LATEST NEWS

विकसित कृषि संकल्प अभियान के संचालन में नहीं छोड़े कोई कसर: कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल   कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिकाधिक कृषकों तक शासन की योजनाओं और नवाचारों की जानकारी पहुंचे और वे लाभान्वित हो सकें।मंत्री कंषाना ने यह बात समीक्षा बैठक के दौरान कही। कृषि मंत्री कंसाना ने बताया कि यह अभियान29 मई से प्रारंभ होकर 12 जून तकसंचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, उन्नत कृषि तकनीकों, नवीन किस्मों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जागरूक करना है। इसके माध्यम से किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, और नई कृषि तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मंत्री कंसाना ने कहा कि यह अभियान किसानों की आय में वृद्धि, खेती को लाभकारी बनाने और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करें। अभियान के अंतर्गत कृषि-ड्रोन प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), ICAR संस्थानों एवं इफको द्वारा किया जा रहा है। आईसीटी माध्यमों से किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ICAR वैज्ञानिक, कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं मत्स्यपालन विभागों के अधिकारी, प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी, एफपीओ, एफआईजी, तथा स्व-सहायता समूहों के सदस्य अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। बैठक में कृषि सचिव एम. सेलवेन्द्रन, कृषि संचालक अजय गुप्ता, उप संचालक श्रीमती रश्मि बर्गीस सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

पचमढ़ी सिल्क-टेक पार्क को प्रोजेक्ट मोड में विकसित किया जाए : राज्य मंत्री जायसवाल

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि पचमढ़ी सिल्क टेक पार्क को प्रोजेक्ट मोड में विकसित करने की आवश्यकता है। मंत्री जायसवाल सिल्क-टेक पार्क पचमढ़ी का भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने प्राकृतिक सिल्क शोरूम व मूंगा रेशम उत्पादन की गतिविधियों और प्रदेश के एकमात्र रेशम बीज उत्पादन केन्द्र की गतिविधियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री नगरीय प्रशासन एवं आवास श्रीमती प्रतिमा बागरी और राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती राधारानी सिंह ने भी रेशम केन्द्र तथा प्राकृत शोरूम पचमढ़ी का भ्रमण किया। पचमढ़ी प्रदेश का एकमात्र केन्द्र है जहां चारों प्रकार का रेशम होता है। मंत्री जायसवाल ने बिक्री बढ़ाने के लिए प्राकृत सिल्क शोरूम को फॉरेस्ट के टूरिज्म सर्किट से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेशम उद्योग को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से पचमढ़ी रेशम केंद्र को और अधिक विकसित करने के निर्देश दिए हैं जिससे पचमढ़ी का रेशम देशभर में जाना जाये। केन्द्र के विकसित होने से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां गंगा सभी की मनोकामनाएं पूरी कर, अपनी अविरल धारा के समान सभी के जीवन में सुख, शांति और संपन्नता प्रदान करती रहें, जीवनदायिनी मां गंगा से यही प्रार्थना है।  

आर्थिक राजधानी इंदौर में 8 जून को पहली बार मेगा स्टार्टअप इन्वेस्टर मीट ‘टाइफून’ का आयोजन होने जा रहा

इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 8 जून को पहली बार मेगा स्टार्टअप इन्वेस्टर मीट ‘टाइफून’ का आयोजन होने जा रहा है। इस इवेंट में दुनियाभर से 250 से अधिक वेंचर कैपिटलिस्ट, एंजेल इन्वेस्टर्स और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस मीट में चुने गए 100 स्टार्टअप आइडियाज को मौके पर ही निवेश मिलने का अवसर मिलेगा। देश-विदेश से पहुंचेंगे इन्वेस्टर्स इस आयोजन में अमेरिका, यूके, यूरोप, सिंगापुर और दुबई जैसे देशों से निवेशक पहुंचेंगे और भारत के विभिन्न हिस्सों से आए 500 इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज का मूल्यांकन करेंगे। इनमें से 100 सर्वश्रेष्ठ आइडियाज को ऑन-द-स्पॉट फंडिंग दी जाएगी। आयोजकों का दावा है कि भारत में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम है, जिसमें सीधे मौके पर फंडिंग दी जाएगी। युवाओं के लिए क्रांतिकारी मंच आयोजन से जुड़े सीए स्वप्निल कोठारी ने बताया कि यह इवेंट सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां युवा उद्यमी अपने आइडियाज को दुनिया के सामने पेश कर सकेंगे। टाइफून युवाओं के लिए एक क्रांतिकारी मंच है। यहां एक सशक्त प्रजेंटेशन उनके भविष्य की दिशा तय कर सकता है। पूरी तरह निशुल्क है इवेंट सबसे खास बात यह है कि यह इवेंट पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। किसी भी छात्र या युवा उद्यमी को इसमें भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें केवल अपने यूनिक और स्केलेबल आइडिया के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होना है। यूएई का शाही परिवार होगा शामिल इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और खास बनाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह और रास अल खैमा के शाही परिवारों के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे। इनमें शेखा मे सूद अल कासिमी, शेखा आयशा अल कासिमी और लीड एडवेंचर्स के डायरेक्टर मोहम्मद अलबन्ना जैसे नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरू गोलवलकर जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रसेवा, मानव कल्याण, गरीब उत्थान के लिए गुरू गोलवलकर जी के प्रेरक विचार देश के नव निर्माण का आधार हैं। मां भारती की सेवा के पथ पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए हम सब संकल्पित हैं।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीअयोध्या धाम में श्री राम दरबार प्राण-प्रतिष्ठा पर आनंद व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीअयोध्या धाम में श्रीराम दरबार सहित आठ देवाताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होने पर आनंद व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में श्रीराम दरबार सहित आठ देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा से संपूर्ण विश्व के सनातनी आनंदित और राममय हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रार्थना की है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आशीर्वाद से हमारा भारत सदैव आलोकित होता रहे। उन्होंने भगवान श्री राम से सभी नागरिकों का जीवन सुख, समृद्धि एवं वैभव से परिपूर्ण होने की प्रार्थना भी की है।

स्पिरिचुअल एण्ड वेलनेस समिट 2025 उज्जैन में विषय विशेषज्ञों ने की पर्यटन,आध्यात्म एवं वेलनेस के क्षेत्र में निवेश संभावनाओं पर सार्थक चर्चा

मध्यप्रदेश की टूरिज्म पॉलिसी निवेशकों के अनुकुल है:- प्रमुख सचिवशुक्ला — दुनिया में हेल्थ एण्ड वेलनेस बहुत बड़ा सेक्टर है:- राघवेन्द्र कुमार सिंह — स्पिरिचुअल एण्ड वेलनेस समिट 2025 उज्जैन में विषय विशेषज्ञों ने की पर्यटन,आध्यात्म एवं वेलनेस के क्षेत्र में निवेश संभावनाओं पर सार्थक चर्चा उज्जैन  मध्यप्रदेश की टूरिज्म पॉलिसी एवं वातावरण निवेशकों के अनुकूल है। उज्जैन नगरी हार्ट ऑफ स्पिरिचुअल इंडिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश सरकार द्वारा टूरिज्म पॉलिसी 2025 लागू की गई है। इसके तहत 10 से 30  प्रकार की अनुमतियां ऑनलाईन समय सीमा में उपलब्ध कराई जा रही है। पर्यटन के क्षेत्र में हॉटल, रिर्जाट, और अन्य प्रकार की पर्यटन सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिए पूंजी निवेश पर 15 से 30 प्रतिशत का अनुदान शासन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। निवेशक स्पिरिचुअल एवं वेलनेस के क्षेत्र में निवेश के लिए आगे आए, उन्हें शासन द्वारा हर संभव सुविधाऐं उपलब्ध कराई जाऐगी। यह बात प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने गुरूवार को उज्जैन में आयोजित स्पिरिचुअल एण्ड वेलनेस समिट 2025 में पैनल डिस्कशन सत्र को संबोधित करते हुए कही।     मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम एवं आनंद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस स्पिरिचुअल एण्ड वेलनेस समिट 2025 के दौरान दो सत्रों में पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए, जिसमें विषय विशेषज्ञों ने सार्थक चर्चा की। प्रथम सत्र के पैनल डिस्कशन में योगा निसर्ग एण्ड वैदिक योगा स्कुल के संस्थापक स्वामी चैतन्य हरी जी, एवीएन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रमेश वारियर, अपोलो आयुर्वेद पोजेक्ट लीडर डॉ मेघा केएल, लाईसॉर होटल्स के डायरेक्टर मुकुन्द प्रसाद, इकोनोमिक्स टाईम्स की एडिटर सुदीपशिखा, प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन तथा आनंद विभाग राघवेन्द्र कुमार सिंह ने भाग लिया।     प्रथम सत्र के पैनल डिस्कशन में प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि दुनिया में हेल्थ एवं वेलनेस सेक्टर बहुत बड़ा सेक्टर है। देश में मध्यप्रदेश ही एकमात्र राज्य है जहां आनंद विभाग है। उज्जैन आध्‍यात्मिक कला, संस्कृति एवं विज्ञान के क्षेत्र में प्राचीन काल से ही पहचाना जाता रहा है। प्रशासनिक क्षेत्र में भी सम्राट विक्रमादित्य ने इस नगरी को विशेष पहचान दिलाई है। यह आध्यात्मिकता एवं वेलनेस का केन्द्र है। प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्यप्रदेश हमेशा नवाचारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि आपके सुझावों पर अमल किया जाएगा।     कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए आध्यात्मिक नगरी उज्जैन में किए जा रहे व्यापक विकास एवं निर्माण कार्यों और तैयारियों के बारें में प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से अवगत कराया। और उज्जैन के समग्र विकास के लिए कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होनें कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए सुगम आवागमन की सुविधाऐं उपलब्ध कराई जा रही है। सदावल में 4 हेलिपेड का निर्माण कार्य जारी है, क्षिप्रा नदी को अविरल प्रवाहमान बनाने के लिए कान्ह डायवर्सन क्लॉज डक्ट परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है, सेवरखेडी सिलारखेडी बैराज परियोजना का कार्य भी तेज गति से जारी है। क्षिप्रा नदी पर दोनो ओर 29 कि.मी नए घाट बनाए जा रहे है। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में 2,376 हेक्टेयर में नगर विकास योजना पर कार्य किया जा रहा है। सड़क ,सीवरेज, पेयजल, बिजली आदि स्थाई स्वरूप की बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं विस्तार पर विशेष तौर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने निवेशको से आवाह्न किया कि वे उज्जैन को स्पिरिचुअल सेंटर एवं वेलनेस सेंटर का हब बनाने के लिए निवेश के लिए आगे आए।           बिल्डींग वेलनेस इकोसिस्टम एण्ड वर्क फोर्स विषय पर दूसरे सत्र के पैनल डिस्कशन में प्रमुख सचिव संदीप यादव, वीपी कैरली आयुर्वेदिक ग्रुप की सुमोना वालिया, तिरुपत‍ि एस्टेट्स के डायरेक्टर महेश पारयानी ,आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय , ताईवान इंडिया आर्युवेद ऐसोसिएशन के सहसंस्थापक शुभम अग्निहोत्री , स्पोर्टस फिटनेस कोच विजय ठक्कर, आयुष मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव सुकविता गर्ग , इकोनॉमिक्स टाईम्स के आशुतोष सिन्हा ने भाग लिया और विस्तार से चर्चा की। प्रमुख सचिव संदीप यादव ने कहा कि देश में मध्यप्रदेश में सबसे अच्छी वेलनेस पॉलिसी है। उज्जैन में रोजाना एक लाख से अधिक दर्शनार्थी आते है ।     कार्यक्रम का संचालन सुशिखा सिंह ने किया तथा सत्र के अंत में सुत्रधार सुदिपशिखा एवं आशुतोष सिन्हा ने मंचासीन विषय विशेषज्ञों एवं पेनलिस्टों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधीगण ,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्पिरिचुअल वेलनेस समिट में भाग लेने देश व प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए , निवेशक एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के लंबित प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं और डिस्पोजल प्रतिशत बढ़ाएं : कलेक्टर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा 70 प्रतिशत से कम निराकरण स्वीकार नहीं कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के लंबित प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की तहसीलदार ग्रामीण छतरपुर, गौरिहार एवं सरबई, जुझारनगर नायब तहसीलदार को शोकॉज कलेक्टर ने अभिलेख दुरूस्ती के प्रकरण ऑनलाइन ही भेजने के निर्देश दिए छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नौगांव एवं छतरपुर एसडीएम को 2 वर्ष से अधिक अवधि के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए और तहसीलदार छतरपुर ग्रामीण (ईशानगर) के प्रकरण अधिक लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही सरबई और जुझारनगर नायब तहसीलदार के अधिक केस लंबित होने एवं सरबई का सीमांकन निराकरण प्रतिशत 17.33 होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक वेतन वृद्धि रोके जाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा 2 से 5 वर्ष वाले एक भी नहीं रहे। उन्होंने लवकुशनगर एसडीएम को प्रकरणों का निराकरण प्रतिशत बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड सुधार, बंटवारा, तरमीम और नामांतरण के लंबित अपीलों को प्रमुखता से निराकृत करने और आबादी सर्वे के केस डिस्पोज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा एसडीएम अपने मुख्यालय पर रहें। कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा कि राजस्व अधिकारी प्रकरणों का डिस्पोजल प्रतिशत बढ़ाएं और निराकरण में तेजी लाएं। उन्होंने कहा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अंतर्गत 70 प्रतिशत से कम निराकृत प्रतिशत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अंतर्गत न्यायालयवार नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के 6 माह से लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अगले 10 दिनों में निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न हुई राजस्व प्रकरणों की समीक्षा बैठक में दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी सहित अनुभागों के एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। * एसडीएम छतरपुर को कैम्प लगाकर प्रकरणों के निराकरण के निर्देश * लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार करें, ऑफलाइन नहीं * कलेक्टर ने पटवारियों से सख्ती से कार्य कराने के दिए निर्देश   कलेक्टर जैसवाल ने एसडीएम छतरपुर को कैंप लगाकर सीमांकन के प्रकरणों में गति लाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि पटवारी को सख्ती से इस काम में लगाए जिससे प्रकरणों के निराकरण में गति बढ़ सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा सभी तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदार सीमांकन के सभी आवेदन लोक सेवा केंद्र के माध्यम से ही आवेदन लें, कोई भी आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं करे। कलेक्टर ने बंटवारा के प्रकरणों की समीक्षा में तहसीलदार गौरिहार के 6 माह से लंबित 3 प्रकरणों में कड़ी नाराजगी व्यक्त की और निर्देशित किया कि प्रकरणों का निराकरण कर प्रगति में सुधार लाएं। इसके अलावा छतरपुर नगर, बक्सवाहा, बिजावर तहसीलदार को भी लंबित प्रकरण शीघ्र निराकरण के लिए कहा। * नौगांव एवं ईशानगर रीडर को कारण बताओ नोटिस * भूमि बंधक प्रकरणों को पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश * समयसीमा से प्रकरण बाहर होने पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश कलेक्टर ने कहा कि अभिलेख दुरुस्ती के सभी केसों को आरसीएमएस पोर्टल पर भी दर्ज करें। उन्होंने कहा एक भी केस ऑफलाइन प्रेषित न किया जाए। कलेक्टर ने नौगांव एवं ईशानगर कोर्ट के रीडर लॉगिन पर केस लंबित होने पर रीडर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भूमि बंधक के पटवारी एवं तहसीलदार स्तर पर लंबित प्रकरणों को पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोकसेवा गारंटी के तहत प्रकरणों का निराकरण समय सीमा से बाहर होने पर नौगांव, लवकुशनगर तहसीलदार पर तीन-तीन हजार एवं बक्सवाहा पर एक हजार रूपए की पेनाल्टी अधिरोपित करने के निर्देश दिए। * स्वामित्व योजना में ग्रामीण आबादी सर्वे कार्य जून माह में पूरा करने के निर्देश * विशेष कैम्प लगाकर फॉर्मर आईडी, आधार से खसरा लिंकिंग एवं तरमीम में प्रगति प्रतिशत बढ़ाएं कलेक्टर ने साइबर तहसील अंतर्गत प्रकरणों में पटवारियों की लंबित रिपोर्ट को लगवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्रामीण आबादी सर्वे कार्य को जून माह में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार छतरपुर ग्रामीण को ग्राउंड ट्रूथिंग में कुछ ग्राम लंबित होने होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही गौरिहार एवं छतरपुर ग्रामीण के संबंधित पटवारियों को तत्काल कलेक्ट्रेट तलब करते हुए एसएलआर की उपस्थिति में यह कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रथम एवं द्वितीय प्रकाशन के लिए लंबित ग्रामों का कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने फार्मर आईडी, आधार से खसरा लिंकिंग एवं तर्मीम के कार्य में विशेष कैम्प लगाकर 90 प्रतिशत से अधिक प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। * राजस्व अधिकारी वसूली प्रतिशत बढ़ाएं, संबंधित को नोटिस जारी करें * केन बेतवा के लंबित पैकेज राशि के भुगतान के कलेक्टर ने दिए निर्देश कलेक्टर ने बकाया राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व अधिकारी वसूली का प्रतिशत बढ़ाए। उन्होंने कहा कि डायवर्सन की बकाया वसूली में सम्बंधित को नोटिस जारी करें और वसूली कराए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में सागर कबरई हाइवे से जुड़े ठेकेदारों से सर्विस चार्ज भी वसूल करे।  कलेक्टर ने केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना से संबंधित भू अर्जन विस्थापन पैकेज की राशि के वितरण की समीक्षा करते हुए एसडीएम बिजावर को बकाया लोगों से बैंक खाता एकत्रित कर राशि का भुगतान कराने के निर्देश दिए है। * एसडीएम एवं तहसीलदार को दस्तावेज स्कैनिंग के लिए भू-अभिलेखों को एक सप्ताह में आंकलन करने के निर्देश कलेक्टर ने दस्तावेज स्कैनिंग (डिजिटाइजेशन) के संबंध में एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि रिकॉर्ड का सही तरीके से आंकलन करलें और रिकॉर्ड लॉकेट कर और बिन्दुवार जानकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा यह कार्य अनुमानित तौर पर नहीं चलेगा। इसमें लापरवाही पर एसडीएम एवं तहसीलदार स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा तहसील में एक कोर टीम बनाएं। जो भू अभिलेख से संबंधित दस्तावेज स्कैन कार्य देखेगी। उन्होंने कहा अधिकारियों को जानकारी रहे की उनका रिकॉर्ड कहा रखा है। कलेक्टर ने एक सप्ताह में रिकॉर्ड की जानकारी का पुनः आंकलन करने के निर्देश दिए … Read more

मुरैना : पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला से गैंगरेप, मामला दर्ज

 मुरैना पति से विवाद के बाद आधी रात को थाने में पति के खिलाफ एफआईआर करवाने जा रहे 45 साल की महिला का अपहरण कर दो आरोपितों ने गैंगरेप कर डाला। मंगलवार-बुधवार की रात यह वारदात सिविल लाइन थाने से थोड़ी दूर हुई है। छौंदा निवासी 45 साल की विवाहिता ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे पति से विवाद हो गया इसके बाद पति गुस्से में घर से चले गए। शाम को लौटे तो फिर विवाद हो गया, जिसमें पति ने मारपीट कर दी। रात को डेढ़ बजे वह पति से गुस्सा होकर थाने में शिकायत करने के लिए निकली। गांव से थाने पैदल जा रही थी वह गांव से थाने तक पैदल जा रही थी। जैसे ही वह छौंदा मोड़ पर पहुंची तो दो अलग-अलग बाइकों पर दो युवक आए। सड़क पर अकेला पाकर दोनों युवकों ने उसे घेर लिया, मुंह दबाकर उसे सड़क से दूर झाड़ियों में ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दोनों ने दुष्कर्म किया। दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला महिला के अनुसार वह चिल्लाई तो सफेद रंग की बाइक से आए आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसकी पहचान जनकपुर का पुरा, धनेला गांव निवासी महेंद्र पुत्र ख्यालीराम जाटव के तौर पर हुई है। दूसरा आरोपित वहां से भाग निकला। पुलिस ने महेंद्र जाटव व एक अन्य पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है।

भिंड में पत्रकारों की थाने में पिटाई का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने MP सरकार को भेजा नोटिस, मांगा जवाब

भिंड भिंड जिले के दो पत्रकारों की कथित पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने मामले में भिंड एसपी को भी पक्षकार बनाने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 9 जून को होगी। मामला भिंड के पत्रकार शशिकांत जाटव और अमरकांत सिंह चौहान से जुड़ा है। दोनों ने चंबल नदी में रेत माफिया के अवैध कारोबार की खबरें प्रकाशित की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बात से नाराज होकर भिंड पुलिस ने उन्हें एसपी कार्यालय में बुलाकर मारपीट की और धमकाया। हालांकि, एसपी असित यादव ने इन आरोपों का खंडन किया है। इसके बाद खुद को जान का खतरा बताते हुए दोनों पत्रकार अपना घर छोड़कर दिल्ली आए और सुप्रीम कोर्ट व दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 28 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने अमरकांत सिंह चौहान को सुरक्षा प्रदान की थी। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दो महीने के लिए उन्हें सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि यदि जान का खतरा है तो कोर्ट उनकी रक्षा करेगा, लेकिन पहले तीन पहलुओं पर स्पष्टीकरण देना होगा—(1) दोनों को जान का खतरा कैसे साबित होता है, (2) याचिकाकर्ता मध्यप्रदेश हाईकोर्ट क्यों नहीं गए और (3) पहले से लंबित दिल्ली हाईकोर्ट में मामला क्यों नहीं रखा गया? पत्रकारों की ओर से वकील वारिशा फराजत ने कोर्ट को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की ओर से जारी बयान और 27 मई को मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर का हवाला दिया। कोर्ट ने कहा कि बिना भिंड एसपी को पक्षकार बनाए उन पर आरोप लगाना अनुचित है। इसके बाद वकील ने माफी मांगते हुए एसपी को पक्षकार बनाने की सहमति दी।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंदूर का पौधा रोपा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर उज्जैन में दताना एयर स्ट्रिप पर सिंदूर के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौधा रोपकर प्रदेशवासियों को मानव जीवन के लिए प्रकृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस अवसर पर उज्जैन के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  

राज्यपाल पटेल ने रामफल का पौधा रोप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राज्यपाल पटेल ने रामफल का पौधा रोप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश पेड़ लगा कर देखभाल भी करे, राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से की अपील भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजभवन के नवग्रह उद्यान में पौधारोपण किया। उन्होंने रामफल का पौधा लगाया। राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों से भी पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने जीवन के विशेष अवसरों जैसे जन्म दिवस, वर्षगांठ आदि पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के. सी. गुप्ता ने लीची का पौधा लगाया। अपर सचिव उमाशंकर भार्गव ने सिंदूर का पौधा लगाया।  

शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा नर्मदापुरम मे 5 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

सिवनी मालवा शा. कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा नर्मदापुरम में प्राचार्य डॉ.उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में इको-क्लब द्वारा  विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.बाऊ पटेल ने संयुक्त राष्ट्र संघ की थीम  “Ending Plastic Pollution Globally” प्लास्टिक प्रदुषण एवं   पर्यावरण का मानव से संबंध उसका दोहन एवं संरक्षण सबंधित व्याख्यान प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मुख्या अतिथि श्री प्रशांत चौरसिया प्राध्यापक, शा. कुसुम महाविद्यालय ने प्लास्टिस प्रदुषण के हानिकारक प्रभाव को पहचानने तथा बायोडीग्रेडेबल वैकल्पिक सामग्री को अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्राध्यापक श्री मनोज प्रजापति ने  पर्यावरण संबंधी गतिविधियां एवं इको फ्रेंडली साज सज्जा का सामान कैसे निर्मित कर सकते है और कैसे उनको अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से ला सकते हैं के बारे में बताया। इको क्लब प्रभारी डॉ.सतीश बालापुरे ने पर्यावरण का महत्व एवं इको क्लब द्वारा संचालित की जाने वाली नवीन कार्य योजना के बारे ने विस्तृत व्याख्यान दिया।पर्यावरणीय  पारिस्थितिक तंत्र, घटकों का महत्व बताते हुए समझाया की किसी भी तंत्र में जैविक और आजैविक घटकों का क्या महत्व होता है जो की प्लास्टिस प्रदुषण की वजह से निरंतर प्रभवित हो रहा है  । इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमे शपथ ग्रहण,पौधे वितरण, साफ -सफाई, वृक्षारोपण, पक्षियां के लिए सकोरा लगाए गए, एवं छात्राओं द्वारा अपने विचार रखे गए।कार्यक्रम में  श्रीमती काजल रतन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी, डॉ रजनीकांत वर्मा, डॉ राकेश निरापुरे, डॉ मनीष दीक्षित, डॉ दुर्गा मीणा, कु. आकांछा पाण्डे, श्रीमती संगीता कहार, कु. सुदर्शना राज, श्री   प्रवीण साहू, डॉ नीरज विश्वकर्मा, डॉ रीमा नागवंशी, डॉ गजेन्द्र वायकर   एवं छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में डॉ पदम् शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्राध्यापक गणों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

राहुल गांधी के लंगड़ा शब्द का प्रयोगकरने से मन अत्यंत आहत – पैरा स्विमर सतेंद्र

भोपाल  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल में दिए घोड़ा वाले बयान पर सियासत जारी है। अब इसकी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर सतेंद्र लोहिया ने राहुल गांधी से लंगड़ा शब्द को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। राहुल गांधी के बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर सतेंद्र लोहिया ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट किया है। ये कहा था राहुल ने “राहुल गांधी ने भोपाल में कहा था- दो तरह के घोड़ों की बात करता था- रेस और बारात….कांग्रेस बारात वाले घोड़े को रेस में डाल देती थी और रेस वाले को बारात में… अब तीसरी कैटेगरी भी जोड़ रहा हूं- लंगड़ा घोड़ा… हमें तय करना है कौन रेस का है, कौन बारात का और कौन लंगडा” सतेंद्र लोहिया ने X पर लिखा- आदरणीय RahulGandhi जी को विनम्र निवेदन आप देश के राष्ट्रीय स्तर के सम्माननीय राजनेता हैं, और मैं व्यक्तिगत रूप से आपका लंबे समय से आदर करता आया हूं। मैं एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का पैरा स्विमर हूं साथ में दिव्यांग हूं, और इस देश का एक जिम्मेदार नागरिक भी हूं। हाल ही में भोपाल में दिए गए आपके एक सार्वजनिक वक्तव्य में आपने “लंगड़ा” शब्द का प्रयोग किया, जिसे सुनकर मन अत्यंत आहत हुआ। यह शब्द न केवल असंवेदनशील है, बल्कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार यह शब्दावली विलुप्त की जा चुकी है और कानूनी रूप से आपत्तिजनक मानी जाती है। यह अधिनियम भारत की संसद द्वारा पारित किया गया है, और इसके पीछे उद्देश्य यही था कि दिव्यांग जनों को समाज में सम्मान और गरिमा के साथ स्थान मिले। मोदी ने “दिव्यांग” जैसा सकारात्मक शब्द दिया माननीय प्रधानमंत्री narendramodi जी द्वारा हमें “दिव्यांग” जैसा सकारात्मक शब्द दिया गया, जो हमारी क्षमताओं को दर्शाता है, न कि हमारी चुनौतियों को। ऐसे में जब देश किसी भी पार्टी के राष्ट्रीय नेता से इस प्रकार का असंवेदनशील शब्द सुनने को मिलता है, तो यह केवल एक व्यक्ति नहीं, पूरे दिव्यांग समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।मैं नहीं जानता कि आपने किस संदर्भ में यह शब्द कहा, लेकिन मैं निवेदन करता हूं कि आप इस विषय पर एक स्पष्टीकरण दें, और भविष्य में दिव्यांग जनों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए, इस प्रकार की भाषा के उपयोग से बचें। उचित प्रतिक्रिया दें हम दिव्यांग लोग भी इस देश के नागरिक हैं, हमारा भी आत्मसम्मान है, और हमारा भी प्रतिनिधित्व है। हम केवल सहानुभूति नहीं, समान अधिकार और सम्मान की अपेक्षा रखते हैं। आपसे निवेदन है कि आप इस विषय को गंभीरता से लें और देश के करोड़ों दिव्यांग जनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, उचित प्रतिक्रिया दें।

लोकायुक्त की कार्रवाई परिवहन अधिकारी और एजेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार, इस काम के बदले मांगी थी 10 हजार की घूस

बड़वानी  मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला बड़वानी जिले से सामने आया है. जहां लोकायुक्त की टीम ने जिला परिवहन अधिकारी और एक एजेंट को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने अंजाम दिया है. दरअसल, जिला परिवहन अधिकारी रीना किराड़े ने एजेंट विवेक मलतारे के जरिए लाइसेंस रिन्युअल समेत 22 अन्य कार्यों के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. शिकायतकर्ता चेतन शर्मा ने जब अपने लंबित कार्य के लिए आरटीओ से संपर्क किया तो उन्होंने एजेंट से मिलने को कहा गया. एजेंट ने आरटीओ का हवाला देते हुए 30 हजार रुपए की मांग की. इस पर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त इंदौर में शिकायत दर्ज कराई. लोकायुक्त टीआई प्रतिभा तोमर के अनुसार, बुधवार दोपहर को अंजड़ नगर स्थित गायत्री मंदिर के पास एजेंट विवेक मलतारे को पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. विवेक मलतारे परिवहन कार्यालय का अधिकृत एजेंट है. लोकायुक्त ने आरटीओ रीना किराड़े और एजेंट विवेक मलतारे दोनों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet