LATEST NEWS

पांच लीटर तक देती है दूध, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर मेले में 36 इंच की गाय पुंगनूर बनी आकर्षण

अजमेर. पुष्कर के अंतराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला ऐसे ही नहीं दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, बल्कि यहां देश के अनेक हिस्सों से आये पशु इस मेले को दूसरे मेलों से अलग और भव्य बनाते है। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला में एक से बढ़कर एक पशु अपनी पहचान बनाए हुए है, इस मेले में 1 लाख से लेकर एक करोड़ रुपए तक का घोड़ा बिकने के लिए मैदान में खड़ा है तो वहीं दूसरी ओर इस बार पुष्कर पशु मेले में विलुप्त होती पुंगनूर प्रजाति की गाय आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस गाय को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है तो वही लोग इस छोटी गाय की फोटो लेने के लिए भी उत्साहित नजर आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस प्रजाति की गाय अपने घर में पाल रखी है। जयपुर से आए अभिराम ब्रीडिंग फार्म के अभिनव तिवारी ने बताया कि पुंगनूर प्रजाति की गाय की हाइट 28 से 36 इंच होती है। एक गाय प्रतिदिन 3 किलो चारा खाती है और तीन से पांच लीटर प्रतिदिन दूध देती है। तिवारी ने यह भी बताया कि पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय पशु मेले में इन गायों को बेचने के मकसद से नहीं बल्कि उनकी प्रजाति के संरक्षण के लिए उनकी प्रदर्शनी लगाई गई है। इनका मानना है कि हर घर में देसी गाय पालनी चाहिए, जिनके पास जगह है वह बड़ी गाय पाल जिनके पास जगह नहीं है। पुंगनूर प्रजाति की गाय अपने घर में आराम से पाल सकते हैं। उनके लिए कोई बड़ा बाड़ा नहीं बल्कि पांच बाई पांच की जगह काफी होती है।

‘जनता भिक्षा नहीं, आराम देगी भाई साहब’, राजस्थान-दौसा में डोटासरा का किरोड़ी मीणा पर तंज

दौसा. दौसा में अपने भाई के जगमोहन मीणा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपी सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रचार का अनोखा तरीका इस्तेमाल किया। वे लोटा लेकर घर-घर वोट की भिक्षा मांगने निकले। किरोड़ी के इस अंदाज पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जोरदार तंज कसा। उन्होंने दौसा में ही चुनावी सभा में कहा कि मंत्री होकर जनता को कुछ देने की जगह हाथ फैला रहे हैं। दौसा की गलियों में “भिक्षां देहि” कह रहे हैं, उन्हें जनता “आराम देहि” का आशीर्वाद देगी। डोटासरा ने कहा कि जो सरकार में हैं, कुछ देने की हैसियत रखते हैं, जिनके पास सब कुछ देने के लिए है, वो खुद भिक्षा मांगने को उतारू हैं। मैं आपको मान गया, आपको सैल्यूट करता हूं। प्रणाम करता हूं। जो मंत्री हैं, पूरे प्रदेश में सातों सीटों पर जाना चाहिए। वह गली-गली में घूम रहे हैं तो आपको मानना पड़ेगा। भवानी रूठ गई और भवानी जाग गई, क्या बात है क्या चल रहा है। कल आपने देखा नहीं क्या पिक्चर, भिक्षा देही। अब भिक्षा देही नहीं आराम देहि होगा। भाई साहब, जनता यह भिक्षा नहीं देगी, अब आराम देगी।

‘पीएम मोदी की कृपा से आप चूहे से शेर बने हैं’, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष पर के राजकुमार रोत का हमला

जयपुर. विधानसभा उपचुनाव में चौरासी सीट दिन प्रतिदिन विवादित बयानों के घेरे में आती जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ चौरासी आए थे। युवा मोर्चा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने राजकुमार रोत को चूहा बताते हुए एक कहानी सुनाई थी। मदन राठौड़ ने कहा था कि एक चूहा था, जो संत की कृपा से शेर बन गया और शेर बनते ही उसने संत को खाने का प्रयास किया तो संत ने उसे पुनः चूहा बना दिया। इसलिए की जनता ने जिस चूहे को लोकसभा सांसद बनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा है। अब वक्त आ गया है कि यही जनता मंत्र पढ़कर शेर बन गए राजकुमार रात को दोबारा चूहा बना दे। मदन राठौड़ के इस बयान पर सांसद राजकुमार रोत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो खुद प्रधानमंत्री मोदी की कृपा पर चल रहे हैं, वह मुझे बताएंगे कि मैं कौन हूं मुझे डूंगरपुर बांसवाड़ा की जनता ने आशीर्वाद दिया है और यह जनता 13 तारीख को तय करेगी की कौन चूहे से शेर बनता है और कौन शेर से चूहा। कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी में राजकुमार रोत पर 5 साल में मोटरसाइकिल से गाड़ी पर आने का कच्चे मकान से पक्का मकान बनाने का आरोप लगाया था, जिसका जवाब देते हुए राजकुमार रोत ने कहा कि चार बार का विधायक बाबूलाल खराड़ी अपने घर में नहाने के लिए बाथरुम नहीं बन सके। वह क्षेत्र के विकास की बात करते हैं, जो अपना घर नहीं बना पाए। वह क्षेत्र का विकास क्या करेंगे और अगर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कोई विकास किया है तो हमें बताएं। राजकुमार ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी दोनों के पगार आते हैं और उसी पगार से अगर मैं गाड़ी चला रहा हूं तो भाजपा नेताओं को क्या तकलीफ है? उसी पगार से अगर मैंने पक्का घर बना लिया तो इनको क्यों तकलीफ हो रही है। भारतीय आदिवासी पार्टी में फूट की खबरों पर उन्होंने कहा कि भाजपा को हमारी इतनी चिंता क्यों है? वह क्यों खुद की चिंता नहीं कर लेते, क्यों पूरा दलबल लगाकर चौरासी में लगे हुए हैं। राजकुमार रोत ने कहा कि इस बार हमारी जनता ने ठान लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएंगे।

नेता गिर्राज सिंह मलिंगा को तगड़ा झटका, SC ने सरेंडर करने दिए आदेश

बाड़ी राजस्थान के बीजेपी नेता और बाड़ी के पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को तगड़ा झटका लगा है। एईएएन-जेईएन मारपीट मामले में उन्हें 2 सप्ताह में सरेंडर करना होगा। कोर्ट के आदेशानुसार सरेंडर करने के 4 सप्ताह बाद मामले में सुनवाई शुरू होगी।शुक्रवार को जस्टिस वी. रामास्वामी ने ये आदेश दिए। उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग के एईएन और जेईएन के साथ मारपीट का मामला 28 मार्च 2022 का है। धौलपुर जिले के बाड़ी क्षेत्र में तत्कालीन विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा दौरे पर गए हुए थे। ग्रामीण क्षेत्र में जनसुनवाई के दौरान उन्हें बिजली विभाग के अफसरों की शिकायतें मिली तो वे एईएन जेईएन के दफ्तर पहुंच गए। वहां बहस के बाद झड़प और मारपीट हुई। एईएन और जेईएन के साफ गंभीर रूप से मारपीट की गई जिसका कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मलिंगा को पहले राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली जिसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी कोई राहत नहीं दी है। पीड़ित की ओर से एडवोकेट महमूद प्राचा, एडवोकेट आदित्य जैन और एडवोकेट मालती ने पैरवी की। हाईकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे। वे सुप्रीम कोर्ट से राहत पाने की उम्मीद में थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें बड़ा झटका मिला है। मलिंगा की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा जिसमें उनकी जमानत खारिज कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि पहले सरेंडर हों, उसके बाद ही इस केस में आगे की सुनवाई करेंगे।

भजनलाल शर्मा ने राजस्थानियों से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन व वोट देकर चुनाव में विजयी बनाने की अपील की

सोलापुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत सोलापुर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार देशमुख के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सोलापुर में राजस्थानी समाज सम्मेलन में बड़ी संख्या में आये प्रवासी राजस्थानियों से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन व वोट देकर विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद आये परिवर्तन को सभी ने देखा है। गरीब कल्याण की योजनाएं, सीमाओं की सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा और दुनिया में बढ़ता हुआ भारत का गौरव इसका प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी कर्मभूमि से जन्मभूमि तक जुडे़ रहते हैं। देश व विदेश में अपनी कड़ी मेहनत से मारवाड़ियों ने विशेष स्थान बनाया हैं। मारवाड़ी देश की संस्कृति, विचार और निर्माण से जुड़ा हुआ हैं। राष्ट्र निर्माण में मारवाड़ियों का अहम योगदान है। महाविनाश ठगबंधन प्रतिनिधि बनने लायक नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जाति और पंथ के नाम पर वोट मांगा है। हमेशा विभाजन करने का काम किया है। कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है। इससे जुड़े हुए लोग परिवारवाद और भ्रष्टाचार से जुड़े हैं। जब-जब चुनाव आते है यह लोग बरगलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग बालासाहब कि विरासत का उपहास उड़ाने वाले है। महाविनाश ठगबंधन शिवाजी महाराज की इस पवित्र धरा के निवासियों का प्रतिनिधि बनने लायक नहीं है। अब इसे करारा जवाब देने का मौका आ गया है। डबल इंजन की सरकार में महाराष्ट्र की तस्वीर बदली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महाविनाश ठगबंधन के लोग राष्ट्र हित के सभी मुद्दों का विरोध करते हैं। इन्होंने धारा 370 एवं सीएए का विरोध किया और बुलाने पर भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्य में नहीं आए। आतंकी समर्थकों के इन खतरनाक मंसूबों से महाराष्ट्र को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से महाराष्ट्र की तस्वीर भी बदली है। सोलापुर का भी विकास हुआ है। डबल इंजन की सरकार में रेल और रोड़ कनेक्टिविटी बढ़ने से राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच संपर्क भी बढ़ रहा है। राजस्थान के मार्बल की यहां बहुत मांग है। संपर्क के साधन बढ़ने से यहां मार्बल लाना और आसान हो जाएगा। मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में नए-नए एक्सप्रेस वे, फोर लेन और सिक्स लेन हाइवे बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कनेक्टिविटी बढ़ने से यहां की टेक्सटाइल इंडस्ट्री फल-फूल रही है। नौकरी-पेशे से जुड़े लोगों के लिए भी अवसर बढ़ रहे हैं। अब मोदी जी ने सोलापुर में एयरपोर्ट की सौगात दी है। डबल इंजन की सरकार में सोलापुर स्मांर्ट सिटी बन रहा है। आज गरीब को बिना किसी बिचौलिए, बिना किसी भ्रष्टाचार के सारी सुविधाएं मिल रही हैं। उसे घर मिल रहा है, बिजली मिल रही है, गैस कनेक्शन मिल रहा है, नल से जल मिल रहा है और सारी योजनाओं का लाभ हो रहा है। महाराष्ट्र में फिर से डबल इंजन सरकार बन रही है और महाराष्ट्र अब दोगुनी गति से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। महाविनाश ठगबंधन के लोग केवल खुद के बारे में सोचते हैं। सोलापुर की जनता इन अवसरवादियों को पहचान चुकी है। राजस्थान में डबल इंजन कि सरकार कर रही विकास के काम मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार बने 10 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन की सरकार ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए ईआरसीपी और यमुना जल समझौता किया है। बिजली के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व काम हुआ है। प्रदेश में कनेक्टविटी बेहतर बनाने के लिए 9 ग्रीनफील्ड हाइवे बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कृष्ण गमनपथ बनाया जा रहा है, खाटूश्याम जी मंदिर के लिए 100 करोड़ रुपये दिये हैं। सम्मेलन में वरिष्ठ नेता किशोर देशपाण्ड़े, बाबू भाई मेहता, श्रीनिवास दायमा, चन्द्रकांत तापड़िया सहित बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किरोड़ी ने की मोटर साइकिल की सवारी, राजस्थान-दौसा के चुनावी रंग में सचिन बने ट्रैक्टर पायलट

दौसा. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक बयान दौसा का पूरे चुनाव की दिशा ही बदल गया है। गहलोत ने दौसा चुनाव को मैच फिक्सिंग के आरोप मे क्या घेरा कि प्रदेश की राजनीति में एक हलचल पैदा हो गई और ठंडा पड़ा दौसा का चुनाव एकाएक गरमा गया। कांग्रेस के दौसा सांसद मुरारी मीणा तुरंत ही एक्टिव होते हुए मैदान में उतर गये और साथ मिला कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का। दीनदयाल बैरवा को तो मानों संजीवनी ही मिल गई। पायलट सैथल मे बैरवा के कार्यालय उद्घाटन करने पहुचे तो भीड़ को देखते कर लगा कि मानों पूरा दौसा ही उमड़ा आआ हो। पायलट ने ट्रैक्टर पर सवार होकर चुनावी फसल को जोतना शुरू किया तो विपक्ष के प्रत्याशी के होश उड़ गये। परंतु डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी इन हथकंडों के जनक मानें जाते हैं। वो भी अपने समर्थकों के साथ मोटर साइकिल पर रवाना होकर निकल पड़े। दौसा का चुनाव सीधे रूप में अब सचिन पायलट और डॉ किरोड़ी लाल मीणा के बीच नजर आने लगा है। दोनों दिग्गजों के बीच अपनी अस्मिता की लड़ाई शुरू हो चुकी है। एक तरह बाबा अपने भाई के लिए केंद्रीय आलाकमान से टिकट इस भरोसे पर लाए है कि जीत भाजपा की होनी तय है। वहीं दूसरी और अशोक गहलोत के बयान के बाद सचिन पायलट अपने गढ़ दौसा को हारकर कांग्रेस आलाकमान के आगे कमजोर नहीं दिखना चाहते है। पायलट दौसा को खोकर गहलोत को कोई मौका नहीं देना चाहते हैं।

नगदी-जेवरात छीनकर बनाया अर्धनग्न वीडियो, राजस्थान-नागौर में महिला को घर बुलाकर मारपीट

नागौर. नागौर जिले के गोठन थाना इलाके में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले महिला को घर पर बुलाया उसके बाद एक महिला और आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद उसके शरीर के अर्धनग्न के करीब आधा दर्जन से अधिक वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल की धमकी देकर पीड़ित महिला से रुपए नगदी और सोने चांदी के आभूषण और लाइसेंस भी छीन लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। पीड़िता ने गोठन थाने में पहुंचकर सारी आपबीती बताई। पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर 01 महिला आरोपी और 03 पुरुष आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरेश चौधरी पुलिस निरीक्षक ने बताया कि 25 सितंबर को दोपहर में एक पीड़िता ने लिखित में रिपोर्ट देकर पूरी आप बीती बताई, जिसमें उसने बताया की उसको महिला ने फोन कर अपने घर पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद 03 लोगों और उस महिला ने पहले उसके साथ मारपीट की। फिर उसके आधा दर्जन से अधिक अर्धनग्न के वीडियो बनाया और उससे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 20 हजार रुपए नगद, सोने-चांदी की बलियां और लाइसेंस की छीन लिया। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 115 (2), 126(2), 127(2) 111(3), 119(1), 307, 308 बीएनएस तहत प्रकरण दर्ज कर एक महिला वह तीन और आरोपी कुनाराम मेघवाल, मनीष पुत्र गुदाराम हरिजन, महेंद्र पुत्र भयाम लाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कई सारी चीजें बरामद की गई है।

खींवसर उपचुनाव में भाजपा जीतेगी, राजस्थान-जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मेघवाल

जोधपुर. केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार को जोधपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा खींवसर के लिए रवाना हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार हम खींवसर की सीट जीत रहे हैं। उपचुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि खींवसर की सीट निश्चित रूप से हम जीतेंगे। इस बार खींवसर की परिस्थितियां काफी बदली हुई हैं, लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हैं। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हनुमान बेनीवाल कांग्रेस का ही समर्थन करते हैं। एमपी चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस का साथ दिया था। हमारा सीधा संघर्ष चौरासी और सलूंबर में है। एक-दो सीटों को छोड़ दें तो हमारा सीधा मुकाबला कांग्रेस से ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना संकल्प पत्र देखना चाहिए और हमारी भजनलाल सरकार का संकल्प पत्र भी देखना चाहिए। पिछले 10 महीनों में भजनलाल सरकार ने जो कार्य किया है, वह अभूतपूर्व है। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि हमारी सरकार कितना कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में बदलाव होना चाहिए। वक्फ बोर्ड की संपत्ति को लेकर हाल ही में जो निर्णय हुए हैं, उन पर संसद में एक संशोधित बिल लाना चाहिए। यदि इसमें परिवर्तन होता है तो निश्चित रूप से मुस्लिम समाज को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि अब धारा 370 वापस आने की कोई संभावना नहीं है। उमर अब्दुल्ला को यह बात समझनी चाहिए कि यह अनावश्यक राजनीति है। जोधपुर में महिला के 6 टुकड़े कर दफनाने के मामले पर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा एक संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं। उन्हें इस मामले की जानकारी है। जल्द ही न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

परिजन से लेकर डॉक्टर भी हैरान, राजस्थान-बीकानेर के अस्पताल में जन्मे एलियन जैसे बच्चे

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा में एक निजी अस्पताल में दो विचित्र जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। ये दोनों बच्चे सामान्य शिशुओं से अलग हैं, इस कारण लोग उन्हें ‘एलियन’ कह रहे हैं। जन्म के बाद से बच्चे डॉक्टरों की देखभाल में हैं। इन अनोखे बच्चों को देखने के लिए चिकित्सा क्षेत्र के लोगों से लेकर आम लोग भी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। दरअसल, ये दोनों जुड़वां बच्चे ‘हार्लेक्विन इचिथियोसिस’ नामक एक दुर्लभ और गंभीर त्वचा विकार से पीड़ित हैं। यह बीमारी इतनी दुर्लभ है कि लाखों में से किसी एक नवजात में ही पाई जाती है और जुड़वां बच्चों में इसका होना तो और भी असाधारण है। हार्लेक्विन इचिथियोसिस एक अनुवांशिक विकार है, जिसमें बच्चे की त्वचा असामान्य रूप से मोटी और सख्त होती है। इस विकार के कारण बच्चों के शरीर पर बड़ी-बड़ी प्लेट जैसी पपड़ियां बन जाती हैं और त्वचा पर हीरे के आकार के पैटर्न उभर आते हैं। इस स्थिति के कारण नवजात की त्वचा अत्यधिक संवेदनशील हो जाती है और संक्रमण का खतरा भी अधिक होता है। इन दोनों जुड़वां बच्चों की देखभाल कर रहे डॉक्टर घनश्याम तंवर ने कहा कि यह दुर्लभ मामला है। इन बच्चों की देखभाल और उपचार में विशेष तकनीकों की आवश्यकता होती है। बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए दिन-रात देखभाल और निगरानी की जा रही है। हालांकि, चिकित्सा विज्ञान में हुई प्रगति और नई उपचार तकनीकों ने इस स्थिति में भी उम्मीद की किरण जगाई है। डॉक्टर का मानना है कि यदि उचित देखभाल और लगातार उपचार दिया जाए, तो इन बच्चों के स्वस्थ जीवन जीने की संभावना बढ़ाई जा सकती है।

डीजीपी ने सभी आईजी और एसपी को भेजा पत्र, राजस्थान-पुलिस के जवानों के तबादलों पर रोक

जयपुर. राज्य सरकार जब तक तबादलों पर से प्रतिबंध नहीं हटा देते तब तक पुलिस महकमें में जवानों के ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे। इसके लिए प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी यूआर साहू ने बकायदा सभी रेंज आईजी और एसपी को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि जब तक सरकार तबादले पर से प्रतिबंध नहीं हटा देती है, तब तक किसी का भी तबादला नहीं किया जाए। दरअसल राजस्थान में भजनलाल सरकार ने तबादलों पर बैन लगा रखा है, लेकिन इसके बावजूद कई जिलों में और संभाग में पुलिस डिपार्टमेंट में तबादलों का सिलसिला जारी है। यही वजह है कि पुलिस डिपार्टमेंट में होने वाले तबादलों पर रोक लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक यूआर साहू में सभी रेंज IG और जिला SP को पत्र लिखकर बिना पुलिस मुख्यालय की अनुमति के तबादले नहीं करने के आदेश जारी किए हैं। डीजीपी यूआर साहू के आदेश के मुताबिक अब रेंज IG और पुलिस अधीक्षक अपने स्तर पर तबादले नहीं कर सकेंगे। तबादलों पर प्रतिबंध की समय सीमा में तबादलों पर रोक रहेगी। बैन के बाद भी जिलों में तबादले राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश में तबादलों पर बैन नहीं हटाया गया, लेकिन इसके बाद भी पुलिस सहित प्रदेश के सभी महकमों में जमकर तबादले हुए। अपने आदेश में डीजीपी ने कहा है कि अगर बहुत जरूरी होने पर तबादला करना है तो कारणों सहित सक्षम स्तर से अनुमति लेनी होगी। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार के तबादलों पर रोक के बावजूद कई ज़िलों और रेंज में पुलिस विभाग में रेंज और ज़िला एसपी के स्तर पर तबादले किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय में होने पर पुलिस महानिदेशक की ओर से आदेश जारी किया गया है।

अभयारण्य के एक साल में 25 बाघ हुए लापता, राजस्थान-रणथंभौर के 75 बाघों में से एक तिहाई भागे

रणथंभौर/जयपुर. राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय अभयारण्य में पिछले एक साल के दौरान 75 में से 25 बाघ लापता हो गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ जब वन विभाग ने इतनी बड़ी संख्या में बाघों के लापता होने की आधिकारिक सूचना जारी की। इससे पहले जनवरी 2019 और जनवरी 2022 के बीच रणथंभौर से 13 बाघों के लापता होने की सूचना मिली थी। मुख्य वन्यजीव वार्डन पवन कुमार उपाध्याय ने इतनी बड़ी संख्या में बाघों के लापता होने के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। यह समिति निगरानी रिकॉर्ड की समीक्षा करेगी। साथ ही पार्क अधिकारियों की ओर से कोई चूक पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। समिति का मुख्य ध्यान उन 14 बाघों को खोजने पर रहेगा, जो इसी साल 17 मई से 30 सितंबर के बीच नहीं देखे गए हैं। इससे पहले बीते सोमवार को आधिकारिक आदेश में कहा गया कि रणथंभौर के निगरानी आकलन से बाघों के लापता होने की रिपोर्ट बार-बार सामने आई है। आदेश के मुताबिक, पार्क के फील्ड डायरेक्टर को कई नोटिस भेजे जाने के बावजूद हालात नहीं सुधरे। 11 बाघ एक साल से अधिक समय से लापता 14 अक्तूबर, 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक 11 बाघ एक साल से अधिक समय से लापता हैं, जबकि 14 अन्य के बारे में हाल ही में सीमित साक्ष्य मिले हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उपाध्याय ने कहा कि समिति दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। हाल ही में हमने साप्ताहिक निगरानी रिपोर्ट एकत्र करना शुरू किया है। इससे पता चला कि ये बाघ ट्रैप कैमरे पर रिकॉर्ड नहीं किए गए थे। बाघ टी-86 के शव के पास मिला बारूद का पाउडर बता दें कि बीते दिनों रणथम्भौर के वन क्षेत्र में टाइगर टी-86 की मौत अभी भी एक अनसुलझी पहली बनी हुई है। इस दौरान टाइगर के शव पर करीब दो दर्जन से अधिक घाव है। इसको लेकर आशंका है कि टाइगर पर किसी धारदार हथियार और पत्थरों से हमला किया गया है। लेकिन मौके से बारूद का पाउडर भी मिला है, जो माइंस में विस्फोट करने के दौरान काम आता है।

दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, राजस्थान-नागौर में शादीशुदा मुस्लिम ने नाबालिग हिन्दू लड़की को प्रेमजाल में फांसा

नागौर. नागौर जिले के श्री बालाजी थाने इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। शादीशुदा मुस्लिम युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से पहले रेप किया, फिर हत्या कर दी। मामले को लेकर परिजनों द्वारा नाबालिग पीड़िता से रेप व हत्या की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने एक कुएं में शव को फेंक दिया है। नागौर पुलिस और पांचू थाना पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सर्च किया। आखिर 72 घंटे बीत जाने के बाद नाबालिक लड़की के शव को बाहर निकाला गया। बता दें नागौर जिले के श्री बालाजी थाना इलाके के श्यामसर गांव के रहने वाले नाबालिग लड़की के परिजनों ने 16 वर्षीय नाबालिक बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। श्रीबालाजी थाना पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर मुस्लिम युवक को डिटेन किया। युवक से पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह 02 नवंबर की रात्रि को उसको लेकर निकल गया और हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। नागौर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने करीब 72 घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद शव को बाहर निकलवाकर युवती के शव को नोखा के राजकीय बांगड़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जोधपुर में अनीता चौधरी हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ इस बीच नागौर में भी यह मामला सामने आया है। बता दें कि नाबालिग लड़की के गायब होने के बाद श्री बालाजी थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कि तो पता चला है कि पीड़िता का परिवार पिछले दो-तीन साल से श्यामसर गांव में खेती का कार्य करता हैं। परिजनों ने पड़ोसी जाकिर खा पुत्र इब्राहिम खान पर पीड़िता ले जाने का शक जताया। पुलिस ने पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर आरोपी श्यामसर गांव निवासी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को जो बताए पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी ने बताया की वह नाबालिग लड़की से प्यार करता था और वो दो नवंबर को रात्रि में उसको लेकर घर से निकल गया। रात्रि में वो नोखा पहुंचे और सुबह वह पांचू थाना इलाके में पहुंच गए। उसके बाद वह उसको लेकर साठिका का गांव में पहुंचा। जहां पर दोनों गांव के बाहर एक कुएं के पास जाकर बैठ गए और शादी करने की बात करने लगे। आरोपी ने बताया कि युवती ने उसे पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया, तब दोनों ने यह निर्णय लिया कि इस कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते हैं या फिर घर वापस चलते हैं तो युवती ने मना कर दिया। अब सवाल यह है कि क्या नाबालिग लड़की को आरोपी ने किस तरीके से जाल में फंसाया। शादीशुदा होने के बाद मुस्लिम युवक ने नाबालिग को पहले फंसाया फिर शादी से इनकार कर दिया, अब पुलिस जांच कर रही है कि सच क्या है। क्या कहा मंत्री मंजू बाघमार ने मामले को लेकर मंत्री डॉक्टर मंजू बाघमार ने बताया कि हमारी सरकार पूरी तरह से अत्याचार के प्रति पूरी तरह सख्त है। जब महिलाओं के साथ अत्याचार होता है तो हमारी सरकार तुरंत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। नागौर, जोधपुर और बाड़मेर में जो हरकतें सामने आई है, आरोपियों के खिलाफ हमारी सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। हमारी भजनलाल सरकार का जो सपना है कि भय मुक्त राजस्थान बनाना है। हमारी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार लिया है और जांच जारी है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा नागौर जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया है कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी को डिटेन किया है और आरोपी से पूछताछ के बाद घटनास्थल पर ले जाकर सत्यापन करवाया है और हमारी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम अभी लगी हुई है और जल्द ही कुएं से युवती के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विधिवत पूजा-अर्चना कर सिंचाई का छोड़ा पानी, राजस्थान-केकड़ी के बिसुन्दनी व नाहर सागर बांध की नहरें खोलीं

केकड़ी. केकड़ी क्षेत्र में इस बार औसत से अधिक बारिश से तकरीबन सभी बांध व तालाब लबालब भरे हुए हैं, जिससे खेत में बोई गई फसल व आने वाली अगली फसलों की सिंचाई के लिए किसानों में निश्चिंतता व्याप्त है। अब अच्छी बारिश के प्रतिफल के रूप में बांधों में जमा पानी का उपयोग खेतों में खड़ी फसलों को उन्नत बनाने में शुरू किया गया है। इन दिनों फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है, जिसके मद्देनजर बांधों से नहरों में पानी छोड़ने का सिलसिला शुरू किया गया है। गत 30 अक्तूबर को लसाड़िया बांध की नहरों में पानी छोड़ा गया था। अब बुधवार को बिसुन्दनी व नाहर सागर बांध से नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। बिसुन्दनी बांध पर सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र कुमार खाती और बांध की जल वितरण कमेटी के सदस्यों द्वारा बुधवार को सुबह सवा नौ बजे विशेष पूजा अर्चना के बाद बांध के हेड रेगुलेटर को खोलकर बांध की दांई मुख्य नहर व बांई नहर में पानी का प्रवाह शुरू किया गया। पानी छोड़ने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा नहरी क्षेत्र का निरीक्षण कर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रथम पाणत में नहर 30 दिन तक खुली रहेगी। इसके बाद द्वितीय एवं तृतीय पाणत में पानी छोड़ने का निर्णय जल वितरण कमेटी एवं ग्राम वासियों के अनुसार लिया जाएगा। बिसुन्दनी बांध की नहर खोलने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार व्यक्त किया तथा इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कनिष्ठ अभियता महेंद्र कुमार खाती व महीशिखा, बिसुन्दनी बांध के दाई मुख्य नहर के अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा, बिसुन्दनी बांध के बाई नहर के अध्यक्ष गोपाल बलाई, जल वितरण कमेटी के सदस्य शंकर लाल मीणा, कालूराम खारोल, भोजाराम मीणा, भेरू लाल लोधा, उदाराम मीणा, बजरंग कुमावत, ग्राम पंचायत कुशायता के सरपंच रसाल देवी खारोल, ग्राम पंचायत गोरधा के सरपंच पपिता देवी मीणा, वार्ड पंच सुरेश बलाई, आशा देवी वैष्णव, संजू देवी सेन, उपसरपंच लादूराम मीणा, रवि वैष्णव, ओम प्रकाश मीणा, हंसराज खारोल, सोहन मीणा, गोपाल मीणा, सुरेंद्र मीणा, महावीर मीणा, शंकर लाल मीणा, गोपाल मीणा, मानसिह मीणा, रामसिंह मीणा, गणपत मीणा, मनोज मीणा, ठेकेदार हैदर अली, नसीरुद्दीन, लतीफ, चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद थे। कनिष्ठ अभियंता खाती ने बताया कि नहरों में पानी छोड़े जाने के बाद अवैध तरीके से पानी का दुरुपयोग करने व नहर को किसी भी प्रकार से क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ सिंचाई अधिनियम के अनुसार कड़ी कारवाई करने की चेतावनी दी गई है। बताया गया कि दोनों नहरें 24 घन्टे खुली रहेगी और देखरेख की जिम्मेदारी नहर समिति के अध्यक्ष की रहेगी। उल्लेखनीय है कि बिसुन्दनी बांध का कुल भराव गेज 3.27 मीटर अर्थात 10.8 फीट है तथा भराव क्षमता 295 मीटर घन फिट है। इसी प्रकार केकड़ी क्षेत्र के पिपलाज ग्राम पंचायत मुख्यालय के नाहर सागर बांध की नहर भी बुधवार को दोपहर खोल दी गई। बताया गया कि कनिष्ठ अभियंता महिशिखा व जल वितरण कमेटी के सदस्यों सहित ग्रामीणों द्वारा बांध पर दोपहर सवा दो बजे पूजा अर्चना कर नहर मे पानी छोड़ा गया। नाहर सागर बांध में कुल भराव गेज 3.10 मीटर अर्थात 10.2 फिट है तथा भराव क्षमता 160 मीटर घन फिट है। नहरों में पानी छोड़ने की शुरुआत होने से किसानों में खुशी का माहौल है, क्योंकि पर्याप्त वर्षा के बाद बांध से छोड़े गए पानी से न केवल किसान लाभान्वित होंगे, बल्कि क्षेत्र की फसलें भी समृद्ध होंगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

ऐतिहासिक-सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरें देखीं, राजस्थान-केकड़ी से 24 विद्यार्थी शैक्षिक व सांस्कृतिक यात्रा कर लौटे

केकड़ी. ‘राजस्थान दर्शन शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा’ योजना के तहत शिक्षा विभाग ने जिले के 24 होनहार विद्यार्थियों का चयन किया। विद्यार्थियों का यह दल रविवार को अजमेर से रवाना होकर राजस्थान के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों का भ्रमण कर गुरुवार को वापस लौटा। इस पांच दिवसीय अन्तर जिला शैक्षिक भ्रमण के दौरान इन विद्यार्थियों ने अपने व्यावहारिक ज्ञान में अभिवृद्धि करते हुए कई नई व रोचक जानकारियां हासिल की। यात्रा के सह प्रभारी दिनेश कुमार वैष्णव ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान सभी विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़ में कुम्भ श्याम मन्दिर, मीरा बाई मन्दिर, सन्त रविदास छतरी, विजय स्तम्भ, जौहर स्थान, गौमुख कुण्ड, समिद्धेश्वर महादेव मन्दिर, पद्मिनी महल, कालिका माता मन्दिर और कीर्ति स्तंभ के साथ ही व्यू पॉइन्ट से चित्तौड़गढ़ शहर का नजारा देखा। इसके पश्चात उन्होनें मण्डफिया स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मन्दिर में दर्शन कर झीलों की नगरी उदयपुर में गुलाब बाग, जगदीश मन्दिर, सिटी पैलेस, पिछोला झील, सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, फतहसागर झील, सहेलियों की बाड़ी, सुखाड़िया सर्किल एवं प्रताप गौरव केन्द्र देखा। इनके अलावा गोगुन्दा में महाराणा प्रताप का राजतिलक स्थल एवं शस्त्रागार, मायरा की प्राकृतिक गुफाओं और कुम्भलगढ़ दुर्ग सहित कई स्थानों का भ्रमण किया गया। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान सज्जनगढ़ वन्य जीव उद्यान में वन्य जीवों को खुले में देखना विद्यार्थियों के लिए अनूठा अनुभव था। भ्रमण के अंत में नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ और श्रीनाथ मन्दिर के दर्शन कर यह दल पुनः लौटा। इस दौरान प्रभारी भगवान सिंह गौड़, सह प्रभारी जोरावर सिंह, दिनेश कुमार वैष्णव, सुनिता चौधरी और तरुण पांचाल ने इन सभी ऐतिहासिक स्थानों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। यात्रा के दौरान क्विज, भ्रमण आलेख एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांकरिया के किशनलाल जांगिड़ को प्रथम स्थान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहाखान की वर्षा रावत को द्वितीय स्थान एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय फतेहपुरिया दोयम के हर्ष वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इस दल में केकड़ी जिले के एक छोटे से गांव मंडा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययरत चार विद्यार्थी खुशी वैष्णव, अंकित सैनी, कोमल जाट एवं खुशी माली भी शामिल थे। आयोजन प्रभारी भगवान सिंह गौड़ ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से छात्र खुले वातावरण में शिक्षा को अपने व्यक्तिगत अनुभवों से परिभाषित करते है। शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से बच्चों में एक रोमांचक अनुभूति जागृत होती है, जिससे उन्हें इतिहास, विज्ञान, शिष्टाचार और प्रकृति आदि विषयों पर विविध प्रकार के ज्ञान को अर्जित करने का व्यक्तिगत रूप से अवसर मिलता है। इसके अतिरिक्त ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में समूह में रहने की प्रवृत्ति, नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास एवं भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है।

बागी होने पर लिया एक्शन, राजस्थान-जयपुर की देवली-उनियारा के निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा कांग्रेस से निलंबित

जयपुर. कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए नरेश मीणा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। नरेश मीणा देवली-उनियारा से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि यदि देवली-उनियारा से नरेश के खिलाफ प्रस्ताव आता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। निलंबन के आदेश में नरेश पर पार्टी विरोधी कार्यशैली के आरोप लगाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने निलंबन का आदेश जारी किया है। हरीश मीणा के सांसद बनने के बाद खाली हुई देवली सीट से कांग्रेस ने कस्तूर मीणा को मैदान में उतारा है। नरेश मीणा यहीं से टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अब नरेश मीणा यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet