LATEST NEWS

भाजपा घमंड के हिमालय पर चढ़ी हुई है, जो जितनी ऊंचाई पर होता है, उसका पतन भी तेज़ी से होता है: अखिलेश यादव

प्रयागराज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के ‘पीसीएस प्री’ और ‘आरओ एआरओ’ की परीक्षा दो दिन में संपन्न कराने के निर्णय के विरोध में अभ्यर्थियों के धरना प्रदर्शन का आज चौथा दिन है। आज सुबह प्रतियोगी छात्रों के साथ हुई बर्बरता को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा ”एक दिव्यांग छात्रा की बैसाखी तक पुलिस उठा ले गई। सरकार कितनी निर्दयी और संवेदनहीन है। ऐसी सरकार को बने रहने का कोई हक़ नहीं है।”     ‘दिव्यांग कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!’ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”इलाहाबाद में एक आंदोलनकारी दिव्यांग छात्रा की बैसाखी पुलिस ले गयी है… ये ख़बर बताती है कि भाजपाई और उनकी सरकार कितनी निर्दयी और संवेदनहीन है। ऐसी सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं है। भाजपा घमंड के हिमालय पर चढ़ी हुई है। जो जितनी ऊंचाई पर होता है, उसका पतन भी उतना ही नीचे और तेज़ी से होता है। दिव्यांग कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! ‘भाजपा दहाई के अंक में सिमट जाएगी…’ एक अन्य पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, ”भाजपा अगर केवल चुनाव का गणित समझती है तो सुन ले कि PCS/RO/ARO/LOWER SUBORDINATE जैसी अन्य प्रतियोगी छात्रों और उनके परिवार के लोगों को मिला लिया जाए तो ये संख्या लगभग 1 करोड़ होती है। अगर इस ‘महा-संख्या’ को लगभग 400 विधानसभा सीटों से भाग दें तो भाजपा के लगभग 25000 वोट हर विधानसभा सीट पर कम होंगे मतलब भाजपा दहाई के अंक में सिमट जाएगी।” ‘भाजपा हमेशा के लिए ख़त्म होनेवाली है’ इससे आगे अखिलेश यादव ने कहा, ”उम्मीद है, इस गणित को ही समझ कर आज ही भाजपा की हृदयहीन सरकार अत्याचार बंद करेगी और आंदोलनकारी युवाओं की लोकतांत्रिक जायज मांग को पूरा करेगी। भाजपा की एक आदत पड़ गयी है, जनाक्रोश से डरकर आखिरकार बात तो वो मानने पर मजबूर होती है, लेकिन तभी जब उसके सारे हिंसक तरीके नाकाम हो जाते हैं और जब उसकी नौकरी विरोधी नकारात्मक राजनीति पूरी तरह फेल हो जाती है। भाजपा हमेशा के लिए ख़त्म होने वाली है। अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!”

उत्तर प्रदेश ATS में तैनात महिला के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, पहले कपड़े फाड़े फिर जान से मारने की दी धमकी

 लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला सिपाही के साथ छेड़खानी और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है. आरोप है कि इलाके के कुछ दबंगों ने सिपाही के घर में घुसकर उसके और पति के साथ बुरी तरह मारपीट की है. यहां तक कि सिपाही का कपड़ा तक फाड़ डाला है. इसके बाद उन दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला सिपाही और उसका पति यूपी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) में तैनात हैं. 11 नवंबर को इलाके का एक दबंग अंकित यादव अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर में घुस गया. महिला को गाली देते हुए मारपीट करने लगा. बीच-बचाव करने आए पति को भी उन्होंने जमकर पीटा. इसके बाद आरोपी ने सिपाही के साथ छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ डाले. इसी बीच कॉलोनी के लोगों के आने के बाद वो लोग घर से बाहर निकले. इस बीच पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करने की कोशिश भी की, लेकिन दबंग उनके दरवाजे पर बैठे रहे. उन्हें जान से मारने की धमकी देते रहे. उनके जाने के बाद पीड़ित कृष्णानगर थाने पहुंचे. उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 352, 351 (2), 191 (2), 74 और 332 (सी) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है. बताते चलें कि इसी साल अप्रैल में लखनऊ में ही एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई थी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इससे पहले लोगों ने उनकी जबरदस्त पिटाई भी की थी. आरोपी युवक महिला सिपाही का ड्यूटी से घर लौटते समय पीछा कर रहे थे और अश्लील इशारे कर रहे थे. विरोध करने पर महिला सिपाही को धमकाते हुए भाग रहे थे. लेकिन शोर मचाने पर राहगीरों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया. इसके बाद उनकी जबरदस्त धुनाई कर दी. लखनऊ के बाजार खाला थाना थाने में तैनात महिला सिपाही रात में सिविल ड्रेस में स्कूटी से राजाजीपुरम स्थित अपने घर जा रही थी. इस दौरान एमआईएस चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने उस पर अश्लील कमेंट पास करना शुरू कर दिया. महिला द्वारा खुद को सिपाही बताने के बाद भी उन्होंने अपनी हरकत जारी रखी और धमकाते हुए भागने लगे. महिला सिपाही ने भी शोर मचाते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया.  

क्लाइमेट चेंज का असर खस के तेल की कीमतें बढ़कर 80,000 रुपये प्रति किलो पहुंची

कानपुर  क्लाइमेट चेंज का असर सिर्फ आम लोगों की सेहत या अनाज उत्पादन तक सीमित नहीं रह गया है। जबर्दस्त गर्मी और अनिश्चित मौसम ने खस को भी झटका दिया है। खस की घास से असेंशियल ऑइल का उत्पादन घटने लगा है। 2023 में हाथरस बेल्ट खस के तेल के उत्पादन में 20% तक गिरावट दर्ज हुई है। कन्नौज में तो खस की घास से निकलने वाले तेल की मात्रा में एक तिहाई तक कम हो गई। कन्नौज के सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र (एफएफडीसी) के डायरेक्टर शक्ति विनय शुक्ला का कहना है कि क्लाइमेट चेंज के कारण खस और पचौली के पौधों से निकलने वाला तेल कम हुआ। इस वजह से इनसे बनने वाले इत्र, परफ्यूम व अन्य उत्पादों की कीमत बढ़ने लगी है। देश में खस घास की 4-5 किस्में मिलती हैं। यूं तो खस जंगलों और नदी के किनारे उगती है, पर खस की खास प्रजातियों की खेती भी की जाती है। अलग-अलग क्षेत्रों में दिवाली के बाद से मार्च तक खस की घास से तेल निकाला जाता है। 2022 तक तो खस के तेल का उत्पादन ठीक था, लेकिन 2023 में झटका लगा। हाथरस के इत्र कारोबारी लव शर्मा के अनुसार, 2022 में एक क्विंटल घास से 100 ग्राम तेल निकलता था, 2023 में यह घटकर 80 ग्राम रह गया। इस बार भी गर्मी का असर देखने लायक होगा। हाथरस में 2-3 दिन में खस का डिस्टिलेशन शुरू हो जाएगा। ज्यादा फसल लेने की चाह भी है वजह कन्नौज के इत्र एक्सपोर्टर प्रांजुल कपूर ने बताया कि मौसम ने निश्चित तौर पर इत्र/परफ्यूम के कारोबार पर असर डाला है। उत्पादकता घटी है, लेकिन इसके कई अन्य कारण भी हैं। पहले माना जाता था कि खस की बढ़िया उपज लेने के लिए घास की जड़ एक बार तोड़ने के बाद तीन साल तक उसे नहीं तोड़ना चाहिए। इस अंतराल में जड़ ज्यादा परिपक्व होती है और डिस्टिलेशन में तेल भी बढ़िया निकलता है, लेकिन बढ़ती मांग के कारण अब कोई रुकने को तैयार नहीं है। कन्नौज में पैदा होने वाला गुलाब और बेला के फूलों से भी कम तेल निकल रहा है। रु. 28 हजार तक बढ़ गए दाम प्रांजुल बताते है कि पहले दुनिया में खस के तेल का बड़ा स्रोत हैती और डॉमिनिकन रिपब्लिक था, लेकिन वहां से इसकी सप्लाई बंद हो चुकी है। इस वजह से दुनिया अब खस की आपूर्ति के लिए भारत की तरफ देख रही है। एक साल पहले तक 62 हजार रुपये/किलो बिकने वाली ‘रूह खस’ ऑइल अब 80 हजार रुपये/किलो बिक रहा है। साधारण खस का ऑइल 14-15 हजार रुपये/किलो से बढ़कर 23 हजार रुपये तक पहुंच गया है। खस के दाम पर उसकी किस्म, डिस्टिलेशन और जगह का भी असर होता है। पचौली की फसल खराब, कीमत बढ़ी भारत में पचौली के तेल का भी इत्र और परफ्यूम में खूब इस्तेमाल होता है। पचौली के फूल और पत्तियां इंडोनेशिया से आते हैं। क्लाइमेट चेंज के कारण वहां भी फसल खराब हुई है। पचौली ऑइल के बढ़कर 16-19 हजार रुपये/किलो तक चल रहे हैं, जबकि 2 साल पहले दाम 3500-4000 रुपये/किलो की रेंज में होते थे। भारत में पूर्वोत्तर में पचौली का थोड़ा उत्पादन होता है।

अब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के ऑफिस को 15 दिन में उड़ाने की धमकी, चिट्ठी पढ़ते ही मचा हड़कंप

पूर्णिया लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े विवाद के बीच पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के कार्यालय अर्जुन भवन पहुंचे एक पत्र ने हलचल मचा दी है। स्पीड पोस्ट से भेजे गए पत्र के माध्यम अर्जुन भवन को 15 दिनों के अंदर उड़ा देने की धमकी दी गई है। सांसद कार्यालय की ओर से व्हाट्सएप के जरिए पुलिस अधीक्षक को दी गई है। इस संबंध में देर शाम तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। पत्र में दो फोन नंबर का जिक्र सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के कामत किशुनगंज गांव निवासी कुंदन कुमार ने यह पत्र भेजा है। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि इस पत्र में पत्र प्रेषक कुंदन कुमार ने इसमें दो मोबाइल नंबर भी दर्ज किया है। इस पत्र में सांसद को कहा गया है कि वे सांसद हैं और सांसद बन कर रहें। पत्र में यह भी कहा है कि आरोपित का दोस्त लारेंस साबरमती जेल से लगातार सांसद को फोन कर रहा है और सांसद फोन नहीं उठा रहे हैं। आरोपी ने दिया अपना पूरा डिटेल इसमें सांसद को उल्टी गिनती शुरु हो जाने की धमकी भी दी गई है और 15 दिनों के अंदर अर्जुन भवन को उड़ा देने की धमकी भी दी गई है। साथ ही संपर्क करने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी दिया गया है। पत्र में जिस तरह आरोपित ने अपना पूरा डिटेल दिया है, उससे प्रथम दृष्टया मानसिक रुप से बीमार होने की बात प्रतीत हो रही है। सांसद प्रवक्ता ने बताया कि इसकी सूचना अभी व्हाट्सएप के जरिए पुलिस अधीक्षक को दी गई है। बता दें कि सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अभी चुनाव प्रचार के क्रम में झारखंड में हैं।

भदोही में सपा विधायक जाहिद बेग की पत्नी पर शिकंजा, एक और केस दर्ज, कुर्की का भी आदेश

प्रयागराज यूपी के भदोही में बाल श्रम के मामले में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहीं सपा विधायक जाहिद बेग की पत्नी सीमा बेग पर शिकंजा और कस गया है। सीमा बेग के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की का आदेश मंगलवार को जारी कर दिया। उधर, पुलिस ने धारा 84 के उल्लंघन के आरोप में भदोही कोतवाली में उन पर 209 बीएनएस के तहत भी केस दर्ज किया है। जल्द ही उनकी सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। भदोही की एसपी डा. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि भदोही कोतवाली में सपा विधायक जाहिद बेग एवं उनकी पत्नी सीमा बेग पर भारतीय न्याय संहिता, 79 किशोर न्याय अधिनियम एवं 4/16 बंधित श्रम पद्धति उन्मूलन अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के डर से सीमा बेग फरार चल रही हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस बीच, कोर्ट के आदेश पर एक माह पहले उनके शहर के मलिकाना स्थित आवास पर धारा 84 बीएनएस के तहत नोटिस चस्पा किया गया था। लेकिन वह तय समय पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। ऐसे में उनके खिलाफ भदोही कोतवाली में धारा 84 बीएनएस की निर्गत नोटिस की अवहेलना पर धारा 209 बीएनएस के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है। बताया कि सीमा बेग की प्रापर्टी को जब्त करने का आदेश मंगलवार को न्यायालय ने जारी किया है। जल्द ही जिले की पुलिस उनकी सम्पत्ति को जब्त करने की कार्रवाई करेगी। बता दें कि भदोही विधायक जाहिद बेग आवास पर नौकरानी आत्महत्या मामले में विधायक, उनकी पत्नी पर केस दर्ज किया गया था। साथ ही बेटे जईम पर भी केस दर्ज कर जेल रवाना किया गया था।

उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली को कोर्ट ने गलत ठहराया, डिंपल यादव ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया

मैनपुरी सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि कार्यपालिका न्यायाधीश नहीं बन सकती है। बिना प्रक्रिया आरोपी का घर तोड़ना असंवैधानिक है। समाजवादी पार्टी (सपा) की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली को कोर्ट ने गलत ठहराया है। ऐसी बातें लगातार समाजवादी पार्टी की ओर से कही जा रही थी कि यह असंवैधानिक है, कोई भी कानून प्रणाली को इसमें फॉलो नहीं किया गया है। यह ऐतिहासिक फैसला सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आया है, उत्तर प्रदेश सरकार की जो कार्यशैली रही उसे सुप्रीम कोर्ट ने गलत कहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान कि मैं योगी हूं और मेरा हर काम देश के लिए है, इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए अगर कोई काम अच्छे हुए होते तो कहीं न कहीं जो आज कालाबाजारी जिलों में देखने को मिल रही है वो न होता। खाद के लिए किसान परेशान हैं। खाद के लिए उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं और किसानों को खाद की कालाबाजारी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ अगर रोजगार देखेंगे तो छात्रों के ऊपर जिस तरह से अन्याय हो रहा है, जहां नौकरियां नहीं मिल रही है। छात्रों पर लाठी डंडे बरसाए जा रहे हैं। लगातार सभी वर्गों के लोगों को यह लोग कहीं न कहीं हताश करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं समझती हूं कि विचारधारा की लड़ाई है और जहां एक तरफ वह लोग हैं जो अन्याय करते हैं जो किसी को सम्मान देने का काम नहीं करते हैं, इस तरह की विचारधारा और नकारात्मक राजनीति का प्रयोग करके वोटों की राजनीति के लिए कुछ भी भाषण दे रहे हैं। एक तरफ यह लोग हैं और एक तरफ वह लोग हैं जो हमेशा रोजगार की बात कर रहे हैं। कोई भी भ्रष्टाचार हो उसके लिए 10 साल का समय काफी है। उनके मंत्री लोग कुदाल लेकर पहुंचे थे, एक्सप्रेसवे पर भ्रष्टाचार ढूंढने के लिए लेकिन उनको कोई भ्रष्टाचार नहीं मिला तो मैं समझती हूं कि जो काम ही नहीं कर पा रहे हैं और जो दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं तो मेरा मानना है कि ऐसे लोगों को सबसे पहले कुछ काम करके दिखाना चाहिए।

वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा महोत्सव का भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने घाट को भक्तिमय बना दिया

वाराणसी वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा महोत्सव का भव्य आगाज़ हुआ, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने घाट को भक्तिमय बना दिया। पहले दिन डॉ. यास्मीन सिंह के कथक नृत्य और पंडित साजन मिश्र के शास्त्रीय गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गंगा पूजन और आरती के साथ इस महोत्सव का उद्घाटन हुआ, जिसमें काशी के गणमान्य नागरिक और संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। अस्सी घाट पर गंगा पूजन के साथ भव्य गंगा महोत्सव की शुरुआत शुभ मुहूर्त में हुई। इस आयोजन में भक्तिमय माहौल के बीच कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस खास मौके पर स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। बता दें कि गंगा महोत्सव का यह भव्य शुभारंभ धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बन गया है, जिससे काशी का आध्यात्मिक वातावरण और भी गहरा होता जा रहा है। आगामी दिनों में और भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिसमें देशभर के कलाकारों के आने की संभावना है। इधर, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनारस घराने के पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा ने शास्त्रीय गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया। इसके बाद डॉ. यास्मीन सिंह ने अपने कथक नृत्य से सबका मन मोह लिया। उनकी कथक की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और घाट पर मौजूद लोग उनकी ताल और भाव भंगिमाओं के साथ झूम उठे। डॉ. यास्मीन सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, ‘काशी में प्रस्तुति देना हर कलाकार के लिए सपने जैसा होता है। महादेव के चरणों में अपनी कला का अर्पण करना मेरे लिए साधना जैसा है। यह मेरी काशी में चौथी प्रस्तुति है, जो हमेशा के लिए मेरे हृदय में रहेगी।’ इस अवसर पर मंत्री रविंद्र जायसवाल के साथ एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल और अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा उपस्थित रहे। गंगा पूजन और आरती के दौरान काशी के गणमान्य नागरिक और संगीत प्रेमी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  

SP MLA के खिलाफ एक्शन: तीन मंजिला आलीशान आवास होगा कुर्क, नौकरानी की आत्महत्या केस में कोर्ट का आदेश

भदोही भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग का आलीशान तीन मंजिला आवास कुर्क होगा. नौकरानी के सुसाइड मामले में फरार चल रही जाहिद बेग की पत्नी को कोर्ट ने पेश होने का आदेश दिया था, जब वो कोर्ट में उपस्थित नहीं हुईं तो कोर्ट ने ये आदेश दिया है. इसके अलावा विधायक की पत्नी के खिलाफ बीएनएस की धारा 209 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है. विधायक के घर में नौकरानी के सुसाइड मामले में पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद जाहिद बेग ने एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. इस मामले में विधायक प्रयागराज की नैनी जेल में बंद हैं. दूसरी ओर कोर्ट ने फरार चल रही उनकी पत्नी को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था.   क्या है पूरा मामला? बीते 9 सितंबर को सपा विधायक जाहिद बेग के मालिकाना मोहल्ले स्थित आवास में नौकरानी ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने विधायक जाहिद बेग के साथ उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग के खिलाफ बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और सुसाइड के लिए उकसाने समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया था.   पुलिस ने क्या बताया था? इलाके के सीओ अजय कुमार चौहान ने बताया था कि मृतक लड़की का नाम नाजिया है. वो पिछले कई साल से जाहिद बेग के घर में काम कर रही थी. उसका परिवार मामदेव इलाके में कांशीराम आवास में रहता था. वो मलिकाना मोहल्ले में विधायक के घर के ऊपरी फ्लोर पर एक कमरे में रहती थी. उसी कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला है. जब सुबह वो काफी देर तक नहीं जागी तो विधायक के परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था. बेटे की गिरफ्तारी, विधायक ने किया था आत्मसमर्पण पुलिस ने इस मामले में बेटे की गिरफ्तारी की। जिसके बाद विधायक ने एमपीएमएल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इस समय विधायक प्रयागराज के नैनी और बेटा जईम वाराणसी जेल में बंद है। दूसरी तरफ कोर्ट ने फरार चल रही उनकी पत्नी को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया था। कोर्ट की नोटिस का समय बीतने के बाद भी न्यायालय में उपस्थित न होने पर भदोही कोतवाली के विवेचक कमलेश कुमार ने विधायक की पत्नी के खिलाफ धारा 209 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं न्यायालय के आदेश की अवहेलना के आरोप में कोर्ट ने मालिकाना मोहल्ले स्थित उनकी तीन मंजिला मकान को कुर्क करने का आदेश दिया है। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि न्यायालय ने भदोही के सपा विधायक के आवास के कुर्की का आदेश दिया है। जल्द ही आदेश का अनुपालन किया जाएगा।    

कानपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने आज GIC ग्राउंड पर रैली की, कुर्सियां खाली

कानपुर उपचुनाव के लिए कानपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज GIC ग्राउंड पर रैली की है। जिसमें भीड़ देखने को नहीं मिली। सभी कुर्सियां मैदान में खाली दिखाई दे रही थी। वहीं, मंच से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि पुलिस और पीएसी लोगों को सभा में आने से रोक रही है। सपा विधायक ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि साइकिल मार्केट और यतीमखाना चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को आने से रोका जा रहा है। पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो बैरिकेडिंग हटा दें, वरना सपा कार्यकर्ता खुद हटा देंगे। बता दें कि सपा प्रमुख ने यहां पर जेल में बंद इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी के समर्थन में वोट की अपील की है। नसीम के पति इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता निरस्त कर दी गई। इसके बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। अखिलेश के पहुंचने से पहले आज समर्थकों ने नारा लगाया- जेल के ताले टूटेंगे, इरफान सोलंकी छूटेंगे। अखिलेश के समर्थक जनसभा में वेलकम बॉस के पोस्टर लेकर पहुंचे हैं।  

बीजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे आकाश ने हरियाणा के पानीपत से हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचे, बना चर्चा का विषय

बागपत यूपी के बागपत जिले में बीजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे की शादी क्षेत्र में चर्चा बन गईं। यह शादी अनोखी शादी नहीं, लेकिन इस  की खबर ने सबका ध्यान खींचा है। दरअसल बीजेपी जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के बेटे आकाश ने हरियाणा के पानीपत से हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचे हैं। चर्चा है कि हेलीकॉप्टर की व्यवस्था बीजेपी के एक स्थानीय नेता द्वारा की गईं। जिससे क्षेत्र में चर्चा बन गईं। दरअसल वेदपाल उपाध्याय बागपत से बीजेपी जिलाध्यक्ष हैं और उनके बेटे आकाश की शादी हरियाणा के पानीपत में हुई। शादी की रस्में पूरी धूमधाम से हुईं लेकिन विदाई के वक्त हेलीकॉप्टर के आने से सबकी निगाहें उस पर टिक गईं और बीजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे  आकाश जब अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे और यह अनोखा पल सभी के लिए यादगार बन गया। लेकिन साथ ही क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया। चर्चा है कि बीजेपी के एक स्थानीय नेता द्वारा हेलीकॉप्टर का इंतजाम कराया गया था। आपको बता दें कि भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय छपरौली क्षेत्र के ककोर गांव के रहने वाले हैं। उनके बेटे आकाश उपाध्याय की कुछ समय पहले ही शादी पक्की हुई थी। आकाश की शादी हरियाणा के पानीपत जिले के पसीना खुर्द गांव में तय हुई। शादी की तैयारियां दोनो ही परिवारों ने शुरू कर दीं। आकाश की दुल्हन खुशबू के परिवार में भी तैयारियां शुरु हुई हैं। वेदपाल उपाध्याय ने अपने परिचितों से बारात में चलने का आग्रह किया। तभी बागपत के बीजेपी नेता हरीश चौधरी ने उन्हें उपहार में हेलीकॉप्टर की सवारी गिफ्ट कर दी।  

प्रयागराज में छात्रों का आक्रोश जारी, प्रोटेस्ट कर रहे 12 छात्रों पर FIR, अराजकता फैलाने का आरोप

प्रयागराज प्रयागराज में यूपी लोक सेवा आयोग के बाहर चल रहे प्रोटेस्ट के दौरान सरकारी बैरियर व नामी कोचिंग का बोर्ड तोड़ने के आरोप में 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें दो नामजद और अन्य अज्ञात आरोपी हैं. इसके अलावा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने पर 10 को हिरासत में लिया गया है. देर रात तक उनसे पूछताछ की जाती रही. फिलहाल, छात्रों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है. दरअसल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने पीसीएस प्रीलिम्स 2024 और आरओ/एआरओ प्रीलिम्स 2023 परीक्षाओं को दो दिनों में, दो शिफ्ट में आयोजित करने का निर्णय लिया है. इस निर्णय का अभ्यर्थी पहले से विरोध कर रहे हैं. 11 नवंबर को फिर से इस फैसले के खिलाफ द‍िल्ली से लेकर यूपी तक अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए. वे ‘वन डे वन एग्जाम’ की मांग के साथ प्रोटेस्ट कर रहे हैं. इस बीच प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की सिविल लाइंस थाने में यूपी लोक सेवा आयोग के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक नामी प्राइवेट कोचिंग की होर्डिंग पोल पर चढ़कर फाड़ने के आरोप में दो नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. खुद सिविल लाइंस थाने के एसआई कृष्णा मुरारी ने मुकदमा दर्ज कराया है. कोचिंग की होर्डिंग को फाड़ने और तोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ये एफआईआर दर्ज की है. नामजद दोनों अभियुक्त अभिषेक शुक्ला और राघवेंद्र सहित 10 अज्ञात के खिलाफ तोड़फोड़ करने, सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस अब वायरल वीडियो और CCTV के आधार पर अज्ञात युवकों की पहचान करने में जुटी है. FIR के मुताबिक, इलाके में बीएनएसएस की धारा 163 लागू है. कुछ लोग तोड़फोड़ और उपद्रव जैसी गतिविधियों में शामिल होकर  प्रतियोगी छात्रों के बीच अराजकता फैला रहे हैं. गौरतलब हो कि प्रतियोगी छात्र ‘वनडे वन शिफ्ट एग्जाम’ और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया खत्म करने की मांग कर रहे हैं. प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि जब तक आयोग लिखित आश्वासन नहीं देता है, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. अभ्यर्थियों की मांग है कि परीक्षा एक दिन और एक शिफ्ट में कराई जाए.   वहीं, आयोग का कहना है कि हमारे पास इतने केंद्र (सेंटर) उपलब्ध नहीं हैं, जिसमें एक साथ 6 लाख अभ्यर्थ‍ियों का पेपर करवा सकें. सरकार एवं आयोग की मंशा छात्र हितों को संरक्षित करना एवं मेरिट के आधार पर चयन सुनिश्चित करना है. चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और स्टूडेंट्स  हितों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई है. जबकि, छात्रों का तर्क है कि इससे पहले आयोग इससे ज्यादा छात्रों की परीक्षाएं करवाता आया है.  

बसपा द्वारा जिला कार्यकारिणी में अचानक परिवर्तन कर संगठन की बागडोर नए जिलाध्यक्ष के हाथ सौंपी

मैनपुरी उपचुनाव को लेकर करहल विधानसभा सीट पर राजनीतिक पारा पहले ही गरमाया है। ऐसे में बसपा द्वारा जिला कार्यकारिणी में अचानक परिवर्तन कर संगठन की बागडोर नए जिलाध्यक्ष के हाथ सौंप दी। किसी मामले लेकर कराई गई संगठनात्मक जांच में दोषी मिलने पर जिलाध्यक्ष को हटाकर मनीष सागर को जिम्मेदारी सौंपी है। उपचुनाव में बसपा पूरा दम भर रही है। स्थानीय नेताओं के बीच मनमुटाव को लेकर पहले ही समर्थकों में बिखराव की स्थिति है। संगठन को मजबूती देने और पार्टी की नीतियों को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए बसपा प्रमुख मायावती ने पूर्व मंत्री एवं मंडल प्रभारियों को करहल की जिम्मेदारी सौंपी है। महीने भर से सभी घर-घर जाकर मतदाताओं तक संगठन की बात रख रहे हैं। अचानक सोमवार को पार्टी अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य को उनके पद से हटा दिया। जिला प्रभारी का दायित्व संभाल रहे मनीष सागर को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ नवरतन बौद्ध एवं देवेंद्र बघेल को जिला प्रभारी बनाया है। मंडल को-आर्डिनेटर दीपक पेंटर का कहना है कि पार्टी नेतृत्व द्वारा फेरबदल किया गया है। किसी प्रकरण को लेकर जांच कराई गई थी।  

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद छावनी में तब्दील अयोध्या

अयोध्या खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर को 16-17 नवंबर को बम से उड़ाने की धमकी दी। उसने वीडियो मैसेज करके यह धमकी दी, जिसके बाद पूरे अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस धमकी के बाद एसपी ने पूरे अयोध्या का निरीक्षण कर सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया, जो मौजूदा समय में सभी गतिविधियों पर पैनी निगाहें बनाए हुए हैं। उधर, इस धमकी के संबंध में जब राम मंदिर पर तैनात रहने वाले अधिकारियों से सवाल किया गया, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। बता दें कि अयोध्या में वैसे भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहते हैं। हर समय वहां पर सुरक्षाबलों की तैनाती बड़ी संख्या में रहती है। लेकिन, अब खालिस्तानी आतंकी ने इस मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है और सुरक्षा-व्यवस्था को पहले से भी ज्यादा दुरूस्त कर दिया गया है। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में भारी सुरक्षाबलों के बीच ही श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर प्रवेश करने की इजाजत दी जाती है। अयोध्या रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा, “खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का धमकी भरा वीडियो सामने आने के बाद पूरे अयोध्या के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया, ताकि हर गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।” उन्होंने कहा, “धमकी के संबंध में जो वीडियो सामने आया है, उसकी सत्यता की जांच की जा रही है, ताकि इस बात की पुष्टि की जा सके कि इस धमकी में कितनी सच्चाई है, क्योंकि आमतौर पर देखा जाता है कि कई बार लोगों के बीच खौफ पैदा करने के मकसद से भी इस तरह की झूठी धमकियां दी दे जाती हैं, तो ऐसी स्थिति में वीडियो की सत्यता की जांच करना जरूरी हो जाता है।” हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है कि जब आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है, बल्कि इससे पहले भी वो इस तरह की धमकी दे चुका है।

बिजनौर में एक भीषण सड़क हादसा, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार

बिजनौर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया। हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार जानकारी के मुताबिक, हादसा बिजनौर जनपद के कोतवाली क्षेत्र में नजीबाबाद रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास हुआ। यहां पर एक फॉर्च्यूनर कार नजीबाबाद से बिजनौर की ओर जा रही थी। जैसे ही कार नेक्सा शोरूम के पास पहुंची, अचानक सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार तीनों लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला। घायल युवक की हालत गंभीर हादसे में घायल तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी साजिद और अनास के रूप में हुई है।  अनस इस्लामनगर कस्बा झालू का रहने वाला था। वहीं, तीसरा युवक जैनुल भी झालू का रहने वाला है जो गाड़ी चला रहा था, गंभीर रूप से घायल है और उसे मेरठ रेफर किया गया है।

कानपुर जिले में एक बेरहमी शिक्षिका ने 4 साल के बच्चे को एक मिनट के अंदर ही 7 थप्पड़ जड़ जड़े

कानपुर स्कूलों में बच्चों को मारना पीटना अपराध की श्रेणी में आता है। लेकिन यूपी के कानपुर जिले में एक बेरहमी शिक्षिका ने 4 साल के बच्चे को एक मिनट के अंदर ही 7 थप्पड़ जड़ दिया। छुट्टी के बाद बच्चा जब स्कूल से घर पहुंचा तो परिजनों से गाल पर थप्पड़ के निशान की वजह पूछी तो बच्चा फफक पड़ा और बताया कि मैम ने बाल पकड़कर थप्पड़ों से पीटा है। पूरा मामला जिले के फीलखाना थाना क्षेत्र के एक स्कूल की है, यहां के निवासी दीपक तुलसीयान ने बताया कि उनका 4 साल बेटा बिरहाना रोड स्थित लॉफ्टीवेल किड्स स्कूल नर्सरी में पढ़ाई करता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि सोमवार को बेटा विद्यालय से घर पहुंचा तो उसके गाल पर थप्पड़ के लाल निशान पड़े थे। वह जब घर आया तो बहुत डरा सहमा हुआ है। जब उन्होंने बच्चे से पूछा तो उसने विद्यालय की शिक्षिका रितिका द्वारा पीटने की जानकारी दी। 42 सेकेंड के भीतर 7 थप्प़ड़ थप्पड़ मारने की बात पता चलते ही पीड़ित बच्चे के पिता अपनी पत्नी के साथ स्कूल पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। दीपक की सूचना पर फीलखाना थाने की पुलिस भी मौके पर जांच करने पहुंची। प्रिंसिपल ऋतु कपूर ने पुलिस और पैरेंट्स के सामने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वह भी दंग रह गईं। वीडियो में शिक्षिका रितिका ने 42 सेकेंड के भीतर दो राउंड में बाल नोचकर बच्चे को बेरहमी से पीटती नजर आईं। हाथ जोड़कर शिक्षिका और प्रिंसिपल ने मानी गलती परिजनों ने जब थप्पड़ मारने को लेकर हंगामा किया पुलिस आ गई तो शिक्षिका और स्कूल प्रबंधक तुरंत अपनी गलती स्वीकरते हुए नतस्तक हो गए। थाने में दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत की गई तो शिक्षिका और प्रिंसिपल हाथ जोड़कर गलती मानने लगीं। इसके बाद शिक्षिका को नौकरी से निकालने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस को दी हुई तहरीर भी वापस ली।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet