LATEST NEWS

बरेली में डिरेल करने की साजिश, पटरी पर रखी लोहे की बेंच, लोकोपायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली में पूर्वोत्तर रेलवे की दिबनापुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खुराफातियों ने लोहे का गाटर और सीमेंट का खंभा रखकर ट्रेन गिराने की साजिश की हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाने से मालगाड़ी पलटने की साजिश फेल हो गई। लोहे का गाटर सीमेंट का खंभा टकराने से मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे सेक्शन इंजीनियर ने अज्ञात लोगों पर थाना हाफिजगंज में रिपोटर् दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने शनिवार रात जारी बयान में कहा कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र में खुराफातियों ने ट्रेन पलटाने की पूरी साजिश कर रखी थी लेकिन हादसा होते होते बच गया। हाफिजगंज थाने में पूरे मामले की रिपोटर् दर्ज की गई है। पुलिस व रेलवे अधिकारी पूरे मामले की जाँच कर रहे है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल बरेली पीआरओ राजेंद्र सिंह ने शनिवार रात बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल में एक मालगाड़ी शुक्रवार रात पीलीभीत से बरेली आ रही थी, तभी सैंथल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर शरारती तत्वों ने टूटी हुई सीमेंट की बेंच रख दी। लोको पायलट ने ट्रेन की पटरी पर रखी सीमेंटेड बेंच को देख लिया और उसकी सतकर्ता के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। आरोपियों के खिलाफ हाफिजगंज थाने की पुलिस को लिखित शिकायत की गई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जब रेलवे स्टाफ पहुंचा, तो उन्होंने देखा कि ट्रैक पर सीमेंटेड बेंच के टुकड़े और लगभग 1.25 मीटर लंबा लोहे का गाटर पड़ा हुआ था। ये अवरोधक अगर समय रहते नहीं हटाए गए होते, तो ट्रेवन पटरी से उतर सकती थी। रेलवे ट्रैक से अवरोधक हटाने और मरम्मत कार्य में लगभग दो घंटे का समय लगा। इस दौरान ट्रैक की स्थिति को पूरी तरह जांचा गया और सुनिश्चित किया गया कि आगे कोई और अवरोधक ना हो। इसके बाद मालगाड़ी को सुरक्षित रूप से रवाना किया गया। सूचना ट्रेन ड्राइवर द्वारा सूचना रेल विभाग को दी गई। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे रेलवे स्टाफ ने ट्रैक को साफ किया। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद मालगाडी को रवाना किया गया। हालांकि घटना की वजह अन्य स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को काफी देर से रवाना किया गया। भोजीपुरा से पीलीभीत की ओर जा रही टीएसजी मालगाड़ी रात्रि सवा नौ बजे के समय सैंथल रेलवे स्टेशन के निकट डिबनापुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के गाटर से टकरा गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए एमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को वहीं रोक दिया। रेलवे ट्रैक को साफ करने के लगभग दो घंटे के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।

जनकपुर-अयोध्या के ऐतिहासिक संबंधों का साक्षी बनेगा श्रीराम का तिलकोत्सव

अयोध्या अयोध्या में भगवान श्रीराम का तिलकोत्सव 18 नवंबर सोमवार को रामसेवकपुरम में भव्य आयोजन के साथ सम्पन्न होगा। यह आयोजन प्रभु श्रीराम और जनकपुर के ऐतिहासिक संबंधों को पवित्रता को पुनः जीवंत करने का एक विशेष अवसर का साक्षी बनने जा रहा है। आयोजनकर्ता ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे विधि विधान पूर्वक प्रारम्भ होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में जनकपुर से आए लगभग 300 से अधिक तिलकहरू (शुभचिंतक) और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। यह आयोजन न केवल धार्मिक परंपराओं को सजीव करेगा, बल्कि भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूती प्रदान करेगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। रामसेवक पुरम परिसर को इस विशेष अवसर के लिए भव्य रूप से सजाया गया है। परंपरागत रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक धरोहर को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जनकपुर से तिलकहरुओं का आगमन 16 नवंबर से ही प्रारंभ हो गया है। उनकी आवभगत और ठहरने की व्यवस्था कारसेवकपुरम, अभयदाता हनुमान आश्रम, विवेक सृष्टि, माता सरस्वती देवी मंदिर और तीर्थ क्षेत्र भवन में की गई है। रामसेवक पुरम के मंच पर 18 वर्षीय युवक को प्रभु श्रीराम के स्वरूप में सज्जित किया जाएगा। श्रीराम स्वरूप को आटे से बने चौक या सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा। जनकपुर से आए तिलकहरू परंपरागत वस्तुएं जैसे कांसे के बर्तन, पीली धोती, गमछा, करधनी, हल्दी, चंदन, धान, दूब, पान, इलायची, सुपारी, जनेऊ और चांदी के सिक्के लेकर आएंगे और इन्हें तिलक समारोह के दौरान प्रभु श्रीराम के स्वरूप को भेंट करेंगे। तिलक समारोह में सीता जी के छोटे भाई के रूप में तिलक चढ़ाने की भूमिका जानकी मंदिर, जनकपुर के छोटे महंत रामरोशन दास जी निभाएंगे। वे वेदज्ञ आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्रीराम के स्वरूप को तिलक अर्पित करेंगे। इस भव्य आयोजन में जनकपुर, मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह अपने आधा दर्जन मंत्रियों के साथ उपस्थित रहेंगे। जनकपुर के महापौर मनोज कुमार शाह और नेपाल के अन्य तीन महापौर भी इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बनेंगे। तिलकोत्सव के दौरान अयोध्या की महिलाओं की टोली अवध क्षेत्र के परंपरागत मांगलिक लोकगीत गाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। तिलकहरुओं के स्वागत में विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वादिष्ट आलू टिक्की, पापड़ी चाट, छोला, चावल, पूड़ी, मिक्स सब्जी, रायता, पापड़ और हलवा जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे।

लाखोंं लोग काटे गए, तब सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे,इनके मनसूबे सफल नहीं होने देना है: सीएम योगी

अलीगढ़ सीएम योगी ने अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो काम समाज को बांटने का कार्य मुस्लिम लीग कर रही थी। वही काम सपा कर रही है। 1947 में देश का विभाजन हुआ। लाखोंं लोग काटे गए। तब सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे। इनके मनसूबे सफल नहीं होने देना है। मोदी के नेतृत्व में नया भारत देख रहे हैं : योगी सीएम योगी ने कहा कि याद कीजिए 2017 के उत्तर प्रदेश में दंगा होता था। कर्फ्यू लगता था। बहन बेटियों की इज्जत खतरे में थी। गरीब के हक को ये लोग छीनने का काम करते थे। अब मोदी के नेतृत्व में नया भारत देख रहे हैं। अब बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ हर गांव, गरीब, किसान को उपलब्ध कराया जा रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद समाप्त हुआ है। वे गरीब के हक पर डकैती डालते थे : योगी सीएम योगी ने कहा कि सड़क, एयरपोर्ट से लेकर फिल्मसिटी तक का निर्माण किया जा रहा है। एयरपोर्ट बनने से सबसे अधिक लाभ इसी क्षेत्र को होगा। हर गरीब को राशन, इलाज, उज्जवला योजना, बिजली की व्यवस्था है। सब कुछ सरकार दे रही है। विकास भी है और गरीब का मान भी है। विरासत का सम्मान भी है। वे गरीब के हक पर डकैती डालते थे। न गरीब और न विरासत का सम्मान करते ये लोग : योगी सीएम योगी ने कहा कि ये युवाओं को नौकरी नहीं देते थे। बेटी,व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। ये गरीबों का न तो सम्मान कर सकते हैं और न विरासत का सम्मान कर सकते हैं। अयोध्या में पांच सौ साल बाद भाजपा ने मंदिर का निर्माण हुआ। अयोध्या में क्यों अपमान झेलना पड़ा, क्योंकि हम बंटे थे। कांशी, मथुरा में भी क्यों अपमान झेलना पड़ा, क्यों कि हम बंटे थे। 1947 में भी हम बंटे थे। अब बटना नहीं है। बंटे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। एएमयू का नाम लिए बिना साधा निशाना एएमयू का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुस्लिम लीग की स्थापना कराची, लाहौर, ढाका में नहीं, अलीगढ़ में हुई। उसने देश को बाँटने का काम किया। यही काम आज सपा कर रही है। इस उप चुनाव में सप्ताह में दूसरी बार खैर में सभा सम्बोधित करने आए योगी ने कहा 1947 में बंटे तो कटे। अगर हम बंटे तो…जनता से आवाज आई कटेंगे। योगी फिर बोले एक रहेंगे तो… जनता बोली सेफ रहेंगे।

झांसी अग्निकांड: डिप्टी सीएम ने ऐक्शन का दिया आदेश, मंत्री के पहुंचने से पहले रंगरोगन होने पर बवाल

झांसी झांसी में देर रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में लगी आग के बाद 10 बच्चों की मौत हो गई। इतनी बड़ी संख्या में हुई नवजात की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची थी। अस्पताल में आग लगने के बाद डॉक्टर और स्टाफ इधर-उधर दौड़ रहा था, लेकिन प्रशासन को न तो परिजनों की चीत्कार सुनाई दे रही थी और न ही मेडिकल कॉलेज में हुए इस हादसे का मंजर दिखाई दे रहा था। वह तो केवल शनिवार को होने वाले डिप्टी सीएम के दौरे की तैयारियों में लगा था। झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए दर्दनाक हादसे के बीच शुक्रवार की देर रात ही प्रशासन की बेशीर्मी की एक तस्वीर भी साफ दिखाई दी। दो कर्मचारी मंत्री के स्वागत के लिए रंगरोगन करते नजर आए। दोनों सड़क के किनारे चूना डाल रहे थे। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विपक्ष ने कई सवाल खड़े कर दिए। झांसी हादसे के बीच रंगरोगन की जानकारी जब डिप्टी सीएम तक पहुंची तो वह ऐक्शन में आए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने झांसी पहुंचने से पहले सड़कों पर चूना डाले जाने के मामले पर जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए आदेश दे दिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा जिन लोगों ने चूना डालने आदि जैसा कृत्य किया है वो स्वीकार योग्य नहीं है। डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारी झांसी को ऐसे लोगों को चिन्हित करके कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ब्रजेश पाठक आधी रात को ही झांसी रवाना हो गए थे। रात भर सफर करके झांसी पहुंचे। परिजनों से मिले। सांत्वना व्यक्त की। जांच के आदेश दिए। रेस्क्यू कराए गए बच्चों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा, ‘घटना में 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। झांसी मेडिकल कॉलेज के अन्य वार्ड में 16 बच्चों का इलाज जारी है।’ उन्होंने बताया कि यह घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुई और उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को ‘एक्स’ पर बृजेश पाठक ने कहा, ‘झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू वार्ड) में अग्निकांड की हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की त्रिस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया आयुक्त झांसी एवं उपमहानिरीक्षक झांसी द्वारा 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं। अग्निशमन विभाग द्वारा भी जांच की जाएगी। साथ ही घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। झांसी में पाठक ने पत्रकारों से कहा, ‘हम बच्चों के साथ उनके परिजनों की भी पहचान कर रहे हैं। मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना कैसे हुई, इसके क्या कारण थे और किसकी ओर से लापरवाही हुई, इसका पता लगाया जाएगा। सबसे पहली चुनौती घायल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देना है।’ महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सेंगर ने कहा, ‘एनआईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण दुखद घटना हुई। यहां एनआईसीयू वार्ड में 25 बच्चों का उपचार किया जा रहा है, 16 बच्चे मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे हैं, जो किसी तरह से झुलसने या दम घुटने से पीड़ित नहीं हैं, बल्कि उन्हें जो बीमारियां हैं, उनका उपचार हो रहा है। एक बच्चे का जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है, सात बच्चों का अन्य अस्पतालों में उपचार हो रहा है। एक बच्चे को छुट्टी दे दी गई है।’ उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचार करा रहे बच्चों को झुलसने या दम घुटने से कोई परेशानी नहीं है, उन्हें समुचित उपचार दिया जा रहा है। क्या बोले परिजन झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे की खबर पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में भर्ती अपने-अपने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। हालांकि जिन परिजनों के बच्चों की इस हादसे में मौत हो गई वह बेसुध नजर आए। एक परिजन ने बताया हमारा नवजात एक महीने से यहां भर्ती था। कल ऑपरेशन हुआ और उसके बाद बच्चे को यहां (NCIU) भर्ती कर लिया गया। कल रात करीब 10 बजे आग लगी, हम बच्चे को निकालने के लिए दौड़े लेकिन हमें रोक दिया गया…बाद में काफी देर तक तलाश करने के बाद भी हम बच्चे को नहीं ढूंढ पाए। बाद में हमें बताया गया कि हमारा बच्चा आग में मर गया…मेरे पति ने जाकर बच्चे को देखा। मृतक शिशुओं के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता झांसी जिले में आग लगने से कम से कम 10 नवजात शिशुओं की मौत के कुछ घंटों बाद, यूपी सरकार ने शनिवार को मृतकों के माता-पिता को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। यूपी सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बयान में कहा गया है, ‘घटना में असामयिक मृत्यु का शिकार हुए नवजात शिशुओं के माता-पिता को मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है।’

इमरान मसूद ने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की, चुनाव ईमानदारी से हुए तो सभी सीटों पर भाजपा की हार होगी

सहारनपुर यूपी के सहारनपुर सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने यूपी में होने वाले उपचुनाव, वक्फ संशोधन बिल, सनातन बोर्ड समेत कई मुद्दों पर बेबाकी से राय रखी। यूपी की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि अगर चुनाव ईमानदारी से हुए और पुलिस ने वोटिंग प्रक्रिया में कोई हस्तक्षेप नहीं किया, तो भाजपा को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा। वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर इमरान मसूद ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड से संबंधित जो बिल लाया गया है, वह पूरी तरह से गैर-संवैधानिक है। इमरान मसूद ने संविधान की धाराओं का हवाला देते हुए कहा कि ये धाराएं नागरिकों को धार्मिक कृत्य करने, शैक्षिक संस्थानों के संचालन और संपत्ति प्रबंधन की स्वतंत्रता देती हैं। वक्फ बोर्ड के लिए लाया गया यह बिल इन संवैधानिक धाराओं के खिलाफ है और इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। सनातन बोर्ड के गठन की मांग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह एक नई और अनुचित मांग है। यदि सनातन बोर्ड बनेगा, तो क्या आप तिरुपति मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर जैसे स्थानों की संपत्तियों को भी एकत्रित कर उसका प्रबंधन करेंगे? क्या यही इरादा है? उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह कानून लागू हुआ, तो वक्फ बोर्ड जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी, जिसमें धार्मिक संपत्तियों का प्रबंधन सरकारी नियंत्रण में हो सकता है। इमरान मसूद ने वक्फ संपत्तियों के अधिकारों पर बात करते हुए कहा कि कर्नाटक में वक्फ बोर्ड की 1 लाख 12 हजार एकड़ जमीन पर कब्जा करने के मामले सामने आए हैं। यदि इस कानून को लागू किया गया, तो मुस्लिम समुदाय की प्राचीन मस्जिदों और कब्रिस्तानों की जमीनें छीन सकती हैं। जब इन संपत्तियों की रजिस्ट्री नहीं थी, तो अब उनका कैसे हिसाब-किताब किया जाएगा? कश्मीर के मुद्दे पर सवाल किए जाने पर इमरान मसूद ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में कहा था कि सिंधु जल संधि के कारण जम्मू कश्मीर को नुकसान हुआ है। इस पर इमरान मसूद ने कहा कि उन्होंने कभी सिंधु जल संधि के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं ली है और इस मुद्दे पर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। वहीं, महबूबा मुफ्ती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती के बारे में मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।  

सीएम योगी ने कहा- समाजवादी पार्टी का एक ही सिद्धांत है, सबका साथ और सैफई परिवार का विकास

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को प्रयागराज में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के सहसों में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और चुनावी माहौल तैयार किया। इस दौरान सीएम योगी विपक्ष पर जमकर बरसे है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि ”सपा को विकास से कोई मतलब नहीं..इनका एक ही सिद्धांत है…सबका साथ और सैफई परिवार का विकास।” उन्होंने कहा कि ”बड़े दुर्दांत माफिया सपा के गले के हार है।” भ्रष्टाचार का सर्टिफिकेट है इनके लिएः योगी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए चुनाव सेवा का एक मिशन है जबकि सपा और बसपा के लिए चुनाव एक व्यवसाय है। अपने काले कारनामों को अंजाम देने, जनता का शोषण करने, कर्फ्यू और दंगा करने, लूट-घसोट और भ्रष्टाचार का सर्टिफिकेट इनके लिए है। इसलिए चुनाव में इन लोगों की जमानत जब्त कराना जरूरी है। ‘बड़े दुर्दांत माफिया सपा के गले के हार है…’ सीएम योगी ने कहा कि गुंडे, बड़े दुर्दांत माफिया, अपराधी और अराजक तत्व सपा के गले की हार हैं। आपराधिक कृत्य से ही उनकी आजीविका चलती है। सुचिता पूर्ण परीक्षा सपा को रास नहीं आती है। कहा कि किसी भी युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। आयोग और चयन बोर्ड इसके लिए कार्य कर रहा है। प्रयागराज की इस धरती पर भगवान बेणी माधव, गंगा, यमुना सरस्वती, भरद्वाज मुनि की विशेष कृपा है। समाजवादी पार्टी बांटने की राजनीति कर रही है। समाज को बांटने वाले देश के दुश्मन से कम नहीं हैं। अयोध्या में पांच सौ सालों का इंतजार बंटने के कारण ही झेलना पड़ा। इसी तरह काशी और मथुरा में भी बंटने के कारण अपमान झेलना पड़ा। बंटना नहीं है। बंटोगे तो कटोगे। सीएम योगी ने कहा कि ”फूलपुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा की प्रचण्ड विजय सुनिश्चित है।” 

धामपुर के देहरादून नैनीताल नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार द्वारा थ्री व्हीलर से टक्कर, 7 लोगों की मौत

बिजनौर बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। यह हादसा धामपुर के देहरादून नैनीताल नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार द्वारा थ्री व्हीलर को पीछे से टक्कर मारने के कारण हुआ। हादसे में थ्री व्हीलर के चालक सहित सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में सभी मृतक झारखंड में शादी कर वापस अपने गांव तिबड़ी आ रहे थे। जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के 6 लोग थे और यह यह शादी विशाल नाम के युवक की थी। ये लोग ट्रेन से मुरादाबाद आए और फिर एक थ्री व्हीलर कर अर्धरात्रि के समय गांव जा रहे थे। जब वह धामपुर नगीना मार्ग पर फायर स्टेशन के पास पहुंचे तो पीछे से क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। इन सभी 6 लोगों की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतकों में खुर्शीद 65, उनका बेटा विशाल 25, पुत्रवधू खुशी 22 के अलावा मुमताज, रूबी और पुत्री 10 वर्षीय बुशरा भी शामिल हैं। परिवार के 6 लोगों के अलावा थ्री व्हीलर चालक की भी इलाज के लिए बिजनौर ले जाते हुए मौत हो गई। हादसे में घायल क्रेटा सवार शेरकोट निवासी सोहेल अल्वी व अमन को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एसपी अभिषेक झा ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए कहा, “थाना धामपुर क्षेत्र में तड़के सुबह यह जानकारी प्राप्त हुई कि एक क्रेटा गाड़ी और एक ऑटो के बीच टक्कर हुई है। क्रेटा किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी और उसने अचानक अपना प्लेन चेंज किया और तेज स्पीड के साथ ऑटो को टक्कर मारी। ऑटो में सवार सात व्यक्ति थाना धामपुर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे। उनमें से छह व्यक्तियों की उसी समय मृत्यु हो गई थी और ऑटो चालक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और सभी शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और परिजनों को यथासंभव सहायता प्रदान की जा रही है।”

झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्‍ड्रन वार्ड मेंदर्द में डूबे अपने तलाश रहे जिगर के टुकड़ों को… 10 बच्चों की मौत

झांसी शुक्रवार रात को लोग जब सोने की तैयारी में तब, उस दौरान झांसी का मेडिकल कॉलेज नवजातों की चीखों से गूंज रहा था. ये नन्हीं से जान बोलकर भी अपना दर्द बयां नहीं कर सकते थे और न ही मदद  के लिए बुला सकते थे. तड़प-तड़प कर 10 बच्चों ने अपनी जान दे दी.  उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड (NICU- Neonatal Intensive Care Unit) में अचानक भीषण आग लगने से 10 बच्चे काल के गाल में समा गए. सवाल यह उठता है कि आखिर इन 10 मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन है? बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. जांच के बाद भी हादसे के असली कारण का पता चल सकेगा. झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे में त्रिस्तरीय जांच का आदेश दिया है. स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और मजिस्ट्रेट अलग-अलग जांच करेंगे. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जांच के निर्देश दिए हैं.  दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी. शुक्रवार रात 10:30 बजे मेडिकल कॉलेज के SNCU स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट में आग लगी थी.हादसे में 10 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत हुई और 39 को रेस्क्यू किया गया. बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग के बाद ब्लास्ट होने से आग भड़की. प्रत्यक्षदर्शी की आंखों-देखी हमीरपुर के रहने वाले भगवान दास उन लोगों में से हैं जिनके बेटे का बेटा, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती था. कल जब आग लगी तो भगवान दास वार्ड में ही मौजूद थे. शुरुआती जांच के आधार पर भले ही शॉर्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा हो लेकिन भगवान दास इस घटना के अकेले चश्मदीद हैं और वो इसके पीछे की असली वजह बता रहे हैं. भगवान दास के मुताबिक, बच्चों के वार्ड में एक ऑक्सीजन सिलेंडर के पाइप को लगाने के लिए नर्स ने माचिस की तीली जलाई. जैसे ही उसकी तीली जली पूरे वार्ड में आग लग गई. आग लगते ही भगवान दास ने अपने गले में पड़े कपड़े से 3 से 4 बच्चों को लपेटकर बचाया, बाकी लोगों की मदद से कुछ और बच्चों को भी बचाया गया. एक्सपायर हो चुका था आग बुझाने वाला सिलेंडर हैरानी की बात ये रही कि आग लगने के बाद ना फायर अलार्म बजा ना ही वार्ड में रखे सिलेंडर किसी काम के थे. सिलेंडर पर 2019 की फिलिंग डेट है और एक्सपायरी 2020 की है. यानि फायर एक्सटिंग्विशर को एक्सपायर हुए साल साल हो चुके थे और खाली दिखाने के लिए ये सिलेंडर यहां रखे हुए थे. यूपी सरकार देगी 5 लाख की मदद यूपी की योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि दी जाएगी.वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.   खाक में तब्दील हुआ NICU वार्ड जिस वार्ड में बच्चे रखे गए थे, उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. बच्चों को रखने वाली मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं. पूरा वार्ड तहस-नहस हो गया है. लाइटें काटी हुई हैं.झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि 17 बच्चे घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय करीब 54 बच्चे नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू वार्ड) में भर्ती थे. वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह झांसी के लिए रवाना हो गए हैं. साथ ही, डीआईजी झांसी रेंज और झांसी मंडलायुक्त को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मामले की विस्तृत रिपोर्ट शनिवार शाम तक तलब की है. उन्होंने राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का आदेश दिया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- पीड़ितों की आर्थिक मदद करेंगे झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “फरवरी में इस अस्पताल का फायर सेफ्टी ऑडिट हुआ था। जून में मॉक ड्रिल भी हुई थी। हादसा कैसे और क्यों हुआ, इस बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी अस्पताल में 16 बच्चे हैं। 4 बच्चों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भेजा गया है। 10 बच्चों की मौत हुई है। उनमें से 7 नवजात शिशुओं के शवों की पहचान हो गई है। 3 शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उनके परिजनों से संपर्क कर पहचान की कोशिश की जा रही है। छह परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं। हम उनके घर के पते पर संपर्क कर रहे हैं। पीड़ितों की पूरी आर्थिक मदद की जाएगी। सरकार इनके साथ है। हर स्थिति में हम पीड़ितों के साथ हैं।”    

महाराष्ट्र के चुनाव के बाद यूपी में छिन जाएगी सीएम योगी की कुर्सी, अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच नेताओं की बयानबाजी अब आए दिन तेज होते जा रही है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को करहल में उपचुनाव को लेकर एक जनसभा को संबोधित किया. अखिलेश यादव ने अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ पर सीधे जुबानी हमला बोला तो एक बड़ा दावा भी कर दिया. अखिलेश यादव ने करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘महाराष्ट्र के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की कुर्सी भी छिन जाएगी. यह हमारे मुख्यमंत्री जी समाज में अंदर ही अंदर बारूद बिछा रहे हैं लेकिन उनके नीचे सुरंग खुद रही है. यह जो बारूद बिछा रहे हैं वह इसलिए बिछा रहे हैं कि उनकी कुर्सी भी खतरे में है. सभी लोग आप मदद करना.’ सपा प्रमुख ने कहा कि करहल से ऐतिहासिक जीत होगी. बांटने की राजनीति कामयाब नहीं होगी. यहां जनता और किसानों को परेशान किया जा रहा है. नौजवानों को उलझाकर नौकरी नहीं दिया जा रहा है. उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. सभी सीट हार रही BJP- सपा प्रमुख उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी 9 सीटों पर हारने जा रही है. बीजेपी के अंदर के लोग, सहयोगी दल भी बटेंगे तो कटेंगे के नारे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. बुलडोजर को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं, अधिकारियों को कार्रवाई का सामान करना पड़ेगा. नौजवानों की बातों को मानना चाहिए, जो दावे करते हैं कि हम रिकार्ड परीक्षा करवा सकते हैं तो उनकी मांगों को मानना चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा कि डिवाइड एंड रूल यहां की जनता कभी स्वीकार नहीं कर सकती है, यह अंग्रेजों के रास्ते पर चल रहे है इसे देश कभी स्वीकार नहीं कर सकती है. बता दें कि अखिलेश यादव ने बीते 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी. उनके इस्तीफा देने के बाद ही इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. वह अब लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सांसद बन गए हैं.  

CM योगी का रोड शो आज, रोड शो विजय नगर इलाके में होगा, नगर निगम स्ट्रीट डॉग और छुट्टा पशुओं को पकड़ने में लगी

गाजियाबाद यूपी के गाजियाबाद में 16 तारीख को योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। रोड शो विजय नगर इलाके में होगा। बाकी तैयारी के साथ नगर निगम भी अपनी तैयारी में जुट गया है। रोड शो वाले इलाके में नगर निगम स्ट्रीट डॉग और छुट्टा पशुओं को बहुत ही बेरहमी  से इन बे जुबान  डॉगो को पकड़ा जा  रहा है। आधा दर्जन टीम इस काम के लिए लगी हुई है। सभी को नंदी पार्क ले जाया जाएगा। गाजियाबाद में नगर निगम के सफाई नायक सुरेंद्र कुमार ने बताया की विजयनगर में आधा दर्जन टीम उस इलाके में लगी हुई है जहां कल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोड शो करेंगे। इस इलाके में घूमने वाले स्ट्रीट डॉग और छुट्टा पशुओं को नगर निगम के कर्मचारी पकड़ रहे हैं। पकड़ने के बाद उनको गाड़ी में भरा जा रहा है। इसके बाद उनको नंदी पार्क छोड़ दिया जाएगा। सुरेंद्र कुमार के मुताबिक एक दर्जन स्ट्रीट डॉग और तकरीबन इतने ही छुट्टा पशु पकड़े गए हैं। योगी आदित्यनाथ कल विजयनगर में रोड शो करेंगे। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं जिसमें से एक गाजियाबाद सदर सीट भी है। यहां वह करीब डेढ़ किलोमीटर का रोड शो करेंगे। रोड शो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव शर्मा के पक्ष में होगा।

आरोपी वैन चालक ने माँ के सामने स्कूल की छात्रा से किया जबरन दुष्कर्म, पीड़िता ने उससे मदद की गुहार लगाई

शाहजहांपुर कक्षा आठ के वैन चालक ने छात्रा के साथ अपने घर में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मां भी वहां मौजूद थी, लेकिन उसने पीड़िता को नहीं बचाया। आरोपी जबरन छात्रा को अपने कमरे में लेकर गया, जहां दरवाजा बंद कर पीड़िता से दुष्कर्म किया। इस दौरान घर में आरोपी की मां मौजूद थी। पीड़िता ने उससे मदद की गुहार लगाई, लेकिन वह शांत बैठी रही। उसकी चीखों को अनसुना करती रही। वारदात के बाद वह बेटे को बचाने की कोशिश कर रही थी। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी महिला को भी जेल भेज दिया है। बेटे को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी थी। आठवीं कक्षा की छात्रा कांट क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। वह स्कूल जाने के लिए चार नवंबर को रोज की तरह वैन में बैठी थी। वैन चालक शिवांशु छात्रा को बहाने से घर ले गया। उसकी मां वहां मौजूद थी। वह जबरन उसको कमरे में ले जाने लगा। इस दौरान वह चीखी चिल्लाई, लेकिन महिला ने बेटे का ही साथ दिया।   छात्रा ने बताई सच्चाई मां नीता की चुप्पी का फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा के साथ घिनौना काम कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नीता को ददरौल गांव के पास पुलिस ने पकड़ा। आरोपी के पिता की मौत हो चुकी है। एएसपी सिटी संजय कुमार ने जानकारी दी कि पीड़िता के बयान से महिला की वारदात में संलिप्तता दिखाई देती है, इसलिए उसको भी आरोपी बनाया गया है। ये है पूरा मामला कांट क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा अपने साथियों के साथ रोज की तरह स्कूल के लिए निकली थी। परिजनों ने बताया कि टीचर ने फोन कर जानकारी दी कि वह स्कूल नहीं आई है। उसका कारण क्या है। हम घबरा गए। हमने बताया कि वैन से स्कूल गई थी। हम सब तुरंत ही स्कूल पहुंचे। स्कूल की तरफ से वैन चालक को फोन कर आने को कहा गया। वह कुछ देर बाद बेटी के साथ वहां पहुंच गया। हम सब को स्कूल में देखकर वह रोने लगी। उससे पूछताछ की तो बताया कि शिवांशु बहाने से उसको घर ले गया था। मुझसे बोला कि एक सामान उठाना है, फिर स्कूल के लिए चलेंगे। उसके बाद कमरे में जबरदस्ती ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मां भी वहीं पर मौजूद थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आदिवासी महापुरुष और क्रांतिकारी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई भी दी। वहीं, सीएम योगी ने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”स्वाधीनता संग्राम के अमर महानायक, अरण्य संस्कृति और जनजातीय अस्मिता के उन्नायक, मातृभूमि और ‘जल-जंगल-जमीन’ की रक्षा हेतु संघर्ष की सीख देने वाले महान क्रांतिवीर ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन ! माँ भारती की सेवा, सम्मान और रक्षा हेतु समर्पित महान जनजातीय विभूतियों के पावन स्मरण दिवस ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ! जय जोहार…।” लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भगवान बिरसा मुंडा की महान तपोभूमि, वीर बलिदानियों की पावन धरा एवं आध्यात्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों की अतुल्य वसुधा झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस की झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जय जोहार…।” प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भगवान बिरसा मुंडा की महान तपोभूमि, वीर बलिदानियों की पावन धरा एवं आध्यात्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों की अतुल्य वसुधा झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस की झारखण्ड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

भाजपा सरकार को जब अपनी हार सामने दिखाई दी, तो वो पीछे तो हटी, पर उसका घमंड बीच में आ गया: अखिलेश यादव

लखनऊ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस और आरओ, एआरओ 2024 परीक्षा एक ही दिन में आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयोग के मुताबिक पीसीएस 2024 की परीक्षा की एक ही तारीख को कराई जाएगी। यह फैसला आयोग के बाहर चार दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद छात्रों के युवाओं पर विचार करने के बाद लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) परीक्षा 2024 के तौर-तरीकों पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। आयोग जल्द ही दोनों परीक्षाओं में बदलाव के संबंध में अलग से नोटिस जारी करेगा। इस फैसले के बाद विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, “भाजपा सरकार को जब अपनी हार सामने दिखाई दी, तो वो पीछे तो हटी, पर उसका घमंड बीच में आ गया है, इसीलिए वो आधी मांग ही मान रही है। अभ्यर्थियों की जीत होगी। ये आज के समझदार युवा है, सरकार इन्हें झुनझुना नहीं पकड़ा सकती। जब एक परीक्षा हो सकती है, तो दूसरी क्यों नहीं। चुनाव में हार ही भाजपा का असली इलाज है। जब भाजपा जाएगी, तब ‘नौकरी’ आएगी।” वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि, “भाजपा सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मानकीकरण की मांग पर योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने प्रतियोगी छात्रों का सम्मान करते हुए एक-दिन, एक-शिफ्ट में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। सपाई गुंडों ने माहौल बिगाड़ने और राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की, परंतु खोदा पहाड़ निकली चुहिया। भाजपा सरकार राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और छात्र हित को प्राथमिकता देती है। छात्रों का भविष्य सुरक्षित है और भाजपा सरकार का यह कदम उनके सपनों को मजबूत आधार देगा। मेरी शुभकामनाएं समस्त प्रतियोगी छात्रों के साथ वर्तमान में भी है और भविष्य में भी रहेगी।” दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा एक ही पाली में आयोजित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रयागराज में आयोग कार्यालय के बाहर लगातार चौथे दिन गुरुवार सुबह भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर छात्र नारेबाजी करते देखे गए। इस दौरान मौके पर यूपी पुलिस के जवान और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) मौजूद रहे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा नेता इरफान सोलंकी की सजा पर नहीं लगाई रोक, जमानत मंजूर

प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कब्जे के लिए महिला का घर जलाने के मामले में सात साल की सजा पाए कानपुर के सीसामऊ सीट से सपा विधायक रहे इरफान सोलंकी की जमानत मंजूर कर ली है। हालांकि कोर्ट ने सजा पर रोक नहीं लगाई है। साथ ही सजा बढ़ाने की राज्य सरकार की अपील चार सप्ताह बाद सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता एवं न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह की खंडपीठ ने गुरुवार को खुली अदालत में सुनाया। खंडपीठ ने इरफान सोलंकी और राज्य सरकार की अपीलों पर लंबी सुनवाई के बाद गत आठ नवंबर को फैसला सुरक्षित कर लिया था। मामले के तथ्यों के अनुसार, कानपुर की स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने घर जलाने के मामले में विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान सोलंकी सहित पांच लोगों को गत सात जुलाई 2024 को सात साल कैद की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर स्पेशल कोर्ट के इस आदेश को चुनौती दी गई। अपील में सजा रद्द करने व अंतिम निर्णय आने तक जमानत देने व सजा पर रोक लगाने की मांग की गई। उधर राज्य सरकार ने सजा बढ़ाकर उम्रकैद करने की मांग में अपील दाखिल की। जानें पूरा मामला बता दें कि जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने घर जलाने के मामले में कानपुर की सीसामऊ विधानसभा के निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान सोलंकी पर मुकदमा दर्ज कराया था। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 7 जुलाई 2024 को इरफान सोलंकी समेत पांच लोगों को सात साल की कैद की सजा सुनाई है। इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए अपील दाखिल की गई है। सजा के चलते इरफान सोलंकी की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है। सजा पर रोक लगती है तो सदस्यता बहाल हो जाएगी।

प्रयागराज : छात्रों के प्रदर्शन के आगे UP सरकार नतमस्तक, एक दिन में होगा PCS एग्जाम, RO-ARO परीक्षा स्थगित

 प्रयागराज  प्रयागराज में छात्र समुदाय की एक बड़ी जीत हुई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने छात्रों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। सोमवार से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के संघर्ष के बाद, UPPSC ने PSC (राज्य लोक सेवा आयोग) और RO/ARO (रिवाइजिंग ऑफिसर/ASSISTANT REVIEW OFFICER) की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इस फैसले ने छात्रों को एक बड़ी राहत दी है और उनके आंदोलन को सफलता की दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया। PCS परीक्षा अब एक ही शिफ्ट में होगी प्रदर्शनकारियों के मुख्य मुद्दों में से एक था कि UPPSC की परीक्षा दो शिफ्टों में होती थी, जिससे समय की कमी और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। UPPSC ने छात्रों की इस मांग को स्वीकार करते हुए फैसला लिया है कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 अब एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय छात्रों की समस्याओं का समाधान करेगा और परीक्षा की प्रक्रिया को आसान बनाएगा। RO/ARO परीक्षा स्थगित इसके अलावा, UPPSC ने RO (रिवाइजिंग ऑफिसर) और ARO (ASSISTANT REVIEW OFFICER) की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला भी किया है। यह कदम छात्रों की लगातार मांगों के बाद उठाया गया है, जो इन परीक्षाओं को एक साथ आयोजित करने के विरोध में थे। इस फैसले से छात्रों को अपनी तैयारी में पर्याप्त समय मिलेगा और उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। CM योगी आदित्यनाथ का पहल इस बदलाव के पीछे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने छात्रों के आंदोलन और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया और आयोग को निर्देशित किया कि वे छात्रों के साथ संवाद करें और उनके मुद्दों पर समन्वय बनाएं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि UPPSC को छात्रों के हित में सही और आवश्यक निर्णय लेने चाहिए, ताकि उनकी कठिनाइयां दूर हो सकें।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोग से कहा था कि वह छात्रों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और उनके विचारों और मांगों का सम्मान करें। उनके समन्वय से यह निर्णय लिया गया कि परीक्षाओं के आयोजन की प्रक्रिया को छात्रों की जरूरतों के अनुसार ढाला जाए। महत्वपूर्ण बिंदु     परीक्षा पैटर्न तय करने के लिए कमेटी बनाने की बात कही है, प्रदर्शनकारी छात्र आयोग के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं।     छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है, छात्र इसे डिवाइड एंड रुल बता रहे हैं और हजारों की संख्या में छात्र जमा हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet