ध गायक महेंद्र मानकर ने कीर्तन की शुरुआत की। उनके द्वारा गाए गए भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महेंद्र मानकर ने एक के बाद एक कई लोकप्रिय और भक्तिमय भजन प्रस्तुत किए, जिनमें “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम”, “तेरे दर पे आया हूँ श्याम”, “श्याम तेरा दीवाना” जैसे गीतों ने श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति का भाव जगा दिया। उनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति से पूरा पंडाल श्याम नाम के जयकारों से गूंज उठा। भजन संध्या की शोभा तब और बढ़ गई जब छिंदवाड़ा की प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा मंच पर पहुंचीं।  उन्होंने अपनी भक्ति और संगीत से वातावरण को और अधिक ऊर्जावान बना दिया। अनुराधा ने “तीन बार के धारी तीनों बाण चलाओ ना”, “मेरी गाड़ी मेरा बंगला मेरा पैसा सब कुछ तेरा सरकार”, “जरीब की पगड़ी बांधे सुंदर आंखों वाला”, “करके इशारे बुलाई गई रे बरसाने की छोरी”, “बांके बिहारी तेरे कजरारे नैन”, “तु कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगी”, “श्याम बाबा तेरे पास आए हैं चरणों में तेरे अरदास लाया हूं”, “सुन लो कन्हैया अर्जी हमारी”, “सियाराम जी के चरणों के दास बालाजी” जैसे एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।उनकी हर प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवा सभी भक्ति के इस माहौल में भावविभोर होकर नृत्य करते नजर आए। देर रात तक कीर्तन चलता रहा और पंडाल में “जय श्री श्याम”, “श्याम बाबा की जय” के जयकारे गूंजते रहे। भजन संध्या का यह आयोजन न केवल भक्तिभाव से ओत-प्रोत रहा, बल्कि इसने समाज में एकता, प्रेम और भक्ति का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में गौशाला परिवार, व्यापारी संघ, नगर के समाजसेवी, महिला मंडल और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।  रात लगभग 12 बजे कार्यक्रम का समापन छप्पन भोग के प्रसाद वितरण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के चरणों में प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की सफलता पर आयोजन समिति और यशवंत चढ़ोकार परिवार का नगरवासियों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भक्तों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में भक्ति और सद्भाव का वातावरण बनता है और नई पीढ़ी में भी भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था जाग्रत होती है।

नलखेड़ा नगर में देवउठनी ग्यारस पर किया तुलसी विवाह कार्यक्रम

Tulsi marriage ceremony was organised on Devuthani Gyaras in Nalkheda town. संवाददाता: चंदा कुशवाह नलखेड़ा । नगर में देवउठनी ग्यारस के उपलक्ष में नगर की महिला और पुरुषों द्वारा तुलसी विवाह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सप्तमी के दिन माता पूजन धोली कलश  कार्यक्रम रखा गया, ग्यारस के दिन श्री राम मंदिर से भगवान शालिग्राम की बारात बैंड बाजे के साथ निकली जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बारात निकली जहां रास्ते में नगर की जनता द्वारा जगह जगह पुष्पों से बारात का स्वागत किया गया व फलाहार मिठाई से स्वागत किया जिसमें बाराती नाचते गाते हुए भारत में चल रहे थे, ,उसके पश्चात  बारात गणपति मंदिर पहुंची जहां पर तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विधि विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया साथ ही तुलसी माता के  मामा पवन कुशवाहा द्वारा शादी विवाह का हथेला छुड़वाया गया,  उसके पश्चात नगर के भक्तगणों   द्वारा भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया था जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भोजन प्रसादी का लाभ उठाया !

मां बगलामुखी मंदिर में बच्चे कर रहे छीना-झपटी, भिक्षावृत्ति का वीडियो वायरल; भोपाल मॉडल जैसी कार्रवाई की मांग — SDM व मंदिर प्रशासन पर सवाल

Video of children engaging in physical assault and begging at the Maa Baglamukhi Temple goes viral; demands for action similar to the Bhopal model—SDM and temple administration questioned. संवाददाता: चंदा कुशवाह नलखेड़ा। विश्वप्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से जबरदस्ती भिक्षा मांगने और सामान छीनने की कोशिश का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ बच्चे पर्यटकों और भक्तों के पीछे भागते, सामान पकड़ते और छीना-झपटी की कोशिश करते दिख रहे हैं। इस घटना ने मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की चौकसी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का दावा सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है। धार्मिक पर्यटन स्थल होने के बावजूद सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने में प्रशासन नाकाम नजर आ रहा है। भोपाल में भिक्षावृत्ति अपराध, नलखेड़ा में क्यों ढील? भोपाल में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत भीख मांगना और देना, दोनों को दंडनीय अपराध घोषित किया है। साथ ही भिक्षुकों के पुनर्वास की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है — “जब यह सख्त कदम राजधानी में उठाया जा सकता है, तो नलखेड़ा जैसे भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थल पर क्यों नहीं?” SDM सर्वेश यादव की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल मंदिर परिसर में 24 घंटे पुलिसकर्मी और CCTV कैमरे मौजूद हैं। इसके बावजूद भिक्षावृत्ति और श्रद्धालुओं के साथ असुविधा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि SDM नलखेड़ा सर्वेश यादव द्वारा प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है और मंदिर क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिखते। स्थानीय नागरिकों की प्रमुख मांगें भिक्षावृत्ति में शामिल बच्चों की पहचान कर पुनर्वास कराया जाए बच्चों को भिक्षा दिलाने वाले परिजनों/गिरोहों पर FIR मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं चेकिंग सिस्टम मजबूत किया जाए बाल संरक्षण विभाग द्वारा नियमित अभियान चलाया जाए त्वरित शिकायत और कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन स्थापित हो “नलखेड़ा अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्थल, व्यवस्था पर समझौता नहीं” भक्तों ने कहा कि माँ बगलामुखी धाम की प्रतिष्ठा विश्वस्तरीय है। ऐसे में प्रशासन को भोपाल मॉडल लागू कर मंदिर क्षेत्र को भिक्षावृत्ति-मुक्त बनाना चाहिए। “भोपाल में नियम लागू हो सकते हैं, तो नलखेड़ा में क्यों नहीं?” यह सवाल अब स्थानीय समाज और श्रद्धालुओं का है।

देशभक्ति के रंग में रंगा अंचल का गांव बोरदेही , पुलिस,इंडियन पब्लिक स्कूल ने निकाली रन फार यूनिटी।

Bordehi village of the region was painted in the colours of patriotism, Police and Indian Public School organised Run for Unity. हरिप्रसाद गोहे  आमला। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर, बोरदेही पुलिस अधिकारी कर्मचारी व इंडियन पब्लिक स्कूल इटावा के संयुक्त तत्वावधान में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता के लिए दौड़) भव्य आयोजन किया। इस दौरान बोरदेही कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आयोजन के मुख्य अतिथि  बतौर थाना प्रभारी बोरदेही राधेश्याम वट्टी,  यशवंत झरबड़े, पंडित राजेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे। कार्यक्रम का आगाज भारत माता के छायाचित्र पर अतिथियों ने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया। बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया।इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राधेश्याम वट्टी टी आई बोरदेही ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एक धागे में पिरोकर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाया। उन्होंने पटेल को एकता और अखंडता का सबसे बड़ा प्रतीक बताया।  रन फॉर यूनिटी’ के इस भव्य आयोजन में टी आई राधेश्याम वट्टी, यशवंत झरबड़े और राजेंद्र उपाध्याय के साथ ही समाजसेवी बिट्टू भैया, समाजसेवी लखन यादव, इंडियन पब्लिक स्कूल इटावा के प्राचार्य महेश गुजरे, आमला के जन सेवा कल्याण समिति उपाध्यक्ष अनिल सोनपुरे, पुलिस बल सहित इंडियन पब्लिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्कूल के बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने दौड़ में भाग लेकर एकता का संदेश दिया।

मलवे परिवार ने पिता की पुण्यतिथि पर अस्पताल को की व्हील चेयर भेंट ।

Donated a wheelchair to the hospital on father’s death anniversary. हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर के वार्ड क्रमांक 12 भवानी नगर इलाके के रहवासी मालवे परिवार द्वारा एक अनुकरणीय पहल करते हुए अपने प्रियजन की स्मृति में सिविल अस्पताल आमला को व्हील चेयर भेट की मालवे परिवार की बेटी और समाजसेवी गीता मालवे ने बताया पिता स्व श्यामसुंदर मालवे की स्मृति में आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर सिविल अस्पताल आमला को व्हील चेयर भेंट की है तथा जरूरतमंद को कंबलों का वितरण करेंगे।अपने पिता को याद करते हुए गीता मालवे ने कहा कि पिता जी ने हमेशा ही हम सब को यही सिखाया था कि हमेशा जरूरतमंद की मदद करो आज उन्हीं की सीख का अनुसरण करते हुए आज हम यह जनकल्याणकारी कार्य कर रहे है। इस अवसर पर विचार रखते हुए डॉ अशोक नरवरे ने कहा कि इस प्रकार का कार्य प्रेरणादाई है अपने प्रियजन की स्मृति को संजोए कर रखने का यह सबसे अच्छा उदाहरण है।इस प्रकार के कार्यों से हम खोए हुए प्रियजन की अमिट यादों को सहेज कर रख सकते है।वहीं इस अवसर पर परिजनों द्वारा मरीजों को फल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ अशोक नरवरे (बी एम ओ),डॉ प्रदीप जयंत, डॉ राकेश बचले, डॉ दर्शन जायसवाल,सहित अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।इस अवसर पर मालवे परिवार की माता जी श्रीमती शांता मालवे,जितेंद्र मालवे,उर्वशी मालवे,जितेश मालवे,राकेश मालवे,गीता मालवे,लक्की वस्त्राने, सिद्धार्थ मालवे आदि उपस्थित थे ।

रामलीला में हुआ बाली वध, लंका दहन का मंचन कलाकारों का दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह।

Bali’s killing and burning of Lanka were staged in Ramleela, the audience boosted the enthusiasm of the artists. हरिप्रसाद गोहेआमला। ग्राम बोरी में आयोजित रामलीला प्रतियोगिता ने सातवें दिवस में प्रवेश किया। आयोजित रामलीला प्रतियोगिता देखने बड़ी संख्या में दर्शक शहर सहित अंचल के विभिन्न ग्रामों से बोरी ग्राम पहुंच रहे हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष बैतूल सुधाकर पंवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आमला रामकिशोर जी देशमुख, भाजपा नेता भगवत सिंह रघुवंशी,अशोक नागले, राजेश झा ,राजेश पंडोल ,डॉक्टर घनश्याम मालवीय ,श्री पंजाबराव देशमुख एवं श्री भोला वर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि गनो ने कार्यक्रम को देखा और आयोजन की सराहना की इस मौके पर हजारो की संख्या में दर्शक रामलीला देखने पहुंच रहे हैं जो बोरी ग्राम के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का और समस्त जनता जनार्दन का जनपद अध्यक्ष गणेश यादव ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया सातवें दिन रामलीला में नवयुवक कृष्ण मंडल रानी डोंगरी द्वारा बाली वध एवं लंका दहन, का शानदार मंचन कर दर्शकों का दिल जीता।

प्रेस क्लब नलखेड़ा ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ की बड़ी पहल

Press Club Nalkheda took a big initiative against quack doctors. चंदा कुशवाह ( संवाददाता )नलखेड़ा ! क्षेत्र में बढ़ते झोलाछाप डॉक्टरों के आतंक और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ को लेकर अब प्रेस क्लब नलखेड़ा ने निर्णायक कदम उठाया है। बीते मंगलवार को प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचएमओ) को एक शिकायती आवेदन सौंपा, जिसमें झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में उल्लेख किया गया कि नलखेड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी चिकित्सकीय योग्यता के लोगों का इलाज कर रहे हैं। इससे न केवल मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है, बल्कि शासन के स्वास्थ्य नियमों का भी खुला उल्लंघन हो रहा है। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं राज्य में झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त अभियान चलाने के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन नलखेड़ा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आवेदन में इस बात पर नाराजगी जताई गई कि पूर्व में जिन झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने सील लगाई थी, उन्होंने सील तोड़कर पुनः अपने क्लीनिक चालू कर लिए, जो सीधा-सीधा कानूनी अपराध है। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश कश्यप ने कहा कि प्रेस क्लब ने यह शिकायत जनता की सुरक्षा और जनहित में दी है। जब प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तब मीडिया को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। अब स्वास्थ्य विभाग को यह साबित करना होगा कि मुख्यमंत्री के निर्देश सिर्फ कागजों में नहीं, जमीन पर भी लागू होते हैं। आवेदन में यह भी मांग की गई है कि जिन झोलाछाप डॉक्टरों ने सील तोड़ी है, उनके खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाकर उनके क्लीनिकों को स्थायी रूप से बंद कराया जाए। प्रेस क्लब ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में यह लापरवाही किसी बड़ी जनस्वास्थ्य त्रासदी का कारण बन सकती है। छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में जिस तरह जहरीली दवा से मासूम बच्चों की मौत हुई थी, उसी तरह झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा गलत दवा या इलाज नलखेड़ा क्षेत्र में भी किसी गंभीर हादसे का रूप ले सकता है। इसलिए इस खतरे को देखते हुए तत्काल और ठोस कार्रवाई आवश्यक है। जनता और मीडिया की बढ़ती जागरूकता के बीच अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या स्वास्थ्य विभाग वास्तव में इन झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कस पाएगा या मामला फिर से फाइलों में दबकर रह जाएगा। इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश देहलकर ने कहा कि, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जांच कराई जाएगी। यदि किसी ने सील तोड़ी है या अवैध रूप से इलाज किया जा रहा है, तो उसके विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर केंद्रीय जेल जबलपुर में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Cultural program organized in Central Jail Jabalpur on Madhya Pradesh Foundation Day जितेंद्र श्रीवास्तव ( विशेष संवाददाता )जबलपुर। 70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल जबलपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बंदियों द्वारा मध्यप्रदेश गीत प्रस्तुत किया गया, वहीं स्वलिखित गीतों के माध्यम से प्रदेश की विशेषताओं का सुंदर वर्णन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन कल्याण अधिकारी श्रीमती सरिता धारे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश का विशेष सहयोग रहा। पूरे आयोजन के दौरान जेल परिसर में उत्सवमय माहौल रहा। अधिकारी-कर्मचारियों और बंदियों ने मिलकर प्रदेश के गौरवमयी इतिहास को याद किया और एकता एवं विकास के संकल्प के साथ स्थापना दिवस मनाया।

महाकाली युवा संगठन द्वारा विराजी काली प्रतिमा का धूमधाम से हुआ विसर्जन ।

The Kali idol installed by Mahakali Yuva Sangathan was immersed with great pomp and show. हरिप्रसाद गोहेआमला। महाकाली युवा संगठन द्वारा नगर के गोविंद कालोनी क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान पर दीप उत्सव पर विराजी मां काली प्रतिमा का आज धूमधाम से विसर्जन किया गया। युवाओं द्वारा विसर्जन पूर्व नगर भव्य एवं आकर्षक चल समारोह निकला जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर विसर्जन घाट के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर युवा, महिलाएं, पुरुष नृत्य कर मां काली का जयकारा लगा रहे थे।चल समारोह में निकली विशाल काली प्रतिमा आकर्षण का केंद्र लग रही थी वहीं प्रतिमा पर जगह, जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मिली जानकारी अनुसार संगठन द्वारा दस दिवसीय काली उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जहां बड़ी संख्या में काली भक्तों ने पहुंच प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज ने ‘एकता की दिवाली’ मनाई, सामाजिक फिजूलखर्ची रोकने और युवक-युवती परिचय सम्मेलन का लिया संकल्प

The Suryavanshi Kshatriya Bhoyar Kurmi community celebrated the ‘Diwali of Unity’, resolved to curb social waste and organize a youth-girl introduction conference. सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज ने ‘एकता की दिवाली’ मनाते हुए सामाजिक फिजूलखर्ची रोकने का संकल्प लिया है और साथ ही युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने की महत्वपूर्ण पहल पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। समाज के इस प्रगतिशील निर्णय की रूपरेखा अगली बैठक में तय की जाएगी।अभूतपूर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ दीपावली मिलन समारोह हरिप्रसाद गोहे आमला। नगर में सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज का दीपावली मिलन समारोह शुक्रवार को गणेश लॉन, बोड़खी में भारी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति और अभूतपूर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण टिकारे और जिला अध्यक्ष राजकुमार राठोर ने मां गायत्री के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। यह आयोजन न केवल सदियों पुरानी संस्कृति और सामाजिक बंधुत्व का प्रतीक बना, बल्कि समाज को सशक्त और संगठित बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक प्रस्तावों पर सहमति का गवाह भी बना, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवा समिति के सदस्यों और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की सक्रिय भागीदारी रही। युवक-युवती परिचय सम्मेलन की पहल पर बनी सर्वसम्मति समारोह का सबसे बड़ा और प्रगतिशील निर्णय युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने पर सर्वसम्मति से मुहर लगना रहा। पदाधिकारियों और सदस्यों ने वैवाहिक संबंधों में आ रही कठिनाइयों और अनावश्यक व्यय को देखते हुए यह प्रस्ताव रखा, जिसे समाज के सभी वर्गों ने स्वीकार कर लिया। इस पहल को सामाजिक विवाह व्यय को कम करने और योग्य युवाओं को एक ही मंच पर अपने जीवनसाथी को चुनने का सीधा अवसर देने वाला कदम माना जा रहा है। इस महत्वपूर्ण निर्णय को धरातल पर उतारने के लिए, जल्द ही एक कोर कमेटी का गठन किया जाएगा, जो सम्मेलन की विस्तृत तिथि और रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए अगली बैठक में विचार-विमर्श करेगी। फिजूलखर्ची रोकने और शिक्षा को प्राथमिकता का संकल्प प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण टिकारे और जिला अध्यक्ष राजकुमार राठोर ने अपने संबोधन में ‘शिक्षित समाज ही सशक्त समाज’ के मंत्र को दोहराते हुए शिक्षा और एकजुटता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा आह्वान करते हुए, दहेज प्रथा जैसी बुराइयों और विवाह-समारोहों में होने वाली अनावश्यक फिजूलखर्ची को सख्ती से रोकने का कड़ा संकल्प दिलाया। उनका स्पष्ट मत था कि इस प्रकार के व्यय को रोककर समाज के उत्थान, उच्च शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे रचनात्मक कार्यों में उपयोग किया जाना चाहिए। समाज के सभी सदस्यों ने इन सामाजिक सुधारों को लागू करने के लिए एकजुटता प्रदर्शित की। युवाओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान समारोह के अंत में, समाज के मेधावी छात्रों और वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया। युवा समिति के पदाधिकारियों का आह्वान किया गया कि वे संगठन की मजबूती के लिए ग्राम इकाई स्तर तक सक्रिय हों और सामाजिक संरचना को और अधिक सशक्त बनाएं। सभी उपस्थित बंधुओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार संगठित रहने का सामूहिक संकल्प लिया।

नलखेड़ा में सरदार पटेल जयंती पर भव्य रैली

Grand rally on Sardar Patel Jayanti in Nalkheda चंदा कुशवाह ( संवाददाता )नलखेड़ा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज नलखेड़ा में समस्त पाटीदार समाज नलखेड़ा द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर में सुबह से ही उत्साहपूर्ण माहौल रहा और लोगों में विशेष जोश देखा गया। नगर के प्रमुख मार्गों को आकर्षक पुष्प सजावट, रंग-बिरंगे झंडों एवं स्वागत द्वारों से सजाया गया था। बच्चों व युवाओं की टोलियों द्वारा देशभक्ति गीतों, ढोल-ढाकों और बैंड-बाजों के साथ रैली निकाली गई। महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में भाग लेकर समाज की एकता और सांस्कृतिक गौरव को प्रकट किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहाँ उपस्थित जनसमूह द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समाजजनों द्वारा राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के नारों से शहर गुंजायमान होता रहा। इस अवसर पर श्री गोविंद पाटीदार (निवासी टोलक्याखेड़ी) ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने अपने लोहे जैसे संकल्प, अदम्य साहस और दूरदर्शिता के बल पर देश को एक सूत्र में बांधकर इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित, समाज उत्थान और एकजुटता की भावना को निरंतर मजबूत करें। वक्ताओं ने कहा कि पाटीदार समाज सदैव राष्ट्र सेवा, कृषि उन्नति, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण में अग्रणी रहा है, और आगे भी यही परंपरा जारी रहेगी। समाज द्वारा भविष्य में शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवा वर्ग, महिला शक्ति सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। शोभायात्रा एवं श्रद्धांजलि समारोह उत्साह और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर में आध्यात्मिक प्रशिक्षण

Spiritual Training in Prison by The Art of Living जितेंद्र श्रीवास्तव ( विशेष संवाददाता )जबलपुर। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में “आर्ट ऑफ लिविंग” संस्था के प्रशिक्षक श्रीमती अरुणा सरीन, ब्रह्मानंद पांडेय, कु. वसुधारा शुक्ला एवं वालंटियर घनश्याम सिंह ठाकुर के सहयोग से केंद्रीय जेल में पुरुष एवं महिला बंदियों के लिए 24 से 31 अक्टूबर 2025 तक आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जबलपुर। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में “आर्ट ऑफ लिविंग” संस्था के प्रशिक्षक श्रीमती अरुणा सरीन, ब्रह्मानंद पांडेय, कु. वसुधारा शुक्ला एवं वालंटियर घनश्याम सिंह ठाकुर के सहयोग से केंद्रीय जेल में पुरुष एवं महिला बंदियों के लिए 24 से 31 अक्टूबर 2025 तक आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ध्यान और योग के माध्यम से तनाव, क्रोध, अवसाद तथा स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता, आत्म-सम्मान और आत्म-संतुष्टि पर विशेष सत्र लिए गए। प्रशिक्षकों ने बताया कि ध्यान से व्यक्ति अपने मन, मस्तिष्क, स्वास्थ्य और मानसिक विकास में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में मानसिक स्पष्टता, प्रसन्नता, तनावमुक्त जीवन एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश एवं श्रीमती सरिता धाकड़ की उपस्थिति और सहयोग से संपन्न हुआ। उप जेल अधीक्षकनेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल, जबलपुर (म.प्र.)

ख़बर का असर : मनरेगा मजदूरों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, ग्राम ठानी में शुरू हुआ रोजगार गारंटी कम, बोले मजदूर गांव में ही मिल गया कम, अब नहीं करेंगे पलायन ।

Impact of the news: Smiles returned on the faces of MNREGA workers, employment guarantee work started in village Thani, workers said they got less in the village itself, now they will not migrate. हरिप्रसाद गोहेआमला / ठानी। ग्राम पंचायत ठानी के मनरेगा में मजदूरों ने उन्हें ग्राम बीते तीन माह से मजदूरी कार्य नहीं मिलने का शिकायती ज्ञापन बुधवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला को प्रेषित किया गया था। प्रेषित ज्ञापन में उल्लेखित ठानी ग्राम के मनरेगा मजदूरों की जायज मांगों को सहारा समाचार ने (मनरेगा में मजदूरी बंद मजदूरी पाने दूसरे राज्यों में पलायन करने मजबूर ठानी ग्राम के वाशिंदे नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया गया था। Read more: मनरेगा में मजदूरी बंद, मजदूरी पाने दूसरे राज्यों में पलायन करने मजबूर ठानी ग्राम के वाशिंदे। आज गुरुवार ग्राम ठानी में मजदूरों को मनरेगा अंतर्गत खेत तालाब निर्माण कार्य में काम मिला। इस दौरान मजदूरों के चेहरे पर मायूसी की जगह खुशी दिखाई दी । बोले गांव में ही मिल गया कम अब नहीं करेंगे बाहर पलायन।।

ग्राम बोरी के सैनिकों ने रामलीला में देखा राम भरत मिलाप, की सफल आयोजन की सराहना।

Soldiers of village Bori watched Ram Bharat Milap in Ramleela and appreciated the successful organization. हरिप्रसाद गोहेआमला/ बोरी। ग्राम बोरी में आयोजित हो रही रामलीला प्रतियोगिता में आमंत्रित मंडलों द्वारा प्रतिदिन एक से बढ़कर एक मंचन की प्रस्तुति बोरी के रामलीला मंच से दी जा रही है। आयोजन समिति के संरक्षक गणेश यादव ने बताया आयोजित रामलीला प्रस्तुति देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच कलाकारों का उत्साह वर्धन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पांचवें दिन ग्राम तिरमहु की रामलीला मंडल के द्वारा राम भरत मिलाप का शानदार मंचन किया गया । जिसे बतौर मुख्य अतिथि ग्राम बोरी खुर्द के सैनिकों ने देखा और ग्राम बुरी खुर्द के आयोजन समिति की सराहना की गई । इस दौरान भारी संख्या में दर्शकों ने कार्यक्रम को देखा इस दौरान दर्शकों का उत्साह देखने लायक था ।

मनरेगा में मजदूरी बंद, मजदूरी पाने दूसरे राज्यों में पलायन करने मजबूर ठानी ग्राम के वाशिंदे।

Wages under MNREGA have been stopped, forcing the villagers to migrate to other states to earn wages. हरिप्रसाद गोहेआमला/ ठानी। प्रदेश में तेज रफ्तार से डबल इंजन की सरकार चल रही है, सरकार द्वारा नित नई योजनाएं भी संचालित की जा रही है। सरकार की मंशा भी है कि समूचे प्रदेश भर में शहर से गांव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तय समय सिम में मिले किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो यह बात सुनिश्चित कि जाने जमीदारों को सरकार के आवश्यक दिशा निर्देश भी है। बावजूद जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते ग्राम पंचायतों में मजदूर काम नही मिलने के चलते पलायन करने मजबूर देखे जा रहे। ऐसे में कैसे सफल होंगा सरकार यह प्रयास यह बात एक गंभीर विचारणीय प्रश्न का विषय है।आपको बतादे जनपद पंचायत आमला अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ठानी के वाशिंदे बीते तीन माह से मनरेगा में मजदूरी की तलाश कर रहे है बताया गया ग्राम पंचायत ठानी में रोजगार गारंटी के काम बंद होने के चलते ग्रामीण दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए पलायन कर रहे हैं। ग्राम पंचायत ठानी में रोजगार गारंटी में मजदूरी काम नहीं मिलने से न खुश ग्रामीणों ने मंगलवार कार्यालय जनपद आमला पहुंच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला के नाम ज्ञापन सौंपकर ठानी ग्राम में मनरेगा मजदूरी कार्य चालू कराकर उन्हें मजदूरी दिलाए जाने मांग की गई। सौंपे ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया बीते तीन माह से ग्राम में मजदूरी कार्य ठप्प हे जिस कारण मजदूरों को मजदूरी का कार्य नहीं मिल रहा जिस कारण उनके सामने बच्चों की शिक्षा एवं परिवार पालने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हे। ग्रामीणों ने यथा शीघ्र ग्राम में मनरेगा कार्य प्रारंभ करने मांग की है।ताकि उन्हें रोजगार मिल सके और उनके परिवार का पालन-पोषण हो सके।सीईओ जनपद पंचायत आमला ने मजदूरों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही मनरेगा योजना शुरू की जाएगी और उन्हें रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द योजना शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet