LATEST NEWS

प्रवेश वर्मा ने कहा- केजरीवाल एक बार फिर महिलाओं को धोखा दे रहे हैं, जैसा उन्होंने पंजाब में किया

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक ओर जहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने ‘महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की है तो दूसरी तरफ भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में “जरूरतमंद” महिलाओं को नकद सहायता देनी शुरू कर दी है। इसे लेकर अब दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि आप ने ‘महिला सम्मान योजना’ के नाम पर लोगों को सरकारी कार्ड दिया है और दूसरी तरफ आज उन्हीं के विभाग ने अखबारों में विज्ञापन देकर कहा है कि ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल एक बार फिर महिलाओं को धोखा दे रहे हैं, जैसा उन्होंने पंजाब में किया। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के संभावित उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैं महिला सम्मान के लिए खड़ा हुआ तो आज ये बौखला गए हैं।” इससे पहले प्रवेश वर्मा के यहां पहुंचने वाली हर महिला को 1,100 रुपये देने को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा नेता के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करने, उनको गिरफ्तार करने और उनके घर ईडी की जांच करने की मांग की थी। आतिशी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर महिलाओं को बुलाया जा रहा है और उन्हें लिफाफे में 1,100 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को 1,100 रुपये बांटे जा रहे हैं। ईडी-सीबीआई और दिल्ली पुलिस को इनके आवास पर छापा मारना चाहिए, वहां करोड़ों रुपये रखे हुए हैं। प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और अब इस मामले में चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई एजेंडा नहीं, कोई काम नहीं और कोई चेहरा नहीं है। प्रवेश वर्मा ने आतिशी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह कोई गलत काम नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि ये पैसे उनके खुद के और राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान के हैं जिसकी स्थापना 25 साल पहले उनके पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा ने की थी। पाई-पाई की हिसाब किताब है। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से योजना बनाकर मासिक सहायता राशि देने का काम चुनाव के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में आचार संहिता लागू नहीं हुई है और आप सरकार चाहे तो वह भी महिलाओं के खाते में पैसे दे सकती है। लेकिन उनकी मंशा ही नहीं है। उन्होंने आप की घोषणा को “केवल चुनावी स्टंट” बताते हुए कहा कि वोट दीजिए, तब पैसे देंगे यह दुर्भाग्य की बात है। भाजपा नेता ने साफ किया कि उनकी योजना आचार संहिता लागू होने तक जारी रहेगी और “जो भी महिला-बहन मेरे घर पर आएंगी निराश नहीं जाएंगी”। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “11 दिन से मैं यहां की महिलाओं का जो दुख देख रहा हूं वह केजरीवाल 11 साल में नहीं देख पाए।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि वह कम से कम शराब नहीं बांट रहे हैं जो अरविंद केजरीवाल पूरी दिल्ली को बांट रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि कोविड के समय जब दिल्ली के लोग दवा मांग रहे थे, अस्पताल मांग रहे थे, केजरीवाल उन्हें शराब बांट रहे थे, ‘शीश महल’ बना रहे थे।

दिल्ली दंगों के पोस्टर बॉय शाहरुख पठान को सीलमपुर सीट से उतारा जा सकता है, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के संकेत

नई दिल्ली ताहिर हुसैन के बाद दिल्ली दंगों के एक और आरोपी शाहरुख पठान को भी चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन संकेत जरूर दिए हैं। चर्चा है कि शाहरुख पठान को सीलमपुर सीट से उतारा जा सकता है। दिल्ली में फरवरी में चुनाव हो सकते हैं और ओवैसी की पार्टी करीब 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इस चर्चा की शुरुआत तब हुई जब एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने दिल्ली दंगों के पोस्टर बॉय बन चुके शाहरुख पठान के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। दिल्ली दंगों के दौरान वह हथियार लहराते हुए दिखा था। उसने एक पुलिसकर्मी पर पिस्टल तान दी थी। शाहरुख इस समय जेल में बंद है। शाहरुख से पहले ओवैसी की पार्टी दंगों के एक और बड़े आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दे चुकी है। दो दिन पहले जमई ने एक्स पर पठान की मां से मुलाकात की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘पिछले दिनों जेल में बंद शाहरुख पठान के घर पर उनकी मां से मेरी मुलाकात हुई। दिल्ली मजलिस (AIMIM) का एक डेलिगेशन उनके परिवार से मुलाकात करके उनके हालात और कानूनी सहायता के सिलसिले में बातचीत की है। दिल्ली में इंसाफ की मुहीम में हमारा यह छोटा सा कदम कई परिवारों को हौसला देगा, जिनके बच्चे बिना ट्रायल के सालों से जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जमानत उन कैदियों का अधिकार है जिनके मामले लंबित हैं। उनकी मां का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के इशारे पर ही उनके बेटे पर केस दर्ज किया गया और यह बात वह भूल नहीं सकेंगे।’ जमई ने कुछ मीडिया चैनल्स से बातचीत में कहा कि टिकट को लेकर अंतिम फैसला हाईकमान करता है। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मेरी जो जिम्मेदारी थी वह पूरी की है। शाहरुख को टिकट मिलने की चर्चा को खारिज किए बिना उन्होंने कहा कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन सीलमपुर से एक मजबूत उम्मीदवार की आवश्यकता है, क्योंकि आप और कांग्रेस के नेता पाला बदल चुके हैं। एमआईएम जिनको भी सीलमपुर से टिकट देगी वह मजबूत उम्मीदवार को देगी।

20 जनवरी तक हो सकता है BJP के नए अध्यक्ष का ऐलान, जनवरी के दूसरे सप्ताह में बैठक

नई दिल्ली भाजपा को नया अध्यक्ष अगले सााल जनवरी-फरवरी में मिल सकता है। इसके लिए कुछ केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं। हालांकि, इस बारे में फैसला होने से पूर्व भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेताओं के बीच जनवरी के दूसरे सप्ताह में अनौपचारिक बैठक हो सकती है। इसके पहले पार्टी आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों में नये अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। भाजपा नेतृत्व नये अध्यक्ष को लेकर जल्दबाजी में नहीं है। वह संगठन स्तर पर अपनी स्थिति को व्यापक व मजबूत करने के साथ आगे बढ़ रहा है। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्र में मंत्री बनने के बाद भी अपना दायित्व निभा ही रहे हैं और संगठन स्तर पर भी पूरी तरह सक्रिय हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि संगठन चुनाव चल रहे हैं। जनवरी-फरवरी में नया अध्यक्ष संगठन को मिल जाएगा। दिल्ली के विधानसभा चुनाव को लेकर इस नेता का कहना है कि यह संगठन पर निर्भर करेगा कि उसकी उस समय की प्राथमिकताएं और जरूरतें क्या हैं। चूंकि नया अध्यक्ष 15 जनवरी के बाद आना है, इसलिए अगर चुनाव के चलते संगठन एक माह का और समय लेता है तो उसमें कोई दिक्कत नहीं है। दरअसल, भाजपा अध्यक्ष के चयन के पहले पार्टी व संघ के नेताओं के बीच नये नेता को लेकर चर्चा होना बाकी है। अभी जो नाम चर्चा में है, वह अनुमानों पर है। सूत्रों के अनुसार, अभी तक न तो भाजपा नेतृत्व ने किसी नाम को लेकर संघ से चर्चा की है और न ही संघ ने किसी नाम का सुझाव दिया है। संभवतः जनवरी के दूसरे सप्ताह में भाजपा व संघ के शीर्ष नेताओं के बीच इस बारे में अनौपचारिक बैठक होगी, जिसमें नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा होगी। जिन नामों की चर्चा है उनमें केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर, भूपेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर, जी. किशन रेड्डी आदि शामिल हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राज्यों के संगठन चुनावों में आधा दर्जन से ज्यादा प्रदेशों में नये अध्यक्ष आना तय हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात शामिल हैं। संगठन चुनावों की मौजूदा स्थिति में अधिकांश राज्यों में मंडल अध्यक्षों के चुनाव पूरे हो चुके हैं। इस माह के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह तक जिलों के चुनाव पूरे किए जाने की तैयारी है। इसके बाद राज्यों के चुनाव होंगे। क्या कहता है बीजेपी का संविधान? भारतीय जनता पार्टी के संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले कम से कम आधे राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव खत्म पूरे जाने चाहिए. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है. हालांकि 2024 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए जेपी नड्डा के कार्यकाल को आगे बढ़ा दिया गया था. 2020 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे नड्डा फरवरी 2020 में जेपी नड्डा को बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था. नड्डा पार्टी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. इसके बाद जनवरी 2023 में नड्डा का कार्यकाल पूरा हो रहा था उससे पहले ही अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया. तब से लेकर अभी तक नड्डा बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अब बीजेपी का नया अध्यक्ष सरकार या संगठन किसी से भी हो सकता है. बीजेपी का राष्ट्रीय पार्टी या फिर संगठन से कोई भी हो सकता है. अभी तक किसी का भी नाम सामने नहीं आया है. आने वाले कुछ दिनों में इसे लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है.

राहुल पहुंचे सब्जी मंडी, कहा- बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट-कुंभकरण की नींद सो रही सरकार

नई दिल्ली राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम पूछते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ स्थानीय लोग और महिलाएं भी हैं। इस दौरान वह अलग-अलग सब्जियों के रेट पूछ रहे हैं। महिलाएं बता रही हैं कि सब्जियों के दाम इस साल कम ही नहीं हो रहे हैं। एक महिला ने कहा कि जो मटर सीजन में 60 रुपए प्रतिकिलो तक बिकती है, इस साल 120 रुपए किलो से नीचे आ ही नहीं रही है। महिलाओं ने बताया कि कोई भी सब्जी 30-35 रुपए किलो है ही नहीं। राहुल गांधी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि ‘लहसुन कभी ₹40 था, आज ₹400!’ बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट-कुंभकरण की नींद सो रही सरकार! सब्जियां खरीदते हुए एक महिला कहती है कि पूरे साल एक भी सब्जी सस्ती नहीं हुई है। आलू-प्याज जो बेसिक चीज है हम मिडिल क्लास के लोगों के लिए, उनमें से भी कुछ सस्ता नहीं हुआ है। एक महिला ने राहुल गांधी ने बताया कि हम आए थे चार-पांच सब्जियां लेने के लिए, लेकिन दो सब्जियां लेकर घर जा रहे हैं। इसी दौरान राहुल गांधी एक महिला से पूछते हैं कि आपको क्या लगता है महंगाई क्यों बढ़ रही है? इस पर वह महिला गुस्से में कहती है कि जो सरकार बैठी हुई है, वो इस चीज को देखती नहीं है। वह बस अपने भाषणों में लगे हुए हैं। वह यह नहीं देखते कि जो आम पब्लिक है वह इतना महंगा खाना कैसे खाएगी। राहुल गांधी का यह वीडियो दिल्ली के गिरीनगर के सामने के हनुमान मंदिर सब्जी मंडी का है। इसमें राहुल गांधी के साथ कुछ महिलाएं भी हैं। महिलाएं कहती हैं कि हमने राहुल गांधी को अपने घर चाय पर भी बुलाया है। वह भी देखें कि कितनी महंगाई है। एक महिला कहती है कि हमारा बजट बहुत ज्यादा बिगड़ रहा है। सैलरी किसी की नहीं बढ़ी। लेकिन सब्जियों का दाम जो बढ़ गया, फिर वो घटने का नाम नहीं लेता। सब्जी मंडी में पहुंचे राहुल गांधी महिलाओं से पूछते हैं कि आज क्या खरीद रही हैं। इस पर महिला उन्हें बताती है कि थोड़ा सा टमाटर और थोड़ा सा प्याज, ताकि कुछ तो चल जाए। एक महिला सब्जीवाले से पूछती है कि भैया इस बात सब्जियां इतनी महंगी क्यों हैं। 30-35 रुपए तो किसी सब्जी का दाम है ही नहीं, जो भी है सब 50 रुपए के ऊपर है। महिला की इस बात पर सब्जी वाला भी स्वीकार करता है कि इस बार सब्जियों के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। वह कहता है कि इस साल बहुत महंगाई है। इससे पहले कभी नहीं हुई। राहुल गांधी सब्जीवाले से लहसुन का दाम पूछते हैं। इस पर महिला कहती है कि भैया हम लहसुन नहीं खरीद पाएंगे। वह आगे कहती है कि सोना सस्ता हो गया, लहसुन महंगे हो गए। सब्जीवाला लहसुन के दाम 400 रुपए किलो बताता है। तब महिला कहती है कि कुछ कम कीजिए कि हम थोड़ा तो खरीद पाएं। महिला की बात सुनकर सब्जीवाला 90 रुपए पाव के हिसाब से देने को तैयार हो जाता है।

आंबेडकर और संविधान पर AAP-BJP पार्षदों में भिड़ंत, आंबेडकर और संविधान पर सियासी लड़ाई ने अब हिंसक रूप

चंडीगढ़ संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान पर सियासी लड़ाई ने अब हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है। चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग के दौरान इस मुद्दे पर कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षद आपस में भिड़ गए। उनके बीच हाथापाई की भी खबर है। इसकी शुरुआत तब हुई, जब कांग्रेस और आप के पार्षदों ने आंबेडकर के खिलाफ कथित टिप्पणी के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक प्रस्ताव के जरिए उनसे इस्तीफे की मांग की। भाजपा के पार्षदों ने इसका पुरजोर विरोध किया लेकिन धीरे-धीरे यह विरोध हिंसक हो गया और पार्षद आपस में ही उलझ पड़े। हाथापाई की ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में इसका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। समाचार एजेंसी PTI ने उस वीडियो को साझा किया है। उसमें पार्षद हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। सारा विवाद नामित पार्षद अनिल मसीह के सदन में पहुंचने के बाद शुरू हुआ क्योंकि उनके पहुंचते ही कांग्रेस और आप के पार्षद नारेबाजी करने लगे। ये पार्षद अनिल मसीह को वोट चोर कहकर नारा लगा रहे थे। इससे मसीह को गुस्सा आ गया और वे बेल में चले गए। उन्होंने कांग्रेस पार्षदों से भिड़ते हुए कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत कांग्रेस पार्टी के कई नेता जमानत पर हैं। इसके बाद आप के पार्षदों और कांग्रेस के पार्षदों ने मसीह के सामने पोस्टर लहराना शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा के पार्षदों ने उनसे पोस्टर छीनने की कोशिश की। इसमें उनके बीच झड़प और हाथापाई हो गई। कुछ पार्षद तो हाथापाई के दौरान कैमरे की ओर देखते हुए भी पकड़े गए, लेकिन इससे उनका प्रयास नहीं रुका। विपक्षी दलों ने शोर-शराबे के बीच अमित शाह पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने इस आरोप का जोरदार खंडन किया ।

पटपड़गंज सीट से ‘आप’ के उम्मीदवार अवध ओझा ने केजरीवाल को कृष्ण का अवतार बताया: अवध ओझा

नई दिल्ली हाल ही में राजनीति के मैदान में उतरे मशहूर शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भगवान बता दिया है। पटपड़गंज सीट से ‘आप’ के उम्मीदवार अवध ओझा ने केजरीवाल को कृष्ण का अवतार बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के कंस उनके पीछे पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के कंस नहीं चाहते कि कोई गरीबों के लिए काम करे। ओझा ने कहा कि लोग केजरीवाल के पीछे इसलिए पड़े हैं कि कहीं वो 2029 में प्रधानमंत्री ना बन जाए। अवध ओझा ने बातचीत में यह बयान दिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ओझा ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल जी निश्चित तौर पर भगवान हैं, मैं तो कह ही चुका हूं कृष्ण के अवतार हैं। जब भी कोई व्यक्ति समाज बदलने की कोशिश करता है और जब भी कोई व्यक्ति गरीबों का मसीहा बनने की कोशिश करता है तो समाज के कंस उसके पीछे पड़ जाते हैं। नहीं तो भगवान कृष्ण जेल में कैसे पैदा होते। क्या बिगाड़ा था देवकी और वासुदेव ने। समाज के कंस नहीं चाहते कि कोई गरीबों के लिए काम करे, मजलूमों के लिए काम करे। सताए हुए लोगों के लिए काम करे।’ अवध ओझा ने कहा कि केजरीवाल दूरदर्शी हैं और उनमें भगवान के लक्षण हैं। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली की जो स्थिति है वह उदाहरण बनती जा रही है पूरे भारत के लिए। सबकी हालत खराब है कि 2029 में कहीं केजरीवाल प्रधानमंत्री ना बन जाएं। निश्चित तौर पर लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं। वो बिल्कुल भगवान हैं, एकदम मैं तो कहता हूं वो भगवान हैं। शिक्षा फ्री कर दी। आज मैंने अखबार में पढ़ा कि एक व्यक्ति मां को घर में बंद करके उज्जैन चला गया, उसकी भूख से मौत हो गई। उनको पता है कि आज के दौर में बुजुर्ग बीमार हुए तो उनकी सेवा करने वाला कोई नहीं। कितनी दूरदर्शिता की बात है यह। यह भगवान के ही लक्षण हैं, स्वभाविक तौर पर भगवान के लक्षण हैं।’ हिंदुओं की आस्था का मजाक: भाजपा भाजपा अवध ओझा के बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए इसे हिंदुओं की आस्था के साथ मजाक बताया। दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता प्रीति अग्रवाल ने एक्स पर लिखाा, ‘आम आदमी पार्टी नेता द्वारा भ्रष्ट केजरीवाल को श्री कृष्ण जी जैसा बताया जाना शर्मनाक और अस्वीकार्य है। आम आदमी पार्टी हिंदुओं की आस्था का मजाक बनाने से कभी नहीं कतराती है।’

मध्य प्रदेश नेतृत्व से भेजे जाने वाले तीन नामों में से अंतिम अंतिम मुहर दिल्ली से ही लगाई जाएगी

भोपाल भाजपा संगठन चुनाव को लेकर अब जिला अध्यक्षों को चुने जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को राष्ट्रीय सहमंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक बुलाई गई। बैठक में स्पष्ट हुआ है कि इस बार भाजपा के जिला अध्यक्षों के नाम सांसद-विधायकों की तरह दिल्ली से ही तय होंगे। मध्य प्रदेश नेतृत्व से भेजे जाने वाले तीन नामों में से अंतिम अंतिम मुहर दिल्ली से ही लगाई जाएगी। जिला अध्यक्ष को लेकर चयन समिति बंद लिफाफे में प्रदेश नेतृत्व को नामों का सुझाव देगी। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय संगठन मध्य प्रदेश मनमानी रोकने की दिशा में यह कार्य कर रहा है। अभी तक क्षेत्रीय क्षत्रप अपने हिसाब से जिला अध्यक्षों का चयन करते थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम मोहन यादव केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सोमवार रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में मुलाकात की। वह आज  भी दोपहर तक दिल्ली में रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर भारत सरकार से जुड़ी योजनाओं का प्रदेश में हो रहे क्रियान्वयन की प्रगति रख सकते हैं। वहीं संगठन के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्री चौहान से भी हुई मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मिले। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी उनके साथ थे। उन्होंने कृषि से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

जयंत चौधरी ने RLD के अपने सभी प्रवक्ताओं को हटाया, जाने के है वजह

नईदिल्ली केंद्र में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA में साझेदार राष्ट्रीय लोकदल के नेता और केंद्रीय मंत्री ने अपने पार्टी के नेताओं पर सख्त एक्शन लिया है. पार्टी ने अपने सभी प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी द्वारा जारी एक चिट्ठी में इस फैसले की जानकारी दी गई है. जानकारी के अनुसार रालोद चीफ जयंत चौधरी के आदेश पर यह एक्शन हुआ है. रालोद की मेरठ इकाई ने इस फैसले की जानकारी अपने मीडिया ग्रुप में दी. बीते दिनों एक प्रवक्ता ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान की आलोचना की थी. इसके बाद अब यह फैसला लिया गया है. रालोद नेता त्रिलोक त्यागी द्वारा जारी चिट्ठी में कहा गया है कि राष्ट्रीय लोकदल के सभी राष्ट्रीय प्रवक्ताओं एवं उत्तर प्रदेश के सभी प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभानव से निरस्त किया जाता है. बीते दिनों रालोद प्रवक्ता कमल गौतम ने कहा था कि गृह मंत्री का बयान सही नहीं है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जो लोग भगवान मानते हैं, वह भगवान मानत रहेंगे. उनके लिए ऐसा बयान उचित नहीं है. अमित शाह ने असल में क्या कहा था? केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 17 दिसंबर को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है.. आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला जारी रखते हुए कहा था कि हमें तो आनंद है कि आंबेडकर का नाम लेते हैं. आंबेडकर का नाम अभी सौ बार ज्यादा लो. परंतु आंबेडकर जी के प्रति आपका भाव क्या है ये मैं बताता हूं. आंबेडकर जी को देश कि पहली कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दे दिया. गृह मंत्री ने आगे कहा था कि उन्होंने (आंबेडकर) कई बार कहा कि वह अनुसूचित जातियों और जनजातियों के साथ होने वाले व्यवहार से असंतुष्ट हैं. उन्होंने सरकार की विदेश नीति से असहमति जताई थी, अनुच्छेद 370 से भी सहमत नहीं थे. आंबेडकर को आश्वासन दिया गया था, जो पूरा नहीं हुआ, इसलिए कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. “अमित शाह यहीं नहीं रुके, उन्होंने इसके बाद जवाहरलाल नेहरू का एक बयान भी पढ़ा जो आंबेडकर के इस्तीफे के बारे में दिया गया था. उन्होंने कहा, “श्री बीसी रॉय ने पत्र लिखा कि आंबेडकर और राजाजी जैसे दो महानुभाव मंत्रिमंडल छोड़ेंगे तो क्या होगा, तो नेहरू जी ने उनको जवाब में लिखा है- राजाजी के जाने से तो थोड़ा बहुत नुकसान होगा, आंबेडकर के जाने से मंत्रिमंडल कमजोर नहीं होता है.” अमित शाह का पूरा भाषण यहां सुना जा सकता है.

मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर BJP में बवाल, मंडल अध्यक्ष के लिए 45 से कम उम्र का क्राइटेरिया तय

भोपाल मध्य प्रदेश में बीजेपी के संगठन चुनाव हो रहे हैं, जहां संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां चल रही हैं. संगठनात्मक रूप से मध्य प्रदेश में बीजेपी के 60 जिले हैं, जिसमें मंडल अध्यक्ष चुने जाते हैं. लेकिन प्रदेश में बीजेपी ने 18 मंडल अध्यक्षों के चुनाव निरस्त कर दिए हैं, क्योंकि बीजेपी की चुनाव समिति के पास करीब 100 शिकायतें पहुंची थी, जहां जांच में यह बात सामने आई है कि कई जगह नेताओं ने अपनी उम्र छुपाई है. ऐसे में चुनाव निरस्त कर दिए गए. वहीं जो शिकायतें बीजेपी की चुनाव समिति के पास पहुंची हैं, उनका निराकरण भी जल्द किया जा सकता है. सिवनी जिले में सबसे ज्यादा दरअसल, बताया जा रहा है कि डेढ़ दर्जन ऐसे मंडल हैं, जहां पर अध्यक्ष बनने के लिए नेताओं ने अपनी उम्र घटाकर संगठन को बताई थी, ऐसे में जांच के बाद 18 मंडलों के चुनाव ही आधिकारिक तौर पर निरस्त कर दिए गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मंडल अध्यक्ष सिवनी जिले के हैं. क्योंकि बीजेपी ने मंडल अध्यक्ष के पद के लिए उम्र का क्राइटेरिया 45 साल तय किया था, इसके अलावा उन नेताओं को भी मंडल अध्यक्ष नहीं बनाने के निर्देश दिए थे जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा हो, या फिर किसी नेता ने भविष्य में पार्टी के खिलाफ काम किया था. इसलिए बीजेपी ने इस बार चुनावी संगठन में इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखने की बात कही थी. यहां के चुनाव हुए निरस्त सिवनी जिले में उत्तर सिवनी, बंडोल, बीजादेवरी, सुकतरा, कुरई में मंडल अध्यक्ष के चुनाव निरस्त कर दिए हैं.  वहीं बड़वानी जिले में अंजड़, चाचरिया, पानसेमल में भी मंडल अध्यक्ष के चुनाव निरस्त हुए हैं. जबकि राजगढ़ जिले में बोड़ा, गुलाबता और तलेन में भी मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है.     सिंगरौली जिले के निवास     टीकमगढ़ जिले के लिधौरा     श्योपुर जिले के पाण्डौला     खरगोन जिले के गोगांवां     पन्ना जिले के गुन्नौर     छतरपुर जिले के गौरिहार     धार जिले के सादलपुर   वहीं मंडल अध्यक्षों और संगठन के चुनाव को लेकर बीजेपी के संगठन चुनाव अधिकारी और पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर का कहना है कि मंडस अध्यक्षों के चुनाव की लगभग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कुछ आपत्तियां आई थी, उनका भी समाधान भी कर दिया गया है. अंतिम परिणाम भी जल्द ही सामने आ जाएगा. वहीं जिन लोगों ने आपत्तियां जताई हैं उनका निराकरण भी जल्द किया जाएगा. 

अमित शाह के बचाव में अब भाजपा विपक्ष के खिलाफ पलटवार करने के लिए बीजेपी ने खास रणनीति तैयार की

लखनऊ भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर विपक्षी दलों का विरोध जारी है। ऐसे में अब भाजपा विपक्ष के खिलाफ पलटवार करने के लिए बीजेपी ने खास रणनीति तैयार की है। भाजपा दलितों से संबंधित मुद्दों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को बेनकाब करने के लिए एक जवाबी अभियान शुरू करने की कोशिश में है। पार्टी ने अपने एससी/एसटी मोर्चा को एससी/एसटी समुदाय को एकजुट करने और केंद्र और यूपी में पिछली कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सरकारों के तहत लिए गए दलित विरोधी कदमों को उजागर करने के लिए सभी विधानसभा सीटों पर जवाबी अभियान की योजना बनाने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी बीजेपी एससी/एसटी मोर्चा के अध्यक्ष राम चंद्र कन्नौजिया ने कहा है कि कांग्रेस और सपा दलितों की सबसे बड़ी दुश्मन रही हैं। यह एक ऐतिहासिक सच्चाई है जिसे लोगों को बताने की जरूरत है। कन्नौजिया ने सीएम योगी से मुलाकात की और कई अतिरिक्त उपाय सामने रखे, जिन्हें सरकार सामाजिक रूप से उत्पीड़ित वर्गों के कल्याण के लिए शुरू कर सकती है। रणनीति के बारे में उन्होंने बताया कि पार्टी जमीनी स्तर पर विपक्ष को बेनकाब करने के लिए अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष की पिछली सरकारों में दलितों के खिलाफ उठाए गए कदम और नारों को उजागर करेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में होने वाले चुनावों के बाद इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस बारे में दलित बहुल्य इलाकों में जानकारी दे दी गई है और पिछले 10 सालों में बीजेपी द्वारा दलितों के लिए किए कामों की चर्चा की जाएगी। कांग्रेसी 24 को निकालेंगे आंबेडकर सम्मान मार्च डॉ भीमराव आंबेडकर के अपमान के विरोध में कांग्रेस 24 दिसंबर को पूरे भारत में मार्च निकालेगी। केंद्रीय महासचिव केसी बेणुगोपाल ने इस संबंध में राज्यों को पत्र भेजा है। इसे बाबा साहब भीमराव आंबेडकर सम्मान मार्च नाम दिया गया है। इसके पहले रविवार व सोमवार को कांग्रेस सांसद और सीडब्ल्यूसी के सदस्य अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रो, राज्य मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों पर पत्रकारों से बातचीत कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग करेंगे। सपाइयों का गृहमंत्री के खिलाफ ज्ञापन सपा ने डा. भीमराव आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाते हुए शनिवार को प्रदेशभर में जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। लखनऊ में पार्टी के जिला व महानगर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। बसपा 24 को सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का किए गए अपमान के खिलाफ 24 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन करने का फैसला किया है। बसपा इस दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेगी।

मोहन भागवत पर संजय राउत का पलटवार- ‘शिवसेना और कांग्रेस ने भी राम मंदिर आंदोलन में योगदान दिया’

नई दिल्ली आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर देश के इतिहास में एक आंदोलन था और न केवल भाजपा और पीएम मोदी ने इसमें योगदान दिया, बल्कि आरएसएस, शिवसेना, विहिप और यहां तक ​​कि कांग्रेस सहित सभी ने इस आंदोलन में योगदान दिया। राउत ने भागवत पर निशाना साधा और कहा कि वह ही हैं जिन्होंने ऐसे लोगों को सत्ता में लाया और अब उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए। एएनआई से बात करते हुए राउत ने कहा, “राम मंदिर इस देश के इतिहास में एक आंदोलन था। मेरा मानना ​​है कि सभी ने उस आंदोलन में योगदान दिया। न केवल भाजपा और पीएम मोदी ने इसमें योगदान दिया, बल्कि आरएसएस, भाजपा, शिवसेना, वीएचपी, बजरंग दल और कांग्रेस ने भी आंदोलन में योगदान दिया… यह सही है कि कोई भी सिर्फ मंदिर बनाकर नेता नहीं बन सकता। यह देश एक मंदिर है, आपको इसे बनाना चाहिए… मोहन भागवत, आप ही ऐसे लोगों को सत्ता में लाए हैं। इसलिए अब आप जिम्मेदारी लें।” क्या बोले मोहन भागवत? शुक्रवार को मोहन भागवत ने देश में एकता और सद्भाव का आग्रह करते हुए इस बात पर जोर दिया कि दुश्मनी पैदा करने के लिए विभाजनकारी मुद्दे नहीं उठाए जाने चाहिए। साथ ही उन्होंने हिंदू भक्ति के प्रतीक के रूप में अयोध्या में राम मंदिर के महत्व पर भी प्रकाश डाला। पुणे में गुरुवार को हिंदू सेवा महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए भागवत ने कहा, “अब भक्ति के सवाल पर आते हैं। वहां राम मंदिर होना चाहिए और वास्तव में ऐसा हुआ भी। यह हिंदुओं की भक्ति का स्थल है।” हालांकि, उन्होंने विभाजन पैदा करने के खिलाफ चेतावनी दी। आरएसएस प्रमुख ने कहा, “लेकिन हर दिन तिरस्कार और दुश्मनी के लिए नए मुद्दे नहीं उठाए जाने चाहिए। इसका समाधान क्या है? हमें दुनिया को दिखाना चाहिए कि हम सद्भाव से रह सकते हैं, इसलिए हमें अपने देश में थोड़ा प्रयोग करना चाहिए।” भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए भागवत ने कहा, “हमारे देश में विभिन्न संप्रदायों और समुदायों की विचारधाराएँ हैं।” भागवत ने हिंदू धर्म को एक शाश्वत धर्म बताया भागवत ने हिंदू धर्म को एक शाश्वत धर्म बताते हुए कहा कि इस शाश्वत और सनातन धर्म के आचार्य “सेवा धर्म” या मानवता के धर्म का पालन करते हैं। श्रोताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सेवा को सनातन धर्म का सार बताया, जो धार्मिक और सामाजिक सीमाओं से परे है। उन्होंने लोगों से सेवा को पहचान के लिए नहीं बल्कि समाज को कुछ देने की शुद्ध इच्छा के लिए अपनाने का आग्रह किया।

2009 में न्यूयॉर्क में आयोजित एक डिनर पार्टी को लेकर हरदीप सिंह पुरी और शशि थरूर के बीच छिड़ा युद्ध

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच 2009 में न्यूयॉर्क में आयोजित एक डिनर को लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया है। इस डिनर की मेजबानी पुरी ने की थी, जिसमें अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस भी शामिल थे। भाजपा नेताओं ने थरूर और सोरस की पिछली मुलाकातों का हवाला देते हुए कांग्रेस और सोरस के बीच संबंध होने का आरोप लगाया है। पुरी उस समय संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत थे। उन्होंने थरूर पर पलटवार करते हुए कहा कि इस डिनर के लिए मेहमानों की सूची थरूर ने दी थी, जिनमें सोरोस का नाम शामिल था। पुरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “यह स्पष्ट है कि यह नाम राजीव गांधी फाउंडेशन के सहयोगियों में शामिल होने के कारण जोड़ा गया था, और राज्य मंत्री (थरूर) उनसे मिलने के इच्छुक थे।” पुरी ने यह भी दावा किया कि थरूर ने मई 2009 में सोरोस से मुलाकात की थी और इसके बारे में ट्वीट भी किया था। पुरी ने कहा, “चूंकि मैं उस समय न्यूयॉर्क में नया था और थरूर वहां काफी समय बिता चुके थे, इसलिए मेहमानों की सूची मैंने नहीं चुनी। यह सूची थरूर ने दी थी।” थरूर ने दिया पलटवार शशि थरूर ने पुरी के दावों को खारिज करते हुए भाजपा पर आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रिय हरदीप, हमारी यादें अलग-अलग हैं। आपके शानदार डिनर में कई ऐसे मेहमान मौजूद थे, जिनसे मैं पहले कभी नहीं मिला था। लेकिन मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि हम दोनों न्यूयॉर्क या जिनेवा में अपने जीवन के शुरुआती दौर में किसी से भी अपने संपर्कों को नकार दें।” थरूर ने पुरी के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि सोरोस का किसी भारतीय फाउंडेशन से कोई संबंध है। उन्होंने कहा, “मुझे इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि सोरोस का भारत में किसी फाउंडेशन से कोई संबंध है – और मैंने इस बारे में उनसे कभी चर्चा भी नहीं की।” इसके बजाय, थरूर ने याद दिलाया कि डिनर के दौरान सोरोस ने ग्लोबल वार्मिंग पर भारत के रुख की आलोचना की थी।   भाजपा और सोरस का पुराना टकराव भाजपा पहले भी सोरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने का आरोप लगा चुकी है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसने सोरस और उनकी संस्थाओं के साथ मिलकर भारत में गलत सूचनाएं फैलाने और संसद को बाधित करने का षड्यंत्र रचा है। भाजपा का कहना है कि फ्रांसीसी मीडिया आउटलेट मीडियापार्ट ने सोरस के संगठन ‘ओसीसीआरपी’की अमेरिकी सरकार से कथित संबंधों का खुलासा किया है, जो इन आरोपों का आधार है।

राहुल गांधी मामले पर संजय राउत बोले- पीएम मोदी की सरकार इस मामले को ईडी और एफबीआई को सौंप सकते है

मुंबई संसद भवन परिसर के बाहर धक्का-मुक्की मामले में शिकायत क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। इसको लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहाकि पीएम मोदी की सरकार इस मामले को ईडी और एफबीआई को भी दे सकती है। उन्होंने कहाकि मोदी सरकार झूठे केसेज फाइल करती है। गौरतलब है कि संसद भवन के मकर द्वार पर प्रदर्शन के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में भिड़ंत हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान राहुल गांधी के धक्के से भाजपा के दो सांसद घायल हो गए। इसको लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने है। इसके अलावा संजय राउत ने महाराष्ट्र में महायुति सरकार पर भी निशाना साधा है। संजय राउत ने कहाकि सरकार में क्या चल रहा है यह समझना बेहद मुश्किल है। शिवसेना नेता ने कहाकि सरकार तो बन गई है, लेकिन अभी तक किसी को पोर्टफोलियो नहीं दिया गया है। उन्होंने कहाकि प्रदेश में कानून व्यवस्था के कई मामले हैं, लेकिन किसी की जिम्मेदारी तय नहीं है। संजय राउत ने कहाकि इतना बड़ा बहुमत होने के बावजूद इसमें इतनी देरी क्यों हो रही है। संसद भवन के बाहर क्या हुआ था दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में ‘धक्का-मुक्की’ के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को शुक्रवार को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में हुई ‘धक्का-मुक्की’ के सिलसिले में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर गुरुवार को संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विपक्ष और राजग सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की में सांसद प्रतापचंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत देकर उन पर संसद परिसर में ‘धक्का-मुक्की’ के दौरान ‘शारीरिक हमला और उकसावे’ में शामिल होने का आरोप लगाया है।

बीजेपी सांसद ने प्रियंका गांधी को दिया ‘खून’ से रंगा 1984 वाला बैग, विरोधी दंगों की याद दिलाने की कोशिश की

नई दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान इस बार ‘बैग पॉलिटिक्स’ की भी जमकर चर्चा हुई। एक तरफ सत्तापक्ष संविधान और इमर्जेंसी पर चर्चा करने में मशगूल रहा तो दूसरी तरफ पहली बार लोकसभा पहुंचीं प्रियंका गांधी अपने अलग अंदाज से हैरान कर रही थीं। एक दिन वह फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं तो अगले दिन बांग्लादेश लिखा हुआ बैग लेकर पहुंच गईं। जानकारों ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम दोनों को साधने के लिए प्रियंका गांधी ने अपने बैग से ही बड़ा संदेश दे दिया। वहीं इस सिलसिले में बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने 1984 लिखा हुआ बैग प्रियंका गांधी को दे दिया। इस बैग में 1984 को खून से रंगा गया दिखाया गया है। बीजेपी सांसद ने बैग देकर सिख विरोधी दंगों की याद दिलाने की कोशिश की है। गौर करने वाली बात यह है कि प्रियंका गांधी ने यह बैग ले भी लिया। अपराजिता सारंगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस की सार्थकता का सवाल है। कांग्रेस को बार-बार देश की जनता नकारा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह के भाषण को तोड़ मरोड़कर जनता को दिग्भ्रमित करने के अलावा कांग्रेस के पास कोई बात नहीं बची है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की करतूतों की याद दिलाने के लिए यह बैग दिया गया है। इसमें खून की छीटें भी हैं। बता दें कि 10 दिसंबर को भी प्रियंका गांधी एक बैग लेकर पहुंची थीं जिसपर मोदी-अडानी भाई-भाई लिखा हुआ था। इसपर एक तरफ पीएण मोदी तो दूसरी तरफ गौतम अडानी की तस्वीर छपी हुई थी। वहीं जयंत चौधरी ने चुटकी लते हुए प्रियंका गांधी के बैग पर कविता भी सुना दी थी। बता दें कि आज ही संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन था। राज्यसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित की जा चुकी है। वहीं लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। आज सुबह से ही संसद भवन परिसर में हलचल तेज थी। संसद भवन के मकर द्वार पर सांसदों को जमावड़ा था। इसके बाद विपक्षी सांसद विजय चौक की तरफ बढ़ गए। विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और पीएम मोदी और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। विपक्ष का आरोप है कि अमित शाह ने सदन में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। इसी को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को संसद के गेट पर धक्का-मुक्की हो गई थी जिसमें दो बीजेपी सांसद घायल हो गए थे।

शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन, राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन नोटिस, BJP ने भी किया प्रदर्शन

नई दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है. 25 नवंबर से शुरू हुआ संसद का शीतलाकीन सत्र हंगामेदार रहा है. आज यानी 20 दिसंबर को भी सत्र के आखिरी दिन सदन में जमकर हंगामा होने की संभावना है. डॉ. बीआर अंबेडकर और गुरुवार को संसद के बाहर हुई धक्कामुक्की के बाद सियासी दलों में भारी गुस्सा है. जिसे लेकर आज (गुरुवार) बीजेपी और विपक्ष  दल दोनों ही प्रदर्शन कर रहे हैं. जहां बीजेपी सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. तो वहीं विपक्ष विजय चौक से संसद तक मार्च कर रहा है. राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। निशिकांत दुबे ने आरोप है लगाया  कि राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया। साथ ही, कल संसद में हुई झड़प के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई। FIR में राहुल पर एनडीए सांसदों को धक्का देने और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप लगे हैं।   संसद परिसर में धक्का-मुक्की कल संसद परिसर में हुए हंगामे के दौरान बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। दोनों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रताप सारंगी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जिससे वह मेरे ऊपर गिर गए और मुझे चोट लग गई। इस घटना पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल के व्यवहार को ‘गुंडागर्दी’ करार दिया।   अमित शाह के बयान पर विपक्ष नाराज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आंबेडकर संबंधी बयान ने विवाद को और गहरा दिया है। विपक्ष का कहना है कि शाह ने संविधान निर्माता का अपमान किया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा और अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। वहीं, अमित शाह ने विपक्ष पर बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है।   देशभर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन अमित शाह के बयान के खिलाफ देशभर में विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किए। मुंबई और कोलकाता में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। मुंबई में हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं, पटना में बीजेपी समर्थकों ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।   संसद में हंगामे के बाद सख्त निर्देश कल की घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद परिसर में प्रदर्शन और झड़पों पर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सांसदों को गेट्स को अवरुद्ध न करने और संसद की गरिमा बनाए रखने के लिए कहा है।   प्रियंका गांधी की अगुवाई में इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन: शुक्रवार को प्रियंका गांधी अगुवाई में कांग्रेस के साथ ही इंडिया ब्लॉक में शामिल दूसरी पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रियंका गांधी कल की तरह ही नीले कपड़ों में नजर आईं। विपक्षी सांसदों में हाथ में बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर लेकर नारेबाजी की। विजय चौक से संसद भवन तक मार्च किया। -सीपीआई सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा, “यह एक फर्जी मामला है. हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की कोशिश कर रहे थे और हम सभी को रोका गयाय मुझ समेत कई सांसदों को भाजपा सांसदों ने धक्का देकर गिरा दिया. मैं गिर गया और मुझे हल्की चोटें भी आईं… बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान के ज्वलंत मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए भाजपा एक नया संस्करण लेकर आ रही है कि राहुल गांधी ने एक महिला पर हमला कियाय यह पूरी तरह से निराधार है और हम संबंधित अधिकारियों को चुनौती देते हैं कि वे वीडियो फुटेज रिलीज करें. हमारे पास एक बेहतरीन सीसीटीवी कैमरा सिस्टम है.आप इसे पब्लिश क्यों नहीं करते और जनता को सच्चाई क्यों नहीं बता सकते?…” -इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान घायल सांसदों से मिलने के लिए आरएमएल अस्पताल पहुंचे हैं.  घायल भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत की ताजा हेल्थ कंडीशन पर आरएमएल के एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने कहा, “दोनों की हालत बेहतर है. उनका बीपी नियंत्रण में है…वे फिलहाल आईसीयू में हैं. टीम उनकी निगरानी करेगी. उसके बाद वरिष्ठ डॉक्टर फैसला लेंगे…सीटी स्कैन और एमआरआई की दोनों रिपोर्ट सामान्य हैं…” – बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन के अपमान का नोटिस दिया है. लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजे नोटिस में गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर चलाने का आरोप लगाया है. विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्पीकर को सौंपा गया है और मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की अपील की गई है. मांग की गई है कि जब तक समिति इस मामले में फ़ैसला नहीं करती, राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित कर दिया जाए. -संसद में कल सांसदों के बीच हुई झड़प पर सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, “यह लोगों द्वारा तैयार की गई घटना थी. वे लोगों को सीढ़ियाँ चढ़ने से रोक रहे थे. वे धक्का-मुक्की कर रहे थे…कैसे कोई किसी को रोक सकता है संसद में जाने से. मैं इसकी गवाह हूं. मैं वहीं पर थी और बीजेपी वहां पर सांसदों को रोक रही थी. वो लोग धक्का दे रहे थे .” -अभी बीजेपी के दो जख्मी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत आरएमएल में भर्ती हैं, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. सारंगी ने कहा कि मैं सीढ़ियों पर खड़ा था. राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया और वो सांसद मेरे ऊपर गिर गए, जिससे मैं गिर गया और चोट लग गई. -रामनोहर लोहिया अस्पताल में प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई गई हैं. राहुल गांधी की गुंडागर्दी का ऐसा दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा. मुझे समझ नहीं आता कि राहुल गांधी को गुंडागर्दी करके मिलेगा क्या? अब ऐसे सांसदों को पीटा जाएगा. ऐसा आचरण आज तक भारत के संसदीय इतिहास में देखने को नहीं मिला. बीजेपी और कांग्रेस के आरोप- प्रत्यारोप INDIA ब्लॉक के सांसद सुबह 10 बजे विजय चौक से संसद तक मार्च करेंगे और अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet