LATEST NEWS

मां के उकसाने पर बेटों ने की थी उप प्रधानाचार्य की हत्या

  मुरादाबाद मुरादाबाद के थाना मझोला इलाके के लाकड़ी फाजलपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े 2 बाइक सवारों ने काम पर जा रहे एक स्कूल के वाइस प्रिंसिपल को गोली मार दी थी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई. टीम गठित करके आरोपियों की तलाश की गई जिसके बाद 24 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है. इस खूनी खेल के पीछे एक महिला और उसके दो बेटे शामिल थे और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया आरोपी महिला के 14 साल के बेटे प्रिंस ने 15 फरवरी 2024 को आत्महत्या कर ली थी. प्रिंस लाकड़ी मोहल्ले में स्थित श्री साईं विद्या मंदिर में 8वीं में पढ़ता था. शबाबुल हसन भी इसी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल था,मां कविता राघव उर्फ वंदना को शक था कि शबाबुल ने प्रिंस को स्कूल में प्रताड़ित किया था जिसके चलते उसने आत्महत्या की थी. तभी से वह अपने छोटे बेटे की मौत का बदला लेने की कोशिशों में लगी थी। वह शबाबुल को व्हाट्सएप पर आए दिन धमकी भी देती थी. जिसके बाद उसने बेटे शिवम और आदित्य को शबाबुल की हत्या के लिए उकसाया और वाइस प्रिंसिपल को मार डाला. पुलिस ने आरोपी मां उसके दोनों बेटे को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है. एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपी आदित्य और शिवम ने छोटे भाई प्रिंस की मौत का बदला लेने के लिए श्री साईं विद्या मंदिर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल शबाबुल आलम को गोली से मारा है . इनका आरोप था कि वाइस प्रिंसिपल ने उनके भाई को प्रताड़ित किया था जिसके चलते उसने सुसाइड कर लिया.    

बुलडोजर एक्शन पर योगी सरकार से कोर्ट ने मौखिक तौर पर टिप्पणी करते हुए राज्य सरकार से चार बिंदुओं पर जवाब मांगा

बहराइच इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में आज बहराइच के महाराजगंज के महसी में हुई हिंसा के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चस्पा किए गए 23 घरों पर बुलडोजर एक्शन के नोटिस मामले में एक बार फिर 5 दिनों की मोहलत दी है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी. इस मामले में सरकार ने अपनी तरफ से जवाब दाखिल कर दिया है जिसके बाद अब दूसरे पक्ष को अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया गया है. इस मामले की सुनवाई के बारे में  बातचीत करते हुए अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने मौखिक तौर पर कई टिपण्णी की है. कोर्ट ने मौखिक तौर पर कहा कि जब आप किसी संरचना को ध्वस्त करने का प्रस्ताव रखते हैं, तो इसे चुनिंदा तरीके से नहीं किया जा सकता है. राज्य को कानून का पालन करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हर कदम पर कानून का पालन किया जाए.   चार बिंदुओं पर मांगा जवाब इसके साथ ही इस मामले में कोर्ट ने मौखिक तौर पर टिप्पणी करते हुए राज्य सरकार से चार बिंदुओं पर जवाब मांगा है. कोर्ट ने पूछा है कि क्या नोटिस जारी करने से पहले वहां कोई सर्वे किया गया था या नहीं? जिन्हें नोटिस जारी किया गया है वे लोग निर्मित परिसरों के स्वामी हैं या नहीं? जिसके द्वारा नोटिस जारी किया गया वह इसके लिए सक्षम अधिकारी है या नहीं? जो ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया है क्या पूरा निर्माण या कुछ हिस्सा अवैध है?इसके साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता को नोटिस के खिलाफ आपत्ति जारी करने का भी निर्देश दिया है.. इस मामले की सुनवाई जस्टिस एआर मसूदी और जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ कर रही है . इस मामले में जनहित याचिका एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ सिविल राइट्स संस्था की तरफ से जनहित याचिका की गई थी जिसमें बहराइच के कथित अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ जारी ध्वस्तीकरण नोटिस को रद्द करने की मांग की गई थी .  

निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 11 मजदूर दबे, एक की मौत

वाराणसी भेलूपुर जल संस्थान के पास बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 11 मजदूर दब गए। आननफानन सभी को निकाल कर अस्पताल भेजा गया। जहां एक मजदूर बबलू (25) को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना में 10 अन्य मजदूर घायल हैं। इनमें मुन्नी लाल (45) व प्रकाश (25) की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान बबलू कौआसाथ थाना अदलहाट, जिला मीरजापुर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, बबलू की दो साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी इस समय गर्भवती है। वहीं घायलों में जीयुत, मनोज, विनोद, टिंकू, सूबेदार, राजकुमार, राजू, मनोज कुमार हैं, जिनमें मुन्ना का हाथ टूट गया है।

योगी सरकार ने छठ महापर्व पर घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए बढ़ाए कदम

लखनऊ छठ महापर्व के अवसर पर योगी सरकार प्रदेश में स्वच्छ घाट प्रतियोगिता 2.0 का आयोजन कर रही है। 8 नवंबर 2024 तक आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य घाटों पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, और प्लास्टिक मुक्त परिवेश सुनिश्चित करना है। विभिन्न निकायों के बीच इस प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए अनेक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के अंतर्गत घाटों पर साफ-सफाई बनाए रखने हेतु अर्पण कलश स्थापित किए गए हैं, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इसके साथ ही, घाटों को नो प्लास्टिक जोन घोषित किया गया है ताकि प्लास्टिक और थर्माकोल के उपयोग को प्रतिबंधित किया जा सके। प्रतियोगिता के दौरान घाटों पर शौचालयों और स्नान घरों की स्थापना की जा रही है। इन सुविधाओं का नियमित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वच्छ सारथी क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, एनजीओ और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी से इन सुविधाओं को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। घाटों का सौंदर्यीकरण और पूर्ण रूप से बदलाव लाने के लिए नवाचार गतिविधियों का आयोजन किया गया है। कूड़े के उचित निपटान हेतु डस्टबिन की व्यवस्था की गई है ताकि घाट क्षेत्र हमेशा साफ-सुथरा बना रहे। साथ ही, घाटों की स्वच्छता में अधिकतम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस स्वच्छता अभियान में एनजीओ, सीएसओ और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इन संगठनों द्वारा घाटों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया जा रहा है।  

शादी का झांसा देकर ले गया था गांव, दोस्त को बुलाकर बारी-बारी लूटी दुल्हन की आबरू, हैवानों ने 2 दिन तक कमरे में किया बंद

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक युवक ने दिल्ली से एक 20 साल की युवती से शादी का वादा कर उसे अपने गांव लाया। शादी तो दूर दरिंदे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस युवती को बंधक बना लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किए। मंगलवार को पीड़िता आरोपियों के चंगुल से बचकर थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब पीड़ित युवती से पूछताछ की तो पता चला कि  वह गंगानगर, राजस्थान अपनी बड़ी बहन के घर आई थी। तीन दिन पहले गंगानगर से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। उसे केरल अपने भाई के पास जाना था। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के दौरान उसे पुणे निवासी मनोज गायकवाड़ मिला। प्यार भरी बातें करने लगा। केरल की ट्रेन में उसके साथ बैठ गया। इस दौरान शादी का झांसा दिया। कैंट स्टेशन पर उतारने के बाद वह उसे गांव भालरा, किरावली निवासी अपने दोस्त कान्हा के यहां ले गया। एक रात खुद..दूसरी रात दोस्तों को दे दिया हवसी युवक ने युवती को 2 दिन अपने दोस्त के घर रखा जब एक रात वह खुद उसके साथ रेप किया और फिर दूसरी रात अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। दो दिन बाद उसे दूसरी जगह एक महिला के घर ले गया। युवती ने उस महिला को सारी बात बताई। महिला ने युवती को थाना किरावली भेजा। पुलिस ने मनोज और कान्हा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी दिल्ली से उपकरण लाकर आगरा और पुणे में बिक्री करते हैं। 

सेना में सिपाही की 3 वर्षीय बेटी को पड़ोसी कार में बैठाकर घुमाने ले गया, रास्ते में बंद गाड़ी में तड़पती रही, दम घुटने से हुई मौत

मेरठ उत्तरप्रदेश के मेरठ में दर्दनाक घटना घटित हो गई। सेना में सिपाही की 3 वर्षीय बेटी को पड़ोसी कार में बैठाकर घुमाने ले गया। रास्ते में पड़ोसी ने बच्ची को कार में लॉक कर दिया और दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया। कार के अंदर लॉक मासूम बच्ची 4 घंटे तक तड़पती रही। दम घुटने से तड़प-तड़पकर मासूम की मौत हो गई। वहीं पिता ने कंकरखेड़ा थाने में लांस नायक के खिलाफ बेटी की गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई तो मामले का खुलासा हुआ। जानें क्या है पूरा मामला हरियाणा के जींद सदर थाना क्षेत्र के निडानी गांव निवासी सोमबीर पुनिया भारतीय सेना में सिपाही हैं। वर्तमान में मेरठ स्थित आर्म्ड यूनिट में तैनात हैं। सोमबीर कंकरखेड़ा के फाजलपुर स्थित राजेश एनक्लेव आर्मी कॉलोनी में पत्नी और अपनी दो बेटियों के साथ रहते हैं। आर्मी कॉलोनी के ऊपर वाले फ्लैट में रहने वाला सेना में लांस नायक नरेश 30 अक्टूबर को सोमबीर की छोटी बेटी को घर वालों को बिना बताए गाड़ी में बैठाकर घुमाने ले गया। रोहटा रोड के पास नरेश ने बच्ची को गाड़ी में लॉक कर दिया और दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया। 4 घंटे बीत चुके और तड़पती रही बच्ची इधर परिजन बच्ची की तलाश करते रहे। आसपास पूछने पर पता चला कि बच्ची को नरेश लेकर गया है। नरेश को फोन करके पूछा तो उसने बताया कि बच्ची तो कार में है। वह पार्टी करने के बाद ड्यूटी पर आ गया तब तक बच्ची को बंद कार में 4 घंटे बीत चुके थे। बच्ची के घरवाले मौके पर पहुंचे। कार खोलकर देखा तो बच्ची बेदम पड़ी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल लेजाया गया जहां डॉक्टरों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया।  

फिरोजाबाद में मजदूरों से भरी डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 से अधिक घायल, बड़ा हादसा

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पलट गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस, डबल डेकर थी, जो यात्रियों को लेकर हमीरपुर से हाथरस, इगलास की ओर जा रही थी। बस में करीब 20 से 22 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इसमें मौजूद लोग मजदूरी का काम करते हैं और ईट भट्टे पर काम करने के लिए जा रहे थे। बता दें कि यह सड़क दुर्घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के चनोरा पुल के पास हुई है। हादसे के बाद बस में मौजूद करीब सभी मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घायलों में दो को ज्यादा चोट लगने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। बस में सवार हमीरपुर जिले के एक यात्री मान सिंह ने हादसे को लेकर जानकारी दी। बस ड्राइवर के ऊपर शराब पीकर गाड़ी चलाने की आशंका भी जाहिर की गई है। मान सिंह ने बताया कि प्राइवेट बस थी, जिसमें 20-22 लोग मौजूद थे। हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं। उसने बताया की बस यात्रियों को लेकर हाथरस जा रही थी। इसमें ईट भट्टों पर काम करने वाले मजदूर मौजूद थे, जो हादसे में घायल हो गए। यह घटना बुधवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। मजदूरों को लेकर एक प्राइवेट डबल डेकर बस हमीरपुर से हाथरस, इगलास जा रही थी। तभी फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में चनोरा पुल के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में मौजूद सभी लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस हादसे के कारण का पता लगा रही है।  

आटो और तेज रफ्तार डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, भयानक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

हरदोई बुधवार की सुबह UP के हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सीएनजी आटो और तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बिल्हौर-कटरा हाईवे पर रोशनपुर गांव के सामने हुआ, जहां सड़क पर शव इधर-उधर बिखर गए और इलाके में अफरातफरी मच गई। ऑटो पलटने के बाद डीसीएम वाले ने रौंदा बताया जा रहा है कि सीएनजी आटो बिलग्राम की तरफ जा रहा था, तभी अचानक बेकाबू हो कर सड़क पर पलट गया। इस दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने आटो को रौंद दिया, जिससे आटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस का बचाव दल मौके पर पहुंचा और शवों को एक स्थान पर इकट्ठा किया। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हादसे में मरने वालों में 6 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने 7 लोगों की मौके पर मौत की पुष्टि की है और घटनास्थल से 8 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे की जांच की जा रही है और ऑटो सवारों की पहचान की कोशिश की जा रही है। तेज रफ्तार ऑटो में सवार थे 15 लोग जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि आटों में कुल 15 लोग सवार थे। उसकी रफ्तार बहुत ज्यादा थी। तेज गति के दौरान ही आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी समय सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस को शक है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से अथवा तेज गति के दौरान नियंत्रण खोने की वजह से ये हादसा हो सकता है। मृतकों में अभी तक दो की पहचान हो पाई है। जिनमें 40 वर्षीया माधुरी देवी निवासी माझ गांव और 35 साल की सुनीता देवी निवासी पटियन पुरवा हैं। घायलों में रमेश कुमार निवासी अल्लीगढ़, बिलग्राम, संजय कुमान निवासी पहुतेरा, आनंद निवासी पहुतेरा, विमिलेश निवासी सर्रा सफरा गांव शामिल हैं। अभी एक घायल की पहचान होना बाकी है। सड़क पर बिखरे खून और कांच के टुकड़े लग रहे थे डरावने इस दिल दहला देने वाले हादसे से पूरी सड़क पर शवों के अलावा खून और कांच के टुकड़े फैले हुए थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को मदद पहुंचाने के लिए पुलिस को सूचित किया। मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है और पुलिस ने इस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। हरदोई के पुलिस अधिक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि ये हादसा बाइक वाले को बचाने के चक्कर में हुआ है। सच्चाई क्या है इसका पता लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक हरदोई सड़क हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिले के आला अधिकारियों को मौके पर जाने और स्थिति का जायजा लेने को कहा है।  

महाकुंभ में गैर धर्मावलंबी की दुकान नहीं, फैसले को साध्वी प्राची ने बताया सही

संभल कनाडा में हिंदू मंदिर और श्रद्धालुओं पर हमले को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि दिल्ली में लाइव कंसर्ट शो होने पर केवल 30 मिनट में हाल को खचाखच भर देने वाले राष्ट्रवादी कनाडा में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर हिंदू भाइयों के लिए दो शब्द नहीं बोल रहे हैं। राष्ट्रवादियों को सावधान होकर खालिस्तानियों और खालिस्तान का समर्थन करने वालों को सहयोग न करने की कसम खानी चाहिए। संभल परिक्रमा यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने आईं साध्वी प्राची ने पत्रकार वार्ता में महाकुंभ में गैर सनातनी की दुकान नहीं लगने की बात को लेकर विरोधियों की बयानबाजी पर कहा कि यह लोग थूक जिहाद और मूत्र जिहाद चला रहे हैं, उनके लिए यह बहुत अच्छा फैसला है। तमाम हिंदू समाज इस फैसले का समर्थन कर रहा है। कहा कि जब मक्का मदीना में कोई हिंदू प्रवेश नहीं कर सकता तो महाकुंभ भी बहुत पवित्र और साधना की जगह है। इसलिए वहां गैर सनातनी की कोई दुकान नहीं होनी चाहिए। पहले मक्का मदीना में इजाजत दिलवाकर हिंदुओं की एंट्री कराएं तब इस मसले पर हमसे बात करें।  यूपी उपचुनाव की तारीख बदले जाने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा टालेंगे तो और बुरा हारेंगे वाले बयान पर साध्वी प्राची ने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति में है। महाकुंभ पर कही ये बात वहीं, साध्वी प्राची ने महाकुंभ में गैरसनातनी की दुकान नहीं लगने देने के फैसले पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के ‘आगे से मुसलमान भी ऐसा करेगा’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग थूक जिहाद और मूत्र जिहाद चला रहे हैं. इसलिए महाकुंभ में ये फैसला लिया गया है. मक्का-मदीना में कोई हिंदू प्रवेश नहीं कर सकता है तो महाकुंभ में क्यों? वो भी तो बहुत पवित्र और साधना की जगह है. इसलिए पहले वह मक्का मदीना में इजाजत दिलवाकर हिन्दुओं की एंट्री करवाएं तभी बात करें. यूपी उपचुनाव की तारीख बदले जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा ‘टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे’ वाले बयान को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि अखिलेश केवल अनर्गल प्रलाप करते हैं, वो खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली स्थिति में हैं. यह फैसला बीजेपी का नहीं बल्कि चुनाव आयोग का है, कॉमन सेंस की बात है.

बुलंदशहर में प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमी युगल की मौत ने सनसनी मचा दी है। पिछले कई साल से एक दूसरे को दिल दे चुके दो अलग धर्म के लड़के और लड़की ने अपनी जान दे दी। 18 साल की लड़की मुस्लिम धर्म की थी, जबकि लड़का 21 साल का है और हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता था। शादी की बात को लेकर परिजन को सख्त ऐतराज था। दोनों ने अपने-अपने घर में जीवनलीला को खत्म कर लिया। बुलंदशहर के एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने ही अपने अपने घर में छत पर टंगे पंखे से लटकते पाए गए। उनके पास से कोई भी सुइसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों ही परिवार की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद हमारी तरफ से इस केस में जांच शुरू कर दी गई है।  रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही एक दूसरे को कई साल से मोहब्बत करते थे। लेकिन घरवालों को रिश्ते से सख्त ऐतराज था। स्याना में दोनों का घर भी नजदीक ही था। रविवार की रात करीब 11.30 बजे लड़की ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली। उसकी बॉडी सीलिंग फैन से लटकती मिली। अगली सुबह जब लड़के को रात की घटना के बारे में जानकारी मिली तो उसने भी आपा खो दिया। उसने दोपहर में खुद को कमरे में बंद कर लिया और करीब 1 बजे बॉडी कमरे में लटकती मिली। 6 महीने पहले भी इन दोनों का मामला थाने की चौखट पर पहुंचा था। स्याना थाने के एसएचओ प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मई 2024 में दोनों प्रेमी युगल अपने घर से भाग गए थे। लड़की के परिजन ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को लड़के ने किडनैप कर लिया है। इसको लेकर लड़के को गिरफ्तार किया गया था, जिसे एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था।

सहारनपुर गैंगस्टर की 40.91 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर यूपी के सहारनपुर में पुलिस प्रशासन ने संगठित अपराधों पर शिकंजा कसते हुए गैंगस्टर मोहतरम की 40 लाख से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया है. पुलिस के अनुसार, मोहतरम पुत्र शब्बीर जिले के पाडली खुशहालपुर गांव का रहने वाला है. उस पर आरोप है कि उसने आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी कर लोगों की जमीनें हड़पीं और अवैध तरीके से संपत्ति बनाई. जानकारी के अनुसार, सहारनपुर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय और तहसीलदार सदर के नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और गैंगस्टर मोहतरम की संपत्ति को कुर्क किया. मोहतरम ने 130 वर्ग मीटर में मकान बनवाया था, उसकी कीमत 40 लाख 55 हजार 387 रुपये आंकी गई है. टीम ने मकान कुर्क कर लिया. इसी के साथ एक बाइक, जिसकी कीमत 36,500 रुपये है, उसे भी कुर्क किया है. पुलिस के अनुसार, मोहतरम ने अपराध के जरिए अर्जित धन से संपत्तियां बनाईं. उसने जमीन के कागजात और बैनामों में धोखाधड़ी कर लोगों की जमीन हड़प ली. मोहतरम के खिलाफ धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की गई है, जो कि उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत आती है. पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2023 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी सनुज यादव ने मोहतरम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने संपत्ति कुर्की का आदेश दिया. पुलिस के मुताबिक, मोहतरम ने समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल रहकर अवैध लाभ कमाने के लिए लोगों से धोखाधड़ी की और संपत्ति बनाई. पुलिस ने कहा कि मोहतरम ने आपराधिक नेटवर्क का इस्तेमाल कर जमीन और संपत्ति के बैनामों में हेरफेर किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, सहारनपुर पुलिस ने अपने अभियान के तहत मोहतरम जैसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और नायब तहसीलदार पंकज निर्वाल की सक्रिय भूमिका रही. पुलिस के अनुसार, मोहतरम ने लोगों के साथ विश्वासघात कर संपत्ति अर्जित की. वह अवैध कार्यों के माध्यम से समाज में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था. कुर्क संपत्ति में उसका मकान और बाइक शामिल हैं.  

पीसीएस प्री और आरओ-एआरओ परीक्षा की तिथि घोषित, आयोग ने लागू किया नॉर्मलाइजेशन

प्रयागराज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 और समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 की तिथि घोषित कर दी है। दोनों परीक्षा दो दिवसों में कराई जाएंगी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को दो पालियों में होगी, वहीं आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तीन पालियों में आयोजित होगी। केंद्र निर्धारण के कड़े मानकों के अनुरूप केंद्र नहीं मिलने के कारण आयोग ने परीक्षा एकाधिक पालियों में कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आयोग ने नॉर्मलाइजेशन भी लागू करते हुए परसेंटाइल का फार्मूला भी जारी कर दिया है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा उत्तर प्रदेश के 41 जनपदों में सात व आठ दिसंबर को दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक व द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगा। वहीं, आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तय कर दी गई है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख से अधिक है, इसलिए इसे तीन पालियों में विभाजित किया गया है। 22 दिसंबर को प्रथम पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक होगी। 23 दिसंबर को तृतीय पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक चलेगी। उपसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार, शासनादेश के तहत एक पाली में अधिकतम पांच लाख अभ्यर्थियों को शामिल किया जा सकता है। इससे अधिक परीक्षार्थियों के लिए एक से अधिक पाली का प्रावधान रखा गया है। इसके साथ ही आयोग द्वारा उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशें लागू करते हुए परीक्षाओं के मूल्यांकन में परिवर्तन पर मुहर लगा दी है।

प्रयागराज महाकुंभ में पहली बार भीष्म क्यूब की तैनाती, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी क्यूब की तैनाती की गई थी

प्रयागराज महाकुंभ-2025 में आपात स्थितियों से निपटने के लिए योगी सरकार ने व्यापक तैयारी की है। महाकुंभ में पहली बार भीष्म क्यूब की तैनाती की जा रही है, जो अत्याधुनिक तकनीक से युक्त क्रांतिकारी मोबाइल अस्पताल है। गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भी भीष्म क्यूब की तैनाती की गई थी। संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, प्रयागराज डॉ. वी.के. मिश्रा ने बताया कि एक भीष्म (बैटलफील्ड हेल्थ इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर मेडिकल सर्विसेज) क्यूब 200 लोगों का एक साथ उपचार कर सकता है। भीष्म क्यूब में सर्जिकल सुविधाएं, डायग्नोस्टिक टूल्स और रोगी के देखभाल से संबंधित सभी सुविधाएं मौजूद हैं। ये बेहद मजबूत, वॉटरप्रूफ और हल्के हैं। इससे तुरंत इलाज की सुविधा शुरू की जा सकती है। यह चिकित्सा सेवाओं के प्रभावी समन्वय, वास्तविक समय में निगरानी और कुशल प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डाटा एनालिटिक्स को एकीकृत करता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि भीष्म क्यूब की पूरी यूनिट को आसानी से हाथ, साइकिल या ड्रोन द्वारा भी ले जाया जा सकता है। इस चलते-फिरते अस्पताल की खासियत यह है कि इसे आपातकालीन परिस्थितियों में विमान से एयरड्रॉप किया जा सकता है। भीष्म क्यूब 12 मिनट के भीतर तैनात होने की क्षमता रखता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि इन पोर्टेबल हॉस्पिटल क्यूब्स का विकास और परीक्षण भारतीय वायुसेना, भारतीय स्वास्थ्य सेवा संस्थानों और डिफेंस टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स ने मिल कर किया है। गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को भीष्म क्यूब की यूनिट्स भेंट स्वरूप दी थीं।

‘DGP की चिंता छोड़ 2027 में ध्यान दें, भाजपा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दी सलाह

लखनऊ उत्तर प्रदेश में पुलिस महानिदेशक के चयन की प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक राजेश्वर सिंह ने सपा प्रमुख को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर ध्यान देने की सलाह दी है।        सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हुये कहा ‘‘ आदरणीय अखिलेश जी, पहले आपको कार्यवाहक डीजीपी होने पर परेशानी थी, अब नियमित ष्ठत्रक्क चयन की प्रक्रिया लागू किए जाने पर भी परेशानी है जबकि, श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व में यूपी की कानून व्यवस्था प्रत्येक परिस्थित में आदर्श है, पिछले 7 साल में प्रदेश की कानून व्यवस्था अग्रणी बनीं, अप्रैल 2024 तक 10902 इनकाउंटर में 197 अपराधी मारे गए और 6329 अपराधी घायल हुए, 904 अपराधियों के विरुद्ध एनएसए के अंतर्गत कारर्वाई हुई, 68 माफिया गैंग को पूरी तरह नष्ट किया गया। पिछले 4 साल में माफियाओं की 3758 करोड़ से अधिक की संपत्ति ध्वस्त की गयी, 2401 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई, 66575.75 हेक्टेयर अवैध संपत्ति मुक्त कराई गई, अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध 4650 से अधिक मुकदमे दर्ज किए।” उन्होने कहा ‘‘ आदरणीय सपा प्रमुख जी, यूपी में डीजीपी चाहे स्थाई जो या कार्यवाहक, अपराधियों – माफियाओं के विरुद्ध यह कठोर कारर्वाई निरंतर जारी रहेगी। उप्र सरकार द्वारा लागू नयी प्रक्रिया के अंतर्गत डीजीपी चयन के लिए हाईकोटर् के रिटायडर् जज की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी गठित होगी, जिसमें यूपीएससी के सदस्य सहित यूपी पीएससी के अध्यक्ष सहित 6 महत्वपूर्ण सदस्य होंगे। कृपया प्रदेश हित में विकास के मुद्दों पर सार्थक बातें कीजिए एवं सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाइए और 2027 की तैयारियों पर ध्यान दीजिए।” गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सुबह एक्स पर लिखा था ‘‘ सुना है किसी बड़े अधिकारी को स्थायी पद देने और और उसका कार्यकाल 2 साल बढ़ाने की व्यवस्था बनायी जा रही हैज् सवाल ये है कि व्यवस्था बनानेवाले ख़ुद 2 साल रहेंगे या नहीं। कहीं ये दिल्ली के हाथ से लगाम अपने हाथ में लेने की कोशिश तो नहीं है।  

अखिलेश यादव सिर्फ ट्विटर पर दिखाई देते हैं और समाज को बांटने का काम करते हैं: मंत्री संजय निषाद

अमेठी उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ ट्विटर पर दिखाई देते हैं और समाज को बांटने का काम करते हैं। निषाद ने अमेठी में जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, “समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समाज में नफरत पैदा कर लोगों को बांटने का काम कर रही हैं।” उन्होंने कहा, “सपा और कांग्रेस की सरकारों में किस तरह से दंगे होते थे यह किसी से छिपा नहीं है लेकिन आज आप सब देख रहे हैं कि कहीं दंगा फसाद नहीं हो रहा है।” मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बटोगे तो कटोगे’ के बयान पर कहा, “बटेंगे नहीं तो आगे बढ़ेंगे सुरक्षित रहेंगे। सपा कांग्रेस ने तो केवल बांटने का काम किया है।” आदित्यनाथ ने 23 सितंबर को अपनी ‘बटेंगे तो कटेंगे’ टिप्पणी दोहराते हुए कहा कि यह फूट ही थी जिसके कारण अयोध्या में ‘आक्रमणकारियों ने राम मंदिर को नष्ट कर दिया’ था। इससे पहले, योगी ने शेख हसीना सरकार के पतन से पहले बांग्लादेश में हुई हिंसा के संदर्भ में भी यही टिप्पणी की थी। उन्होंने 26 अगस्त को आगरा में एक उद्घाटन समारोह के दौरान यह नारा लगाया था और लोगों से एकजुट रहने का आग्रह करते हुए कहा था कि बांग्लादेश में जो गलतियां हुई हैं, वे भारत में नहीं होनी चाहिए।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet