LATEST NEWS

उत्तर भारत शीतलहर के आगोश में, पहाड़ों पर बर्फबारी, UP और बिहार में घना कोहरा, बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन

लखनऊ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत शीत लहर के आगोश में है। पहाड़ों पर गिर रही बर्फ से मैदानों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश होने और कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। अगले तीन दिन के लिए घने कोहरे की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आज सुबह कोहरे की पतली परत छाई रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने कारण 27 और 28 दिसंबर को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। साथ ही दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक कोहरा गिरने और हल्की बारिश की संभावना है। इससे ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। रविवार को कोहरा घना हो सकता है। दिल्ली में आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम और रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कल 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। समूचा हिमाचल प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। कहीं-कहीं तो पारा शून्य से नीचे है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मैदानी क्षेत्र में शीतलहर चल रही है, जिससे लोग कांप रहे हैं। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं कोहरा के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। पूरे क्षेत्र में धुंध के कारण हाईवे पर सुबह 10 बजे तक वाहनों को रेंगते हुए देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात के समय न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ जाती है। इसके चलते सर्दी का प्रकोप काफी हो जा रहा है। ठंड से बीमार पड़ रहे हैं लोग उल्लेखनीय है कि सर्दी के एकदम से बढ़ने से वायरल बीमारियों की चपेट में भी लोग आ रहे हैं। सिविल अस्पताल में सर्दी से बीमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।  

रामलला के दर्शन जाने वालों के लिए खुशखबरी! 1 जनवरी से बढ़ जाएगी दर्शन की टाइमिंग, जानिए क्यों लिया ये फैसला

अयोध्या  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए अयोध्या में भी रामलला के दर्शन का समय 1 जनवरी से एक घंटा बढ़ाए जाने की निर्णय लिया गया है। श्री जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने सोमवार को यह जानकारी दी। अनिल मिश्रा ने बुधवार को कहा कि प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि रामलला के दर्शन का समय 1 जनवरी से एक घंटे के लिए बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत व्यवस्थित व्यवस्था की गई है। सात प्रवेश मार्गों का इस्तेमाल किया जाता है। यात्रियों की सुविधा के लिए वस्तुओं को रखने और उनके जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था है। पास में दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। पेयजल और चिकित्सा की व्यवस्था है। इन सब सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है। उसके बाद दर्शन के लिए प्रस्थान करते हैं। सुरक्षा के बाद चार पंक्तियों से लोग जाते हैं। वहां पर रामलला के दर्शन बहुत दिव्यता से होते हैं। प्रतिदिन सुगमता पूर्वक तीन लाख लोग दर्शन कर सकते हैं। पंक्ति में रहकर नजदीक से दर्शन की व्यवस्था है। निकास मार्ग पर प्रसाद की व्यवस्था है। प्रत्येक श्रद्धालु जो यहां आता है उसे प्रसाद मिलता है। प्रत्येक लाइन में बैठने के लिए बेंच भी है। तीन लाख लोग 40 से 45 मिनट में दर्शन कर सकते हैं। अगले साल 1 जनवरी से दर्शन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया गया है। दर्शन की अवधि करीब एक घंटे और बढ़ाएंगे जिससे 1 जनवरी को आने वाले श्रद्धालुओं और महाकुंभ में आने वाले भक्तों को सुविधा होगी।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अखाड़ों का आना शुरू, श्री पंचदशनाम अखाड़े का भव्य आगमन

प्रयागराज   सनातन आस्था के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ 2025 को अब चंद दिन शेष रह गए हैं और मेला क्षेत्र में गितिविधियां तेजी से बढ़ गई हैं। महाकुम्भ का सबसे बड़ा आकर्षण अखाड़ों की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है और दो से तीन अखाड़ों का छावनी प्रवेश भी हो चुका है। मेला प्राधिकरण की ओर से अखाड़ा समेत ज्यादातर संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष संस्थाओं समेत नई संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य प्रगति पर है और इसे 31 दिसंबर तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने अपनी विजिट के दौरान भूमि आवंटन के कार्य में तेजी लाते हुए 31 दिसंबर तक इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। सीएम योगी के निर्देश के बाद त्वरित गति से संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य किया जा रहा है। अब तक 4 हजार से ज्यादा संस्थाओं को भूमि आवंटित कर दी गई है। महाकुम्भ में 8 हजार से 10 हजार के बीच संस्थाओं के आने का अनुमान है। नई संस्थाओं को भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज मेला प्राधिकरण के अनुसार, अब तक समस्त अखाड़ों, उनके अनुगामी अखाड़ों के साथ महामंडलेश्वर, खालसा, दंडीवाड़ा, आचार्यवाड़ा, खाकचौक का भूमि आवंटन पूरा कर लिया गया है, जबकि प्रयागवाल और नई संस्थाओं को भूमि आवंटन 31 तक पूर्ण किया जाना है। सीएम योगी के समक्ष हुई समीक्षा बैठक के दौरान उन्हें बताया गया था कि कुल 4268 संस्थाओं को भूमि आवंटित कर दी गई है। इसमें अखाड़ों और उनके अनुगामी अखाड़ों को 19, महामंडलेश्वर को 460, खालसा को 750, दंडीवाड़ा को 203, आचार्यवाड़ा को 300, खाकचौक को 300 और अन्य को 1766 भूमि आवंटन का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं, प्रयागवाल को अब तक 450 भूमि आवंटन किए जा चुके हैं। प्रयागवाल को भूमि आवंटन का कार्य 12 दिसंबर से शुरू हुआ है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इसी तरह, नई संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य भी 16 दिसंबर से शुरू हो गया है, जिसे 31 तक पूरा कर लिया जाएगा। चल रहा निर्माण और सजावट का कार्य अखाड़ों समेत जिन-जिन संस्थाओं को भूमि आवंटन हो चुका है, उनके टेंटेज का कार्य भी पूरी तेजी से आगे बढ़ रहा है। झूंसी क्षेत्र में अखाड़ों, महामंडलेश्वर, खालसा, दंडीवाड़ा, आचार्यवाड़ा, खाकचौक समेत अनेक संस्थाओं के लोग अपनी परंपरा और संस्कृति के अनुरूप टेंट और सजावट के कार्य में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से यहां चेकर्ड प्लेटें बिछा दी गई हैं और साइनेज भी तेजी से लगाए जा रहे हैं, ताकि आने वाले लोग अपनी संस्थाओं तक आसानी से पहुंच सकें। इसके अलावा लाइटिंग समेत अन्य आवश्यक कार्य भी पूरी गति से किए जा रहे हैं। जूना अखाड़ा और आवाहन अखाड़े का छावनी प्रवेश भी हो चुका है, जबकि गुरुवार को ही अग्नि अखाड़े का भी छावनी प्रवेश हुआ है। इस तरह, सभी अखाड़ों और संस्थाओं में गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और एक जनवरी तक यह क्षेत्र पूरी तरह सज संवर कर तैयार हो जाएगा।  

राज्यकर्मियों के जानकारी न देने पर रुकेगा प्रमोशन और होगी कार्रवाई, उत्तरप्रदेश-शासन से आया 31 जनवरी तक संपत्ति का ब्योरा देने का आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मियों को अपनी-अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा। इसके बाद ही उन्हें प्रमोशन मिल सकेगा। शासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि जो कर्मी ब्योरा नहीं देंगे, उनके प्रमोसन पर विचार नहीं होगा। सभी कर्मियों को अपना ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर देना होगा। शासन की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि 31 जनवरी तक राज्य कर्मियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा। अन्यथा प्रमोशन पर विचार नहीं होगा। साथ ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण अनिवार्य रूप से 31 जनवरी तक दे दें।

शादी से पहले ही लुटेरी दुल्हन व उसके गैंग लीडर समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी, पूछताछ में कई रहस्य उजागर

बांदा शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन व उसके गैंग लीडर समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में उनके कारनामों के कई रहस्य उजागर हुए हैं। पकड़े गए गैंग लीडर ने बांदा जिले के ही जमालपुर क्षेत्र में छह लोगों को इस प्रकार की ठगी का शिकार बनाया था, जबकि लुटेरी दुल्हन ने इसके पहले फर्रुखाबाद, छतरपुर के सोयपुर व उरई में भी शादी की थी। नोटरी से हुई शादी के बाद पति के साथ कुछ दिन रही। बाद में सभी जगहों से दूल्हों के लाखों के जेवर व नकदी समेत कर फरार हो गई थी। लुटेरी दुल्हन का निशाना अब यहां के जमालपुर गांव का शंकर उपाध्याय भी बनने वाला था। गनीमत रही कि उसे शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे आरोपी युवती व उसके तीन साथियों को पुलिस ने दबोच कर जेल भेजा है। यह है पूरा मामला देहात कोतवाली के ग्राम जमालपुर निवासी शंकर उपाध्याय को उसकी शादी कराने के लिए बदौसा कस्बा के ग्राम बरछा निवासी विमलेश वर्मा ने झांसा दिया था, जिसके एवज में विमलेश ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। शंकर ने विमलेश को पांच हजार रुपये एडवांस के तौर पर दे दिया था।

कार सड़क के नीचे पानी भरी खंती में पलटा, रायबरेली से भाजपा नेता दिलीप गुप्ता की दुर्घटना में मौत, मची चीखपुकार

रायबरेली उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले भाजपा नेता दिलीप गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उनका वाहन सड़क के नीचे पानी भरी खंती में पलटा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीजेपी नेता की मौत की सूचना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में भी गहरा शोक है।    परिजनों में मचा कोहराम गौरतलब हो कि मंगलवार शाम 7 बजे दिलीप घर से अपनी कार से चित्रकूट जाने की बात कहकर निकले थे। बबेरू के पास उनकी चार पहिया सड़क के नीचे पानी भरी खंती में पलटी मिली थी। स्थानीय पुलिस द्वारा मिली सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शाम तक भाजपा नेता का शव उनके पैतृक गांव सेवनपुर थाना खीरों आने की संभावना है। होटल व्यवसाई भी थे भाजपा नेता बता दें कि दिलीप गुप्ता रायबरेली के खीरों कस्बा के एक होटल व्यवसाई होने के साथ-साथ भाजपा मंडल खीरों के कोषाध्यक्ष भी हैं। दिलीप ने भाजपा मंडल अध्यक्ष खीरों के पद के लिए नामांकन किया था।

मैंने कहा कि ये कहां लिखा गया है कि चार्टर में हराम वाले ही जाएंगे, राम वाले नहीं जाएंगे : कुमार विश्वास

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  ‘अटल गीत गंगा’ कार्यक्रम हुआ, जिसमें हिंदी कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) भी पहुंचे थे. कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे. कुमार ने एक बार फिर से रामायण और महाभारत को लेकर बयान दिया. इससे पहले उनके इसी तरह के बयान पर विवाद छिड़ गया था. लखनऊ में बोलते हुए कुमार विश्वास ने कहा, “फिर कह रहा हूं, अपने बच्चों को रामायण पढ़ाओ, महाभारत पढ़ाओ और इसलिए पढ़ाओ की फायदा होगा, मुझे हुआ. मैंने महाभारत पढ़ी थी, तो मुझे पता था कि मित्र अगर दुर्योधन निकल जाए तो उसके रथ से उतर कर भागो, नहीं तो करण की तरह मारे जाओगे. मत पढ़ो उस कारण से, जो मैंने कहा था. इस कारण से पढ़ लो.” कुमार विश्वास ने आगे कहा, “मैंने अयोध्या जाने के लिए चार्टर कर लिया, उसकी फोटो लग गई. तो कहा जाने लगा कि ये राम पर बोलते हैं और चार्टर पर जा रहे हैं. इस पर मैंने कहा कि ये कहां लिखा गया है कि चार्टर में हराम वाले ही जाएंगे, राम वाले नहीं जाएंगे.” कुमार विश्वास पर क्यों हुआ था विवाद? कुमार विश्वास ने मेरठ के एक कार्यक्रम में कहा था, “अपने बच्चों को सीता जी की बहनों और भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराइए. एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं, उनकी तालियां उठें. अपने बच्चों को रामायण पढ़वाएं और गीता सुनवाएं. अन्यथा ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो, मगर आपके घर की लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए.” कुमार विश्वास का बयान सुनकर कहा गया कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी को निशाने पर लिया है. क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम रामायण है, उनके बेटों के नाम लव और कुश है. इसी साल सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल के साथ इंटरफेथ शादी भी की है. इस दौरान दोनों के अलग-अलग धर्मों से होने पर खूब बवाल भी मचा था. सोशल मीडिया पर कपल को ट्रोल किया गया था. सफाई भी दिए थे कुमार विवाद होने के बाद एक इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने सफाई देते हुए कहा, “मैं गाजियाबाद, नोएडा में रहता हूं. वहां हर घर में किसी का नाम रामायण है, किसी का साकेत, नंदावन, गोकुल तो किसी का नाम श्रीधाम है. हमारे यहां यही 5-6 नाम होते हैं, इसी को लोग चुन लेते हैं. ईश कृपा या ऐसा कुछ रख लेते हैं.”  

संभल में हिंसा के बाद पुलिस ने सात और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल संख्या 47 हुई

संभल संभल में नंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ अब तक कुल 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। संभल में 24 नवंबर 2024 को जब शाही जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। उस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया था और कई वाहनों में आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। संभल के एएसपी श्रीश चन्द्र ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने पिछले महीने हुई हिंसा के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान शोएब, जियाउद्दीन, जावेद, मुस्तफा, अजहरुद्दीन, शाहब और मो. आजम के रूप में हुई है। अभी तक इस प्रकरण में कुल 47 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने आगे बताया कि अन्य 91 व्यक्ति प्रकाश में आए हैं। इन सभी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हैं। सर्विलांस एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उपद्रवियों पर नजर रही जा रही है। सीसीटीवी के माध्यम से उपद्रवियों की पहचान की गई है। जो अन्य 91 व्यक्ति हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक इस प्रकरण में 11 एफआईआर हुई थीं। बता दें कि संभल में ठीक एक महीना पहले (24 नवंबर को) शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा और आगजनी हुई थी। पथराव, आगजनी, फायरिंग और हिंसा की घटनाओं ने संभल को अस्त-व्यस्त कर दिया था। हालात कई दिनों तक तनावपूर्ण रहे थे। हालांकि, शहर में अब स्थिति सामान्य हो गई है। बाजारों में रौनक लौट आई।

उत्तर प्रदेश में 200 करोड़ पर्यटकों ने किया यूपी का दीदार, देश के पर्यटन का नया ग्रोथ इंजन बना दिया

लखनऊ योगी सरकार की नीतियों से पर्यटकों का रुझान उत्तर प्रदेश की ओर लगातार बढ़ रहा है। पर्यटकों की आमद के हिसाब से भारत दुनिया का पांचवा पसंदीदा स्थल बन चुका है। इसमें भी घरेलू खासकर धार्मिक पर्यटन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। इस बदली भूमिका में भगवान राम और कृष्ण की जन्मभूमि क्रमशः अयोध्या एवं ब्रज क्षेत्र, तीनों लोकों से न्यारी भगवान शिव की काशी का महत्वपूर्ण रोल है। इन सबने मिलकर उत्तर प्रदेश को देश के पर्यटन का नया ग्रोथ इंजन बना दिया है। ऐसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से ही संभव हो सका। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश अब पर्यटकों की पहली पसंद है। सात वर्षों के दौरान यूपी में आने वाले पर्यटकों की संख्या करीब 200 करोड़ रही। इसमें 1.26 करोड़ विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या 32.18 करोड़ थी। 2024 के शुरुआती छह महीनों में यह बढ़कर 32.98 करोड़ तक पहुंच गई। इसमें अयोध्या और काशी का खासा योगदान रहा। पिछले साल जनवरी में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बाद छह महीने में यहां करीब 11 करोड़ पर्यटक आए। केवल जनवरी में ही यहां करीब सात करोड़ की संख्या में रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे। यह किसी जगह एक महीने में आने वाले पर्यटकों का रिकॉर्ड है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद यही स्थिति वाराणसी की भी है। यहां छह महीनों के दौरान 4.59 करोड़ पर्यटक पहुंचे। साल गुजरते-गुजरते यह संख्या और बढ़ गई। घरेलू पर्यटकों के जरिए धार्मिक स्थलों के प्रति बढ़ते रुझान के मद्देनजर योगी सरकार केंद्र की मदद से ऐसे कई स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को केंद्र में रखते हुए कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। इसमें प्रमुख हैं, विंध्य धाम कॉरिडोर मिर्जापुर, नाथ कॉरिडोर बरेली। ब्रज क्षेत्र विकास परिषद, रामायण, बौद्ध, कृष्ण सर्किट, स्वदेश दर्शन आदि योजनाओं से उत्तर प्रदेश के पर्यटन को और विस्तार मिल रहा है। प्रयागराज में अगले साल आयोजित होने वाला महाकुंभ इसका चरमोत्कर्ष होगा। दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक समागम में देश-दुनिया से करीब 40 से 45 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी है। महाकुंभ की तैयारियों पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर है। हाल के दिनों में उनका लगातार प्रयागराज दौरा इसका प्रमाण है। धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रहे आयोजन भी उत्तर प्रदेश के आकर्षण को और बढ़ा रहे हैं। इसमें अयोध्या में दीपावली से एक दिन पहले होने वाला दीपोत्सव, काशी में दीपावली के बाद आयोजित होने वाली देव दीपावली और मथुरा में होली पर आयोजित होने वाला रंगोत्सव का महत्वपूर्ण स्थान है। योगी सरकार ईको टूरिज्म और ग्रामीण पर्यटन पर भी लगातार फोकस कर रही है।

प्रेमिका को लेकर चोरी से आ गया भारत, 12 साल से रह रहा था अलीगढ़ में, यूपी ATS ने किया गिरफ्तार

अलीगढ़ यूपी एटीएस ने अलीगढ़ से बांग्लादेशी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों अपने आपको पश्चिम बंगाल का बता कर अलीगढ़ में रह रहे थे। दोनों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर दोनों ने बैंक खाता खुलवाए और भारतीय पासपोर्ट बनवाया। दोनों ने चार माह पूर्व भारतीय पासपोर्ट से ही बांग्लादेश की यात्रा भी की थी। एटीएस की फील्ड इकाई अलीगढ़ ने पति सिराज व पत्नी हलीमा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सिराज ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दलालों के माध्यम से बेनाफुल बार्डर से सीमा पार करके भारत आया था। वह पहले से यहां रह रहे बांग्लादेशी व्यक्ति पप्पू की मदद से अलीगढ़ में स्वयं को पश्चिम बंगाल का निवासी बताकर रहने लगा। एटीएस अब बांग्लादेशी दंपति से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश के नागरिक हैं। यह ढाका के जिला फरीदपुर के थाना भंगा के सिराज साउथ कालामरिधा के रहने वाले हैं। पिछले कई सालों से अलीगढ़ में रह रहे हैं। उनमें से एक की पहचान सिराज और दूसरे की हलीमा के रूप में हुई है। ये दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया है कि इन्होंने दलालों की मदद से बॉर्डर पार किया था। दोनों आरोपी बेनाफुल बॉर्डर पार करके आए थे और फिर अलीगढ़ में आकर बस गए। एटीएस को जानकारी हुई कि सिराज पुत्र सोराब मुत्तबर नाम का एक बांग्लादेशी व्यक्ति, एक महिला हलीमा पत्नी सिराज के साथ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे हैं। इन लोगों ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट भी बनवा लिया है। दोनों बंगालदेश व दुबई और सऊदी अरब की यात्राएं भी कर चुके है। 22 दिसंबर को एटीएस की फील्ड इकाई अलीगढ़ ने 33 वर्षीय सिराज व 28 वर्षीय हलीमा को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। दोनों अलीगढ़ में नगला आशिक अली रोड, शाह कुतुबपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। हलीमा और सिराज ने चार माह पूर्व भारतीय पासपोर्ट से ही बांग्लादेश की यात्रा की है। इस संबंध में लखनऊ के एटीएस थाना में मामला पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में सिराज ने बताया कि, वह ढाका, बांग्लादेश का रहने वाला है. उसे अपने मोहल्ले में रहने वाली हलीमा से प्यार हो गया. वर्ष 2012 में बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ कर आ गया. अलीगढ़ में पहले से ही उसके एक साथी पप्पू ने अलीगढ़ के नगला आशिक अली रोड स्थित भोजपुरा में एक किराए का मकान दिला दिया. कुछ दिन बाद उसने यहीं पर हलीमा से शादी कर ली. पप्पू ने ही उसके फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पत्र और पासपोर्ट हासिल करवा दिए. पूछताछ में सिराज ने बताया कि, वह भारतीय पासपोर्ट से सऊदी अरब, बांग्लादेश, दुबई समेत कई देश की यात्रा कर चुका है. इतना ही नहीं, उसकी पत्नी भी इसी पासपोर्ट से बांग्लादेश जा चुकी है. सिराज ने बताया कि अब वह ग्रीस जाने की तैयारी कर रहा था. वीजा के लिए एप्लाई किया था और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए अलीगढ़ आया हुआ था. इसी दौरान ATS ने उसे गिरफ्तार कर लिया. ATS चीफ नीलाब्ज़ा चौधरी ने बताया कि, दोनों घुसपैठियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहा से दोनों को जेल भेज दिया गया.

लखनऊ में बैंक लॉकर लूटने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक किसान पथ पर, दूसरा गाजीपुर में मारा गया

लखनऊ लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर लॉकर लूटने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। इनमें से एक सोबिंद कुमार (29) सोमवार देर रात लखनऊ के चिनहट इलाके में पुलिस एनकांउटर में मारा गया। दूसरे आरोपी सनी दयाल (28) को मंगलवार तड़के गाजीपुर के गहमर में एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दिया। इससे पहले पुलिस इस वारदात से जुड़े तीन आरोपियों को अरेस्‍ट कर चुकी थी। बैंक लूट के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। सोबिंद कुमार बिहार के मुंगेर का रहने वाला था। ये सभी लखनऊ से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे। मारे गए बदमाशों से कैश और जूलरी बरामद की गई है। रविवार को हुई थी वारदात रविवार को चोरों ने बैंक में लूट को अंजाम दिया था। लुटेरे 2 दीवार तोड़कर बैंक में घुसे थे और 42 लॉकर तोड़कर उसका माल उड़ा ले गए थे। पहला एनकाउंटर सोमवार सुबह हुआ, जहां एक आरोपी घायल हुआ था लेकिन बाकी फरार हो गए। इसके बाद दूसरी मुठभेड़ सोमवार रात को हुई। इसमें बैंक लूट कांड का एक आरोपी सोबिंद कुमार घायल हुआ। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कुल 7 बदमाश थे शामिल अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, वारदात में 7 बदमाश शामिल थे। इनमें से तीन अरेस्‍ट हो चुके हैं। इनकी पहचान अरविंद कुमार, बलराम कुमार और कैलाश बिंद के रूप हुई। अरविंद कुमार एनकाउंटर में पैर में गोली लगने से घायल है। इनके अलावा 4 बदमाश फरार थे। दो अभी भी फरार इन चार फरार बदमाशों में से दो सोबिंद कुमार और सनी दयाल अब पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। मिथुन कुमार और विपिन कुमार वर्मा अभी फरार चल रहे हैं। इन्‍हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस तरह हुआ पहला एनकाउंटर सोमवार रात सूचना मिलने पर पुलिस दल ने चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव में किसान पथ के पास दो गाड़‍ियों को रोका था। पुलिस दल जब उनमें से एक के पास पहुंचा, तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुंगेर निवासी अरविंद कुमार के पैर में गोली लग गई। उसके दो अन्य साथियों-बलराम और कैलाश को भी गिरफ्तार किया गया है। दूसरा एनकाउंटर दूसरी गाड़ी में सवार चार बदमाश मौका पाकर भाग गए, जिनकी तलाश जारी थी। इन्हीं के साथ दूसरा एनकाउंटर हुआ। इसमें सोबिंद कुमार घायल हुआ था। बाद में अस्‍पताल में इसकी मौत हो गई। ऐसे हुआ तीसरा एनकाउंटर तीसरा एनकाउंटर गाजीपुर में हुआ। बॉर्डर से लगे होने के कारण, यहां से फरार बदमाश बिहार जाने की फिराक में थे। यहीं पर बिहार के मुंगेर के रहने वाले अपराधी सनी दयाल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

मंत्री पटेल बोले महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन

लखनऊ योगी सरकार की ओर से प्रयागराज महाकुंभ 2025 के प्रचार अभियान के तहत त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और सांस्कृतिक समूहों ने भाग लिया. ये रोड शो भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और महाकुंभ 2025 के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावशाली माध्यम बना. उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल और व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया और महाकुंभ 2025 के महत्व एवं तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम तट पर प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है. मंत्री आशीष पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन है. यह आयोजन न केवल धर्म और संस्कृति को पुनर्स्थापित करता है, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी सशक्त करता है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस आयोजन को दिव्य, भव्य और अद्वितीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने महाकुंभ को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता का भी द्योतक है. दोनों मंत्रियों ने त्रिपुरा के नागरिकों को महाकुंभ में भाग लेने का आमंत्रण दिया. महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच प्रयागराज में होगा. यह आयोजन विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम होगा, जिसमें लगभग 45 करोड़ तीर्थयात्रियों, साधु-संतों और कल्पवासियों के आने की संभावना है. इसे दिव्य और भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष तैयारियां की है. इस बार महाकुंभ को डिजिटल बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जैसे कि महाकुंभ की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और 11 भाषाओं में एआई आधारित चैटबॉट, इसके अलावा, डिजिटल खोया-पाया केंद्र, आईसीटी आधारित निगरानी और गूगल मैप इंटीग्रेशन जैसे अत्याधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जाएगा. 1500 गंगा सेवकों की तैनाती महाकुंभ 2025 को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. पूरे मेला क्षेत्र में डेढ़ लाख से ज्यादा शौचालय, 5,000 यूरिनल और 1,500 गंगा सेवकों की तैनाती की गई है. सिंगल-यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करते हुए मेला क्षेत्र में पर्यावरणीय जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. साथ ही, शहर को हरियाली से भरने के लिए तीन लाख से ज्यादा पौधों का रोपण किया गया है. सरकार ने इन पौधों के संरक्षण के लिए दीर्घकालिक योजना भी बनाई है. महाकुंभ के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पूरे मेला क्षेत्र को सात स्तरीय सुरक्षा चक्र में बांटा गया है. सुरक्षा के लिए 2,750 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी प्रणाली से जुड़े होंगे. स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल बनाया गया है. इसके अलावा, 10-10 बेड के कई अन्य अस्पताल और आईसीयू की व्यवस्था की गई है. अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की गई है. सांस्कृतिक गौरव को किया जा रहा पुनर्जीवित महाकुंभ 2025 के माध्यम से प्रयागराज के सांस्कृतिक गौरव को पुनर्जीवित किया जा रहा है. शहर के ऐतिहासिक मंदिरों जैसे नागवासुकी मंदिर, द्वादश माधव मंदिर और अलोपशंकरी मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। इसके अलावा, अक्षयवट, पातालपुरी और भारद्वाज मंदिर जैसे स्थलों को भी संरक्षित और सुसज्जित किया गया है. ‘पेंट माई सिटी’ अभियान के तहत शहर को 35 लाख वर्गफुट से ज्यादा क्षेत्र में वॉल पेंटिंग से सजाया गया है, जिससे प्रयागराज का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व और भी निखर कर सामने आया है. महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 101 स्मार्ट पार्किंग स्थलों का निर्माण किया गया है. ये पार्किंग स्थल हर दिन पांच लाख वाहनों को समायोजित कर सकेंगे. 1,249 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और 56,000 कनेक्शनों के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है.

कुंभ मेले में डिजिटल तकनीक के साथ AI का भी इस्तेमाल किया जा रहा

प्रयागराज प्रयागराज में जनवरी 2025 से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मेला प्रशासन तैयारियों में लगा है. इसी को लेकर उत्तर प्रदेश आपदा प्राधिकरण ने दो दिवसीय वर्कशॉप आयोजित किया. इसमें महाकुंभ में लगे अलग-अलग विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाया गया और उनसे तैयारियों की जानकारी ली गई. इस एक्सरसाइज में बताया गया कि पहले तो बेहतर मैनेजमेंट के जरिए किस तरह से आपदा को रोकना है, लेकिन अगर आपदा की कोई स्थिति आती है तो सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाकर किस तरह से हिफाजत करनी है. आपदा से बचने की तैयारी की जा रही है कुंभ को लेकर अलग-अलग विभागों में एक साथ समन्वय बना कर उन्हें ट्रेनिंग देने का काम उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से किया जा रहा है. प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी खुद ही सरकारी विभागों के साथ वॉलिंटियर्स को ट्रेनिंग देने का काम कर रहे हैं. इसमें गूगल मैप और वीडियो फिल्म के जरिए मेला क्षेत्र की हकीकत से रूबरू के बारे में बताया जा रहा है और आपदा को किस तरह से रोका जा सकता है उसकी तैयारी की जा रही है. प्रयागराज के कुम्भ मेला के लिए उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सभी विभागों को एक साथ बुलाकर टेबलटॉप एक्सरसाइज कराई गई. एक्सरसाइज में महाकुंभ से जुड़े हर विभाग के बड़े अधिकारी शामिल हुए और मेला में सेक्टर वाइज बने अधिकारियों से आपदा से निपटने के लिए उनके द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया. टेबलटॉप एक्सरसाइज़ को तीन सत्र में आयोजित किया गया. पहले सत्र में मेला क्षेत्र में पैदल एवं वाहन यातायात, आवश्यक सेवाएं, अन्य व्यवस्थाएं की स्थिति पर चर्चा की गई. दूसरे सत्र में मेला क्षेत्र के बाहर जनपद प्रयागराज की मुख्य सड़कों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैन्ड इत्यादि में भीड़ प्रबंधन पर चर्चा की गई और तीसरे सत्र में मेला क्षेत्र के अंतर्गत अग्निशमन, डूबने और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम की संभावित स्थितियों पर विभागों की योजनाओं और प्रतिक्रियाओं पर चर्चा हुई. दो दिवसीय टेबल टॉप एक्सरसाइज समाप्त प्रयागराज के कुंभ मेला पुलिस लाइन मे टेबल टॉप एक्सरसाइज में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ पुलिस विभाग के साथ-साथ रेलवे,अग्निशमन विभाग के अधिकारी शामिल हुए. आपको बता दें कि कुंभ मेला 2025 के लिए अब तक की इसे सबसे बड़ी एक्सरसाइज माना जा रहा है. दो दिवसीय टेबल टॉप एक्सरसाइज समाप्त हो गई. वहीं अब कुछ दिनों बाद फील्ड पर उतरकर मार्क ड्रिल किया जाएगा. आपदा प्रबंधन विभाग किसी प्रकार से कोई लूप होल नहीं छोड़ना चाहता है. वहीं इसको लेकर बैठकों का दौर जारी है और प्रतिदिन जगह-जगह पर बैठक की जा रही है. जिससे कि अगर कोई आपदा होती है तो उसे फौरन निपटा जा सके. सुरक्षा- व्यवस्था के लिए AI तकनीक का प्रयोग महाकुंभ प्रबंधन के लिए डिजिटल तकनीक का महत्वपूर्ण उपयोग किया गया है. भीड़ प्रबंधन के लिए 2500 कैमरा, डिजिटल कम्यूनिकेशन, चैट बोट, इंटीग्रेटेड कंट्रोल और AI तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है. वहीं अब 24 दिसम्बर को मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में मॉक एक्सरसाइज़ किया जाएगा.  

महाकुम्भ: विहिप के शिविर में वेद और समरसता सम्मेलन, होंगे कई बड़े कार्यक्रम

अयोध्या  विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने अपने सभी सांगठनिक कार्यक्रम और बैठकें और सम्मेलन प्रयागराज में आयोजित कुंभ में करने का निर्णय लिया है। विहिप महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा की ओर से इस सिलसिले में विस्तृत कार्य योजना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार पूरे कुंभ भर संगठन का वहीं पर जमावड़ा रहेगा। बजरंग लाल बागड़ा की ओर से सितम्बर में ही जारी पत्र के अनुसार 19 जनवरी को मेरठ, लखनऊ, पटना क्षेत्र का मातृशक्ति सम्मेलन, 24 को केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक, अगले दिन 25 को प्रथम बेला में साध्वी सम्मेलन, द्वितीय बेला में संत सम्मेलन होगा। 27 जनवरी को युवा संत सम्मेलन, छह फरवरी को मंत्रियों एवं संगठन मंत्रियों की बैठक, सात से नौ फरवरी तक प्रन्यासी मंडल की बैठक, 10 फरवरी को विमर्श कार्यशाला, 10-11 फरवरी को विभाग मंत्री और संगठन मंत्रियों का अभ्यास वर्ग होगा। 11-12 फरवरी को बजरंग दल की अखिल भारतीय बैठक, 12 फरवरी को विभाग संगठन मंत्री अभ्यास वर्ग, 15-16 फरवरी को धर्म प्रसार अखिल भारतीय बैठक, 15-16-17 फरवरी मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की अखिल भारतीय बैठक, सत्रह को धर्म प्रसार संत बैठक, 19 फरवरी को गोरक्षा अखिल भारतीय बैठक और बीस फरवरी को गोरक्षा सम्मेलन होगा। विहिप के शिविर में वेद और समरसता सम्मेलन कुंभ मेला 2025 की तैयारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत की बैठक बुधवार को प्रांत कार्यालय केसर भवन में हुई। प्रांत संगठन मंत्री (पूर्वी उत्तर प्रदेश) गजेन्द्र बताया कि विहिप के शिविर में केंद्रीय बैठक, मार्गदर्शक मंडल की बैठक, संत सम्मेलन, वेद सम्मेलन, महिला सम्मेलन, गौरक्षा सम्मेलन एवं समरसता सम्मेलन का आयोजन 15 जनवरी से 23 फरवरी के बीच होगा। वेद सम्मेलन तक दो दशक बाद और समरसता सम्मेलन पहली बार होगा। प्रमुख स्नानों के अवसर पर संगठन समाज के लिए भंडारे का आयोजन करेगा और शिविर चलाएगा, जिसके लिए व्यवस्था में कार्यकर्ताओं को अनेक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। केंद्रीय महामंत्री (संगठन) मिलिंद परांडे ने कहा कि महाकुंभ का पर्व हिंदू समाज की आस्था के प्रकटीकरण का पर्व है। इस पर्व में हिंदू समाज अपने जाति-वंश और मत-पंथ को भूलकर सभी संप्रदायों के लोग एक साथ संगम में डुबकी लगाते हैं और पूरे विश्व को समरसता का संदेश देते हैं। मेले में दुनियाभर के लोग प्रयाग की पावन धरती पर आस्था की डुबकी लगाकर आध्यात्मिक शांति के लिए प्रवास करते हैं। इतिहास में यह आयोजन हमेशा ही भव्य और दिव्य रहा है, और समाज के लोग इसमें तन, मन और धन से सहयोग करते आए हैं।    

हैवानियत की सारी हदें पार, कदीम गांव में चार साल के बालक का आधा जला मिला धड़, गला रेता… हाथ-पैर भी काट डाले

रामपुर रामपुर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। केमरी थाना इलाके के गंगापुर कदीम गांव में घर के बाहर खेल रहे चार साल के बालक को अगवाकर हत्या कर दी गई। उसका अधजला शव नाले में मिला है। बच्चे के दादा ने पड़ोस में रहने वाले दंपती समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है। गंगापुर कदीम निवासी दानिश मेलों में झूला चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। दानिश का चार वर्षीय पुत्र बिलाल शनिवार की सुबह करीब घर के पास खेलते-खेलते गायब हो गया था। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी। रविवार दोपहर में बच्चे का अधजला शव उसके घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गंदे नाले में एक प्लास्टिक के कट्टे से ढका हुआ मिला। बालक के शरीर का आधा हिस्सा बरामद हुआ है। उसकी कलाई से हाथ भी कटा हुआ है। मासूम की हत्या की सूचना पर एसपी विद्यासागर मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मासूम की जान लेने को पार कीं हैवानियत की हदें गंगापुर कदीम गांव में रविवार सुबह चार साल के बालक का शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया। बालक के हत्यारों ने बेरहमी व हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसका गला रेतकर बायां हाथ भी काट दिया था। नाले में मिला बालक का शव अधजला था और शरीर का निचला हिस्सा गायब था। हत्या की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई यही कह रहा था कि जालिमों को जरा भी रहम नहीं आया। आखिर मासूम ने उनका क्या बिगाड़ा था।  मासूम का शव घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर नाले में मिलने पर हर कोई हैरान है। अपराध के जानकारों का कहना था कि मासूम को अगवा कर आसपास के तीन सौ मीटर के भीतर के दायरे में ही किसी घर में बंद कर लिया गया होगा।   …हाय मुझे मार देता, मेरा चिराग क्यों बुझा दिया गंगापुर कदीम की स्तब्ध कर देने वाली इस घटना ने पूरे गांव का दिल दहला दिया है जो सुनता है, वह भी सकते में आ जाता है। लेकिन इन सबसे भी ज्यादा मृतक मासूम विलाल की मां का रोते-रोते बुरा हाल था। वो पछाड़े मार- मारकर न केवल विलाप कर रही थीं, बल्कि कई बार बेहोश भी हो गई थीं। बार-बार यही कह रही थीं कि मेरे बच्चे से क्या दुश्मनी थी। मेरे इकलौते चिराग की जान क्यों ले ली। हाय, मुझे मार देता… मेरा चिराग क्यों बुझा दिया।   गमगीन मां आसिया का पांच साल पहले ही दानिश से निकाह हुआ था। मृतक बिलाल के अलावा उसकी दो छोटी-छोटी बेटियां भी हैं। मां को इस तरह से रोता देख उसकी दोनों मासूम बेटियां भी रोए जा रही थीं। वहां बैठीं गांव की अन्य महिलाएं इन तीनों को संभाल रही थीं और वो भी अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं।   दंपती समेत तीन पड़ोसियों पर रिपोर्ट दर्ज परिजन अपने पड़ोसियों पर ही मासूम की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाने लगे। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता दानिश एक सप्ताह पूर्व ही नेपाल में लगे मेले में झूला लगाने गए थे। शनिवार शाम को बच्चे के गायब होने की सूचना पर वह नेपाल से रवाना हो गए और रविवार दोपहर अपने घर पहुंच गए। इस दौरान मृतक के दादा ने अपने पड़ोसी जागन लाल, उसकी पत्नी संतोष व तेजराम के खिलाफ उसके पोते को अगवा कर हत्या करने के आरोप में नामजद तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बालक की हत्या की सूचना मिली है। मौका मुआयना किया गया है। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। – अतुल श्रीवावस्तव अपर पुलिस अधीक्षक  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet