LATEST NEWS

राजस्थान में नौंवी से बारहवीं कक्षा के लिए अर्धवार्षिक परीक्षाएं की तारीख जारी, 12 दिसंबर होगी शुरू

नई दिल्ली राजस्थान में नौंवी से बारहवीं कक्षा के लिए अर्धवार्षिक परीक्षाएं 12 दिसंबर, 2024 से शुरू होंगी। साथ ही यह एग्जाम प्रदेश लेवल पर एक समय में और एक ही टाइमटेबल के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। इसका आशय यह है कि, राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक समय पर इन कक्षाओं के लिए एग्जाम कंडक्ट कराया जाएगा। इसके अलावा, छात्र-छात्राओं को पेपर भी एक समान दिया जाएगा। बता दें कि अभी तक यह परीक्षाएं जिला स्तर पर समान परीक्षा योजना के तहत संचालित की जाती थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब यह प्रदेश स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

जाट बेल्ट बढ़ाएगा बीजेपी की चिंता, राजस्थान-झुंझुनू के उपचुनाव में झांझडिया पट्टी दिलाएगी जीत?

झुंझुनू. जाट वर्चस्व वाली झुंझुनू सीट विधानसभा में किसे एंट्री देगी यह देखना बेहद रोचक होगा। यहां मुकाबला कांग्रेस के अमित ओला, भाजपा के राजेंद्र भांभू और निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा के बीच है। इनमें ओला और भांभू जाट और गुढ़ा राजपूत जाति से हैं। सीट के जातिगत समीकरण ऐसे हैं कि यहां जाटों का एक छत्र राज रहा है। सन 1990 के चुनाव को छोड़ दें तो 1977 से अब तक यहां जाट प्रत्याशी ही चुनाव जीतते आए हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी यहां जाट हैं, ऐसे में जातिगत फैक्टर से आगे निकलकर इन दोनों के बीच यह मुकाबला उपजाति और गौत्र तक चला गया है। झुंझुनू सीट से 2023 में  बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके बबलू चौधरी, जाटों के झांझडिया गौत्र से आते हैं। इस बार टिकट कटा तो उन्होंने निर्दलीय नामांकन भर दिया। हालांकि, बीजेपी नेताओं की मनुहार के बाद उन्होंने नामांकन वापस ले लिया। लेकिन, बागी होकर चुनाव न लड़ना और अपने वोट ट्रांसफर करवाने में बड़ा फर्क है। 12 गांवों की पंचायतें क्यों अहम? झुंझुनू में कुल वोटर 2 लाख से उपर हैं। इनमें करीब 75 से 80 हजार वोट जाट हैं। जाटों में भी करीब 25 हजार वोट झांझडिया जाटों के हैं। झुंझुनू में चिड़ावा रोड से गुड़ा रोड के बीच यह झांझडिया जाटों के बाहुल्या वाली 12 पंचायतें आती हैं। इसलिए स्थानीय स्तर पर इसे झांझडिया पट्टी कहा जाता है। साल 2023 के चुनाव में बबलू चौधरी को यहां से करीब 70 प्रतिशत वोट मिले थे। इसलिए बबलू किस तरफ इशारा करते हैं यह सबसे अहम होगा। यहां यह बात भी गौर करने वाली है कि 2023 के विधान सभा चुनाव में जब बबलू चौधरी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे तब भांभू बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे थे।

सुराग हाथ लगने की उम्मीद, राजस्थान-जोधपुर के अनीता चौधरी हत्याकांड में होटल व्यवसायी तैयब के घर सर्च ऑपरेशन

जोधपुर. अनीता चौधरी हत्याकांड से जुड़े मामले को लेकर पुलिस पिछले छ: दिनों से लगातार कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। ऐसे में कुछ दिन पहले आए 18 मिनट के ऑडियो में जिस तैयब अंसारी के नाम की चर्चा हुई थी, पुलिस ने आज उसके घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। 4 घंटे चले ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने होटल व्यवसायी तैयब अंसारी के घर से तीन मोबाइल, एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की पड़ताल की और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार अनीता चौधरी के पति और अनीता की सहेली के 18 मिनट के ऑडियो में बार-बार अंसारी का जिक्र आया था। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और घटना सामने आने के बाद पुलिस ने अंसारी को हिरासत में ले लिया। 48 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस आज उसे लेकर उसके निवास प्रताप नगर पहुंची और चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। जाते-जाते पुलिस अपने साथ तैयब अंसारी का कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी साथ लेकर गई है। पुलिस को संदेह है कि इन सारी चीजों से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं। गौरतलब है कि अनीता चौधरी की हत्या के बाद उसके शव को 6 टुकड़ों में काटकर जमीन में गाड़ दिया गया था, उसके बाद से ही मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन फरार है। गुलामुद्दीन को पकड़ने के लिए पुलिस की 8 टीमें राज्य के बाहर निकली हुई हैं लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी गुलामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर हत्याकांड के बाद से आज तक सर्वसमाज के लोग धरने पर बैठे हैं और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन इसकी जांच के लिए राज्य सरकार अनुशंसा करती है और उसके बाद ही मामला सीबीआई को सौंपा जाता है। बहरहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब तक मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आ जाता तब तक संशय की स्थिति बरकरार रहेगी।

जातिगत समीकरणों से तय होगी जीत या बदलेगी परंपरा?, राजस्थान की सातों सीटों के उपचुनावों में लग रहे कयास

अलवर/नागौर. इस बार प्रदेश की सातों सीटों पर चुनाव अलग-अलग दिशाओं में हैं। शायद यही कारण है कि कांग्रेस और भाजपा ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय दल भी परिवारवाद और सहानुभूति कार्ड जैसे दांव आजमा रहे हैं। प्रदेश की जिन सात सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है, उनमें से दो दक्षिणी राजस्थान में, दो पूर्वी राजस्थान में और एक-एक उत्तरी, मध्य और पश्चिमी राजस्थान में है। अलवर जिले की यह सीट सांप्रदायिक ध्रुवीकरण वाली सीट रही है। यहां के कुल वोटरों में मुस्लिम वोटर्स की संख्या 30 प्रतिशत से ज्यादा है और कांग्रेस को इसी बडे़ वोट बैंक के सहारे जीत की उम्मीद है। पार्टी के प्रत्याशी आर्यन जुबैर यहां से कांग्रेस के परंपरागत उम्मीदवार और दिवगंत विधायक जुबैर खान के पुत्र हैं। बीजेपी के सुखवंत सिंह की छवि यहां सॉफ्ट मानी जाती है। इसलिए बीजेपी के खिलाफ मेवों का ध्रुवीकरण कम रह सकता है। दौसा में चुनाव की दिशा सामान्य वर्ग करेगा तय इस सीट के उपचुनाव पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। इसका एक बड़ा कारण तो यह है कि सरकार से इस्तीफा देकर बैठे मंत्री किरोड़ीलाल मीणा यहां से अपने भाई जगमोहन मीणा को टिकट दिलाने में सफल रहे हैं, वहीं दूसरा बड़ा कारण है कि एक सामान्य वर्ग की सीट पर भाजपा ने जगमोहन मीणा के रूप में जहां अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस डीडी बैरवा के रूप में अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। इस सीट के कुल वोटों में से करीब पचास प्रतिशत एससी-एसटी के वोट हैं और शेष पचास प्रतिशत में सामान्य, मुस्लिम और ओबीसी के वोटर आते हैं। अब चूंकि दोनों ही प्रमुख दलों ने सामान्य या ओबीसी वर्ग से किसी को टिकट नहीं दिया है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि ये वोट कांग्रेस या भाजपा में से किसे चुनते हैं। हालांकि भाजपा को उम्मीद है कि सामान्य और मूल ओबीसी वोट परंपरागत रूप से भाजपा के साथ रहे हैं, इसलिए मीणा वोटों के साथ इन वोटों का जुड़ाव उसकी जीत को आसान बना देगा। देवली-उनियारा में कांग्रेस को मीणा वोट कटने का डर टोंक जिले की इस सीट पर मीणा, गुर्जर और मुस्लिम वोटों का बाहुल्य है। कांग्रेस ने मीणा और मुस्लिम वोटों की गोलबंदी की उम्मीद में यहां से कस्तूरचंद मीणा को टिकट दिया है। चूंकि सचिन पायलट टोंक से विधायक हैं और यह उन्हीं के खेमे के हरीश मीणा की सीट रही है, इसलिए पार्टी को गुर्जर वोटों की उम्मीद भी है, लेकिन कांग्रेस के इन दोनों ही वोट बैंकों में सेंध पड़ गई है। कांग्रेस के बागी के रूप में पूर्व छात्र नेता नरेश मीणा मैदान में हैं, जो मीणा वोटों को बंटवारा कर सकते हैं, वहीं भाजपा ने अपने पुराने कार्यकर्ता राजेन्द्र गुर्जर को टिकट देकर कांग्रेस की एकमुश्त गुर्जर वोट मिलने की उम्मीद को भी झटका दिया है। ऐसे में कांग्रेस की बड़ी उम्मीद यहां मुस्लिम वोट हैं, वहीं भाजपा सामान्य और मूल ओबीसी वोटों के सहारे दिखाई दे रही है। राजेंद्र गुढ़ा हैं झुंझुनू में एक्स फैक्टर शेखावटी क्षेत्र की इस सीट पर कांग्रेस के ओला परिवार का वर्चस्व रहा है और इस बार भी पार्टी ने इसी परिवार के अमित ओला को टिकट देकर जाट और मुस्लिम वोटों के सहारे जीत की उम्मीद की है, क्योंकि इस सीट पर यही दो वोट सबसे ज्यादा हैं। भाजपा ने भी हालांकि राजेन्द्र भांभू के रूप में जाट उम्मीदवार को ही टिकट दिया है, ऐसे में जाट वोटों के बंटवारे के साथ ही पार्टी को सामान्य और मूल ओबीसी के वोटों की उम्मीद भी है, लेकिन इस सीट के एक्स फैक्टर राजेन्द्र गुढ़ा माने जा रहे हैं जो कांग्रेस के एससी और मुस्लिम वोटों में सेंधमारी करते दिख रहे हैं और ऐसा होता है तो इसका सीधा फायदा भाजपा के उम्मीदवार हो सकता है। खींवसर के त्रिकोणीय संघर्ष में बटेंगे जाट वोट नागौर जिले की खींवसर सीट पर जाट मुस्लिम और एससी मतदाता सबसे ज्यादा हैं। यहां हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है और चूंकि तीनों के उम्मीदवार जाट हैं, इसलिए जाट वोट तीन जगह बंटेंगे। किसी भी प्रत्याशी का जीत का दारोमदार एससी और मुस्लिम वोटों पर रहेगा, जो वैसे तो कांग्रेस के वोट बैंक माने जाते हैं, लेकिन इस सीट पर आरएलपी के साथ जाते रहे हैं। विधानसभा चुनाव में आरएलपी से भाजपा में गए रेवतराम डांगा ने आरएलपी के वोट बैंक में अच्छी सेंधमारी की थी और हनुमान बेनीवाल सिर्फ दो हजार वोटों से जीत पाए थे। इस बार भी भाजपा ने फिर से डांगा पर दांव खेला है। वहीं हनुमान बेनीवाल ने अपनी पत्नी कनिका बेनीवाल को और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सवाईसिंह की पत्नी रतन चौधरी को टिकट दिया है। चौरासी आरक्षित सीट पर सब कुछ एसटी वोटों के हाथ बांसवाड़ा जिले की इस आदिवासी बहुल सीट पर करीब 85 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है। ऐसे में यहां अन्य जातियों या सामान्य वर्ग के लिए बहुत गुंजाइश बचती नहीं है। आदिवासियों की बीच सक्रिय भारतीय आदिवासी पार्टी और भाजपा व कांग्रेस के बीच यहां त्रिकोणीय मुकाबला है तो सही, लेकिन जातिगत समीकरण आदिवासियों की ही उपजातियों के बीच के हैं। सलूंबर में आदिवासियों के साथ ही अन्य वोट बैंक भी प्रभावी अब तक उदयपुर का हिस्सा रही सलूंबर सीट अब खुद अपने आप में जिला हो गई है। आदिवासियों की संख्या अधिक होने के कारण यह भी आरक्षित सीट है, लेकिन यहां सामान्य वर्ग की अन्य जातियां जैसे जैन, ब्राह्मण, राजपूत और मूल ओबीसी की जातियां भी ठीकठाक संख्या में हैं। यही कारण है कि इस सीट पर आदिवासी पार्टियों के बजाए कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला होता आया है। दिवंगत विधायक अमृतलाल  मीणा यहां से लगातार तीसरी बार विधायक बने थे। इस बार भाजपा ने उनकी पत्नी शांतादेवी को टिकट देकर अनूसूचित जनजाति के साथ ही सामान्य वर्ग के अपने परंपरागत वोट बैंक के सहारे जीत की उम्मीद की है। उनके सामने कांग्रेस की रेशम मीणा हैं, वहीं बीएपी ने भी रमेशचंद मीणा को मैदान में उतारा है।

सफेद घोड़े ने जीता अश्व पालकों का दिल, राजस्थान-केकड़ी के पुष्कर पशु मेले में ‘बादल’ का जलवा

केकड़ी. देश के सुप्रसिद्ध पुष्कर मेले में देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के बीच पशुओं की खरीद-फरोख्त भी मेले के मुख्य आयोजनों में से एक है। इसमें सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहते हैं विभिन्न प्रजातियों के घोड़े, जिन्हें हासिल करने के लिए कई बड़े आसामी पुष्कर पहुंचते हैं। कई अश्वपालक भी अपने शौक व जुनून के चलते घोड़ों को तैयार करते हैं, इनमें कई तो ऐसे भी होते हैं, जो अपने अश्वों को पुष्कर मेले में केवल प्रदर्शनी के लिए लाते हैं। प्रदर्शनी के लिए मेले में लाया गया ऐसा ही एक घोड़ा है बादल, जिसे देखकर हर कोई उसे खरीदने के लिए मचल रहा है। केकड़ी के अश्वपालक राहुल जेतवाल का यह घोड़ा पुष्कर में आए मेलार्थियों, खासतौर पर अन्य अश्वपालकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चार साल का बादल पुष्कर मेले में दूसरी बार आया है। नुकरा नस्ल व अबोर लाइन के इस घोड़े की खासियत यह है कि इसकी ऊंचाई 66 इंच प्लस है तथा इसका रंग बिल्कुल सफेद है। अश्व मालिक राहुल ने बताया कि उसने यह घोड़ा पंजाब से खरीदा था। मेले में वे इसे बेचने के लिए नहीं बल्कि प्रदर्शित करने के लिए लेकर आए हैं। बताया गया है कि यह घोड़ा काफी सुंदर है तथा इसके बच्चे भी खूबसूरत होते हैं। इस अश्व का 15 दिन का बच्चा 3 से 5 लाख रुपये में बिकता है। उल्लेखनीय है कि पुष्कर मेले में इस बार भी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों से आकर्षक कद-काठी के कई पशु शामिल हो रहे हैं। सोमवार तक मेले में 700 अश्वों की आवक दर्ज की गई है और इनके आने का सिलसिला अब भी जारी है।

एसआई पेपर लीक में आया नया मोड़, राजस्थान-एसओजी की चार्जशीट में कई बड़े नाम

जयपुर. पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की जांच में अब बड़े मगरमच्छ भी सामने आने लगे हैं। मामले में  SOG की टीम ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की है, जिसमें राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्कालीन चेयरमैन संजय श्रोत्रिय से लेकर सदस्य मंजू शर्मा, संगीता आर्या, जसवंत राठी सबकी भूमिका संदेहास्पद बताई गई है। पुलिस में सब इंस्पेक्टर पेपर लीक की जांच को लेकर अब तक एसओजी पर सवाल उठ रहे थे कि जितनी भी गिरफ्तारियां हुई हैं, वे छोटे स्तर की हैं। कोई बड़ा नाम इसमें नहीं आ रहा लेकिन एसओजी ने कोर्ट में जो चार्जशीट पेश की है उसमें पूर्व आईपीएस और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के चेयरमैन संजय श्रोत्रिय का भी नाम लिया गया है।  SOG ने SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ 29 अक्टूबर को चार्जशीट पेश की थी, जिसमें SOG ने कई बड़े खुलासे किए हैं। SOG की चार्जशीट के मुताबिक इस पूरे मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्कालीन चेयरमैन संजय क्षोत्रिय से लेकर सदस्य मंजू शर्मा, संगीता आर्या, जसवंत राठी सबकी भूमिका संदेहास्पद है। इन सभी ने रामू राम राईका के बेटे-बेटी को फायदा पहुंचाया है। इंटरव्यू से पहले RPSC चेयरमैन से घर पर मिला था राइका चार्जशीट में कहा गया है कि RPSC सदस्य रामूराम राइका ने अपने बेटे देवेश और बेटी शोभा को थानेदार बनाने के लिए परीक्षा से एक माह पहले ही पेपर ले लिया था। यही नहीं इंटरव्यू से पहले राइका आरपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन संजय श्रोत्रिय से उनके आवास पर भी मिला था, तब श्रोत्रिय ने कहा था कि देखते हैं। राइका को पेपर कटारा ने दिया SOG की चार्जशीट के मुताबिक रामू राम राईका को पेपर बाबूलाल कटारा ने उपलब्ध कराया था। बाबूलाल कटारा को मार्च महीने में तत्कालीन चेयरमैन भूपेंद्र सिंह ने SI भर्ती परीक्षा के लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार कराने की जिम्मेदारी दी थी। भूपेंद्र सिंह अक्टूबर 2020 से 1 दिसंबर 2021 तक आयोग के चेयरमैन थे। पहले यह परीक्षा एक दिन में आयोजित होनी थी, इसलिए बाबूलाल कटारा ने फर्स्ट और सेकंड पेपर के दो-दो सेट तैयार करके रख लिए थे।

तीन लोगों की मौके पर हुई मौत और चार गंभीर घायल, राजस्थान-जोधपुर में कार और ट्रक की टक्कर

जोधपुर. शहर के बोरानाड़ा इलाके में आज एक कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में मां-बेटा और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की। हादसा बोरानाड़ा थाना इलाके के भांडू गांव के पास हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत जोधपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को रास्ते से हटाकर हाईवे खुलवाया। बोरानाडा थाना अधिकारी शकील अहमद ने बताया कि भांडू गांव के पास दोपहर में कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत होने से यह हादसा हुआ। कार में नागौर के रहने वाले 7 लोग सवार थे, जो परिवार के साथ बालोतरा के पास जसोल में माता के दर्शन करने के लिए निकले थे। वहां से नागौर लौटते समय जोधपुर के पास यह हादसा हुआ। हादसे में कार सवार रमेश उसकी पत्नी पार्वती उसकी मां इंदिरा सेन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रमेश के पिता, उसके बेटा-बेटी और एक अन्य सुमित नाम का व्यक्ति घायल हो गया। फिलहाल घायलों का जोधपुर के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया, पुलिस उसे खोजने में जुटी हुई है।

अवैध बजरी खनन पर पुलिस की कार्रवाई, राजस्थान-करौली में 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 3 गिरफ्तार

करौली. सपोटरा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी पांच ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने आरोपी तीन ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को भी गिरफ्तार किया है। वही दो आरोपी मौके पर फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में अवैध खनन की रोकथाम एवं लोकल स्पेशल एक्ट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सपोटरा थाना पुलिस ने 5 बजरी के भरे ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तीन चालकों को गिरफ्तार किया है। सपोटरा थाना अधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि सपोटरा के जोडली पुलिया के पास बनास नदी से अवैध बजरी से भरे पांच ट्रैक्टर और ट्रॉली को ला रहे थे जिसकी सूचना मिलते ही अवैध खनन की रोकथाम को लेकर कार्रवाई की गई है । साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, दो ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में बंटी बैरवा पुत्र हरिलाल बैरवा, शाहिद खान पुत्र आजाद खान और रवि बैरवा पुत्र विश्राम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

एक की मौत और दो गंभीर घायल, राजस्थान-भरतपुर में सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में जा घुसी कार

भरतपुर. भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में मंगलवार को शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें वृंदावन से लौट रहे एक परिवार की कार खड़ी स्कूल बस से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए रिश्तेदार शशिकांत ने बताया कि जयपुर के प्रताप नगर निवासी जगदीश (65) अपनी पत्नी लक्ष्मी (60), बेटे मुकेश (40), बहू रीना और दो पोतियों काशवी (13) और आरवी (7) के साथ वृंदावन दर्शन के लिए गए थे। शाम करीब 5 बजे यह परिवार वृंदावन से जयपुर लौट रहा था। जैसे ही वे हलैना के नसवारा गांव पहुंचे, सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल बस में उनकी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर हलैना के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें भरतपुर रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई, जबकि रीना और जगदीश की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायल फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं और उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम प्रयासरत है।

जगमोहन ने दिया अशोक गहलोत के बयान पर जवाब, राजस्थान-दौसा में चुनाव प्रचार में बयानी आतिशबाजी

दौसा. दीपावली बीत जाने के बाद उपचुनावों की सबसे हॉट सीट दौसा में बयानों की आतिशबाजी जारी है। भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर कहा कि वे कहना क्या चाहते हैं? कौन कमजोर है, मैं कमजोर हूं या सामने वाला प्रत्याशी कमजोर है। मैच फिक्सिंग के बयान को लेकर मीणा ने कहा कि हमने तो ऐसा कुछ किया नहीं है, उन्होंने कर लिया होगा। मीणा ने आगे कहा कि दौसा में कोई दिग्गज चुनाव नहीं लड़ रहा है। यह मुकाबला दौसा की जनता लड़ रही है। मुझे उम्मीद है कि भाजपा बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि दौसा को शिक्षा नगरी के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने वोट बंटवारे पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमें यकीन है कि वोटर हमारा साथ देगा और भाजपा बड़े मार्जिन के साथ चुनाव जीतेगी।

रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में 70 फीट गहरे कुएं में गिरा 11 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन

चित्तौड़गढ़. जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर बस्सी कस्बे के 70 फीट गहरे कुएं में गिरे अजगर को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया है। करीब 2 घंटे तक चले इस अभियान में रेस्क्यू टीम के सदस्य ने पहले कुएं में लगी एक लोहे की एंगल पर छलांग लगाई और इसी पर खड़े रहकर बिना नुकसान पहुंचाए अजगर को रेस्क्यू किया। इस पूरे अभियान का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित बस्सी कस्बे के कुएं में 11 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) गिरा हुआ था, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। इस पर उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे के निर्देश पर मनीष तिवारी के निर्देशन में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके का आकलन किया और अजगर को सुरक्षित निकालने के लिए योजना तैयार की। 70 फीट गहरे इस कुएं में करीब 55 फीट तक पानी भरा हुआ था और इससे ऊपर केवल 15 फीट का हिस्सा सूखा हुआ था। कुएं में स्थान नहीं होने से अजगर लगातार पानी में तैर रहा था। पहले तो टीम ने रस्सी व अन्य साधनों से रेस्क्यू ऑपरेशन की योजना बनाई और प्रयास भी किए लेकिन सफल नहीं हो पाए। बाद में टीम के एक साथी को कुएं में उतारने का निर्णय किया। इस पर साहस दिखाते हुए मुबारिक खान रस्सी बांधकर कुएं में लगी लोहे की एंगल पर कूदा और वहीं खड़े रहकर करीब 6 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू करके कुएं से बाहर निकाला। वन विभाग ने अजगर को इसके प्राकृतिक आवास पर छोड़ दिया है। डसने के लिए लपका था अजगर अजगर का यह रेस्क्यू रात करीब 10.30 बजे हुआ था। इस दौरान घना अंधेरा था और टॉर्च की रोशनी में किया गया। रेस्क्यू टीम के सदस्य मुबारिक खान ने कुएं में उतरकर जब अजगर की पूंछ पकड़कर उसे काबू करने का प्रयास किया तो इस दौरान अजगर मुबारिक पर डसने के लिए लपका लेकिन सतर्क रहने के कारण उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में रामकुमार के सहयोग से अजगर को सुरक्षित कुएं से बाहर खींच लिया गया।

मामूली विवाद में मां-बाप भी घायल, राजस्थान-बीकानेर में युवक को चाकुओं से गोदा

बीकानेर. नाल थाना इलाके के कावनी गांव में मामूली विवाद के चलते कल देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विवाद आपसी कहासुनी से शुरू हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान आरोपियों ने युवक राजूराम पर चाकूओं से हमला कर दिया। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से चोटिल करमीसर निवासी राजूराम सारण ने पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उसके पिता किसनाराम पर आरोपियों ने चाकुओं से कई वार किए, जिसके चलते किशनाराम की हालत नाज़ुक बनी हुई है, जबकि उसकी मां रामप्यारी भी घायल हुई है। बताया जा रहा है कि सारा विवाद खेत में पशु घुसने को लेकर शुरू हुआ था। नाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

माधोपुर :रणथंभौर टाइगर नेशनल पार्क से 25 बाघों के लापता होने की खबर आने के बाद हड़कंप मचा

 माधोपुर राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर नेशनल पार्क से 25 बाघों के लापता होने की खबर आने के बाद हड़कंप मच गया है. राजस्थान के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक( chief wildlife warden) पवन उपाध्याय ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं. पिछले दिनों  रणथंभौर में टाइगरों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद बाघों के खोजबीन के लिए कमेटी बनायी गई थी. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि 11 टाइगर कैमरा ट्रैप या अन्य माध्यमों से पिछले एक साल से नहीं दिखाई दे रहे हैं. नेशनल पार्क में 14 बाघों के एक साल से ज्यादा समय से ज़िंदा होने के सबूत नहीं मिल रहे हैं. ऐसे में 25 टाइगरों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है. इस बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए राजस्थान सरकार ने आदेश दिए हैं.  रणथंभौर में कुल 75 टाइगर हैं. जिसमें से 25 बाघों के लापता होने की खबर है. राजस्थान सरकार ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने का फैसला किया है बाघों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. सवाल ये उठ रहें हैं कि आखिर कैसे एक तिहाई टाइगर एक साल में गायब हो गए. इसको लेकर राजस्थान सरकार का वन विभाग लगातार रणथंभौर के फ़िल्ड डायरेक्टर को पत्र लिख रहा था. लेकिन इस पर संतोषप्रद जवाब नहीं आने की वजह से राजस्थान सरकार ने कमेटी बनाने का फैसला किया है. लापता टाइगरों के बारे में पता करने के लिए चीफ़ वाइल्ड लाइफ़ APCCF राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में एक कमेटी बनायी गई है. जिसमें CCF जयपुर के टी मोहनराज और DCF भरतपुर मान सिंह को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. कमेटी को दो महीने के अंदर रिपोर्ट देनी है. अगर जांच के दौरान जरूरत पड़ती है तो विशेषज्ञों की सेवाएं भी ली जाएंगी.  इस बीच रणथंभौर में मरे हुए टाइगर टी-86 का पोस्टमार्टम हुआ जिसमें कहा गया है कि एक्सप्लोसिव और कुल्हाड़ी से टाइगर की हत्या की गई है.  

पूर्व शिक्षा मंत्री पर बड़ा हमला, भर्ती परीक्षा के पेपर बेचकर दलालों के जरिए की कमाई- दिलावर

जयपुर/दौसा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने आज दौसा प्रवास के दौरान दौसा बायपास पर स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री दिलावर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जो आए दिन ऊलजलूल बयानबाजी कर रहे हैं, वह उनकी बौखलाहट को दिखाता है। पुरानी कहावत है…. खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे…? दिलावर का डोटासरा पर जमकर जुबानी हमला जब कांग्रेस के पास माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी की सरकार के खिलाफ बोलने को कुछ नहीं है तो कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा झूठे, मनगढ़ंत आरोप लगाकर जनता को उपचुनाव में बरगलाना चाहते हैं, लेकिन डोटासरा यह भूल जाते हैं कि उनके काले कारनामों की छाया जनता को अभी भी याद है और उपचुनाव में जनता डोटासरा की झूठ और अनर्गल बातों का करारा जवाब देगी। भर्ती परीक्षा के पेपर बेचकर दलालों के जरिए की कमाई- दिलावर पिछले 5 साल के शासन में कांग्रेस ने जिस बेरहमी से प्रदेश की जनता के साथ अन्याय और अत्याचार किया वह इतिहास में दर्ज होने लायक है। बेरोजगारों को भर्ती के नाम पर इतना ठगा कि जिसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती। भर्ती परीक्षा के पेपर बेच बेरोजगारों के भविष्य में भी अपने दलालों के जरिए कमाई की और अब उपचुनाव को देखकर जनता को बेवकूफ बनाने के लिए भाजपा सरकार पर मनमाने झूठे आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के बनाए हुए नियमों के कारण समस्त पदोन्नतियां कोर्ट में अटकी- दिलावर   शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष यह भूल जाते हैं कि पिछले 5 साल प्रदेश में उनका ही शासन था। भाजपा सरकार को आए हुए तो अभी मात्र 10 महीने हुए हैं। 5 साल के कुशल को 10 महीना में सुधार जाना संभव नहीं है। यह प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पिछले 4 वर्ष में कांग्रेस ने शिक्षकों की किसी भी तरह की पदोन्नति नहीं की। कांग्रेस के बनाए हुए नियमों के कारण समस्त पदोन्नतियां न्यायालय में अटकी पड़ी है और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हम पर आरोप लगा रहे हैं। डोटासरा बताएं उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा विभाग में एक भी पदोन्नति क्यों नहीं की ?- शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री ने सवाल किया कि डोटासरा बताएं उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा विभाग में एक भी पदोन्नति क्यों नहीं की ?  हमने 6300 व्याख्याताओं की वाइस प्रिंसिपल के पद पदोन्नति की। 11155 पदों के डीपीसी के प्रस्ताव RPSC को भेजे हुए है, जो माननीय न्यायालय के विचाराधीन वाद के कारण स्थगित है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है, कि माननीय न्यायालय में मजबूत पैरवी कर अटकी हुई पदोन्नतियों का जल्दी से जल्दी निस्तारण किया जाए। तृतीय श्रेणी के 23 हजार शिक्षक अधिशेष है। जिनका समायोजन रिक्त पदों पर शीघ्र ही किया जा रहा है। आज दिनांक तक केवल स्कूल शिक्षा विभाग ने 13063 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की है। 5131 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती एजेंसी को अर्थना भेज दी है। इस के अलावा 13821 पदों पर नवीन सीधी भर्ती की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिए गए हैं जिनकी शीघ्र स्वीकृति मिलते ही भर्ती की जाएगी।   शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा से कर डाला ये सवाल ? शिक्षा मंत्री ने पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि शायद वह यह नहीं जानते की रीट परीक्षा क्या होती है ? इसीलिए ऐसी बचकानी बात कर रहे है। रीट (REET)अध्यापक भर्ती पात्रता परीक्षा है। ना कि अध्यापक भर्ती परीक्षा ? मंत्रिमंडल आज्ञा 38/ 2022 दिनांक 5/3/2022 के अनुसार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट को पात्रता परीक्षा घोषित किया जा चुका है और इसमें सभी तरह के वेटेज को समाप्त किया जा चुका है तथा इसकी वैद्यता आजीवन की जा चुकी है। राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा अध्यापक लेवल वन में महिलाओं को 50% आरक्षण दिए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए पंचायती राज नियम 1996 के नियम 262 की विधान खंड 2 में संशोधन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है । उक्त संशोधन भविष्य में होने वाली अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षाओं पर लागू होगा। उक्त संशोधन का राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा से कोई संबंध नहीं है। इसलिए  डोटासरा जी को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। प्रदेशवासी बेरोजगार युवाओं की उनसे ज्यादा चिंता हमको है । कांग्रेसी धूल में लठ चलाकर प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश ना करें ।  

जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, राजस्थान-पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी पर केस दर्ज

जयपुर. जल जीवन मिशन घोटाले में राजस्थान की राजनीति में एक फिर हलचल हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी और 22 अन्य अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया है। यह केस एसीबी के एडिशनल एसपी बिशनाराम बिश्नोई की ओर से दर्ज किया गया है। इसमें महेश जोशी के साथ जल जीवन मिशन से जुड़े उच्चाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। एफआईआर में वित्तीय सलाहकार सुशील शर्मा, तत्कालीन मुख्य अभियंता आरके मीणा और दिनेश गोयल का नाम भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरुण श्रीवास्तव, रमेश चंद मीणा, परितोष गुप्ता, अधीक्षण अभियंता निरिल कुमार, विकास गुप्ता, महेंद्र प्रकाश सोनी, भगवान सहाय जाजू, जितेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना, और पदमचंद जैन, संजय बड़ाया जैसे प्रमुख अधिकारी भी नामजद किए गए हैं। ACB का यह कदम राज्य में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते यह केस दर्ज किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet