LATEST NEWS

यूपी पुलिस को सुबह-सुबह मिली बड़ी सफलता, 42 लॉकर तोड़कर लूट को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

 लखनऊ लखनऊ बैंक लूट में शामिल आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने मौके से कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों बदमाश बीते दिन हुए बैंक लूट की वारदात में शामिल बताए जा रहे हैं. लखनऊ पुलिस के मुताबिक, ये एनकाउंटर चिनहट इलाके में जलसेतु के पास हुआ है. इस एनकाउंटर में अरविंद कुमार नाम का एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए बदमाश राजधानी में ओवर सीज बैंक लॉकर लूट की वारदात में शामिल थे. घायल बदमाश अरविंद बिहार का निवासी है. डीसीपी ईस्ट जोन शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को जब रोका तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई. दो और बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई है. मालूम हो कि लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में अयोध्या हाइवे किनारे इंडियन ओवरसीज बैंक में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी कि बैंक में चोरी हो गई है. बताया गया बदमाशों ने बैंक के लॉकर रूम को गैस कटर से काटा और फिर 90 लॉकरों में से करीब 42 लॉकर काट दिए. इस दौरान चोर लॉकर्स में रखे गए करोड़ों के जेवरात चोरी कर ले गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के अलावा वह ग्राहक भी छुट्टी वाले दिन बैंक पहुंचे जिन्होंने अपने जिंदगी भर की कमाई से बनाए गए गहने और पुश्तैनी जेवरात बैंक के लॉकर में रखे थे. मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश बैंक में पीछे से घुसे थे. बैंक में पीछे जाने के लिए एक सुनसान गली और उस गली में ऊंची दीवार के बाद एक जर्जर दीवार को तोड़कर बदमाश अंदर गए. अंदर करीब 40 मीटर चलने के बाद बैंक की 9 इंच की दो दीवारों को तोड़ा और फिर लॉकर रूम में पहुंचे. गैस कटर की सहायता से लॉकर रूम को काटा गया और फिर हर एक लॉकर के कुंडे को काटकर रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए. वारदात में चार लोग शामिल बताए गए, जिनमें तीन को अरेस्ट कर लिया गया है.  

प्रेमी प्रेमिका से मिलने गेस्ट में हाउस पहुंचा, प्रेमिका ने कागज काटने वाले कटर से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया

मुजफ्फरनगर यूपी के मुजफ्फरनगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के रिश्ते से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शादी के तय होने के बाद प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। दोनों ने एक गेस्ट में हाउस में कमरा लेकर संबंध बनाए। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे, इसी दौरान प्रेमिका ने कागज काटने वाले कटर से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने प्रेमिका का हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों एक गांव और एक ही जाति के हैं। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेडी निवासी युवक व युवती में आठ साल से प्रेम संबंध थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। उन्होंने दोनों को काफी समझाने का प्रयास भी किया था। एक माह पूर्व युवक के परिजनों ने उसका रिश्ता मेरठ जनपद के एक कस्बे में कर दिया था। इस बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। शनिवार को प्रेमिका ने आखिरी बार प्रेमी से मिलने की बात कही थी। रविवार सुबह प्रेमी अपनी कार लेकर सुबह आठ बजे गांव से निकला और गांव के बाहर से प्रेमिका को बैठा लिया। दोनों ने पहले एक होटल में खाना खाया और उसके बाद कमल प्लाजा स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लिया। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद जब दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे तभी युवती ने कागज काटने वाले कटर से युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। छीनाझपटी में युवती के हाथ में भी कटर लग गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना सिविल लाइन पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल में पहुंची। थाना प्रभारी आशुतोश कुमार सिंह ने बताया कि युवती को हिरासत में लिया गया है। थाने पर इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

विजयगढ़ में कृष्णा पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस पलटी

अलीगढ़ अलीगढ़ के विजयगढ़ में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस गड्ढे में पलट गई। बस पलटने से कई बच्चे घायल हुए हैं। बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ बच्चों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है। ग्रामीण और पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर बच्चों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस  उदयपुर, नगलालाला, कठैरा आलमपुर, परौली गोलारा से करीब 35 बच्चों को स्कूल के लिए लेकर आ रही थी। जैसे ही बस बघियार के समीप पहुंची, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। बस गड्ढे में जाकर गिर गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। घायल बच्चेग्रामीणों ने बताया कि बस ने बुग्गी को ओवरटैक करने की कोशिश की तो बस का संतुलन बिगड़ गया और गड्ढे में जाकर पलट गई। दो-चार बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे से बच्चे घबराए हुए थे। ग्रामीणों ने घायल बच्चों के परिवार वालों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को निजी अस्पताल ले गए। कुछ बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव से पूछा कि हमारी बेटी कहां है तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्रधानाचार्य काफी घबराए हुए लग रहे थे। बच्चों के माता-पिता ने स्कूल पर हंगामा कर दिया। बाद में पता लगा कि कुछ बच्चों को कॉलेज के प्रबंधक गाड़ी से घर पहुंचाने गए हैं। नगलालाला निवासी राजकुमार के पुत्र विष्णु और शौर्य के काफी चोट आई है। शौर्य के सिर पर 12 टांके और पैर में आंतरिक चोट है। उन्होंने प्राइवेट हॉस्पिटल में अपने बेटे का इलाज कराया। बताया जा रहा है कि स्कूल की एक ही बस बच्चों को लाने-ले जाने के लिए दो-दो चक्कर लगाती है। यही कारण है कि ड्राइवर को जल्दी रहती है।

बुलंदशहर के मुस्लिम बाहुल इलाके में मिला मंदिर 1990 के दंगों के बाद से वीरान पड़ा , मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए प्रशासन को चिट्ठी

 बुलंदशहर संभल और वाराणसी के बाद अब बुलंदशहर जिले में भी सालों से बंद पड़ा मंदिर मिला है. हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मंदिर का जीर्णोद्वार कराने की अपील की है ताकि मंदिर में पूजा-पाठ फिर से शुरू किया जा सके. बताया जा रहा है कि ये मंदिर करीब 50 साल पुराना है, जोकि 1990 के दंगों के बाद से बंद है. रविवार को खुर्जा के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) दुर्गेश सिंह ने बताया कि सलमा हकन मोहल्ले में मंदिर का निर्माण जाटव समुदाय द्वारा किया गया था, जो वहां पूजा भी करते थे. एसडीएम ने बताया कि करीब तीन दशक पहले जाटव समुदाय ये मोहल्ला छोड़कर चले गए थे. ऐसा कहा जाता है कि खुर्जा मंदिर की मूर्तियों को समुदाय के एक परिवार द्वारा नदी में विसर्जित कर दिया गया था. उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर का ढांचा बरकरार है और स्थल को लेकर कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इस बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) और जाटव विकास मंच ने अधिकारियों से मंदिर का जीर्णोद्धार करने का आग्रह किया है ताकि धार्मिक गतिविधियां फिर से शुरू हो सकें.   हिंदू परिवारों के पलायन के बाद से बंद पड़ा मंदिर VHP की मेरठ इकाई के पदाधिकारी सुनील सोलंकी के अनुसार, यह मंदिर 1990 से बंद था, जब इस क्षेत्र में रहने वाले हिंदू परिवार पलायन कर गए थे.  सोलंकी ने कहा कि अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपकर मंदिर की सफाई और सौंदर्यीकरण का अनुरोध किया गया है ताकि सुचारू रूप से पूजा-अर्चना हो सके. 50 साल पुराना मंदिर, 1990 के बाद से पड़ा वीरान जाटव विकास मंच के अध्यक्ष कैलाश भागमल गौतम ने कहा कि मंदिर लगभग 50 साल पुराना है, जिसे मूल रूप से जाटव समुदाय के सदस्यों ने बनवाया था. गौतम ने बताया कि 1990 के दंगों के बाद समुदाय ने अपना घर बदल लिया और तब से मंदिर बंद है. उन्होंने कहा कि मंच ने VHP के साथ मिलकर मंदिर में धार्मिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने का औपचारिक अनुरोध किया है.   संभल और वाराणसी में भी मिल चुके हैं पुराने मंदिर इससे पहले संभल प्रशासन ने शहर में सांप्रदायिक दंगों के बाद 1978 से बंद पड़े एक मंदिर को 14 दिसंबर को फिर से खोल दिया था. खुर्जा में ये मंदिर संभल में 1978 से बंद पड़े शिव मंदिर के एक सप्ताह बाद मिला है. संभल के बाद वाराणसी के मुस्लिम बहुल मदनपुरा इलाके में भी एक 250 साल पुराना मंदिर मिला है. ये मंदिर एक मकान के अंदर है, जिसे मुस्लिम शख्स ने अपनी प्रॉपर्टी बताया है. हालांकि हिंदू संगठनों ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें मंदिर में पूजा-पाठ कराने की मांग की है.  

बिजनौर में लवी पाल पुलिस से मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

बिजनौर कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण केस में मुख्य आरोपी लवी पाल को बिजनौर पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। लवी पाल पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने घायल रवि पाल को अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि अभिनेता मुश्ताक खान से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी लवी पाल मुख्य आरोपी है। आरोपी के पास से पुलिस ने 35 हजार की नगदी व 315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी लवीपाल उर्फ सुशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बिजनौर थाना कोतवाली शहर के मंडावर रोड स्थित जैन फार्म के रास्ते पर हुई मुठभेड़ में आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। बता दे की कॉमेडियन सुनील पाल और मुश्ताक खान के अपहरण का खुलासा होने के बाद से ही लवी पाल फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। उसकी लोकेशन कभी दिल्ली, बुलंदशहर तो कभी उत्तराखंड में मिल रही थी। हालांकि अब उसके बिजनौर में सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी।  पुलिस ने आज मुठभेड़ में उसे धर दबोचा।  

पीलीभीत में बड़ा एनकाउंटर, खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकी ढेर, पुलिस चौकी पर किया था ग्रेनेड हमला

 पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक एनकाउंटर में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है. मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जिसमें दो एके 47 और दो ग्लॉक पिस्ल शामिल हैं. बता दें कि मारे गए आतंकियों ने ही पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड और बम फेंके थे. जिन आतंकियों को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया है, उनके नाम गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह हैं. आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग की! पुलिस और खालिस्तानी कमांडो फोर्स के आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. फोटो में नजर आ रहा है कि आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी फायरिंग की है. गाड़ी पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं. वहीं, मौके से एक बाइक भी बरामद की गई है. गुरुदासपुर की इस चौकी पर हुआ था अटैक दरअसल, 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर के सरहदी कस्बा कलानौर थाने की चौकी बक्शीवाल में ग्रेनेड अटैक हुआ था. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली थी. कहा गाय था कि पाई जसविंदर सिंह बागी उर्फ मन्नू अगवान इस मामले का सरगना है. ऑटो में बैठकर आए थे ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकी इस ग्रेनेड अटैक के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल कर एक ऑटो को भी कब्जे में लिया था. इस ऑटो की मदद से ही ग्रेनेड फेंका गया था. फॉरेंसिक टीम ने जांच कर भी ये बात कही थी कि ग्रेनेड फेंकने के लिए ऑटो का इस्तेमाल किया गया. अमृतसर में भी पुलिस स्टेशन के सामने हुआ था धमाका पंजाब के अमृतसर में भी 17 दिसंबर को पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका हुआ था. ये घटना अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के सामने हुई थी. जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 3 बजे पुलिस स्टेशन के बाहर धमाके जैसी आवाज सुनी गई थी. SP पीलीभीत ने ऑपरेशन को किया लीड डीजीपी प्रशांत कुमार ने न्यूज़18 से बातचीत में बताया कि पंजाब पुलिस से हमें इनपुट प्राप्त हुआ था कि गुरुदासपुर के पुलिस चौकी में ग्रैंड हमले के आरोपी यूपी के तराई वाले पीलीभीत जिले में छिपे हो सकते हैं. इस इनपुट के बाद जिले की पुलिस एक्टिव हुई तो रविवार देर रात यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस की टीम के साथ लाइव एनकाउंटर में तीनों आतंकी गोली लगने से घायल हो गए. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डीजीपी ने कहा कि इस ऑपरेशन को पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने खुद लीड किया. यूपी पुलिस ने अच्छा काम किया: डीजीपी डीजीपी ने बताया कि यह एनकाउंटर एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि दूसरे राज्यों से सूचनाएं साझा कर सफलता हासिल हुई है. साथ ही अपराधियों के लिए भी चेतावनी है. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से दो AK-47 समेत काफी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है. पुलिस अलर्ट पर है. तीनों आतंकी पीलीभीत के पूरनपुर में छिपकर रह रहे थे.

महाकुंभ 2025 : आधुनिक उपकरणों से स्वच्छता, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी

महाकुंभ नगर. महाकुंभ-2025 में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्नानार्थियों को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करने के लिए आधुनिक स्वच्छता उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से तैयारी कर ली गई है और मेला शुरू होने से पूर्व इन आधुनिक उपकरणों को तैनात कर दिया जाएगा। इन उपकरणों की खरीद पर 45 से 50 लाख खर्च होने की संभावना है। इन उपकरणों में 10 मैनुअल वॉक-बिहाइंड स्वीपिंग मशीन और 2 बैटरी ऑपरेटेड वैक्यूम टाइप लीटर पिकर शामिल हैं। यह कदम न केवल महाकुंभ को स्वच्छता प्रदान करेगा, बल्कि, श्रद्धालुओं को एक साफ और हरित वातावरण भी देगा। महाकुंभ 2025 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्नानार्थियों को बेहतर सुविधा और अनुभूति के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के पक्के घाटों, फुटपाथों, सड़कों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के लिए कॉम्पैक्ट मैनुअल स्वीपिंग मशीन का उपयोग किया जाएगा। पर्यावरण-अनुकूल उपकरण के रूप में, यह ईंधन या बिजली की आवश्यकता के बिना संचालित होता है, जिससे इसके पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। मशीन को मैनुअल रूप से संचालित किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यह धूल उड़ाए बिना प्रभावी ढंग से सफाई करती है। इसका एर्गोनोमिक डिजाइन उपयोग के दौरान कम्फर्ट सुनिश्चित करता है, जबकि सड़कों की सफाई में इसकी दक्षता, इसे संचालित करना और रखरखाव करना आसान बनाती है। यह उपकरण स्वच्छता कर्मियों को अपने कार्यों को अधिक कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से करने के साथ-साथ स्वच्छ और हरित वातावरण में योगदान करने के लिए सक्षम बनाता है। इसके साथ ही साफ-सफाई के लिए बैटरी चालित वैक्यूम टाइप लीटर पिकर भी मेला क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। यह कूड़ा बीनने वाली मशीन एक बैटरी चालित, राइड-ऑन कम वॉक-अलॉन्ग पावर-सक्शन वैक्यूम मशीन है, जिसे कूड़े और मलबे के संग्रह के लिए डिजाइन किया गया है। यह मेले में विभिन्न सतहों को प्रभावी ढंग से साफ करेगा। इसका कॉम्पैक्ट आकार इसे मेला क्षेत्र के किसी भी क्षेत्र में आसानी से संचालित करने की अनुमति देता है। यह उन्नत, पर्यावरण अनुकूल उपकरण वाहन से जुड़ा हुआ है, जो मैनुअल श्रम की आवश्यकता के बिना उत्कृष्ट गतिशीलता और संचालन प्रदान करता है। इसकी शक्तिशाली वैक्यूम कार्यक्षमता अपशिष्ट पदार्थों की त्वरित, संपूर्ण और प्रभावी सफाई सुनिश्चित करती है, जबकि इसकी टिकाऊ बैटरी शक्ति पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और कार्बन एमिशन को कम करने में मदद करती है। मेला क्षेत्र की सफाई के लिए इन उपकरणों की खरीद पर लगभग 45-50 लाख का खर्च होने की संभावना है। यह खर्च प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग में इनकी खरीद की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। विशेष कार्याधिकारी मेला, आकांक्षा राना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता कर्मियों को ज्यादा सशक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक मशीनों को डिप्लॉय किया जा रहा है। मेला शुरू होने से पूर्व मशीन यहां पहुंच जाएंगी और इनको संचालित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया जाएगा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सात जनवरी को बरेली कोर्ट में तलब

बरेली. कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी के आर्थिक सर्वेक्षण संबंधी बयान को लेकर बरेली जिला एवं सत्र न्यायालय ने उन्हें नोटिस जारी किया। कोर्ट सुनवाई के लिए 7 जनवरी 2025 तारीख तय हुई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध फौजदारी निगरानी स्वीकार कर सुनवाई करते नोटिस भेजकर तलब किया है। बरेली सुभाषनगर निवासी अखिल भारतीय हिंदू महासंघ मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता और अनिल द्विवेदी माध्यम से राहुल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एमएलए -एमपी कोर्ट /सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी थी। इसे कोर्ट ने 27 अगस्त को निरस्त कर दिया था। इस आदेश को चुनौती देते हुए सेशन कोर्ट में रिवीजन फाइल की गई। अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि राहुल गांधी राजनीतिक लाभ के लिए वर्ग विद्वेष की भावना पैदा कर रहे हैं। कांग्रेस को सत्ता में लाने की ललक में जानबूझकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मन में शत्रुता, घृणा और वैमनस्य की भावना फैलाने का प्रयास किया है। राहुल के भाषण के हिस्से आपत्तिजनक हैं।

महाकुंभ: सीएम योगी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संत महात्माओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की

महाकुंभनगर महाकुंभ में इस बार स्वच्छता के लिहाज से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सीएम योगी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संत महात्माओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। यहां मच्छर और मक्खियों से पूरी तरह से निजात मिलेगी। सीएम योगी के निर्देश पर कुछ इस तरह के इंतजाम किए गए हैं कि महाकुंभ के किसी भी कोने से बस एक कॉल करते ही 30 मिनट के भीतर ऑटोमैटिक ब्लोअर मिस्ट मौके पर पहुंचकर मच्छर और मक्खी को खत्म कर देगी। अखाड़ों और टेंट सिटी को इंसेक्ट फ्री बनाने के साथ ही स्वच्छ वातावरण के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसके तहत 110 अत्याधुनिक ब्लोअर मिस्ट और 107 मिनी फॉगिंग मशीन तैनात की जा रही हैं। सीएम योगी के निर्देश पर महाकुंभनगर में सफाई व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। महाकुंभ के नोडल जॉइंट डायरेक्टर (वेक्टर कंट्रोल) डॉ वीपी सिंह ने बताया कि महाकुंभ के दौरान चप्पे-चप्पे पर कीटनाशक का छिड़काव किए जाने की तैयारी है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसके लिए 62 पल्स फॉगिंग मशीनें भी मंगवाई गई हैं। इस बार महाकुंभ में संतों और श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए 78 स्पेशल ऑफिसर तैनात किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी इस बार के महाकुंभ को हर बार के कुंभ से ज्यादा दिव्य और भव्य बनाना चाहते हैं, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग को इस बार विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। मेला क्षेत्र में मलेरिया इंस्पेक्टर की तैनाती की जा रही है, जो श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेंगे। एक-एक अखाड़े में जाकर मलेरिया इंस्पेक्टर संतों और महात्माओं से बात करेंगे और मच्छर, मक्खी की समस्या का तत्काल निदान भी करेंगे। मेला में वेक्टर कंट्रोल के असिस्टेंट नोडल और डीएमओ डॉ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ में पहली बार संतों और श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए इतने व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। 78 स्पेशल ऑफिसर तैनात किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अभी फिलहाल 45 मलेरिया इंस्पेक्टरों की तैनाती की योजना बनाई गई है। इनके अलावा 28 असिस्टेंट मलेरिया इंस्पेक्टर भी तैनात किए जाएंगे, जो साधु-संतों के साथ साथ श्रद्धालुओं की भी देखभाल करेंगे। इनके अलावा 5 डीएमओ की भी अलग से तैनाती की जा रही है, ताकि महाकुंभ में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।  

प्रयागराज के महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने बताया- 20 जनवरी को देशभर के महापौर करेंगे शिरकत

प्रयागराज दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में 20 जनवरी को देशभर के महापौर शिरकत करेंगे। प्रयागराज के महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने रविवार को बताया कि वह पिछले दिनों जयपुर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय मेयर समिट में हिस्सा लेने गए थे। समिट में ही श्री केसरवानी ने देश के अलग-अलग शहरों से आए महापौरों को महाकुंभ में भाग लेने के लिए न्योता दिया। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक महाकुंभ की विशेषता पर बोलते हुए राजस्थान के आम लोगों को महाकुंभ के आध्यात्मिक महात्म को समझने के लिए प्रयागराज आने को आमंत्रित किया। श्री केसरवानी ने बताया कि समिट में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा और नगर विकास मंत्री झाबर सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि उपस्थित महापौरों ने हालांकि 20 जनवरी को आने के लिए कहा है लेकिन हो सकता है लोग अपनी सुविधा के अनुसार पहुचे।  

संभल-चंदौसी में हो रहे नए-नए खुलासे- मंदिर, कुंआ, बावड़ी, इमारत के बाद खुदाई में मिली लंबी सुरंग

संभल यूपी के संभल और चंदौसी में चल रही खुदाई में रोज नए-नए खुलासे हो रही हैं। हर दिन नई-नई चीजें मिल रही हैं। रहस्मय चीजों से दबे संभल में मंदिर और कुंआ मिला तो चंदौसी में खुदाई के दौरान बावड़ी और प्राचीन इमारत मिली। बावड़ी की खुदाई चल ही रही थी कि एक लंबी सुरंग भी मिल गई। सुरंग मिलने के बाद भी खुदाई जारी रही। सुरंग मिलने की खबर के बाद डीएम मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। मुस्लिम बहुत मोहल्ला लक्ष्मण गंज में खाली मैदान में दबी बावड़ी की तलाश में चल रही खोदाई दिन पर दिन कई रहस्य खोलती जा रही है। बांकेबिहारी मंदिर से कुछ ही दूरी पर हो रही खुदाई के दूसरे रविवार को भी जारी है। एक दिन पहले यहां खुदाई के दौरान बावड़ी मिली तो प्रशासन ने यहां सफाई के निर्देश दिए। बावड़ी की सफाई चल ही रही थी कि अचानक से दो कमरे की एक प्राचीन इमारत मिल गई। अभी इसकी चर्चा चल रही थी कि एक सुरंग भी नजर आई। सुरंग मिलने की खबर के बाद डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। डीएम ने बताया कि बावड़ी करीब 150 साल पुरानी लगी है। इसके सर्वे के लिए स्टेट ऑर्किलॉजिकल की टीम को बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभिलेखों में 400 वर्ग मीटर जमीन बावड़ी के रूप में दर्ज है। करीब 210 वर्ग मीटर में बावड़ी है, इस समय शेष भाग पर अतिक्रमण कर लिया गया, जिसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्राचीन बावड़ी से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश चंदौसी के लक्ष्मणगंज मोहल्ले में शनिवार सुबह 10 बजे से प्राचीन बावड़ी की खुदाई का कार्य शुरू हुआ। मौके पर एसडीएम नीतू रानी ने पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई भी पहुंचे और खुदाई का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने लेखपाल दानवीर से बावड़ी और आसपास के क्षेत्र की जानकारी ली। नक्शा देखकर क्षेत्र का मुआयना किया और बताया कि बावड़ी का क्षेत्र लगभग 210 वर्ग मीटर है, जबकि इसका शेष भाग अतिक्रमण की चपेट में है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पैमाइश कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि बांके बिहारी मंदिर का जीर्णोद्धार सभी के सहयोग से कराया जाएगा। मंदिर के आसपास की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के संभल में कार्तिकेय महादेव मंदिर का ताला खोलने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले के खग्गू सराय इलाके में स्थित प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर इन दिनों सुर्खियों में है। 46 साल बाद मंदिर के कपाट खुले हैं, और इसके साथ ही एक विशेष भंडारे का आयोजन भी किया गया। 14 दिसंबर को मंदिर का ताला खोलने के बाद, श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। 46 साल बाद हुआ भंडारा संभल के खग्गू सराय मोहल्ले में स्थित इस प्राचीन मंदिर को 1978 में हुए दंगों के बाद बंद कर दिया गया था। इसके कपाट बंद होने के कारण, श्रद्धालु 46 साल से इस मंदिर में पूजा नहीं कर पा रहे थे। लेकिन 14 दिसंबर को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की पहल पर मंदिर का ताला खोला गया। इसके बाद, शनिवार को इस खास मौके पर 46 साल बाद भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा की और फिर प्रसाद के रूप में सब्जी, पूड़ी और हलवे का सेवन किया। भंडारे का आयोजन मंदिर के कपाट खुलने की खुशी में किया गया था। ASI टीम ने किया निरीक्षण वहीं, शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग की एक टीम ने कल्कि मंदिर का निरीक्षण किया। इससे पहले एएसआई की टीम ने संभल जिले के पांच अन्य स्थानों का सर्वे किया था, जिनमें 19 कुएं और पांच तीर्थ स्थल शामिल थे। 14 दिसंबर को मंदिर का ताला खुलने के बाद जिलाधिकारी ने एएसआई को निरीक्षण के लिए बुलाया था। इसके बाद एएसआई की चार सदस्यीय टीम मंदिर और उसके आस-पास के क्षेत्रों का सर्वे करने के लिए संभल पहुंची। मंदिर के पास के कुएं के चारों ओर बैरिकेडिंग भी की गई थी ताकि निरीक्षण में कोई परेशानी न हो।

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजना से मकान दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने करीब 150 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने पक्के मकान की समस्या बताई। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान की सुविधा दी जाएगी। सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति के पास पक्का मकान हो। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराएं। एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। अधिकारी सुनिश्चित करें कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, उन्हें इलाज में किसी तरह की दिक्कत न हों। साथ ही जो पात्र लोग किन्हीं कारणों से वंचित हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। कुशीनगर की एक महिला ने गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मदद का अनुरोध किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद यदि इलाज में किसी तरह की आर्थिक दिक्कत आएगी तो भी उसकी व्यवस्था करने में मदद उपलब्ध कराई जाएगी। अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर सीएम योगी ने पुलिस को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा यदि कोई दबंग, माफिया किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।  

कोर्ट का अब जाति जनगणना पर राहुल गांधी को नोटिस, बढ़ गईं मुश्किलें, गृह युद्ध की कोशिश

बरेली यूपी के बरेली की जिला अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के दौरान जाति जनगणना वाले उनके बयान को लेकर नोटिस जारी किया है। इस मामले में राहुल को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। सुनवाई सात जनवरी को होनी है। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने यह बयान दिया था जिसके खिलाफ वाद दायर किया गया है। याचिकाकर्ता और हिन्‍दूवादी नेता पंकज पाठक का कहना है, ‘हमें लगा कि राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान जो बयान दिया था, वह देश में गृहयुद्ध शुरू करने की कोशिश जैसा था। हमने सबसे पहले उनके खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में केस दायर किया था। उसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद हम डिस्ट्रिक्ट जज कोर्ट में गए, वहां हमारी अपील स्वीकार कर ली गई और राहुल गांधी को नोटिस जारी कर दिया गया। नोटिस में तारीख 7 जनवरी है। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक बयान में सरकार में आने पर जाति जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण कराने की बात कही थी। इस बयान को लेकर तब काफी विरोध हुआ था। बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाया। कहा गया कि राहुल, जाति जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर संपत्ति विभाजन की बात कह रहे हैं। जिसकी भागीदारी अधिक होगी अगर उसकी संपत्ति कम है तो कम आबादी वाले जिसकी संपत्ति अधिक है उससे लेकर कम संपत्ति वालों को दे दी जाएगी। आरोप लगा कि राहुल गांधी एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। हिन्‍दूवादी नेता पंकज पाठक ने बरेली कोर्ट में इसे लेकर वाद दायर किया था। इस वाद को सुनवाई के बाद कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया था। अब इस पर रिविजन दायर हआ है जिस पर सात जनवरी को सुनवाई होगी। इसी को लेकर राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया है।

सरेआम सराफा कर्मचारी और उनके पुत्र को गोली मार कर गहने लूट लिये, आरोपी सोना लूटकर हुए फरार

वाराणसी यूपी के वाराणसी में सुबह-सुबह बड़ी वारदात हो गई। रथयात्रा से कमच्छा के बीच मोड़ पर कार सवार बदमाशों ने रविवार सुबह सरेआम सराफा कर्मचारी और उनके पुत्र को गोली मार कर गहने लूट लिये। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने 125 ग्राम सोने के आभूषण लूटे हैं। पिता और पुत्र को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। गुरुधाम कालोनी के राम जानकी मंदिर के पास के निवासी 46 वर्षीय दीपक सोनी चौक के गोविंदपुरा में एक सराफा के यहां 20 साल से काम करते हैं। वह मुंबई में अपने मालिक के भाई की दुकान से गहने लाने गए थे। महानगरी एक्सप्रेस से वह वाराणसी आए। वाराणसी स्टेशन पर आने पर उन्होंने अपने 18 वर्षीय बेटे आर्यन को फोन किया। आर्यन लाल रंग की स्कूटी लेकर गया। पिता-पुत्र स्‍कूटी से लौट रहे थे। वे कमच्छा में पहुंचे ही थे कि तभी सफेद रंग की कार ने ओवरटेक कर रोक दिया। चार से पांच की संख्या में बदमाश दीपक सोनी से गहने का बैग छीनने लगे। विरोध करने पर उन्‍होंने मारपीट की और गोली मार दी। एक गोली दीपक की पीठ में नीचे की ओर लगी है। जबकि आर्यन के बाएं पैर में गोली लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर भेलूपुर इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला, लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र पहुंचे। पिता-पुत्र को तुरंत बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। ट्रामा सेंटर में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल पहुंचे। उन्‍होंने घायल पिता-पुत्र का हाल लिया। इस वारदात के बाद खुलासे के लिए वाराणसी पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शहर और जिले की सीमा पर नाकेबंदी कर दी गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet