LATEST NEWS

बिजली सखी योजना से हो रही हर महीने 50000 रुपये तक कमाई, समझिए पूरा गणित

इलाहबाद उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक छोटा सा गांव है सिलाऔता और इसी गांव में रहती हैं राजश्री शुक्ला। राजश्री ने पिछले कुछ वर्षों के भीतर ही अपनी और अपने परिवार की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है। इतना ही नहीं, उनकी कामयाबी को देखकर गांव की दूसरी महिलाएं भी उनके रास्ते पर चल पड़ी हैं। इस बदलाव की वजह है बिजली सखी योजना, जिसके जरिए राजश्री आर्थिक तौर पर सशक्त होकर हर महीने 50 हजार रुपये से ज्यादा तक की कमाई कर रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मई 2020 में शुरू हुई ‘बिजली सखी’ पहल ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर दे रही है। इस योजना को ‘बैंकिंग सखी’ योजना की सफलता से प्रेरित होकर शुरू किया गया था। राजश्री बताती हैं कि दो महीने पहले ही जुलाई 2024 में उन्हें 81,900 रुपये कमीशन मिला था। इस कमीशन के साथ ही वह प्रदेश की टॉप 10 ‘बिजली सखियों’ में शामिल हुईं। 30 हजार से ज्यादा महिलाएं जुड़ीं ‘बिजली सखी’ बनकर राजश्री गांव के हर घर जाकर बिजली का बिल लेती हैं और उसे समय पर पास के बिजली घर पर जमा करा देती हैं। इससे लोगों को लाइन में लगने से छुटकारा मिल जाता है और राजश्री को अच्छी आमदनी भी हो जाती है। राजश्री जैसी उत्तर प्रदेश की 30 हजार से ज्यादा महिलाओं को इस योजना ने सशक्त बनाया है। 4 साल में महिलाओं ने कमाए 14.6 करोड़ लगभग 10,500 ‘बिजली सखियों’ ने पिछले चार वर्षों के भीतर ही 1120 करोड़ रुपये से ज्यादा के बिजली बिल जमा किए और 14.6 करोड़ रुपये कमीशन कमाया। इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार ने मई 2020 में कोविड महामारी की पहली लहर के बाद की थी। योजना का मकसद था उन ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना, जो पढ़ी-लिखी तो हैं लेकिन घर पर ही रहती हैं। 75 जिलों के सभी ब्लॉक में लागू इस पहल का एक बड़ा फायदा यह भी हुआ है कि लेट बिल जमा होने से बिजली वितरण कंपनियों को होने वाला नुकसान कम हो गया। 1 फरवरी 2020 को आठ जिलों में एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत हुई। बाद में इसके अच्छे परिणामों को देखते हुए सरकार ने इसे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के सभी 826 ब्लॉकों में लागू करने का फैसला किया। शुरुआत में कितनी कमाई राजश्री बताती हैं कि वह 2020 में ‘राधा स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ीं और उन्हें बिजली बिल जमा करने का काम सौंपा गया। शुरुआत में उन्हें 30,000 रुपये की कमाई हुई। धीरे-धीरे उनके पास उन महिलाओं के फोन आने लगे, जो बिजली बिल जमा करने में उनकी मदद चाहती थीं। इसके साथ ही उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी काफी बदलाव आया। कितने बिल पर कितना कमीशन बिजली सखी योजना के तहत ग्रामीण इलाकों की महिलाएं 2000 रुपये तक के हर बिल भुगतान पर 20 रुपये का कमीशन कमाती हैं। 2000 रुपये से ज्यादा के बिल पर एक प्रतिशत कमीशन मिलता है। इसी तरह शहरी इलाकों में ‘बिजली सखियों’ को 3000 रुपये तक के प्रत्येक बिल के लिए 12 रुपये मिलते हैं और 3,000 रुपये से ज्यादा के बिल पर 0.4 प्रतिशत कमीशन मिलता है।

यूपी में धान खरीदी शुरू, बनाए गए 4000 केंद्र, धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये

लखनऊ शुक्रवार से पूर्वी यूपी में धान खरीदी शुरू होगी. धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये और धान ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. किसानों को धान की उतराई, छनाई और सफाई की मद में 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रतिपूर्ति की जाएगी. दरअसल, सभी जनपदों में धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग और अन्य क्रय एजेंसियों के 4 हजार क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं. वहीं सीएम योगी ने किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान कराने का निर्देश दिया है. बता दें कि क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे. कृषि विभाग के मुताबिक, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान से आच्छादित क्षेत्रफल 61.24 लाख हेक्टेयर है. इस साल धान का उत्पादन 265.54 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है. औसत उत्पादन लगभग 43.36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है. गौरतरब है कि पश्चिमी यूपी यानी हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में 1 अक्टूबर से शुरू हुई है, जो कि खरीद 31 जनवरी 2025 तक चलेगी. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान 1 नवंबर से 28 फरवरी 2025 तक चलेगी.

दुनिया के सबसे बड़े सामूहिक आयोजन महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर पूरा सरकारी अमला दिन रात काम में जुटा

प्रयागराज दुनिया के सबसे बड़े सामूहिक आयोजन महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर प्रयागराज में पूरा सरकारी अमला दिन रात काम में जुटा हुआ है। अधिकारी दिन भर जहां कार्यालयों में महाकुंभ की तैयारियों से संबंधित अपने जरूरी काम निपटा रहे हैं तो वहीं देर रात तक विकास और निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा भी ले रहे हैं। यही नहीं, कहीं पर भी कोई अव्यवस्था होने पर तुरंत अधीनस्थ कर्मचारियों को व्यवस्था सही करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। गतिविधियों में आई इस तेजी से स्पष्ट है कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप मेला प्रशासन और जिला प्रशासन समस्त कार्यों को डेडलाइन से पहले ही पूर्ण कर महाकुंभ को श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार और शानदार अनुभव बनाने के प्रति तत्परता से कार्य कर रहा है। विकास कार्यों में दिखाई दे रही तेजी महाकुंभ 2025 की शुरुआत को अभी दो महीने से भी ज्यादा का समय बचा हुआ है। पूरे प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए तमाम तरह की व्यवस्थाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है। रेलवे ओवरब्रिज से लेकर सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य जारी है। थीमेटिक गेट्स से लेकर वॉल पेंटिंग की जा रही है। पार्कों का सौंदर्यीकरण चल रहा है। मंदिरों के जीर्णोद्धार से लेकर घाटों पर भी निर्माण कार्य समेत महाकुंभ क्षेत्र में तमाम विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। मेला प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी, नगर निगम, पर्यटन विभाग, सिंचाई विभाग, सेतु निगम समेत तमाम विभाग आपसी समन्वय के साथ इन परियोजनाओं को पूर्ण करने में लगे हुए हैं। विकास कार्यों की भौतिक प्रगति को देखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी देर रात निरीक्षण में जुट गए हैं। आधी रात को अधिकारियों के औचक निरीक्षण से काम की रफ्तार में भी तेजी आई है। स्थायी कार्यों पर है जोर बीते कुछ दिनों में पीडीए के वीसी और सचिव ने हाई कोर्ट रोड, छोटा बघाड़ा रोड, अरैल, कीडगंज, हटिया, नूरुल्लाह, झूंसी बस स्टैंड और लेटे हनुमान मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का देर रात निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक सुधार निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह मेला प्रशासन से जुड़े अधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास और निर्माण कार्यों का आधी रात निरीक्षण करने पहुंच गए और पानी से लेकर बिजली सप्लाई को लेकर विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित किया। देर रात अधिकारियों की सक्रियता से विभागीय कार्यों में तेजी देखने को मिल रही है। फोकस उन कार्यों पर है, जो विगत काफी दिनों से पेंडिंग चल रहे हैं। इसके साथ ही गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि लंबे समय तक प्रयागवासी महाकुंभ के दौरान हुए विकास कार्यों का लाभ उठा सकें। ज्यादातर कार्य टेंपरेरी की बजाए पर्मानेंट बेसिस पर किए जा रहे हैं।  

अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा वाले हवा बहुत बनाते हैं, CM फेस नहीं कर सकते इसलिए असिस्टेंट रखे हैं

मैनपुरी सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने सियासी गढ़ मैनपुरी में शुक्रवार को पहुंचे, जहां उन्होंने फूफा और भतीजे के आमने सामने चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि जब बीजेपी को लगा कर वह चुनाव हार जाएंगे तो कोई न कोई तिगड़म करो कोई न कोई ऐसा संदेश दो जिसका समाजवादी पार्टी के लोग जवाब ही देते रहे। यह लोग तो परिवार बाद के खिलाफ वाले लोग थे जो लोग परिवार बात के खिलाफ थे आज रिश्तेदार वादी कैसे हो गए और मैं दावे के साथ कह रहा हूं करहल की जनता न कि इस चुनाव में बल्कि 2027 के चुनाव में भी ऐसा परिणाम आएगा और ऐतिहासिक परिणाम तेज प्रताप यादव जी के पक्ष में आने जा रहा है। वहीं हार का ऐतिहासिक परिणाम भाजपा के पक्ष में आएगा। वो खुद फर्जी है। आप मत कहलवाइये उनके बारे में यह उनकी पार्ट आफ स्ट्रेटजी है सर्कस तो आना बंद हो गए लेकिन जब कभी भी आप टीवी चैनल देखते होंगे तो कुछ समय ऐड कहा जाता है। यूट्यूब देखते हम कोई चीज अच्छी आ रही है गाना आप अच्छा सुन रहे है अचानक कोई ऐसी चीज आ गई जिसको आप हटाना चाहते हैं। यह विज्ञापन का समान है क्योंकि सरकार जानती है मुख्यमंत्री जी फेस नहीं कर सकते हैं इसलिए उन्होंने फेस न करना पड़े इसलिए उन्होंने कुछ असिस्टेंट रख रखे है यह फेस तो मुख्यमंत्री जी को करना चाहिए। 2027 के चुनाव में इनको मिलकर हारने का काम करेंगे – अखिलेश केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिया गया बयान गठबंधन में खटाई में पढ़ चुका है और गठबंधन का जहाज डूबने वाला है जिस पर बोले अखिलेश यादव “समाजवादी और कांग्रेस की जो रणनीति है उसी से पस्त हो गए अगर रणनीति हमारी है तो उनके भी नेताओं के जो गठबंधन है तो उनको टिकट क्यों नहीं मिली कौन-कौन मनाने गया कौन-कौन स्वार्थ और लालच दे रहा है समाजवादी पार्टी और कांग्रेस हम विपक्ष में हैं हम किसी को लाभ नहीं दे सकते हम अपनी बात कह सकते हैं लड़ सकते हैं यह हमारी स्ट्रेटजी का हिस्सा है हम लोगों की रणनीति है हम लोग मिलकर इस तरह से मिल कर चुनाव लड़ रहे है न कि अभी लड़ रहे हैं इंडिया गठबंधन मजबूत करेंगे और 2027 के चुनाव में इनको मिलकर हारने का काम करेंगे।” दो जवान शहीद हुए हैं जिस पर बोले अखिलेश यादव प्रधानमंत्री जी अभी ब्रिक्स की मीटिंग में सभी महत्वपूर्ण नेताओं से मिले और चीन को लेकर के भी खबरें आई थी और इधर हमारी सीमा सुरक्षित नहीं है जब से बीजेपी की सरकार आई है और असुरक्षित हो गई है हमारे सिक्योरिटी फोर्सज के लोग पैरामिलिट्री आर्मी के लोग बड़े पैमाने पर शहीद हो रहे हैं उनकी जाने गई है और अगर हम आंकड़े निकलेंगे सबसे ज्यादा सोल्जर कश्मीर इश्यू पर हमारी बॉर्डर सिक्योरिटी पर इंटरनल सिक्योरिटी पर कोई फेल हुआ है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार इंटरनल सिक्योरिटी में फेल है बॉर्डर सिक्योरिटी में फेल है हमारे जो संबंध दुनिया और देश से थे उनमें फेल है तो यह फ़ाइल सरकार को हटाने से ही हमारी सीमाएं सुरक्षित होंगे तभी हमारे जवानों की जान बचेगी जब यह सरकार देश से हटेगी। ‘कटोगे तो बटोगे’ के नारे पर बोले अखिलेश यह नारा उनकी लैब में तैयार होता है अब हम लोगों को जानकारी करनी पड़ेगी कि वह लैब कहां है जिसमें यह नारे तैयार होते हैं। और यह नारा किस पर सबसे अच्छा लगेगा इस का भी बीजेपी ने रिसर्च किया है और मुख्यमंत्री जी से कहलवाया गया है। बहराइच की घटना को लेकर बोले अखिलेश बहराइच में यह लोग हिंदू मुसलमान कराना चाहते थे वहां पर घटना जरूर हुई लोगों की जान गई और नुकसान हुआ यह सब भारतीय जनता पार्टी ने किया और देखिए भारतीय जनता पार्टी किस स्थिति पर पहुंच गई है उन्हें अपने ही कार्यकर्ता पर FIR लिखानी पड़ी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के चेहरे पर विनाश दिखाई देता है और उनके हाथ देखोगे तो विनाशकारी रेखाएं उनके हाथों पर दिखेंगे यह विकास नहीं कर सकते यह विनाश कर सकते हैं उनके हाथों में विनाशकारी रेखाएं हैं।  

पुलिस और मोबाइल स्नैचर बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल, एक फरार

गाजियाबाद गाजियाबाद पुलिस और मोबाइल स्नैचर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। उसे गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरा फरार हो गया है, उसकी तलाश के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया है कि गाजियाबाद घंटाघर कोतवाली पुलिस की मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई है। जिसमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया और दूसरा बदमाश झाड़ियों में निकाल कर फरार हो गया है। एसीपी ने बताया है कि थाना कोतवाली क्षेत्र में सुबोध नाम के एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि जब वह दिल्ली से शहीद नगर मेट्रो स्टेशन आया तो उसने अपने बेटे को फोन किया कि वह वहां से आकर उसको ले जाए। तभी काले रंग की अपाचे से बदमाश आए और फोन छीन कर फरार हो गए। इसके बाद यही बदमाश एक दूसरे व्यक्ति से भी फोन छीनते हैं जो हापुड़ तिराहे पर फोन पर बात कर रहा था। पुलिस ने दोनों ही मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद 25 अक्टूबर को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि मोबाइल स्नैचिंग करने वाला व्यक्ति नंदग्राम की तरफ से विजयनगर की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने जाल बिछाया और चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में एक अपाचे पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रोकने का इशारा किया तो ये रुकने की जगह दूसरे कच्चे रास्ते पर बाइक को लेकर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग भी कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी करवाई कि तो एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया और उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की तो उसके पास से पुलिस को चार मोबाइल बरामद हुए हैं। इसमें वह दोनों मोबाइल भी हैं जो इन्होंने दो व्यक्तियों से एक के बाद एक छीने थे। बरामद बाइक भी इन्होंने दिल्ली से लूटी थी। पुलिस उनके पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।  

योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, डीएम-कमिश्नर को देना होगा निवेश-रोजगार का ब्योरा

लखनऊ उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार, अब सभी डीएम और कमिश्नर को अपने-अपने जिलों में निवेश और रोजगार सृजन के संबंध में एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ACR) देनी होगी। बताया जा रहा है कि आने वाले दो तीन हफ्तों के अंदर इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। यह जानकारी मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने दी। इस व्यवस्था को लागू करने वाला यूपी पहला राज्य बनेगा। वहीं, इस फैसले को लेकर मनोज सिंह ने कहा- बेहतर कार्य करने वाले जिलाधिकारियों की ACR भी बेहतर बनेगी। वार्षिक आधार पर निवेश और सीडी रेशियो की मॉनिटरिंग होगी।  

यूपी उपचुनाव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 9 सीटों पर जीत का दावा किया

लखनऊ यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। आज नामांकन का आखिरी दिन है। 13 नवंबर को 9 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 9 सीटों पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि विरोधी खेमे का खटाखट, सटासट और फटाफट वादा खोखला साबित हुआ है और एनडीए के साथ है। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 9 सीटों पर हो रहे विधानसभा के उपचुनाव पर कहा, निषाद पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर देश और प्रदेश के लिए काम कर रहे हैं। संजय निषाद मेरे मित्र हैं और हम कॉलेज के दिनों में साथ पढ़े हैं। जमीन से उठकर अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने देश और प्रदेश में एक मुकाम हासिल किया है। भाजपा और निषाद पार्टी का गठबंधन बूथ स्तर पर उतर चुका है। यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में हम सभी लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और 9 सीटों पर विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशियों को हराकर जीत हासिल करेंगे। इंडी अलायंस के जो खटाखट, सटासट और फटाफट जैसे खोखले वादे थे, लोगों को गुमराह करने वाले जो तरीके थे उत्तर प्रदेश के लोग अब जान चुके हैं और उनके खोखले वादों में नहीं पड़ने वाले हैं। यूपी की पिछली सरकारों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में जब-जब कांग्रेस सपा को ताकत मिली है। इन पार्टियों के संरक्षण में माफियाओं का राज बढ़ा, कमजोर तबके के लोगों पर अत्याचार बढ़ा। समाजवादी पार्टी के शासन काल में निषाद समाज के लोगों पर अत्याचार हुआ है। निषाद पार्टी के लोग इसे कभी नहीं भूलेंगे। इनकी सरकारों में यूपी की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने का काम किया गया था। आगे कहा, एनडीए के गठबंधन में उत्तर प्रदेश विकसित राज्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य के स्तर पर शानदार काम किया गया है। डिप्टी सीएम से जब पूछा गया कि निषाद पार्टी उपचुनाव में दो सीट की मांग कर रही थी। लेकिन, उन्हें दो सीट नहीं दी गई। अब उपचुनाव में भाजपा बनाम सपा की लड़ाई है। इस पर पाठक ने कहा, जैसा कि निषाद पार्टी के अध्यक्ष कह चुके हैं हमारे लिए सीट मायने नहीं रखती हम सभी लोग मिलकर इस चुनाव में जा रहे हैं और जीत ही एकमात्र लक्ष्य है।  

सहारनपुर स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अनाज से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा रेल हादसा टला

सहारनपुर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त बड़ा रेल हादसा टल गया जब स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अनाज से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी पंजाब के गुरुहरसहाय से मेरठ के बामहेड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान जब मालगाड़ी सहारनपुर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना सुबह 6 बजे की बताई गई है। सूचना पर रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी समेत रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास मालगाड़ी के आने-जाने के लिए अलग से ट्रैक बनाया गया है। देर रात को एक मालगाड़ी पंजाब जिले के फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से अनाज लेकर निकली थी। सुबह जब वो सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों द्वारा रेल की आगे की पटरियों को काटकर रवाना कर दिया गया है। मालगाड़ी के दो डिब्बे किन कारणों के चलते बेपटरी हुए इसकी जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की जाएगी। बता दें कि हाल में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे थे। 13 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर एक खाली लोकल ट्रेन (ईएमयू) के दो डिब्बे पटरी से उतरे थे। घटना के बाद, चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच का स्लो ट्रैक तुरंत बंद कर दिया गया था। रेलवे अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए फास्ट लाइन पर ट्रेन संचालन जारी रखा था। इससे पहले, 12 अक्टूबर को मैसूर से दरभंगा आने वाली ‘बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ ट्रेन, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यहां के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हो गए थे।  

भाजपा नेता के स्कूल की वैन पर फायरिंग, ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर बाइक सवार फरार हो गए

अमरोहा उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरे स्कूल वैन पर बदमाशों ने फायरिंग की। ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर बाइक सवार फरार हो गए। अच्छी बात ये रही कि किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र की है। वैन भारतीय जनता पार्टी नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह के स्कूल का बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद गाड़ी के अंदर मौजूद स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वैन चालक मोंटी ने बताया कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वैन को थाने ले जाया गया है। गजरौला थाना पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गाड़ी के चालक मोंटी ने बताया, “मैं आज सुबह करीब 7:40 बजे नगला इलाके से गाड़ी लेकर आ रहा था। तीन लोगों ने वाहन रोक कर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। उन लोगों ने कड़े से और पत्थरों से भी गाड़ी पर हमला किया। इसके बाद मैं गाड़ी को जल्दी से भगाकर स्कूल ले आया।घटना के वक्त वैन में 28 बच्चे मौजूद थे। किसी बच्चे को कोई चोट नहीं आई। मैं किसी व्यक्ति को जानता नहीं हूं। मैंने जब गाड़ी भगाई तो करीब एक किलोमीटर तक उन लोगों ने मेरा पीछा किया। मैं गाड़ी स्कूल परिसर में ले आया, इसके बाद वो लोग भाग गए।”  

आज और कल उपचुनाव से पहले दो दिवसीय संघ की बड़ी बैठक, भागवत समेत कई नेता होंगे शामिल

मथुरा उत्तर प्रदेश में 10 खाली विधानसभा सीटों में 9 सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। एक तरफ इंडिया गठबंधन की ओर से सभी सीटों पर सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा जा रहा है तो वहीं, भाजपा अपनी तैयारी पार्टी कार्यकर्तोओं से साथ आरएसएस के बल पर कर रही है। हरियाणा का चुनाव परिणाम आने के बाद अब भाजपा फिर से महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों में आरएसएस का समर्थन चाहता है। बता दें कि आज और कल होने वाली इस बैठक में समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी और साथ ही मार्च 2024 में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में निर्धारित वार्षिक योजना की समीक्षा और संघ कार्यों के विस्तार को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक में विशेष कर संघ शताब्दी निमित्त सुनिश्चित संगठनात्मक लक्ष्यों को विजयादशमी 2025 तक पूर्ण करने के संबंध में विचार-विमर्श होगा। संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होंगे अगली विजयादशमी पर संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। संघ के शताब्दी वर्ष में कार्य विस्तार की योजना सहित अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा भी बैठक में होगी। बैठक में अपने-अपने प्रांतो में किये गये कार्यों के बारे में स्वयंसेवक चर्चा करेंगे। संघ के एक नेता ने बताया की इंटरनेट का समाज और बालक वर्ग पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में इस बैठक मे चर्चा की जाएगी। समाज में शान्ति का भाव, परस्पर सौहार्द और संघ कार्य की आने वाले दिनों में होने वाली बैठकों आदि विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में ये खास चेहरे होंगे शामिल बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल में संघ के सभी 46 प्रांतों के प्रांत एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक हिस्सा लेंगे. बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले तथा सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, सी.ए. मुकुन्दा, अरूण कुमार, रामदत्त चक्रधर, आलोक कुमार, अतुल लिमये और अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख एवं कार्यकारिणी के सदस्यों सहित 393 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।  

यूपी उपचुनाव से पहले सहयोगी दल को सीट ना देने के बाद राजनीति तापमान बढ़ा

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 9 सीट पर होने वाला उपचुनाव बेहद रोचक होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस उपचुनाव में भी जहां लोकसभा चुनाव की तरह इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच कांटे की फाइट होने की संभावना जताई जा रही थी। वहीं सीट बंटवारे को लेकर फंसे पेंच ने मामला और गरमा दिया है। दोनों गठबंधनों में तमाम बैठकों के बाद भी सीट बंटवारे का मामला सॉल्व नहीं हो पाया है। यहीं वजह है कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस और बीजेपी ने निषाद पार्टी को एक भी सीट ना देकर उपचुनाव से पहले करारा झटका दे दिया है। सपा और बीजेपी के इस कदम के बाद सूबे का राजनीति पारा बढ़ गया है। चर्चाओं का दौर जारी है। दरअसल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने यूपी उपचुनाव की 9 में से 7 विधानसभा सीट पर कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं। बीजेपी ने उन दो सीट पर भी उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिसको लेकर निषाद पार्टी के अध्यक्ष व यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में जमे हुए हैं। संजय निषाद के बीते दिनों दिए एक बयान से राजनीति गरमा गई थी। निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने साफ-साफ शब्दों में कहा था कि कार्यकर्ताओं की मंशा है कि निषाद पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़े। भले ही उम्मीदवार बीजेपी का हो। संजय ने कटेहरी और मझवां सीट पर दावा किया था। ऐसा कहकर संजय निषाद दिल्ली निकल गए थे। कटेहरी और मझवां समेत कुल 7 सीट पर प्रत्याशी घोषित संजय निषाद ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं से मुलाकात भी की थी। इन सबके बावजूद बीजेपी ने कटेहरी और मझवां समेत कुल 7 सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बाकी बची दो सीट में से एक आरएलडी को दी है। जबकि एक सीट पर बीजेपी में मंथन चल रहा है। वहीं बीजेपी के टिकट घोषित होने के बाद से संजय निषाद की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि यूपी उपचुनाव से पहले सहयोगी दल को सीट ना देने के बाद राजनीति तापमान बढ़ गया है। फिलहाल सबकी निगाहें निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के अगले कदम पर टिकी हुई है। सपा ने एक भी सीट ना देकर तगड़ा झटका उधर इंडिया गठबंधन में भी सीट बंटवारे पर बात नहीं बन पाई है। समाजवादी पार्टी ने एक भी सीट ना देकर तगड़ा झटका दे दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सभी 9 सीट पर सपा सिंबल पर प्रत्याशी उतारने का एलान कर दिया है। इसके बाद इंडिया गठबंधन में भी उपचुनाव से पहले फूट पड़ती नजर आ रही है। हालांकि अखिलेश ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट कर मामला मैनेज करने की पूरी कोशिश की है। सपा कांग्रेस को दो सीट देना चाहती थी। लेकिन यूपी कांग्रेस के नेता 5 सीट पर दावा ठोक रहे थे। तमाम प्रयासों के बाद भी दोनों दलों के बीच सीट पर बात नहीं बन पा रही थी। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने बुधवार रात को एक लंबा-चौड़ा पोस्ट कर सभी 9 सीट पर सपा के सिंबल पर कैंडिडेट उतारने का ऐलान कर दिया है। 10 में से 9 सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर की सीसीमऊ, प्रयागराज की फूलपुर, अयोध्‍या की मिल्‍कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर उपचुनाव होना है। इन 10 में से 9 सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। बीजेपी ने अभी सात सीटों पर उम्‍मीदवारों की घोषणा की है। कुंदरकी सीट से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद सीट से संजीव शर्मा और खैर (अजा) सीट से सुरेंद्र दिलेर को ट‍िकट द‍िया गया है। जबकि करहल सीट से अनुजेश यादव, फूलपुर सीट से दीपक पटेल, कटेहरी सीट से धर्मराज निषाद और मझवां सीट से सुचिस्मिता मौर्या को कैंडिडेट घोषित किया है।

यूपी उपचुनाव के लिए बसपा ने आठ प्रत्‍याशियों के नाम का किया ऐलान

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मायावती की पार्टी ने 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 8 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। हालांकि, बसपा ने अलीगढ़ की खैर सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। बसपा ने अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से अमित वर्मा, प्रयागराज की फूलपुर सीट से जितेंद्र कुमार सिंह, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से शाहनजर को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने कानपुर की सीसामऊ सीट से वीरेंद्र कुमार शुक्ला, मैनपुरी की करहल सीट से डॉ. अवनीश कुमार शाक्य, मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा, गाजियाबाद से परमानंद गर्ग, मिर्जापुर की मझवां सीट से दीपक तिवारी को टिकट दिया है। इससे पहले गुरुवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। भाजपा ने कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिस्मिता मौर्या को उम्मीदवार घोषित किया है। उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती ने बीते दिनों ऐलान किया था कि उनकी पार्टी बसपा यूपी में विधानसभा की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव अकेले ही अपने बलबूते पर लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया था कि उनकी बसपा महाराष्ट्र और झारखंड में भी अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ”भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र व झारखंड राज्य विधानसभा आम चुनाव के लिए तारीखों की आज की गई घोषणा का स्वागत। चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ अर्थात धनबल और बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर है, जिसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर ही निर्भर है। बीएसपी इन दोनों राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटके, बल्कि पूरी तरह बीएसपी से जुड़कर परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान कारवां के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना प्रयास जारी रखें। यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी बीएसपी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी एवं दमदारी के साथ लड़ेगी।”

भाजपा ने इस उपचुनाव को भाजपा ने भतीजे के सामने फूफा को खड़ा कर दिया, करहल सीट पर बड़ा दाव खेला

करहल यूपी में खाली 10 विधानसभा सीटों में 9 सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। इस उपचुनाव में गठबंधन की ओर से सभी सीटों पर सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा जा रहा है। वहीं, वृहस्पतिवार को भाजपा की तरफ से 7 उम्मीदवरों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें भाजपा ने करहल सीट पर बड़ा दाव खेला है। दरअसल, इस उपचुनाव को भाजपा ने भतीजे के सामने फूफा को खड़ा कर दिया है। दरअसल भाजपा ने करहल विधानसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव के दामाद अनुजेश यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने इस सीट से तेज प्रताप यादव उम्मीदवार है। ऐसे में ये लड़ाई काफी दिलचस्प होने वाली हैं..क्योंकि अब करहल सीट पर फूफा और भतीजा आमने सामने होंगे। पिछले 2 दशकों से करहल पर सपा का कब्जा बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि रही करहल पर पिछले दो दशकों से सपा का कब्ज़ा रहा है, कहा जाता है कि दो दशकों के भीतर सपा प्रत्याशी को यहां पर किसी दूसरें दल से लड़ाई तो..बहुत दूर की बात है कभी मजबूत चुनौती तक भी नहीं मिली हैं, लेकिन लगता हैं इस बार बड़ी चुनौती मिल सकती है क्योंकि इस बार सपा को मात देने के लिए भाजपा ने बड़ा दाव खेला है। सपा के किले में सेंध लगाने की तैयारी  भाजपा का भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने फूफा अनुजश यादव को उतारने का मकसद यही है कि करहल में सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश करेगी।  अनुजेश यादव मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव की बेटी संध्या यादव के पति हैं। संध्या यादव, आजमगढ़ से सांसद धर्मेद्र यादव की सगी बहन हैं। संध्या यादव मुलायम परिवार की पहली बेटी हैं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा था। इतना ही नहीं वो मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की विभिन्न इकाइयों में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़े सात साल पहले सूबे की सत्ता संभालते ही बीमारू प्रदेश कहे जाने वाले यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए। इसके तहत योगी सरकार ने प्रदेश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ता इलाज उपलब्ध कराने के लिए कई फैसले लिए। आज इसका असर पूरे प्रदेश में देखा जा सकता है। अब, प्रदेशवासियों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है। योगी सरकार की मॉनिटरिंग और उत्तम प्रदेश बनाने के दृढ़ संकल्प का ही असर है कि उत्तर प्रदेश ने स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे देश में अपना परचम लहराया है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की विभिन्न इकाइयों में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सचिव रंजन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप पूरे प्रदेश में युद्धस्तर पर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएस) के तहत प्रदेशवासियों की हेल्थ यूनिक आईडी बनाने का काम चल रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश पूरे देश में एबीडीएस की विभिन्न इकाइयों को बनाने में पहले स्थान पर है। इनमें उत्तर प्रदेश आभा आईडी, हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री, 100 माइक्रोसॉफ्ट प्रोजेक्ट, स्कैन एंड शेयर मॉड्यूल के मामले में पूरे देश में पहले पायदान पर है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड में पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। सचिव रंजन कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा को प्रदेश में पिछले एक वर्ष से लागू किया गया है। अब तक प्रदेश लगभग 12.45 करोड़ आभा आईडी को बनाकर पूरे देश में पहले पायदान पर है। वहीं, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां अभी तक लगभग 5.46 करोड़ आभा आईडी को बनाया गया है। इसी तरह हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के स्वास्थ्य कर्मियों जैसे डॉक्टर, नर्सेज, सीएचओ, एएनएम, आशा इत्यादि का पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक 74,789 रजिस्ट्री की जा चुकी है और वर्तमान में प्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। वहीं, दूसरे स्थान पर कर्नाटक है, जहां पर अभी तक लगभग 58,919 हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री का सृजन किया जा चुका है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सचिव रंजन कुमार ने आगे बताया कि हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर) में सभी चिकित्सा संस्थानों, चिकित्सालयों, स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र, प्राइवेट चिकित्सालय, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक इत्यादि का पंजीकरण होना है। अब तक 61,015 हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री को फैसिलिटीज रजिस्टर किया जा चुका है। इस मामले में भी वर्तमान में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। राज्य के समस्त सरकारी चिकित्सा संस्थान, चिकित्सालय, उप-केंद्रों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। दूसरे स्थान पर कर्नाटक है, जहां पर अभी तक लगभग 60,743 हेल्थ फैसिलिटी की रजिस्ट्री का सृजन किया जा चुका है। एबीडीएम के तहत संचालित स्कैन एंड शेयर मॉड्यूल से सरकारी चिकित्सालयों में पंजीकरण में होने वाली कठिनाइयों को सफलतापूर्वक कम किया जा रहा है। सरकारी चिकित्सालयों में मरीज या तीमारदार को ओपीडी पंजीकरण में लगने वाले लगभग 50 मिनट को स्कैन एंड शेयर मॉड्यूल द्वारा कम करते हुए लगभग 5 मिनट करने में रजिस्ट्रेशन हो रहा है। स्कैन एंड शेयर मॉड्यूल में उत्तर प्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। वर्तमान में 1.42 करोड़ से अधिक टोकन बनाते हुए मरीजों को लाभान्वित किया जा रहा है, जबकि द्वितीय स्थान पर बिहार है, जहां 95 लाख से अधिक टोकन बनाए गए हैं। भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा लागू 100 माइक्रोसाइट प्रोजेक्ट में से 35 माइक्रोसाइट का संचालन प्रदेश में किया जा रहा है। माइक्रोसाइट निजी क्षेत्र में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंगीकरण के लिए लागू किया गया है। इसमें वर्तमान में सर्वाधिक हेल्थ रिकार्ड प्रदेश से ही जोड़े जा रहे हैं। इसमें राजधानी लखनऊ देश में पहला माइक्रोसॉफ्ट है, जिसने निर्धारित लक्ष्य को सर्वप्रथम प्राप्त किया है। इसके जरिए न सिर्फ मरीजों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, बल्कि अस्पतालों में बेहतर ढंग से कतार प्रबंधन, अस्पताल प्रबंधन एवं डेटा प्रबंधन करते हुए चिकित्सकीय व्यवस्था को और पारदर्शी एवं सरल बनाया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (ईएचआर/पीएचआर) बनाने के लिए चिकित्सालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कम्प्लायंट हेल्थ मैनेजमेंट इनफार्मेशन का होना आवश्यक है, जिसके माध्यम से रोगी के प्रवाह और डाटा का अस्पताल में स्थानीय प्रबंधन करते हुए संचालन किया जा सकता है। प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड सृजन के लिए विभिन्न चिकित्सालयों में लैब इनफॉर्मेशन सिस्टम का इंटीग्रेशन किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक लगभग 5.25 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड का सृजन किया जा चुका है। वर्तमान में प्रदेश भारत में द्वितीय स्थान पर है। जबकि, प्रथम स्थान पर आंध्र प्रदेश है, जिसने अभी तक 5.32 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड सृजन कर लिया है। सचिव ने बताया कि जल्द ही प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड बनाने में पूरे देश में पहले स्थान पर होगा।

राकेश त्रिपाठी ने तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस मुक्त कराने का नारा भाजपा ने दिया था, साकार अखिलेश यादव कर रहे

लखनऊ  उत्तर प्रदेश की सभी नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया की तरफ से सपा के अकेले लड़ने के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने गुरुवार को इसपर प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस मुक्त कराने का नारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिया था, लेकिन उसको साकार करने का काम अखिलेश यादव कर रहे हैं। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि उनके साइकिल चुनाव चिन्ह पर ही सभी नौ सीटों पर उपचुनाव लड़े जाएंगे। अब कांग्रेस का हाथ खाली हो गया और ये हाथ का पंजा सिर्फ हाथ मलता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस दुर्दशा का कारण वो खुद है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और हरियाणा में जैसा व्यवहार समाजवादी पार्टी के साथ किया, वैसा ही सपा ने आज कांग्रेस के साथ किया है। कांग्रेस पार्टी इतनी मजबूर हो चुकी है कि पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग करते-करते बिना चुनाव लड़े ही संतोष कर रही है। बता दें कि यूपी नौ की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग का मुद्दा काफी चर्चा में रहा। कांग्रेस जहां प्रदेश में चार से पांच सीटें मांग रही थी, जबकि सपा, कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें देने को तैयार थी। वहीं सपा ने अब सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।” बता दें कि यूपी की सभी नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होंगे, वहीं इसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet