LATEST NEWS

बोरिंग मशीन के हाई टेंशन लाइन में छुबने से लगा करंट, राजस्थान-केकड़ी में तमिलनाडु के युवक की मौत

केकड़ी. रोजी रोटी की तलाश में तमिलनाडु प्रांत से केकड़ी आकर मजदूरी कर रहे एक युवक की 11 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। परिजनों से सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर उसे उसके भाई के सुपुर्द किया जाएगा। केकड़ी शहर में सापण्दा रोड स्थित मंगल विहार कॉलोनी में सोमवार शाम को बोरवेल मशीन चलाते समय वहां से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज विद्युत लाइन से करंट की चपेट में आ जाने से एक 48 वर्षीय मजदूर मुरुगेसन पुत्र गणेशन की मौत हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने मजदूर को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप मय पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तमिलनाडु प्रांत के ग्राम कोराकाडू पोस्ट पुलियार जिला पुदूकोट्टई निवासी 48 वर्षीय मुरूगेसन पुत्र गणेशन बोरवेल मशीन पर काम करता है। सोमवार को वह साथी मजदूरों के साथ केकड़ी की मंगल विहार कॉलोनी में बोरवेल मशीन चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मशीन चलाते समय बोरवेल मशीन का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही 11 केवी लाइन को छू गया, जिससे मशीन में करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आने से मुरूगेसन अचेत हो गया। मुरूगेसन को वहां काम कर रहे अन्य मजूदरों ने गंभीर हालत में राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप मय जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार परिवार की और से सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद मृतक के पंचनामा, पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव यहां मौजूद उसके भाई के सुपुर्द किया जाएगा।

अजमेर के अस्पताल में कराया भर्ती, राजस्थान-कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज की बिगड़ी तबीयत

अजमेर. उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। जेल प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अत्तारी को यूरोलॉजी विभाग में उपचार के लिए लाया गया। इससे पहले भी उसकी तबीयत खराब हुई थी, तब भी उसे यहीं दिखाया गया था। रियाज के साथ ही अन्य मामलों में लिप्त कुख्यात अपराधी सिकंदर और एक अन्य हार्डकोर कैदी को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। अस्पताल में उपचार के बाद सभी कैदियों को फिर से हाई सिक्योरिटी जेल में वापस भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक कन्हैयालाल साहू हत्याकांड के आरोपी रियाज अत्तारी सहित 4 हार्डकोर आरोपियों को पुलिस हाई सिक्योरिटी जेल से जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंची। रियाज को यूरोलॉजी विभाग में दिखाने के बाद बाकी हार्डकोर अपराधियों का ओपीडी में इलाज करवाया गया। आरोपियों को हथियारबंद जवान सिविल लाइन सहित और कोतवाली थाना पुलिस की मौजूदगी में हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया। कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी रियाज अत्तारी के साथ अन्य हार्डकोर अपराधियों को भी जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। रियाज को सबसे पहले कार्डियोलॉजी विभाग में दिखाने के बाद बाकी तीन हार्डकोर अपराधियों को जेएलएन अस्पताल की ओपीडी में लेकर पहुंचे। यहां हार्डकोर अपराधी सिकंदर ऑफ जीवण, दिलीप और अन्य हार्डकोर अपराधी को उपचार करवाने के बाद जेल में शिफ्ट कर दिया गया। कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी गौस मोहम्मद, रियाज अत्तारी सहित अन्य आरोपी हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। रियाज अत्तारी को मंगलवार को बाथरूम में तकलीफ होने पर हाई सिक्योरिटी जेल से हथियारबंद जवानों और सिविल लाइन कोतवाली थाना पुलिस की मौजूदगी में यूरोलॉजी विभाग लेकर पहुंचे। रियाज को जांच करवाने के बाद संबंधित डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने उसे प्राथमिक इलाज दिया। इसके बाद रियाज को वापस कड़ी सुरक्षा में हाई सिक्योरिटी जेल शिफ्ट किया गया।

मोबाइल फोन लूटने के लिए की थी हत्या, राजस्थान-सिरोही में ब्लाइंड मर्डर के दो वांछित नाबालिग पकड़े

सिरोही. आबूरोड पुलिस द्वारा सोमवार को शहर में 5 दिन पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर केस में वांछित 2 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। मामले में 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि मृतक से मोबाइल लूटने के प्रयास का विरोध करने पर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद वे मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शहर पुलिस सहित 5 टीमें गठित की गईं, जिसने कई जगहों पर दबिश देकर इन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल की अगुवाई में आज टीम द्वारा इस मामले में वांछित 2 नाबालिगों को को निरुद्ध किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें बाल सुधार गृह, सिरोही भेज दिया गया। इस मामले में अब तक राजाराम उर्फ राजू पुत्र नोनाराम गरासिया, लक्ष्मा उर्फ श्रवण पुत्र हरा गरासिया एवं मीठाराम पुत्र कानाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया था। इससे पूर्व पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्रोतों से घटना से संबंधित सूचना एकत्रित की गई और पुलिस मित्रों एवं सीएलजी सदस्यों से समन्वय स्थापित कर अज्ञात बदमाशों को नामजद कर गिरफ्तारी करने एवं गिरफ्तारी के लिए आबूरोड में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसके बाद संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर उन्हें नामजद कर उनके घरों पर दबिश दी गई। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी राजराम उर्फ राजू को ग्राम क्यारियां, लक्ष्मा उर्फ श्रवण को जलोईयाफली, सियावा एवं मीठाराम को रबारिया, गुजरात से दस्तयाब कर पूछताछ की गई। इस पर इन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मोबाइल लूटने का विरोध करने पर की थी हत्या पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी मृतक ओटसिंह से मोबाइल लूटना चाह रहे थे, जिसका उसने विरोध किया था। इससे नाराज होकर आरोपियों ने चाकू एवं छूरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वे मोबाइल लूटकर वहां से भाग खड़े हुए थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल एकांत जगह पर होने और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने एवं घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं होने से आरोपियों को नामजद करना बड़ी चुनौती था।

कांग्रेस प्रत्याशी डीसी बैरवा को बताया डायरेक्ट करंट, राजस्थान-दौसा प्रचार करने पहुंचे सचिन पायलट

दौसा. विधानसभा उपचुनाव का प्रचार अब परवान चढ़ने लगा है, जिसके चलते आज दौसा विधानसभा के कुंडल गांव में सचिन पायलट ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सभी जातियों के मंत्रियों को गली-गली में प्रचार के लिए घुमा रही है, कहीं आप लोग इसके बहकावे में मत आ जाना। पायलट ने कहा कि भाजपा चाहे कितने ही तंत्र लगा ले, कितने मंत्रियों को लगा ले लेकिन यहां से कांग्रेस ही जीतेगी। उधर भाजपा पर हमला बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में गोलियां चलीं, आपस में लोगों को लड़ाया ग़या, इतना ही नहीं भाजपा ने प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को भी बंद कर दिया। एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के पक्ष में कुंडल कस्बे में आयोजित नुक्कड़ सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के पिता ने पार्टी की सेवा की है। उन्होंने कहा कि जनता के दिलों में राज होना चाहिए पद तो आते-जाते रहते हैं। पायलट ने मजाक में मंच से कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के डीसी उपनाम की परिभाषा डायरेक्ट करंट से बताई। उन्होंने 12 तारीख को देवउठनी एकादशी के सावे को देखते हुए आम जनता से सारे काम छोड़कर 13 तारीख को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी ताकत लगा ले लेकिन सातों सीटों पर कांग्रेस ही जीतेगी।

रेतीले धोरों पर पहुंचे 1152 पशु, राजस्थान-अजमेर में पुष्कर पशु मेले की छाई रौनक

अजमेर. अजमेर जिले के पुष्कर में लगने वाला अंतरराष्ट्रीय पशु मेला अब परवान चढ़ने लगा है। यूं तो पुष्कर पशु मेले की शुरुआत शनिवार 2 नवंबर से हो गई थी, इसके बाद से लगातार पशुओं की चौकियां लगना शुरू हो गई हैं और रेतीले धोरों पर पशुओं की रौनक देखी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में ऊंट, घोड़े, गाय, भैंस सहित अन्य पशु बिकने के लिए आते हैं। इस बार भी पुष्कर पशु मेले में एक से बढ़कर एक पशु बिकने के लिए आए हैं, जिनकी खरीद-फरोख्त भी शुरू हो गई है। मेला मैदान पशुओं से गुलजार रहने लगा है, वहीं पशुपालकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहक आएंगे और उनके पशुओं को खरीदेंगे। इसके साथ ही खरीददार भी अपनी पसंद के पशुओं को खरीदने के लिए पुष्कर पहुंच रहे हैं । गंगानगर से आए ऊंट पालक जगदीश ने बताया कि वे पिछले 5 सालों से पुष्कर मेले में आ रहे हैं। इस बार भी वे ऊंट लेकर आए हैं, उनके पास सांचौरी, जैसलमेरी, देशी ऊंट हैं, जो ग्राहकों को पसंद आते हैं। इन ऊंटों की कीमत 25 हजार से ढाई लाख रुपये तक है। उन्होंने अब तक एक दर्जन से अधिक ऊंट बेच दिए हैं। वहीं नोहर के ऊंट पालक सतपाल ने बताया कि वे भी पुष्कर मेले में ऊंट बेचने के लिए आए हैं और उन्हें उम्मीद है कि मेले में उनके सभी ऊंट बिक जाएंगे। पुष्कर पशु मेले में अब तक 1152 पशुओं की आमद दर्ज की गई है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीया ने बताया कि पुष्कर मेले में लगातार पशुओं की आमद जारी है। अब तक यहां 1152 पशु आए हैं, इनमें से 704 राजस्थान से तथा 448 राजस्थान से बाहर के पशु हैं। इन पशुओं में ऊंट वंश के कुल 462 में से 442 राजस्थान के तथा 20 राजस्थान से बाहर के हैं। इसी प्रकार अश्व वंश के कुल 689 पशुओं में से राजस्थान के 261 तथा राजस्थान से बाहर के 428 हैं तथा भैंस वंश की संख्या एक है। उल्लेखनीय है कि धार्मिक मेले की शुरुआत 9 नवंबर से होगी, जिसके अंतर्गत पुष्कर के मेला मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही कार्तिक स्नान के साथ कई धार्मिक आयोजन भी होंगे।

अब घर बैठे करें पुलिस में शिकायत, राजस्थान-अजमेर डीआईजी ने दी थानों और चौकियों के चक्कर से राहत

अजमेर. अजमेर रेंज के परिवादियों को अब अपनी परेशानी बताने के लिए थाने, चौकी और एसपी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीआईजी ओमप्रकाश मेघवाल ने नई पहल करते हुए व्हाट्स एप के शिकायत रजिस्ट्रेशन नंबर 8764853020 जारी किए हैं। जिसके जरिये महीने के पहले और अंतिम शुक्रवार को परिवादी वीडियो कॉल के माध्यम से अधिकारी को अपनी पीड़ा बता सकता है। रेंज के जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीओ व थानों से परिवादी को ऑनलाइन जोड़कर सुनवाई की जाएगी, जिसमें परिवादी इच्छित स्थान चुन सकेगा, इससे दूरदराज से आने वाले परिवादियों को परेशानी नहीं होगी। अजमेर रेंज के परिवादियों को राहत देने के लिए ई-सुनवाई व्हाट्स एप नंबर जारी किया गया है, जिसमें 7 जिलों के परिवादी अपनी शिकायत रेंज स्तर पर जारी व्हाट्स एप नंबर पर भेज सकेंगे। जिसमें रेंज ऑफिस के अधिकारी परिवादी से उसके इच्छित स्थान पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जोड़कर उसकी समस्या का निस्तारण करेंगे। महीने में दो दिन ई-सुनवाई की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। डीआईजी ओमप्रकाश ने बताया कि उनके कार्यालय पर रेंज के सभी परिवादी दूरदराज क्षेत्रों से आते हैं, जिनमें कई लोग आने में सक्षम नहीं होते। इसी को ध्यान में रखते हुए रेंज के सभी परिवादियों के लिए वीडियो कॉलिंग के माध्यम से महीने के प्रथम और अंतिम शुक्रवार को ई सुनवाई की शुरुआत की गई है, जिसके तहत परिवादी उपलब्ध कराए गए नंबर पर अपनी शिकायत भेज सकेंगे। इसके बाद रेंज कार्यालय के अधिकारियों द्वारा उस परिवादी को उसके इच्छित स्थान और समय को देखते हुए वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिसमें संबंधित थाना अधिकारी और सीओ भी शामिल होंगे। परिवादियों को दूरदराज से कार्यालय पर नहीं आना पड़े इसे लेकर उन्हें यह सुविधा जारी की गई है। डीआईजी ने बताया कि बीते कुछ समय में कई परिवादियों की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने के संबंध में शिकायतें मिली थीं, जिसे ध्यान में रखते हुए रेंज के 7 थाना अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। साथ ही बेहतर काम करने वाले थाना अधिकारियों को प्रोत्साहित पत्र भी दिया गया है। डीआईजी शर्मा ने बताया कि महिला अपराध में पिछले साल से इस साल कमी आई है।

मिठाई के पैसे मांगने पर की तोड़फोड़, राजस्थान-अलवर में तीन बदमाशों ने दुकानदार को पीटा

अलवर. शहर की भेरुबक्स स्वीट्स के सूर्य नगर स्थित आउटलेट पर कुछ बदमाशों ने तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश पहले शाम को धमकी देकर गए और रात्रि को तोड़फोड़ सहित मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। दुकान मालिक डिंपल विजय ने बताया विगत एक डेढ़ साल से बदमाशों के ऊपर मिठाई का पैसा बकाया चल रहा था। मांगने पर तोड़फोड़ करने की धमकी दी जाती है। आज शाम को तीन बदमाश आते हैं और मारपीट और पैसा नहीं देने का अंजाम भुगतने की धमकी देते हैं। रात को दस बजे के आसपास तीन बदमाश एक बाइक पर आए, जो काले कपड़े से ढके थे। उन्होंने अचानक से हमला कर दिया है। आते ही शोरूम के शीशे पर वार करते किया और उसे तोड़ते हुए अंदर घुस गए। मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बता दें कि दुकान मालिक लकवा ग्रस्त हैं। उनका गला पकड़ कर खींचा गया। घटना के बाद दुकान मालकिन ने अपने भाइयों को सूचित किया और पुलिस को भी सूचना दी। पीड़ितों का कहना है कि यदि सूचना के बाद पुलिस वहां समय से पहुंच जाती तो यह घटना नहीं होती। पुलिस को तभी सूचना कर दी गई थी, जब ये लड़के धमकी देकर गए थे। यानी पुलिस ने भी इलाके को अब गुंडों के हवाले कर दिया है। इसका परिणाम ये हुआ कि गुंडे आए और खुलेआम यह वारदात करके चले गए।

खेत में जा रहे युवक की मौत, राजस्थान-केकड़ी में कार ने बाइक को मारी टक्कर

केकड़ी. केकड़ी जिले के सावर थाना क्षेत्र में मोटालाव मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को ग्राम घटियाली निवासी 18 वर्षीय मुकेश पुत्र कालूराम माली मानपुरा स्थित अपने खेत पर फसल की पिलाई के लिए बाइक पर रवाना हुआ। रास्ते में ग्राम कुशायता से आगे निकलने के बाद वह जैसे मोटालाव मोड़ पर पहुंचा। उसी समय पंडेर की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। टक्कर से बाइक दूर तक उछल गई और बाइक सवार युवक मुकेश बाइक के साथ घिसट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारकर कार चालक कार सहित फरार हो गया। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना सावर थाना पुलिस और परिजनों को दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और राहगीरों की मदद से तुरंत युवक को अचेतावस्था में सावर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची सावर पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सावर थाना पुलिस ने मृतक के चाचा पप्पू लाल माली की रिपोर्ट पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

खेत में सिंचाई करते समय बोरवेल से लगा करंट, राजस्थान-केकड़ी में किसान की मौत

केकड़ी. बिजली किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे किसानों को कृषि कार्यों में काफी आसानी रहती है, लेकिन यही बिजली, उपकरणों के समुचित रखरखाव के अभाव में तकनीकी गड़बड़ी से जानलेवा भी बन जाती है। ऐसा ही एक हादसा केकड़ी जिले के ग्राम सूरजपुरा में सोमवार को सामने आया। इन दिनों खेतों में फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है, जिससे किसान लोग अपने खेतों में फसलों की सार संभाल आदि कृषि कार्यों में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को सूरजपुरा निवासी संपत सिंह पुत्र किशन सिंह भी फसल की देख रेख के लिए अपने खेत पर गया था। इस दौरान फसल को पानी देने के लिए उसने अपने खेत में स्थित बोरवेल को स्टार्ट करने की कोशिश की तभी स्टार्टर का बटन दबाते समय उसमें फाल्ट होने से उसे करंट लग गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह छिटककर दूर जा गिरा और अचेत हो गया। आस पास के खेतों में काम कर रहे लोगों को पता चलने पर वे दौड़ कर मौके पर पहुंचे। बाद में संपत सिंह को गंभीर हालत में केकड़ी के जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया हैं। हादसे से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

दर्जनों डीपी को बना दिया कबाड़, राजस्थान-केकड़ी में ट्रांसफार्मर से तेल चुरा रहा गिरोह

केकड़ी. केकड़ी जिले के भिनाय उपखण्ड क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चुराने वाले चोरों का गिरोह सक्रिय हैं। यह गिरोह पिछले दो माह से दर्जनों ट्रांसफार्मर से तेल चुराने के साथ-साथ उसमें लगी कीमती धातु भी चुरा रहे हैं, जिससे ट्रांसफार्मर अब कबाड़ बन चुके हैं। चोरों की इन कारगुजारियों से बिजली विभाग को लाखों रुपयों का नुकसान हो चुका है। वहीं किसान भी परेशान हैं। केकड़ी जिले के भिनाय उपखण्ड क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग की नाक में दम कर दिया है। पिछले दो माह में दर्जनों ट्रांसफार्मर को निशाना बना कर ये चोर उनमें भरा तेल व अन्य कीमती धातु निकालकर रफूचक्कर हो जाते हैं। यह चोरों का कोई गिरोह है, जो तकनीकी रूप से बिजली सप्लाई के मैकेनिज्म के भी जानकार हैं। ये चोर चलती लाइन में यह कारगुजारी कर डालते हैं। बताया गया कि एक ट्रांसफार्मर की कीमत उसकी क्षमता के अनुसार करीब 80-90 हजार से 2 लाख रुपये तक होती है। आये दिन डीपी से तेल और धातु चोरी होने की वारदात हो रही हैं, जिससे विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी परेशान हैं। उनकी रातों की नींद हराम हो गई है। दूसरी ओर इन दिनों किसान फसलों की बुवाई के लिए सिंचाई कर रहे हैं। आये दिन वारदात होने से निगम सहित किसानों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रविवार रात को भी ग्राम बनेडिया में चोर दो डीपी की ब्रशिंग तोड़कर तेल चोरी कर ले गए। चोरी से पहले उन्होनें दोनों डीपी के जम्पर काटे, उसके बाद आसानी से तेल चोरी कर लिया। जिसका खामियाजा नई डीपी लगाने अथवा डीपी में तेल भरने तक बनेड़िया के किसानों को उठाना पड़ेगा। उधर स्थानीय पुलिस के पास इस तरह के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। मगर जांच के दावे करने के बावजूद पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई, जिससे भिनाय क्षेत्र में डीपी तेल चोरों के हौंसले बुलंद है। उधर, निगम की भी मजबूरी है कि बिना मुकदमे के उन्हें निगम मुख्यालय से नई डीपी, तेल अथवा अन्य सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाती।

बेनीवाल के जमकर लगाए जयकारे, राजस्थान-नागौर में विकास पर भाजपा प्रत्याशी के भाषण पर भड़के लोग

नागौर. खींवसर उपचुनाव से पहले ही भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा की जनसभा में विकास के कार्यों को लेकर विरोध तू-तड़ाक पर पहुंच गया। खींवसर उपचुनाव में जनसभा के लिए पहुंचे रेवंतराम डांगा अपना उद्बोधन शुरू ही किया तभी सामने बैठे लोगों ने कहा कि खींवसर में आपने क्या विकास कार्य करवाए। खींवसर में जितना विकास कार्य हुआ है वह बेनीवाल ने करवाया है। इसी को लेकर तू ताड़क हो गई। बता दें कि खींवसर उपचुनाव के दौरान देर रात्रि में भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने रोल ग्राम पंचायत के चोपड़ों गुजरों की ढाणी में अपनी चुनावी सभा करने पहुंचे। जैसे ही वो सभा को संबोधित करने पहुंचे उसी दौरान वहां पर कुछ लोग जमकर बेनीवाल के जयकारे लगाने लगे। इसके बाद बीजेपी की ओर से भी रेवत राम डांगा के जयकारे लगाए जाने लगे। उसके बाद रेवंतराम डांगा के और बेनीवाल के समर्थक दोनों ही आमने-सामने हो गए। रेवत राम डांगा अपने चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करने लग गए। विकास कार्यों को लेकर बात शुरू की। तभी स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा के बीच जंग छिड़ गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि आपने क्या खींवसर के लिए विकास का कार्य करवाया। विकास का कार्य तो सारा ही हनुमान बेनीवाल ने ही करवाया है। इस पर रेवंतराम डांगा ने बोला कि हनुमान बेनीवाल ने क्या करवाया है यह सब विकास कार्य मैंने करवाया है। इस बात पर माहौल बिगड़ता चला गया।

दमकल ने पाया काबू, राजस्थान-अलवर के प्लास्टिक गोदाम में पटाखे से लगी आग

अलवर. अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में गुरुद्वारे के पास प्लास्टिक गोदाम में पटाखे से आग लग गई। गुरुद्वारे के सेवक हरनेक सिंह सरदार ने अपनी पानी की मोटर लगा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उनके इस प्रयास के यह परिणाम रहा कि यह आगे बढ़ने से थोड़ा रुक गई। बाद में सूचना पर नगर पालिका से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह गोदाम कृष्णावतार दिल्ली वालो का है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। गोदाम में प्लास्टिक भरा हुआ था और वह अत्यधिक ज्वलन शील था। इस आग में प्लास्टिक कितना बचा और कितना जला इसका पता अभी नहीं चला है। बताया जा रहा है कि ये आग पटाखे से लगी थी। पटाखे की चिंगारी गोदाम में चली गयी और थेड़ी देर में ही वह आग लग गई। देखते देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पर गुरुद्वारे के आस पास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और अपने-अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसकी सूचना लोगों ने तुरन्त दमकल विभाग को भी कर दी। दमकल की गाड़ी पहुंची तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और आग पर काबू पाया। इस आग से वे लोग ज्यादा भयभीत थे, जिनके मकान इस गोदाम के आसपास है, क्योंकि यह आग उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा सकती थी।

मवेशियों और गोवंश का लाखों का चारा जला, राजस्थान-केकड़ी कई गांवों में बाड़े धधके

केकड़ी. केकड़ी जिले के ग्रामीण इलाकों में किसानों के बाड़ों में आग लग जाने से वहां रखा सूखा चारा राख हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम अजगरा में 37 ट्रॉली चारा, ग्राम कोटड़ी में 20 ट्रॉली चारा और ग्राम जगपुरा में 15 ट्रॉली चारा जलकर स्वाहा हो गया। जानकारी के अनुसार, अजगरा ग्राम के धाकड़ मोहल्ले में रात को आग की लपटें उठ गई। देर रात में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। पता चलते ही लोग आग बुझाने दौड़ पड़े, मगर थोड़ी ही देर में आग ने कई बाड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बाड़े के पास रखे ट्रैक्टर पंखे, डीजल पंपसेट आदि चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर सरवाड़ व केकड़ी से दमकलें भी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों व ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक करीब 37 ट्रॉली चारा, कुट्टी, मूंग का भूसा जलकर खाक हो गया। आग लगने से कैलाश धाकड़ का 15 ट्रॉली, शंकर धाकड़ का 15 ट्रॉली, हरिराम धाकड़ का तीन ट्रॉली, गोकुल धाकड़ का दो ट्रॉली और दुर्गा धाकड़ का दो ट्रॉली चारा, कुट्टी और मूंग का भूसा जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने का कारण पता न चल सका। आगजनी की घटना से मवेशियों व गोवंश के चारे का संकट पैदा हो गया है। अजगरा सरपंच हरिराम शर्मा सहित ग्रामीणों ने आगजनी घटना से पीड़ित किसानों को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है। इसी प्रकार केकड़ी क्षेत्र के ग्राम कोटडी में भी बाड़ों में रखे चारे में आग लग गई, जिससे 20 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। सरवाड़ से आई दमकल ने आग पर काबू पाया। कोटडी गांव में धर्मेंद्र पुत्र महिपाल, रामचंद्र पुत्र रघुनाथ जाट, रामस्वरूप पुत्र भागीरथ जाट के बाड़े में रखे चारे में अचानक आग की लपटें उठती दिखी। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पास ही गुजर रहे एक पानी के टैंकर को रोककर आग को बुझाने का प्रयास किया। मगर देखते देखते आग पूरे बाड़े में फेल गई। ग्रामीणों ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके, जिसके बाद सरवाड़ से आई दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का चारा जलकर स्वाहा हो गया। इसी तरह सरवाड़ क्षेत्र के ग्राम जगपुरा में भी शनिवार की रात पटाखे से एक बाड़े में आग लग गई, जिससे करीब 15 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। आग घीसालाल धाकड़ पटेल के मकान के पीछे बने बाड़े में लगी। इससे वहां रखे चारे ने आग पकड़ ली और थोड़ी देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों से गांव में शोर-शराबा मच गया और सभी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। बाद में सरवाड़ व केकड़ी से दमकल पहुंची और जेसीबी मशीन से जले हुए चारे को हटाने का कार्य शुरू किया। करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

कांग्रेस के बागी प्रत्याशी नरेश मीणा ने दी चेतावनी, राजस्थान-टोंक की ‘देवली को चारागाह भूमि नहीं बनने दूंगा’

टोंक/जयपुर. देवली विधानसभा सीट से कांग्रेस के बागी उम्मीदवार नरेश मीणा ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के चाहने के बावजूद भी मेरा टिकट हरीश मीणा के कहने पर काटा गया। मैंने कभी भी पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचाया। मैंने हमेशा पार्टी को समृद्ध करने का काम किया, जिसका मुझे यह परिणाम दिया गया। नरेश मीणा ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भी मैंने टिकट मांगा था, पर यह कहा गया कि लोकसभा चुनाव में आपको एडजस्ट करेंगे। मैंने पार्टी की बात मानी और पूरे मन और लगन के साथ विधानसभा चुनाव में पार्टी के साथ दिया। परंतु लोकसभा चुनाव में भी मुझे सिर्फ दिलासा देकर साइड में बैठा दिया गया। मैंने उस वक्त भी पार्टी का साथ दिया परंतु आज एक बार फिर जब उपचुनाव में मौका मिला तो पार्टी के कुछ चुनिंदा नेताओं की पर्सनल रंजिश के चलते मुझे टिकट नहीं मिला, जिसका मुझे अफसोस है। परंतु मुझे पता है अशोक गहलोत, सचिन पायलट और भंवर जितेंद्र सिंह ने मेरी खूब जमकर पैरवी की थी, सचिन पायलट मेरे नेता हैं और रहेंगे। आप बीजेपी की सेकेंड टीम बनकर काम कर रहे हो? इस सवाल का जवाब देते हुए नरेश मीणा ने कहा कि आज देवली उनियारा में सिर्फ दो ही लोगों के बीच में मुकाबला है निर्दलीय नरेश मीणा और भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र गुर्जर। अगर मैं भाजपा की टीम बनकर काम कर रहा होता तो यह मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच में हो रहा होता। निर्दलीय नरेश मीणा और भाजपा के बीच में नहीं। नरेश मीणा ने आगे कहा, कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी सिर्फ उन्हीं पर अपना विश्वास दिखाया है, जिन्होंने पार्टी को धोखा दिया। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र गुर्जर 2023 विधानसभा चुनाव में विजय बैसला को हराने वाले मुख्य किरदारों में एक थे। देवली उनियारा में भाजपा का नेतृत्व संभालने वाले नेता प्रभुलाल सैनी हुआ करते थे, उनके टिकट को काटकर उन्हें दरकिनार कर दिया गया। गुर्जर समाज को देश में एक मुकाम तक पहुंचने वाले कर्नल किरोड़ी लाल बैसला के बेटे विजय बैसला को एक तरफ बैठा दिया गया और उन नेताओं को मैदान में उतार दिया गया, जिन्होंने कभी पार्टी के लिए संघर्ष नहीं किया। इसीलिए नरेश मीणा निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है और नरेश मीणा यह वादा देवली उनियारा की जनता से करता है कि इस जगह को चारागाह भूमि नहीं बनने देगा। जो कोई भी बाहर से आए चुनाव लड़े और चला जाए। नरेश मीणा चार साल में यहां इतने नरेश मीणा पैदा कर देगा कि देवली उनियारा को बाहर के उम्मीदवारों की जरूरत नहीं पड़ेगी। राजस्थान की राजनीति का स्वरूप बदल रहा रविंद्र सिंह भाटी, हनुमान बेनीवाल और राजकुमार रोत के विषय में नरेश मीणा ने कहा कि यह सब छात्र राजनीति से निकले हुए नेता हैं। जो आज वटवृक्ष का रूप धारण कर रहे हैं। कब तक युवा नेता इन पार्टियों और नेताओं के चक्कर में पिसते रहेंगे। अब समय आ गया है कि राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हम 2011 में भी यह कर चुके हैं और अब राजस्थान की राजनीति में भी इसकी सख्त आवश्यकता है। राजस्थान की राजनीति का स्वरूप बदलने जा रहा है, नरेश मीणा ने कहा, मेरी गाड़ियों पर सिर्फ भगत सिंह की फोटो है। मेरी फोटो नहीं है और सिर्फ इंकलाब जिंदाबाद का नारा लिखा है। यह स्पष्ट करता है कि युवा हमारे साथ हैं और हम राजनीति की दिशा और दशा दोनों बदलने जा रहे हैं। मीणा वोटर के बीच में कन्फ्यूजन की स्थिति है? नरेश मीणा बोले, मीणा वोटरों के बीच में किसी प्रकार का कोई कंफ्यूजन नहीं है। मीणा वोटर बंटेगा नहीं, 100 में से 95 परसेंट मीना वोटर नरेश मीणा को वोट करेगा। मेरे साथ कांग्रेस के कई सरपंच जुड़ चुके हैं, जो मेरा समर्थन कर रहे हैं और आगे भी लोग जुड़ते जा रहे हैं। जो मेरा समर्थन करेंगे। मीणा वोट नहीं बंटेगा, मीणा वोट सिर्फ एक ही जगह जाएगा नरेश मीणा को। देवली उनियारा की समस्याओं का क्या होगा? सवाल का जवाब देते हुए नरेश मीणा ने कहा कि यहां की सबसे बड़ी समस्या पीने का पानी है। यह वह जगह है, जो प्रदेश की राजधानी जयपुर की प्यास बुझाता है। लेकिन यहां के लोगों को पीने के लिए मीठा पानी नहीं मिल पाता। मेरी पहली प्राथमिकता वह मीठा पानी होगा, जो यहां के लोगों का अधिकार है। मेरी दूसरी प्राथमिकता यहां की बजरी पूरे देश के काम आ रही है, उसे बजरी पर पहला अधिकार यहां के लोगों का है। मेरा तीसरा काम डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों को पट्टा मिलना चाहिए, यह मेरी प्राथमिकता रहेगी।

‘भावनाओं को समझो, जीत जाओगे’, राजस्थान-खींवसर उपचुनाव में हनुमान-ज्योति और रेवतराम में अलग है मुकाबला

जयपुर. त्योहारी सीजन के बाद आज से राजस्थान में फिर से उपचुनावों की रंगत नजर आने लगी है। स्थानीय भाषा में इसे चुनाव मढ़ना कहा जाता है। सबसे रोचक चुनाव इस वक्त खींवसर सीट पर हो रहा है। जाट हार्टलैंड की यह सीट नेताओं की आक्रामक शैली के लिए जानी जाती है। लेकिन इस बार सभी नेता यहां रिक्वेस्टिंग मोड में हैं। वोटर कह रहे हैं कि ऐसा चुनाव यहां पहली बार देखने को मिल रहा है। खींवसर की जमीन पर अभी वे सभी नेता चुनावी दंगल में हैं, जो अपनी फायर ब्रांड शैली के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार यहां का पूरा चुनाव ही बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहा है। आरोप-प्रत्यारोप से इतर यहां सियासी तंज और भावुक अपीलें हो रही हैं। हनुमान बेनीवाल, ज्योति मिर्धा और रिछपाल मिर्धा से लेकर रेवतराम डांगा तक सभी वोटरों की सहानुभूति मांग रहे हैं। इधर, बीजेपी ने अपने कैंपेन में सेंधमारी का तड़का भी लगा दिया है। खींवसर विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को लगा झटका देते हुए नागौर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रह चुके सुखबीर सिंह चौधरी को भाजपा ज्वाइन करवाई। भावुक अपील से क्या किला बचा पाएंगे हनुमान खींवसर हनुमान के लिए सिर्फ विधानसभा सीट भर नहीं राजस्थान में उनके सियासी अस्तित्व के लिए यह सबसे जरूरी है। इस बार खींवसर से उनकी पत्नी कनिका बेनीवाल मैदान में हैं। हनुमान बेनीवाल ने प्रचार के दौरान कहा कि बीजेपी चुनाव जीतती है या हारती है तो इससे उस पर कोई फर्क नहीं आएगा। लेकिन इस बार अगर RLP खींवसर से चुनाव हार गई तो मेरा 20 साल का संघर्ष खत्म हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा, अगर RLP विधानसभा में नहीं रही, तो मेरा 20 साल का संघर्ष चला जाएगा। लोग कहेंगे कि हनुमान 20 साल लड़ा और अंत में खींवसर की सीट भी चली गई। इसलिए आप लोग यह सुनिश्चित कर लो कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की जीत हो और मैं चार साल राजस्थान की सड़कों पर बजरी माफियाओं के खिलाफ लड़ता रहूं’। 47 साल पुरानी विरासत हनुमान बेनीवाल राजनीतिक घराने से आते हैं और उनकी यह विरासत 47 साल पुरानी है। बेनीवाल के पिता रामदेव बेनीवाल दो बार विधायक रहे हैं। ज्योति का तंज: भाभी विधानसभा चली गई तो भतीजे… बीजेपी नेता ज्योति मिर्धा भी इस बार चुनाव में अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं लोकसभा चुनाव लड़ रही थी तो हनुमान बेनीवाल ने कहा था, बाई ने फेरूं हरियाणा भेज दो म्हारा फूफोसा के फलका का फोड़ा पड़े (ज्योति मिर्धा को उनके ससुराल हरियाणा भेजने के लिए कहा कि यदि वे यहां रह गईं तो उनके पति के लिए खाना कौन बनाएगा)। ज्योति ने हनुमान के इस भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि आज बहन भी अपने भाई (हनुमान) की चिंता करती है…भाभी विधानसभा चली गई और आप लोकसभा में रह गए तो मेरे भतीजे-भतीजी का देखभाल कौन करेगा। इसलिए मैं आप लोगों से अपील करती हूं कि हनुमान तो सांसद बने हुए हैं, इसलिए विधानसभा में रेवतराम डांगा जी को भेजो। दिव्या बोलीं- मुझे हराने की बात करते थे क्या गलती थी मेरी? वहीं, कांग्रेस नेता दिव्या मदेरणा ने भी हनुमान बेनीवाल पर निशाना साध रखा है। दिव्या मदेरणा ने लोहावट में एक कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए हनुमान बेनीवाल पर बड़ा तंज कसते हुए खींवसर की जनता को बड़ा मैसेज भी दे दिया है। मदेरणा ने कहा कि मुझे हराने की बात करते थे। सवाल पूछते हुए दिव्या मदेरणा ने कहा कि क्या मैं समाज की बेटी नहीं हूं, क्या गुनाह था मेरा, क्या गलती थी मेरी? मदेरणा ने कहा कि आज क्या हालत हैं खींवसर में? सुनने में आ रहा है कि हालत टाइट है। उन्होंने कहा कि रात के चार-चार बजे घूमकर लोगों के पैर पकड़ रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet