LATEST NEWS

मध्‍य प्रदेश में कई वेदर सिस्‍टम सक्रिय, मुरैना, सागर में ओले गिरे, खंडवा में गर्म रात रही, कई शहरों में बारिश की संभावना

भोपाल अलग-अलग स्थानों पर छह मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। इस और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ग्वालियर में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रहली में 16.3, मवई में 6.8, पुष्पराजगढ़ में 4.2, जयतपुर में 4.0, बिजुरी में 3.8, जयसिंहनगर में 2.0, वारासिवनी में 1.3, वेकटनगर, नौगांव, अमानगंज,देवरी, सागर में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। मुरैना और सागर में ओले गिरे। इस दौरान सागर में सर्वाधिक 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। खंडवा में गर्म रात्रि रही। शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में वर्षा होने की संभावना है। ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय पश्चिमी राजस्थान से लेकर पूर्वी राजस्थान से होकर आंध्र प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अतिरिक्त एक अन्य द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से लेकर झारखंड होते हुए बांग्लादेश तक बनी है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अभी तीन-चार दिन तक मौसम का इस तरह का मिजाज बना रह सकता हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी होंगी शामिल

भोपाल महान सम्राट विक्रमादित्य, विक्रम संवत् और देश के गौरवशाली इतिहास में उनके योगदान से देश को अवगत कराने के लिए सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित महानाट्य का मंचन 12 से 14 अप्रैल तक नई दिल्ली के लाल किले में माधवदास पार्क में होगा। उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ शाम को 7 बजे “विक्रमोत्सव” में सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नई दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य के साथ साथ लाल क़िले पर विक्रमादित्य और अयोध्या, विक्रमादित्य क़ालीन पुरातात्विक मुद्रा मुद्रांक, वृहत्तरभारत के सांस्कृतिक वैभव, मध्यप्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं, प्रदेश में निवेश तथा रोज़गार सृजन के अवसरों में लोकव्यापीकरण के प्रयासों पर केंद्रित प्रदर्शनियाँ भी लगाई जा रही हैं। साथ ही दिल्ली के निवासी फूड कोर्ट में मध्यप्रदेश के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी चख सकेंगे। इस तीन दिवसीय उत्सव में भारतीय इतिहास और संस्कृति के महान नायक के योगदान को जीवंत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में संस्था विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति ने महानाट्य की परिकल्पना को साकार किया है। महानाट्य में विक्रमादित्य के जन्म से लेकर सम्राट बनने तक की सभी गाथाएँ अंकित की गई है। सम्राट विक्रमादित्य के विराट स्वरूप को प्रस्तुत करने के लिये कलाकारों का विशाल दल लगभग 125 कलाकारों और 50 अन्य सहयोगियों के माध्यम से इसे प्रस्तुत किया जायेगा। नाटक के दृश्यों का सजीव बनाने के लिए अश्व, रथ, पालकी एवं ऊँट आदि का इस्तेमाल किया गया है। मंचीय प्रस्तुतिकरण को प्रभावी बनाने के लिये तीन मंच एवं एलईडी ग्राफिक्स के स्पेशल इफेक्ट का प्रयोग किया गया है। मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, धरोहरों, कला–कौशल और पर्यटन को वैश्विक पटल पर प्रमुखता से प्रदर्शित करने का यह प्रमुख मंच हैं। इसी तारतम्य में महान नायक सम्राट विक्रमादित्य के स्वर्णिम काल से जन मानस को अवगत कराने के लिए “विक्रमोत्सव- 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह न केवल सम्राट विक्रमादित्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को जन मानस तक पहुंचाएगा, बल्कि मध्यप्रदेश की समृद्ध परंपराओं और पर्यटन संभावनाओं को भी राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। विक्रमोत्सव-2025 में मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों के फूड स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जिसका दिल्लीवासी आनंद ले सकेंगे। मध्यप्रदेश में पर्यटन विभाग की प्रमुख पहल, नवाचारों और पर्यटन सर्किट की जानकारी दी जाएगी। तकनीक की सहायता से नागरिकों को ऐतिहासिक कथाओं को जानने का अवसर भी प्राप्त होगा। यहां AR/VR अनुभव के लिए पैवेलियन होगा, साथ ही बाबा महाकाल का होलोग्राफिक भी प्रदर्शित किया जाएगा। मध्यप्रदेश की हस्तकला व कौशल को मंच प्रदान किया जाएगा, जिसमें हस्त शिल्पकार गोंड कला, बाग प्रिंट, टेराकोटा शिल्प, खजूर पत्ती शिल्प, पारंपरिक शिल्प और पेपर मैशी कला व चित्रकला के साथ अन्य उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।  

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक मेला 2025 का सफलतापूर्वक किया आयोजन

भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक मेला 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसने दुनिया भर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षित किया। यह आयोजन सीमा पार शैक्षणिक संवाद को बढ़ावा देने और उच्च शिक्षा में वैश्विक साझेदारी बनाने के लिए एक ऐतिहासिक मंच के रूप में कार्य किया। इस वर्ष के मेले में वीआईटी के उपाध्यक्ष की उनके जन्मदिन के अवसर पर आभासी उपस्थिति देखी गई, जिसने दिन को एक प्रतीकात्मक महत्व दिया। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित शिक्षा रणनीतिकार डॉ इंग्रिड ले गार्गासन ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उनकी उपस्थिति ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक उत्कृष्टता और सहयोगी शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। मेले में 75 प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों और संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा और एशिया के विभिन्न देशों सहित कई देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 85 प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने भागीदारी दर्ज की।  विश्वविद्यालय के विशाल और जीवंत परिसर में आयोजित, अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक मेला 2025 ने छात्रों, शोध विद्वानों, संकाय सदस्यों और अकादमिक प्रशासकों को वैश्विक शिक्षा के अवसरों पर सार्थक आदान-प्रदान में शामिल होने के लिए एक समावेशी और इंटरैक्टिव स्थान प्रदान किया। उपस्थित लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश, छात्रवृत्ति कार्यक्रम, छात्र गतिशीलता, अनुसंधान सहयोग और संस्थागत गठजोड़ के लिए रास्ते तलाशे। इस कार्यक्रम में बौद्धिक रूप से समृद्ध गतिविधियों की एक श्रृंखला शामिल थी, जिसमें विशेषज्ञ के नेतृत्व वाली कार्यशालाएं, पैनल चर्चाएं, इंटरैक्टिव बूथ और नेटवर्किंग सत्र शामिल थे, जो सभी ज्ञान साझा करने और दीर्घकालिक शैक्षणिक सहयोग स्थापित करने की सुविधा के लिए डिज़ाइन किए गए थे। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों में प्रवेश प्रक्रियाओं, शैक्षणिक संस्कृतियों और अध्ययन के बाद के मार्गों के बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान की, जिससे प्रतिभागियों को अपने भविष्य के शिक्षा लक्ष्यों के बारे में सूचित निर्णय लेने में मदद मिली।  इस आयोजन ने अकादमिक कूटनीति को सफलतापूर्वक सुगम बनाया, छात्र विनिमय कार्यक्रमों, संकाय विकास पहलों और सहयोगी अनुसंधान अवसरों के लिए मार्ग तैयार किए। अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक मेला 2025 की सफलता शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की अटूट प्रतिबद्धता, इसकी रणनीतिक वैश्विक भागीदारी और अधिक जुड़े और समावेशी शैक्षणिक भविष्य को आकार देने में इसकी सक्रिय भूमिका को दर्शाती है।

लोक निर्माण विभाग में नवीन एसओआर का हुआ विमोचन-पर्यावरण संरक्षण और नवीन तकनीकों की ओर बड़ा कदम

भोपाल लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा जारी नवीन एस.ओ.आर. (दर अनुसूची) केवल एक तकनीकी दस्तावेज नहीं, बल्कि यह “विजन 2047” की दिशा में विभाग के सुनियोजित प्रयासों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण के कार्यों में गुणवत्ता, नवीन तकनीकों का समावेश और पर्यावरणीय संतुलन को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए, जिससे निर्माण कार्यों के माध्यम से नागरिकों के जीवन में वास्तविक सुधार लाया जा सके। मंत्री श्री सिंह निर्माण भवन में सड़क एवं पुल कार्यों की नवीन एस.ओ.आर.(दर अनुसूची) के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग का यह नवीन एस.ओ.आर. “लोक निर्माण से लोक कल्याण” की भावना को और अधिक मजबूत करेगा। तकनीक के साथ पारदर्शिता, गुणवत्ता के साथ गति और निर्माण के साथ जनकल्याण इन्हीं मूल सिद्धांतों पर आधारित यह दस्तावेज प्रदेश को अधोसंरचना विकास के नए मानदंडों की ओर अग्रसर करेगा। राज्य में अधोसंरचना विकास को अधिक सक्षम, पारदर्शी और पर्यावरण-मित्र बनाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों के लिए यह नवीन एस.ओ.आर. जारी किया गया है। यह दस्तावेज विभागीय तकनीकी प्रक्रियाओं को न केवल अद्यतन करता है, बल्कि इसमें कई ऐसी व्यवस्थाएं भी की गई हैं जो प्रदेश की जलवायु, पर्यावरणीय परिस्थितियों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा, “यह नई एस.ओ.आर. केवल निर्माण दरों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह मध्यप्रदेश के विकास, पर्यावरण संतुलन और तकनीकी आधुनिकीकरण का एक विजन है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश की हर सड़क और हर पुल न केवल टिकाऊ और सुरक्षित हो, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी मजबूती से प्रतिबिंबित करे।” मंत्री श्री सिंह ने कहा नई एस.ओ.आर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। यह न केवल मध्यप्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रदेश को एक आधुनिक, पर्यावरण-संवेदनशील और तकनीकी रूप से उन्नत निर्माण विभाग के रूप में स्थापित करेगा। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री भरत यादव ने कहा कि नई एस.ओ.आर के माध्यम से मध्यप्रदेश में सड़क और पुल निर्माण में तकनीकी उन्नयन, पर्यावरण संरक्षण और गुणवत्ता का अभूतपूर्व समन्वय देखने को मिलेगा। प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री के.पी.एस. राणा, प्रमुख अभियंता भवन श्री एस.आर. बघेल, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के प्रमुख अभियंता श्री ध्रुवकर सहित विभाग और एमपीआरडीसी के सभी वरिष्ठ अभियंता और अधिकारी उपस्थित रहे। नई एस.ओ.आर के प्रमुख प्रावधान नई एस.ओ.आर में पुरानी सूची के 309 आइटम की तुलना में 817 से अधिक नए आइटम शामिल किए गए हैं, जो आधुनिक तकनीकों, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। केवल सरकारी रिफाइनरियों से डामर आपूर्ति सड़क निर्माण में डामर की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अब यह अनिवार्य किया गया है कि डामर केवल सरकारी रिफाइनरियों-हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से ही लिया जाएगा। इस कदम से न केवल सामग्री की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि आपूर्ति श्रृंखला में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सकेगा। पेड़ों की शिफ्टिंग और प्लांटेशन की दरें निर्धारित पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए नई एस.ओ.आर में सड़क निर्माण के दौरान पेड़ों को काटने के बजाय उनकी शिफ्टिंग की दरें निर्धारित की गई है। प्रत्येक शिफ्ट किए गए या रोपे गए पेड़ की 3 से 5 वर्ष तक निगरानी की जाएगी, जिससे हरियाली को बनाए रखा जा सके। यह कदम प्रदेश में वनों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। भूजल संरक्षण के लिए रिचार्ज बोर भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए सड़क परियोजनाओं में रिचार्ज बोर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को अनिवार्य किया गया है। सड़कों के किनारे वर्षा जल के पुनर्भरण से न केवल भूजल स्तर में सुधार होगा, बल्कि कृषि और स्थानीय समुदायों के लिए जल उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। प्लास्टिक कचरे का उपयोग प्लास्टिक कचरे की बढ़ती समस्या को ध्यान में रखते हुए, नई एस.ओ.आर में इसे सड़क निर्माण सामग्री में उपयोग करने के तकनीकी प्रावधान शामिल किए गए हैं। इससे पर्यावरणीय नुकसान को कम करने के साथ-साथ निर्माण लागत में भी बचत होगी। आधुनिक तकनीकों का समावेश व्हाइट टॉपिंग तकनीक को अपनाकर पुरानी डामरी सड़कों को सुधारने के लिए कम मोटाई में सीमेंट कंक्रीट की परत चढ़ाई जाएगी, जिससे सड़कों की आयु बढ़ेगी और रखरखाव आसान होगा। जीएफआरपी (ग्लॉस फाइबर रिइंफोर्ड पॉलिमर) पारंपरिक स्टील के विकल्प के रूप में यह तकनीक अधिक मजबूती और लागत-प्रभावी बनाएगी। इसमें एम-150 ग्रेड कंक्रीटः उच्च गुणवत्ता वाले कंक्रीट का उपयोग कर निर्माण को और टिकाऊ बनाया जाएगा। रीसाइक्लिंग और पुनः उपयोगः पुराने डामर और कंक्रीट को मिलिंग और फुल डेप्थ रिक्लेमेशन के माध्यम से पुनः उपयोग में लाया जाएगा, जिससे संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगा। निर्माण स्थलों पर प्रयोगशालाएं गुणवत्ता नियंत्रण को और बेहतर करने के लिए महत्वपूर्ण परियोजना स्थलों पर प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी। इससे निर्माण सामग्री की जांच त्वरित और सटीक होगी। इससे परियोजनाओं की गुणवत्ता

वक्फ बिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक, नए कानून का विरोध जारी

भोपाल मध्य प्रदेश से वक्फ के नए कानून को लेकर पहली याचिका लगाई गई है। कांग्रेस विधायक ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दिया है। इस मामले में 16 अप्रैल को सुनवाई होगी। अब तक वक्फ एक्ट के खिलाफ 20 से अधिक याचिकाएं दायर की जा चुकी है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद वक्फ के नए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने नए कानून को लेकर याचिका लगाई है। आपको बता दें कि वक्फ बिल को लेकर मध्य प्रदेश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। राजधानी भोपाल में दूसरे दिन भी विरोध किया गया। इकबाल मैदान में प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल और क्यूआरएफ की टीम तैनात की गई है। मुस्लिम त्योहार कमेटी के बैनर तले मोती मस्जिद के सामने प्रोटेस्ट किया गया। वहीं मुस्लिम त्योहार कमेटी ने भी वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। गौरतलब है कि 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित किया गया था। इसके बाद 5 अप्रैल को वक्फ अधिनियम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी थी। 8 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम देश में लागू हो गया। वहीं वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 20 से अधिक याचिका दायर की गई है। सभी याचिकाओं में मुख्य रूप से यही कहा गया है कि यह मुसलमानों के साथ भेदभाव करने वाला कानून है। वक्फ एक धार्मिक संस्था है। उसके कामकाज में सरकारी दखल गलत है। इस मामले में पहली सुनवाई 16 अप्रैल को चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच करेगी।

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दुर्लभ वन्य-प्राणी सोन कुत्ते पाये गये

भोपाल बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतोर परिक्षेत्र की पनपता बीट में फील्ड स्टॉफ द्वारा गश्त के दौरान 12 सोन कुत्तों का झुण्ड देखा गया। क्षेत्र संचालक उमरिया ने बताया कि सोन कुत्ते अत्यंत दुर्लभ जीव हैं और किसी निश्चित स्थान पर न रहकर जंगलों में यहाँ-वहाँ झुण्ड में विचरण करते हैं। बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पारिस्थितिक तंत्र में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। क्षेत्र संचालक उमरिया ने बताया कि बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पतौर, मानपुर और धमोखर रेंज में कभी-कभी सोन कुत्तों का झुण्ड दिखायी देता है।  

डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से बना मध्यप्रदेश का 25वाँ अभयारण्य

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल मार्गदर्शन में राज्य शासन ने सागर जिले के 258.64 वर्ग किलोमीटर आरक्षित वन क्षेत्र को मध्यप्रदेश का 25वाँ अभयारण्य घोषित करने की अधिसूचना जारी कर दी गयी। यह अभयारण्य डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा। अभयारण्य के गठन से वन एवं वन्य-प्राणियों का संरक्षण एवं संवर्धन होगा। साथ ही पारिस्थितिकीय तंत्र में खाद्य श्रृंखला सुदृढ़ होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य सागर जिले के उत्तर सागर वन मण्डल तहसील बंडा एवं शाहगढ़ वन क्षेत्र के 25864 हेक्टेयर (258.64 वर्ग किलोमीटर) आरक्षित वन क्षेत्र की सीमा होगी।  

प्रधानमंत्री मोदी का ग्वालियर आगमन पर हुआ स्वागत

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी दोपहर लगभग 2 बजे वायुसेना विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। विमानतल पर जन-प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अगवानी की गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी हेलीकॉप्टर से अशोकनगर जिले के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री श्री मोदी की अगवानी ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने की। साथ ही पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, श्री जयभान सिंह पवैया, श्री अनूप मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, श्रीमती इमरती देवी, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सीताराम बाथम, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर सहित श्री आशीष अग्रवाल, श्री जयप्रकाश राजौरिया, श्री प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री आनंद सर मंदिर परिसर में दर्शन कर सरोवर में पुष्प अर्पित किए

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को श्री आनंदपुर धाम में परम पावन पूजा स्थल महातीर्थ श्री आनंद सर मंदिर परिसर में 4 मंदिरों के दर्शन किए। उन्होंने श्री आनन्द सरोवर में पुष्प अर्पित कर परमपिता से देशवासियों की सुख- समृद्धि और कल्याण की कामना की। प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर धाम स्थित हैलीपेड से सीधे मंदिर परिसर में दर्शन करने पहुंचे। प्रधानमंत्री श्री मोदी का ग्वालियर से हैलीकॉप्टर द्वारा श्री आनंदपुर धाम आगमन हुआ। मोती महल में की श्री परमहंस अद्वैत मत के प्रमुख गुरु महाराज से विशेष भेंट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मोती महल में श्री परमहंस अद्वैत मत परम्परा के प्रमुख गुरु महाराज से शिष्टाचार भेंट की। यह विशेष भेंट आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर केंद्रित रही, जिसमें देश की आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने पर पारस्परिक संवाद हुआ। इस विशेष भेंट ने न केवल आध्यात्मिक जगत में उत्साह का संचार किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि देश के नेतृत्व और आध्यात्मिक संस्थाओं के बीच सकारात्मक संवाद सतत रूप से जारी है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत प्रधानमंत्री श्री मोदी शुक्रवार को अपराह्न लगभग 3.30 बजे अशोकनगर जिले के श्री आनंदपुर धाम पहुंचे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलीपैड पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा भी उपस्थित थे।  

रतलाम में बैनर लगाकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को बताया गद्दार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर एफआईआर की मांग

रतलाम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का फोटो लगा बैनर लगाकर वक्फ बिल के विरोध में वोटिंग करने पर वतन, धर्म व पूवर्जों का गद्दार बताने को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है। वक्फ बिल का विरोध करने को लेकर यह बैनर गुरुवार रात शहर के दो बत्ती चौराहे स्थित एक भवन पर लगाया गया था। कुछ ही देर में इसका फोटों सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। कुछ समय बाद किसी ने बैनर हटा दिया। शुक्रवार दोपहर कांग्रेस ने स्टेशन रोड थाने पर प्रदर्शन व धरना देकर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विपल्व जैन व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की।   यह था पूरा मामला दोपहर करीब सवा बारह बजे सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पारस सकलेचा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष कमरूद्दीन कछवाय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव यास्मीन शेरानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वुसत जैदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता स्टेशन रोड था परिसर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद टीआई स्वराज डाबी को भाजयुमो जिलाध्यक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपा। जांच कर कार्रवाई करने की बात कहने पपर कांग्रेसजन नाराज हो गए और तत्काल प्रकरण दर्ज करने की मांग करते हुए थाने के गेट के सामने धरने पर बैठकर नारेबाजी करते करने लगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। प्रदर्शन में पार्षद नासिर कुरैशी, वहीद शेरानी, कांग्रेस नेता रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, ब्लाक अध्यक्ष बसंत पंडया, वीरेंद्र प्रतापसिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, जोएब आरिफ, इक्का बेलूत आदि भी शामिल थे। प्रकरण दर्ज नहीं होने पर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका जाएगा भाजपा तानाशाही कर रही है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने बैनर लगाए हैं। हमने पुलिस को प्रमाण दिए हैं। कल तक एफआईआर नहीं होती है तो फिर सड़क पर उतरेंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जो बैनर लगाया गया है, उसकी भाषा अपराध की श्रेणी में आती है। जिन्होंने विरोध किया, उन सबके बैनर जाएंगे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का इतिहास उठाकर देखोगे तो राजा-महाराज के समय से वो व उनका परिवार गद्दार ही रहा है। बात कांग्रेस की जाए तो उसने सिर्फ मुस्लिमों को वोट बैंक माना है। उनकी स्थिति में कैसे सुधार हो, उन्हें शिक्षा व स्वास्थ्य का अधिकार मिले, उनकी चिंता नहीं की। आज भाजपा उनकी चिंता कर रही है। अच्छी पहल के साथ वक्फ बिल पास किया गया है। विरोध करने वाले बेनकाब होना चाहिए। दिग्विजय सिंह प्रदेश के नेता है, इसलिए प्रदेश में उनके बैनर लगाए है। जहां-जहां जिन लोगों ने बिल का विरोध किया है, वहां-वहां उनके बैनर लगाए जाएगे।  

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय का अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक मेला

भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने 11 अप्रैल, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक मेला 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसने दुनिया भर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षित किया। यह आयोजन सीमा पार शैक्षणिक संवाद को बढ़ावा देने और उच्च शिक्षा में वैश्विक साझेदारी बनाने के लिए एक ऐतिहासिक मंच के रूप में कार्य किया।  इस वर्ष के मेले में वीआईटी के उपाध्यक्ष की उनके जन्मदिन के अवसर पर आभासी उपस्थिति देखी गई, जिसने दिन को एक प्रतीकात्मक महत्व दिया। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित शिक्षा रणनीतिकार डॉ इंग्रिड ले गार्गासन ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उनकी उपस्थिति ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक उत्कृष्टता और सहयोगी शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। मेले में 75 प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों और संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा और एशिया के विभिन्न देशों सहित कई देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 85 प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने भागीदारी दर्ज की।   विश्वविद्यालय के विशाल और जीवंत परिसर में आयोजित, अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक मेला 2025 ने छात्रों, शोध विद्वानों, संकाय सदस्यों और अकादमिक प्रशासकों को वैश्विक शिक्षा के अवसरों पर सार्थक आदान-प्रदान में शामिल होने के लिए एक समावेशी और इंटरैक्टिव स्थान प्रदान किया। उपस्थित लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश, छात्रवृत्ति कार्यक्रम, छात्र गतिशीलता, अनुसंधान सहयोग और संस्थागत गठजोड़ के लिए रास्ते तलाशे। इस कार्यक्रम में बौद्धिक रूप से समृद्ध गतिविधियों की एक श्रृंखला शामिल थी, जिसमें विशेषज्ञ के नेतृत्व वाली कार्यशालाएं, पैनल चर्चाएं, इंटरैक्टिव बूथ और नेटवर्किंग सत्र शामिल थे, जो सभी ज्ञान साझा करने और दीर्घकालिक शैक्षणिक सहयोग स्थापित करने की सुविधा के लिए डिज़ाइन किए गए थे। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों में प्रवेश प्रक्रियाओं, शैक्षणिक संस्कृतियों और अध्ययन के बाद के मार्गों के बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान की, जिससे प्रतिभागियों को अपने भविष्य के शिक्षा लक्ष्यों के बारे में सूचित निर्णय लेने में मदद मिली।  इस आयोजन ने अकादमिक कूटनीति को सफलतापूर्वक सुगम बनाया, छात्र विनिमय कार्यक्रमों, संकाय विकास पहलों और सहयोगी अनुसंधान अवसरों के लिए मार्ग तैयार किए। अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक मेला 2025 की सफलता शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की अटूट प्रतिबद्धता, इसकी रणनीतिक वैश्विक भागीदारी और अधिक जुड़े और समावेशी शैक्षणिक भविष्य को आकार देने में इसकी सक्रिय भूमिका को दर्शाती है।

आंधी तूफान के साथ तेज बारिश

मंडला  मौसम की बेरूखी के चलते अचानक से ग्राम मोहगांव में तेज बारिश  हुई ।गरज गरज कर तेज बारिश हुई  व तेज आंधी तूफान के चलते एक बड़ा सा नीम का पेड़ हितेंद्र पटेल व संतोष अग्रवाल के मकान के ऊपर गिर गया। जानकारी के अनुसार कुछ विशेष हानि नहीं हुई है।

अनूपपुर विधानसभा एवं पुष्पराजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सदस्या सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

 अनूपपुर    भारतीय जनता पार्टी के 46 वां स्थापना दिवस पर अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया था अनूपपुर जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार 10 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के अध्यक्षता में संपन्न हुआ हुआ। भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल के छायाचित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर एवं राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान ,गाकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (पूर्व विधायक) रामलाल रौतेल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी , जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी ने अपने संबोधन में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार,  भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन , प्रधानमंत्री के रूप में माननीय नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की ओर यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया । अनूपपुर विधानसभा में कार्यक्रम के प्रभारी  मंच संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह परिहार , कार्यक्रम के सहसंयोजक जिला  महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे सह प्रभारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि राठौर , जिला मंत्री श्रीमती दुर्गावती पटेल जिला मंत्री श्रीमती गुड़िया रौतेल जिला मंत्री श्रीमती ज्योति शर्मा जिला मंत्री अनिल पटेल जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी   जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ राकेश गुप्ता विधानसभा के अनूपपुर मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा अनूपपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण फुक्कु सोनी फुनगा मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल जैतहरी मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर एवं विधानसभा के सभी कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य सम्मेलन में उपस्थित रहे । विधानसभा  पुष्पराजगढ़ सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य वक्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष  बृजेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष आधाराम वैस  ,पूर्व जिला महामंत्री  अजय शुक्ला ने कार्यकर्ताओं अपने संबोधन में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार,  भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन , प्रधानमंत्री के रूप में माननीय नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की ओर यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया । पुष्पराजगढ़ विधानसभा सम्मेलन प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उमेश पाठक, सम्मेलन सह प्रभारी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष  श्याम नारायण शुक्ला , सह प्रभारी जिला कार्य समिति सदस्य श्रीमती बबिता सिंह, जिला सह कार्यालय प्रभारी  कन्ना नायक,जनपद अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश मरावी  मंडल अध्यक्ष  जागेश्वर चंद्रवंशी,  रोशन पनाडिया ,  रजनीश उदद्दे , गोपाल सिंह मरावी,  विजय  राठौर , फग्गू नायक एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडला की शुचि उपाध्याय का अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में चयन

मंडला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका में होने वाले त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए महिला भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की। 15 सदस्यों की इस टीम में मंडला जिले की क्रिकेट खिलाड़ी शुचि उपाध्याय को शामिल किया गया है। श्रीलंका के कोलम्बो में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में शुचि उपाध्याय लेफ्ट आर्म स्पिनर की भूमिका में रहेगी। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम 27 अप्रैल से 7 मई तक यह टूर्नामेंट कोलम्बो में खेलेगी। विदित हो शुचि उपाध्याय इन दिनों देहरादून में नेशनल चैलेंजर ट्रॉफी खेल रही हैं। इसके पूर्व नेशनल सीनियर वुमेन टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट प्राप्त करने पर प्लेयर ऑफ सीरीज रह चुकी हैं।

पीएम मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने आनंदपुर धाम में गुरु जी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की

अशोक नगर उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने अशोक नगर जिले में स्थित आनंदपुर धाम में गुरु जी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हर गरीब ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ से खाने की चिंता से मुक्त है, आज हर गरीब और बुजुर्ग ‘आयुष्मान योजना’ के कारण इलाज की चिंता से मुक्त है, आज हर गरीब ‘पीएम आवास योजना’ के कारण अपने पक्के घर की चिंता से मुक्त हो रहा है, आज ‘जल जीवन योजना’ के कारण गांव-गांव में पानी की समस्या का समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में रिकॉर्ड संख्या में नए एम्स, आईआईटी और आईआईएम खुल रहे हैं। गरीब से गरीब वर्ग के बच्चे के सपने साकार हो पा रहे हैं। हमारा पर्यावरण स्वच्छ हो, प्राकृतिक संरक्षित रहे, इसके लिए सरकार ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान भी शुरू किया है। आज इस अभियान के तहत देश में करोड़ों पेड़ लगाए जा चुके हैं। देश इतने बड़े स्तर पर इतना कुछ कर पा रहा है, इसके पीछे हमारा सेवाभाव ही है। गरीब और वंचित के उत्थान का संकल्प ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र, सेवा की यह भावना, आज सरकार की नीति भी है और निष्ठा भी है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि जिस भूमि का कण-कण संतों की तपस्या से सींचा गया हो, जहां परमार्थ एक परंपरा बन चुका हो, जहां सेवा के संकल्प मानवता के कल्याण का पथ प्रशस्त करते हों, वह धरती साधारण नहीं है। इसी कारण हमारे संतों ने अशोक नगर के बारे में कहा था कि यहां शोक आने से डरता है। मुझे खुशी है कि आज यहां बैसाखी और श्री गुरु महाराज जी के अवतरण दिवस के उत्सव में मुझे शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा भारत ऋषियों, मनीषियों और संतों की धरती है। जब-जब हमारा भारत, हमारा समाज, किसी मुश्किल दौर से गुजरता है, कोई न कोई ऋषि, मनीषी इस धरती पर अवतरित होकर समाज को नई दिशा देता है। हम पूज्य स्वामी अद्वैतानंद जी महाराज के जीवन में भी इसकी झलक देख सकते हैं। उन्होंने जिक्र किया कि एक समय था, जब आदि शंकराचार्य जैसे आचार्यों ने अद्वैत दर्शन के गहरे ज्ञान की व्याख्या की थी। गुलामी के कालखंड में समाज इस ज्ञान को भूलने लगा। लेकिन, उसी कालखंड में ऐसे ऋषि-मुनि भी आए, जिन्होंने अद्वैत विचार से राष्ट्र की आत्मा को झकझोरा। इसी परंपरा में पूज्य अद्वैतानंद जी महाराज ने भारत के जन सामान्य तक इसे पहुंचाने का बीड़ा उठाया। महाराज जी ने अद्वैत के ज्ञान को हम सभी के लिए और सरल बनाया, उसे सामान्य मानव के लिए और सुलभ कर दिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet